LATEST NEWS

आईईडी विस्फोट एवं फाईरिंग में शामिल 9 नक्सली गिरफ्तार

After the laddu controversy, Karnataka government took major action, ordered the temple management

सुकमा थाना जगरगुण्डा क्षेत्र से दो अलग-अलग प्रकरणों में आईईडी विस्फोट एवं फाईरिंग में शामिल 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 4 नक्सली डीएकेएमएस सदस्य कुंजाम रामा, बारसे बिच्चेम, मिलिशिया सदस्य कुंजाम जोगा व कुंजाम भीमा 26 जून को पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल थे, जिसमें 201 वाहिनी कोबरा के 2 जवान शहीद हुए थे। दूसरी कार्रवाई में गिरफ्तार 5 नक्सली पुनेम सुक्का, मिडि?म देवा उर्फ एंगा पांडू, भोगाम मल्ला, मिलिशिया सदस्य मुचाकी भीमा और तामू नंदा जगरगुंडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मंडीमरका एवं गोंदपल्ली के मध्य 6 जून को सुरक्षा बलों पर फायरिंग करने की वारदात में शामिल थे। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी है।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा- अधिकारियों के लिए उनका व्यवहार सबसे अधिक महत्वपूर्ण है

भोपाल राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अधिकारियों के लिए उनका व्यवहार सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सफल अधिकारी बनने सरल, सेवाभावी तथा संवेदनशील रहें। आप सभी की जहाँ भी पदस्थापना हो, जिनसे भी मिलें, सरल भाषा में आत्मीयता से बात करें। गरीबों एवं वंचितों की बेहतरी के लिए काम करना ही प्रशासनिक सेवा की सार्थकता है। राज्यपाल श्री पटेल भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2023 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रभावी अधिकारी बनने के लिये सीखने का भाव जरूरी है। पूरे सेवाकाल में सीखते रहें। कार्य क्षेत्रों का सघन दौरा करें। जनता की समस्याओं को गम्भीरता से सुनें और समाधान करें। अधिकारियों तक जनता की एवं जनता तक आपकी पहुँच सुलभ हो। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण व जमीनी अनुभवों में अंतर होता है। व्यवहार में अनेक ऐसी समस्याएं आती हैं जिनका समाधान दिशा-निर्देशों में नहीं मिलता है। आप सभी को इन्हीं समस्याओं और चुनौतियों का समाधान जन-मन की आशा एवं अपेक्षा के अनुरूप करना होगा। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आप बहुत सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें आजादी के अमृत प्रसंग में जनसेवा तथा देशसेवा का पुनीत अवसर प्राप्त हुआ है। आप सिविल सेवकों की उस पीढ़ी से हैं जो 2047 में देश को विकसित भारत बनाने के परिवर्तन काल के निर्णयकर्ता और साक्षी बनेंगे। राज्यपाल श्री पटेल का महानिदेशक नरोन्हा अकादमी श्री जे.एन. कंसोटिया ने पौधा भेंट कर स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। अकादमी की ओर से प्रशिक्षु अधिकारी श्री शिवम यादव ने प्रशिक्षण काल के अपने अनुभवों को साझा किया। श्रीमती नेहा भारतीय ने प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए अकादमी के प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। कार्यक्रम में राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षु अधिकारी और संबंधित मौजूद थे।

जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में झड़प, 2 की मौत, अन्य तीन घायल

राजस्थान राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक परिवार के दो पक्षों के बीच संघर्ष होने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। झुंझुनू के पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें सोनू और उसके पिता बाबूलाल की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सोनू (21) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता बाबूलाल (50) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संघर्ष में एक महिला समेत 3 लोग घायल भी हो गये, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। वर्मा के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

17 वर्षीय एक लड़की ने युवक से बात करना बंद कर दी तो उतर दिया मोत के घाट

जबलपुर मध्यप्रदेश के जबलपुर में कथित रूप से बात नहीं करने पर एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय एक लड़की को सरेआम चाकू घोंपकर मार डाला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार शाम ओमती इलाके की है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। आरोपी फरार है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार राठौर ने बताया, ‘‘कथित रूप से बात नहीं करने पर गुफरान (20) नाम के युवक ने तमन्ना पर चाकू से कई वार किए।” उन्होंने बताया कि किशोरी को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी फरार है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि किशोरी आरोपी युवक को जानती थी और हाल ही में उसने युवक से बातचीत बंद कर दी थी। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हमलावर के भागने के दौरान राहगीर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

महत्वाकांक्षी योजना से महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से हो रहीं सशक्त

धमतरी महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बीते मार्च माह से महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना से महिलाएं लाभान्वित होकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रहीं हैं। योजनांतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपए महिलाओं के बैंक खाते में सीधे अंतरित होने से प्रदेश की महिलाओं के मन में बेहतर भविष्य की आस बंधने लगी है। योजना से लाभान्वित हुई सहेली संघ स्व सहायता समूह धमतरी की सदस्य श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि उनके साथ श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती राशि साहू, श्रीमती संतोषी साहू, श्रीमती रमा सेन, श्रीमती सविता, श्रीमती अनिता यादव सहित उनकी समूह की अन्य महिलायें कलेक्टोरेट के पास कम्पोजिट भवन में कैंटिन का संचालन करती है। इन महिलाओं ने राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना की सराहना करते हुए कहा कि मध्यम व निम्न वर्ग के परिवार की महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक मजबूती का आधार बन गयी है। वे इस योजना से मिलने वाली राशि के उपयोग से आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। योजना से महिलाएं निजी जरूरतों, घरेलू आवश्यकताओं व दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हुई है। श्रीमती हेमा साहू ने बताया कि वह एक गृहिणी है और उन्हें पिछले 4 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है, जिसका उपयोग वे घरेलू खर्चो में करती है। योजना लागू होने के पूर्व उन्हें अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने पति पर निर्भर रहना पड़ता था। अब प्रत्येक माह इस योजना की राशि उनके खाते में जमा होने से अब उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों की पूर्ति करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो रही है। योजना से मिल रही राशि से वह अपने बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा दे पा रही हैं। साथ ही भविष्य के लिए बचत भी कर रही है। श्रीमती हेमा ने यह भी कहा कि इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास की एक नई उमंग का संचार हुआ है। महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाने हेतु श्रीमती हेमा और उनकी समूह की महिलाओं ने प्रदेश सरकार के मुखिया श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें सहृदय धन्यवाद दिया।

अबूझमाड़ के जंगल में जारी मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की संभावना

22   नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना के क्षेत्र अंर्तगत छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में आज मंगलवार सुबह से जारी मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। इस मुठभेड़ में में सभी जवान सुरक्षित हैं,  सर्चिंग अभियान भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार 5 जिले नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत अन्य जिलों के डीआरजी, एसटीएफ,  बीएसएफ और आइटीबीपी के हजारो जवान 30 जून को नक्सलियों के कोर इलाके में अभियान के लिए रवाना हुए थे। अबूझमाड़ के जंगल में आज मंगलवार सुबह से ही दोनों तरफ से रुक-रुक कर गोलीबारी हुई, जिसमें कई नक्सली के मारे जाने की संभावना है, हालांकि अभी कितने नक्सली मारे गए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में शामिल सभी जवान सुरक्षित है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- देश के हिंदुओं के साथ ऐसे कारनामे हो रहे हैं, देश सहनशील है तो इसकी वजह हिंदू हैं

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदुओं को हिंसा से जोड़ने वाले राहुल गांधी के बयान पर कहा कि आज गंभीर साजिश हो रही है। यह कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं। यह आपका चरित्र है और आपकी सोच है। इस देश के हिंदुओं के साथ ऐसे कारनामे हो रहे हैं। यह देश सहनशील है तो इसकी वजह हिंदू हैं। कुछ दिन पहले हिंदुओं में जो शक्ति की कल्पना है, उसके विनाश की घोषणा की गई थी। पूरा बंगाल शक्ति की उपासना करता है। पूरा देश आस्था रखता है और आप उस शक्ति के विनाश की बात करते हो। इन लोगों ने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ने की कोशिश की थी। इनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसे शब्दों से कर चुके हैं। ये लोग गालियां दे रहे हैं। यह देश कभी माफ नहीं करेगा। हम बचपन से सीखते हैं और देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि ईश्वर का हर रूप दर्शन के लिए होता है। उसका स्वरूप निजी स्वार्थ साधने के लिए प्रदर्शन करने को नहीं होता। निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए ईश्वर के रूपों का इस तरह से प्रदर्शन हो रहा है। इसे देश कैसे माफ कर सकता है।  

साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को दी जा रही तत्काल सहायता

13 गरियाबंद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को तत्काल सहायता दी जा रही है। उनकी संवेदनशीलता से मौके पर ही दिव्यांगजनों को राशनकार्ड, व्हीलचेयर एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। फरियाद लेकर आने वाले दिव्यांग संतोषी को तत्काल सहायता मिलने पर आंखों में खुशी छलक उठी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस कड़ी में गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा निवासी कुमारी संतोषी साहू जो कि जन्म से ही अस्थि बाधित दिव्यांग है। उन्होंने प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराते  कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए आधार सेंटर जाती थी तो मेरे बौनापन से छोटे-छोटे होने के कारण उनका आधार कार्ड बनाने के लिए किये गये रजिस्ट्रेशन बार-बार रिजेक्ट हो जाता था। जिस कारण आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। इस पर उनके अभिभावकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को अपनी समस्या बताई। कलेक्टर ने संतोषी साहू की समस्या को तत्काल संज्ञान मे लेकर संबंधित विभाग को शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये थे। अधिकारियों ने उनकी समस्या को देखते हुए संतोषी के लिए आधार कार्ड के साथ-साथ मेडिकल प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, राशन कार्ड, नि:शुल्क बस यात्रा पास तथा आने-जाने के लिए व्हीलचेयर दिया गया। अब वह शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा पायेगी, राशन दुकान से अब उन्हें प्रति माह राशन सामग्री मिलेगी। वह अपने जरूरी काम व्हीलचेयर माध्यम से कहीं भी जाकर कर सकेगी। जिला प्रशासन ने उनके लिए नि:शुल्क बस यात्री पास बनाकर भी दिया है ताकि वह यात्रा कर सके। संतोषी छत्तीसगढ़ शासन की बहुत सारी योजनाओं का लाभ पाकर गदगद हो गई।

घिनौना कर्म करते आरोपी सीसीटीवी में कैद, राजस्थान-अजमेर में दो जगह गायों से अप्राकृतिक कृत्य

अजमेर. अजमेर जिले में गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद क्षेत्रवासियो में रोष व्याप्त है। एक ही दिन में इस तरह की लगातार दो घटनाएं होने के बाद लोगों में गुस्सा है। पहला मामला अजमेर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घुघरा इलाके से सामने आया, जहां एक व्यक्ति गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करता सीसीटीवी में कैद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं दूसरा मामला शहर के अलवर गेट थाना क्षेत्र का है, यहां भी एक अज्ञात व्यक्ति गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। घटना सेंट थॉमस स्कूल, जादूगर क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना के वीडियो के आधार पर शिकायतकर्ता ने अलवर गेट थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अलवर गेट थाने के एएसआई मोतीलाल चौधरी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया गया है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। वहीं एक ही दिन में इस तरह की घिनौनी हरकत की दूसरी वारदात सामने आने के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

झील में मरी मिलीं ’10 हजार किलो’ मछलियां, करीब 1 करोड़ का नुकसान

Administration stopped Congress' Kisan Nyay Yatra from entering Indore

तेलंगाना तेलंगाना के पतनचेरु में चितकुल झील में 10 हजार किलो मछलिया मृत पाई गई हैं। झील के किनारे मृत मछलियों का ढेर लग गया। बताया जा रहा है कि झील में लगभग 10 टन मछलियां मर गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनियों द्वारा छोड़े गए रासायनिक प्रदूषण के कारण हैदराबाद के निकट चितकुल झील में हजारों मरी हुई मछलियां तैर रही हैं। 1 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान मृत पाई गई मछलियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हजारों की संख्या में मछलियां दिख रही हैं। घटना सूचना मिलने पर फिशरीज यानी मत्स्य विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मछलियों की मौत के कारण की जांच के लिए सैंपल जुटाए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि मछलियों के मरने से करीब 1 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें कि 2023 में पिछले दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान, मत्स्य पालन विभाग ने झील में 1.5 लाख मछलियां छोड़ी थीं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने तालाब का दौरा किया और पाया कि तालाब के पानी में घुलनशील यानी सोल्यूबल ऑक्सीजन का स्तर सामान्य से नीचे था, जिसके कारण मछलियों की मौत हो गई, लेकिन असली वजह लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। चितकुल गांव में 100 से ज्यादा मछली पकड़ने वाले परिवार अपनी आजीविका के लिए इस तालाब पर निर्भर हैं।

कांग्रेस ने सीएम-गृह मंत्री से मांगा इस्तीफा, छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पर कोर्ट ने दोबारा खड़ा किया सवाल

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने ताज कसते हुए कहा कि राज्य में बेलगाम कानून व्यवस्था पर एक महीने में दो बार कोर्ट ने सवाल खड़ा किया है। यह राज्य सरकार की अक्षमता है कि उच्च न्यायालय को कड़ी टिप्पणी करना पड़ रहा है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हाई कोर्ट ने एक व्यक्ति को गलत तरीके से गुंडा सूची में नाम डालने पर सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा है कि राज्य में कानून नाम की कोई चीज है कि नहीं। एक महीने पहले भी हाई कोर्ट ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया था। हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा रोज दुर्घटनाएं हो रही है कोई ध्यान देने वाला नहीं है। नेशनल हाईवे में हैवी ट्रेफिक है, सड़के उखड़ी हुई है, कोई ध्यान देने वाला नहीं है। राज्य में क्राइम बढ़ा है, ट्रेफिक बदहाल है, पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है। कन्ट्रोल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हाई कोर्ट की इस तल्ख टिप्पणी के बाद नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री जिनके पास परिवहन विभाग है औरगृहमंत्री विजय शर्मा जो राज्य की कानून व्यवस्था संभाल नहीं पा रहे अपने पद से तत्काल इस्तीफा दें। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता के हालात है। पांच माह में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है। गुंडे, अपराधी, लूटेरे, चोर बेलगाम हो गये है, बलात्कार और हत्यायें आम हो गयी है। इन घटनाओं को रोकने की दिशा में सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। सत्तारूढ़ दल के लोग अपराधियों के पैरोकार बन गये है। पुलिस की पीसीआर वैन तो वसूली वैन बन चुकी है जो नशाखोरों, अपराधियों को चंद रुपयों के बदले संरक्षण देती है। हाई कोर्ट की टिप्पणी राज्य की जर्जर कानून व्यवस्था का आईना है। इस टिप्पणी के बाद मुख्यमंत्री, गृह मंत्री तत्काल इस्तीफा दें।

सत्संग में भगदड़ के कारण अब तक 130 लोगों की मौत हो चुकी है, कई की हालत गंभीर, योगी ने किया मुआवजे का एलान

नई दिल्ली उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के रतीभानपुर गांव में चल रहे भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। इस हादसे में 130 लोगों की मौत हो चुकी है। कई की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जताया शोक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक भक्तों की मौत का समाचार हृदय विदारक है।’ मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हादसे से मन अत्यंत व्यथित है। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें कष्ट सहने की शक्ति दें। घटना के चश्मदीदों ने कहा भगदड़ की घटना के एक चश्मदीद ने कहा कि हम आगरा से सत्संग में शामिल होने आए थे। मेरी 15 साल की बेटी लापता है। आगरा से करीब 20-25 लोग आए थे, लेकिन हमारी बेटी नहीं मिली। वहीं, चश्मदीद सुरेश ने बताया, मैं बदायूं से अपने परिवार के साथ यहां आया था। मेरे छोटे भाई की पत्नी लापता है। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे घटनास्थल एटा सिकंदराराऊ के बॉर्डर पर है। घायलों को बस-टैंपो में लादकर जिला अस्पताल लाया गया है। अब तक 27 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में 23 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल मौके पर पहुंच गए हैं। एटा शहर के मोहल्ला वनगांव के रहने वाले रामदास की पत्नी सरोज लता की भी मौत हो चुकी है। उनके बेटे और बहू की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि मृतक हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों के शवों को अलीगढ़ और एटा पहुंचाया जा रहा है। अब तक 27 शव एटा अस्पताल लाए गए एटा एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में एक धार्मिक आयोजन चल रहा था, तभी भगदड़ मच गई। एटा अस्पताल में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें 23 महिलाएं, 3 बच्चे और 1 पुरुष शामिल हैं। आगे की जांच की जा रही है। सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिए हैं। हादसे का कारण आया सामने जानकारी के अनुसार, दोपहर 12.30 बजे सत्संग खत्म होने के बाद भीड़ को रोक दिया गया था और भोले बाबा को पीछे के दरवाजे से निकाला जा रहा था। सिकंदराराऊ मे सड़क के किनारे चार फीट नीचे का दलदल ही मौतों की वजह बना। प्रारंभ में कुछ लोग यहां गिरे और उसके बाद भगदड़ ऐसी मची कि सौ से ज्यादा की मौत हो गई। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है हाथरस डीएम आशीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। लोगों का इलाज जारी है। कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति एसडीएम ने दी थी। यह एक निजी कार्यक्रम था। उन्होंने कहा, ‘मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। प्रशासन का प्राथमिक ध्यान घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करना है।’ साकार विश्व हरि भोले बाबा का परिचय एटा जिले के पटियाली के गांव बहादुर नगर के जाटव परिवार में जन्मे सूरज सिंह पाल एलआईयू में पुलिस कांस्टेबल के पद पर नौकरी करते थे। 17 साल पहले अलीगढ़ में तैनाती के दौरान सत्संग शुरू किया। कुछ समय बाद नौकरी से इस्तीफा देकर पाल साकार विश्व हरि भोले बाबा बन गए। साकार विश्व हरि ने अपना आश्रम पटियाली में बनाया। भोले बाबा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है। वह मीडिया से दूरी बनाए रहते हैं। सत्संग की व्यवस्था अनुयायी ही संभालते हैं।

इन कानूनों से संबंधित मुद्दे शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित हैं, इसलिए इनके बारे में नहीं बोलेंगे : सीजेआई

We will fill the country's reserves but will charge the full price Bharatiya Kisan Sangh 

नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने कल यानी 1 जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। दरअसल CJI चंद्रचूड़ दिल्ली में कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी में तीन न्यायालय भवनों के निर्माण के शिलान्यास समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उनसे नए अधिनियमों से संबंधित एक प्रश्न पूछा गया जिस पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सीजेआई ने कहा कि इन कानूनों से संबंधित मुद्दे शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित हैं, इसलिए वह इनके बारे में नहीं बोलेंगे। सीजेआई ने कहा, “ये ऐसे मुद्दे हैं जो सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन हैं, और संभवतः अन्य उच्च न्यायालयों के समक्ष भी लंबित हैं। इसलिए, मुझे न्यायालय के समक्ष आने वाली किसी भी बात पर बोलना नहीं चाहिए।” नए आपराधिक कानून सोमवार से देशभर में लागू हो गए। इसी के साथ आपराधिक न्याय प्रणाली में व्यापक बदलाव आ चुका है और औपनिवेशिक काल के कानूनों का अंत हो गया। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) 2023 सोमवार से पूरे देश में प्रभावी हो गए। इन तीनों कानून ने ब्रिटिश कालीन कानूनों क्रमश: भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और ‘इंडियन एविडेंस एक्ट’ की जगह ली है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है जिसमें इन आपराधिक कानूनों की व्यवहार्यता का आकलन करने और उनकी पहचान करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने के निर्देश जारी करने की मांग की गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने नए आपराधिक कानूनों को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा था कि ये कानून अभी लागू नहीं हैं। 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने नए आपराधिक कानूनों को चुनौती देने वाली एक और जनहित याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि याचिका को लापरवाही से तैयार किया गया था।  

इंदौर के आश्रम में चार बच्चों की मौत, 29 बच्चें चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती, एसडीएम को हटाया

इंदौर इंदौर के मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम में चार बच्चों की मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा है कि बच्चों के खून में इन्फेक्शन मिला है। 29 बच्चों को भर्ती किया है। मंगलवार सुबह जैसे ही यह मामला सामने आया प्रशान में हड़कंप मच गया। तुरंत सभी बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर रहने वाले अधिकांश बच्चे अनाथ हैं। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने बताया है कि जिन चार बच्चों की मौत हुई है उनमें से दो को मिर्गी आती थी। अन्य दो की मौत के पीछे ब्लड इन्फेक्शन और फूड पायजनिंग की आशंका जताई है। मृत बच्चों के नाम शुभम उर्फ करण, आकाश, शुभ और छोटा गोविंद है। सभी की उम्र 5 से 15 साल के बीच है। 12 साल का करण देवास जिले के सोनकच्छ का रहने वाला था। इसे 15 महीने पहले चाइल्ड लाइन के माध्यम से आश्रम में लाया गया था। जबकि, नर्मदापुरम जिले का रहने वाला सात साल के आकाश को चाइल्ड लाइन ने तीन महीने पहले आश्रम को सौंपा था। अधिकतर बच्चों को यहां पर चाइल्ड लाइन के माध्यम से ही लाया जाता है। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक 12 साल के करण की सोमवार को तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई इसके बाद मंगलवार सुबह सात साल के आकाश ने दम तोड़ दिया। आश्रम के सेवादारों का कहना है कि सबसे पहले आश्रम में कृष्णा को इंफेक्शन हुआ था लेकिन वह स्वस्थ हो गया। इसके बाद अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी लेकिन वह स्वस्थ नहीं हो पाए। मप्र के कई जिलों के बच्चे पढ़ रहे यहां यहां पर मध्यप्रदेश के कई जिलों से आए बच्चे पढ़ाई करते हैं। इन्हें अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गया था। आश्रम 2006 में 78 दिव्यांग बच्चों से शुरू हुआ था। यहां फिलहाल 217 मानसिक दिव्यांग बच्चे (101 बालक और 116 बालिकाएं) हैं। कलेक्टर बोले जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक दो बच्चों की मौत हुई है। डायरिया या डीहाइड्रेशन से एक मौत की आशंका है। जांच के बाद ही पूरी तरह से स्थिति साफ हो पाएगी। कलेक्टर ने घटनास्थल पर तैनात मल्हारगंज एसडीएम ओमप्रकाश बड़कुल को भी हटा दिया है। बड़कुल इस संवेदनशील विषय पर ड्यूटी के दौरान ठहाके लगा रहे थे। उनका वीडियो वायरल हुआ था। चौथी मौत के बाद अधिकारियों की घबराहट बढ़ी सुबह दो बच्चों की मौत के बाद प्रशासन का कहना था कि दोनों ही बच्चे पहले से बीमार थे और उन्हें फिट आने की समस्या थी। दोपहर 12 बजे तक तीसरे बच्चे और शाम 4 बजे तक चौथे बच्चे की मौत के बाद अधिकारियों की घबराहट बढ़ने लगी। चौथी मौत के बाद प्रशासन ने हर बच्चे का चेकअप कराने का फैसला किया। कलेक्टर के निर्देश MHY और चाचा नेहरू अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें आश्रम भेजी गईं। कलेक्टर खुद भी मौजूद रहे। बता दें कि आश्रम में 204 बच्चे थे, जिनमें 27 से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इंदौर के पंचकुइया रोड स्थित श्री युगपुरुष धाम आश्रम में मानसिक दिव्यांग बच्चों को रखा जाता है। यहां अलग-अलग जिलों से बच्चों को चाइल्ड लाइन या अन्य माध्यम से सौंपा जाता है। सरकारी रिकॉर्ड में सभी बच्चों के साथ मां का नाम डॉ. अनिता शर्मा लिखा हुआ है। जो बच्चे 10-15 साल पहले आए थे, इन्हीं में से 18 बेटियां एक-एक बच्चे की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। युगपुरुष स्वामी परमानंदगिरि महाराज के सान्निध्य में यह आश्रम संचालित हो रहा है। सभी की मां का नाम प्राचार्य अनिता के नाम पर और पिता की जगह आश्रम के सचिव तुलसी शादीजा का नाम लिखा गया है। सभी बच्चों के सरनेम स्वामीजी के नाम पर परमानंद रखे गए हैं।   आईसीयू में पहले से भर्ती बच्चों को शिफ्ट किया चाचा नेहरू अस्पताल में जब बच्चों को ले जाया गया तो वहां पहले से भर्ती कुछ बच्चों को नीचे के वार्ड में शिफ्ट किया गया। बताया जा रहा है कि पहले से आईसीयू में भर्ती जिन बच्चों की तबियत में सुधार था उन्हें नीचे शिफ्ट किया है। डाक्टर्स को संक्रमित बच्चों की संख्या अधिक होने की वजह से ऐसा करना पड़ा। बच्चों की मौत की जांच में हंसते रहे अधिकारी बच्चों की मौत की जानकारी मिलते ही जांच के लिए SDM ओमप्रकाश बड़कुल खुद मौके पर पहुंचे। यहां वे मासूमों की मौत की कार्रवाई करने के बजाय आश्रम संचालिका अनिता शर्मा के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। कलेक्टर ने बड़कुल को हटा दिया है। 

नवनिर्वाचित विधायक राजभवन के बजाय विधानसभा में शपथ दिलाने की मांग कर रहे, गवर्नर से किस बात पर तकरार

कोलकाता पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायक पिछले चार दिनों से विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे हैं। ये विधायक राजभवन के बजाय विधानसभा में शपथ दिलाने की मांग कर रहे हैं, जबकि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने उन्हें राजभवन में शपथ ग्रहण करने के लिए पिछले बुधवार को आमंत्रित किया था। बड़ानगर विधायक सायंतिका बंद्योपाध्याय और भागबंगला विधायक रेयात हुसैन सरकार ने राजभवन में शपथ ग्रहण करने से मना कर दिया है। वे दोनों, लोकसभा चुनाव के साथ हुए राज्य विधानसभा उपचुनाव में निर्वाचित हुए थे। उनका धरना चौथे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। इससे पहले, वे 27,28 जून और एक जुलाई को धरना पर बैठे थे। उन्होंने विधानसभा परिसर में डॉ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने अपना धरना फिर से शुरू किया। वे दोनों यह मांग कर रहे हैं कि राज्यपाल बोस उन्हें सदन में शपथ ग्रहण कराएं ताकि वे विधायक के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। दोनों नवनिर्वाचित विधायकों ने राजभवन में शपथ ग्रहण करने के राज्यपाल का आमंत्रण स्वीकार करने से इनकार करते हुए दावा किया है कि परंपरा के अनुसार उपचुनाव में जीतने वालों के मामले में, राज्यपाल सदन के स्पीकर या डिप्टी स्पीकर को शपथ दिलाने का दायित्व सौंपते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet