LATEST NEWS

केंद्र सरकार का बड़ा कदम, इन लोगों को मिलेगा 5 लाख की लिमिट वाला क्रेडिट कार्ड

नईदिल्ली नए फाइनेंशियल ईयर में कई ऐसे नियम लागू होंगे, जो बजट में लागू हुए थे। बीते एक फरवरी को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के हित में भी कई बड़े ऐलान किए थे। इनमें से एक ऐलान- किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) का है। किसान क्रेडिट कार्ड से लोन की लिमिट को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। किस तरह की जरूरतों के लिए मददगार बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड एक बैंकिंग उत्पाद है जो किसानों को बीज, उर्वरक और कीटनाशक जैसी कृषि वस्तुएं खरीदने में मददगार है। इसके साथ ही फसल उत्पादन और इससे जुड़ी गतिविधियों से संबंधित नकदी जरूरतों को पूरा करने के लिए समय पर और किफायती क्रेडिट प्रदान करता है। 2019 में केसीसी योजना को पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियों की कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को कवर करने के लिए विस्तारित किया गया था। बता दें कि चालू किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) खातों के तहत राशि 31 दिसंबर, 2024 तक 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। इससे 7.72 करोड़ किसानों को फायदा हुआ है। मार्च, 2014 में चालू केसीसी की राशि 4.26 लाख करोड़ रुपये थी। बजट में कटौती बीते एक फरवरी को पेश बजट में सरकार ने कृषि क्षेत्र के बजट में कटौती की थी। केंद्र सरकार ने अगले वित्त वर्ष के लिए कृषि मंत्रालय का बजट आवंटन 2.75 प्रतिशत घटाकर 1.37 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि, इस कमी की भरपाई संबद्ध क्षेत्रों के लिए बढ़े हुए आवंटन से हुई है, जिसमें मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र के लिए आवंटन को 37 प्रतिशत बढ़ाकर 7,544 करोड़ रुपये और खाद्य प्रसंस्करण के लिए आवंटन को 56 प्रतिशत बढ़ाकर 4,364 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव है। कृषि, संबद्ध क्षेत्रों और खाद्य प्रसंस्करण के लिए कुल बजट आवंटन वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये आंका गया है। नई योजनाओं के लिए आवंटन विस्तृत होने के बाद इसके चालू वर्ष के संशोधित अनुमान 1.47 लाख करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है।

आज मंगलवार 01अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- रोजाना मेडिटेशन करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कुछ लोगों के वेतन या पॉकेट मनी में बढ़ोतरी मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में जरूरी टास्क आज के आज की पूरा कर लें। आप किसी करीबी की शादी या फंक्शन में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। वृषभ राशि- आज आपको पढ़ाई या जरूरी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता देने की सलह दी जाती है। अलगाव के बाद कुछ लोगों की लव लाइफ में अच्छे दिन आने वाले हैं। वजन घटाने के लिए डाइट पर फोकस करें। स्ट्रेस न लें। मिथुन राशि- आज निवेश का कोई लाभदायक अवसर आपके सामने आ सकता है। सोच समझकर और सलह के साथ ही आगे बढ़ें। अपने बजट पर टिके रहें। अटूडेंट्स आज सकारात्मक मानसिकता में रहेंगे। कर्क राशि- आज आपका साथी कोई पुराना मुद्दा उठा सकता है, जिससे जीवन में परेशानी बढ़ सकती है। हेल्दी खाने से सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पैसों की सिचूऐशन मजबूत रहने वाली है। ऑफिस में थोड़ी उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन चीजें आपके पक्ष में काम करेंगी। सिंह राशि- आज किसी शुभ समाचार से परिवार में खुशियां आएंगी। कुछ लोगों के लिए ट्रिप पर जाने के योग हैं। सही प्रैक्टिस से आप अपने टीचर को खुश कर सकते हैं। अपने आस-पास के लोगों से तारीफ पाना आपके लिए सबसे खुशी की बात रहेगी। कन्या राशि- आज कुछ लोगों को अपनी मेहनत के लिए तारीफ मिल सकती है। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए आज ही कदम उठाएं। पैसों के मामले में किसी चुनौती को आप अच्छे से संभाल लेंगे। आज अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन पल बिताएं। तुला राशि- आज पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। ऑफिस के दौरान सभी जरूरी रूल्स का पालन करें। हेल्दी रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। आज दिन बच्चों और परिवार के साथ समय बिताने का है। वृश्चिक राशि- आज टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए बेहतरीन अवसर नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम वालों का दिन भी अच्छा रहने वाला है। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए अप लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। धनु राशि- आज आपका कोई नया क्रश सामने आ सकता है। किसी शादी या महत्वपूर्ण इवेंट में शामिल होने के लिए विदेश यात्रा का योग बन रहा है। स्टूडेंट्स के लिए अच्छी तैयारी करना आसान हो जाएगा। मकर राशि- पैसों की प्रॉब्लम होने पर कोई दोस्त आपकी आर्थिक सहायता कर सकता है। आज आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। मम्मी पापा के लिए कोई खास प्लान बनाने से उनका मूड खुश रहेगा। पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका कुछ लोगों को मिल सकता है। कुंभ राशि- आज जिसे आप पसंद करते हैं, उससे बात करने की आपकी कोशिश पूरी हो सकती है। कुछ बीमार जातकों की तबीयत में सुधार होगा। अच्छे रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है। परिवार के सदस्यों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मीन राशि- मौज-मस्ती भरी छुट्टियों पर कुछ जातकों का पैसा खर्च हो सकता है। डॉक्टर, वकील व बिजनेस करने वालों आज अच्छा प्रॉफिट हो सकता है। कुछ लोग घर की मरम्मत करा सकते हैं। किसी परीक्षा को हल्के में लेना आपके हित में नहीं होगा।

निधि तिवारी बनीं पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी, क्या है बनारस से कनेक्शन?

वाराणसी वाराणसी की रहने वाली IFS अधिकारी निधि तिवारी को पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग ने इस नियुक्ति की सूचना जारी की है। निधि तिवारी 2014 बैच की विदेश सेवा की अधिकारी हैं। वह इससे पहले भी पीएमओ में ही डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर तैनात थीं। 29 मार्च को ही उन्हें पीएम मोदी की प्राइवेट सेक्रेटरी के तौर पर नियु्क्त करने का आदेश दे दिया गया था। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्त किमेटी ने आईएफएस अधिकारी निधि तिवारी जो कि प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी के तौर पर कार्यरत हैं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी सचिव के तौर पर नियुक्त करने को मंजूरी दी है। निधि तिवारी को 2022 में पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया था। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के लिए काम कर रही थीं। निजी सचिव के तौर पर निधि तिवारी का काम बेहद अहम होने वाला है। वह पीएम मोदी के कार्यक्रमों का समन्वयन, बैठकों का आयोजन और सरकारी विभागों के साथ संपर्क से संबंधित कामकाज देखेंगी। आदेश के मुताबिक निधि तिवारी का वेतन पे मैट्रिक्स स्तर 12 के मुताबिक निर्धारित होगा। पीएमओ में पहले भी कई महिला अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निधि तिवारी को प्रधानमंत्री की निजी सचिव के रूप में पदोन्नत करना का एक संदेश महिला सशक्तीकरण को लेकर भी है। इसके अलावा वह प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आती हैं। निधि तिवारी के सराहनीय काम को देखते हुए उन्हें प्रमोशन दिया गया है। जानिए कौन हैं निधि तिवारी? निधि तिवारी इससे पहले नवंबर 2022 से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर काम कर चुकी हैं। इससे पहले वह विदेश मंत्रालय के निरस्त्रीकरण (Disarmament) और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों (International Security Affairs Division) के प्रभाग में अवर सचिव के पद पर कार्यरत थीं। बता दें कि निधि तिवारी साल 2014 बैच की IFS अधिकारी हैं। उन्होंने अपने अब तक के करियर में विदेश मंत्रालय के कई अहम विभागों में काम किया है। प्रशासनिक क्षमता और कार्यकुशलता को देखते हुए उनकी पदोन्नति प्रधानमंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी के पद पर हुई है। इस पद पर रहते हुए निधि तिवारी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोजमर्रा के प्रशासनिक कामकाज संभालेंगी। पीएम की बैठकें, विदेशी दौरों की तैयारी और नीतिगत निर्णयों के समन्वय (Coordination) में अहम भूमिका निभाएंगी। धर्म नगरी वाराणसी की हैं निधि तिवारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधि तिवारी ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2013 में पास की थी। इसमें उनकी 96वीं रैंक थी। वो मूल रूप से वाराणसी के महमूरगंज की रहने वाली हैं। पीएम मोदी भी वाराणसी से लोकसभा सांसद हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा परीक्षा पास करने से पहले वह वाराणसी में ही असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) थी। इस दौरान वो तैयारी करती रहीं और फिर नई जॉब हासिल की।

विक्रम व्यापार मेले में बिके 2000 करोड़ से अधिक के व्हीकल्स, टैक्स में बंपर छूट से नया कीर्तिमान रचा…

 उज्जैन  धार्मिक, पर्यटन नगरी उज्जैन में लगातार दूसरे वर्ष लगे विक्रम व्यापार मेले ने नया कीर्तिमान रच डाला है। मेले में 32 दिनों में 27572 वाहन बेच दिए गए हैं, जिससे परिवहन विभाग को रोड टैक्स के रूप में 135 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है, जबकि ग्राहकों को इतने ही रुपयों की छूट मिली है। गुड़ी पड़वा पर ग्राहकी चमकते देख मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेला अवधि 30 मार्च से बढ़ाकर 9 अप्रैल तक के लिए करवा दी है। उल्लेखनीय है कि शासकीय उज्जैन इंजीनियरिंग कालेज परिसर में लगे विक्रम व्यापार मेले की शुरुआत महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को हुई थी। मेले में दोपहिया, चार पहिया वाहन बेचने के लिए 150 से अधिक शोरूम खोले गए। लोगों के कार, बाइक खरीदने को सपने को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने रोड टैक्स में पिछले वर्ष की तरह 50 प्रतिशत छूट देने व्यवस्था बनाई। शुरुआत फीकी थी। उसके बाद में इसका रंग चढ़ता चला गया। मेले से जुड़े कुछ हैरान कर देने वाले तथ्य     29 मार्च तक 32 दिनों में मेले में से 27572 वाहन (22022 कार और 5550 स्कूटर/ बाइक) बिक गए।     40 दिवसीय पिछले वर्ष लगे विक्रम व्यापार मेले में बिके 23705 वाहन से यह आंकड़ा काफी ज्यादा है।     135 करोड़ रुपये की आय अब तक सरकार को हुई।     100 करोड़ रुपये की आय पिछले वर्ष हुई थी। गुड़ी पड़वा पर 1400 से अधिक वाहन बिके आटो डीलर एसोसिएशन के अनुसार दिनभर का आंकड़ा     रविवार, गुड़ी पड़वा के शुभ मुहूर्त वाले दिन मेले में वाहन खरीदी के लिए जबर्दस्त रुझान देखने को मिला।     1200 से अधिक कारें और 200 से अधिक बाइक बिकीं। छुट्टी के दिन भी पंजीयन की प्रक्रिया परिवहन विभाग ने की।     ग्वालियर मेले का रिकार्ड तोड़ा उज्जैन के विक्रम व्यापार मेले ने इस वर्ष भी ग्वालियर मेले का रिकार्ड तोड़ दिया है।     इस वर्ष ग्वालियर में 15 जनवरी से 25 फरवरी तक लगे 40 दिवसीय व्यापार मेले में 29650 वाहन बिके थे और सरकार को 106 करोड़ 97 लाख रुपये का राजस्व मिला था।     तुलनात्मक रूप से देखें तो इस वर्ष उज्जैन के विक्रम व्यापार मेले में 32 दिन में 27572 वाहन बिक चुके हैं और सरकार को उज्जैन से 135 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो चुका है।     अभी मेला 10 दिन और लगना है और ये दिन चैत्र नवरात्रि के हैं, जो वाहन खरीदारी के लिए शुभ माने गए हैं। यह भी जानिए मेला लगाने के लिए जमीन आवंटित करने से नगर निगम को चार करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है। मेले में कुछ दुकानें हस्तशिल्प एवं इलेक्ट्रिक उत्पादों की भी लगी हैं। समय-समय पर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते रहे हैं।

एटीपी खिताब जीतने वाले सबसे युवा टेनिस खिलाड़ी बने जैकब, फाइनल में जोकोविच को किया पराजित

मियामी चेक रिपब्लिक के टेनिस खिलाड़ी जैकब मेनसिक ने सोमवार को मियामी ओपन टाइटल जीत लिया है। जैकब यह टाइटल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। ये 19 साल के जैकब की पहली एटीपी ट्रॉफी भी है। उन्होंने फाइनल में पहली सीड सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 7-6 (4), 7-6 (4) से हराया। उन्हें 9.4 करोड़ की इनाम राशि मिली। इससे पहले मेनसिक को पिछले साल अक्टूबर में शंघाई मास्टर्स में तीन सेटों से जोकोविच से हार मिली थी। मेनसिक ने टाइटल जीतने के बाद कहा, “जोकोविच के खिलाफ मैं यह मैच बहुत नर्वस होकर खेला था।” सूजी हुई आंख के साथ खेलते हुए 37 वर्षीय जोकोविच ने मुकाबले में शानदार दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिचय दिया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. उन्होंने एटीपी रैंकिंग में 54वें स्थान पर काबिज इस युवा खिलाड़ी के खिलाफ कड़ी टक्कर दी और दोनों सेटों को टाई-ब्रेकर में खींच लिया. हालांकि, मेनसिक ने तनावपूर्ण खेल में अपना संयम बनाए रखा और सर्बियाई महान खिलाड़ी पर जीत हासिल करने के लिए बाधाओं को पार किया. उल्लेखनीय रूप से, मेनसिक ने मैच में 14 ऐस बनाए. अपनी शानदार जीत के बाद, मेनसिक ने कहा कि उनके मन में अपने आदर्श जोकोविच के लिए सम्मान के अलावा कुछ नहीं है और उन्होंने टेनिस खेलने के लिए उन्हें प्रेरित करने के लिए उनका धन्यवाद किया. मेनसिक ने कोर्ट पर दिए अपने साक्षात्कार में कहा, ‘नोवाक, हर कोई जानता है कि मैं यहां हूं, इसकी एक वजह तुम हो. मैंने तुम्हें बड़ा होते देखा है. मैंने तुम्हारी वजह से टेनिस खेलना शुरू किया. किसी टेनिस खिलाड़ी के लिए किसी टूर्नामेंट के फाइनल में तुम्हें हराने से ज़्यादा मुश्किल काम कोई नहीं हो सकता. इस खेल में तुमने जो कुछ भी किया है और सभी के लिए तुम्हारा बहुत-बहुत शुक्रिया. तुम एक अविश्वसनीय व्यक्ति हो. अब तक के सबसे महान व्यक्ति’.

वानखेड़े में आज सजेगी IPL की महफिल,मुंबई वर्सेस कोलकाता, सूर्यकुमार इतिहास रचने के करीब, 5 महारिकॉर्ड बनाकर मचाएंगे तहलका

मुंबई  आईपीएल का कारवां आज मुंबई पहुंचने वाला है, जहां वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। मुंबई इंडियंस पहली जीत की तलाश में है, जबकि कोलकाता की टीम चाहेगी कि लगातार दूसरा मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में जगह बनाई जाए। यह इस आईपीएल सीजन का 12वां लीग मैच है। इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि मुंबई सीजन का पहला होम गेम खेलने वाली है। हालांकि, टीम पर दबाव होगा। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है। इससे पहले जान लीजिए कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट आप कहां और कैसे देख सकते हैं। केकेआर ने अबतक आईपीएल के इस सीजन में 2 में से एक मैच जीतने में सफल रही है, यानी इस मैच को जीतकर दोनों टीमें अपनी स्थिती आईपीएल के प्वाइंट्स टेबल में बेहतर करना चाहेगी. इस मैच में सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने के करीब हैं. मुंबई के बल्लेबाज सुर्या टी-20 में धमाकेदार रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं. 8000 टी-20 रन पूरा करने के करीब टी-20 में सूर्या 8000 रन बनाने के करीब हैं 20 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव टी-20 में 8000 रन पूरा कर लेंगे. ऐसा करते ही सूर्या विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन और सुरेश रैना के बाद इस ऐतिहासिक आंकड़े को छूने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्या ने अबतक वर्तमान में 287 पारियों में 34.10 की औसत से 7,980 रन बना चुके हैं. टी-20 में 800 चौका पूरा करने के करीब आजके मैच में यदि सूर्या 7 चौके लगाने में सफल रहते हैं तो उनके नाम टी-20 में 800 चौके दर्ज हो जाएंगे. अबतक सूर्या ने टी-20 में 287 पारियां खेल चुके हैं. ऐसा करने पर सूर्या विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे. टी20 में 350 छक्का टी-20 में सूर्या 350 छक्के पूरा करने के करीब हैं. तीन छक्का और लगाते ही सूर्या टी-20 में 350 छक्के लगाने का कमाल कर लेंगे. ऐसा करते ही सूर्या टी20 में 350 या उससे ज्यादा छक्का लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.  अब तक केवल दो क्रिकेटरों, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने सूर्यकुमार से अधिक छक्के टी20 क्रिकेट में लगाएं हैं. भारत में 250 छक्के लगाने के रिकॉर्ड के करीब सूर्यकुमार यादव  छक्के लगाने के एक बड़े रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं, भारत में टी20 मैचों में 250 छक्के पूरे करने के लिए बस दो और छक्कों की जरूरत है.  कुल मिलाकर, उन्होंने अब तक अपने टी20 करियर में 347 छक्के लगाए हैं. आईपीएल में 400 चौके पूरा करने से 12 चौके दूर सूर्यकुमार यादव ने अपने 152 मैचों के आईपीएल करियर में 388 चौके लगाए हैं. अगर वह 12 और चौके लगाने में सफल हो जाते हैं, तो वह आईपीएल इतिहास में 400 चौके पूरे करने वाले 14वें क्रिकेटर बन जाएंगे. भारतीय खिलाड़ियों में वह शिखर धवन, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, अजिंक्य रहाणे, रॉबिन उथप्पा, दिनेश कार्तिक और केएल राहुल के बाद ऐसा करने वाले 10वें क्रिकेटर होंगे. एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 का 12वां मैच कहां खेला जाएगा? MI vs KKR IPL 2025 का 12वां मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2025 का 12वां मैच कितने बजे शुरू होगा? Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। इस मैच में टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम को 7 बजे होगा। एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 मैच टीवी पर लाइव कैसे देख सकते हैं? MI vs KKR IPL 2025 मैच टीवी पर भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, जहां आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी कमेंट्री सुनने को मिलेगी। एमआई वर्सेस केकेआर आईपीएल 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें? Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders IPL 2025 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको जियोहॉटस्टार पर लॉग इन करना होगा। जियोहॉटस्टार पर आप हिंदी और अंग्रेजी समेत करीब एक दर्जन भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुन सकते हैं। हालांकि, फैंस के लिए इस बार बुरी खबर ये है कि पिछले दो सीजन की तरह इस बार आप आईपीएल मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में नहीं देख सकते। मैच को लाइव देखने के लिए आपको हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। अगर आप मुंबई इंडियंस वर्सेस कोलकाता नाइट राइडर्स मैच से जुड़ी दिलचस्प स्टोरी पढ़ना चाहते हैं तो आप लाइव हिन्दुस्तान के आईपीएल पेज पर विजिट कर सकते हैं, जहां आपको टूर्नामेंट से जुड़ी तमाम और चीजें भी पता चलेंगी।

सबालेंका ने पहली बार जीता मियामी ओपन खिताब

मियामी   एरिना सबालेंका ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जेसिका पेगुला को सीधे सेट में हराकर खिताब जीता। बेलारूस की शीर्ष वरीय सबालेंका ने अमेरिका की चौथी वरीय पेगुला को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार मियामी ओपन का खिताब जीता, जो उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। सबालेंका ने 24 विनर्स लगाए और 11 लाख डालर की इनामी राशि अपने नाम की। मियामी ओपन के फाइनल में जेसिका पेगुला को हराकर जीती ट्रॉफी सबालेंका ने मैच प्वाइंट पर बैकहैंड पोसिंग शॉट मारा, जिसके बाद बेलारूसी खिलाड़ी ने दोनों हाथ हवा में उठाए, आसमान की तरफ देखा। जीत के बाद सबालेंका ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वर्षा रुक गई। ऐसा लग रहा था जैसे मियामी रो रहा था कि मैंने यह टूर्नामेंट जीत लिया है। मैं यह खूबसूरत ट्राफी को पाकर बेहद खुश हूं। मुझे मियामी में खेलकर घर जैसा महसूस होता है। तीन बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सबालेंका ने यूएस ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को सीधे सेट में 7-5, 7-5 से हराया था। सबालेंका इस साल छह टूर्नामेंट में से चार के फाइनल में पहुंची थीं, जिनमें से उन्होंने मियामी से पहले ब्रिसबेन में खिताब जीता था। यह उनके करियर का 19वां टूर खिताब है। तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सबालेंका ने इससे पहले यूएस ओपन 2024 के फाइनल में भी पेगुला को लगातार सेट में 7-5, 7-5 से पराजित किया था। इस बार भी उन्होंने पेगुला का सपना चकनाचूर कर दिया। शानदार उपलब्धि : इसके साथ ही सबालेंका ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल कर ली है। वह डब्ल्यूटीए इतिहास की तीसरी शीर्ष खिलाड़ी हैं जो एक ही साल ऑस्ट्रेलियन ओपन, इंडियन वेल्स और मियामी ओपन के फाइनल में पहुंची हैं। उन्होंने अपने शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ पिछले 14 में से 12 मुकाबले जीते हैं। साथ ही यह सबालेंका का इस साल का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने जनवरी में ब्रिस्बेन ओपन का खिताब भी जीता था। सबालेंका ने अपने 19 में से 17 खिताब हार्डकोर्ट पर जीते हैं। महिला एकल से पहले मार्सेलो अरेवालो और मेट पाविच की शीर्ष वरीय जोड़ी ने जूलियम कैश और लॉयड ग्लासपूल की छठी वरीय जोड़ी को 7-6, 6-3 से हराकर पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की शराब पर चलाया रोड रोलर

छतरपुर  आबकारी विभाग द्वारा शहर के महोबा रोड पर स्थित विभागीय वेयर हाउस के बाहर एक्सपायर हो चुकी 1.81 करोड़ कीमत की बियर और शराब का विनष्टीकरण कराया गया। शराब की बोतलों को मैदान में बिछाने के बाद उसके ऊपर रोड रोलर चलाया गया। जिला आबकारी अधिकारी बी.आर. वैद्य ने बताया कि शासन के नियमानुसार समय-समय पर विभाग द्वारा एक्सपायर शराब का विनष्टीकरण कराया जाता है। आज लगभग 4800 पेटी शराब को नष्ट कराया गया है, जिसमें बियर सहित अन्य ब्रांड की शराब शामिल है। उन्होंने बताया कि नष्ट कराई गई बियर पिछले 6 माह से रखी हुई थी जिसका विक्रय नहीं हो सका। चूंकि बियर को 6 माह की अवधि के बाद सेवन के योग्य नहीं माना जाता, इसलिए इसे नष्ट करने का प्रावधान है। इसके अलावा अन्य ब्रांड की शराब भी एक्सपायर हो चुकी थी। विभाग ने संबंधित कपंनियों से संपर्क किया था। कुछ कंपनियों ने शराब की बोतलें वापिस मांगी थी जिनके लिए शराब की बोतलों को खाली कराया गया है, शेष शराब की बोतलों को मैदान में बिछाकर रोड रोलर से नष्ट करा दिया गया है। कार्रवाई के दौरान कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम अखिल राठौर सहित अन्य प्रशासनकि अधिकारी और विभागीय अमला मौजूद रहा।  

BJP 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान संचालित करेगी

भोपाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान संचालित करेगी। इस दौरान कार्यकर्ता विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों में भाग लेंगे। 2 अप्रैल को भोपाल में प्रदेश स्तरीय बैठक होगी, जिसमें अभियान, भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल और डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। 6 अप्रैल को कार्यकर्ता अपने घर और कार्यालयों में पार्टी का झंडा लगाएंगे। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सामाजिक और संगठनात्मक कार्यक्रम होंगे। यह अभियान भाजपा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने में सहायक होगा। पार्टी स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल तक लगातार पार्टी के तमाम कार्यक्रम चलेंगे। इस बीच गांव चलो-बस्ती चलो अभियान में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को 5 तरह की गतिविधियां संचालित करने का लक्ष्य दिया जाएगा। इनमें गांव या बस्ती के प्रमुख मंदिर और स्कूल में जाकर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। अगल-अलग सरकारी योजना के 10 हितग्राहियों के घर जाकर संपर्क करेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, स्वास्थ्य केंद्र या पंचायत का दौरा करेंगे। जल संरचनाओं की सामूहिक सफाई करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडे के साथ यात्राएं निकालेंगे। बूथ समितियों की बैठक, अलग-अलग समुदायों के नेताओं और मीसाबंदी नेताओं के घर जाना, शाम को ग्रामीणों की चौपाल लगाना जैसे काम किए जांएंगे। 2 अप्रैल को होगी बैठक भाजपा ने 2 अप्रैल को राजधानी में संगठन के कामकाज को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही सभी जिलाध्यक्षों और पूर्व जिलाध्यक्षों को भी भोपाल बुलाया गया है। इस बैठक में पार्टी की स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती पर पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके साथ ही गांव चलें-बस्ती चलें अभियान को लेकर भी चर्चा होगी। ।

इंदौर से रायपुर होकर विशाखापटनम तक उड़ान जाएगी, यात्रियों को एक नया विकल्प मिलेगा

 इंदौर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 30 मार्च से समर सीजन लागू हो गया। इसके साथ ही रायपुर, जबलपुर और पुणे की उड़ानों का संचालन भी शुरू हो गया। तीनों शहरों के लिए इंदौर से यह दूसरी उड़ान होगी। इसकी सुविधा मिलने से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा। 31 मार्च से इंदौर-रायपुर उड़ान की सुविधा विशाखापटनम तक मिलेगी। यह विमान यात्रियों को रायपुर छोड़ने के बाद विशाखापटनम तक जाएगा। एक दर्जन उड़ानों का समय बदला समर सीजन की शुरुआत के साथ ही इंदौर एयरपोर्ट पर करीब एक दर्जन उड़ानों का समय बदल गया। रनवे सुधार का समय एक अप्रैल से छह घंटे से बढ़ाकर आठ घंटे किया जा रहा है। ऐसे में रात 10.30 से 12 बजे और सुबह छह से 6.30 बजे तक संचालित होने वाली उड़ानों का समय बदला गया है। नार्थ गोवा के लिए भी सीधी उड़ान मिलेगी एयरपोर्ट से 100 उड़ानें प्रतिदिन संचालित होने लगेंगी। इंदौर से पुणे उड़ान भी शुरू हो गई। यह उड़ान इंदौर से पुणे जाएगी, लेकिन वापसी में इंदौर नहीं आएगी। यह दिल्ली से इंदौर आकर पुणे जाएगी। समर सीजन में 15 अप्रैल से नार्थ गोवा के लिए भी सीधी उड़ान शुरू होगी। इसके साथ ही साउथ और नार्थ गोवा दोनों के लिए कनेक्टिविटी इंदौर से उपलब्ध होगी। रायपुर एयरपोर्ट पर 20 मिनट रुकेगा विमान इंदौर-रायपुर की सीधी उड़ान सोमवार से विशाखापटनम तक जाएगी। यह विमान रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतारने के बाद विशाखापटनम तक जाएगा। विमान रायपुर एयरपोर्ट पर दोनों तरफ से 20 मिनट रुकेगा। इस दौरान यात्री उतरने के अलावा विमान में सवार हो सकेंगे। यह रहेगा समय     इंदौर-रायपुर-विशाखापटनम 6ई 7295 उड़ान सुबह 6.35 बजे इंदौर से रवाना होगी और सुबह 8.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां से 8.50 बजे उड़ान रवाना होकर 10.20 बजे विशाखापटनम पहुंचेगी।     विशाखापटनम-रायपुर-इंदौर 6ई 7296 उड़ान विशाखापटनम से सुबह 11 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां से दोपहर 12.50 बजे रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे इंदौर पहुंचेगी।  

3 माह के बंद हुआ मालवा मिल से पाटनीपुरा का मार्ग, परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं

 इंदौर मालवा मिल से पाटनीपुरा रोड तीन महीने के लिए बंद हो गया है। यहां 30 मीटर चौड़ा और 21 मीटर लंबा पुल बनाया जाना है। निर्माण एजेंसी ने रविवार से पुराने पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया। इसके चलते दोनों तरफ यातायात रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नागरिकों को मालवा मिल से पाटनीपुरा जाने और पाटनीपुरा से मालवा मिल की तरफ आने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ा। नया पुल बनाया जाएगा मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच का पुल करीब 100 वर्ष पुराना होकर अत्यंत जीर्ण-शीर्ण हालत में था। नए पुल के निर्माण पर करीब छह करोड़ रुपये लागत आएगी। इस पुल के तैयार होने के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। पुल के संकरा होने की वजह से बार-बार लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। पुराना पुल 40 फीट चौड़ा था जबकि नया पुल 100 फीट चौड़ा होगा। 3 प्रमुख वैकल्पिक मार्ग { मालवा मिल से जंजीरवाला होते लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल से अटल द्वार तक। { मालवा मिल से विश्रांति चौराहा होते सुभाष नगर से परदेशीपुरा तक। { मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहा होते हुए इंडस्ट्री हाउस। 3 दुकानें पूरी तरह टूटेंगी मुआवजे को लेकर यहां विवाद की स्थिति बन रही है। दरअसल, पुल से सटी तीन दुकानें हैं। रविवार सुबह निगम के अफसर साइट पर पहुंचे तो इन तीनों व्यापारियों को बताया गया कि पूरी दुकान तोड़ी जाएगी। इस पर वे बोले कि दो बार जमीन को लेकर कोर्ट केस जीत चुके हैं। रजिस्ट्री भी है। संपत्ति कर दे रहे हैं। निगम ने नक्शा भी पास किया है। वैध दुकानों को कैसे तोड़ सकते हैं। चौराहों पर सूचना नहीं, वाहन चालक पुल तक पहुंच रहे वाहन चालक परेशान हुए। पुल तोड़ना शुरू किया। यहां पर पुलिया का काम चल रहा, इसलिए यह हिस्सा बंद है यह मार्ग खुला है वैकल्पिक मार्ग परदेशीपुरा चौराहा अटल द्वार पाटनीपुरा चौराहा सुभाष नगर चौराहा इंडस्ट्री हाउस एलआईजी चौराहा विजय नगर चौराहा जंजीरावाला चौराहा मालवा मिल चौराहा सूचना नहीं होने से परेशान हुए लोग पाटनीपुरा से मालवा मिल के बीच स्थित पुलिया को तोड़कर नया बनाने का काम रविवार से शुरू हुआ। पुलिया तोड़ने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना के अभाव में कई वाहन चालक पुलिया तक पहुंच गए और उन्हें वहां से वापस लौटना पड़ा, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में यातायात पुलिस ने मालवा मिल और पाटनपुरा से वाहनों को डायवर्ट किया। मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच की पुलिया को तोड़ने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों तरफ से पुलिया तक आने के बाद वाहनों को पलटाकर अन्य रास्तों से लोगों को गुजरना पड़ा।इससे वाहनों की कतारे भी लग गई। यातायात व्यवस्था बिगड़ने के बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। यातायात पुलिस ने बेरिकेटिंग कर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा। मालवा मिल से आने वाले वाहन चालकों को जंजीरवाला चौराहा होते हुए अटल द्वार और परदेशीपुरा होते हुए पाटनीपुरा की ओर भेजा गया। यही स्थिति पाटनीपुरा की तरफ से रही। पुलिया तोड़ने की पूर्व सूचना न मिलने के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को असुविधा हुई।

टैक्स का भुगतान ऑनलाइन करने पर सरकार देगी 100% छूट, जानें पूरी जानकारी

भोपाल  एमपी में भोपाल नगर निगम ने करदाताओं से अपील की है कि वे वित्तीय वर्ष 2024-25 का सपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य करों का भुगतान 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से करें। 31 मार्च तक भुगतान नहीं किया तो 1 अप्रेल से करदाताओं को दोगुना राशि चुकानी पड़ेगी। सरकार ने 31 मार्च तक संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य उपभोक्ता प्रभार की ऑनलाइन राशि जमा करने पर 100 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी है। जुर्माने से बचने के लिए करें भुगतान सरकार ने 31 मार्च तक संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य उपभोक्ता प्रभारों के ऑनलाइन भुगतान पर 100 प्रतिशत की विशेष छूट देने का ऐलान किया है। यह योजना उन सभी करदाताओं के लिए एक बड़ा लाभ लेकर आई है, जो ऑनलाइन माध्यम से कर का भुगतान करना चाहते हैं। भोपाल नगर निगम ने इसे लेकर करदाताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च तक इन करों का भुगतान अनिवार्य रूप से कर दें, ताकि किसी भी प्रकार के जुर्माने से बचा जा सके। 100 प्रतिशत छूट की योजना सरकार ने इस योजना के तहत उन नागरिकों को 100 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है। 31 मार्च तक संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य उपभोक्ता प्रभारों का ऑनलाइन भुगतान करेंगे। अगर कोई करदाता 31 मार्च तक अपनी देय राशि का भुगतान नहीं करता है, तो 1 अप्रैल से उसे दोगुनी राशि चुकानी पड़ेगी। यह विशेष छूट नागरिकों को राहत देने के लिए है, ताकि वे समय पर अपना कर चुकता कर सकें और किसी प्रकार की अतिरिक्त राशि से बच सकें। ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन कर भुगतान के लिए नगर निगम ने एक आसान प्रक्रिया तैयार की है। करदाता नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट www.bhopalmunicipal.com पर जाकर सीधे संपत्तिकर भुगतान सेक्शन में जा सकते हैं। यहां पर अपनी प्रॉपर्टी आईडी दर्ज करने के बाद वे अपनी देय राशि की जांच कर सकते हैं। भुगतान के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग जैसे कई विकल्प उपलब्ध हैं। भुगतान पूरा होने के बाद करदाता को एक रसीद मिलेगी, जिसे उन्हें डाउनलोड करके सुरक्षित रखना होगा। ऑफलाइन भुगतान की सुविधा जो लोग ऑफलाइन तरीके से कर जमा करना चाहते हैं, उनके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। भोपाल नगर निगम के सभी जोन और वार्ड कार्यालय 31 मार्च तक खुले रहेंगे। करदाता सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्यालयों में जाकर संपत्तिकर, जल प्रभार और अन्य करों का भुगतान कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए है जो ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पाते हैं या ऑफलाइन भुगतान की सुविधा लेना चाहते हैं। भोपाल नगर निगम की अपील भोपाल नगर निगम ने करदाताओं से यह अपील की है कि वे समय पर अपना कर जमा कर दें, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार का जुर्माना न चुकाना पड़े। निगम ने चेतावनी दी है कि 31 मार्च के बाद सभी करों में दोगुना शुल्क लिया जाएगा। इसीलिए नगर निगम ने करदाताओं से 31 मार्च तक भुगतान करने की अपील की है, ताकि कोई भी नागरिक अतिरिक्त शुल्क से बच सके।

सनातनियों ने ईद की नमाज के बाद मुस्लिमों पर की पुष्पवर्षा

जयपुर देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। देश के दूसरे हिस्सों की तरह राजस्थान में भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई। राजस्थान के जयपुर में तो बेहद खास नजारा दिखा जहां भगवाधारी हिंदू नमाजियों पर फूल बरसाते नजर आए। यह इसलिए भी खास है क्योंकि ‘सड़क पर नमाज’ को लेकर बहस तेज है और तनाव की आशंका थी। जयपुर में दिल्ली रोड पर स्थित ईदगाह में सोमवार सुबह हजारों की संख्या में मुस्लिम उमड़े। उन्होंने यहां कतारबद्ध होकर दुआ मांगी और नमाज पढ़ी। इस दौरान कुछ भगवाधारी नमाज पढ़ रहे लोगों पर फूल बरसाते दिखे। हिंदू मुस्लिम एकता कमिटी की तरफ से इसका आयोजन किया गया था। भगवा कुर्ता और कंधे पर भगवा गमझा लिए लोग गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां नमाजियों पर बरसाते रहे। नमाजियों पर फूल बरसाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे भारत में सांप्रदायिक एकता की मिसाल बता रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘राजस्थान के जयपुर में ईद-उल-फितर के मौके पर नमाज अदा करने वाले मुस्लिम बंधुओं का हिंदू बंधु पुष्प वर्षा करके स्वागत कर रहे हैं… आज के दौर में ये पल बेहद सुकून भरे हैं! आज का यह सबसे सुंदर वीडियो है।’ इससे पहले ईद के चांद के दीदार के बाद रविवार को रमजान का पवित्र महीना खत्म हो गया। इस बार रमजान का महीना 29 दिन का रहा। हालांकि पिछले साल यह महीना 30 दिन का था। इससे पहले 2022 और 2021 में भी यह पवित्र महीना 30-30 दिन का था। इस्लामी कलेंडर के मुताबिक, एक महीने में 29 या 30 दिन होते हैं जो चांद दिखने पर निर्भर करता है। रमजान के महीने में रोजेदार सुबह सूरज निकलने से पहले से लेकर सूरज डूबने तक कुछ नहीं खाते पीते हैं। यह महीना ईद का चांद नजर आने के साथ खत्म होता है।

Bhopal में काली पट्टी बांधकर Namaz अदा करने पहुंचे नमाजी, वक्फ बोर्ड की जायदाद के लिए दुआ भी

भोपाल देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार आज सोमवार को मनाया जा रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या लोग नमाज पढ़ने ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे। भोपाल की ताज उल मसाजिद, जामा मस्जिद और मोती मस्जिद सहित दूसरी मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा कर देश और मध्य प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। भोपाल में ईदगाह पर होने वाली मुख्य नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की गई। हर साल की तरह इस बार भी नमाज की सूचना तोप से गोले दागकर दी गई। नमाज ए खास से पहले शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने तकरीर में नौजवानों से कहा कि कैरेक्टर और क्वालिटी पैदा करो। नशे से दूरी रखो, हलाल कमाई पर ध्यान दो। हलाल और हराम में फर्क करना सीखो। शहर काजी ने कहा कि अपने रोजमर्रा के खर्चों को कम करो लेकिन बच्चों की अच्छी तालीम पर खास ध्यान दो। इससे पहले रविवार शाम रूअत-ए-हिलाल कमेटी ने चांद नजर आने की पुष्टि कर दी थी। शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी की अगुवाई में मोती मस्जिद में चांद का दीदार किया गया। प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से भी इसकी तस्दीक हुई। भोपाल के ईदगाह और अन्य मस्जिदों में नमाज पढ़ने पहुंचे मुस्लिम धर्मावलंबी बांह पर काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने पहुंचे। वे वक्फ अमेंडमेंट बिल का विरोध कर रहे थे। बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने मुस्लिम समुदाय से काली पट्‌टी बांधकर शांतिपूर्ण और मौन विरोध प्रदर्शन की अपील की थी। बोर्ड ने कहा था कि अगर ये बिल पारित हो गया तो मस्जिद, दरगाह, मदरसे, कब्रिस्तान और कई अन्य संस्थान उनके हाथ से चले जाएंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘देश के समस्त मुस्लिम भाइयों एवं बहनों को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद। इस अवसर पर, मैं देश में अमन, शांति, और आपसी भाईचारे की कामना करता हूं। ईद का यह त्योहार हमें प्रेम, सद्भाव, और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।’ भोपाल में ईदगाह पर होने वाली मुख्य नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की गई। हर साल की तरह इस बार भी नमाज की सूचना तोप से गोले दागकर दी गई। नमाज-ए-खास से पहले शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने तकरीर में नौजवानों से कहा- कैरेक्टर और क्वालिटी पैदा करो। नशे से दूरी रखो, हलाल कमाई पर ध्यान दो। हलाल और हराम में फर्क करना सीखो। शहर काजी ने कहा- अपने रोजमर्रा के खर्चों को कम करो लेकिन बच्चों की अच्छी तालीम पर खास ध्यान दो। भोपाल में फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर भोपाल में ईदगाह के बाहर कुछ युवा फिलिस्तीन के समर्थन में बैनर लेकर खड़े नजर आए। यहां नमाज के बाद फिलिस्तीन के लोगों के लिए दुआ भी पढ़ी गई। मोती मस्जिद में भी दुआ के दौरान मुफ्ती अब्दुल कलाम साहब ने यमन और फिलिस्तीन में मासूमों के कत्ल-ए-आम के खिलाफ दुआ कराई। यहां वक्फ बोर्ड की जायदाद की हिफाजत के लिए भी दुआ पढ़ी गई। रविवार को नजर आया था चांद रविवार शाम को रूअत-ए-हिलाल कमेटी ने चांद दिखने की पुष्टि कर दी थी। इसके बाद, मोती मस्जिद में शहर काजी की अगुवाई में चांद का दीदार किया गया और ईद-उल-फितर मनाने की घोषणा हुई। जिसके बाद आज 31 मार्च को ईद मनाई जा रही है। ईद से पहले बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिली। कपड़े, सेवइयां, मेवे और मिठाइयों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। मस्जिदों और घरों में खास पकवान तैयार किए गए। प्रदेशभर में ईद के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन से निगरानी भी की गई ताकि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जा सके।

रॉकेट की रफ्तार से भागेगी भारत की इकोनॉमी, बस करना होगा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में निवेश : रिपोर्ट

नई दिल्ली भारतीय अर्थव्यवस्था अगले वित्त वर्ष (2025-26) में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी. ईवाई इकनॉमी वॉच ने यह अनुमान लगाया है. ईवाई का मानना है कि एक अच्छी तरह से संतुलित राजकोषीय रणनीति जो राजकोषीय विवेक को बनाए रखते हुए मानव पूंजी विकास का समर्थन करती है, दीर्घकालिक वृद्धि की संभावनाओं को बढ़ाएगी. ईवाई इकनॉमी वॉच के मार्च संस्करण में वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है. अगले वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. इसमें कहा गया है कि इसके लिए राजकोषीय नीति को देश की विकसित भारत की यात्रा के मिलाने की जरूरत है. सरकारी खर्च बढ़ाना होगा राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के पिछले महीने जारी संशोधित राष्ट्रीय लेखा खाता आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 से 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर अब क्रमश: 7.6 प्रतिशत, 9.2 प्रतिशत और 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है. चालू वित्त वर्ष 2024-25 के लिए तिमाही वृद्धि दर के संबंध में, तीसरी तिमाही की वृद्धि 6.2 प्रतिशत अनुमानित है. इसका अर्थ है कि एनएसओ द्वारा अनुमानित 6.5 प्रतिशत की वार्षिक जीडीपी वृद्धि प्राप्त करने के लिए चौथी तिमाही में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि की जरूरत होगी. रिपोर्ट कहती है, अंतिम तिमाही में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि के लिए निजी अंतिम उपभोग व्यय में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि की आवश्यकता होगी. हाल के वर्षों में इतनी अधिक वृद्धि देखने को नहीं मिली है. इसका एक विकल्प निवेश व्यय में वृद्धि करना है, जिसमें सरकार की ओर पूंजीगत व्यय वृद्धि एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. इसमें कहा गया है कि संशोधित अनुमानों के अनुसार, सरकार का राजकोषीय घाटा अनुदान की किसी भी अनुपूरक मांग से प्रभावित हो सकता है. इस चीज पर बढ़ाना होगा बजट रिपोर्ट में कहा गया, बढ़ती आबादी और विकसित आर्थिक ढांचे के साथ, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा में अतिरिक्त निवेश दीर्घकालिक वृद्धि को बनाए रखने और मानव पूंजी परिणामों में सुधार करने के लिए आवश्यक हो सकता है. ईवाई इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अगले दो दशक में, भारत को अपने सामान्य सरकारी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यय को धीरे-धीरे बढ़ाने की आवश्यकता होगी, जिससे यह उच्च आय वाले देशों के करीब पहुंच सकता है. नौकरियों पर देना होगा जोर विश्लेषण से पता चलता है कि भारत की युवा आबादी और बढ़ती कार्यबल आवश्यकताओं को देखते हुए, सरकार द्वारा शिक्षा पर खर्च को वित्त वर्ष 2047-48 तक जीडीपी के मौजूदा 4.6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत करने की आवश्यकता हो सकती है. बेहतर स्वास्थ्य सेवा पहुंच और परिणाम सुनिश्चित करने के लिए सरकार के स्वास्थ्य व्यय को इस दौरान 2021 के 1.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 2047-48 तक 3.8 प्रतिशत करने की जरूरत होगी.  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet