LATEST NEWS

न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस की टक्कर में अब तक 15 लोगों की मौत

कलकत्ता पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी और कंचनजंगा एक्सप्रेस की टक्कर में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी थी. अब पता चला है कि ट्रेन के लोको पायलट ने सिग्नल को नजरअंदाज किया था. रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा ने बताया कि आज कंचनजंगा ट्रेन का एक्सीडेंट हुआ है. मालगाड़ी के ड्राइवर ने यात्री ट्रेन को टक्कर मारी. शुरुआती जानकारी से पता चला है कि मालगाड़ी के चालक ने सिग्नल की अनदेखी की थी. इस वजह से पैसेंजर ट्रेन के सबसे पीछे का गार्ड का डिब्बा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और आगे दो पार्सल वैन के डिब्बे थे, जो क्षतिग्रस्त हुए. उन्होंने बताया कि बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है. मालगाड़ी के ड्राइवर (लोको पायलट) ने सिग्नल को पूरी तरह से नजरअंदाज किया था. इस दुर्घटना में मालगाड़ी के चालक और कंचनजंगा के गार्ड की भी मौत हुई है. अगरतला-सियालदाह रूट पर सभी रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं. मालगाड़ी को रुकना चाहिए था, रेलवे बोर्ड की सीईओ का बयान  रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि पीछे से आ रही मालगाड़ी को रुकना चाहिए था। फिर भी ट्रेन नहीं रुकी तो यह जांच का विषय है। इस मामले में दिक्कत यह है कि मालगाड़ी के चालक की भी मौत हो चुकी है।  कंचनजंगा रेल हादसे पर रेलवे बोर्ड की चेयरपर्सन और सीईओ जया वर्मा सिन्हा ने कहा, ‘इस घटना के मामले में ऐसा लगता है कि मानवीय गलती थी। शुरुआती जांच में पता चलता है कि यह मसला सिग्नल को नजरअंदाज कर ट्रेन को आगे बढ़ाने का है।’ उन्होंने कहा कि हमें ‘कवच’ सिस्टम को बढ़ाना होगा, जिसके चलते ट्रेनों की भिड़ंत को टाला जा सकता है। न्यू जलपाईगुड़ी से 30 किलोमीटर दूर हादसा, स्टेशन पर खड़ी थी ट्रेन  उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 30 किलोमीटर दूर इस घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है और घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “ट्रेन दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 60 लोग घायल हैं। इससे पहले, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे जोन में हुआ। बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। रेलवे, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) समन्वय के साथ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।’  कंचनजंगा रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को मदद का ऐलान  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी के समीप ट्रेन हादसे पर गहन दुख जताया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रूपये अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की। मोदी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा , ‘पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव कार्य जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।’ प्रथम दृष्टया मानवीय चूक का मामला सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस दुर्घटना में मानवीय चूक सामने आई है. लेकिन सही जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगी. हमारी पूरी कोशिश है कि ट्रेन दुर्घटनाओं को रोका जा सके, इसके लिए कवच हमारी प्राथमिकता है. इसे मिशन मोड में बढ़ाया जा रहा है. कैसी हुई दुर्घटना? त्रिपुरा के अगरतला से कोलकाता के सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी. ये घटना सोमवार सुबह 8.55 बजे हुई. न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग सात किलोमीटर दूर रंगापानी स्टेशन के पास खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने सिग्नल की अनदेखी कर टक्कर मार दी. मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी. इस घटना में कुल आठ लोगों की मौत हुई है, जिसमें तीन रेलवे कर्मचारी जबकि पांच यात्री हैं. इस घटना में लगभग 50 लोग घायल हैं. बता दें कि ये टक्कर सोमवार सुबह नौ बजे के आसपास उस समय हुई, जब 13174 कंचनजंगा एक्सप्रेस अगरतला से सियालदाह जा रही थी. इस टक्कर में कंचनजंगा एक्सप्रेस के दो डिब्बे डिरेल हो गए. हर तरफ चीख-पुकार मच गई. टक्कर लगने की वजह से ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गईं. लोको पायलट अनिल की हादसे में मौत, साथी मोनू अस्पताल में भर्ती  न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से 11 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित निजबाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच भीषण टक्कर में जख्मी हुए मालगाड़ी के सहायक लोको पायलट मोनू कुमार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है ।  रेलवे एम्पलाई यूनियन के से उनकी स्थिति को जानने का प्रयास किया तो अचानक सहायक लोको पायलट पूछ बैठे कि मेरा ट्रेन का चालक अनिल भाई जी कैसे हैं। सुनते ही रेलकर्मी को समझ में नहीं आया कि वह क्या बताएं बाकी अपनी स्थिति पर नियंत्रण करते हुए रेलकर्मी ने कहा कि चालक ट्रेन के इंजन के अंदर फंसे हुए हैं उन्हें बाहर निकाला जा रहा है । इसके बाद मोनू काफी चिंतित हो गए और कहां की घटना की जानकारी उनके परिजन को अभी नहीं दिया जाए। इसके बाद यूनियन के कर्मी ने सहायक लोको पायलट को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया ।इधर रेलवे इंप्लाइज यूनियन के मंडल सचिव रुपेश कुमार ने घटना के प्रति कभी दुख जताया है जख्मी रेल कर्मियों को जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से की है वही हादसे में  कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड और मालगाड़ी के लोको पायलट की मौत पर दुख जताया है ।  

शादी करने का सपना हर युवक-युवती का होता है. वे इसके लिए कई योजनाएं बनाते हैं. शादी के दिन से लेकर भावी जीवन के हर पड़ाव को लेकर सपने देखते हैं. अपने जीवनसाथी को लेकर कई उम्‍मीदें पालते हैं. स्‍वप्‍न शास्‍त्र में शादी से जुड़े सपनों के बारे में विस्‍तार से बताया गया है. इसके अनुसार कुछ खास तरह के सपने आना इस बात का संकेत देता है कि जातक का जल्‍द विवाह हो सकता है. आइए शादी से जुड़े सपनों और उनके मतलब के बारे में जानते हैं. शादी का संकेत देते हैं ये सपने सपने में इंद्रधनुष देखना : स्वप्न में इन्द्रधनुष देखने का मतलब होता है कि आपकी विवाह करने की इच्‍छा जल्‍दी ही पूरी होने वाली है. सपने में मोरपंख देखना : सपने में मोरपंख देखने का मतलब है कि आपका शीघ्र ही विवाह हो सकता है और आपका भावी जीवन सुखद रहेगा. सपने में खुद को नाचते हुए देखना : सपने में स्वयं खुश होकर नाचते हुए देखना भी शीघ्र विवाह के योग बनाता है. यदि शादीशुदा जातक को ऐसा सपना आए तो उसका दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है. सपने में सुंदर वस्‍त्र देखना : यदि किसी लड़के को सपने में सुंदर रंग-बिरंगे कढ़ाईदार वस्‍त्र दिखें तो उसे बेहद सुंदर पत्‍नी मिलती है. उसका वैवाहिक जीवन अच्‍छा गुजरता है. सपने में सोने के गहने देखना : यदि सपने में सोने के आभूषण देखें या सपने में कोई आपको गोल्‍ड ज्‍वैलरी गिफ्ट में दे तो ऐसी लड़की का विवाह अमीर घराने में होता है. उसका पति बहुत रईस होता है. सपने में मेले में घूमना : सपने में खुद को मेले में घूमते हुए देखना योग्य जीवनसाथी मिलने का संकेत है. सपने में शहद खाना : सपने में खुद को शहद खाते हुए देखें तो इसका मतलब है कि घर-परिवार में किसी का विवाह तय होने वाला है. सपने में दाढ़ी बनाते या बनवाते देखना : कोई पुरुष सपने में अपनी दाढ़ी बनाते या दाढ़ी बनवाते हुए देखे तो इसे भी मैरिड लाइफ के लिए शुभ सपना माना जाता है. ऐसे में जातक के वैवाहिक जीवन की समस्‍याएं दूर हो जाती हैं और खुशहाली आती है.

 नारियल पानी के हैं कई फायदे, जानें स्किन के लिए कैसे है असरदार नारियल पानी एक ऐसा पानी है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं. इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट और स्वस्थ रहने में मदद करते हैं. नारियल पानी का उपयोग चेहरे पर भी किया जा सकता है और इसके कई लाभ भी हैं. अगर आपने आज तक नारियल पानी सिर्फ पिया ही है तो आज इसके और भी गुण जान लीजिए. चेहरे को हाइड्रेट करता है नारियल पानी में लगभग 95% पानी होता है, इसलिए यह चेहरे को हाइड्रेट करने में बहुत फायदेमंद होता है. यह स्किन को कोमल बनाता है और झुर्रियों को कम करने में भी मदद करता है. दाग-धब्बों को कम करता है नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करता है. नारियल पानी का इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा चमकदार होती है. कील-मुहांसों को रोकता है नारियल पानी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कील-मुहांसों को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं. यह स्किन पोर्स को बंद होने से और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है. सनबर्न से बचाता है नारियल पानी में ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करता है और सनबर्न को रोक सकते हैं. साथ ही नारियल पानी में विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं. यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है. चेहरे पर नारियल पानी का इस्तेमाल चेहरे पर नारियल पानी का उपयोग करने के कई तरीके हैं. आप इसे सीधे चेहरे पर लगा सकते हैं, या इसे किसी दूसरी चीज के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं. ऐसे करें स्किन पर अप्लाई – एक साफ रुई के पैड को नारियल पानी में डुबोएं और इसे अपने चेहरे पर लगाएं. – 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें.

मैं और मुख्य सचिव 1 जुलाई से हमारा बिजली का बिल भरकर मिसाल कायम करेंगे – CM हिमंत बिस्वा सरमा

Threatening the lawyer, SDM said - 'Whatever has to be uprooted, uprooted', what is it?

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने फरमान जारी कर दिया है कि मंत्री, विधायक और अधिकारी बिजली का बिल खुद ही भरेंगे। उनका कहना है कि इसका मकसद VIP कल्चर को खत्म करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिजली की दरों को कम करने की कोशिश कर रही है। खास बात है कि असम सरकार ने रात 8 बजे के बाद सभी सरकारी दफ्तरों में बिजली अपने आप काटने का फैसला किया है। सरमा ने लिखा, ‘करदाताओं के रुपयों से सरकारी अधिकारियों के बिल भरने के VIP कल्चर को खत्म कर रहे हैं। मैं और मुख्य सचिव 1 जुलाई से हमारा बिजली का बिल भरकर मिसाल कायम करेंगे। जुलाई 2024 की शुरुआत से सभी शासकीय कर्मचारियों को उनकी तरफ से खर्च की गई बिजली का बिल खुद ही भरना होगा।’ सीएम सरमा में रविवार को 2.5 मेगावाट के नए सोलर पावर प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि राज्य का मकसद बिजली के बिलों को 1 रुपये प्रति यूनिट कम करना है, ताकि समाज के गरीब वर्ग के लिए बिजली का इस्तेमाल आसान हो जाए। उन्होंने जानकारी दी है कि सरकार अगले साल अप्रैल तक 1 रुपये प्रति यूनिट करने का लक्ष्य रख रही है। सरमा ने बताया है कि सरकार राज्य के सभी विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज की छतों का इस्तेमाल सोलर पैनल के लिए करने जा रहे हैं। उनका कहना है कि असम के 2 लाख से ज्यादा परिवारों ने अपने घरों में सोलर पैनल लगाने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने जनता से बिजली बर्बाद नहीं करने की अपीली की है, क्योंकि राज्य सरकार की तरफ से बड़ी राशि सब्सिडी में खर्च की जाती है।  

Paytm के मूवी और टिकटिंग बिजनेस को खरीद सकती है Zomato

नई दिल्ली  देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) अपने मूवी और इवेंट टिकटिंग बिजनस को बेचने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी की फूड डिलीवरी फर्म जोमैटो के साथ बातचीत अंतिम चरण में है। सूत्रों का कहना है कि पेटीएम अपने नॉन-कोर एसेट्स को बेचने की रणनीति पर काम कर रही है। मूवी और टिकटिंग बिजनस को बेचना भी उसकी इसी रणनीति का हिस्सा है। अगर यह डील फाइनल होती है तो इसके लिए पेटीएम के मूवी और इवेंट टिकटिंग बिजनस की वैल्यू करीब 2,000 करोड़ रुपये हो सकती है। रविवार देर रात स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में जोमैटो ने कहा कि वह पेटीएम के मूवी और इवेंट टिकटिंग बिजनस के खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। जोमैटो ने कहा कि यह बातचीत उसके ‘गोइंग-आउट’ बिजनस को मजबूत करने के इरादे से की जा रही है। हालांकि अब तक कोई बाध्यकारी निर्णय नहीं लिया गया है जिसके लिए बोर्ड की मंजूरी की जरूरत होगी। इस बीच एक अलग फाइलिंग में पेटीएम ने यह भी कहा कि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है। इसमें कोई बाध्यकारी समझौता शामिल नहीं है जिसके लिए बोर्ड की मंजूरी या डिस्क्लोजर की जरूरत होगी। कंपनी वह नियमित रूप से विभिन्न रणनीतिक अवसरों की खोज करती है जिससे शेयरहोल्डर की वैल्यू बढ़ाई जा सके। एंटरटेनमेंट बिजनस की बिक्री पर विचार किया जा रहा है। अर्निंग्स कॉल में हमने बताया था कि हमारा जोर पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज पर होगा। क्या होगा फायदा सूत्रों ने कहा कि पेटीएम अपने पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विस बिजनस पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। कंपनी केवल उन अवसरों पर ध्यान केंद्रित करेगी जो उसके मर्चेंट्स को अपने बिजनस बढ़ाने में मदद करेंगे। जोमैटो के लिए यह डील वैल्यू एड करेगी। पेटीएम की मूवी और इवेंट टिकटिंग वर्टिकल को खरीदना उसके गोइंग-आउट बिजनस के लिए फायदेमंद रहेगा। मार्च तिमाही में जोमैटो के गोइंग-आउट सेगमेंट का रेवेन्यू 100% बढ़कर 93 करोड़ रुपये रहा। सूत्रों ने कहा कि पेटीएम अपनी मूवीज और इनसाइडर (इवेंट प्लेटफॉर्म) वर्टिकल को एक टीम में मर्ज कर रहा है। फिलहाल ग्राहक पेटीएम ऐप पर मूवीज और इवेंट दोनों बुक करना जारी रख सकते हैं। डील पूरी होने के बाद जोमैटो अपने प्लेटफॉर्म के भीतर दोनों वर्टिकल को एकीकृत करने पर काम कर सकता है। सूत्रों ने कहा कि डील की औपचारिक घोषणा अगले सप्ताह हो सकती है।  

केन्द्रीय जनजातीय (राज्य) कार्य मंत्री एवं बैतूल- हरदा-हरसूद सांसद दुर्गादास उइके जी का राजीव खंडेलवाल के निवास पर आत्मीय स्वागत 

Union Tribal (State) Affairs Minister and Betul-Harda-Harsud MP

Union Tribal (State) Affairs Minister and Betul-Harda-Harsud MP

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरसात में स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए

सुशासन और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठकों का दौर जारी, पीएचई के कार्यों की हुई समीक्षा   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बरसात में स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए भू-जल में समस्या वाले गांवों में पेयजल के लिए 71 मल्टी-विलेज योजनाओं का काम प्रारंभ जल जीवन मिशन के तहत गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारू संचालन-संधारण के लिए जल्द बनेगी नीति मुख्यमंत्री ने पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए पीएचई विभाग के टोल-फ्री नम्बर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा जल जीवन मिशन के तहत राज्य के 39.14 लाख घरों में पहुंच रहा है नल का पानी, लक्ष्य का 78 प्रतिशत काम पूर्ण रायपुर  सुशासन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागों के काम में कसावट लाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की समीक्षा बैठकों का दौर जारी है। वे आज लगातार तीसरे दिन अलग-अलग विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्य सचिव अमिताभ जैन तथा मुख्यमंत्री सचिवालय, जल जीवन मिशन और विभागीय अधिकारियों के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में बरसात के दिनों में प्रदेश में स्वच्छ पेयजल के लिए पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए पीएचई विभाग के टोल-फ्री नम्बर 1800-233-0008 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में जन कल्याणकारी योजनाओं के मैदानी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाते हुए राज्य के हर घर में पाइपलाइन के जरिए शुद्ध पेयजल पहुंचाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए शुद्ध पेयजल के लिए जलापूर्ति व्यवस्था के आवश्यक रखरखाव और मरम्मत का कार्य पूर्ण करने को कहा। मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांवों में नियुक्त किए जाने वाले नल जल मित्रों का प्रशिक्षण कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से यथाशीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग में तकनीकी अमला बढ़ाने के लिए नई भर्तियों के प्रस्ताव भी शीघ्र भेजने को कहा। मुख्यमंत्री साय ने खारे पानी, भू-जल में भारी तत्वों की मौजूदगी और जल स्तर के ज्यादा नीचे चले जाने की समस्या से जूझ रहे गांवों के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे 71 मल्टी-विलेज योजनाओं का काम तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे उन गांवों में यथाशीघ्र साफ पेयजल पहुंच सके। कुल 4527 करोड़ रुपए की लागत से राज्य के 18 जिलों में ये मल्टी-विलेज योजनाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से 3234 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाएगी। इससे दस लाख से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल पहुंचेगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने समीक्षा बैठक में जल जीवन मिशन के तहत गांवों में पेयजल व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए संचालन-संधारण नीति जल्द तैयार करने की जरूरत बताई। उन्होंने जलस्रोतों को रिचार्ज करने मनरेगा के माध्यम से आवश्यक संरचनाओं के निर्माण पर जोर दिया। साव ने ऐसे गांवों में जहां पेयजल आपूर्ति के लिए भू-जल स्रोत नहीं मिल रहे हैं, उन गांवों के लिए नई मल्टी-विलेज योजनाएं राज्य मद से स्वीकृत करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके लिए सीएसआर या डीएमएफ फंड से राशि की व्यवस्था की जा सकती है। उन्होंने तेजी से नए नलकूपों के खनन के लिए विभाग में नई ड्रिलिंग मशीनें खरीदने की जरूरत भी बताई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने बैठक में बताया कि प्रदेश में अब तक 39 लाख 14 हजार से अधिक घरों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाया जा चुका है। जल जीवन मिशन के तहत अब तक 78 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य को हासिल किया जा चुका है। राज्य के 3356 गांवों में शत-प्रतिशत, 5093 गांवों में 90 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तथा 3153 गांवों में 80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत घरों में नल का पानी पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि गांवों में पंचायतों के द्वारा जलापूर्ति व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए नल जल मित्र की नियुक्ति की जाएगी। भारत सरकार द्वारा इसके लिए प्रदेश के 33 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कौशल विकास केंद्रों के माध्यम से ग्राम पंचायतों द्वारा चयनित नल जल मित्रों का प्रशिक्षण शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेन्द्र तिवारी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, और डॉ. बसवराजु एस., क्रेडा के सीईओ राजेश सिंह राणा, जल जीवन मिशन के एमडी सुनील जैन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता एम.एल. अग्रवाल सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

पन्नू की हत्या की साजिश के आरोपी निखिल गुप्ता का प्रत्यर्पण

नई दिल्ली अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य ने प्रत्यर्पित कर दिया है। फेडरल ब्यूरो ऑफ प्रिजन की वेबसाइट के मुताबिक गुप्ता को अमेरिका भेज दिया गया है। अमेरिकी प्रशासन की रिक्वेस्ट के पिछले साल जून में निखिल गुप्ता को अरेस्ट कर लिया गया था। आरोप है कि वह खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह बन्नू की हत्या की साजिश रचने में शामिल था। सोमवार को निखिल गुप्ता को न्यूयॉर्क के फेडरल कोर्ट में पेश किया जा सकता है। फिलहाल उन्हें ब्रुकलिन के मेट्रोपोलिटन डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। बता दें कि पन्नू अमेरिका में रहकर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहता है। वह अकसर हिंदुओं को धमकी देता नजर आता रहता है। अमेरिकी संघीय अभियोजन ने कहा था कि गुप्ता ने भारतीय अधिकारियों के साथ मिलकर पन्नू की हत्या की साजिश रची थी। इसके बाद गुप्ता को प्राग में गिरफ्तार कर लिया गया था। चेक गणराज्य में निखिल गुप्ता ने प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका फाइल की थी जिसे खारिज कर दिया गया था। वहीं अमेरिकी  सरकार का कहना है कि गुप्ता ने पन्नू की हत्या के लिए हिटमैन हायर करने की कोशिश की थी। बता दें कि पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। भारत ने उसे यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया है। बता दें कि 23 नवंबर 2023 को ही प्राग के हाई कोर्ट ने निखिल गुप्ता के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी। इस फैसले के खिलाफ गुप्ता ने संवैधानिक अदालत में याचिका फाइल की थी। हालांकि इस याचिका को भी खारिज कर दिया गया। कोर्ट ने कहा कि अमेरिका द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों और दस्तावेजों की समीक्षा करने के बाद यह फैसला सुनाया गया है। आरोप है कि गुप्ता ने हिटमैन को नकद 80 लाख रुपये देने का वादा किया था। आरोपों में यह भी कहा गया कि गुप्ता को एक भारतीय अधिकारी से निर्देश मिल रहे थे। हालांकि किसी अधिकारी का नाम नहीं लिया गया था।  

अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी 2’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी 2’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अनिल कुमार उपाध्याय निर्मित-निर्देशित कलयुगी ब्रह्मचारी 2 के ट्रेलर में अरविंद अकेला कल्लू और ऋचा दीक्षित के बीच मजेदार और रोमांचक केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर अरविंद अकेला कल्लू बहुत ही एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा कि फ़िल्म भोजपुरी फिल्म ‘कलयुगी ब्रह्मचारी 2’ बहुत ही फुल इंटरटेनिंग है, इसका ट्रेलर कमर्शियल और मजेदार है। इस फ़िल्म में अनिल उपाध्याय जी के साथ काम करके बहुत मजा आया है। मेरी और ऋचा जी की जोड़ी शानदार होने वाली है, जो हर किसी को बहुत पसंद आएगी। इस फ़िल्म में मेरी भूमिका काफी अलग हटकर है। मेरी गुजारिश है कि जब भी यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो आप सभी अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जरूर जाइएगा। यह फ़िल्म फुल टू धमाल मचाने वाली है। ‘कलयुगी ब्रह्मचारी 2’ को काशवी आर्ट्स बैनर के तले निर्मित किया गया है। फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता श्री राम कृष्ण उपाध्याय, श्रीमती कलावती उपाध्याय हैं। इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू, ऋचा दीक्षित, मनोज टाइगर, सुकेश मिश्रा, राम मणि त्रिपाठी, निशा तिवारी और अन्य हैं।इस फ़िल्म की कहानी संजय राय ने लिखा है। डीओपी आर आर प्रिंस हैं। संगीतकार साजन बी मिश्रा, गीतकार शेखर मधुर, आशुतोष तिवारी हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, एक्शन मास्टर दिनेश यादव, आर्ट डायरेक्टर अमरनाथ गुप्ता, एडीटर हरिहर सिंह, काट्यूम डिजाइनर कविता सुनीता हैं। बैकग्राउण्ड म्यूजिज वैभव – राजू, विजुअल प्रमोशन अरुण डी यादव का है।  

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल प्री बजट बैठकों से पहले मिले प्रधानमंत्री मोदी से

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अचानक दिल्ली बुला लिया गया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए सीएम दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में प्रस्तावित प्री बजट मीटिंग्स निरस्त कर दी गई हैं। इधर सीएम को अचानक दिल्ली बुलाए जाने के इस घटनाक्रम को लेकर राजस्थान में सियासी अटकलें भी तेज होने लगी हैं। सूत्रों का कहना है कि यह सिर्फ औपचारिक मुलाकात भर है लेकिन बीजेपी के सूत्र इस मुलाकात को सामान्य नहीं मान रहे। राजस्थान के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पिछले कुछ दिनों से भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर दिल्ली चिट्ठी भी लिख रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री राजस्थान में भाजपा की हार को लेकर बीते दो दिनों में हुई बैठक की रिपोर्ट भी प्रधानमंत्री को सौंप सकते हैं। रिपोर्ट में राजस्थान की 11 लोकसभा सीट पर हार के कारणों का जिक्र किया गया है।

चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कुछ कमी आई

Akhilesh Yadav's warning to SP leaders: No entry of BJP leaders, do not advocate for them

देहरादून  चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में अब कुछ कमी आई है। इसकी वजह से अब प्रशासन ने पंजीकरण से पहले की टोकन व्यवस्था को खत्म कर दिया है। ट्रांजिट कैंप में अब तीर्थयात्रियों का दबाव भी कम हो गया है। प्रतिदिन लगभग 2700 तीर्थयात्री पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। इनका पंजीकरण करवा कर सीधे यात्रा के लिए भेजा जा रहा है। उत्तराखंड में 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। 10 मई को केदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे, जबकि बद्रीनाथ धाम के कपाट 12 मई को खोले गए। कई गुना अधिक यात्री आने से हुई थी अव्‍यवस्‍था धामों के कपाट खोलने के बाद से ही उत्तराखंड में तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है। भारी संख्या में तीर्थयात्री चारों धाम के साथ ही पंच केदार और दूसरे पर्यटक स्थलों तक जा रहे हैं। मई माह से अब तक उम्मीद से कई गुना अधिक यात्रियों के आने के चलते कई बार व्यवस्थाएं धड़ाम भी हुईं लेकिन पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाओं को किसी तरह से पटरी पर बना कर रखा। पहले थी स्‍लॉट की व्‍यवस्‍था यात्रा प्रशासन की ओर से 1 जून से 1,500 तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण का स्लॉट बनाया गया था। कुछ दिन बाद 2,000 का स्लॉट जारी किया गया फिर 3,000 किया गया। लेकिन बाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में चार हजार का स्लॉट जारी करने की घोषणा कर दी। हालांकि बाद में इस बाध्यता भी खत्म कर दिया गया था। अब रज‍िस्‍ट्रेशन के लिए मारामारी नहीं पिछले तीन दिनों से ट्रांजिट कैंप में लगभग 2,600 से 2,700 तीर्थयात्री काउंटर पर पंजीकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं। ट्रांजिट कैंप परिसर में अब पंजीकरण के लिए मारामारी भी नहीं हो रही है। कम तीर्थ यात्रियों के आने से यात्रा प्रशासन ने अब पंजीकरण से पहले टोकन देने की व्यवस्था खत्म कर दी है। अब तीर्थयात्री सीधे काउंटर पर आकर पंजीकरण करवाकर चारधाम की यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। चारधाम यात्रा प्रशासन के ओएसडी नरेंद्र क्वीरियाल के अनुसार चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण से पहले की टोकन व्यवस्था को खत्म किया गया है। प्रतिदिन औसतन 2,600 से 2,700 तीर्थयात्री पंजीकरण करवाकर सीधे चारधाम की यात्रा पर जा रहे हैं।

मुंबई में बकरीद पर शर्मनाक करतूत, कुर्बानी के बकरे पर लिखा ‘राम’ नाम

मुंबई आज, 17 जून को ईद-अल-अज़हा है. यानी ‘क़ुरबानी’ की ईद, जिसे आम ज़ुबान में बकरीद (Bakrid) कहते हैं. इस मौक़े के लिए नवी मुंबई का एक व्यक्ति बकरे लाया था. पर जिन बकरों को ज़िबाह करना था, उनमें से एक की पीठ पर ‘राम’ लिखा हुआ था. इसकी तस्वीरें सामने आईं, तो हिंदू संगठनों ने उस व्यक्ति के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराया. अब पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को पकड़ लिया है और उसकी गोश्त की दुकान को सील कर दिया है. हिंदुवादी संगठन बजरंग दल ने मुंबई के CBD बेलापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी. शिकायत के मुताबिक़, बकरे पर राम लिखकर आरोपी ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया है और इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. पुलिस को जांच में पता चला कि ‘क़ुरबानी’ के लिए दुकान पर 22 बकरे लाए गए थे. उन्हीं में से एक बकरे पर राम लिखा हुआ था. फिर पुलिस ने दुकान मालिक सहित कुल तीन लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कर लिया. मोहम्मद शफ़ी शेख़, साजिद शफ़ी शेख़ और कुय्याम. इनपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा- 295(ए) और धारा-34 के तहत और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. पिछले साल भी बकरीद पर मुंबई में बवाल हुआ था. तब मुंबई के मीरा रोड इलाक़े में एक आदमी ‘क़ुरबानी’ के लिए दो बकरे लेकर आया था. ये बात सोसायटी में रहने वालों को हज़म नहीं हुई. उन्होंने विरोध किया. ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और हनुमान चालीसा का पाठ किया. उनका कहना था कि नियम के मुताबिक़ किसी भी पशु को परिसर के अंदर नहीं लाया जा सकता. उन्होंने मांग की कि जिन बकरों को क़ुर्बानी के लिए लाया गया है, उन्हें बाहर किया जाए. लाइसेंस रद्द करने की भी तैयारी! पुलिस के मुताबिक,’कुर्बानी के लिए दुकान पर 22 बकरे लाए गए थे, लेकिन उनमें से एक बकरे पर धार्मिक नाम लिखा हुआ था.’ शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों की पहचान करते हुए मोहम्मद शफी शेख, साजिद शफी शेख और कुय्याम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुकान का लाइसेंस रद्द करने के लिए नगर निगम और अन्य अधिकारियों के सामने भी मामला उठाया है. भावनाएं आहत करने का आरोप बता दें कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर बकरे की फोटो तेजी से वायरल हो रही थी. इस बकरे की पीठ पर अंग्रेजी में राम (RAM) लिखा हुआ था. फोटो को शेयर करते हुए हिंदू संगठन लगातार बकरे पर यह लिखने वाले के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे थे. हिंदू संगठनों का दावा था कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं. इसे देखते हुए ही पुलिस ने अब तीन आरोपियों के खिलाफ एक्शन लिया है.

आज मिल गया सफ़ेद बालो का इलाज , जाने

हर कोई चाहता है कि वो सुंदर और जवां दिखे, इसके लिए बालों की डार्कनेस जरूरी है, लेकिन आजकल 20 से 25 की उम्र ही सिर पर सफेद बाल आने लगते हैं, आमतौर पर इसके पीछे हमारी अजीबोगरीब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड हैबिट्स जिम्मेदार होती है. ऐसे में कई युवाओं को शर्मिंदगी और लो कॉन्फिडेंस का सामना करना पड़ता है, हालांकि अब आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे सिर के बाल इतने डार्क हो जाएंगे।  चायपत्ती की मदद से पाएं डार्क हेयर सफेद बालों को काला करने के लिए चाय की पत्तियां आपके काफी काम आ सकती है. भारत में पानी के बाद सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ चाय ही, क्यों न इसकी मदद से बालों को डार्क किया जाए. ये काम बेहद आसान है और इस नुस्खे को घर बैठे बैठे अपनाया जा सकता है.   चायपत्ती क्यों है फायदेमंद चाय की पत्तियों में वो सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जिनकी मदद से आप बालों की सेहत बेहतर कर सकते हैं. इनमें नाइट्रोजन 4 फीसदी, पोटेशियम 0.25 फीसदी और फास्फोरस 0.24 फीसदी पाया जाता है. दरअसल चाय की पत्तियों में नेचुरल ब्लैक कलर होता है जिसकी मदद से बालों की सफेदी से छुटकारा पाना आसान हो जाता है. आइए जानते हैं कि इसे जुल्फों में कैसे लगाते हैं. बालों में चायपत्ती कैसे लगाएं? -बालों में चायपत्ती को डायरेक्ट नहीं लगाया जाता बल्कि इसके पानी का इस्तेमाल किया जाता है. -इसके लिए आप एक बर्तन को गैस स्टोव पर रखें और इसे उबाल लें -अब इसे में 4 से 5 चम्मच चाय की पत्ती डालें और 5 मिनट तक फिर उबालें -अगर आप चाहते हैं कि इसका असर और ज्यादा हो तो 1 कप कॉफी भी मिक्स कर लें -अब मिक्सचर को इतना उबालें कि पानी पहले से आधा रह जाए. -अब गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें -अब इस चाय के पानी से बाल को धोएं, इस दौरान शैम्पू न लगाएं

एक्‍स ने भारत में 2 लाख से ज्‍यादा अकाउंट किए बैन, जानिए क्‍यों उठाया यह कदम

Telangana CM Reddy extends helping hand

मुंबई टेस्ला के सीईओ ने एलन मस्क के EVM को हैक किए जाने वाले दावे पर भारत में अभी विवाद थमा नहीं था कि अब एक्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एक्स ने करीब दो लाख भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है. एक्स ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में 2,29,925 अकाउंट पर प्रतिबंध लगाया है, जिनमें से अधिकतर अकाउंट बाल यौन शोषण और गैर-सहमति वाली नग्नता को बढ़ावा देने से जुड़े थे. दो लाख से अधिक अकाउंट्स पर लगाया प्रतिबंध एलन मस्क के नेतृत्व वाले माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स ने आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 967 अकाउंट भी हटा दिए हैं. अगर कुल अकाउंट्स की बात की जाए तो एक्स ने 2 लाख 30 हजार 892 खातों पर प्रतिबंध लगाया है. एक्स ने नए आईटी नियम, 2021 के अनुपालन में अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया कि उसे शिकायत निवारण तंत्र के माध्यम से उसी समय सीमा में भारत में उपयोगकर्ताओं से 17,580 शिकायतें मिली हैं. इसके अलावा कंपनी ने 76 शिकायतों का निपटारा किया, जिनमें खाते को निलंबन के विरुद्ध अपील की गई थी. एक्स ने बयान में क्या कहा? एक्स ने एक बयान में कहा, “हमने स्थिति की बारीकियों की समीक्षा करने के बाद इनमें से जीरों खातों के निलंबन को रद्द कर दिया है. शेष रिपोर्ट किए गए खाते निलंबित रहेंगे. इस रिपोर्टिंग अवधि के दौरान हमें खातों से संबंधित सामान्य प्रश्नों से संबंधित 31 अनुरोध प्राप्त हुए थे.” एक्स को मिली अलग-अलग कैटेगरी में शिकायत एक्स के मुताबिक, भारत से सबसे अधिक शिकायतें प्रतिबंध उल्लंघन (6,881) के बारे में थीं. इसके बाद घृणित आचरण (3,763), संवेदनशील वयस्क सामग्री (3,205) और दुर्व्यवहार/उत्पीड़न (2,815) के बारे में शिकायतें मिली थीं. 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच एक्स ने देश में 1,84,241 खातों पर प्रतिबंध लगाया है. माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपने प्लेटफॉर्म पर आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले 1,303 अकाउंट भी हटा दिए हैं.

एसीसी चिल्हाटी साइट पर अदाणी फाउंडेशन ने सस्टेनेबल संबंधी अपने प्रयासों के माध्यम से ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाया

Allegation of discrimination in the budget… Opposition ruckus inside and outside the Parliament

बिलासपुर •    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बोहरडीह गांव में 1,200 निवासियों और 70 एकड़ कृषि भूमि के लिए बारहमासी जल आपूर्ति सक्षम करने के लिए 7 उथले तालाबों को गहरा किया गया और आपस में जोड़ा गया। •    बिलासपुर के 16 गांवों के ग्रामीण समुदायों को समय पर और प्रभावी चिकित्सा देखभाल के लिए मोबाइल स्वास्थ्य इकाई (एमएचयू) शुरू की गई, जिससे 7,400 से अधिक निवासियों को अपने घरों पर ही मिला फायदा। •    ई-सेवाओं का लाभ उठाना आसान बनाने के लिए लोहरसी गांव में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किया गया, जिसने लगभग 1,000 परिवारों को 1.1 करोड़ रुपए की सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने में सहायता की। •    बोहारडीह गांव के 64 किसानों को सौर ऊर्जा से चलने वाली लिफ्ट सिंचाई प्रणाली प्रदान की गई, जिसके परिणामस्वरूप पहले एक के बजाय साल में 3 फसलों की सिंचाई हो रही है। •    गोडाडीह गांव में 25 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 60 महिलाओं को आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए मशरूम की खेती और गैर-कृषि व्यवसाय उपक्रमों के लिए ट्रेनिंग दी गई। •    लोहरसी गांव में मवेशियों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए 1,378 गायों की पहचान की गई, जिनमें से 59 मवेशियों ने एसएसएस कृत्रिम गर्भाधान कराया, जिसके परिणामस्वरूप 7 मादा बछड़ों का जन्म हुआ। छत्तीसगढ़ – विविध कारोबार वाले अदाणी पोर्टफोलियो की सीमेंट और निर्माण सामग्री कंपनी एसीसी लिमिटेड ने अपने संयंत्रों के नजदीकी इलाकों में रहने वाले ग्रामीण समुदायों के लिए स्थायी आजीविका को सक्षम करने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कदम उठाए हैं। एसीसी ने अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपनी एसीसी चिल्हाटी साइट के पास कई गांवों में प्रभावशाली कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों की एक श्रृंखला शुरू की है। इन कदमों के जरिये आत्मनिर्भरता और स्थायी आजीविका को बढ़ावा देने और ग्रामीण समुदायों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जा रहा है। सीएसआर टीमों ने ‘सप्त सरोवर’ परियोजना के तहत बोहारडीह गांव में सात छोटे तालाबों को जोड़ा है, जिससे दैनिक जरूरतों के लिए वर्षा जल संचयन में वृद्धि हुई है। इस तरह 1,200 निवासियों और 70 एकड़ कृषि भूमि को लाभ हुआ है। एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने बोहारडीह में 64 किसानों के लिए सौर ऊर्जा चालित लिफ्ट सिंचाई प्रणाली भी शुरू की है। अपने 54 एकड़ खेत के लिए पानी की नियमित सप्लाई मिलने से ये किसान परिवार एक के बजाय साल में तीन फसलों की खेती करने के लिए सक्षम हो गए हैं, जिससे स्वाभाविक तौर पर उनकी पैदावार और आय में वृद्धि हुई है। लोहरसी गांव में, डिजिटल पहुंच को बढ़ाने के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) स्थापित किया गया है, जिससे अब तक लगभग 1,000 परिवारों को कुल मिलाकर 1.1 करोड़ रुपए की सरकारी ई-सेवाओं का लाभ मिला है। इसमें यहां के वाशिंदों को एबीएचए स्वास्थ्य योजना से जोड़ना भी शामिल है, जिससे करीब 50 लाख रुपए का लाभ हुआ है। इस सफलता को देखते हुए यहां अब दो और सीएससी खुलने वाले हैं। घर-घर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए, एसीसी और अदाणी फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 16 गांवों को कवर करने के लिए एक मोबाइल स्वास्थ्य इकाई (एमएचयू) प्रदान की है। इस पहल से अब तक 7,400 से अधिक निवासियों को लाभ हुआ है, पांच गांवों में अतिरिक्त नेत्र जांच शिविर आयोजित किए गए हैं, जिसमें 972 रोगियों को मुफ्त नेत्र देखभाल प्रदान की गई है और 168 स्कूली बच्चों की आंखों के फ्लू की जांच की गई है। सीएसआर टीमों ने गोडाडीह गांव में 25 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 60 महिलाओं को प्रशिक्षित किया है। ये ऐसी महिलाएं हैं, जो मशरूम की खेती और झाड़ू बनाने, मोमबत्ती बनाने, अगरबत्ती बनाने और चूड़ी बनाने जैसे गैर-कृषि व्यवसाय उपक्रमों पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के बीच आत्मनिर्भरता और वित्तीय स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के बीच लीडरशिप का कौशल विकसित करने के लिहाज से नियमित तौर पर बैठकों का आयोजन भी किया जाता है। लोहरसी गांव में आर्थिक विकास में तेजी लाने और यहां मवेशियों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सीएसआर टीमों ने एकीकृत पशुधन विकास परियोजना (आईएलडीपी) शुरू की है। इस परियोजना के तहत 1,378 गायों की पहचान की गई है, जिनमें से 59 को सेक्स सॉर्टेड सीमेन (एसएसएस) कृत्रिम गर्भाधान से गुज़ारा गया, जिसके परिणामस्वरूप सात मादा बछड़ों का जन्म हुआ। यह पहल मौसमी और बारहमासी चारे की खेती के लिहाज से भी फायदेमंद है, जिससे मक्का, जई और संकर नेपियर घास के साथ 51 किसानों को लाभ मिलता है। । एसीसी लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन की ये व्यापक पहल छत्तीसगढ़ में सतत विकास, सामुदायिक सशक्तिकरण और ग्रामीण परिवर्तन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर करती है। ठोस प्रयासों और अभिनव समाधानों के माध्यम से, वे अपने द्वारा सेवा प्रदान किए जाने वाले ग्रामीण समुदायों के लिए एक उज्जवल, आत्मनिर्भर भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet