LATEST NEWS

इस वर्ष लगभग 9 लाख किसानों से 77 लाख 74 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ: खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस की घोषणा के परिणामस्वरूप इस वर्ष  लगभग 9 लाख किसानों से 77 लाख 74 हजार  मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 48 लाख 38 हजार मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन हुआ था। मंत्री श्री राजपूत ने किसानों के हित में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा दिये गये बोनस पर उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि गेहूँ के उपार्जन में मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। मंत्री श्री राजपूत ने बताया है कि किसानों से उपार्जित गेहूँ में से 73 लाख 51 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ का सुरक्षित भण्डारण भी किया जा चुका है। किसानों को उपार्जित गेहूँ का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। अभी तक लगभग 17 हजार 870 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये है और राज्य सरकार द्वारा 175 रूपये प्रति क्विंटल बोनस दिया गया है। इस तरह से गेहूँ की खरीदी 2600 रूपये प्रति क्विंटल की दर से की गयी।  

आईपीएल का पहला और दूसरा क्वॉलीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल उन्हीं जगहों पर खेले जाएंगे, जहां यह पहले से प्रस्तावित थे

नई दिल्ली आईपीएल 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इसके कुछ मैचों के वेन्यूज को लेकर रिपोर्ट आई है। बताया जा रहा है कि आईपीएल का पहला और दूसरा क्वॉलीफायर, एलिमिनेटर और फाइनल उन्हीं जगहों पर खेले जाएंगे, जहां यह पहले से प्रस्तावित थे। पहले ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि पाकिस्तान से तनाव के बाद इन मैचों का वेन्यू बदला जाएगा। गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव के बाद आईपीएल स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद इसे फिर से शुरू करने के लिए बातचीत चल रही है। अनुमान है कि 16 मई से आईपीएल फिर से शुरू हो जाएगा। इसको लेकर बीसीसीआई लगातार मीटिंग कर रही है। पहले क्या था शिड्यूल गौरतलब है कि ओरिजिनल शिड्यूल के मुताबिक आईपीएल 2025 का क्वॉलीफायर वन और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। पहला क्वॉलीफायर 20 मई और एलिमिनेटर 21 मई को होना था। वहीं, दूसरा क्वॉलीफायर 23 मई को कोलकाता के ईडन गार्डंस में होना तय था। यहीं पर 25 मई को आईपीएल 2025 का फाइनल मैच भी खेला जाना तय था। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई के बाद आईपीएल स्थगित कर दिया गया। इसके बाद इस लीग का री-शिड्यूल होना भी तय है। ऐसे में भले ही वेन्यू न चेंज हो, लेकिन मैचों की तारीख में बदलाव हो सकता है। हालांकि इसकी पुष्टि ऑफिशियल जानकारी आने के बाद ही होगी। प्रोडक्शन टीमों को रुकने के लिए कहा बता दें कि अभी टूर्नामेंट के 12 लीग मैच और चार प्लेआफ मैच बाकी हैं। विभिन्न टीमों के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी लौट चुके हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने उम्मीद जताई कि धर्मशाला को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर जहां आईपीएल के बाकी मैच होने थे, प्रसारक और प्रोडक्शन टीमों को रुकने के लिए कहा गया है। सूत्र ने कहाकि प्रसारकों ने शुरूआत में बेंगलुरू, हैदराबाद और चेन्नई में अपनी प्रोडक्शन ईकाई को रुकने के लिए कहा । अब संघर्ष विराम की घोषणा के बाद सभी मूल आयोजन स्थलों पर भी ऐसे ही निर्देश दे दिये गए हैं। उम्मीद है कि धर्मशाला को छोड़कर बाकी मैच वहीं होंगे, जहां होने थे। बीसीसीआई कर रही है बातचीत गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच त्वरित संघर्ष विराम की घोषणा के बाद बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को कहाकि बोर्ड के अधिकारी और आईपीएल संचालन परिषद रविवार को इस निलंबित टी20 लीग के बाकी मैच कराने के लिये सर्वश्रेष्ठ संभावित कार्यक्रम पर बात करेंगे। पहलगाम आतंकवादी हमले की जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना के आपरेशन सिंदूर के बाद भारत पाकिस्तान सीमा पर तनाव के युद्ध में बदलने के आसार को देखते हुए आईपीएल शुक्रवार को एक सप्ताह के लिये स्थगित कर दिया गया था ।  

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इस पदों पर निकली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 16 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं

जबलपुर अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है. इच्छुक उम्मीदवार 16 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.   इस पदों पर निकली भर्ती बता दें कि जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर की ओर से जारी गई इस भर्ती में 80 पदों के लिए एप्लीकेशन मांगे गए हैं. वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख के लिए 7, विषय विशेषज्ञ के लिए 60, विस्तार शिक्षा के लिए 8, कृषि इंजीनियरिंग के लिए 7, वन्य-विद्या के लिए 3, कृषि विज्ञान के लिए 7 और बागवानी के लिए 5 पद पर भर्ती जारी की गई है. इसके अलावा पशु चिकित्सा के लिए 7, पौध प्रजनन और आनुवंशिकी के लिए 5, पौध संरक्षण के लिए 8, मृदा विज्ञान और कृषि रसायन के लिए 5, खाद्य विज्ञान के लिए 1, प्रोग्रामर सहायक कंप्यूटर के लिए 3, प्रोग्रामर सहायक-लैब तकनीशियन के लिए 6 और फार्म प्रबंधक के लिए 4 पदों वैकेंसी निकाली है. आवेदन शुल्क आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य श्रेणी के लिए 1 हजार रुपए और SC/ST/OBC/PWD/EWS के लिए 400 रुपये निर्धारित किया गया है. उम्मीदवार फीस बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र संबंधित विश्वविद्यालय के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या पोस्ट के जरिए भेजना होगा. योग्यता इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास डिग्री या स्नातकोत्तर डिग्री होना चाहिए. जैसे वरिष्ठ वैज्ञानिक और विशेषज्ञ पदों के लिए संबंधित विषय में ग्रेजुएट, मास्टर डिग्री या डॉ. की डिग्री के साथ 8 वर्षों का अनुभव भी आवश्यक है। अन्य पदों के लिए योग्यताएँ अलग-अलग हैं, जिनमें BSc, MSc, B.Tech, और M.Tech जैसी योग्यताएं शामिल हैं. चयन प्रक्रिया चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. उम्मीदवारों को अपनी पात्रता के अनुसार इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. सैलरी इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छी-खासी सैलरी मिलेगी. वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रमुख के लिए 37 हजार 400 रुपए– 67 हजार + ग्रेड पे 9 हजार रुपए, विषय विशेषज्ञों के लिए 15 हजार 600 रुपए – 39 हजार रुपए + ग्रेड पे 5 हजार 400 रुपए और T-4 के पदों पर 9 हजार 300 रुपए – 34 हजार 800 रुपए + ग्रेड पे 4 हजार 200 रुपए मिलेंगे.

बुद्ध जयन्ती के दौरान आज मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी

रायपुर बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा) के दौरान आज रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी. इस सम्बन्ध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आदेश जारी किया है. बुद्ध जयन्ती ( बुद्ध पूर्णिमा ) दिनांक 12 मई 2025 को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी. 12 मई को रायपुर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे. इसके साथ अपने-अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस-मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे.

सोमवार 12 मई 2025: बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मेष: मेष राशि के जातकों अपनी लाइफ में संतुलन बनाए रखने पर ध्यान दें। रिलेशनशिप में बातचीत बढ़ाएं। अपने करियर पर फोकस रखें। पैसों को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। वृषभ: वृषभ राशि के जातकों को जीवन के विभिन्न पहलुओं में कई बदलावों का अनुभव हो सकता है। कुछ लोग घर पर ही क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करेंगे। करियर, रिलेशनशिप, धन और सेहत के मामले में होने वाले बदलावों को अपनाएं। ये बदलाव आपकी ग्रोथ का कारण बन सकते हैं। मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को जीवन में बैलेंस बनाने की सलाह दी जाती है। चाहे वह रिलेशन हो, करियर हो, आर्थिक मामले हो या स्वास्थ्य हो, खुद को पॉजिटिव बनाए रखें। आज की चुनौतियों और अवसरों को पार करने में आपकी स्किल्स मददगार साबित होंगी। कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए बिजी साबित हो सकता है। अन्य जिम्मेदारियां आपका तनाव बढ़ा सकती हैं। चाहे आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हो, या कमिटेड रिलेशनशिप में हो, प्रेम जीवन में अच्छे पलों का अनुभव करने के लिए तैयार रहें। सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए बदलावों से भरपूर रहने वाला है। पॉलिटिक्स से दूर रहें। जंक फूड से दूर रहें। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कुछ लोग डेट पर जा सकते हैं। कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरपूर रहने वाला है। बिजनेस करने वाले जातकों को धन के मामले में परेशानी हो सकती है। काम के सिलसिले में कुछ लोगों को क्लाइंट से नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दिन खत्म होने तक सब कुछ सही हो जाएगा। तुला: तुला राशि के जातकों के लिए पॉजिटिव रहने वाला है। बाहर के खाने का ज्यादा सेवन न करें। पॉलिटिक्स पर ज्यादा ध्यान न दें। चाहे मामला परिवार का हो, करियर का हो, धन का हो, सेहत का हो, या लव का हो, जीवन में किसी भी बदलाव को पॉजिटिव सोच के साथ एक्सेप्ट करें। वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नॉर्मल रहने वाला है। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी दिक्कतों से परेशान होने की जरूरत नहीं है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। धनु: धनु राशि के जातकों को ऑफिस में कुछ टास्क ऐसे मिल सकते हैं, जो आपकी प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। लव के मामले में सिंगल जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। करियर की सिचुएशन अच्छी रहेगी। मकर: मकर राशि के जातकों के लिए क्रिएटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली साबित हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। स्ट्रेस दूर करने के लिए योग ट्राई करें। कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रोडक्टिव रहने वाला है। करियर के मामले में आपको नए मौके मिल सकते हैं। कुछ लोगों की पोजीशन में बदलाव होने की भी संभावना है। धन के मामले में दिन शुभ माना जा रहा है। सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। मीन:  मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। अपने करियर में गोल्स को हासिल करने के लिए प्लान बनाएं। सेविंग्स पर ध्यान देने से आप स्टेबल रहेंगे। पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए वक्त निकालें। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करें।

सीजफायर का उल्लघंन होने पर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोलते हुए कुत्ते की पूंछ बताया: पंडित धीरेंद्र शास्त्री

छतरपुर इंटरनेशनल कथावाचक और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने सीजफायर का उल्लघंन होने पर पाकिस्तान पर जमकर हमला बोलते हुए कुत्ते की पूंछ बताया है। उन्होंने आगे कहा कि वह कभी सुधर नहीं सकता। मीडिया से बातचीत में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि देखो पाकिस्तान बिगड़ैल औलाद है। यह कभी नहीं सुधर सकता। कुत्ता की पूंछ में पुगरिया कितनी देर तक डालो। वह हमेशा टेढ़ी की टेढ़ी रहती है। पाकिस्तान चाहे कितने ही समझौते कर ले। हर समझौते के बाद सीजफायर का उल्लंघन करेगा। घर में घुसकर मारना होगा देखो जब तक घर में घुसकर सेना और पीएम मोदी के पास इससे बेहतर उपाय नहीं है। भारत की भूमि पीओके लेने का सबसे सही समय है। घर में घुसकर केवल मिसाइल दागने भर से काम नहीं चलेगा। POK को भारत के अंतर्गत लाना चाहिए। और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। क्योंकि ये बिगड़ैल औलाद। देखो बातों के भूत बातों से नहीं मानते। समझदार के लिए इशारा काफी है। पंजाब प्रांत की सीएम को दिया जवाब पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बेटी और पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री के परमाणु बम वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बहन तुम्हारे पास 80 है तो यहां 82 प्लस हैं। गिनती नहीं है कोई। युद्ध किसी देश का हल नहीं है। कहीं भी युद्ध होगा दोनों देशों की क्षति होगी, लेकिन विनय ना मानत जलध जड़ गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति। अर्थात्- जब तीन दिन तक विनती करने पर समुद्र नहीं माना तो रामजी ने भी धनुष-बाण उठाया। भगवान परशुराम ने फरसा उठाया। भगवान कृष्ण ने भी सुदर्शन चक्र उठाया। उसी प्रकार भारत की सेना को पाकिस्तान के खिलाफ बिगुल बजाकर उसको अब मजा चखाना ही पड़ेगा।

’जिला प्रशासन व प्रमुख अस्पतालों के साथ की समन्वयात्मक समीक्षा’ ’सजगता और सतर्कता के दिए निर्देश’: केंद्रीय मंत्री

जयपुर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए  रविवार को जोधपुर जिले के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सेवा केंद्र में जिले के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मिलिट्री हॉस्पिटल , डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज , एम्स , रेलवे हॉस्पिटल सहित सभी प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सिंक्रोनाइज्ड रिस्पॉन्स और अत्याधुनिक चिकित्सा संसाधनों की तत्पर उपलब्धता सुनिश्चित करना था। ’चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा, सभी मुख्य अस्पतालों में नियुक्त किए जाये नोडल अधिकारी’ केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि जिले के सभी प्रमुख अस्पतालों में एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए , जो संकट की स्थिति में समन्वय का कार्य करेंगे। साथ ही जिला प्रशासन से भी प्रत्येक अस्पताल के लिए एक – एक वरिष्ठ अधिकारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए ताकि प्रशासनिक और चिकित्सकीय समन्वय में कोई बाधा न आए। उन्होने बैठक में विस्तार से मेडिकल इक्विपमेंट्स , रक्त की उपलब्ध यूनिट्स , बेड्स ,आईसीयू संसाधन और एम्बुलेंस सेवाओं की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी संस्थान किसी भी समय फुल अलर्ट मोड में रहकर कार्य करें। श्री शेखावत ने कहा , हमें हमारे पास उपलब्ध संसाधनों का संतुलित उपयोग सुनिश्चित करते हुए कार्य करना है। संकट की घड़ी में हमारी एकजुटता और समन्वय ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। ’जिला कलक्टर ने दी तैयारियों की विस्तृत जानकारी’ बैठक में जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जिले में प्राकृतिक आपदा ,आक्रमण जैसी आपातकालीन स्थितियों के अनुरूप पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। सभी अस्पतालों के साथ लगातार मॉक ड्रिल और क्विक रिस्पॉन्स टीम्स को सक्रिय रखा गया है। इस अवसर पर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल व कंट्रोलर डॉ. बीण्एसण् जोधा , एम्स जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. जी.डी. पुरी , मिलिट्री हॉस्पिटल से कर्नल अबीर गोगोई व लेफ्टिनेंट कर्नल देशमुखए रेलवे हॉस्पिटल से डॉ. डॉ. एस.आर. बंकर , अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री जवाहर चौधरी , अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय श्री सुरेन्द्र राजपुरोहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। ’मीडिया से संवाद में दिया सशक्त संदेश’ मीडिया से संवाद करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा , सीजफायर के बावजूद उल्लंघन की घटनाएं हो रही हैं , ऐसे में हमें अत्यधिक सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है।उन्होंने स्पष्ट किया कि श्शांति के प्रयासों के बीच यदि तनाव बढ़ता है तो हमें उसी स्तर की सैन्य व नागरिक तैयारियां रखनी होंगी जैसी युद्ध की परिस्थितियों में अपेक्षित होती हैं। श्री शेखावत ने कहा कि उन्होंने जोधपुरए फलौदीए जैसलमेर और बाड़मेर जैसे सीमावर्ती जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें की हैं ताकि एक एकीकृत रणनीति तैयार की जा सके।

प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें- मंत्री जोगाराम पटेल

जयपुर संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने बालोतरा जिले के सिवाना प्रवास के दौरान समदड़ी बाईपास पर किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। श्री पटेल ने किसानों को समस्याओं पर उचित एवं त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें- श्री पटेल श्री पटेल ने कहा वर्तमान में सीमा पर तनाव एवं बाह्य संकट को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और देश की सेना व सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निर्वहन करें। राजस्थान कृषि विकास योजना- संसदीय कार्य मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि एवं किसान कल्याण के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कृषि एवं उद्यानिकी विकास के लिए राजस्थान कृषि विकास योजना के अन्तर्गत इस वर्ष एक हजार 350 करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाएंगे। 75 हजार किसानों को मिलेगा तारबंदी का अनुदान- श्री पटेल ने कहा फसलों के नुकसान से बचाव व रोकथाम के लिए 75 हजार किसानों को 30 हजार किलो मीटर तारबन्दी के अनुदान के रूप में 324 करोड़ रुपये का व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा नमो ड्रोन दीदी योजना एवं कस्टम हायरिंग सेंटर्स पर उपलब्ध ड्रोन के माध्यम से इस वर्ष एक लाख हेक्टेयर में नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी का छिड़काव करने के लिए 2 हजार 500 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर की 5 लाख- संसदीय कार्य मंत्री ने कहा भूमिहीन कृषि श्रमिकों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए एक लाख भूमिहीन कृषि श्रमिकों को 5 हजार रुपये तक के कृषि यंत्र एवं उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कृषकों को ओर अधिक संबल देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी। उपखंड अधिकारी सिवाना श्री सुरेन्द्र सिंह खंगारोत, थानाधिकारी सिवाना श्री दिनेश डांगी, जिला परिषद सदस्य श्री चेनाराम, श्री पदमाराम पटेल, श्री दिनेश सिंह राजपुरोहित, श्री छोटूसिंह राठौड़, श्री सोहन सिंह भायल, श्री खीवराज जांगिड़, श्री श्रवण पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विराट कोहली ने हाल ही में खेल के सबसे लंबे प्रारूप को छोड़ने की मंशा जाहिर की थी, नवजोत सिंह सिद्धू ने इस पर उठाया सवाल

नई दिल्ली पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के इरादे पर सवाल उठाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के करीबी सूत्रों के अनुसार, 36 वर्षीय इस दिग्गज खिलाड़ी ने हाल ही में खेल के सबसे लंबे प्रारूप को छोड़ने की मंशा जाहिर की थी। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि कोहली से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए आग्रह किया गया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का नया सर्कल इंग्लैंड दौरे से शुरू हो रहा है। सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। एक वीडियो में उन्होंने कहा, “विराट कोहली के संन्यास लेने के फैसले ने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। उनका इरादा सही है, उनका उद्देश्य नेक है। लेकिन समय और अवसर उचित नहीं है, क्योंकि भारत का गौरव और प्रतिष्ठा दांव पर है। हम एक ऐसे दौरे पर जा रहे हैं जो अन्य टेस्ट खेलने वाले देशों के लिए भी सबसे कठिन टेस्ट है। सिद्धू ने कोहली को भारत का “इंग्लैंड में चमकता हुआ योद्धा” करार दिया है। कहा, कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के पास ज्यादा अनुभव नहीं रहेगा, क्योंकि रोहित शर्मा पहले ही टेस्ट क्रिकेट से दूर हो चुके हैं। सिद्धू ने कहा, “मैं क्यों कहता हूं कि कोहली इंग्लैंड में हमारे लिए सबसे ताकतवर खिलाड़ी हो सकते हैं? क्योंकि उनके पास अनुभव है, खासकर रोहित शर्मा के जाने के बाद। आप इंग्लैंड में अनुभवहीन टीम नहीं भेज सकते।” 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कोहली ने 123 टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने 46.85 की औसत से 9230 रन बनाए हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व भी किया, जिससे वे इस फॉर्मेट में देश के सबसे सफल कप्तान बन गए। उनकी तीव्रता, फिटनेस और नेतृत्व ने भारत को घरेलू और विदेशी दोनों ही जगहों पर एक प्रभावशाली टेस्ट टीम में बदल दिया।

आर्मी को जवाबी कार्रवाई की छूट, सीजफायर के उल्लंघन के बाद सेना प्रमुख ने की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा

नई दिल्ली पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के कुछ ही घंटों बाद इसका उल्लंघन किया गया। इसे लेकर भारतीय सेना ने स्थिति की समीक्षा की। भारतीय सेना ने बताया कि शनिवार की रात को संघर्ष विराम और वायु क्षेत्र उल्लंघन की घटनाओं के बाद भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमाओं पर तैनात सेना कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। थलसेना प्रमुख ने 10 मई को हुई डीजीएमओ वार्ता के तहत बनी सहमति के उल्लंघन होने की स्थिति में ‘काइनेटिक डोमेन’ यानी जवाबी कार्रवाई के लिए सेना के कमांडरों को पूरी छूट दे दी है। सेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, पश्चिमी सीमा पर किसी भी तरह के उल्लंघन पर सेना तुरंत और प्रभावी जवाब देगी। इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है, जिसका सेना जवाब दे रही है। इसके साथ ही सेना को जवाबी कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से यह कार्रवाई ‘अत्यंत निंदनीय है और इसकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर है।’ उल्लेखनीय है कि तीन दिनों तक चले संघर्ष के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम हुआ था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया था कि शनिवार शाम पांच बजे से सीजफायर लागू हो गया, लेकिन महज चार घंटे के अंदर ही पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और सीमा पार से गोलीबारी शुरू की। साथ ही कई शहरों को ड्रोन के जरिए निशाना बनाया। इससे पहले भारत सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर बड़ा फैसला लिया था। सरकार ने सख्त संदेश देते हुए कहा था कि भविष्य में कोई भी आतंकी घटना भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी। केंद्र सरकार के शीर्ष सूत्रों ने कहा था कि भारत ने निर्णय लिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा और उसी के अंदाज में जवाब भी दिया जाएगा।

अत्याधुनिक और आत्मनिर्भर गौ-अभयारण्य है बसामन मामा गौवंश वन्य विहार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा का बसामन मामा गौवंश वन्य विहार अत्याधुनिक गौ-अभयारण्य है। शीघ्र ही यहां 5 टन क्षमता का गैस उत्पादन संयंत्र आईओसीएल द्वारा स्थापित किया जायेगा। साथ ही पशु आहार निर्माण इकाई भी शुरू की जायेगी। बसामन मामा गौवंश वन्य विहार के विश्राम गृह में रात्रि विश्राम के उपरांत प्रशासनिक भवन में उप मुख्यमंत्री ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार एवं हिनौती गौधाम में अधोसंरचना निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दुधारू गौवंश की 25-25 यूनिट के चार समूह बनाकर दुग्ध उत्पादन प्रारंभ करें तथा चिन्हित चरनाई भूमि की फेंसिंग कराकर चारा उत्पादन करें। उन्होंने सामुदायिक भोजशाला के निर्माण में गोबर की र्इंट का उपयोग करने के भी निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति स्थापित करने तथा मंच के सामने समतलीकरण कार्य को शीघ्र करने के निर्देश निर्माण विभाग को दिये। उन्होंने मृत पशु निष्पादन संयंत्र की स्थापना शीघ्र करायें तथा गौवंश वन्य विहार में बाउंड्रीबाल का निर्माण प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गौवंश वन्य विहार में धन की कमी नहीं है इसमें सभी आवश्यक उपकरण व व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। उन्होंने प्रोड्क्शन मैनेजर व मार्केटिंग मैनेजर की नियुक्ति किये जाने की भी बात कही। उप मुख्यमंत्री ने हिनौती गौधाम में पशु शेड व प्रशासनिक भवन का निर्माण 15 जून तक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्ययोजना के अनुसार हिनौती गौधाम में पशु शेड, सड़कों का निर्माण करायें ताकि सड़कों के किनारे वर्षाकाल में वृक्षारोपण कराया जा सके। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में 34 लाख रूपये की लागत से बनाये जाने वाले चेकडैम का भूमिपूजन किया। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बसामन मामा गौवंश वन्य विहार में पशु चिकित्सक की उपस्थिति व सभी आवश्यक उपचार उपकरण की सुनिश्चितता के निर्देश दिये। उन्होंने प्रशासनिक भवन के समीप एक सुलभ कॉम्पलेक्स तथा एक अन्य सार्वजनिक सुलभ कॉम्पलेक्स निर्माण कराने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिये। जिला गौसंवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष श्री राजेश पाण्डेय ने बहुमूल्य सुझाव दिये जिन पर उप मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्यवाही करने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, सीईओ जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह गुर्जर, जनपद अध्यक्ष श्री गंगेव विकास तिवारी, अभयराम जी महराज सहित विभागीय अधिकारी एवं स्थानीजन उपस्थित रहे।  

पीएम मोदी ने कहा- देश के वैज्ञानिकों के प्रति गर्व और आभार व्यक्त किया, 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद किया

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘नेशनल टेक्नोलॉजी डे’ (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस) के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश के वैज्ञानिकों के प्रति गर्व और आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर शुभकामनाएं। यह हमारे वैज्ञानिकों के प्रति गर्व और आभार व्यक्त करने तथा 1998 के पोखरण परीक्षणों को याद करने का दिन है। सभी हमारे राष्ट्र के विकास पथ में विशेष रूप से आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी खोज में एक ऐतिहासिक घटना थे।” उन्होंने आगे लिखा, “हमारे लोगों द्वारा संचालित भारत प्रौद्योगिकी के विभिन्न पहलुओं में एक वैश्विक लीडर के रूप में उभर रहा है, चाहे वह अंतरिक्ष हो, एआई हो, डिजिटल नवाचार हो, हरित प्रौद्योगिकी हो या और भी बहुत कुछ। हम विज्ञान और अनुसंधान के माध्यम से भावी पीढ़ियों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। प्रौद्योगिकी मानवता का उत्थान करे, हमारे राष्ट्र को सुरक्षित करे और भविष्य के विकास को गति दे।” इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर भारत उन वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों को सलाम करता है, जो हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नई तकनीक विकसित करके योगदान देते हैं। हम अपने वैज्ञानिकों के असाधारण प्रयासों को गर्व से याद करते हैं, जिसके कारण 1998 में पोखरण में सफल परीक्षण हुए। यह भारत के इतिहास में एक निर्णायक क्षण था।” बता दें कि राजस्थान के पोखरण में हुए परमाणु परीक्षणों की याद में भारत हर साल 11 मई को ‘नेशनल टेक्नोलॉजी डे’ मनाता है। इसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति करने में मदद करने वाले वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और अन्य लोगों को सलाम करना है। पहली बार ‘नेशनल टेक्नोलॉजी डे’ 11 मई 1999 को मनाया गया था।

मुख्यमंत्री ने किया भूमि-पूजन: इंदौर को मिलेगा नया सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि-पूजन किया। महापुरुषों के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। यह भव्य प्रतिमा स्वामी जी की शिक्षाओं और दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत में संत परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है और उनमें से स्वामी विवेकानंद विलक्षण संत थे। उन्होंने निराकार ईश्वर के उपासक के रूप में मानवता की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया। स्वामी विवेकानंद का मानना था कि “मैं देखूंगा तो ही मानूंगा”  जो उनके तर्कशील और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शरीर के माध्यम से जीवन सेवा का मंत्र दिया और आत्मनिर्भरता का आशीर्वाद प्राप्त कर मृत्यु पर विजय प्राप्त की। उन्होंने दुर्बलता और हीनता को जीवन का हिस्सा मानने से इनकार करते हुए इसे मृत्यु के समान बताया। उनका विश्वास था कि साहस, सामर्थ्य और आत्मबल के सहारे व्यक्ति सभी कमजोरियों को पार कर सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन त्याग, सेवा और आत्मबोध का प्रतीक था। शिकागो धर्म संसद में दिया गया उनका ऐतिहासिक भाषण ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना का जीवंत उदाहरण है, जिसने विश्व पटल पर भारत की संस्कृति और अध्यात्म का ध्वज लहराया। उन्होंने जीवन को अंदर से बाहर की ओर विकसित करने का मंत्र दिया और कर्म को ही साधना बताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आह्वान किया कि स्वामी विवेकानंदजी के सिद्धांत और विचार आज भी अत्यंत प्रासंगिक हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए, ताकि समाज का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। यह मूर्ति स्थापना इस दिशा में एक बड़ा प्रयास है। नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही यहां पर लाइब्रेरी की भी स्थापना की जाए, जिसमें स्वामी विवेकानंद से संबंधित साहित्य हो। इससे युवाओं को जीवन में सफलता के लिये मार्गदर्शन मिलेगा और जीने की नई राह मिलेगी। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह प्रतिमा न केवल युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से अवगत कराएगी, बल्कि उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित करेगी। स्वामी जी के आदर्श आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं और यह स्मारक उनके विचारों को स्थायी रूप देगा। जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी,  महापौर श्री पुष्पमित्र भार्गव, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला तथा श्री राकेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्री जीतू जिराती और श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री सुमित मिश्रा सहित प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। निर्माण और विकास कार्य प्रतिमा का निर्माण देश के ख्यातिप्राप्त मूर्तिकार श्री नरेश कुमावत द्वारा किया जाएगा, जिन्होंने देशभर में कई प्रतिष्ठित मूर्तियाँ निर्मित की हैं। प्रतिमा स्थल पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और विचारों पर आधारित एक विशेष गैलरी भी स्थापित की जाएगी, जहाँ चित्रों, दस्तावेज़ों और डिजिटल माध्यमों से युवाओं को प्रेरित किया जाएगा। यह स्थान इंदौर के लिए एक नई पहचान, सांस्कृतिक गौरव और पर्यटन विकास का केंद्र बनेगा। निर्मित होने वाली प्रतिमा की संरचनात्मक आधार सहित कुल ऊँचाई लगभग 52 फीट होगी। इसके निर्माण में लगभग 14 टन विभिन्न धातुओं के मिश्रण का उपयोग किया जाएगा, जो जलवायु प्रतिरोधी और दीर्घकालिक स्थायित्व के लिए उपयुक्त होगा।  

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में किया माँ अहिल्या बावड़ी के जीर्णोद्धार के बाद नये स्वरूप का लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवा इंदौर में कनाडिया में स्थित 200 वर्ष पुरानी माँ अहिल्या बावड़ी के जीर्णोद्धार के बाद नये स्वरूप का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कार्य पर प्रसन्नता जतायी और कहा कि देवी अहिल्या के परोपकारी कार्य हमें आज भी प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहाँ शिव मंदिर में पूजन किया और मां अहिल्या की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। जल गंगा संवर्द्धन अभियान के अंतर्गत इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से इसका जीर्णोद्धार कराया गया है। जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि होलकर क़ालीन इस बावड़ी का निर्माण लगभग 200 साल पहले देवी अहिल्याबाई द्वारा कराया गया था। यह बावड़ी वर्तमान में अत्यंत जीर्णशीर्ण दशा में थी, जिसे जीर्णोद्धार उपरांत नया स्वरूप प्रदान किया गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।   संभागायुक्त एवं इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक श्री दीपक सिंह ने बताया कि जल गंगा संवर्द्धन अभियान अंतर्गत 60 मीटर लम्बाई, 21 मीटर चौड़ाई एवं 15 मीटर गहराई लिए हुए माँ अहिल्या बावड़ी का जीर्णोद्धार किया गया। इस बावड़ी की क्षमता 1.68 एमएलडी (लगभग 16 लाख 80 हजार लीटर) जल के संधारण की है। बावड़ी के जीर्णोद्धार के साथ ही प्राचीन शिव मंदिर को मूल स्वरूप में रखते हुए नवीनीकरण किया गया है। बावड़ी के आस-पास बाउंड्री वाल एवं सघन पौधरोपण भी किया गया है। मालवा की मूल कला, माँड़ना से बावड़ी पर सुंदर कलाकृति बनाई गई है, जो बावड़ी को विशेष आकर्षण प्रदान कर रही है।

ऑपरेशन सिंदूर पर राजनाथ- सेना की धमक रावलपिंडी तक पहुंची, भारत ने पाक में घुसकर मारा

नई दिल्ली रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने पाकिस्तान में घुसकर हमला किया है। उन्होंने कहा, ‘जिन भारत विरोधी और आतंकी संगठनों ने भारत माता के मस्तक पर हमला करके कई परिवारों के सिंदूर मिटाए थे, उन्हें भारतीय सेना ने ‘आपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से इंसाफ दिलाने का काम किया है। इसके लिए आज सारा देश भारतीय सेनाओं का अभिनंदन कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई भर नहीं है, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छाशक्ति का प्रतीक है। यह ऑपरेशन आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति का और सैन्य शक्ति की क्षमता और संकल्प शक्ति का भी प्रदर्शन है। हमने दिखाया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी।” रक्षा मंत्री ने कहा, ”भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ढांचा ढहाने के उद्देश्य से लॉन्च किया था। हमने उनके आम नागरिकों को कभी निशाना नहीं बनाया था। मगर पाकिस्तान ने न केवल भारत के नागरिक इलाकों को निशाना बनाया बल्कि मंदिर, गुरुद्वारा और गिरिजाघर पर भी हमले करने का प्रयास किया। भारतीय सेना ने शौर्य और पराक्रम के साथ-साथ संयम का भी परिचय देते हुए पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है। हमने केवल सीमा से सटे सैन्य ठिकानों पर ही नहीं कार्रवाई की बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक सुनी गई जहां पाकिस्तानी फौज का हेडक्वार्टर मौजूद है।” उन्होंने कहा, ”भारत में आतंकवादी घटनाएं करने और कराने का क्या अंजाम होता है, यह पूरे विश्व ने उरी की घटना के बाद देखा जब हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुस कर सर्जिकल स्ट्राइक की, पुलवामा के बाद देखा जब बालाकोट पर एयर स्ट्राइक की गईं और अब पहलगाम की घटना के बाद दुनिया देख रही है जब भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर मल्टीपल स्ट्राइक्स की हैं।” उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया भारत है जो आतंकवाद के खिलाफ सरहद के इस पार और उस पार दोनों तरफ प्रभावी कार्रवाई करेगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet