LATEST NEWS

कप्तान रोहित शर्मा दूसरी बार बनने वाले हैं पिता? ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेलेंगे टेस्ट मैच!

मुंबई भारत को इसी साल नवंबर से ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है, लेकिन इससे पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. दरअसल, रोहित शर्मा इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नहीं दिखेंगे. 2 टेस्ट मैच ना खेलने की वजह रोहित ने ‘व्यक्त‍िगत कारण’ बताई है, इस बारे में  BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को ‘हिटमैन’ ने जानकारी दे दी है. खबरों के मुताब‍िक, रोहित बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के शुरुआती दो मैचों से चूक सकते हैं. उन्होंने BCCI और चीफ सेलेक्टर को बताया कि वह कुछ व्यक्तिगत मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं और अगर यह हल नहीं हुआ तो वह पहले गेम से बाहर हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि अभी तक यह बोर्ड को सिर्फ सूचना है, उन्होंने यह नहीं कहा है कि वह उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में सेलेक्शन कमेटी और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टीम की घोषणा करने से पहले रोहित की अंत‍िम पुष्ट‍ि का इंतजार करेंगे. भारतीय क्रिकेट टीम 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में पर्थ में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेगी और ऐसी संभावना है कि रोहित एडिलेड (6-10 दिसंबर) में होने वाले पहले या दूसरे मैच को छोड़ सकते हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर समाचार एजेंसी से कहा- इस स‍िचुएशन के बारे में अभी पूरी तरह से क्ल‍ियरटी नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि रोहित ने बीसीसीआई को सूचित किया है कि एक जरूरी निजी मामले के कारण उन्हें सीरीज की शुरुआत में होने वाले दो टेस्ट मैचों में से एक को छोड़ना पड़ सकता है. रोहित ने बीसीसीआई को बताया है कि अगर सीरीज की शुरुआत से पहले निजी मामला सुलझ जाता है, तो वह सभी पांच टेस्ट मैच खेल सकते हैं. हमें आने वाले दिनों में इस बारे में और जानकारी मिलेगी. 37 वर्षीय रोहित ने बांग्लादेश के खिलाफ दोनों घरेलू टेस्ट मैच खेले. वहीं अब वो 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ खेलते हुए दिखेंगे. रोहित नहीं खेले तो कौन बनेगा ओपनर, कौन कप्तान?   अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं तो फॉर्म में चल रहे अभिमन्यु ईश्वरन उनके कवर के तौर पर खेल सकते हैं, हालांकि शुभमन गिल और केएल राहुल भी ओपनिंग स्लॉट में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं.  ईश्वरन भारत ए टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में भी होंगे, जिसकी कमान उन्हें संभालनी है. वहीं ऑस्ट्रेल‍ियाई दौरे पर टेस्ट टीम का उप-कप्तान कौन होगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में घरेलू सीरीज के दौरान रोहित के लिए कोई आधिकारिक उपकप्तान नहीं था. लेकिन देखा जाए तो भारतीय टीम में कई आईपीएल कप्तान हैं. ऐसे में शुभमन गिल, ऋषभ पंत यह कर सकते हैं. वहीं यशस्वी जायसवाल भी कैप्टंसी मैटेर‍ियल हैं. पहले भी छोड़ा था रोहित ने ऑस्ट्रेल‍िया दौरा बात 2019 की है, तब भारत की वनडे और टी20 टीम के उप-कप्तान रहे रोहित शर्मा पहली बार बेटी समायरा के प‍िता बने थे. रीतिका सजदेह ने 30 दिसंबर को बेटी को जन्म दिया था. तब रोहित ऑस्ट्रेल‍िया के दौरे पर थे, लेकिन वह अपनी पत्नी और बेटी से मिलने के लिए बीच दौरे में भारत आए थे.   ऑस्ट्रेलिया-भारत का टेस्ट शेड्यूल पहला टेस्ट: 22-26 नवंबर, पर्थ दूसरा टेस्ट: 6-10 दिसंबर, एडिलेड (डे-नाइट) तीसरा टेस्ट: 14-18 दिसंबर, ब्रिस्बेन चौथा टेस्ट: 26-30 दिसंबर, मेलबर्न पांचवां टेस्ट: 3-7 जनवरी, सिडनी

केन्द्र सरकार ने जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान जनजातीय समुदायों के समग्र विकास के लिये तेज़ी से बढ़ते कदम केन्द्र सरकार ने जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया भोपाल केन्द्र सरकार ने जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर 2024 से ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान का उद्देश्य मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों में जनजातीय आबादी के लिए समान अवसरों का सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर का विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और स्वास्थ्य, शिक्षा व आजीविका के क्षेत्र में ठोस प्रगति करना है। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि प्रदेश के 51 जिलों के 267 विकासखंडों में स्थित 11 हजार 377 जनजातीय गांवों को इस अभियान का लाभ मिलेगा। यहां 43 जनजातीय समुदायों के 18 लाख 58 हजार परिवार निवास करते हैं, जिनकी कुल 93 लाख 23 हजार आबादी इस अभियान से लाभान्वित होगी। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इन जनजातीय गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समन्वित प्रयास कर रही हैं। अभियान के प्रमुख लक्ष्य अभियान में सभी जनजातीय परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कौशल विकास, उद्यमिता संवर्धन और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी पात्र जनजातीय परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना और उनके गांवों में सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सेवाओं का विस्तार किया जायेगा। अधिक से अधिक मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (एमएमयू) की स्थापना की जाएगी, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इसी प्रकार जनजातीय क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र (टीएमएमसी) शुरू करने के प्रयास किये जायेंगे, जिससे जनजातीय परिवारों को उनकी अपनी कला, संस्कृति, चित्रकारी, वनोपज संग्रहण, शहद, कोदो-कुटकी, ज्वार-बाजरा, महुआ से तैयार उत्पादों, जड़ी-बूटी से प्राकृतिक उपचार ज्ञान कौशल की बेहतर मार्केटिंग हो सकें और जनजातियों की उन्हीं के गांव में ही आमदनी बढ़ाई जा सके। इससे जनजातियां पलायन भी नहीं करेंगी। अभियान में 25 प्रकार की नागरिक सेवाएं/सुविधाएं जनजातीय समुदायों को प्रदान की जाएंगी, जो 18 लाइन मंत्रालयों/विभागों के द्वारा संचालित की जाएंगी। ये मंत्रालय अनुसूचित जनजातियों के लिए विभागीय विकास कार्ययोजना (DAPST) के तहत अपनी बजट राशि से पांच वित्त वर्षों (2024-25 से 2028-29) तक जनजातीय क्षेत्रों में विकासमूलक काम करेंगे। केन्द्र सरकार के ग्रामीण विकास, जल शक्ति, विद्युत, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, दूरसंचार और जनजातीय कार्य मंत्रालय/विभाग इस अभियान में प्रमुख रूप से शामिल होंगे। अभियान के लिय मध्यप्रदेश ने की है बड़ी तैयारी मध्यप्रदेश ने इस अभियान का अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए तेजी से तैयारी की है। सितंबर माह में अभियान की रूपरेखा तैयार होते ही राज्य सरकार ने 1226 करोड़ रुपये लागत के कार्य प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिये हैं। इस राशि से जनजातीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, स्वास्थ्य सुविधाएं, गांव-गांव तक पहुंच रोड और कौशल विकास प्रशिक्षण के जरिये रोजगार के अवसरों का विस्तार किया जाएगा। प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य विभाग डॉ. ई. रमेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार इस अभियान के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों में अधिकाधिक मात्रा में मोबाइल मेडिकल यूनिट्स और जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्रों की स्थापना के लिए विशेष प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार के 18 मंत्रालय और विभागों द्वारा जनजातीय समुदायों के लिए विशेष सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का घर और पीएम ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ा जाएगा। जल शक्ति मंत्रालय जल जीवन मिशन के माध्यम से पात्र गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करेगा, जबकि ऊर्जा मंत्रालय अविद्युतीकृत गांवों और बसाहटों में बिजली पहुंचाने का कार्य करेगा। यह अभियान केंद्र सरकार के समग्र विकास के प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें प्राथमिकता के आधार पर जनजातीय समुदायों को सामाजिक और आर्थिक मुख्यधारा से जोड़ने की योजना बनाई गई है। इसके माध्यम से अगले पांच वर्षों में जनजातीय आबादी के समग्र विकास के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे। अभियान के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश की जनजातीय आबादी को बुनियादी सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। इससे इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जो समग्र राष्ट्रीय विकास में अहम योगदान देगा।  

गरज चमक के साथ जल्द होगी बूंदाबांदी, छत्तीसगढ़ में बारिश थमने से बढ़ने लगा तापमान

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की वापसी हो सकती है। गरज चमक के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधि बनने रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इसके वजह से प्रदेश में गरज चमक गतिविधि जारी रहने की संभावना है। साथ ही हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में बारिश थमने से तेज धूप और उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को मेघ गर्जन की गतिविधि जारी रहेगी। इसके बाद गतिविधि में कमी आने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में आज एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगह पर बिजली गिर सकती है। आगामी दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की रेखा 29°N और 84°E, नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना नर्मदापुरम, खरगांव, नंदूरबार, नवसारी और 20°N और 70°E से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही अगले दो-तीन दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ महाराष्ट्र और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

रंजिश पर साथियों के साथ मिलकर मारा, छत्तीसगढ़-दुर्ग में प्रेमिका के पति की हत्या

दुर्ग. उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव में प्रेम संबध और पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान द्वारिका सिन्हा के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस इस मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उतई थाना क्षेत्र के पुरई गांव निवासी द्वारिका सिन्हा की पत्नी छोटू नाम के बड़े भाई के यहां सिलाई सीखने जाती थी। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हो गई। इसके बाद से दोनों में बातचीत होती थी। गांव में दोनों के अवैध संबंध की अफवाह उड़ी। छोटू अक्सर महिला के घर के पास घूमता रहता था और द्वारिका सिन्हा की पत्नी को भी फोन पर बात करता था। इसकी जानकारी द्वारिका को लगी। इसके बाद द्वारिका ने छोटू को समझाने के लिए तालाब के पास बुलाया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोपी छोटू ने अपने साथी जयसिंह बांधे और गणेश नायक को तालाब के पास बुलाया, जिसके बाद द्वारिका से मारपीट की और कटर से कई बार हमला कर दिया। इस घटना में द्वारिका को गंभीर चोटें आईं, जिसे इलाज के लिए उतई अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। द्वारिका राजमिस्त्री का काम करता था।

नीचे से निकलकर बाल-बाल बचे प्रोफेसर, छत्तीसगढ़-कोरबा में हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर

कोरबा. सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटीखार मुख्य मार्ग पर राखड़ से भारे हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। वहीं, बाइक पहिए में फंस गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और गुस्सा आए लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग तीन किलोमीटर तक सड़क के दोनों तरफ भारी वाहन जाम में फंस गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए चक्का जाम समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और भारी वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया जहां देखते ही देखते वाहनों की जाम लग गई। बताया जा रहा कि 26 वर्षीय बाइक सवार वेद प्रकाश सोनी सेंदरीपाली नावाडीह करतला थाना निवासी हैं, जो मिनी कॉलेज में प्रोफसर हैं। सुबह बाइक पर सवार होकर कोरबा से अपने गृहग्राम जा रहे थे। इस दौरान गोढ़ी के पास तेज रफ्तार हाइवा ने ओवरटेक करने के फेर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पहिए के नीचे आ गई। वहीं, बाइक सवार वाहन के बीच से निकल गया। चालक हाइवा को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

कार से 2 करोड़ 27 लाख रुपए सहित पकड़े गए दो युवक

कवर्धा कार से करोड़ों की राशि ले जाते हुए चिल्फी पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है. जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक कार से 2 करोड़ 27 लाख लेकर मध्यप्रदेश के मंडला से रायपुर जा रहे थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दोनों युवकों को धर दबोचा. यह मामला कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना क्षेत्र का है. दोनों युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही. कैश को गिनने के लिए मशीन भी मंगाई गई है.

कोलकाता के डॉक्टरों का समर्थन, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मेकाज के डॉक्टरों ने बांधी ब्लैक रिबन

जगदलपुर. दो माह पहले हुई कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर देश में अनाचारियों के खिलाफ लोगों ने आवाज उठाई। मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों को सजा दिलाने की बात कही गई, लेकिन मामले को दो माह बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई भी बड़ी कार्रवाई नही हुई। इस मामले को लेकर मेकाज के यूडीएफए ने भी अपना समर्थन देते हुए काली पट्टी बांधकर विरोध किया। बताया जा रहा है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म एवं हत्या की वीभत्स घटना के दो माह बाद भी अभी तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कोलकाता के जूनियर डॉक्टर्स भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यूडीएफए छत्तीसगढ़ ने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है और भूख हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। यूडीएफए छत्तीसगढ़ ने राज्य भर में डॉक्टर्स से अपील की है कि वे सभी मेडिकल कॉलेज एवं अन्य अस्पतालों में ब्लैक रिबन बांधकर एक दिन के लिए काम करें और पीड़िता के लिए न्याय की पुकार का समर्थन करें। स्व. बलिराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में सभी डॉक्टर्स ने इस मुहिम में हिस्सा लिया और ब्लैक रिबन बांधकर काम करते हुए महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। डॉक्टर्स के साथ-साथ महाविद्यालय के छात्र भी ब्लैक रिबन बांध कर कक्षाओं में उपस्थित हुए।

37 मवेशी बरामद, छत्तीसगढ़-कोंडागांव में दो गोतस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव. विश्रामपुरी थाना पुलिस ने बुधवार की रात में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गोतस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 37 मवेशियों को बरामद किया है। इन मवेशियों की अनुमानित कीमत 2,95,000 रुपये बताई जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुसरपुट्टा साल्हेटोला से भारी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा राज्य की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गौरव शार्दुल और उसके साथियों की मदद से ग्राम हात्मा के पास दो वाहनों से इन तस्करों को रोका। जांच के दौरान वैध लाइसेंस और बिल पर्ची वाले मवेशियों को छोड़ दिया गया, जबकि बिना लाइसेंस वाले 37 मवेशियों को बरामद किया। आरोपियों की पहचान संजय पटेल (27) और पप्पू पटेल (19) के रूप में हुई है। दोनों ओडिशा के निवासी हैं। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान में 36 लाख का आंकड़ा पार, रखा 50 लाख पार करने का लक्ष्य

रायपुर छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने सदस्य बनाने के काम में जोर-शोर से जुटी हुई है. नतीजतन प्रदेश में अब तक 36 लाख लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जा चुका है. ये दावा प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने किया है. इनका कहना है कि जल्द ही 50 लाख के आंकड़े को भी पार कर लिया जायेगा. इसके लिए योजना बनाकर जमीनी स्तर पर काम भी शुरू कर दिया गया है. ऑफलाइन सदस्य बनाने का अभियान भी भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व-सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक व प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान में 36 दिनों में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के 36 लाख सदस्य बनाए जा चुके हैं. भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रदेशभर में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और जो लोग ऑनलाइन सदस्य नहीं बन पा रहे हैं, उनकी मांग को देखते हुए प्रदेश में अब फार्म भरकर ऑफलाइन सदस्य बनाने का अभियान भी युद्धस्तर पर चल रहा है. लक्ष्य को पार करने में लगातार जुटे हैं प्रदेश संयोजक सिंहदेव ने ये भी कहा कि छत्तीसगढ़ में सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा ने विशेष अभियान भी चलाकर सदस्यता के लक्ष्य की प्राप्ति में बड़ी छलांग लगाई है.  जिनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, उप मुख्यमंत्रीअरुण साव व विजय शर्मा समेत प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, सांसद-विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंचकर सदस्यता के लक्ष्य को पार करने में लगातार जुटे हुए हैं. ये तैयारियां भी इधर सदस्यता को गति प्रदान करने प्रदेश के सभी पाँच संभागों से भारतीय जनता युवा मोर्चा की 20 रथयात्राएं शुरु हो चुकी हैं. पार्टी के सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों को भी अभियान की सफलता के लिए लक्ष्य सौंपकर जिम्मेदारी दी गई है. सिंहदेव ने कहा कि नमो ऐप, वेब साइट की लिंक, रेफरल लिंक और मिस्ड कॉल के जरिए सदस्यता अभियान को गति देने के बाद पार्टी कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ जिन क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं है या जिन लोगों को ऑनलाइन सदस्य नहीं बनाया जा सक रहा हो, वहां घर-घर सम्पर्क करके फॉर्म भरकर ऑफलाइन सदस्यता अभियान में जुट गए हैं. ये अभियान भी होगा शुरू भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक सिंहदेव ने कहा कि इसी के साथ पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान भी शुरू होने जा रहा है. प्रत्येक मंडल में 200 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है. प्रदेशभर में चलने वाले सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को सक्रिय सदस्यता अभियान का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर सतत समीक्षा का क्रम भी प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में चल रहा है. अभी हाल ही में भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की मौजूदगी में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष एवं जिला सदस्यता प्रभारी और महामंत्रियों से जिलेवार चर्चा करके सदस्यता के लिए लक्ष्य तय किया गया.

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा आज हम संकल्प लें कि मन, वचन, कर्म से बेटियों, बहनों का सम्मान करेंगे

नवरात्रि पर बेटियों-बहनों के सम्मान का संकल्प लें : शिवराज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आवास पर कन्या भोज का आयोजन किया केंद्रीय मंत्री  चौहान ने कहा आज हम संकल्प लें कि मन, वचन, कर्म से बेटियों, बहनों का सम्मान करेंगे भोपाल केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भोपाल स्थित आवास पर नवरात्रि की अष्टमी-नवमी के अवसर पर कन्या भोज का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम संकल्प लें कि मन, वचन, कर्म से बेटियों, बहनों का सम्मान करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ कन्याओं का पूजन किया और उन्हें भोजन कराया। संवाददाताओं से चर्चा करते हुए चौहान ने कहा, “संपूर्ण देश नौ दिन तक श्रद्धा और भक्ति के भाव में डूबा था। हमने देवी मां की पूजा की और आज मां से यही प्रार्थना है कि वह सब पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा सदैव करती रहें।” केंद्रीय कृषि मंत्री ने दुर्गा सप्तशती का उल्लेख करते हुए कहा, “माता कहती हैं कि समस्त बेटियां, स्त्रियां मेरा ही अंश है और इसलिए संपूर्ण देशवासियों से मेरी प्रार्थना है कि बेटी का आदर करें, सम्मान करें।” बीते कुछ दिनों में मासूम बालिकाओं से लेकर महिलाओं के साथ हुई घटनाओं पर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने कहा, “कुछ घटनाएं आहत करती हैं, मन को उद्वेलित करती हैं और पूरा समाज शर्मसार हो जाता है। आज संकल्प लेने का समय है कि हम मन, वचन और कर्म से बेटियों की पूजा करेंगे, उनका आदर करेंगे, बहनों का सम्मान करेंगे, समाज में उनका उचित स्थान देंगे।” कृषि मंत्री चौहान ने अपने आवास पर आयोजित कन्या भोज का जिक्र करते हुए कहा, “आज जब बेटियों के साथ आरती की, देवी मां की पूजा की, बेटियों की आरती उतारी, उस समय मुझे और धर्मपत्नी साधना को लग रहा था जैसे हम साक्षात देवी मां की आरती कर रहे हों और बेटियों को भोजन कराया तो लग रहा था जैसे साक्षात मां ही भोजन कर रहीं हो।”    

मुख्यमंत्री डॉ. यादव महेश्वर और इंदौर में करेंगे शस्त्र-पूजन, प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी पर्व की बधाई

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे भारतीय पर्व उमंग और उल्लास के प्रतीक होते हैं। इस वर्ष प्रदेश में दशहरा पर्व सरकार और समाज मिलकर धूमधाम के साथ मनाएंगे और शस्त्र-पूजन भी किया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि इस वर्ष का दशहरा पर्व महिला सशक्तिकरण और सुशासन की प्रतीक देवी अहिल्याबाई को समर्पित रहेगा। देवी अहिल्याबाई ने देश भर में जन-कल्याण के अनेक महती कार्य संपन्न करवाए। इन कार्यों की स्मृति और देवी अहिल्याबाई के योगदान से आज की पीढ़ी को अवगत करवाने और उनके सम्मान में दशहरा पर्व पर शस्त्र-पूजन के कार्यक्रम होंगे। मंत्री, सांसद, विधायक और जन-प्रतिनिधि भी करेंगे अपने क्षेत्रों में शस्त्र-पूजन मुख्यमंत्री डॉ.यादन ने कहा कि इस दशहरा पर्व पर भारत की प्राचीन शस्त्र-पूजन परंपरा में सरकार के मंत्रीगण सहित सांसद, विधायक और जन-प्रतिनिधि भी अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रत्येक जिले में पुलिस शस्त्रागार, कोतवाली और थानों में होने वाले शस्त्र-पूजन एक विभाग तक सीमित न होकर जनता का पर्व बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे स्वयं देवी अहिल्याबाई की राजधानी रही महेश्वर और उनकी छावनी रही इंदौर में शस्त्र-पूजन करेंगे। अहिल्याबाई का व्यक्तित्व, जीवन और चरित्र हम सबके लिये आदर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम अहिल्याबाई की 300वीं जयंती का वर्ष मना रहे हैं। लोकमाता देवी अहिल्याबाई का व्यक्तित्व, जीवन और चरित्र हम सबके लिये आदर्श है। वे एक तपोनिष्ठ, धर्मनिष्ठ और कर्मनिष्ठ शासक, प्रशासक रही है। उनसे हम सबको प्रेरणा लेना चाहिये। देवी अहिल्याबाई ने धर्म के भाव के साथ शासन व्यवस्था चलाने का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उनका धर्म तथा राज्य व्यवस्था में विशेष महत्व है। उनका मुख्य ध्येय था कि उनकी प्रजा कभी भी अभावग्रस्त और भूखी नहीं रहे। उनके सुशासन की यशोगाथा पूरे देश में प्रसिद्ध है। उन्होंने समाज-सेवा के लिए खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया था। अहिल्याबाई हमेशा अपनी प्रजा और गरीबों की भलाई के बारे में सोचती थी, साथ ही वे गरीबों और निर्धनों की हरसंभव मद्द के लिए हमेशा तत्पर रहती थी। उन्होंने समाज में विधवा महिलाओं की स्थिति पर भी खासा काम किया और उनके लिए उस वक्त बनाए गए कानून में बदलाव भी किया था।  

युवक हो रहा था पेट दर्द से परेशान था, आंत में फसा था जिंदा कॉकरोच

नई दिल्ली दिल्ली के एक निजी अस्पताल में 23 साल के युवक की छोटी आंत से जिंदा कॉकरोच निकाला गया। कॉकरोच करीब तीन सेंटीमीटर का था। मरीज करीब दो-तीन दिनों से पेट दर्द से परेशान था। पाचन क्रिया भी प्रभावित हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों को कारण का पता नहीं चला। समस्या बढ़ने पर अस्पताल के गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर शुभम वत्स ने टीम के साथ मिल कर मरीज की जीआई एंडोस्कोपी करने का निर्णय लिया। इस जांच के दौरान मरीज के पेट में जिंदा कॉकरोच दिखा। कॉकरोच मरीज की छोटी आंत में चिपका हुआ था। यह देख डॉक्टरों ने तुरंत कॉकरोच को बाहर निकालने का फैसला लिया। डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी कर छोटी आंत से जिंदा कॉकरोच को निकाला। डॉक्टरों ने बताया कि एंडोस्कोपी करने में करीब 10 मिनट का समय लगा। इस दौरान कॉकरोच को आसानी से बाहर खींच लिया गया। डॉक्टर शुभम ने कहा कि छोटी आंत में जिंदा कॉकरोच मरीज के लिए खतरनाक था। लंबे समय तक यदि वह शरीर में रहता तो मरीज को नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि कॉकरोच ऐसा जीव है जो किसी भी स्थिति में जिंदा रह सकता है। एंडोस्कोपी की मदद से तत्काल इस कॉकरोच को बाहर निकालने की सर्जरी की। उन्होंने कहा कि जब मरीज से पूछा गया कि यह कॉकरोच उनके पेट में कैसे गया तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। डॉक्टरों का अनुमान है कि खाना खाते समय या दूसरे कारणों से कॉकरोच पेट में चला गया होगा। यदि समय पर इस कॉकरोच को नहीं निकाला जाता तो संक्रमण की वजह से यह घातक हो सकता था।  

कार्य में लापरवाही एवं अनियमितता बरतने पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 39 आउटसोर्स कर्मचारी किए ब्लैक लिस्ट

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कार्य में लापरवाही और अनियमितता बरतने के चलते कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल ग्रामीण, रायसेन, नर्मदापुरम ग्रामीण, भिंड, गुना एवं शिवपुरी में बाह्यस्त्रोत एजेंसी के माध्यम से कार्यरत 39 आउटसोर्स कार्मिकों को सेवाओं से पृथक करते हुए ब्लैक लिस्ट किया है। कंपनी द्वारा ब्लैक लिस्ट किये गए 39 आउटसोर्स कार्मिक अब कंपनी कार्यक्षेत्र के किसी भी बिजली कार्यालय में कार्य नहीं कर सकेंगे। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल ग्रामीण वृत्त में कार्यरत 3, नर्मदा पुरम ग्रामीण में 3 आउटसोर्स कार्मिकों के साथ ही  भिंड में 6, गुना में 15, रायसेन में 1 तथा शिवपुरी वृत्त में कार्यरत 11 आउटसोर्स कर्मचारियों को लापरवाही और अनियमितता बरतने के कारण सेवा से पृथक कर ब्लैक लिस्ट किया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने सचेत किया है कि कार्य में पारदर्शिता, लगन, निष्ठा और उपभोक्ता सेवाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कंपनी में जीरो टोलरेंस की नीति लागू है और सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपभोक्ता सेवाओं और कंपनी की उत्तरोत्तर तरक्की के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप करने उतरेगा इंडिया , मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

हैदराबाद  पहले दो मैच में आसान जीत दर्ज करके सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरगी जिसमें उसके सलामी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निगाह टिकी रहेगी। भारत ने अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को विश्राम देकर इस टी20 सीरीज में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर पूरी तरह से अमल करके जीत का जज्बा दिखाया। बांग्लादेश के खिलाफ ही कुछ दिन पहले कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने जिस तरह से परिणाम हासिल करने के लिए आक्रामक क्रिकेट खेली उससे टीम के नए दृष्टिकोण का पता चलता है। भारत ने दो टेस्ट मैच की सीरीज 2-0 से जीती थी और अब वह टी20 सीरीज में भी 3-0 से जीत दर्ज करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन कुछ अच्छे विकल्प तैयार करने पर भी ध्यान दे रहा है। फिर चाहे वह तेज गेंदबाज मयंक यादव हों या स्पिनर वरुण चक्रवर्ती, गंभीर उनके प्रदर्शन पर करीबी नजर रखे हुए हैं और इन खिलाड़ियों ने भी अभी तक अपने मुख्य कोच को निराश नहीं किया है। मयंक आईपीएल 2024 के बाद चोटिल होने के कारण अधिकतर मैचों में नहीं खेल पाए थे लेकिन इस सीरीज में उन्होंने 150 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी करके अपने कौशल का अच्छा नमूना पेश किया है। चक्रवर्ती ने ग्वालियर में पहले मैच में तीन विकेट लेकर तीन साल के बाद राष्ट्रीय टीम में सफल वापसी की है।टीम प्रबंधन ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के प्रदर्शन पर भी करीबी नजर रखेगा जिन्होंने दिल्ली में दूसरे टी20 मैच में 34 गेंद पर 74 रन की धमाकेदार पारी खेलने के अलावा दो विकेट भी लिए। हो सकते हैं 2 बड़े बदलाव -मयंक यादव और नितीश रेड्डी इस सीरीज में पहले ही नाम कमा चुके हैं और अब डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में हर्षित राणा का नाम भी जुड़ सकता है. हर्षित के लिए पिछला सीजन बहुत शानदार गुजरा, जहां उन्होंने KKR के लिए खेलते हुए 13 मैचों में 19 विकेट झटके थे. इससे पहले उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 स्क्वाड में शामिल किया गया, लेकिन तब उन्हें डेब्यू का अवसर नहीं मिल पाया था. हर्षित को मौका मिलता है तो किसी एक मेन गेंदबाज को तीसरे मैच के लिए आराम दिया जा सकता है. -तिलक वर्मा अब तक टीम इंडिया के लिए 16 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम 336 रन है. वो 33.6 के बढ़िया औसत से बैटिंग करते आए हैं और अब तक 2 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. हालांकि वनडे मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. मगर टी20 मुकाबलों में उनके बैट से खूब रन निकले हैं. यदि उन्हें मौका दिया जाता है तो मिडिल ऑर्डर में से किसी एक खिलाड़ी को बाहर होना पड़ सकता है. इन सकारात्मक पहलुओं के बीच संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी का प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय होगा। सैमसन को पारी शुरू करने का मौका दिया गया लेकिन केरल का यह विकेटकीपर बल्लेबाज अभी तक इसका फायदा नहीं उठा पाया है। उन्होंने पहले मैच में 29 और दूसरे मैच में 10 रन बनाए। सैमसन को अगर यहां मौका मिलता है तो उन्हें उसे हर हाल में भुनाना होगा क्योंकि टीम प्रबंधन टीम में शामिल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को भी मौका दे सकता है। टीम प्रबंधन को दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिषेक से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो अभी तक पहले दो मैच में 15 और 16 रन ही बना पाए हैं।  इसके अलावा भारतीय टीम प्रबंधन लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑलराउंडर हर्षित राणा को भी मौका देने पर विचार कर सकता है। जहां तक बांग्लादेश का सवाल है जो उसे अभी तक बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है। उसे अगर वर्तमान दौरे में अपनी एकमात्र जीत हासिल करनी है तो कप्तान नजमुल हुसैन शंटो और लिटन दास जैसे सीनियर बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हैदराबाद की पिच का पेंच राजीव गांधी उप्पल स्टेडियम की ये पिच ज़्यादातर बल्लेबाज़ों के ही माक़ूल होती है। यहां अब तक दो ही T20I खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही मैचों में भारत ने रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। 2019 में वेस्टइंडीज़ ने पहले खेलते हुए 207 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 18.4 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी। यहां पिछला T20I 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने 186 रन बनाए थे और भारत ने एक गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली थी। यानी एक और रनों की बारिश की उम्मीद की जा सकती है। क्या भारत -बांग्लादेश मैच में बारिश की आशंका है ? एक तरफ़ रनों की बारिश की उम्मीद करें तो दूसरी तरफ़ शनिवार को हैदराबाद में पानी की बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक़ शनिवार की शाम बारिश हो सकती है, ऐसा हुआ तो मैच में ख़लल पड़ सकता है लेकिन अच्छी बात ये है कि हैदराबाद का ड्रेनेज काफ़ी अच्छा है। इस प्रकार हैं टीम भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा , मयंक यादव, तिलक वर्मा। बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, लिटन दास, जाकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम , तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन। मैच: भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।  

चालक और महिला घायल, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में नशे में धुत ड्राइवर ने ट्रेलर को पलटाया

जगदलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने शराब के नशे में ट्रेलर को पलटा दिया। इस घटना में वाहन में सवार चालक व साथ में बैठी महिला घायल हो गई। वहीं, पांच नए ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को हटाने में जुट गए। पुलिस ने बताया कि रायपुर से पांच नए ट्रैक्टर लेकर जगदलपुर के लिए निकला था। दोपहर को तारागांव के पास शराब के नशे में ट्रेलर चालक ने ट्रेलर को ही पलटा दिया। इस घटना में चालक व महिला दोनों घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भेजा। वहीं, ट्रेलर को हटाने के साथ ही जाम को हटाने में जुट गए हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet