LATEST NEWS

नहाय खाय के साथ आज से शुरू हुआ आस्था का महापर्व छठ, ज्योतिषाचार्य से जानिए शुभ मुहूर्त और विधि -विधान

भोपाल देश के कई राज्यों में धूमधाम से छठ महापर्व मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश में भी त्योहार की धूम है। भोपाल में रहने वाले पूर्वांचलियों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। उनके लिए 50 से ज्यादा घाटों का निर्माण किया गया है। जहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तमाम व्यवस्थाएं की गई हैं। छठ के तीसरे दिन व्रती अस्तालगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं। व्रतधारी भगवान को जल या दूध से अर्घ्य देते हैं और फल अर्पित करते हैं। अर्घ्य का क्या टाइम छठ के तीसरे दिन व्रतधारी घाट या तालाब में जाकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। मध्य प्रदेश में शाम को 5.39 बजे सूर्य अस्त होगा। इसी समय सूर्य भगवाम को श्रद्धालु जल अर्पित करेंगे। क्यों मनाया जाता है छठ ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले माता सीता ने बिहार के मुंगेर में गंगा तट पर छठ पूजन किया था। तभी से बिहार में इसकी शुरुआत हुई। माता सीता जब श्री रामचंद्र के साथ वनवास पर गई थीं, कब उन्होंने मुंगेर में छठ पर्व मनाया था। आज के समय में बिहार के अलावा कई राज्यों और यहां तक की विदेश में भी यह त्योहार मनाया जाता है। पांच नवंबर को नहाय खाय से शुरू हुए पर्व के दूसरे दिन खरना होता है। तीसरे दिन अस्तालगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे दिन उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त हो जाता है। मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोगों को छठ पूजा की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘जय हो छठी मैया… लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व ‘छठ पूजा’ के द्वितीय दिन ‘खरना’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छठी मैया आप सभी के जीवन में आरोग्य, सुख-समृद्धि एवं प्रगति प्रदान करें, यही कामना करता हूं।’

शहर में प्रदूषण को नियंत्रित करने इंदौर नगर निगम ने नवाचार किया, अभियान के लिए निगम ने छह विशेष वाहन तैयार किए

इंदौर ठंड के मौसम में बढ़ने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए इंदौर नगर निगम ने नवाचार किया है। निगम ने अपनी वर्कशाप में छह गाड़ियां तैयार की हैं। इनकी मदद से रोजाना सुबह शहर में करीब 300 किमी क्षेत्र में पेड़ों पर जमी धूल पानी से साफ की जाएगी। पेड़ पौधों की सफाई के साथ-साथ सड़क पर परफ्यूम भी छोड़ा जाएगा। इससे हवा में उड़ने वाले धूल के कण तो बैठेंगे ही साथ ही मॉर्निंग वाक पर निकलने वालों को भीनी-भीनी खुशबू भी आएगी। शहर के प्रदूषण स्तर को सुधारने में मदद भी मिलेगी। नगर निगम ने शहर के हरे-भरे क्षेत्रों, मुख्य सड़कों के किनारे की हरियाली और पेड़ों की धूल साफ करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। 6 विशेष वाहन तैयार किए गए हैं इंदौर नगर निगम अपर आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के लिए हमने छह विशेष वाहन तैयार किए हैं। ये वाहन रोजाना सुबह 4 से 6 बजे तक सड़क पर उतरेंगे ताकि यातायात में कोई बाधा न आए। इन वाहनों पर विशेष फव्वारा लगाया गया है जिसकी मदद से पेड़ों पर जमी धूल साफ की जाएगी। प्रदूषण भी नियंत्रित रहेगा हर वाहन प्रतिदिन लगभग 40-50 किलोमीटर की हरित पट्टी को कवर करेगा। मिश्रा ने कहा कि निगम की यह पहल न केवल शहर को स्वच्छ रखने का प्रयास है, बल्कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। वायु गुणवत्ता पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव धूल को नियंत्रित करने से शहर की वायु गुणवत्ता पर सकारात्मक असर पडेगा। धूल हटने से पेड़-पौधे भी साफ नजर आएंगे। मिश्रा ने बताया कि नगर निगम इस पहल को शहर के अन्य हिस्सों में भी विस्तारित करने की योजना बना रहा है। आसपास के वातावरण को ताजगी से भरेगा मिश्रा ने बताया कि विशेष वाहनों से न केवल पानी का स्प्रे किया जाता है, बल्कि लेमनग्रास, एप्पल इत्यादि की सुगंध भी छोड़ी जाती है। इससे पेड़ के आस-पास का वातावरण ताजगी से भर जाता है और सुबह के वक्त घूमने निकलने वालों को ताजगी का अहसास कराता है। यह सुगंध तीन से पांच घंटे तक रहेगी।

सलमान के बाद शाहरुख खान को मिली जान से मारने की धमकी, हुई FIR, छत्तीसगढ़ से है कनेक्शन!

मुंबई बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मिली है. शाहरुख खान की टीम ने बांद्रा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बाबा सिद्दिकी के मर्डर के बाद बॉलीवुड के दूसरे सुपरस्टार को धमकी मिली है. इस धमकी के बाद किंग खान की टीम तुरंत हरकत में आई और एफआईआर दर्ज कराई. मामला हाईप्रोफाइल देखते हुए बांद्रा पुलिस ने तुरंत एक्शन दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. मुंबई पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. इस धमकी को शाहरुख खान को देने का मकसद क्या है इसका पता लगाया जा रहा है. मुंबई पुलिस की एक टीम रायपुर पहुंच चुकी है. वहां ये टीम मामले की जांच करेगी. बांद्रा पुलिस स्टेशन में शाहरुख खान के लिए धमकीभरा कॉल आया था. कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि अगर शाहरुख खान अपनी जान बचाना चाहते हैं तो हमें करोड़ों रुपये दें. नहीं तो उन्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा और फिर कॉल को काट दिया गया. आरोपी ने फोन बंद कर दिया है. उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश हो रही है. मुंबई पुलिस ने तुरंत ही इस मामले को दर्ज कर लिया था. आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की 308(4) और 351(3)(4) धारा लगाई गई है. मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अफसर ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. इस धमकी भारी कॉल के बाद इंडस्ट्री में इस बात को लेकर खौफ मचा हुआ है. सलमान खान से शाहरुख कुछ दिन पहले मिले भी थे और दोनों स्टार्स आसपास ही रहते हैं. पुलिस ने मन्नत के बाहर बैरिगेट लगाए हुए हैं. शाहरुख की सिक्योरिटी को बढ़ाया जाएगा. अभी एक्स्ट्रा सिक्योरिटी की मांग नहीं हुई है. बॉडीगार्ड हमेशा उनके साथ होते हैं. हो सकता है कि शाहरुख खान की सिक्योरिटी में भी इजाफा हो सकता है.  

छोटे भाई ने बड़े को उतारा मौत के घाट, छत्तीसगढ़-कबीरधाम में बंटवारे के पैसे मांगने पर विवाद

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में फिर से हत्या का मामला सामने आया है। बंटवारे के पैसे मांगने के दौरान हुए विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम रग्घुपारा का है। जहां बोड़ला थाना प्रभारी टीआई राजेश चंड ने बताया कि इस मामले में प्रार्थी काशीराम मेरावी निवासी ग्राम रग्घुपारा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके दो पुत्र, गोपाल मेरावी व भागबली मेरावी के बीच जमीन के मुआवजा के बंटवारे को लेकर लंबे समय से मतभेद था। गोपाल अपने छोटे भाई भागबली से बंटवारे के रुपए मांगने के लिए घर आया। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हुई, जो हिंसक संघर्ष में बदल गया। आवेश में आकर भागबली ने पास में रखी लोहे की कुदाली से गोपाल के सिर पर प्राणघातक प्रहार किया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हत्या के बाद भागबली मेरावी मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गन्ने के खेत में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने गन्ने के खेत को चारों ओर से घेरकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता से उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की। पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त कुदाली को जब्त कर लिया है।

पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद की बैठक संपन्न, भोपाल मंडल में नई नियुक्तियां

West Central Railway Employees Council meeting concluded, new appointments in Bhopal division भोपाल ! पश्चिम मध्य रेलवे कर्मचारी परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक भोपाल स्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में बीएमएस की कार्यसमिति सदस्य वी. आर. सिंह, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष ए. वी. एन., भोपाल मंडल अध्यक्ष उमेश शर्मा, विकास दुबे, विवेक पुरोहित, अचला मिश्रा, बी. डी. मिश्रा और आशीष बिल्गिया सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान भोपाल शाखा के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। ट्रेन मैनेजर दीपांश मिश्रा को भोपाल शाखा का सचिव नियुक्त किया गया, आनंद त्रिवेदी को मंडल उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। इसके साथ ही श्री वी. एस. माली और विवेक पुरोहित को भोपाल क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया। आगामी मान्यता चुनाव के संदर्भ में परिषद के सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से सहयोग कर विजय प्राप्त करने का संकल्प लिया।

सीएसपी ने बताया गौरव की बात, छत्तीसगढ़-कोरबा के 11 वर्ष के छात्र ने केबीसी में जीते लाखों रूपये

कोरबा. सिर्फ 11 वर्ष की उम्र में कोरबा जिले के एक छात्र ने अपने प्रयासों से केबीसी के मंच पर पहुंचने के साथ ही 12 लाख से ज्यादा रुपये जीत लिए। महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने के साथ छात्र ने कोरबा जिले का गौरव बढाया। दर्री के नगर पुलिस अधीक्षक ने इस उपलब्धि पर छात्र का सम्मान किया। दिल्ली पब्लिक स्कूल जमींपाली में अध्यनरत कक्षा छठवीं के छात्र अर्जुन अग्रवाल की उम्र 11 वर्ष है, लेकिन उसने इस दौर में अपनी उम्र से कहीं ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने के साथ कौन बनेगा करोड़पति के मंच तक पहुंचने के साथ सफलता अर्जित की। अर्जुन ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न विधा में सक्रिय रहा। एक मिशन के तहत उसने इस काम को हाथ में लिया और सफलता प्राप्त की। अर्जुन ने बताया कि उसे बचपन से ही सामान्य ज्ञान में रुचि है और उसका सपना था कि पढ़ाई के साथ साथ एक दिन वो इस कार्यक्रम में हिस्सा ले और अमिताभ बचनप के साथ खेले उसका उद्देश्य पूरा हुआ और भी आगे खेलना चाहता है। इसके लिए वह फिर से प्रयास करेगा। इस खेल के अलावा उसे अन्य खेलों में भी काफी रुचि है जिसे वह समय निकालकर खेलता है। अपने माता-पिता के साथ छात्र अर्जुन स्थानीय पुलिस कार्यालय पहुंचा और आईपीएस अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। अधिकारी ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर छात्र का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि छात्र को स्विमिंग बैडमिंटन के अलावा अन्य विषय में रुचि है। पढ़ाई का स्तर भी काफी अच्छा है केबीसी में कोई प्रतिभागी कितनी राशि प्राप्त कर रहा है इससे कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण भागीदारी करना है। दर्री आईपीएस प्रशिक्षु सीएसपी विमल कुमार पाठक ने बताया कि अर्जुन के प्रेरणा से और भी बच्चों को प्रेरणा लेना चाहिए, ताकि वह और भी आगे बढ़ सके इस तरह के बच्चों का सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया जाना चाहिए। अर्जुन ने जिस तरह से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है निश्चित ही तारीफ के लायक है जिसका आज सम्मान किया गया। अर्जुन अग्रवाल की छोटी बहन का नाम नैना है पिता का नाम मनीष अग्रवाल है जो एनटीपीसी डीजीएम एमजीआर पर पदस्थ हैं। इनकी मां का नाम नेहा अग्रवाल है।

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में शिक्षक गिरफ्तार

जांजगीर चांपा. जांजगीर चांपा जिले में छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी एवं प्रयोगशाला सहायक पद पर वर्ष 2019 में नौकरी लगाने के नाम पर सुलोचना बंजारे और कृष्ण कश्यप से तीन लाख रुपये की ठगी के आरोपी शिक्षक मनमोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। बालको नगर कोरबा की रहने वाली सुलोचना बंजारे ने मामला दर्ज कराया था। छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी एवं प्रयोगशाला सहायक पद पर वर्ष 2019 में वैकेंसी में फॉर्म भरा था। इस बीच रिश्तेदार के माध्यम से मनमोहन सिंह से जान पहचान हुई, जोकि पुटपुरा के शासकीय मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। मनमोहन सिंह ने नौकरी के लिए पांच से छह लाख रुपये लगने की बात कही और अपने घर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर बुलाया था। इस बीच 14 अक्टूबर 2019 को पति उनके चाचा के साथ पहुंचे हुए थे। मनमोहन ने कहा कि रिजल्ट आने वाला है। जल्दी से पैसे दोगे तो लिस्ट में नाम आने की बात कही। जिसपर विश्वास में 1.50 लाख रुपए नगदी रकम दी। वहीं नेहरू नगर बालकों का रहने वाल कृष्णा कश्यप ने भी 1.50 लाख रुपये दिए थे। जिसके बाद नंबर कम आने पर नाम नहीं आया था तब ठगी होने का एहसास होने पर पैसे की मांग करने पर टाल-मटोल जवाब दिया करता था। सिटी कोतवाली थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर मनमोहन सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर रकम लेने की बात स्वीकार की। वहीं 45 हजार रुपये फोन के माध्यम से लौटने की बात स्वीकार की है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

25 घायल और पांच की हालत गंभीर, छत्तीसगढ़-बेमेतरा में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी

बेमेतरा. बेमेतरा में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं जिसमें पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी की है। मिली जानकारी के मुताबिक लोग काम खत्म कर अपने घर जा रहे थे। तभी पिकअप पलट गई। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा कैसे हुआ है। हादसे के बाद लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थिति ऐसी थी कि इन लोगों को अस्पताल तक लाने के लिए एंबुलेंस में जगह कम पड़ गई। छोटे मालवाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लाया गया है। अस्पताल में घायलों से मिलने के लिए नवागढ़ एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे, लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रहीं है। बता दें कि जिले में लगातार सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। इसी साल अप्रैल में पिकअप वाहन में सवार होकर आ रहे नौ लोगों की मौत हो गई थी। नियमानुसार पिकअप वाहन में सवारियों को नहीं बैठाया जाता। इसके बाद भी जिले में पिकअप वाहन में सवारियों को ढोया जा रहा है।

2100 हितग्राहियों को देंगे स्वीकृति पत्र, छत्तीसगढ़-बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय देंगे पीएम आवास की सौगात

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सात नवंबर को जिला बलौदाबाजार में 2100 आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र और 51 हितग्राहियों को नए आवास की चाबी सौपेंगे। सीएम साय इस मौके पर लगभग 60.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 32.32 करोड़ रूपए के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 27.88 करोड़ रुपये के 32 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री जिन नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें मुख्य रूप से बलौदाबाजार जिले में नहरों के रिमॉडलिंग और पक्की संरचनाओं के पुनर्निर्माण के लिए 15.11 करोड़ विभिन्न सड़कों के नवीनीकरण कार्य के लिए 6.82 करोड़ रुपये, बलौदाबाजार शहर के विभिन्न स्थानों में सीसी रोड़, बीटी रोड़, सौदर्यीकरण, पाइपलाइन विस्तार, बस स्टैण्ड भवन का उन्नयन एवं अन्य निर्माण कार्य के लिए 6.37 करोड़ रूपए, नवीन जिला परिवहन कार्यालय भवन का निर्माण के लिए 1.74 करोड़, शासकीय डीके महाविद्यालय बलौदाबाजार में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण 1.11 करोड, नवापारा में पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण 16.66 लाख, सखी वन स्टॉप सेंटर के कार्यालय भवन निर्माण 60 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री जिन नवनिर्मित नए कार्यों का लोकार्पण करेंगे उनमें 10.05 लाख रूप्ए की लागत से भरसेला, भरसेली, ढाबाडीह, सलोनी, शुक्लाभाठा, जांगड़ा में एकल ग्राम नलजल योजना और रसेडी, करही में रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना शामिल है। इसी प्रकार 9.95 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित तीन सड़क निर्माण कार्य, के साथ ही सामुदायिक रैन बसेरा, ग्राम दशरमा में उप स्वास्थ्य केन्द्र, बलौदाबाजार के अस्पताल में 74.56 लाख की लागत से 20 बेड आइसोलेशन वार्ड, अमेरा और लाहौद में जनऔषधि केन्द्र, देवरी में आंगनबाड़ी केन्द्र, भरसेला, मगरचबा, कंजी, खैरताल में सामुदायिक भवन, बलौदाबाजार शहर में कलेक्टोरेट से बस स्टैण्ड उद्यान तक बीटी रोड सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।

अब 30 हजार रुपये लगेगा पराली जलाने पर जुर्माना, SC की सख्ती के बाद केंद्र ने दोगनी की पेनाल्टी

नईदिल्ली केंद्र ने पराली जलाने पर जुर्माने को दोगुना कर दिया है. नए लिए गए सख्त फैसले के मुताबिक, दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को 5,000 रुपये, 2 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को 10,000 रुपये और पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को पराली जलाने पर 30,000 रुपये जुर्माना देना होगा. बता दें कि बीते महीने के आखिरी में सुप्रीम कोर्ट ने भी पराली जलाने से प्रभावित राज्य सरकारों को कम जुर्माने के लिए फटकारा था, इसके बाद केंद्र ने जुर्माने की राशि बढ़ाई है. दरअसल केंद्र सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दो एकड़ से कम जमीन की पराली जलाने पर जुर्माने की राशि पांच हजार रुपये रहेगी। वहीं दो से पांच एकड़ जमीन पर यह जुर्माना बढ़ाकर दो गुना यानी 10 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं पांच एकड़ से ज्यादा जमीन पर पराली जलाने पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दी गई है।   केंद्र सरकार ने पराली जलाने पर सख्त रुख अपनाते हुए जुर्माने की राशि में दोगुना वृद्धि की है. नए नियमों के अनुसार, अब दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को पराली जलाने पर 5,000 रुपये का जुर्माना भरना होगा. वहीं, 2 से 5 एकड़ वाले किसानों को 10,000 रुपये और पांच एकड़ से ज्यादा जमीन वाले किसानों पर 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. ये नियम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 (Commission for Air Quality Management in National Capital Region and Adjoining Areas Act, 2021 (29 of 2021) के तहत संशोधित किए गए हैं. अधिनियम की धारा 25 की उप-धारा (2) के खंड (h) का हवाला देते हुए, केंद्र सरकार ने इन नियमों को संशोधित करते हुए “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (पराली जलाने के लिए पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति का अधिरोपण, संग्रहण और उपयोग) संशोधन नियम, 2024” के रूप में पारित किया है.  

बगैर गारंटर मिलेगा 10 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, कुछ गिरवी नहीं रखना होगा

नई दिल्ली  IIT-IIM समेत देश के बड़े संस्थानों में पढ़ाई करने में अब आर्थिक तंगी बाधा नहीं बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एक नई योजना ‘पीएम विद्यालक्ष्मी’ को मंजूरी दी गई। इसका मकसद होनहार छात्रों की आर्थिक मदद करना है। अभी एजुकेशन लोन में गारंटी पेश करने की शर्त छात्रों के लिए एक समस्या बनती है। इस नई योजना में ऐसी कोई शर्त नहीं है। कुछ गिरवी भी नहीं रखना होगा। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस योजना के तहत देश के 1 लाख होनहार छात्रों के लिए 10 लाख तक का शिक्षा लोन दिया जाएगा, जिसमें रियायत भी दी जाएगी। लोन की बड़ी राशि की गारंटी केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय देगा। 7.5 लाख रुपये तक की लोन राशि पर भारत सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देगी ताकि बैंकों को कवरेज का विस्तार करने में मदद मिल सके। जिन छात्रों की वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये तक है और वे किसी अन्य सरकारी स्कॉलरशिप का फायदा नहीं पा रहे हैं, उन्हें 10 लाख रुपये तक के लोन पर 3 प्रतिशत की ब्याज छूट भी मिलेगी। रैंकिंग फ्रेमवर्क नेशनल इंस्टीट्यूट रैंकिंग फ्रेमवर्क की ओवरऑल रैंकिंग, कैटिगरी वाइज रैंकिंग में टॉप-100 में जगह बनाने वाले सभी सरकारी, प्राइवेट और अन्य शिक्षा संस्थान इस योजना के दायरे में होंगे। रैंकिंग में 101-200 की लिस्ट में शामिल राज्य सरकार के उच्च शिक्षा संस्थानों और केंद्र सरकार के सभी संस्थानों को इसमें शामिल किया गया है। FCI होगा मजबूत केंद्र सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) का कामकाज बेहतर करने के लिए उसमें 10700 करोड़ रुपये की नई इक्विटी पूंजी डालने का फैसला किया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘अनाज खरीद में FCI बड़ी भूमिका निभाता है। पिछले 10 वर्षों में अनाज की खरीदारी और एमएसपी में कई गुना बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते कामकाज से जुड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया।’ PM मोदी ने कहा कि यह फैसला किसानों को सहारा देगा।

J&K विधानसभा में प्रदेश के विशेष दर्जे के प्रस्ताव पर जमकर हुआ हंगामा

श्रीनगर जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा में गुरुवार को जमकर बवाल हो रहा है. विधानसभा में 370 को लेकर पक्ष और विपक्ष के विधायकों में भिड़ंत हुई. कहा जा रहा है कि यह हंगामा आर्टिकल 370 की वापसी के प्रस्ताव से जुड़ा हुआ है. बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख ने सदन में आर्टिकल 370 का बैनर दिखाया, जिसके बाद पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. बैनर दिखाए जाने का बीजेपी नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील  शर्मा ने विरोध किया. विधानसभा में हालात ऐसे हो गए कि मार्शल को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. विधानसभा में हंगामा कर रहे विपक्ष के कुछ विधायकों को मार्शलों ने बाहर का रास्ता दिखाया. इसके बाद सदन की कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि खुर्शीद अहमद शेख लंगेट विधानसभा सीट से अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक हैं. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आर्टिकल 370 और 35ए को फिर से बहाल करने के लिए जम्मू कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया था. NC ने भारत माता की पीठ पर खंजर घोंपा: रवींद्र रैना बीजेपी नेता निर्मला सिंह ने कहा कि 370 अब इतिहास बन गया है. उमर अब्दुल्ला सरकार पाकिस्तान का हौंसला बढ़ा रही है. वहीं, बीजेपी नेता रवींद्र रैना ने कहा कि 370 ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, अलगाववाद और पाकिस्तान की मानसिकता को जन्म दिया. ऐसे में 370 के प्रस्ताव को गैर संवैधानिक तरीके से विधानसभा में लाकर चोरों की तरह छिपकर जल्दबाजी में पेश करना दिखाता है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस दोबारा जम्मू कश्मीर में हालात खराब करना चाहती है. ये भारत माता की पीठ पर कांग्रेस ने खंजर घोंपा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और एनसी दरअसल आतंकवादियों के एजेंडे को कश्मीर में पूरा करने की साजिश कर रही है. लेकिन बीजेपी विधानसभा के अंदर और बाहर कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस की ईंट से ईंट बजा देगी लेकिन इस एजेंडे को यहां चलने नहीं देगी. बता दें कि छह सालों के बाद पहली बार जम्मू एवं कश्मीर विधानसभा का सत्र हो रहा है. पांच दिनों कायह सत्र सोमवार से शुरू हुआ था. मालूम हो कि पांच अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने आर्टिकल 370 को हटाकर जम्मू एवं कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त कर दिया था और जम्मू एवं कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया था.  

स्वर्गीय पंकज उसरेठे को दी भाव भरी श्रद्धांजलि।

Heartfelt tribute to late Pankaj Usrethe. हरिप्रसाद गोहेआमला। । जनसेवा कल्याण समिति के आधार स्तम्भ एवं रक्तक्रान्ति के अग्रदूत रहे स्वर्गीय पंकज उसरेठे की तृतीय पुण्यतिथि पर उन्हें समाजसेवियों,पशुप्रेमियों एवं युवावर्ग द्वारा भावभरी श्रद्धांजलि प्रदान की गई। अपने जीवनकाल में खून वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध रहे स्वर्गीय पंकज का जीवन छोटा जरूर रहा परन्तु उनके द्वारा किये गए सेवाकार्यो और परोपकारी प्रयासो ने आमला में ही नही बल्कि जिलेभर में कई सारे आयाम रच दिए। उनके कार्यो की ही गूंज है जो तीन वर्ष बाद भी उनकी स्मृति को शहरवासी जीवंत रखे हुए है, इसका उदाहरण उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में देखने को मिला,जहां शहर भर के समाजसेवी एकत्र हुए एवं स्वर्गीय पंकज को नम आंखों से याद किया। जनसेवा कल्याण समिति के राहुल धेण्डे व सागर चौहान ने बताया कि जनसेवा कल्याण समिति के आधार स्तम्भ या यूं कहें आमला में समाजसेवा के आधार,पंकज उसरेठे को दुनिया से गए आज तीन वर्ष हो गए,पर इस बात को मानने को आज भी मन नही करता,ऐसा लगता है मानो पंकज आसपास ही कहीं है।अमित यादव व नितिन ठाकुर ने कहा कि वैसे दुनिया में एक मात्र चीज निश्चित है वो है मृत्यु, पर अनिश्चित है उसका समय, लेकिन पंकज भाई जैसे सेवाभावी व्यक्तित्व वाले शख्स को यूं अचानक जाते हुए देखते है तो लगता है कि भगवान से भी गलती हो जाती है। श्रद्दांजलि सभा मे पंकज के व्यक्तित्व के बारे में बोलते हुए शिक्षक व समाजसेवी रामानंद बेले ने कहा कि यूं तो आज से तीन वर्ष पूर्व पंकज भाई का निधन नही हुआ था,अपितु सेवाभाव और समर्पण की एक पूरी धरोहर खत्म हो गई थी उस रोज…….शहर के जानेमाने एडवोकेट व समाजसेवी राजेन्द्र उपाध्याय जी ने स्वर्गीय पंकज को फरिश्ता बताया एवं उनके जीवनकाल को आदर्श जीवनकाल की संज्ञा भी उन्होंने दी। गोल्डी भाटिया,बंटी मिश्रा व यश कार्ले ने बताया कि हमें विश्वास है पंकज भाई हमारे आसपास ही कहीं है, उन्हें हम आज यही संदेश पहुँचाना चाहते है कि हम सब आपको बहुत मिस करते है पंकज भाई और हमे भरोसा है आप भी उस लोक से परोपकार और सेवा के कार्यो को निश्चित ही मिस करते होंगे। ज्ञात हो कि छोटी उम्र में ही स्वर्गीय पंकज उसरेठे जिस भाव व अपनत्व से सामाजिक कार्यो में सक्रिय रहते थे,वे अपने आप मे ही प्रतिमान है। उनके नेतृत्व में जनसेवा कल्याण समिति जिले भर में अग्रणी संस्था के रूप में पहचानी गई, रक्तक्रान्ति का जो जज्बा उनके प्रयासों से युवावर्ग में पहुँचा उसकी महक आज शहर में आयोजित होने वाले प्रत्येक रक्तदान शिविर में महसूस होती है, पशुओं के प्रति उनकी संवेदना उन्हें देवत्व के समतुल्य रखती थी,वहीं जरूरतमंद या बीमारों की सेवा करना उनकी दिनचर्या का मुख्य हिस्सा था।

कोर्ट का सला मंजूर, माफी नहीं मांगूगा…रामगिरी महाराज ने पैगंबर पर दिया था विवादित बयान

मुंबई पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने वाले महाराष्ट्र के सरला द्वीप के मठाधीश रामगिरी महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले पर रामगिरी महाराज ने मांफी मांगने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि वह इस्लाम विरोधी नहीं है, लेकिन वह अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगेंगे. मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामगिरी महाराज ने कहा, “मैं माफी नहीं मांगूंगा. इस मामले में कोर्ट जो भी फैसला देगा वह मुझे मान्य होगा. हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है और यह अधिकार संविधान ने दिया है. अगर मेरी टिप्पणियों से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो यह उसका व्यक्तिगत मुद्दा है.” उन्होंने कहा कि उनके बयान के बाद देश के बाहर से सोशल मीडिया यूजर्स देश में हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. बता दें इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामगिरी महाराज के साथ पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्रर सत्यपाल सिंह भी मौजूद थे. सत्यपाल सिंह ने कहा, “महंत रामगिरी माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि उन्होंने वही कहा जो इस्लामिक किताबों में लिखा हुआ है. इस्लाम के विद्वानों और मौलानाओं को सभी को बताना चाहिए कि क्या रामगिरी की टिप्पणियां तथ्यात्मक नहीं थीं?” गौरतलब है कि पिछले दिनों रामगिरी महाराज पर नासिक जिले के सिन्नार तालुका स्थित के पंचाले गांव में पैगंबर मोहम्मद के ऊपर विवादित बयान देने का आरोप लगा था. सोशल मीडिया पर बयान वायरल होने के बाद छत्रपती संभाजीनगर के वैजापुर शहर में काफी तनाव बढ़ गया था. इसको लेकर विरोध प्रदर्शन भी बड़े पैमाने पर हुए थे और एफआईआर भी दर्ज हुई थी. कौन हैं रामगिरी महाराज? बीबीसी के अनुसार, रामगिरी महाराज का असली नाम सुरेश रामकृष्ण राणे है. वे जलगांव जिले में पैदा हुए और वहीं अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. 1988 में जब सुरेश राणे 9वीं कक्षा में थे, तब उन्होंने स्वाध्याय केंद्र में गीता और भावगीता के अध्यायों का अध्ययन करना शुरू किया. 10वीं कक्षा पास करने के बाद उनके भाई ने उन्हें आईटीआई करने के लिए अहमदनगर के केडगांव में भर्ती कराया. हालांकि, उन्होंने अपनी पढ़ाई को आगे न बढ़ाते हुए आध्यात्मिक मार्ग चुना. 2009 में उन्होंने दीक्षा ली और गंगागीर महाराज के शिष्य नारायणगिरि महाराज के शिष्य बन गए. 2009 में नारायणगिरि महाराज की मृत्यु के बाद रामगिरी महाराज सरला द्वीप के सिंहासन के उत्तराधिकारी बने, लेकिन इस पर भी विवाद हुआ. कोर्ट के फैसले के बाद रामगिरी महाराज को उत्तराधिकारी घोषित किया गया.

शेयर बाजार में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक से बड़ी गिरावट आ गई

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) में सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन अचानक से बड़ी गिरावट आ गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने निफ्टी (Nifty) ने जोरदार ओपनिंग की, लेकिन ये तेजी कुछ ही मिनटों में गिरावट में तब्दील हो गई और सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया. निफ्टी में भी 190 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई. मार्केट की शुरुआत में ही बीएसई के 30 में से 24 शेयर धड़ाम हो गए. अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जीत का जश्न एक दिन भी नहीं टिक सका और कल की तेजी आज बड़ी गिरावट में तब्दील हो गई. Sensex अचानक हो गया धराशायी बीते कारोबारी दिन की जोरदार तेजी के बाद गुरुवार को शेयर मार्केट ने बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार शुरू किया. BSE Sensex अपने पिछले बंद 80,378.13 की तुलना में करीब 200 अंकों की छलांग लगाते हुए 80,563.42 के लेवल पर ओपन हुआ. लेकिन महज 15 मिनट के कारोबार के दौरान ही ये लाल निशान पर आ गया और 823.73 अंक की गिरावट के साथ 79,554.10 के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया. बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की जोरदार जीत के बीच सेंसेक्स 901 अंक चढ़कर बंद हुआ था. Nifty भी शुरुआती तेजी से फिसला सेंसेक्स की तरह ही NSE Nifty ने भी गुरुवार को कारोबार की शुरुआत को हरे निशान पर की, लेकिन एक झटके में ये लाल निशान पर कारोबार करने लगा. अपने बुधवार के बंद 24,484.05 की तुलना में मामूली बढ़त लेकर निफ्टी इंडेक्स 24,489.60 के लेवल पर ओपन हुआ और खबर लिखे जाने तक ये 194 अंक की बड़ी गिरावट के साथ या 0.74 फीसदी टूटकर 24,289 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. ये शुरुआती कारोबार में ही 24,326 के स्तर तक फिसला था.   इन 10 शेयरों का बुरा हाल अब बात करते हैं कि बाजार में अचानक आई इस गिरावट के बीच सबसे ज्यादा कौन से शेयर फिसले, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Ultratech Cement Share 1.66% की गिरावट के साथ 11,083.60 रुपये पर, जबकि Bajaj Finserve Share 1.57% टूटकर 1720.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था. Tech Mahindra Share में भी 1.20 फीसदी की गिरावट आई और ये 1674 रुपये के लेवल पर ट्रेड करता नजर आया. मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों को देखें, तो Midcap में ग्लेमार्क शेयर (GlenMark Share) 3.80% फिसलकर 1701.80 रुपये पर, Muthoot Finance Share 2.47% की गिरावट के साथ 1848.30 रुपये पर और Escorts Share 2.29% टूटकर 3667.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं दूसरी ओर स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल RPSGVENT Share 6.05%, Blue Star Share 5.89%, SBCL Share 4.50% और FDC Share 4.17% की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा था.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet