February 7, 2025

भारतीय टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने हाल ही अपने गैराज में दो नई कारें जोड़ी

0

नई दिल्ली
भारतीय टीम के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक विराट कोहली ने हाल ही अपने गैराज में दो नई कारें जोड़ी हैं। वह भारत में ऑडी (Audi) के ब्रांड एंबेसडर हैं और उनके कलेक्शन में कई महंगी और एक्सोटिक कारें हैं। ऐसा लगता है कि विराट अब धीरे-धीरे अन्य ब्रांडों की कारों की ओर भी बढ़ रहे हैं। उन्हें हाल ही में सार्वजनिक रूप से अपनी बिल्कुल नई लैंड रोवल डिफेंडर (Land Rover Defender) और BMW iX1 EV के साथ देखा गया था। Cars For You ने अपने YouTube चैनल पर इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विराट कोहली को लैंड रोवर डिफेंडर SUV (Land Rover Defender SUV) से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकलते हैं, उनके लिए इंतजार कर रहे फोटोग्राफर तुरंत उन्हें घेर लेते हैं और अंदर जाने से पहले तस्वीरें खिंचवाने का अनुरोध करते हैं।

विराट कोहली ने नई लैंड रोवर डिफेंडर लग्जरी SUV और BME iX1 EV
विराट व्लॉगर और पैपराजी से कहते हैं कि उन्हें देर हो रही है। हालांकि, वह तस्वीरों के लिए पोज देते हैं और उन्हें बाद में उनका पीछा न करने के लिए कहते हैं। वीडियो में दिखाई गई SUV एक लैंड रोवर डिफेंडर 110 (Land Rover Defender 110) है। यह SUV का 5-डोर वर्जन है, जो ऑफ-रोड क्षमताओं से समझौता किए बिना सभी लक्जरी फीचर्स के साथ आता है।

फीचर्स क्या हैं?
इसमें 12.3-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार फीचर्स, मेरिडियन का प्रीमियम स्पीकर सिस्टम, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, हीटेड फ्रंट सीट्स, ब्लाइंड-स्पॉट असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 6 एयरबैग, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, लेदर अपहोल्स्ट्री, रबर फ्लोरिंग और बहुत कुछ मिलता।

इंजन पावरट्रेन और कीमत
लैंड रोवर डिफेंडर (Land Rover Defender) 2.0-लीटर और 3.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 3.0-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। लैंड रोवर ने Defender 110 और 90 दोनों वर्जनों के लिए 5.0-लीटर V8 पेट्रोल इंजन विकल्प भी पेश किया है। बिल्कुल नई लैंड रोवर (Land Rover) की कीमत 1.04 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है और 1.57 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम तक जाती है।

लैंड रोवर डिफेंडर 130 की कीमत
लैंड रोवर (Land Rover) भारत में डिफेंडर (Defender) का एक एक्सटेंडेड व्हीलबेस वैरिएंट भी बेचती है। डिफेंडर 130 (Defender 130) में 130 इंच का बड़ा व्हीलबेस मिलता है, जो इसे यहां बेची जाने वाली सबसे लंबी डिफेंडर (Defender) बनाता है। लैंड रोवर डिफेंडर 130 (Land Rover Defender 130) की एक्स-शोरूम कीमत 1.41 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

BMW iX1 में नजर आए दंपति
BMW iX1 लोकप्रिय X1 एंट्री-लेवल SUV पर बेस्ड है। BMW iX1 का एक्सटीरियर डिजाइन स्पष्ट कारणों से X1 के समान है। इस वीडियो में हम विराट कोहली और उनकी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा दोनों को गाड़ी के बाहर देख सकते हैं। दंपति एक रेस्तरां जा रहे थे, जब व्लॉगर ने उन्हें देखा। यह इलेक्ट्रिक SUV पिछले साल लॉन्च हुई थी और यह ग्रे, सिल्वर, ब्लैक और व्हाइट शेड्स में उपलब्ध है। वीडियो में दिखाई गई SUV ग्रे कलर की है।

मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स
यह एक लक्जरी EV है और इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मसाज फंक्शन वाली फ्रंट सीट्स, 12 स्पीकर वाला हर्मन कार्डोन साउंड सिस्टम, 6 एम्बिएंट लाइटिंग मोड और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स हैं।

बैटरी पैक, स्पीड, रेंज और कीमत
इलेक्ट्रिक SUV 66.4 kWh की बैटरी पैक का यूज करती है, जो 313hp की पावर और 494Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इलेक्ट्रिक SUV सिर्फ 5.6 सेकेंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी दावा की गई ड्राइविंग रेंज 440 किमी. है। बिल्कुल नई BMW iX1 की कीमत 66.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor