LATEST NEWS

समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों के लिये पुरस्कार के आवेदन आमंत्रित

भोपाल महिला, बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश में महिलाओं एवं बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता एवं साहसिक कार्यों के लिये व्यक्तिगत/संस्थागत श्रेणी में 6 राज्य एवं जिला स्तरीय पुरस्कार दिये जाते हैं। वर्ष 2024 के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन का प्रारूप विभागीय वेबसाइट https://mpwcdmis.gov.in/ पर उपलब्ध है। आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास कार्यालय में निर्धारित अंतिम तिथि के पहले जमा किया जा सकता है। रानी अवंतीबाई राज्य स्तरीय वीरता पुरस्कार महिला और बच्चों को उत्पीड़न से बचाने, उनके पुनर्वास में योगदान, बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरितियों को रोकने का साहसिक कार्य करने वाली मध्यप्रदेश की महिला/बालिका को रानी अवंतीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये की राशि प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। इस पुरस्कार के लिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2024 निर्धारित है। इन पुरस्कारों के नाम की घोषणा फरवरी माह में की जाएगी, 8 मार्च महिला दिवस पर इन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार महिलाओं से संबंधित समाज सुधार (स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता, पर्यावरण स्थिति में सुधार, आर्थिक गतिविधियों के संचालन, अधिकारों के प्रति जागृति, सामाजिक उत्थान) के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रमाणित कार्य करने वाली मध्यप्रदेश की महिलाओं को राजमाता विजयाराजे सिंधिया समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये की राशि, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार महिलाओं से संबंधित समाज सुधार (स्वास्थ्य, शिक्षा, साक्षरता, पर्यावरण स्थिति में सुधार, आर्थिक गतिविधियों के संचालन, अधिकारों के प्रति जागृति, सामाजिक उत्थान) के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रमाणित कार्य किया हो, ऐसे व्यक्ति/संस्था को विष्णु कुमार समाज सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये की राशि, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार ऐसी घटना जिसमें किसी महिला द्वारा आपराधिक या असामाजिक तत्वों के विरूद्ध साहस का प्रदर्शन कर स्वयं का अथवा अन्य किसी महिला की सुरक्षा एवं बचाव के लिये अवर्णनीय साहसिक कार्य किया हो, को मुख्यमंत्री नारी सम्मान रक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। आवेदक द्वारा यह साहसिक कार्य एक जनवरी से 31 दिसम्बर 2024 के बीच किया गया हो। राज्य स्तर पर चयनित किन्ही 2 महिला व 2 पुरूषों को एक लाख रूपये से सम्मानित किया जायेगा। जिला स्तर पर 50 हजार रूपये की राशि, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाता है। अरूणा शानबाग साहस पुरस्कार यह पुरूस्कार उस घटना के लिये जिसमें किसी महिला द्वारा किसी भी हिंसा में स्वयं या किसी अन्य के बचाव के लिये वीरतापूर्वक कार्य किया गया हो, को अरूणा शानबाग साहस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। आवेदक द्वारा यह कार्यएक जनवरी से 31 दिसम्बर 2024 के बीच किया गया हो। यह पुरस्कार राज्य स्तर पर चयनित किसी एक महिला को दिया जायेगा, जिसमें एक लाख रूपये की राशि, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रमाता पद्मावती पुरस्कार आपराधिक और असामाजिक तत्वों के विरूद्ध साहस का प्रदर्शन करते हुए स्वयं या किसी अन्य महिला का बचाव करने वाली महिला अथवा महिलाओं का बचाव करने वाले पुरूषों को भी सम्मानित किया जाता है। पुरस्कार में एक लाख रूपये की राशि, प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।  

शरद पूर्णिमा उत्सव पर आज श्री छत्तीसगढ़ सकल गुजराती समाज का विविध कार्यक्रम

रायपुर श्री छत्तीसगढ़ सकल गुजराती समाज का शरद पूर्णिमा उत्सव पर आज विविध कार्यक्रम बैरनबाजार स्थित आर्शिवाद भवन में रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक कट्टा व महासचिव हितेश रायचुरा ने बताया कि विशेष तौर पर आरती मुख्य आकर्षण होगा जिसमें प्रत्येक समाज गु्रप से महिला सदस्यों के 10 नाम आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें डे्रस कोड रखा गया है सफेद कलर के साथ मनपंसद पारिवारिक वेशभूषा। आरती के अलावा समाज के लिए रास गरबा में अलग से ग्रुप परफार्मेंस रखे गए हैं। इनके लिए अलग से नाम बुलाए गए हैं। जिसमें अपनी पसंद का डे्रस सिलेक्ट कर सकते हैं। बच्चों के लिए फैंसी डे्रस व बड़ों के लिए बेस्ट डे्रस के साथ बेस्ट कपल्स परफार्मेंस भी होगा। पहली बार ऐसा हो रहा है कि समाज के अलग-अलग घटक एक मंच पर एकत्रित  होकर शरद उत्सव का आयोजन कर रहे हैं। 

वंदे भारत ट्रेन की धुलाई के लिए हाई क्‍वालिटी प्रेशर पंप का उपयोग होगा, तकनीक से पानी की भी बचत होगी

भोपाल  भोपाल रेल मंडल की ओर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास में आरओएच शेड (रुटीन ओवर हालिंग) तैयार किया जा रहा है। इस शेड में वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस किया जा सकेंगे। इसके साथ अन्य ट्रेनों का भी मेंटेनेंस होगा। इसके लिए पिट लाइन भी लगभग तैयार है, जो कि फरवरी तक शुरू की जाएगी। साथ ही वाशिंग पिट से एलएचबी कोच सहित अन्य ट्रेनों के कोचों की धुलाई की जाएगी। इसे बनाने में लगभग ढाई करोड़ की लागत से यह पिट बनाई जा रही है, जिसमें सभी आधुनिक सुविधा मौजूद रहेंगी। एलएचबी कोच के अनुसार तैयार हो रही पिट लाइन ट्रेनों का मेंटेनेंस अलग पिट लाइनों पर होगा। अभी रानी कमलापति के पास यार्ड में तीन पिट लाइन हैं। इस पिट लाइन को जर्मन कंपनी लिंक हाफ मैन बुश के तकनीकी सहयोग से तैयार एलएचबी कोच का मेंटेनेंस करने के हिसाब से बनाया जा रहा है। एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की ओवर हालिंग होगा। भोपाल मंडल के एससीएम व प्रवक्ता नवल अग्रवाल ने बताया कि रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास आरओएच शेड बनाया जा रहा है, जहां वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस किया जा जाएगा। साथ ही अन्य ट्रेनों का भी मेंटेनेंस होगा, जो कि फरवरी तक शुरू की जाएगी। हाई क्‍वालिटी के वाटर पंप होंगे मेंटेनेंस रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास बन रही ऑटोमेटिक वाशिंग पिट पर एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की पीरियोडिक ओवर हालिंग (पीओएच) के साथ प्रारंभिक मेंटेनेंस भी हो सकेगा। वहीं ट्रेन की धुलाई के लिए उच्च क्षमता वाले वाटर प्रेशर पंप और स्वचालित ब्रश मशीन रहेगी। ऑटोमेटिक वाशिंग मशीनों से होगी धुलाई     रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के आउटर के पास रेलवे की ओर से यह पिट बनाई जा रही है। फरवरी से ट्रेनों की धुलाई आटोमेटिक वाशिंग मशीनों से होगी।     अभी ऑटोमेटिक वाशिंग पिट लाइन का काम लगभग 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यह करीब 680 मीटर लंबी पिट बनाई जा रही है।     इस लाइन पर 24 कोच वाली एक ट्रेन 15 से 20 मिनट में बाहर से धूल जाएगी। अभी यह काम सफाईकर्मी करते हैं। इस तरह एक ट्रेन को चार सफाईकर्मी चार से पांच घंटे में धोते हैं।     सबसे बड़ी बचत पानी की होगी। अभी एक ट्रेन के धुलने में अधिकतम 15 हजार लीटर पानी लग जाता है।     जब यही ट्रेन मशीन से धुलेगी तो तीन से पांच हजार लीटर पानी लगेगा। इस तरह एक ट्रेन की धुलाई में लगभग 10 हजार लीटर पानी बचेगा।  

उत्तर प्रदेश में नये अध्यादेश में खाने पीने की चीजों में थूक मिलाना गैर-जमानती अपराध माना जाएगा

लखनऊ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल है, जिसके बारे में सुन पाना भी मुश्किल हो रहा है. सड़क किनारे की दुकानों पर खाने की चीजों में थूक लगाने की खबरें तो अक्सर आती रही हैं, लेकिन इस बार घर में काम करने वाली एक मेड की करतूत सामने आई है. मेड आटा गूंथने के लिए पानी की जगह पेशाब का इस्तेमाल कर रही थी. और उसकी करतूत तब मालूम हो सकी जब घरवालों ने खाना बनाने के वक्त चुपके उसका वीडियो बना लिया. गाजियाबाद के इस मामले में आरोपी मेड को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताते हैं कि वो मेड परिवार में पिछले 8 साल से काम कर रही थी. उन लोगों को शक तब हुआ जब परिवार के लोग कुछ महीनों से गंभीर रूप से बीमार होने लगे. परिवार के लोग पेट और लीवर की बीमारियों से जूझ रहे थे. पहले तो सामान्य इन्फेक्शन समझकर इलाज चला, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ तो शक गहराने लगा – और पीछे लगने पर पूरी कहानी सामने आई. जुलाई, 2024 की ही बात है, कांवड़ यात्रा के रास्ते में आने वाली दुकानों के बाहर स्थानीय पुलिस ने मालिकों को नाम लिखने को कहा तो बवाल मच गया. मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया, और उस पर रोक लगा दी गई – अब खबर आई है कि यूपी सरकार ऐसे मामलों को रोकने के लिए नया अध्यादेश लाने जा रही है. खाने पीने की चीजों में थूक मिलाना गैर-जमानती अपराध होगा खाने-पीने की चीजों में थूक मिलाने की घटना को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी काफी गंभीरता से लिया है – और ऐसे मामलों में डीजीपी को सख्ती से पेश आने का आदेश दिया है. पुष्कर सिंह धामी ने कहते हैं, ‘इस तरह के किसी दुष्कृत्य के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है… ऐसी घटनाओं से न सिर्फ खाद्य पदार्थ दूषित होते हैं, भावनाएं भी आहत होती हैं… इस तरह की घटनाओं पर हम कठोर कार्रवाई करेंगे.’ उत्तराखंड सरकार की तरफ से सभी जिलों में पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि होटल, ढाबा और बाकी संस्थानों में काम करने वालों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित किया जाये, और सीसीटीवी लगाने के साथ ही खुफिया जानकारी इकट्ठा की जाये. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो थूक या कोई भी ह्यूमन वेस्ट मिलाये जाने को लेकर अध्यादेश लाने की तैयारी कर रहे हैं. इस सिलसिले में दो अध्यादेश – ‘छद्म एवं सौहार्द विरोधी क्रियाकलाप निवारण एवं थूक प्रतिषेध अध्यादेश 2024’ और ‘यूपी प्रिवेंशन ऑफ कॉन्टेमिनेशन इन फूड (कंज्यूमर राइट टू नो) अध्यादेश 2024’ लाये जाने हैं. अध्यादेशों के जरिये थूककर खाना खिलाना गैर-जमानती अपराध तो होगा ही, अपराध के लिए सजा के कड़े प्रावधान भी किये जाएंगे. साथ ही, अध्यादेश आ जाने के बाद सभी को अपने खाने के बारे में पूरी जानकारी लेने का अधिकार होगा. दोनो अध्यादेश एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. खाना कहां बन रहा है? कौन बना रहा है? और खाना कैसा है? अध्यादेश में उपभोक्ता को खाद्य पदार्थों के बारे में ,सब कुछ जानने का करीब करीब वैसे ही अधिकार मिलेगा, जैसे RTI में सूचना को लेकर मिला हुआ है. खाने में थूक-पेशाब मिलाने वाले सायकोपैथ नहीं तो क्या हैं? जरा सोचिये, वो मेड उस परिवार में 8 साल से काम कर रही थी. पहले और भी घरों में काम कर चुकी होगी. मालूम नहीं पेशाब मिलाकर खाना बनाने का काम उसी परिवार में कर रही थी, जहां पकड़ी गई या बाकी जगह भी कर चुकी है, ये सब तो पुलिस की जांच-पड़ताल से ही सामने आएगा – और ये भी मालूम हो सकेगा कि ये काम वो कुछ ही दिनों से कर रही थी, या शुरू से ही ऐसा करती आ रही थी? आखिर कैसे होते हैं ये लोग. कैसी होती है इनके दिमाग की बनावट. ऐसे ख्याल इनके मन में आते क्यों हैं? कई मामलों में अपराधियों को सायकोपैथ माना जाता है, जो मजे लेने के लिए अपराध को अंजाम देते हैं. अपनी करतूत में उनको मजा आता है – खाने को लेकर ऐसी करतूत तो इसमें शामिल लोगों के भी सायकोपैथ होने की तरफ ही इशारा कर रही है. ये कितनी गंभीर बात है कि जहां लोग लहसुन प्याज के इस्तेमाल से परहेज करते हों, वहां खाने में थूक और पेशाब मिलाये जाने से रोकने के लिए सरकार को कानून बनाना पड़े – भला इससे बड़े शर्म की बात क्या होगी.  

मस्जिद में राम नाम के नारे लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ केस खारिज, Karnataka HC ने की टिप्पणी

बेंगलुरु कर्नाटक हाईकोर्ट ने मस्जिद के अंदर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि इससे किसी भी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंची है। आपको बता दें कि कोर्ट का यह यह आदेश पिछले महीने पारित किया गया था।  वेबसाइट पर अपलोड किया गया। शिकायत के अनुसार, दक्षिण कन्नड़ जिले के दो लोग पिछले साल सितंबर में एक रात एक स्थानीय मस्जिद में घुस गए और “जय श्री राम” के नारे लगाए। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। दोनों के खिलाफ धारा 295 ए (धार्मिक विश्वासों को ठेस पहुंचाना), 447 (आपराधिक अतिक्रमण) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनके वकील ने तर्क दिया कि मस्जिद एक सार्वजनिक स्थान है और इसलिए इसमें अपराध का कोई मामला नहीं बनता है। वकील ने यह भी तर्क दिया कि ‘जय श्री राम’ का नारा लगाना आईपीसी की धारा 295 ए के तहत परिभाषित अपराध की आवश्यकता को पूरा नहीं करता है। ‘बार एंड बेंच’ ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा, “कोर्ट ने कहा कि यह समझ में आता है कि अगर कोई ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाता है तो इससे किसी वर्ग की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचेगी। जब शिकायतकर्ता खुद कहता है कि इलाके में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द के साथ रह रहे हैं तो इस घटना का किसी भी तरह से कोई नतीजा नहीं निकल सकता।” क र्नाटक सरकार ने याचिकाकर्ताओं की याचिका का विरोध किया और उनकी हिरासत की मांग करते हुए कहा कि मामले में आगे की जांच की जरूरत है। हालांकि अदालत ने माना कि अपराध का सार्वजनिक व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। कोर्ट ने कहा, “सर्वोच्च न्यायालय का मानना ​​है कि कोई भी कार्य आईपीसी की धारा 295 ए के तहत तब तक अपराध नहीं माना जाएगा, जब तक कि उससे शांति स्थापित करने या सार्वजनिक व्यवस्था को नष्ट करने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। ऐसा नहीं होता है तो उन्हें आईपीसी की धारा 295 ए के तहत अपराध नहीं माना जाएगा।”

Diwali से पहले ठंड की दस्तक, Uttar Pradesh में सर्दियों की तैयारी शुरू

लखनऊ/ नईदिल्ली  उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे मौसम करवट बदल रहा है। दिवाली से पहले प्रदेश में करीब-करीब मौसम पूरी तरह से बदलने के आसार जताए गए हैं। हालांकि दिन की तुलना में रात के समय मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। रात के समय तापमान में धीरे-धीरे कमी आने के चलते हल्की-हल्की ठंड पड़ने लगी है। आलम ये है कि अभी तक जो लोग एसी चलाकर काम चला रहे थे। वो अब पंखा चलाकर ही काम चला ले रहे हैं। दिन में धूप में निकलने से गर्मी हो रही है। प्रदेश में अभी कुछ दिन तक मौसम जस का तस बना रह सकता है। प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। क्योंकि मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 16 अक्टूबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। जिसके कारण प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की चेतावनी नहीं है। इसी तरह करीब एक हफ्ते तक प्रदेश में कहीं भी किसी तरह की चेतावनी नहीं जारी हुई है। प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि तापमान में जरूर उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का भी मानना है कि जैसे जैसे दिन गुजरेंगे, वैसे वैसे तापमान में कमी देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में रात के समय धीरे धीरे ठंड बढ़ सकती है। कई जिलों में तापमान 20 से नीचे प्रदेश में तापमान की बात करें तो कई जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, नजीबाबाद, शाहजहांपुर और बरेली समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ गया है। नजीबाबाद में सबसे कम 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है, जबकि मुजफ्फरनगर में 18.6 डिग्री, बरेली में 18.9 डिग्री, मेरठ में 19 डिग्री, शाहजहांपुर में 19.6 डिग्री और अलीगढ़ में 19.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। उधर हमीरपुर और बस्ती में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे लुढ़क गया है। बस्ती में 29 डिग्री और हमीरपुर में 29.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे है। लखनऊ में बुधवार को दिन में धूप निकलने के बाद गर्मी और उमस का असर दिखने की उम्मीद है।

सिंहस्थ के लिए शिप्रा नदी किनारे 29.21 किलोमीटर घाट बनेंगे, बांध निर्माण आदि को मिली मंजूरी

उज्जैन  महाकुंभ सिंहस्थ-2028 से पहले ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के नवविस्तारित क्षेत्र श्री महाकाल महालोक में स्थापित फाइबर-रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक की मूर्तियां हटाकर पाषाण की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। सिंहस्थ के लिए गठित मंत्री मंडल समिति ने इस काम के लिए 75 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। साथ ही उज्जैन से इंदौर जाने के लिए एक और फोरलेन बनाने सहित चार हजार करोड़ रुपये के विभिन्न प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में बनी समिति ने शिप्रा नदी किनारे 29.21 किलोमीटर घाट बनाने को 779 करोड़ की योजना, शिप्रा नदी को शिप्रा के ही जल से प्रवाहमान रखने को 614 करोड़ रुपये की सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी बांध निर्माण योजना, कान्ह नदी पर साढ़े 43 करोड़ रुपये की 11 बैराजों के निर्माण की योजना, उज्जैन शहर में 198 करोड़ रुपये से सीवरेज पाइपलाइन बिछाने की योजना, उच्चदाब विद्युत उपकेंद्र बनाने एवं भूमिगत केबल बिछाने को 345 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की है। सिंहस्थ क्षेत्र में दो नए फोरलेन का प्रस्ताव भी मंजूर इसके अलावा 36 करोड़ रुपये से सिंहस्थ क्षेत्र में दो नए फोरलेन बनाने का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया है। एक फोरलेन खाकचौक से वीरसावरकर चौराहा, गढ़कालिका होकर भर्तृहरि गुफा तक बनाया जाएगा और दूसरा फोरलेन कार्तिक मेला मैदान से दत्त अखाड़ा, भूखी माता मंदिर, उजड़खेड़ा हुनमान मंदिर से बड़नगर मार्ग तक बनाया जाएगा। समिति ने उज्जैन से इंदौर जाने को एक नया फोरलेन बनाने को 950 करोड़ की योजना भी स्वीकृत की है। ये मार्ग उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर मार्ग जुड़कर चंद्रावतीगंज, अजनोद, खजूरिया, हातोद, गांधी नगर के रास्ते इंदौर एयरपोर्ट तक बनेगा। लंबाई 65 किलोमीटर होगी। 25 करोड़ रुपये से कुंभ संग्रहालय सह कालगणना शोध केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए अभी जमीन चयनित की जाना है। इंतजार अब कैबिनेट से मंजूरी मिलने का है। मंजूरी मिलते ही ठेकेदार चयन के लिए निविदा प्रक्रिया की जाएगी। पाषण की मूर्तियों का निर्माण जारी महाकाल महालोक में स्थापित करने को विक्रम कीर्ति मंदिर परिसर में भगवान शिव की और जिला पंचायत के संभागीय हाट बाजार परिसर में सप्त ऋषि की मूर्तियों का निर्माण हो रहा है। दो मूर्तियां छह माह में आकार भी ले चुकी हैं। पिछले साल गिर गई थी मूर्तियां पिछले साल तेज हवा चलने पर महाकाल महालोक में स्थापित फाइबर-रिइंफोर्स्ड प्लास्टिक से बनी सप्त ऋषियों की छह मूर्तियां गिरकर खंडित हो गई थी। तब भाजपा ने कहा था कि फाइबर की मूर्तियां लगाने की योजना कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की थी। भाजपा शास्त्र सम्मत पाषाण की मूर्तियां स्थापित करेगी। इस घटना के कुछ महीने बाद सरकार ने ताबड़तोड़ नई फाइबर की मूर्तियां स्थापित कराई थी। इसी साल गुड़ी पड़वा के बाद पत्थर की नई मूर्तियों का निर्माण भी शुरू कराया।

भारत खालिस्तान समर्थक भारतीय मूल केकानाडाई नागरिकों के OCI रद्द कर, संपत्ति के अधिकार को खत्म कर सकता है

नई दिल्ली भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। अब कनाडा ने भारत के खिलाफ संभावित प्रतिबंधों के संकेत दिए हैं। इधर, भारत ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। हाल ही में कनाडा ने एक मामले की जांच में कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त रहे संजय कुमार वर्मा को ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ बनाया था। इसका मतलब ऐसे व्यक्ति से होता है, जो संदिग्ध है, लेकिन अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। दोनों ही देशों ने 6-6 राजनयिकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दोनों देशों में तनाव बढ़ने के बीच कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने भारत के खिलाफ पाबंदी लगाने की संभावना को खारिज नहीं किया और कहा कि ‘सभी विकल्प विचाराधीन हैं’। भारत ऐसे दे सकता है जवाब  रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल, कनाडा में लाखों भारतीय छात्र हैं। अगर भारत ने छात्रों पर कनाडा में शिक्षा लेने पर रोक लगा दी, तो इसका गहरा असर हो सकता है। यह फैसला कनाडा के शिक्षा से जुड़ी आर्थिक व्यवस्था पर गहरी चोट दे सकता है। इसके अलावा भारत खालिस्तान समर्थक भारतीय मूल के सभी कानाडाई नागरिकों के OCI यानी ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड रद्द कर सकता है। इनके साथ भारत खालिस्तान समर्थकों के संपत्ति के अधिकार को खत्म कर सकता है। साथ ही वह नए वीजा में देरी और गहनता से जांच करना बढ़ा सकता है। ऐसे में खालिस्तान समर्थकों पर दबाव पड़ सकता है। भारत भारतीय मूल के ऐसे कनाडाई नागरिकों के मल्टिपल एंट्री वीजा पर भी रोक लगा सकता है। अगर यह फैसला लिया जाता है, तो असर भारतीय कनाडाई समुदाय पर पड़ सकता है। इससे कनाडा की स्थानीय राजनीति पर भी असर हो सकता है। कनाडा को जवाब में भारत भी व्यापार स्तर पर प्रतिबंध लगा सकता है। टॉप 10 ट्रेडिंग पार्टनर होने के नाते भारत कनाडा की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकता है। साथ ही भारत में निवेश वाले कनाडा के आर्थिक संस्थानों और पेंशन फंड को फ्रीज कर सकता है। कनाडा की पुलिस ने लगाए थे ये आरोप कनाडा की सार्वजनिक प्रसारणकर्ता कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (सीबीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, देश के राष्ट्रीय पुलिस बल रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के प्रमुख ने भारत के संदर्भ में चौंकाने वाले आरोप लगाए कि भारत सरकार के एजेंट कनाडा में हत्याओं सहित ‘व्यापक हिंसा’ में भूमिका निभा रहे हैं और चेतावनी दी थी कि इससे ‘देश की सार्वजनिक सुरक्षा को गंभीर खतरा’ है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘इनमें गोपनीय सूचना जुटाने की तकनीक, दक्षिण एशियाई कनाडाई लोगों को निशाना बनाकर उनके साथ दंडात्मक व्यवहार करना और हत्या सहित एक दर्जन से अधिक धमकी भरे और हिंसक कृत्यों में संलिप्तता शामिल है।’ कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के साथ काम करने के उनकी सरकार के प्रयास के कोई परिणाम नहीं निकले। उन्होंने कहा, ‘इसलिए, इस सप्ताहांत, कनाडाई अधिकारियों ने एक असाधारण कदम उठाया। उन्होंने आरसीएमपी के उन साक्ष्यों को साझा करने के लिए भारतीय अधिकारियों से मुलाकात की, जिनके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया कि भारत सरकार के छह एजेंट आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्ति हैं।’ RCMP ने आरोप लगाया है कि बिश्नोई गिरोह के तार भारत सरकार के उन ‘एजेंटों’ से जुड़े हैं, जो देश में दक्षिण एशियाई समुदाय, विशेष रूप से ‘खालिस्तान समर्थक तत्वों’ को निशाना बना रहे हैं। भारत सरकार के सूत्रों ने कहा कि कनाडाई अधिकारियों का यह दावा सच नहीं है कि कनाडा ने निज्जर मामले में भारत को प्रामाणिक सबूत दिए हैं।

2521 करोड़ रुपए की लैब में चीन शुरू करेगा प्रयोग, ब्रह्मांड को चलाने वाले रहस्यमयी कण की होगी टेस्टिंग

बीजिंग ये शब्द दिमाग में आते ही सबसे पहले याद आती है साल 2009 में आई हॉलीवुड फिल्म 2012. एक साइंस फिक्शन जिसे रोलैंड एमरिच ने निर्देशित किया था. दुनिया न्यूट्रीनो की मात्रा बढ़ने की वजह से कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रही थी. लीड कैरेक्टर यानी हीरो जॉन क्यूसेक अपने परिवार को बचाने के लिए चीन पहुंचता है. अब असली कहानी … चीन अपने गुआंगडॉन्ग प्रांत के जियांगमेन शहर में जमीन से 700 मीटर नीचे यानी 2300 फीट नीचे नया प्रयोग करने जा रहा है. यह जियांगमेन अंडरग्राउंड न्यूट्रीनो ऑब्जरवेटरी (JUNO) बनाई गई है. जिसमें ब्रह्मांड में पाए जाने वाले सबसे रहस्यमयी कण न्यूट्रीनो की खोज की जाएगी. उनके व्यवहार और सक्रियता के असर की स्टडी की जाएगी. JUNO में जमीन के 2300 फीट नीचे एक बड़ा गोला बना है. जिसमें हजारों लाइट-डिटेक्टिंग ट्यूब्स हैं. इस गोले और ट्यूब्स को 12 मंजिला ऊंचे सिलेंडर जैसी जगह के अंदर रखा गया है. जिसमें पानी भरा है. इस ऑब्जरवेटरी को बनाने में 300 मिलियन डॉलर्स यानी 2521 करोड़ रुपए से ज्यादा लगे हैं. जल्द ही लैब में प्रयोग शुरू होंगे. पहले जानते हैं क्या होते हैं न्यूट्रीनो? हम आपको यहां पर पार्टिकल फिजिक्स नहीं बताएंगे. सामान्य भाषा में समझाते हैं. पिछले साल लार्ज हैड्रन कोलाइडर में वैज्ञानिकों को दुनिया का सबसे ताकतवर और भूतिया कण Neutrinos मिला था. जब किसी परमाणु का केंद्र टूटता या किसी अन्य से जुड़ता है, तब न्यूट्रिनो निकलते हैं. न्यूट्रीनों ही ब्रह्मांड को चलाते हैं. माना जाता है कि इनसे ही ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई है. यह एक सबएटॉमिक कण है, जो दिखता नहीं. फोटोन के बाद ब्रह्मांड में इनकी संख्या सबसे ज्यादा है. लेकिन इन कणों में कोई इलेक्ट्रिक चार्ज नहीं होता. जिस समय आप यह स्टोरी पढ़ रहे होंगे, आपके शरीर से अरबों-खरबों न्यूट्रिनो आरपार आ-जा रहे होंगे. न्यूट्रिनो का वजन लगभग कुछ नहीं होता. यानी एकदम जीरो. ये आमतौर पर न्यूक्लियर फ्यूजन के समय निकलते हैं. इनके पैदा होने के लिए तारे, ग्रह और सुपरनोवा विस्फोट भी जिम्मेदार हैं. इनसे ग्रहों की ग्रैविटी पर असर पड़ता है. जब न्यूट्रिनो आपस में टकराते हैं तो तेज रोशनी पैदा करते हैं. चीन इनके साथ क्या करने वाला है? चीन अपने JUNO लैब में सबसे हल्के और भारी न्यूट्रीनो की खोज करेगा. ब्रह्मांड कैसे बना ये पता करेगा. इस लैब में सिर्फ चीन के ही वैज्ञानिक नहीं बल्कि पूरी दुनिया के वैज्ञानिक काम करने आने वाले हैं. ये लैब दो गुआंगडॉन्ग न्यूक्लियर पावर प्लांट्स के पास है. यहां यह लैब छह साल तक पावर प्लांट की वजह से निकलने वाले न्यूट्रीनो की स्टडी करेगा. इसके लिए वह यूरेनियम और थोरियम के रेडियोएक्टिव डिके की स्टडी भी कर सकता है. उम्मीद है कि अगले साल के दूसरे हिस्से में JUNO अपना काम करना शुरू कर देगा. यह अमेरिका में डीप अंडरग्राउंड न्यूट्रीनो एक्सपेरीमेंट (DUNE) से कई गुना बड़ा है. ड्यून को ऑनलाइन आने में अभी छह साल का समय लगेगा. ड्यून को फर्मीलैब और एलबीएनएफ मिलकर संचालित कर रहे हैं.

‘प्लानिंग’ में 20 साल पीछे है भोपाल, नए सिरे से बनेगा भोपाल का मास्टर प्लान …

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर और जबलपुर का मास्टर प्लान भी नए सिरे से तैयार किया जा रहा है। इसमें ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट (टीडीआर) यानी हस्तांतरणीय विकास अधिकार, 24 मीटर की सड़कों की नीति, शहरों में हरियाली बढ़ाने और हाईराइज भवनों पर विशेष ध्यान दिया गया है। शहर के फैलाव को रोकने का प्रयास करने के साथ ही निकायों को सड़क, बिजली और पानी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ज्यादा धनराशि भी खर्च न करनी पड़े, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। वर्षों से अटके हैं प्रस्ताव बता दें, जबलपुर और इंदौर का मास्टर प्लान वर्ष 2041 तक के लिए और भोपाल का वर्ष 2047 तक के लिए तैयार किया जा रहा है। यह भोपाल और इंदौर का तीसरा, जबकि जबलपुर का चौथा मास्टर प्लान होगा। इससे पहले कई संशोधनों के चलते भोपाल का मास्टर प्लान 19 वर्ष और जबलपुर व इंदौर का तीन वर्ष से अटका हुआ है। धारा 16 में कॉलोनी की अनुमति भोपाल, इंदौर और जबलपुर में जब तक मास्टर प्लान लागू नहीं हुआ, तब तक धारा 16 के तहत कॉलोनी विकसित करने की अनुमति दी जा रही थी। जिला स्तर पर नगर और ग्राम निवेश के ज्वाइंट डायरेक्टर को धारा 16 के तहत अनुमति देने का अधिकार था, लेकिन सरकार ने सात माह पहले इसे बदल दिया। यह अधिकार नगर तथा ग्राम निवेश के आयुक्त को दे दिया गया है। प्रदेश में कालोनाइजरों के 40 से अधिक आवेदन लंबित हैं। सड़कों को जोड़ने पर विशेष फोकस भोपाल और इंदौर के मास्टर प्लान में मेट्रोपोलिटिन रीजन प्लान को भी शामिल किया जाएगा। इसके तहत भोपाल में सीहोर, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज, बंगरसिया को मास्टर प्लान में शामिल किया जाएगा। जबकि इंदौर के मास्टर प्लान में पीथमपुर, देवास और उज्जैन को भी शामिल किया जाएगा। सड़कों को जोड़ने पर विशेष फोकस किया जाएगा। यह है नए मास्टर प्लान का ड्राफ्ट नए सिरे से तैयार हो रहे प्लान के तहत कॉलोनाइजर को कॉलोनी काटने पर करीब एक तिहाई हिस्से में हरियाली तैयार करनी होगी। इसके अलावा रोड के दोनों तरफ और कॉलोनी के बाउंड्रीवाल के चारों तरफ पौधारोपण करना होगा। कॉलोनी में अंडरग्राउंड वायरिंग का भी प्रविधान किया जाएगा, जिससे पेड़ों की कटाई न करना पड़े। आईटी पार्क के लिए तैयार किया जाएगा बाजार शहरों में मिश्रित भूमि उपयोग को शामिल किया जाएगा। मुख्य मार्गों के बीच में व्यवसायिक क्षेत्र के लिए जगह तय की जाएगी। इसके अलावा दो से तीन किमी के बीच में बिना प्रदूषण वाला औद्योगिक क्षेत्र तय होगा। इससे शहर के लोगों को रोजगार मिलेगा। आइटी पार्क के लिए अलग ही बाजार तैयार किया जाएगा, जहां इससे जुड़ी सुविधाएं देना कॉलोनाइजर की जिम्मेदारी होगी। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने बताया कि भोपाल, इंदौर और जबलपुर के मास्टर प्लान के नए सिरे से बनाए जा रहे ड्राफ्ट में सरकार द्वारा लागू नीतियों को शामिल किया जा रहा है। पर्यावरण, हरियाली और हाईराइज भवनों के प्रविधान के साथ ही मेट्रोपोलिटन रीजन प्लान को भी शामिल किया जाएगा।

कांग्रेस की कृषि यात्रा: जीतू पटवारी का बयान, दिग्विजय की चेतावनी

Congress’s Krishi Yatra: Jitu Patwari’s statement, Digvijay’s warning भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और सज्जन वर्मा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेस में संयुक्त रुप से सरकार पर हमला बोला है। जीतू पटवारी ने कहा कि बार-बार यह बात स्थापित होती जा रही है कि बीजेपी की सरकार शिवराज और मोहन यादव किसान विरोधी है। ऋण माफी योजना बंद की. कांग्रेस पार्टी जो योजना लेकर आई थी उन्हें बंद किया. जो वादा इन्होंने किया था समर्थन मूल्य का वह अब तक पूरा नहीं किया और किसानों को धोखा दिया है. गेहूं और धान का वादा के अनुरूप एमएसपी नहीं दिया। यात्रा में सभी बड़े नेता शामिल होंगे यह राजनीतिक नहीं बल्कि किसानों का विषय है। सबसे बड़े किसान विरोधी शिवराज सिंह चौहान देश में मध्यप्रदेश की दुहाई देकर झूठ बोल रहे हैं. पूरे प्रदेश से किसने की समस्याओं और दुर्गति की खबरें हैडलाइन बन रहीं. मैं हर मंगलवार को शिवराज से समय मानता हूं. अगला मंगलवार पांचवा होगा जब तक वह समय नहीं देंगे हम लगातार उनसे समय मांगेंगे. किसानों की समस्या को लेकर से मांग रहा हूं. कांग्रेस गांव, खेत यात्रा निकालेगी। आग्रह करेंगे सरकार से जो आपने बातें की है वह पूरी करो व्यवस्थाओं को दुरुस्त करो. जल्द तारीख का ऐलान करेंगे. यात्रा में सभी बड़े नेता शामिल होंगे.

पूर्व CM शिवराज के घर बजेगी शहनाई, बड़े बेटे कार्तिकेय की हुई सगाई

Shehnai will be played at the house of former CM Shivraj, elder son Karthikeya got engaged मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है और उनके घर बड़ी बहू आने वाली है। दरअसल 17 अक्टूबर को दिल्ली में उनके उनके बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान की सगाई हुई है, जिसकी तस्वीरें सामने आई है। कार्तिकेय की दुल्हन अमानत बंसल उदयपुर की रहने वाली हैं और लिबर्टी कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी हैं।कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों बेटों कार्तिकेय और कुणाल की शादी का निमंत्रण देने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से भी मिले हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की सगाई 17 अक्टूबर को दिल्ली के एक होटल में हुई। इस अवसर पर दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। जानिए कौन है कार्तिकेय की दुल्हन कार्तिकेय की होने वाली मंगेतर अमानत बंसल राजस्थान के उदयपुर की रहने वाली हैं। अमानत के पिता अनुपम बंसल प्रसिद्ध जूता कंपनी लिबर्टी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और उनकी मां रुचिता बंसल महिला उद्यमियों के संगठन, कन्फेडरेशन ऑफ विमन एंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया’ के हरियाणा चैप्टर की संस्थापक हैं। शिवराज ने दी थी जानकारी इस मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने X पर लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से अपनी धर्मपत्नी साधना और दोनों बेटों कार्तिकेय-कुणाल के साथ मुलाकात की है। हमने प्रधानमंत्री जी को दोनों बेटों की शादी में आने का निमंत्रण दिया और उनसे आशीर्वाद लिया। स्नेह, प्रेम, आत्मीयता और अपनेपन से भरे आदरणीय प्रधानमंत्री जी अभिभावक और बड़े भाई हैं। प्रधानमंत्री को शादी का कार्ड दरअसल, शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल चौहान की सगाई पहले ही हो चुकी है और उनकी होने वाली पत्नी भोपाल की रहने वाली हैं। इससे पहले, शिवराज सिंह चौहान अपने दोनों बेटों के विवाह का निमंत्रण देने पत्नी साधना सिंह चौहान और दोनों बेटों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे थे।

राशिफल गुरुवार 17 अक्टूबर 2024

मेष राशि : आज मेष राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। करियर में बड़े बदलाव के संकेत हैं। आज आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। करियर में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। शाम को पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट का प्लान बना सकते हैं। वृषभ राशि :वृषभ राशि वालों को आज विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। पार्टनर या परिजनों के आलसी स्वभाव से चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। बिजनेस से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है। आज आप नए टास्क की शुरुआत कर सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। इससे करियर ग्रोथ के चांस बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मिथुन राशि :आज मिथुन राशि वालों को शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। निवेश से जुड़े डिसीजन के लिए एक्सपर्ट से डिस्कस करना लाभकारी साबित होगा। कुछ जातकों को जॉब स्विच करने के सुनहरे मौके मिलेंगे। फैमिली या फ्रेंड्स के वेकेशन पर जा सकते हैं। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी या अपार्टमेंट खरीद सकते हैं। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। सफलता प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। कर्क राशि :आज कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सीनियर्स आपके आइडियाज की तारीफ करेंगे। घर के बड़े फैमिली मेंबर्स का भी सपोर्ट मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। परिजनों से अपनी प्रॉब्लम को डिस्कस कर सकते हैं। आज आपको बकाया हुआ धन वापस मिल सकता है। कर्क राशि के सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात संभव है। सिंह राशि :आज सिंह राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा वालों का स्थानांतरण हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपके योगदान की प्रशंसा होगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाकर रखें। इससे करियर में उन्नति के कई सुनहरे मैके मिलेंगे। सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है। परिजनों की सलाह को जरूर फॉलो करें। स्टूडेंट्स को अपने पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। कन्या राशि :आज कन्या राशि वालों को आय में वृद्धि के कई मौके मिलेंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। नई प्रॉपर्टी या घर की खरीदारी संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। भाई-बहन संग रिश्ते अच्छे होंगे। परिजनों का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता के सेहत पर ध्यान दें। तुला राशि :आज तुला राशि के जातक आर्थिक मामलों में कई बड़े फैसले लेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। मन शांत और प्रसन्न रहेगा। प्रतिस्पर्धी माहौल में आपको टैलेंट का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। पुराने दोस्तों से लंबे समय के बाद मुलाकात होगी। अचानक से यात्रा के योग बन सकते हैं। किसी करीबी दोस्त की मदद से व्यापार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वृश्चिक राशि :आज वृश्चिक राशि वालों के सभी सपने साकार होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। नेगेटिविटी से दूर रहें और पॉजिटिविटी पर फोकस करें। सेहत पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। आज अचानक से बढ़ते खर्च से मन परेशान रह सकता है। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को सुलझाने का प्रयास करें। धनु राशि : आज धनु राशि वालों को कोई भी डिसीजन बहुत सोच-समझकर लेना चाहिए। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे।हायर एजुकेशनल के लिए कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। शैक्षिक कार्यों की चुनौतियों को पार करने में सक्षम रहेंगे। आज आपको ऑफिस में सीनियर्स से किसी गलती की वजह से डांट मिल सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। हताश न हों और अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी। मकर राशि : आज लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में बड़े बदलाव के संकेत हैं। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। इससे तरक्की के कई मौके भी मिलेंगे। नई प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। जीवनसाथी संग रिलेशनशिप की गलतफहमियों को दूर करने की कोशिश करें। बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालें। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें। कुंभ राशि : आज प्रियजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। स्वास्थ्य को पहली प्राथमिकता दें। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें। प्रोफेशनल लाइफ में उन्नति के नए मौकों पर नजर रखें। आय में वृद्धि के नए विकल्पों की तलाश करें। आज आप नया घर या फ्लैट खरीदने का प्लान बना सकते हैं। स्टूडेंट्स को शैक्षिक कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। कुछ लोगों को क्रश की तरफ से पॉजिटिव रिस्पान्स मिलेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। मीन राशि : आज मीन राशि वालों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। फैमिली मेंबर्स की तरफ से गुड न्यूज मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। काम के सिलसिले में अचानक से यात्रा के योग बनेंगे। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। ऑफिस में अच्छा माहौल रहेगा। सहकर्मियों के साथ अपने आइडियाज शेयर करने के मौके मिलेंगे।

राशिफल बुधवार 16 अक्टूबर 2024

मेष राशि: मेष राशि के जातकों को  अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. आप किसी से  कोई भी बात इग्नोर ना करें, नहीं तो इससे लड़ाई झगड़ा होना संभव है. पारिवारिक व्यवसाय में यदि दूरी आ गई थी, तो आप एकजुट नजर आएंगे. परिवार में किसी मागंलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. राजनीति की और कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा, जो लोग किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे हैं, वह कल रुक जाए, नहीं तो उनका धन फंसने की संभावना है. वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए कल दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपने जीवनसाथी के मनमाने व्यवहार के कारण समस्या हो सकती है.  आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे. किसी नए काम के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है.  आप ऊर्जावान रहेंगे, आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी. आपको अपने पिताजी से कोई मन की बात कहने का मौका मिल सकता है. मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. आप अपने साथी के साथ रोमांटिक मूड में नजर आएंगे, लेकिन परिवार में बड़े सदस्य यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अम्ल अवश्य  करें. आप किसी मकान की खरीदारी के लिए ससुराल पक्ष के व्यक्ति से धन उधार ले सकते हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएगी. कार्य क्षेत्र में आपको कुछ कठिनाईयां  आएंगी, लेकिन फिर भी आप अपने कामों को आसानी से पूरा कर सकेंगे. कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को  अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. जीवनसाथी के साथ मिलकर आपको उन्हें दूर करने की कोशिश करनी होगी. आप किसी से कोई भी ऐसी बात ना बोले, जिससे की बात बिगड़े. पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होगा, क्योंकि किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है. आपकी संतान पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगी, जिससे आपके मन में हर्षोल्लास बना रहेगा. सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को कल अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है. आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें. आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं. आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा. पिताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो आपको समस्या देगा.  आप किसी की कही सुनी बातों में ना आए, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़ा हो सकता है. कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए कल दिन मिलाजुला रहने वाला है.  आपको अपने परिवार को सदस्यों की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा. आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षक ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है. आपका माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. आपकी कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है. तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए कल दिन अनुकूल रहने वाला है. आप अपने जीवन साथी के साथ पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को  साथी की बातों  पर थोड़ा सोच समझकर ही भरोसा करना बेहतर रहेगा. आपको किसी प्रिय वस्तु के खोने का भय बना हुआ है, इसलिए आप थोड़ा ध्यान देकर ही कामों को करे. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे. आपके दिए गए सुझावों का कार्य क्षेत्र में स्वागत होगा. प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोग  कोई दिल थोड़ा सोच समझकर ही फाइनल करें. आपकी किसी राजनीतिक  काम की ओर रुचि जागृत हो सकती है. आप अपनी संतान के कहने पर कोई नया वाहन घर लेकर आ सकते हैं. धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए कल दिन किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहने के लिए रहेगा. आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा बनी रहेगी. आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं. आपके घर  किसी अतिथि का आयोजन हो सकता है. आपको प्रमोशन के साथ-साथ  वेतन में भी वृद्धि होगी, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी. आप अपने पिताजी की सेहत के प्रतिशत सचेत रहें, क्योंकि उनकी आंखों से संबंधित समस्या बढ़ने की संभावना है. मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए कल दिन कुछ कठिनाइयो भरा रहने वाला है. जीवन साथी से  आपकी अनबन होने की संभावना है, इसलिए आप कोई भी बात सोच समझ कर बोले. कार्य क्षेत्र में भी  आपको कामों  को करने में कुछ असुविधा रहेगी, क्योंकि आपके विरोधी सतर्क रहेंगे. आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है. आपको कुछ काम अधिक रहने के कारण सिर दर्द, थकान, बदन दर्द आदि बना रहेगा. आपको किसी काम में माताजी से मदद लेनी पड़ सकती है. कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों के लिए कल दिन मिश्रित रूप से फलदाक रहने वाला है. आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी. आप अपने व्यवसाय में किसी गलती को अनदेखा ना करें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. आपको अपने कामों को पूरा करने में भाग दौड़ अधिक करनी होगी.  आपके सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे. मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए कल दिन  कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है. आपको अपने बिजनेस को और बढ़ाने का मौका मिलेगा, जिसमें आपके साथ कोई पार्टनरशिप कर सकता है. परिवार में लोग आपको एकजुट रखने में कामयाब रहेंगे. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन थोडा सोच समझ कर चलने के लिए है, क्योंकि आपसे काम में कोई गलती हो सकती है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है.

सीएम हेल्पलाइन में सौ दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतें तीन लाख 39 हजार 727 हो गई, अधिकारी गंभीर नहीं

भोपाल मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायतों के निराकरण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। विभागों एवं जिलों की सौ दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतें तीन लाख 39 हजार 727 हो गई हैं। अब मुख्यमंत्री 28 अक्टूबर को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में शिकायतकर्ताओं से बात कर शिकायतों का निराकरण करेंगे। लोक सेवा प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों एवं जिला कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। सबसे अधिक शिकायत महिला एवं बाल विकास विभाग की है। विभाग के अंतर्गत पीएम मातृ वंदना योजना की 64 हजार 600, स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा, श्रमिक प्रसूति सहायता योजना में राशि प्राप्त न होने की 60 हजार 406 शिकायतें हैं।  इन विभागों की शिकायतें भी लंबित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पीएम ग्रामीण आवास योजना में राशि प्रदाय न करने की 15 हजार 870 शिकायतें। गृह विभाग में विवेचना में विलंब व लापरवाही करना, समय से प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत नहीं करना, किसी पक्ष से मिलकर दबाव में सही कार्रवाई न करने की 13 हजार 345 शिकायतें। श्रम विभाग में असंगठित शहरी, ग्रामीण कर्मकार मंडल की संबल योजना में लाभ न मिलने की 12 हजार 626 शिकायतें। राजस्व विभाग की नामांतरण एवं बंटवारा संबंधी मामले निराकृत न होने संबंधी 12 हजार 43 शिकायतें। ऊर्जा विभाग में बिजली न आने, वोल्टेज की समस्या से संबंधित 10 हजार 976 शिकायतें। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग में छात्रवृत्ति न प्राप्त होने, छात्रावासों में आवास, भोजन, सफाई आदि की सुविधा न होने, प्रवेश न मिलने, अतिक्रमण संबंधी आठ हजार 471 शिकायतें। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पोस्ट मैट्रिक, प्रावीण्य, विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति न मिलने संबंधी सात हजार 175 शिकायतें। खाद्य विभाग में नवीन राशन कार्ड एवं पात्रता पर्ची जारी न होने संबंधी पांच हजार 312 शिकायतें। स्कूल शिक्षा विभाग में समेकित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत कक्षा एक से 12 तक छात्रवृत्ति न मिलने की चार हजार 435 शिकायतें। जनजातीय कार्य विभाग में आवास सहायता योजना की राशि प्राप्त न होने संबंधी 543 शिकायतें लंबित हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet