LATEST NEWS

देशभक्ति का उमड़ा सैलाब , हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थी ।

A wave of patriotism surged, students came out with the tricolour in their hands.

A wave of patriotism surged, students came out with the tricolour in their hands. पैराडाइज स्कूल ने तिरंगा रेली का किया आयोजन । हरिप्रसाद गोहे  आमला ।। स्थानीय पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल आमला द्वारा आज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । जिसमे पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओ के साथ बोडखी पुलिस चौकी प्रभारी  रघुवंशी जी अपने पूरे स्टाफ के साथ सम्मिलित हुवे ।  रैली के दौरान छात्र छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था । देशभक्ति से ओतप्रोत होकर छात्र छात्राओं ने  देश भक्ति के नारे लगाए  । रैली के दौरान आम लोगो का भी सहयोग एवं उत्साह देखने को मिला । रैली को सफल बनाने में विद्यालय के  प्रवीण दिघड़े, संदीप देवड़े, राजेश नागले, रोहन चौहान, ममता पवार, आशा विश्वकर्मा, मल्लिका पाल, लीना मिश्रा, हीरा कापसे, कु तेजस्विनी माथनकर, कु करुणा चौकीकर, तारिका गोहे, दुर्गा देशमुख, कु प्रज्ञा मकोड़े,पुष्पा पवार, कु खुशबू साहू आदि का सराहनीय योगदान रहा ।

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर दौड़ लगायेगे बरेली के धावक

Runners of Bareilly will run with the national flag in their hands

Runners of Bareilly will run with the national flag in their hands हरिप्रसाद गोहेआमला/बरेली। घर पर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत बरेली नगर परिषद मैदान से एक दौड़ देश के नाम मैराथन दौड़ का भव्य शुभारंभ बुधवार 14/08/2024 प्रातः 7,30 बजे से होंगा । धावक रामप्रसाद गोहे से प्राप्त जानकारी अनुसार एक दौड़ देश के नाम मैराथन दौड़ नगर परिषद् बरेली से प्रारंभ होकर सिविल अस्पताल,पिपरिया नाका,एस बी आई बैंक,गोगिया जी के सामने से होकर शनि मंदिर,मेडिकल लाईन , तहसील कार्यालय के सामने से बायज स्कूल , एच डी एफ सी बैंक,डिवाइडर से होते हुए काली जी मंदिर, थाने के सामने से होकर तहसील कार्यालय पहुंच मैराथन दौड़ का समापन होंगा।उक्त आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागी अपने , अपने हाथों में तिरंगा रख दौड़ लगायेगे । उन्होंने बरेली क्षेत्र के युवाओं एवं दौड़ में रुचि रखने वालो से आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील की है ।

मध्य प्रदेश के मंत्रियों को मिला जिले का प्रभार, जानें- स्वतंत्रता दिवस पर आपके यहां कौन करेगा झंडारोहण?

Ministers of Madhya Pradesh got the charge of the district

Ministers of Madhya Pradesh got the charge of the district, know- who will hoist the flag in your place on Independence Day? मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले सोमवार (12 अगस्त) को जिले के प्रभारी मंत्रियों के नामों का ऐलान किया. मध्य प्रदेश के मंत्रियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश के के 32 मंत्रियों लगभग सभी जिलों की जिम्मेदारी मिल गई है. कई मंत्रियों को एक से ज्यादा जिले दिए गए हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 8 महीने बाद मध्य प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारी मंत्री बनाने का ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद जबलपुर, इंदौर जिले का प्रभार अपने पास रखा है. मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जबलपुर और देवास और राजेंद्र शुक्ल को सागर और शहडोल की जिम्मेदारी दी गई है. जैसा कि पहले ही कहा जा रहा था कि सीनियर मंत्रियों को बड़े जिलों की जिम्मेदारी दी जाएगी, ठीक उसी प्रकार से प्रभार वितरित किए गए हैं. कैबिनेट मंत्रियों को किन जिलों का मिला प्रभार?कुंवर विजय शाह को रतलाम और झाबुआ, कैलाश विजयवर्गीय को सतना और धार, प्रहलाद सिंह पटेल को भिंड और रीवा, राकेश सिंह को छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम, करण सिंह वर्मा को मुरैना और सिवानी, उदय प्रताप सिंह को बालाघाट और कटनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह संपतिया उईके को सिंगरौली और अलीराजपुर, तुलसी सिलावट को ग्वालियर और बुरहानपुर, एदल सिंह कंसाना को दतिया और छतरपुर, निर्मला भूरिया को मंदसौर और नीमच, गोविंद सिंह राजपूत को नरसिंहपुर और गुना, विश्वास सारंग को हरदा और खरगोन का जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा नारायण सिंह कुशवाहा को शाजापुर और निवाड़ी, नागर सिंह चौहान को आगर और उमरिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर को शिवपुरी और पांढुरना, चैतन्य कश्यप को भोपाल और राजगढ़, इंदर सिंह परमार को पन्ना और बड़वानी, राकेश शुक्ला को श्योपुर और अशोक नगर, रामनिवास रावत को मंडला और दमोह का प्रभार मिला है. राज्य मंत्रियों को मिला इन जिलों का प्रभारमध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कृष्णा गौर को सीहोर और टीकमगढ़, धर्मेंद्र सिंह लोधी को खंडवा, दिलीप जायसवाल को सीधी और गौतम टेटवाल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह जिला उज्जैन का प्रभार दिया गया है. इसी क्रम मेंलखन पटेल को विदिशा और मऊगंज, नारायण सिंह पवार को रायसेन, नरेंद्र पटेल को बैतूल, प्रतिमा बागरी को डिंडौरी, दिलीप अहिरवार को अनूपपुर और राधा सिंह को मेहर का प्रभार दिया गया है.

TI के आलीशान होटल को बुलडोजर ने किया ध्वस्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

TI's luxurious hotel demolished by bulldozer, major action taken by forest department

TI’s luxurious hotel demolished by bulldozer, major action taken by forest department ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस की दबंगई और राजनीतिक रसूख के चलते टीआई ने एक जमीन पर कब्जा कर लिया था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी के नाम पर करवाकर यहां पर आलिशान होटल बनवा दिया था। मामला सामने आने के बाद आखिरकार वन विभाग की टीम के डीएफओ अंकित पांडेय के नेतृत्व में इसे नेस्तनाबूद कर दिया गया। पुलिसगिरी के दम पर टीआई ने जमीन पर किया कब्जा दरअसल ग्वालियर के कई थानों में पदस्थ रहे दबंग टीआई विनय शर्मा ने अपनी पुलिसगिरी के दम पर फॉरेस्ट की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारियों से मिलकर वन भूमि की जमीन का रजिस्ट्री और डायवर्सन के साथ नामांतरण भी करवा‌ लिया था। फिलहाल वन विभाग की टीम ने पूरी जमीन को मुक्त कराया है। भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिलकर डायवर्सन और नामांतरण भी कराया ग्वालियर घाटीगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे किनारे वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से होटल का निर्माण ग्वालियर में कई थानों में पदस्थ रहे टीआई विनय शर्मा की पत्नी प्रियंका शर्मा ने कर लिया था। इतना ही नही स्थानीय प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारी के साथ मिलकर वन विभाग की भूमि की रजिस्ट्री और डायवर्सन के साथ नामांतरण भी करा लिया था। लेकिन जब इसकी जानकारी वन विभाग को‌ लगी तो मामला कोर्ट में गया। काफी सालों तक केस चलने‌ के बाद टीआई विनय शर्मा की पत्नी का दावा खारिज हो‌ गया और वन अमले ने अवैध रूप से बने होटल को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। रौब झाड़ने DFO को लगाया कॉल पर नहीं आया काम मौके पर‌ पहुंचे कब्जाधारी टीआई विनय शर्मा ने भी अपना पुलिसिया रौब झाड़ने में कसर नहीं छोड़ी। वहीं सूत्रों के मुताबिक टीआई ने राजनीतिक दबाव बनाने का भी प्रयास किया। उन्होंने डीएफओ को फोन भी लगाया लेकिन मामला भोपाल स्तर का‌ था तो कार्रवाई बदस्तूर जारी रही। वन विभाग और पुलिस की टीम को स्थानीय लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। जिसके बाद उन्हें समझाइश देकर शांत कराया गया।

शासकीय मानकुंवरबाई कला एवं वाणिज्य स्वशासी महिला महाविद्यालय में विशेष उद्यमिता शिविर आयोजित किया गया

A special entrepreneurship camp was organized at Government Mankunwarbai Arts and Commerce Autonomous Women's College

A special entrepreneurship camp was organized at Government Mankunwarbai Arts and Commerce Autonomous Women’s College जीतेन्द्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता )जबलपुर । शासकीय मानकुंवरबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में सावन मास में विशेष उद्यमिता शिविर आयोजित किया गया। इस विशेष उद्यमिता शिविर में मुख्य अतिथि डॉ अभिलाष पांडेय, माननीय विधायक, उत्तर मध्य जबलपुर, श्री योगेंद्र सिंह ठाकुर, माननीय अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, डॉ संतोष जाटव, अतिरिक्त संचालक जबलपुर संभाग, दी संध्या चौबे, प्राचार्य, शासकीय मानकुंवरबाई बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री कोमलचंद्र जैन जी का सम्मान भी संस्था द्वारा किया गया। छात्राओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित करने हेतु इस शिविर का आयोजन किया गया। इसी उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय की भूतपूर्व छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं, क्राफ्ट आइटम्स, राखी आदि के स्टाल लगाए गए तथा उन्हें बाजार व्यवस्था से परिचित करा कर स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया। डॉ अभिलाष पांडेय, माननीय विधायक ने कहा की प्रतिस्पर्धा के इस दौर में स्वरोजगार का ज्ञान अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वरोजगार से न केवल हम स्वयं का धनोपार्जन करते हैं अपितु दूसरों की भी रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। श्री योगेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार इस तरह के उद्यमिता शिविर छात्राओं के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराते हैं, जिससे छात्राएं कौशल विकास, उद्यम, रोजगार तथा स्वरोजगार आदि के अवसर निर्मित करती है। इस अवसर पर केंद्रीय कारागार के कैदी भाइयों द्वारा निर्मित वस्तुओं का भी स्टॉल महाविद्यालय में लगाया गया, जिसमें उनकी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर ही महाविद्यालय की छात्राओं को राखी बनाने का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉक्टर सुलेखा मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस तरह के विशेष उद्यमिता शिविर समय-समय पर आयोजित होते हैं, जिनसे छात्राएं रोजगार तथा स्वरोजगार के लिए अवसर प्राप्त करती है. एवं उनमें आत्मविश्वास जागृत होता है, तथा उनके कौशल विकास पर भी वह कार्य करती है जो कि आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है। विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ महाविद्यालय की छात्राओं का भी सम्मान किया गया। इस उद्यमिता शिविर में महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रकोष्ठ सदस्य डॉ नेहा शाक्य, कपिल नेमा का सहयोग रहा। उद्यमिता शिविर में छात्राओं ने अपने स्टाल लगाए।

स्वतंत्रता दिवस में महज 4 दिन और प्रदेश के जिलों को नहीं मिले प्रभारी मंत्री? ऐसा क्यों

Only 4 days left for Independence Day and the districts of the state did not get minister in-charge? Why so

Only 4 days left for Independence Day and the districts of the state did not get minister in-charge? Why so प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए 8 महीने का समय हो चुका है. प्रदेश में मोहन यादव की अगुवाई में सरकार भी बनी, मंत्री बने और वर्तमान में प्रदेश सरकार का सभी कामकाज सुचारू रूप से पटरी पर चल रहा है. भोपाल ! हालांकि आठ महीने बीतने के बावजूद अब तक जिलों को प्रभारी मंत्री नहीं मिल सके हैं. जबकि मध्य प्रदेश सरकार के जरिये दावा किया गया था कि 15 अगस्त से पहले मंत्रियों को जिले का प्रभार दे दिया जाएगा, लेकिन अब 15 अगस्त में महज 4 दिन ही शेष बचे हैं और प्रभारी मंत्री नहीं बन सके. राष्ट्रीय पर्व पर मंत्री करते हैं झंडा रोहणबता दें, प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त और 26 जनवरी के विशेष मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री झंडा रोहण और सलामी परेड करते हैं. इसके अलावा भी कई तरह से संबंधित जिलों के कामकाज पर विशेष नजर बनाए हुए होते हैं. तमाम दावों और कयासों के बावजूद विडंबना यह है कि सरकार बने 7 महीने से अधिक समय बीत गया है, लेकिन अब तक प्रदेश में मंत्रियों को प्रभार वाले जिले नहीं सौंपे गए हैं. जबकि अब 15 अगस्त में महज 4 दिन का ही समय शेष रह गया है. 55 जिले और सीएम सहित 33 मंत्रीमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के अलावा, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह, सम्पतिया उईके, तुलसीराम सिलावट, एदल सिंह कंषाना और निर्मला भूरिया सरकार के अगुवा हैं. इसके अलावा गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, रामनिवास रावत, राकेश शुक्ला, चेतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी, कृष्णा गौर, धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन सिंह पटेल, नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, प्रतिमा बागरी, अहिरवार दिलीप, राधा सिंह शामिल हैं. प्रदेश में कुल 55 जिले हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली मोहन यादव सरकार में मुख्यमंत्री सहित कुल 33 मंत्री ही हैं. ऐसे में 22 जिलों के लिए अभी मंत्रियों का ऐलान नहीं हुआ है. 78वें स्वतंत्रता दिवस में महज चार दिन बाकी हैं और सबकी नजरे नए जिला मंत्रियों पर टिकी हैं.

एमएफपी पार्क की दुर्दशा पर एएमडी अग्रवाल भड़के, बोले, पार्क वालों को…. संघ से बाहर कर दो

AMD Agrawal got angry on the plight of MFP park

AMD Agrawal got angry on the plight of MFP park, said, expel the park people from the union उदित नारायण भोपाल। लघुवनोपज संघ के प्रसंस्करण केंद्र (एमएफपी पार्क) की दुर्दशा, घटती उत्पादन और व्याप्त गड़बड़झाला के चलते अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मनोज अग्रवाल अत्यंत दुखी और व्यथित हैं। यही वजह रही कि शुक्रवार को एक बैठक में एमएफपी पार्क के सीईओ, उत्पादन प्रभारी प्रबंधक और अन्य अधिकारी- कर्मचारी  को देखकर भड़क गए। उन्होंने गुस्से में बोल गए कि एमएसपी पार्क वालों को…. संघ से बाहर कर दो। गनीमत यह रही कि दूसरी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। अग्रवाल के व्यवहार को लेकर सोमवार को पार्क के अधिकारी-कर्मचारी ज्ञापन रोकने की तैयारी कर रहे हैं।  अंतर्राष्ट्रीय वन मेले की तैयारी को लेकर लघु वनोपज सहकारी संघ के एएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को एक बैठक बुलाई। इस बैठक में पीजी फूलझेले, कार्यकारी संचालक, अर्चना पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी,  केके द्विवेदी सचिव, संजय मौर्य प्रबंधक वित्त, व्ही.एस. पिल्लई प्रबंधक,  सुनीता अहिवार उप प्रबंधक, प्रियंका बाथम उप प्रबंधक समेत 17 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित है। बैठक में अग्रवाल ने वन मेले की तैयारी संबंधित एजेंडा को दरकिनार करते हुए एसपी पार्क की दुर्दशा पर चर्चा करते हुए कहा कि अधिकारियों ने 20 साल की कड़ी मेहनत करके एमएफपी पार्क को यहां लाकर खड़ा किया कि उसकी पूरे देश में साख है। आप सभी ने उसे बर्बाद कर दिया कोई काम- धाम नहीं करते हो। बस इधर-उधर घूमते दिखाई देते हो। आज एक करोड़ का वर्क आर्डर मिला है लेकिन अभी तक उत्पादन शुरू नहीं हो पाया। इसके बाद एएमडी अग्रवाल ने एमएफपी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जो कहा उसको अक्षरश: लिखा नहीं जा सकता। यहां यह उल्लेख करना उचित होगा कि मनोज अग्रवाल की गुस्से में भाषा शैली जरूर अनुचित थी किन्तु बात शत-प्रतिशत सही है। कभी एमएसपी पार्क देश के 17 राज्यों में अपने आयुर्वेदिक उत्पाद विक्रय करता था। लेकिन गत 2 वर्षों में अनुभवहीन अफसर के हाथों में एमएफपी का संचालन, प्रशासनिक उदासीनता, उत्पादन मैनेजर की स्वेच्छाचारिता और गड़बड़ियों के चलते केंद्र को बहुत नुक़सान हुआ वर्ष 2023-24 में केवल 18 करोड़ का ही ऑर्डर मिला और अभी 2024-25 के वित्तीय वर्ष में केवल 1.8 करोड़ का आर्डर मिला है।  अग्रवाल को घेरने की तैयारी में पार्क के अधिकारी आईएफएस अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल, लघु वनोपज सहकारी संघ द्वारा बरखेड़ा पठानी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति अर्चना पटेल और श्रीमति अर्चना पटेल, रेंजर सुनीता अहिरवार, रेंजर प्रियंका बाथम, डॉ अनिल कुमार को भरी मीटिंग में सबके सामने दुर्व्यहार किए जाने के विरोध में सोमवार को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं। इस ज्ञापन के मजमून को जातिसूचक रंग देने की कवायत चल रही है। इसके पहले भी वो ऐसा कारनामा कर चुके हैं, अर्चना पटेल को इतना प्रताड़ित किया गया था की वो अस्वस्थ हो गई थी और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा। ओबीसी संगठन मनोज अग्रवाल के कृत्य की घोर निन्दा करता है और मांग करता है कि इन्हें तत्काल यहां से हटाया जाए । अग्रवाल लघु वनोपज संघ में प्रतिनियुक्ति पर है। अनुभवहीनों के भरोसे विंध्या हर्बल्स की कमान लघुवनोपज संघ की इकाई लघु वनोपज प्रसंस्करण केंद्र एमएसपी पार्क बरखेड़ा पठानी विगत 20 वर्षों से विंध्या हर्बल नाम से आयुर्वेदिक उत्पादों का निर्माण करता आ रहा है। विगत वर्षों में एमएसपी पार्क निरंतर प्रगतिशील रहा। एक समय था, जब एमएसपी पार्क देश के 17 राज्यों में अपने आयुर्वेदिक उत्पाद विक्रय करता था। लेकिन गत 2 वर्षों में अनुभवहीन अफसर के हाथों में एमएसपी का संचालन, प्रशासनिक उदासीनता, उत्पादन मैनेजर की स्वेच्छाचारिता और गड़बड़ियों के चलते केंद्र को बहुत नुक़सान हुआ वर्ष 2023-24 में केवल 18 करोड़ का ही ऑर्डर मिला और अभी 2024-25 के वित्तीय वर्ष में केवल 1.8 करोड़ का आर्डर मिला है जिसकी सप्लाई करना संस्थान को असंभव लग रहा है। अभी तक उत्पादन ही नहीं शुरू हो पाया है। इसकी वजह उत्पादन प्रभारी एसडीओ सुनीता अहीरवार का अधिकारियों के साथ समन्वय का न होना है। बताया जाता है कि सुनीता अहीरवार पार्क की सीईओ अर्चना पटेल को रिपोर्ट नहीं करती। वे सीधे एमडी बिभाष ठाकुर को रिपोर्टिंग करती है।  पिछले सीईओ प्रफुल्ल फ़ुलझेले से सुनीता की भ्रष्ट नीतिओं की जांच शुरू करने के वाद-विवाद के बाद हटा दिया गया था और अहिरवार के खिलाफ शुरू होने वाली जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

प्रदेश में 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादलेः संजीव सिंह बने भोपाल संभाग के कमिश्नर, डीसी सागर पीएचक्यू के एडीजी

47 IAS-IPS officers transferred in the state: Sanjeev Singh becomes Commissioner of Bhopal Division

47 IAS-IPS officers transferred in the state: Sanjeev Singh becomes Commissioner of Bhopal Division, DC Sagar ADG of PHQ भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार देर रात 7 जिले के कलेक्टर, 7 एसपी समेत 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में 1992 बैच के अधिकारी डीसी सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है। वे फिलहाल शहडोल के पुलिस महानिदेशक हैं। वहीं, 2006 बैच के अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा और चंबल संभाग के कमिश्नर संजीव झा को राजस्व मंडल ग्वालियर भेजा गया है, जबकि राजस्व मंडल में रहे उमाकांत उमराव की वापसी हुई है। उमाकांत को श्रम विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। पर्यावरण नियोजन एवं सामान्य संगठन के कार्यपालक संचालक के संजीव सिंह को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। 2012 बैच के अधिकारी केदार सिंह शहडोल के कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं, उज्जैन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मृणाल मीना को बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है।

शासकीय मानकुंवर महाविद्यालय : स्टाफ द्वारा नेता सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल में कैदियों को रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम संपन्न 

Government Mankunwar College: Staff organized a program to tie Raksha Sutra to prisoners in Neta Subhash Chandra Bose Central Jail

Government Mankunwar College: Staff organized a program to tie Raksha Sutra to prisoners in Neta Subhash Chandra Bose Central Jail जीतेन्द्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता ) जबलपुर। नेता सुभाषचंद्र बोस सेंट्रल जेल में आज मानकुंवर शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रशासक एवं स्टाफ के द्वारा जेल में बंद कैदियों को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद दिया । इस दौरान  जेल अधीक्षक तोमर, जेलर मदान कमलेश व स्टाफ उपस्थित रहे  रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें हम अपने प्रियजनों के साथ एक विशेष बंधन को मजबूत करते हैं। आज, हम इस कार्यक्रम को जेल में कैदियों के साथ मना रहे हैं, जो हमें यह याद दिलाता है कि हर किसी को प्रेम और समर्थन की आवश्यकता होती है। इस कार्यक्रम में, हम रक्षा सूत्र बांधकर एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम और स्नेह को दर्शाते हैं। यह बंधन हमें एक दूसरे के साथ जोड़ता है और हमें याद दिलाता है कि हम कभी अकेले नहीं हैं। कैदियों के साथ इस कार्यक्रम को मनाने से हम उन्हें यह महसूस कराते हैं कि वे समाज का हिस्सा हैं और हम उनके साथ हैं। यह उन्हें प्रेरित करता है और उन्हें एक नई दिशा में आगे बढ़ने में मदद करता है।  इस रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम को एक प्रेम और समर्थन के प्रतीक के रूप में मनाएं और एक दूसरे के साथ मजबूत बंधन बनाएं।

पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल में हाउस कैप्टन का चुनाव संपन्न : स्वतंत्रता दिवस पर विजेता हाऊस कैप्टन की घोषणा

Election of House Captain completed in Paradise Higher Secondary School.

Election of House Captain completed in Paradise Higher Secondary School. हरिप्रसाद गोहे आमला । पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल आमला में आज विधार्थी हाउस कैप्टन के चुनाव संपन्न हुए । जिसमे ब्लू, ब्राउन, ऑरेंज तथा ग्रीन हाउस के बालक एवं बालिका के हाउस कैप्टन का चुनाव छात्र/छात्राओ द्वारा किया गया । जिसमे कक्षा छटवी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपना वोट अपने पसंदीदा हाउस कैप्टन के उम्मीदवार को दिया । वोटिंग के लिए छात्र/छात्राओ में उत्साह देखने को मिला । सभी उम्मीदवारों द्वारा छात्र /छात्राओ के मध्य भविष्य में वे हाउस को आगे रखने के लिए वे क्या कर सकते है का वर्णन किया । स्कूल के शिक्षक शिक्षिका द्वारा छात्रों को चुनाव प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया । चुनाव परिणाम की घोषणा 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान की जावेगी साथ ही विजेता छात्र छात्राओ को पुराने हाउस कैप्टन द्वारा हाउस का ध्वज प्रदान किया जवेगा ।चुनाव के दौरान छात्र छात्राओ ने चुुनाव प्रक्रिया स्वंम महसूस की । विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने चुनाव करवाने में चुनाव अधिकारी की भूमिका अदा की विद्यालय के शिक्षक श्री संतोष पांसे, श्री राजेश नागले, श्री प्रवीण दिघड़े, श्री अभिकेश सातनकार, श्री संदीप देवडे, श्रीमती लीना मिश्रा, श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती तारीका गोहे, श्रीमती मल्लिका पाल, श्रीमती आशा विश्वकर्मा, श्रीमती अंजू पवार, श्रीमती ममता पवार, श्रीमती पुष्पा पवार, श्री सुनील करारे, श्रीमती हीरा कापसे, कु प्रिया झरबडे, कु,तेजस्विनी माथनकर, श्री रोहन चौहान, श्रीमती मंजू पवार, श्रीमती माधुरी सांडे, कु करुणा चौकीकर, कु प्रज्ञा मकोड़े, श्रीमती दुर्गा देशमुख, कु शिखा यादव आदि शिक्षक उपस्थित थे ।

राजस्व अभियान 2.0 की पोल खोल राजस्व मंडल ग्वालियर के पद पड़े हैं खाली

Revenue campaign 2.0 exposed, posts of Revenue Board Gwalior are lying vacant

Revenue campaign 2.0 exposed, posts of Revenue Board Gwalior are lying vacant ग्वालियर ! मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व अभियान 2.0 चलाया जा रहा है जिसमें 45 दिनों के भीतर सभी प्रकरणों का निराकरण किया जाने का आदेश माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी द्वारा सभी राजस्व अधिकारियों को दिया गया है परंतु ना हीं अधिकारियों द्वारा प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है बल्कि आज भी किसानों और आम लोगों को राजस्व अधिकारियों द्वारा न्यायालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर राजस्व विभाग के अंदर कई पद खाली पड़े हैं जिन पर आज दिनांक तक नियुक्ति नही की गई है जैसा की प्रदेश के अंदर ढोल पीटा जा रहा है कि राजस्व के प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है परंतु वहीं दूसरी ओर राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष एवं सदस्य का पद खाली पड़ा हुआ है पिछले 4 वर्षों से राजस्व मंडल ग्वालियर में एक भी प्रकरण का निराकरण नहीं किया गया है जिससे आवेदकों में काफी गुस्सा है कई प्रकरणों के अंदर ऑर्डर होना है परंतु बोर्ड के अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति न होने की वजह से प्रकरणों का निराकरण नहीं हो पा रहा है वही ग्वालियर के वकीलों का कहना है कि राजस्व मंडल ग्वालियर के इस ढ़ीले रवैया की वजह से हमारे प्रकरणों के निराकरण मैं देरी होती है । जिससे हमारे काम पर भी काफी असर पड़ा है ज्यादातर आवेदक राजस्व मंडल ग्वालियर में अपना प्रकरण दर्ज कराने में रूचि नहीं लेते क्योंकि उनको मालूम है कि राजस्व मंडल ग्वालियर में प्रकरणों का निराकरण सालों तक नहीं होता है इसलिए वह सीधे हाई कोर्ट का रुख करते हैं । जिसकी वजह से ग्वालियर के वकीलों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है जब राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष जैसे बड़े पद खाली पड़े हुए हैं तो फिर राजस्व अभियान में प्रकरणों का निराकरण किस आधार पर सरकार द्वारा किया जा रहा है राजस्व मंडल ग्वालियर में हजारों प्रकरण लंबित पड़े हुए हैं जिनका निराकरण ना होने की वजह से आवेदकों में काफी रोष है !

930 रुपए किलो का गुग्गल 1700 रूपये किलो में खरीदा, 30 लाख से अधिक का गड़बड़झाला

Guggal worth Rs 930 per kg bought for Rs 1700 per kg, fraud worth more than Rs 30 lakh

Guggal worth Rs 930 per kg bought for Rs 1700 per kg, fraud worth more than Rs 30 lakh उदित नारायण सीनियर आईएफ एस के संरक्षण के चलते प्रभारी उत्पादन प्रबंधन की मनमानी जारी भोपाल। लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक बिभास ठाकुर ने एमएफपी पार्क बरखेड़ा पठानी में रॉ मटेरियल खरीदी में गड़बड़झाला पर कार्यवाई करने की जगह उसे दबा दिया हैं। प्रभारी एसडीओ एवं उत्पादन प्रबंधक ने टेंडर की दर से न खरीदकर आर्यन फार्मेसी से ₹1700 किलो की दर से खरीदी की है। यही मौजूदा सीइओ अर्चना पटेल एमएसपी पार्क के उत्पादन प्रबंधक की मनमानी नहीं रोक पा रहीं है।सूत्रों ने बताया कि एमएसपी पार्क के प्रबंधक ने गूग्गल सहित प्रष्टपर्णी, काली मिर्च, हींग, पुनर्नवा आदि रॉ मैटेरियल की खरीदी के लिए टेंडर किया था। टेंडर में गुग्गल के लिए हर्बल ऑटोमेशन हरिद्वार का रेट 930 रूपये प्रति किलोग्राम था। एसपी पार्क के कर्ताधर्ता ने हर्बल ऑटोमेशन हरिद्वार से खरीदी न करके आर्यन फार्मेसी से ₹1700 की कीमत पर 4000 किलो खरीदी की। हर्बल ऑटोमेशन हरिद्वार फर्म से न तो वर्क आर्डर दिया गया और न किसी प्रकार का पत्राचार किया गया। आर्यन से खरीदी से संघ को 30 लाख 80000 रुपए का अधिक भुगतान करना पड़ा है। प्रभारी एसडीओ एवं उत्पादन प्रबंधक ⁠सुनीता अहीरवार के कार्यकाल में 6 करोड़ों की govt सप्लाई में 3 करोड़ से अधिक की रॉ -मटेरियल ख़रीदी के भुगतान किये गये है, जिसमें 2 करोड़ के बिल तो आर्यन फ़ार्मेसी के थे। इसके अलावा 30-35 लाख के मरम्मत के भुगतान किये जा चुके है।लघु वनोपज प्रसंस्करण केंद्र बरखेड़ा पठानी के सीईओ पीएल फुलझले हटने के बाद से ही प्रभारी एसडीओ सुनीता अहीरवार मनमानी बढ़ गई है। यहां तक कि फुलझले की जगह प्रमोट आईएफएस अर्चना पटेल को डमी के रूप में सीईओ बनाया गया है। पार्क के अधिकारी और कर्मचारी इसकी मुख्य वजह भी एसीएस से मिल रहे हैं संरक्षण को बताया जा रहा है। एमडी के आदेश का ही नहीं हो रहा पालन लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक ठाकुर ने भंडारण की जांच के लिए एसीएफ मणि शंकर मिश्र को 7 दिन में जांच का रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे किंतु अभी तक जांच शुरू नहीं हुई। चिंताजनक पहलू यह है कि एसीएफ मिश्रा जांच के भंडारण से संबंधित दस्तावेज मांगने के लिए एमडी ठाकुर से लगातार चिट्ठीयां लिखना शुरू किया तो उन्हें ही वहां से हटा दिया गया। मिश्रा ने दस्तावेज मांगने के लिए हटाए jaane के पूर्व तक करीब चार रिमाइंडर सुनीता अहिरवार को भेज चुके थे और इतने ही पत्र एमडी ठाकुर को स्मरण पत्र लिखा था। मिश्रा के हटाने से यह चर्चा है कि एमडी ठाकुर उत्पादन प्रबंधक सुनीता अहिरवार के खिलाफ कार्यवाई नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद से उत्पादन प्रबंधक की मनमानी बढ़ गई है। उनकी मनमानी से दुखी सीइओ अर्चना पटेल ने उनके खिलाफ अनुशासनहीनता का नोटिस दिया हुआ है। यही नहीं, विद्या निनारे को भंडार में रा मटेरियल जाँच करने के मौखिक निर्देश प्रबंध संचालक और सीईओ ने मीटिंग में सबके सामने दिये थे। उस मीटिंग में सुनीता अहीरवार भी मौजूद थी फिर भी अपने भ्रष्टाचार को छुपाने और एसीएस वन से जान-पहचान की धुन में नियमों को भी धता बता रही है।

उपहार मे बांटे पौधे, झूला झूलकर , महिलाओं ने मनाई हरियाली तीज

Women celebrated Hariyali Teej by distributing plants as gifts and swinging.

हरिप्रसाद गोहे आमला ! बुधवार को बोड़खी मे आयोजित हरियाली तीज के इस कार्यक्रम मे आमला एवं बोड़खी क्षेत्र की महिलाएं बड़ी तादाद मे शामिल हुई। लोणारी कुनबी समाज संगठन के बैनरतले आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने यहां पर झूला झूला तो एक-दूसरे को उपहार मे पौधे भी सौपें। उपस्थित महिलाओं ने इन पौधो की अपनी सुविधानुसार स्‍थान पर रौपकर इन्‍हें पूरी जिम्‍मेदारी के साथ पालनें का संकल्‍प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन की अध्‍यक्ष मधुबाला धोटे ने कहा कि श्रावण मास का यह पवित्र त्‍योहार महिलाओं के वैवाहिक जीवन मे सुख-समृद्धि का त्‍योहार है इसलिए समाज परंपरागत रूप से यह त्‍योहार मनाता आ रहा है। कहा कि इस त्‍योहार से पारिवारिक जीवन सामंजस्‍य पूर्ण जीनें की कामना भी पूरी होती है। इस अवसर पर महिलाओं ने झूला झूलकर भी परंपराओं का निर्वहन करते हुए आनंद लिया। कार्यक्रम मे मीनाक्षी देशमुख संध्‍या साबले कल्‍पना वागद्रे बेबी देशमुख लता कुबड़े शीतल देशमुख लता देशमुख संगीता माथनकर कंचना पांसे कंचना खंडाग्रे संगीता पंडागरे शकुन देशमुख सहित बड़ी संख्‍या मे महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन मनीषा चढ़ोकार ने किया।

जबलपुर : बोल बम के जय करो से गुजा शहर

Jabalpur: City passes through Bol Bam Ke Jai Karo

Jabalpur: City passes through Bol Bam Ke Jai Karo जीतेन्द्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता ) जबलपुर ! समाज सेवक श्री रतन यादव ओर सभी बम बम बोले के भक्त गण विगत 30 सालों से नाग पंचमी के दिन यह पताका आज गोरखपुर से गुप्तेश्वर महादेव के मन्दिर में जाकर चढ़ाया जाता है बोल-बम के उद्घोष से शहर गूंज उठा। शिवभक्त बोल-बम, बम-बम के जयकारे लगाते हुए गंतव्य की ओर रवाना होते गए। भगवान शिव की भक्ति को समर्पित श्रावण मास में पूरा शहर शिवमय होने लगा है। ज्यों-ज्यों शिवरात्रि के आगमन की तिथि निकट आ रही है त्यों-त्यों शहर में भक्ति की लहरें उफान पर पहुंच रही हैं।

खूबसूरत पहाड़ियों और मंदिरों से घिरा हुआ मध्यप्रदेश का अमरकंटक, जानिये यहां के बारे में सबकुछ

Amarkantak of Madhya Pradesh is surrounded by beautiful hills and temples

Amarkantak of Madhya Pradesh is surrounded by beautiful hills and temples, know everything about it अमरकंटक नाम की उत्पत्ति को लेकर कई सारी कहानियां प्रचलित हैं. प्रसिद्ध संस्कृत कवि कालिदास ने इस स्थान का नाम अमरकूट बताया है क्योंकि यहां आम (अमरा) के बहुत सारे पेड़ थे. कहा जाता है किबाद में अमरकूट अमरकंटक बन गया. Amarkantak Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश स्थित अमरकंटक हिंदुओं का प्रसिद्ध और महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है जो अनूपपुर और शहडोल के तहसील पुष्पराजगढ़ में मेकल की पहाड़ियों के बीच बसा हुआ शहर है. यहां सुप्रसिद्ध अमरकंटक मंदिर है जो 1065 मीटर की ऊंचाई पर बसा है. पहाड़ों और घने जंगलों मे बीच इस मंदिर की खूबसूरती अलग ही प्रतीत होती है. यह छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा है. यह जगह विंध्य, सतपुड़ा और मैदार की पहाड़ियों का मिलन स्थल है, जिसका दृश्य मन मोह लेने वाला होता है. अमरकंटक तीर्थराज के रूप में भी काफी प्रसिद्ध है. यही वजह है कि इस मंदिर को देखने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं. अमरकंटक नाम की उत्पत्ति को लेकर कई सारी कहानियां प्रचलित हैं. प्रसिद्ध संस्कृत कवि कालिदास ने इस स्थान का नाम अमरकूट बताया है क्योंकि यहां आम (अमरा) के बहुत सारे पेड़ थे. कहा जाता है किबाद में अमरकूट अमरकंटक बन गया. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, जब भगवान शिव ने आग से त्रिपुरा को नष्ट कर दिया तो तीन में से एक राख अमरकंटक पर गिर गई, जो हजारों शिवलिंगों में बदल गई. ऐसा ही एक लिंग ज्वलेश्वर में आज भी पूजा जाता है. संस्कृत में अमरकंटक का अर्थ है अनंत स्त्रोत, जो भारत कि सबसे पवित्र नदी नर्मदा नदी से जुड़ा हुआ है. यहां कई सारे मंदिर हैं जो कि विभिन्न शासकों के युग का वर्णन करते हैं. अमरकंटक में प्रमुख आकर्षण नर्मदाकुंड और कलचुरी काल के प्राचीन मंदिर हैं. नर्मदाकुंड के मंदिर परिसर के भीतर 16 छोटे मंदिर हैं, जो शहर के मध्य में स्थित हैं. अमरकंटक के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलअमरकंटक में कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं. यहां टूरिस्ट नर्मदा नदी का उद्गम स्थल देख सकते हैं. कलचुरी का प्राचीन कालीन मंदिर देख सकते हैं. इसके अलावा, कर्ण मंदिर, पातालेश्वर मंदिर,सोनमुडा अमरकंटक, दूधधारा प्रपात अमरकंटक, कपिल धारा प्रपात अमरकंटक इत्यादि जगहों पर पर्यटक घूम सकते हैं. नर्मदा नदी का उद्गम स्थलअमरकंटक में नर्मदा नदी और सोनभद्रा नदियों का उद्गम स्थल है. यह आदिकाल से ही ऋषि और मुनियों की तपोभूमि रही है. नर्मदा का उद्गम यहां के एक कुंड से और सोनभद्रा के पर्वत शिखर से हुआ है. नर्मदा नदी यहां पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है. इस नदी को “मध्यप्रदेश और गुजरात की जीवनदायनी नदी” भी कहा जाता है. ऐसे में आप यहां नर्मदा नदी का उद्गम स्थल घूम सकते हैं.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet