पैराडाइज स्कूल का दसवीं, बारहवीं का उत्कृष्ट रहा परिणाम, सपनों को मिली उड़ान ।
Paradise School’s 10th and 12th results were excellent, dreams took flight हरिप्रसाद गोहेआमला। आमला नगर में शैक्षणिक क्षेत्र म अग्रणी भूमिका निभाने वाला पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान बनाकर स्कूल और अभिभावकों का नाम रोशन किया।कक्षा बारहवीं में शिखा सूर्यवंशी पिता नत्थू सूर्यवंशी ने 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं इसी कक्षा की छात्रा राशि साहू पिता सुभाष साहू ने 94 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान और तनीषा उघड़े पिता बलिराम उघड़े ने 93.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं में ऋषभ चंदेल पिता सतीश चंदेल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम तथा विकासखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रावणी दीघडे पिता प्रवीण कुमार दीघडे ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में द्वितीय एवं विकासखंड में तृतीय स्थान हासिल किया। निहाल देशमुख पिता संजय देशमुख ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान पाया।पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा बारहवीं के 37 छात्र छात्राओं ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किए जाने वाले लैपटॉप की पात्रता प्राप्त की है। विद्यालय के कुल 84 छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने विद्यालय एवं माता पिता को गौरवान्वित किया है।उत्कृष्ट परिणाम पर विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देकर खुशी का इज़हार किया।