LATEST NEWS

रतलाम थाने में निभाई गई महिला पुलिसकर्मी की गोद भराई की रस्म, वजह जानकर आप भी करेंगे सराहना

रतलाम  रतलाम (Ratlam) के दीनदयाल नगर थाने (Deendayal Nagar police station ) में बुधवार को एक अनोखा आयोजन देखने को मिला, जब महिला कांस्टेबल शानू जमरा की गोद भराई की रस्म थाने में आयोजित की गई. यह आयोजन इसलिए खास था, क्योंकि शानू जमरा के पिता का 2012 में निधन हो चुका है और उनके परिवार में यह रस्म निभाने वाला कोई नहीं था. थाने ने निभाई पिता की जिम्मेदारी महिला कांस्टेबल शानू जमरा डीडी नगर थाने में पदस्थ हैं, जबकि उनके पति ट्रैफिक थाने में कार्यरत हैं. उनका ससुराल धार जिले के मनावर में स्थित है. पिता की अनुपस्थिति में थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने पिता की भूमिका निभाते हुए सभी रस्मों को संपन्न कराया. थाने में हुआ आयोजन इस मौके पर पूरे थाने को खास तौर पर सजाया गया और गोद भराई की रस्में परंपरागत तरीके से निभाई गईं. लिस स्टाफ ने परिवार जैसा माहौल तैयार कर इस आयोजन को यादगार बना दिया. डीजे की धुन पर थाने के स्टाफ ने भी जश्न मनाया और खुशी में नाचते नजर आए. यह आयोजन न केवल थाने के लिए, बल्कि पूरे शहर के लिए चर्चा का विषय बन गया है. शहरवासियों ने इस कदम को सराहा थाने में हुए इस अनूठे आयोजन की शहरवासियों ने जमकर सराहना की. उनका कहना है कि यह पहल इंसानियत और सहकर्मियों के प्रति सहयोग की भावना को दर्शाता है. एडिशनल एसपी रतलाम राजेश खाखा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे पुलिस विभाग के मानवीय पहलू का उत्कृष्ट उदाहरण बताया. समाज के लिए संदेश यह आयोजन यह दर्शाता है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने सहकर्मियों के जीवन के हर पहलू में साथ खड़े रहते हैं. दीनदयाल नगर थाने में हुआ यह आयोजन मानवीय मूल्यों और सामूहिकता का प्रतीक बन गया है.

1 जनवरी से RoW का नया नियम होगा लागू, Jio, Airtel, Voda, BSNL पर पड़ेगा सीधा असर

नई दिल्ली सरकार की तरफ से टेलीकॉम के नियमों में समय समय पर बदलाव किया जाता है। टेलीकॉम एक्ट में कुछ नए नियमों को जगह दी गई थी। अब कहा गया है कि इसे फॉलो भी करना चाहिए। सभी राज्यों से इन नियमों को सख्ती से फॉलो करने के लिए कहा गया है। इसे राइट ऑफ वे (RoW) रूल का नाम दिया गया था। हर राज्य की तरफ से इसे एडॉप्ट करने के लिए कहा गया था और चार्ज में छूट भी अलग-अलग राज्य को दी गई थी। 30 नवंबर तक मांगा है जवाब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नया नियम 1 जनवरी से लागू होने जा रहा है। ऑप्टिकल फाइबर और टेलीकॉम टॉवर इंस्टॉल करने में इसे बूस्ट किया जाएगा। टेलीकॉम ऑपरेटर्स और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स को भी इससे काफी मदद मिलने वाली है। DoT सचिव नीरज मित्तल ने इस मामले पर सभी राज्यों के सचिव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सभी 30 नवंबर तक सुनिश्चित करें। 1 जनवरी से RoW पोर्टल के नए नियमों को लागू किया जाएगा। राज्य को मिलेगी ज्यादा पावर मित्तल ने लिखा, ‘नया नियम जनवरी 2025 से लागू हो जाना चाहिए। मौजूदा RoW नियम यहीं पर थम जाना चाहिए।’ यानी अब नया नियम लागू किया जाएगा। नया नियम आने के बाद राज्यों को ज्यादा पावर दी जाएगी कि वह खुद इस मामले पर अथॉरिटी को सफाई दे सकते हैं। क्या है RoW नियम? RoW नियम को अगर साधारण शब्दों में समझें तो ये वही नियम है जो पब्लिक और प्राइवेट प्रॉपर्टी पर टॉवर या टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के मानक तय करता है। इसकी मदद से ही सरकार टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडर्न करने पर फोकस करती है। प्रॉपर्टी के मालिक और टेलीकॉम प्रोवाइडर RoW नियमों को ही फॉलो करते हैं। क्योंकि इसके तहत पब्लिक सेफ्टी और पारदर्शिता को काफी महत्व दिया जाता है। 1 जनवरी, 2025 से नया नियम आ रहा है जिसके बाद कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 5G पर होगा पूरा फोकस RoW के नए नियमों में 5G पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। अब टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से इंस्टॉल किया जा रहा है। फास्ट नेटवर्क के लिए ये नियम काफी पॉजिटिव साउंड करता है क्योंकि 5G के लिए नए टॉवर इंस्टॉल करने पर फोकस किया जाएगा। इसमें अधिकतम लिमिट को भी फिक्स किया जाएगा।

कान पकड़ लगाई उठक-बैठक और मानी गलती, राजस्थान-शाहपुरा में चाकू लेकर रील बनाने वाला गिरफ्तार

शाहपुरा. शाहपुरा जिले के शक्करगढ़ थाने की अमरगढ़ पुलिस चौकी के पुराने भवन में चाकू हाथ में लहराकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शाहपुरा जिले की है, जहां अमरगढ़ पुलिस चौकी के पुराने भवन में एक युवक चाकू लहराते हुए रील बना रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने हरकत में आकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। शाहपुरा के एएसपी राजेश आर्य ने बताया कि आरोपी मांडलगढ़ क्षेत्र के मानपुरा निवासी सूरज शर्मा पुत्र गोविंद शर्मा है। वह आमल्दा चौराहे स्थित चांदली होटल के पास छुरे के साथ घूमता पाया गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सूरज ने अमरगढ़ पुलिस चौकी के पुराने भवन में धारदार हथियार के साथ रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल अमरगढ़ पुलिस चौकी जैसे सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त बनाने की आवश्यकता है। पुलिस का कहना है कि चौकसी बढ़ाई जाएगी और ऐसी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। थाने में कान पकड़कर मांगी माफी गिरफ्तारी के बाद सूरज को शक्करगढ़ थाने लाया गया, जहां उसने अपनी गलती स्वीकार की। पुलिस के सामने सूरज ने कान पकड़कर माफी मांगी और कहा, “मैंने गलती की। आगे से ऐसी हरकत कभी नहीं करूंगा।” उसने उठक-बैठक करते हुए वादा किया कि वह अब से किसी भी प्रकार के अवैध या गैरकानूनी कृत्य से दूर रहेगा। पुलिस की चेतावनी शाहपुरा जिला पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकत करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी हरकतें न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज में डर का माहौल भी पैदा करती हैं। भविष्य में इस तरह के मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा और जागरूकता की जरूरत अणुव्रत समिति शाहपुरा के संयोजक गोपाल पंचोली ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग के लिए जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए समाज और प्रशासन को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि अमरगढ़ की यह घटना इस बात का सबक है कि सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स पाने की होड़ में लोग कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों को भूल जाते हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती 2024 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. यह जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी है.  23, 24, 25 व 30 अगस्त 2024 को यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा कराई गई थी. UPPRPB ने लिखा- आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23, 24, 25 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता, और आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण, अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST) हेतु अर्ह पाए गए अभ्यार्थियों की सूची एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाईट uppbpb.gov.in पर जारी कर दी गई है. अभ्यर्थी अपना परिणाम दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं- ctcp24.com/UP401SL2023/CandLogin.aspx     आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 की दिनांक 23, 24, 25 30 व 31 अगस्त 2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता, और आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार चयन प्रक्रिया के अगले चरण, अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV / PST) हेतु… UP Police Result 2024: ऐसे करें चेक     सबसे पहले आपको uppbpb.gov.in  पर जाना होगा.     कैंडिडेट अपना लॉगइन इस वेबसाइट पर कर सकते हैं-  ctcp24.com/UP401SL2023/CandLogin.aspx     यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, और जन्मतिथि एंटर करनी होगी.     फिर कैप्चा भर करे आपको साइन करना होगा.     इसके बाद आपका रिजल्ट दिख जाएगा.     अगर आप परीक्षा में पास हो गए हैं तो नीचे हरे रंग में लिखा आएगा- रिजल्ट पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और आपका नाम दिखेगा.  पास होने वाले अभ्यर्थियों का अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकरेशन और फिजिकल टेस्ट होगा. उसकी तारीख का ऐलान बाद में होगा.

सीएम ने जवान प्रमिका की मां से मोबाइल पर की बात, पूछा हाल-चाल

रायपुर आपकी बेटी यहां बहुत अच्छे से रह रही है और देश सेवा में लगी हुई है। अभी आपकी बेटी से मिला हूं… मैं जब भी नारायणपुर आऊंगा तब आप सभी से मुलाकात करूंगा। जवानों और किसानों से ही धान का कटोरा सुरक्षित और समृद्ध है। जवान और किसान हमारे देश के दो मजबूत स्तंभ हैं और जय जवान-जय किसान का भाव हम सभी के हृदय में है। एक ओर जहां जवान देश की सुरक्षा में डटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर अन्नदाता किसान हैं, जो हमारी अन्न की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली रवाना होने से पूर्व ने यह बातचीत बस्तर जिले के सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा की मां से की। पूरी बातचीत के दौरान ऐसा लग रहा था, मानों घर से दूर कोई अपना उनकी बेटी से मिला और इसकी खबर उन्हें दे रहा हो। मुख्यमंत्री साय ने बस्तर जिले के सेडवा स्थित सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन में रात्रि विश्राम कर बुधवार सुबह लौटने के दौरान कैंप में जवानों से विदा लेते समय बस्तरिया बटालियन की जवान प्रमिका दुग्गा से उसका हाल-चाल पूछा। बातचीत के बीच मुख्यमंत्री ने उसके परिजनों से बात करने की इच्छा जताई। इस पर प्रमिका ने मोबाइल से अपनी मां मोतीबाई को फोन लगाया और मुख्यमंत्री से बात कराई। मुख्यमंत्री ने मोबाइल पर बात करते हुए प्रमिका की मां से घर के सभी सदस्यों का हाल-चाल जाना और सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बातचीत के दौरान मोती बाई से उनके घर आने पर चापड़ा चटनी खिलाने की बात पूछी, तो उन्होंने मुख्यमंत्री से सहज भाव से कहा कि आपको चापड़ा चटनी जरूर खिलाऊंगी। मुख्यमंत्री ने प्रमिका की मां को प्रणाम करते हुए बातचीत को समाप्त किया। उनकी सादगी, व्यवहार और अपनेपन ने सभी जवानों का दिल जीत लिया।

कुर्क संपत्ति की रजिस्ट्री करना पड़ा भारी, उप पंजीयक भदौरिया निलंबित

Registering the confiscated property proved costly, Deputy Registrar Bhadoria suspended ग्वालियर । तहसील मुरार के उप पंजीयक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया को कुर्क की गई जमीन का विक्रय पत्र संपादित करना महंगा पड़ गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इसे गंभीर मामला मानते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है।   मामला: ग्राम खेरियामोदी की परिवार एग्रो बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड की जमीन, जो तहसीलदार न्यायालय द्वारा डायवर्जन शुल्क न जमा होने के कारण विधिवत कुर्क की गई थी, का विक्रय पत्र नियमों की अनदेखी कर उप पंजीयक भदौरिया ने संपादित कर दिया। इस संपत्ति की कुर्की की प्रविष्टि खसरा क्रमांक 12 में दर्ज होने के बावजूद उप पंजीयक ने इसे नजरअंदाज किया।   कलेक्टर की कार्रवाई:  प्रभाव और निष्कर्ष: यह कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सरकार के वित्तीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए नियमों के कड़े अनुपालन पर जोर दिया गया है।

ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, मुरैना, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में कोहरा छाया, टेम्प्रेचर 15 डिग्री

भोपाल उत्तरी हवाओं के असर से मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ गई है। कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 15 डिग्री के नीचे आ गया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन समेत 28 शहरों में पारा सामान्य से नीचे है। ऐसा ही मौसम अगले कुछ दिन और बना रहेगा। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गुरुवार सुबह ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, मुरैना, छतरपुर, पन्ना, सतना और रीवा में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल में भी सुबह के समय कोहरा है। यहां 1 से 2 किलोमीटर तक विजिबिलिटी यानी, दृश्यता है। राजधानी में पिछले 5 दिन से ऐसा ही मौसम है। नवंबर में पिछले साल से भी ज्यादा ठंडा है भोपाल प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में रात का टेम्प्रेचर सामान्य यानी, 15 डिग्री के नीचे है। भोपाल में पिछले साल के मुकाबले इस बार अभी से ज्यादा सर्दी पड़ रही है। यहां पिछले साल जहां नवंबर में रात का टेम्प्रेचर 12.8 डिग्री तक ही पहुंचा था। वहीं मंगलवार-बुधवार की रात टेम्प्रेचर 11 डिग्री दर्ज किया गया। यह 10 साल में नवंबर का सातवां सबसे कम तापमान है। इसलिए बढ़ा एमपी में ठंड का असर इस समय जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। वहीं, पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम हवाएं भी चल रही हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस का भी असर है। ऐसे में उत्तरी हवाएं मध्यप्रदेश में आ रही है, जिससे पारा लुढ़क गया हैं। आने वाले दिनों में पारे में और भी गिरावट हो सकती है। अभी रात के साथ दिन भी ठंडे है। पचमढ़ी में दिन का पारा 22.4 डिग्री पचमढ़ी प्रदेश का इकलौता हिल स्टेशन है। नवंबर महीने में यहां की रातें सबसे सर्द रही हैं। पिछली 6 रातों से यहां पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम ही है। मंगलवार-बुधवार की रात पारा 7.8 डिग्री और बुधवार को दिन में तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस तरह पचमढ़ी के दिन और रात दोनों ही प्रदेश में सबसे ठंडे है। पचमढ़ी के अलावा बालाघाट में 24 डिग्री, रायसेन में 25 डिग्री, बैतूल में 26.5 डिग्री, सिवनी में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 27.1 डिग्री, ग्वालियर में 26.4 डिग्री, इंदौर में 27.8 डिग्री, उज्जैन में 27.7 डिग्री और जबलपुर में दिन का तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Redmi A4 5G का इंतजार खत्म, लॉन्चिंग आज

नई दिल्ली Xiaomi का नया स्मार्टफोन Redmi A4 5G आज भारत में दस्तक देने जा रहा है। यह कंपनी का अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन है। इस फोन को लेकर भारत में काफी क्रेज रहा है। क्योंकि अगर इंडियन स्मार्टफोन मार्केट की बात की जाएं, तो 10 हजार रुपये के प्राइस प्वाइंट में बेहद कम 5G स्मार्टफोन मौजूद है। ऐसे में शाओमी का दावा है कि Redmi A4 5G एक फीचर लोडेड 5G स्मार्टफोन होने वाला है, जिसमें प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह जरूरत के सभी फीचर्स मिलेंगे। कीमत और सेल डेट Redmi A4 5G की लॉन्चिंग का ऐलान भारत में करीब एक माह पहले कर दिया गया था, जिसे फाइनली आज यानी 20 नवंबर 2024 को लॉन्च किया जा रहा है। Redmi A4 5G स्मार्टफोन को भारत में 8,499 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर पेश किया जा सकता है। फोन की सेल उसी दिन 20 नवंबर 2024 से शुरू हो रही है। Redmi A4 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स Redmi A4 5G स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम परकाम करेगा। फोन ड्यूल सिम को सपोर्ट करेगा। फोन में दोनों 4G एक्टिव सिम कार्ड मिलेंगे। अगर कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें, तो फोन जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी के साथ आएगा। फोन में मिलेगी दमदार डिस्प्ले Redmi A4 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। फोन में 2GHz ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 4s Gen 2 चिपसेट दी जाएगी। फोन में 5160mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन में प्रीमियम हैलो ग्लास और सैंडविच डिजाइन में आएगा। कंपनी का दावा है कि यह एक मेड इन इंडिया स्मार्टफोन होगा, जिसमें भारतीयों की जरूरत के हिसाब से फीचर्स दिये गये हैं। 50MP ड्यूल कैमरे का मिलेगा सपोर्ट अगर स्टोरेज की बात करें, तो Redmi A4 5G स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। फोन में 50 MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा एक सेकेंड्री कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फोन में 8MP सेंसर दिया जाएगा। Redmi A4 5G स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आएगा।

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने शुरू की हिंदू जोड़ो यात्रा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

 छतरपुर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज, 21 अक्टूबर से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर निकल गए हैं। 160 किलोमीटर लंबी उनकी ये यात्रा बागेश्वर धाम से ओरछा तक जाएगी। यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर सरकार के हजरों भक्त पहले ही इकट्ठा हो गए हैं। 21 से 29 नवंबर तक चलने वाली उनकी इस यात्रा के दौरान धीरेद्र शास्त्री हिंदुओं को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। साथ ही हिंदुओं को एकजुट होने का संदेश भी देंगे। पदयात्रा से एक दिन पहले बुधवार की रात को धीरेंद्र शास्त्री ने यात्रा में शामिल होने आए हजार भक्तों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है। इसे रोकने के लिए सड़कों पर उतरना जरूरी है। साथ ही हमें एकजुट होकर रहना भी जरूरी है। बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि 2005 तक वक्फ के पास कुछ सौ एकड़ की जमीन थी, लेकिन आज साढ़े 7 लाख एकड़ जमीन है। ये संसद पर भी दावा ठोक रहे हैं तो कल को यहां भी दावा ठोंक देंगे।   सनातन हिंदू एकता पदयात्रा पर निकलें धीरेंद्र शास्त्री वहीं, पदयात्रा में शामिल होने आए हजारों की भीड़ ने अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकार बाबा बागेश्वर को अपना समर्थन दिया। हजारों की भीड़ देखकर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये है हिन्दुत्व की हुंकार है। जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।  जब एक आवाज में हिंदू एक दिन धर्म विरोधियों के खिलाफ सड़कों पर उतर जाएंगे तो उसी दिन इस देश में हिंदुओं पर होने वाला हिंसा भी रूक जाएगा। हमें बजरंगबली की कृपा पर पूरा भरोसा है। छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं- धीरेंद्र शास्त्री पदयात्रा की शुरुआत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- “हजारों की भीड़ और फ्लैशलाइट आपको क्या बता रही है, बागेश्वर में यह जगे हुए भारत के 2024 के जगे हुए हिंदू हैं। अब वह हिंदू नहीं बचे हैं कि तुम हमें थप्पड़ मारोगे और यह भाग जाएंगे। यह वह हिंदू है जिन्हें छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। यह हिंदू हिंसा वादी नहीं अहिंसा वादी है क्योंकि उनके हाथ में तलवार नहीं है, विचार की तलवार है। हम इन हिंदुओं के हाथों में सच्चाई की किताब देना चाहते हैं। इन हिंदुओं के हाथों में रामायण और गीता देना चाहते हैं। इन हिंदुओं के हाथों में हम तर्क वादी सोच देना चाहते हैं। इन हिंदुओं के हाथों में हम हक के लिए लड़ने का अधिकार देना चाहते हैं। हम चाहते हैं हिंदू हक की बात बोलें, संविधान की बात बोलें, देश की एकता की बात बोलें। इनको कोई छेड़े तो यह किसी को छोड़े नहीं।” आप कहते हो- करो या मरो की बारी है, भारत पर संकट भारी है? अब इससे बड़ा संकट क्या हो सकता है कि हमारे ही देश में रहकर हमारे ही मंदिरों पर कब्जा हो। राम के राज्य में राम का खाते हैं फिर भी राम के होने का सबूत मांगते हैं। अपने ही राम जिनको मानने के लिए हमारे दादा परदादा को शबरी ने बेर खिलाए, निषाद राज ने मित्रता की, वाल्मीकि ने रामायण लिखी, तुलसीदास ने रामायण लिखी। इतने के बावजूद भी देश में राम मंदिर के लिए हमें 500 सालों तक लड़ना पड़ा। जहां शंकर जी बैठे हैं इनके बाबर आए। बाबर के जमाने में और अकबर के जमाने में इन लोगों ने काशी विश्वनाथ में मंदिर को मस्जिद बता दिया। भगवान कृष्ण जहां प्रकट हुए वहां मस्जिद बना दी। उन्होंने जगह-जगह पर देश पर हक जताया। हिंदू समाज से कह रहे हैं करो या मरो के बारी है, भारत पर संकट भारी है। कल के दिन यह बागेश्वर धाम में मजार बना ले तो हम तो मर ही जाएंगे। इसलिए हम हिंदुओं को एक होने के लिए जात-पात को मिटाने के लिए ये कर रहे हैं। बाबा हिंदुओं को जगा रहे हैं लेकिन विरोधी कह रहे हैं कि बाबा की कौन सी पार्टी है? बाबा की पार्टी है बजरंगबली की पार्टी, उसका निशान है मुगदर, उसका नारा है जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं और उसका सीधा सा खतरनाक शब्द है ठठरी बरे। इस नारे से सारे हिंदुओं की पार्टी बना रहे हैं। हम कोई पार्टी नहीं बना रहे हैं, हमें राजनीति में नहीं जाना है। राजनीति में जाकर हम करेंगे क्या? हनुमान जी के चरणों में प्रण लिया यही जीवन बिताना है हिंदुओं के लिए जीना और हिंदुओं के लिए मरना।  भारत में अब हिंदू जाग गए हैं-धीरेंद्र शास्त्री पदयात्रा की शुरुआत से पहले हुंकार भरते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत में अब हिंदू जाग गए हैं। अब हिंदू वो हिंदू नहीं है जो कि तुम हमें थप्पड़ मारोगे और हम भाग जाएंगे। यह वो हिंदू है जिन्हें जिन्हें छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। यह हिंदू हिंसा वादी नहीं है, अहिंसा वादी है क्योंंकि उनके हाथ में तलवार नहीं, विचार की तलवार है। बाबा बागेश्वर ने आगे कहा कि हिंदुओं के हाथों में हम हक के लिए लड़ने का अधिकार देना चाहते हैं। हम चाहते हैं हिंदू हक की बात बोलें, संविधान की बात बोलें, देश की एकता की बात बोलें। इनको कोई छेड़े तो यह किसी को छोड़े नहीं।

बिग बॉस 18 : रजत दलाल और कशिश कपूर में बहस, रजत ने बहन से जुड़ा किस्सा सुनाया

मुंबई ‘बिग बॉस 18’ अपने सफर पर है। हाल ही में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। सभी इस शो को जीतने के लिए गेम खेल रहे हैं। इस दौरान सदस्य अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे भी करते नजर आते हैं। रजत दलाल ने हाल ही में एक किस्सा शेयर किया, जो उनकी बहन से जुड़ा है। रजत दलाल और कशिश कपूर में बहस होती है। रजत ने ताना मारा कि कशिश ने अपने पिछले शो में फाइनल तक जाने की बजाय पैसों को चुना था। इस पर कशिश ने भी पलटवार किया कि उन्होंने किसी को गाड़ी से नहीं उड़ाया! रजत दलाल ने किया खुलासा इसके बाद पावरलिफ्टर रजत दलाल ने एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वो छठी क्लास में थे, तब एक बंदा उनकी बहन को लेटर लिखकर छेड़ता था। वो अभी भी बेड रेस्ट पर है (बिस्तर पर है)। करण वीर मेहरा ने दी धमकी! गुरुवार के एपिसोड में रजत और करणवीर मेहरा में भी बहस होगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि करण सामने आकर रजत को बताते हैं कि उनकी मां का दिल्ली में पॉलिटिकल कनेक्शन है। उन्होंने पुलिस को ट्रेनिंग दी है। इस पर रजत बाद में दिग्विजय को बोलते नजर आते हैं कि उनकी पहुंच, करण की पहुंच से काफी ऊपर है। कब और कहां देखें ‘बिग बॉस 18’? आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। ये सोमवार से शुक्रवार को रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात 9 बजे टेलीकास्ट होता है। संडे को भोजपुरी स्टार रवि किशन अपना सेगमेंट लेकर आते हैं।

थाने में हुई शिकायत, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में फर्जी अंकसूची के सहारे बनी आंगनबाड़ी सहायिका

गरियाबंद। आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति में कूटरचना कर फर्जी अंक सूची तैयार करने की शिकायत अब थाने पहुंच गई है. चयनित अभ्यर्थी ने नियुक्ति फार्म में ओवरलैपिंग किया था, लेकिन फिर भी महिला बाल विकास विभाग मामले से अनजान बना हुआ है. देवभोग में पिछले 4 माह से पृथक-पृथक आदेश के तहत 16 से ज्यादा आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की गई. ज्यादातर भर्ती में भारी लेन-देन की चर्चा होती रही. लेकिन बुधवार को एक बड़ा मामला उजागर हुआ, जब लाटापारा के पूंजीपारा में आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती का मामला थाने पहुंचा. वंचित अभ्यर्थी उर्मिला यादव ने थाने में लिखित शिकायत देकर बताया कि चयनित अभ्यार्थी तारिणी ने बाड़ीगांव मिडिल स्कूल प्रधान पाठक से मिलकर फर्जी अंक सूची तैयार की है. आरोप है कि बाड़ीगांव मिडिल स्कूल में 2015 में कक्षा 8वीं पास करने वाली तारिणी ने 81.26 अंक अर्जित किया था. इसी मार्कशीट के आधार पर उसने कक्षा नवमीं में भर्ती भी लिया था. उर्मिला ने आरोप लगाया है कि सहायिका भर्ती पाने मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के साथ मिल पुराने रिकॉर्ड में बदलाव कर नई अंक सूची बनाई गई है. फार्म में पहले कम अंक दर्शाया गया. नई मार्कशीट की जुगाड़ हुई तो ओवरलैपिंग किया गया, लेकिन विभाग ने इसको अनदेखा किया. यह भी बताया कि प्रक्रिया के दरमियान आवेदिका के पति मधु यादव ने आरटीआई के तहत दस्तावेज निकाल इसकी जानकारी चयन समिति को दी थी, लेकिन समिति ने भी इसे अनदेखा कर दिया पर पति को यह पहल भारी पड़ गई. तारिणी बघेल ने 12 नवम्बर को मधु यादव के खिलाफ गाली-गलौच करने का आरोप लगा कर एक लिखित शिकायत दर्ज करा दी. मामले की जांच करने एसडीओपी बाजी लाल सिंग पूंजीपारा पहुंचे थे. उन्होंने वस्तु स्थिति व मौजूद तथ्यों पर आगे उचित कार्रवाई करने की बात कही है. फर्जी अंक सूची के और भी मामले दीवान मूड़ा में ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थी की अनदेखी कर कम अंक वाले को सहायिका पद पर नियुक्त कर दिया गया है. कुम्हड़ई कला, कोदोभाटा में भी सहायिका नियुक्ति में फर्जी अंक सूची इस्तेमाल की भनक लगी तो प्रकिया रोक दी गई है. जिला पंचायत सदस्य धनमती यादव ने कहा कि इस सीजन में देवभोग मैनपुर में हुए सहायिका नियुक्ति में मिल रही शिकायतों की उच्च स्तरीय जांच किया जाए तो फर्जी अंक सूची के कई मामले सामने आयेंगे. चयन समिति पर उठ रहा सवाल चयन समिति में महिला बाल विकास अधिकारी के अलावा जनपद सीईओ, बीईओ,बीएमओ शामिल रहते है.इनकी जवाबदारी है कि नियुक्ति प्रक्रिया में इस्तेमाल दस्तावेज का वे सत्यापन करें.किन्तु समिति बड़ी चूक क्यों कर रही है यह बड़ा सवाल है.नियुक्ति को लेकर भारी लेन देन की बात भी उठती रही है. शिकायत पर की जाएगी जांच जिला महिला बाल विकास अधिकारी दीपा शाह ने बताया कि जहां पर हमें मार्कशीट में ओवर लैपिंग लगी, उस जगह की भर्ती रोकी गई है. लाटापारा व गिरशूल में नियुक्ति से जुडा कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. नियुक्ति में गड़बड़ी लगती है तो जिला अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील का प्रावधान है. विधिवत अपील में आता है तो जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी. शिकायत मिलेगी तो करेंगे कार्रवाई वहीं मामले में बीईओ देवनाथ बघेल ने बताया कि मिडिल स्कूल के मार्कशीट जारी करने का अधिकार प्रधान पाठक को है. रिकॉर्ड के मुताबिक ही अंकसूची जारी होती है. अगर किसी ने गड़बड़ी की है, तो उसकी शिकायत अब तक नहीं मिली है. शिकायत मिलेगी तो आवश्य कार्रवाई करेंगे.

उद्योग मालिकों को अब याद आई महंगी बिजली!, छत्तीसगढ़-रायपुर में 400 करोड़ का बिल बकाया

रायपुर. छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन संघ के सदस्य आज उद्योगों को दी जा रही बिजली की दरें कम कराने की मांग करने अधिकारियों से मिलेगा. लेकिन ये मुलाकात तब हो रही है जब सैकड़ों उद्योग मालिकों ने करीब 400 करोड़ रुपए का बिजली बिल भुगतान नहीं किया है. अब सवाल ये है कि क्या उद्योग मालिकों को बढ़ी हुई बिजली की दरों की जानकारी नहीं थी ? और जब करोड़ों का बिजली बिल भुगतान करने की बारी आई तब मालिकों की नींद उड़ी और अब मुलाकातों का दौरा शुरू करने की कवाद शुरू की. संघ का दावा है कि छत्तीसगढ़ में लौह उद्योग एक बार फिर से संकट में हैं. बिजली बिल की बढ़ी हुई दरों का बोझ नहीं उठा पाने के चलते धीरे-धीरे करके उद्योग बंद होते जा रहे हैं. उद्योग संघों की मानें तो लगभग 5 दर्जन से अधिक उद्योग मंदी के चलते बंद हो गए हैं. बड़ी संख्या में उद्योग बंद होने के कगार पर है. मिली जानकारी के अनुसार करीब 400 करोड़ रुपए बिजली बिल का भुगतान अटक गया है. दावा है कि यह भुगतान किसी आंदोलन के तहत नहीं बल्कि आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते अटकने की बात सामने आई है. इस संबंध में उद्योग संघों का कहना है कि लंबे समय से बढ़ी हुई बिजली दर की मार झेल रहे हैं. अब नुकसान सिर से ऊपर जा रहा है. ऐसे में उद्योग बिजली बिल नहीं चुका पाने की स्थिति में आ गए हैं. छोटे ही नहीं बड़े उद्योगों की हालत भी खराब हो गई है. आज अधिकारियों से मिलेगा संघ उद्योग बंद होने और करोड़ों रुपए के बिल का भुगतान नहीं होने के बाद भी उद्योग संघ ने इस बार एकाएक कोई निर्णय नहीं लिया है. उद्योग संघ आपस में मिलकर चर्चा कर रहे हैं. पिछले दिनों से उद्योग और विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क में है. आज उद्योग संघ के प्रतिनिधि अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे. छत्तीसगढ़ स्पंज आयरन एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष अनिल नचरानी ने बताया की करीब 300 से 400 करोड़ का बिजली बिल अटक गया है. बिजली की बढ़ी दरों से अब तक 12 से 15 उद्योग बंद हो चुके है. करीब 300 से ज्यादा उद्योगो ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है. अक्टूबर महीने में 16 तारीख को सभी बिल पटाते है. वो बिल नहीं पटाया गया है. कुछ लोग लोड सरेंडर भी वापस कर करने की बात कर रहे है तो कुछ लोग मिनिमम में जा रहे है. इन्हीं सब मांग और बिजली की दर कम करने की मांग को लेकर आज अधिकारियों से बातचीत कर अपनी मांग रखेंगे.

अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ, छत्तीसगढ़-रायपुर में बिजली कर्मचारी के घर चोरी

रायपुर। राजधानी के डूंडा इलाके में दिमागदार चोरों ने दरवाजे में लगी कुंडी को अगल अंदाज में काटकर आसानी से घर में प्रवेश किया. घर में रखे लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात के साथ एक लाख रुपए नगदी चोरों ने साफ कर दिया. मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां कांकेर में बिजली विभाग में पदस्थ कमर्चारी राधेश्याम प्रेमी का घर है. कर्मचारी की पत्नी अपने बच्चों के साथ पति से मिलने कांकेर गई थी, इस बीच रात के अंधेरे में चोरों ने घर के दरवाजे में लगे एप्पल वाली कुंडी को काटकर अंदर प्रवेश किया. घर में रखे करीबन साढ़े पांच लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए नगद को पार कर दिया. बताया गया कि पत्नी और बच्चे 17 नवंबर को पति से मिलने कांकेर गए थे. 19 नवंबर को लौटने पर दरवाले में लगी कुंडी के टूटा देख अंदर घर जाकर देखा तो गहने और नगद गायब थे. मुजगहन थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि मामले एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. सूने मकान को देखकर चोरों ने अपना निशाना बनाया है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूछताछ जारी है.

लिंक मिलने पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़-रायपुर महाराष्ट्र बिटकॉइन में गौरव मेहता के कई ठिकानों पर छापे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र बिटकॉइन मामले से जुड़े होने के बाद ईडी ने गौरव मेहता के ठिकानों पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को गौरव मेहता के छत्तीसगढ़ ठिकानों पर छापेमारी की, जो कथित तौर पर चुनावी राज्य महाराष्ट्र में बिटकॉइन लेनदेन मामले से जुड़े हैं। यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग की चल रही जांच के तहत की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेहता के ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। भाजपा ने एनसीपी नेता और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले पर मौजूदा चुनावों में अवैध रूप से बिटकॉइन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, क्योंकि उसके नेताओं ने कथित तौर पर एक रिकॉर्डिंग चलाई है, जिसमें दावा किया गया है कि यह सुले की आवाज है। मेहता कथित तौर पर इन लेनदेन से जुड़े हैं। सांसद सुले ने आरोपों से इनकार किया है। सूत्रों के अनुसार, ईडी मेहता और कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने भोले-भाले लोगों से बिटकॉइन के रूप में बड़ी रकम (2017 में छह हजार 600 करोड़ रुपये) इकट्ठा की और बिटकॉइन के रूप में 10 प्रतिशत प्रति माह रिटर्न का झूठा वादा किया। यह मामला महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज पुलिस एफआईआर से जुड़ा है।

इस रूटीन को फॉलो करें, मिलेगी पॉजिटिव एनर्जी

फेस्टिवल्स खत्म हो जाएंगे और सोमवार से सब डेली रूटीन में लग जाएंगे। दिनचर्या का सबसे बुरा पार्ट होता है जब हम अलार्म लगाकर सोते हैं और सुबह अलार्म की आवाज से झटके से उठते हैं और सारा मूड खराब होता है। हर इंसान थोड़ी देर और सोना चाहता है लेकिन काम की जल्दी सबको होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सुबह अच्छी, शांत और खुशनुमा हो। जिससे कि ना केवल माइंड रिलैक्स रहे बल्कि शरीर को पॉजिटिव एनर्जी मिले और पूरा दिन अच्छा गुजरे। तो अलार्म लगाने का ये तरीका अपनाएं। ट्यून वाले अलार्म ना सेट करें अपने मोबाइल, घड़ी में ट्यून वाले अलार्म ना सेट करें। ऐसे अलार्म टोन जो तेज आवाज में बजते हैं और जिन्हें सुनकर आप झटके में उठकर बैठ जाते हैं। इस तरह के अलार्म ज्यादातर स्नूज करके लोग सो जाते हैं। साथ ही इन अलार्म टोन से निगेटिव वाइब्स मिलती है और हर किसी को लगता है कि बस काम के लिए देर हो रही है। सेट करें मन को शांत करने वाले अलार्म ज्यादातर लोग रात को अलार्म लगाकर सोते हैं। जब आप पूरी तरह से अलार्म पर ही डिपेंड हैं तो हमेशा ऐसे अलार्म टोन को सेट करें जो ना केवल धीरे से बचे बल्कि मन को शांत करें। किसी इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक या अपने फेवरेट सूदिंग म्यूजिक को सेट करें। जिसकी आवाज कानों में पड़े तो आपका मूड फ्रेश हो जाए और उठने में अच्छा लगे। लगाएं कोई धार्मिक मंत्र पॉजिटिव एनर्जी के लिए लोग धार्मिक चीजों पर डिपेंट करते हैं। तो आप अपने अलार्म टोन के लिए किसी धार्मिक मंत्र या म्यूजिक को चुन सकते हैं। जिसे सुनकर आप एनर्जेटिक और पॉजिटिव फील करें। इस तरह की आवाज जब कानों में पड़ती है तो माइंड रिलैक्स होता है और खुश होता है। जिससे आप तेजी से अपने रूटीन में लग जाते हैं और पूरा दिन माइंड फ्रेश रहता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet