LATEST NEWS

MP NEWS: 29 सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपालों का तबादला

MP NEWS: Transfer of 29 assistant forest conservators and forest rangers

MP NEWS: Transfer of 29 assistant forest conservators and forest rangers भोपाल । राज्य शासन ने आज 29 सहायक वन संरक्षक और वन क्षेत्रपालों का तबादला किया है। इस संबंध में शाम को आदेश जारी किए गए हैं।

अशोक गोहे बने संगठन मंत्री ,महेश बामने संभालेंगे जिला उपाध्यक्ष की कमान ।

Ashok Gohe became the Organization Minister

Ashok Gohe became the Organization Minister, Mahesh Bamne will take charge of the District Vice President. हरिप्रसाद गोहेआमला/आठनेर ! नव नियुक्त मेहरा समाज जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी ने अपना कार्यभार संभालने के बाद संगठन विस्तार में गति प्रदान की है। उनके द्वारा जिला स्तर सहित ब्लाक स्तरीय नियुक्ति कर मेहरा समाज संगठन को मजबूती प्रदाय करने का काम किया जा रहा है अध्यक्ष सूर्यवंशी की कार्यप्रणाली से जहा संगठन से जुड़े सदस्यों में हर्ष ही वही सामाजिक जनों में खाशा उत्साह देखा जा रहा है । प्राप्त जानकारी अनुसारमेहरा समाज संगठन जिला बैतूल की जिला और ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन सामुदायिक मंगल भवन, आठनेर में किया गया। बैठक का शुभारंभ बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी के प्रथम नगर आगमन पर सामाजिक बंधुओं ने उनका भव्य स्वागत कर उनका सम्मान किया । बैठक में मेहरा समाज संगठन की जिला इकाई का विस्तार करते हुए अशोक गोहे को संगठन मंत्री और महेश बामने को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, ब्लॉक कार्यकारिणी आठनेर के गठन में लल्लू बामने को ब्लॉक अध्यक्ष, देव नागले को उपाध्यक्ष, और रमेश पंडोले को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान सभी सामाजिक बंधुओं ने बाबा साहब अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के नारे को दोहराते हुए समाज के लोगों को एकजुटता बनाए रखने की प्रेरणा दी गई।बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष संतु सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष श्री भुतासिंह बड़ोदिया, सचिव जगदीश कोगे, कोषाध्यक्ष गोपाल बिहारे, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता बिसोने, ब्लॉक अध्यक्ष भैंसदेही श्रीमती वर्षा सूर्यवंशी, रेखा हरसूले, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रंजीत बेले, युवा प्रकोष्ठ सचिव गंगाराम घुडाले, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रमुख चंद्रभान बदौड़े, किसान प्रकोष्ठ प्रमुख रामलाल पंडोले, बृजेश दीपक नागले, कैलाश बेले, चंद्रकला बेलकर, और कमलाकर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य समाज को मजबूत करना और युवाओं को संगठन से जोड़ना था।

अनुराग जैन होंगे प्रदेश के नए मुख्य सचिव, वीरा राणा राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी

Anurag Jain will be the new Chief Secretary of the state

Anurag Jain will be the new Chief Secretary of the state, Veera Rana will be responsible for the State Election Commission. भोपाल ! मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा सोमवार को रिटायर हो रही हैं। उनकी जगह मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अफसर अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाना लगभग तय हो गया है। दोपहर बाद आदेश जारी हो सकता है। सीएस बनने की रेस में शामिल 1990 बैच के आईएएस अफसर राजेश राजौरा फिलहाल मुख्यमंत्री सचिवालय में बने रहेंगे। वीरा राणा को राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके आदेश भी जल्द ही जारी होंगे।राजेश राजौरा को जब से मुख्यमंत्री सचिवालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, मुख्य सचिव पर उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। हालांकि, केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे अनुराग जैन का नाम लंबे अरसे से मुख्य सचिव पद के लिए लिया जा रहा है। 2020 से वे नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में तैनात हैं। 2022 में भी माना जा रहा था कि इकबाल सिंह बैंस के रिटायरमेंट के बाद उन्हें मुख्य सचिव बनाया जा रहा है। वरिष्ठता क्रम में भी वे ऊपर ही थे। हालांकि, केंद्र सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश भेजने से इनकार कर दिया था और वीरा राणा को मुख्य सचिव की कुर्सी पर बिठाया गया था। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक है अनुराग जैनमध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर उल्लेखित वरिष्ठता क्रम में वीरा राणा के बाद अनुराग जैन का ही नाम है। वह फिलहाल केंद्र में सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। अनुराग जैन ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक (ऑनर्स) किया है और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिरैक्यूज से एमए (लोक प्रशासन) की डिग्री हासिल की है। वह 24 अप्रैल 2020 से केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे। यह भी थे दावेदारमुख्य सचिव पद के लिए राजेश राजौरा के साथ ही मोहम्मद सुलेमान और एसएन मिश्रा जैसे वरिष्ठ आईएएस अफसरों के नाम भी लिए जा रहे थे। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव भी चाहते थे कि एसीएस राजौरा को ही मुख्य सचिव बनाया जाए। हालांकि, दिल्ली से उनका प्रस्ताव खारिज हो गया और अनुराग जैन को होम कैडर में भेजने की व्यवस्था की गई। राजौरा मुख्यमंत्री कार्यालय में बने रहेंगेमध्य प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईएएस अफसर डॉ. राजेश राजौरा फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव हैं। वे गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव रहे हैं। स्वास्थ्य समेत कई अन्य विभागों में भी प्रमुख भूमिका में रहे हैं। वह धार, बालाघाट, उज्जैन और इंदौर में कलेक्टर भी रहे हैं। राजौरा का कार्यकाल 2027 तक है। इस लिहाज से उनके पास अभी भी भविष्य में मुख्य सचिव बनने का मौका रहेगा।

क्या बंद हो जाएगी लाड़ली बहना योजना? सूत्रों के हवाले से उठ रहे सवाल

Will the Ladli Behna Yojana be discontinued? Questions are being raised from sources

Will the Ladli Behna Yojana be discontinued? Questions are being raised from sources भोपाल। मध्य प्रदेश की प्रमुख योजनाओं में शुमार लाड़ली बहना योजना पर संकट के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर एफ़डीएमपी (FDMP) के तहत लगाए गए प्रतिबंध के बाद, इस योजना के भविष्य पर सवाल उठने लगे हैं। वित्त विभाग की ओर से कई सरकारी योजनाओं की समीक्षा के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि क्या लाड़ली बहना योजना बंद होने की कगार पर है? सूत्रों की मानें, तो सरकार उन योजनाओं पर पुनर्विचार कर रही है जो अपनी मौजूदा स्थिति में वित्तीय बोझ बन चुकी हैं या जिनका राजनीतिक लाभ अपेक्षाओं से कम रहा है। लाड़ली बहना योजना भी उन योजनाओं में शामिल हो सकती है जिन पर वित्तीय अनुशासन के मद्देनज़र कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। यह योजना भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी उपलब्धियों में गिनी जाती रही है, जिसने पार्टी को 29/29 सीटों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में इसके बंद होने की अटकलों ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। वित्त विभाग से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, “अभी तक किसी योजना को बंद करने का औपचारिक निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन मौजूदा वित्तीय स्थिति और FDMP के सख्त नियमों को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। लाड़ली बहना योजना भी इसमें शामिल हो सकती है।” इसके बावजूद, सरकारी सूत्रों से यह भी खबर है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके करीबी सहयोगी इस योजना को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। चूंकि योजना का उद्देश्य महिलाओं और गरीब वर्ग को आर्थिक सहायता देना है, इसका राजनीतिक महत्व भी काफी बड़ा है। यदि यह योजना बंद होती है, तो राज्य सरकार को विपक्ष और जनता की आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। जानकारों के मुताबिक, वित्त विभाग के पास मौजूदा परिस्थितियों में विकल्प सीमित हैं। “अगर योजना बंद नहीं होती, तो इसे नए स्वरूप में लाने का प्रस्ताव भी सामने आ सकता है, जिसमें लाभार्थियों की संख्या कम की जा सकती है या योजना के लिए नए मापदंड तय किए जा सकते हैं,” एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया। हालांकि, अब तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि अगले कुछ हफ्तों में इस पर सरकार की तरफ से कोई अहम फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी टीम इस पर गंभीरता से विचार कर रही है कि किस तरह इस योजना को राज्य की वित्तीय नीतियों के अनुरूप बनाया जा सके। अंततः, क्या यह योजना बंद होगी या इसे नई शक्ल में पेश किया जाएगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। तब तक, लाड़ली बहना योजना के भविष्य पर कई सवाल बने हुए हैं, जिनके जवाब का इंतजार प्रदेश की जनता के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी किया जा रहा है।

पर्यटकों का जल्द खत्म होगा इंतजार, 1 अक्टूबर से बांधवगढ़- कान्हा समेत अन्य टाइगर रिजर्व में उमड़ेगी भीड़, विदेशी भी है वन्य प्रेमी

From October 1, crowds will gather in Bandhavgarh

From October 1, crowds will gather in Bandhavgarh-Kanha and other tiger reserves उदित नारायण भोपाल। अगर आपको प्रकृति और जंगली जीवों से प्यार है और आप जंगलों में घूमना पसंद करते हैं। ऐसे लोगों के लिए इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई। 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, पन्ना और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व शुरू हो रहा है। पूरे देश के अंदर पाए जाने वाले 3167 बाघों में से 700 से अधिक बाघ केवल मध्य प्रदेश में ही हैं। टाइगर रिजर्व में 30 जून की शाम से ही पर्यटकों के लिए सफारी बंद हो गई थी। 3 माह बाद 1 अक्टूबर को फिर से सफारी शुरू हो जाएंगी। इस बार पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। विदेशी सैलानियों के लिए गाइड को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।  देसी और विदेशी वन्य प्राणियों का सबसे अधिक दबाव कान्हा और बांधवगढ़ का टाइगर रिजर्व में रहता है। इसकी मुख्य वजह यह है कि यहां दर्शकों को बड़ी आसानी से टाइगर के दीदार हो जाया करते हैं। हालांकि सतपुड़ा, पेंच और पन्ना नेशनल पार्क भी पर्यटकों की पसंद में शामिल हैं। पर्यटकों के लिए क्या तैयारी की गई है, के सवाल के जवाब में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा बताते हैं कि,”1 अक्टूबर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हमारे गाइडों की दो दिन के लिए ट्रेनिंग चल रही है. इसके लिए हमने पुणे से करीब 24 से 25 साल अनुभवी ट्रेनर को बुलाकर इन गाइडों को अच्छे से ट्रेंड किया गया हैं। हम चाहते हैं कि जब भी यहां कोई टूरिस्ट आए और हमारे गाइड के साथ सफर करें, तो वो बोलें कि बांधवगढ़ के गाइड का नॉलेज बहुत अच्छा है और वो सही से प्रकृति के बारे में हम लोगों को डिस्क्राइब करते हैं। इंटरनेशनल लेवल की फैसिलटी की तैयारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक पीके वर्मा ने कहा कि “हमारा प्रयास है कि हम टूरिस्ट को जो फैसिलिटी दे रहे हैं, वो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की हो। हमारे पास इंटरनेशनल टूरिस्ट बहुत ज्यादा आते हैं। बांधवगढ़ में इंटरनेशनल टूरिस्ट जब हमारे पास आते हैं, इसलिए हमारी कोशिश है कि उन्हें किसी तरह की तकलीफ ना हो, इसके लिए हम विशेष योजना भी बना रहे हैं। हमने रिसोर्ट संगठन वालों से भी बात की है, जहां प्रशासन से हो पाएगा वहां सीएसआर फंड (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) से हम सब मिलकर के अच्छी फैसिलिटी देने की कोशिश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि जब हमारे पर्यटक बांधवगढ़ पहुंचे, तो उसको इंटरनेशनल लेवल का लुक दिखे और वो खुद को सेल्फी लेने से रोक ना सके।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर सफाई अभियान

Cleanliness drive on the theme 'Cleanliness by nature

Cleanliness drive on the theme ‘Cleanliness by nature, cleanliness by culture’ under the Swachhata Hi Seva Pakhwada आगर / मालवा । स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में एक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर सफाई अभियान का संचालन कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस अवसर पर कलेक्टर  सिंह, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मनीषा कौल, डिप्टी कलेक्टर  सर्वेश यादव और अधीक्षक भू अभिलेख प्रीति चौहान सहित अन्य सभी अधिकारियों ने मिलकर कलेक्ट्रेट परिसर में सफाई कार्य किया। उन्होंने झाड़ू लगाकर और कचरा उठाकर सफाई की, जिससे परिसर की स्वच्छता को सुनिश्चित किया गया। कलेक्टर सिंह ने इस दौरान कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारे संस्कारों का हिस्सा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वे स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। इस अभियान ने न केवल कलेक्ट्रेट परिसर को स्वच्छ किया, बल्कि सभी कर्मचारियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का भाव भी बढ़ाया। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वच्छता के इस अभियान को आगे बढ़ाते रहेंगे और अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखेंगे।

नलखेड़ा में नवरात्रि पर्व: श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए नई व्यवस्था!

Navratri festival in Nalkheda: New arrangements for the convenience of devotees!

Navratri festival in Nalkheda: New arrangements for the convenience of devotees! आगर /मालवा । मां बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में शारदीय नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। एक समय में 5 से 6 व्यक्तियों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी, जिससे दर्शनार्थियों की संख्या को नियंत्रित किया जा सके। यह निर्णय कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में लिया गया, जिसमें प्रबुद्ध जन एवं पुजारीगण शामिल हुए। बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान होने वाले आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की गई और समिति के सदस्यों से सुझाव भी मांगे गए। इस वर्ष से हवन पूजन के लिए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। इसके लिए गूगल लिंक उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे श्रद्धालु आसानी से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।कलेक्टर सिंह ने नवरात्रि पर्व के दौरान मां बगलामुखी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने दर्शन, पेयजल, वाहन पार्किंग और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु राजस्व और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, एसडीएम सुसनेर मिलिंद ढोके, सीएमओ नलखेड़ा, तहसीलदार नलखेड़ा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी, जनप्रतिनिधि पवन बेदिया, पीरुलाल कलसिया, प्रवेश गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पत्रकार बंधु उपस्थित थे।श्रद्धालुओं के लिए यह नई व्यवस्था नवरात्रि पर्व को और भी श्रद्धापूर्ण और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगी।

दंडनीय अपराधी नेता सुभाष चंद्र बोस सेंट्रल जेल से भागने में असफल , लापरवाही बरतने पर 2 कर्मचारी निलंबित 

Convicted criminal leader Subhash Chandra Bose failed to escape from Central Jail 

Convicted criminal leader Subhash Chandra Bose failed to escape from Central Jail  जितेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता)  जबलपुर। दंडित बंदी रमेश पिता दद्दी कोल उम्र 32 वर्ष (सजा वारंट अनुसार) जाती कोल निवासी लालनगर कैमोर थाना कैमोर जिला कटनी म.प्र.। माननीय न्यायालय सत्र न्यायालय कटनी के विशेष प्रकरण क्र. 48/2013 में धारा 363, 366, 376 (1) भादवि एवं धारा 5 (एल) (एच)/6 पाक्सो एक्ट 2012 में पारित निर्णय दिनांक 25.11.2014 को क्रमशः 03 वर्ष, 05 वर्ष, आजीवन कारावास एवं आजीवन कारावास में जुर्माना रू. 500/-, 1000/- 1000/-, 1000/- न देने पर 03 माह, 06 माह, 01 वर्ष, 01 वर्ष अतिरिक्त सश्रम काराबास की सजा से दंडित किया गया था को आजीवन कारावास की सजा भुगतने हेतु जिला जेल कटनी से केन्द्रीय जेल जबलपुर दिनांक 22.03.2015 को स्थानांतरण किया गया था। उपरोक्त दंडित बंदी रमेश पिता दद्दी कोल पश्चिमी खण्ड के वैरिक नं. 09 में परिरूद्ध था दिनांक 26.09.2024 को पश्चिमी खण्ड का सायंकाल का लॉकप बंद करते समय लगभग सायंकाल 7:45 बजे गिनती करने पर पश्चिमी खण्ड के बैरिक क्रमांक 09ए एवं 09बी सुरक्षा डियूटी पर तैनात श्री सुरेन्द्र तुरकर प्रहरी केन्द्रीय जेल जबलपुर द्वारा बैरिक में बंदियों की गिनती करते समय 01 बंदी बार-बार गिनती करने पर वार्ड में नही पाये जाने के कारण श्री सुरेन्द्र तुरकर प्रहरी द्वारा पश्चिमी खण्ड के खण्डाधिकारी को सूचना दी गई कि 01 बंदी वैरिक नं. 09 में कम है। खण्डाधिकारी से लॉकप की जानकारी जेलर प्रशासन द्वारा मांगने पर बताया गया कि 01 बंदी बैरिक न. 09 में कम पाये जाने के कारण गिनती नहीं मिलने पर अलार्म कराया गया। इसके पश्चात जेलर प्रशासन तत्काल पश्चिमी खण्ड पहुंच कर पश्चिमी खण्ड के समस्त बैरिकों व उसके आस पास सघन तलासी कराई गई। अलार्म के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए एवं रात्रि 1:00 बजे तक जेल के सम्पूर्ण भागों की सघन तलाशी जारी रही एवं इसके संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी गई तथा उपरोक्त दण्डित बंदी के विरूद्ध फरार होने के प्रसास करने के संबंध में एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई। तदोपरान्त अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार रात्रि के दौरान 02 सहायक जेल अधीक्षक एवं 08 प्रहरियों द्वारा आजाद हिन्द खण्ड तालाब बगीचा जो कि लगभग 7-8 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें जगह उबड़-खाबड़ एवं झाड़ियों हैं, कि आउटरवॉल एवं सभी जगह की पेट्रोलिंग सतर्कता पूर्वक निरंतर जारी रखी गई। प्रातः ड्यूटी में तैनात प्रहरियों एवं कार्यालयीन कर्मचारियों से सघन तलासी के दौरान लगभग 8:00 बजे उपरोक्त दण्डित बंदी तालाब बगीचा में जेल के अंदर ही पाया गया तथा अधीक्षक महोदय के में निर्देशन में जेल प्रशासन की सर्तकता एवं सघन तलाशी के कारण उक्त बंदी जेल से फरार होने में असफल रहा। उक्त फरारी की घटना में ड्यूटी पर तैनात 02 कर्मचारियों को प्रथम दष्टया दोषी पाये जाने पर निलंबित किया गया।

एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर कृष्णमूर्ति की मुख्यालय वापसी, भारती भोपाल के नए डीएफओ

STR field director Krishnamurthy returns to headquarters, Bharti is new DFO of Bhopal

STR field director Krishnamurthy returns to headquarters, Bharti is new DFO of Bhopal  उदित नारायण भोपाल। वन विभाग ने आईएफएस अफसरों की पोस्टिंग में बड़ा फेर-बदल किया है। पीसीसीएफ ओपी चौधरी को रिटायर होने के दो दिन पहले उन्हें भू अभिलेख शाखा में पदस्य किया है। वहीं सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति को एपीसीसीएफ वन्य प्राणी शाखा में पोस्टिंग की गई। इसी प्रकार लघु वनोपज संघ से एपीसीसीएफ मनोज अग्रवाल और वन संरक्षक भोपाल आलोक पाठक को भी स्थानांतरित किया है। विदिशा के प्रभारी डीएफओ लोकप्रिय भारती को भोपाल का नया डीएफओ बनाया गया है।  3 माह से लंबित आईएफएस अधिकारियों की तबादला सूची शुक्रवार को जारी कर दी है। इस सूची का आईएफएसस अधिकारी  बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आईएफएस अफसर की  तबादला सूची अभी भी अधूरी है, क्योंकि इंदौर और छतरपुर सर्किल में पोस्टिंग नहीं की गई है। इसके अलावा बड़वाह, रीवा, राजगढ़, शाजापुर सहित आधा दर्जन वन मंडलों में भी डीएफओ की पोस्टिंग नहीं हुई है। इससे अधिकारियों को उम्मीद है कि आईएफएस अफसरों को पदस्थ करने संबंधित एक और सूची जारी हो सकती है। जारी सूची के अनुसार एपीसीसीएफ मनोजकुमार अग्रवाल की सेवाएं लघु वनोपज संघ से वापस लेते हुए वर्किंग प्लान एवं लैंड रिकॉर्ड शाखा में पदस्थ किया गया। इसी प्रकार एल कृष्णमूर्ति को एसटीआर के फील्ड डायरेक्टर पद से स्थानांतरित वन्य प्राणी मुख्यालय में, मुख्य वन संरक्षक लखन लाल उईके को शहडोल से स्थानांतरित कर सीसीएफ सामाजिक वानिकी वृत भोपाल, अशोक कुमार ओएसडी वन विभाग से सीसीएफ होशंगाबाद वृत, राखी नंदा सामाजिक वानिकी भोपाल से फील्ड डायरेक्टर एसटीआर नर्मदापुरम, संजीव झा छतरपुर वन वृत्त से प्रतिनियुक्ति पर लघु वनोपज संघ भोपाल, अजय कुमार पांडेय वन संरक्षक वर्किंग प्लान छतरपुर से वन संरक्षक शहडोल वन वृत और अनिल शुक्ला वन संरक्षक होशंगाबाद वन वृत से वन विकास निगम भोपाल, आलोक पाठक वन संरक्षक एवं पदेन डीएफओ भोपाल से वन संरक्षक राज्य वन विकास निगम और बासु कनौजिया की पदस्थापना वन संरक्षक एवं पदेन डीएफओ उत्तर सिवनी से वन संरक्षक बैतूल वन वृत में की गई है।   क्षितिज कुमार नए ओएसडी वन विभाग  क्षितिज कुमार को सीधी डीएफओ से हटाकर ओएसडी भोपाल, प्रियांशी सिंह को डीएफओ अशोक नगर से  डिप्टी डायरेक्टर माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी, अभिनव पल्लव डीएफओ वन मंडल उत्तर बालाघाट से उत्तर बालाघाट उत्पादन, पीडी ग्रेबीयाल डीसीएफ वन मुख्यालय से डीएफओ उज्जैन, महेंद्र सिंह उईके डीएफओ दमोह से उत्तर सिवनी, नवीन गर्ग डीएफओ एक पर्यटन बोर्ड भोपाल से उत्तर बैतूल,  मयंक चांदीवाल डीएफओ शाजापुर से डीएफओ सतना, जरान्डे ईश्वर रामहरि डीएफओ पश्चिम छिंदवाड़ा से दमोह वन मंडल, साहिल गर्ग डीएफओ  डिंडोरी से पश्चिम छिंदवाड़ा वन मंडल, अधर गुप्ता डीसीएफ रेंजर कॉलेज बालाघाट से डीएफओ दक्षिण बालाघाट, रमेश राठौड़ डीसीएफ वन मुख्यालय भोपाल से डीएफओ खरगोन, पुनीत सोनकर डीएफओ दक्षिण पन्ना से डीएफओ डिंडोरी, प्रतिभा अहिरवार उपसंचालक माधव नेशनल पार्क शिवपुरी से डीएफओ अशोक नगर, मोहम्मद माज डीएफओ भिंड से डीएफओ दतिया, स्वरूप रविंद्र दीक्षित   डीसीएफ इको पर्यटन बोर्ड भोपाल, अनुपम शर्मा डीएफओ रीवा से डीएफओ दक्षिण पन्ना, लोकप्रिय भारती डीएफओ रायसेन उत्पादन से  डीएफओ भोपाल, गीतांजलि जे प्रशिक्षु एसडीओ से एसडीओ लघु वनोपज संघ,  सुजीत जे पाटिल प्रशिक्षु एसडीओ नौरादेही वन मंडल से डीएफओ मुरैना और एस दीपिका प्रशिक्षु आईएफएस को पश्चिम छिंदवाड़ा से डीसीएफ वन विकास निगम भोपाल के पद पर स्थानांतरित किया गया है।   छः आईएफएस की वर्किंग प्लान में पदस्थ  आखिरकार वन विभाग को वर्किंग प्लान बनाने के लिए 2009 और 2011 बैच के आईएफएससी अधिकारियों की पोस्टिंग करना पड़ी। सारी आदेश के अनुसार प्रशांत कुमार सिंह को   डीएफओ खरगोन से डीएफओ वर्किंग प्लान खंडवा, डॉ किरण बिसेन को डीएफओ उज्जैन से वर्किंग प्लान उज्जैन, मीना कुमारी मिश्रा डीएफओ दक्षिण बालाघाट से वर्किंग प्लान शिवपुरी, अनुराग कुमार ओएसडी वन विभाग भोपाल से वर्किंग प्लान रीवा, देवांशु शेखर डीएफओ उत्तर बैतूल से वर्किंग प्लान सागर और सुश्री संध्या डीएफओ को सिवनी उत्पादन से डीएफओ वर्किंग प्लान बालाघाट के पद पर पदस्थ किया गया है।

कमल नाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा में नगर निगम अध्यक्ष का तख्ता पलट करने की तैयारी में जुटी भाजपा

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara

BJP is preparing to overthrow the Municipal Corporation President in Chhindwara, the stronghold of Kamal Nath. छिंदवाड़ा (Chhindwara News)। नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू बाबू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। कभी कमल नाथ के गढ़ रहे छिंदवाड़ा में बड़ा उलटफेर होने वाला है। नियमों के मुताबिक 48 पार्षद और एक वोट महापौर का है। ऐसे में 25 पार्षद के समर्थन के आधार पर अध्यक्ष के लाभ पर विश्वास प्रस्ताव पारित हो सकता है। 48 पार्षदों के सदन में बहुमत का आंकड़ा 25पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के गढ़ में भाजपा अंतिम किला फतह करने की तैयारी में है। भाजपा अब नगर निगम में सभापति का पद अपने कब्जे में लेना चाह रही है। इसी को लेकर बीती देर रात एक होटल में भाजपा के सभी पदाधिकारी और भाजपा समर्थित पार्षदों के बीच मंत्रणा हुई। अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की संभावनाएं प्रबलइस दौरान जहां भाजपा के नाराज पार्षदों को समझाइश दी गई, वहीं सभापति पद के लिए तय नाम (जो कि अभी तय नहीं हुआ है) का समर्थन करने के लिए कहा गया। इससे पहले सभी भाजपा समर्थित पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए सहमत किया गया। बता दें कि सदन में संख्या बल के आधार पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने की संभावनाएं प्रबल हैं। 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने कब्जा किया था2022 में हुए नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने छिंदवाड़ा नगर निगम में महापौर पद पर कब्जा किया था। यहां उसके पार्षदों की संख्या भी अधिक रही, लिहाजा बिना किसी अड़चन के कांग्रेस के धर्मेंद्र सोनू बाबू को नगर निगम अध्यक्ष चुन लिया गया था। बदले राजनीतिक परिवेश में जहां महापौर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। कुछ कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद भी भाजपा के पक्ष मेंकुछ कांग्रेसी व निर्दलीय पार्षद भी भाजपा के पक्ष में आ गए हैं। ऐसे में अंकगणित मौजूदा सभापति के प्रतिकूल हो चुका है। इसलिए भाजपा जल्द ही उनके विरोध में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। गुरुवार की देररात इसे लेकर वरिष्ठ भाजपा के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ भाजपा-समर्थक पार्षदों की बैठक हुई। इस बैठक में 32 पार्षद शामिल हुए। ये है सदन का अंकगणितछिंदवाड़ा में कुल 48 पार्षद हैं और एक वोट महापौर का है। मौजूदा परिस्थिति में 32 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपनी सहमति दे दी। भाजपा जिला अध्यक्ष ने नाराज चल रहे सात पार्षदों को भी समझाइश देकर मना लिया गया है कि नया निगम अध्यक्ष सभी की सहमति से बनाया जाएगा। दो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था2022 में हुए नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के 26, भाजपा के 18 और चार निर्दलीय पार्षद जीते थे। दो निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा तो दो ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय महापौर विक्रम अहाके सहित कुछ अन्य पार्षदों ने भाजपा का दामन थाम लिया।

सागर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में पहुंचे सीएम मोहन यादव, बुंदेलखंड में होगी निवेश की अमृत वर्षा

CM Mohan Yadav reached Sagar Regional Industry Conclave

CM Mohan Yadav reached Sagar Regional Industry Conclave, there will be nectar of investment in Bundelkhand सागर। सागर संभागीय मुख्यालय पर शुक्रवार को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव का उद्घाटन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने किया। मंत्री, विधायक समेत अनेक गणमान्यजन सीएम के साथ मंच पर मौजूद हैं। आयोजन पीटीसी ग्राउंड में किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में देश और विदेश के 4500 से अधिक उद्यमियों ने अपना पंजीयन कराया है। इसमें उद्योग के विभिन्न क्षेत्रों से 60 से अधिक उद्योगपति भी शामिल हैं। इस एकदिवसीय आयोजन में खनिज, पर्यटन, नवकरणीय उर्जा, पेट्रोल केमिकल्स, प्लास्टिक, खाद्य प्रसंस्करण, डेरी और फर्नीचर निर्माण, टेक्सटाइल, आईटी, डेटा सेंटर के क्षेत्र में निवेश होने की संभावना है। आयोजन के अंत में ओडीओपी पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्यमियों से चर्चा कर बुंदेलखंड में निवेश करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। शुभारंभ सत्र में देश के प्रमुख उद्योगपति राज्य में निवेश के प्रति अपने विचार रखेंगे। इससे पहले अगस्त में ग्वालियर, जुलाई में जबलपुर और फरवरी में उज्जैन में कॉन्क्लेव हो चुके हैं।मुख्यमंत्री उद्योगपतियों से करेंगे संवादइस कॉन्क्लेव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अधिकारी विभिन्न् कंपनियों के डेलिगेट्स से राउंड टेबल पर बुंदेलखंड में विकास की संभावना और उद्योगों को लेकर चर्चा करेंगे। वन-टू-वन संवाद भी होगा। होंगे सेक्टोरल-सत्रकॉन्क्लेव में विभिन्न सेक्टोरल-सत्र आयोजित किये जायेंगे। इसमें पेट्रोकेमिकल, प्लास्टिक एवं संबधित सेक्टर को लेकर बीना रिफाइनरी से संबंधित विषय पर मुख्य फोकस होगा। इसके अलावा कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और डेयरी क्षेत्र, एमएसएमई एवं स्टार्टअप, कुटीर उद्योग को लेकर सेक्टोरल सत्र होगा, जिसमें मुख्य फोकस-बीड़ी उद्योग पर होगा। रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्सटाइल व टेक्निकल टेक्सटाइल पर दो राउंड-टेबल सत्र होंगे। एक ज़िला-एक उत्पाद (ओडीओपी) से संबंधित कार्यशाला और स्थानीय समस्याओं के आईटी आधारित समाधान के लिए हैकाथॉन का आयोजन भी शामिल हैं। कुटीर उद्योग पर फोकसकॉन्क्लेव का मुख्य फोकस स्थानीय कुटीर उद्योग होगा। बीड़ी उद्योग पर आधारित पृथक सेशन में विस्तृत कार्य-योजना पर चर्चा की जायेगी। ‘एक ज़िला-एक उत्पाद’ में सागर संभाग के सभी जिलों के स्थानीय उत्पादों की विश्व स्तरीय गुणवत्ता, विपणन एवं प्र-संस्करण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। पीटीसी मैदान पर पंडाल तैयारकॉन्क्लेव के लिए पीटीसी ग्राउंड में विशाल व भव्य पंडाल बनाया गया है। इसमें छह हजार लोगों के आने की उम्मीद है। इनमें निवेशकों के अलावा विभागीय अफसर सहित उद्योगपति शामिल हैं। इनके भोजन की व्यवस्था पीटीसी मैदान पर ही की गई है। भोजन की जिम्मेदारी पर्यटन निगम को दी गई है। इस काम को पर्यटन निगम के अफसर ही देख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री के साथ उद्योगपतियों को भी बुंदेली व्यंजन परोसे जाएंगे। मुख्यमंत्री करीब तीन सौ लोगों के साथ भोज करेंगे। भोजन में कढ़ी, बरा, सीरा, सफेद तिल के बिजौरा सहित कोदो, ज्वार व कुटकी व जवार की रोटियां परोसी जाएंगी। शहर के सभी होटल बुककाॅन्क्लेव को लेकर शहर के सभी होटल बुक हैं। अतिथियों की संख्या ज्यादा होने से कुछ कमरों में अतिरिक्त गद्दे लगवाए जा रहे हैं। अभी भी अतिथि आ रहे हैं। हालांकि कांक्लेव में आने वाले ज्यादातर मेहमानों का आना अभी भी बाकी है। होटल्स के अलावा शासकीय रेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस सहित अन्य भवनों में भी मेहमानों की व्यवस्था की गई है। रीजनल कॉन्क्लेव के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। आयोजन स्थल के आसपास दिन में यातायात को डायवर्ट किया गया है। वाहन पार्किंग के लिए पीटीसी ग्राउंड के पास सेना के मैदान सहित अन्य जगह वाहनों की व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

धार के आदिवासी छात्रावासों में 8 माह में 5 विद्यार्थियों की मौत, सरकार और विपक्ष चुप

5 students died in tribal hostels of Dhar in 8 months, government and opposition silent

5 students died in tribal hostels of Dhar in 8 months, government and opposition silent उदित नारायणभोपाल। आदिवासी बहुल धार जिले के आदिवासी छात्रावासों एवं आश्रमों में 8 महीने में पांच विद्यार्थियों की मौत के बाद भी सरकार और विपक्ष चुप है। सबसे बुरी स्थिति एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की है। इन छात्रावास आश्रमों ना तो पौष्टिक भोजन मिलता है और ना ही उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं मिल रही हैं। जबकि हर वित्तीय वर्ष में आदिवासी छात्रावास और आश्रमों के लिए करोड़ों रुपया व्यय किया जा रहा है।इंदौर कमिश्नर दीपक सिंह ने प्रभारी सहायक आयुक्त बृजकांत शुक्ला के निलंबन आदेश में धार में स्थित आदिवासी छात्रावासों एवं एकलव्य आदर्श विद्यालयों की दुर्दशा का ब्यौरा दिया है। इंदौर संभावित कुमार ने अपने निलंबन आदेश में उल्लेख किया है कि विगत कुछ माहों मे धार जिले में लगातार छात्रावास आश्रमों में निवासरत् छात्र- छात्राओं के द्वारा आत्महत्याएं की जा रही है, तथा आदिवासी छात्रों की दुखद मृत्यु भी हुई हैं। छात्र- छात्राओं को विभाग द्वारा प्रदत्त सुविधाएं भी समुचित ढंग से न मिलने के कारण आए दिन छात्र छात्राओं द्वारा धरना प्रदर्शन आदि किये जा रहे है। जिले में कई बार छात्रावास आश्रमों में अत्यंत अप्रिय स्थितियों निर्मित हो रही है। कमिश्नर के निलंबन आदेश के प्रमुख अंशकमिश्नर के निलंबन आदेश में यह भी उल्लेख है कि 4 जनवरी 2024 को छात्रा कु. नंदिनी मुवेल पिता गंगाराम मुवेल नि. पटलावद तह मनावर, जिला धार द्वारा पंखे से लटक कर फॉसी लगाई गई। छात्रा कु. नंदिनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सीनियर बालक छात्रावास पगारा, धरमपुरी 2 सितंबर 24 को शाम 6.30 बजे छात्रावास में निवासरत् छात्र अशोक पिता छोटू भाबर कक्षा 9 वी द्वारा भोजन करने के बाद कीटनाशक दवाई पी लिये जाने से दिनांक 6 सितम्बर 24 को छात्र अशोक पिता छोटू का निधन हो गया। इंदौर कमिश्नर के निर्देशों की अवहेलनाइंदौर कमिश्नर दीपक सक्सेना ने 17 अगस्त 23, 30 नवंबर 23, 1 दिसंबर 23 और 17 में 24 को समीक्षा बैठकों में जो-जो निर्देश दिए थे, आजाक अधिकारियों ने उन निर्देशों में एक का भी पालन नहीं किया। मसलन, समस्त छात्रावास आश्रमों में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, भोजन, एवं उन्हे मिलने वाली सुविधाओं पर सर्वोच्च ध्यान दिया जावें। छात्रावास आश्रमों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर पालन प्रतिवेदन आपके द्वारा एंव खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्डों, विशिष्ठ संस्थाएँ- एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसरों से संभागीय उपायुक्त, जनजातीय कार्य विभाग तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग इंदौर को भेजने हेतु निर्देशित किया गया था किन्तु आज दिंनाक तक आपके द्वारा पूर्व बैठको मे दिये गये निर्देशो का पालन प्रतिवेदन नही भेजा गया है।

MP NEWS : सिंधिया बोले- ‘चप्पा-चप्पा बीजेपी’, कांग्रेस बोली, ‘ये पब्लिक है सब जानती है…’

Union Minister Scindia said - 'BJP, no matter what', Congress said, 'This is public, it knows everything…'

Union Minister Scindia said – ‘BJP, no matter what’, Congress said, ‘This is public, it knows everything…’ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में चल रहे भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को “चप्पा-चप्पा बीजेपी” का नारा दिया है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने एक बार फिर सदस्यता अभियान को लेकर सवाल खड़े करते हुए सरकारी कर्मचारियों और आउटसोर्स के कर्मचारियों के जरिए जबरन बीजेपी का सदस्य बनाने का आरोप लगाया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बढ़ाया हौंसला केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में बढ़ रहे सदस्यों को लेकर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया है. उन्होंने नारा दिया है कि चप्पा चप्पा बीजेपी. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह भी लिखा है कि 22 दिनों में कार्यकर्ताओं और नेताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी के एक करोड़ से ज्यादा सदस्य बन चुके हैं. इस तरह मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी काफी कम दिनों में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाली पार्टी बन गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने निशाना साधा वहीं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने चर्चा के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल आंकड़ों पर चल रही है, मगर आंकड़े कैसे बढ़ाए जा रहे हैं, यह मध्य प्रदेश की जनता को अच्छी तरह पता है. उन्होंने कहा कि आउट सोर्स के कर्मचारियों को सदस्यता अभियान में लगा दिया गया है. सिंघार ने आरोप लगाया कि पीडीएस की दुकान पर राशन लेने आने वाले और सरकारी कर्मचारियों को भी बीजेपी का सदस्य बनाया जा रहा है. डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी ने इस साल डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी घूम रहे हैं. अभी तक एक करोड़ 14,429 सदस्य बना लिए गए हैं. पहले चरण में एक करोड़ का आंकड़ा पार हो जाने से भारतीय जनता पार्टी के नेता उत्साहित है.

नाराजगी के बीच पहली बार एक मंच पर दिखे भूपेंद्र सिंह हुड्डा-कुमारी सैलजा

Bhupendra Singh Hooda-Kumari Selja seen on stage for the first time amidst resentment

Bhupendra Singh Hooda-Kumari Selja seen on stage for the first time amidst resentment हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने करनाल के असंध में रैली को संबोधित किया. इस दौरान भूपिंदर सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा भी साथ नजर आए. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नाराजगी के बीच पहली बार एक मंच पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी सैलजा नजर आए. राहुल गांधी बारी बारी से दोनों को वक्त देते दिखे. करनाल में रैली के मंच से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी का परचम इतना ऊंचा लहरा दिया है कि इनके सामने कोई और नेता टिक नहीं पा रहा है. कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों पर बीजेपी का कुशासन थोपा गया है. बीजेपी ने लोगों को धोखा देकर यहां राज किया. आज बदला लेने का समय आ गया है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनानी है. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश के लोग सिर्फ कांग्रेस की तरफ देख रहे हैं. लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस के 10-10 सालों के कार्यकाल को तौल लिया है. कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार ने हरियाणा को पीछे ले जाने का काम किया है. ये सिर्फ बातें बड़ी बड़ी करते हैं. हुड्डा ने किसानों की MSP को लेकर भी सैनी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि हरियाणा कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है. कांग्रेस आ रही है और बीजेपी जा रही है. हरियाणा में चुनावी रैली में राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगाया. हरियाणा में बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से खत्म कर दिया है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet