LATEST NEWS

ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से हुए बाहर, चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेंगे MS Dhoni

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। ऋतुराज गायकवाड़ कोहनी में फ्रैक्चर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गुरुवार, 10 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ घरेलू मैच की पूर्व संध्या पर इस बात की पुष्टि की। बता दें कि 28 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ को 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के मैच में तुषार देशपांडे का सामना करते समय कोहनी में चोट लग गई थी। हालांकि, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ अगले दो मैचों में हिस्सा लिया, लेकिन स्कैन में अब फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। सीएसके के लिए बड़ा झटका यह चोट पांच बार की विजेता टीम के लिए एक बड़ा झटका है, जिसने इस सीजन में अपने पहले पांच मैचों में से चार मैच गंवाए हैं और अब वह अपने कप्तान और संघर्षरत शीर्ष क्रम के प्रमुख बल्लेबाज के बिना खेलेगी। गौरतलब है कि गायकवाड़ पिछले चार सीजन में से तीन में सीएसके के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। क्या कहा फ्लेमिंग ने कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, जहां तक ​रिप्लेसमेंट की बात है तो हमारे पास टीम में कुछ ही विकल्प हैं। हमने अभी तक किसी पर फैसला नहीं किया है। धोनी कमान संभालने के लिए तैयार थे। इसलिए उन्हीं का नाम फाइनल किया गया है। 100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान एमएस धोनी ने 2023 तक IPL में कप्तानी करने के बाद ऋतुराज गायकवाड को जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसी सीजन उन्होंने टीम को आखिरी बार चैंपियन भी बनवाया था। बता दें कि धोनी ने 226 मैच में कप्तानी की और 133 में टीम को जीत दिलाई। धोनी कप्तानी करते हुए 100 से ज्यादा IPL मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान हैं। उनके बाद रोहित शर्मा ने 158 मैच में कप्तानी की, उन्होंने 87 मैच में टीम को जीत दिलाई है।

सास ससुर नहीं जा पाए महाकुंभ, दामाद पहुंच गया कोर्ट, रेलवे विभाग पर लापारवाही का लगाया आरोप, मांगा मुआवजा

प्रयागराज यूपी के प्रयागराज में 45 दिन से चले महाकुंभ में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में स्नान किया। महाकुंभ के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या एयरपोर्ट हर जगह पैर रखने तक की जगह नहीं थी। ट्रेनों मे इतनी भीड़ थी कि लोग कारण ट्रेन की बोगी का गेट अंदर से लोग बंद कर ले रहे थे। अब महाकुंभ खत्म होने के बाद एक बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाले शख्स ने रेलवे विभाग पर लापारवाही का आरोप लगाया है और 50 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने की मांग की है। सोशल मीडिया पर चल रहे खबरों के अनुसार, मुजफ्फरपुर के गायघाट सुबास केशो का रहने वाले राजन झा अपने सास- ससुर को महाकुंभ में स्नान कराने के लिए ले जाने वाले थे, जिसके लिए उन्होंने 27 जनवरी को मुजफ्फरपुर से प्रयागराज के लिए टिकट बुक किया था। तय तारीख के अनुसार, ट्रेन पकड़ाने के लिए अपने सास-ससुर को लेकर स्टेशन पहुंच गए, ट्रेन तो आई लेकिन वो अपने परिजनों को सीट पर नहीं बैठा पाएं क्योंकि ट्रेन की बोगी का गेट अंदर से बंद थी। सास-ससुर स्टेशन पर ही खड़े रह गए और ट्रेन निकल गई। रेलवे प्रशासन से की शिकायत राजन झा ने इस घटना की शिकायत रेलवे प्रशासन से की लेकिन विभाग की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिसकी वजह से वो लोग महाकुंभ स्नान के लिए नहीं जा पाए थे। इसके बाद पीड़ित ने मानवाधिकार अधिवक्ता एसके झा के जरिये मुजफ्फरपुर के उपभोक्ता आयोग में रेलवे के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया और 50 लाख रुपये मुआवजे का दावा किया। अब अधिकरियों को नोटिस जारी अब इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के उपभोक्ता आयोग की ओर से रेलवे के स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर, डीआरएम सोनपुर रेल मंडल, जीएम ईस्ट सेंट्रल रेलवे, भारतीय रेल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। वहीं अधिवक्ता ने बताया कि अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी। सुनवाई के दौरान सभी पक्षकार कोर्ट में मौजूद रहेंगे।

‘निसंदेह तहव्वुर राणा का भारत आना सरकार के लिए एक बड़ी सफलता है, विपक्षी नेता ने की मोदी सरकार की तारीफ

नई दिल्ली मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा का अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण हो गया है। इसे भारत सरकार अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है तो वहीं विपक्ष ने भी इसकी सराहना की है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी-एसपी के नेता माजिद मेनन का कहना है कि निश्चित तौर पर यह मोदी सरकार के लिए एक उपलब्धि है। उन्होंने कहा, ‘निसंदेह तहव्वुर राणा का भारत आना सरकार के लिए एक बड़ी सफलता है। अमेरिका ने इस मामले में बहुत लंबा समय लिया है। उसका प्रत्यर्पण और पहले हो जाना चाहिए था। हमें इस बात की खुशी होनी चाहिए कि हम इस मामले में कुछ न्याय कर सकेंगे। यह मामला पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है।’ माजिद मेनन ने कहा कि हमें बस यह ध्यान देना होगा कि इस केस में इंटनेशनल स्टैंडर्ड्स का पालन किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि नियमानुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी तो जांच टीम बहुत अच्छा काम करेगी। इस मामले का ट्रायल सही तरीके से होना चाहिए। तहव्वुर राणा के खिलाफ दिल्ली में केस चलना है। उसके खिलाफ एनआईए की विशेष अदालत में मामला चलेगा और फिर हाई कोर्ट आदि में भी सुनवाई होनी है। इस मामले में होम मिनिस्ट्री की ओर से विशेष लोक अभियोजन नरेंद्र मान को वकील नियुक्त किया गया है। वह अगले तीन वर्षों तक इस मामले में पैरवी करेंगे। नरेंद्र मान भले ही लीगल वर्ल्ड में बड़ा नाम नहीं हैं, लेकिन उन्हें काम लंबा अनुभव है। वह कई अहम मामलों में वकील रह चुके हैं। उन्होंने 2018 में एसएससी पेपर लीक केस में भी बहस की थी। उनके ट्रैक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए ही सरकार ने उन्हें लोक अभियोजक नियुक्त किया है। बता दें कि इसी तरह मुंबई हमले के गुनहगार अजमल कसाब का मामला भी जब अदालत पहुंचा था तो उज्ज्वल निकम को वकील बनाया गया था। उन्होंने कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए दलीलें दी थीं। उज्ज्वल निकम को उस केस से बहुत लोकप्रियता मिली थी और 2014 के आम चुनाव में तो इलेक्शन भी लड़े थे। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल सकी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल में ही तहव्वुर राणा को रखा जाएगा।

50 रन से अधिक के अंतर से जीत हासिल करते हैं तो आपके गेंदबाजों ने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया: पार्थिव पटेल

नई दिल्ली गुजरात टाइटंस के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी के लिए अनुकूल विकेट पर अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। साई सुदर्शन (53 गेंदों में 82 रन) ने शानदार अर्धशतक लगाया, इसके बाद सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करके गुजरात टाइटंस को 58 रन से जीत दिलाई। गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 24 रन देकर तीन विकेट लिए तो राशिद खान और साई किशोर ने दो-दो विकेट लेकर राजस्थान को 159 रन पर आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पार्थिव ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘जब आप इस तरह के विकेट पर 50 रन से अधिक के अंतर से जीत हासिल करते हैं तो इसका मतलब होता है कि आपके गेंदबाजों ने रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। मोहम्मद सिराज ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। प्रसिद्ध कृष्णा टूर्नामेंट में शुरू से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। साई किशोर शायद अभी तक टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ स्पिनर है। हमारे सभी गेंदबाजों ने गेंदबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया।’’ पार्थिव ने कहा, ‘‘यह देखकर अच्छा लग रहा है कि प्रत्येक मैच में कोई गेंदबाज आगे बढ़कर लीड कर रहा है। निश्चित तौर पर बल्लेबाजों ने जीत की नींव रखी लेकिन वास्तव में गेंदबाज आपको मैच जिताते हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘हमारी टीम में किसी को कोई खास भूमिका नहीं सौंपी गई है। एक टीम के रूप में हमारा रवैया बेहद सरल है। हम परिस्थितियों के अनुसार रणनीति तैयार करते हैं।’’ राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन उनकी टीम अच्छी साझेदारी निभाने में नाकाम रही। बहुतुले ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता था। यह बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा विकेट था। ईमानदारी से कहूं तो 200 रन बराबरी का स्कोर था। मुझे लगता है कि हमने 20 रन अधिक दिए लेकिन उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। सुदर्शन में शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने पावर प्ले का अच्छा उपयोग किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनके बल्लेबाजों ने हमारी तुलना में अच्छी साझेदारियां निभाई। यही कारण था कि उन्होंने बड़ा स्कोर खड़ा किया लेकिन मेरा मानना है कि अगर हमने अच्छी साझेदारियां निभाई होती तो हम लक्ष्य के काफी करीब पहुंच सकते थे।’’

25 अप्रैल तक बढ़ाई अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख, क्लर्क-ट्रेडमैन के साथ धार्मिक शिक्षक-नर्सिंग सहयोगी की भी पोस्ट

रायपुर इंडियन आर्मी जॉइन करने की चाहत रखने वाले युवाओं को एक और मौका मिलने जा रहा है। गुरुवार 10 अप्रैल तक ही अग्निवीर भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख थी। अब इसे बढ़ा दिया गया है। अब युवा 25 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है, जो भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर मौजूद है। इसी वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। अग्निवीर की भर्ती जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडमेन (8वीं और 10वीं), महिला सैन्य पुलिस और रेगुलर कैडर भर्ती, धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी और सिपाही फार्मा के पदों के लिए जारी की गई है। कैंडिडेट अग्निवीर के 2 पदों के लिए अपनी योग्यता अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर क्लर्क के अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा में टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा जून 2025 में होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी और समस्या के लिए कैंडिडेट सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलिफोन नंबर 0771-2965212/0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा कहां होगी, फिजिकल टेस्ट किस शहर में होगा इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी, सैन्य अफसरों ने बताया कि फिलहाल ये तय नहीं है। क्या होनी चाहिए योग्यता आईटी/साइबर हवलदार के पद पर बैचलर/मास्टर्स BCA/MCA/B.Tech/B.Sc/M.Sc (IT/AI/ML/Data Analytics/Data Science/Information Security) में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। वहीं इंफॉर्मेशन ऑपरेशंस के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, मास कम्युनिकेशन, पत्रकारिता, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, सार्वजनिक प्रशासन, राजनीतिक विज्ञान, सैन्य अध्ययन या रक्षा प्रबंधन में स्नातक/स्नातकोत्तर योग्यता मांगी गई है। जेसीओ कैटरिंग के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। उनके पास कुकरी में सर्टिफिकेट/होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में पद से संबंधित डिप्लोमा होना चाहिए। जेसीओ धर्म गुरु, पंडित गोरखा, मौलवी पदों पर पद संबंधित विषय की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। अग्निवीर सामान्य,ड्यूटी, तकनीकी सहायक, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन के लिए पद के अनुसार अभ्यर्थियों का 8वीं, 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं। अन्य नोटिफिकेशन अभ्यर्थी आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। फिजिकल फिटनेस-     अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर के लिए हाइट 162 सेमी होनी चाहिए। जीडी टेक्निकल/ट्रेडमैन के लिए 169 सेमी।     जीडी महिला पदों के लिए हाइट 162 सेमी। अन्य पदों के लिए भी लंबाई अलग-अलग रखी गई है।     इस बार 1600 मीटर दौड़ के लिए चार कैटेगरी रखी गई है। अभ्यर्थियों को आधे मिनट का समय ज्यादा मिलेगा।     इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।     लंबाई- 170 सेमी (सिर्फ अग्निवीर क्लर्क/ स्टोर कीपर के लिए यह 162 सेमी है)     वजन- आपकी लंबाई के मुताबिक मेडिकल पॉलिसी के अनुसार (स्टैंडर्ड BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स के तहत)     सीना- 77 सेमी (+5 सेमी)     आर्मी स्टाफ, पूर्व कर्मचारी, युद्ध में विधवा हुईं या पूर्व कर्मियों की विधवा के बेटों, वॉर विडो, गोद लिए बेटे या दामाद (अगर अपना कोई बेटा नहीं है) इन्हें हाइट में 2 सेमी, चेस्ट में 1 सेमी और वजन में 2 केजी की छूट मिलेगी।     नेशनल, स्टेट, डिस्ट्रिक्ट, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लंबाई में 2 सेमी, चेस्ट में 3 सेमी और वजन में 5 किलो की छूट मिलेगी।     गोरखा, लद्दाख, ट्राइबल क्षेत्रों, अंडमान निकोबार, गार्ड ब्रिगेड, मिलिट्री पुलिस कॉर्प्स समेत अन्य कैटेगरी में अभ्यर्थी की लंबाई 155 सेमी से 173 के बीच अलग-अलग है। डिटेल नोटिफिकेशन में देखें।

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का मौका, आवेदन शुरू

रायपुर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में एडमिशन की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है। नया सेशन 2025-26 शुरू होने वाला है और इसी को लेकर 10 अप्रैल यानि आज से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत चलने वाले स्कूलों में हर साल हजारों पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कराने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मुकाबला तगड़ा होने वाला है। लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। फॉर्म 10 अप्रैल से लेकर 5 मई तक भरे जाएंगे। अगर किसी स्कूल में सीटों से ज्यादा फॉर्म आएंगे, तो मई के दूसरे हफ्ते में लॉटरी होगी और फिर एडमिशन दिया जाएगा। इस बार कितने स्कूलों में एडमिशन होगा? इस बार कुल 751 स्कूलों में एडमिशन होगा इनमें से 403 इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं 348 हिंदी मीडियम स्कूल हैं दोनों ही तरह के स्कूलों के लिए आवेदन भरने की सुविधा है इंग्लिश और हिंदी मीडियम – क्या फर्क है? इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पहली क्लास में करीब 40-50 सीटें होती हैं इसके अलावा जिन क्लासेस में सीट खाली होंगी, उनके लिए भी एडमिशन लिया जाएगा हिंदी मीडियम स्कूलों में बैठक क्षमता के हिसाब से एडमिशन होते हैं, वहां सीटें फिक्स नहीं होतीं एडमिशन शेड्यूल इस तरह रहेगा प्रोसेस   फॉर्म भरना शुरू 10 अप्रैल आखिरी तारीख 5 मई लॉटरी (जहां जरूरत हो) 6 से 10 मई एडमिशन की प्रक्रिया 11 से 15 मई पहली क्लास में एडमिशन के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए? बच्चे की उम्र 5.5 से 6.5 साल के बीच होनी चाहिए उम्र का आधार 31 मई 2025 होगा इससे कम या ज्यादा उम्र होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट पिछली क्लास की मार्कशीट (अगर ऊपर की क्लास के लिए फॉर्म भर रहे हो) बच्चे और पैरेंट्स का आधार कार्ड निवास प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र (अगर रिजर्व कैटेगरी में हो) 2 पासपोर्ट साइज फोटो BPL कार्ड (अगर लागू हो) कक्षा 6वीं और 9वीं में कैसे होगा एडमिशन? इन क्लासेस में एडमिशन का फैसला जिले की एडमिन कमेटी लेती है कलेक्टर की अध्यक्षता में यह तय होता है कि कितनी सीटों पर एडमिशन दिया जाए फॉर्म कैसे भर सकते हैं? ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन हैं लेकिन रायपुर जिले के लिए सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म मान्य होंगे बाकी जिलों में स्कूल से फॉर्म ले सकते हैं या DEO ऑफिस से जानकारी मिल सकती है अगर सीट से ज्यादा फॉर्म आ गए तो? उस स्कूल में लॉटरी सिस्टम लागू होगा यह लॉटरी पब्लिक के सामने या वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ की जाएगी रिजल्ट स्कूल में और वेबसाइट पर लगाया जाएगा  

ACB-EOW ने सुकमा में 6 जगह मारा छापा, सीपीआई के बड़े नेताओं के ठिकानों पर चल रही जांच, जानें मामला

सुकमा छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां एक बार फिर ACB और EOW की टीम ने 6 जगह छापेमार कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पूर्व MLA और CPI नेता मनीष कुंजाम सहित कई प्रबंधक के घर टीम ने दबिश दी है। फिलहाल टीम जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला तेंदूपत्ता बोनस से जुड़ा हुआ है। सुकमा जिले में फिर आधा दर्जन स्थानों पर एसीबी, EOW का छापा पड़ा है। पूर्व विधायक मनीष कुंजाम सहित कई प्रबंधक के घर टीम ने दबिश दी है। सुकमा जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी छापे की कारवाई है। इसके साथ ही कोंटा में मोहम्मद शरीफ के घर कार्रवाई चल रही है। साथ ही मामले में पुछताछ जारी है। बता दें कि इसी मामले में डीएफओ अशोक पटेल निलंबित किए गए थे। DFO, असिस्टेंट-कमिश्नर समेत 2 शिक्षकों के घर पड़ी थी रेड ACB-EOW की टीम ने कुछ दिनों पहले ही रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई की थी। सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल सहित छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर जांच की गई। बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी थी। रायपुर से पहुंची ACB और EOW की 13 अफसरों की टीम ने जांच की थी। टीम कर रही जांच जानकारी के अनुसार, पूरा मामला तेंदूपत्ता बोनस से जुड़ा हुआ है। तेंदूपत्ता प्रबंधकों के ठिकानों पर छापेमारी के लिए ACB और EOW के 10 से 13 अधिकारी 2 गाड़ी मे स्थानीय पुलिस के साथ जांच के लिए पहुंचे हैं। कोंटा, एर्राबोर, पलाचलमा के प्रबंधकों के घरों में छापा पड़ा है। सुबह 6 बजे से यह कार्रवाई चल रही है।

प्रदेश में वक्फ की अवैध कब्ज़े वाली जमीनों और कब्जेदारों को चिन्हित करके नोटिस भेजने की तैयारी कर ली गई

भोपाल वक्फ बोर्ड कानून अब देश में लागू हो गया है. इसी के साथ ही मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड अब एक्शन मोड में आ गया है. वक्फ की अवैध कब्ज़े वाली जमीनों और कब्जेदारों को चिन्हित करके नोटिस भेजने की तैयारी कर ली गई है. एमपी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने इस संबंध में अहम जानकारी दी है. मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा, ”हमने काम करने की शुरुआत कर दी है. मध्य प्रदेश में 2000 से ज्यादा लोगों को चिन्हित किया गया है और अब नए नियम के तहत नोटिस दिए जा रहे हैं.” किसी को हटाना हमारा उद्देश्य नहीं- सनवर पटेल उन्होंने आगे कहा, ”किसी को हटाना हमारा उद्देश्य नहीं है, जो किराएदार हैं, किराएदार बने रहेंगे लेकिन शर्त यह है कि वह नियम के हिसाब से किराया दें. हमारी मंशा है कि दानदाता ने जिस उद्देश्य से दान किया है, उसकी मंशा पूरी हो और वक्फ का पैसा गरीब और पिछड़े मुसलमान की भलाई में लग सके.” वक्फ माफियाओं से एमपी बोर्ड को कितना घाटा? सनवर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया, ”आज हमारा रेवेन्यू सिर्फ 2 करोड़ है, जो कि 100 करोड़ के ऊपर होना चाहिए. आज पूरे मध्य प्रदेश से हमें दो करोड़ रुपए ही चंदा निगरानी मिल रही है. भोपाल की बात की जाए तो वक्फ बोर्ड कैंपस में ही यतीमखाने के नाम पर लोग कब्जा करके बैठे हैं. 2 करोड रुपए हमारी संपत्ति से उगाही करके अपनी जेब में रख रहे हैं. जिन्हें प्रबंधक बनाया गया था, वह खुद मालिक बन बैठे हैं. ना हमें पैसा मिल रहा है और ना ही हिसाब मिल रहा है. सनवर पटेल का बड़ा आरोप सनवर पटेल का दावा है कि प्रबंधक शाहिद अलीम हर साल वक्फ की जमीन पर इज्तिमा बाजार के लिए दुकान किराए पर देते हैं, जिससे सालाना 1.5 करोड़ रुपए कमाई होती है, जिसे वो वक्फ के लिए न देकर खुद रखते हैं”. वक्फ बोर्ड ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से की है, जिसके बाद जीवन रेखा अस्पताल के संचालक को नोटिस दिया गया, कलेक्टर ने भी जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है. सनवर पटेल का कांग्रेस पर गंभीर आरोप एमपी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सनवर पटेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘ पिछले 70 सालों से अधिकांश जगहों पर कांग्रेस की सरकार रही, कांग्रेस के नेता और उनसे जुड़े हुए लोग ही ज्यादातर जगहों पर वक्फ की जमीनों पर कब्जा करके बैठे हैं, और वही लोग नए कानून का विरोध भी कर रहे हैं.’  कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने की जांच की मांग जबकि कांग्रेस विधायक और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद का आरोपों के जवाब में कहना है कि इस पूरे मामलों में सही तरीके से जांच होनी चाहिए, जो अवैध कब्जाधारी हैं, उन्हें हटाया जाना चाहिए. छोटी मछलियां नहीं बल्कि बड़ी-बड़ी मछलियों को वक्फ की जमीन से बेदखल किया जाना चाहिए.  

जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है और वो इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही :वीडी शर्मा

भोपाल अहमदाबाद कांग्रेस अधिवेशन में एक बार फिर कमलनाथ ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि EVM पर सबको श़क है और ये एक बहुत बड़ा धोखा है। इस बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि राहुल गांधी और कमलनाथ को फोबिया हो गया है। जनता कांग्रेस को वोट नहीं दे रही है और वो इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रही है। बता दें कि कांग्रेस लगातार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती आ रही है। कमलनाथ ने 2023 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद ईवीएम पर संदेह जताया था। राहुल गांधी ने भी हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद ईवीएम पर सवाल उठाए थे। इसी प्रकार दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, तरूण गोगोई सहित कई कांग्रेस नेता ईवीएम की विश्वसनीयता पर संदेह ज़ाहिर कर चुके हैं। कमलनाथ ने ईवीएम पर उठाए सवाल गुजरात के अहमदाबाद गुजरात में कांग्रेस का अधिवेशन चल रहा है। इसमें पार्टी के शीर्ष नेता और देशभर से आए प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। यहां पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ‘ईवीएम पर सबको श़क है। EVM एक बहुत बड़ा धोखा है। अमेरिका यूरोप और जापान में ईवीएम का प्रयोग नहीं होता क्योंकि वह जानते हैं कि इसे फिक्स किया जा सकता है।’ वीडी शर्मा का पलटवार इस मुद्दे पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी, कमलनाथ और पूरी कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि ‘कमलनाथ राहुल गांधी को फोबिया हो गया है। इन्हें सपने में भी यही दिखाई देता है। ईवीएम चुनाव नहीं जिताती है..जनता जिताती है। जनता इन्हें वोट नहीं दे रहे हैं तो इसमें ईवीएम का क्या रोल है। कांग्रेस हमेशा धनबल बाहुबल का दुरुपयोग करती रही है। पीएम मोदी ने देश में राजनीति की दिशा बदल दी है और इसीलिए हारने के बाद कांग्रेस और कमलनाथ सहित कई नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ये बातें पूरी तरह बेबुनियाद हैं और ईवीएम की विश्वसनीय पर किसी तरह का संदेह नहीं किया जा सकता है।

रामेश्वर शर्मा ने जीतू पटवारी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि आरएसएस को हराना ‘शेखचिल्ली का सपना’ है

भोपाल  बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने जीतू पटवारी के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि आरएसएस को हराना ‘शेखचिल्ली का सपना’ है। उन्होंने कहा कि ‘आरएसएस को तो चाचा नेहरू और इंदिरा गांधी भी नहीं हरा पाए।’ बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक दिन पहले कहा था कि ‘आरएसएस और बीजेपी एक हैं। इनके विचार और व्यवहार भी एक हैं। इन्हें एक ही दृष्टि और दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है! अब इनके मिलकर लड़ने की जरूरत है।’ रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आरएसएस का कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की संस्कृति के लिए लड़ता है। वह राम, कृष्ण, गौतम बुद्ध और गुरु नानक की संस्कृति को बचाने के लिए लड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरएसएस से इसलिए नहीं लड़ सकती क्योंकि वह झूठी बिरयानी खाने में मस्त है, आतंकवाद का समर्थन करने में व्यस्त है और पाकिस्तान व जिन्ना की भाषा बोलने में डूबी हुई है। ‘RSS को हराना कांग्रेस का शेखचिल्ली का सपना’ रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरएसएस को हराने और उसके खिलाफ मिलकर लड़ने के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को हराना असंभव है। उन्होंने कहा कि इसे हराने का सपना देखना “शेखचिल्ली के सपने” की तरह है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि न तो जवाहरलाल नेहरू और न ही इंदिरा गांधी आरएसएस को हरा सके और आगे भी। शर्मा ने कहा कि “आरएसएस को आपके अब्बा चाचा नेहरू भी नहीं हरा पाए। चाचा नेहरू ने आरएसएस को हराने की कोशिश की, कई षड्यंत्र रचे, स्वयंसेवकों को जेल में डालने की साजिश की। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर स्वयंसेवकों पर ज्यादती की, उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया, उन्हें मारा गया, सताया गया, उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। लेकिन संघ का स्वयंसेवक देहनिष्ठ कार्यकर्ता है, उसका ध्येय है मैं रहूं न रहूं, मेरा हिंदुस्तान रहना चाहिए।” कांग्रेस को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि आरएसएस का कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं, बल्कि हिंदुस्तान और उसकी संस्कृति के लिए लड़ता है। रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी के विचारों को छोड़कर सत्ता को हथियाने का चरित्र अपनाया है। और सत्ता चाहे व्यक्तियों को मारकर सत्ता ली जाए या देश को जलाकर सत्ता हासिल की जाए..यही इनका इतिहास रहा है। लेकिन जब तक आरएसएस है, न हिंदुस्तान का विभाजन हो सकता है और न ही देशद्रोही ताकतें पनप सकती हैं। साथ उन्होंने कहा कि आरएसएस को कोई नहीं हरा सकता। संघ को हराना सिर्फ कांग्रेस का शेखचिल्ली का सपना है।  

महाकाल अन्नक्षेत्र में भक्तों के लिए मेन्यू को नए सिरे से किया जा रहा तय, भक्तों को सात्विक भोजन प्रसाद मिलेगा

 उज्जैन महाकाल मंदिर (Mahakal Mandir) के अन्नक्षेत्र में अब भक्तों को सुबह नाश्ते में पोहा मिलेगा। एक-दो दिन में नई व्यवस्था शुरू होगी। कुछ समय बाद पोहा के साथ जलेबी या लड्डू के रूप में एक मिष्ठान भी परोसा जाएगा। नए सिरे से मैन्यू निर्धारित करने की भी योजना है। बता दें सुबह नाश्ते में पोहा वितरण की योजना पहले भी थी, लेकिन इसे भक्तों का प्रतिसाद नहीं मिला और समिति को योजना बंद करना पड़ी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा देशभर से भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराने की है। इसके लिए अन्नक्षेत्र में सुधार व विस्तार की योजना बनाई जा रही है। एक-दो दिन में गर्मा-गर्म नाश्ता मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में सुरेंद्र सिंह अरोरा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह व मंदिर के अधिकारियों के साथ दो-तीन दौर की बैठक कर चुके हैं। ताजा बैठक में भस्म आरती में शामिल होने वाले दर्शनार्थियों के साथ सुबह दर्शन करने आने वाले भक्तों को पोहे का नाश्ता कराने का निर्णय लिया गया। इस पर अमल शुरू हो गया है, एक-दो दिन में भक्तों को गर्मा-गर्म नाश्ता मिलने लगेगा। इससे लिए दर्शनार्थियों को निर्गम द्वार तथा महाकाल महालोक स्थित काउंटर से कूपन लेकर अन्नक्षेत्र में प्रवेश करना होगा। मेन्यू का निर्धारण होगा     बताया जाता है बैठक में अन्नक्षेत्र में प्रसादी का मेन्यू फिर से निर्धारित करने का निर्णय भी लिया गया है। भक्तों को कम तेल व कम मिर्च मसाले का सात्विक भोजन प्रसाद ही मिलेगा।     प्रतिदिन सब्जी, दाल आदि बदल-बदल कर परोसे जाएंगे। अभी दानदाता जो सब्जी दान कर देते हैं, अन्नक्षेत्र प्रबंधन उसे ही बना देता है। ऐसे में कई बार भक्तों को कई दिन तक लगातार लौकी, गिलकी खिलाई जाती है।     महाकाल अन्नक्षेत्र में भक्तों को सुबह के समय पोहे का नाश्ता कराया जाएगा। एक दो दिन में नई योजना शुरू होगी। आने वाले दिनों में एक मीठा भी परोसा जाएगा। अन्नक्षेत्र का मैन्यू भी तय होगा। -एसएन सोनी, उप प्रशासक, महाकालेश्वर मंदिर  

मौसम विभाग ने आज उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया, 17 जिलों में बारिश होने की संभावना

भोपाल मध्यप्रदेश में इस समय असामान्य मौसम देखने को मिल रहा है, जहां तेज गर्मी और लू के बीच ओले भी गिर रहे हैं। बुधवार को छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में तेज बारिश हुई और साथ ही ओले गिरे। तेज हवा के कारण कुछ पेड़ भी गिर गए। गुरुवार को सुबह से कई जिलों में भीषण गर्मी है, वहीं कुछ इलाकों में बादल भी छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को उज्जैन, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, पन्ना, रतलाम, नीमच और मंदसौर में लू चलने का अलर्ट है। यहां तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, ग्वालियर, उज्जैन, धार, इंदौर, खंडवा, नर्मदापुरम, रीवा में रात का तापमान 25 डिग्री के पार पहुंच सकता है। दूसरी ओर श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति रहेगी। कहीं-कहीं बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, ‘अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ एक्टिव है। इस वजह से ओले-बारिश का दौर भी चल रहा है। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।’ बारिश और ओलों की संभावना मध्यप्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी मौसम के बदलाव का असर दिखाई दे रहा है। श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक की स्थिति बने रहने की संभावना है। इन इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और ओले भी गिर सकते हैं, जिससे मौसम और भी अनिश्चित हो सकता है। मौसम परिवर्तन और स्कूलों का समय मौसम के इस असमंजसपूर्ण बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ का सक्रिय होना बताया जा रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। तेज गर्मी के कारण, प्रदेश के कई जिलों जैसे भोपाल, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और नीमच में स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। अब कक्षाएं दोपहर 12 बजे तक लगाई जाएंगी ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।  

मंत्री सारंग ने टी.टी. नगर खेल स्टेडियम में एक मई से शुरू होने वाली पार्थ योजना की समीक्षा की

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने टी.टी. नगर खेल स्टेडियम में एक मई से शुरू होने वाली पार्थ योजना की समीक्षा की। पार्थ योजना पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, मुरैना, शहडोल, सागर, इंदौर और उज्जैन में शुरू की जा रही है। इस योजना के जरिये हर स्थान पर 50-50 बच्चों का चयन कर उन्हें लाभान्वित किया जायेगा। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि योजना शुरू होने से पहले उन स्थानों के कलेक्टर्स के साथ चर्चा की जाये। साथ ही भोपाल से निर्धारित स्थानों पर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिये अधिकारियों को भेजा जाये, जो स्ट्रक्चर और इन्फ्रा-स्ट्रक्चर का आकलन जिला खेल अधिकारी के साथ मिलकर करें। योजना में प्रशिक्षण पूर्व आकलन की एसओपी तैयार की जाये। इसके लिये कमेटी का भी गठन करें। हरेक प्रक्रिया की एसओपी हो। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो। श्री सारंग ने बच्चों की सुविधा को देखते हुए समय निर्धारित करने को कहा। योजना के जरिये सप्ताह में 6 दिन प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये। उन्होंने रविवार के दिन प्रशिक्षणार्थी को स्वैच्छा से फिजिकल एक्टिविटी की छूट देने को कहा। मंत्री श्री सारंग ने योजना के संचालन एवं क्रियान्वयन, प्रशिक्षणार्थी पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु, प्रशिक्षण की अवधि, शुल्क, शारीरिक प्रशिक्षण, प्रशिक्षण समय, मानव संसाधन, प्रशिक्षक का मानदेय, वित्तीय प्रबंधन, आवश्यक सामग्री, किट, विज्ञापन एवं प्रचार-प्रसार आदि पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री श्री सारंग ने खेलो-बढ़ो अभियान के लिये स्कूलों का चयन कर कैलेण्डर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने मास्टर ट्रेनर के रूप में गाइड की ट्रेनिंग कराने को भी कहा। साथ ही अभियान से संबंधित लिटरेचर और फिल्म प्राथमिकता से बनाने के निर्देश दिये, जिसके जरिये बच्चे खेलो-बढ़ो अभियान की जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने इस दौरान बच्चों को नामी-गिरामी खिलाड़ियों से भी मिलवाने की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिये हैं। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव और खेल संचालक श्री राकेश गुप्ता सहित अन्य खेल अधिकारी उपस्थित थे।  

भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का कहर जारी, इन 8 राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट लेकिन कई राज्यों में होगी बारिश

नई दिल्ली भारत के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में लू चलने और तापमान में बढ़ोतरी के कारण मौसम विभाग ने हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राहत की खबर यह है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश का अनुमान है, जिससे कुछ हद तक तापमान में गिरावट हो सकती है। दिल्ली और 8 अन्य राज्यों में हीटवेव का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और 8 अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। इनमें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल हैं। इन राज्यों में 10 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी। मुंबई और पड़ोसी जिलों में येलो अलर्ट मुंबई और इसके पड़ोसी जिले ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। आईएमडी ने इन इलाकों में 10 अप्रैल तक उमस और गर्मी के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। डॉक्टरों ने नागरिकों को हीटस्ट्रोक, मांसपेशियों में ऐंठन और चकत्ते जैसी समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी है। दिल्ली में बारिश की संभावना दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि 48 घंटे बाद हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि 11 अप्रैल तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य क्षेत्रों में भी लू का प्रभाव जारी रहेगा, लेकिन 10 अप्रैल के बाद बारिश की संभावना जताई गई है। दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर जब उत्तर भारत में तापमान बढ़ रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में 12 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इसके अलावा, बिहार में आज हल्की बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान जताया गया है। ओडिशा में बारिश और येलो अलर्ट ओडिशा के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना है, और इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। रायगढ़, कोरापुट, मयूरभंज और कालाहांडी जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है।इस मौसम में सभी को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है, खासकर गर्मी और उमस से बचने के लिए।

SBI बैंक ने किया बड़ा बदलाव, बदल दिए विड्रॉल के नियम, अब एटीएम सर्विस चार्ज को भी बढ़ा दिया

नई दिल्ली देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ATM लेन-देन के नियमों में बड़े बदलाव की घोषणा की है। अगर आपका भी SBI में अकाउंट है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अब आपको फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट, सर्विस चार्जेज और अन्य बदलावों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए, जानते हैं कि एसबीआई ने किन-किन नियमों में बदलाव किया है और इसका आपके ATM लेनदेन पर क्या असर पड़ेगा। फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा में बदलाव SBI ने अब एटीएम पर फ्री लेन-देन की संख्या में बदलाव किया है। नए नियमों के मुताबिक, सभी ग्राहकों को अब हर महीने SBI एटीएम पर 5 मुफ्त ट्रांजैक्शन और दूसरे बैंकों के एटीएम पर 10 मुफ्त ट्रांजैक्शन करने का अधिकार मिलेगा। इसके अलावा, अगर आपके खाते में 25,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच औसत बैलेंस है, तो आपको दूसरे बैंकों के एटीएम पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। वहीँ, 50,000 रुपये से 1,00,000 रुपये के बीच बैलेंस रखने वाले खाताधारकों के लिए भी यही नियम लागू होंगे। लेकिन अगर आपके खाते में 1,00,000 रुपये से अधिक औसत मासिक बैलेंस है, तो आपको SBI और अन्य बैंक के एटीएम पर असीमित मुफ्त ट्रांजैक्शन मिलेंगे। यानी आपके लिए कोई ट्रांजैक्शन लिमिट नहीं होगी। एटीएम सर्विस चार्ज में बदलाव SBI ने अब एटीएम सर्विस चार्ज को भी बढ़ा दिया है। अगर आप अपनी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद SBI एटीएम का उपयोग करते हैं, तो बैंक 15 रुपये + GST वसूल करेगा। वहीं, दूसरे बैंकों के एटीएम पर यह शुल्क 21 रुपये + GST होगा। इसके अलावा, बैलेंस इंक्वायरी और मिनी स्टेटमेंट जैसी सेवाओं के लिए, फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट के बाद SBI एटीएम पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन दूसरे बैंकों के एटीएम का इस्तेमाल करने पर प्रति ट्रांजैक्शन 10 रुपये + GST का शुल्क लिया जाएगा। अगर आपके खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण एटीएम ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, तो 20 रुपये + GST का जुर्माना लगेगा। 1 मई 2025 से, SBI ग्राहकों को अपनी मुफ्त मासिक सीमा पार करने के बाद प्रत्येक एटीएम ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये का शुल्क देना होगा। इन बदलावों से स्पष्ट है कि अब SBI के ग्राहक को ज्यादा सतर्कता के साथ अपने ATM ट्रांजैक्शन की योजना बनानी होगी। बैंक द्वारा किए गए इन बदलावों से जहां कुछ ग्राहकों के लिए राहत मिलेगी, वहीं कुछ को अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet