LATEST NEWS

सरकारी ऑफिस के टाइमिंग में दिल्ली सरकार की ओर से बदलाव, अब सरकारी दफ्तरों के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी

नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी ऑफिस के टाइमिंग में दिल्ली सरकार की ओर से बदलाव किए गए हैं। अब सरकारी दफ्तरों के लिए अलग-अलग टाइमिंग होगी। एमसीडी के ऑफिस 8.30 से 5 बजे तक खुलेंगे। वहीं सेंट्रल गवर्नमेंट के ऑफिस पहले की ही तरह सुबह 9 से 5 होंंंगे। वहीं दिल्ली सरकार के दफ्तरों की टाइमिंग 10 से 6.30 बजे होगी। टाइमिंग को बदलने का मकसद है कि वाहनों की संख्या सड़कों पर कम हो और जब लोग ऑफिस के लिए निकलेंं, तो अलग-अलग समय होने के चलते वाहनों का दबाव सड़कों पर कम पड़े और प्रदूषण कम हो। इससे पहले बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्राइमरी से पांचवी तक के स्कूल बंद कर दिए हैं और उनकी ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी है। ग्रेप 3 के नियम लागू होने के बाद कई जरूरी नियम एनसीआर में लागू हो गए हैं। इसमें बीएस-3 के पेट्रोल वाहनों और बीएस -4 के डीजल वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन और डीजल जनरेटर चलाने पर भी पूरी तरीके से रोक लगा द‍िया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ये बदलाव किया जा रहा है। इसके चलते प्रदूषण के रोकथाम में काफी राहत मिलेगी। सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा, “दिल्ली नगर निगम के दफ्तर सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक, केंद्र सरकार के दफ्तर सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक और दिल्ली सरकार के दफ्तर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेंगे।”

श्रद्धालुओं ने कार्तिक पूर्णिमा पर शिप्रा में लगाई डुबकी, किया दीपदान

उज्जैन कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को गोधूलि बेला में मोक्षदायिनी शिप्रा में दीपदान हुआ। दीपों के आलोक से मां शिप्रा का आंचल आकाशगंगा की तरह दमक उठा। ग्राम नारायणा स्थित स्वर्णगिरी पर्वत भी दीपों से दमका। आसपास के आठ गांव के भक्तों ने दीपदान किया। प्रत्येक घर से 11 दीप प्रज्वलित किए जा रहे हैं। इस्कॉन मंदिर, रामघाट स्थित श्री गणपतेश्वर महादेव मंदिर, चित्रगुप्त घाट पर भगवान चित्रगुप्त सहित विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन हुए। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के मैत्री स्थल ग्राम नारायणा में स्थित स्वर्णगिरी पर्वत वृंदावन स्थित गिरिराज गोवर्धन की तरह ही पूजनीय है। देश-विदेश से हजारों भक्त एकादशी के दिन स्वर्णगिरी की परिक्रमा करने आते हैं। स्वर्णगिरी की परिक्रमा ग्राम चिरमिया स्थित स्वर्णगिरी पर्वत के मुखारविंद से शुरू होती है। भक्त यहां भगवान श्रीकृष्ण व सुदामाजी के चरण चिह्न का अभिषेक, पूजन कर दूध और जलेबी का भोग लगाते हैं। उसके बाद यात्रा प्रारंभ होती है। प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर यहां देव दीपावली मनाई जाती है। शाम को गोधूलि वेला में सैकड़ों भक्त ने दीपदान किया। भक्तों ने मोक्षदायिनी शिप्रा में किया स्नान कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को देशभर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी शिप्रा नदी में पर्व स्नान किया। शाम को दीपदान से शिप्रा का आंचल आकाशगंगा की तरह दमक उठा। दूरदराज से आए भक्तों ने कार्तिक मेले में झूले चकरी का आनंद भी लिया। परंपरा अनुसार कार्तिक पूर्णिमा से शुरू हुआ कार्तिक मेला एक माह लगेगा। कार्तिक माह में तीर्थ स्नान व दीपदान का विशेष महत्व है, जो भक्त मास पर्यंत उक्त धार्मिक कार्य नहीं कर पाए उन्होंने पूर्णिमा के दिन शिप्रा स्नान व दीपदान किया। पर्व स्नान के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालुओं का उज्जैन पहुंचने का सिलसिला शुरू से ही शुरू हो गया था। शुक्रवार को अलसुबह से शिप्रा के विभिन्न घाटों पर स्नान की शुरुआत हुई। देर शाम तक हजारों भक्तों ने मोक्षदायिनी में आस्था की डुबकी लगाई। शाम को देव, ऋषि, पितृ के निमित्त दीपदान किया। पूर्णिमा पर दीपदान करने से पितरों का मार्ग आलोकित रहता और वे अपने वंशजों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

उलेमा काउंसिल ने एमवीए के सामने 15 मांगें रखी थीं, जिसे विपक्षी गठबंधन ने आसानी से मान लिया: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई महाराष्ट्र में अगले हफ्ते विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले भाजपा नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुस्लिम धर्मगुरुओं की संस्था उलेमा कांउसिल की मांगों को मानने के लिए महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की आलोचना की। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उलेमा काउंसिल ने एमवीए के सामने 15 मांगें रखी थीं, जिसे विपक्षी गठबंधन ने आसानी से मान लिया। एमवीएम पर जमकर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि यह भूमि पूर्वजों की है न कि रजाकारों की। उलेमा कउंसिल की मांग मानने पर फडणवीस ने एमवीए को घेरा साक्षात्कार में एमवीए की आलोचना करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “उलेमा काउंसिल ने उन्हें (एमवीए को) समर्थन देने की घोषणा की और अपनी 14 मांगों को उनके सामने रख दिया। उन्होंने (एमवीए) एक साधारण चिट्ठी के जरिए उनकी मांगों को मान लिया। अगर कोई अपनी मांग सामने रखता है, मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। मैं केवल यह सवाल करता हूं कि इनमें से कौन सी मांग स्वीकार्य है। यह मैं आपको बताऊंगा।” उन्होंने आगे कहा, “एक मांग यह है कि 2012 से लेकर 2024 तक दंगों में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सभी मामले खारिज किए जाएं और वापस लिए जाएं। मैं यह पूछना चाहता हूं कि यह किस तरह की राजनीति है? अगर कोई भी पार्टी ऐसे दंगाइयों को साथ लेकर चुनाव लड़ना चाहती है तो हम बंटे रहेंगे और हमें मार दिया जाएगा।” एमवीए पर लगाए आरोप धर्मिक एकता पर भाजपा के रुख पर प्रकाश डालते हुए फडणवीस ने सीएम योगी के नारे को याद किया। उन्होंने कहा, “जब मुख्यमंत्री योगी ने कहा, बंटेंगे तो कटेंगे। वे हमें इतिहास की याद दिला रहे हैं। यह जमीन छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे हमारे पूर्वजों की है न कि रजाकाकों की।” विपक्षी एमवीए के उलेमा काउंसिल जैसे समूहों के साथ कथित गठबंधन के जवाब में फडणवीस ने कहा, “अगर 1920 में कांग्रेस ने वंदे मातरम् का आधा भाग गाने की मांग न मानी होती तो आजादी का बीज न बोया गया होता।” महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने महाविकास अघाड़ी पर राजनीति के लिए धर्म का विभाजन करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस की नीतियां का उद्देश्य ओबीसी समुदाय को विभाजित करना है। जब उनसे महायुति के सत्ता में आने के बाद सीएम चेहरे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक कोई योजना नहीं बनाई गई है। उन्होंने महायुति की सरकार बनने पर जोर दिया और बताया कि तीनों पार्टियां (भाजपा, राकांपा और शिवसेना) एकसाथ बैठकर इसपर चर्चा करेगी।  

अमेरिका के सीमा प्रमुख ने जताई चिंता, कनाडा की सीमाएं असुरक्षित हैं और वहां से आतंकी अमेरिका में घुस सकते हैं

वाशिंटन अमेरिका के सीमा मामलों के नवनियुक्त प्रमुख टॉम होमन ने कनाडा से अमेरिका की सीमा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उनका मानना है कि कनाडा की सीमाएं असुरक्षित हैं और वहां से आतंकी अमेरिका में घुस सकते हैं। होमन ने यह भी कहा कि कनाडा की सीमा सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लिया गया है, और जस्टिन ट्रूडो प्रशासन ने इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए हैं। भारत और अमेरिका दोनों के लिए चिंता का विषय भारत पहले ही कनाडा से खालिस्तानी आतंकियों के फैलते प्रभाव और उनकी सुरक्षित पनाहगाह बनने की चिंता उठा चुका है। भारत का कहना है कि कनाडा के प्रशासन ने खालिस्तानी आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की है और इस कारण से ये आतंकी वहां सुरक्षित रह रहे हैं। अब अमेरिका भी इस खतरे से चिंतित है, खासकर उन आतंकियों के बारे में जो कनाडा से अमेरिका में घुसने का प्रयास कर सकते हैं। इस मुद्दे को लेकर टॉम होमन ने कहा कि कनाडा की सीमा सुरक्षा को मजबूत किया जाना चाहिए ताकि आतंकियों और अवैध अप्रवासियों को अमेरिका में घुसने से रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा को आतंकियों का प्रवेश द्वार बनने नहीं दिया जा सकता। होमन के मुताबिक उत्तरी सीमा की सुरक्षा अमेरिका की प्राथमिकता होगी और इसके लिए ट्रंप प्रशासन विशेष कदम उठाएगा। इसके साथ ही कनाडा से मानव तस्करी पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। मानव तस्करी और अवैध घुसपैठ होमन ने बताया कि कनाडा की सीमा सुरक्षा कमजोर होने के कारण वहां से अवैध अप्रवासी अमेरिका में घुसने में सफल हो जाते हैं। इस रास्ते से उन देशों के लोग भी अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं जो आतंकवाद के केंद्र माने जाते हैं। कनाडा से अमेरिकी सीमा में बढ़ती अवैध घुसपैठ और मानव तस्करी की घटनाएं चिंता का कारण बन गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार अवैध प्रवेश के लिए अपराधी प्रति व्यक्ति 1,500 से 6,000 डॉलर तक की राशि लेते हैं। हालिया घटनाएं बता दें कि हाल ही में सितंबर 2023 में न्यूयॉर्क सिटी में यहूदियों पर हमले के लिए अमेरिका में घुसने का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को क्यूबेक, कनाडा में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी सीमा गश्ती दल के अधिकारियों के अनुसार उत्तरी सीमा पर अवैध घुसपैठ में इजाफा हुआ है और इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अमेरिका का निर्वासन अभियान इसके अलावा, होमन ने अमेरिका में निर्वासन अभियान को और अधिक मजबूत करने की भी बात की। ट्रंप प्रशासन ने अपने पहले कार्यकाल में भी इस दिशा में कई कदम उठाए थे, और अब होमन का कहना है कि वह इस अभियान को और प्रभावी बनाएंगे।  

जेएमएम, कांग्रेस और राजद- के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप, अब तो जेएमएम का मतलब ही हो गया है- जमकर मलाई मारो

गोड्डा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत महगामा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद पर जोरदार जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और राजद- तीनों के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। अब तो जेएमएम का मतलब ही हो गया है- जमकर मलाई मारो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास है कि वह जिस भी राज्य में दूसरे दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ती है, उस दल का वहां बंटाधार हो जाता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता के लालच में चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया, ताकि जमकर भ्रष्टाचार कर सकें। प्रदेश की हालत ये है कि यहां मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी पैसा लिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर नल और नल से जल पहुंचाने का अभियान चलाया, लेकिन हेमंत सरकार ने नल का भी पैसा लेना शुरू कर दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड की जनता ने 13 बार मुख्यमंत्रियों को बनते देखा है, इनमें से तीन मुख्यमंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी है। भाजपा के तीन मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, ऐसी सरकार बनाएं, जिसके दामन पर भ्रष्टाचार के दाग न हो और न ही लगने पाए। रक्षा मंत्री ने हेमंत ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा क‍ि चुनाव से पहले युवाओं को जो बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, कहां है वो? कांग्रेस कहती है कि हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना करवाई जाएगी और उसी आधार पर आरक्षण देंगे। मैं कांग्रेस से कहना चाहता हूं कि राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए की जानी चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि आज गुरु पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड प्रदेश का स्थापना दिवस है। आज ये बताने की जरूरत नहीं है कि भाजपा और हमारे नेताओं का आदिवासी समाज के लिए कितना सम्मान रहा है। भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष देश के युवाओं को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को देश भर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। उन्होंने दावा किया कि झारखंड में पहले चरण की 43 सीटों पर चुनाव के बाद ही यह साफ हो गया है कि प्रदेश में भाजपा-एनडीए की सरकार बनने जा रही है।  

हिंगोली में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की: अमित शाह

मुंबई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की जांच की। उन्होंने सभी से स्वस्थ चुनाव प्रणाली में अपना योगदान देने की अपील की। इस जांच से जुड़ा एक वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास करती है और निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करती है। शाह ने कहा, ‘‘आज महाराष्ट्र के हिंगोली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारियों के द्वारा मेरे हेलीकॉप्टर की जांच की गई। भाजपा निष्पक्ष चुनाव और स्वस्थ चुनाव प्रणाली में विश्वास रखती है और माननीय चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करती है।” उन्होंने कहा, ‘‘एक स्वस्थ चुनाव प्रणाली में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए और भारत को विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र बनाए रखने में अपने कर्त्तव्यों का पालन करना चाहिए।” शाह की ओर से साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि चुनाव अधिकारी उनके हेलीकॉप्टर की जांच कर रहे हैं। इस दौरान एक अधिकारी को बैग और अन्य सामान की जांच करते भी देखा गया। चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा नेताओं के सामान की जांच करने की घटना उस समय चुनावी मुद्दे में तब्दील हो गई जब शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बैग की जांच की गई थी। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले लातूर और यवतमाल जिलों में पहुंचने के बाद चुनाव आयोग के अधिकारियों ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के एक ‘बैग’ की जांच की थी। ठाकरे ने इस जांच से संबंधित वीडियो साझा करते हुए पूछा था कि क्या मुख्यमंत्री, राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं पर भी उनके चुनाव प्रचार के दौरान यही नियम लागू किया जायेगा। इस घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘बैग’ की भी जांच की गई थी।

यूनेस्को के ‘इंटर गवर्नमेंटल ओसीनोग्राफिक कमीशन’ ने भी इन 24 गांवों को सुनामी रेडी होने की मान्यता दी

भुवनेश्वर ओडिशा राज्य के 24 तटीय गांव सुनामी रेडी (सुनामी की आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार) घोषित किए गए हैं। यूनेस्को के ‘इंटर गवर्नमेंटल ओसीनोग्राफिक कमीशन’ ने भी इन 24 गांवों को सुनामी रेडी होने की मान्यता दे दी है। 11 नवंबर को इंडोनेशिया में दूसरे ग्लोबल सुनामी सिम्पोसियम का आयोजन किया गया। इसी आयोजन के दौरान यूनेस्को ने ओडिशा के 24 गांवों को सुनामी रेडी होने का प्रमाण पत्र जारी किया। ओडिशा के इन जिलों के गांवों को घोषित किया गया ‘सुनामी रेडी’ ओडिशा के जिन गांवों को सुनामी के लिए तैयार घोषित किया गया है, उनमें बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, पुरी और गंजम जिले के गांव शामिल हैं। साथ ही ओडिशा के दो गांवों जगतसिंहपुर जिले के नोलियासाही और गंजम जिले के वेंकटरायपुर को सूनामी के लिए तैयार रहने का प्रमाण पत्र नवीनीकरण किया गया है। इन दो गांवों को साल 2020 में ही सुनामी के लिए तैयार घोषित कर दिया गया था। 12 सूचक बिंदुओं के आधार पर तैयार की गई सूची इन गांवों में सरकार ने सभी हितधारकों की आपात स्थिति की ट्रेनिंग दी है। साथ ही गांव के लोगों के लिए जागरुकता अभियान, सुनामी प्रबंधन योजना, मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। साथ ही बचाव मार्गों की पहचान आदि का काम किया गया है। नेशनल सुनामी रेडी रिकॉगनिशन बोर्ड (एनटीआरआरबी) ने इन तटीय गांवों का दौरा कर उन 12 सूचक बिंदुओं को जांचा, जिनके आधार पर किसी भी गांव को सुनामी रेडी घोषित किया जाता है। नेशनल सुनामी रेडी रिकॉगनिशन बोर्ड में नेशनल सेंटर फॉर ओसीन इन्फोर्मेशन के वैज्ञानिक और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी शामिल रहे। एनटीआरआरबी बोर्ड ने अपनी पुष्टि के बाद इन गांवों के नाम यूनेस्को के पास मंजूरी के लिए भेजे थे। जहां से इन्हें मंजूरी मिल गई है। भारत सरकार ने देश के 381 गांवों को सुनामी प्रभावित करार दिया है। इसी के तहत ओडिशा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राज्य के सुनामी प्रभावित तटीय गांवों को सुनामी जैसी आपदा से निपटने के लिए तैयार कर रहा है।  

उप मुख्यमंत्री साव ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल से मिलकर राशि स्वीकृत करने का किया था अनुरोध

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 230 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के अंतर्गत स्वीकृत इस राशि से सभी नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अधोसंरचना और तकनीकी व्यवस्थाओं को मजबूत किया जाएगा। इससे राज्य में अपशिष्ट प्रबंधन और ज्यादा पुख्ता तथा टिकाऊ होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के इस सहयोग के लिए भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस राशि से शहरों में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों को नया आयाम मिलेगा। यह राज्य के प्रत्येक नगरीय निकाय को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत इस राशि से प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन के इन्फ्रॉस्ट्रक्चर को बेहतर और स्थाई बनाया जाएगा। इससे राज्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक तकनीकी, भौतिक और मानव संसाधन जुटाए जाएंगे, जिससे न केवल स्वच्छता की स्थिति में सुधार होगा, बल्कि नागरिकों को भी बेहतर पर्यावरणीय सुविधाएं मिलेंगी। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने विगत दिनों अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात कर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों के लिए राशि मंजूर करने का आग्रह किया था। उन्होंने राज्य के शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था को और अधिक सुगम तथा प्रभावी बनाने केंद्र सरकार से सहयोग का अनुरोध किया था। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के प्रस्तावों के आधार पर केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए छत्तीसगढ़ के लिए 230 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि इस पहल से छत्तीसगढ़ को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने में सहायता मिलेगी।  उन्होंने स्वच्छता को हर नागरिक के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संपूर्ण स्वच्छता के लिए सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

सिद्दारमैया सरकार ने कहा- भाजपा ने इसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया

बेंगलुरु कर्नाटक में सिद्दारमैया सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान कथित कोविड-19 घोटाले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का फैसला किया है। इसे लेकर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने इसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा, “हमें एसआईटी से कोई समस्या नहीं है, कर्नाटक में कुछ भी होता है तो वे एसआईटी बनाते हैं। मैं कांग्रेस सरकार से केपन्ना रिपोर्ट के बारे में पूछना चाहता हूं। रिपोर्ट में कहा गया था कि सिद्दारमैया ने जमीन अधिसूचित की है, लेकिन उसके लिए एसआईटी क्यों नहीं है। दरअसल वे येदियुरप्पा और (तत्कालीन) मंत्री श्री रामुलु को फंसाना चाहते हैं। यह मुद्दे को भटकाने की रणनीति है। हमें उम्मीद है कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि सीएम सिद्दारमैया ने अपने बयान से स्वीकार कर लिया है कि उनके विधायक बिकाऊ हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते खुफिया विभाग भी उनके अंतर्गत आता है। उन्हें हिसाब देना चाहिए कि वे 50 विधायक कौन थे और 2,500 करोड़ रुपया कहां से आया? सिद्दारमैया केवल मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। नदी से पीने के पानी पर ग्रीन सेस लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि नदी पर सेस अच्छा है, लेकिन झीलों पर क्यों नहीं, तालाबों पर क्यों नहीं, हवा पर क्यों नहीं? हम हवा से सांस लेते हैं तो इस पर टैक्स क्यों नहीं? उसके बाद मैं नोबेल पुरस्कार के लिए उनकी सिफारिश करूंगा। सरकार के पास पैसा नहीं है। उन्होंने पहले ही पेट्रोल, डीजल, पंजीकरण, मृत्यु और जन्म पर कर लगा दिया है। अब वे इस तरह के कदम का उठा रहे हैं। दरअसल, कर्नाटक सरकार पानी के बिल पर ग्रीन सेस लगाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने पश्चिमी घाट के संरक्षण में फंड की कमी को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया है। कर्नाटक सरकार पश्चिमी घाट से निकलने वाली नदियों से पीने के पानी की आपूर्ति करने वाली सभी निगमों और नगर पालिकाओं में पानी के बिलों पर दो-तीन रुपये का मासिक ‘ग्रीन सेस’ लगाने पर विचार कर रही है।  

दोबारा शादी के बंधन में बंधी ‘उतरन’ स्टार श्रीजिता डे, पति संग तस्वीरें शेयर कर बोलीं – ‘जीवन भर के लिए’

मुंबई, टेलीविजन जगत की खूबसूरत अभिनेत्री श्रीजिता डे ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को खूबसूरत झलक दिखाई है। उन्होंने गोवा में एक पारंपरिक बंगाली समारोह में अपने साथी माइकल ब्लोहम-पेप का हाथ थामा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर कर ‘उतरन’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा “जीवन भर के लिए संजोया, हमेशा के लिए ले लिया।” श्रीजिता और ब्लोहम-पेप पिछले साल जर्मनी में एक कैथोलिक फंक्शन में एक-दूजे के साथ नजर आए थे। शादी से पहले अभिनेत्री ने मेहंदी, हल्दी और संगीत समेत अन्य फंक्शन और प्री-वेडिंग समारोह की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को उसकी भी झलक दिखाई। शादी की तस्वीरों में कपल बेहद प्यारा और रोमांटिक पोज देता नजर आ रहा है। अपने खास दिन पर श्रीजिता मैरून और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आईं। वहीं, उन्होंने बालों को ताजे फूलों को लगाकर बन स्टाइल बनाया। माइकल सफेद और सुनहरे रंग की शेरवानी पहने नजर आए। अभिनेत्री ने फूलों के चादर के साथ मंडप में एंट्री की। उनके पति फिल्मी अंदाज में बाइक पर एंट्री करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी मेहंदी समारोह की तस्वीरें भी शेयर की थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “एक कहानी जो हमारे बच्चे अपने बच्चों को बताएंगे। प्यार, साथ और इस दुनिया से परे! हमेशा हमेशा के लिए। हमारी मेहंदी समारोह की कुछ झलकियां।” श्रीजिता डे और माइकल लगभग पांच साल तक डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में बंधे। माइकल ने 2021 में पेरिस में एक जगह पर रोमांटिक अंदाज में अभिनेत्री को प्रपोज किया था। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रीजिता ने कलर्स टीवी के सबसे लंबे समय तक चलने वाले लोकप्रिय शो ‘उतरन’ में काम किया था। शो में उन्होंने मुक्ता राठौड़ की भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने स्टार प्लस के थ्रिलर ‘नजर’ में काम किया था। इस शो में उनके किरदार का नाम ‘दिलरुबा’ था। इसके साथ ही श्रीजिता ‘ये जादू है जिन्न का’, ‘तुम ही हो बंधु सखा तुम्ही’, ‘पिया रंगरेज’ और ‘बिग बॉस 16’ में भी नजर आ चुकी हैं।

मंत्री वर्मा बोले- हम संगठित होकर आगे बढ़ सकते हैं

रायपुर जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज वनांचल नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि हमको भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा मिलती है हम कितने दिन जीते हैं, कितने साल जीते हैं, मायने नहीं रखता, हम अपने जीवन को कैसे जीते हैं, यह मायने रखता है। भगवान बिरसा मुंडा ने केवल 25 साल की उम्र में ही अपने देशहित में बलिदान कर दिया। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा, जल, जंगल और जमीन के लिए की। ऐसे महान पुरुष के जीवन से प्रेरणा लेकर के हम समाज, देश को संगठित करके आगे ले जा सकते हैं। मंत्री श्री वर्मा ने कृषि विभाग की ओर से 15 हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट वितरण, 9 हितग्राहियों को स्प्रेयर पंप वितरण, पशु चिकित्सा विभाग की ओर से 8 हितग्राहियों को चेक वितरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 हितग्राहियों को पोषण कीट का वितरण, श्रम विभाग की ओर से 4 हितग्राहियों को राशि वितरित किया। मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर आदिवासी समाज सहित सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इससे जनजातीय समुदाय को जागृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनजातीय वीरों का छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ा योगदान है। जब कभी भी हम आदिवासी की बात करते हैं, तो सबसे पहले भाव यही उठता है, कि आदिवासी बहुत ही सहज, सरल और उदार व्यक्ति और प्रकृति प्रेमी होते हैं। जनजाति जीवन शैली में भारत दर्शन और सनातन के मूल्य गुंजित होते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए भी गर्व होता है कि हमारा आदिवासी समाज अनादि काल से आज तक अपने सादगी के लिए जाना जाता है। उतनी ही अपनी अस्मिता को बचाने और अपने मान सम्मान हेतु संघर्ष के लिए भी जागरूक होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि हमें आदिवासी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के रूप में मिला है। प्रदेश मे हम जनजातिय समुदाय को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पीएम जनमन योजना लागू कर विशेष पिछड़ी जनजाति को राष्ट्र के मुख्यधारा से जोड?े का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत इन वर्गों को आवास, शिक्षा, आत्मनिर्भरता के लिए कौशल विकास, स्व-रोजगार संबंधी अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाकर उन्हें संगठित करने का प्रयास किया है। इस अवसर पर पूर्व सिहावा विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह और सर्व आदिवासी समाज के तहसील अध्यक्ष श्री उमेश देव ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0: अफोर्डेबल हाउसिंग पालिसी होगी तैयार, सस्ती दर पर मिलेगी जमीन

भोपाल शहरों को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 लागू की है। अन्य योजनाओं को मिलाकर इसमें काम होगा। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार अफोर्डेबल हाउसिंग पालिसी तैयार कर लागू करेगी। इस नीति के तहत मकान बनाने के लिए सस्ती दर पर भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। योजना में पंजीकृत आवासों के लिए एक प्रतिशत से कम स्टांप शुल्क लिया जाएगा। ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स (टीडीआर) सुविधा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए निर्मित क्षेत्र में परियोजना के समग्र फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) में शामिल नहीं किया जाएगा। 31 दिसंबर तक का है समय नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों का कहना है कि योजना को लागू करने के लिए 31 दिसंबर, 2024 से पहले प्रदेश को केंद्र सरकार को सहमति प्रेषित करनी होगी। साथ ही अन्य सुधार 30 जून, 2025 तक पूर्ण कर लागू करने होंगे। 12 नवंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बताया गया कि प्रदेश सरकार योजना पर सहमति भेज रही है। लक्ष्य यह रखा गया है कि पांच वर्ष में इस योजना के माध्यम से प्रदेश में दस लाख आवास निर्मित किए जाएं। जारी रहेगी ढाई लाख की सब्सिडी स्वयं की भूमि पर आवास निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये का जो अनुदान दिया जा रहा है, वह जारी रखा जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश वर्ष 2015 से वर्ष 2023 तक पहले या दूसरे स्थान पर रहता आया है। अभी तक इसमें साढ़े नौ लाख हितग्राहियों को लाभ मिल चुका है। अब शहरों को झुग्गी मुक्त करने और आवास की आवश्यकता की पूर्ति के लिए तीन स्तर पर एक साथ काम होगा। इसमें प्रधानमंत्री आवास शहरी के तहत पंजीकृत आवासों (60 वर्गमीटर तक) के लिए एक प्रतिशत या उससे भी कम स्टांप या पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। आवास निर्माण के लिए ऐसे हितग्राही जिनके पास भूमि नहीं है, उन्हें सस्ती दर पर पट्टे दिए जाएंगे। इन्हें मिलेगी योजना में प्राथमिकता प्रधानमंत्री आवास योजना में उन व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनके पास कहीं भी पक्का आवास नहीं है। नौ लाख रुपये तक की वार्षिक आय और राज्य व केंद्र सरकार की किसी भी आवास योजना में लाभ ले चुके व्यक्ति योजना के लिए अपात्र होंगे। कल्याणी (विधवा), दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग, सफाई कर्मी, पथ विक्रेता, पीएम विश्वकर्मा योजना के कारीगर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, निर्माण श्रमिक, मलिन बस्तियों में रहने वाले परिवारों को प्राथमिकता मिलेगी। ऐसे व्यक्ति, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक हो और उनके पास स्वयं का भूखंड हो उन्हें मकान बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से ढाई लाख रुपये की मदद की जाएगी। यह राशि तीन किस्तों में देय होगी। इसी तरह सरकारी या निजी एजेंसी की परियोजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 30 से 45 वर्ग मीटर का फ्लैट दिलाया जाएगा। इसके लिए भी ढाई लाख रुपये तक की सहायता केंद्र और राज्य सरकार मिलकर देगी।  

लगातार दूसरे दिन बरा गांव में रात्रि चौपाल लगाकर किया समस्याओं का समाधान

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की सजगता से न केवल ग्वालियर-15 विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 के स्थानीय निवासियों को एक बड़े हादसे का शिकार होने से बचा लिया गया, बल्कि पहली बार केवल 48 घण्टे की अल्प अवधि में एक बड़े क्षेत्र को प्रदूषण रहित बना दिया गया। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सभी अधिकारियों तथा देवतुल्य कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मुसीबत की हर घड़ी में आपका यह सेवक चट्टान की तरह आपके साथ खड़ा रहा है और आगे भी सदैव अपने कर्तव्य के प्रति अडिग रहेगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात्रि ग्वालियर उप नगर के वार्ड क्रमांक 1 के बरा गांव के समीप नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण के रुप में उपयोग किए जा रहे खदान के गड्ढे में एकत्रित कचरे में आग लगने से उत्पन्न हुए प्रदूषण से आस-पास के रहवासियों को सांस लेने में दिक्क़त आ रही थी। इस गंभीर स्थिति को भांपकर ऊर्जा मंत्री ने बिना समय गंवाए प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों को आग पर नियंत्रण के निर्देश दिए तथा आग बुझाने का काम पूरा होने के बाद कचरा हटाने का कार्य शुरु कराया। गुरुवार रात भी ऊर्जा मंत्री ने मौके पर मौजूद रहकर कचरा हटवाने का काम जारी रखा तथा बरा गांव सहित किशन बाग, लक्ष्मीपुरम, तिरुआ पुरा, जाटवपुरा, और पादरी मोहल्ला को प्रदूषण रहित बनवाकर एक बड़ी घटना घटित होने से टाली। इस दौरान उन्होंने चौपाल भी लगाई तथा लोगों की समस्याओं को सुना और जन-सेवा के संकल्प को निभाते हुए, तत्काल समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस बावत माकूल इंतजाम किए जाएं। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि आपका सेवक 2 दिवस से वार्ड क्रमांक 1 के रहवासियों की चिंता में रात-दिन प्रदूषण बढने से उत्पन्न हुए हालातों पर नियंत्रण कर स्वच्छ वातावरण बनाने में जुटा रहा। यह आप सभी के सहयोग से संभव हो सका। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में बरा गांव के इस स्थान पर एक भव्य पार्क बनाया जाएगा। इस दौरान स्थानिय जनप्रतिनिधि, प्रशासन, पुलिस तथा अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  

गुजरात के वलसाड से लड़की का शव बरामद, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

वलसाड गुजरात के वलसाड जिले के पारडी इलाके के मोतीवाड़ा में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार लड़की ट्यूशन पढ़ने के लिए गई थी, जहां से वह वापस लौट रही थी। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि लड़की के साथ कोई अनहोनी घटी हो, जिसके बाद उसकी हत्या की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पारडी पुलिस के साथ-साथ एलसीबी और एसओजी की टीम भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव का फोरेंसिक पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस के कई वाहन एक अस्पताल के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं। पुलिस और लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर मौजूद दिख रही है। लड़की के परिजन भी मौके पर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है घटना की जानकारी होते ही सबसे पहले पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन जांच की जा रही है। जल्दी ही पुलिस अपराधियों तक पहुंच जाएगी। हालांकि पुलिस ने इस विषय पर कुछ भी जानकारी देने में असमर्थता जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना पर जांच के बिना कुछ भी संभव नहीं है।  

करीब दो महीने तक चले चूहे-बिल्ली के खेल के बाद गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोलकाता/मुंबई कोलकाता पुलिस ने मुंबई से एक मशहूर संगीतकार को अपने इंस्टीट्यूट में एक छात्र से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने बताया कि करीब दो महीने तक चले चूहे-बिल्ली के खेल के बाद गायक और संगीतकार संजय चक्रवर्ती को चारू पुलिस ने मुंबई के एक इलाके से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। फिलहाल उसे 18 नवंबर तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा। छात्र से की छेड़छाड़ जून में संगीतकार संजय चक्रवर्ती ने योगा इंस्टीट्यूट में, जहां वे संगीत सिखाते हैं, 15 वर्षीय छात्र से छेड़छाड़ की। पुलिस में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, क्लास खत्म होने के बाद भी चक्रवर्ती वहीं रुका रहा और सभी बच्चों के चले जाने के बाद उसने कथित तौर पर पीड़िता से छेड़छाड़ की। इस घटना की जानकारी तब मिली जब पीड़िता के घरवाले उसे मनोवैज्ञानिक उपचार के लिए उसे बंगलूरू ले गए। इलाज के दौरान पीड़िता ने पूरी घटना डॉक्टर को बताई, जिसके बाद उसके परिवारवालों को भी इसके बारे में पता चला। परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत पीड़िता के परिवारवालों ने उत्तर 24 परगना के बेलघरिया पुलिस स्टेशन को अपनी शिकायत मेल की, जिसके बाद पुलिस को जीवो एफआईआर दर्ज करनी पड़ी। एक अधिकारी ने कहा, “इस मामले को जांच के लिए चारू मार्केट पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित किया गया।” पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच करने की योजना बना रही है। इसके अलावा वहां मौजूद छात्रों और उनके परिजनों से भी बात करेगी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet