LATEST NEWS

शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज इंदौर का सिंगापुर की संस्थान के साथ साइन किया एमओयू, विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन

इंदौर आयुर्वेद की बढ़ती ख्याति से विदेशी भी प्रभावित हैं और अब इस पद्धति से उपचार के लिए कई देश भारत की सहायता लेने लगे हैं। इसी क्रम में सिंगापुर की एक संस्था ने वहां पंचकर्म केंद्र शुरू करने में रुचि दिखाई है। इंदौर के शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कालेज के आयुर्वेदाचार्य वहां के डॉक्टरों को प्रशिक्षण देंगे। करीब दो वर्ष पहले सिंगापुर की संस्था ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन फॉर पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन और शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज के बीच आयुर्वेद की सुविधाओं और इसकी शिक्षा के आदान-प्रदान के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए थे। 50 साल के इंदौर में चल रहा है कॉलेज प्रवासी भारतीय सम्मेलन-2023 में सिंगापुर से आए प्रतिनिधि मंडल ने कॉलेज का दौरा भी किया था। अधिकारियों ने बताया कि अब जल्द ही इस एमओयू पर अमल होने वाला है। इसके लिए केंद्र सरकार को भी पत्र लिखा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। बता दें, इंदौर के शासकीय अष्टांग आयुर्वेद कॉलेज में करीब 50 वर्षों से पंचकर्म केंद्र संचालित हो रहा है। इस केंद्र में प्रतिदिन 150 मरीज आ रहे हैं। ऑनलाइन भी दिया जाएगा प्रशिक्षण इस एमओयू के तहत कॉलेज के विशेषज्ञ सिंगापुर जाएंगे। वहां संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे कि पंचकर्म केंद्र कैसे शुरू किया जा सकता है। इसके लिए संसाधनों की आवश्यकता के बारे में भी बताया जाएगा। कुछ विशेषज्ञ ऑनलाइन माध्यम से भी प्रशिक्षण देंगे। ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पीपुल ऑफ इंडियन ओरिजिन सिंगापुर के मैनेजिंग डायरेक्टर और अध्यक्ष हरिकृष्ण मुथूस्वामी सहित अन्य लोग निरीक्षण के लिए इंदौर आए थे। यह होता है पंचकर्म पंचकर्म केंद्र के प्रभारी डॉ. अजित कुमार ओझा ने बताया कि कई लोगों को लगता है कि पंचकर्म का मतलब सिर्फ मालिश होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। पंचकर्म में पांच तरीकों से मरीज का उपचार किया जाता है। पंचकर्म के पांच प्रमुख कर्म वमन, विरेचन, नस्य, वस्ति और रक्तमोक्षण होते हैं। वमन में शरीर के ऊपरी भाग के दोषों का निवारण किया जाता है। इस प्रक्रिया में मरीज को उल्टियां करवाई जाती हैं। विरेचन में मल द्वार से शरीर के दोषों को निकाला जाता है। जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोगों के लिए यह कारगर चिकित्सा है। नस्य में नाक के मार्ग से औषधि दी जाती है, जिससे सिर से जुड़ी समस्याओं को ठीक किया जाता है। वस्ति में एनिमा जैसी पद्धति से मरीज का उपचार किया जाता है। वहीं, रक्तमोक्षण में शरीर के दूषित रक्त को साफ किया जाता है।

ब्लड लाइन के बाघों की ब्रीडिंग से जन्म लेने वाले शावकों में प्रतिरोधी क्षमता अधिक होगी, अनुवांशिक बीमारियों से भी निजात मिलेगी

इंदौर  इंदौर शहर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के बाघ का कुनबा सेहतमंद रहे इसलिए अब चिड़ियाघर प्रबंधन उनकी वंशावली में बदलाव करने जा रहा है। इसके लिए गोरेगांव चिड़ियाघर (महाराष्ट्र) से विशेष एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत बाघ के जोड़े के बदले बाघ का ही एक जोड़ा लिया जाएगा। अलग-अलग ब्लड लाइन के बाघों की ब्रीडिंग से जन्म लेने वाले शावकों में प्रतिरोधी क्षमता अधिक होने के साथ ही अनुवांशिक बीमारियों से भी निजात मिलेगी। इससे बाघ अपनी 15-16 वर्ष की औसत आयु को अधिक बेहतर तरीके से व्यतीत कर पाएंगे। जिन प्राणियों की संख्या ज्यादा होती है, उन्हें भेजा जाता है हर बार यहां से उस प्रजाति के वन्य प्राणियों को अन्य स्थानों पर भेजा जाता है, जिनकी संख्या अधिक होती है। बदले में दूसरी प्रजाति के जानवर लाए जाते हैं, जिनकी संख्या यहां कम या नहीं होती है। इस बार बाघ के बदले बाघ लाने के पीछे वजह यह है कि एक ही वंशावली में ब्रीडिंग पर अंकुश लगना है। इसके लिए सेंट्रल जू ऑफ अथारिटी को चिट्टी भी लिखी गई है। इस कड़ी में 2025 में जू प्रबंधन पांच-छह प्रजातियों के अन्य वन्य प्राणियों को लाने का प्रयास करेगा। उल्लेखनीय है इंदौर के चिड़ियाघर से दूसरे राज्यों के चिड़ियाघर में एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत कई जानवर भेजे जाते हैं। बीते दिनों में शेर और बाघों के बच्चों ने जन्म लिया था, जिससे इन प्रजातियों का कुनबा बढ़ा। इसके बाद यहां पहुंचने वाले दर्शकों की संख्या भी बढ़ गई। अच्छी देखरेख से बढ़ रहा शेर-बाघों का कुनबा     शेरों और बाघों की अच्छी देखरेख से चिड़ियाघरों में इनका कुनबा बढ़ा है। इनकी बेहतरी के लिए समय-समय पर कदम उठाए जाते हैं। अब इनकी वंशावली में बदलाव की प्रक्रिया शुरू की गई है। रक्त रेखा (ब्लड लाइन) में बदलाव की कड़ी में पहले हम चीतल, सांभर लाए थे। साथ ही चंडीगढ़ से भी एक शेर लाया गया था। – डॉ. उत्तम यादव, प्रभारी, कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय रक्त रेखा में बदलाव आवश्यक     वन्य प्राणियों की अच्छी सेहत के लिए रक्त रेखा में बदलाव आवश्यक है। इससे जन्म लेने वाले वन्य प्राणियों की शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। ऐसे में इनमें जैनेटिक बीमारियों का खतरा भी काफी हद तक कम होता है। इनकी अपनी औसत आयु से अधिक जीवन जीने की संभावना बढ़ती है। – डॉ. हेमंत मेहता, वेटरनरी हॉस्पिटल महू  

नाबालिग पत्नी के साथ संबंध बनाना बलात्कार है: बॉम्बे HC

मुंबई बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि नाबालिग पत्नी के साथ सहमति से भी बनाया गया यौन संबंध रेप माना जाता है और इस तरह का कृत्य कानून के तहत स्वीकार नहीं किया जा सकता. हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने एक ऐसे शख्स की 10 साल की सजा को बरकरार रखते हुए यह टिप्पणी की, जिसके खिलाफ उसकी पत्नी ने रेप की शिकायत दर्ज कराई थी. जस्टिस जीए सनप की बेंच ने कंसेंट की उम्र को 18 साल से ज्यादा बताते हुए कहा, “यह बताना जरूरी है कि 18 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध रेप है, चाहे वह शादीशुदा हो या नहीं.” ‘सहमति, बचाव का रास्ता नहीं…’ हाई कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया, “जब कथित तौर पर पत्नी बनाई गई लड़की की उम्र 18 साल से कम है, तो उसके साथ सहमति से यौन संबंध बनाना बचाव का रास्ता नहीं है.” बेंच ने निचली अदालत द्वारा आरोपी को दी गई सजा और 10 साल के कठोर कारावास की सजा को बरकरार रखा. जानकारी के मुताबिक, शख्स ने शिकायत करने वाली युवती के साथ जबरन यौन संबंध बनाए, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई. बाद में उसने उससे शादी कर ली. बाद में उनके वैवाहिक संबंध खराब हो गए और फिर महिला ने शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. हाई कोर्ट ने कहा, “अगर तर्क के लिए यह मान भी लिया जाए कि उनके बीच तथाकथित विवाह हुआ था, तो भी पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों के मद्देनजर कि यह उसकी सहमति के बिना यौन संबंध था, यह रेप माना जाएगा.” कई साल रिलेशनशिप में था कपल पीड़िता महाराष्ट्र के वर्धा में रहती थी और आरोपी शख्स उसका पड़ोसी था. पीड़िता अपने पिता, बहनों और दादी के साथ रहती थी. आरोपी और पीड़िता 2019 की शिकायत से पहले 3-4 साल तक रोमांटिक रिलेशनशिप में थे. हालांकि, पीड़िता ने फिजिकल इंटिमेसी के लिए आरोपी के प्रस्तावों को लगातार अस्वीकार कर दिया था. पीड़िता की तरफ से लगाए गए आरोपों के मुताबिक, शुरूआत में आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा किया और कुछ पड़ोसियों की मौजूदगी में किराए के कमरे में ‘नकली शादी’ समारोह का आयोजन किया. हालांकि, उसके प्रति उसका व्यवहार अपमानजनक हो गया, जिसमें शारीरिक हमले और गर्भपात कराने का दबाव शामिल था. बाद में आरोपी ने पैटरनिटी से इनकार करते हुए युवती पर किसी अन्य शख्स का बच्चा होने की बात कही. आरोपी ने अपनी दलील में क्या कहा? पीड़िता ने मई 2019 में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. अपने बचाव में, आरोपी ने दावा किया कि यौन संबंध सहमति से थे और पीड़िता उसकी पत्नी थी. हालांकि, जस्टिस सनप ने कहा, “मेरे विचार में, यह दलील एक से ज्यादा वजहों से स्वीकार नहीं की जा सकती. इस मामले में अभियोजन पक्ष ने साबित कर दिया है कि क्राइम की तारीख पर पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी.” बेंच ने कहा कि DNA रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई है कि आरोपी और पीड़िता इस रिश्ते से पैदा हुए बच्चे के बायोलॉजिकल पैरेंट्स हैं.    

मध्य प्रदेश अगले महीने से कड़ाके की ठंड,कोहरा, शीतलहर का रहेगा कहर, पारा 11 डिग्री तक गिरने की संभावना

भोपाल नवंबर का महीना जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे मध्य प्रदेश में ठंड का असर तेज होता जा रहा है। सर्द दवाओं की रफ्तार बढ़ने से तापमान में भी गिरावट आने लगी है। 16  नवंबर के बाद सर्द दवाओं की रफ्तार तेज होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल नवंबर माह में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन नवंबर अंत में ग्वालियर चंबल के इलाके में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है या फिर बादल छा सकते हैं। एमपी मौसम विभाग की मानें तो पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है और एक द्रोणिका भी है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के तापमान में गिरावट हो रही है। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में दिन और रात के तापमान में कमी आई है, अधिकतम तापमान की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट अधिक हुई है।जल्द पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने जा रहे है, जिसके बाद प्रदेश के तापमान में और अधिक गिरावट होगी। दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक पारे में गिरावट होगी, लेकिन सामान्य से नीचे जाने की संभावना नहीं है। अगले महीने से कड़ाके की ठंड/कोहरा/ शीतलहर     एमपी मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, इन दो महीनों में 20 से 22 दिन कोहरे के साथ कोल्ड वेव की स्थिति रहने का अनुमान है।दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है। 20 दिसंबर के बाद मध्य प्रदेश के हिस्सों में कड़ाके की ठंड की शुरुआत होने का अनुमान है।     दिसंबर में सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ेगी।खास करके निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में ठिठुरन बढ़ेगी। पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल     पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 8.8 डिग्री और मंडला में 11 डिग्री सेल्सियस दर दर्ज किया गया।     अधिकांश शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच सकता है।पचमढ़ी, शाजापुर और अमरकंटक में ही पारा सबसे कम है।     सर्वाधिक अधिकतम तापमान खजुराहो में 33.4 डिग्री सेल्सियस ।     सिवनी में रात का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा, जो 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।     भोपाल में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज।     भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 30.2 डिग्री , इंदौर में 30.3 डिग्री, जबलपुर में 30.8 डिग्री और उज्जैन में व ग्वालियर में 31.5 डिग्री दर्ज हुआ।

ईरान ने महिलाओं के हिजाब न पहनने पर और सख्ती करने का ऐलान किया

तेहरान  ईरान ने महिलाओं के हिजाब न पहनने पर और सख्ती करने का ऐलान किया है। ईरानी सरकार ने देश में अनिवार्य हिजाब नियमों का पालन न करने वाली महिलाओं के लिए ट्रीटमेंट फैसिलिटी की घोषणा की है। हालांकि, सरकार को फैसले की मानवाधिकार समूहों और ईरानी महिलाओं ने खुलकर निंदा की है। तेहरान मुख्यालय के महिला और परिवार विभाग की प्रमुख मेहरी तालेबी दारस्तानी ने कहा कि क्लिनिक “हिजाब हटाने के लिए वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक उपचार” प्रदान करेगा। महिलाओं ने कहा कि यह जेल होगा न कि क्लिनिक ईरान सरकार की घोषणा के बाद महिलाओं ने भय और क्रोध को बढ़ावा देने वाला इसे करार दिया है। ईरानी महिलाओं ने कहा कि यह एक क्लिनिक नहीं होगा, यह एक जेल होगा। हम गुजारा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और बिजली कटौती हो रही है लेकिन कपड़े का एक टुकड़ा ही वह चीज है जिसकी इस राज्य को चिंता है। अगर हम सभी के लिए सड़कों पर वापस आने का समय है, तो वह समय अभी है या वे हम सभी को बंद कर देंगे। विवि में छात्रा के हिजाब उल्लंघन के बाद सरकार हुई सक्रिय दरअसल, यह घोषणा एक विश्वविद्यालय की छात्रा की रिपोर्ट के बाद की गई। छात्रा को हिजाब उल्लंघन के लिए सुरक्षा गार्डों द्वारा कथित रूप से उत्पीड़न का सामना करने के बाद परिसर में अपने कपड़े उतारने के लिए गिरफ्तार किया गया था, उसे एक मनोरोग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने जबरन दवा और यातना पर चिंता जताई ईरान सरकार के फैसले के बाद एमनेस्टी इंटरनेशनल सहित विभिन्न मानवाधिकार संगठनों ने चिंता जताई है। दरअसल, इनका मानना है कि नियमों की आड़ में ईरानी अधिकारियों द्वारा मानसिक रूप से अस्थिर माने जाने वाले प्रदर्शनकारियों और असंतुष्टों के खिलाफ जबरन दवा और यातना की जाएगी। ब्रिटेन में रहने वाली ईरानी पत्रकार सिमा सबेट ने कहा: बिना परदे वाली महिलाओं को ‘ठीक’ करने के लिए क्लीनिक स्थापित करने का विचार डरावना है, जहां लोगों को केवल इसलिए समाज से अलग कर दिया जाता है क्योंकि वे सत्ताधारी विचारधारा के अनुरूप नहीं हैं। मानवाधिकार वकील होसैन रईसी ने क्लीनिक के विचार की आलोचना करते हुए कहा कि यह न तो इस्लामी है और न ही ईरानी कानून के अनुरूप है।

नए साल से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स कोमिल सकती है आयुष्मान योजना की सौगात!

भोपाल मध्यप्रदेश के करीब 7.5 लाख सरकारी कर्मचारी और करीब 4.5 लाख पेंशनर्स के लिए एक अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार जल्द ही सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को आयुष्मान योजना का लाभ दे सकती है। इस संबंध में अधिकारियों ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है जिसे प्रमुख सचिव की अनुमति के बाद केबिनेट में भेजा जाएगा। बता दें कि कर्मचारी संगठन लंबे समय से आयुष्मान योजना का लाभ सरकारी कर्मचारियों को देने की मांग कर रहे हैं। नए साल से पहले मिल सकती है सौगात उम्मीद जताई जा रही है कि अगली केबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को आयुष्मान योजना का लाभ देने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है और सरकार नए साल से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसकी सौगात दे सकती है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के तृतीय, चतुर्थ और स्थाई कर्मचारियों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने को लेकर प्रस्ताव तैयार हो गया है। सरकार से हरी झंडी मिलते ही इसे मध्यप्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के करीब 12 लाख सरकारी कर्मचारी व पेंशनर्स किसी भी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज करा सकेंगे। अभी इलाज के लिए है ये व्यवस्था बता दें कि अभी मध्य प्रदेश में बीमार सरकारी कर्मचारियों को मेडिकल रिमेम्बर्स की सुविधा मिल रही है। जिसके तहत सरकारी कर्मचारी के बीमार होने पर निजी अस्पाल में भर्ती होने पर अस्पताल में खर्च होने वाला पैसा और राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। लेकिन इसकी प्रक्रिया काफी लंबी है। कर्मचारी को पहले भुगतान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित कमेटी से अनुमोदन लेना होता है और कई बार खर्च पैसा पाने के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ता है। आयुष्मान योजना के सीईओ डॉ. योगेश भरसट ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर उन्हें 5 लाख रुपए तक फ्री इलाज देने की तैयारी है। प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

राशिफल शनिवार 16 नवंबर 2024

मेष राशि– मेष राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ में भी वृद्धि होगी। मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। कर्क राशि- कर्क राशि वालों का मन अशांत रहेगा। संयत रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का सान्निध्य मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। सिंह राशि- सिंह राशि वाले आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। तुला राशि- तुला राशि वालों का मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय में वृद्धि होगी। वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार की वृद्धि में मित्र का सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। धनु राशि- धनु राशि वाले आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कारोबार की शुरुआत के योग बन रहे हैं। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मकर राशि- मकर राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में कमी। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। परंतु मन परेशान हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। मीन राशि : मीन राशि वालों का कार्यों के प्रति जोश व उत्साह रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। संपत्ति का विस्तार हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। खर्चों में वृद्धि होगी।

डॉक्टर ने एक मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा

झाबुआ लोकायुक्त टीम इंदौर ने कल्याणपुरा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अर्पित कुमार नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आरोप है कि डॉक्टर ने एक मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आवेदक दिनेश मकवाना की शिकायत पर शुक्रवार को लोकायुक्त टीम ने उसे रुपये लेकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालांकि, डॉक्टर को शक हुआ और उसने रिश्वत लेने से मना कर दिया। शिकायतकर्ता की शिकायत और डॉक्टर का संदेह दिनेश मकवाना ने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उसके भाई रमेश की 29 अक्टूबर को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी, जिसका पोस्टमार्टम कल्याणपुरा स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देने के लिए डॉ. अर्पित कुमार नायक ने 50 हजार रुपये की मांग की थी। लोकायुक्त टीम ने दिनेश को रुपये देकर स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन डॉक्टर को शक होने पर उसने रिश्वत लेने से इंकार कर दिया। टीम ने डॉक्टर के खिलाफ की कार्रवाई लोकायुक्त टीम ने मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग के आधार पर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की। इस मामले में लोकायुक्त टीम के डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, अनिरूद्ध वाधिया, इंस्पेक्टर राहुल गजभिए और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि लोकायुक्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं।

आरोपी वैन चालक ने माँ के सामने स्कूल की छात्रा से किया जबरन दुष्कर्म, पीड़िता ने उससे मदद की गुहार लगाई

शाहजहांपुर कक्षा आठ के वैन चालक ने छात्रा के साथ अपने घर में दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहां मौजूद थी, लेकिन उसने पीड़िता को नहीं बचाया। आरोपी जबरन छात्रा को अपने कमरे में लेकर गया, जहां दरवाजा बंद कर पीड़िता से दुष्कर्म किया। इस दौरान घर में आरोपी की मां मौजूद थी। पीड़िता ने उससे मदद की गुहार लगाई, लेकिन वह शांत बैठी रही। उसकी चीखों को अनसुना करती रही। वारदात के बाद वह बेटे को बचाने की कोशिश कर रही थी। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी महिला को भी जेल भेज दिया है। बेटे को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी थी। आठवीं कक्षा की छात्रा कांट क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। वह स्कूल जाने के लिए चार नवंबर को रोज की तरह वैन में बैठी थी। वैन चालक शिवांशु छात्रा को बहाने से घर ले गया। उसकी मां वहां मौजूद थी। वह जबरन उसको कमरे में ले जाने लगा। इस दौरान वह चीखी चिल्लाई, लेकिन महिला ने बेटे का ही साथ दिया।   छात्रा ने बताई सच्चाई मां नीता की चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा के साथ घिनौना काम कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नीता को ददरौल गांव के पास पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के पिता की मौत हो चुकी है। एएसपी सिटी संजय कुमार ने जानकारी दी कि पीड़िता के बयान से महिला की वारदात में संलिप्तता दिखाई देती है, इसलिए उसको भी आरोपी बनाया गया है। ये है पूरा मामला कांट क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा अपने साथियों के साथ रोज की तरह स्कूल के लिए निकली थी। परिजनों ने बताया कि टीचर ने फोन कर जानकारी दी कि वह स्कूल नहीं आई है। उसका कारण क्या है। हम घबरा गए। हमने बताया कि वैन से स्कूल गई थी। हम सब तुरंत ही स्कूल पहुंचे। स्कूल की तरफ से वैन चालक को फोन कर आने को कहा गया। वह कुछ देर बाद बेटी के साथ वहां पहुंच गया। हम सब को स्कूल में देखकर वह रोने लगी। उससे पूछताछ की तो बताया कि शिवांशु बहाने से उसको घर ले गया था। मुझसे बोला कि एक सामान उठाना है, फिर स्कूल के लिए चलेंगे। उसके बाद कमरे में जबरदस्ती ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी मां भी वहीं पर मौजूद थी।

रास्ते के विवाद के बाद बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या कर ली, गुस्साए परिजन ने कलेक्टर बंगले के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन

हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के डगावानीमा गांव में रास्ते के विवाद के बाद बुजुर्ग किसान ने आत्महत्या कर ली। गुस्साए परिजन ने शुक्रवार को कलेक्टर बंगले के सामने बुजुर्ग का शव रखकर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। डगावानीमा निवासी 74 वर्षीय बाबूलाल जाट ने एक दिन पहले गुरुवार को विवाद के बाद जहर खा लिया। परिजन शाम को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 11 बजे परिजन बुजुर्ग का शव लेकर हरदा पहुंचे। उसके बाद विरोध प्रदर्शन कर शव को कलेक्टर आदित्य सिंह के बंगले के सामने रखकर इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे प्रदर्शन करने लगे। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने परिजन को समझाइश देने पहुंचे, लेकिन वह नहीं माने। मौके पर संयुक्त कलेक्टर रजनी वर्मा, एएसपी आरडी प्रजापति ने परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। शव को कलेक्टर निवास के सामने से हटाने के लिए कहा, जिस पर परिजन और अधिकारियों के बीच बहस भी हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त कलेक्टर वर्मा ने परिजन को लिखित में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद वह शव लेकर हंडिया पहुंचे, जहां नर्मदा किनारे दाेपहर में अंतिम संस्कार किया। ये है मामला परिजन का आरोप है कि रास्ते को लेकर गांव के ही एक किसान से विवाद हुआ था, जिसके बाद बुजुर्ग को धमकियां मिल रही थी। इसी से परेशान होकर किसान ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र सुनील जाट ने कहा कि उनके पिता का गांव के ही रामेश्वर जाट के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। प्रकरण तहसीलदार न्यायालय में भी चल रहा था। जमीन पर दोनों किसान अपना-अपना दावा जता रहे थे। सुनील ने तहसीलदार पर भी आरोप लगाए। तहसीलदार ने गलत आदेश दिया, जिससे पिता परेशान रहते थे।

यदि कोई भी होटल, लॉज, धर्मशाला, होमस्टे का संचालक बिना परिचय पत्र के किसी भी मेहमान को आश्रय देता है, तो होगी कार्यवाही

इंदौर इंदौर में बिना परिचय पत्र के यदि किसी होटल संचालक ने मेहमानों को ठहराया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे ही एक मामले में होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस कमिश्नर ने पहले ही इस संबंध में आदेश जारी कर दिया था. इंदौर के पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की ओर से आदेश जारी किया गया जिसके तहत यदि कोई भी होटल, लॉज, धर्मशाला, होमस्टे का संचालक बिना परिचय पत्र के किसी भी मेहमान को आश्रय देता है, तो ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी. यह आदेश जारी होने के बावजूद स्कीम-78 की पोसादा होटल में मैनेजर द्वारा ग्राहकों को बिना परिचय पत्र के ठहराया जा रहा था. जब पुलिस टीम ने होटल की जांच की तो पता चला कि कई लोग बिना परिचय पत्र के होटल में ठहरे हुए थे. इसके बाद लसूड़िया थाने में होटल के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है. होटल मैनेजर का नाम स्वप्निल फाटक है और वह देवास जिले के शिप्रा का रहने वाला है. सुरक्षा कारणों से जारी किए जाते हैं आदेश एडवोकेट वीरेन शर्मा के मुताबिक पुलिस विभाग द्वारा हमेशा से होटल, लॉज और धर्मशाला में ठहरने वाले लोगों की पड़ताल करने के लिए होटल संचालकों को लेकर आदेश जारी किए जाते रहे है. सुरक्षा कारणों से यह काफी आवश्यक भी है. होटल में ठहरने वाले मेहमानों से होटल संचालक और मैनेजर को परिचय पत्र मांगना आवश्यक है. इसके अलावा परिचय पत्र की छाया प्रति भी उन्हें अपने पास रखना होती है. ऐसा नहीं करने पर होटल के जिम्मेदार लोगों पर पुलिस प्रकरण दर्ज किया जा सकता है.

कभी-कभी कठोर कदम उठाने पड़ते हैं और अपने ही लोगों पर डंडा चलाना पड़ता है : मोहन भागवत

नई दिल्ली आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार (15 नवंबर. 2024) को गुरुग्राम में आयोजित ‘विकसित भारत की दिशा’ सम्मेलन में अपने विचार रखे. उन्होंने इस दौरान विकास और पर्यावरण की रक्षा को लेकर चर्चा की है. भागवत ने कहा, “विकास करें या पर्यावरण की रक्षा करें. दोनों में से एक चुनना है, लेकिन हमें दोनों को साथ लेकर चलना पड़ेगा.” इस संदर्भ में उन्होंने यह भी कहा कि जब तकनीकी प्रगति के मापदंडों की बात आती है, तो मात्र चार प्रतिशत जनसंख्या को 80 प्रतिशत संसाधन मिलते हैं और ऐसे विकास के लिए लोगों को पूरी मेहनत से काम करना पड़ता है. नतीजे न मिलने पर निराशा होती है और ऐसी स्थिति में कभी-कभी कठोर कदम उठाने पड़ते हैं और अपने ही लोगों पर डंडा चलाना पड़ता है, जो आज की स्थिति में साफ तौर से देखा जा रहा है. ‘हम रुके और हमारा पतन शुरू हो गया’ भागवत ने आगे कहा कि दुनिया भी यह मानती है कि 16वीं सदी तक भारत हर क्षेत्र में अग्रणी था. उन्होंने कहा,  “हमने कई महत्वपूर्ण खोजें की थीं, लेकिन उसके बाद हम रुक गए और हमारे पतन की शुरुआत हो गई.” हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारत ने हमेशा यह मिसाल पेश किया है कि सभी को साथ लेकर चलना चाहिए. आरएसएस चीफ के मुताबिक, व्यक्तिगत विकास में मन और बुद्धि का भी विकास होना चाहिए. विकास सिर्फ आर्थिक लाभ हासिल करना नहीं है, बल्कि यह मानसिक और भौतिक समृद्धि दोनों का मिलाजुला रूप होना चाहिए. अध्यात्म और विज्ञान भागवत ने यह भी कहा कि अध्यात्म और विज्ञान के बीच कोई टकराव नहीं है. दोनों का मकसद मानवता की भलाई है. उनके मुताबिक, यदि किसी को मोक्ष हासिल करना है, तो उसे अपने सांसारिक कर्मों को छोड़ना पड़ता है. उन्होंने कहा, “अर्थ (पैसा) कमाना है तो भागते रहो, बच्चों को अच्छे से रखना है, सुबह जाकर शाम को लौटना है, लेकिन इसके लिए कुछ न कुछ त्याग भी करना पड़ता है.”

निजी तौर पर, मुझे क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है, राजनीति और खेल को आपस में नहीं जोड़ा जाना चाहिए: तारिक हमीद कर्रा

जम्मू जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान न जाने के फैसले पर शुक्रवार को कहा कि क्रिकेट और आतंकवाद को एक साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। कर्रा ने कहा, “कांग्रेस पार्टी या फिर दूसरी राजनीतिक पार्टी का इससे क्या लेना देना है। निजी तौर पर, मुझे क्रिकेट में कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरा मानना ​​है कि राजनीति और खेल को आपस में नहीं जोड़ा जाना चाहिए। खेल एक अलग भावना के साथ खेला जाता है, इसे राजनीतिक मामलों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। गुरु पर्व पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी का जन्म सिर्फ सिख समुदाय के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए हुआ था। नानक जी की शिक्षाएं जातिगत भेदभाव के खिलाफ थीं और आज की विभाजनकारी राजनीति में हम उम्मीद करते हैं कि नानक जी का आशीर्वाद हम पर बना रहे और सद्भाव तथा भाईचारा कायम रहे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने इतने लंबे समय तक कई मुश्किलों का सामना किया है और हम चाहते हैं कि यहां एक बार फिर खुशहाली और समृद्धि लौटे। यहां भाईचारा के साथ हम लोग रहें। बीसीसीआई ने हाल ही में आईसीसी को बताया था कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। ईएसपीएनक्रिकइंफो को मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने आईसीसी को यह बताया है कि भारत सरकार ने टीम को पाकिस्तान जाने की सलाह नहीं दी है। आठ देशों का यह टूर्नामेंट अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच पाकिस्तान में होना निर्धारित है। अब इस टूर्नामेंट के लिए पिछले साल के एशिया कप की तरह हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ सकता है।

विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से संभाग के धान खरीदी के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को कमिश्नर ने दिए निर्देश

जगदलपुर कमिश्नर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों से कमिश्नर डोमन सिंह ने कहा कि धान खरीदी में सतत निरीक्षण सहित राजस्व अधिकारी के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को समिति की बैठक करवाकर ग्रामीणों की धान खरीदी से संबधित समस्याओं का निराकरण करवाएं। खरीदी केंद्रों में पीडीएस दुकानों से प्राप्त होने वाले बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। साथ ही संवेदनशील खरीदी केंद्रों में एसडीएम के माध्यम से निगरानी रखें। उन्होंने शहर के कांजी हाऊस में घुमंतुक पशुधन को रखने की क्षमता बढ़ाने या नए कांजी हाऊस स्वीकृत करने के निर्देश दिए। कांजी हाऊस पशुओं हेतु चारा, नैपियर घास की और पैरा व्यवस्था करने कहा। साथ ही जिलों में सीएसआर-डीएमएफटी मद से काऊ कैचर की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता बताई। पशुधन विकास विभाग के द्वारा गौशाला या कांजी हाऊस में नैपियर घास उगाने की पहल किया जा सकता है। उन्होंने शासन के निदेर्शानुसार जिलों में गौ अभ्यारण्य के लिए जमीन चिंहाकन जल्द करने के लिए कहा। मुख्य सड़क मार्गों में दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में कांजी हाऊस का नोटीफिकेशन जरूर करवाएं। साथ ही एनएमडीसी के टाउनशीप एरिया में पशुओं के लिए गोठान बनाने के पहल करवाएं। रोड सेफ्टी के तहत हेलमेट जागरूकता रैली, नियमों का पालन करने वालों को सम्मानित करने जैसे नवाचार करें।

राजस्थान थप्पड़कांड मामले में नरेश मीणा को 14 दिन की जेल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया पेश

टोंक राजस्थान के देवली-उनियारा (टोंक) में एसडीएम थप्पड़कांड को लेकर तनाव का माहौल तीसरे दिन भी बरकरार है। इस विवाद के बाद जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने पहली बार बयान दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांगें पूरी करने के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे, लेकिन आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही इन पर कार्रवाई संभव होगी। विवाद में आरोपी नरेश मीणा को निवाई कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया। टोंक, निवाई, देवली और उनियारा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चार हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि शांति बनी रहे। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा और एसपी विकास सांगवान ने समरावता गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। कलेक्टर ने बताया कि घटना से पहले उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को छह बार कॉल किया था, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि गायब लोगों की पूरी सूची बनाई गई है और जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी। कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से मुलाकात की। इस बैठक में ग्रामीण भी शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को सरकार के सामने रखा और समाधान का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद जयपुर में हड़ताल कर रहे RAS एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी ने यह जानकारी दी। कलेक्टर का बयान और कार्रवाई की दिशा कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता विवाद को सुलझाना है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आचार संहिता समाप्त होने के बाद ग्रामीणों की मांगें पूरी की जाएंगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet