LATEST NEWS

भीषण गर्मी के बीच बरसात के बाद लोगों को काफी राहत, मध्य प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज

भोपाल मध्य प्रदेश में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। भीषण गर्मी के बीच बरसात के बाद लोगों को काफी राहत मिली। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, गुना, शिवपुर आदि में लोगों ने राहत की सांस ली। एमपी मौसम पूर्वानुमान की बात मानें तो 14 अप्रैल से करीब-करीब दो दर्जन जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। उसके बार फिर से मौसम करवट लेगा। मध्य प्रदेश के कई जिलों में 16 अप्रैल से तापमान में इजाफा होगा। इसी के साथ ही मौसम विभाग की ओर से हीट वेव पर अलर्ट भी जारी किया है। मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पिछले दो दिनों से बारिश हुई थी। एमपी की राजधानी में रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दोपहर को धूप खिल गई थी। जबकि, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा,सीधी, विदिशा, डिंडौरी, बालाघाट, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, आदि में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद कई शहरों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। तापमान में गिरावट के साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत भी मिली। मध्य प्रदेश में 14 अप्रैल को मौसम पूर्वानुमान मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से कई शहरों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 14 अप्रैल से अगले एक-दो दिन तक कई शहरों में बारिश होगी। मौसम विभाग की बात मानें तो जबलपुर, मैहर, शहडोल, मुरैना, रीवा, दमोह, अनूपपुर, भिंड, मऊगंज, ग्वालियर,बालाघाट, आदि में गरज-चमक के साथ बरसात का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया है। 16 अप्रैल से चलेगी लू, अलर्ट भी जारी मौसम विभाग की बात मानें तो अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का दौर चलने के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का दौर खत्म होने के बाद तापमान में इजाफा होगा। कई शहरों में दिन और रात के तापमान में इजाफा होगा। मौसम विभाग की ओर से 16 अप्रैल से लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है।

हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह अपनी गलतियों को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाए, ट्रंप के सामने झुका चीन!

वाशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वॉर को लेकर दो महाशक्तियां अमेरिका और चीन आमने सामने हैं. चीन ने पहले तो इसको लेकर कड़े तेवर दिखाए लेकिन धीरे-धीरे उसके तेवरों में नरमी देखने को मिल रही है. ताजा घटनाक्रम में चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने रअमेरिका से अपील की कि वह पारस्परिक टैरिफ को पूरी तरह से रद्द कर दे. प्रवक्ता के हवाले से कहा, “हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह अपनी गलतियों को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाए, पारस्परिक टैरिफ की गलत प्रथा को पूरी तरह से रद्द करे और आपसी सम्मान के सही रास्ते पर लौट आए.” इससे पहले बीते दिन शनिवार (12 अप्रैल, 2025) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मार्टफोन, लैपटॉप और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ड्स के लिए छूट की घोषणा की थी. ‘टाइगर के गले में बधी घंटी कौन खोलेगा?’ चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, “बाघ के गले में बंधी घंटी को केवल वही शख्स खोल सकता है जिसने उसे बांधा है.” मंत्रालय ने ट्रंप प्रशासन से टैरिफ को लेकर अपने नजरिए को सही करने का आह्वान किया. चीन ने कहा कि वे अभी भी कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स को शुल्क से बाहर रखने के कदम का मूल्यांकन कर रहे हैं, क्योंकि देश को 90 दिन के टैरिफ स्थगन से बाहर रखे जाने के बाद भी ज्यादातर चीनी वस्तुओं पर अभी भी 145 प्रतिशत शुल्क लग रहा है. डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ वॉर में यूएस-चीन आमने सामने इससे पहले शुक्रवार (11 अप्रैल, 2025) को चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ 84 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया था, जबकि अमेरिका ने चीनी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर कुल 145 प्रतिशत कर दिया था. साथ ही चीन ने अन्य देशों से भी ट्रंप की एकतरफावाद और आर्थिक धौंस के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया और अन्य साझेदारों के साथ व्यापार के अवसरों को आगे बढ़ाने की कोशिश की है.

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के विकास नगर में बुलडोजर ऐक्शन पर रोक

देहरादून उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून के विकास नगर क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि ध्वस्तीकरण नोटिस प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं। मुख्य न्यायाधीश जी. नरेंद्र और जस्टिस आशीष नैथानी की खंडपीठ ने शनिवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि निवासियों को सुनवाई का मौका दिए बिना ही ध्वस्तीकरण नोटिस जारी कर दिए गए। ऐसे में यह अदालत अगले आदेश तक ध्वस्तीकरण पर रोक लगाती है। जनहित याचिका में कहा गया है कि पीड़ित देहरादून जिले के विकास नगर के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। ये लोग देश के वैध नागरिक हैं। इन लोगों को 5 अप्रैल को ध्वस्तीकरण का नोटिस मिला था। इस नोटिस में कहा गया था कि उनकी संपत्तियां ध्वस्त की जानी हैं क्योंकि ये नालियों, मौसमी नदियों और नालों पर बनी हैं। याचिका में दावा किया गया था कि प्रशासन ने संपत्ति का विवरण जाने बिना ही नोटिस जारी कर दिया। याचिका में यह भी कहा गया है कि नोटिस पाने वाले अधिकांश लोग अशिक्षित और समाज के निचले तबके से आते हैं। इन्हें प्रशासन के ऐक्शन के बारे में उचित जानकारी नहीं है। याचिका में यह भी दावा किया गया कि जिन लोगों को नोटिस दिया गया है, उनके पास अपना स्वामित्व साबित करने के लिए वैध संपत्ति के दस्तावेज हैं। इन संपत्तियों में से अधिकांश का जल निकायों और नदियों से कोई लेना-देना नहीं है। याचिका में आगे यह भी दलील दी गई है कि क्षेत्र की सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि जिन लोगों को ध्वस्तीकरण नोटिस जारी किए गए हैं, ये लोग मौसमी नदी, नालों और जल निकायों से दूर रहते हैं। याचिका में यह भी बताया गया है कि पीड़ित 15 अप्रैल तक हाईकोर्ट में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, अपने स्वामित्व को साबित करने वाले संपत्ति के दस्तावेज दाखिल करेंगे।

पत्नी को तीन तलाक देकर तुरंत बाद दूसरी औरत से शादी भी कर ली, पीड़िता ने थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई

भिलाई दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन तलाक देने का एक मामला सामने आया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को तीन तलाक देकर तुरंत बाद दूसरी औरत से शादी भी कर ली। पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाना में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और मुस्लिम विवाह विच्छेद अधिनियम 2019 की धारा के तहत प्राथमिकी की है। आरोपी पति फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।   बुलेट बाइक के लिए की मारपीट पुलिस ने बताया कि पीड़िता रेशमा फातेमा की शिकायत पर उसके पति रजा फायर वर्क्स के पास कसारीडीह दुर्ग निवासी आरोपी मोहम्मद रईस खोखर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की 7 साल पहले मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मां ने उसे और उसके चार अन्य भाई बहनों को पाल पोसकर बड़ा किया। 16 नवंबर 2023 को पीड़िता की शादी मोहम्मद रईस खोखर से हुई थी। शादी के समय पीड़िता की मां ने आरोपी को सलामी के रूप में 1 लाख 7 हजार 786 रुपये दिए थे। शादी के कुछ दिन तक ही आरोपी पति और ससुराल वालों का व्यवहार ठीक रहा। उसके बाद पति के व्यवहार में बदलाव आ गया। वो बुलेट बाइक और रुपयों को लिए उससे मारपीट करने लगा। उसकी छोटी बहन मदीना फातेमा की शादी उसके देवर बशीर खोखर से हुई थी। दोनों एक ही परिवार में रहते थे। वो अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ आवाज उठाती, तो उसकी बहन के जीवन पर भी असर पड़ सकता था। पीड़िता दो साल तक सब कुछ सहन करती रही। मारपीट कर दे दिया तीन तलाक पीड़िता रेशमा फातेमा ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने रुपयों की मांग को लेकर उससे मारपीट की। 18 दिसंबर 2024 को उसे तीन तलाक दे दिया। तलाक देने के बाद उसने रूबीना नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली। आरोपी अपनी दूसरी बीवी के साथ भोपाल में जाकर रह रहा है। पीड़िता ने इन सभी में अपनी सास ताराबी और ससुर अकरम खोखर की भी संलिप्तता होने का दावा किया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।  

दिल्ली एनसीआ में पारा चढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त, लोगों को एक बार फिर गर्मी झेलनी पड़ेगी, लू का येलो अलर्ट भी जारी

नई दिल्ली दिल्ली एनसीआ में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप पड़ने वाला है। गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-तूफान और बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी लेकिन आज से फिर पारा चढ़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी झेलनी पड़ेगी। इस दौरान लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 14 अप्रैल से तापमान बढ़ेगा और मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 और 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं 15 से 19 अप्रैल तक तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, 16 को 41 डिग्री, 17 को 40 डिग्री, 18 को 39 डिग्री और फिर 19 को 41 डिग्री दर्ज किया जाएगा जबकि न्यूनतम तापमान इन सभी दिन 23-25 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। इन दो दिन लू का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने अपने पूर्नानुमान में लू की चेतावनी भी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक 16 और 17 अप्रैल को दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार शाम दिल्ली एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला और धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं। आईएमडी ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की थी।

आज सोमवार 14 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष: आज धन आपके पास आने से फाइनेंशियल सिचूऐशन स्ट्रॉंग रहेगी। हेल्दी डाइट के सेवन से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। शांत बने रहना ऑफिस में अपने विरोधियों पर जीत पाने की चाभी है। आपको अपने सभी आइडिया को सामने रखने का अवसर मिलेगा। ऑफिस का काम समय पर पूरा कर लें। वृषभ: जो लोग संपत्ति की तलाश में हैं, उनके लिए सस्ते दाम पर संपत्ति खरीदने का अवसर जल्द ही सामने आ सकता है। काम के मामले में लागू किए गए कुछ कॉन्सेप्टस अपना रिजल्ट दिखाना शुरू कर देंगे। काम के मामले में आपके दोस्त आपकी मदद करेंगे। मिथुन: आज ऑफिस में किसी मुश्किल सिचूऐशन में किसी सिनीयर को टांग अड़ाने देना सही कदम होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होने की संभावना है क्योंकि आप संबंधों पर अपना पूरा फोकस रखेंगे। विदेश जाने का मौका मिलने की संभावना है। कर्क: आज पैसों के मामले में अपने सपनों को पूरा करने के लिए सेविंग्स मोड को ऑन करें। एक्टिव रहने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है। कुछ लोगों के लिए छुट्टी पर रोमांचक समय बिताने की उम्मीद है। सीनियर आपको सपोर्ट करेंगे। सिंह: कुछ लोग नया घर खरीद सकते हैं। बाहर का अनहेल्दी खाना आपके सिस्टम को खराब कर सकता है। इसलिए परहेज करें। पर्सनल लेवल पर कोई आपसे सलाह मांग सकता है। काम के मामले में चीजें आगे बढ़ सकती हैं। ऑफिस में कोई व्यक्ति किसी काम को पूरा करने में आपकी मदद कर सकता है। कन्या: प्रोफेशनल रूप से, आपको ऑफिस में अपने टीम मेंबर्स के साथ स्ट्रगल करना पड़ सकता है, लेकिन आप उनसे मुकाबला करने में सफल रहेंगे। आप में से कुछ लोग अपने सपनों को हासिल करने के लिए अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगे। तुला: किसी सौदे से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। परिवार के किसी मेंबर की मदद करने से आपको राहत मिलेगी। कुछ लोगों के लिए देश से बाहर ट्रैवल करने की संभावना है। जंक फूड्स से दूर रहना सबसे अच्छा है। पहले खरीदी गई संपत्ति बेहतरीन रिटर्न दे सकती है। वृश्चिक: सही पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों के लिए शादी की सहनाई बज सकती है। शहर से बाहर जाने का योग बन रहा है। घर वाले आपसे किसी सामाजिक समारोह में जाने की जिद कर सकता है। धनु: आज ट्रैवल करते दौरान बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होना संभव है। किसी जरूरतमंद की मदद करना अच्छा रहेगा। निवेश का एक अच्छा अवसर आपके सामने आ सकता है और आपको रिसर्च के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। मकर: आपकी बुद्धिमानी और स्ट्रैटिजी आपको प्रोफेशनली अपने कॉम्प्टीशन से एक कदम आगे रखेगी। अच्छी प्रोफेशनल सलह आपको वह हासिल करने में मदद करेगी, जो आपने मन ही मन सोचा है। कोई शुभ समाचार परिवार में उत्साह का कारण बनेगा। कुंभ: कुछ लोगों को वेतन में बढ़ोतरी की उम्मीद हो सकती है। आपको अच्छी कीमत पर नई संपत्ति खरीदने का अवसर मिलेगा। कुछ लोगों के लिए विदेश यात्रा के योग हैं। कोई आपकी सलाह चाहता है तो उसके लिए कुछ टाइम निकालें। मीन: काम के मामले में आपने जो पहल की है, उससे कुछ अच्छा होने की संभावना है। जरूरतमंदो की मदद करने से आपको खुशी मिलेगी।आपके आस-पास के लोग आपके काम की काफी तारीफ करेंगे।

‘अब कोई गलती नहीं करूंगा, मुझे पार्टी में ले लीजिए’, मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगी

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगी है. उन्होंने ये माफी अपनी बुआ यानी मायावती से मांगी है. आकाश आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा कि मायावती को मैं अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु और आदर्श मानता हूं. अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए नाते रिश्तेदार का मशविरा नहीं लूंगा. गलती माफ कर पुनः पार्टी में काम करने का मौका दें. आकाश आनंद ने X पर पोस्ट में कहा कि आज मैं यह प्रण लेता हूं कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए मैं अपने रिश्तेदारों-नातेदारों और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने दूंगा. उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले किए गए अपने ट्ववीट के लिए भी माफी मांगता हूं, जिसकी वजह से बहनजी ने मुझे पार्टी से निकाल दिया है. और आगे से इस बात को सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपने किसी भी राजनीतिक फैसले के लिए किसी भी नाते रिश्तेदार और सलाहकार की कोई सलाह मशविरा नहीं लूंगा. मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने माफी मांगते हुए कहा कि मैं सिर्फ आदरणीय बहनजी के दिए गए दिशा-निर्देशों का ही पालन करूंगा. पार्टी में अपने से बड़ों और पुराने लोगों की भी पूरी इज्जत करूंगा और उनके अनुभवों से भी काफी कुछ सीखूंगा. आकाश आनंद ने कहा कि बहनजी से अपील है कि वे मेरी सभी गलतियों को माफ करके मुझे पुन: पार्टी में कार्य करने का मौका दिया जाए, इसके लिए मैं सदैव उनका आभारी रहूंगा. साथ ही अब मैं आगे ऐसी कोई भी गलती नहीं करूंगा, जिससे पार्टी और बहनजी के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचे.

अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने हजारों युवाओं के साथ निकाली पदयात्रा

भोपाल भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में भव्य “जयभीम पदयात्रा” का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा भोपाल के शौर्य स्मारक से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौराहे होते हुए पुनः शौर्य स्मारक पर पहुंचकर समाप्त हुई। मंत्री श्री सारंग ने शौर्य स्मारक से जय भीम पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा मार्ग में बोर्ड ऑफिस चौराहे पर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पदयात्रा में हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति की भावना के साथ बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा पदयात्रा से पहले मंत्री श्री सारंग ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जय भीम पदयात्रा केवल एक मार्च नहीं, बल्कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर, उन्हें अपने जीवन में उतारने का एक संकल्प है। यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो उन्हें सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि जय भीम पदयात्रा के माध्यम से हम बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं, जिन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया, जो सामाजिक समता, न्याय और स्वतंत्रता का प्रतीक है। आज का युवा यदि उनके विचारों को आत्मसात करता है, तो वह निश्चित ही एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में सार्थक योगदान दे सकता है। सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों के प्रति जागरूक करने का दिया संदेश पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। सभी युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश और उत्साह के साथ “जय भीम” और “जय भारत” के नारों से वातावरण को गुंजायमान किया। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती की पूर्व संध्या पर जय भीम पदयात्रा के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक समानता, न्याय और संविधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर पूरे देश में जय भीम पदयात्रा का आयोजन किया गया। भोपाल में आयोजित पदयात्रा में भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, उप सलाहकार राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. अशोक कुमार श्रुती, अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री मनु श्रीवास्तव, खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता, नेहरू युवा केंद्र संगठन के राज्य निदेशक श्री राकेश सिंह तोमर, राष्ट्रीय सेवा योजना, भोपाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजकुमार वर्मा, संयुक्त संचालक श्री बी.एस. यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।  

मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना, संबंध तोड़ने से नाराज एक आदमी ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की

टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। संबंध तोड़ने से नाराज एक आदमी ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की। उसने आधी रात को महिला के घर में आग लगा दी। इस घटना में महिला सहित 3 लोग झुलस गए। घटना के बाद आदमी मौके से फरार हो गया। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक आदमी ने घर में आग लगा दी, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग झुलस गए। सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर राहुल कटरे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बलदेवगढ़ में हुई। 35 साल का राजेंद्र रायकवार इस बात से नाराज था कि 36 साल की एक विधवा महिला ने उसके साथ संबंध तोड़ लिए थे। वह हाल ही में बलदेवगढ़ में किराए के घर में रहने आई थी। आधी रात को रायकवार ने कथित तौर पर उसके घर में घुसने की कोशिश की, लेकिन महिला ने दरवाजा नहीं खोला। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उस आदमी ने कथित तौर पर खिड़की से पेट्रोल डाला और घर में आग लगा दी। आग लगाने के बाद वह मौके से भाग गया। आग में महिला के दोनों हाथ और चेहरा जल गया, जबकि उसके 14 साल के बेटे का दाहिना हाथ जल गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान उनके साथ रहने वाला एक रिश्तेदार भी आग में झुलस गया। अधिकारी ने बताया कि महिला ने एक सप्ताह पहले रायकवार के खिलाफ कथित तौर पर गाली-गलौज करने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि तब उसने यह नहीं बताया था कि वह उसे परेशान कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि रायकवार के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी, खतरनाक तरीकों से चोट पहुंचाने, महिला का शील भंग करने के लिए उसके खिलाफ आपराधिक बल का प्रयोग करने और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अन्य प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महू में अम्बेडकर जयंती उत्सव में होंगे शामिल, 14 अप्रैल को भीम जन्म भूमि पर होगा कार्यक्रम

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जयंती उत्सव पर 14 अप्रैल को डॉ. अम्बेडकर नगर महू में उनकी जन्मस्थली स्मारक पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 11 बजे भीम जन्म भूमि पधार कर सर्वप्रथम डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा को नमन करेंगे। इसके बाद अस्थि कलश पर पुष्प वर्षा का बुद्ध वंदना में शामिल होंगे। साथ ही भन्ते धर्मशील जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर पुस्तक विमोचन कर भीम रत्न अवार्ड भी प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष इंदौर जिले के डॉ. अम्बेडकर नगर महू स्थित उनकी जन्म स्थली पर पूर्ण आस्था के साथ जयंती उत्सव मनाया जाता है। उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और उनके अनुयायी शामिल होते हैं।  

रातोंरात एक और गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का किया निर्माण, पुलिस तैनात

लखनऊ लखनऊ में आंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर एक गांव में बवाल हो गया था। यहां पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं रातोंरात एक दूसरे गांव में भी प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरा बना दिया गया। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है। राजधानी लखनऊ में रातोंरात एक और गांव में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण करा दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। लोगों से बात करके जानकारी ली। तनाव की स्थिति न पैदा हो, इसके लिए पुलिस तैनात है। इससे पहले बख्शी का तालाब क्षेत्र के मवई खंतारी गांव में प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इसे हटाने को लेकर शनिवार को बवाल हो गया था। इसमें ग्रामीणों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यहां रविवार को भी मामला गर्म रहा। पुलिस और पीएसी बल तैनात है। ताजा मामला महिंगवा क्षेत्र के शिवपुरी गांव का है। खंतारी गांव में हुए बवाल के बाद रातोंरात यहां आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का निर्माण कर दिया गया। जानकारी मिली तो मामले की गंभीरता और हंगामे की आशंका को देखते हुए अधिकारियों ने मौके पर पुलिस बल भेजा। उधर, खंतारी गांव में रविवार को भी पीएसी और पुलिस बल तैनात रहा। अग्निकांड को लेकर दमकल कर्मी भी मुस्तैद रहे। प्रतिमा को चारों ओर से ट्री गार्ड से ढक दिया गया है।

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा युवक दौड़ते-दौड़ते गिरा, थम गईं सांसें, परिजन ने बताया रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था

ग्वालियर युवाओं में कार्डियक अरेस्ट के कारण अचानक मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। चलते-चलते या दौड़ते-दौड़ते हृदय गति रुकने से असमय सांसें थम रही हैं। इस प्रकार की ताजा घटना ग्वालियर की है। कांचमिल निवासी मनीष आर्य पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। उसका शव शनिवार सुबह तानसेन रोड स्थित गर्डर वाली पुलिया के नीचे मिला। परिजन ने बताया कि मनीष रोज सुबह दौड़ने के लिए जाता था। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मनीष की मौत की वजह आर्टरी ब्लाक (धमनियां अवरुद्ध) होना बताया गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि तेज गर्मी और अधिक सर्दी में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। अगर सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ़, घबराहट होती है, तो सावधान हो जाएं। सीपीआर देकर बचाई जा सकती है जान कार्डियोलाजिस्ट डा.राम रावत कहते हैं कि भागते-भागते या कोई भी अन्य शारीरिक गतिविधि करते हुए इस तरह से मौत होने की वजह सडन कार्डियक अरेस्ट है। अमूमन लोग लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। तीव्र गर्मी और अधिक सर्दी में इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। इस तरह कोई भी व्यक्ति आपको नजर आए, तो सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है।  

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की बात कही, दिल्ली में नहीं होने दिया था अंतिम संस्कार

लखनऊ सीएम योगी ने कहा कि 1976 में कांग्रेस ने संविधान में संशोधन किया। एक ऐसा शब्द जोड़ा, जिसके खिलाफ बाबा साहब ने खुद तर्क दिए थे। डॉ आंबेडकर का अंतिम संस्कार बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया था। उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के मुंबई शहर में चैत्य भूमि पर हुआ था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस द्वारा बाबा साहब का अपमान करने की बात कही। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर का अंतिम संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया था। इस पुरानी पार्टी ने भारतीय संविधान के निर्माता का स्मारक बनाने से मना कर दिया था। इन्हीं लोगों ने बाबा साहब आंबेडकर को चुनाव हारने दिया। उनके ‘महा परिनिर्वाण’ के बाद स्मारक भी नहीं बनने दिया। वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई मुख्यमंत्री ने वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर भी विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि वक्फ के नाम पर हजारों एकड़ जमीन कब्जा की गई है। वक्फ के पास उसका कोई राजस्व रिकॉर्ड नहीं है। अब जब कार्रवाई हो रही है तो कुछ लोग हिंसा भड़का रहे हैं। पश्चिम बंगाल में घर से घसीटकर तीन हिंदुओं की हत्या कर दी गई। यूपी में आज जो लोग दलित हितैषी होने की बात कहते हैं। इन्हीं के पार्टियों से जुड़े लोगों ने गरीब, वंचितों और दलितों की सबसे ज्यादा जमीनें कब्जा की हैं। 

पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, अग्निकांड में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल

नई दिल्ली आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मारने वाले श्रमिकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना में सात अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्य की गृह मंत्री वी. अनिता ने बताया, इस अग्निकांड में दो महिलाओं सहित कुल आठ लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।  उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।  मुख्यमंत्री नायडू ने अनिता और जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। वहीं आंध्र प्रदेश सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने अनकापल्ली जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में आठ श्रमिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और राज्य की गृह मंत्री अनिता से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ितों के परिवारों की मदद करे। उन्होंने अधिकारियों को घटना की गहन जांच करने और उन्हें एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि घायल श्रमिकों में से दो की हालत गंभीर है।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, मुंबई इंडियंस करेंगी बैटिंग

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी मुंबई इंडियंस पहले बैटिंग करने जा रही है. मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चार मैच जीते हैं और वो अब तक अजेय रही है. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस ने 5 मैच खेलकर सिर्फ एक में जीत हासिल की है.    दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार. मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह. इंडियन प्रीमियर लीग में जब भी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर हुई है, तब मुकाबला रोचक ही रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 35 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 16 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet