LATEST NEWS

एसईसीएल में ग्रेडर मशीन की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, लोगों में भारी आक्रोश

कोरबा  एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में आज एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई. इस घटना के बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. हादसे की जानकारी संबंधित कंपनी के अधिकारियों को दी गई. वहीं सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस भी मौके पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि कुसमुंडा खदान के नीलकंठ फेस में भारी वाहन की चपेट में आने से एक ठेकाकर्मी की मौत हो गई. मृतक सर्वेश कुमार 42 वर्षीय सुल्तान गंज बिहार रहने वाला था. वह पिछले कुछ सालों से नीलकंठ कंपनी में काम कर रहा था. हादसे के बाद मौके पर तनाव की स्थिती निर्मित हो गई है. सहकर्मी हादसे के बाद आक्रोशित नजर आ रहे हैं. कर्मचारियों में आक्रोश, खदान में हड़ताल की स्थिति बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे खदान में काम के दौरान यह हादसा हुआ है, जहां 42 वर्षीय सर्वेश कुमार ग्रेडर मशीन की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मृतक कंपनी के मेस में ही रहकर काम करता था. सुबह फर्स्ट शिफ्ट में काम करने गया हुआ था. कंपनी के अन्य कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगे जब तक पूरी नहीं होगी तब तक आगे की कार्यवाही नहीं शुरू करने देंगे. ऐसे में खदान में हड़ताल की स्थिति निर्मित हो रही है. हादसे की जांच की जा रही : थाना प्रभारी इस हादसे को लेकर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की जांच की जा रही है. वहीं मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई है. आगे की कार्यवाही जारी है.

लाहौर में सांस लेना भी हुआ मुहाल, AQI 1900 के पार; मंत्री ने भारत को लेकर दिया अजीबोगरीब तर्क

लाहौर पाकिस्तान का ऐतिहासिक शहर इन दिनों एक बड़ी परेशानी से गुजर रहा है. लाहौर में वायु प्रदूषण चरम सीमा पर पहुंच गया है. यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) हाल ही में 1900 तक पहुंच गया है. लाहौर में रिकॉर्ड स्तर के वायु प्रदूषण ने गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा कर दिया है, जिससे अस्पतालों और प्राइवेट क्लिनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर लोगों ने मास्क नहीं पहना और प्रशासनिक आदेशों का पालन नहीं किया, तो पूरे शहर में लॉकडाउन की स्थिति बन सकती हैं. ऑलामा इकबाल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल फैसल असगर नकी ने यहां की प्रदूषण की स्थिति को चिंताजनक बताया. वहीं, एक मरीज हसन अख्तर ने बताया कि उन्हें फ्लू और सीने में इंफेक्शन है. उनका मानना है कि इसकी वजह तेजी से घट रहे पेड़-पौधे और वाहनों से निकलता धुआं है. हसन ने कहा कि प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार को हरियाली बढ़ाने, वाहन सुधारने और तकनीकी बदलाव लाने की जरूरत है. ये तो हो गई पाकिस्तान के अस्पतालों की हालत. अब जानेंगे कि आखिर पाकिस्तान में ये हालात कैसे पैदा हो गएं. लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लाहौर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लोगों की सेहत के लिए काफी खराब है. वहीं इसपर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस बढ़ते प्रदूषण से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, जो सांस संबंधी बीमारियों से काफी परेशान हैं. वहीं इस पर पंजाब सरकार ने लोगों को फेस मास्क पहनने, अनावश्यक बाहर न निकलने और बच्चों व बुजुर्गों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है. ग्रीन लॉकडाउन की स्थिति लाहौर में स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, और वाहनों व निर्माण कार्यों पर भी कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं. इसके अलावा, सरकारी दफ्तरों के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को ‘ग्रीन लॉकडाउन’ के तहत घर से काम करने की अनुमति दी गई है. सरकार ने यह भी कहा है कि जो क्षेत्र “ग्रीन लॉकडाउन” का पालन नहीं करेंगे, वहां पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. क्या कह रहें विशेषज्ञ? वहीं विशेषज्ञों की मानें तो लाहौर का प्रदूषण स्तर इतनी तेजी से बढ़ने का कारण आसपास के इलाकों में होने वाली पराली जलाने की घटनाएं हैं. पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बुखारी ने इस पर कहा कि भारत से आने वाली हवाएं लाहौर में प्रदूषण के स्तर को बढ़ा रही हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय शहर अमृतसर और चंडीगढ़ की ओर से आने वाली हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, और आने वाले कुछ दिनों तक यह स्थिति बने रहने की संभावना है. लाहौर प्रशासन उठा रहा ये कदम लाहौर प्रशासन ने प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए कृत्रिम वर्षा कराने की योजना पर भी विचार किया है ताकि वायु की गुणवत्ता में सुधार हो सके. साथ ही, पंजाब के मुख्यमंत्री ने भारत के पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री के साथ मिलकर प्रदूषण की इस गंभीर समस्या पर चर्चा करने की योजना बनाई है. लाहौर को कभी हरियाली और बाग-बागीचों का शहर माना जाता था, लेकिन तेजी से शहरीकरण और हरियाली में गिरावट के कारण यहां वायु प्रदूषण गंभीर समस्या बन गया है. WHO के लिमिट से भी 122 गुना ज्यादा     कई दिनों से शहर के 1.4 करोड़ लोग धुंध से प्रभावित हैं। स्विस वायु गुणवत्ता मानीटर आइक्यूएयर घातक पीएम 2.5 प्रदूषकों के स्तर 613 पर पहुंच गया।     यह विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा स्वास्थ्य के लिए खराब माने जाने वाले स्तर से 122.6 गुना अधिक है। अब हरकत में आई सरकार पंजाब की वरिष्ठ मंत्री मरियम औरंगजेब ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सरकार ने एक सप्ताह के लिए प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया है और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे सुनिश्चित करें कि बच्चे मास्क पहनें, क्योंकि शहर में धुंध की मोटी चादर छाई हुई है। औरंगजेब ने कहा कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 50 फीसद कार्यालय कर्मचारी घर से काम करेंगे। लाहौर में वायु प्रदूषण का अब तक का रिकॉर्ड सरकार ने एक एडवाइजरी भी जारी की जिसमें लोगों से घर के अंदर रहने, दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने और जब तक आवश्यक न हो यात्रा करने और घर से बाहर जाने से बचने का आग्रह किया गया। भारत पर फोड़ा ठीकरा मंत्री औरंगजेब ने वायु प्रदूषण की इतनी खराब स्थिति का कारण पड़ोसी भारत को बताया। उन्होंने कहा कि इस वायु प्रदूषण का कारण भारत से आने वाली हवाएं हो सकती हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत के साथ बातचीत के बिना इसे हल नहीं किया जा सकता है। प्रांतीय सरकार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के माध्यम से अपने बड़े पड़ोसी के साथ बातचीत शुरू करेगी।

दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में दो लड़कों के बीच पब्जी खेलते समय विवाद के बाद एक ने कटर मारकर युवक को बुरी तरह घायल कर दिया. सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहीं छावनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला. पुलिस के अनुसार पुलिस अनिकेत चौधरी (21 साल) कैंप दो शीतला मंदिर के पास रहता है. गुरुवार सुबह अनिकेत अपने घर के पास बाहर बैठकर मोबाइल में पब्जी गेम खेल रहा था. इसी दौरान वहां पास में रहने वाला उसका दोस्त रवि प्रजापित भी वहां आया. दोनों गेम खेलने लगे. अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. इस पर अनिकेत ने रवि को दो थप्पड़ माकर वहां से भगा दिया. रवि मार खाने के बाद वहां से तो चला गया. इसके कुछ देर बाद दोपहर में वो अपने दोस्त शिवम के साथ वापस वहां आया. आने के बाद फिर वो अनिकेत के बगल में बैठ गया और कटर निकालकर उसकी पूरी पीठ को फाड़ दिया और चला गया. कटर इतना सार्प था कि अनिकेत को पता भी नहीं चला. वहीं से गुजर रहे एक युवक ने बताया कि उसकी पीठ से काफी खून निकल रहा है. इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पीठ में कटर चला है. इसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया. इधर कुछ लोग शिकायत लेकर छावनी थाने पहुंचे. पुलिस ने आरोपी रवि और शिवम को गिरफ्तार कर आरोपियों का जुलूस कैंप क्षेत्र में निकाला.

डीजीपी ने सभी जिला प्रभारियों के कसे पेच, दिए बैरियर व सीसीटीवी की निगरानी बढ़ाने के निर्देश

देहरादून. अल्मोड़ा जिले में ओवरलोड के कारण बस हादसा व देहरादून में ओवरस्पीड इनोवा कार हादसे को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बैरियर चेकिंग व सीसीटीवी कैमरे की निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि विगत वर्षों के सापेक्ष सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण शराब पीकर नशे में वाहन चलाना, वाहन चालकों की ओर से अन्य वाहनों से प्रतिस्पर्धा करना, वाहन चालकों की ओर से मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाना है। पुलिस की सक्रियता से दुर्घटनाओं पर पाया जा सकता है नियंत्रण डीजीपी ने कहा कि इन दुर्घटनाओं पर पुलिस की सक्रियता से नियंत्रण पाया जा सकता है। ऐसे में पुलिस की ओर से समय-समय पर बैरियर चेकिंग, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की कार्रवाई की जाए। इसके अलावा देर रात तक चलने वाले बार व पब के लाइसेंस चेक कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करें, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने व पिलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करें, पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तथा उनका रखरखाव भी नियमित रूप से किया जाए। निर्देशित किया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी कैमरे से नियमित मॉनिटरिंग की जाए व सड़क पर पर्याप्त साइन बोर्ड एव उचित निगरानी की जाए। सड़क हादसे रोकने के लिए जांच में लाएं तेजी डीजीपी ने कहा कि नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की जांच के लिए चेक पोस्ट व बैरियरों पर एवं यातायात पुलिस को पर्याप्त एल्कोमीटर उपलब्ध कराए जाएं। चालक नशे में पाया जाता है तो वाहन तत्काल सीज किया जाए। स्पीडोमीटर व रडार गन की मदद से ओवर स्पीड वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की, सवारी वाहन में क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने व नाबालिग की ओर से वाहन चलाते हुए पाए जाने पर वाहन स्वामी के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करें। होटल, पब व रेस्टोरेंट प्रबंधकों की भी फिक्स करें जिम्मेदारी डीजीपी ने बार लाइसेंसधारक होटल, पब व रेस्टोरेंट प्रबंधक की जिम्मेदारी फिक्स करने के भी निर्देश दिए हैं। कहा कि नशे वाले व्यक्ति को प्रस्थान करने पर वाहन चलाने से रोकते हुए उसके स्वजन को सूचित कर उनके सुपुर्द किया जाएगा। स्वजनों से संपर्क न होने पर बार संचालक ऐसे व्यक्ति की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में देंगे। यदि कोई होटल, पब व रेस्टोरेंट प्रबंधक निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

UP लोक सेवा आयोग ने किया PCS एग्जाम की तारीख का ऐलान, 22 दिसंबर को होगी परीक्षा

 प्रयागराज उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2024 की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। आयोग ने परीक्षा की अब नई तारीख जारी की है। आयोग परीक्षा की तारीख का नोटिस जारी करते हुए कहा, सात और आठ दिसंबर को होने वाली पीसीएस प्री परीक्षा अब 22 दिसंबर को एक ही दिन कराई जााएंगी। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर के ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग के इस फैसले के बाद से माना जा रहा है कि आरओ और एआरओ परीक्षा की तारीखों में भी बदलाव किया जा सकता है। ये परीक्षा पहले 22 और 23 दिसंबर को होनी थी। बतादें कि छात्र आंदोलन के कारण पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा दो की बजाय एक दिन में कराने के फैसले के बाद अब सात और आठ दिसंबर को होनी वाले एग्जाम को टाल दिया गया था। परीक्षा टाले जाने को लेकर एक दिन पहले ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका हे। दरअसल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार की एक दिन में परीक्षा कराने की घोषणा के बाद जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ भी छात्रों के बीच पहुंचे थे और परीक्षा को लेकर छात्रों की शंकाओं को भी जाना था। छात्रों ने जब परीक्षा तिथि के बारे में जानकारी चाही तो डीएम ने साफ किया परीक्षा टलेगी। आयोग की ओर से नई तिथि जारी की जाएगी। तीसरी बार टाली गई परीक्षा 12 जनवरी 2024 को जारी कैलेंडर में आयोग ने पीसीएस प्री 17 मार्च 2024 को कराने का निर्णय लिया था लेकिन आरओ/एआरओ 2023 प्रारंभिक परीक्षा का पेपर 11 फरवरी को लीक होने के कारण परीक्षा टालनी पड़ गई। उसके बाद आयोग ने तीन जून को जारी संशोधित कैलेंडर में 27 अक्तूबर को पीसीएस 2024 प्रारंभिक परीक्षा कराने की सूचना दी थी। हलांकि तमाम कोशिश के बावजूद मानक के अनुसार परीक्षा केंद्र नहीं मिलने के कारण आयोग ने पहले 27 और 28 अक्तूबर को परीक्षा कराने की तैयारी की। समय कम होने के कारण प्रारंभिक परीक्षा सात और आठ दिसंबर को कराने का निर्णय लिया गया। इस तरह से देखा जाए तो 17 मार्च को प्रस्तावित परीक्षा की तिथि का छात्रों को आठ महीने में बाद भी इंतजार है। आरओ/एआरओ 2023 प्री स्थगित, समिति गठित लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 को स्थगित कर दिया है। आयोग का कहना है कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक समिति का गठन किया है। यह समिति सभी पहलुओं पर गहन अध्ययन कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करेगी, जिससे इन परीक्षाओं की शुचिता और विश्वसनीयता को सुनिश्चित किया जा सके। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद आरओ/एआरओ की परीक्षा तिथि तय की जाएगी। पांच नवंबर को आयोग ने यह परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया था। हालांकि प्रतियोगी छात्र इसे भी एक दिन में ही कराने पर अड़े हैं। 19 जून के शासनादेश में सिर्फ पीसीएस को विशिष्ट श्रेणी में रखा गया था। ऐसे में आरओ/एआरओ पर क्या निर्णय होगा, इसका अभ्यर्थियों को इंतजार है। कुछ छात्रों का मानना है कि आयोग को यह परीक्षा भी एक दिन में करानी पड़ेगी। क्योंकि इससे पहले 11 फरवरी को एक दिन में 10,76,004 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई जा चुकी है।

वन विभाग ने चीतल और तेंदुए की खाल के साथ 5 तस्करों को किया गिरफ्तार

महासमुंद महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चीतल की खाल और तेंदुए की खाल के टुकड़े के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन आरोपी चुरकी और दो मरार कसीबाहरा के रहने वाले हैं। ये तस्कर खाल बेचने की योजना बना रहे थे, लेकिन वन विभाग की टीम ने जाल बिछाकर इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। बता दें कि उदंती वन्यजीव अभयारण्य के उपसंचालक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चितल की खाल को बेचने की फ़िराक में है। इस सूचना के आधार पर उदंती वन्यजीव अभयारण्य के उपसंचालक ने टीम तैयार की। इसके बाद टीम ने खरीददार बनकर ओंकारबंद में तस्करों से संपर्क किया और दस हजार रुपये में सौदा तय किया। जब आरोपी खाल लेकर आए, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मानसिंग (40), सुकालु (45), हरक (40), गिरधर ध्रुव (38), और पिलाराम बेलदार (50) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि एक महीने पहले ओंकारबंद के जंगल में चीतल का शिकार कर मांस खा लिया था और बची हुई खाल को दस हजार रुपये में बेचने की योजना बना रहे थे। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39(3), 44(1), 48, और 51 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बागबाहरा न्यायालय में पेश किया है। जब्त की गई सामग्री में चीतल की पूरी खाल और तेंदुए के सिर की खाल शामिल हैं। वन विभाग ने बताया कि इनमें से कुछ आरोपी आदतन शिकारी हैं।

रायसेन में दिल का दौरा पड़ने से एक एसआई की मौत, सड़क पर गिरे

रायसेन मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई। अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक एसआई की मौत हो गई। वह बरेली में पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाकर आगे बढ़े ही थे कि बाइक के साथ जमीन पर गिर पड़े, मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।   जानकारी के अनुसार, हैरान कर देने वाला वीडियो बरेली के एक पेट्रोल पंप का है, जहां ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे। वह पेट्रोल भरवाकर वापस लौट रहे थे, लेकिन वह 50 कदम की दूरी भी वह तय नहीं कर पाए और मौत उनके पास पहुंच गई। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि सब इंस्पेक्टर बाइक से जा रहे हैं और तभी वह कुछ असहज महसूस करते हैं और बाइक रोकते हैं, अगले कुछ सेकेंड में वह बाइक के साथ जमीन पर गिर जाते हैं। पेट्रोल पंप के कर्मचारी तुरंत एसआई सुभाष सिंह को पास के अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 1 महीने बाद था रिटायरमेंट बरेली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सुभाष सिंह की मौत से हर कोई हैरान है। पता चला है कि एक महीने बाद सुभाष सिंह रिटायर होने वाले थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस रहने वाले थे, 28 साल पहले जिला रायसेन में उनकी पुलिस में नौकरी लगी थी। नौकरी का अधिकतर कार्यकाल रायसेन में ही गुजरा है। इतने लंबे समय से रायसेन में रहने के कारण उन्होंने नगर के किनगी रोड पर अपना खुद का घर भी बना लिया था। महज एक महीने बाद दिसंबर में सुभाष सिंह रिटायर होने वाले थे। जानकारी के अनुसार, मौत से आधा घंटा पहले सुभाष थाने में मौजूद थे और वहां पर हंसी-मजाक में बात कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें बीपी की समस्या थी।

शादी की खुशियों के बीच स्‍कॉर्पियो हुई हादसे की शिकार, 4 की मौत

रुड़की. हादसे के बाद दूल्हे और उसके स्वजन के अलावा कुछ चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्मे पूरी हुई। वहीं इससे पहले जिस किसी ने भी हादसे की बात सुनी वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा। अपनों के शव और घायलों को देख कर लोग दहाड़ मारकर रोते रहे। इस हादसे से सारी खुशी मातम में बदल गईं। मेरठ के थाना दौराला निवासी ब्रजेश के बेटे मनीष की बरात गुरुवार की रात रुड़की के चंद्रपुरी में आई थी। बरात में शामिल एक स्काॅर्पियो कार मंगलौर के देवबंद तिराहे के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में स्काॅर्पियाे ने कई कलाबाजी खाई। हादसे में चार बरातियों की मौत हादसे में सुजल (22), शेखर उर्फ सोनू (24) निवासी अख्तियारपुर थाना दौराला मेरठ, वंश (20) निवासी दौराला मेरठ तथा चिराग उर्फ दीक्षित निवासी अलीपुर सरधना मेरठ के अलावा काशी, तुषार, अमित और दीक्षांत निवासी अख्तियारपुर घायल हो गये थे। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुजल, सोनू, वंश और चिराग को मृत घोषित कर दिया था। चार मौत से खुशी का माहौल मातम में बदल गया था। हादसे की सूचना पाकर बराती से लेकर घराती सभी अस्पताल की तरफ दौड़ पड़े। अपनों के शव देख कर लोग दहाड़े मार कर रोते रहे। किसी को भी यकीन नहीं आ रहा था कि ऐसा हो गया है। हादसे के बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी अस्ताल पहुंचे। हादसे के बाद न तो बैंड बाजा और न किसी तरह का नाच गाना हुआ। दूल्हे पक्ष के चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्में हुई। इसके बाद दुल्हन को विदा किया गया। वहीं दूल्हे पक्ष के लोग भी भारी मन से दुल्हन को लेकर रवाना हुए। कई लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए रुड़की में ही रुक गये। देर रात चिराग के रुप में हुई चौथे मृतक की शिनाख्त हादसे मे मरने वाले तीन लोगों की पुलिस ने शिनाख्त कर ली थी, लेकिन चौथे की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। देर रात को पुलिस ने चौथे मृृतक की शिनाख्त चिराग निवासी अलीपुर थाना सरधना मेरठ के रुप में हुई। पुलिस ने सभी के शव कब्जे में लिये। शुक्रवार को सभी के शव का पोस्टमार्टम हुआ।  

होटल में 18 जुआरी खेल रहे थे लाखों का जुआ, पुलिस ने दबोचा, 20 लाख कैश और कई लग्जरी गाड़ियां की जब्त

खजुराहो छतरपुर के खजुराहो में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 18 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आपको बता दें, पुलिस ने मौके से करीबन 20 लाख रुपए नगद, कई मोबाइल फोन और कुछ लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की है। पुलिस केस करवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस तरह खजुराहो के सारांश होटल में पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में 18 जुआरी को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से अधिकांश उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और महोबा जिला के बताए जा रहे हैं। हाल ही में छतरपुर जिले में जुआरियों के कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। छतरपुर के एसपी अगम जैन के निर्देशन में नौगांव एसडीओपी चंचलेश मलगाम ने एक टीम गठित कर खजुराहो के होटल सारांश में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 20 लाख रुपए नकद, 20 मोबाइल फोन और 6 इनोवा कारें भी जब्त की है।  SDOP चंचलेश मरकाम ने दी जानकारी नौगांव के एसडीओपी (SDOP) चंचलेश मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया, कि गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने सारांश होटल में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस छापेमारी में होटल में जुआ खेलते हुए लगभग 18 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। एसडीओपी मरकाम ने बताया कि पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कार्रवाई में दो टोयोटा इनोवा, हुंडई, वेन्यू एवं 13 मोबाइल फोन एपल, सैमसंग, वनप्लस इत्यादि कंपनियां के समान बरामद कर जुआ खेल रहे उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर, औरैया, हमीरपुर, महोबा सहित छतरपुर जिले के 18 जुआरीयों को पकड़ा है। उक्त जुआरीयों में फारुख खान उर्फ वीरू पठान पुत्र जमालुद्दीन निवासी विद्याधर कॉलोनी खजुराहो जिला छतरपुर। अरविंद गुप्ता पुत्र धर्मराज निवासी पदरी सुमेरपुर जिला हमीरपुर। सत्येंद्र सिंह पुत्र सुखदेव निवासी पचखुरा जिला हमीरपुर। मुकेश रजक पुत्र किशनलाल निवासी गढ़ी मलहरा जिला छतरपुर। सत्यम शर्मा पुत्र रामबाबू निवासी सिकंदरा जिला कानपुर। पूरन कुमार पांडे पुत्र माता प्रसाद निवासी औरैया। शैलेंद्र पुरोहित पुत्र हरनारायण निवासी महोबा। हरिशंकर चौरसिया पुत्र बृज गोपाल निवासी सत्तिपुरा मोहल्ला महोबा। मोहम्मद हलीम पुत्र अब्दुल कयूम निवासी बारीगढ़ जिला छतरपुर। दुर्ग विजय यादव पुत्र प्रदुम्न यादव निवासी यशोदा नगर महोबा। जगदीश वर्मा पुत्र कैलाश चंद्र निवासी श्रीनगर जिला महोबा। पिंकू पुत्र जफर हुसैन निवासी चितेपुरा चरखारी जिला महोबा। मोहम्मद नसीम पुत्र नूर मोहम्मद मंजूर नगर खजुराहो। छत्रपाल यादव पुत्र स्वामीदीन यादव निवासी गांधीनगर महोबा। पवन कुमार पुत्र राम मनोहर निवासी भरुआ सुमेरपुर जिला हमीरपुर। बालकरण पुत्र ब्रह्मा प्रसाद वर्मा निवासी मवईजार जिला हमीरपुर। हर्षवर्धन गुप्ता पुत्र महेश निवासी श्रीनगर जिला महोबा। बसंत कुमार लोधी पुत्र मैयादीन निवासी चरखारी जिला महोबा शामिल हैं। वही उक्त जुआरियों को अभिरक्षा में लेकर थाना खजुराहो में जुआ अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

बिरसा मुंडा की जयंती पर अरुण साव ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

लोरमी मुंगेली जिले के लोरमी स्थित खुड़िया में बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए. इस अवसर पर 80 से अधिक जनजातीय समाज प्रमुखों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. वहीं खुड़िया क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ. डिप्टी सीएम ने खुड़िया में 538 आवास स्वीकृत होने की बात भी कही. कार्यक्रम में कलेक्टर राहुल देव के नेतृत्व में तमाम विभागों के स्टाल लगाए गए थे, जिसका निरीक्षण डिप्टी सीएम साव ने किया. इस दौरान दर्जनभर से अधिक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को चेक सहित किट का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होंने जनजाति गौरव दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे. उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल जंगल जमीन के बारे में जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी. देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर साल 15 नवंबर को जनजाति गौरव देश के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने समाज के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया. इतिहास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद लोरमी क्षेत्र के विकास के लिए लगातार दौरा कर रहा हूं. छात्रावास खुलवाने पर डिप्टी सीएम को समाज ने दिया धन्यवाद जनजातीय समाज प्रमुख हरीश मंडावी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने गुलामी से आजादी दिलाने संघर्ष किया. ऐसे वीर सपूत को सादर नमन है. उन्होंने लोरमी में बालक बालिका छात्रावास खुलवाने के लिए उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम में वनमण्डलाधिकारी संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, शैलेश पाठक, कोमल गिरी गोस्वामी, विक्रम सिंह, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, वर्षा सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

R Ashwin तोड़ सकते है कुंबले और कपिल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दो मोर्चों पर एक साथ लोहा ले रही है. भारत की टी20 टीम दक्षिण अफ्रीका को उसके घर में हरा रही है तो टेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया में जीत की हैट्रिक लगाने को तैयार है. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के साथ-साथ कई क्रिकेटरों के पास भी रिकॉर्ड बनाने के मौके हैं. जैसे रविचंद्रन अश्विन अगर उम्मीद पर खरे उतरे तो ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन सकते हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जानी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी की सरजमीं पर सबसे अधिक विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड कपिल देव के पास है. कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 24.58 की औसत से 51 विकेट लिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 61.5 रहा है. अनिल कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इन मैचों में 37.73 की औसत और 65.30 की स्ट्राइक रेट से 49 विकेट लिए हैं. अश्विन का स्ट्राइक रेट बहुत ज्यादा रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय हैं. उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेलकर 39 विकेट झटके हैं. अश्विन ने इन मैचों में 42.15 की औसत से विकेट निकाले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.20 रहा, जो कपिल देव और अनिल कुंबले के मुकाबले काफी ज्यादा है. यह उनके करियर स्ट्राइक रेट (50.6) से भी बहुत ज्यादा है. बुमराह पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जसप्रीत बुमराह (32) पांचवें नंबर पर हैं. अगर बुमराह अपनी शानदार लय में बॉलिंग करते हैं तो वे भी ऑस्ट्रेलिया में अपने 50 विकेट पूरे कर सकते हैं. बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में औसतन हर मैच में 5 से ज्यादा विकेट लिए हैं. अगर यही औसत रहा तो वे 25 से ज्यादा विकेट ले सकते हैं. बैटर्स पर पर दारोमदार बुमराह और अश्विन की कामयाबी पर भारत की जीत-हार काफी हद तक निर्भर करेगी. यकीनन, भारतीय फैंस दुआ करेंगे कि अश्विन और बुमराह दोनों खूब विकेट झटकें ताकि भारत की जीत का रास्ता आसान हो सके. लेकिन ऐसा तभी होगा जब बैटर भी बॉलर्स का पूरा साथ दें. हाल ही में भारत को न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया. भारत की इस हार में बैटर्स सबसे ज्यादा जिम्मेदार थे.

मध्यप्रदेश के 73% सरकारी कर्मचारी हो रहे उम्रदराज, सरकार की बढ़ी टेंशन !

भोपाल मध्यप्रदेश के 73 फीसदी क्लास-वन अधिकारी और 53 फीसदी क्लास-टू अफसरों की उम्र 45 साल से ज्यादा है। इसके अनुपात में क्लास-वन युवा अफसरों की संख्या 27% तो क्लास टू कैटेगरी के अधिकारी 47% हैं।  प्रदेश के 73 फीसदी क्लास वन अधिकारी तो 53 फीसदी क्लास टू अधिकारियों की उम्र 45 साल से ज्यादा है। इसके अनुपात में क्लास वन युवा अधिकारियों की संख्या 27% तो क्लास टू कैटेगरी के अधिकारी 47% हैं। आने वाले 5 साल में सभी कैटेगरी के एक लाख से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी रिटायर होने वाले हैं।इस स्थिति ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। पिछली कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है। ब्योरा मिलने के बाद सीएम मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ इसी महीने बैठक करेंगे। क्यों बन रही ऐसी स्थिति ? जानकारों की मानें तो ऐसी स्थिति इसलिए बनी क्योंकि भर्ती प्रक्रिया के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। इसका असर आने वाले समय में सरकार के कामकाज पर पड़ना तय है। जानकार ये भी मानते हैं कि युवाओं की भर्ती नहीं होने से आने वाले समय में नवाचार और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में कमी आएगी।मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में सिर्फ डॉक्टर्स की रिटायरमेंट उम्र 65 साल है। बाकी विभागों में 62 साल में कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं।  क्लास वन अधिकारियों की बात की जाए तो इनकी कुल संख्या 8 हजार 49 हैं। इनमें से 2135 यानी 27 फीसदी अधिकारी 45 साल से कम उम्र के हैं। 46 से 61 साल से ज्यादा उम्र वाले अधिकारियों की संख्या 5 हजार 914 है, जो कुल अधिकारियों की संख्या का 73 फीसदी है।क्लास वन अधिकारी राजपत्रित अधिकारी होते हैं। प्रशासनिक मशीनरी को चलाने में इनका अहम रोल होता है। इस स्थिति ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। पिछली कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विभागों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है। ब्योरा मिलने के बाद सीएम मुख्य सचिव अनुराग जैन के साथ इसी महीने बैठक करेंगे। जानकारों की मानें तो ऐसी स्थिति इसलिए बनी क्योंकि भर्ती प्रक्रिया के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। इसका असर आने वाले समय में सरकार के कामकाज पर पड़ना तय है। जानकार ये भी मानते हैं कि युवाओं की भर्ती नहीं होने से आने वाले समय में नवाचार और नई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में कमी आएगी। मध्यप्रदेश में लोकसेवा आयोग (पीएससी) और कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से की जाने वाली सरकारी भर्ती में होने वाली देरी आने वाले समय में फजीहत की वजह बन सकती है। साथ ही युवाओं की घटती संख्या का असर सरकार की एफिशिएंसी पर भी पड़ रहा है।इन स्थितियों को देखते हुए अब मोहन सरकार इस ओर गंभीर हुई है और पिछली कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभागों के रिक्त पदों का ब्योरा विभाग प्रमुखों से मांगा है। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने इसी माह सभी विभागों का रिक्त पदों का डिटेल आने के बाद सीएम के साथ बैठक करने की बात भी कही है। किस कैटेगरी में कितने अधिकारी युवा और कितने उम्रदराज प्रदेश सरकार की 31 मार्च 2023 को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में नियमित सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या कुल 5 लाख 90 हजार 550 है। मौजूदा साल में ये आंकड़ा और घट गया है, जिसकी रिपोर्ट इस वित्तीय वर्ष के खत्म होने के बाद जारी की जाएगी। एमपी में 45 साल से कम उम्र वाले कुल अधिकारी-कर्मचारियों की संख्या 3 लाख 7 हजार 315 है, जो कुल कर्मचारियों का 52 फीसदी है। 46 से 61 साल की उम्र के कर्मचारियों की संख्या 2 लाख 83 हजार 235 हैं, जो कुल कर्मचारियों का 48 फीसदी है। युवा और उम्रदराज कर्मचारियों के बीच केवल 4 फीसदी का अंतर है। जानकारों के मुताबिक, ये रेश्यो 60:40 का होना चाहिए यानी 60 फीसदी युवा और 40 फीसदी उम्रदराज कर्मचारी-अधिकारी होने चाहिए।

BCCI की आपत्ति के बाद PCB के मंसूबों पर ICC ने डाला ठण्डा पानी, PoK नहीं जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

मुंबई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में होना है. आईसीसी ने इससे पहले ट्रॉफी को पाकिस्तान भेज दिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ट्रॉफी के साथ टूर करना चाह रहा था. पीसीबी इसको लेकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी जाने के प्लान में था. लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. अब पीसीबी ट्रॉफी के साथ पीओके नहीं जा सकेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड 16 नवंबर से 24 नवंबर तक ट्रॉफी को पूरे देश में घुमना चाह रहा था. इसे दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी के2 पर भी ले जाने का प्लान है. इसके साथ ही पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के तीन शहर स्कार्दु, मुर्री और मुजफ्फराबाद में ले जाने का प्लान है. लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी. आईसीसी ने इस पर संज्ञान लिया है. आईसीसी ने पीसीबी को ट्रॉफी को पीओके न ले जाने के लिए कहा है. चैंपियंस ट्रॉफी पर मचा बवाल – चैंपियंस ट्रॉफी पर अब तक काफी बवाल हो चुका है. टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी. इसको लेकर पीसीबी में काफी हलचल मची हुई है. टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा. लेकिन अभी तक शेड्यूल जारी नहीं हुआ है. हालांकि इससे पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान पहुंच गई है.

अगर आपका जीमेल अकाउंट हो गया है हैक तो इस तरह कर सकते है रिकवर

गूगल की ईमेल सर्विस जीमेल को दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। जीमेल को दुनिया भर में एक बिलियन से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं और शायद यही वजह है कि हमेशा हैकर्स की नज़र इस ईमेल सर्विस पर बना रहती है। अगर आपने भी अपने जीमेल अकाउंट में किसी संदेहास्पद गतिविधि को नोटिस किया है तो हो सकता है कि आपके अकाउंट को किसी ने हैक कर लिया हो। 1. अकाउंट रिकवरी पेज पर जाएं 2. अगर आपको पासवर्ड याद नहीं है तो अलग-अलग सवालों के जवाब दें। 3. अपने रिकवरी ईमेल या फोन नंबर का इस्तेमाल करें। 4. अब जीमेल आपके अकाउंट के मालिकना हक को सुनिश्चित करने के लिए उस फोन नंबर या ईमेल पर एक रिकवरी कोड भेजेगा। 5. इसके अलावा आप उस सिक्यॉरिटी सवाल का जवाब भी दे सकते हैं, जो आपने अकाउंट सेटअप करते समय बनाया होगा। 6. एक बार रिकवरी कोड रिसीव करने के बाद, जीमेल में इसे एंटर करें और फिर गूगल आपसे पासवर्ड बदलने को कहेग। 7. साइनइन करने के बाद जीमेल आपसे एक बार सिक्यॉरिटी चेक के लिए कहेगा। ध्यान रहे कि सिक्यॉरिटी चेक कर लें और फिर अपनी सिक्यॉरिटी इन्फर्मेशन बदल लें। आपके जीमेल अकाउंट में की गई कोई हैकिंग ऐक्टिविटी के चलते अगर कोई आपकी जानकारी के बिना आपका गूगल अकाउंट इस्तेमाल कर रहा है तो, आपके दूसरे गूगल अकाउंट्स असुरक्षित अनऑथराज्ड पेमेंट ऐक्टिविटी, अनफैमिलियर गूगल प्ले ऐक्टिविटी, अनजान यूट्यूब ऐक्टिविटी, अनफैमिलियर ऐप जैसे बड़े खतरे हो सकते हैं। अपने गूगल अकाउंट को सिक्यॉर करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें: 1. सिक्यॉरिटी चेकअप में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह गूगल की सर्विस है जिससे यूजर्स को कनेक्टेड ऐप्स, डिवाइसेज़, अकाउंट परमिशंस आदि चेक कर यह पता करने में मदद मिलती है कि उनका अकाउंट सेफ है या नहीं। 2. अगर आपने अब तक अपने अकाउंट का पासवर्ड नहीं बदला है तो तुरंत पासवर्ड बदल लें। 3. उन ऐप्स और साइट्स के पासवर्ड बदल दें जहां आपने इसी गूगल अकाउंट वाला पासवर्ड इस्तेमाल किया है। 4. उन सभी ऐप्स और साइट्स के पासवर्ड बदल दें जहां आपने अपने गूगल अकाउंट ईमेल अड्रेस के साथ साइनइन किया है। इसके अलावा, जिन ऐप्स और साइट्स के लिए आपने क्रोम ब्राउज़र पर पासवर्ड सेव किया है, उनके भी पासवर्ड बदल दें। 5. सनुश्चित कर लें कि आपका रिकवरी फोन नंबर और ईमेल सही है, ताकि आपके अकाउंट में कोई संदेहास्पद ऐक्टिविटी होने पर आपको सूचना दी जा सके।  

त्वचा को कोमल बनाने के लिए अपनाएं टिप्स

त्वचा पर दाग-धब्बे, मुंहासे, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स होने के कारण त्वचा की खूबसूरती छीन जाती है। इनके कारण त्वचा के रोमछिद्र बड़े होने, झुर्रियां, दानें होनें के कारण त्वचा की कोमलता भी खत्म हो जाती है। ऐसे में त्वचा को छूने पर खुरदुरापन महसूस होता है। हर कोई अपनी त्वचा को निखरी और कोमल बनाना चाहता है। ऐसे में अगर आप अपनी त्वचा की कोमलता को वापस पाना चाहते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ब्यूटी टिप्स। कोमल त्वचा पाने के तरीके- 1.शहद: त्वचा को कोमल और निखरी बनाने के लिए शहद उपयोगी होता है। शहद गाढ़ा होता है जो त्वचा पर मॉइश्चर की एक परत बना देता है, साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं जो पिंपल्स को खत्म कर देती हैं। मुंहासों और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए शहद कैसे फायदेमंद होता है जानने के लिए क्लिक करें। कैसे करें इस्तेमाल: शुद्ध शहद को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें और फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लें। शहद और अंडे को मिलाकर फेसमास्क बना लें और 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद हल्के गर्म पानी से धो लें। 2.एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल त्वचा को कोमल बनाने के लिए लाभकारी होता है। इसकी सूदिंग प्रॉपर्टीज मुंहासे मिटाने के साथ त्वचा को हाइड्रेट भी रखती है और कोमल बनाए रखती हैं। कैसे करें इस्तेमाल: एलोवेरा जेल को चेहरे पर रातभर लगाकर रखें। एलोवेरा जेल को 2 चम्मच नींबू के रस और शहद में मिलाकर मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर चेहरा धो लें। 3.खीरा: खीरे में एस्ट्रिजेंट प्रॉपर्टी के साथ ही पोषण देने के लिए आवश्यक मिनरल्स होते हैं। खीरे में सबसे ज्यादा पानी होता है। यह त्वचा के pH को बैलेंस रखता है और एसिड लेवल को बैलेंस करके त्वचा को कोमल और खूबसूरत बनाए रखता है। खीरे को त्वचा पर लगाना और खीरा खाना, दोनों ही त्वचा के लिए लाभकारी होता है। कैसे करें इस्तेमाल: खीरे का रस निकालकर इसमें थोड़ा सा दूध मिला लें और इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। इसके बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें। 4.योगर्ट: प्रोटीन, लेक्टिक एसिड और एंजाइम्स से भरपूर योगर्ट को चेहरे पर लगाने से यह त्वचा को स्वस्थ और मुलायम बनाए रखता है। कैसे करें इस्तेमाल: योगर्ट में नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट बाद हल्के गर्म पानी से धो लें जिससे त्वचा मुलायम बनती है। 5.खूब पानी पीएं: पसीने और मूत्र के रुप में हमारे शरीर से पानी निकल जाता है। ऐसे में त्वचा को हाइड्रेट और कोमल बनाए रखने के लिए पानी पीना जरुरी होता है। खूबसूरत और कोमल त्वचा पाने के लिए दिनभर में 8-10 गिलास पानी जरुर पीएं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet