LATEST NEWS

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए

रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राजनांदगांव जिले में जल संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। आज उन्होंने मिशन जल रक्षा एवं मोर गांव मोर पानी अभियान के अंतर्गत ग्राम बरगा, टप्पा और गिधवा में विभिन्न जल संरचनाओं एवं निर्माणाधीन इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुसुरूचि सिंह भी साथ रहीं। ग्राम बरगा में परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल और बोरवेल रिचार्ज सॉफ्ट फिल्टर जैसे नवाचारों का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने जिले में 1000 इंजेक्शन वेल निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए नवीन तकनीकों का व्यापक उपयोग किया जाना चाहिए। यहां यह उल्लेखनीय है कि इंजेक्शन वेल एक गहराई तक खोदा गया कुआं या बोर होता है जिसमें साफ किया गया वर्षा जल या अपशिष्ट जल डाला जाता है। यह जल फिल्टर से गुजरते हुए सीधे परतों के माध्यम से भूजल भंडार में प्रवेश करता है। यह विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों, स्कूलों, सरकारी भवनों, औद्योगिक क्षेत्रों और कम परमीय मिट्टी वाले क्षेत्रों में उपयोगी होता है। जहाँ जल का भराव अधिक हो और जमीन की मिट्टी रिचार्ज के अनुकूल हो, वहां पीव्हीसी पाइप या आरसीसी रिंग डालकर इंजेक्शन वेल का निर्माण किया जाता है। कलेक्टर ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का भी निरीक्षण किया और महिला स्वच्छता दीदियों से चर्चा की। दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और यूजर चार्ज संग्रह की जानकारी प्राप्त कर उनके कार्य की सराहना की। इसके अलावा ग्रे वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि इससे नालियों का जल शुद्ध होकर तालाबों में प्रवाहित होगा, जिससे जलजनित बीमारियों से सुरक्षा और जल स्रोतों का संरक्षण संभव होगा। ग्राम टप्पा में उड़ारबांध जलाशय का निरीक्षण कर स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। ग्रामीणों ने इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किए जाने का सुझाव दिया। ग्राम गिधवा में स्टैगर्ड ट्रेंच एवं पर्काेलेशन टैंक जैसी संरचनाओं का निरीक्षण कर उन्होंने जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता से जारी रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत बनाए जा रहे आवासों का भी जायजा लिया और हितग्राहियों से निर्माण कार्य की जानकारी ली। जिला पंचायत सीईओ सुसिंह ने कलेक्टर को जिले में जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर वन विभाग, जल संसाधन विभाग एवं संबंधित जनपदों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज सोमवार 05 मई 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। प्रॉपर्टी को बेचने से धन लाभ होगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। योग व मेडिटेशन से मन को शांति मिलेगी और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। वह आपके प्रयासों की तारीफ कर सकते हैं। वृषभ राशि- खर्चों पर नियंत्रण रखें। बेकार की चीजों पर पैसे खर्च न करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में देरी हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर किए गए कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मिथुन राशि- कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। रियल एस्टेट में निवेश करने से धन लाभ होगा, लेकिन निवेश से जुड़े डिसीजन के लिए थोड़ा टाइम लें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। कर्क राशि- जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। स्टॉक मार्केट में निवेश करने से धन लाभ होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। योग व मेडिटेशन से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्रॉपर्टी की खरीदारी में देरी आएगी। रिश्तों में धैर्य बनाए रखें। क्रोध से बचें। सिंह राशि- आर्थिक स्थिरता आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में कामयाबी हासिल करने के लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। रोजाना योग व मेडिटेशन करें। इससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन को शांति मिलेगी। कन्या राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत बनाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर तरक्की के नए मौके मिलते रहेंगे। योग व मेडिटेशन से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लाइफ पार्टनर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे आपको कई सरप्राइज मिलेंगे। तुला राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा के योग बनेंगे। घर में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मेडिटेशन से मन शांत रहेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से बचना चाहिए। सुखद यात्रा के योग बन सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। वृश्चिक राशि- भाई-बहन संग रिश्ते मधुर होंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रिस्की बिजनेस की शुरुआत न करें। किसी शांतिपूर्ण जगह पर घूमने जा सकते हैं। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर धन लाभ हो सकता है। प्रियजन के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। धनु राशि- जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में देरी करने से बचें। रोजाना योग व एक्सरसाइज करें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी। लव लाइफ में सुहाने पलों को एंजॉय करेंगे। मकर राशि- नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। लव लाइफ में खुशियों का माहौल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। कुंभ राशि- आर्थिक लाभ से धन-दौलत में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में प्रेम और लगाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन करें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आज आपकी रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। मीन राशि- आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। ऑफिस में शानदार परफॉर्मेंस रहेगी। पुरानी प्रॉपर्टी बेचने का निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। व्यापार में तरक्की करेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे।

20 लाख रुपये रिश्वत मामले में राजस्थान एसीबी ने भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक को ट्रैप किया

बांसवाड़ा 20 लाख रुपये रिश्वत मामले में राजस्थान एसीबी ने रविवार को भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) के विधायक को ट्रैप किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बांसवाड़ा के बागीदौरा विधानसभा सीट से विधायक जय कृष्ण पटेल को हिरासत में लिया। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम 5:30 बजे प्रेस वार्ता कर एसीबी के डीजी रवि प्रकाश मेहरड़ा इस पूरे मामले की जानकारी देंगे। विधायक पर आरोप है कि वह विधानसभा में सवाल करने के एवज में रिश्वत मांगते थे। इस बार विधायक की ओर से 2.50 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी। गनमैन के जरिए पहली किस्त के तौर पर 20 लाख रुपये लेते हुए विधायक को एसीबी ने दबोचा। विधायक के जयपुर और बागीदौरा स्थित ठिकानों पर एसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी है। गनमैन फरार बताया जा रहा है। रिश्वत लेने की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस ने विधायक और उनसे जुड़े लोगों के मोबाइल को सर्विलांस पर डाल दिया था। बता दें, राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा में हुए उपचुनाव (2024) में भारतीय आदिवासी पार्टी ने जय कृष्ण पटेल को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुभाष तंबोलिया को 51,434 मतों के प्रभावशाली अंतर से हराया और विधानसभा पहुंचे थे। जयकृष्ण पटेल को कुल 1,22,573 वोट प्राप्त हुए, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 71,139 वोट मिले। यह सीट मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री महेंद्रजीत मालवीया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। पटेल 2024 में ही उपचुनाव जीतकर विधायक बने। दरअसल, बागीदौरा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक महेंद्रजीत मालवीया ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। मालवीया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और बांसवाड़ा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव के साथ ही राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव संपन्न हुए थे। इनमें से एक बागीदौरा सीट भी थी।

जाति-जनगणना को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी पर निशाना, कहा- बताना पड़ेगा वह किस जाति से हैं

नई दिल्ली जाति-जनगणना को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा। बुराड़ी में रविवार को उन्होंने कहा कि जाति-जनगणना होने दीजिए, राहुल गांधी को भी अपनी जाति के बारे में बताना होगा। इसके बाद सारा भेद ही खुल जाएगा। दिल्ली के साथ पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि वो किस जाति से हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी सनातन और हिंदू विरोधी हैं, इसलिए वह हिन्दुओं के विरोध में बयान देते हैं। उनकी सनातन में आस्था नहीं है, वह सिर्फ ढोंग करते हैं। इतना ही नहीं, अब तो जातिगत जनगणना भी होनी है और राहुल गांधी की जाति भी सामने आ जाएगी कि वह कौन सी जाति से हैं। अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी की ओर से श्रीराम को काल्पनिक कहने पर मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी को उनकी हिन्दू विरोधी सोच मुबारक। वह सनातन विरोधी हैं और उन्हें हिन्दुओं से जलन होती है। हम जिस रास्ते पर चले हैं, उस रास्ते पर हम घर-घर तक रामचरितमानस पहुंचाएंगे। मनोज तिवारी ने कहा कि हम लोग बुराड़ी क्षेत्र में मानव सेवा शिक्षा संस्थान की ओर से हस्तिनापुर शिव महापुराण कथा कर रहे हैं। शिव और राम की भावना घर-घर पहुंचे, हर घर तक रामचरितमानस पहुंचाने का संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि 21 मई से 27 मई तक बुराड़ी आएं और शिव महापुराण कार्यक्रम में शामिल होकर धन्य हो जाएं। बता दें कि जाति-जनगणना को लेकर हाल ही में केंद्र सरकार ने फैसला लिया कि देश में जाति-जनगणना कराई जाएगी। केंद्र सरकार के इस फैसले से देशभर में खुशी की लहर है। लेकिन, इंडी अलायंस में शामिल कांग्रेस-समाजवादी पार्टी सहित अन्य क्षेत्रीय पार्टियां इसे अपनी जीत बता रही हैं। क्रेडिट लेने की होड़ के बीच भाजपा के नेताओं का कहना है कि जब कांग्रेस का शासन देश में था, तब उन्हें जाति-जनगणना कराने की याद क्यों नहीं आई। जब विपक्ष में रहते हैं, तो जाति-जनगणना की बात करते हैं।

एम्स के जूनियर डॉक्टर ने हॉस्टल के कमरे में देर रात पंखे से फांसी लगाकर दी जान

रायपुर राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कार्यरत एक जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डॉ. ए रवि (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो आंध्र प्रदेश के निवासी थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने हॉस्टल के कमरे में देर रात पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं हो पाया है। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अमानाका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। डॉक्टर के सहकर्मियों एवं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।   परिजनों को दी सूचना आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी अमन झा के मुताबिक 3 मई की दरमियानी रात डॉक्टर के आत्म हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक महबूब नगर हैदराबाद का निवासी है। परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। आत्म हत्या का स्पष्ठ कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

शिमला में भारी वर्षा हुई और लगा कि बादल फट गया, मची तबाही, घरों में घुसा बारिश का पानी, एक व्यक्ति की मौत

शिमला प्रदेश के जिला चंबा के भटियात में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके कारण भूस्खलन हुआ है। जबकि शिमला और ऊपरी शिमला में भारी ओलावृष्टि के कारण बहुत अधिक नुकसान हुआ है। शिमला में दोपहर बाद पौने घंटे तक बहुत भारी वर्षा हुई और लगा कि बादल फट गया। इसके कारण राजधानी के साथ सटे भराड़ी के साथ भौंट सड़क में खड़ की तरह पानी आया गया। नाले उफान पर आ गए और कई घरों में पानी के घुसने की सूचना है। शिमला जिला के कुमारसैन, कोटगढ और अन्य क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि के कारण सेब और सब्जियों के बहुत अधिक नुकसान हुआ है। आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार 5 मई को प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर आंधी के चलने और एक दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। जबकि 6 व 7 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व शिमला में 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बीते तीन दिनों से भारी ओलावृष्टि और वर्षा का क्रम जारी है। इसके कारण प्रदेश में शिमला, सोलन, सिमौर, मंडी चंबा में बहुत अधिक नुकसान हुआ है। बीते 24 घंटे में इतनी हुई बारिश प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान नेरी में 44.5, जोत में 37, नगरोटा सूरयां में 36 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वर्षा व ओलावृष्टि के कारण प्रदेश में दो से आठ डिग्री तक तापमान में अंतर आया है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सोलन में 8.5 डिग्री की गिरावट आई है। बाकी स्थनां पर एक से दो डिग्री की गिरावट। जबकि डलहौजी में 7.5, मनाली में 6.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

पाकिस्तान की कायराना हरकत है और देश कभी नहीं भूलेगा, देश तपस्या करना भी जानता है और तलवार चलाना भी: राजनाथ सिंह

नई दिल्ली भारत मंडपम में आयोजित संस्कृति जागरण महोत्सव में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह पाकिस्तान की कायराना हरकत है और देश इस हमले को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा, “जैसा देश चाहता है, वैसा ही जवाब दिया जाएगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जोखिम उठाने की क्षमता है और वे जानते हैं कि कब और कैसे निर्णय लेना है।” गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वीर जवानों पर हमले का बदला लेने की बात कही थी। अब रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी इस बात की पुष्टि करती है कि भारत जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रहा है। संत देश की संस्कृति को बचाने के लिए कर रहे महान काम: राजनाथ कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने देश की सांस्कृतिक विरासत और सनातन धर्म की महत्ता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि संत सुधांशु जी महाराज जैसे तपस्वी संत इस देश की संस्कृति को संरक्षित करने का महान कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज को जीने की सही प्रेरणा दी है, जो आज के तनावपूर्ण युग में अत्यंत आवश्यक है। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि आज की युवा पीढ़ी तकनीकी युग में भी सत्संग और पूजा-पाठ की ओर आकर्षित हो रही है, जो अत्यंत सकारात्मक संकेत है। उन्होंने साधु-संतों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, “जिस प्रकार सैनिक राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करते हैं, उसी प्रकार साधु-संत संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की रक्षा करते हैं।” देश तपस्या करना भी जानता है और तलवार चलाना भी: राजनाथ उन्होंने भारत को वीरों की भूमि बताते हुए कहा, “यह देश तपस्या करना भी जानता है और आवश्यकता पड़ने पर तलवार चलाना भी। हमारे साधु-संतों ने समय-समय पर योद्धाओं की तरह देश और धर्म की रक्षा की है।”

पाक पीएम शहबाज और उनके मंत्री दुनियाभर के देशों से बात करके भारत के साथ तनाव कम करने की गुहार लगा रहे

इस्लामाबाद पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। भारत ने पाकिस्तानी आतंकवादियों पर हमले का आरोप लगाया है और इसके जिम्मेदारों को सजा देने की कसम खाई है। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में घबराहट का माहौल है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज और उनके मंत्री दुनियाभर के देशों से बात करके भारत के साथ तनाव कम करने की गुहार लगा रहे हैं। आशंका है कि दोनों देशों के बीच ताजा संकट सैन्य संघर्ष में बदल सकता है। युद्ध की आशंका के बीच पाकिस्तानी नेतृत्व की अपने ही देश में आलोचना होने लगी है। पाकिस्तानी एक्सपर्ट डॉ बकर हसनैन ने एक लेख में पाकिस्तानी सरकार को कट्टरता में अंधा होने का आरोप लगाया है, जो देश को युद्ध की तरफ धकेल रही है। उन्होंने पाकिस्तान को इतिहास की याद दिलाई और कहा कि उसे इतिहास से सबक लेना चाहिए। पाकिस्तान पहले भी कश्मीर को लेकर कोशिश कर चुका है और हर बार विफल रहा है। हसनैन ने कहा कि ‘हम ऑपरेशन जिब्राल्टर (1965) को कैसे भूल सकते हैं, जो जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी मुसलमानों के विद्रोह को भड़काने में विफल रहा?’     पूर्वी पाकिस्तान की दिलाई याद हसनैन ने पाकिस्तान को पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में बंगालियों पर अत्याचार को भी याद दिलाया। उन्होंने कहा, ‘हम ऑपरेशन सर्चलाइट (1971) को कैसे भूल सकते हैं जिसका उद्देश्य बंगाली विरोध को रोकना और तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के सभी प्रमुख शहरों पर नियंत्रण करना था? हम ऑपरेशन साइक्लोन (1979) को कैसे भूल सकते हैं जब अमेरिका (और अन्य) ने पाकिस्तान के माध्यम से अफगान मुजाहिदीन को हथियार और वित्त प्रदान किया था?’   हसनैन ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका के लिए प्रॉक्सी की तरह काम करने लगा और हेरोइन स्मग्लिंग, एके-47, धार्मिक उग्रवाद और आतंकवादी संगठनों के लिए प्रजनन स्थल बन गया। भारत की मोदी सरकार को हिंदुत्व को लेकर आलोचना पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज को आइना दिखाया और कहा कि पाकिस्तान में भी अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने का हमारा रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है।   भारत-पाकिस्तान युद्ध में कौन जीतेगा? हसैन ने आगे सवाल किया आज भारत और पाकिस्तान युद्ध के कगार पर खड़े हैं, लेकिन इसे कौन जीतेगा? पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी दी है। उन्होंने रटगर्स यूनिवर्सिटी के 2019 के एक अध्ययन का हवाला दिया जिसमें कहा गया था कि ‘अगर दोनों देश परमाणु संघर्ष में शामिल होते हैं तो 10 करोड़ लोग तुरंत मर सकते हैं। इससे भी अधिक लोग भुखमरी से मर सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि किसी भी युद्ध विजेता हमेशा केवर हथियार उद्योग से जुड़े लोग होते हैं, जो युद्ध सामग्री, ड्रोन, मिसाइलों, लड़ाकू विमानों, विमान वाहक और अन्य प्रणालियों की बिक्री से लाभ कमाते हैं।  

रियान पराग ने छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगा डाले, रौद्र रूप देखने को मिला

नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गजब कारनामा कर डाला। उन्होंने छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगा डाले। हालांकि यह सभी छक्के एक ही ओवर में नहीं लगे। रियान पराग का रौद्र रूप देखने को मिला मोइन अली और वरुण चक्रतर्वी के खिलाफ। रियान ने पहले मोइन अली के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाए। उसके बाद उन्होंने अगला ओवर फेंकने आए वरुण चक्रवर्ती पर भी एक छक्का लगाकर छह गेंदों पर छह छक्के लगा डाले। बड़े लक्ष्य का कर रहे थे पीछा कोलकाता के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की टीम 207 रन बनाने थे। लेकिन उसने शुरू में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दो और विकेट गिरे। फिर रियान पराग ने अकेले दम पर जिम्मेदारी उठा ली। उन्होंने एक-एक करके कोलकाता के गेंदबाजों की खबर लेनी शुरू की। 12 ओवरों के बाद राजस्थान का स्कोर पांच विकेट पर 102 रन था। रियान पराग का साथ दे रहे थे शिमरन हेटमायर। उस वक्त रियान पराग 26 गेंद पर 45 रन बनाकर खेल रहे थे। फिर शुरू हुआ पराग का तांडव मोइन अली और वरुण चक्रवर्ती के ऊपर में रियान पराग का तांडव कैसे हुआ। आइए जानते हैं छह छक्कों का बॉल बाय बॉल विवरण.. 12.2- मोइन अली के ओवर की दूसरी गेंद को रियान पराग ने स्क्वॉयर लेग के ऊपर छक्के के लिए भेज दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। 12.3- यह एक शॉर्ट गेंद थी और रियान पराग ने इस गेंद पर बड़े ही आराम से लांग ऑन के ऊपर से छक्का उड़ा दिया। 12.4- मोइन अली ने राउंड द विकेट गेंदबाजी शुरू की। एक बार फिर से गेंद रियान पराग के स्लॉट में। इस बार गेंद बल्ले से निकली तो पहुंची डीप बैकवर्ड स्क्वॉयर लेग बाउंड्री के बाहर। इस शॉट के साथ मानों पराग ने मोइन को कहा थैंक यू वेरी मच। 12.5- बैक ऑफ द लेंथ बॉल जो रियान पराग की तरफ स्लाइड कर रही थी। पराग खड़े रहे और सीधे बल्ले से लांग ऑन के ऊपर एक फ्लैट छक्का जड़ दिया। 12.6- आरआर के कप्तान की गजब पावर हिटिंग। ऐसा लगा जैसे रियान पराग कुछ साबित करना चाहते हैं। 105.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। पराग ने इस गेंद को लांग ऑफ के ऊपर से बाहर भेजा और ओवर से आए कुल 32 रन। 13.2- इसके बाद 14वां ओवर करने आए वरुण की पहली गेंद पर हेटमायर ने सिंगल लेकर पराग को स्ट्राइक दी। पराग ने इस गेंद पर रिवर्स हिट लगाते हुए गेंद पर छक्का मार दिया। उनके इस शॉट से कमेंटेटर्स भी हैरान रह गए। इस तरह पराग ने छह गेंद पर छह छक्के लगाए। लेकिन टीम को नहीं दिला सके जीत रियान पराग ने इस मैच में 45 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली। वह छक्का लगाकर शतक पूरा करने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच आउट हो गए। केकेआर ने बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराकर प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदें बनाए रखी हैं। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 206 रन बनाने के बाद राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट पर 205 रन पर रोक दिया। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और मोईन अली ने दो-दो विकेट लिए।

भारतीय सेना ने अपनी ताकत में बड़ा इजाफा किया, मिला आधुनिक हथियार ‘Igla-S’ एयर डिफेंस सिस्टम

नई दिल्ली हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर फिर से चिंता बढ़ा दी है। ऐसे समय में भारतीय सेना ने अपनी ताकत में बड़ा इजाफा किया है। अब सेना के पास एक ऐसा आधुनिक हथियार आ गया है जो दुश्मन के ड्रोन और फाइटर जेट को उड़ान भरते ही हवा में मार गिराने की क्षमता रखता है। इसका नाम है Igla-S एयर डिफेंस सिस्टम। भारतीय सेना को रूस से उन्नत इग्ला-एस (Igla-S) मिसाइल मिल गई है। यह मिसाइल एक पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है जिसे सैनिक अपने कंधे पर रखकर चला सकते हैं। यानी यह एक मैन-पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPADS) है। इग्ला-एस को खासतौर पर कम ऊंचाई पर उड़ रहे लक्ष्यों जैसे ड्रोन, फाइटर जेट, हेलीकॉप्टर और क्रूज मिसाइल को गिराने के लिए तैयार किया गया है। क्यों खास है इग्ला-एस? जानिए इसकी ताकत     रेंज: नई इग्ला-एस की मारक क्षमता करीब 6 किलोमीटर है, जबकि पहले वाली इग्ला सिर्फ 3-4 किलोमीटर तक ही असरदार थी।     सटीकता: यह सिस्टम ‘लॉक-ऑन’ तकनीक पर आधारित है, यानी लक्ष्य को ट्रैक कर सीधे उस पर वार करता है।     आखिरी रक्षा पंक्ति: अगर यह मिसाइल भी निशाना चूक जाए तो दुश्मन का हमला तय है। इसलिए इसे ‘लास्ट लाइन ऑफ डिफेंस’ माना जाता है।     फुर्तीला और हल्का: सैनिक इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं, जिससे सीमावर्ती इलाकों में तुरंत तैनाती संभव हो जाती है। ड्रोन और हवाई खतरे से निपटने में मिलेगा फायदा आज के युद्ध में सबसे बड़ा खतरा है — ड्रोन हमला और सीमावर्ती हवाई निगरानी। चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देश अक्सर भारतीय सीमाओं के पास निगरानी ड्रोन भेजते रहे हैं। इग्ला-एस की तैनाती से अब ऐसे खतरों का जवाब कुछ ही सेकंड में दिया जा सकता है। यह सिस्टम दुश्मन के छोटे से छोटे ड्रोन को भी ट्रैक करके तबाह कर सकता है। चीन-पाकिस्तान को झटका, बढ़ा भारत का रणनीतिक दबाव पश्चिमी (पाकिस्तान) और उत्तरी (चीन) सीमाओं पर भारत को लगातार खतरे का सामना करना पड़ता है। ऐसे में Igla-S सिस्टम की तैनाती से इन दोनों मोर्चों पर भारतीय सेना की शक्ति बढ़ गई है।     पाकिस्तान की ओर से अगर कोई ड्रोन या फाइटर जेट सीमा पार करता है, तो Igla-S उसे तुरंत गिरा सकता है। चीन की तरफ से की जाने वाली निगरानी गतिविधियों का भी अब तगड़ा जवाब मिलेगा। भारत में ही बनेगा इग्ला-एस, मेक इन इंडिया को बढ़ावा रूस की Rosoboronexport कंपनी अब भारत की एक निजी रक्षा कंपनी के साथ मिलकर Igla-S का निर्माण भारत में ही करेगी। इससे देश को दो बड़े फायदे मिलेंगे: विदेशी हथियारों पर निर्भरता कम होगी रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा डिफेंस इन डेप्थ रणनीति को मिलेगा बल इग्ला-एस की तैनाती से भारत अब ‘डिफेंस इन डेप्थ’ यानी परतदार सुरक्षा रणनीति को और बेहतर तरीके से लागू कर सकेगा। इसका मतलब है कि हमले की स्थिति में एक के बाद एक कई परतों में सुरक्षा मौजूद होगी, जिससे दुश्मन का वार बेअसर हो जाएगा।  

रियान पराग की कोशिश गई बेकार, रोमांचक मुकाबले एक रन से जीता केकेआर

कोलकाता केकेआर ने सांसें रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को एक रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी है। इस मैच में रियान पराग ने राजस्थान के लिए शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। केकेआर की रोमांचक जीत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराया। केकेआर और राजस्थान के बीच यह मुकाबला बेहद करीबी रहा और आखिरी में कोलकाता में टीम महत्वपूर्ण जीत दर्ज करने में सफल रही। केकेआर ने इस तरह प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदें कायम रखी है। केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 206 रन बनाए। जवाब में राजस्थान के लिए कप्तान रियान पराग ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने 71 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद रियान पराग ने शिमरॉन हेटमायर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की और टीम को मुश्किल से उबारा। रियान ने इस दौरान मोईन अली के ओवर पर लगातार पांच छक्के लगाए। इस साझेदारी को हर्षित राणा ने हेटमायर को आउट कर तोड़ा जो 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद हर्षित ने रियान को भी अपना शिकार बनाया। रियान शतक पूरा नहीं कर सके और 95 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राजस्थान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 22 रन चाहिए थे और क्रीज पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे शुभम दुबे और जोफ्रा आर्चर मौजूद थे। केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वैभव अरोड़ा को गेंद थमाई। आर्चर ने पहली गेंद पर दो रन और दूसरी गेंद पर एक रन लिया। स्ट्राइक पर आए शुभम ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। अब राजस्थान को एक गेंद पर तीन रन चाहिए थे। वैभव की गेंद पर शुभम ने एक रन चुराया और दूसरा रन लेने के लिए भागे, लेकिन रिंकू सिंह के थ्रो पर रन आउट हो गए। इस तरह केकेआर ने रोमांचक जीत दर्ज की। राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 34 रन बनाए, जबकि शुभम दुबे 14 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद लौटे। आर्चर 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने चार रन बनाए और कुणाल सिंह राठौर, ध्रुव जुरेल और वानिंदु हसरंगा खाता भी नहीं खोल सके। केकेआर की ओर से मोईन, हर्षित और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए, जबकि वैभव को एक विकेट मिला। रियान शतक से चूके राजस्थान के कप्तान रियान पराग शतक से चूक गए और हर्षित राणा ने उन्हें आउट कर केकेआर को बड़ी सफलता दिलाई। रियान 45 गेंदों पर छह चौके और आठ छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर आउट हुए। रियान की पारी की मदद से ही राजस्थान मुश्किल परिस्थिति से उबर सका, लेकिन हर्षित ने राजस्थान को बड़ा झटका दिया। 

बॉर्डर पर तनाव के बीच ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द, चंद्रपुर और जबलपुर की फैक्ट्रियों में सबसे पहले लागू हुआ आदेश

नई दिल्ली भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते देश की ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में अलर्ट का माहौल है। हालात को देखते हुए सरकार ने देश की प्रमुख ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। सभी कर्मचारियों को बिना देरी ड्यूटी पर लौटने का आदेश दिया गया है। आदेश के मुताबिक, कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा और सिर्फ आपात स्थिति में ही अवकाश की अनुमति दी जाएगी। चंद्रपुर और जबलपुर की फैक्ट्रियों में सबसे पहले लागू हुआ आदेश यह आदेश महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा और मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) में सबसे पहले लागू किया गया है। दोनों फैक्ट्रियां म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड (MIL) के अंतर्गत आती हैं और रक्षा उत्पादन में अहम भूमिका निभाती हैं। इन फैक्ट्रियों में गोला-बारूद, तोप के गोले, बम और रक्षा से जुड़ी कई सामग्रियों का उत्पादन होता है। MIL के चेयरमैन के निर्देश पर जारी हुआ सर्कुलर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय MIL के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के निर्देशों पर लिया गया है। इसमें सभी प्रकार की छुट्टियों को रद्द करते हुए, हर कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर लौटने का सख्त निर्देश दिया गया है। आदेश में यह भी जोड़ा गया है कि ड्यूटी से अनुपस्थिति को अनुशासनहीनता माना जाएगा। जबलपुर OFK में भी शुक्रवार को रद्द हुईं छुट्टियां मध्यप्रदेश की खमरिया फैक्ट्री (OFK) में शुक्रवार को कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द की गईं। इस संबंध में OFK के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि “इस वित्तीय वर्ष में हमारा उत्पादन लक्ष्य काफी बड़ा है, लेकिन अप्रैल महीने में हम उस स्तर तक नहीं पहुंच पाए। इसलिए मुख्यालय से निर्देश मिले हैं कि सभी छुट्टियां रद्द कर दी जाएं ताकि लक्ष्य की पूर्ति के लिए कार्यबल उपलब्ध रहे।” 4,000 से ज्यादा कर्मचारी कर रहे काम खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री म्यूनिशंस इंडिया लिमिटेड की सबसे बड़ी इकाइयों में से एक है जहां लगभग 4,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। यहां रक्षा बलों के लिए गोला-बारूद, मिसाइल और तोप के गोले बनाए जाते हैं। तनाव के इस दौर में उत्पादन की गति बनाए रखना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है ताकि यदि जरूरत पड़ी तो देश को किसी प्रकार की आपूर्ति की समस्या न हो। राष्ट्रीय सुरक्षा की तैयारी में जुटा देश विशेषज्ञ मानते हैं कि सीमा पर हालात भले नियंत्रण में हों लेकिन किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पहले से जरूरी होती है। रक्षा उत्पादों की समय पर आपूर्ति और स्टॉक बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की लगातार मौजूदगी जरूरी मानी जा रही है। छुट्टी अब सिर्फ आपातकाल में मिलेगी जारी आदेश में यह साफ कर दिया गया है कि छुट्टियों की अनुमति सिर्फ उन्हीं मामलों में दी जाएगी जो अत्यंत आवश्यक और आपातकालीन हों। सभी कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए निष्ठा से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फैसले का उद्देश्य न सिर्फ रक्षा तैयारियों को बढ़ावा देना है बल्कि उत्पादन लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना भी है।  

लखनऊ ने जीता टॉस, पंजाब को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

नई दिल्ली आज पंजाब किंग्स वर्सेस लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 का 54वां मैच धर्मशाला के एचसीपीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीम हिमालय की वादियों से घिरे खूबसूरत मैदान में आमने-सामने हैं। एलएसजी ने टॉस जीता है। पीबीकेएस को पहले बैटिंग का मौका मिला है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पर जीत से उत्साहित पीबीकेएस रविवार को लय और फॉर्म के साथ मजबूती से उतरेगी। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसके 10 मैचों छह जीत और तीन हार के बाद 13 अंक हैं। पंजाब का एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा। दूसरी ओर, ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ टीम जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगी। एलएसजी पिछले चार मैचों से तीन गंवा चुकी है और तालिका में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। उसने 10 मैचों से पांच जीते और पांच गंवाए हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पंत की खराब फॉर्म ने एलएसजी की टेंशन बढ़ा रखी है। दोनों की प्लेइंग इलेवन पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह। लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, आकाश महाराज सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, मयंक यादव, प्रिंस यादव। लखनऊ ने जीता टॉस लखनऊ ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

चलती ट्रेन में गर्भवती महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सवाई माधोपुर कहते हैं कि जन्म और मरण किसी का जोर नहीं चलता। ऐसा ही कुछ आज सवाई माधोपुर में हुआ जब एक महिला को चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा हुई और उसने ट्रेन के टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सवाई माधोपुर आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश बघेल के मुताबिक सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की हम्मीर पुलिया कच्ची बस्ती निवासी कन्हैया अपनी गर्भवती पत्नी पूजा और तीन बच्चों के साथ गंगापुर सिटी से नंदादेवी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर सवाई माधोपुर लौट रहा था। जैसे ही गंगापुर सिटी रेलवे स्टेशन से रवाना होकर ट्रेन ने स्पीड पकड़ी, पूजा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, उसने कन्हैया को इसकी जानकारी दी लेकिन पूजा की पीड़ा लगातार बढ़ती गई और असहनीय हो गई। इस पर पूजा ट्रेन के टॉयलेट में चली गई। कन्हैया ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से मदद की गुहार लगाई। पति-पत्नी की हालत देखकर कुछ सहयात्री मदद के लिए आगे आए और तुरंत रेलवे गार्ड और जीआरपी को सूचना दी लेकिन तब तक पूजा ने ट्रेन के टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया। सहयात्रियों और कन्हैया की मदद से पूजा को टॉयलेट से बाहर निकाला गया और टॉयलेट के पास ही जच्चा-बच्चा को लिटा दिया गया। इसी दौरान ट्रेन सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। यात्रियों की सूचना पर पहले से मौजूद जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। जैसे ही ट्रेन रुकी रेलवे अस्पताल की टीम ने मां और नवजात की जांच की और दोनों को स्वस्थ पाया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

दिल्ली से तेल अवीव जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट, तेल अवीव एयरपोर्ट के पास हुआ मिसाइल अटैक, किया डायवर्ट

नई दिल्ली इजरायल के तेल अवीव एयरपोर्ट के पास हुए मिसाइल हमले के बाद एयर इंडिया के विमान को अबू धाबी के लिए डायवर्ट कर दिया गया। यह फ्लाइट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से तेल अवीव जा रही थी। एयरपोर्ट के नजदीक रविवार को मिसाइल से घातक हमला किया गया। सूत्रों की मानें तो यह हमला एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई139 के तेल अवीव में उतरने से एक घंटे से भी कम समय पहले हुआ। सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट को वापस दिल्ली लाया जाएगा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फ्लाइट जॉर्डन के हवाई क्षेत्र में थी, जब उसे अबू धाबी की ओर डायवर्ट करने का फैसला लिया गया। एयर इंडिया की तेल अवीव से दिल्ली की उड़ान रविवार को रद्द कर दी गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में एयर इंडिया का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। रविवार को यमन में ईरान समर्थित विद्रोहियों द्वारा दागी गई मिसाइल ने कुछ समय के लिए इजरायल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें और यात्री यातायात रोक दिया। हमले से धुएं का गुबार उठा और यात्रियों में दहशत फैल गई। हाउथी विद्रोही गाजा में युद्ध के दौरान फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता में इजरायल पर हमला कर रहे हैं। बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमला शीर्ष इजरायली कैबिनेट मंत्रियों द्वारा गाजा पट्टी में देश के सैन्य अभियानों को तेज करने के बारे में मतदान करने से कुछ घंटे पहले हुआ। अधिकारियों ने कहा कि इस बीच सेना ने गाजा में व्यापक अभियान के लिए हजारों रिजर्व को बुलाना शुरू कर दिया। मिसाइल हमले के बाद इजरायल के कई हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजाए गए। इजरायली मीडिया द्वारा साझा किए गए फुटेज के अनुसार, हवाई अड्डे पर धुएं का गुबार दिखाई दिया। यात्रियों को चिल्लाते और छिपने के लिए भागते हुए सुना गया। हमले की वजह से जमीन में एक गहरा गड्ढा बन गया और पास की सड़क पर गंदगी फैल गई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet