LATEST NEWS

बीजेपी ने नागपुर महानगर की जिम्मेदारी दयाशंकर तिवारी को सौंपी, कौन बनेगा मुंबई बीजेपी चीफ?

मुंबई महाराष्ट्र बीजेपी संगठन चुनावों को गति देते हुए मुंबई समेत 58 जिला अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने नागपुर महानगर की जिम्मेदारी दयाशंकर तिवारी को सौंपी है। इसी प्रकार पार्टी ने मीरा भाईंदर में दिलीप जैन को पार्टी की कमान दी है। पार्टी ने कल्याण में नंदु परब और उल्लासनगर में राजेश वधारिया को अध्यक्ष बनाया है। पुणे शहर में जिला अध्यक्ष का पद धिरज घाटे को दिया है। महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी अभी राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के पास है। पार्टी ने पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उन्हें ही बावनकुले के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है। महाराष्ट्र बीजेपी के 58 जिला अध्यक्षों की लिस्ट देखें। कौन बनेगा मुंबई बीजेपी चीफ? जिला अध्यक्षों के ऐलान के बाद अब मुंबई अध्यक्ष को लेकर चर्चा शुरू हो गई है क्यों प्रदेश प्रमुख बावनकुले की तरह ही आशीष शेलार अब मंत्री है। ऐसे में एक व्यक्ति-एक पद के हिसाब से किसी नए व्यक्ति को कमान सौंपेगी। ऐसे में जब आगे बीएमसी के चुनाव होने हैं तब मुंबई प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक और क्रिकेट प्रशासक के तौर पर सक्रिय आशीष शेलार अगस्त, 2022 में मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष बने थे। आशीष शेलार ने तब मंगल प्रभात लोढ़ा को रिप्लेस किया था। मंगल प्रभात लोढ़ा भी महायुति 2.0 सरकार में मंत्री हैं। क्या संजय उपाध्याय बनेंगे चीफ? कांग्रेस में मुंबई प्रदेश अध्यक्ष की कमान डॉ. वर्षा गायकवाड़ के हाथों में है। पार्टी ने अभी तक वर्षा गायकवाड़ को हटाने के संकेत नहीं दिए हैं। अब देखना यह है कि बीजेपी बीएमसी चुनावों से पहले कौन सा दांव खेलती है? राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि संजय उपाध्याय को भी फडणवीस अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे सकते हैं। संजय उपाध्याय पूर्व में मुंबई बीजेपी से महासचिव भी रह चुके हैं। इसके अलावा अमित साटम, अतुल भातखलकर और पराग अलवानी के नाम चर्चा में हैं। देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनने के बाद बीजेपी की नजर मुंबई में अपना मेयर बनाने पर है। बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में 132 सीटें जीती थीं।

नए कप्तान की कठिन परीक्षा होगी, क्योंकि भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है

नई दिल्ली रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद सिलेक्शन कमेटी के सामने नया कप्तान चुनने की चुनौती है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज शुभमन गिल और विकेटकीपर ऋषभ पंत कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं। नए कप्तान की कठिन परीक्षा होगी क्योंकि भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए जाना है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सिलेक्शन कमेटी को तगड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि बुमराह को ऑटोमैटिकली भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनना चाहिए। गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ”मुझे लगता है कि सिलेक्शन कमेटी को जसप्रीत बुमराह से बात करनी चाहिए। कमेटी को उनसे पूछना चाहिए कि आप क्या चाहते हैं? अगर बुमराह ने कहा कि वह कप्तानी के लिए तैयार हैं तो फिर उन्हें कप्तान बनाया जाना चाहिए। वह फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान हैं। ऑटोमैटिकली उनको कप्तानी मिलनी चाहिए। सिलेक्शन कमेटी बुमराह से पूछे कि 6 हफ्तों में पांच टेस्ट मैच होने हैं और क्या आप कर पाएंगे?” बता दें कि 31 वर्षीय बुमराह ने अभी तक तीन टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। उनके साथ फिटनेस की समस्या रही है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पर्थ में कप्तानी करते हुए भारत को 295 रनों से जीत दिलाई थी। वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने पांचवें और आखिरी टेस्ट में रोहित के बाहर होने पर भी कमान संभाली थी लेकिन पीठ की परेशानी के कारण पूरा मैच नहीं खेल सके। इसके बाद, वह अनफिट होने के कारण तीन महीने भारतीय टीम से बाहर रहे और आईपीएल 2025 में वापसी की। हाल ही में स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट में दावा किया गया कि बुमराह ने वर्कलोड को देखते हुए कप्तानी से दूर रहने का फैसला किया है। रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह ने भारत का अगले टेस्ट कप्तान बनने से इनकार कर दिया, जिसके बाद गिल और पंत इस दौड़ में सबसे आगे हैं। रोहित के बाद बुमराह कप्तानी के लिए पसंदीदा खिलाड़ी थे लेकिन कार्यभार के कारण वह सीरीज के सभी मैचों में नहीं खेलना चाहते। बुमराह के इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों में खेलने की संभावना कम है और चयनकर्ता ऐसे कप्तान को प्राथमिकता देंगे जो पूरी सीरीज में लगातार खेल सके।  

पिछले दो दिनों से निकोबार द्वीपों में हल्की से भारी बारिश हो रही, समय से पहले मानसून ने दी दस्तक

नई दिल्ली भारतीय मौसम विभान ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को अंडमान-निकोबार द्वीप, दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में समय से पहले दस्तक दी है। जहां पिछले दो दिनों से निकोबार द्वीपों में हल्की से भारी बारिश हो रही है। साथ ही इलाके में तेज पश्चिमी हवाएं चल रही हैं और घने बादल भी बने हुए रहे हैं, जिसके बाद इन सब संकेतों से मौसम विभाग ने इसे मानसून की शुरुआत घोषित की है।   खाड़ी में हवाओं की रफ्तार बढ़ी मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में पश्चिमी हवाओं की ताकत और गहराई बढ़ गई है। 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर हवाओं की रफ्तार 20 नॉट्स (लगभग 37 किमी/घंटा) से ज्यादा रही और कुछ क्षेत्रों में यह 4.5 किमी तक फैली रही। अब इन जगहों पर पहुंच सकता है मानसून स्थिति को देखते हुए अब मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3-4 दिनों में मानसून दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, बाकी अंडमान-निकोबार द्वीप, अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के और हिस्सों में पहुंच सकता है। यानि अब देश में धीरे-धीरे मानसून की दस्तक शुरू हो गई है और जल्द ही दक्षिण भारत में बारिश बढ़ सकती है। मानसून की शुरुआत, किसानों के लिए राहत कैसे? मौसम विभाग के अनुसार मानसून की शुरुआत हो चुकी है, जिसके बाद अब धीरे-धीरे यह देश के बाकी हिस्सों की तरफ बढ़ेगी। इससे दक्षिण भारत और उसके बाद पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का मौसम शुरू हो जाएगा। देखा जाए तो यह किसानों, खासकर खरीफ फसल की बुआई की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मामले में मौसम विभाग ने बताया कि हम लगातार इसकी निगरानी कर रहे हैं और समय-समय पर आगे की जानकारी देते रहेंगे।

दमोह में दिल दहला देने वाली घटना, बाप ने तीन बेटियों के साथ खाया जहर, चारों की मौत, वजह की जांच कर रही पुलिस

 दमोह मंगलवार सुबह पति विनोद अपनी तीनों बेटियों को समोसा खिलाने ले गया। कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि दामाद और तीनों बच्चियां तालाब के पास बेहोश पड़े हैं। परिजन तालाब के पास पहुंचे, उनके मुंह से झाग निकल रहा था। चारों को इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटीरत डॉक्टर आरपी कोरी, डॉक्टर अमन श्रीवास्तव, डॉक्टर मनीष ने हरियाणा निवासी विनोद जाट (कंसोरिया) बेटी महक दो वर्ष, खुशबू चार वर्ष को मृत घोषित कर दिया और सात वर्षीय बेटी खुशी की हालत गंभीर होने पर दमोह जिला अस्पताल रेफर किया।  जहां जिला अस्पताल में इलाज के दौरान चौथी बच्ची की भी मौत हो गई। घटना काफी बड़ी है, लेकिन परिजन कुछ बताने तैयार नहीं हैं। पत्नी जूली ने सिर्फ इतना कहा कि पति-पत्नी का विवाद था, लेकिन क्या विवाद था यह नहीं बताया। पति और तीनों बेटियों की मौत के बाद पत्नी कुछ बोलने की हालत में नहीं है। हटा में तीनों के शव को रखा गया है और दमोह में मृत हुई बेटी के शव को भी हटा भेजा गया है। जहां चारों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हटा एसडीओपी प्रशांत सुमन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचे दमोह सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि परिजनों के बताए अनुसार पिता और तीन बच्चियों की मौत किसी जहरीले पदार्थ को खाने से हुई है। मामले की जांच की जा रही है, अभी वह कुछ बोलने की हालत में नहीं हैं।  

पाक विदेश मंत्री ने कहा- यदि सिंधु जल समझौते का मसला हल नहीं हुआ तो फिर सीजफायर नहीं चल पाएगा

इस्लामाबाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का कहना है कि हमने भारत के खिलाफ परमाणु हथियार तैनात करने के बारे में विचार नहीं किया था। इशाक डार ने मीडिया से बातचीत में डींगे हांकते हुए कहा कि हम भारत से जमीन और आसमान दोनों ही जगहों पर मुकाबला करने में सक्षम हैं, जबकि पाकिस्तानी सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद बने जंग जैसे हालात में बुरी तरह मार खाई है। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी भारत के खिलाफ परमाणु हथियारों की तैनाती पर विचार नहीं किया। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे गंभीर हालात बनते हैं कि आपको कुछ फैसले लेने पड़ते हैं, लेकिन हम बिना परमाणु हथियारों को तैनात किए ही तनाव से निपटने में सक्षम हैं। यही नहीं इशाक डार ने एक और गीदड़भभकी देते हुए कहा कि यदि सिंधु जल समझौते का मसला हल नहीं हुआ तो फिर भारत और पाकिस्तान के बीच लागू हुआ सीजफायर खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाली अगली मीटिंग में इस पर बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल समझौते का मसला हल नहीं हुआ तो फिर यह जंग वाली हरकत मानी जाएगी। यही नहीं पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर का मुद्दा क्षेत्रीय शांति के लिए महत्वपूर्ण है। डार ने कहा कि यदि कश्मीर के मसले का हल नहीं होगा तो फिर स्थायी शांति भी मुश्किल होगी। पाकिस्तानी मंत्री के बयान से साफ है कि सिंधु जल समझौते को रोका जाना उसे बहुत अखर रहा है। दरअसल पाकिस्तान में पंजाब से लेकर सिंध तक सिंधु नदी का जल खेतों की सिंचाई से लेकर पेयजल तक के लिए महत्वपूर्ण है। फिलहाल भारत ने सिंधु जल समझौते को रोकने का ही ऐलान किया है और इसका कोई असर जमीन पर नहीं है। लेकिन भारत सरकार ने जिस तरह से पनबिजली परियोजनाओं पर डैम के निर्माण में तेजी लाने के प्रयास शुरू किए हैं, उससे पाक में आशंकाओं का दौर है। पाकिस्तानियों को लगता है कि भारत यदि सिंधु का जल मोड़ने में सफल रहा तो उन्हें पीने के पानी से लेकर फसलों तक का संकट झेलना होगा। यही वजह है कि पहले से ही पाकिस्तानी धमकियां देने पर उतारू हो गए हैं।  

CBSE Board 10th रिजल्ट घोषित, 93.66% स्टूडेंट्स पास, ऐसे देख सकते हैं अपनी मार्कशीट

नई दिल्ली CBSE 10वीं कक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है, जिसमें छात्रों का कुल 93.66% रिजल्ट रहा है। इसके साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। सभी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस साल फिर लड़कियों ने बारहवीं में अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कों की तुलना में 5.94% से अधिक अंकों से बाजी मारी है। इसके अलावा, भोपाल के कुल 92.71% छात्र पास हुए हैं। 13 मई यानी आज सुबह 11:00 बजे सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम भी घोषित किया जा चुका है। जिसमें छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। इस बार पास होने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा है. वहीं, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा है. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23 लाख 71 हजार 939 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.66 रहा है. इस साल परिणाम पिछले साल से 0.66 प्रतिशत बेहतर रहा है. बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिंक तो एक्टिवेट कर दिए हैं और बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में 10वीं परीक्षा के लिंक भी एक्टिव कर दिए जाएंगे. यहां करें चेक     cbse.gov.in     cbse.nic.in     cbseresults.nic.in     results.cbse.nic.in     digilocker.gov.in     results.gov.in ऐसे करें चेक और डाउनलोड     सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।     यहां CBSE Board 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।     जिसके बाद एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।     अब यहां आपको अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना है।     इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा।     आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट ले सकते हैं। इतने छात्रों ने दिया था एग्जाम बता दें कि इस साल दसवीं कक्षा के 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 23 लाख 71 हजार 939 छात्रों ने एग्जाम दिया। वहीं, 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट दसवीं कक्षा में पास हुए हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा के छात्रों का पासिंग मार्क्स रहा, जो कि 99.79% है। जवाहर नवोदय विद्यालय का 99.49% रिजल्ट रहा, जबकि केवी का 99.45% परीक्षा परिणाम रहा। कुल मिलाकर 95% लड़कियां और 92.63% लड़के पास हुए है।

CBSE 10th, 12th Result 2025 के नतीजे जारी, प्रदेश में एक बार फिर बेटियां अव्वल

भोपाल सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही 10वीं स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया। बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट घोषित किया था। लेकिन इस बार भी 13 मई को ही रिजल्ट घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश में हर साल की तरह इस साल भी लड़कियां ही अव्वल रही हैं। भोपाल रीजन का रिजल्ट 92.71 % रहा। स्‍कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्‍ट घोषित होने के बाद स्‍टूडेंट्स अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्‍कूल से ही ले सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट ही आपकी शैक्षणिक करियर में और आधिकारिक कार्योंके लिए अनिवार्य दस्तावेज माना जाता है। सीबीएसई 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था। 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर सीबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि इस बार एमपी के 82.46% बच्चों ने बाजी मारी है। हमेशा की तरह इस बार भी गर्ल्स का रिजल्ट बॉइज से बेहतर रहा। 15 फरवरी से शुरू हुई थीं परीक्षा सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। मध्यप्रदेश में 493 जबकि भोपाल में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस साल ऐसा पहली बार है कि परीक्षा से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की गई थी। इसकी वजह है कि इस बार स्कूलों ने समय से LOC यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के बाद 10वीं परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट results.cbse.nic.in और www.digilocker.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष 10वीं में 93.66 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं जो कि पिछले साल से 0.06 फीसदी अधिक है। 2385079 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें से 2371939 विद्यार्थी एग्जाम में बैठे। एग्जाम में उपस्थित इन छात्रों में से 2221636 पास हुए हैं। लड़कियां 95 फीसदी पास हुईं जबकि लड़के 92.63 फीसदी पास हुए। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.37 फीसदी अधिक रहा। वहीं सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 88.39 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.41 प्रतिशत अधिक है। 10वीं की तरह सीबीएसई 12वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से काफी बेहतर रहा। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में 91 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 85.06 प्रतिशत रहा है। कुल 1,11,544 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 24,867 स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 1.29 लाख से अधिक बच्चों को कंपार्टमेंटल की कैटेगरी में डाला गया है। हर साल की तरह इस बार भी सीबीएसई ने टॉपरों की लिस्ट जारी नहीं की है। कुछ साल पहले सीबीएसई ने अनहेल्दी कंपीटिशन को रोकने के लिए मेरिट लिस्ट जारी करना बंद कर दिया था। बोर्ड सभी विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। सीबीएसई परीक्षाओं में कक्षा 10 के छात्रों को थ्योरी और आंतरिक मूल्यांकन दोनों के अंकों को मिलाकर पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। कक्षा 12 के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। यदि कोई छात्र इस मानदंड को 01 अंक या उससे कम से पूरा करने में विफल रहता है, तो उसे ग्रेस अंक दिए जा सकते हैं। पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट सीबीएसई 12वीं में पिछले वर्ष 87.98 फीसदी बच्चे पास हुए थे। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा था। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट पिछले साल 93.60 फीसदी रहा था। 2023 के मुकाबले रिजल्ट 0.48 फीसदी अधिक रहा था। पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 93.12 फीसदी दर्ज किया गया था। यहां दिए गए लिंक से डायरेक्ट चेक कर सकते हैं रिजल्ट cbse.gov.in cbseresults.nic.in results.cbse.gov.in डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें कक्षा 10वीं के परिणाम स्टेप-1: ‘डिजिलॉकर’ ऐप डाउनलोड करें स्टेप-2: digiLocker.gov.in पर जाएं स्टेप-3: अपना रोल नंबर, कक्षा, स्कूल कोड और 6 अंकों का पिन (जैसा कि स्कूल द्वारा प्रदान किया गया हो) दर्ज करें स्टेप-4: सत्यापन के लिए अपने पंजीकृत नंबर पर भेजा गया ओटीपी दर्ज करें स्टेप-5: आपको स्क्रीन पर अपनी मार्कशीट दिख जाएगी Umang ऐप के माध्यम से कक्षा 10वीं के परिणाम देखने का तरीका ‘उमंग’ ऐप डाउनलोड करें स्टेप-2: ऐप खोलें और शिक्षा अनुभाग पर जाएं और ‘सीबीएसई’ चुनें स्टेप-3: अपना परिणाम डाउनलोड करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें स्टेप-1: SMS के जरिए ऐसे चेक करें कक्षा 10वीं का रिजल्ट स्टेप-1: मैसेजिंग ऐप खोलें स्टेप-2: टाइप करें: cbse 10 स्टेप-3: 7738299899 पर भेजें स्टेप-4: अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करें सीबीएसई परिणाम देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल 1- स्कूल नंबर 2- रोल नंबर 3- एडमिट कार्ड आईडी 4- जन्मतिथि

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद वृंदावन पहुंच संत प्रेमानंद महाराज से की भेंट, साथ में दिखीं पत्नी अनुष्का

नई दिल्ली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा मंगलवार सुबह वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की। इस दौरान दोनों ने संत महाराज से आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक चर्चा में भाग लिया। संन्यास के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति मानी जा रही है। संन्यास के बाद सीधे आध्यात्मिक शांति की तलाश में वह वृंदावन पहुंचे।   विराट ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था विराट ने सोमवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने एक भावुक पोस्ट के जरिये अपने 14 साल के टेस्ट करियर पर विराम लगाने की पुष्टि की थी। विराट ने कहा था कि उन्होंने इस प्रारूप से काफी सबक लिया है। विराट टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे में खेलते दिखाई पड़ेंगे। विराट आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का भी हिस्सा हैं और कुछ दिनों बाद वह आरसीबी टीम से जुड़ जाएंगे और पहली बार टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगे।   संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे रहे कोहली-अनुष्का कोहली और अनुष्का ने संत प्रेमानंद के आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय बिताया। दोनों सुबह करीब छह बजे आश्रम पहुंचे और करीब साढ़े नौ बजे वहां से निकल गए। यह पहली बार नहीं है जब विराट संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे हैं। वह इससे पहले जनवरी 2023 में इसी साल जनवरी में भी मिलने पहुंचे थे। अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने संत प्रेमानंद से गहन चर्चा की। इस दौरान विराट ने पूछा कि असफलता से कैसे बाहर निकला जाए? इस पर प्रेमानंद ने कहा कि अभ्यास करना जारी रखें। 

संघमित्रा एक्सप्रेस में महिला को उठा दर्द, भागे-भागे पहुंचे डॉक्टर, खड़ी रही संघमित्रा एक्सप्रेस, फिर गूंजी बच्चे की किलकारी

 जबलपुर  मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन में नवजात की किलकारी गूंजी है। संघमित्रा एक्सप्रेस में यात्रा कर रही महिला का प्लेटफार्म में ही प्रसव हुआ है। जबलपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर प्रसव हुआ। दरअसल बिहार के मोतिहारी की रहने वाली गर्भवती महिला मीना कुमारी ट्रेन में सफर कर रही थी। जलबपुर रेलवे स्टेशन पहुंचते ही प्रसव पीड़ा उठ गया। फिर क्या था ज्यादा दर्द होने के कारण प्लेटफार्म नंबर 4 पर ही महिला का प्रसव कराया गया। इस दौरान लोगों ने उनकी मदद की। हाखों में चादर पकड़कर पमिला को चारों तरफ से घेरा गया। प्रसव महिला डॉक्टर, महिला जीआरपी स्टाफ और महिला यात्रियों के सहयोग से कराया गया।  बच्चे की किलकारी गूंजते ही लोगों और ट्रेन के यात्रियों ने राहत की सांस ली। सफल प्रसव के बाद महिला को लेडी एल्गिन अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। महिला बेंगलुरु से बिहार के दानापुर जा रही थी। महिला के परिजनों ने डॉक्टर सहित जीआरपी स्टाफ और प्रसव में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है। इस प्रकार मानवता दिखाने पर यात्रियों रेलवे स्टॉफ का आभार प्रकट किया है. दरअसल बिहार के मोतीहारी की रहने वाली मीना कुमारी बेंगलुरू से संघमित्रा एक्सप्रेस में सफर कर रहीं थी. यात्रा के दौरान ही उन्हें प्रसव पीड़ा होने लगी. महिला जब दर्द से तड़पने लगी तो परिजनों ने तत्काल मामले की जानकारी कोच अटेंडर को दी. इसके बाद कोच अटेंडर ने आगामी रेलवे स्टेशन जबलपुर को सूचित किया. जब तक ट्रेन स्टेशन पहुंची, स्टेशन एंबुलेंस पहुंच चुकी थी. प्लेटफार्म पर कराया प्रसव ट्रेन के रूकते ही आनन फानन में रेलवे स्टॉफ ने कोच में से महिला को नीचे उतारा, लेकिन उस समय तक महिला की हालत खराब हो चुकी थी. ऐसे में 108 एम्बुलेंस के डॉ. अमरनाथ और उनकी टीम ने मौके पर ही पर्दा की व्यवस्था की. इसके बाद प्लेटफार्म पर ही महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई. महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जच्चा बच्चा को रानी दुर्गावती अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत स्थिर बताई है. ताली बजाकर स्वागत जीआरपी उपनिरीक्षक संजीवनी राजपूत ने बताया कि लोगों के सहयोग और संयम की वजह से महिला का सुरक्षित प्रसव कराया जा सका है. बताया जा रहा है कि महिला को ट्रेन से उतारने के काफी देर बाद तक ट्रेन स्टेशन पर ही रूकी रही. हालांकि प्रसव के बाद महिला को जब अस्पताल के लिए रवाना किया गया, ठीक उसी समय ट्रेन को भी अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया. वहीं महिला का सुरक्षित प्रसव होने पर रेल यात्रियों ने ताली बजाकर स्वागत किया और जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की गई.

पुजारा कह गए बड़ी बात- कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया, कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना क्यों आसान नहीं?

नई दिल्ली स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। कोहली लंबे समय से नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। भारत ने 2013 में सचिन तेंदुलकर के संन्यास के बाद से 115 टेस्ट खेले, जिसमें कोहली ने 99 मैचों में चौथे स्थान पर बैटिंग की। कोहली के रिटायरमेंट के बाद अब यह सवाल उठ रहा कि कौन उनकी जगह नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतरेगा? वैसे, तो कई नाम चर्चा में हैं लेकिन दिग्गज भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि कोहली का रिप्लेसमेंट मिलना आसान नहीं। उन्होंने कहा कि कुछ सीरीज के बाद ही यह तय होगा। वह 25 वर्षीय शुभमन गिल को भी ऑप्शन मानते हैं, जो टेस्ट कप्तान बनने के प्रबल दावेदार हैं। भारत को जून में इंग्लैंड दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने जाना है। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे पुजारा ने कोहली के रिप्लेसमेंट को लेकर ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ”हमें यह पता लगाने के लिए कुछ सीरीज की जरूरत होगी कि नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए कौन सबसे उपयुक्त है, क्योंकि यह एक अहम स्थान है। आपको नंबर-4 पर बैटिंग के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की जरूरत होती है। और इस समय मुझे लगता है कि यह एक ऐसा स्थान है जहां टीम प्रबंधन को यह पता लगाना होगा कि नंबर-4 पर सबसे उपयुक्त खिलाड़ी कौन है।” उन्होंने कहा, “ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी ने भी अपनी जगह पक्की नहीं की है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कुछ समय लगेगा।” पुजारा ने आगे कहा, “अभी कोई भी फैसला करना जल्दी है लेकिन यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इंग्लैंड में कौन अच्छा प्रदर्शन करता है, क्योंकि जो इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, वह चौथे नंबर पर खेल सकता है।” वहीं, पुजारा ने गिल के बारे में कहा, ”वह निश्चित रूप से एक ऑप्शन हैं। लेकिन वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। क्या वह अपना स्थान बदलना चाहते हैं? क्या वह नंबर-4 पर बल्लेबाजी करना चाहते है? हमें देखना होगा।” दिग्गज बल्लेबाज ने कहा, “शुभमन ऐसे खिलाड़ी है जो नई गेंदों को खेलने में अधिक सक्षम है। नंबर-3 पर बल्लेबाजी शुरू करने से पहले वह ओपनिंग करते थे। वह तब बल्लेबाजी करना पसंद करते है जब गेंद थोड़ी सख्त और नई हो। क्या वह पुरानी गेंद से खेल पाएंगे? इस समय यह एक बड़ा सवाल है।” दिसंबर 2020 में सबसे लंबे फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से गिल ने अब तक 32 टेस्ट में टॉप तीन से बाहर बल्लेबाजी नहीं की है। उन्होंने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र की शुरुआत में नंबर-3 पर खेलने से पहले ज्यादातर ओपनिंग की। पुजारा का मानना ​​है कि गिल शीर्ष क्रम में बने रहने के लिए सबसे उपयुक्त हैं लेकिन नंबर-4 पर जाने की संभावना को खारिज नहीं किया। पुजारा ने कहा, “चूंकि उन्होंने नई गेंद से अच्छी बल्लेबाजी की है, इसलिए मैं अब भी कहूंगा कि उन्हें शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करनी चाहिए, जो उनकी आइडियल पोजीशन है। यह उनके लिए उपयुक्त है।”  

CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा

रायपुर CBSE ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स ने इस बार भी अच्छा परफॉर्म किया है। प्रदेश का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.17% रहा है। खास बात ये है कि लड़कियों ने लड़कों से बेहतर रिजल्ट दिया है। छत्तीसगढ़ से CBSE 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 31,911 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 31,711 स्टूडेंट्स ने एग्जाम में हिस्सा लिया। इनमें 16,696 लड़के और 15,015 लड़कियां शामिल थीं। छत्तीसगढ़ से कितने हुए पास ? परीक्षा में कुल 26,057 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 13,344 लड़के पास हुए और 12,713 लड़कियों ने परीक्षा पास की। लड़कियां आगे रहीं रिजल्ट में पिछले सालों की तरह इस बार भी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा।     लड़कों का पास प्रतिशत – 79.92%     लड़कियों का पास प्रतिशत – 84.67% ओवरऑल रिजल्ट की तस्वीर     रजिस्टर्ड: 31,911     एग्जाम दिए: 31,711     पास हुए: 26,057     ओवरऑल पास प्रतिशत: 82.17%  

मध्यप्रदेश में कहीं आंधी-तूफान के साथ बारिश तो कही भीषण गर्मी का अलर्ट, जान लें आपके शहर का मौसम

भोपाल  मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी से लोग दो-चार हैं। एक साथ तीन-तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं दूरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 7 संभागों के जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है तो वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 16 मई तक रह सकती है ऐसी स्थिति मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मध्यप्रदेश में कुछ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं, जिससे आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रह सकता है, जहां 16 मई तक प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनती दिख रही है, हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद की जा रही है, जिसके बाद प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है. जहां-जहां मौसम साफ होने लगा है वहां गर्मी भी शुरू हो गई है, ग्वालियर में बीते 24 घंटे में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, इसी तरह शहडोल और जबलपुर संभाग में भी मौसम साफ होने से तेज गर्मी शुरू हो गई है. एमपी के इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, उज्जैन समेत आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, और पांढुर्णा, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी-तूफान की संभावना बन रही है, यहां मौसम 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, हालांकि सुबह के वक्त यहां मौसम साफ रहने की संभावना है. मध्यप्रदेश में तेज गर्मी की होगी शुरुआत हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही तेज गर्मी का दौर शुरू होने के चांस है, जैसा दिखना भी शुरू हो गया है, सोमवार खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जबकि सतना और ग्वालियर में 40 डिग्री तापमान था, वहीं  भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया था. सुबह से सभी जगह अच्छी धूप खिली रहती है, लेकिन दोपहर से लेकर शाम के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलता है, जिससे यहां आंधी तूफान की संभावना बनती है.   खजुराहो सबसे गर्म सोमवार को खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जबकि सतना और ग्वालियर में 40 डिग्री तापमान था, वहीं भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री और जबलपुर में 38.3 डिग्री दर्ज किया गया था. सुबह से सभी जगह अच्छी धूप खिली रहती है, लेकिन दोपहर से लेकर शाम के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलता है, जिससे यहां आंधी तूफान की संभावना बनती है। इन जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, उज्जैन समेत आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, और पांढुर्णा, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी-तूफान की संभावना बन रही है।  मध्य प्रदेश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। कहीं बारिश तो कहीं तेज गर्मी से लोग दो-चार हैं। एक साथ तीन-तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के चलते प्रदेश के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का सिलसिला जारी है तो वहीं दूरी तरफ ग्वालियर चंबल संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के 7 संभागों के जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है तो वहीं, ग्वालियर-चंबल संभाग के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 16 मई तक रह सकती है ऐसी स्थिति मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल मध्यप्रदेश में कुछ वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं, जिससे आने वाले तीन चार दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रह सकता है, जहां 16 मई तक प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनती दिख रही है, हालांकि इसके बाद मौसम साफ होने की उम्मीद की जा रही है, जिसके बाद प्रदेश में तेज गर्मी का दौर शुरू हो सकता है. जहां-जहां मौसम साफ होने लगा है वहां गर्मी भी शुरू हो गई है, ग्वालियर में बीते 24 घंटे में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, इसी तरह शहडोल और जबलपुर संभाग में भी मौसम साफ होने से तेज गर्मी शुरू हो गई है. एमपी के इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आज आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है, जिनमें भोपाल, उज्जैन समेत आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, और पांढुर्णा, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में आंधी-तूफान की संभावना बन रही है, यहां मौसम 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, हालांकि सुबह के वक्त यहां मौसम साफ रहने की संभावना है. मध्यप्रदेश में तेज गर्मी की होगी शुरुआत हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल यह स्थिति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही तेज गर्मी का दौर शुरू होने के चांस है, जैसा दिखना भी शुरू हो गया है, सोमवार खजुराहो सबसे ज्यादा गर्म रहा, यहां का तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया था, जबकि सतना और ग्वालियर में 40 डिग्री तापमान था, वहीं  भोपाल में 38.4 डिग्री, इंदौर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 37.8 डिग्री … Read more

जम्‍मू-कश्‍मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में ढेर किया एक आतंकी, दो के फंसे होने की आशंका

श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल एक बार फिर एक्शन में आ गए हैं। मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। लगातार फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। यह एनकाउंटर शोपियां के जिनपथेर केलर इलाके में हुआ है। बताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का था। वहीं सेना के हाथ बड़ी कामयाबी भी लगी है कि दो आतंकियों को जिंदा पकड़ा गया है। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां में जम्पाथरी इलाके में कुछ आतंकी छिपे हैं। ये आतंकी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने को चारों तरफ से घिर लिया। आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया। आतंकियों ने की फायरिंग सुरक्षाबलों से घिरे आतंकियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की। लगातार ताबड़तोड़ गोलीबारी होती रही। आखिरकार एक आतंकी को गोली लगी और वह गिर पड़ा। दो आतंकियों ने इसी दौरान भागने की कोशिश की लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान मिले सामान तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला। असलहे मिले हैं और कई गुप्त दस्तावेज भी बरामद हुए है। आतंकी लश्कर ए तैयबा संगठन से जुड़ा है। पकड़े गए दो आतंकियों से पूछताछ के बाद कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री चौहान अजा 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने चौहान का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि  गरीब, किसान एवं गांव के कल्याण के लिए आपका समर्पण हम सबके लिए प्रेरणादायी है। आपके अनुभव और मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार का संकल्प और सशक्त होगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री चौहान कल 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण प्रारंभ करने वाले हितग्राहियों का भूमिपूजन कर उन्हें आवास स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान राज्य में नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश करवाएंगे। इसके साथ ही वे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

शेयर बाजार में एक दिन की रेकॉर्ड तेजी के बाद आज भारी गिरावट दिख रही

मुंबई  टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील ने कल यानी सोमवार को वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे जारी किए थे। चौथी तिमाही में कंपनी को बंपर मुनाफा हुआ है। यह दोगुने से भी ज्यादा रहा। इसके बावजूद आज मंगलवार को इस कंपनी के शेयर में वह तेजी दिखाई नहीं दी, जिसकी उम्मीद थी। वहीं कंपनी ने कहा है कि वह अपनी सिंगापुर स्थित इकाई, टी स्टील होल्डिंग्स में 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। टाटा स्टील का शेयर सोमवार को 151.55 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह कुछ तेजी के साथ 152.35 रुपये पर खुला। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई और यह 149.65 रुपये पर आ गया। इसके बाद इसमें उतार-चढ़ाव आता रहा। सुबह 10 बजे टाटा स्टील का शेयर 0.46% की गिरावट के साथ 150.85 रुपये पर कारोबार कर रहा था। कंपनी को कितना हुआ मुनाफा? कंपनी को चौथी तिमाही में 1,200.88 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 554.56 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि ज्यादा बिक्री और खर्चों में कमी की वजह से मुनाफा बढ़ा है। हालांकि, इस दौरान कंपनी की कमाई थोड़ी कम हुई है। कंपनी की कुल आय 56,679.11 करोड़ रुपये रही। पिछले साल यह 58,863.22 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने अपने खर्चों को भी कम किया है। इस तिमाही में कंपनी का खर्च 54,167.61 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल यह 56,496.33 करोड़ रुपये था। कितना मिलेगा डिविडेंड? पूरे वित्त वर्ष FY25 की बात करें तो टाटा स्टील को 3,173.78 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 4,909.61 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इस साल कंपनी ने नुकसान की भरपाई कर ली है। कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को डिविडेंड देने का भी फैसला किया है। हर शेयर पर 3.60 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। यह डिविडेंड 1 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 360% है। सहायक कंपनी में निवेश बोर्ड ने एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। टाटा स्टील अपनी सिंगापुर स्थित इकाई, टी स्टील होल्डिंग्स में 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। यह निवेश यूरोप में कंपनी के कारोबार को मजबूत करने और कर्ज चुकाने के लिए किया जा रहा है। टाटा स्टील, टी स्टील होल्डिंग्स के माध्यम से यूके और नीदरलैंड में अपने कारोबार का संचालन करती है। किसी भी विदेशी निवेश के लिए, जो एक वित्तीय वर्ष में 1 बिलियन डॉलर से अधिक है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से पहले अनुमति लेनी होती है। टाटा स्टील के बोर्ड ने सोमवार को इस निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet