LATEST NEWS

मंत्री संपतिया उइके ने ‘जल दर्पण पोर्टल’ तथा फीडबैक एवं शिकायत निवारण प्रणाली कॉल-सेंटर का किया शुभारंभ

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ‘जल दर्पण पोर्टल’ तथा फीडबैक एवं शिकायत निवारण प्रणाली कॉल-सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश में पेयजल योजनाओं की निगरानी और हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि यह पोर्टल और कॉल-सेंटर हितग्राहियों को अपनी समस्याएं सीधे विभाग तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेंगे। इससे न केवल शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा, बल्कि योजनाओं की जमीनी हकीकत से भी विभाग अवगत होगा। इससे कार्यों में पारदर्शिता आयेगी, जबावदेही और सेवा गुणवत्ता में वृद्धि होगी। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विकसित यह पोर्टल जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल-जल योजनाओं की कव्हरेज और कार्यशीलता की वास्तविक समय में निगरानी करने, हितग्राहियों से प्रत्यक्ष फीडबैक प्राप्त करने, सेवा वितरण की गुणवत्ता मापने, समस्याओं की पहचान करने और तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। राज्य स्तर पर स्थापित कॉल-सेंटर नल से जल आपूर्ति की नियमितता, मात्रा और गुणवत्ता जैसे महत्वपूर्ण सेवा मापदंडों का मूल्यांकन करेगा। यह सिस्टम अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए ग्रामीण जल संरचना को मजबूत करेगा और नागरिक संतुष्टि को प्राथमिकता देगा। मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहाँ जल जीवन मिशन की पूर्ण योजनाओं की गतिविधियों का स्वतः फीडबैक लेने की व्यवस्था लागू की गई है। इससे अब प्रदेश में जल आपूर्ति योजनाओं की अद्यतन स्थिति का डाटा सुलभ होगा, जिससे बंद पड़ी योजनाओं की पहचान कर समय पर सुधारात्मक कार्रवाई की जा सकेगी। प्रदेश में जल जीवन मिशन में अब तक 111.77 लाख ग्रामीण परिवारों में से 77.12 लाख परिवारों (69 प्रतिशत) को नल से जल प्रदाय सुनिश्चित किया जा चुका है। देश का पहला ‘हर घर जल’ जिला बनने का गौरव बुरहानपुर को प्राप्त हुआ है। निवाड़ी जिले के सभी ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध करा कर ‘हर घर जल’ जिला घोषित किया जा चुका है। इंदौर जिले के समस्त ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराने का कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही इंदौर को भी ‘हर घर जल’ जिला घोषित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को राज्य सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में एकल ग्राम नल-जल योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और सुशासन आधारित सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। ‘जल दर्पण पोर्टल’ और शिकायत निवारण प्रणाली इसी दिशा में उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम है, जो जल-जीवन मिशन को नई ऊर्जा और पारदर्शिता के साथ गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री पी. नरहरि, जल निगम के प्रबंध निदेशक श्री के. व्ही.एस. चौधरी, प्रमुख अभियंता श्री के. के. सोनगरिया सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुशीर खान, आयुष म्हात्रे , सूर्यांश शेडगे और अंगकृष रघुवंशी को टी20 मुंबई लीग नीलामी में अच्छे दाम मिले

नई दिल्ली टी-20 मुंबई लीग के लिए बुधवार को हुई नीलामी में कुछ युवा क्रिकेटरों को अच्छी कीमत मिली है। मुशीर खान, आयुष म्हात्रे , सूर्यांश शेडगे और अंगकृष रघुवंशी को टी20 मुंबई लीग के तीसरे सत्र के लिए शुरुआती दौर की नीलामी में अच्छे दाम मिले हैं। यह लीग 26 मई से 8 जून तक खेली जाएगी। इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे 20 वर्ष के मुशीर को आर्क्स अंधेरी ने 15 लाख रुपये में खरीदा। मुंबई के लिए इस साल रणजी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले म्हात्रे ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया। उसे ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थईस्ट ने 14 . 75 लाख रुपये में खरीदा। शेडगे को भी इसी टीम ने 13 . 75 लाख रूपये में खरीदा । केकेआर के लिए खेलने वाले रघुवंशी को सोबो मुंबई फाल्कंस ने 14 लाख रुपये में खरीदा। वहीं तनुष कोटियान को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। टी20 मुंबई लीग के लिए टीमों ने पहले ही अपने-अपने आइकन प्लेयर चुन लिए हैं। इनमें सूर्यकुमार यादव (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट), अजिंक्य रहाणे (बांद्रा ब्लास्टर्स), श्रेयस अय्यर (सोबो मुंबई फाल्कन्स), पृथ्वी साव (नॉर्थ मुंबई पैंथर्स), शिवम दुबे (एआरसीएस अंधेरी), शार्दुल ठाकुर (ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स), सरफराज खान (आकाश टाइगर्स मुंबई वेस्टर्न सबर्ब्स) और तुषार देशपांडे (मुंबई साउथ सेंट्रल मराठा रॉयल्स) शामिल हैं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा- स्वास्थ्य विभाग को कृषि विभाग जैसी ऊंचाई पर लाने का करें कार्य

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं सागर ज़िले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सागर को पानीदार सागर बनाएं। पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का कार्य करें। सागर का जैसा नाम है वैसा इसका काम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शुरू हुए इस अभियान में बुंदेलखंड सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में जल संरक्षण, संवर्धन का कार्य किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सागर जिले के बीना में जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत तालाब के जीर्णोधार कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि आज की सुबह गौरव वाला प्रकाश लेकर आई है। जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं सेना के जवानों ने हमारे देश की बहन बेटियों का सिंदूर छीनने वाले आतंकवादियों के ठिकानों पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सेना को फ्री हैंड दिया और कहा कि आप कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि जो हमें छेड़ेगा हम उसको छोड़ेंगे नहीं और आज यही किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सागर कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने सागर जिले में अभिनव काम किया है। उन्होंने तालाबों का सीमांकन कर मुंडेर बनवाकर अतिक्रमण हटाने का कार्य किया है एवं संपूर्ण राजस्व भूमि को राजस्व के रिकॉर्ड में दर्ज कराया है, यह सराहनीय है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आह्वान किया कि जल संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया गया है इसके माध्यम से सभी शासन प्रशासन के साथ मिलकर पानी को रोकने का कार्य करें और पानी को व्यर्थ न बहने दें। उन्होंने कहा कि सभी रिचार्ज पिट बनाएं, अपने अपने मकानो में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाएं, पुराने जल स्रोतों, नदी, नालों, बावड़ियों, तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान में आज सागर जिला छठवें नंबर पर हैं आप सभी प्रयास करें कि अभियान पूरे होते-होते सागर जिला पहले नंबर पर आ जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की एवं पैरामेडिकल मैनपॉवर की कमी को दूर करने के लिए 3 हज़ार डॉक्टरों सहित स्वास्थ्य विभाग में 30 हज़ार सहायक चिकित्सकीय मैनपॉवर की भर्ती का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि विभाग जिन ऊंचाइयों पर है उसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग भी इस ऊंचाई पर रहे हम सभी को इस प्रकार का कार्य करना चाहिए। सरकार के पास पैसों और संसाधनों की कमी नहीं है, आप सभी के सहयोग से सभी कार्य पूरे होंगे। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने बताया कि सागर जिले में तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिए उनके चारों तरफ सीमांकन कराकर मुंडेर बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे हमारे तालाब सुरक्षित होंगे और भविष्य में इस पर अतिक्रमण नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 80 हेक्टेयर से अधिक जमीन तालाबों से अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। इसी प्रकार जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नवीन खेत तालाब, फ्रूट फॉरेस्ट के कार्य भी किए जा रहे हैं। विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक के वी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।  

राजनाथ सिंह ने कहा- हमने हनुमान जी के आदर्श का पालन किया है और उन्हीं को मारा, जिन्होंने मासूमों को मारा था

नई दिल्ली भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला ले लिया है। पीओके और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर बीती रात ताबड़तोड़ मिसाइल हमले हुए, जिसमें बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए भारतीय सेना को बधाई दी और हनुमान जी को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने सटीक ऑपरेशन किया है। हमने हनुमान जी के आदर्श का पालन किया है और उन्हीं को मारा, जिन्होंने मासूमों को मारा था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ”भारतीय सेनाओं ने अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। सेना ने सटीकता, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की है। हमने जो लक्ष्य तय किए थे, उसे सटीकता से धवस्त किया और किसी भी नागरिक ठिकाने को बिल्कुल भी प्रभावित न होने देने की संवेदनशीलता भी दिखाई। हमने हनुमान जी के उस आदर्श का पालन किया है, जो उन्होंने अशोक वाटिका उजाड़ते हुए किया था- जिन्ह मोहि मारा तिन मैं मारे। हमने केवल उन्हीं को मारा, जिन्होंने हमारे मासूमों को मारा था।” राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके पहले की तरह ही इस बार भी आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले कैंप को तबाह करके करारा जवाब दिया है। भारत ने राइट टू रिस्पॉन्ड का इस्तेमाल किया है और यह कार्रवाई काफी सोच-समझकर की गई है। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमले किए। पाकिस्तान ने कहा कि वह अपनी पसंद के समय और स्थान पर जवाब देगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा कि नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा, ”पिछले 3 दशकों में, पाकिस्तान ने व्यवस्थित रूप से एक आतंकवादी बुनियादी ढांचा बनाया है। यह भर्ती और प्रशिक्षण केंद्रों, प्रारंभिक और पाठ्यक्रमों के लिए प्रशिक्षण क्षेत्रों और हैंडलर के लिए लॉन्चपैड का एक जटिल जाल है। ये शिविर पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर (पीओजेके) दोनों क्षेत्रों में स्थित हैं।” वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए आनुपातिक और जिम्मेदार तरीके से हमला किया ताकि आगे किसी भी आतंकवादी हमले को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया अद्वितीय, आंतकी हमले के मुंहतोड़ जवाब पर बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के संबंध में मीडिया के लिए जारी संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जो कहते हैं, वह होता है। हमारी सेना भी जगत जननी मां जगदंबा नवदुर्गा के समान शक्ति संपन्न है, जो दुश्मनों का समूल नाश करने में सक्षम है। पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया है, इससे पूरा देश गौरवान्वित है। ऑपरेशन सिंदूर नाम से ही स्पष्ट है, सिंदूर पर हाथ लगाने और गलत निगाह डालने वाले को भारतीय सेना ने जवाब दिया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा था कि हर वह स्थान और हर वह व्यक्ति जो भारत की तरफ गलत निगाह से देखेगा, उसे मिट्टी में मिला देंगे। आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों का परिणाम आज सबने देखा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को आतंकी खातमे के इस जबर्दस्त प्रहार की कोटिशः बधाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री, गृहमंत्री, सरकार और पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में एकजुटता दिखाने वाले सभी भारतवासियों के लिए यह गौरव का विषय है। हम सब प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री मोदी के हर कदम के साथ है। हमारे देश के दुश्मनों को सबक सिखाते हुए भारतीय वीरता का जो परचम फहराया गया है, यह सब भारतवासियों के लिए गर्व का आधार है। इस ऑपरेशन में किसी को भी व्यक्तिगत हानि ना पहुँचाते हुए आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।  

मुख्यमंत्री ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा, कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल उपलब्ध कराएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी शहरों में हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित “सखी-निवास” सुविधा का विस्तार उन औद्योगिक क्षेत्रों में भी किया जाए, जहां महिला कर्मचारी अधिक संख्या में हैं। बालिकाओं और महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा उनके कौशल उन्नयन के लिए विभागीय समन्वय से गतिविधियां संचालित की जाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, शारीरिक विकास और पोषण की उचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य और आयुष विभाग निश्चित कार्य योजना बनाकर उसका क्रियान्वयन करें। आंगनवाड़ी भवनों की उपलब्धता और रख रखाव के लिए नगरीय निकायों और पंचायतराज संस्थाओं से भी आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियों की मंत्रालय में समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में कुपोषण मुक्त झाबुआ के लिए चलाए गए “मोटी आई” अभियान पर लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। नवाचार को अनुकरणीय बताया गया। समीक्षा में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, विभागीय प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी, आयुक्त महिला बाल विकास श्रीमती सूफिया फारूखी बली सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आंगनवाड़ियों में पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक माह में कार्य योजना प्रस्तुत की जाए। प्रोटीन युक्त भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए चना और अन्य प्रोटीन स्रोत अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। दुग्ध संघों से आंगनवाड़ी के बच्चों को दूध भी आवश्यक रूप से उपलब्ध कराया जाए। गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को भी सम्पूर्ण पौष्टिक आहार उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की सामाजिक संस्थाओं, औद्योगिक इकाइयों के साथ मंदिरों में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग भी आंगनवाड़ियों की बेहतरी के लिए किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सुरक्षित प्रसव के लिए प्रसव की संभावित तिथि से पहले सुदूरवर्ती ग्रामों तथा अन्य स्थानों से अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं के रहने तथा उनकी देखरेख के लिए आवश्यक व्यवस्था विकसित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समय-सीमा निर्धारित कर यह सुनिश्चित किया जाए की सभी जिलों में आंगनवाड़ियां शासकीय भवनों में संचालित हों। इसके लिए स्कूल शिक्षा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास और जनजातीय कार्य विभाग सहित अन्य विभागों के उपलब्ध भवनों का भी उपयोग किया जाए। जिला स्तर पर पंचायत राज संस्थाओं, नगरीय निकायों के सहयोग तथा सांसद-विधायक निधि, डीएमएफ एवं अन्य संसाधनों से प्राथमिकता के आधार पर आंगनवाड़ियों के लिए भवनों का निर्माण कराया जाए। भवनों में जहाँ पर्याप्त स्थान और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हों, वहीं आंगनवाड़ियों का संचालन हो। मिशन शक्ति में हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए प्रदेश में संचालित 57 वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से वर्ष 2024-25 में 31 हजार 726 महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराई गई। महिला हेल्प लाइन-181 से इस वर्ष 82 हजार 552 महिलाओं को सहायता दी गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में गर्भवती महिलाओं को मजदूरी की हानि की आंशिक क्षतिपूर्ति के रूप में 58 लाख 70 हजार हितग्राहियों को एक हजार 878 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। सशक्त वाहिनी नवाचार में 11 हजार 321 युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया और 156 युवतियां विभिन्न शासकीय विभागों में चयनित हुईं। बैठक में मिशन वात्सल्य, पूरक पोषण आहार कार्यक्रम, सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों के उन्नयन, पोषण भी पढ़ाई भी, लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना की समीक्षा भी हुई।  

आतंकियों की मौत पर पाकिस्तानी सेना का मातम, जनाजे में उमड़े फौजी, भारत के खिलाफ नारेबाजी

इस्लामाबाद भारत ने हमला भले ही पाकिस्तान में आतंकवादियों पर किया हो, लेकिन मातम पड़ोसी मुल्क की सेना मना रही है। भारत के खिलाफ आतंकवादियों का इस्तेमाल करता रहा पाकिस्तान बुधवार को एक बार फिर दुनिया के सामने बेनकाब हो गया। पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में मारे गए आतंकवादियों के जनाजों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस और आईएसआई के अफसर भी मातम मनाते नजर आए। इस दौरान भारत के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर मंगलवार देर रात मिसाइलों की बारिश कर दी। इन हमलों में बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है। भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने अपने एयरस्पेस में रहते हुए पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरीदके में भी मिसाइल दागे। इन मिसाइलों को बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और मुरीदके में मौजूद लश्कर-ए-तैयबा के ठिकानों पर फटने के लिए गाइड किया गया था। जैश के अलावा लश्कर-ए-तैयबा के कई बड़े दहशतगर्दों के चीथड़े उड़ गए। हमले के बाद जहां पाकिस्तान की सरकार हाथ मलते हुए गीदड़-भभकी देने में जुटी थी तो आतंकियों के परिवारों में रोना-धोना मचा था। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हुए जिनमें ताबूतों के सामने पाक सेना के अफसर सिर झुकाए खड़े हैं। पाकिस्तान में आतंकियों की मौत पर सेना का मातम मीडिया ने भी कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इनके कैप्शन में कहा गया है कि मुरीदके में हुए भारत के हमलों में मरे लोगों के जनाजे में पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल हुए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फौजी अफसरों के अलावा पुलिस और आईएसआई के कई आला अधिकारी भी मातम मनाने पहुंचे थे। कुछ वीडियो ऐसे भी सामने आए हैं जिनमें लोग भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सुने जा सकते हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तानी में सेना और आतंकियों के बीच बहुत करीबी रिश्ता है। या यूं कहें कि दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। ऐसे में भारत के इस प्रहार से सेना को भी दर्द होना लाजिमी है।

भोपाल में आज सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का हुआ अभ्यास

भोपाल भोपाल में बुधवार को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का अभ्यास हुआ। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से हुए इस व्यापक पूर्वाभ्यास का उद्देश्य नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना और प्रशासनिक एजेंसियों की तैयारी को परखना था। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन में सम्पन्न इस मॉक ड्रिल में शहर के 5 प्रमुख स्थलों पर प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन का अभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य आपदा प्रबंधन कक्ष भोपाल से प्रदेश के 5 जिलों में आयोजित मॉक ड्रिल का वर्चुअली अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने सभी 5 जिलों के कलेक्टरों से चर्चा कर ड्रिल संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। डीबी मॉल में फायर ड्रिल के दौरान आगजनी की स्थिति में त्वरित अग्निशमन और घायलों की सुरक्षित निकासी का अभ्यास किया गया। सरोजनी नायडू महाविद्यालय में स्थापित अस्थायी अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान करने की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक प्रदर्शित किया गया। न्यू मार्केट में लोगों की सुरक्षित निकासी कर पुलिस लाइन तक पहुँचाने का सफल अभ्यास किया गया, जहाँ भीड़ प्रबंधन और राहत कार्यों में उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला। भेल क्षेत्र में सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत मलबे में फँसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोकता मल्टी में भवन ध्वस्तीकरण के दौरान फँसे व्यक्तियों की प्रभावी रेस्क्यू प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि इस मॉक ड्रिल से आपात परिस्थितियों में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और नागरिकों की सहभागिता की प्रभावशीलता सिद्ध हुई है। उन्होंने सभी प्रतिभागी दलों की कार्य कुशलता की सराहना की । शाम 7:30 से 7:42 बजे तक ब्लैक आउट का अभ्यास भी सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। रेड अलर्ट सायरन की ध्वनि के साथ नागरिकों ने घरों, दुकानों, कार्यालयों एवं संस्थानों की सभी रोशनियाँ बंद कर दीं। वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर हेडलाइट और बैकलाइट बंद रखीं। निर्धारित समय पर ग्रीन अलर्ट सायरन के साथ “ऑल क्लीयर सिग्नल” जारी किया गया और सभी रोशनियाँ पुनः चालू कर दी गईं। इस दौरान नागरिकों ने अनुशासन और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए प्रशासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन किया।  

ब्रिटेन से पेट्रोल और डीजल इंजन वाहन के आयात पर शुल्क रियायत पूर्व-निर्धारित कोटा तक सीमित, नहीं मिलेगी टैरिफ में छूट

नई दिल्ली भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत हीरा, चांदी, स्मार्टफोन और ऑप्टिकल फाइबर जैसे कई संवेदनशील औद्योगिक उत्पादों पर ब्रिटेन की कंपनियों को कोई शुल्क रियायत नहीं देगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी कहा कि ब्रिटेन से पेट्रोल और डीजल इंजन वाहन के आयात पर शुल्क रियायत पूर्व-निर्धारित कोटा तक सीमित है। इसी तरह, सीमा शुल्क की रियायती दर पर ब्रिटिश इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के आयात का कोटा केवल कुछ हजार तक सीमित है। प्लास्टिक, हीरा, चांदी, बेस स्टेशन, स्मार्टफोन, टेलीविजन कैमरा ट्यूब, आप्टिकल फाइबर, आप्टिकल फाइबर बंडल और केबल जैसे संवेदनशील औद्योगिक सामान को एफटीए की सूची से बाहर रखा गया है। निर्यात को बढ़ावा मिलने की संभावना भारत, ब्रिटेन को इन वस्तुओं पर कोई आयात शुल्क लाभ नहीं देता है। वाहन क्षेत्र को खोलने के बारे में अधिकारी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर चौथे सबसे बड़े वाहन मैन्युफैक्चरर्स के तौर पर भारत के पास वाहन मूल्य श्रृंखला में वैश्विक अगुआ के रूप में उभरने की रणनीतिक क्षमता है। भारत के मजबूत विनिर्माण आधार के बावजूद, वैश्विक वाहन बाजार में इसकी हिस्सेदारी कम बनी हुई है, जो विस्तार की व्यापक संभावनाओं को दर्शाता है। आईसीई (आंतरिक दहन इंजन) यानी परंपरागत ईंधन के वाहनों के लिए ब्रिटेन के बाजार तक पहुंच से देश के वाहन और वाहन कलपुर्जों के निर्यात को बढ़ावा मिलने की संभावना है। ईवी के लिए भी हुआ फैसला अधिकारी ने कहा, ‘ईवी के लिए कोटा से बाहर शुल्क में कोई कमी नहीं की गई है। ईवी से जुड़ी संवेदनशीलता का ध्यान रखा गया है। आईसीई वाहनों पर कोटा से बाहर शुल्क को लंबे समय में धीरे-धीरे कम किया जाएगा, जिससे हमारे उद्योगों को ब्रिटेन से बढ़ने वाले आयात का मुकाबला करने के लिए वक्त मिल सके।’ ब्रिटेन सरकार ने 2027 से अपना ‘कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म’ (सीबीएएम) लागू करने का निर्णय दिसंबर 2023 में लिया था।  

विनय नरवाल की बुआ की बेटी वैशाली ने कहा- भविष्य में कभी भी पुलवामा और पहलगाम जैसी घटना न हो सकें

शामली आखिर 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इससे पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। भारतीय सेना को आतंकवाद के खिलाफ लगातार ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में कभी भी पुलवामा और पहलगाम जैसी घटना न हो सकें। ये कहना है पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बुआ की बेटी वैशाली का। 22 अप्रैल को पहलगाम हमले में मारे गए करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की रिश्तेदारी शामली के मुहल्ला काका नगर में भी है। यहां उनकी बुआ रहती हैं। मंगलवार रात भारतीय सेना ने पहलगाम की घटना का बदला लेने के लिए एयर स्ट्राइक की। इस पर लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की बुआ की बेटी वैशाली का कहना कि देश की सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ जो कार्रवाई की है, वह हमारे लिए गर्व की बात है, लेकिन सरकार को लगातार आतंकवादियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रखनी चाहिए, जिससे भविष्य में कभी भी पाकिस्तान हमला करने की तो दूर कभी सपने में भी भारत की ओर न देखे। उन्होंने कहा कि भाई के अलावा पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के लिए यह सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन लोगों ने अपनों को खोया है, वह तो कभी वापस नहीं आ सकते, लेकिन सरकार को ऐसा सख्त कदम उठाए की भविष्य में कभी कोई ऐसी घटना न हो। उन्होंने भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद अपने मामा और उनके परिवार से भी बातचीत की।

एमपी में सांची दूध के रेट बढ़े:आज से दो रुपए प्रति लीटर महंगा; अमूल ने 6 दिन पहले बढ़ाए थे दाम

भोपाल मदर डेयरी और अमूल के बाद मध्य प्रदेश के प्रतिष्ठित दुग्ध संघ सांची का दूध भी 7 मई यानी आज से 2 रुपए लीटर महंगा हो गया है। डीटीएम 180 एमएल को छोड़कर सभी वेरिएंट की कीमतों में वृद्धि की है। 1 लीटर फुल क्रीम गोल्ड दूध 67 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। जिनके अग्रिम कार्ड 15 मई तक बन चुके हैं, उन्हें पुरानी दरों पर ही दूध मिलेगा। घी के दाम भी 20 रूपए प्रति लीटर बढ़े हैं, 1 लीटर 630 का होगा।  सांची दूध की कीमतों में दो रुपए प्रति लीटर की दर से बढ़ोतरी की गई है। दुग्ध संघ की ओर से नई कीमतें मंगलवार रात 12 बजे से लागू की गईं हैं। इधर, बढ़े दूध के दाम को लेकर आज बुधवार को कांग्रेस महिला विभाग की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में राजधानी भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। आज से क्या होंगे दूध के दाम आज से प्रदेशभर में सांची दुग्ध संघ द्वारा दूध के दामों में बढ़ोतरी हुई है। नई दरों के तहत अब फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 एमएल 33 रुपए से की जगह अब 34 रुपए में मिलेगा। फुल क्रीम दूध (गोल्ड) एक लीटर का रेट 65 से 67 रुपए कर दिया गया है। स्टेंडर्ड दूध (शक्ति) 500 एमएल 31 रुपए, टोण्ड दूध (ताजा) 500 एमएल 28 रुपए, डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 एमएल 26 रुपए और चाह दूध एक लीटर 60 रुपए में मिलेगा। अमूल भी बढ़ा चुका दूध के दाम सांची दूध की कीमतों में परिवर्तन के बाद दूध के पैकेटों पर छपी हुई पुरानी कीमतें रद्द मानी जाएंगी। बता दें कि, इससे पहले अमूल ने दूध के दाम बढ़ाए थे। एक लीटर दूध पर 2 रुपए, जबकि आधा लीटर दूध पर एक रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं, मदर डेयरी इससे पहले दूध के दामों में इतनी ही बढ़ोतरी की थी।

‘जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करे, मैं अपनी सेना की रक्षा और सफला के लिए प्रार्थना करती हूं: कंगना

मंडी कंगना रनौत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और अपना समर्थन दिखाया है। कंगना रनौत ने लिखा, ‘उन्होंने कहा था मोदी को बता दो और मोदी ने इनकाे बता दिया। #ऑपरेशन सिंदूर।’ इसके बाद, कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर आर्मी द्वारा शेयर किया गया वीडियो पोस्ट किया। कंगना ने लिखा, ‘जो हमारी रक्षा करते हैं, ईश्वर उनकी रक्षा करे। मैं अपनी सेना की रक्षा और सफला के लिए प्रार्थना करती हूं।’ दो वीडियो शेयर करने के बाद कंगना ने भाजपा फॉर इंडिया द्वारा शेयर किया गया पोस्ट री-शेयर किया। उस पोस्ट में नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनी हुई है और उसके ऊपर लिखा हुआ है, ‘पहचान करो, ढूंढो और दंडित करो।’ कंगना के अलावा अक्षय कुमार ने भी अपना समर्थन दिखाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का पोस्ट शेयर कर ‘जय हिंद, जय महाकाल’ लिखा है। वहीं सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। जीरो टॉलरेंस। पूर्ण न्याय।” वेट्टैयान’ अभिनेता ने एक्स पर लिखा, “लड़ाकू की लड़ाई शुरू हो गई है… मिशन पूरा होने तक कोई रोक नहीं! पूरा देश आपके साथ है @PMOIndia @HMOIndia #ऑपरेशन सिंदूर, जय हिंद।”

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते ₹97000 के नीचे आ गया गोल्ड, सोने-चांदी के रेट में गिरावट

मुंबई भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति से पहले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। MCX पर सोने का भाव ₹96,900 प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि पिछले बंद भाव ₹97,491 था। सुबह 9:05 बजे, MCX पर सोने का भाव ₹841 या 0.86% की गिरावट के साथ ₹96,650 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में सोने की कीमतों में 3% से अधिक की तेजी आई थी। चांदी की कीमतों में भी गिरावट MCX पर चांदी का भाव भी कम होकर खुला और ₹251 या 0.26% की गिरावट के साथ ₹96,450 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक तनाव तब बढ़ गया जब भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ढांचे पर सटीक हमले करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया। इस ऑपरेशन में नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया, जो मुख्य लक्ष्य थे। रुपये में गिरावट पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के सैन्य हमलों के बाद सीमा पार तनाव बढ़ने के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे कमजोर होकर 84.66 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर सैन्य हमलों से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने का असर रुपये दिखा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.65 प्रति डॉलर पर खुला। फिर डॉलर के मुकाबले 84.66 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 31 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.35 पर बंद हुआ था।

बौखलाए पाक ने LoC पर की गोलीबारी, 10 निर्दोषों की मौत और 48 घायल; भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर/जम्मू  पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) के ठीक 15वें दिन मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया, जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। पाकिस्तान ने अपनी बौखलाहट दूर करने के लिए जम्मू-कश्मीर में निंयत्रण रेखा पर रातभर गोलीबारी की है। रक्षा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रातभर पाकिस्तानी सेना की ओर से की गई भारी गोलीबारी में 10 नागरिकों की मौत हो गई। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भी गोलाबारी का बराबर जवाब दे रही है। पाकिस्तान की गोलीबारी में 10 निर्दोष की गई जान सूत्रों ने बताया कि 6 और 7 मई की दरम्यानी रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौकियों से तोपखाने से गोलाबारी समेत मनमाने तरीके से गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी और गोलाबारी में 10 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जिसका घर पुंछ जिले के मनकोट इलाके में मोर्टार शेल की चपेट में आ गया था। उसकी 13 वर्षीय बेटी घायल हो गई। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई भारी गोलाबारी में पुंछ के विभिन्न सेक्टरों में लगभग 48 अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। पुंछ जिले में गोलाबारी में हताहत लोग 1. मोहम्मद आदिल पुत्र शाईन नूर, निवासी सगरा, थाना मेंढर, पुंछ। 2. सलीम हुसैन पुत्र अल्ताफ हुसैन, निवासी बालाकोट, थाना मेंढर, पुंछ। 3. रूबी कौर पत्नी शल्लू सिंह, मोहल्ला सरदारन, मनकोटे, थाना मेंढर, पुंछ। 4. एक मोहम्मद ज़ैन (10 वर्ष) पुत्र रमीज खान निवासी गांव कलानी थाना मंडी ए/पी क्राइस्ट स्कूल पुंछ के पास। 5. मोहम्मद अकरम (55 वर्ष) पुत्र अब्दुल सुभान वार्ड नंबर 01, मोहल्ला सुक्का कथा, थाना पुंछ। 6. अमरीक सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मोहल्ला सैंडीगेट, थाना पुंछ। 7. रणजीत सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी सैंडीगेट। 8. जोया खान (12 वर्ष पुत्री रमीज खान निवासी गांव कलानी थाना मंडी ए/पी क्राइस्ट स्कूल पुंछ के पास)। 9. मोहम्मद रफी (36) पुत्र मोहम्मद दीन निवासी गांव कोजरा, बांदीचेचियां थाना पुंछ। 10. मोहम्मद इकबाल (45) पुत्र पीर बख्श निवासी ग्राम बैला, वार्ड नंबर 02, थाना पुंछ। स्कूल-कॉलेज बंद करने के दिए गए आदेश अधिकारियों ने आदेश दिया है कि जम्मू क्षेत्र के पांच सीमावर्ती जिलों में सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार को बंद रहेंगे। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने एक्स को बताया, ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।’ बता दें कि मनकोट के अलावा पुंछ में कृष्णा घाटी और शाहपुर सेक्टर, जम्मू क्षेत्र में राजौरी जिले में लाम, मंजाकोट और गंभीर ब्राह्मणा और उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों में करनाह और उरी सेक्टरों में सीमा पार से भारी गोलाबारी की खबर है। लोगों को बंकरों में लेनी पड़ी शरण अधिकारियों ने बताया कि सीमा की रखवाली कर रहे भारतीय सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों पक्षों के बीच सीमा पार से गोलाबारी जारी थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण लोगों को भूमिगत बंकरों में शरण लेनी पड़ी। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में सीमा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की यह लगातार 13वीं रात थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस भीषण नरसंहार के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर भी शामिल है, जो जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन का एक प्रमुख अड्डा है। भारतीय सेना ने रात 1:44 बजे जारी एक बयान में कहा कि सैन्य हमले ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत किए गए। भारतीय सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (ADGPI) ने X पर लिखा, ‘पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र में भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है।’ सिंधु जल संधि निलंबन के बाद लगातार गोलीबारी कर रहा था पाक 25 फरवरी, 2021 को भारत और पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम समझौते को नवीनीकृत करने के बाद नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा (IB) पर संघर्ष विराम उल्लंघन बहुत कम हुआ है। 24 अप्रैल की रात से, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि को निलंबित करने के कुछ ही घंटों बाद, पाकिस्तानी सैनिक कश्मीर घाटी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर विभिन्न स्थानों पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि शुरुआत में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों में नियंत्रण रेखा पर कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू करने के बाद, पाकिस्तान ने तेजी से पुंछ सेक्टर और उसके बाद जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में अपने संघर्ष विराम उल्लंघन का विस्तार किया। इसके बाद राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई।  

नागरिक सुरक्षा योजनाओं का अभ्यास (Mock drill) करने के लिये केन्द्र सरकार ने निर्देश दिये

प्रदेश के 5 जिलों में होगा नागरिक सुरक्षा का अभ्यास (Mock drill) नागरिक सुरक्षा योजनाओं का अभ्यास (Mock drill) करने के लिये केन्द्र सरकार ने निर्देश दिये Mock drill : ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और कटनी में होगा हवाई हमले से बचाव का अभ्यास भोपाल अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया ने कहा है कि नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन राष्ट्र का महत्वपूर्ण विषय एवं जिम्मेदारी है, फलस्वरुप नागरिकों की सुरक्षा के लिये सिविल डिफेंस अधिनियम 1968 एवं अन्य नियमों में नागरिक सुरक्षा करने के प्रावधान किये गये हैं। नागरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय की है, जो समय-समय पर राज्यों को आवश्यक निर्देश देती है कि राज्य सरकारें नागरिक सुरक्षा योजनाएं बनायें, योजनाओं की समय-समय पर समीक्षा करें और आवश्यकता पड़ने पर संशोधन करें। नागरिक सुरक्षा योजनाएं नागरिकों की सुरक्षा, विभिन्न महत्वपूर्ण उद्योगों एवं नागरिक सुविधाओं की सुरक्षा जिनमें रासायनिक, परमाणु एवं अन्य उद्योग प्रतिष्ठान, जल विद्युत योजनाएं एवं अन्य नागरिक संस्थाएं हैं। इन योजनाओं में स्पष्ट रुप से प्रावधान किये जाते हैं कि जब आपदा की स्थिति उत्पन्न होती है या किसी भी प्रकार का संकट आता है तो योजना के अनुसार सरकार के विभिन्न विभागों जैसे पुलिस, सेना, रेल्वे, स्वास्थ्य एवं एयरपोर्ट इत्यादि द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाती हैं। नागरिक सुरक्षा योजनाएं बनाने एवं समीक्षा करना एवं संशोधन करना, अभ्यास करना, इत्यादि सामान्य प्रक्रियाएं हैं, जो समय-समय पर की जाती हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य नागरिक सुरक्षा करना, व्यवस्था एवं नागरिकों को जागरुक करना, प्रशिक्षण देना एवं सभी तैयारियों को अपडेट रखना है। नागरिक सुरक्षा योजनाओं का अभ्यास (Mock drill) करने के लिये केन्द्र सरकार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के 5 जिलों ग्वालियर, भोपाल, इन्दौर, जबलपुर एवं कटनी में यह अभ्यास बुधवार 7 मई 2025 को शाम 4 बजे से 8 बजे के मध्य किया जाये। यह अभ्यास किया जावेगा कि हवाई हमला होने की स्थिति में किस तरीके से बचाव करना है। इस अभ्यास के अन्तर्गत एक हवाई हमला होने का काल्पनिक संकट आने का संकेत इन जिलों को प्राप्त होगा। जिलें के नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से नागरिकों को काल्पनिक संभावित हमले की सूचना सायरन के माध्यम से देंगे, जिससे नागरिक एवं अन्य संस्थाएं ब्लैक ऑउट का अभ्यास करेंगे। प्रदेश में इस के लिए बुधवार शाम 7:40 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इस ब्लैक आउट के साथ ही किसी निश्चित भवन में आग लगने पर खोज एवं बचाव के अभ्यास, आकस्मिक रुप से निर्धारित भवन से लोगों का बचाव करने, अस्थाई रुप से अस्पताल बनाने और खतरे वाले स्थान से नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर भेजने इत्यादि का अभ्यास किया जावेगा। इस अभ्यास की सूचना राज्य के कन्ट्रोल रुम को दी जावेगी एवं कंट्रोल रुम से केन्द्र सरकार के कंट्रोल रुम को सूचना दी जावेगी। यह अभ्यास रक्षा मंत्रालय, रेल्वे, विमानन एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। नागरिकों से अपील इस अभ्यास से किसी भी नागरिक को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। इसलिये सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे अभ्यास में सम्मिलित होकर अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा प्रशासन द्वारा सायरन के माध्यम से सूचना उपरान्त उन्हें स्वयं एवं परिजनों को सुरक्षित स्थान पर रखने का अभ्यास करना है। हवाई हमले का लाल सिग्नल दो मिनिट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन का बजना होता है तथा खतरा टलने के बाद दो मिनिट तक सायरन बजाकर सूचना दी जाती है। ब्लैक आउट के संबंध में सामान्यजन से अपेक्षा है कि घर/कार्यालय के पर्दों एवं लाईट को बंद करें तथा पुनः सायरन बजने पर लाईट जला लें। भीड़-भाड़ न बढायें, अफवाह न फैलायें एवं यातायात / पुलिस / एम्बुलेंस सुविधाओं को सुचारु रुप से चलते रहने में सहयोग करें एवं अभ्यास के दौरान प्रशासन के निर्देशों का पालन कर अभ्यास को सफल बनायें।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet