आमला में हर्षोल्लास से मनाई गई संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती ।
The birth anniversary of Saint Shiromani Shri Sen Ji Maharaj was celebrated with great joy in Amla. हरिप्रसाद गोहेआमला। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती आमला के वार्ड क्रमांक 3 में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर समाजजनों ने संत श्री सेन जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा पूर्वक नमन किया। सभी ने समस्त आमला, बोडखी एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की मंगल कामना की। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और बच्चों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। नगर के मनोज सोनपूरे, पत्रकार राजेश सुरे, सुनील चौहान, भिक्कू सराहे, ऋषि चौहान, गोकूल चौहान, कन्हैया चौहान सहित समाज के अनेक सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।