LATEST NEWS

ईद से पहले महाराष्ट्र की मस्जिद में तड़के सुबह विस्फोट के बाद मस्जिद का आंतरिक हिस्सा क्षतिग्रस्त

मुंबई महाराष्ट्र के बीड से ईद उल-फितर से एक दिन पहले बड़ी खबर सामने आई है। यहां रविवार तड़के सुबह एक मस्जिद में धमाके की खबर मिली है। कथित तौर पर यह विस्फोट एक शख्स द्वारा रखी गई जिलेटिन रॉड की वजह से हुआ। पुलिस ने बताया है कि इस हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। घटना जियोराई तहसील के अर्ध मसला गांव की है जहां मस्जिद में तड़के सुबह करीब 2.30 बजे धमाका हुआ। विस्फोट के बाद मस्जिद का आंतरिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। एक अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और किसी भी गलत सूचना के फैलने से बचने के लिए गांव में भारी सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों के मुताबिक एक व्यक्ति मस्जिद के पिछले हिस्से से घुसा और कथित तौर पर वहां कुछ जिलेटिन की रॉड रख दी, जिससे विस्फोट हुआ है। जानकारी के मुताबिक गांव के प्रधान ने सुबह करीब 4 बजे तलवाड़ा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) के साथ फोरेंसिक साइंस टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि बीड पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाह न फैलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की है।

गोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 30 अप्रैल को खुलेंगें, पुलिस-प्रशासन की तैयारियों पूरी जोरों पर

देहरादून उत्तराखंड चारधाम यात्रा के शुरू होने से पहले ही पुलिस-प्रशासन सहित अन्य विभागों की तैयारियों पूरी जोरों पर है। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट खोलने के शुभ मुहूर्त का ऐलान कर दिया गया है। केदारनाथ-बदरीनाथ, यमुनोत्री समेत चारों धामों के कपाट खोलने की तारीखों की घोषणा भी हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 30 अप्रैल को खुलेंगें। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा व नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। जिसमें अक्षय तृतीय पर प्रात: 10 बजकर 30 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 29 अप्रेल को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम करेगी। जहां से अगले दिन 30 अप्रैल को मां गंगा की उत्सव डोली 09 बजे गंगोत्री धाम पहुंचेगी। वहीं दूसरी ओर 30 अप्रैल को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जायेंगे। यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुरेश यूनियाल ने बताया 06 अप्रैल को यमुना जयंती के अवसर पर कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला जाएगा। रविवार को गंगोत्री धाम के कपाट खुलने तिथि निकालने के मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल, उपाध्यक्ष अरुण सेमवाल, प्रेम प्रकाश सेमवाल आदि मौजूद रहे। ऐसे होगा यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने से पहले तीर्थ यात्रियों को रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। तीर्थ यात्री ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से साफ किया गया है कि रजिस्ट्रेशन के बिना किसी भी यात्री को चारधाम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चारधाम यात्रा पर रजिस्ट्रेशन के लिए तीर्थ यात्री सरकारी वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। इसक अलावा, मोबाइल ऐप touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in पर बुक किए जा सकेंगे। इसके लिए बुकिंग अप्रैल पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 01352559898 और 01352552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।  

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, छुट्टियों के लिए बच्चों को दिया टास्क

नई दिल्ली हर महीने की तरह इस महीने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले सभी देशवासियों को नव संवत्सर की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे सामने इस वक्त बहुत सारी चिट्ठियां रखी हुई हैं, जिनमें रोचक तरीके से लोगों ने अपनी बात को रखा है। इसके बाद पीएम मोदी ने कई भाषाओं में नव संवत्सर की बधाईयों को पढ़ा। पीएम ने कहा कि आने वाले समय में कई त्योहार आने वाले हैं इसीलिए इन सभी संदेशों में मुझे बधाई संदेश मिले हैं। पीएम ने कहा कि इन सभी में भाषाएं अलग-अलग हैं लेकिन भावनाएं एक जैसी हैं। उन्होंने कहा यह त्योहार भले ही अलग-अलग राज्यों में हों लेकिन यह हमें दिखातें हैं कि हम एक ही हैं। हमें इस एकता की भावना को मजबूत करते हुए चलना है। पीएम मोदी ने इस महीने परीक्षा देकर लौटे छात्रों को एक नया टास्क दिया है। युवा शक्ति को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। कई स्कूलों में नई पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। इसके बाद गर्मियों की छुट्टियां आने वाली है। यह समय बच्चों के लिए खेलने-कूदने का समय होता है लेकिन इसके साथ ही हम इस समय में कुछ अच्छा और नया सीख भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के इस जमाने में बच्चों के पास ऐसे कई प्लेटफार्म हैं जहां वे काफी कुछ नया सीख सकते हैं। जैसे कोई संस्था टेक्नोलॉजी कैंप चला रही हो तो बच्चे वहां पर ओपनसोर्स या एप बनाना सीख सकते हैं। कई अलग-अलग क्षेत्रों में भी बच्चें जा सकते हैं। इन सब के अलावा कई वालंटियर एक्टिविटी से भी जुड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बच्चे या संस्था ऐसी एक्टिविटी करवा रहे हों तो इसे #Myholidays के साथ साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने माय भारत कलैंडर के बारे में भी बात की। पीएम ने कहा कि इसे समर वैकेशन के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें स्टडी टूल है, जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं, इसके अलावा बाइव्रेंड विलेज अभियान के तहत सीमावर्ती गांवों का एक खास अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा वहां के कल्चर और खेल कूद की गतिविधियों की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके साथ ही अंबडेकर जयंती पर होने वाली पदयात्रा में भी भाग ले सकते हैं। पीएम ने आग्रह किया कि छुट्टियों के अनुभवों को #HOLIDAYMEMORIES पर साझा करें। वह अपने अगले मन की बात कार्यक्रम में इनमें से कुछ को सभी लोगों के साथ साझा करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आने वाली गर्मियों में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर भी बात की। पीएम ने कहा कि देश वासियों को गेट द रेन जैसे विकल्पों पर भी काम करना चाहिए। पीएम ने लोक जल शक्ति मंत्रायल द्वारा जारी किए गए आंक़ड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल देश वासियों ने इन तरीकों के जरिए करीब 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी इकट्ठा किया है। उन्होंने कहा कि इस पानी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 90 किलोमीटर में फैले भांखड़ा नागल डैम में भी केवल 8 से 9 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी ही इकट्ठा होता है। पीएम ने कर्नाटक के गढ़ जिले के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला कि कैसे गांव के लोगों ने मिलकर वहां पर मौजूद तालाबों को साफ किया और गेट द रेन में अपना योगदान दिया। खेलो इंडिया पैरा गेम्स कार्यक्रम पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया है, जिससे पता चलता है कि यह खेल कितने लोकप्रिय हो रहे हैं। पीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई भी दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आर्म रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले जोबी मैथ्यू का खत भी पड़ा। जोबी ने लिखा,”मेडल जीतना बेहद खास होता है लेकिन हमारा संघर्ष केवल पोडियम पर खड़े होने तक सीमित नहीं है। हम हर रोज एक नई लड़ाई लड़ते हैं। बहुत कम लोग हमारे संघर्ष को समझ सकते हैं इसके बाद भी हम साहस के साथ हर रोज आगे बढ़ते हैं। हमें यह विश्वास रहता है कि हम किसी से कम नहीं है।” पीएम मोदी ने जोबी मैथ्यू के पत्र की तारीफ भी की। इसके अलावा पीएम मोदी ने फिट इंडिया कार्निवाल का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इस आयोजन में शामिल लोगों को फिटनेस के साथ-साथ उनके पोषण से जुड़ी हुई जानकारी भी मिली। हनुमान काइन के गाने रन इट अप की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा इन गानों ने हमारे पारंपरिक मार्शल आर्ट को आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी ने गिरमिया समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि आपके पत्रों में मेरी मॉरीशस यात्रा में गीत गवई के आयोजन की बात की। उन्होंने कहा कि गिरमिटिया मजदूर के रूप में अन्य देशों में गए लोगों ने अपनी जड़ों को याद रखा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने फिजी, गयाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और सूरीनाम में अपनी यात्रा के दौरान वहां के स्थानीय भारतीय मूल निवासियों द्वारा दी गई प्रस्तुति का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इन देशों में सभी भारतीय त्योहार बड़े ही उल्लास के साथ मनाये जाते हैं।  

अंडे का ठेला लगाने वाले को आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज मांगे

दमोह मध्य प्रदेश के दमोह में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पथरिया नगर के एक अंडा विक्रेता के नाम पर दिल्ली में करोड़ों का कारोबार करने वाली फर्जी कंपनी पाई गई है. इस कंपनी का टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से अधिक है और इस पर 6 करोड़ का जीएसटी बकाया है. आयकर विभाग ने इस मामले में अंडा विक्रेता को नोटिस भेजकर बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं, जिससे उसका पूरा परिवार सदमे में है. जानकारी के अनुसार, पथरिया नगर के रहने वाले प्रिंस सुमन अंडे का ठेला लगाकर आजीविका चलाते हैं. उनके नाम पर दिल्ली में प्रिंस इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड पाई गई, जिसने 2022 से 2024 तक करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. यह कंपनी चमड़ा, लकड़ी और आयरन का व्यापार कर रही थी, लेकिन इसने जीएसटी का भुगतान नहीं किया. इसके चलते आयकर विभाग ने अब प्रिंस सुमन को 6 करोड़ रुपये के बकाए का नोटिस भेजा है.   प्रिंस सुमन ने बताया कि वह कभी दिल्ली गया ही नहीं और सिर्फ इंदौर में मजदूरी करने गया था. उन्होंने किसी को अपना पैन कार्ड या आधार कार्ड नहीं दिया, फिर भी उनके नाम पर फर्जी कंपनी बना दी गई. आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद उनका पूरा परिवार डर के साए में है. प्रिंस के पिता श्रीधर सुमन एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं, उन्होंने इस मामले में एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. अधिवक्ता अभिलाष खरे ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आयकर विभाग को पत्राचार किया है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, ताकि इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो सके.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नागपुर का दौरा, दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संघ मुख्यालय जाकर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के नए भवन ‘माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर’ की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी संघ के स्मृति मंदिर गए। यहां से उन्होंने दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। यहां डॉ. आंबेडकर ने 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित और समावेशी भारत का निर्माण ही भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।   पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां अंबेडकर ने 1956 में अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। वे दीक्षाभूमि में स्तूप के अंदर गए और वहां रखी आंबेडकर की अस्थियों को श्रद्धांजलि दी।   ‘सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय के सिद्धांतों को महसूस किया जा सकता है’ कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों की डायरी में हिंदी में लिखे अपने संदेश में मोदी ने कहा, ‘मैं अभिभूत हूं कि मुझे नागपुर में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के पांच ‘पंचतीर्थ’ में से एक दीक्षाभूमि पर जाने का अवसर मिला। यहां के पवित्र वातावरण में बाबासाहब के सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय के सिद्धांतों को महसूस किया जा सकता है।’   उन्होंने आगे लिखा कि दीक्षाभूमि लोगों को गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के लिए समान अधिकार और न्याय की व्यवस्था के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि इस अमृत कालखंड में हम बाबासाहब के मूल्यों और शिक्षाओं के साथ देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। एक विकसित और समावेशी भारत का निर्माण करना ही बाबासाहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’ पीएम मोदी ने आखिरी बार 2017 में दीक्षाभूमि का दौरा किया था।

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तिमय हुआ छत्तीसगढ़, प्रदेशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी

रायपुर आज चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ के सभी देवी मंदिर जगमग हो उठे हैं. सुबह से ही राजधानी रायपुर के महामाया मंदिर, कंकाली मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर सहित सहित प्रदेशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन पहुंच रहे हैं और आशिर्वाद ले रहे हैं. आज माता का विशेष श्रंगार किया गया है. साथ ही मंदिर प्रांगण को भी फूलों से सुंदर सजाया गया है. सभी देवी मंदिरों में आज मां की विशेष पूजा की जाएगी. वहीं सभी मंदिरों में चैत्र माह में माता के भक्त घरों में भी जंवारा, ज्योति कलश की स्थापना की तैयारियों में लगे हुए हैं. डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दरबार में भी नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े नजर आए, जहां वे मां के दर्शन के लिए आतुर थे. देशभर में शक्ति उपासना के साथ नवरात्रि की धूम मच चुकी है, और डोंगरगढ़ सहित अन्य प्रमुख शक्ति पीठों पर भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. अगले आठ दिनों तक मंदिरों में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहेगा. प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो. रतनपुर स्थित मां महामाया के मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है, जो चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां के दरबार में शीश नवाने पहुंचे हैं. बता दें, इस बार माता पंचग्राही मुहूर्त में हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. धर्मशात्रिरयों के अनुसार यह पंचग्राही मुहूर्त श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण करने वाला है. आठ दिनों की नवरात्रि में द्वितीया और तृतीया तिथि एक ही दिन आ रही है.  

आज से हिन्दू नववर्ष यानि नव संवत्सर 2082 शुरू, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को नववर्ष विक्रम संवत् 2082 और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी हैं। आज से हिन्दू नववर्ष यानि नव संवत्सर 2082 शुरू हुआ। गुड़ी पड़वा के दिन हिन्दू नव संवत्सरारम्भ माना जाता है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा या वर्ष प्रतिपदा भी कहा जाता है। इस दिन हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् का आरम्भ होता है। विक्रम संवत् का आरम्भ 57 ई.पू. में हुआ था। इसी प्रतिपदा के दिन आज से 2081 वर्ष पूर्व उज्जयनी नरेश महाराज विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रांत शकों से भारत-भू का रक्षण किया और इसी दिन से काल गणना प्रारंभ की।   शालिवाहन शक का प्रारंभ इसी दिन से डॉ मोहन यादव ने कहा- उपकृत राष्ट्र ने भी उन्हीं महाराज के नाम से विक्रमी संवत कह कर पुकारा। विक्रम संवत् हमारा राष्ट्रीय संवत् कहलाता है। यह सर्वथा शुद्ध और वैज्ञानिक है। यह हमारी अस्मिता और स्वाधीनता के अनुरक्षण तथा शत्रुओं पर विजय का प्रतीक भी है। इसी संवत् के अनुसार ही हमारे सभी धार्मिक अनुष्ठान, तीज त्यौहार जैसे – होली, दीवाली, दशहरा आदि मनाए जाते है। मराठी राजा शालिवाहन ने मिट्टी के सैनिकों की सेना से प्रभावी शत्रुओं (शक) का पराभव किया। इस विजय के प्रतीक रूप में शालिवाहन शक का प्रारंभ इसी दिन से होता है। इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया ‘ युग‘ और ‘आदि‘ शब्दों की संधि से बना है ‘युगादि‘। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ‘उगादि‘ और महाराष्ट्र में यह पर्व ‘ गुढी पाडवा ‘ अर्थात् मराठी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन चैत्र नवरात्रि का प्रारम्भ होता है। कहा जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया था। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने वानरराज बाली के अत्याचारी शासन से दक्षिण की प्रजा को मुक्ति दिलाई थी। बाली के त्रास से मुक्त हुई प्रजा ने घर-घर में उत्सव मनाकर ध्वज (ग़ुड़ियां) फहराए। आंध्र प्रदेश में घरों में ‘पच्चड़ी/प्रसादम‘ तीर्थ के रूप में बांटा जाता आज भी घर के आंगन में ग़ुड़ी खड़ी करने की प्रथा महाराष्ट्र में प्रचलित है। इसीलिए इस दिन को गुढीपाडवा नाम दिया गया। इसलिये इसे मराठी नया साल भी कहते हैं। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश में घरों में ‘पच्चड़ी/प्रसादम‘ तीर्थ के रूप में बांटा जाता है। कहा जाता है कि इसका निराहार सेवन करने से मानव निरोगी बना रहता है। महाराष्ट्र में पूरन पोली या मीठी रोटी बनाई जाती है। इसमें जो चीजें मिलाई जाती हैं वे हैं–गुड़, नमक, नीम के फूल, इमली और कच्चा आम।

अशोकनगर में सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान गुड्डीबाई खुशी के आंसू नहीं रोक पाईं, महिला को गले लगाकर संभाला

अशोकनगर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान एक महिला अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाईं। सिंधिया ने महिला को गले लगाकर संभाला। उन्होंने दिलासा दिया और आश्वासन दिया कि जनता की रक्षा के लिए वे हमेशा खड़े रहेंगे। वहीं उन्होंने क्रिकेट की पिच पर भी हाथ आजमाया। सिंधिया ने विधायक की गेंदों पर जमकर चौके-छक्के लगाए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के दौरे पर हैं। कई कार्यक्रम में शिरकत की। अशोकनगर में सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान गुड्डीबाई खुशी के आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने मंत्री सिंधिया को धन्यवाद दिया कि कैसे उनकी त्वरित कार्रवाई से गुंडों द्वारा कब्जाई गई उनकी जमीन उन्हें वापस मिली। एसडीएम अशोकनगर की सहायता से न केवल कब्जा हटाया गया, बल्कि जनसुनवाई शिविर में ही उन्हें जमीन पट्टे का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया, जो अब अमल में आ चुका है। सिंधिया ने गुड्डीबाई को गले लगाकर दिलासा दिया और आश्वासन दिया कि जनता की रक्षा के लिए वे हमेशा खड़े रहेंगे। क्रिकेट की पिच पर की बल्लेबाजी वहीं सिंधिया देर रात मुंगावली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने क्रिकेट की पिट पर जमकर बल्लेबाजी की। विधायक बृजेंद्र सिंह की गेंदों पर खूब चौके-छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 12 घंटे की थकान, मैदान में आते ही खत्म हो जाती है, ये खेल का महत्व है। राजनीति और खेल में बहुत अंतर है। वहीं उन्होंने कहा कि अगली बार विधायक और सांसद इलेवन की टीमें होनी चाहिए। आपको बता दें कि विधायक के बेटे इस नाइट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं।

नेहरूगंज इलाके में देर रात तीन मकानों में लगी भीषण आग, दिव्यांग बुजु्र्ग की जिंदा जलकर मौत, जांच जारी

इटारसी देर रात शहर के नेहरूगंज इलाके में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। हादसे के दौरान एक घर में सो रहे दिव्यांग बुजुर्ग की आग की लपटों में घिरने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग इतनी भीषण थी कि इटारसी, आयुध निर्माणी और नर्मदापुरम की 20 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार नेहरूगंज इलाके में खपरैल मकान में रहने वाले दिव्यांग राजेंद्र सिंह राजपूत के कच्चे मकान में लगी, आग की लपटों ने पड़ोस के दो घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। नेहरूगंज इलाके में शनिवार-रविवार रात करीब 3 बजे तीन मकानों में आग लग गई। हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले इटारसी इसके बाद नर्मदापुरम और आयुध निर्माणी के दमकल वाहनों की मदद ली। पुराने लकड़ी का मकान होने से आग तेजी से भड़क चुकी थी, जिसे बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दिव्यांग राजेंद्र सिंह राजपूत की बेटी नंदिनी ने बताया कि आग उनके पिता के कमरे में लगी थी, तब वे गहरी नींद में थे। आग की लपटों में घिरकर जिंदा जल गए आग की लपटों में घिरने की वजह से उन्हें कमरे से बाहर भी नहीं निकाल सके और वे जिंदा जल गए। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के अनुसार पड़ोस में रहने वाले वकील रवि सावदकर और अजय गंगराड़े के मकानों को भी आगजनी में नुकसान हुआ है। सुबह आग बुझने के बाद शव को पुलिस ने बाहर निकाला। बताया गया है जिन मकानों में आग लगी है, वे बालाजी मंदिर समिति की संपत्ति हैं, जिन्हें खाली करने को लेकर भी विवाद चल रहा था। आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

सागर के तिलकगंज इलाके में तड़के सुबह लकड़ी टाल में आग लग गई, आग ने पूरे टाल की लकड़ी को अपनी चपेट में लिया

सागर सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तिलकगंज में रविवार तड़के सुबह लकड़ी टाल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टाल की लकड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर थी कि नगर निगम के साथ आसपास के निकाय, बीना रिफाइनरी और सेना की फायर ब्रिगेड की लारियों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया है। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम सहित तहसीलदार सीएसपी व पुलिस बल मौके पर मौजूद है। नगर निगम के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी, सेना के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार तिलकगंज में झूला चौराहे पर स्थित हरविंदर सिंह के लकड़ी ताल पर सुबह तड़के करीब 5 बजे आग लग गई। आग की सूचना पर कटरा पर खड़ी नगर निगम की फायर लारी मौके पर पहुंची, जिसने आग बुझाने का काम शुरू किया। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते वह पूरे टाल में फैल गई। करीब 5000 वर्ग फीट में रखी लकड़‍ियों में आग फैलने के बाद उसे काबू करना काफी मुश्किल हो गया। आग को अनियंत्रित होता देख मौके पर सेना की दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। सुबह 9 बजे तक दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। आसपास के गोदाम व मकानों को खाली कर लिया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्हें कोतवाली पुलिस के कर्मचारी हटाते रहे। सुबह करीब आठ बजे आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन लकड़‍ियों में लगी आग सुलगती रही। इसे हटाने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। मशीन से लकड़‍ियों को हटाकर दमकल से लगातार पानी डाला जा रहा है।

राजधानी भोपाल में बनेंगे सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज द्वार

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राजधानी भोपाल का महत्व ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद बढ़ गया है। राज्य सरकार विरासत से विकास को प्रमुख मानती है।इस नाते भोपाल के गौरवशाली इतिहास का स्मरण आवश्यक है। विक्रम संवत 2082 प्रारंभ होने पर समस्त नागरिकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने न्याय, वीरता और सुशासन के आयाम स्थापित किए। ऐसा ही उनके शासनकाल के 1000 वर्ष पश्चात राजा भोज ने भी सुशासन और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में उदाहरण प्रस्तुत किया सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज के नाम पर राजधानी में दो द्वार बनाए जाएंगे। भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाले मार्ग पर सम्राट विक्रमादित्य मार्ग और भोपाल से भोजपुर की दिशा में राजा भोज द्वार का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कवि सम्मेलन में देशभर से पधारे कवियों का स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख संत गण का भी मंच पर सम्मान किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सम्राट विक्रमादित्य द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों का विशेष रूप से उल्लेख किया।साथ ही विक्रम संवत प्रणाली और भारतीय काल गणना पद्धति की भी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव का विशेष स्वागत किया गया। उनका विशाल पुष्प हार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में तेजी से प्रगति हो रही है।कार्यक्रम में सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, पूर्व सांसद श्री आलोक संजार,सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री रविंद्र यति, श्री सुमित पचोरी एवं अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

आज अक्षर पटेल की पल्टन के सामने होगी पैट कमिंस की फौज, केएल राहुल की वापसी से मजबूत हुई डीसी

नई दिल्ली आज आईपीएल 2025 में डबल हेडर है। रविवार को दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीम दोपहर साढ़े तीन बजे से विशाखापट्टनम के मैदान पर भिड़ेंगी। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली डीसी मौजूदा सीजन में दूसरा मैच खेलने उतरेगी। दिल्ली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को एक विकेट से हराकर रोमांचक आगाज किया था। दिल्ली केएल राहुल की वापसी से मजबूत हुई है। राहुल पहले मैच में बेटी के जन्म के कारण उपलब्ध नहीं थे। वहीं, पैट कमिंस की कप्तानी वाली एसआरएच अपना तीसरा मैच खेलेगी और जीत की पटरी पर लौटने की फिराक में होगी। हैदराबाद ने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 44 रनों से धूल चटाई थी। हालांकि, एसआरएच को अगले ही मैच में एलएसजी के हाथों पांच विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। एसआरएच बड़े-बड़े स्कोर बनाने के लिए जानी जाती है। क्या रविवार को भी रनों का पहाड़ा खड़ा होगा? सभी फैंस की इसपर पैनी निगाह होगी। सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वॉड पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, नितीश कुमार रेड्डी, अथर्व तायडे, ब्रायडन कार्से, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, ईशान मलिंगा। दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल , जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डुप्लेसी, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, डोनोवन फरेरा, अभिषेक पोरेल , ट्रिस्टन स्टब्स , समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे।

मुंबई को गुजरात टाइटन्स के हातो मिली हार, सीधे नंबर 3 पर पहुंची गुजरात टाइटन्स

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 के 9वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटन्स के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ गुजरात टाइटन्स आईपीएल के इस सीजन की पॉइंट्स टेबल में टॉप 3 में पहुंच गई है, जबकि मुंबई इंडियंस का दो मैचों के बाद खाता नहीं खुल पाया। पॉइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल क्या है? ये जान लीजिए। पंजाब किंग्स को नंबर तीन से खिसकना पड़ गया है। आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी नंबर वन की पोजिशन पर है। आरसीबी के खाते में 2 मैचों के बाद 4 अंक हैं और नेट रन रेट प्लस में 2.266 का है। वहीं, नंबर दो पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जिसने दो में से एक मैच जीता है और नेट रन रेट प्लस में 0.963 का है। तीसरे स्थान पर अब पंजाब किंग्स नहीं, बल्कि गुजरात टाइटन्स है, जिसने दो में से एक मैच जीता है और नेट रन रेट इस टीम का +0.625 है। पंजाब किंग्स 2 अंक और +0.550 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स है, जिसने एक ही मुकाबला खेला है और उसमें भी करीबी अंतर से जीत हासिल की थी। डीसी का नेट रन रेट +0.371 है। वहीं, लिस्ट में छठे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद है, जिसने 2 में से एक मैच जीता है, लेकिन नेट रन रेट घटकर -0.128 हो गया है। सातवें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने दो में से एक मैच जीता है। केकेआर का नेट रन रेट -0.308 है। चेन्नई सुपर किंग्स आठवे नंबर पर है। सीएसके ने भी दो में से एक मैच जीता है और नेट रन रेट सीएसके का भी माइनस में पहुंच गया है। सीएसके का नेट रन रेट इस समय -1.013 है। आठवें पायदान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता और नेट रन रेट भी -1.163 है। सबसे आखिरी यानी दसवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स है। राजस्थान को भी दोनों मैचों में हार मिली है और नेट रन रेट -1.882 का रह गया है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बीसीसीआई ने ठोका लाखों का फाइन, मैच के दौरान फिर दोहराई वही गलती

नई दिल्ली हार्दिक पांड्या IPL 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए इसलिए नहीं खेले, क्योंकि उन पर एक मैच का बैन था। आईपीएल 2024 में तीन बार मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की। इसके लिए उनको एक मैच के लिए बैन किया गया था। हालांकि, आईपीएल के 18वें सीजन के टीम के दूसरे मैच में वे उतरे और कप्तानी की बागडोर संभाली। हालांकि, इस मैच में भी उनकी कप्तानी में टीम ने वही गलती दोहराई, जिसके लिए उनको बैन झेलना पड़ा। इसके लिए अंपायरों ने उनको बीच मैच में ही सजा दे दी। बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कप्तान हार्दिक पांड्या पर लाखों का फाइन लगाया है। दरअसल, शनिवार 29 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने समय रहते 20वें ओवर की शुरुआत नहीं की। इसके लिए मुंबई इंडियंस को सजा ये मिली कि वे आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते समय सिर्फ चार ही खिलाड़ियों को 30 गज के दायरे के बाहर रख सकते हैं। इसका नुकसान पर जाहिर तौर पर मुंबई इंडियंस को हुआ था, क्योंकि कुछ रन आखिरी के ओवर में चले गए थे। इसके बाद आईपीएल के आयोजकों ने कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया है। आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में कहा गया है, “मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 9 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी। चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।” आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस बार आईपीएल में स्लो ओवर रेट के तीन अपराधों के बावजूद किसी खिलाड़ी को बैन नहीं किया जाएगा। इस बार डिमेरिट पॉइंट्स सिस्टम बीसीसीआई ने लागू किया है। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अहम मैच से बाहर हो गए थे। वहीं, हार्दिक पांड्या को इस सीजन एक मैच का बैन अपने पिछले सीजन के चलते झेलना पड़ा।

टीबी की दवा में फार्मूला तो मिल गया, लेकिन इस श्रेणी की केवल तीन दवाएं ही यहां उपलब्ध हैं, नहीं मिल रही एक दवा

भोपाल बिगड़ी मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी (एमडीआर-टीबी) के इलाज के लिए केंद्र सरकार ने सितंबर 2024 में चार नई दवाओं को मंजूरी दी थी। मध्य प्रदेश में इनका फार्मूला तो मिल गया, लेकिन इस श्रेणी की केवल तीन दवाएं ही यहां उपलब्ध हैं। इसकी वजह से इलाज शुरू करने में देरी हो सकती है। गांधी मेडिकल कालेज (जीएमसी) से संबद्ध क्षेत्रीय श्वसन रोग संस्थान के अधीक्षक रतन कुमार वैश्य बताते हैं कि टीबी का इलाज संभव है, लेकिन इसके लिए दवा का कोर्स पूरा करना पड़ता है। जब कोई मरीज बीच-बीच में दवाएं छोड़ता रहता है तो टीबी का जीवाणु उन दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर लेता है। ऐसे में सामान्य उपचार उस मरीज पर बेअसर हो जाता है। उसे ही टीबी रोग का बिगड़ जाना कहा जाता है। बिगड़ी टीबी के उपचार के लिए इस तरह की विशेष दवाओं की जरूरत होती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले वर्ष बेडाक्विलाइन, प्रीटोमैनिड, लाइनज़ोलिड, और मोक्सीफ्लोक्सासिन (बीपीएएलएम) नाम की तीन दवाओं के संयोजन की मंजूरी दी थी। इन दवाओं का कोर्स मरीज की स्थिति के अनुसार छह से नौ महीने तक चल सकता है। कहा गया था कि ये दवाएं उन मरीजों पर भी असर करेंगी, जिन पर पारंपरिक उपचार प्रभावी नहीं रहा। लेकिन इन दवाओं में प्रीटोमैनिड दवा मध्य प्रदेश में अभी मौजूद नहीं है, इसका कंटेंट नहीं मिल पाया है। इसके लिए अभी मरीजों को और इंतजार करना पड़ेगा। इस बीच राज्य क्षय रोग प्रशिक्षण केंद्र प्रदेश के टीबी विशेषज्ञों को इस दवा के इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षित कर रहा है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet