LATEST NEWS

पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में होगा लॉन्च

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फ़िल्म पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में लॉन्च होगा। 17 नवंबर को पुष्पा 2: द रूल का मच अवेटेड ट्रेलर लॉन्च होगा। ये ग्रैंड इवेंट गांधी मैदान में गंगा किनारे शाम 5 बजे से शुरू होगा और इसे एक शानदार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है। ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा, और स्टार पावर का बेहतरीन तालमेल होगा, और यह फैंस को पुष्पा 2 की अगली कड़ी का पहला नजारा देगा। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर घोषणा करते हुए, माइथ्री मूवी मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तारीख और समय के साथ फिल्म का एक पोस्टर साझा किया है, “गंगा तट पर सबसे बड़े इवेंट के लिए तैयार हो जाइए 3 दिन बाकी हैं 17 नवंबर को गांधी मैदान, पटना में शाम 5 बजे से ग्रैंड #पुष्पा 2dरूल ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा” पुष्पा 2: द रूल, सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल द्वारा स्टारर है। इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार ने किया है और म्यूजिक टी सीरीज ने दिया है। यह फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज होगी।

उमरिया जिले का विश्व प्रसिद्ध बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व वैश्विक धरोहर है

भोपाल उमरिया जिले का विश्व प्रसिद्ध बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व वैश्विक धरोहर है। यहाँ की जैव-विविधता, दुर्लभ वन्य-जीवों की उपलब्धता, कल्चुरी कालीन किला और हिन्दू देवताओं के प्राचीन मंदिर पूरी दुनिया में दुर्लभ हैं। टाइगर रिजर्व की स्थापना के पूर्व यहाँ का जंगल एवं पहाड़ियों के बीच निर्मित किला एवं अन्य संरचनाएँ रीवा रियासत के महाराजा की निजी सम्पत्ति हुआ करती थी। किले में राजकीय कार्यों के अलावा राज परिवार का निवास भी होता था। घनघोर जंगल राजा और महाराजाओं का निजी शिकारगाह होता था, जहाँ देश-विदेश के राजा समय-समय पर आकर आखेट करते थे। कालांतर में देश की आजादी के बाद तत्कालीन रीवा महाराजा मार्तण्ड सिंह ने सन् 1967 में किला सहित पूरा जंगल मध्यप्रदेश शासन को नेशनल पार्क स्थापित करने एवं वन्य-जीव संरक्षण के लिये दान में दिया था। इसके बाद मध्यप्रदेश शासन द्वारा बाँधवगढ़ नेशनल पार्क की स्थापना की गयी। वर्ष 1981 के बाद यहाँ पर केन्द्र की टाइगर परियोजना शुरू की गयी। बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मौजूद जल-स्रोतों से यहाँ की जैव-विविधता देश-दुनिया के जंगलों की अपेक्षा उत्कृष्ट रही है। यहाँ जल-स्रोतों की मौजूदगी हमेशा से रही है, जिससे हरियाली बनी रहती है। पर्याप्त जल-स्रोत, चारागाह, सघन वन, शाकाहारी, मांसाहारी वन्य-जीवों के लिये आवश्यक आहार और रहवास की अनुकूलता होने से यहाँ दुर्लभ से दुर्लभ वन्य-प्राणी एवं पक्षी अपना आश्रय-स्थल बनाये हुए हैं। बाघों की सघन मौजूदगी पूरी दुनिया में बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व को एक अलग पहचान दिलाती है। टाइगर रिजर्व 1526 वर्ग किलोमीटर के कोर एवं बफर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जंगल में वर्ष 2022 की गणना अनुसार 165 से भी ज्यादा बाघों की संख्या पायी गयी थी। इसके अलावा कान्हा टाइगर रिजर्व से 49 बायसन लाकर वर्ष 2012 में बसाये गये थे, जो अनुकूल परिस्थितियों में बढ़कर वर्तमान में लगभग 200 की संख्या में स्वच्छंद विचरण कर रहे हैं। टाइगर रिजर्व में दुनिया में विलुप्ति की कगार पर पहुँच चुके विशेष प्रजाति के बारहसिंघा भी कान्हा टाइगर रिजर्व से लाकर बाँधवगढ़ में बसाये गये हैं। वर्ष 2018 से जंगली हाथियों ने भी अपना रहवास यहाँ बनाया है। तकरीबन 70 से 80 जंगली हाथी टाइगर रिजर्व के अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न झुण्डों में विचरण कर रहे हैं। टाइगर रिजर्व में बाघ, बायसन, जंगली हाथी के अलावा नीलगाय, भालू, तेंदुआ, चीतल और सांभर यहाँ के मुख्य वन्य-प्राणी हैं, जो पर्यटन के साथ जैव-विविधता का केन्द्र हैं। टाइगर रिजर्व बाँस एवं साल के सघन वृक्षों से घिरा हुआ है। यहाँ वन्य-जीव दर्शन के अलावा हिन्दू मान्यताओं के कई प्राचीन धार्मिक मंदिर भी हैं। इसमें बाँधवगढ़ किले के समीप स्थित भगवान राम-जानकी मंदिर आस्था का प्रमुख केन्द्र है। यहाँ पर प्रतिवर्ष जन्माष्मी के पर्व पर मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें देशभर से हिन्दू धर्मावलम्बी पूजा-दर्शन के लिये पहुँचते हैं। बाँधवगढ़ की पहाड़ियों पर स्थित कबीर गुफा कबीरपंथियों की आस्था का केन्द्र है। प्रतिवर्ष अगहन पूर्णिमा के दिन यहाँ पर कबीरपंथियों का जमावड़ा होता है और कबीर गुफा में कबीर अनुयायी उनकी पूजा-पाठ करते हैं। संत शिरोमणि सेन की तपोस्थली भी बाँधवगढ़ में ही रही है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संत सेन का मंदिर एवं समाधि-स्थल बनाने के लिये टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे हुए क्षेत्र में भूमि आरक्षित की गयी है, जिसमें निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिये विश्व प्रसिद्ध है। इसमें पहली बार दो दिवसीय बटरफ्लाई सर्वे कराया गया। टाइगर रिजर्व के 15 कैम्पों में 61 सदस्यों ने रिजर्व के जंगलों में पैदल सर्वे किया और सर्वे शीट पर तितलियों की जानकारी को अपडेट किया। दो दिवसीय सर्वे में तितलियों की 100 से अधिक प्रजातियाँ पायी गयीं। इनमें 5 से अधिक तितलियाँ दुर्लभ प्रजाति की हैं। कॉमन रैड आई, ब्लैक राजा, किंग क्रो और इंडियन डॉर्ट लेट जैसी तितली भी सर्वे में पायी गयी। तितलियों के सर्वे में मोबाइल एप का उपयोग नहीं किया गया। हाथ से ही सर्वे शीट में पैन से जानकारी को अपडेट किया गया।  

जन मन योजना और सिकलसेल उन्मूलन मिशन जनजाति कल्याण का महाभियान : राज्यपाल पटेल

जनजातीय गौरव दिवस, इतिहास के एक बड़े अन्याय को दूर करने का है ईमानदार प्रयास : प्रधानमंत्री मोदी भगवान बिरसा मुंडा ने मातृभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व बलिदान दिया प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के दो जनजातीय संग्रहालय राष्ट्र को किये समर्पित जन मन योजना और सिकलसेल उन्मूलन मिशन जनजाति कल्याण का महाभियान : राज्यपाल पटेल भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचार के विरुद्ध जनजातीय समाज को किया खड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय समाज आज भी हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे है देश में चल रहा है जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को समक्ष लाने का अभियान बाणसागर बांध से शहडोल जिले के लोगों को भी मिलेगा पानी शहडोल में बनाया जायेगा स्थाई हेलीपेड जनजातीय गौरव दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम शहडोल में हुआ आयोजित भोपाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी जा रही है। जनजातीय गौरव दिवस इतिहास के एक बहुत बड़े अन्याय को दूर करने का एक ईमानदार प्रयास है। आजादी के बाद जनजातीय वर्ग के योगदान को इतिहास में वह स्थान नहीं दिया गया, जिसके लिये वे हकदार थे। जनजातीय समाज वो है, जिसने राजकुमार राम को भगवान बनाया। भारत की संस्कृति और आजादी के रक्षा के लिये सैकड़ो वर्षों की लड़ाई का नेतृत्व दिया। आजादी के बाद के दशकों में जनजातीय वर्ग के अनमोल योगदान को मिटाने की कोशिश की गई। इसके पीछे स्वार्थ भरी राजनीति थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज के समग्र कल्याण के लिये अनेक योजनाएँ संचालित कर उनके आर्थिक और सामाजिक विकास का कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिहार जिले के जमुई में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्म जयंती पर 6 हजार करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है। इसमें जनजातीय वर्ग के बच्चों के भविष्य को संवारने वाले स्कूल और हॉस्टल, जनजातीय वर्ग की महिलाओं के लिये स्वास्थ्य सुविधा, जनजातीय क्षेत्रों को जोड़ने वाली सैकड़ों किलोमीटर की सड़कें, जनजातीय वर्ग की संस्कृति को समर्पित संग्रहालय एवं जनजातीय वर्ग के डेढ़ लाख परिवारों को पक्के घर के स्वीकृति पत्र वितरित किये गये हैं। साथ ही आज देव दीपावली के दिन 11 हजार से अधिक जनजातीय परिवारों को अपने घर में प्रवेश कराया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के छिन्दवाड़ा के बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय एवं जबलपुर के राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह स्वंतत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का वर्चुअली लोकापर्ण किया। मध्यप्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय पर आयोजित राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण रामलाल रोतेल सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद रहे। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत जनजातीय परंपरा अनुसार किया गया। जनजातीय कल्याण के लिये राज्य सरकार कर रही है बेहतरीन कार्य : राज्यपाल पटेल राज्यपाल पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण देश में जनजातीय कल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। पीएम जन मन योजना और सिकल सैल उन्मूलन मिशन, जनजाति कल्याण का महाभियान है। इस महाभियान में राज्य सरकार द्वारा जनजाति कल्याण के बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। अनेक विभागों के माध्यम से अति पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा में लाने के कारगर प्रयास लगातार जारी है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सैल उन्मूलन मिशन का संकल्प मध्यप्रदेश की धरती से लिया जाना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा सिकल सैल उन्मूलन की दिशा में जाँच और जागरूकता के कार्य सघन स्तर पर किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक 82 लाख लोगों की सिकलसेल स्क्रीनिंग पूर्ण हो गई है। राज्यपाल पटेल ने शहडोल ज़िले के सिकल सैल जाँच कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सिकल सैल कार्ड वितरण का कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सैल से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय, इस रोग के प्रति जागरूकता ही है। उन्होंने कहा कि शादी के पूर्व लड़का-लड़की सिकल सैल कार्ड का मिलान ज़रूर करें। उन्होंने कहा कि गर्भधारण के दौरान और जन्म के बाद भी बच्चे के सिकल सैल की जाँच ज़रूर कराएं। राज्यपाल पटेल ने सभी से आह्वान किया कि सिकल सैल की जाँच और जागरूकता हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। राज्यपाल पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती पर उनका नमन किया और प्रदेश एवं देश के महान क्रांतिकारी, जनजातीय सपूतों का पुण्य स्मरण भी किया। उन्होंने जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जबलपुर और छिंदवाड़ा के जनजातीय संग्रहालय के लोकार्पण के प्रति आभार ज्ञापित किया। जल, जंगल और जमीन का अधिकार जनजातीय समाज का है मूल अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जल, जंगल और जमीन का अधिकार जनजातीय समाज का मूल अधिकार है। इसे अंग्रेज उनसे छीनना चाहते थे। भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के अत्याचार, अनाचार के खिलाफ जनजातीय समाज को खड़ा किया और अंग्रेजों के खिलाफ दो स्तरों पर लड़ाई लड़ी। एक ओर उन्होंने जनजातीय समाज के मूल अधिकार की रक्षा की और दूसरी ओर ईसाई मिशनरियों द्वारा हमारे धर्म के साथ छेड़छाड़ कर हमारे जनजातीय भाइयों को ईसाई बनाने के कुत्सित प्रयासों को ध्वस्त किया। आज हम भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें हृदय से स्मरण और नमन करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास को देश के समक्ष लाने का अभियान चलाया है। उन्होंने प्रतिवर्ष देश भर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाने का निर्णय मध्यप्रदेश में ही लिया। आज पूरे देश में भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाई जा रही है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सबके लिए मार्गदर्शक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा … Read more

जेएफए फर्म के कार्यालय और बेलार्ड एस्टेट के ऑफिस में बम रखा गया, ईमेल के जरिये दी धमकी, लोगो में दहशत

मुंबई मुंबई की एक लॉ फर्म को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मेल के जरिए जेएसए लॉ फर्म बेलर्ड पेयर और जेएसए ऑफिस कमला मिल लोअर पर्ल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह ई-मेल फरजान अहमद के नाम से आया है। ई-मेल में स्पष्ट कहा गया है कि जेएफए फर्म के कार्यालय और बेलार्ड एस्टेट के ऑफिस में बम रखा गया है। ईमेल आते ही दफ्तर के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचित किया। धमकी की सूचना मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि इस धमकी देने वाले व्यक्ति को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले बीते गुरुवार (14 नवंबर) को मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले शख्स ने मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ को फोन कर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों सहित अन्य लोग खौफजदा हो गए थे। धमकी देने वाले शख्स ने सीआईएसएफ कर्मचारी को फोन कर कहा था कि एयरपोर्ट पर बम रखा हुआ है। इसके बाद जांच में सामने आया कि मोहम्मद नाम का व्यक्ति विस्फोटक सामग्री लेकर मुंबई से अजरबैजान जाने की योजना बना रहा था। लगभग एक साल से देश के कई राज्यों में स्कूल, होटल, एयरपोर्ट, मार्केट, ट्रेन, बस आदि को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। हालांकि जांच के बाद सभी फर्जी पाई जाती हैं। 27 अक्टूबर को भी मुंबई एयरपोर्ट पर एक धमकी दी गई थी। कहा गया था कि अगर विमान उड़ा तो कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचेगा। जांच में यह धमकी भी झूठी पाई गई थी।  

हिसाब बराबर का वर्ल्ड प्रीमियर 26 नवंबर 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा

मुंबई, जियो स्टूडियोज और एसपी सिनेकॉर्प द्वारा निर्मित आर. माधवन की मनोरंजक सामाजिक ड्रामा हिसाब बराबर का वर्ल्ड प्रीमियर 26 नवंबर को 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफ आई) में होगा। अश्वनी धीर द्वारा निर्देशित, हिसाब बराबर हास्य, व्यंग्य और तीव्र भावनाओं का मिश्रण है, और एक आम आदमी द्वारा कॉरपोरेट बैंक के अरबों डॉलर के घोटाले को उजागर करने की साहसी लड़ाई के बाद वित्तीय धोखाधड़ी के व्यापक मुद्दे का साहसपूर्वक सामना करता है। इस फ़िल्म में, माधवन राधे मोहन शर्मा की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक सतर्क रेलवे टिकट चेकर है, जिसे अपने बैंक खाते में एक छोटी लेकिन समझ से परे विसंगति का पता चलता है। यह एक छोटी सी समस्या आगे जाके एक बड़ी जांच में बदल जाता है, जिससे उसे एक बैंकर, मिकी मेहता (नील नितिन मुकेश) द्वारा किए गए एक बड़े वित्तीय घोटाले का पता चलता है। राधे सिस्टम के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता है, साथ ही उसे अपने निजी जीवन की जटिलताओं का भी सामना करना पड़ता है आखिर उसे एहसास होता है कि बैलेंस शीट के तरह, रिश्तों को भी केवल संख्याओं से ठीक नहीं किया जा सकता है। कीर्ति कुल्हारी इस फिल्म में न्याय, ईमानदारी और सही के लिए खड़े होने की व्यक्तिगत मूल्य के विषयों की एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जियो स्टूडियोज प्रस्तुत, एसपी सिनेकॉर्प प्रोडक्शन “हिसाब बराबर” अश्वनी धीर द्वारा निर्देशित और ज्योति देशपांडे, शरद पटेल और श्रेयांशी पटेल द्वारा निर्मित है।

भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताया

जयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य सरकार को युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा है कि इसी कड़ी में वह अपनी पहली वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण के साथ ही युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं श्रमिकों को विशेष सौगातें देने जा रही है। श्री शर्मा गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों एवं राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग तैयारियों में तेजी लाएं एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी विभाग तय समय पर अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की बिन्दुवार समीक्षा करें एवं नियमित रूप से उनकी मॉनिटरिंग करते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत विभिन्न विभागों एवं जिला स्तर पर आयोजित की जा रही प्री-समिट में होने वाले एमओयू को धरातल पर लागू किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी सचिव अपने विभाग एवं अपने प्रभार वाले जिलों में किए गए एमओयू की मॉनिटरिंग करें। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार उत्सव के तहत करीब 30 हजार युवाओं को नियुक्तियां देने और 70 हजार से अधिक नई भर्तियों की सौगात देने जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को विज्ञप्ति जारी करने संबंधी कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान दी जाने वाली नियुक्तियों की स्थिति को लेकर भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर बिजनेस इनोवेशन प्रोग्राम, अटल एंटरप्रिन्योरशिप प्रोग्राम, आई-स्टार्ट के तहत लीप (लर्न एण्ड प्रोग्रेस) प्रोग्राम, टीओपी (टारगेट ओलंपिक पोडियम) योजना एवं स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम का भी शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों से इस संबंध में प्रगति की जानकारी ली। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक उपज, एक वानस्पतिक प्रजाति, एक उत्पाद, एक पर्यटन स्थल एवं एक खेल पर विशेष रूप से बल देते हुए पंच-गौरव कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रभारी सचिव अपने प्रभार वाले जिलों के लिए इन श्रेणियों में चिन्हित तत्वों के संबंध में भी कार्यवाही करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत एक लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने, 10 हजार स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड से आर्थिक सहायता देने, 45 लाख स्वयं सहायता समूह सदस्यों को आर्थिक सम्बल देने के क्रम में राजसखी पोर्टल की शुरूआत करने, मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ करने, लाड़ो प्रोत्साहन योजना अंतर्गत प्रथम किश्त का हस्तांतरण सहित विभिन्न योजनाओं की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने श्रमिक कल्याण की दिशा में भवन एवं अन्य संनिर्माण से जुड़े 1.5 लाख श्रमिकों को 150 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरण, स्कूटी वितरण, निःशक्तजनों को सहायक सामग्री एवं सहायता उपकरण उपलब्ध कराने संबंधी कार्यक्रमों की भी जानकारी ली। श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस सरकार के एक साल पूरा होने के उपलक्ष पर किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त के साथ ही राजस्थान एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत पांच हजार 500 फार्मपौण्ड के लिए डीबीटी हस्तांतरण सहित अन्य अनुदान सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान पशुपालकों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड वितरण, नए डेयरी बूथों का आवंटन, 200 नए बल्क मिल्क कूलर्स की स्थापना और एक हजार नए दूध संकलन केन्द्रों का उद्घाटन की तैयारी के संबंध में भी समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 25 हजार करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की।  

कांग्रेस में सभी कार्यकर्ता से लेकर नेता मर्द, बीजेपी में सिर्फ विजय बघेल जी मर्द : पीसीसी चीफ

रायपुर छत्तीसगढ़ मदिरा प्रेमियों के लिए लॉच किए गए मनपसंद एप पर सियासत शुरू हो गई है. विधायक अजय चंद्राकर के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार किया है. बैज ने कहा है कि कांग्रेस में सभी कार्यकर्ता से लेकर नेता मर्द हैं. बीजेपी में सिर्फ विजय बघेल जी मर्द हैं. यदि अजय चंद्राकर को शक है तो बंद कमरे में भूपेश बघेल से बातचीत कर लें, समझ आ जाएगा. वहीं नई उद्योग नीति को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने नई उद्योग नीति को फेल बताते हुए कहा, दो करोड़ नौकरी देने वाले 10 साल में अब तक नौकरी नहीं दे पाए. उद्योग नीति यह सफल नहीं हो सकती. आम जनता से लेकर उद्योगपति सभी नाराज हैं. नई उद्योग नीति फेल है. नगरीय निकाय चुनाव में ये साफ हो जाएगा. हमेशा से आदिवासियों की विरोधी रही है भाजपा : बैज जनजातीय गौरव दिवस में मंत्री रामविचार नेताम के बयान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा, मोदी बीजेपी के भगवान हो सकते हैं, लेकिन आदिवासियों और देश की जनता के नहीं. जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बैज ने कहा, भाजपा हमेशा से आदिवासियों की विरोधी रही है. आदिवासियों को जेल भेजना, फ़र्ज़ी एनकाउंटर करना, 15 साल की सरकार में आदिवासियों पर बीजेपी ने अत्याचार किया. हमारी सरकार ने उन्हें छुड़ाने, जल जंगल ज़मीन दिलाने का काम किया इसलिए बीजेपी ढोंग करना बंद करे.

विपुल अमृतलाल शाह की हॉरर सीरीज भेद-भरम का पहला पोस्टर रिलीज

मुंबई,  बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह की हॉरर सीरीीज भेद-भरम का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। विपुल अमृतलाल शाह अपने प्रोडक्शन हाउस सनशाइन पिक्चर्स और डीडी नेशनल के साथ नई और रोमांचक टीवी सीरीज़ भेद-भरम लेकर आ रहे हैं, जिसका पहला पोस्टर रिलीज़ हो गया है। यह शो हरकिशन मेहता के लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है। इस शो में यशपाल शर्मा, अतुल कुमार, गौरव चोपड़ा, ऐश्वर्या सखूजा, वैशाली ए. ठक्कर, विशाल मल्होत्रा, प्रणव मिश्रा, दिव्यांगना जैन, वाणीकी त्यागी और समीर धर्माधिकारी जैसे कलाकार शामिल हैं। मेकर्स ने एक कैप्शन के साथ इसका पहला पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। कैप्शन में लिखा गया है,क्या आप अनसुलझे रहस्यों का सामना करने के लिए तैयार हैं? भेद भरम – रहस्यों का मायाजाल में ऐसे खौफनाक डर सामने आएंगे, जो आपको सीट से चिपके रहने पर मजबूर कर देंगे।18 नवंबर को सोमवार से गुरुवार रात 9:30 बजे डीडी नेशनल पर रिलीज होगा। भेद भरम का निर्देशन यूसुफ बसराई ने किया है, इसकी कहानी हरकिसन मेहता ने लिखी है। यह शो सनशाइन पिक्चर्स लिमिटेड द्वारा प्रोड्यूस और आशिन ए. शाह और रविचंद नल्लप्पा द्वारा को-प्रोड्यूस है।विपुल अमृतलाल शाह अपनी अगली फिल्म हिसाब पर काम कर रहे हैं, जो सनशाइन पिक्चर्स और जियो स्टूडियोज के साथ मिलकर बनायी जा रही है। यह फिल्म विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस और निर्देशित की है, और आशिन ए शाह ने को-प्रोड्यूस की है। फिल्म में जयदीप अहलावत और शेफाली शाह स्टार कर रहे हैं। फिल्म साल के अंत तक रिलीज होने वाली है।

स्टालिन ने अरियालुर जिले में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली एक फुटवियर विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखी

चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए शुक्रवार को अरियालुर जिले में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश वाली एक फुटवियर विनिर्माण इकाई की आधारशिला रखी। यह विनिर्माण इकाई जिले के जयमकोंदम में एसआईपीसीओटी औद्योगिक परिसर में स्थापित की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इससे लगभग 15,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। एक अन्य आधिकारिक समारोह में उन्होंने कुपोषित बच्चों और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण योजना के दूसरे चरण की भी शुरुआत की, जिससे 0-6 महीने के आयु वर्ग के 76,705 बच्चे लाभान्वित होंगे। एक अन्य कार्यक्रम में, श्री स्टालिन ने 88 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से कई विकास परियोजनाएं भी शुरू कीं।  

महंगाई ने बिगाड़ दिया रसोई का बजट; लोग हो रहे परेशान

अल्मोड़ा. महंगाई का असर अब सीधा घर के बजट पर पड़ने लगा है। सितंबर से नवंबर के बीच दाल, सब्जियों सहित खाद्य पदार्थाें की कीमतों में लगातार उछाल आया है। निम्न मध्यम वर्गीय परिवार का तो महंगाई की मार ने दम ही निकाल दिया है। बाजार में दालों के साथ पैकेट वाले सामानों की बिक्री भी कम होने लगी है। महंगाई का असर अब रोजमर्रा की चीजों में भी दिखाई दे रहा है। महंगाई ने पहले दीपावली पर्व को फीका किया। धीरे-धीरे इसका असर उसके दैनिक जीवन में भी दिखाई देने लगा है। दाल-सब्जी खाने वाले अब एक समय में या तो दाल खा रहे है या सब्जी ही खा रहे हैं। यही हाल सब्जियों का आम लोग इसे सीधे सरकार की नाकामी मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा ही रहा तो आने वाले दिन और भयानक हो सकते हैं। जल्द सरकार को इस बढ़ी हुई कीमतों पर लगाम लगानी के लिए मजबूत नीति बनानी होगी। यही हाल सब्जियों का भी है। दालें, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर चना, 90, 95, 100 उड़द 120, 120, 125 मूंग 120, 120, 130 अरहर 170, 175, 180 मलका, 85, 90, 90 आटा, 33, 35, 40 तेल, सरसों, 165, 180 प्रति ली. तेल, रिफाइंड, 130, 140 सब्जी, सितंबर, अक्टूबर, नवंबर आलू 30, 40, 50 प्याज 60, 65, 70 टमाटर 80, 100, 60 लौकी 30, 30, 40 नोट- दाम प्रति किलो में

कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल का भ्रमण कार्यक्रम

 अनूपपुर मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल 16 नवम्बर 2024 को प्रातः 7:45 बजे मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक में दर्शन करेंगे। तत्पश्चात् प्रातः 8:30 बजे अमरकंटक से ग्राम जगतपुर करंजिया, जिला-डिण्डौरी के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 9 बजे ग्राम जगतपुर करंजिया पहुंचेंगे एवं मां नर्मदा मैकल परिक्रमा द्वारा आयोजित मैकल परिक्रमा पर्वतराज अमरकंटक की परिक्रमा कार्यक्रम एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रातः 10 बजे ग्राम जगतपुर करंजिया से अमरकंटक के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाऊस अमरकंटक पहुंचेंगे एवं अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 3 बजे अमरकंटक से बिजुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 5 बजे बिजुरी पहुंचेंगे। शेष कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा।

हेमंत सोरेन का आरोप, जिन राज्यों में भाजपा का शासन है वहां हुए पेपर लीक के मामलों में भाजपा का ही हाथ

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए दावा किया कि वे ‘‘मुर्गी चोरी” जैसी घटनाओं की जांच करने में व्यस्त हैं जबकि उत्तर प्रदेश में हुए पेपर लीक के मामलों को भाजपा के इशारे पर वे छू भी नहीं रही है। सोरेन ने आरोप लगाया कि जिन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है वहां हुए पेपर लीक के मामलों में भाजपा का ही हाथ हैं और पार्टी इससे मिले धन का इस्तेमाल अपने चुनाव-प्रचार अभियान के लिए कर रही है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘झारखंड चुनाव में जो आप भाजपा के ताम-झाम देख रहे हैं वह सब सिर्फ और सिर्फ पेपर लीक के पैसों की वजह से है… ईडी, सीबीआई, एनआईए जो आज कल मुर्गी चोरी की भी जांच करने लगी है वह कभी भी पेपर लीक के मामलों की जांच क्यों नहीं करती है? इसलिए, क्योंकि भाजपा ही पर्चे लीक करवाती है और उस पैसे से वह चुनाव के बाद विधायक/सांसद खरीदती है।” उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा शासित सभी राज्यों में पेपर लीक होते गए। मध्यप्रदेश में तो व्यापमं ने ना जाने कितने बेगुनाहों की जान ले ली। झारखंड में एक परीक्षा लीक हुई, तो हमने तुरंत देश का सबसे कड़ा क़ानून बनाया, लेकिन भाजपा इसे काला कानून करार देते हुए राजभवन चली गई।” सोरेन ने दावा किया कि अगर उन्हें ईडी और सीबीआई द्वारा ‘‘झूठे” मुकदमों में परेशान नहीं किया गया होता तो उन्होंने सरकार में कई नए पद सृजित किए होते और बड़े पैमाने पर भर्तियां सुनिश्चित की होतीं। 

जिले में 16 नवंबर से आयोजित होगा जल संवाद कार्यक्रम

सिंगरौली खनन परियोजनाओं से प्रभावित सिंगरौली जिले के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन अंतर्गत जल संरक्षण एवं प्रबंधन  एक अनिवार्य आवश्यकता है। चूंकि वर्षा जल हर समय उपलब्ध नहीं रहता इसलिए जल की कमी को पूरा करने के लिए जल के संरक्षण के साथ जल की हानि,  उपयोग या अपव्यय में वास्तविक रूप से कमी लाने के साथ-साथ जल की गुणवत्ता को संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है जिसके लिए आमजन जागरूकता भी महत्वपूर्ण पहलू है। इसी के मद्देनजर जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिला मुख्यालय में स्थापित जल शक्ति केंद्र एवं मनरेगा योजना के माध्यम से जिले अंतर्गत जल के विभिन्न आयाम , चुनौतियां, सभी को स्वच्छ जल की उपलब्धता के साथ सतत जल प्रबंधन और संरक्षण में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में जल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका शुभारंभ 16 नवंबर को जिला पंचायत सभागार में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही 17 नवंबर को जनपद पंचायत देवसर में तथा 18 नवंबर को जनपद पंचायत चितरंगी में कार्यक्रम उपरांत चिन्हित ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस जल संवाद कार्यक्रम में जल प्रहरी एवं वाटर हीरो श्री नीरज वानखेड़े जी एवं उनकी टीम द्वारा जल संवर्धन एवं संरक्षण के विषय पर प्रकाश डाला जाएगा साथ ही विभिन्न विभाग के अधिकारियों/कर्मचारी,  जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के माननीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य , ग्राम पंचायत सरपंच, सब इंजीनियर, मनरेगा अंतर्गत सी.एफ.पी प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ एवं आम जनमानस द्वारा जन भागीदारी से जल संरक्षण के उपायों पर चर्चा कर जन जागरूकता चलाया जाएगा।

जिला स्तरीय समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में हुआ आयोजित

सिंगरौली जिलें भर में भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती  को धूमधाम  से जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन अटल सामुदायिक भवन बिलौजी में राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह के मुख्य अतिथि में एवं सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, देवसर विधानसभा के विधायक श्री राजेन्द्र मेश्राम, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेंय, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के गरिमामय उपस्थित में आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर एवं भगवान बिरसा मुण्डा के छाया चित्र पर मल्यापर्ण कर किया गया। समारोह में एकलव्य विद्यालय की छात्राओं के द्वारा मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत गीतो ने अतिथियों को मत्रमुग्ध कर दिया।  इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने जनजातीय गौरव दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की आज पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है। आज पूरा देश एक साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि जल जंगल जमीन के असली मालिक आदिवासी समाज है। यह हमारे पर्यावरण, संस्कृति की रक्षा करने वाला समाज है। आधुनिक युग में हम अपने संस्कृति संस्कार भूलने लगे हैं लेकिन आदिवासी समाज आज भी अपने संस्कृति और संस्कार को संजोए हुए है। उन्होंने कहा कि भारत में आदिवासी समाज सुदूर वनांचल क्षेत्र में निवास करता है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान, उन्नति और विकास के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद देश में स्थिति बदली है। मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरा देश देख रहा की बिरसा मुंडा कौन है। आदिवासी संस्कृति को देख और समझ रहा है। आज मोदी जी अनेक कल्याणकारी योजना बनाकर आदिवासी समाज के उन्नति और उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।  वही समारोह को संबोधित करते हुये सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह ने कहा कि आज अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग सरपंच, पांच बनने के लिए सोचते थे। लेकिन आज गर्व की बात है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण आज आदिवासी समाज को बेटी श्रीमति द्रौपती मुर्मू देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति के पद को सुशोभित कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदिवासी समाज के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा भी कई योजनाएं संचालित कर आदिवासी समाज के विकास एवं उनके उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है।       समारोह में देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कहा कि आज दिन पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में समूचे देश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस कर रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने। कहा कि हमारी केन्द्र एवं राज्य सरकार ने हमेशा जनजाति समाज को सम्मान देने का काम किया है। देश के लिए बहुत ही सम्मान की बात है कि देश के सर्वोच्चित पद में आदिवासी महिला है। राष्ट्रपति के रूप में श्रीमति द्रौपती मुर्मू आदिवास समाज का मान बढ़ा रहीं है। प्रदेश सरकार के द्वारा भी समाज के उत्थान के लिए कई कार्य किये जा रहे। देवसर विधायक के द्वारा समारोह के दौरान सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली एकलव्य विद्यालय के छात्राओं को प्रति छात्र 5 हजार रूपयें सम्मान राशि दियें जाने की घोषणा की। समारोह में नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेंय के द्वारा भी उपस्थित जन सामूह को जनजाति गौरव दिवस की बधाई देते हुये भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन के बारे में अवगत कराते हुयें उनके संघर्षो को याद किया गया।  समारोह के दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया कि बरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखंड के उलीहातू गांव में एक साधारण मुंडा परिवार में हुआ था। उनका जीवन बेहद कठिनाइयों से भरा था और उन्हें बाल्यावस्था से ही आर्थिक संघर्षों का सामना करना पड़ा। कलेक्टर ने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा को धरती आवा भी कहा जाता है। उन्होंने बताया कि भागवान बिरसा मुण्डा का भारत की आजादी अहम योगदान है। उन्होंने सोसक ब्रिटस औपनिवेशिक व्यवस्थाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी तथा आम लोगो के मन में आजादी की अलख जागने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुण्डा के तरह ही भारत के अनेक जनजाति समाज के नायको ने अपने प्राणो की आहूति देकर भारत को अंग्रेजो के क्रूर शासन से मुक्ति दिलाने में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज भगवान बिरमा मुण्डा के जन्म दिवस के अवसर पर उन महान बलिदानियों को भी याद करने का दिन है।     समारोह के दौरान विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियो को अतिथियों के कर कमलो द्वारा लाभान्वित कराया गया। जिसमें पीएम जनमन योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को उनके आवासों की चाभी सौपकर उनका गृह प्रवेश कराया गया। वही पॉच बैगा जन जाति के हितग्राहियों को केसीसी स्वीकृत प्रमाण पत्र तथा उन्नत किस्म के बीजों का किट प्रदान किया गया। तथा 10 समूहों को मछुआ क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया। समारोह के दौरान उपस्थिति अतिथि सहित जन सामूह के द्वारा बिहार प्रदेश के जमुई जिले से प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से देखा एवं सुना गया।   इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश,  डीपीओ राजेश गुप्ता, उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेंय, खाद्य आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, उप संचालक उद्यानिकी एच.एल निमोरिया, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, जन जाति कार्य विभाग के ए.डी जीतेन्द्र सहित पार्षद संतोष शाह, वरिष्ट समाजसेवी संदीप चौबे, सुन्दर शाह, पूनम गुप्ता, अरविंद दुबे, कालिका प्रसाद गुप्ता, सुनील दुबे, कमल नयन चौरसिया, भोला प्रसाद शाह सहित जन जाति वर्ग के नागरिक एवं एकलव्य विद्यालय के गुरूजन एवं छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

NCRTC शुरू की नई प्रतियोगिता, इसमें हिस्सा लेकर आप 1.5 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं

नई दिल्ली अगर आप रील्स बनाने के शौकीन हैं और वीडियो शूटिंग में माहिर हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर आया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने हाल ही में एक नई प्रतियोगिता की घोषणा की है, जिसमें कंटेंट क्रिएटर्स और फिल्म मेकर्स को अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता का नाम है “नमो भारत शॉर्ट फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता”। इसमें हिस्सा लेकर आप 1.5 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। प्रतियोगिता में कौन भाग ले सकता है? इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी विशेष योग्यता की आवश्यकता नहीं है। यह प्रतियोगिता सभी के लिए खुली है, चाहे आप कॉलेज के छात्र हों, एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता हों या फिर एक कंटेंट क्रिएटर। यदि आप शॉर्ट फिल्म या रील बनाना पसंद करते हैं और उसमें अपनी क्रिएटिविटी को दर्शाना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए है। प्रतियोगिता के नियम और शर्तें इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को एक शॉर्ट फिल्म या रील बनानी होगी, जिसमें नमो भारत ट्रेन और RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) स्टेशन को प्रमुखता से दिखाया जाएगा। इसमें कोई फिक्स्ड स्टाइल या कहानी की आवश्यकता नहीं है, यानी आप अपनी वीडियो में अपनी विशेष और यूनिक क्रिएटिविटी को पूरी तरह से दिखा सकते हैं। इसके साथ ही, प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए आपको आरआरटीएस स्टेशन और नमो भारत ट्रेन के अंदर शूटिंग करने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। वीडियो की आवश्यकताएँ – वीडियो फॉर्मेट: आपकी शॉर्ट फिल्म या रील को MP4 या MOV फॉर्मेट में होना चाहिए। – रिज़ॉल्यूशन: वीडियो का रिज़ॉल्यूशन 1080p होना चाहिए। – सबसिटाइटल: आप अपनी फिल्म या रील में ऑप्शनल सबटाइटल जोड़ सकते हैं, जिन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में शामिल करना होगा। – समय सीमा: वीडियो की लंबाई का कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन आपको अपनी फिल्म या रील को 20 दिसंबर 2024 तक सबमिट करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए, आपको अपनी शॉर्ट फिल्म या रील को एक ईमेल के माध्यम से भेजना होगा। ईमेल का विषय होना चाहिए: “एप्लिकेशन फॉर नमो भारत शॉर्ट फिल्म मेकिंग कॉम्पिटिशन”। ईमेल में निम्नलिखित जानकारी अनिवार्य रूप से शामिल करनी होगी: 1. आपका पूरा नाम 2. आपकी फिल्म या रील का संक्षिप्त विवरण (Short Summary) 3. फिल्म या रील की समयावधि (Duration of the film/ reel) ईमेल भेजने के लिए आपको pr@ncrtc.in पर संपर्क करना होगा। पुरस्कारों की जानकारी यह प्रतियोगिता तीन विजेताओं का चयन करेगी। विजेताओं को पुरस्कार के रूप में नकद राशि दी जाएगी: – पहला स्थान: 1,50,000 रुपये – दूसरा स्थान: 1,00,000 रुपये – तीसरा स्थान: 50,000 रुपये प्रतियोगिता की तारीखें – आवेदन की अंतिम तिथि: 20 दिसंबर 2024 – विजेताओं की घोषणा: इसका आयोजन और परिणाम की घोषणा बाद में की जाएगी। क्यों है यह प्रतियोगिता खास? NCRTC की इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नवाचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देना है, साथ ही इसके माध्यम से फिल्म मेकर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करना है, जहां वे अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन कर सकें। इस प्रतियोगिता के जरिए लोगों को नमो भारत ट्रेन और RRTS परियोजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा, जो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आने वाली ट्रांसपोर्ट सुविधाओं के एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह प्रतियोगिता न केवल रचनात्मकता को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है, बल्कि यह एक बड़े इनाम का भी अवसर है। अगर आप शॉर्ट फिल्म या रील बनाने के शौक़ीन हैं और आपके पास अच्छी फिल्म बनाने का हुनर है, तो यह एक बेहतरीन मौका है अपनी प्रतिभा को दिखाने और 1.5 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार जीतने का। आपको बस अपनी वीडियो को ठीक से शूट करना है, अपनी क्रिएटिविटी दिखानी है और 20 दिसंबर 2024 से पहले अपनी एंट्री सबमिट करनी है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet