LATEST NEWS

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन 30 सितम्बर तक

Application on National Scholarship Portal till 30th September

Application on National Scholarship Portal till 30th September भोपाल ! भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय श्रम कल्याण संगठन जबलपुर द्वारा बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के लिये वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में ‘नेशनल स्कॉलरशिपा पोर्टल’ (एनएसपी) पर प्री-मेट्रिक श्रेणी में शिक्षण के लिये आवेदन तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 30 सितम्बर 2024 तक कर दी गई है। पोस्ट मेट्रिक के लिये आवेदन करने की अंतिम 31 अक्टूबर निर्धारित है। शैक्षणिक सत्र वर्ष 2024-25 के लिये शिक्षा वित्तीय सहायता योजना में मध्यप्रदेश राज्य के बीड़ी, चूना पत्थर, डोलोमाईट, लौ-मैंग्नीज-क्रोम अयस्क खदान श्रमिकों के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा एक से उच्च शिक्षा गृहण करने पर एक हजार रूपये से 25 हजार रूपये तक छात्रवृत्ति स्वीकृत की जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये पात्र विद्यार्थियों के लिये नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जून से प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 30 सितम्बर तक जारी रहेगी। ऑनलाइन आवेदन संबंधी या अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिये जबलपुर मुख्यालय के दूरभाष क्रमांक- 0761-4039-510, 403-9511 एवं 403-9513 और ई-मेल आईडी- wc.jabalpur@rediffmail.com, wcjab.commp.gov.in तथा कल्याण प्रशासक कार्यालय के दूरभाषा क्रमांक- 0731-270-3530 ई-मेल आईडी- waind@mp.gov.in पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश परिक्षेत्र में संचालित अपने नजदीकी औषधालय एवं केन्द्रीय चिकित्सालय सागर से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संस्थान द्वारा सत्यापित नहीं किये गये आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जंगल महकमे में पोस्टिंग में हो रही महिला आईएफएस अफसरों की अनदेखी

Women IFS officers are being ignored for posting in the forest department.

Women IFS officers are being ignored for posting in the forest department. गणेश पाण्डेयभोपाल। जंगल महकमे में पॉवर और मैनेजमेंट के चलते महिला आईएफएस अफसरों की पोस्टिंग में अनदेखी की जा रही है। जबकि कुछ महिला अधिकारी तो विषय-विशेषज्ञ भी है फिर भी मुख्यधारा के हाशिये पर हैं। मसलन, इंदौर सर्किल से रिटायर्ड हुए वन संरक्षक नरेन्द्र सनोडिया के रिक्त पद का प्रभार वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने 54 किलोमीटर दूर स्थित उज्जैन सर्किल के वन संरक्षक मस्तराम बघेल को सौंप दिया। जबकि इंदौर सर्किल में ही बघेल से सीनियर 2001 बैच की महिला आईएफएस अधिकारी एवं मुख्य वन संरक्षक पदमाप्रिया बालकृष्णन क्षेत्रीय वर्किंग प्लान ऑफिसर है। वैसे तो इंदौर सर्किल का प्रभार तो पदमाप्रिया को मिलना था पर वह मैनेजमेंट के खेल में पिछड़ गई और प्रमोटी आईएफएस बघेल को दे दिया गया। पूर्व में जब एपीसीसीएफ मनोज अग्रवाल उज्जैन सर्कल में पदस्थ थे तब उन्हें भी इंदौर सर्किल का प्रभार दिया गया था किन्तु तत्कालीन वन बल प्रमुख आरके गुप्ता ने प्रभार सौंपने वाले निर्णय में संशोधन करते हुए इंदौर सर्किल में ही पदस्थ वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव को प्रभार दे दिया था।इंदौर सर्किल पाने के लिए जो जोर-अजमाइशइंदौर सर्किल में पदस्थ होने के लिए कई आईएफएस अधिकारी पीपी मैनेजमेंट फार्मूले के अंतर्गत प्रयासरत है। जबकि शासन और विभाग प्रमुख को पीपी मैनेजमेंट फार्मूले को दरकिनार कर सीनियर-कम-मेरिट के सिद्धांत पर पोस्टिंग करना चाहिए। यानि पुरानी परंपरा के अनुसार 2001 बैच की महिला आईएफएस मुख्य वन संरक्षक पदमा प्रिया बालकृष्णन इंदौर सर्किल में पदस्थ होने की हकदार हैं। वैसे भी कैडर में इंदौर सर्किल का पद मुख्य वन संरक्षक का ही है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यदि उनकी पोस्टिंग अभी इंदौर सर्किल के मुख्य वन संरक्षक के पद पर नहीं होती है तो वे अगले साल एपीपीसीएफ के पद पर प्रमोट हो जाएंगी। यदि ऐसा हुआ तो वह इकलौती ऐसी अफसर होंगी, जो सर्किल सीसीएफ के पद पर कार्य किए बिना ही एपीसीसीएफ पद पर प्रमोट हो जाएंगी।वाइल्डलाइफ डिप्लोमा धारी करा रही है वीआइपी को दर्शनमहकमे में एक और महिला आईएफएस डॉ किरण बिसेन की योग्यता की अनदेखी की जा रही है। डॉ बिसेन पशु चिकित्सा के साथ-साथ वन्य प्राणी मैनेजमेंट की डिप्लोमा धारी भी है। यही नहीं, वह चीता मैनेजमेंट पर दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं। इसके पहले बिसेन पेंच नेशनल पार्क में तीन साल से अधिक समय तक उप संचालक के पद पर पदस्थ रह चुकीं है। बावजूद इसके, विभाग ने उन्हें अघोषित तौर पर उज्जैन डीएफओ के पद पर पदस्थ कर वीआईपी और वीवीआईपी को साढ़े तीन साल से दर्शन कराने की जिम्मेदारी दी है। जबकि पेंच नेशनल पार्क में फील्ड डारेक्टर का पद खाली है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सदस्थ फील्ड डायरेक्टर एवं एपीसीसीएफ एल कृष्णमूर्ति की वन्यप्राणी मुख्यालय में वापसी होने जा रही है। ऐसी स्थिति में यहां भी एक वन्य प्राणी विशेषज्ञ आईएफएस की आवश्यकता है। विभाग में वन्य प्राणी विशेषज्ञ आईएफएस की कमी है।इनकी भी हो रही है अनदेखी1995 बैच की महिला आईएफएस अर्चना शुक्ला की भी वन विभाग ने अनदेखी की है। वे लंबे समय से विभाग की मुख्य धारा के हासिए पर है। वर्तमान में भी वे डेपुटेशन पर एपीसीसीएफ वन विकास निगम में पदस्थ है। इसके पहले भी वे प्रतिनियुक्ति पर लघुवनोपज संघ में पदस्थ रह चुकीं है। वर्तमान में फेडरेसन के प्रसंस्करण केंद्र बरखेड़ा पठानी में सबसे जूनियर प्रमोटी डीएफओ अर्चना पटेल को पदस्थ किया गया है। पटेल की अनुभवहीनता के कारण फेडरेशन के एमएफपी पार्क के उत्पादन और उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इसके पहले एमएफपी पार्क के सीइओ के पद पर एपीसीसीएफ स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग होती रही है। वर्तमान में इस पद के लिए दो महिला अधिकारी हकदार है। पहली एपीसीसीएफ अर्चना शुक्ला और दूसरी 2007 बैच की राखी नंदा, जिन्हें सामाजिक वानिकी में पदस्थ किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सामाजिक वानिकी का कार्य वन मंडल में पदस्थ सीनियर आईएफएस अधिकारी भी संभाल सकता है। इसके अलावा 2011 बैच की आईएफएस संध्या को तो सबसे अधिक उपेक्षित रही है। वह किसी भी वन मंडल में 5-6 महीने से अधिक टेरिटोरियल डीएफओ नहीं रहीं है। जबकि उनकी कार्य शैली फॉरेस्ट प्रोटक्शन की रही है।

बेखौफ हुए शिकारी जंगल में बिछा रहे करंट, तेंदुए के साथ युवक की मौत जांच जारी

Fearless hunters are spreading current in the forest, investigation into death of young man with leopard

Fearless hunters are spreading current in the forest, investigation into death of young man with leopard शहडोल ! जिले में करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल में करंट लगाकर जंगली जानवर का शिकार करने के दौरान एक युवक के साथ तेंदुए की मौत का मामला प्रकाश में आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। घटना गोहपारू वन परिक्षेत्र अंतर्गत चुहिरी सर्किल के कोडार बीट की है। बुधवार की सुबह तेंदूऐ के शव से 100 मीटर की दूरी में एक युवक का शव मिला है। बताया गया कि युवक कमलेश बैगा पिता बिरजू बैगा उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कुदरी का रहने वाला था, जिसका कोडार बीट के जंगल में तेंदुए के शव के पास ही युवक का शव मिला है। सुबह जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने तेंदुए के पास पड़े युवक के शव को देखकर मामले की जानकारी पुलिस के साथ वन विभाग के अधिकारियों को दी। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी एवं पुलिस मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। जहां यह दोनों शव मिले हैं, वहां 11 हज़ार केवी की लाइन से जंगल में करंट बिछाया गया था। करंट की चपेट में आने से ही दोनों की मौत होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, इस मामले पर वन विभाग के साथ पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कमलेश बैगा जंगल में शिकार करने अपने अन्य साथियों के साथ गया था। तभी 11 हज़ार केवी की लाइन से जीआई तार के माध्यम से जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में युवक खुद आ गया और उसकी मौत हुई है। युवक को करंट लगता देख उसके अन्य साथी वहां से फरार हो गए, कुछ देर उसी रास्ते जा रहा तेंदुआ भी इसकी चपेट में आ गया, जिससे दोनों की ही मौत हो गई। वन विभाग अधिकारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल बुधवार की सुबह पहुंचे और जांच कर रहे हैं, रेंजर ने अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है। आए दिन जंगल में लगाए जाते हैं करंटबीते दिनों केशवाही वन परिक्षेत्र के जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट में पिता पुत्री चपेट में आ गए थे, जिससे दोनों बुरी तरीके से झुलस गए थे। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि वन विभाग के अधिकारियों के साठ गाठ से शिकारी यहां शिकार करते हैं। गोपाहरू वन परिक्षेत्र में कई तेंदुए जंगल में विचरण कर रहे हैं। लेकिन वन विभाग की गश्ती पर यह घटना ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अधिकारी तो कागजों में कई बार निर्देश जारी करते रहते हैं। लेकिन मैदानी अमला गस्ती नहीं करता, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। बता दें, जिस बीट में यह घटना घटी है वहां के डिप्टी रेंजर स्वयं मुख्यालय में नहीं रहते। ऐसा विभागीय सूत्रों का कहना है। रेंजर की लापरवाही की वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों का कहना है कि रेंजर ने जब से वन परिक्षेत्र गोहपारु की कमान संभाली है, तब से जंगल में गश्ती कम हो गई है और मैदानी अमला भी गश्ती नहीं करता, जिसकी वजह से शिकारी बेखौफ हो गए हैं और करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं। गोहपारू रेंजर हेमंत कुमार प्रजापति का कहना है कि लगातार गश्ती की जाती है, जो कर्मचारी मुख्यालय में नहीं रहते उन पर कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। तेंदुए के समीप ही युवक का शव मिला है। जंगल में शिकार करने युवक गया था या नहीं, अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।मामले की जांच चल रही है। डॉग एस्कॉर्ट को मौके पर बुलवाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताजी के अवसान पर राजनेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

Politicians expressed condolences on the demise of Chief Minister Dr. Yadav's father. ujjain mp

Politicians expressed condolences on the demise of Chief Minister Dr. Yadav’s father. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिताजी सेठ श्री पूनमचंद यादव के अवसान से राजनैतिक, प्रशासनिक और आमजन में शोक व्याप्त है। कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र श्री एकनाथ शिंदे, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, विभिन्न राजनैतिक दलों के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया पर तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का क्रम जारी है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में गहरी संदेवनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि सिर से पिता का साया उठ जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस विकट घड़ी में मेरी संवेदना शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। पूज्य पिताजी भले ही भौतिक रूप से साथ नहीं हैं, किंतु उनके आशीर्वाद की छांव सदैव रहेगी। बाबा महाकाल दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिताजी सेठ पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचऱणों में स्थान देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री रमन सिंह, लोकसभा सदस्य श्री जगदम्बिका पाल ने भी सोशल मीडिया शोक संवेदना व्यक्त की। केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं उज्जैन के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री श्री राव उदयप्रताप सिंह, कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव श्री एस.एन. मिश्रा, प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ला, प्रमुख सचिव श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त जनसंपर्क श्री सुदाम खाड़े, डी.जी पुलिस श्री सुधीर कुमार सक्सेना सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारियों तथा उज्जैनवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उज्जैन स्थित निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

एमपी गजब: जजमान को कथा सुनाने के लिए आपस में भिड़े कथा वाचक

MP Ghazab: Storytellers clash with each other to narrate the story to Jajman.

MP Ghazab: Storytellers clash with each other to narrate the story to Jajman. रीवा ! प्रसिद्ध चिरहुला हनुमान मंदिर परिसर में दो कथावाचक आपस में भिड़ गए. उनमें जमकर लात-घूंसे चले. बीच सड़क पर लड़ने वाले दोनों कथावाचकों में लड़ाई की वजह जजमान को कथा सुनाने को लेकर हुई. कथावाचकों में हुई लड़ाई को राहगीरों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल विडियो में हनुमान मंदिर के ही दो कथावाचक आपस में भिड़ते नजर आ रहे है. इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई. दोनों ने एक दूसरे पर जमकर मुक्के बरसाए. बताया जा रहा है कि जजमान को कथा सुनाने के लिए दोनों कथावाचकों के बीच विवाद हो गया था. कथावाचको के बीच हो रही मारपीट की घटना को देखकर आस पास मौजूद लोग दौड़े और दोनों पुजारियों को अलग कराया जिसके बाद विवाद शांत हुआ. चिरहुला हनुमान मंदिर में भिड़े दो कथावाचकमंगलवार को बडी संख्या में श्रद्धालु बजरंग बली के दर्शन करने प्रसिद्ध चिरहुला हनुमान मंदिर जाते हैं. इस दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के साथ ही कथावाचकों से कथा सुनते हैं. मंगलवार को कुछ श्रद्धालु कथा सुनने हनुमान मंदिर गए थे. उस दौरान मंदिर परिसर में ही उपस्थित एक कथावाचक जजमान से कथा सुनाने के लिए बातचीत कर रहे थे. तभी वहां पर खड़े दूसरे कथा वाचक ने उसी जजमान से बात करनी शुरु कर दी और कम दाम में कथा सुनाने की बात कह दी. कथावाचकों का वीडियो हुआ वायरलइस दौरान जजमान से कथा सुनाने के लिए बातचीत कर रहा पहला कथावाचक आगबबूला हो गया. इसी बात को लेकर दोनों कथावाचको के बीच बहस हो गई. देखते ही देखते दोनों कथावाचक आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर मुक्के बरसाने शुरु कर दिए घटना की बाद मौके पर उपस्थिति लोगो ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया. उनकी लड़ाई तो समाप्त हो गई लेकिन लड़ाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस वीडियो को देखकर लोग चर्चाएं कर रहे हैं.

फिल्म इमरजेंसी पर जबलपुर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, सेंसर बोर्ड ने कहा- अभी सर्टिफिकेट नहीं दिया

Jabalpur High Court put a stay on the film Emergency, Censor Board said - certificate has not been given yet

Jabalpur High Court put a stay on the film Emergency, Censor Board said – certificate has not been given yet जीतेंद्र श्रीवास्तवभोपाल ! फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी. क्योंकि फिल्म की रिलीज पर एक बार फिर रोक लग गई है. कंगना रनौत की फिल्म पर जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जहां इस रोक लगा दी गई. दरअसल अभी फिल्म के लिए सिर्फ ऑनलाइन सर्टिफिकेट सीरियल नम्बर ही जारी किया गया है लेकिन अभी इसे सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है. यही नहीं कंगना की ‘इमरजेंसी’ के ट्रेलर पर भी रोक लगा दी गई है. दरअसल फिल्म के खिलाफ सिख समुदाय के कुछ लोगों ने और प्रतिनिधियों ने फिल्म के कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई है. उन्होंने फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की और इसकी स्क्रीनिंग पर रोक लगाने की बात कही, जिस पर हाईकोर्ट ने विचार करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर फिल्म रिलीज होने के बाद भी कोई आपत्ति होती है, तो याचिकाकर्ता कोर्ट आ सकते हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई‘इमरजेंसी’ को रिलीज कराने और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग को लेकर फिल्म की को-प्रोड्यूस कंपनी जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ली है. दायर याचिका में दावा किया कि सेंसर बोर्ड ने मनमाने तरीके और अवैध रूप से फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रोका है. याचिका को तुरंत सुनवाई के लिए जस्टिस बी पी कोलाबावाला और फिरदौस पूनावाला की खंडपीठ के सामने रखा गया, जिस पर आज सुनवाई होगी. पंजाब में विरोध प्रदर्शनकंगना की इमरजेंसी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. उनकी फिल्म के खिलाफ पंजाब में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है. सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि फिल्म में उनकी गलत छवि दिखाई गई है और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है. ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म की स्टोरी की बात करें तो यह 1975 में लगी ‘इमरजेंसी’ पर आधारित है. कंगना के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी भी अहम रोल निभाते दिखाई देंगे.

अमानक दवाओं की सप्लाई पर चिकित्सक महासंघ अलर्ट, CM को लिखी चिट्ठी

Doctors federation alert on supply of non-standard medicines, letter written to CM

Doctors federation alert on supply of non-standard medicines, letter written to CM भोपाल ! प्रदेश के सरकारी अस्पताल में अमानक दवाइयों की सप्लाई हो रही है. इस बात का खुलासा चिकित्सक महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखे पत्र से हुआ है. चिकित्सक महासंघ द्वारा लिखे गए पत्र में सीएम से एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही आजीवन कारावास सजा की मांग की है. बता दें मध्य प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाइयों का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. इसे लेकर मध्य प्रदेश मेडिकल कॉरपोरेशन ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है. इस पत्र में शासकीय अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों की शिकायत पर आईसीयू और ऑपरेशन के दौरान उपयोग की जाने वाली जीवन रक्षक 10 दवाओं को लैब जांच में अमानक पाए जाने पर चिंता जताई. डॉक्टर्स ने मामले को गंभीर चिंता का विषय बताया और सीएम को लिखे पत्र में बताया कि 10 जीवन रक्षक दवाओं का अमानक पाया जाना मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है. ‘बच्चों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़’पत्र में बताया कि ओआरएस जैसे सामग्री के अमानक पाए जाने से दस्त एवं डायरिया से ग्रस्त बच्चों का इलाज प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है. हमारे चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों के उपचार में इन दवाओं का उपयोग किए जाने पर मरीजों पर दवा का असर न होना पाया गया है. चिकित्सा संघ ने कहा की विगत दिनों में लगातार दवाओं के अमानक पाए जाने पर ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माता कंपनियों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां निर्मित करने का कोई नियंत्रण नहीं है. आजीवन कारावास की सजा होसीएम को लिखे पत्र में कहा कि मध्य प्रदेश शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ मांग करता है कि मध्य प्रदेश में दवा निर्माता कंपनियों शासकीय अस्पतालों में अमानक दवाइयां सप्लाई करने की स्थिति में आजीवन कारावास का कठोर दंड निर्धारित किया जाए.

ट्रामा सेंटर के ICU में लगी आग, दम घुटने से एक की मौत, 7 की हालत गंभीर

Fire breaks out in ICU of Trauma Center, one dead due to suffocation, condition of 7 critical

Fire breaks out in ICU of Trauma Center, one dead due to suffocation, condition of 7 critical ग्वालियर ! जयरोग्य अस्पताल ट्रामा सेंटर के आईसीयू (इंटेसिव केयर यूनिट) में आग लग गई. घटना के बाद तुरंत बाद स्टाफ आग पर काबू पाया और आनन फानन में भर्ती मरीजों को अन्य कमरे में शिफ्ट किया. हालांकि इस दौरान दम घुटने की वजह से एक की मौत हो गई. बता दें आज (मंगलवार) सुबह 7 बजे आईसीयू में एससी का कम्प्रेशर पाइप फटने की वजह से आगजनी की घटना घटित हुई. आईसीयू में 10 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 7 की हालत गंभीर थी. शिवपुरी निवासी मरीज आजाद खान आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट थे, जबकि 9 अन्य मरीजों को न्यूरोलॉजी के चलते आईसूयी में शिफ्ट किया गया. स्टाफ ने पाया काबूआगजनी की घटना घटित होते ही स्टाफ अलर्ट हुआ और फायर एस्टिंग्विश (अग्निशमन यंत्र) से आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक फॉल्स सीलिंग और एक बेड आग पकड़ चुका था, जिससे पूरे आईसीयू में धुआं भर गया. घटना के तुरंत बाद सभी मरीजों को अन्य कमरे में शिफ्ट यिका गया. वेंटिलेटर हटते ही तोड़ा दमइस आगजनी की घटना से एक मरीज की मौत हो गई है. दरअसल आजाद खान को सडक़ हादसे में घायल होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था. वह वेंटिलेटर पर थे, जैसे ही उन्हें अलग कमरे में शिफ्ट करने के लिए वेटिंलेटर हटाया तो उन्होंने दम तोड़ दिया. आईसीयू में उत्तर प्रदेश निवासी राजकुमार सिंह, ग्वालियर के राहुल कुशवाह, भिंड की प्रीति गौड़, मुरैना की रजनी राठौर, झांसी के बृजेन्द्र कुमार, ग्वालियर के शैलेन्द्र चौहान सहित 10 मरीज भर्ती थे, जिन्हें आगजनी की घटना के बाद अलग कमरे में शिफ्ट किया है.

गौरव चौधरी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बने, पेंच में पूर्णकालिक का इंतजार

Gaurav Chaudhary becomes the field director of Bandhavgarh Tiger Reserve, waiting for full time appointment

Gaurav Chaudhary becomes the field director of Bandhavgarh Tiger Reserve, waiting for full time appointment भोपाल। केंद्रीय एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के सख्त निर्देश पर अंततः साल भर बाद राज्य शासन ने उत्तर शहडोल वन मंडल में पदस्थ वन संरक्षक गौरव चौधरी को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर बनाया गया। साल भर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्ट का पद रिक्त था। इसी प्रकार पेंच नेशनल पार्क के संचालक का पद 2 साल से रिक्त है। अतिरिक्त प्रभार में प्रबंधन का कार्य चल रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई बाघों की मौत पर राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश के बाघ प्रबंधन पर सवाल उठने लगे। नेशनल अखबारों में भी टाइगर मौत की खबरें सुर्खियों में रही। इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में भी मामला उठा। इन सब कारणों के केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव को कई बार बांधवगढ़ में पूर्णकालीन डायरेक्टर पदस्थ करने की हिदायत देते हुए पत्र भी लिखे। हालांकि उनके निर्देश पर मुख्यमंत्री यादव यही बहाना बनाते रहे कि वन मंत्री नए बने हैं इसलिए आईएफएस के पदस्थापनाओं के संबंध में विचार- मंथन चल रहा है। लंबे समय से निर्णय नहीं हो पाने के कारण केंद्रीय मंत्री यादव ने सख्त लहजे में मुख्यमंत्री को निर्देश दिए कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तत्काल फील्ड डायरेक्टर को पदस्थ करें। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर रविवार को गौरव चौधरी पोस्टिंग के आदेश जारी करने पर जबकि पेंच नेशनल पार्क में 2 साल से फील्ड डायरेक्टर का पद रिक्त हैं। सिंगल आदेश और अफसरों में हड़कंपवन विभाग में लंबे समय से आईएफएस अधिकारियों के कई पद खाली पड़े है। इन पदों को भरने के लिए मुख्यालय से प्रस्ताव भेजे गए है पर उस पर प्राइम पोस्टिंग के लिए हो रही जोर-अजमाईस के चलते निर्णय नहीं हो पा रहे हैं। अचानक रविवार को गौरव चौधरी के सिंगल आदेश को लेकर वन विभाग के अधिकारी हतप्रभ रह गए। जबकि वन संरक्षक के अधिकारियों की सूची में और भी नाम थे। हालांकि गौरव चौधरी के साथ-साथ जो अधिकारियों के नाम सूची में शामिल थे। इन नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी इसलिए मामला अधर में लटका था। जैसे दक्षिण सिवनी में पदस्थ वन संरक्षक वासु कनौजिया को बैतूल सर्किल, मंत्रालय में पदस्थ अशोक कुमार को होशंगाबाद सर्किल में, सीएफ समाजिक वानिकी राखी नंदा को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और होशंगाबाद वन संरक्षक अनिल शुक्ला की सेवाएं डेपुटेशन पर वन विकास निगम को सौंपने का प्रस्ताव शामिल था। इसके अलावा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एवं पीसीसीएफ एल कृष्णमूर्ति को एपीसीसीएफ वन्य प्राणी मुख्यालय में पोस्ट करने का प्रस्ताव है।

रेत माफिया ने किसान पर टैक्टर चढ़ाकर ली जान, जीतू पटवारी ने कहा- आदिवासी उत्पीड़न…

Sand mafia took life by ramming a tractor on a farmer, Jitu Patwari said- Tribal oppression…

Sand mafia took life by ramming a tractor on a farmer, Jitu Patwari said- Tribal oppression… सिंगरौली ! रेत माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. यहां एक आदिवासी किसान की ट्रैक्टर चढ़ाने की वजह से मौत हो गई है. आदिवासी किसान अपनी जमीन पर अवैध रेत का परिवहन रोकने गया था. इसी दौरान चालक ने किसान पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया. ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. वारदात सिंगरौली में बरका चौकी क्षेत्र के गन्नई गांव की है. मृतक की पहचान 46 वर्षीय इंद्रपाल अगरिया के रूप में हुई है. मामले में मध्य प्रदेश की राजनीति गर्म हो गयी है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष-जीतू पटवारी ने सवाल उठाये हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछा है कि आदिवासियों पर अत्याचार कब रुकेगा. इंद्रपाल के बड़े भाई सुरेश अगरिया ने बताया कि लाले वैश्य जबरिया रेत का अवैध परिवहन करते हैं. ट्रैक्टरों के चलने से हमारे खेत में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचता है. बीती रात भी छोटा भाई इंद्रपाल अवैध रेत का परिवहन रोकने गया था. रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला. ‘आदिवासी किसान की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या’ मृतक के बड़े भाई सुरेश अगेरिया ने बताया कि लाले वैश्य बीजेपी युवा मोर्चा का पूर्व उपाध्यक्ष है. बरका चौकी प्रभारी एसआई सूरज सिंह के अनुसार लाले वैश्य का ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है. एएसपी शिवकुमार वर्मा के अनुसार वीडियो देखकर समझ में नहीं आ रहा है कि इंद्रपाल की मौत कैसे हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आये तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. कांग्रेस ने दर्दनाक घटना का विरोध किया है. जीतू पटवारी ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है. खेत पर अवैध रेत का परिवहन रोकने गया था प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश में अंतहीन हो चुके आदिवासी उत्पीड़न की एक और सनसनीखेज घटना अब सिंगरौली से सामने आई है. गन्नई गांव के गरीब आदिवासी इंद्रपाल अगरिाय पर रेत माफियाओं ने इसलिए ट्रैक्टर चढ़ा दिया, क्योंकि उसने अवैध रेत परिवहन का विरोध किया था. घटना के आरोपी भी बीजेपी से जुड़े हुए हैं. इलाके में सालों से अवैध उत्खनन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि संरक्षण कौन और क्यों दे रहा है, जवाब इलाके का हर शख्स जानता है. जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर निशाना साधा. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पूछे सवाल उन्होंने कहा, “लूट की छूट अपराध और अपराधी को संरक्षण दे रही है. गृहमंत्री के रूप में आप चुप हैं. पुलिस प्रशासन भी माफिया की मदद कर रहा है. जंगलराज ऐसा ही तो होता है. दलित और आदिवासियों का उत्पीड़न जारी रहने पर जल्द सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करते नजर आयेंगे.” पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा, “मध्य प्रदेश में आदिवासी अत्याचार की एक और जघन्य घटना. सिंगरौली जिले में गन्नई गांव के गरीब आदिवासी भाई इंद्रपाल अगरिया पर बीती रात रेत माफियाओं ने ट्रैक्टर चढ़ाया. हादसे में आदिवासी भाई की मौत हो गई. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कब रुकेगा अत्याचार.”

आमला : भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

Amla: Meeting regarding BJP's membership campaign concluded

Amla: Meeting regarding BJP’s membership campaign concluded हरिप्रसाद गोहेआमला। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर युवा मोर्चा नगर मण्डल आमला कि बैठक सम्पन्न हुई। युवा मोर्चा के अध्यक्ष निलेश राठौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान के शुरू हो गया हैं। पार्टी के सदस्य बनने के लिए और 4 हजार सदस्य के लक्ष्य को पूर्ण करने कि कार्ययोजना इस बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बनाई गई हैं। युवाओं को खेल,कॉलेज, अन्य ऐसी जगह जहां युवा रहते हैं। उनके पास जाकर पार्टी की रीति- नीति एवं किए गए कार्यो को उनके बीच रखकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। युवा मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी को जो जहाँ निवास करते हैं उस स्थान पर उसके आस-पास कहि युवाओं का समूह मण्डल ऐसे स्थान पर जाकर 200 सदस्य बनाया जाना है। सदस्य बनने के लिए सबसे पहले नम्बर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना हैं। उसके बाद मेसेज के द्वारा मोबाइल नंबर पर लिंक आएगी। उस लिंक को ओपन करके मांगी गई जानकारी भरकर सदस्य बनने के बाद मेसेज के द्वारा सदस्यता कार्ड प्राप्त होगा। जिनके पास मोबाइल नहीं हैं वे किसी दूसरे के मोबाईल से भी सदस्य बन सकते या फॉर्म भी भरकर पार्टी के सदस्य बनाया जा सकता हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निलेश राठौर, अर्जुन पुन्डे, कपिल निरापुरे, अतिश साहू ,नामेश्वर बारस्कर, प्रवीण चौहान, पुष्पेंद्र जाधम, सुमित महतकर,गौरी मालवीय,पंकज पाल,संदीप कापसे,अरविंद पवार,संजय सोनपुरे,गब्बर अमझरे,बलवंत देशमुख,अभिषेक राठौर,राजा अमझरे,पवन सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

गार्ड काउंसिल का वार्षिक अधिवेशन संपन्न,,,,

The annual session of the Guard Council concluded.

The annual session of the Guard Council concluded. हरिप्रसाद गोहेआमला । आल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (टी एम) आमला शाखा का वार्षिक अधिवेशन ,आयोजन आज भवानी लान आमला में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ योगेश पंडाग्रे विधायक आमला उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के तौर पर एस के गुप्ता स्टेशन प्रबंधक उपस्थित थे । कार्यक्रम ए आई जी सी कनवेनर सेंट्रल रेलवे एस के शुक्ला साहब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, नागपुर के मंडल पदाधिकारीओ में ऐ आई जी सी,मंडल सचिव जी बी बारीक जी , मंडल अध्यक्ष और ए आई जी सी सी डब्लू सी मेंबर इन्द्रराज जी, मंडल सहायक सचिव ऐल एन खनडागरे जी, प्रकाश पंवार जी,नायडू जी , तिवारी जी ,टिकेकर जी उपस्थित रहे ।आमला ट्रेन मैनेजर्स साथीयों ने अपने डिपो की समस्याओं को शेयर किया,मंडल सचिव द्वारा उसका समाधान बताया गया और 11 सितंबर 2024 को नागपुर मंडल के हर डिपो और डी आर एम कार्यालय के सामने लाइन बॉक्स विड्राल के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा,श्री शुक्ला साहब ने आर ए सी रिपोर्ट पर प्रकाश डाला,और बताया कि जल्द ही एआईजीसी , एक फार्म देगी ,सभी साइन कर के रेल प्रशासन को यह लिख कर देगे ,कि मुझे पांच हजार रुपए ट्राली बैग के लिए नहीं चाहिए,हमें लाइन बॉक्स चाहिए,मंडल अध्यक्ष द्वारा यू पी एस की खामियों को बताया,ओर कहा की आगे आंदोलन के लिए तैयार रहें,दिनाक 04/05.08.2024 को आयोजित मीटिंग में बताया गया कि,2025 तक सम्भवत ग्रेड पे या एम ए सी पी ग्रेड पे हमें मिलेगी,आमला सचिव उमेश वागद्रे और नागपुर पदाधिकारीओ द्वारा क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पडागरे साथ में उनकी टीम के सक्रिय सदस्य और आमला के सामाजिक कार्यकर्ता मनोज विश्वकर्मा जी,प्रदीप ठाकुर और अन्य लोग साथ में थे उन्हें काचीगुड़ा गाड़ी को,नरखेड़ से आमला तक लाने और दादा धाम एक्सप्रेस को फिर से चालू करने के लिए मेमोरेंडम दिया गया । विधायक महोदय जी ने आश्वासन दिया कि वे रेल मंत्री जी से इस मुद्दे पर बात करेंगे, विधायक महोदय ने विभिन्न समस्या के बारे में सुना, ट्रेन मैनेजर्स की कार्य प्रणाली को समझा।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त परिचालक साथी भी उपस्थित थे। उनका सम्मान भी किया गया।आमला शाखा के अध्यक्ष एस के सांवले जी द्वारा सम्बोधित कर ट्रेन मैनेजर की समस्या को रखा,वही सचिव उमेश वागद्रे ने विगत कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराया,कोषाध्यक्ष वाय एस रावत ने विगत वर्षो की आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में उपस्थित ट्रेन मैनेजर साथियों की उपस्थिति ने इस अधिवेशन को की सफलता को सिद्ध किया।कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डी के सागरे ने किया।इस अवसर पर आमला के पदाधिकारी और समस्त ट्रेन मैनेजर देवेंद्र बंटी सागरे कमलेश नागले मीडिया प्रभारी, पंकज पाठक, एस एस देशमुख,संतोष झरिया,नीलेश परिहार,राजू महोबे,संजय नारे, जे एस राठौर,बी एन वर्मा, एम ए खान,दिनेश खबसे, अनिता झा जेठा ,रुपेष, आर पी रावत,रितेश नागले,नीलेश पवार,साहू, कुरैशी,संतोष जी,संजय नारे,कुणाल,पंकज देशमुख,महमूद सहितअनेक परिचालक साथी उपस्थित रहे।दोपहर को शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।इसी कार्यक्रम में श्री हेमराज सतनकर का विदाई समारोह उत्साह पूर्वक सभी भाइयों द्वारा नई जीवन की शुरुआत के साथ बधाई और शुभकामना बड़ी धूमधाम से दी गई और इसी के साथ नागपुर से आए एस के शुक्ला साहब द्वारा मंच संचालन से आगामी नई कार्यकारिणी टीम की भी घोषणा कर दी गई है जिसमें नये सचिव महोदय श्री रुपेश बामने और अध्यक्ष उमेश वागद्रे एवं कोषाध्यक्ष प्रभाकर कुमार रहेंगे इन नई टीम कार्यकारिणी को को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में काउंसिल की महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित हुई।शाम को शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।साथ ही सभी ने सहभोज का आनंद भी लिया।कार्यक्रम ने ट्रेन मैनेजर अपने परिवार के साथ उपस्थित थे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।वार्षिक अधिवेशन की सफलता और उत्तम व्यवस्था के लिए बधाई के पात्र है ।

राशन दुकानों में की जा रही लापरवाही समय से नहीं मिलता राशन नहीं दी जाती जानकारी

Negligence is being done in ration shops, ration is not received on time, information is not given.

Negligence is being done in ration shops, ration is not received on time, information is not given. कटनी । ढीमडखेडा राशन दुकानों में लापरवाही की जा रही है जिससे लोग परेशान हैं ऐसा ही एक मामला बांध की उचित मूल्य दुकान से संबंधित है, जहां अगस्त माह में अनेकों हितग्राहियों को उनका निर्धारित राशन नहीं मिला। बांध उचित मूल्य दुकान में अनियमितता और लापरवाही बांध में स्थित उचित मूल्य दुकान के जिम्मेदार समूह द्वारा अगस्त माह का राशन वितरण सही तरीके से नहीं किया गया। कई हितग्राही हरिओम पटैल, ब्रजकिशोर, शिवम पटैल, राजेश पाल, भूरा सिंह, सुंदर लाल पटैल, ज्ञान राम पटैल, और गणेश प्रसाद त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि राशन वितरण में घोर लापरवाही बरती जा रही है। हितग्राहियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने समूह के जिम्मेदारों से पूछा कि किस माह का राशन उपलब्ध है, तो उन्हें सही जानकारी देने से मना कर दिया गया। इससे यह स्पष्ट होता है कि समूह के अंदर कुछ न कुछ अनियमितता चल रही है। हितग्राहियों के अनुसार, समूह के द्वारा वितरण में पारदर्शिता की कमी है और राशन वितरण में अनुचित व्यवहार हो रहा है। हितग्राहियों की शिकायत और उनकी मुहिम हितग्राही हरिओम पटैल, ब्रजकिशोर, शिवम पटैल, राजेश पाल, भूरा सिंह, सुंदर लाल पटैल, ज्ञान राम पटैल, और गणेश प्रसाद त्रिपाठी ने इस अन्याय के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। उनका कहना है कि उन्हें न्याय चाहिए और इस मामले की जांच निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जानी चाहिए। वे यह भी मांग कर रहे हैं कि जांच किसी भी प्रकार के कमीशन या लेन-देन के आधार पर निपटाने के बजाय निष्पक्ष तरीके से की जाए। लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप हितग्राहियों का कहना है कि यह मामला केवल लापरवाही का नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का भी है। वे आरोप लगाते हैं कि राशन वितरण प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की जा रही है और संभवतः राशन का गबन किया जा रहा है। ऐसी स्थितियों में, गरीबों के हक का राशन कुछ प्रभावशाली लोगों के हाथों में चला जाता है, जबकि जरूरतमंद लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। हितग्राही हरिओम पटैल और अन्य ने इस बात पर जोर दिया है कि उन्हें न्याय चाहिए। उनका कहना है कि जो राशन सरकार गरीबों के लिए देती है, उसका गबन करना किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है। इन हितग्राहियों ने यह भी कहा है कि अगर निष्पक्ष जांच की जाती है, तो इस भ्रष्टाचार का खुलासा होगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

समाज हित में सदैव कार्य करना रहेंगी मेरी पहली प्राथमिकता ( संतु सूर्यवंशी ) संतु सूर्यवंशी बने मेहरा समाज समिति बैतूल जिला अध्यक्ष

Santu Suryavanshi became Mehra Samaj Samiti Betul District President.

My first priority will always be to work in the interest of society (Santu Suryavanshi) Santu Suryavanshi became Mehra Samaj Samiti Betul District President. हरिप्रसाद गोहेआमला । मेहरा समाज संगठन की जिला बैठक का आयोजन बैतूल स्थित पंचशील बौद्ध बिहार में रविवार आयोजित किया गया था।बैठक में प्रंतीय पदाधिकारी , कार्यकारणी सदस्य सहित सामाजिक बंधु मौजूद रहे । बैठक में नवीन जिला अध्यक्ष पद निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। जिसमें समस्त पदाधिकारीयो एवं कार्यकारणी सदस्यों ने सर्व सम्मति से निर्विरोध संतु सूर्यवंशी को मेहरा समाज बैतूल जिला अध्यक्ष पद के लिए चुना गया । अध्यक्ष पद निर्वाचन की घोषणा के बाद उपस्थित सामाजिक बंधुओं ने नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया एवं नवीन दायित्व पर शुभकामनाएं प्रेषित की । इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सदैव समाज हित में कार्य करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेंगी । वहीं सामाजिक लोगों के सहयोग और एक जुटता से समाज हित में कार्य करना व समाज में व्याप्त कुरीर्तियों के प्रति सामाजिक लोगों को जागरूक करना और सामाजिक बच्चों को अच्छी शिक्षा के प्रति आगे लाना रहेगा । बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय प्रदेशअध्यक्ष अशोक नागले, प्रांतीय प्रदेश उपाध्यक्ष , रमेश बेले ,पूर्व जिला अध्यक्ष छन्नू,बेले अनुशासन समिति के सदस्य जीपी पूर्व जिला कोषाध्यक्ष लखन नागले, शिव कडचले, गोपाल, जगदीश, जनक लाल कोगे, बिहारे ,गंगाराम गुडाले रंजीत बेले राम बेले रामानंद बेले बलराम बर्डे ,अजय सोने, शेष राव बेले, जितेंद्र बेले, आमला ब्लॉक अध्यक्ष अजय बचले सहित सामाजिकगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

गणेश चतुर्थी पर चढ़ाएं नारियल की बर्फी, ये रही फटाफट बनने वाली रेसिपी

Offer coconut barfi on Ganesh Chaturthi, here is the quick recipe

Offer coconut barfi on Ganesh Chaturthi, here is the quick recipe गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घरों में ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा का स्वागत करते हैं और फिर उनकी पूजा में कई तरह के व्यंजन अर्पित करते हैं. मोदक के अलावा मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू, और नारियल की बर्फी आदि मिठाइयां भगवान गणेश की पसंदीदा मानी गई हैं. गणेश चतुर्थी पर मोदक का भोग तो लगाया ही जाता है, इसके साथ ही आप बप्पा को प्रसन्न करने के लिए नारियल की बर्फी अर्पित कर सकते हैं. इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है. इस बार गणेश चतुर्थी 6 सितंबर को है और यह उत्सव पूरे दस दिनों तक चलेगा जिसके बाद 17 सितंबर को गणपति विसर्जन किया जाएगा. इस दौरान लोग हर दिन बप्पा को अलग-अलग व्यंजनों के भोग लगाते हैं. फिलहाल जान लेते हैं नारियल की बर्फी की रेसिपी. नारियल की बर्फी बनाने के लिए इनग्रेडिएंट्सनारियल की बर्फी बनाने के लिए आप सूखा गोला या फिर एक नारियल ले सकते हैं. इसके साथ ही आपको चाहिए होगा कम से कम दो से तीन चम्मच देसी घी, दो से तीन हरी इलायची का पाउडर, गार्निश करने के लिए पिस्ता, बादाम, काजू जैसे नट्स ले सकते हैं. चाशनी के लिए चीनी, करीब एक से डेढ़ कप पानी, बर्फी जमाने के लिए एक प्लेट. बर्फी बनाने का पहला स्टेपसबसे पहले नारियल का छिलका हटाकर इसे कद्दूकस कर लें और फिर एक पैन में घी डालकर नारियल को हल्का भून लें, बस ध्यान रखें कि ये क्रिस्प न हो और न ही जलने पाए. इसके बाद खोया को भी सुनहरा भून लें और ठंडा होने के लिए रख दें. इस तरह तैयार करें चाशनीएक मोटे तले के पैन में नारियल और खोया के हिसाब से कम से कम एक या डेढ़ कप पानी लें और फिर उसमें चीनी डालें. चीनी जब पूरी तरह से घुल जाए और चाशनी चिपचिपी लगने लगे तो इसे पानी में या फिर थाली में एक बूंद डालकर देंखें, अगर चाशनी सही से सेट हो रही है तो इसमें खोया और नारियल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें, साथ में चुटकीभर इलायची पाउडर भी डाल दें. बर्फी तैयार करने का फाइनल स्टेपमिश्रण तेजी से सेट होता है, इसलिए इसे गर्म रहते हुए ही घी लगी हुई प्लेट में मोटी लेयर में फैला दें. इसके बाद पिस्ता, बादाम और काजू जैसे नट्स से सजा लें या फिर ताजे नारियल को महीन काटकर ऊपर से फैला दें. 15 से 20 मिनट में बर्फी अच्छी तरह से सेट हो जाएगी फिर इसे चाकू से काट लें.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet