LATEST NEWS

केंद्रीय कृषि मंत्री का बड़ा ऐलान, चौहान ने बताया ऐसे होंगे किसान मालामाल?

Big announcement by Union Agriculture Minister, Chauhan told how farmers will become rich? भोपाल ! केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्याज के दाम में इजाफा नहीं होगा. उन्होंने दावा किया कि सरकार के पास प्याज का बंपर स्टॉक है. सरकार जरूरत पड़ने पर स्टॉक से प्याज की आपूर्ति करेगी. आज (शुक्रवार) केंद्रीय मंत्री भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार ने सोयाबीन का मिनियम सपोर्ट प्राइज तय किर दिया है. पॉम आयल आने के कारण सोयाबीन की कीमत कम हुई है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के लिए भी अच्छी खबर सुनाई. पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि बासमती का मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइज समाप्त कर दिया गया है. गैर बासमती पर भी सरकार ने प्रतिबंध हटाया है. उन्होंने कहा कि खाद्य तेल के उत्पादन में 10 मिलियन टन का फर्क है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के पास प्याज का बंपर स्टॉक है. जरूरत पड़ने पर सरकार स्टॉक से प्याज रिलीज करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर और हरियाणा चुनाव में बीजेपी जीत रही है. उन्होंने झारखंड विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है. किसानों के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने क्या दी खुशखबरी? शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में भी बीजेपी को जनता का समर्थन मिलने का दावा किया. उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगायेगी. हरियाणा में विधानसभा के चुनाव 5 अक्टूबर को होंगे. मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार को किसानों का हितैषी बताया. उन्होंने खुशखबरी सुनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि के विकास और किसानों के हित में दो नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी. पीएम कृषि विकास योजना और कृषि उन्नत योजना से किसानों को लाभ मिलेगा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने और किसानों की उन्नति के लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार प्रयासरत है.

Mohan Cabinet Meeting:दमोह के सिंग्रामपुर में ‘ओपन एरिया’ में मोहन कैबिनेट की बैठक

Cabinet Meeting: Mohan Cabinet meeting in ‘Open Area’ in Singrampur, Damoh दमोह ! वीरांगना रानी दुर्गावती के 500वें जन्म शताब्दी के मौके पर सीएम मोहन यादव कैबिनेट की बैठक सिंग्रामपुर में हो रही है. इस बैठक के साथ मध्य प्रदेश सरकार कई सौगातें भी दे रही है. इसमें सबसे ज्यादा इस बात पर फोकस किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के बड़े शहर ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे इलाकों के विकास के लिए भी बीजेपी सरकार आगे बढ़ रही है. मोहन यादव कैबिनेट की यह दूसरी बैठक हैं जो भोपाल से बाहर हो रही है. इससे पहले जबलपुर में कैबिनेट की बैठक हो चुकी है. अब इतिहास के पन्नों में दर्ज वीरांगना रानी दुर्गावती द्वारा स्थापित राजधानी सिंग्रामपुर में यह बैठक हो रही है. बैठक दोपहर एक बजे से शुरू हो चुकी है और इसके बाद दो बजे एक जनसभा आयोजित की जाएगी. इस मौके पर अक्टूबर महीने की लाड़ली बहन योजना की राशि भी लाभार्थियों के खाते में डाली जाएगी. सरकार की ओर से यह संदेश दिया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के बड़े शहर ही नहीं बल्कि छोटे शहरों तक भी सरकार विकास कर रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि एमपी कैबिनेट की यह पहली बैठक है जो ओपन एरिया में हो रही है. इस बैठक को लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य भी काफी उत्साहित थे. आज ही लाड़ली बहनों के खाते में आएंगे पैसेमंत्री परिषद की बैठक में दमोह को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है. इसके अलावा सरकार की ओर से एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1,574 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के जरिए 55 लाख लोगों के खातों में 332.31 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इसी तरह 24 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 450 रुपये में गैस रिफिलिंग योजना के तहत 28 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम: जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के मार्गदर्शन में केन्द्रीय जेल जबलपुर में रेडक्रॉस सोसायटी की पहल

De-addiction awareness program: An initiative of Red Cross Society in Central Jail Jabalpur under the guidance of Jail Superintendent Akhilesh Tomar जितेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर जी के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्र, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, केन्द्रीय जेल जबलपुर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैदियों के बीच नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें पुनर्वास की दिशा में सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों ने नशा मुक्ति के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और इससे जुड़ी सामाजिक, शारीरिक और मानसिक समस्याओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, कैदियों को नशे से मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रेरणादायक कहानियाँ और अनुभव साझा किए गए। जिसमें मुख्य अतिथि पं. राममूर्ति मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी के द्वारा बंदी एवं नशा पीड़ितों को नशा मुक्त रहने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही राकेश बारी जी के द्वारा सभी को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बतलाया गया। कार्यक्रम में डॉ. जितेन्द्र चौबे ने नशे होने वाले शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी व सुश्री समृद्धि बघेल ने नशे से होने वाले मानसिक नुकसान के बारे में बतलाया कि नशा पीड़ित की किस प्रकार से मानसिकता खराब हो जाती है और वह अपना बुरा कर बैठता है। कार्यक्रम में उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश के द्वारा नशे से होने वाले अपराध के विषय में जानकारी दी कि अधिकतर अपराध नशे के कारण ही होते हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन मनोवैज्ञानिक तेजसिंह ठाकुर के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सहायक जेल अधीक्षक हिमांशु तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नीतेश लखेरा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा, “नशा एक सामाजिक बुराई है, और इससे केवल व्यक्ति का ही नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज का भी नुकसान होता है। हमें मिलकर इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रयास करने होंगे।” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जेल प्रशासन न केवल कैदियों को सुरक्षित रखने का काम करता है, बल्कि उनके पुनर्वास और सुधार की दिशा में भी काम करता है, ताकि वे एक बेहतर जीवन जी सकें। कार्यक्रम में कई कैदियों ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए, और इस पहल के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्हें यह महसूस हुआ कि नशे की लत से छुटकारा पाकर वे एक नया और स्वस्थ जीवन शुरू कर सकते हैं। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से कैदियों को नशा छोड़ने के लिए परामर्श और चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। यह कार्यक्रम जेल प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त प्रयासों का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है, जो समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस तरह के कार्यक्रमों से कैदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

जुआ खेलते, अवैध शराब के साथ धराए आरोपी ।

The accused were caught gambling and with illegal liquor. हरिप्रसाद गोहेआमला । (तोरनवाड़ा, खानपुर ) । जिला पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के निर्देश पर आमला पुलिस इन दिनों थाना क्षेत्रांतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामों में अवैधानिक गतिविधियों के विरुद्ध मुहिम चला आरोपियों के विरुद्ध धर पकड़ कार्यवाही सुनिश्चित कर रही है ।अभियान अंतर्गत दिनांक 04/10/2024 को 04 लोगों को अवैध शराब के साथ एवं 04 व्यक्तियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है । पुलिस की कार्यवाही से अवैध गतिविधि संचालित करने वालों में हड़कंप है । थाना आमला से प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया द्वारा जिले मे अबैधानिक गतिविधियो के विरूद्ध चलाई जा रही मुहिम के दौरान आमला पुलिस द्वारा दिनाँक 04/10/24 को कुल 04 लोगो को अबैध शराब के साथ गिरफ्तार किया एवं 04 व्यक्तियो को जुआ खेलते हुये गिरफ्तार किया गया । दिनाँक 04/10/2024 को आमला पुलिस द्वारा आयुष पिता देवीराम गंगारे निवासी खानापुर आमला, सुदामा पिता गुरूदयाल ठाकरे को कुल 06 पेटी देशी शराब मात्रा 54 लीटर कीमत 21000 रू के साथ मुखवीर की सूचना पर से खानापुर रोड से गिरफ्तार किया गया एवं 01 टीव्हीएस स्टार सिटी मो.सा. जिस पर रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित नही है को भी जप्त किया गया। तथा आरोपीयो के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । साथ ही दिनाँक 04/10/24 को ही मुखवीर की सूचना पर राहुल बछले पिता लखन बछले निवासी ग्राम तोरनवाडा, कमलेश पिता भूरा जी नारे निवासी देवगाँव को सोसायटी के सामने तोरनवाडा से विकृय के लिये ले जाने हेतु झाडियो की ओढ मे रखी गई कुल 05 प्लास्टिक के केन मे भरी हुई 70 लीटर कच्ची शराब कीमती करीब 7000 रू की जप्त की गई तथा आरोपियो के विरूद्ध धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है । आरोपी राहुल बचले के मोबाईल मे धनराशि के लेन देन के संदिग्ध प्रतीत होने वाली प्रविष्ठिया मिलने पर मोबाईल भी जाँच हेतु जप्त किया गया है । इसके साथ ही आमला पुलिस द्वारा कुल 04 व्यक्तियो रोशन पिता नवी मोहम्मद , राहुल पिता दिनेश चांदसुरे , संजू पिता रघुवीर कामडे , रमन पिता दशरू गंगारे को अबैध रूप से ताशपत्तो से जुआ खेलते हुये दैय्यत बाबा चबुतरे के पास आमला से गिरफ्तार कर 2560 रू जप्त किये गये है एवं आरोपियो के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के अन्तर्गत प्रकऱण पंजीबद्ध किया गया है ।उक्त कार्यवाही मे थाना आमला स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

बाघों के संरक्षण में राजधानी की सड़कों पर टाइगर टॉक शो

Tiger Talk Show on the streets of the capital for the protection of tigers भोपाल। वन मंडल भोपाल की ओर से बाघ संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु राज्य स्तरीय वन्य जीव सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को राजधानी की सड़कों पर टाइगर वॉक शो का आयोजन किया गया। इसमें में बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, एनएसएस , एनसीसी के कैडेट विभिन्न एनजीओ के सदस्य, महिला एवं पुरुष लगभग 2000 प्रतिभागि हर्ष उल्लास के हिस्सा लिया। टाइगर वॉक की शुरुआत टीटी नगर स्टेडियम से हुई। इसका समापन मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय भोपाल में हुआ।टाइगर वॉक में वन एवं प्रचार वाहनों लाउडस्पीकर बाघ से संबंधित फिल्मों का प्रदर्शन करते हुए स्लोगन प्रचार पट्टिका तथा नृत्य कलाकारों के माध्यम से बाघ संरक्षण का संदेश दिया गया। भोपाल वन संरक्षक आलोक पाठक ने कहा कि वन्यप्राणी की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का समृद्ध प्रदेश है। हमारे देश का भोपाल एकमात्र ऐसा शहर है जहां बाघ एवं मानव शहरी आबादी में रहते हैं। यह मध्य प्रदेश एवं भोपाल शहर के लिए बहुत ही बड़े गर्व की बात है। मध्य प्रदेश वन विभाग के वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों का प्रतिफल है कि आज हमारा प्रदेश एवं भोपाल शहर बाघ के मामले में प्रथम स्थान पर है ।

विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

University’s convocation ceremony is an important milestone in the life of students: Chief Minister Dr. Yadav भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। मात्र पाठ्यक्रम तक सीमित रहने वालों को शिक्षक कहा जा सकता है, परंतु जो विद्यार्थी के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देते हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक गुरु का संबोधन प्राप्त होता है। विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक वातावरण, सुविधा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराते हैं, इसलिये प्रदेश के विश्वविद्यालय के कुलपति को कुलगुरु का संबोधन प्रदान किया गया है, जो भारतीय परंपरा के अनुकूल है। शैक्षणिक संस्थाओं का उत्साह से भरपूर वातावरण और दीक्षांत समारोह की गरिमा विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास का संचार करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोठरीकलां जिला सीहोर में वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी के 5वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में महिला छात्रावास ब्लॉक-2 एवं पुरूष छात्रावास ब्लॉक-6 का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक है। यहां प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का प्लेसमेंट सुनिश्चित है। यहाँ भोपाल सहित अमरावती, वेल्लोर, तमिलनाडु के विश्वविद्यालय भारतीय युवाओं को भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, जो प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शिता के अनुरूप है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में देश आत्मविश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के जननायक प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व में भारत की साख को स्थापित किया है। उनका स्वयं का नीर क्षीर जीवन देश को समर्पित है, वे एक-एक पल देश के विकास और जन-कल्याण के लिए सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी, अद्यतन तकनीक का उपयोग करते हुए देश की युवा पीढ़ी को वैश्विक मानकों के अनुरूप कदम से कदम मिलाकर चलने में सक्षम बनाने के लक्ष्य को समर्पित हैं। उनकी मंशा और भावना के अनुरूप वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज विदेशी विद्यार्थी भी हमारी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन के लिए आ रहे हैं। देश की युवा शक्ति भविष्य के भारत की ध्वज वाहक है। भारत में वैज्ञानिक सोच और ज्ञान परंपरा प्राचीन काल से ही पर्याप्त संपन्न रही है, इसके पर्याप्त उदाहरण हमारे प्राचीन ग्रंथो में मिलते हैं। कोविड काल की कठिन परिस्थितियों से संघर्ष में भारत ने अपनी सामर्थ्य और बौद्धिक क्षमता से संपूर्ण विश्व को परिचित कराया। जी-20, आसियान आदि सभी मंचों पर भारत ने अपनी क्षमता का परिचय दिया है। भारतीय अर्थव्यवस्था 2014 में विश्व में 11वें स्थान पर थी, जो अब चौथे स्थान पर है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अगले 5 साल में भारत विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों का आहृवान करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ ही दीक्षा अर्थात सबको जोड़कर चलते हुए, अपने परिवार-समाज और देश के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हुए आगे बढ़े। यह सौभाग्य की बात है कि संस्थान में अध्यनरत देश के अलग-अलग भागों के विद्यार्थियों का मध्यप्रदेश से संबंध जुड़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए आशीष और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंग वस्त्रम पहना कर स्वागत किया गया। उन्होंने एक पौधा भी लगाया। दीक्षांत समारोह के प्रारंभ में वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी की स्थापना, संचालित अकादमी गतिविधियों , विद्यार्थियों की उपलब्धियों और विस्तार योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, विधायक श्री सुदेश राय, विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, वीआईटी. समूह के संस्थापक सह चांसलर डॉ. जी. विश्वनाथन तथा रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के प्रेसिडेंट डॉ. रवि पी गांधी सहित वरिष्ठ अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

रातों-रात गायब हो गया पूरा मंदिर! इलाके में फैली सनसनी

The entire temple disappeared overnight! Sensation spread in the area Sidhi News: मध्य प्रदेश में आप आए दिन अजीबोगरीब घटनाएं सुनते होंगे. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि मंदिर भी रातों-रात गायब हो जाते हैं? जी हां, सीधी जिले में स्थित तुर्रानाथ मंदिर में बड़ी घटना हुई है. चोरों ने आधी रात को मंदिर में घुसकर जेसीबी से मां जगदंबा और शिव की प्राचीन मूर्तियों को तोड़ दिया और वहां स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियां चुरा लीं. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं सूचना के बाद क्षेत्रीय पुलिस के साथ वन अमला मामले की जांच में जुट गया है. सीधी में रातोंरात गायब हुआ पूरा मंदिर!दरअसल आदिवासियों की आस्था का केंद्र तुर्रानाथ मंदिर में चोरों ने शिव प्रतिमा के साथ मां जगदंबा की मूर्ति भी चुरा ली. चोरों ने आधी रात को जेसीबी लगाकर मंदिर में तोड़फोड़ की और फिर इस घटना को अंजाम दिया. बता दें कि यह मंदिर 1000 साल से भी ज्यादा पुराना था. मंदिर जंगल के बीच में था जहां मां जगदंबा और शिव शंभू स्वयं विराजमान थे, जहां एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीण पूजा-अर्चना करते थे. नवरात्रि के पहले दिन जब लोग पूजा करने पहुंचे तो देवी-देवताओं की मूर्तियां गायब थीं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं सूचना के बाद क्षेत्रीय पुलिस के साथ वन अमला मामले की जांच में जुट गया. पूरा मामला आदिवासी वन परिक्षेत्र कुसमी क्षेत्र का है. चोरों ने चुरा ली प्राचीन मूर्तियांबता दें कि सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 130 किलोमीटर दूर स्थित तुर्रानाथ मंदिर में मां भगवती और भोलेनाथ की मूर्तियां विराजमान थीं. यह मंदिर जंगलों के बीच स्थित है. यह मंदिर लगभग 1,000 वर्ष पुराना माना जाता है. इस मंदिर की कलाकृति बेहद भव्य और आकर्षक थी, जिसे कीमती पत्थरों से सजाया गया था. हाल ही में चोरों ने इस मंदिर को निशाना बना लिया है. हालांकि मंदिर का कुछ हिस्सा अभी सुरक्षित है. नवरात्रि के पहले दिन ऐसी घटना से स्थानीय निवासियों में गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है.

पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे इंडिया टीम के कोच गौतम गंभीर

Indian team coach Gautam Gambhir reached Pitambara Mai’s shelter. दतिया। 6 अक्टूबर को भारत बांग्लादेश के बीच में ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में टी-20 मैच है। मैच से पहले भारतीय टीम के कोच व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर दतिया पीतांबरा माई की शरण में पहुंचे। माई के दर्शन करने के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव पर भी जलाभिषेक किया।यहां बता दें कि शंकरपुर स्थति माधवराव सिंधिया स्टेडियम के बनने के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच हो रहा है। पहला मैच भारत बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को मैख् है। मैच के लिए दोनों टीमें ग्वालियर में 2 अक्टूबर को आ चुकी हैं। भारतीय टीम के साथ कोच व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी हैं।शुक्रवार सुबह गौतम गंभीर दतिया पहुंचे और मां पीतांबरा माई के दर्शन किए। साथ ही वनखंडेश्वर महादेव पर जलाभिषेक भी किया। गंभीर पहले भी दतिया में पीतांबरा माई के दर्शन के लिए आ चुके हैं। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

पेट्रोल से भरी मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, दिल्‍ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातातात प्रभावित

3 coaches of goods train loaded with petrol derail, rail traffic affected on Delhi-Mumbai track दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर रतलाम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार (3 अक्तूबर) की रात पेट्रोल से भरी एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई है. इस हादसे में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. एक डिब्बे से पेट्रोल का रिसाव भी हो रहा है. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों का मानना है कि यह ट्रेन डिरेल करने की भी साजिश हो सकती है. डीआरएम रजनीश कुमार ने बताया, “गुजरात के राजकोट से भोपाल के बेरानिया भौरी की ओर जा रही पेट्रोलियम पदार्थ से भरी एक मालगाड़ी रात करीब 10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इससे कुछ समय के लिए दिल्ली-मुंबई मार्ग की अपलाइन प्रभावित हुई, जबकि डाउन लाइन से ट्रेनों का आवागमन जारी है. हालांकि, इस घटना के कारण दो ट्रेन कुछ समय के लिए प्रभावित हुई.” पटरी से उतरे तीन डिब्बेडीआरएम रजनीश कुमार के मुताबिक, “पूरे मामले की जांच की जा रही है. तकनीकी खराबी से भी इस प्रकार की घटना हो सकती है. फिलहाल जांच की जा रही है. हादसे के बाद सबसे पहले रेलवे द्वारा राहत कार्य शुरू किया गया. इस घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.” रजनीश कुमार ने कहा, “ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतरे हैं, एक डिब्बे को तो उठा लिया गया है दूसरे वाले में थोड़ी दिक्कत है और तीसरा वाला भी माइनर है वो भी जल्द उठा लिया जाएगा. हम कोई ट्रेनें रद्द नहीं कर रहे हैं बस थोड़ी ट्रेनों में देरी हो सकती है. पेट्रोलियम पदार्थ रिसाव हो रहा है, लेकिन हम लोग सावधानी बरत रहे हैं.”

नवरात्रि के व्रत में कितनी बार करना चाहिए फलाहार, क्या है नियम?

How many times should one eat fruits during Navratri fast, what are the rules? Navratri Vrat: नवरात्रि के व्रत में खाने को लेकर कुछ नियम है कि फलाहार कितनी बार करना चाहिए. लेकिन कुछ स्थानों पर ये नियम मान्यताओं के आधार पर अलग हो सकते हैं. जो कि व्यक्तिगत मान्यताओं और परंपराओं पर निर्भर करते हैं. Navratri 2024 Vrat Food Niyam: हिन्दू धर्म में नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं. ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के 9 दिन व्रत और पूजा करने से माता दुर्गा प्रसन्न होकर लोगों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है और जीवन के आने वालों कष्टों से भी छुटकारा दिलाती हैं. नवरात्रि के अवसर पर जो लोग व्रत रख रहे हैं. उनको व्रत दौरान फलाहार करने को लेकर कुछ जरूरी नियम जान लेने चाहिए. ताकि उनके व्रत बिना किसी बाधा के पूरा हो सके. ज्योतिषशास्त्र में नवरात्रि के व्रत में खाने को लेकर कुछ नियम है कि फलाहार कितनी बार करना चाहिए. लेकिन कुछ स्थानों पर ये नियम मान्यताओं के आधार पर अलग हो सकते हैं. जो कि व्यक्तिगत मान्यताओं और परंपराओं पर निर्भर करते हैं. हालांकि, कुछ सामान्य नियम हैं जिनका पालन करना बहुत ही आवश्यक होता है. पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा ति​थि 3 अक्टूबर को 00:18 बजे शुरू हो गई है. यह तिथि 4 अक्टूबर को तड़के सुबह 02 बजकर 58 मिनट तक मान्य रहेगी. ये नवरात्रि का पर्व पूरे 9 दिनों तक चलेगा. आप लोगों ने अक्सर देखा होगा कि नवरात्रि के दौरान जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें जब भी भूख लगती है. वे जब मन चाहे फलाहार कर लेते हैं. या व्रत खाई जाने वाली चीजें खा लेते हैं. वहीं कुछ लोग नवरात्रि के व्रत में दिन में एक बार ही फलाहार करते हैं. यह आम तौर पर दोपहर या शाम के समय किया जाता है. कुछ लोग दिन में दो बार फलाहार करते हैं, एक बार सुबह और एक बार शाम को. कुछ लोग पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके फलाहार करते रहते हैं. फलाहार करने के नियमनवरात्रि के व्रत में आम तौर पर सेंधा नमक का उपयोग किया जाता है, सामान्य नमक का उपयोग नहीं किया जाता है.नवरात्रि के व्रत में आप दिन में कई बार पानी पी सकते हैं. आप विभिन्न प्रकार के फल खा सकते हैं, जैसे कि सेब, अंगूर, संतरा, केला आदि.व्रत में कुछ लोग उबली हुई या भाप से पकाई हुई सब्जियां भी खाते हैं, लेकिन यह व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है.कुछ लोग दूध और दही का सेवन भी करते हैं, लेकिन यह भी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है.आमतौर पर नवरात्रि के व्रत में अनाज का सेवन नहीं किया जाता है और मांस और मछली का सेवन पूरी तरह से वर्जित होता है.नवरात्रि में अल्कोहल और तंबाकू का सेवन भी वर्जित होता है, इस बात का खास ध्यान रखना होता है.भोजन बनाने और खाने के स्थान को साफ-सुथरा रखना चाहिए. व्रत के दौरान मन को शांत रखना चाहिए और भगवान की भक्ति में लीन रहना चाहिए.व्रत के दौरान नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए.फलाहार करना व्यक्तिगत पसंद और शारीरिक क्षमता पर निर्भर करता है. आप अपने गुरु या किसी धार्मिक गुरु से भी इस बारे में सलाह ले सकते हैं. कितनी बार कर सकते हैं फलाहारनवरात्रि का व्रत पूरे 9 दिनों तक रखा जाता है. नवरात्रि के दौरान रसोपवास, फलोपवास, दुग्धोपवास, लघु उपवास, अधोपवास और पूर्णोपवास किया जा सकता है. कुछ लोग उपवास के दौरान खिचड़ी खाते हैं, कुछ सेंधा नमक के साथ भोजन करते हैं, कुछ फलाहार भी करते हैं तो कुछ केवल दूध और जल आदि ग्रहण करते हैं. जिनकी जैसी क्षमता होती है वे वैसा उपवास करते हैं. आप चाहे किसी भी तरह का उपवास क्यों न करें, लेकिन बार-बार और बहुत ज्यादा नहीं खाना चाहिए. क्योंकि ऐसा व्रत करने से व्रत का पूर्ण फल नहीं मिलता है. ताजा खाने का करें सेवनयदि आप फलाहार करते हैं तो एक या दो समय ही फलाहार लें. वहीं अधोपवास करते हैं तो एक समय ही भोजन करें. नवरात्रि व्रत में दिनभर उपवास रहें और रात में ही एक बार भोजन करें. यह भी कोशिश करें कि रात में किए जाने वाले भोजन को रात में ही बनाएं. यानी भोजन को बहुत समय पहले से बनाकर तैयार न करें. इससे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

गायत्री प्रज्ञा पीठ आमला में शुरू हुआ नवरात्रि अनुष्ठान, दैनिक नवदुर्गा गायत्री महायज्ञ ।

Navratri rituals started in Gayatri Pragya Peeth Amla, daily Navadurga Gayatri Mahayagya. हरिप्रसाद गोहेआमला । आज नवरात्रि के पावन अवसर पर 24000 गायत्री मंत्र लघु अनुष्‍ठान , गायत्री चालीसा पाठ , 2400 गायत्री मंत्र लेखन व दुर्गा सप्तशती पारायण आदि साधनात्‍मक अनुष्‍ठान के संकल्‍प के साथ गायत्री महायज्ञ गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में सम्‍पन्‍न हुआ । इस पावन अवसर पर सैकड़ो परिजनों द्वारा अनुष्‍ठान प्रारम्‍भ किया गया।गायत्री परिवार के मुख्‍य ट्रस्‍टी बी पी धामोड़े ने बताया कि वंदनीय माता भगवती शर्मा जी और अखण्‍ड दीप के सताब्‍दी वर्ष में अखिल विश्‍व गायत्री परिवार लगातार बृम्‍हास्‍त्र साधना के साथ अनेकों साधनात्‍मक संकल्‍पों के साथ नियमित यज्ञ का क्रम संचालित कर रहा है। इस हेतु गायत्री प्रज्ञापीठ सुबह 04 बजें से निरन्‍तर रात्रि 09 बजें तक साधना हेतु खुला रहेंगा परिजन यहां आकर या अपने घर पर रहकर साधनाएं कर सकतें है। वहीं सहायक मुख्‍य ट्रस्‍टी वैध ठाकुरदास पंवार ने बताया कि गायत्री मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन यज्ञ एवं विभिन्‍न संस्‍कार नि:शुल्‍क करवायें जा रहें है जिस हेतु कोई भी परिजन गायत्री मंदिर प्रात: 07:30 से आकर विभिन्‍न संस्‍कार नि:शुल्‍क करवा सकतें है। विकासखण्‍ड समन्‍वयक नर्मदा प्रसाद सोलंकी ने बताया कि अखिल विश्‍व गायत्री परिवार जिला समन्‍वय समिति के निर्देशानुसार दिनांक 06 अक्‍टूबर, 2024 दिन रविवार को प्रात: 11:00 बजें से तहसील स्‍तरीय संगठन एवं कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गायत्री प्रज्ञापीठ आमला में आयोजित किया जाना है इस हेतु सम्‍पूर्ण विकासखण्‍ड से 100 परिजनों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

आमंत्रण विवाद में उलझा प्रसूति प्रतिक्षालय भवन लोकार्पण कार्यक्रम ।

विधायक ने किया प्रसूति प्रतिक्षालय भवन का लोकार्पण, नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष को आमंत्रित करना भूले बीएमओ साहब ? नगर के प्रथम नागरिक की उपेक्षा की शहर में हो रही आम चर्चा । Inauguration program of maternity ward building embroiled in invitation controversy. हरिप्रसाद गोहेआमला । हमेशा ही चर्चाओ में रहने वाले सिविल अस्पताल एवं वहा पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली में लापरवाही बरते जाने का बुधवार एक और मामला प्रकाश में आया है । यह लापरवाही जानबूझकर की गई या किसी के इसारे पर यह बात एक गंभीर प्रश्न के रूप में उभर कर सामने आई है । मामला बुधवार सिविल अस्पताल में नवनिर्मित प्रसूति प्रतिक्षालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाड़रे एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर को आमंत्रित न कर उनकी उपेक्षा किए जाने का । जागरूक नागरिकों ने हमारे प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान बताया सिविल अस्पताल में प्रसूति प्रतिक्षालय भवन का लोकार्पण कार्यक्रम पूर्णतः सरकारी था जिसमे सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि एवं विपक्ष के चुनें हुए जन प्रतिनिधि को आमंत्रण दे आमंत्रित किया जाना होता लेकिन बीएमओ ने सत्ता के जनप्रतिनिधि एवं उनके कार्यकर्ताओ को आमंत्रित कर भवन का लोकार्पण संपन्न करा दिया गया वहीं नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष को आमंत्रित न कर उनके पद की गरिमा एवं उनको अपमानित कर उनकी उपेक्षा की गई जो बीएमओकी घोर लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली को उजागर करता है । गोरतलब हो की प्रदेश सरकार जन प्रतिनिधियों के सम्मान हेतु प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है वही सरकार के नुमाइंदे सरकार की मंशा को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। क्या है पूरा मामला बुधवार सिविल अस्पताल आमला में नवीन प्रसूति प्रतिक्षालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन आयोजित हुआ था।लोकार्पण कार्यक्रम डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला के हस्ते संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सिविल अस्पताल आमला के बी एम ओ अशोक नरवरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बी एम ओ द्वारा इस लोकार्पण कार्यक्रम में आमला नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे सहित नगर पालिका के उपाध्यक्ष किशोर माथनकर को आमंत्रित नही किया गया था।यह स्थानीय जन प्रतिनिधि का अपमान है । बतादे लोकार्पण कार्यक्रम में सत्ता पक्ष से जुड़े छोटे से लेकर बड़े नेताओं को बुलाकर सम्मान दिया गया किंतु नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को न बुलाकर उनका अपमान किया गया। जन चर्चा यह भी है की आमला बी एम ओ की कार्यप्रणाली हमेशा से ही विवादास्पद रही है।अपनी हठधर्मिता के कारण ये कई बार विवादो मे आए।लोगो का कहना है की बीएमओ अपने आपको को अस्पताल का सुप्रीमो समझते है।सत्ता पक्ष के नेताओं से मधुर संबंध और कृपा पात्र होने के कारण आए दिन विवादो में रहने के बाद भी इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती।आज सिविल अस्पताल साधन सम्पन्न होने के बाद भी बीएमओ की कार्यप्रणाली के कारण सुविधा विहीन है।आमला के नागरिकों और वरिष्ठ जनों ने इसे बीएमओ की घोर लापरवाही और जानबूझकर कर अपमानित करने की कारगुजारी करार दिया है । इस संबंध में जब खंड चिकित्सा अधिकारी आमला डॉक्टर अशोक नरवरे से दूरभाष पर संपर्क करना चाहा गया तो उन्होंने फोन रिसीव नही किया जिस कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका । Read more : https://saharasamachaar.com/childrens-cleanliness-campaign-small-hands-big-message/ इन्होंने क्या कहा मुझे कोई आमंत्रण नहीं मिला और न ही मुझे इस संबंध में कोई जानकारी है” इस तरह की दूजे भाव वाली कार्यप्रणाली बीएमओ की घोर लापरवाही को उजागर करता है ।नितिन गाडरेअध्यक्ष नगर पालिका परिषद आमला । शहर में सरकारी कार्यालय में आयोजन हो रहा हो उसमे नगर के प्रथम नागरिक को न बुलाए जाना शर्म की बात है अधिकारी की इस तरह की लापरवाही सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारों में कार्य करने वाली कार्यप्रणाली को उजागर करता है जो गलत हैं । किशोर माथनकर उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद् आमला ।।

बच्चों का स्वच्छता अभियान: छोटे हाथ, बड़ा संदेश

Children’s cleanliness campaign: small hands, big message. हरिप्रसाद गोहेआमला । आमला स्थानीय पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल आमला में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । जिसमे स्कूल के आस पास विद्यालय स्टाफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा साफ सफाई की गई । सर्वप्रथम महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री के पी सिक्केवाल जी द्वारा किया गया । तत्पश्चात शिक्षको एवं छात्र छात्राओं द्वारा साफ सफाई का कार्य उत्साह पूर्वक किया गया । इस अवसर पर श्री सिक्केवाल जी द्वारा सभी से अपील की के वे अपने आस पड़ोस में साफ सफाई रखे ।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के श्री संतोष पांसे, महेश देशमुख, राजेश नागले, अभिकेष सातनकार, संदीप देवड़े, श्री मकोड़े, अमन सर, श्रीमती ममता पवार, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती मल्लिका पाल, श्रीमती माधुरी सांदे, श्रीमती पुष्पा पवार, श्रीमती लीना मिश्रा, श्रीमती पायल सातनकार, श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती प्रिया ठाकुर, श्रीमती प्रियंका बेडरे, श्रीमती बनायित, कुमारी करुणा चौकीकर, कुमारी अंजू पवार, कुमारी प्रिया झारबड़े, कुमारी तेजस्विनी माथनकर, कुमारी शिखा यादव, कुमारी खुशबू साहू, कुमारी कंचन चौकीकर आदि उपस्थित थे ।

प्रगतिशील व्यापारी संघ ने आमला मोक्षधाम में किया वृक्षारोपण…

Progressive Traders Association planted trees in Amla Mokshadham हरिप्रसाद गोहेआमला । नगर के विभिन्न संगठन को साथ लेकर प्रगतिशील व्यापारी संघ आमला ने मोक्ष धाम परिसर में पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर 10 छायादार पौधे ट्रिगार्ड सहित लगाएं । जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं विभिन्न संगठन के लोग सम्मिलित हुए । प्रगतिशील व्यापारी संघ का मूल उद्देश्य पौधे लगाकर मोक्ष धाम परिसर में पहुंचने वाले लोगों के लिए पर्यावरण की शुद्धता एवं छाया हेतु पौधे लगाए जाना है,साथ ही जन सहयोग एवं आमला मोक्ष धाम समिति ,गौशाला समिति लायंस क्लब, जनकल्याण सेवा समिति, रामजन्मोत्सव समिति ,सहित विभिन्न संगठनों का सहयोग लेकर मोक्ष धाम का विकास कर उसे सुंदर एवं रमणीय बनाना है जिससे यहां आने वाले लोगों को एक अच्छी अनुभूति हो सके आज प्रातः से ही प्रगतिशील व्यापारी संघ लायंस क्लब ,गौशाला समिति जन कल्याण सेवा समिति आमला मोक्ष धाम समिति, राम जन्मोत्सव समिति सहित विभिन्न सामाजिक सेवी लोग मोक्ष धाम पर पहुंचे और वृक्षारोपण कार्यक्रम प्रारंभ किया एवं गड्ढे खोदकर पौधे लगाए गए जिसमें ट्रिगार्ड लगाकर उन्हें व्यवस्थित किया गया । उसके पश्चात पौधों को पानी देकर उन्हें हर सप्ताह 5-5 लोगों के ग्रुप में आकर पानी देने का संकल्प लिया गया । सभी ने इस मोक्ष धाम को हरा भरा एवं रमणीय स्थल बनाने के लिए संकल्प लिया वहीं व्यापारी संघ द्वारा सभी का आभार प्रदर्शित कर अधिक से अधिक सहयोग करने एवं सभी को इस पुनीत पावन कार्य से जोड़ने के लिए अनुरोध किया गया ।

कुडमुड़ नदी की सफाई कर लायंस, सार्थक सदस्यों ने किया सेवा सप्ताह का शुभारंभ

Lions, Sarthak members started the service week by cleaning the Kudmur river. हरिप्रसाद गोहेआमला । 2 अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर की सेवाभावी अग्रणी संस्था लायंस क्लब सार्थक आमला से जुड़े समिति सदस्यों ने कुडमुड़ नदी की सफाई कर आज से सेवा सप्ताह का शुभारंभ कर शहर में नई पहल की शुरुवात की है । गौरतलब हो की समिति सदस्य सप्ताह भर नगर में सफाई अभियान चला आमजन से भी शहर को स्वक्ष एवं सुंदर बनाने में सहयोग की अपील करेंगे । समिति से जुड़े उपाध्यक्ष लायन यस्वंत चड़ोकार से प्राप्त जानकारी अनुसार Read more : https://saharasamachaar.com/mehra-community-will-move-towards-progress-under-the-leadership-of-santu-pradeep-rathor लायंस क्लब आमला,सार्थक ने 2 अक्तूबर से सेवा सप्ताह का श्रीगणेश किया इस दिन प्रातः ही लायंस सदस्यों ने एकत्र होकर पूर्व प्रधानमंत्री सादगी की प्रतिमूर्ति स्व श्री लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की!बाद आमला की कूडमुड नदी में सफाई कर नदी में जमा कचरा इकट्ठा किया,इसके अलावा नदी पर बने पुल और सड़क को भी स्वच्छ किया ! इस अवसर पर लायन सदस्यों ने राहगीरों और नागरिकों से नदी में कचरा ना फेंकने का अनुरोध किया! इस मौके पर उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकार ,पी आर ओ लायन विनय साहू एवं लायन मुस्फता मुस्तू ने बताया कि सेवा सप्ताह का दूसरा दिन 3अक्तूबर को प्लास्टिक मुक्त आमला की मुहिम के अंतर्गत किया जायेगा! आयोजन में लायन समन्वयक लायन जयंत सोनी ,कोषाध्यक्ष लायन चंद्रशेखर सोनी, लायन अनिल सोनी पटेल ,पी आर ओ लायन विनय साहू,प्रथम उपाध्यक्ष लायन यशवंत चढ़ोकार , मुस्तफा मुस्तू ,अध्यक्ष लायन किशोर गुगनानी उपस्थित थे ।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet