The water crisis deepens in Morkha, the home village of the district vice president, with 43 families thirsting for every drop of water.
हरिप्रसाद गोहे
आमला/मोरखा। जनपद उपाध्यक्ष के गृहग्राम मोरखा के रामदीन ढाना में 43 परिवार भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। गांव के दोनों हैंडपंप बंद पड़े हैं और प्रधानमंत्री नल जल योजना का लाभ भी नहीं मिला।

ग्रामीण महिलाओं ने मंगलवार को तहसील स्तरीय जनसुनवाई में एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर नए बोर खनन की अनुमति मांगी।
गांव में कोई अन्य नलकूप या कुआं न होने से ग्रामीणों और पशुओं के लिए पीने का पानी नहीं है। 14/05/2025 को भी आवेदन दिया गया था। नल जल योजना में लाखों खर्च के दावों के बावजूद जमीनी हालात बदतर हैं। ग्रामीणों ने भीषण गर्मी में राहत के लिए जल्द बोर खनन की मांग की है।
recent visitors 30









