LATEST NEWS

देर रात पत्रकार की जान लेने की कोशिश, हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं !

भोपाल रविवार देर रात रिपोर्टिंग कर लौट रहे पत्रकार और उसके साथी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना होशंगाबाद रोड पर पारस हरमिटेज के सामने की है। घायल विशेष कुमार ने बताया कि वह अपने साथी विजय के साथ बाइक से लौट रहे थे. जब वे साइड से निकलने की कोशिश करने लगे, तो हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया। विशेष ने बताया कि एक युवक ने अचानक उनके सिर पर चाकू से वार कर दिया, जबकि साथी विजय पर डंडे से हमला किया गया। हमलावरों ने दोनों को बाइक से खींचकर नीचे गिराया और बेरहमी से पीटा। हमले में विशेष के सिर से काफी खून बहा, जिससे वे बेहोश हो गए। भीड़ जमा होते देख हमलावर मौके से फरार हो गए। उसी वक्त वहां से गुजर रहे विशेष के पड़ोसी ने उनके दोस्तों को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायल बोला- पुलिस ने हत्या की धाराएं नहीं लगाई घायल का आरोप है कि हमलावरों की मंशा उन्हें जान से मारने की थी। चाकू से सिर पर हमला करने और पत्थर से सर कुचलकर मारने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद पुलिस की ओर से एफआईआर में हत्या के प्रयास जैसी धाराएं नहीं लगाई गई है।  

हिंदू संगठनों ने गुना में कलेक्टर ऑफिस जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया, एफआईआर में गोली चलाने की घटना का भी किया है जिक्र

गुना मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव के दिन निकली शोभायात्रा पर हमले के मामले में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। इन्होंने मांग की है कि पत्थर मारने वाले सभी अपराधियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाए और इनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाएं(Bulldozer Demand)। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कर्नलगंज में दोबारा घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद वे वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी गुना के हनुमान चौराहे पर करीब 11:30 बजे से कार्य करता है एकजुट होने लगे थे। सभी कलेक्टर ऑफिस में एक ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इसमें आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। करीब दोपहर 12 बजे कार्यकर्ता रवाना हुए, लेकिन एक टोली हॉट रोड की तरफ जाने लगी। यहां जगत सिनेमा के पास से पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। ये जगदीश कॉलोनी होते हुए पोस्ट ऑफिस के सामने से कर्नलगंज में घुसने का प्रयास करने लगे। इधर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के पीछे पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें वापस खदेड़ा। करीब 15 मिनट तक घटनाक्रम चला इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट की तरफ रवाना किया गया। इसके बाद इन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इन्होंने हनुमान चौराहे पर चक्का जाम भी किया। उपद्रव के दौरान फायरिंग भी की गई थी, नौ लोग गिरफ्तार हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा(Hanuman Jayanti Shobhayatra attack) के दौरान शनिवार शाम कर्नलगंज मस्जिद के सामने किए गए पथराव के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। उपद्रव की घटना में फायरिंग किए जाने का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश उर्फ गब्बर कुशवाह की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें पिस्तौल से गोली चलाने का भी जिक्र है। कस्बे में पुलिस बल तैनात कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात है। कुशवाह ने अपनी शिकायत में कहा है कि डीजे हटाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान आमीन पठान ने थार गाड़ी चला रहे रजत ग्वाल पर पिस्तौल से फायर किया। गोली रजत के कान के पास से होकर गुजरी। उसके बाद रजत पर लाठी डंडों से हमला किया गया। जिससे उसके हाथ में चोट आई है। शोभायात्रा में शामिल अन्य लोगों को भी लाठी, पत्थरों से मारा गया। इन पर दर्ज हुआ केस शिकायत के आधार पर पुलिस ने विक्की खान, आमीन खान, गुड्डू खान और तौफीक खान और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घातक हथियारों के साथ दंगा, हत्या के प्रयास, गाली-गलौज, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, गैर कानूनी भीड़ का हिस्सा होने और मारपीट कर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो फुटेज से पहचाने गए उपद्रवियों के यहां दबिश देकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारत हिंदू समाज का घर है, संघ जीवन है: संघ प्रमुख भागवत

कानपुर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन मधुकर भागवत ने सोमवार को कारवालोनगर में नवनिर्मित प्रदेश के पहले संघ भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए समाज को कार्य करना होगा। भारत हिंदू समाज का घर है। संघ जीवन है। संघ का कार्य सबके जीवन में सुचिता और करुणा लाना है। भागवत ने बाबा साहब को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू समाज को विषमता से बाहर लाने का काम किया। भागवत पांच दिन शहर में ही प्रवास करेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वह क्षेत्र और कानपुर प्रांत से जुड़े प्रचारकों के साथ बैठक कर अक्तूबर में होने वाले संघ के शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना तैयार करेंगे। इसे पूरे देश में अभियान के तौर पर लागू किया जाएगा। प्रचारकों के साथ करेंगे बैठक शाम को वह क्षेत्र, प्रांत, विभाग, जिला प्रचारकों के साथ बैठक कर सेवा, समरसता, पर्यावरण के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा करेंगे। इसमें घर-घर तुलसी वितरण, प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियों पर भी बातचीत की जाएगी। वह 15 तथा 16 अप्रैल को संघ के छह आयाम में से एक सेवा विभाग के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 15 को ही कोयला नगर और 16 को निराला नगर की शाखा में शामिल होने जाएंगे। 17 को संघ की प्रांत कार्यकारिणी के साथ संघ शताब्दी वर्ष में संघ पंच परिवर्तन को लेकर चर्चा की जाएगी। राजस्थानी लाल पत्थरों से बना है संघ भवन नवनिर्मित चार मंजिल संघ भवन में राजस्थान से लाए गए लाल पत्थरों का प्रयोग किया गया है। भवन की पेंटिंग गोबर मिश्रित विशेष पेंट से कराई गई है। भवन का मुख्य द्वार और चारदीवारी भी लाल पत्थर से बनाई गई है। भवन के बेसमेंट में पार्किंग के अलावा एक बड़ी लाइब्रेरी की स्थापना भी की गई है। यहां पर सभी हिंदू धर्मों, इतिहास को बताने वाले साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें रखी गई हैं। भागवत ऐसे पहले सर संघ चालक हैं, जो उत्तर प्रदेश के किसी संघ भवन में पहली बार प्रवास कर रहे हैं। अभी तक जब भी उनका कानपुर या प्रदेश के किसी भी जिले में आना हुआ है, उनका प्रवास संघ कार्यालयों की जगह किसी अन्य स्थान पर ही रहा है। अभी तक प्रदेश में संघ की अपनी कोई ऐसी जगह नहीं थी।

नीमच में जैन संतों पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले 6 हैवान पकड़े गए, राजस्थान कर रहे थे एक और शर्मनाक काम

नीमच सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित बालाजी मंदिर में विश्राम कर रहे 3 जैन मुनि संतों पर बीती रात हमला किया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की है. कलेक्टर हिमांशु चंद्रा और एसपी अंकित जायसवाल सिंगोली पहुंचे. उन्होंने घायल जैन संतों का हालचाल जाना. इसके साथ ही जैन समुदाय को भरोसा दिलाया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. 6 आरोपियों को हिरासत में लिया जानकारी के अनुसार जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र अंतर्गत कछाला के पास की ये घटना है. यहां स्थित बालाजी मंदिर में 3 जैन मुनि रात्रि विश्राम कर रहे थे. तभी करीब 10 बजे रात असामाजिक तत्वों ने वहां पहुंचकर संतों के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया. घटना के बाद जैन समाज के लोगों ने स्थानीय थाना में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद सिंगोली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है. ये 6 आरोपी गिरफ्तार     गणपत पिता राजू नायक निवासी चित्तौड़गढ़     गोपाल पिता भगवान निवासी चित्तौड़गढ़     कन्हैयालाल पिता बंशीलाल निवासी चित्तौड़गढ़     राजू पिता भगवान भाई निवासी चित्तौड़गढ़     बाबू शर्मा पिता मोहन शर्मा निवासी चित्तौड़गढ़     नाबालिग घटना के विरोध में शहर बंद इस घटना के विरोध में सोमवार सिंगोली शहर बंद रहा. जैन समुदाय ने कलेक्टर और एसपी से मांग की, कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो. सोमवार सुबह 11 बजे नीमच एसपी अंकित जायसवाल और कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सहित कैबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा मौके पहुंचे. उन्होंने जैन संतों से हुई मारपीट के मामले में कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया. नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि “सिंगोली में हुई घटना को लेकर आरोपियों को राउंडप किया है. आरोपियों पर गंभीर धारा में एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे” बदमाशों ने मंदिर के सामने बैठकर शराब पी सिंगोली थाना टीआई भूरा लाल भाभर ने बताया कि जैन संत शैलेष मुनि जी, बलभद्र मुनि जी और मुनींद्र मुनि जी विहार पर हैं। वे सिंगोली से नीमच जा रहे थे। रविवार-सोमवार की रात वे कछाला गांव के पास हनुमान मंदिर में विश्राम के लिए रुके थे। इसी दौरान तीन बाइक से कुछ बदमाश वहां पहुंचे। पहले उन्होंने मंदिर के सामने बैठकर शराब पी। उन्हें जैन मुनि मंदिर में दिखे तो पास जाकर उनसे रुपए रुपए मांगने लगे। जब मुनियों ने मना किया, तो मारपीट शुरू कर दी। जैन मुनि ने बाइक सवार से मांगी मदद जान बचाने के लिए एक जैन मुनि सड़क की ओर भागे। उन्होंने रास्ते से गुजर रहे बाइक सवार से मदद मांगी। उससे समाज के लोगों को फोन करने के लिए कहा। बाइक सवार ने जैन समाज के कुछ लोगों को फोन किया। सूचना पर कछाला गांव के लोग भी आ गए। लोगों को आता देख चार बदमाश भाग निकले, जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल में जैन मुनियों ने नहीं ली दवा घायल जैन मुनियों को सिंगोली अस्पताल ले जाया गया। जैन परंपरा के अनुसार रात में इलाज नहीं किया जाता, इसलिए घायल मुनियों ने रात में दवा नहीं ली। इलाज नहीं करवाने पर भी वे अड़े रहे। सोमवार सुबह जैन स्थानक भवन में इलाज शुरू किया गया। सूचना पर रात में ही एसपी अंकित जायसवाल भी मौके पर पहुंच गए। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। कलेक्टर हिमांशु चंद्र और एसडीओपी जावद निकिता सिंह ने भी घायल जैन मुनियों का हालचाल जाना। क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी मौके पहुंचे। जैन समाज बोला– आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो समाज के प्रदीप जैन ने कहा- रविवार रात करीब 10:30 बजे मुनि महाराज कछाला गांव के हनुमान मंदिर में सोए हुए थे। यहां पर करीब 6-7 बदमाशों ने उनके साथ लाठी-डंडे से बुरी तरह से मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। राहगीरों से जानकारी मिली, तब हम वहां पहुंचे। संतों से निवेदन कर अपने साथ लाए। वह सिंगोली आना नहीं चाहते थे। रात में जैन समाज के संत खान-पान नहीं करते हैं, इसलिए उन्होंने रात में दवाई भी नहीं ली, इलाज भी नहीं कराया। एक संत के सिर पर गंभीर चोट है। प्रशासन से मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। घटना पर स्थानीय गांववालों का फूटा गुस्सा कछाला गांव के बालाजी मंदिर में जैन मुनियों पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में वे सिंगोली थाना पहुंचे और प्रदर्शन किया। गांववालों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस घटना से गांव बदनाम हो रहा है। एसपी ने कहा- सभी आरोपियों को राउंडअप किया इस मामले में नीमच एसपी अंकित जायसवाल का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जैन मुनि महाराज के साथ मारपीट की है। इस मामले में सिंगोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। रात में ही सभी आरोपियों को राउंडअप किया गया है। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सखलेचा बोले- घटना अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा- यह घटना न केवल समाज की शांति और अहिंसा के सिद्धांतों के खिलाफ है, बल्कि मानवीय मूल्यों का भी अपमान है। मैंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई के लिए कहा है। बीजेपी बोली- आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई बीजेपी प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा पूज्य जैन मुनियों के साथ हुई घटना अत्यंत निंदनीय है। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से ये घटना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के संज्ञान में लाई गई। इसके बाद सिंगोली पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। रात में ही टीम बनाकर पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी रखती है।

छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से गर्मी गायब! अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

रायपुर सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के भीतर इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।बेमेतरा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोरबा, मुंगेली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 – 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। रविवार का मौसम राजधानी रायपुर में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक यानी 25.5 डिग्री दर्ज किया गया. रात में ठंडाकता महसूस की गई. सोमवार को मौसम में हल्की धूप-छांव बनी रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान थोड़ा और बढ़ सकता है. बिलासपुर में पारा गिरा बिलासपुर में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 38 डिग्री सेल्सियस रहा. रात का तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में यहां तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी और राहत मिल सकती है. सरगुजा संभाग में भी बारिश का असर सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में भी बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई. अंबिकापुर में रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा, हालांकि न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर छत्तीसगढ़ के मौसम बदलाव की वजह वेस्टर्न डिस्टर्बेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन को माना जा रहा है. ये सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य भारत तक है, जिससे छत्तीसगढ़ भी प्रभावित हुआ है. इससे गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बढ़ी है साथ ही तापमान में अस्थायी गिरावट भी देखने को मिल रही है.

गरियाबंद जिले में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सुशासन तिहार में मिली शिकायतों पर एक्शन लिया, CMO सस्पेंड, 15 को नोटिस, 20 दिन का दिया अल्टीमेटम

रायपुर  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने सुशासन तिहार में मिली शिकायतों पर एक्शन लिया है। उन्होंने फिंगेश्वर के सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही, कई अधिकारियों को नोटिस भी भेजा गया है। यह कार्रवाई शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने के चलते की गई है। कलेक्टर अग्रवाल ने कहा है कि जनता की शिकायतों का समाधान 20 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है। 15 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस गरियाबंद जिले में सुशासन तिहार चल रहा है। इस दौरान कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने लापरवाह अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई की है। फिंगेश्वर नगर पंचायत के सीएमओ चंदन मानकर को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा, 15 से ज्यादा अफसरों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। एक लाख से ज्यादा आवेदन आए कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि सुशासन तिहार में 1 लाख 45 हजार 984 आवेदन मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी शिकायतों का समाधान 20 दिनों के अंदर करना होगा। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अग्रवाल ने समीक्षा बैठक में कहा कि ‘जनता की शिकायतें हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। ये सिर्फ कागज़ नहीं, भरोसे का दस्तावेज़ हैं। बैठक में अनुपस्थित मिले अधिकारियों पर भी कार्रवाई बैठक में तीन एसडीएम, दो जनपद सीईओ और पांच सीएमओ अनुपस्थित थे। कलेक्टर ने इन सभी को नोटिस जारी किया है। साथ ही, कई विभागों के जिला अधिकारियों के गैरहाजिर रहने पर भी नाराजगी जताई गई है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जीआर मरकाम और अपर कलेक्टर नवीन भगत भी मौजूद थे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आवेदनों की डिजिटल एंट्री, मॉनिटरिंग और समाधान पर हर दिन रिपोर्ट दें। जनता की शिकायत गंभीरता से लें अधिकारी कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और उनका समय पर समाधान करें। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को मिलकर काम करना होगा।

अभिनेता सलमान की कार को बम से उड़ाने की धमकी, घर में घुसकर मारने का वॉट्सऐप मैसेज, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्‍टार सलमान खान को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ने वर्ली में परिवहन विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर भाईजान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने का मैसेज भेजा है। पुलिस ने उस अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। सलमान खान को इससे पहले भी कई बार इस तरह के कई मैसेज आए थे, लेकिन जब पुलिस ने जांच की या ह‍िरासत में लेकर पूछताछ किया तो उन लोगों ने कहा था कि उन्‍होंने मैसेज मस्‍ती में किए थे। हालांकि, पुलिस कोई भी ढ‍िलाई नहीं बरत रही है। परिवहन विभाग को मिले वॉट्सऐप पर धमकी के बाद इसकी जांच शुरू हो गई है। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमें पर पिछले साल आज ही के दिन यानी 14 अप्रैल, 2024 को गोलीबारी की घटना हुई थी। अब ठीक एक साल बाद उसी तारीख 14 अप्रैल, 2025 को एक्टर के लिए धमकीभरा मैसेज आया। साल 2024 में स‍िनेमा के ‘सिकंदर’ को कई रैंडम घमकी मिली थी। पुलिस ने जांच की थी और सुरक्षा को देखते हुए, उनके अपार्टमेंट की बालकनी को बुलेटप्रूफ बनाया गया था। साथ ही एक्टर को Y+ सिक्योरिट मिली है और वह कड़ी सुरक्षा में रहते हैं। उनकी कार भी बुलेटप्रूफ है। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान का खतरा बताया जाता है। इसी गिरोह ने बीते साल एक्‍टर के घर पर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। काले हिरण केस में भले कोर्ट ने सलमान खान को बरी कर दिया है, लेकिन बिश्नोई गैंग उनसे माफी मंगवाना चाहता है। हालांकि सलमान के पिता सलीम खान का कहना है कि जब मौत लिखी होगी, वो आ जाएगी। किसी के धमकाने से कुछ नहीं होगा। सलमान खान को नहीं है डर साल 2023 में भी सलमान खान को गैंगस्टर गोल्डी बरार की तरफ से कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। 2022 में भी एक्टर को घर पर एक लेटर मिला था, जिसमें उन्हें धमकाया गया था। 2024 में दो अंजान लोगों ने तो उनके पनवेल फार्महाउस में घुसने की भी कोशिश की थी। सलमान खान ने भी अपने ऊपर मंडरा रहे खतरों पर कहा था, ‘भगवान, अल्लाह सब ऊपर है। जितनी उमर लिखी है, उतनी लिखी है। बस यहीं है।’ उन्होंने कहा था कि वह घर से शूटिंग पर जाते हैं और शूटिंग से गैलेक्सी आते हैं।

उज्जैन में हनुमान जनमोत्स्व पर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10000 हजार श्रद्धालुओं को एक साथ परोसी प्रसादी

उज्जैन  बाबा महाकाल की नगरी कहे जाने वाले उज्जैन में हनुमान जयंती पर एक अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां के आंबापुरा में एक बड़ा आयोजन हुआ। जयवीर हनुमान मंदिर में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसमें 10 हजार से ज्यादा भक्तों ने प्रसाद लिया। इस आयोजन को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। 13 अप्रैल को हुए इस कार्यक्रम में भगवान की पूजा और आरती की गई। समाजसेवी से लेकर जन सामान्य तक सभी लोगों ने इसमें आगे आकर भागीदारी की। एक व्यक्ति ने बताया कि यह आयोजन पिछले 20 सालों से हो रहा है। इस साल भक्तों की संख्या बहुत ज्यादा थी, इसलिए गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया। सुबह से लगा रहा भक्तों का जमघट हनुमान जन्मोत्सव पर जयवीर हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से ही मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ। फिर भगवान को भोग लगाया गया और भंडारा शुरू हुआ। भंडारे में भक्तों को बड़े ही प्रेम से खाना परोसा गया। उन्हें टेबल-कुर्सी पर बैठाकर दाल, बाफले, लड्डू और कढ़ी की प्रसादी दी गई। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी वहां मौजूद थी। टीम के एशिया हेड डॉ मनीष विश्रोई और जज वेदांत जोशी ने आयोजन करने वाली समिति को सर्टिफिकेट दिया। 13 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पहले भगवान का विशेष पूजन-अर्चन और महाआरती की गई। आयोजक समाजसेवी सुनील चावंड के अनुसार पिछले 20 वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस वर्ष गोल्डन वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम को बुलाया गया। 20 सालों से लगातार चल रहा भंडारा। भगवान को भोग अर्पित करने और आरती के बाद भंडारा शुरू हुआ। श्रद्धालुओं को टेबल-कुर्सी पर बिठाकर दाल, बाफले, लड्डू और कड़ी की प्रसादी परोसी गई। वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम के एशिया हेड डॉ. मनीष विश्रोई और जज वेदांत जोशी ने आयोजन समिति को प्रमाण पत्र सौंपा। डॉ. विश्रोई ने बताया कि समिति को 10 हजार लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन इससे कहीं अधिक श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से भोजन कराया गया। इस दौरान समाजसेवी नारायण यादव सहित अन्य समिति सदस्य भी मौजूद रहे। करीब 10 हजार श्रध्दालु भंडारे में शामिल हुए। 70 लोगों की टीम ने बनाया भोजन इस भंडारे के लिए रविवार को सुबह से ही करीब 70 लोगों की टीम भोजन बनाने में जुट गई थी। भंडारे के लिए 45 क्विंटल बाफले का आटा, 7 क्विंटल तुवर दाल, 5 क्विंटल दही, 30 किलो बेसन, 200 लीटर छाछ, लड्डू के लिए सामग्री 6 क्विंटल सूजी, 200 लीटर दूध, 25 डिब्बा देसी घी के, 60 किलो ड्राई फ्रूट्स शामिल थे। लक्ष्य से कहीं ज्यादा लोग आए समिति को 10 हजार लोगों को भोजन कराने का लक्ष्य दिया गया था। पर समिति ने जितने लोगों को खाना खिलाने का सोचा था, उससे कहीं ज्यादा लोगों को खिलाया और वो भी अच्छे से। इस भंडारे को सफल बनाने के लिए 70 लोगों की टीम ने बहुत मेहनत की। वे रविवार सुबह से ही भोजन बनाने में जुट गए थे। भंडारे में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बहुत ज्यादा थी। भक्तों ने भी किया योगदान भारी संख्या में भक्तों ने मिलकर भंडारे को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। यह आयोजन हर साल होता है और हर साल इसमें भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस साल गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने से आयोजन और भी खास हो गया।

दिल्ली कैपिटल्स की जीत का सिलसिला रुका , कप्तान पर ठीकरा फूटा, 12 लाख की लग गई चपत

नई दिल्ली आईपीएल 2025 का 29वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए अच्छा नहीं रहा. लगातार 4 मैचों में जीत के बाद उसे न सिर्फ हार झेलनी पड़ी, बल्कि कप्तान अक्षर पटेल को भी जुर्माना भरना पड़ा. उन पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल के मौजूदा सीजन में जीत का सिलसिला अपने ही गढ़ में टूट गया, जब मुंबई इंडियंस (MI) ने उसे 12 रनों से मात दी. करुण नायर के 40 गेंदों में 89 रन के बाद मध्यक्रम के चरमराने और आखिर में रन आउट की हैट्रिक के कारण दिल्ली कैपिटल्स को यह हार मिली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने विज्ञप्ति में कहा, ‘दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है.’ विज्ञप्ति के अनुसार, ‘यह आईपीएल की आचार संहिता के धीमी ओवर गति से संबंधित अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था, इसलिए पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’ कप्तान अक्षर पटेल के प्रदर्शन की बात करें, तो 5 मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है और बल्ले से उन्होंने केवल 67 रन बनाए हैं. प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स दूसरे स्थान पर कायम है.

दिल्ली के लाल किले स्थित माधवदास पार्क में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य समापन आज, अमित शाह रहेंगे मुख्य अतिथि

भोपाल दिल्ली के लाल किले स्थित माधवदास पार्क में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का भव्य समापन सोमवार को किया जाएगा। समापन अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। विक्रम संवत के प्रवर्तक सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और योगदान पर केंद्रित इस महानाट्य का आयोजन 12 अप्रैल से शुरू हुआ था। तीन दिवसीय इस महामंचन के माध्यम से न केवल सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य और संस्कृति संरक्षण के कार्यों को प्रस्तुत किया गया, बल्कि यह आयोजन “सांस्कृतिक अभ्युदय से समृद्धि पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश” थीम पर केंद्रित रहा। आज अंतिम दिन भी यह महानाट्य शाम 6:30 बजे से लाल किले के माधवदास पार्क में मंचित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से दर्शकों को मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों और स्थानीय व्यंजनों से भी रूबरू होने का अवसर मिला है। कार्यक्रम स्थल पर “आर्ष भारत”, “मध्यप्रदेश पर्यटन” और “एमपी फूड कोर्ट” जैसी प्रदर्शनियों को विशेष आकर्षण के रूप में शामिल किया गया है, जहां आगंतुकों ने बघेलखंडी, मालवी, विंध्य क्षेत्र के पारंपरिक स्वादों का आनंद लिया। यह आयोजन मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित “विक्रमोत्सव 2025” का हिस्सा है, जो प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहरों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में एक सशक्त प्रयास माना जा रहा है।  

मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार हो गया, पीएनबी में लोन घोटाले का आरोप, चोकसी ने स्वास्थ्य कारणों पर जमानत मांगी

नई दिल्ली पंजाब नेशनल बैंक के चर्चित घोटाले के प्रमुख आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को आखिरकार बेल्जियम में गिरफ़्तार कर लिया गया है। यह गिरफ़्तारी भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर हुई है, जो लंबे समय से चौकसी की तलाश में थी। अभी फ़िलहाल बेल्जियम में हिरासत में है और CBI और ED की टीम वहाँ की एजेंसियों से लगातार संपर्क में हैं। आपको बता दें, हाल ही में ख़बर आयी थी कि भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी जो पंजाब नेशनल बैंक से लोन फ्रोड में भारत से भाग चुका है, वह बेल्जियम में है। बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वे मेहुल चोकसी की मौजूदगी से अवगत हैं और इस मामले पर नज़र रख रहे हैं। चोकसी को शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आग्रह पर गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वह जेल में है। भारतीय जांच एजेंसियों ने बेल्जियम के अधिकारियों को एक औपचारिक पत्र भेजा था, जिसमें चोकसी की गिरफ्तारी की मांग की गई थी, क्योंकि उसे उस देश में देखा गया था। इसके बाद बेल्जियम पुलिस ने 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को मुंबई कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर चोकसी को गिरफ्तार किया। मेहुल चोकसी पर करीब 14,000 करोड़ रुपए के लोन घोटाले में शामिल होने का आरोप है। 65 वर्षीय मेहुल चोकसी एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले चुका है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार भारत अब बेल्जियम से चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग करेगा। चोकसी के साथ नीरव मोदी भी भारत में बैंक घोटाले में सह-आरोपी है। वह इस समय लंदन से प्रत्यर्पण का इंतजार कर रहा है। दोनों जनवरी 2018 में भारत से विदेश भाग गए थे। इसके कुछ दिन बाद पंजाब नेशनल बैंक में बड़े घोटाले का पता चला था। चोकसी ने मांगी जमानत बेल्जियम में गिरफ्तारी के बाद मेहुल चोकसी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत मांगी है। चोकसी के वकील का कहना है कि उसका मुवक्किल बीमार है। इसलिए उन्हें जमानत देते हुए रिहा कर देना चाहिए। वकील ने बताया कि चोकसी इलाज के लिए एंटीगुआ और बारबुडा से बेल्जियम आए थे और अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहे थे। यहां उनको गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक, भारत की एजेंसी सीबीआई और ईडी बेल्जियम की अदालत में चोकसी की जमानत रोकने और उसके प्रत्यर्पण की तैयारी में जुट गई हैं। एजेंसियों की कोशिश है कि चोकसी को भारत वापस लाकर उस पर मुकदमा चलाया जाए। हालांकि चोकसी की नागरिकता, मेडिकल स्थिति और कानूनी प्रक्रिया के चलते ये आसान नहीं होगा। कैसे गिरफ्तार हुआ मेहुल चौकसी? भारतीय अधिकारियों ने बेल्जियम से यह अनुरोध किया था कि वह मेहुल चोकसी को वहाँ ढूंढे और उसके बाद प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करें। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने उसकी गिरफ़्तारी की कार्रवाई शुरू की। जिसके बाद बेल्जियम में मेहुल चोकसी को गिरफ़्तार किया गया है, बताया जा रहा है कि मेहुल चोकसी कैंसर का इलाज कराने के लिए स्विट्ज़रलैण्ड जाने की योजना बना रहा था। फ़िलहाल नीरव मोदी कहाँ है? मेहुल चोकसी का धोखा धड़ी में साथ देने वाला उनका भांजा नीरव मोदी, फ़िलहाल लंदन की जेल में बंद हैं। उसे भारत भेजे जाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। नीरव मोदी भी इस मामले में बराबर का दोषी है। इसलिए इसे भी PNB घोटाले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है। मेहुल चोकसी ने कब किया था यह घोटाला? मेहुल चोकसी के द्वारा PNB घोटाला 2018 में हुआ था। इस धोखाधड़ी में मेहुल चोकसी और उसके भांजे ने क़रीब 14,000 करोड़ रुपये का लोन लिया और उसे अभी तक चुकाया नहीं। आपको बता दें, इस धोखाधड़ी की जानकारी फ़रवरी 2018 में सामने आयी थी, जिसके बाद दोनों आरोपी देश से भाग गए थे। मेहुल चोकसी कौन है? मेहुल चोकसी एक भगोड़ा भारतीय व्यवसायी और गीतांजलि समूह का मालिक है। गीतांजलि ग्रुप भारत में करीब 4,000 स्टोर वाली आभूषण फर्म है। चोकसी ने 2018 में भारत से भागने के बाद एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ली है। चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 14,000 करोड़ रुपए का घोटाला करने का आरोपी है। इस मामले में भारतीय जांच एजेंसियों क चोकसी की तलाश है। हीरा कारोबारी रहा है चोकसी 65 वर्षीय मेहुल चोकसी इंटरनेशनल हीरा कारोबारी रहा है। उसका कारोबार भारत के साथ अमेरिका, मिडिल ईस्ट और साउथ ईस्ट एशिया तक फैला हुआ था। चोकसी गीतांजलि ग्रुप का मालिक है। गीतांजलि ग्रुप भारत में करीब 4,000 स्टोर वाली आभूषण फर्म है। इसकी कंपनी गीतांजलि जेम्स लिमिटेड हीरे और आभूषणों के व्यापार में अग्रणी मानी जाती थी। इसके दुनिया के दूसरे देशों में भी शोरूम थे। चौकसी का कारोबार गहनों के डिजाइन, निर्माण और बिक्री से जुड़ा हुआ था। एक समय में चोकसी का नाम भारत के प्रमुख ज्वेलर्स में शामिल था। बॉलीवुड सितारे करते थे विज्ञापन चोकसी ने साल 1975 में जेम्स और डायमंड कारोबार में कदम रखा। उसने अपने पिता से गीतांजलि जेम्स के कारोबार की जिम्मेदारी हासिल की। मेहुल ने अपने Gitanjali Gems के कई ब्रांड डेवलप किए। इनमें गिली, नक्षत्र, अस्मि, माया, दिया, संगिनी, डी डमास आदि शामिल हैं। इन ब्रांड्स के विज्ञापनों में कई बड़े बॉलीवुड सितारे नजर आते थे। कितनी है नेटवर्थ? मेहुल चोकसी की नेटवर्थ इस समय कितनी है, इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं है। भारत से भागने से पहले उसकी कंपनी गीतांजलि का कारोबार करोड़ों रुपये में था। कहा जाता है कि पैसा कमाने के लिए चोकसी ने अपने कारोबार को भी दांव पर लगा दिया था। यहां तक कि उसने हीरे की गुणवत्ता से भी समझौता किया था। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में चोकसी की नेटवर्थ करीब 20 हजार करोड़ रुपये बताई गई है। एक इंटरव्यू में मेहुल चोकसी ने खुद बताया था कि भारत छोड़ते वक्त उसके पास 20,000 करोड़ की संपत्ति थी। हालांकि पीएनबी घोटाले के बाद ईडी और सीबीआई ने उसकी संपत्ति जब्त कर ली थी। चोकसी ने बताया था कि संपत्ति जब्त होने के बाद अब उसके पास कुछ नहीं बचा है। पिछले साल दिसंबर में ईडी ने बैंकों को चोकसी की 125 करोड़ रुपये की संपत्ति लौटा दी थी। इसमें मुंबई में चोकसी के फ्लैट, कारखाने, … Read more

मोहन सरकार ने उज्जैन, अशोक नगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टरों का तबादला किया, 9 तेजर्रार आईएएस अफसरों का एक झटके में ट्रांसफर हुआ.

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन समेत चार जिलों के कलेक्टरों को बदल दिया. राज्य सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार नौ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें कहा गया है कि उज्जैन, अशोक नगर, हरदा और विदिशा के जिला कलेक्टरों का तबादला किया गया है. उज्जैन कलेक्टर को हटाया उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक के पद पर स्थानांतरित किया गया है और उनकी जगह विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है. हरदा कलेक्टर आदित्य सिंह, सुभाष कुमार द्विवेदी की जगह अशोक नगर के नए कलेक्टर होंगे, जिन्हें जीएडी का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है. सिद्धार्थ जैन हरदा के नए कलेक्टर होंगे, जबकि अंशुल गुप्ता विदिशा जिले के नए कलेक्टर होंगे. बसंत कुर्रे को श्रम विभाग भेजा संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है. अशोकनगर के कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी को उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है. वहीं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन सिंहस्थ मेले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. देवास के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु प्रजापति को कार्यकारी संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम इंदौर बनाया गया है. शिवांगी जोशी को भोपाल में बड़ी जिम्मेदारी इसके अलावा राजेश कुमार गुप्ता को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन नीति विश्लेषण संस्थान के संचालक पद से हटाकर मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव विभाग संस्कृति विभाग बनाया गया है. 2019 बैच की शिवांगी जोशी को जबलपुर संयुक्त कलेक्टर से हटकर मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम भोपाल में महाप्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वर्तमान में इंदौर की अपर कलेक्टर और 2018 बैच की अधिकारी सुश्री ज्योति शर्मा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवास बनाया गया है. उज्जैन कलेक्टर का पारिवारिक विवाद आया था सामने बीते दिनों उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का पारिवारिक विवाद सामने आया था। इस घटनाक्रम की चर्चा सीएम हाउस तक पहुंची थी। हालांकि मामले में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की थी। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को भोपाल भेजा गया है। लगातार दूसरे जनसंपर्क संचालक विदिशा के कलेक्टर शिवराज सिंह चौहान के संसदीय मुख्यालय विदिशा में जनसंपर्क विभाग के संचालक रौशन कुमार सिंह को 8 महीने पहले विदिशा कलेक्टर बनाकर भेजा गया था। रौशन को सीएम मोहन यादव का करीबी माना जाता है। रौशन कुमार सिंह के बाद अब जनसंपर्क विभाग के संचालक अंशुल गुप्ता को विदिशा का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। अंशुल विदिशा के दूसरे ऐसे कलेक्टर होंगे जो जनसंपर्क संचालक के बाद विदिशा के कलेक्टर की कमान संभालेंगे। इन अफसरों के पास ये अतिरिक्त प्रभार     जनजातीय कार्य विभाग के पीएस गुलशन बामरा को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।     इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला उज्जैन के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।     राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव ऋषि गर्ग को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों के तबादले     अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल के संचालक राजेश गुप्ता को संस्कृति विभाग में उप सचिव बनाया गया है।     जबलपुर की संयुक्त कलेक्टर को मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया है।     शिवांगी के पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अवर सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

Ambedkar की जयंती पर महू जाएंगे CM Dr. Mohan Yadav

महू भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक कई कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आंबेडकर जयंती के दिन सोमवार को डॉ. आंबेडकर नगर (महू), इंदौर में उनकी जन्मस्थली पर आयोजित राजकीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी राज्यभर में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर डॉ. आंबेडकर को याद करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11 बजे डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे अस्थि कलश स्थल पर पुष्पवर्षा में भाग लेंगे और भंते धर्मशील जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एक विशेष पुस्तक का विमोचन करेंगे और ‘भीम रत्न अवार्ड’ से विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी करेंगे। महू स्थित जन्मस्थली पर प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं और अनुयायियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम पूरी आस्था और गरिमा के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी संविधान के संरक्षण और मूल भावना के सम्मान में प्रदेश के सभी जिलों और मंडलों में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेगी। यह कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के जवाब के रूप में भी देखा जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी लगातार भाजपा पर संविधान बदलने की मंशा का आरोप लगाते रहे हैं। राजधानी भोपाल में यह आयोजन बोर्ड ऑफिस चौराहे पर होगा। इस मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की उपस्थिति प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार यह आयोजन अंबेडकर जयंती के प्रति श्रद्धा भाव तो प्रदर्शित करेगा ही, साथ ही यह संदेश भी देगा कि भाजपा संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  

वन विकास निगम की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से जनजातीय समाज को इसका लाभ मिलेगा: मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पैकरा को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे और उन्होंने पैकरा को नए दायित्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि रामसेवक पैकरा वरिष्ठ राजनेता हैं और सामाजिक जीवन का उन्हें लंबा अनुभव है। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे हमेशा से आदिवासी और वनवासी समुदायों के प्रति संवेदनशीलता और धरातल से जुड़कर कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उन्हें वन विकास निगम की बड़ी जिम्मेदारी मिलने से जनजातीय समाज को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लगभग 44 प्रतिशत भूमि वन क्षेत्र से आच्छादित है, जो न केवल जैव विविधता और पर्यावरण के लिए बल्कि आदिवासी संस्कृति और आजीविका के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने वनवासी समुदायों के हित में सरकार द्वारा की जा रही पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक को 4,000 रुपये से बढ़ाकर 5,500 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 4 करोड़ पौधों के रोपण एवं वितरण का लक्ष्य रखा गया है, वहीं बिगड़े वनों के सुधार हेतु 310 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई ‘एक पेड़ माँ के नाम’ योजना का जिक्र करते हुए बताया कि राज्य में अब तक 3 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, विधायक पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महाकुंभ वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया सनातनी युवा पदयात्रा निकलेगी, 14 अप्रैल से शुरु करेंगी 175 किलोमीटर लंबी यात्रा

भोपाल महाकुंभ में वायरल हुईं मध्यप्रदेश की हर्षा रिछारिया जल्द ही 175 किलोमीटर लंबी यात्रा निकालने जा रही हैं। उनकी यह यात्रा 14 अप्रैल से शुरु होगी। जिसका नाम सनातनी युवा पदयात्रा होगा। ये यात्रा वृंदावन से शुरू होकर 21 अप्रैल को संभल में समाप्त होगी।   21 अप्रैल को संभल में हर्षा रिछारिया की यात्रा होगी खत्म हर्षा रिछारिया ने कहा कि वह 14 अप्रैल से सनातनी युवा पदयात्रा निकालने जा रही है जिसकी शुरुआत में वह वृंदावन से करेंगी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली इस सनातनी युवा जोड़ो पदयात्रा का समापन 21 अप्रैल को संभल में होगा। इस सात दिन की पदयात्रा के माध्यम से युवाओं को सनातन संस्कृति की गहराई, मूल्यों और उसके वैज्ञानिक पक्ष से परिचित कराना है। इस यात्रा ने युवाओं और संतों की अहम भागीदारी होगी। आगे हर्षा ने बताया कि पदयात्रा वृंदावन से शुरु होकर अलीगढ़ होते हुए 175 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए संभल पहुंचेगी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि युवा भगवान श्रीकृष्ण के द्वापर युग से लेकर कलयुग में आने वाले कल्कि अवतार की सनातन यात्रा को समझ सकें।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet