LATEST NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार विकास के कार्य सांस्कृतिक समन्वय से कर रही है

उज्जैन सहित प्रदेश के अन्य धार्मिक नगरों में 1 अप्रैल से की जा रही है शराबबंदी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव पथ सही होने पर शपथ होती है सफल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार विकास के कार्य सांस्कृतिक समन्वय से कर रही है मुख्यमंत्री डॉ. यादव जैन समाज के शपथ अनुष्ठान पर्व में शामिल हुए उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विक्रम संवत चैत्र प्रतिपदा नववर्ष पर पावन पुनीत अवंतिका में देश भर से शपथ अनुष्ठान पर्व में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत है। उज्जैन में भगवान महावीर स्वामी ने तपस्या की है। तपस्या का पथ सही होने पर शपथ सफल होती है। मानव जीवन संक्षिप्त समय का है, इसलिए जितना भी समय है, उसे हम परमार्थ के कार्य और सभी जीवों की सेवा में लगाना चाहिए। परमार्थ के कार्य कर मानव महापुरुष हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को उज्जैन में जैन समाज के शपथ अनुष्ठान पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार विकास के कार्य सांस्कृतिक समन्वय से कर रही है। इसी क्रम में उज्जयिनी और प्रदेश के अन्य धार्मिक नगरों में 1 अप्रैल से शराबबंदी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम में आयोजनकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन का नाम संपूर्ण देश-प्रदेश में गौरवान्वित करने पर नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, देवेंद्र काशल, अश्विन कोशलीवाल, सचिन कासलीवाल सहित जैन समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन और डॉ. अंबेडकर नगर-पटना के बीच स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

इंदौर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और ग्रीष्मकालीन यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें अप्रैल से जून 2025 तक विशेष किराए पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इंदौर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल पश्चिम रेलवे द्वारा इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के लिए सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को संचालित की जाएगी। 4 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक चलने वाली यह ट्रेन शाम 17:00 बजे इंदौर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 05:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में, यह ट्रेन 5 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक हजरत निजामुद्दीन से शनिवार और सोमवार को सुबह 08:20 बजे प्रस्थान करेगी और रात 21:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। स्टॉपेज एवं कोच सुविधा ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर और मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच उपलब्ध होंगे। डॉ. अंबेडकर नगर – पटना स्पेशल (साप्ताहिक) डॉ. अंबेडकर नगर से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को शाम 18:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 18:30 बजे पटना पहुंचेगी। यह सेवा 3 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक जारी रहेगी। वापसी में, यह ट्रेन पटना से प्रत्येक शुक्रवार को रात 20:20 बजे चलेगी और अगले दिन रात 23:20 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचगी। स्टॉपेज एवं कोच सुविधा यह ट्रेन इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

पीएम ओली और कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खुल गया, राजशाही समर्थकों ने दिया 3 अप्रैल तक का अल्टीमेटम

नेपाल नेपाल में सिर्फ 16 साल तक संविधान में धर्मनिरपेक्ष शब्द लिखा रहा. इसके बाद फिर से नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग उठी है जैसा 239 साल तक रहा. इस मांग के साथ जबरदस्त हिंसा हुई. पीएम ओली और कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खुल गया. राजशाही समर्थकों ने तीन अप्रैल तक का अल्टीमेटम दे रखा है और सरकार परेशान है. नेपाल में हिंसा ने एक बार फिर ये सवाल देश और दुनिया के सामने रखा है कि क्या इस छोटे से देश में 16 साल से जो राजा पद से हटाया चुका है, जिस राजशाही की जडे़ं उखाड़ दी गई हैं. वहां क्या एक बार फिर से राजशाही लौटेगी, लेकिन केपी शर्मा ओली की कम्युनिस्ट सरकार ने भी पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को लेकर अपने तेवर तीखे कर लिए हैं. पूर्व राजा के खिलाफ एक्शन में ओली सरकार नेपाली सरकार ने एक के बाद एक नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को लेकर कई सख्त फैसले किए. हाल में पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने नेपाल के एक बड़े हिस्से का दौरा करने के बाद फरवरी में जनता से सीधे समर्थन मांगा था, लेकिन अब सरकार भी एक्शन के मूड में हैं. शुक्रवार को हिंसक झड़प के बाद नेपाल की ओली सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व राजा ज्ञानेंद्र की सुरक्षा को पूरी तरीके से बदल दिया है. जितने भी सुरक्षाकर्मी उनकी ड्यूटी पर लगे थे, उन सबको बदल दिया गया है. साथ ही उनकी सुरक्षा को घटा भी दिया है. पहले जहां ज्ञानेंद्र शाह को 25 सुरक्षाकर्मियों द्वारा सिक्योरिटी दी जाती थी, उसे घटाकर अब 16 कर दिया गया है. उधर काठमांडू नगर निगम भी राजा के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा है.   ज्ञानेंद्र शाह पर ठोका 7.93 लाख नेपाली रुपए का जुर्माना राजा ज्ञानेंद्र को कहा गया है कि शुक्रवार को हिंसा के दौरान जो तोड़फोड़ हुई उससे हुए नुकसान की भरपाई करे. काठमांडू नगर निगम में राजा ज्ञानेंद्र शाह पर 7.93 लाख नेपाली रुपए का जुर्माना ठोका गया है और जो भी नुकसान हुआ था उसकी भरपाई करने का आदेश दिया है. शुक्रवार की हिंसा में कई मकान, बिल्डिंग, सरकारी दफ्तर और सरकारी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त और आग के हवाले कर दिया गया था. इस बीच नेपाल के गृहमंत्रालय ने भी राजशाही समर्थकों यानी राजा ज्ञानेंद्र का राज वापस लाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को सख्त चेतावनी दे दी है. तस्वीर और इंटेलिजेंस इनपुट से दोषियों की पहचान हिंसा की गहन जांच जारी है, जो भी हिंसा में शामिल रहा उनके खिलाफ सख्त कानूनी एक्शन होगा. तस्वीर और इंटेलिजेंस इनपुट से दोषियों की पहचान होगी. साफ है कि नेपाल सरकार राजा ज्ञानेंद्र को बख्शने के मूड में नहीं है.

मंदसौर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मसाला फैक्ट्री में लगी आग, आग ने देखते- देखते विकराल रूप किया धारण, मचा हड़कंप

मंदसौर मंदसौर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मसाला फैक्ट्री में रविवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ने देखते- देखते विकराल रूप धारण कर लिया. कई प्रकार के मसाले होने से आग की लपटों में तेज दुर्गंध भी फैली. दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में आई. एसडीएम शिवलाल शाक्य ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग की चपेट में आकर उपकरण और उत्पाद जलकर खाक हो गए. अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में सुबह साढ़े आठ बजे आग लगी थी. फैक्ट्री से निकलता धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था. राहत की बात है कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. शिवलाल शाक्य ने बताया कि आस-पास से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. दो घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो गया. आग से फैक्ट्री मालिक को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त फैक्ट्री में कर्मचारी नहीं थे. मसाला फैकट्री में लगी भीषण आग सुरक्षा कारणों से एहतियातन ‘फायर अलार्म’ बजाकर आसपास की फैक्ट्रियों को सतर्क किया गया. पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि आग से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए जांच जारी है. फैक्ट्री के मालिक मनोहर मूलचंदानी ने बताया कि मिर्च, हल्दी और धनिया जैसे मसालों को प्रसंस्कृत और पीसने का काम होता है. लाखों रुपये के नुकसान की आशंका उन्होंने दावा किया कि 70 लाख रुपये से अधिक मूल्य की मशीनें और करोड़ों रुपये मूल्य के तैयार मसाले नष्ट हो गए. मूलचंदानी ने बताया कि घटना के वक्त परिसर में कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात नहीं थे. फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है.

सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा- मध्यप्रदेश में प्रतिवर्ष मनाया जाएगा विक्रमोत्सव

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा है कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नव संवत्सर मनाने के लिये प्रदेश के ग्रामीण स्तर तक नव वर्ष की जानकारी पहुंचानी होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिपदा, नव संवत्सर, हिन्दू नव वर्ष और गुड़ी पड़वा आज चैत्र नवरात्र से शुरू होता है। आज का दिन सूर्य उपासना का दिन है। आज ही के दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। यह जानकारी नई पीढ़ी को मिले, इसलिए इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विक्रमोत्सव-2025 कोटि सूर्योपासना के जिला स्तरीय आयोजन को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को पूरा करने का आज शुभ दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस कार्यक्रम को भव्य रूप से पूरे प्रदेश में मनाने का जो बीड़ा उठाया है, वो सराहनीय है। उज्जैन में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। श्री देवड़ा ने कहा कि यह नव वर्ष सभी के लिए मंगलमय हो और देश-प्रदेश आगे बढ़े। प्रधानमंत्री का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक हमारा देश विकसित देशों की श्रेणी में अव्वल बने। इसके लिये हम सबको संकल्पित होकर कार्य करना होगा। सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम प्रतिवर्ष विक्रमोत्सव मनाएंगे। उन्होंने कहा कि 31 दिसम्बर के बाद जिस पहली जनवरी को न्यू ईयर मनाया जाता है, उसका कोई इतिहास नहीं है। नव संवत्सर हमारा विजय दिवस है, शक्ति आराधना दिन है। हम सभी को आज अपने-अपने घर पर विजय पताका फहराना है। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि दुनिया जिस कैलेन्डर पर चल रही है, उससे 57 साल पहले हमारा कैलेण्डर आ चुका था। आज से हम सभी 9 दिन माँ की आराधना अलग-अलग तरीके से कर ऊर्जा प्राप्त करेंगे। प्रधानमंत्री नवरात्र पर नौ दिन व्रत के दौरान सिर्फ नींबू पानी पर रहते हैं। प्रधानमंत्री दुनिया के किसी भी कोने में जाते हैं तो वहां मंदिरों का भ्रमण भी करते हैं और भारत की संस्कृति और योग की बात करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर ब्रह्मध्वज वंदना के साथ किया गया। इस दौरान सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रीय नृत्य नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, छात्र और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

रबी विपणन वर्ष 2025-26 में अभी तक उपार्जित गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण सुनिश्चित करें: खाद्य मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में आगामी दिनों असामयिक वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। अत: रबी विपणन वर्ष 2025-26 में अभी तक उपार्जित गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण सुनिश्चित करें। इस तरह के प्रयास करें कि किसी भी उपार्जन केन्द्र पर असामयिक वर्षा से गेहूँ भीगना नहीं चाहिए। 7 लाख मीट्रिक टन से अधिक का गेहूँ उपार्जन मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि अभी तक 7 लाख 98 हजार 461 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें से 6 लाख 96 हजार 625 मीट्रिक टन उपार्जित गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण किया जा चुका है। शेष मात्रा 1 लाख 1 हजार 836 मीट्रिक टन गेहूँ का परिवहन एवं भण्डारण अति शीघ्र करवायें। कलेक्टर्स को निर्देशित किया गया है कि उपार्जन केन्द्रों पर उपलब्ध गेहूँ का परिवहन कर गोदामों में सुरक्षित भण्डारण के लिये जरूरी हो तो अन्य परिवहनकर्ताओं के ट्रकों को इस कार्य में लगाएं। गोदाम स्तरीय उपार्जन केन्द्रों पर खुले में भण्डारित गेहूँ को समितियों के माध्यम से गोदामों में भण्डारण सुनिश्चित करें। उपार्जन केन्द्रों पर गेहूँ की स्टेक लगाकर पक्के प्लेटफार्म पर भण्डारित करायें और उसे तिरपाल से कवर करवायें। नियुक्त नोडल अधिकारी अपने-अपने केन्द्र पर उपस्थित रहकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।  

पुतिन के काफिले में शामिल लिमोजिन कार में धमाके के बाद लगी आग, जेलेंस्की ने की है मौत की भविष्यवाणी

मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के काफिले में शामिल लिमोजिन कार में धमाके के बाद आग लग गई। इसके बाद सवाल उठने लगे कि कहीं पुतिन को निशाने पर नहीं थे? गाड़ी में यह धमाका मॉस्को के एफएसबी हेडक्वार्टर के पास लग्जरी कार ऑरस लिमोजिन में हुआ। गाड़ी में आग लगा देख तुरंत आसपास से लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हाल ही में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन की मौत की भविष्यवाणी भी की थी। यह घटना लुब्यंका में एफएसबी गुप्त सेवा मुख्यालय के पास हुई। इस कार की कीमत 275,000 पाउंड है। लिमोजिन कार में आग लगने का एक वीडियो भी ऑनलाइन वायरल हो रहा है। क्लिप में दिखाया गया है कि आग इंजन को अपनी चपेट में लेती है और फिर वाहन के पूरे इंटीरियर में फैल जाती है। इस गाड़ी का प्रबंधन राष्ट्रपति संपत्ति विभाग द्वारा किया जाता है, जो राष्ट्रपति के परिवहन का ध्यान रखता है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि जब धमाका हुआ तो कार के अंदर कोई था या नहीं। जेलेंस्की ने पुतिन की मौत का किया था दावा उल्लेखनीय है कि पिछले कई सालों से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। कुछ दिन पहले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की जल्द ही मौत हो जाएगी। उनकी मृत्यु रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त कर सकती है। कीव इंडिपेंडेंट के अनुसार, जेलेंस्की ने 26 मार्च को पेरिस में यूरोपीय पत्रकारों के साथ एक इंटरव्यू के दौरान ये टिप्पणियां की थीं। पुतिन के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अटकलों के बीच यह टिप्पणी आई थी। जेलेंस्की के इस बयान और फिर पुतिन के काफिले की गाड़ी में बम धमाके के बाद सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियां इस बात की भी पुष्टि करेंगी कि धमाके का यूक्रेन से चल रहे युद्ध में कोई संबंध तो नहीं है। लिजोजिन कारों का इस्तेमाल करते हैं पुतिन 72 वर्षीय पुतिन इन रूसी निर्मित लिमोजिन कारों का नियमित रूप से इस्तेमाल करते आए हैं और उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन सहित सहयोगियों को भी इन्हें गिफ्ट में दिया है। यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ जब रूसी राष्ट्रपति को खतरा महसूस हो रहा है। हाल ही में मरमंस्क में संघीय सुरक्षा सेवा के अधिकारियों द्वारा औपचारिक गार्डों की तलाशी ली गई। एक रूसी प्रसारक से एक पूर्व अंगरक्षक ने कहा, “यह दर्शाता है कि उन्हें अपनी जान का कितना डर ​​है।” उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन अपने स्वयं के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं करते हैं।

अब सभी की निगाहें ट्रंप की दो अप्रैल की शुल्क घोषणा पर टिकी, तभी तय होगी इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा

मुंबई ग्लोबल ट्रेड पर दो अप्रैल से लागू होने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क (टैरिफ) के प्रभाव, विदेशी बाजारों के रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियां इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगी। ‘ईद-उल-फितर’ के मौके पर सोमवार को शेयर बाजार बंद रहेंगे। अमेरिका ने दो अप्रैल को भारत सहित अपने प्रमुख व्यापारिक भागीदार देशों पर दो अप्रैल से जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है। क्या है एक्सपर्ट्स की राय मेहता इक्विटीज लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा, “अब सभी की निगाहें ट्रंप की दो अप्रैल की शुल्क घोषणा पर टिकी हैं।” इस सप्ताह घोषित किए जाने वाले वृहद आर्थिक आंकड़ों में विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के लिए पीएमआई (क्रय प्रबंधक सूचकांक) आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, “आगामी छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह में घरेलू मोर्चे पर संकेतकों के अभाव में बाजार भागीदारी की निगाह वैश्विक घटनाक्रमों पर रहेगी। दो अप्रैल से लागू होने वाले जवाबी शुल्क का वैश्विक व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसपर सभी की निगाह रहेगी।” जियोजीत इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, “आगे चलकर विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का प्रवाह मुख्य रूप से ट्रंप के जवाबी शुल्क पर निर्भर करेगा। यदि शुल्क का प्रतिकूल प्रभाव बहुत अधिक नहीं रहता है, तो एफआईआई का प्रवाह जारी रह सकता है।” उन्होंने कहा कि एफआईआई की रणनीति बिकवाली से मामूली खरीद की हो गई है। 21 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह दिखाई दिया था और 28 मार्च को समाप्त सप्ताह में भी यह रुख जारी रहा। रुपये और डॉलर पर भी रहेगी निगाह निवेशकों की निगाह रुपये-डॉलर के रुझान और वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों पर भी रहेगी। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह शुल्क को लेकर चीजें अधिक साफ हो सकेंगी। इससे निवेशक वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव का आकलन कर सकेंगे। सप्ताह के दौरान अमेरिका के रोजगार और भारत के पीएमआई आंकड़े आने हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच, निवेशकों का ध्यान कंपनियों के तिमाही नतीजों पर है, जिससे उनके प्रदर्शन को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।’’ पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 509.41 अंक या 0.66 प्रतिशत चढ़ा, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 168.95 अंक या 0.72 प्रतिशत के लाभ में रहा। वित्त वर्ष 2024-25 में बीएसई सेंसेक्स 3,763.57 अंक या 5.10 प्रतिशत चढ़ा है, वहीं निफ्टी में 1,192.45 अंक या 5.34 प्रतिशत का उछाल आया है। इस दौरान बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 25,90,546.73 करोड़ रुपये बढ़कर 4,12,87,646.50 करोड़ रुपये (4,820 अरब अमेरिकी डॉलर) हो गया है।

ओडिशा में बड़ा रेल हादसा, बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतरे, यात्रियों में मचा हड़कंप

ओडिशा ओडिशा के कटक जिले में एक बड़ा रेल हादसा हुआ। बेंगलुरु-असम कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन (12551) पटरी से उतर गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के 11 AC कोच पटरी से उतरकर पलट गए। हादसा चौद्वार इलाके के मंगुली पैसेंजर हॉल्ट के पास हुआ। घटना के तुरंत बाद यात्री ट्रेन से उतरकर पटरियों पर बैठ गए और राहत कार्य का इंतजार करने लगे। हादसे के बाद NDRF, पुलिस और मेडिकल टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। अच्छी खबर यह है कि अब तक किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन में सफर कर रहे लोगों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कैसे हुआ हादसा? ईस्ट कोस्ट रेलवे के CPRO अशोक कुमार मिश्रा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि यह दुर्घटना खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नरगुंडी रेलवे सेक्शन में सुबह करीब 11:54 बजे हुई। ट्रेन बेंगलुरु से गुवाहाटी जा रही थी, जब अचानक पटरी से उतर गई। DRM खुर्दा रोड, GM/ECOR समेत रेलवे के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे की असल वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा। प्रभावित ट्रेनें और हेल्पलाइन नंबर जारी इस हादसे के कारण रेलवे ने कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया है। प्रभावित ट्रेनों में शामिल हैं:     ट्रेन नंबर 12822 (BRAG)      ट्रेन नंबर 12875 (BBS)     ट्रेन नंबर 22606 (RTN) रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:     8455885999     7205149591     9437443469 रेलवे ने क्या कहा? रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राहत कार्य पूरा होने के बाद प्रभावित मार्ग को बहाल कर दिया जाएगा। इस हादसे के कारण यात्रियों को कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन रेलवे हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे भारत में ट्रेन हादसे कोई नई बात नहीं हैं। इससे पहले भी कई बार रेलवे दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें से कई जानलेवा साबित हुई हैं। हालांकि, इस बार प्रशासन की तत्परता के कारण यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्रियों से अपील रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और रेलवे अधिकारियों द्वारा दी जा रही जानकारी पर ध्यान दें। यात्रियों के परिजन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर अपने प्रियजनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

84 शहरों में अधूरे प्रोजेक्ट्स, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट सिटी मिशन को अब आगे बढ़ाया नहीं जाएगा

नई दिल्ली भारत सरकार के शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा चलाए गए स्मार्ट सिटी मिशन का समापन 31 मार्च 2023 को हो रहा है। यह मिशन, जो जून 2015 में शुरू हुआ था, अब 100 शहरों को कवर करने के लिए निर्धारित था, लेकिन 10 सालों में तीन बार डेडलाइन बढ़ाने के बावजूद केवल 16 शहरों में ही मिशन के तहत सभी प्रोजेक्ट्स पूरे हो पाए हैं। बाकी 84 शहरों में कई प्रोजेक्ट अधूरे रह गए हैं। इस मिशन में 14 हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया गया था, लेकिन बड़े हिस्से में काम समय पर पूरा नहीं हो सका। अधूरे प्रोजेक्ट्स की स्थिति: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट सिटी मिशन को अब आगे बढ़ाया नहीं जाएगा और न ही इसे किसी अन्य नाम या स्वरूप में फिर से लागू किया जाएगा। शहरी मामलों के मंत्रालय ने संसद में बताया कि मिशन के तहत काम पूरा करने में कई समस्याएं आईं। पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में काम की गति धीमी रही, मुख्य रूप से एजेंसियों की पहचान में देरी और भूमि अधिग्रहण में समस्याओं के कारण। इसके अलावा कई शहरों में अधिकारियों के तबादले भी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार को प्रभावित कर रहे थे। कौन से राज्य और शहर प्रभावित हुए: स्मार्ट सिटी मिशन में महाराष्ट्र सबसे प्रभावित राज्य रहा, जहां 1898 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट अधूरे रह गए। इसके बाद बिहार में 1138 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 772 करोड़ के प्रोजेक्ट पूरे नहीं हो सके। बंगाल के कोलकाता शहर में 618 करोड़ रुपये के छह प्रोजेक्ट अधूरे रहे। इसके अतिरिक्त धर्मशाला में 200 करोड़, सतना में 259 करोड़, पटना में 383 करोड़, मुजफ्फरपुर में 340 करोड़ और बिहारशरीफ में 306 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट भी अधूरे रहे। अधूरे प्रोजेक्ट्स की संख्या और शहरों की स्थिति: स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पूरे देश में 100 शहरों को चयनित किया गया था, जिनमें 8058 प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित किए गए थे। इनमें से 7491 प्रोजेक्ट्स यानी 93 फीसदी प्रोजेक्ट्स पूरे हुए हैं। हालांकि, 567 प्रोजेक्ट्स 14,357 करोड़ रुपये के अधूरे रह गए हैं। शहरों में जिनकी प्रगति सबसे अच्छी रही, उनमें चंडीगढ़, इंदौर, चेन्नई, अहमदाबाद, राजकोट, बैंगलोर, शिवमोगा, पिंपरी-चिंचवाड़, सोलापुर, भुवनेश्वर और लखनऊ शामिल हैं, जहां 1-1 प्रोजेक्ट बाकी रह गए। वहीं, गुवाहाटी, गांधीनगर, ठाणे, कोहिमा, राउरकेला, तंजापुर, तिरुनेलवेली, तिरुप्पुर, वेल्लोर, कानपुर, मुरादाबाद और प्रयागराज जैसे शहरों में 2-2 प्रोजेक्ट अधूरे रह गए हैं। केंद्र सरकार की भूमिका और वित्तीय स्थिति: केंद्र सरकार ने इस मिशन के लिए कुल 48 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया था, जिसमें से 47,425 करोड़ रुपये जारी किए गए। इन जारी किए गए फंड्स में से 45,506 करोड़ रुपये खर्च किए गए। हालांकि, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए गए प्रोजेक्ट्स में केवल 93 प्रतिशत काम ही समय पर पूरा हो सका है, जबकि बाकी के 7 प्रतिशत प्रोजेक्ट्स अधूरे रह गए। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 100 शहरों के लिए निर्धारित लक्ष्य का 93 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो सका। हालांकि यह मिशन अपनी पूरी क्षमता के अनुसार सफल नहीं रहा, लेकिन जिन शहरों में कार्य पूरी गति से हुआ, वे इस मिशन को भविष्य के लिए एक सीख के रूप में देख सकते हैं। इस मिशन से जुड़े अधूरे प्रोजेक्ट्स को लेकर अब सवाल उठते हैं कि क्या सरकार भविष्य में इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करेगी या यह पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा।  

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का शेड्यूल जारी, रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार रहें फैंस, अक्टूबर-नवंबर में होगी सीरीज

नई दिल्ली क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर बड़ा रोमांच आने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल अक्टूबर-नवंबर में तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाली है क्योंकि दोनों ही टीमें आगामी बड़े टूर्नामेंटों की तैयारी में जुटी हैं। इस बहुप्रतीक्षित दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का कार्यक्रम वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच एडिलेड और सिडनी में होंगे। यह सीरीज वनडे क्रिकेट के प्रशंसकों के लिए खास होगी क्योंकि इसमें विश्व स्तरीय खिलाड़ी एक-दूसरे से भिड़ेंगे। मैच     तारीख     स्थान पहला वनडे     19 अक्टूबर     पर्थ स्टेडियम दूसरा वनडे     23 अक्टूबर     एडिलेड ओवल तीसरा वनडे     25 अक्टूबर     एससीजी पांच मैचों की टी-20 सीरीज का शेड्यूल वनडे सीरीज के बाद 29 अक्टूबर से टी-20 मुकाबले शुरू होंगे। यह सीरीज टी-20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होगी। मैच     तारीख     स्थान पहला टी-20     29 अक्टूबर     मनुका ओवल दूसरा टी-20     31 अक्टूबर     एमसीजी तीसरा टी-20     2 नवंबर     बेलरिव ओवल चौथा टी-20     6 नवंबर     गोल्ड कोस्ट स्टेडियम पांचवां टी-20     8 नवंबर     गाबा फैंस के लिए होगा जबरदस्त रोमांच भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं, क्रिकेट प्रेमियों को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलते हैं। दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है और हर मैच में जबरदस्त उत्साह बना रहता है। इस बार भी फैंस को ऐसे ही रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है। इस सीरीज में दोनों टीमों के बड़े खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज अपनी टीम को मजबूती देंगे।

मुख्यमंत्री ने चेटी चंड पर्व के कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल जयंती और चैत्र प्रतिपदा नववर्ष की दी मंगलकामनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के टावर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशवासियों एवं विशेष रूप से सिंधी समाज के सभी भाई और बहनों को चेटी चंड महापर्व की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चेटी चंड सिंधी समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जिसे भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वे जल देवता के रूप में पूजे जाते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध अभिनेता श्री गोविंदा भी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चेटी चंड का यह पावन पर्व भगवान झूलेलाल की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उज्जैन नगरी भगवान श्रीमहाकाल और श्रीकृष्ण की नगरी है, यह कला की नगरी, उत्कर्ष की नगरी है, आध्यात्म का केंद्र है, सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में विक्रमोत्सव के अवसर पर सभी को चेटी चंड पर्व और चैत्र प्रतिपदा की मंगलकामनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह अवसर हमें प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के मूल्य सिखाता है। भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद देश-प्रदेश पर बना रहे और हमारा प्रदेश विकास, भाईचारे और खुशहाली की नई ऊँचाइयों को छुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम पशुपालक कृषक भाइयों के लिए दूध उत्पादन में वृद्धि करने पर बोनस प्रदान कर रहे है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े स्थानों को तीर्थ के रूप में “श्रीकृष्ण पाथेय न्यास” अंतर्गत विकसित कर रहे है। सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने चैत्र प्रतिपदा नववर्ष और चेटी चंड पर्व की मंगलकामनाएं दी। अभिनेता श्री गोविंदा ने कहा कि भगवान बाबा श्रीमहाकाल और भगवान श्री झूलेलाल सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि देकर सबका कष्ट हरे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को  विकास और अध्यात्म को साथ लेकर कार्य करने के लिए मंगलकामनाएं दी।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में ध्वजा फहराकर ने चेटी चंड पर्व पर आयोजित सामाजिक रैली की शुरुआत की। कार्यक्रम में विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, नगर जनप्रतिनिधि श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री संतोष लालवानी, श्री महेश परियानी, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का किया अभिवादन, बहनें आत्मनिर्भरता के संकल्प को कर रही हैं साकार

भोपाल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार को मन की बात रेडियो कार्यक्रम में प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूल से कूकीज बनाए जाने का उल्लेख करने का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभिवादन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बहनें अपने स्तर पर पहल कर आत्मनिर्भरता की नई मिसालें प्रस्तुत कर रही हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा नवरात्रि के शुभ अवसर पर नारी शक्ति द्वारा किए जा रहे हैं नवाचारों का उल्लेख करने से उन्हें प्रेरणा मिलेगी और बहनें अपने कौशल और परिश्रम से नऐ आयाम स्थापित करने की ओर अग्रसर होंगी। महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने “मन की बात” में नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “आपने महुआ के फूलों के बारे में जरूर सुना होगा, हमारे गांवों और खासकर के जनजातीय समुदाय के लोग इसके महत्व से अच्छी तरह परिचित हैं। देश के कई हिस्सों में महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूल से कूकीज बनाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि राजाखोह गांव की चार बहनों के प्रयास से ये कूकीज बहुत लोकप्रिय हो रही है। इन महिलाओं का जज्बा देखकर एक बड़ी कम्पनी ने इन्हें फेक्ट्री में काम करने की ट्रेनिंग दी। इससे प्रेरित होकर गांव की कई महिलाएं इनके साथ जुड़ गई हैं। इनके बनाए महुआ कूकीज की मांग तेजी से बढ़ रही है।”  

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज शाम होगी भिड़ंत, जानिए पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (आआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को आईपीएल 2025 का 11वां मैच खेला जाएगा। दोनों टीम शाम साढ़े सात बजे से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम टकराएंगी। आरआर और सीएसके का मौजूदा सीजन में यह तीसरा मैच है। आरआर का जीत का खाता नहीं खुला है। उसे सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के हाथों शिकस्त मिली। वहीं, सीएसके को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद अगले मुकाबले में आरसीबी ने मात दी। जानिए, आरआर वर्सेस सीएसके मैच की पिच रिपोर्ट क्या कहती है? क्या आज बल्लेबाज चमकेंगे या गेंदबाज रहेंगे हावी? बरसापारा में अब तक पांच आईपीएल मैच खेले गए हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने दो मैच अपने नाम किए और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को भी दो जीत नसीब हुईं। एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला। बरसापारा में हाईएस्ट स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान ने 2023 में बनाया था। यहां लोएस्ट स्कोर 142/9 है, दिल्ली कैपिटल्स ने बनाया। गुवाहाटी में पहली पारी का औस्त स्कोर 138 है। इस मैदान पर संतुलित मुकाबले देखने को मिले हैं। बरसापारा में बड़े स्कोर खड़े करना आसान नहीं है। यहां बल्लेबाजों की तुलना में अक्सर गेंदबाजों का अधिक दबदबा रहता है। धीमी मानी जाने वाली पिच पर स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल सकता है। राजस्थान ने अपना पिछला मैच भी बरसापारा में खेला था, जिसमें उसे केकेआर ने 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। केकेरआर ने 152 रनों का लक्ष्य 15 गेंद बाकी रहते आसानी से चेज कर लिया था। क्विंटन डिकॉक ने 61 गेंदों में नाबाद 97 रनों की पारी खेली थी, जो इस मैदान पर किसी भी बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। आरआर के पूर्व ओपनर जोस बटलर टॉप स्कोरर हैं, जिनके बल्ले से कुल 98 रन निकले। बटलर अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं। यहां सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा आरआर के शिमरोन हेटमायर ने किया है। हिटमायर ने 7 छक्के मारे है। यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 13 चौके जमाए हैं।

रिपोर्ट: भूविज्ञानी के हवाले से बताया है कि म्यांमार में आए भूकंप से 334 परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा निकली

म्यांमार म्यांमार और थाईलैंड सहित दक्षिण एशिया के कई देशों में शुक्रवार को आए भूकंप ने तबाही मचा दी। 28 मार्च को आए इस शक्तिशाली 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद स्थिति अब तक सामान्य नहीं हो पाई है। म्यांमार में 1600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है और बचाव दल कर्मी लगातार मलबों की तलाशी में जुटे हैं। वहीं पड़ोसी देश थाईलैंड में भी भारी नुकसान हुआ है जहां अधिकारियों के मुताबिक 17 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक म्यांमार में केंद्रित इस भूकंप के एक दर्जन से ज्यादा झटके बाद में महसूस किए गए हैं। जानकारों के मुताबिक भूकंप का झटका 300 परमाणु बम फूटने जितना शक्तिशाली था। शनिवार को भी म्यांमार में कम से कम दो भूकंप आए हैं जिनमें से एक की तीव्रता 5.1 और दूसरे की 4.2 थी। रिपोर्ट ने एक भूविज्ञानी के हवाले से बताया है कि म्यांमार में आए भूकंप से 334 परमाणु बमों के बराबर ऊर्जा निकली। रिपोर्ट में भूविज्ञानी जेस फीनिक्स ने बताया, “इस तरह के भूकंप से निकलने वाली शक्ति लगभग 334 परमाणु बमों के बराबर होती है।” एक अन्य विशेषज्ञ ने बताया कि भूकंप पृथ्वी पर एक बड़े चाकू से वार जैसा था। सड़कों पर रात बिता रहे लोग इस बीच म्यांमार में हर ओर तबाही का मंजर छाया हुआ है। करीब 3400 लोगों के घायल होने की खबर है और लोग अपने लापता परिजनों को खोजने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। वहीं भूकंप के बाद आ रहे झटकों की वजह से बहुत से लोग सड़कों पर रात बिता रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी के मुताबिक नुकसान और भूकंप के झटकों के डर से लोगों को घर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हुई। 10,000 से अधिक मौतों की आशंका ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वर्तमान में मरने वालों की संख्या 1,600 से अधिक है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह आंकड़ा 10,000 से अधिक तक पहुंच सकता है। यूएसजीएस ने यह भी बताया है कि अनुमानित आर्थिक नुकसान म्यांमार की जीडीपी से ज्यादा हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि नुकसान के बाद मांडले अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet