LATEST NEWS

अखिलेश यादव का महाराष्ट्र प्लान: MVA में समाजवादी पार्टी की सीटों की मांग पर स्पष्टता

Akhilesh Yadav’s Maharashtra Plan: Clarity on Samajwadi Party’s demand for seats in MVA समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मालेगांव और धुले में रैली करने वाले हैं. सपा विधानसभा चुनाव में दो से अधिक सीटें एमवीए से लेने की कोशिश में है. इस समय सपा के दो विधायक हैं. MVA Seat Sharing In Maharashtra: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों मिशन महाराष्ट्र में जुटे हैं. उनकी कोशिश महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में रहकर अधिक से अधिक सीटें सपा के पाले में लाने की है. इसी के मद्देनजर अखिलेश यादव आज (शुक्रवार, 18 अक्टूबर) महाराष्ट्र पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि हरियाणा का हारा हुआ चुनाव बीजेपी ने जीत लिया, लेकिन झारखंड और महाराष्ट्र INDIA गठबंधन ही जीतेगा. महाराष्ट्र में हमें महासावधान रहना पड़ेगा. अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने कहा, ”महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी से सपा की 12 सीटों की मांग बिलकुल सही है. महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीतकर आएगी. हमें उम्मीद है कि जहां सपा जीतेगी, वहां एमवीए सीट देगा. सवाल संख्या का नहीं, जीत का है. अबू आजमी लगातार कोशिश कर रहे हैं. मालेगांव और धुले में भी हमारी दावेदारी है.” अखिलेश यादव दोनों जगह रैली करने वाले हैं. कौन-कौन सी सीटें चाहती है सपा? सपा ने अमरावती के रावेर से भी चुनाव लड़ने में रुचि दिखाई है. अन्य सीटें जो सपा चाहती है वे हैं मानखुर्द शिवाजी नगर, वर्सोवा, और अनुशक्ति नगर (मुंबई उपनगरीय जिला), भायखला (मुंबई शहर), भिवंडी पूर्व और भिवंडी पश्चिम (ठाणे), मालेगांव सेंट्रल (नासिक), औरंगाबाद पूर्व (छत्रपति संभाजी नगर), करंजा (वाशिम) और धुले शहर (धुले जिला). इस समय मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आजमी विधायक हैं. वहीं भिवंडी पूर्व से सपा के रईस शेख विधायक हैं. 2019 में कैसा रहा था सपा का हाल?288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे. 2019 में समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से दो पर जीत हासिल हुई थी. अन्य पांच सीटों पर सपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई. महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन (एमवीए) में कांग्रेस, शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी और अन्य छोटी पार्टियां शामिल है. अखिलेश यादव कहते रहे हैं कि पूरी ताकत से इंडिया ब्लॉक के साथ खड़े रहेंगे. एमवीए का मुकाबला यहां महायुति से है. महायुति (एनडीए) में बीजेपी के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है. नाना पटोले ने क्या कहा? एमवीए में शामिल नेताओं का कहना है कि जल्द ही सभी सीटों पर बातचीत पूरी हो जाएगी.महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि एमवीए में 25 से 30 विधानसभा सीट को लेकर है गतिरोध, कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा. सीटों के बंटवारे पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह स्पष्ट है कि जब एक से अधिक दल गठबंधन के रूप में एक साथ आते हैं तो सीट बंटवारे को लेकर संघर्ष होगा, लेकिन यह समझना आवश्यक है कि इसे तब तक नहीं खींचा जा सकता जब तक कि यह टूट न जाए. हालांकि, मुझे लगता है कि अभी ऐसा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. हम एक या दो दिन में अपनी सीट बंटवारे की बातचीत पूरी कर लेंगे, ज्यादातर कल तक, क्योंकि यह अंतिम चरण में पहुंच गया है.

एमपी में खाद की कमी पर कांग्रेस का हल्ला, कृषि मंत्री ने यूक्रेन-रूस युद्ध को ठहराया जिम्मेदार

Congress protests over fertilizer shortage in MP, Agriculture Minister blames Ukraine-Russia war भोपाल ! किसानों को खाद उपलब्ध कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है. घंटों कतार में लगने के बावजूद पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है. बुआई के मौसम में खाद की किल्लत जी का जंजाल बन गयी है. सीहोर जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में खाद के लिए किसानों की भीड़ देखी गई. आधार कार्ड की फोटोकॉपी लिये किसान कतारबद्ध नजर आए. किसानों का दर्द है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि खाद के लिए जद्दोजहद करने का अंदेशा था. इसलिए घर से रोटी बांधकर साथ लाए थे. भूख लगने पर पेड़ के नीचे बैठकर खाया है. नाराज किसानों ने सरकार के दावे पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि सरकार हर साल ऐलान करती है कि प्रदेश में खाद की समस्या नहीं होने दी जायेगी. लगता है कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आदेश की परवाह नहीं है. धूप में भूखे प्यास खड़े रहने के बावजूद खाद नहीं मिल रही है. खाद बांटने वाले कर्मचारी-अधिकारियों की डांट भी खाने को किसान मजबूर हैं. खाद की किल्लत पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने सफाई दी है. उन्होंने माना कि यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण खाद आने में देरी हो रही है. कृषि मंत्री ने खाद की कमी के पीछे यूक्रेन-रूस युद्ध को कारण बताया. खाद की किल्लत पर कांग्रेस हमलावर प्रदेश में खाद संकट पर विपक्ष लगातार हमलावर है. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खाद संकट का जिम्मेदार केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव को ठहराया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1993 से लेकर 2003 तक कांग्रेस की सरकार थी. उस दौरान खाद के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ा. खाद की कालाबजारी नहीं होने का भी उन्होंने दावा किया. आज खाद की ब्लैकमार्केटिंग और नकली खाद मामले में बीजेपी से जुड़े नेताओं का नाम सामने आ रहा है.

डी-नोटिफिकेशन के बाद भी चम्बल अभयारण्य क्षेत्र में नहीं होगा रेत खनन

Sand mining will not happen in Chambal sanctuary area even after de-notification उदित नारायणभोपाल। राज्य सरकार द्वारा 31 जनवरी 2023 को मुरैना वनमंडल में स्थित राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य का 207.049 हेक्टेयर क्षेत्र स्थानीय निवासियों को उनकी आजीविका हेतु रेत आपूर्ति हेतु डिनोटिफाई किया गया था, परन्तु अब इस डिनोटिफिकेशन को निरस्त किया जायेगा। अब यह मामला राज्य शासन स्तर पर है जहां वन मंत्री रामनिवास रावत से डिनोटिफिकेशन की सूचना निरस्त करने का प्रशासकीय अनुमोदन मांगा गया है।दरअसल सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी ने इस डिनोटिफिकेशन की प्रक्रिया कोरह रहे घड़ियालों, डाल्फिन एवं कछुओं के रहवास के प्रतिकूल माना है। मप्र के स्टेट वाईल्ड लाईफ बोर्ड की 11 जून 2024 को हुई बैठक में यह प्रकरण आया था जिसमें निर्णय लिया गया था कि राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य के अंतर्गत स्थानीय लोगों की रेत आपूर्ति हेतु किये गये डिनोटिफाई क्षेत्र के संबंध में सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी द्वारा रेत आपूर्ति के संबंध में चम्बल अभयारण्य की नदी में दिये गये निर्णय के परिप्रेक्ष्य में प्रस्ताव का पुनः परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाये। इस पर राज्य के वन मुख्यालय की वन्यप्राणी शाखा ने प्रस्ताव का परीक्षण कर अब रिपोर्ट दी है कि डिनोटिफिकेशन की सूचना निरस्त किया जाये। शुरु से ही हुई गड़बड़ी दरअसल स्थानीय लोगों को रेत की आपूर्ति हेतु हेतु 31 जनवरी 2023 को चम्बल नदी का 207.049 हेक्टेयर क्षेत्र डिनोटिफाई किया गया था। इसके बाद मुरैना डीएफओ ने आपत्ति ली कि डिनोटिफिकेशन क्षेत्र इको सेंसेटिव जोन में आता है जहां रेत की आपूर्ति नदी से नहीं हो सकती है। इस पर इको सेंसेटिव जोन को खत्म करने का प्रस्ताव लाया गया परन्तु सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी ने इस प्रक्रिया को गलत माना। अब डिनोटिफिकेशन निरस्त करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है। साल भर पहले एनजीटी ने भी दिया निर्देश नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य (एनसीएस) में अवैध खनन को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने अधिकारियों से रेत खनन संबंधी दिशा-निर्देशों को भी लागू करने को कहा है। यह निर्देश न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह और न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी की पीठ ने दिया है। इस मामले में कोर्ट ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, एसपीसीबी के साथ भिंड, मुरैना, ग्वालियर, आगरा, इटावा, झांसी, धौलपुर और भरतपुर के पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट से अवैध खनन को नियंत्रित करने, उस पर निगरानी रखने और तीन महीनों के भीतर इस मामले में क्या कार्रवाई की गई, उस पर रिपोर्ट सबमिट करने को कहा था किन्तु आज तक उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश के डीजीपी ने अपनी रिपोर्ट सबमिट नहीं की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने भी उठाया था मामला कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी चंबल अपहरण क्षेत्र में हो रहे रेट उत्खनन को लेकर एक अभियान चलाया था। डॉक्टर सिंह ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखा था पर उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि डॉ सिंह विधानसभा से लेकर सड़क तक जल जीवों की सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद किया था।

सरकारी स्कूल में शराबी हेडमास्टर की हरकत, कार्रवाई की तैयारी

Drunk headmaster’s actions in government school, preparation for action सिंगरौली ! सरकारी स्कूल में हेडमास्टर शराब के नशे में पहुंचा. इसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया. अब इस मामले में शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है. मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल से शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. सिंगरौली जिले के ग्रामीण क्षेत्र बिंदुल संकुल केंद्र, पुरा गांव के प्राथमिक स्कूल में एक टीचर शराब के नशे में धुत नजर आया. शराब पीकर स्कूल आने की वजह भी शिक्षक ने बताई. उसने कहा कि मेरा मोबाइल गुम हो गया, दिमाग डिस्टर्ब है, इसलिए थोड़ी बहुत शराब पीकर आया हूं. स्कूल में सिर्फ एक टीचरपुरा गांव में सरकारी स्कूल में तैनात इस टीचर का नाम अर्जुन सिंह है. इसी प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर भी है, जो लंबे समय से इसी स्कूल में है और अक्सर स्कूल में शराब के नशे में ही आता है. इस प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ यही एक शिक्षक है. ग्रामीणों ने बनाया वीडियोरोजाना की तरह बुधवार (16 अक्टूबर) को जब शराबी हेडमास्टर स्कूल पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाया और पूछा कि आप शराब पीकर क्यों आये हो? तो जवाब भी ऐसा दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. शराबी हेडमास्टर ने कहा कि मेरा मोबाइल गुम गया है, इसलिए शराब पीकर स्कूल आया हूं. शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?ग्रामीणों ने नशे में धुत्त शराबी हेडमास्टर का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी एसबी सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही.

भोपाल में माइनिंग कॉन्क्लेव का सफल समापन, 20 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Successful completion of Mining Conclave in Bhopal, investment proposal of Rs 20 thousand crores Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव का समापन हो चुका है. इसमें मध्य प्रदेश को 20 हजार करोड़ रुपये के निवेशन का प्रस्ताव मिला है. MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव का शुक्रवार को समापन हो गया. समापन समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 2 दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव सफल रहा है. इसमें मध्य प्रदेश को 20 हजार करोड़ रुपये के निवेशन का प्रस्ताव मिला है. सीएम मोहन यादव ने उद्योगपतियों से अपील की कि आप सरकार के साथ खड़े हों, हम आपके साथ खड़े हैं. खनिज की दृष्टि से मध्य प्रदेश भाग्यशाली. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार चलाने वाला कैसा है, यह मायने रखता है, सीएम ने पीएम मोदी की नीति का दिया हवाला. उन्होंने कहा कि भारत पर ईश्वर और मां वसुधा की विशेष कृपा है, हम दोहन में विश्वास रखते हैं, शोषण में नहीं. मीनिंग सेक्टर रिर्फांम पुस्तिका का विमोचनसीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भारत विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है. आयोजन के दौरान मप्र माइनिंग कॉन्क्लेव-2024 में मीनिंग सेक्टर रिर्फांम पुस्तिका का विमोचन भी किया गया. इस अवसर पर एमओआईएल (भारत सरकार के उपक्रम) और मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम लिमिटेड के बीच ब्लॉकों के व्यवसायिक दोहन के लिए संयुक्त उद्यम समझौता भी संपन्न हुआ. ‘मध्य प्रदेश की खदानों से निकले पत्थर उच्च कोटि के’सीएम ने कहा कि हमारे मध्य प्रदेश की खदानों से निकले पत्थर की गुणवत्ता उच्च कोटि की है. केन्द्र सरकार की ओर से माइनिंग नीलामी को लेकर प्रदेश को नंबर वन का पुरस्कार मिला है. खनिजों से भरपूर हमारा मध्य प्रदेश निरंतर खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार जहां घपलों-घोटालों की लिप्तता से बाहर नहीं निकल सकी थी, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में माइनिंग क्षेत्र में अभूतपूर्व कीर्तिमान रचे गए हैं, कहीं कोई घोटाला नहीं हुआ.

राशिफल शनिवार 19 अक्टूबर 2024

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप आर्थिक तौर पर उन्नति महसूस करेंगे। आपकी मेहनत और कमिटमेंट आपको पेशेवर मोर्चे पर अपने लिए जगह बनाने में मदद करेगी। लव लाइफ में चीजों को रोमांचक बनाने के लिए आपकी तारीफ की जाएगी। कुछ लोग सोना खरीदने पर विचार कर सकते हैं। काम के साथ-साथ घूमना-फिरना भी जरूरी है, जो तनाव कम कर सकता है। बहुत ज्यादा काम का प्रेशर न लें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वृषभ राशि :वृषभ राशि वालों को किसी प्रोजेक्ट से बड़ी धनराशि मिलने की संभावना है। जब आप शारीरिक गतिविधि के साथ अपनी डाइट को कंट्रोल करते हैं तो स्वास्थ्य अच्छा रहता है। पेशेवर क्षेत्र में काम का बोझ बढ़ने की संभावना है, लेकिन आप सब कुछ सराहनीय ढंग से संभाल लेंगे। किसी यात्रा पर किसी सेलिब्रिटी से मुलाकात होना संभव है। सेल्फ-केयर पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। मिथुन राशि :मिथुन राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं। आज नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। आप नया व्यायाम ट्राई करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं और स्वास्थ्य के मोर्चे पर लाभ उठा सकते हैं। पहली बार में कुछ सही करने से आपको अच्छा फील होगा। आपके विचारों को मैनेजमेंट द्वारा लागू करने की संभावना है। कुछ लोग ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में संपत्ति के मामले पर अच्छी खबर की उम्मीद की जा सकती है। कर्क राशि :कर्क राशि वाले आर्थिक रूप से आज थोड़ा सावधान रहें। पैसा बनाने वाली योजना में निवेश करना रिसकी साबित हो सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर शुरू की गई कोई नई एक्सरसाइज आपको फिट और एनर्जेटिक बनाए रखेगी। प्रोजेक्ट या डील से अच्छा प्रॉफिट मिलने पर आप बॉस की नजरों में आ सकते हैं। लव के मामले में आज वाद-विवाद करने से दूर रहें। प्रेमी के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। सिंह राशि :सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। किसी योजना में निवेश किया गया पैसा बेहतरीन रिटर्न दे सकता है। फिटनेस के मोर्चे पर योग करने से मोटापा और तनाव कम कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से किसी कार्यक्रम या समारोह का इन्विटेशन मिल सकता है। यात्रा आनंददायक रहेगी। अच्छी फाइनेंशियल स्थिति के चलते आप संपत्ति खरीदने के बारे में सोचने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। लोगों से मिलने-जुलने की पहल करें। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करेंगे। कन्या राशि :आज कन्या राशि वालों को आय में वृद्धि के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। नई प्रॉपर्टी या घर की खरीदारी संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता के सेहत पर ध्यान दें। तुला राशि :कन्या राशि वाले आज आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए आप ध्यान या योग का सहारा ले सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपको अपनी पहचान बनाने का खास मौका मिलेगा। परिवार का सहयोग आपके सपने को पूरा करने में मदद करेगा। प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेना कुछ लोगों के स्ट्रेस को दूर करेगा। आप में से कुछ लोग संपत्ति खरीदने का मन बना सकते हैं। किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। वृश्चिक राशि :वृश्चिक राशि वालों को पिछले निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आपके द्वारा चुने गए हेल्दी फूड्स आपको फिटनेस के एक कदम और करीब लाएंगे। काम के सिलसिले में आप जो पहल करेंगे, उसका जल्द ही पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। नया व्यवसाय शुरू करने का यह अच्छा समय है। पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए शुभ दिन कहा जा सकता है। पैसे कमाने वालों के लिए एक बेहतरीन दिन होने की उम्मीद है। अपनी डाइट पर कंट्रोल रखना और व्यायाम करना जरूरी है। पेशेवर मोर्चे पर रोज एक जैसा काम आपको बोर करने वाला लग सकता है, लेकिन आपको इसे जारी रखना चाहिए। आज परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। विदेशी यात्रा का योग है। रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े लोग आज संपत्ति का सौदा करने में सफल हो सकते हैं। मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन वृद्धि की योजनाएं सफल होंगी और आपकी आर्थिक सिचूऐशन मजबूत होगी। आप आसानी से अपनी रोजाना की लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज शामिल कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपकी ईमानदारी और समर्पण का रिजल्ट जल्द मिलने की संभावना है। कुछ लोग घर का रिनोवेशन करा सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर पुराने कनेक्शन को बढ़ाने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले को आज अच्छी कमाई की उम्मीद कर सकते हैं। शारीरिक फिटनेस को मेन्टेन करने पर फोकस करें। प्रोफेशनल्स को अच्छा प्रॉफिट होने की संभावना है। पारिवारिक तौर पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात भी हो सकती है। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ में कड़वाहट दूर करने के लिए साथी के साथ हॉलिडे पर जाएं। मीन राशि : मीन राशि वाले जिस मौके का इंतजार कर रहे हैं, वह जल्द ही मिलने वाला है। अंतिम समय में आपको सौंपा गया काम सही ढंग से पूरा हो जाएगा। रोजाना वर्कआउट करने की आपकी आदत से आपको स्वास्थ्य के मामले में सकारात्मक रिजल्ट मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग आपको चुनौती स्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों के लिए सपना साकार होने की संभावना है। किसी लंबी यात्रा पर दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा। संपत्ति की बिक्री से कुछ लोगों को प्रॉफिट मिलने की संभावना है।

श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मारी टक्कर, एक की मौत, 26 अन्य घायल

सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हैं। इनमें गंभींर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। भुट्टा तोड़कर लौट रहे थे श्रमिक दरअसल खेत से मक्का (भुट्टा) तोड़ने के बाद 27 श्रमिक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर घर लौट रहे थे। हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। इस भीषण दुघर्टना के बाद हाईवे में चीख पुकार मच गई। तेज बारिश के बीच हादसा तेज वर्षा के बीच मौके पर पहुंची बंडोल पुलिस और एंबुलेंस कर्मचारियों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल श्रमिकों में अधिकांश महिलाएं हैं। घटना स्थल पर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हैं, इनमें गंभीर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है। इनका चल रहा उपचार मृतक महिला की पहचान बती यादव (35) आमाकोला निवासी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों में रामकला बाई व रामकला बाई निवासी नांदी बरघाट को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती अन्य 24 घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें बरघाट नांदी गांव निवासी कृष्णा बाई (35), कोशल्या बाई बट्टी (45), दशरथ बिसेन (50), दर्शन बिसेन (55), जोशी मर्सकोले, राजेश नागोत्रा, अनीता बाई यादव (45), चतुरसिंह बट्टी, रामकली बिसेन (45), इंद्रा बिसेन (20), सोमवती बट्टी (45), कौशल्या बाई मानेश्वर (50), जामवती बाई बिसेन (40) शामिल है। वहीं अन्य घायलों में लखनवाड़ा थाना के आमाकोला गांव निवासी अभिलाषा बाई (30), सीमा बाई यादव (38), अनुराधा यादव (19), संतलाल यादव (62), लक्ष्मी यादव (21), अनीता बाई यादव (45), अन्नी बाई यादव (50), संजू यादव (35), आदेश बघेल (35), शिवकुमारी यादव (35), विमल यादव (45) व सरस्वती यादव (35) शामिल हैं। तेज वर्षा के दौरान मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तेज वर्षा के बीच हाईवे में भीषण दुघर्टना के बाद चीख-पुकार मच गई। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे सहित पुलिस कर्मियों ने वर्षा के पानी में भीगते हुए सभी घायलों को अलग-अलग चौपहिया वाहन से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल चौकी के पुलिस कर्मियों ने सभी को वार्ड में भर्ती कराया। यहां डाक्टर व स्वास्थ्य अमला तत्परता से घायलों के उपचार में जुट गया।

अब प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी

भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई- अनुज्ञा पोर्टल से लिंक किया जाएगा। राज्य मंडी बोर्ड ने तौल-कांटे से तौल की मात्रा को स्वचालित रूप से ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर करने आवश्यक प्रक्रिया के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। मंडियों में किसान अपनी फसल का विक्रय करने आते हैं। तौल-कांटे से तौल की जानकारी आटोमैटिक ढंग से मंडी बोर्ड के ई-अनुज्ञा पोर्टल पर दर्ज होने से किसानों को उनकी उपज के सही तौल का भुगतान मिल सकेगा। व्यापारी द्वारा मंडी से उठाई कृषि उपज की सही मात्रा भी प्रदर्शित हो जाएगी। चार सदस्यीय समिति का गठन बता दें, प्रदेश में 259 कृषि उपज मंडियां और 298 उप मंडियां हैं। मंडी बोर्ड ने चार सदस्यीय समिति की गठितराज्य मंडी बोर्ड ने मंडियों में तौल कांटे को ई-अनुज्ञा पोर्टल से लिंक करने एवं तौल-कांटे से तौल की मात्रा को स्वचलित रूप से ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर करने की प्रक्रिया विकसित करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में मंडी बोर्ड के संयुक्त संचालक (नियमन), उप संचालक (प्रांगण), कार्यपालन यंत्री मुख्यालय एवं चीफ प्रोग्रामर आइटी नियुक्त किए गए हैं। यह समिति तौल-कांटों को ई-अनुज्ञा पोर्टल से लिंक करने के संबंध में उपलब्ध तकनीक का अध्ययन कर इसका प्रदेश की मंडी समितियों में क्रियान्वयन के लिए प्रक्रिया का निर्धारण करने की कार्रवाई का प्रतिवेदन 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करेगी।

खालवा में 50 करोड़ रूपये से बनेगा सी.एम. राईज स्कूल: जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह

भोपाल   खंडवा जिले के खालवा में 50 करोड़ रुपए से सी.एम. राईज स्कूल बनाया जाएगा। इसमें 100 सीटर छात्रावास की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा खालवा में हॉकी खेल मैदान के लिए 4 करोड़ रुपए लागत से एस्ट्रो टर्फ बनाया जाएगा। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को क्रीड़ा परिसर खालवा में 68वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 18.66 करोड़ रूपए लागत से यहां चेंजिंग रूम, प्रशासनिक भवन, बास्केटबॉल खेल मैदान भी बनाये जायेंगे। मंत्री डॉ. शाह ने खिलाड़ियों से कहा कि जीतना या हारना खेल का हिस्सा है। जीत या हार नहीं, बल्कि खेल में भाग लेना बड़ी बात है। सभी ने खेल भावना से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उसका सपना है कि 2036 में होने वाले ओलम्पिक खेलों में खालवा ब्लॉक का कम से कम एक जनजातीय खिलाड़ी अवश्य भाग ले। उन्होंने बताया कि सेल्दामाल गांव में ढ़ाई करोड़ रुपए से खेल परिसर बनाया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक भवन के साथ-साथ शूटिंग एवं तीन स्विमिंग पूल भी बनाये जायेंगे। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि भारत सरकार के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मापदंडों के अनुसार कोच एवं पीटीआई की भर्ती भी यहां की जाएगी। इस खेल मैदान के बनने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा खालवा के जनजातीय वर्ग सहित अन्य वर्गों के बच्चों को भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी पर लगभग 15 हजार रुपए महीना खर्च किया जाएगा। स्कूली खेल सेल्दामाल में आयोजित होंगे। क्रीड़ा परिसर खालवा की बाउंड्रीवाल, रंगाई-पुताई आदि कार्यों के लिए भी जरूरी राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गुलाई, सुंदरदेव, रोशनी, सेल्दामाल, चारखेड़ा, देवलीकलां एवं खालवा में लगभग 40 करोड़ रुपए लागत के सी.एम. राइज स्कूल एवं 10 करोड़ रुपए लागत के छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि संभाग स्तर पर खेल परिसर बनाए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 68 वीं शालेय राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता जनजातीय कार्य विभाग खण्डवा द्वारा बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता टीमों को जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। जनजातीय कार्य विभाग संभाग टीम की बालिका मानवी दिहाल एवं भोपाल संभाग टीम के खिलाड़ी शौर्य सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मंत्री डॉ. शाह ने उन्हें शील्ड प्रदान की। इस दौरान मंत्री डॉ. शाह ने स्कूल शिक्षा विभाग के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के 50-50 विद्यार्थियों को साइकिल भी वितरित की।  

स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है विशेष रूप से तब, जब त्योहार का मौसम नजदीक आ गया है, यमुना नदी पर फैली सफेद झाग की मोटी परत

नई दिल्ली दिल्ली में यमुना नदी में शुक्रवार को सफेद झाग की मोटी परत देखने को मिली। विशेषज्ञों का कहना है कि यह लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है विशेष रूप से तब, जब त्योहार का मौसम नजदीक आ गया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित कई वीडियो में नदी का ज्यादातार हिस्सा झाग की परत से ढका दिख रहा है मानो जैसे नदी की सतह पर बादल छा गए हों। हालांकि बाद में ये झाग धीरे धीरे छंट गया। साउथ एशिया नेटवर्क ऑन डैम्स, रीवर्स एंड पीपुल (एसएएनडीआरपी) के सहायक समन्वयक भीम सिंह रावत ने कहा, ‘‘आम तौर पर ऊपरी यमुना के हिस्से में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर होती है, लेकिन इस साल 2024 के हाल में समाप्त हुए दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान कोई बाढ़ नहीं आई।” रावत ने कहा, ‘‘यह असामान्य है, क्योंकि नदी में आम तौर पर हर साल इस खंड में कम से कम दो बार कम या मध्यम स्तर की बाढ़ आती है।”   उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि नदी में प्रदूषण एक गंभीर चिंता का विषय है, जो मानव स्वास्थ्य और नदी के पास के वन्य जीवन को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नदी में स्वाभाविक रूप से सफाई करने की क्षमता है, लेकिन प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस साल मानसून के दौरान जो सफेद झाग देखा गया था, वह त्योहारों के समय ज्यादा नजर आ रहा है। विशेषज्ञों ने सरकार से यमुना में प्रदूषण के स्तर को कम करने का आग्रह किया है, खासकर तब जब छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहार नजदीक आ रहे हैं। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, इस झाग में अमोनिया और फॉस्फेट की उच्च मात्रा होती है जिससे श्वसन और त्वचा संबंधी समस्याओं सहित स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जोखिम पैदा होता है। एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘इस प्रकार का झाग तब बनता है जब सड़ते हुए पौधों से निकलने वाली वसा और प्रदूषक तत्व पानी में मिल जाते हैं, लेकिन मानसून के दौरान इसकी उपस्थिति आश्चर्यजनक है।” उन्होंने झाग बनने का कारण बाढ़ की अनुपस्थिति को बताया, जो आमतौर पर प्रदूषकों को बहा ले जाती है। 

भारतीय मौसम विभाग ने दी चेतावनी, साउथ इंडिया में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली देश के कुछ हिस्सों में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के लौटने से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि साउथ इंडिया में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, जिससे अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। चक्रवाती तूफान का असर बंगाल की खाड़ी में 22 अक्टूबर के आसपास एक नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों पर पड़ेगा, जहां 3-4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। चक्रवातीय हवाओं का दबाव 20 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर पर बनेगा, जो कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर असर डालेगा। 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। इन राज्यों में होगी भारी बारिश तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 18 से 24 अक्टूबर के बीच जमकर बारिश होगी। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी 23-24 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं। मैदानी इलाकों में सूखा उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, साउथ में हो रही बारिश की वजह से उत्तर भारत में ठंड बढ़ने के आसार हैं, जिससे ठंड का प्रभाव तेज़ होगा। तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट बता दें कि, देश में कुछ हिस्सों में ठंड शुरू हो गई है, लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में अब भी भारी बारिश हो रही है। 22 अक्टूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से साउथ इंडिया में तेज बारिश और हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

वक्फ बोर्ड को खत्म करने पर बोले इमरान मसूद- ‘कब्रिस्तानों, ईदगाहों को अपने नियंत्रण में लेगी सरकार’

मुरादाबाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया है कि सरकार की योजना वक्फ बोर्ड को खत्म करने तथा कब्रिस्तानों, मस्जिदों और ईदगाहों को अपने नियंत्रण में लेने की है। कांग्रेस के ‘‘संविधान बचाओ संकल्प” सम्मेलन को संबोधित करते हुए मसूद ने सरकार की कथित योजना पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।” सहारनपुर के सांसद मसूद ने बृहस्पतिवार को सम्मेलन में दावा किया कि वक्फ बोर्ड को खत्म करने का सरकार का कथित कदम उसके इस्तेमाल के लिए निर्धारित भूमि को जब्त करने का सीधा प्रयास है। उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस इन इरादों के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। मसूद ने बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सवाल किया कि महाराजगंज की घटना के पीड़ितों को न्याय कब मिलेगा जहां घरों और दुकानों को नष्ट कर दिया गया और लोगों पर हमला किया गया। उन्होंने पूछा, “हिंसा और तोड़फोड़ के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे?” कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने मजबूत लोकतंत्र के महत्व को दोहराते हुए कहा, “हमारी सुरक्षा एक मजबूत संविधान में निहित है। हमें इसकी रक्षा के लिए एकजुट होना चाहिए।” सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे और कई अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने भी भाग लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक अखंडता की रक्षा के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।  

मंत्री के रूप में हरियाणा सचिवालय में पहुंचने को लेकर श्रुति चौधरी ने अपने लिए एक बड़ा गौरव का क्षण बताया

चंडीगढ़ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की तीसरी पीढ़ी से उनकी पोती श्रुति चौधरी चुनकर विधानसभा पहुंची और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सम्मान देते हुए मंत्रिमंडल में स्थान दिया। ऐसे में जहां तोशाम हलके में चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को लेकर उठने वाले सवालों के जवाब मिल गए। वहीं, आज एक मंत्री के रूप में पहली बार हरियाणा सचिवालय पहुंची श्रुति चौधरी भी आत्मविश्वास से भरी नजर आई। ऐसे में हमने श्रुति चौधरी से खास बातचीत की तो उन्होंने भी एक परिपक्व राजनेता की तरह हर सवाल का बखूबी जवाब दिया। मंत्री के रूप में हरियाणा सचिवालय में पहुंचने को लेकर श्रुति चौधरी ने अपने लिए एक बड़ा क्षण बताया। श्रुति ने बताया कि कभी उनके दादा चौधरी बंसीलाल, उनके पिता चौधरी सुरेंद्र सिंह, उनकी माता किरण चौधरी बहुत मेहनत कर जनता से आशीर्वाद हासिल कर यहां तक पहुंचे थे। उसी प्रकार से जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देते हुए यह मौका दिया है। इसलिए वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती है, जिन्होंने उन्हें इतना मान-सम्मान दिया। एक मिनट भी बेकार नहीं करते सीएम सरकार के कामकाज को लेकर श्रुति चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक मिनट भी बेकार नहीं करना चाहते। जनता के कामों को लेकर उनकी रफ्तार बहुत तेज है। उनका मानना है कि हरियाणा की जनता का हर काम जल्दी और तेज गति से होना चाहिए, जिससे लोगों को कई दिक्कत ना आए। आज की कैबिनेट में भी सीएम ने निर्देश दिए हैं कि धान और बाजरे की खरीद व उठान को लेकर मंडियों में किसानों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सब कुछ सही से होना चाहिए। हरियाणा के लिए गौरव का क्षण था हरियाणा मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को एक ऐतिहासिक क्षण बताते हुए श्रुति ने कहा कि हरियाणा ने कभी भी ऐसा भव्य समारोह नहीं दिखा था वह पूरे प्रदेश के लिए एक गौरव का क्षण था। हरियाणा की जनता ने सकरा को एक बड़ा बहुमत दिया, जिसके चलते एक तरफा जीत हासिल हुई। यह सब उसी का हिस्सा था। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में शपथ ग्रहण समारोह पूरा हुआ। देश का तमाम नेतृत्व भी वहां मौजूद था। इससे बड़ा मान-सम्मान प्रदेश के लिए नहीं हो सकता। महिलाओं के प्रति गंभीर सरकार श्रुति चौधरी ने कहा कि महिलाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही गंभीर रही है। यहीं कारण है कि अपने चुनावी संकल्प पत्र में भी पार्टी ने सबसे पहले महिलाओं को 2100 रुपए देने और कॉलेज जाने वाली बच्चियों को स्कूटी देने की बात कही थी। बीजेपी की ओर से ही महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई है। महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह से गंभीर है।  

पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने मामले में कई बड़े खुलासे किए, गुरप्रीत सिंह हत्याकांड के तार जुड़े पंजाब के सांसद के साथ

पंजाब फरीदकोट में बीते दिनों गोलियां मारकर हत्या किए गए दीप सिद्धू के करीबी गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा किया गया है। आज पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने प्रैस कॉन्फैंस करके इस मामले में कई बड़े खुलासे किए  हैं। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में ड्रिबूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह का नाम सामने आ रहा है। यही नहीं इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अर्श डल्ला है। डीजीपी ने बताया कि इस मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टरों का पूरा प्लान है। इस मामले शूटरों की पहचान कर ली गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। इस मामले में पहले सिद्धू मूसेवाला की तरह रेकी गई और फिर वारदातो को अंजाम दिया गया है। गुरप्रीत की हत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सबूतों के आधार पर इस मामले में गरहाई से जांच की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों से पूछताछ दौरान पता चला कि गुरप्रीत सिंह के रेकी करने वाले कोई और थे और हत्या करने वाले कोई ओर हैं। 159 नंबर एफआईआर दर्ज की गई है।  सबूतों के आधार पर इस मामले में गरहाई से जांच की जा रही है। डीजीपी का कहना है कि इस मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है। आपको बता दें कि फरीदकोट के हरि नौ के रहने वाले गुरप्रीत सिंह (32) अपने समर्थकों के साथ सरपंच पदके प्रत्याशी के हक में प्रचार करके घर वापसा लौट रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया।

जयंत पुलिस ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर उसके साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी०एस०परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी की सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत श्री सुधाकर सिंह परिहार एवं उनकी टीम को नाबालिक से अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली प्रकरण का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 30.09.2024 को फरियादिता निवासी जैतपुर चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी लड़की उम्र-17 वर्ष 08 माह घर से बैढन आयुष्मान कार्ड बनवाने गयी थी, जो वापस नही आयी, जिसकी पता तलाश आस पडोस एवं नाते रिश्तेदारी में किये लेकिन बच्ची का कही कोई पता नही चला है। मुझे संदेह है कि नवजीवन बिहार का संजय साकेत मेरी बच्ची को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की पता तलाश की गई जो दिनांक 17.08.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि गुमशुदा थाना विन्ध्यनगर के इलाहाबादी होटल के पास खडी है, जिस पर तत्काल उसके परिजनो सहित मौके पर पहुंच कर गुमशुदा को दस्तयाब किया। धारा 180 बीएनएसएस के तहत गुमशुदा का कथन कराया गया एवं धारा 183 बीएनएसएस का कथन माननीय न्यायालय से कराया गया जिस पर गुमशुदा द्वारा बताया गया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया था। तथा कई बार शारीरिक संबंध बनाना बताया गया जिस पर प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 87, 64 (1) बीएनएस एवं 3/4 (1) पाक्सो एक्ट इजाफा किया गया तथा आरोपी की लगातार तलाश की गई जो दिनांक 17.10.2024 को खुटार थाना बैढन में दस्तयाब हुआ जिससे घटना के संबंध में पूछतांछ की गई जिस पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सराहनीय भूमिका – चौकी प्रभारी जयंत उनि श्री सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजवर्धन सिंह, उत्तम सिंह, श्यामबिहारी द्विवेदी, सउनि रवि गोस्वामी, प्र०आर०-सुनील मिश्रा, कुनाल सिंह, प्र०आर० सतीश मिश्रा, सिरदेलाल उइके, आर० महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet