LATEST NEWS

शाहदरा में जिस जमीन पर गुरुद्वारा बना हुआ है, वह वक्फ की जमीन है और वहां एक मस्जिद थी, दिल्ली वक्फ बोर्ड का दावा

नई दिल्ली दिल्ली के शाहदरा स्थित एक गुरुद्वारे की जमीन को वक्फ भूमि बताते हुए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई। दिल्ली वक्फ बोर्ड का दावा था कि शाहदरा में जिस जमीन पर गुरुद्वारा बना हुआ है, वह वक्फ की जमीन है और आजादी से पहले वहां एक मस्जिद थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड की याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि गुरुद्वारा कई दशकों से वहां पर है, इसलिए वक्फ बोर्ड को पीछे हट जाना चाहिए। इसके पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने भी वक्फ बोर्ड की याचिका को खारिज कर दिया था। शाहदरा इलाके में स्थित है गुरुद्वारा ये पूरा मामला शाहदरा स्थित गुरुद्वारे की जमीन से जुड़ा है। इसे वक्फ की संपत्ति बताते हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड ने वहां मस्जिद होने का दावा किया था। बोर्ड की तरफ से पेश हुए वकील संजय घोष ने कहा कि निचली अदालतों में मस्जिद होने के दावे को स्वीकार किया था।

हज के पहले दिन 14 लाख तीर्थयात्री सऊदी अरब पहुंचे, 40 डिग्री का टॉर्चर और नंगे पांव काबा की कर रहे परिक्रमा

दुबई हर साल दुनियाभर के लाखों मुस्लिम तीर्थयात्री इस्लाम के पांच फर्ज़ में से एक ‘हज’ करने के लिए मक्का जाते हैं, जो इस्लामी कैलेंडर के आखिरी महीने धू अल हिज्जा के आठवें और 12वें दिन के बीच होता है। इस साल यह 4 जून से 9 जून के बीच होगा। आज (बुधवार, 4 जून को) हज शुरू होते ही 10 लाख से भी ज्यादा मुस्लिम तीर्थयात्री मक्का पहुंचे और इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। बड़ी बात यह है कि यह धार्मिक आयोजन ऐसे वक्त में हो रहा है, जब पूरा सऊदी अरब प्रचंड गर्मी की मार झेल रहा है और मक्का का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फॉरेनहाइट) को पार कर चुका है। हज के पहले दिन सफेद लिबास में और नंगे पांव संगमरमर की फर्श पर लाखों मुस्लिम तीर्थयात्रियों को धीरे-धीरे काबा की परिक्रमा करते देखा गया। काबा इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल माना गया है, जो मक्का की ग्रैंड मस्जिद (मस्जिद अल-हरम) के बीचों बीच काले रंग की एक घनाकार इमारत है। इसे पवित्र बैत अल्लाह (ईश्वर का घर) के रूप में जाना जाता है। 14 लाख तीर्थयात्री सऊदी अरब पहुंचे सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने खबर दी है कि अन्य लोग मक्का के बाहरी इलाके में स्थित मीना के विशाल तंबू शहर में पहुंचने लगे हैं, जहां वे गुरुवार को हज के मुख्य पड़ाव – माउंट अराफात पर प्रार्थना से पहले रात बिताएंगे। ऐसा माना जाता है कि पैगंबर मोहम्मद ने यहीं अपना अंतिम उपदेश दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हज से पहले करीब 14 लाख तीर्थयात्री सऊदी अरब पहुंचे हैं। पिछले साल 1,301 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी दूसरी तरफ सऊदी अधिकारियों ने पिछले साल की घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इससे बचने के लिए कई अतिरिक्त उपाय किए हैं और गर्मी से बचाव के उपाय बढ़ाते हुए कृत्रिम छाया की व्यवस्था की है। पिछले साल हज के दौरान तापमान 51.8 सेल्सियस (125.2F) तक पहुंच गया था, इससे 1,301 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। तीर्थयात्री बुधवार को तवाफ़ करेंगे मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हज पर गए मुस्लिम तीर्थयात्री बुधवार को तवाफ़ करेंगे। काबा के चारों ओर सात बार परिक्रमा करने को तवाफ़ कहा जाता है, जिसके लिए मुसलमान हर दिन प्रार्थना करते हैं। मक्का में प्रवेश करने से पहले, तीर्थयात्रियों को सबसे पहले पवित्र होना पड़ता है, जिसे इहराम कहा जाता है। इसके लिए विशेष पोशाक और कुछ जरूरी क्रियाकलाप करने पड़ते हैं। इस दौरान पुरुष बिना जोड़ वाले सफेद कपड़े पहनते हैं, जबकि महिलाएं ढीले-ढाले सफेज वस्त्र पहनती हैं। ऐसी मान्यता है कि सफेद वस्त्र मक्का पहुंचे हाजियों के बीच सामाजिक और राष्ट्रीय पहचान से इतर एकता का संदेश देती है, जो अल्लाह के दरबार में एक समान हैं। 400 से अधिक कूलिंग यूनिट्स लगाए गए गर्मी से हज यात्रियों के बचाव और उनकी सुरक्षा के लिए सऊदी सरकार ने 40 से ज्यादा सरकारी एजेंसियों और 250000 से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया है। सऊदी के हज मंत्री तौफीक अल-रबिया ने पिछले सप्ताह एएफपी को बताया था कि छायादार क्षेत्रों को बढ़ाकर 50,000 वर्ग मीटर (12 एकड़) कर दिया गया है। इसके अलावा हजारों अतिरिक्त चिकित्सकों को स्टैंडबाय मोड में तैनात रखा गया है। ग्रैंड मस्जिद के करीब 400 से अधिक कूलिंग यूनिट्स भी लगाई गई हैं, जो वहां ठंडी हवा देंगी और संगमरमर की फर्श को ठंडा करेंगी।  

गुजरात में कोरोना के 64 नए मामले दर्ज, 461 हुई संक्रमितों की संख्‍या, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

अहमदाबाद  गुजरात में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 64 केस दर्ज किए गए। इससे कुल संक्रमितों की संख्या 461 हो गई। राहत की बात यह है कि 461 सक्रिय मामलों में से केवल 20 मरीज वर्तमान में अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं, जबकि 441 घर पर ठीक हो रहे हैं। अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 241 सक्रिय मामले सामने आए हैं। यह राज्य के कुल मामलों का आधे से भी अधिक है। मंगलवार को असरवा सिविल अस्पताल में 37 वर्षीय महिला को भर्ती कराया गया। यहां पर वर्तमान में चार मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें दो पुरुष, एक महिला और एक आठ महीने की बच्ची शामिल है। पिछले 24 घंटों में पूरे गुजरात में 64 नए मामले सामने आए, जबकि 36 मरीज ठीक हुए। जनवरी, 2025 से अब तक राज्य भर में कुल 156 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं सक्रिय मामलों में केरल (1,416) और महाराष्ट्र (494) के बाद तीसरे स्थान पर है। इसके बाद दिल्ली में 393 केस और पश्चिम बंगाल में 372 केस हैं। देशभर के सक्रिय मामलों में से 10 प्रतिशत सिर्फ गुजरात में हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से पता चलता है कि हल्के लक्षणों वाले ज्यादातर कोविड-19 मरीजों का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। अस्पताल में भर्ती होने की व्यवस्था मुख्य रूप से गंभीर लक्षणों वाले मरीज के लिए आरक्षित है। कोविड-19 मामलों में हाल ही में हुई वृद्धि होने पर गुजरात सरकार सतर्क हो गई है और अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को विशेष रूप से अहमदाबाद जैसे शहरी केंद्रों में, जहां अधिकांश मामले केंद्रित हैं, उच्च अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य ने परीक्षण बढ़ा दिया है और स्थानीय स्वास्थ्य निगरानी टीमों के माध्यम से क्लस्टरों की निगरानी कर रहा है। जिन जिलों में मामले बढ़ रहे हैं, वहां अस्पतालों को अलग से वार्ड तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल अस्पतालों और जिला स्वास्थ्य केंद्रों को आपातकालीन जरूरतों के लिए ऑक्सीजन बेड और आईसीयू तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जागरूकता अभियान फिर से शुरू किए गए हैं। नागरिकों से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने के लिए आग्रह किया है। वहीं, संपर्क ट्रेसिंग, सैनिटाइजेशन अभियान और सार्वजनिक संचार के लिए नगर निकायों के साथ समन्वय को मजबूत किया गया है।

भारत को G-7 के शिखर सम्मेलन में न्यौता नहीं मिलने पर कांग्रेस सांसद ने ‘कमजोर विदेश नीति’ करार दिया

नई दिल्ली कनाडा में होने वाले जी-7 के शिखर सम्मेलन में भारत को आमंत्रित नहीं किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार को घेरा और इसे सरकार की कमजोर विदेश नीति करार दिया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि पीएम मोदी की कमजोर विदेश नीति और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण हम दुनिया में अलग-थलग पड़ गए हैं। भारत-पाकिस्तान के साथ हाल के दिनों में जिस प्रकार से युद्ध की स्थिति पैदा हुई, कोई भी देश भारत के साथ खड़ा नहीं हुआ। नेपाल, भूटान, श्रीलंका जैसे देश ने भारत का पक्ष नहीं लिया। दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर के लिए मध्यस्थता की बात कहकर हमें अपमानित किया। कांग्रेस सांसद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया था। कांग्रेस सांसद ने कहा कि सच का तीर राहुल गांधी ने छोड़ा है जो भाजपा के पाप की हंडिया में सीधे जाकर लगा है। भाजपा हतोत्साहित और मानसिक रूप से व्यथित हो गई है। इसलिए वे असंसदीय भाषा में हमला कर रहे हैं। मैं पूछता हूं कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो पीएम नरेंद्र मोदी से कहें कि वह इसके बारे में अपनी बात रखें और कहें कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। विपक्षी दल के नेता के तौर पर राहुल गांधी ने वही कहा है जो देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी थी। पूरी दुनिया जानती है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 12 बार कहा है कि उन्होंने व्यापार के नाम पर युद्ध विराम कराया है। इसलिए राहुल गांधी ने अपना कर्तव्य निभाया। कांग्रेस सांसद ने कहा कि हमें एक मजबूत प्रधानमंत्री की उम्मीद थी। लेकिन, अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि वो पीएम मोदी नहीं हैं। सीडीएस जनरल अनिल चौहान के ‘पाकिस्तान को 8 घंटे में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया गया’ वाले बयान पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि हम सीडीएस के नेतृत्व में भारत के विजयी सशस्त्र बलों की वीरता और बहादुरी को सलाम करते हैं और उनकी सराहना करते हैं। उन्होंने जो कहा वह बिल्कुल सही है। हम अपने सीडीएस और अपने सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

सरेंडर आप और आपकी पार्टी ने किया होगा, भारत कभी सरेंडर नहीं करता, जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार

नई दिल्ली  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरेंडर’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सरेंडर आप और आपकी पार्टी ने किया होगा। भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की डिक्शनरी में है, आपके डीएनए में है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर राहुल गांधी को जवाब दिया। जेपी नड्डा ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,”राहुल गांधी द्वारा भारतीय सेना के अप्रतिम शौर्य एवं पराक्रम को ‘सरेंडर’ कहकर संबोधित करना, न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि भारतीय सेना और राष्ट्र के साथ-साथ 140 करोड़ भारतवासियों का भी घोर अपमान है। अगर कोई पाकिस्तानी भी ऐसा कहता तो हम उस पर हंसते भी, लेकिन, जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में तबाही मचाई, उसके बाद पाकिस्तान की जनता से लेकर उसकी सेना और उसके प्रधानमंत्री ने भी ऐसा कहने की हिम्मत नहीं की, लेकिन राहुल गांधी ऐसा बोल रहे हैं! यह देशद्रोह से कम नहीं है।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 300 किमी घुसकर उसके 11 एयरबेस को तबाह किया, 9 आतंकी अड्डों को ध्वस्त किया, 150 से ज्यादा आतंकी मारे। पाकिस्तान तो रोते-रोते दुनिया को बता रहा है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 18 जगह हमला करके सब कुछ तबाह कर दिया और राहुल गांधी देश के सरेंडर की बात कर रहे हैं। राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की घोषणा सरकार ने या भाजपा के किसी प्रवक्ता ने नहीं की थी, बल्कि भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना की बहादुरी, शौर्य एवं पराक्रम का उद्घोष है। वास्तव में जिनकी नीतियां सरेंडर की रही हो, उसे इसके आगे कुछ सूझ भी नहीं सकता – क्यों, ऐसा ही है न राहुल गांधी जी?” भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा, ”राहुल गांधी, सरेंडर आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने सरेंडर किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है, लेकिन भारत कभी सरेंडर नहीं करता। सरेंडर आपकी पार्टी कांग्रेस की डिक्शनरी में है, आपके डीएनए में है। राहुल गांधी, आपको अपनी पार्टी की सरकारों का कार्यकाल याद करना चाहिए, किस तरह आपने इतिहास में ‘सरेंडर’ किया। आपने आतंकवाद के सामने सरेंडर किया, शर्म-अल-शेख में सरेंडर किया, 1971 की लड़ाई जीतने के बाद शिमला में टेबल पर सरेंडर किया, सिंधु जल समझौते में सरेंडर किया, हाजी पीर का दर्रा सरेंडर किया, छम्ब सेक्टर का 160 किमी का इलाका सरेंडर किया, 1962 की लड़ाई में सरेंडर किया, 1948 में सरेंडर किया और यहां तक कि देश की आजादी के समय मुस्लिम लीग के भी सामने सरेंडर किया।”

वैलनेस सेक्टर के प्रमुख निवेशकों से होगी वन-टू-वन चर्चा

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वर्ष 2025 को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देना, औद्योगिक विस्तार को प्रोत्साहित करना और व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इसी श्रृंखला में उज्जैन में 5 जून गुरुवार को आयोजित ‘स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट’ का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा होटल अंजूश्री में आयोजित इस समिट में फायरसाइड चैट सत्र “वेलनेस के लिए एक नई सोच” विषय पर संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री समिट में भाग लेने वाले वेलनेस सेक्टर के प्रमुख निवेशकों, नीति-निर्माताओं एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठक भी करेंगे। इस समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश को वैश्विक वेलनेस हब के रूप में स्थापित करना तथा उज्जैन को वेलनेस सेक्टर की प्रमुख केंद्र-स्थली के रूप में अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इस आयोजन के माध्यम से योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, जनजागरूकता, आध्यात्मिकता तथा वेलनेस आधारित उद्योगों में निवेश और सहयोग को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर विभिन्न अवसरों पर निवेश संवर्धन, कौशल विकास एवं रोजगार आधारित कार्यशालाएं, एक्सपो एवं कॉन्क्लेव आदि आयोजित किये जायेंगे। वेलनेस समिट को सफल बनाने के लिए आनंद, पर्यटन एवं आयुष विभाग द्वारा समन्वित प्रयास एवं सक्रिय सहयोग किया जा रहा है। भारत के हृदयस्थल में स्थित उज्जैन एक प्राचीन और धार्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। यह का शांत वातावरण, प्राकृतिक संसाधनों और पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के कारण वेलनेस सेक्टर के लिए आदर्श स्थल भी है। एक दिवसीय समिट में प्रख्यात आध्यात्मिक संत / साधक, वेलनेस सेक्टर के प्रमुख निवेशक, नीति-निर्माता, आयुष और स्वास्थ्य विशेषज्ञ, वेलनेस तथा टूरिज्म ऑपरेटर्स आदि भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य सत्र को मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन संबोधित करेंगे। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग रोडमेप फॉर वेलनेस सेक्टर विषय पर प्रस्तुतिकरण देंगे। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती द्वारा सत्र को संबोधित किया जायेगा। समिट में मध्यप्रदेश : राइजिंग हब एण्ड उज्जैन एज द एपिसेंटर ऑफ वेलनेस विषय पर आधारित फिल्म प्रदर्शित की जायेगी। वेलनेस सेक्टर के विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा समिट में वेलनेस सेक्टर के विकास, नीति-निर्माण, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, सस्टेनेबल वेलनेस इन्फ्रास्ट्रक्चर और निवेश संभावनाओं पर आधारित उच्चस्तरीय पैनल चर्चाएं होंगी। सत्र की शुरुआत “आइडियेटिंग द पार्टनरशिप मॉडल” विषय पर पैनल चर्चा के साथ होगी जिसमें विषय-विशेषज्ञ अपनी बात रखेंगे। इस सत्र में इस बात पर चर्चा होगी कि वेलनेस इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने, गुणवत्ता मानकों को बेहतर बनाने और विशेष रूप से वंचित क्षेत्रों में सेवाओं की पहुंच बढ़ाने में वेलनेस सेक्टर को निवेश और सहयोग के लिए बनी नीतियाँ किस तरह प्रेरित कर सकती हैं। सत्र में “वेलनेस इको सिस्टम और वर्कफोर्स डेवलपमेंट” विषय पर पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी। इस चर्चा में विशेषज्ञ पारंपरिक औषधीय प्रणालियों के समावेश, अनुसंधान में निवेश की आवश्यकता और आधुनिक चिकित्सा के साथ तालमेल जैसे पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। समिट मध्यप्रदेश को भारत एवं विश्व के वेलनेस मानचित्र पर स्थापित करने, वेलनेस क्षेत्र में नीति, नवाचार और निवेश के त्रिसूत्रीय मार्गदर्शन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। समिट में भाग लेने के लिए वेलनेस क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागी invest.mp.gov.in. पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

रोहिणी सेक्टर 7 में तीन मंजिला इमारत अचानक गिरी, दो घायल और एक महिला के फंसे होने की आशंका

नई दिल्ली रोहिणी सेक्टर 7 में एक इमारत अचानक गिर गई। इसमें 3 से 4 लोग फंसे हुए हैं। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घटना अभी आधे घंटे पहले की है। यह तीन मंजिला इमारत थी। बताया जा रहा है कि इमारत के अंदर मरम्मत का काम चल रहा था। तभी इमारत ढह गई। इमारत के ढहते ही 6 मजदूर बाहर आ गए। इनमें से दो घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। मानसून से पहले की जाएगी कार्रवाई एमसीडी रोहिणी जोन के एमडीसी प्रेम मंडल का कहना है कि इमारत गिरने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। मलबा हटाने का काम चल रहा है। मलबा हटने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। ऐसी जर्जर इमारतों की पहचान की जा रही है। मानसून से पहले कार्रवाई की जाएगी। मलबे में एक महिला के फंसे होने की आशंका है। मलबा हटाने का काम जारी है। इमारत करीब 45 साल पुरानी है। पूरी इमारत 6 महीने पहले ही बिक गई थी। खरीदार इमारत का जीर्णोद्धार करवा रहा था। इमारत के अंदर पहली मंजिल पर जीर्णोद्धार का काम चल रहा था। तभी इमारत ढह गई। पहली और दूसरी मंजिल ढह गई है। नॉर्थ रोहिणी थाना पुलिस, एमसीडी अधिकारियों समेत रोहिणी जिले के तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। इस इमारत में करीब तीन महीने से मरम्मत का काम चल रहा था।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी- पश्चिमी हवा के सक्रिय होने से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में मानसून आने से पहले जून की गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। पिछले 2 दिनों से हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को थोड़ी राहत दी थी, लेकिन अब मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी हवा के सक्रिय होने से तापमान में 5 से 6 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से करीब 5 डिग्री कम था। बुधवार को भी मौसम कुछ हद तक सामान्य ही रहेगा। धूप और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश के पूर्व से पश्चिम तक कई जिलों में मेघगर्जन और बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। 5 जून के बाद मौसम होगा और गर्म मौसम विभाग के अनुसार, 5 जून के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला कमजोर पड़ सकता है। इसके बाद मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और गर्म पछुआ हवाएं सक्रिय हो जाएंगी। जैसे ही पछुआ हवा चलेगी, तापमान में तेज वृद्धि होगी। अगले सप्ताह यानी 9 जून तक तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि प्रदेश में तेज लू चलेगी और तेज धूप से गर्मी का असर झेलना पड़ेगा। फिलहाल मिली राहत, लेकिन जल्दी ही बढ़ेगी गर्मी राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई इलाकों में मानसून से पहले हुई बारिश ने फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत दी है। ना तो अब नौतपा (बहुत तेज गर्मी) है और ना ही लू की लहर। मौसम में नरमी है, लेकिन यह राहत ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। अगले 2 दिन तक कहीं-कहीं हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का असर रहेगा, लेकिन इसके बाद गर्मी फिर से पूरी ताकत के साथ बढ़ जाएगी।इसलिए प्रदेश के लोगों को आने वाले दिनों में तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। 

शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से हुई दरिंदगी, आरोपी मदरसा संचालक को पुलिस ने दबोचा

बरेली  बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में अपने शिक्षण संस्थान में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर से बलात्कार के आरोप में एक मदरसा संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फतेहगंज पश्चिमी थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को आरोपी मदरसा संचालक जुबेर को बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे विधिक कार्रवाई के बाद अदालत ने जेल भेज दिया है। शिक्षिका से बलात्कार का आरोपी मदरसा संचालक गिरफ्तार उन्होंने बताया कि इस मामले में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जुबेर ने मदरसे की एक शिक्षिका को काम के बहाने पिछले शुक्रवार को छुट्टी के दिन मदरसे में बुलाया और उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि वह जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे खोजते हुए मदरसे पहुंचे तो उन्होंने शिक्षिका को बेहोशी की हालत में पाया। उस वक्त उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त थे। लोगों ने घटना के बाद मदरसा संचालक को पकड़वाने का प्रयास किया मगर वह भाग गया। चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षिका के परिजन ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 

अब मात्र ₹10,770 में आप माता वैष्णो देवी के पवित्र स्थान की यात्रा कर सकते हैं, जाने यात्रा की विस्तृत योजना

नई दिल्ली  अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन की चाह रखते हैं लेकिन बजट या छुट्टियों की कमी के चलते यात्रा टाल रहे हैं, तो IRCTC ने आपके लिए एक बेहतरीन और किफायती पैकेज लॉन्च किया है। अब मात्र ₹10,770 में आप माता वैष्णो देवी के पवित्र स्थान की यात्रा कर सकते हैं, जिसमें ट्रेन से सफर, होटल में ठहराव, खाने-पीने का इंतजाम और स्थानीय दर्शन सभी शामिल हैं। आइए जानते हैं इस खास यात्रा पैकेज की पूरी जानकारी। माता वैष्णो देवी यात्रा अब होगी आसान और किफायती IRCTC ने एक विशेष टूर पैकेज ‘IRCTC Mata Vaishnodevi Ex Delhi’ की शुरुआत की है, जो 3 रात और 4 दिन का होगा। यात्रा 8 जून से शुरू होगी, और दिल्ली से AC 3-Tier ट्रेन से सफर किया जाएगा। इस पैकेज में आपके लिए ट्रेवल, रहने-खाने की सुविधाएं और कटरा से माता के दर्शन तक की पूरी व्यवस्था शामिल है, ताकि आपकी यात्रा आरामदायक और यादगार बन सके। पैकेज की कीमत और छूट इस पैकेज की कीमत एक यात्री के लिए ₹10,770 रखी गई है। अगर आप दो या तीन साथ में यात्रा करते हैं, तो प्रति व्यक्ति खर्च कम हो जाता है – दो लोगों के लिए ₹8,100 और तीन लोगों के लिए ₹6,900। बच्चों के लिए भी अलग दरें हैं, और उनके लिए भी पूरी सीट दी जाएगी। होटल में नाश्ता और डिनर APAI प्लान के तहत उपलब्ध होंगे। यात्रा की विस्तृत योजना यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली स्टेशन से शाम 8:40 बजे होगी और सुबह 5 बजे जम्मू पहुंचकर वहां से कटरा के लिए नॉन-AC वाहन द्वारा ट्रांसफर होगा। कटरा में सरस्वती धाम जाकर पर्ची लेने के बाद होटल में चेक-इन होगा और नाश्ते के बाद बाणगंगा तक पहुंचाया जाएगा, जहां से माता के दर्शन की शुरुआत होगी। दर्शन के बाद होटल लौट कर विश्राम का प्रबंध है। तीसरे दिन चेक-आउट के बाद कंड कंडोली मंदिर, रघुनाथ मंदिर और बाग-ए-बाहू गार्डन की सैर कराई जाएगी, फिर शाम को ट्रेन से वापसी का सफर शुरू होगा। पैकेज में क्या-क्या शामिल और क्या अतिरिक्त इस यात्रा में AC 3-Tier ट्रेन टिकट, होटल में एक रात का ठहराव, ऑनबोर्ड और होटल में फिक्स्ड मेन्यू वाला भोजन, GST शामिल है। लेकिन बोतलबंद पानी, फोन बिल, टिप्स, बीमा, लॉन्ड्री, दर्शन पास, कैमरा चार्ज जैसी चीजें अतिरिक्त होंगी। यात्रियों को पहचान पत्र जरूर साथ रखना होगा। IRCTC सीट आवंटन और यात्रा रद्द करने का अधिकार भी सुरक्षित रखता है। मां वैष्णो देवी के इस पावन दर्शन के लिए यह पैकेज एक सुनहरा मौका है, खासकर उन लोगों के लिए जो बजट और समय की वजह से यात्रा को टाल रहे थे। आप भी इस ऑफर का लाभ उठाएं और माता के दरबार तक पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त करें।

संसद सत्र की मांग पर बोले संजय राउत- हमें बस पहलगाम पर बात करनी है, ऐक्शन पर नहीं

मुंबई शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के लीडर संजय राउत का कहना है कि सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। उन्होंने पहलगाम में जो आतंकवादी हमला हुआ है, वह कैसे हुआ और उसमें क्या चूक रही। देश की जनता इसके बारे में जानना चाहती है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा होना भी जरूरी है। संजय राउत ने कहा, ‘हम सिर्फ पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा करना चाहते हैं। हमें इस पर बात नहीं करनी कि सरकार ने क्या ऐक्शन लिया। यदि देश के 16 राजनीतिक दलों की मांग है कि विशेष सत्र बुलाया जाए तो फिर चर्चा होनी चाहिए।’ उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही इस मांग को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति को भी पत्र लिखेंगे। लोकतंत्र में सरकार को जनता को विश्वास में लेकर काम करना चाहिए। पब्लिक को बताना चाहिए कि वह क्या कर रही है और क्या हुआ है। लेकिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में हर चीज को छिपाया जा रहा है। संजय राउत अपने बयानों के लिए अकसर चर्चा में रहते हैं। उन्होंने मंगलवार को भाजपा नेता गिरीश महाजन पर भी हमला बोला था। उनका कहना था कि यदि भाजपा सत्ता से बाहर हुई तो गिरीश महाजन दल छोड़ने वाले पहले व्यक्ति होंगे। इस पर गिरीश महाजन ने भी जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे को दुश्मनों की जरूरत नहीं है, जब तक उनके पास संजय राउत जैसे नेता हैं। उन्होंने कहा कि संजय राउत ऐसे शख्स हैं, जो हर दिन मीडिया को क़ॉल करते हैं। पत्रकार पहुंचते हैं तो कुछ न कुछ ऐसा बोलते हैं, जो हेडलाइन बन जाए। उनके रवैये के चलते उद्धव सेना खत्म होने की कगार पर है। उनके रहते हुए उद्धव ठाकरे को किसी भी राजनीतिक दुश्मन की जरूरत नहीं है। राउत पार्टी को खत्म करने वाले शख्स हैं और वह अपने काम में लगे हुए हैं। बता दें कि भाजपा की आलोचना में संजय राउत सबसे ज्यादा मुखर रहे हैं।  

सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना : ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री ने भोपाल में किया विद्युत उप केन्द्रों का औचक निरीक्षण उपयंत्री की वेतन वृद्धि रोकी ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना : ऊर्जा मंत्री भोपाल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार की सुबह भोपाल स्थित कोटरा नेहरू नगर एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, भदभदा (शहर संभाग दक्षिण) का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण को विद्युत सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, जनहित की आवश्यकताओं की पूर्ति तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताया। ऊर्जा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान ट्रिपिंग, अनियमित विद्युत आपूर्ति और रखरखाव से जुड़ी चुनौतियों पर गहन चर्चा की। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को निर्देश दिये कि किसी भी प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही को तत्काल दूर किया जाए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने भदभदा विद्युत वितरण केन्द्र के निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कनिष्ठ अभियंता की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपकेन्द्र परिसरों में स्वच्छता, तकनीकी उपकरणों की स्थिति तथा उनकी कार्यक्षमता को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि उपकेन्द्रों की नियमित सफाई, तकनीकी संसाधनों का समय पर रखरखाव तथा कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करना निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मूलभूत शर्तें है ऊर्जा मंत्री तोमर ने नेहरु नगर में स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की प्राथमिकता, प्रत्येक नागरिक को सुचारु, सुरक्षित और सुलभ विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिए कार्यकुशलता एवं त्वरित कार्रवाई को सुनिश्चित किया जाएगा।  

जब किसी एक टीम ने एक ही सीजन में ऑरेंज व पर्पल कैप जीती हो, तब टीम को नहीं मिली जीत, इतिहास है साक्षी

नई दिल्ली IPL में ऑरेंज कैप उस बल्लेबाज को दी जाती है जो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है, वहीं पर्पल कैप उस गेंदबाज के सिर सजती है जो सबसे ज्यादा विकेट लेता है। सीजन की शुरुआत से ही टीमों की नजरें आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी के साथ-साथ इस कैप को भी जीतने की होती है। हर टीम चाहती है कि उसका खिलाड़ी ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में बना रहे ताकि टीम आगे की ओर बढ़ सके। मगर क्या आप जानते हैं कि एक टीम का एक ही सीजन में ऑरेंज कैप व पर्पल कैप जीतना बदकिस्मती को न्यौता देने जैसा रहा है?   जी हां, आईपीएल के इतिहास में ऐसा पांच बार हो चुका है जब किसी एक टीम ने एक ही सीजन में ऑरेंज व पर्पल कैप जीती हो, मगर इन पांचों ही बार कोई भी टीम चैंपियन नहीं बनी है। मौजूदा घटना गुजरात टाइटंस के साथ हुई। IPL 2025 में सर्वाधिक 759 रनों के साथ सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के सिर ऑरेंज कैप सजी, वहीं पर्पल कैप पर प्रसिद्ध कृष्णा ने 25 विकेट के साथ कब्जा जमाया। IPL 2025 में सर्वाधिक रन और सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी गुजरात टाइटंस की टीम से थे, मगर फिर भी टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई। बता दें, गुजरात टाइटंस IPL 2025 प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही थी। एलिमिनेटर मुकाबले में उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उनका सफर समाप्त हो गया था। एक ही सीजन में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप दोनों जीतने वाली टीमें 2013 – CSK (हसी, ब्रावो) 2017 – SRH (वार्नर, भुवी) 2022 – RR (बटलर, चहल) 2023 – GT (गिल, शमी) 2025 – GT (सुदर्शन, प्रसिद्ध)* गुजरात टाइटंस के साथ यह घटना दूसरी बार हुई है। आईपीएल 2023 में जब शुभमन गिल और मोहम्मद शमी ने क्रमश: ऑरेंज व पर्पल कैप जीती थी तब भी टीम ट्रॉफी नहीं उठा पाई थी। फाइनल में गुजरात को उस समय चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

रूस से जंग के बीच यूक्रेन को इतनी बड़ी मदद करके ब्रिटेन ने साफ कर दिया है कि उसका रुख क्या है

लंदन रूस से बीते ढाई सालों से जंग लड़ रहे यूक्रेन की ताकत में अब इजाफा होता दिख रहा है। बीते सप्ताह ही यूक्रेन ने रूस की सीमा में 5000 किलोमीटर अंदर तक घुसकर मार की थी। यूक्रेन ने ड्रोन को अप्रैल 2026 तक 1 लाख ड्रोन देने का ऐलान किया है। रूस से जंग के बीच यूक्रेन को इतनी बड़ी मदद करके ब्रिटेन ने साफ कर दिया है कि उसका रुख क्या है। ब्रिटेन का कहना है कि ड्रोन्स ने जंग का रुख ही बदल दिया है और इनके जरिए यूक्रेन को बड़ी मदद मिल सकती है। इसलिए हमने ड्रोन्स की सप्लाई में 10 गुना तक इजाफा करने का फैसला लिया है। ब्रिटेन की इस मदद से पहले जर्मनी ऐलान किया था कि वह बड़ी संख्या में यूक्रेन को लॉन्ग रेंज की मिसाइलें देगा। ब्रिटेन उन पश्चिमी देशों में शामिल है, जिसने यूक्रेन को खुलकर मदद की है। अब तक की जंग में तोप, बंदूकों और गोलाबारी की जंग में यूक्रेन को पराजय ही मिली है, लेकिन ड्रोन वारफेयर की मदद से उसने रूस को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। यहां तक कि यूक्रेन के ड्रोन हमलों के बाद से यह चर्चा भी होने लगी है कि क्या भविष्य का वारफेयर ड्रोन से होगा। ऐसे में ब्रिटेन की मदद ने साफ कर दिया है कि वह यूक्रेन को खुलकर मदद देना जारी रखेगा। ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन का रुख रूस के विपरीत ही रहा है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि हम 4.5 अरब पाउंड की सैन्य सहायता यूक्रेन को देने वाले हैं। इसी के तहत हमने यह पैकेज जारी किया है और इसमें मुख्य मदद ड्रोन्स को लेकर होगी। ब्रिटिश रक्षा मंत्री जॉन हेली इसका ऐलान करेंगे। ब्रिटेन का कहना है कि इस साल के अंत तक ही हजारों ड्रोन्स की सप्लाई यूक्रेन को हो जाएगी। इसके बाद अप्रैल तक एक लाख ड्रोन्स का टारगेट रखा गया है। ड्रोन्स के अलावा बड़े पैमाने पर गोला-बारूद भी देने की तैयारी है। जर्मनी ने किया है यूक्रेन को मिसाइलें देने का ऐलान वहीं जर्मनी का कहना है कि वह यूक्रेन को 5 अरब पाउंड की मदद करेगा ताकि वह लॉन्ग रेंज की मिसाइलें बना सके। जर्मनी ने साफ कहा कि रूस से मुकाबले में यूक्रेन को लॉन्ग रेंज मिसाइलों की जरूरत है और हम उसके लिए फंडिंग करेंगे। जर्मनी की ओर से दी जाने वाली मदद को साफ तौर पर सैन्य मदद कहा गया है। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने पहले ही इस बारे में यूक्रेन से वादा किया था। जर्मनी के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि हमारी यह मदद एक युद्ध ग्रस्त देश के लिए है, जिसे बड़े पैमाने पर हथियारों की जरूरत है। इस मदद से उसे उत्पादन बढ़ाने में सफलता मिलेगी।  

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा खुलासा, भारत ने नष्ट किए पाक के 6 फाइटर जेट

नई दिल्ली ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान के नुकसान की खबरें सामने आने लगी हैं. भारतीय वायुसेना ने शौर्य का परिचय देते हुए पाक को ‘छठी का दूध’ याद करा दिया. सीडीएस ने बताया, भारत की जवाबी कार्रवाई से 8 घंटे में ही पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे और सीजफायर के लिए भारत के आगे नाक रगड़ने लगा था. ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. भारतीय वायू सेना ने जवाबी हमले में पाकिस्तान के कई फाइटर जेट और मिसाइलों को आसमान में ही नष्ट कर दिया. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान जाने के बाद भारत ने पाकिस्तान पर अब तक का सबसे बड़ा पलटवार किया। इसकी कल्पना शायद पाकिस्तान ने भी नहीं की होगी। इन जवाबी हमलों में पाकिस्तान को होने वाले नुकसान की जानकारी धीरे-धीरे सामने आ रही है। पहले खबर सामने आई कि भारतीय हमले में 6 पाकिस्तानी लड़ाकू विमान तबाह हो गए। वहीं, अब यह आंकड़ा 9 पर पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार, ऑपरेशन सिंदूर के बाद किए गए मूल्यांकन से पता चला है कि पाकिस्तान के हवाई और जमीनी सैन्य ढांचे को गहरा नुकसान पहुंचा है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी वायुसेना (पीएएफ) के छह लड़ाकू विमान को गिरे हैं। इसके अलावा दो हाई वैल्यू निगरानी विमान और सी-130 हरक्यूलिस परिवहन विमान को भी मार गिराया गया। वहीं, दस से अधिक सशस्त्र ड्रोन को भी तबाह कर दिया गया। इससे पहले खबर आई थी कि भारतीय हमले में पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) और पाकिस्तानी पंजाब में हवाई संघर्ष के दौरान छह पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराए गए थे। इन विमानों को भारतीय ग्राउंड-बेस्ड मिसाइल सिस्टम और हवाई चेतावनी रडारों ने ट्रैक कर ध्वस्त किया था। अब जो नई जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, एक इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर (ECM) एयरक्राफ्ट को भारत की लंबी दूरी की स्ट्राइक प्रणाली सुदर्शन से 300 किमी की दूरी पर मार गिराया गया। दूसरा विमान स्वीडिश मूल का था और पाकिस्तान के भोलेरी एयरबेस पर तैनात था। एक क्रूज मिसाइल हमले में नष्ट हुआ। सैटेलाइट तस्वीरों में विमान हैंगर पूरी तरह तबाह दिखा। वहीं, मलतान के पास स्थित एक केंद्र पर ड्रोन स्ट्राइक में PAF का C-130 लॉजिस्टिक्स विमान नष्ट हुआ। भारत के राफेल और सुखोई-30 विमानों द्वारा किए गए एक हमले में विंग लूंग सीरीज के कम से कम दस ड्रोन एक हैंगर सहित नष्ट हुए। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भारतीय सीमा में दाखिल कई पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया। भारत ने कितनी गहराई तक हमला किया? लीक हुई पाकिस्तानी सैन्य रिपोर्ट “ऑपरेशन बुन्यान उन मर्सूस” से सामने आया है कि भारत ने 7 अतिरिक्त स्थानों पेशावर, झंग, हैदराबाद (सिंध), गुजरात (पंजाब), बहावलनगर, अटक और छोर पर भी हमले किए। भारत की तरफ से यह जानकारी नहीं दी गई थी। ये सभी स्थान भी सैन्य ठिकाने थे। भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए नौ अहम स्थानों पर हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय और मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा का कैंप शामिल थे। PoJK के मुजफ्फराबाद, कोटली, रावलकोट, भिंबर और चकवाल में भी हमले हुए। मैक्सार टेक्नोलॉजी की सैटेलाइट तस्वीरों ने इन ठिकानों को पहुंचे गंभीर नुकसान की पुष्टि की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet