LATEST NEWS

नगरीय क्षेत्र में बिना अनुमति दीवार लेखन पर पांच हजार रुपये जुर्माना, ऊर्जा, नगरीय विकास, सहकारिता और श्रम विभागों में जुर्माने में वृद्धि की गई

भोपाल बिना अनुमति नगरीय क्षेत्र में भूस्वामी की अनुमति के बिना दीवार लेखन या पर्चा चस्पा किया तो अब पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगेगा। ऐसे मामले न्यायालय नहीं जाएंगे। अधिकारियों को अर्थदंड लगाने का अधिकार रहेगा। इसका प्रविधान सरकार ने जन विश्वास विधेयक में किया है, जिसे मंगलवार को विधानसभा में प्रस्तुत किया गया। जन विश्वास विधेयक भारत सरकार ने कामकाज में अनावश्यक लंबी प्रक्रिया को समाप्त करने के लिए वर्ष 2023 में जन विश्वास विधेयक प्रस्तुत किया था। इसी तरह प्रदेश सरकार ने भी विधेयक तैयार किया है। इसमें विभागों के विभिन्न अधिनियमों के उन प्रविधानों को शामिल किया है, जिनमें जुर्माने का प्रविधान था। इसके लिए संबंधित विभाग को प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत करने होते थे, जबकि इनका निराकरण समझौते के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है। पांच हजार रुपये अर्थदंड ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्वयं के उपयोग के लिए कैप्टिव पावर प्लांट लगाने वाले व्यक्तियों को उत्पादन और खपत का लेखा-जोखा रखना होता है और इसका लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं करने पर पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रविधान था। इसे अब पांच हजार रुपये अर्थदंड कर दिया है ताकि किसी को यह अवसर न रहे कि वे मर्जी से दो, तीन या फिर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगे सके। कई विभागों में संसोधन इसी तरह नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने यह प्रविधान प्रस्तावित किया है कि पानी की नाली या सड़क को अपने उपयोग के लिए क्षतिग्रस्त किया या फिर निजी भूमि पर मार्ग के लिए चूने की लाइन डालकर प्लाटिंग की जाती है तो अर्थदंड पांच सौ के स्थान पर पांच हजार रुपये लगेगा। इसी तरह के प्रविधान सहकारिता, श्रम सहित अन्य विभागों के अधिनियम में संशोधन करके किए गए हैं।

पार्टी ने दावा किया है कि जुलाई से अब तक उसके 400 लोगों का कत्ल बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौर में हुआ

ढाका बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना को इस साल 5 अगस्त को देश छोड़कर ही भागना पड़ा था। वहां छात्र आंदोलन की आड़ में कट्टरपंथियों ने उनका तख्तापलट कर दिया था और इस दौरान भीषण हिंसा हुई थी। यही नहीं अब भी रुक-रुक कर ही सही, लेकिन राजनीतिक कार्य़कर्ताओं पर हमलों की खबरें आती रहती हैं। इस बीच शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग का दावा है कि उसके 400 कार्यकर्ता मारे गए हैं। पार्टी ने दावा किया है कि इस साल जुलाई से अब तक उसके 400 लोगों का कत्ल कट्टरपंथियों के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के दौर में हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों को जमात-ए-इस्लामी और अन्य कट्टरपंथी संगठनों के लोगों ने मारा है। अवामी लीग के सदस्यों का कहना है कि उनके ज्यादातर लोगों की हत्याएं जमात-ए-इस्लामी के लोगों ने ही कराई थीं। अवामी लीग का कहना है कि जमात-ए-इस्लामी के स्टूडेंट विंग छात्र शिबिर ने इन हत्याओं को अंजाम दिया है, जो ऐसी घटनाओं के लिए कुख्यात रहा है। शेख हसीना की पार्टी ने हाल ही में एक लिस्ट भी जारी की है, जिसमें 394 लोगों के नाम बताए गए हैं। अवामी लीग का कहना है कि इन लोगों की जुलाई से अब तक कत्ल किया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह तो शुरुआती आंकड़ा ही है। कुछ दिनों में एक और लिस्ट जारी करेंगे, जिसमें संख्या बढ़ भी सकती है। बता दें कि शेख हसीना फिलहाल भारत में ही हैं। यही से उन्होंने अवामी लीग के एक कार्यक्रम को ऑनलाइन ही संबोधित किया था, जिसका आयोजन अमेरिका में हुआ था। शेख हसीना ने इस दौरान बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस पर हिंदुओं और ईसाइयों के कत्ल का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मोहम्मद यूनुस ही इन हत्याओं के मास्टरमाइंड हैं। बता दें कि बांग्लादेश में अब तक हालात सामान्य नहीं हैं। हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार घिरी हुई है। इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास फिलहाल देशद्रोह के आरोप में जेल में हैं। इसे लेकर भारत समेत दुनिया भर के हिंदुओं में गुस्सा है। भारत की संसद में भी बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात पर चिंता जताई जा चुकी है। यही नहीं भारतीय विदेश सचिव भी बीते दिनों बांग्लादेश में थे और इस दौरान भी उन्होंने हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का मसला उठाया था। अवामी लीग के स्टूडेंट विंग छात्र शिबिर को शेख हसीना सरकार में आतंकी संगठन घोषित किया गया था। उसके कई सदस्यों को जेल भी भेजा गया था। सूत्रों का कहना है कि अवामी लीग के खिलाफ हिंसा का दौर आगे भी जारी रहेगा। अगले साल के अंत में या फिर 2026 की शुरुआत में आम चुनाव की बात कही जा रही है। ऐसे में अवामी लीग को राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए भी हिंसा का सहारा लिया जा सकता है।

बचाने पहुंची पत्नी को भी लाठियों से पीटा, राजस्थान-नागौर में परिवार से दबंगों ने की मारपीट

नागौर। नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के तांतवास गांव में दलित परिवार पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दबंगों को पति-पत्नी के साथ मारपीट करते और उन्हें धमकाते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित बीरबल राम मेघवाल ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 7 दिसंबर को दबंग गुलाब सिंह और उसके साथियों ने उनके खेत में लगी लोहे की जाली को तोड़ने के लिए ट्रैक्टर का इस्तेमाल किया और जब बीरबल ने इसका विरोध किया तो गुलाब सिंह ने लाठी से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीरबल की पत्नी पारु देवी बीच-बचाव करने पहुंची लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी लाठियों से मारपीट की, जिससे पारु देवी के एक हाथ में गंभीर चोट आई। हमलावरों ने जातिसूचक गालियां देते हुए पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी दी और उनकी मोटर साइकिल को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुलाब सिंह, प्रेम सिंह और नरेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। नागौर के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुख्य आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका इलाज जोधपुर में चल रहा है। मामले की जांच डीवाईएसपी को सौंपी गई है और एससी-एसटी सेल के अधिकारी भी जांच में शामिल हैं। इस घटना के बाद दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। नागौर में यह घटना पहले से चल रहे मामलों की कड़ी में जुड़ती है। लोकसभा सांसद हनुमान बेनीवाल ने संसद में इस घटना का उल्लेख करते हुए राजस्थान में दलितों पर बढ़ते अत्याचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दलितों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। बेनीवाल ने राज्य में दलित हत्याओं और हमलों की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि कानून के होते हुए भी समानता के अधिकार के लिए दलित समाज को संघर्ष करना पड़ रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। दलित संगठनों ने इस मामले में शीघ्र न्याय और आरोपियों की सख्त सजा की मांग की है। पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से की जा रही है। एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़ितों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

कोंधवा में 9 साल के एक बच्चे को 3 साल की बच्ची के साथ यौन हिंसा के आरोप में हिरासत में लिया, जांच जारी

पुणे पुणे में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। खबर है कि यहां एक महज 9 साल के बच्चे ने मासूम बच्ची का कथित तौर पर यौन शोषण किया। फिलहाल, इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। साथ ही POCSO एक्ट के तहत यौन हिंसा का मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कोंधवा में 9 साल के एक बच्चे को 3 साल की बच्ची के साथ यौन हिंसा के आरोप में हिरासत में लिया गया है। खबर है कि बच्चे को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया था, जहां उसे जमानत दे दी गई और माता-पिता को सौंप दिया गया। कहा जा रहा है कि बच्चे ने सोशल मीडिया के प्रभाव में आकर ऐसा कदम उठाया था। पुलिस ने बताया है कि बच्चों के परिवार पड़ोस में रहने के चलते एक-दूसरे को जानते हैं। आरोपी बच्चा कक्षा 3 का छात्र है और बच्ची उसे दादा कहकर बुलाती थी। घटना बच्ची के घर पर हुई है। इसका खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां ने पुलिस को खबर की थी। टीचर ने छात्र को गलत तरीके से छुआ पुणे शहर के अंग्रेजी माध्यम के एक निजी स्कूल के पुरुष नृत्य शिक्षक को 11 वर्षीय छात्र से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीटीआई भाषा से बातचीत में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘सोमवार को आरोपी शिक्षक ने 11 वर्षीय छात्र को गलत तरीके से छुआ। इसके बाद छात्र ने स्कूल काउंसलर से संपर्क किया, जिन्होंने स्कूल प्रिंसिपल को इसकी जानकारी दी। इसके बाद छात्र के माता-पिता और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।’

प्रताप नगर सेक्टर की योजनाओं की जानी प्रगति, राजस्थान-जयपुर में आवास आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जयपुर। आवासन आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा बुधवार सुबह जयपुर के प्रताप नगर क्षेत्र के सेक्टर 5, 26 और 28 में प्रस्तावित योजनाओं और मण्डल की खाली पड़ी जमीन का आकस्मिक व्यापक निरीक्षण और समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को उपलब्ध भूमि का उचित सीमांकन सुनिश्चित करने और क्षेत्र में बढ़ती मांग के अनुरूप पारंपरिक शॉपिंग और आवासीय योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। संसाधनों के उपयोग को अधिक बढ़ावा देने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपलब्ध व्यावसायिक संपत्तियों को नीलामी के लिए शीघ्र सूचीबद्ध किया जाए। पारदर्शिता बनाए रखने और अतिक्रमण को रोकने के लिए आवासन आयुक्त ने क्षेत्र में मंडल की सभी जमीनों पर संपत्ति बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। सेक्टर 6 में डॉ. शर्मा ने सामुदायिक केंद्र का निरीक्षण किया और इसके जीर्णाेद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विकास समिति के परामर्श से इसके पुनर्विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए।

लाखों के गबन का आरोप, छत्तीसगढ़-सूरजपुर के शरमा पंचायत के सचिव दयाशंकर साहू निलंबित

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत शरमा के सचिव दयाशंकर साहू को लाखों रुपए के गबन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई ग्राम पंचायत शरमा के ग्रामीणों द्वारा गबन की शिकायत किए जाने के बाद की गई है. बता दें, बीते दिनों ग्रामीणों ने भूख हड़ताल और अनशन पर बैठकर सचिव दयाशंकर साहू पर गबन के आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. जिसके बाद पंचायत अधिनियम के तहत सचिव पर यह कार्यवाही की गई है.

डीओपीटी ने दे दी अनापत्ति, छत्तीसगढ़-आईएएस सुबोध सिंह की नए साल में होगी वापसी

रायपुर। वरिष्ठ आईएएस और 1997 बैच के अधिकारी सुबोध सिंह की प्रदेश वापसी होगी. वे अगले महीने छत्तीसगढ़ लौटेंगे. केंद्रीय लोक कार्मिक विभाग यानी डीओपीटी ने उनकी वापसी के लिए अनापत्ति दे दी है. आईएएस सुबोध सिंह को वापस भेजने राज्य सरकार ने आग्रह पत्र भेजा था. पांच साल पहले सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे, जहां वे’ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में पदस्थ रहे. वर्तमान में केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में पदस्थ हैं. उनके लौटने से राज्य प्रशासन को प्रमुख सचिव स्तर का एक और अधिकारी मिल जाएगा. बता दें कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रिचा शर्मा, सोनमणि बोरा, रोहित यादव, अमित कटारिया आदि लौट आए हैं. इनमें से कटारिया को जिम्मेदारी देने पर मंथन चल रहा है.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर ली चुटकी, कहा- कांग्रेस और सपा में फूट हो चुकी

लखनऊ यूपी कांग्रेस के विधानसभा घेराव को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा में फूट हो चुकी है। संभल मामले में भी दो धाराओं में सपा और कांग्रेस बंटे नजर आ रहे हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को विधानसभा सत्र में भाग लेने से पहले पत्रकारों से कहा कि सपा कह रही है कि लोकसभा चुनाव में जीत उनके कारण मिली है। वहीं कांग्रेस का कहना वह उनके कारण जीते हैं। दोनों अपने अपने महत्व को दर्शाना चाहते हैं। लेकिन कांग्रेस मुक्त उत्तर प्रदेश और समाजवादी पार्टी का समाप्तवादी होना तय हैं। इसलिए 2027 में 2017 की तरह ही भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। यह प्रदर्शन खोखला है। न इनके पास कोई नेता है न ही नीति है। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मांग की है संभल घटना के दौरान जो उनके ऊपर एफआईआर है, उसे हटाया जाए क्योंकि वह घटना के दौरान मौजूद नहीं थे इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय का दरवाजा कोई भी खटखटा सकता है। इस पर कोई टिप्पणी नहीं है। लेकिन तथ्य इस प्रकार मिले हैं कि सपा सांसद और विधायक और सपा के दंगाई कार्यकर्ता संभल मामले में दोषी हैं तो जांच के अनुसार उन पर कठोर कार्रवाई होगी। उधर, कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें अपनी बात रखने और प्रदर्शन करने का अधिकार है। प्रदर्शन में सपा के साथ होने की बात पर उन्होंने कहा इस बारे में हमसे मत पूछें। ज्ञात हो कि कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के ऐलान के बाद कांग्रेसी नेताओं का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया है। इस दौरान उन्हें रोकने के लिए जिलों में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया जा रहा है और जगह-जगह बैरिकेडिंग कर दी गई है। वहीं, लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों की तैनाती कर दी गई है।  

मोटर साइकिल पर बैठने में थी असमर्थ, छत्तीसगढ़-खैरागढ़ में बीमार पत्नी का इलाज कराने बैलगाड़ी से लेकर पहुंचा

खैरागढ़. बाजार अतरिया के रगरा गांव का निवासी हीरादास कोठले अपनी बीमार पत्नी को बैलगाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा. दरअसल, बुजुर्ग की पत्नी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. हाथ-पैर में अकड़न की वजह से बीमार पत्नी साइकिल या मोटरसाइकिल पर बैठने में असमर्थ थी. पूरे मामले में जागरुकता की कमी देखने को मिली हैं. हीरादास ने बिना एंबुलेस को कॉल किए ही बैलगाड़ी से अपनी पत्नी को अस्पताल पहुंचाया और उसी बैलगाड़ी से वापस लौट गया. फिलहाल, हीरादास की पत्नी की हालत अब बेहतर है और वह घर लौट चुकी हैं. वहीं मामले पर खैरागढ़ बीएमओ डॉ. विवेक बिसेन का कहना है कि “अगर हीरादास ने 108 एंबुलेंस सेवा के लिए संपर्क किया होता तो उन्हें एंबुलेंस की सुविधा मिल जाती. इस मामले में जांच करेंगे कि एंबुलेंस सेवा लेने के लिए बुजुर्ग ने फोन किया था या नहीं.” बता दें कि बाजार अतरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 6 उप-स्वास्थ्य केंद्र आते हैं. जिनमें मड़ौदा, चंदैनी, बाजार अतरिया, मंडला, डोकराभाटा और जोरातराई शामिल हैं. इसके अलावा 43 गांव भी इसी केंद्र से जुड़े हैं, जहां से सैकड़ों मरीज प्रतिदिन इलाज के लिए पहंचते हैं.

उज्जैन में CM यादव 21 दिसंबर को आईटी पार्क का भूमि पूजन करेंगे, प्रथम चरण में 46 करोड़ रुपए की लागत से पार्क निर्मित होगा

उज्जैन उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 दिसंबर को आईटी पार्क का भूमि पूजन करेंगे। प्रथम चरण में 46 करोड़ रुपए की लागत से आईटी पार्क निर्मित होगा। आईटी पार्क के बनने से कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस उज्जैन में खुल सकेंगे। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह, एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश राठौर, जिला पंचायत सीओ जयती सिंह, एडीएम अनुकूल जैन, निगम कमिश्नर आशीष पाठक ने इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बनने वाले आईटी पार्क की जमीन को देखने के लिए पहुंचे। सीएम मोहन यादव यहीं पर शनिवार को आईटी पार्क का भूमि पूजन करेंगे। इसके लिए साइट को क्लियर करवाने का काम शुरू हो चुका है। दो फेज में आईटी पार्क का निर्माण होगा – राजेश राठौर ने बताया कि उज्जैन शहर के लिए आईटी पार्क की सौगात बहुत ही महत्वपूर्ण है। आईटी पार्क बनने से छात्रों को बेहतरीन उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्राप्त होगी और उज्जैन शहर के लिए औद्योगिक विकास को भी निरंतर वृद्धि होगी। उज्जैन में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप आईटी पार्क का निर्माण किया जाएगा। आईटी पार्क शुरू होने से स्थानीय अर्थव्यवस्था में बूम आएगा। आवंटित भूमि में दो फेज में पार्क का निर्माण होगा। प्रथम चरण में लगभग 5400 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्माण किया जाएगा। जिससे लगभग 1.2 लाख वर्ग फुट आवंटन योग्य आईटी स्पेस का निर्माण किया जाएगा। लगभग 30 आईटी इंडस्ट्री अपना प्लग एंड प्ले आधारित मॉडल पर कार्य प्रारंभ कर सकेगी। उज्जैन में निवेश के नए अवसर पैदा होंगे जिससे स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए दो साल की डेडलाइन आते की गई है। ऐसा होगा उज्जैन का आईटी पार्क एमपीआईडीसी के राजेश राठौर ने बताया कि हम इस आईटी पार्क में टेक कंपनियों और स्टार्टअप को सभी तरह की एडवांस सुविधाएं देंगे। यह उज्जैन का अपने आप में पहला पार्क होगा। सरकार का इस बात पर जोर है कि स्थानीय युवाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाए। आईटी पार्क से उज्‍जैन में औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। आईटी पार्क 2.161 हेक्टर जमीन पर बनेगा। इसमें 11239 स्केयर मीटर में बिल्डिंग बनेगी, बिल्डिंग की ऊंचाई 31.7 मीटर होगी। जिसमें हर फ्लोर पर टॉयलेट के साथ कैफेटेरिया ड्रिंकिंग वाटर, लिफ्ट के साथ ऑफिस के लिए हाईटेक सुविधा भी मिल सकेगी। इस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर 59 कार पार्क हो सकेगी।

आंदोलन की सुगबुगाहट, राजस्थान-नरेश मीणा को लेकर एजेंसियां सक्रिय

जयपुर। देवली-उनियारा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नरेश मीणा को लेकर इलाके में लगातार बढ़ रहे जनसमर्थन ने एजेंसियों को चौंकन्ना कर दिया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है लेकिन चर्चा है कि 29 दिसंबर को जयपुर में नरेश के समर्थन में बड़ा आंदोलन शुरू करने की तैयारी है। एजेंसियों की रिपोर्ट ने सरकार के कान खड़े कर दिए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की रिहाई के लिए जयपुर में बड़े आंदोलन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए देवली-उनियारा में महापंचायत भी बुलाई गई। हालांकि मीडिया में इसे लेकर कोई बयानबाजी नहीं की जा रही है लेकिन नरेश मीणा के समर्थक कह रहे हैं कि 29 दिसंबर को जयपुर कूच कर बड़ा आंदोलन किया जा सकता है, इसकी तैयारियां भी चल रही हैं। इसके अलावा टोंक में हाईवे जाम करने की भी तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि नरेश मीणा समर्थकों ने 8 दिसंबर तक नरेश को रिहा करने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि 17 दिसंबर को उनकी जमानत पर फैसला होना था लेकिन कोर्ट ने तारीख आगे बढ़ा दी। अब नरेश के समर्थक चेतावनी दे रहे हैं कि नरेश मीणा के साथ इंसाफ नहीं हुआ तो जल्द ही राजस्थान में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल भी नरेश मीणा प्रकरण को लेकर पूरी तरह सक्रिय हैं और महापंचायत में भी वे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे।जानकारी के अनुसार मंगलवार 17 दिसंबर को टोंक जिला एवं सेशन कोर्ट में नरेश मीणा का जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन केस डायरी नहीं पहुंचने के कारण नरेश मीणा सहित समरावता हिंसा के 18 अन्य आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई 23 दिसंबर के लिए टल गई।

गौरझामर बस स्टैंड पर लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर खाक

सागर  सागर जिले के गौरझामर के न्यू बस स्टैंड स्थित दुकानों में मंगलवार- बुधवार दरमियानी रात लगभग दो बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि एक के बाद एक सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगी देख मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे जिन्होंने सूचना दुकानदारों, पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि सभी दुकानें जलकर खाक हो गई। लाखों रुपये का नुकसान हो गया जानकारी के मुताबिक इन दुकानों मे जनरल स्टोर, दूध डेरी, नाश्ते की दुकान, सब्जी की दुकान संचालित थी। वहीं आग लगने से दुकानदारों का लाखों रुपया का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है। इधर… सागर में मेंटेनेंस के चलते इन क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी सागर शहर के विभिन्न 33/11 केवी. सबस्टेशनो एवं फीडरो पर मेंटेंनेंस के लिए 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक सुबह नौ बजे से एक बजे तक संबधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता अजीत चौहान (नगर संभाग) सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 दिसंबर को डीडी नगर उपकेंद्र से संबंधित 11 केवी डीडी नगर में लाइट बंद रहेगी। वहीं गौर नगर फीडर के अंतर्गत गौर नगर प्लाटिंग, कृष्णा नगर, पटेल मार्केट, नेहा नगर, विद्यापुरम, गायत्री नगर, विशुद्ध विहार कॉलोनी, मानस नगर, बंसल हास्पिटल के पीछे का क्षेत्र, प्रभाकर नगर, दीनदयाल नगर, मकरोनिया रेलवे स्टेशन, गंभीरिया, बंसल हास्पिटल, अंकुर स्कूल, सेंट मेरी स्कूल इत्यादि क्षेत्र एवं 19 दिसंबर को पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय, सिविल लाइन, नेपाल पैलेस, कालीचरण चौराहा बिजली बंद रहेगी। जेल एरिया, लाल स्कूल, स्नेह नगर, गोपालगंज, एमएलबी स्कूल इत्यादि क्षेत्र एवं 20 दिसंबर को केंट क्षेत्र, लाल कुर्ती, परेड चक्र, 28 नं. रेलवे गेट, सेंट जोसेफ स्कूल, हेंग रोड इत्यादि क्षेत्र तथा 21 दिसंबर को बडतूमा, सागर स्टेट कालोनी इत्यादि क्षेत्रो में सुबह नौ बजे एक बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। कार्य के अनुसार प्रस्तावित शट-डाउन की समयावधि घटाई या बढा़ई भी जा सकती है। फायर फाइटर गाड़ी ने आग पर काबू पा लिया है। आगजनी में दुकानों में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। दुकानदारों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का पंचनामा बनाया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।  

लखनऊ मंडल में नॉन इंटर लॉकिंग कार्यों के चलते गाड़ियाँ प्रभावित

भोपाल  उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खण्ड पर अयोध्या कैंट स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को शार्ट टर्मीनेट/ओरिजिनेट या मार्ग परिवर्तित किया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है : मार्ग परिवर्तित गाड़ियाँ : 1 .    गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर – यशवंतपुर एक्सप्रेस 03 ट्रिप दिनांक 24, 31 दिसम्बर एवं 07 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 15024 यशवंतपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस 03 ट्रिप दिनांक 19, 26, दिसम्बर एवं 02 जनवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी अर्थात यह गाड़ी दोनों दिशाओं में 03-03 ट्रिप अपने पूर्व मार्ग के बजाय गोरखपुर – गोंडा – बाराबंकी होकर जाएगी । 2 .    गाड़ी संख्या 15101 छपरा – एलएलटी एक्सप्रेस 02 ट्रिप दिनांक 24 एवं 31 दिसम्बर को एवं गाड़ी संख्या 15102 एलएलटी – छपरा एक्सप्रेस 02 ट्रिप दिनांक 19 एवं 26 दिसम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी अर्थात यह गाड़ी दोनों दिशाओं में 02-02 ट्रिप अपने पूर्व मार्ग के बजाय छपरा – गोरखपुर – गोंडा – बाराबंकी – ऐशबाग – कानपुर सेंट्रल होकर जाएगी । शार्ट टर्मीनेट/ओरिजिनेट गाड़ियाँ: 1.    गाड़ी संख्या 22129 एलटीटी- अयोध्या कैंट तुलसी एक्सप्रेस 05 ट्रिप दिनांक 22, 24, 29,  31 दिसम्बर एवं 05 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 22130 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्सप्रेस 05 ट्रिप दिनांक 23, 25, 30 दिसम्बर तथा 01 एवं 06 जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट / टर्मीनेट होगी I 2.    गाड़ी संख्या 22183 एलटीटी- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 06 ट्रिप दिनांक 18, 21, 25, 28 दिसम्बर एवं 01 व 04 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 22184 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्सप्रेस 06 ट्रिप दिनांक 19, 22, 26, 29 दिसम्बर तथा 02 व 05 जनवरी को सुल्तानपुर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट / टर्मीनेट होगी I निम्न दो जोड़ी गाड़ियां मार्ग परिवर्तन के साथ साथ सुल्तानपुर स्टेशन से शार्ट ओरिजिनेट / टर्मीनेट होगी : 1.    गाड़ी संख्या 22103 एलटीटी- अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 03 ट्रिप दिनांक 23, 30 दिसम्बर एवं 06 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट – एलटीटी एक्सप्रेस 03 ट्रिप दिनांक 24, 31, दिसम्बर एवं 07 जनवरी को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी अर्थात यह गाड़ी दोनों दिशाओं में 03-03 ट्रिप इस मार्ग पर अपने पूर्व मार्ग के बजाय जफराबाद-जौनपुर सिटी – सुल्तानपुर होकर जाएगी । 2.    गाड़ी संख्या 22613 रामेश्वरम – अयोध्या कैंट श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस 03 ट्रिप दिनांक 24, 31 दिसम्बर एवं 07 जनवरी को एवं गाड़ी संख्या 22614 अयोध्या कैंट – रामेश्वरम एक्सप्रेस 02 ट्रिप दिनांक 22, 29 दिसम्बर को अपने प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली गाड़ी परिवर्तित मार्ग से होकर जाएगी अर्थात अपने पूर्व मार्ग के बजाय जफराबाद-जौनपुर सिटी – सुल्तानपुर होकर जाएगी ।            इस संबंध में यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेन की उचित स्थिति की जानकारी स्टेशनों, एनटीईएस, रेल मदद 139 एवं ऑनलाइन प्राप्त कर यात्रा करें।  

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, राजस्थान-जल जीवन मिशन घोटाले में ठेकेदार संजय बड़ाया को मिली जमानत

जयपुर। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान के जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय बड़ाया को मंगलवार को जमानत दे दी। बड़ाया को घोटाले में शामिल होने व मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में इसी साल जुलाई में ईडी ने गिरफ्तार किया था। बड़ाया पर तत्कालीन पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के लिए बिचौलिए के तौर पर काम करने का आरोप है। उन्होंने लगभग 5 महीने हिरासत में बिताए। पूर्ववर्ती सरकार में सामने आए जल जीवन मिशन घोटाले में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर 197 करोड़ रुपये के दो टेंडर दिए जाने में ईडी ने संजय बड़ाया को सह आरोपी बनाया था। बड़ाया पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने तत्कालीन मंत्री महेश जोशी की ओर से रिश्वत के भुगतान में मदद की और पीएचईडी कर्मचारियों को मैनेज किया। नवंबर में राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जमानत देने से इनकार करने के बाद बड़ाया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

हाई स्कूल शिक्षक भर्ती पर जबलपुर हाईकोर्ट 19 दिसंबर को करेगा अगली सुनवाई

जबलपुर मध्यप्रदेश में हाई स्कूल शिक्षक भर्ती पर जबलपुर हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि सरकार 2 दिनों में भर्ती नियमों में सुधार करे। साथ ही कोर्ट कोर्ट को सूचित भी करे। हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पाया कि प्रदेश में करीब 18 हजार हाई स्कूल शिक्षकों के रिक्त पदों में से 12 हजार पदों पर नियुक्तियां की गईं हैं लेकिन इनमें उम्मीदवारों के सेकेंड डिवीजन क्राईटेरिया को लेकर बड़ा विरोधाभास है। कोर्ट ने कहा-काउंसिलिंग नए सिरे से करवाई जानी चाहिए मामले में सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैथ और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने राज्य सरकार को सेकेंड डिवीजन मार्क्स क्राईटेरिया का नियम 2 दिनों के भीतर सुधारकर कोर्ट को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि ऐसे उम्मीदवार जिन्हें क्राइटेरिया के मुताबिक मिनिमम मार्क्स होने पर भी सिलेक्ट नहीं किया गया, क्या उन्हें बचे हुए पदों पर भर्ती किया जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो 50 फीसदी से कम मार्क्स वाले सभी उम्मीदवारों की भर्ती रद्द कर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग नए सिरे से करवाई जानी चाहिए। मामले पर अगली सुनवाई 19 दिसंबर को तय कर दी है। इसलिए लगाई गई थी याचिका दरअसल, शिक्षा विभाग ने 448 ऐसे उम्मीदवारों को सेकेंड डिवीजन मानकर भर्ती किया है जिनके ग्रेजुएशन में मार्क्स 45 से 50 फीसदी के भीतर हैं। दूसरी तरफ ऐसे कई उम्मीदवार हैं जिन्हें थर्ड डिवीजन मानकर भर्ती नहीं किया है। जबकि ग्रेजुएशन में उनके भी मार्क्स 45 से 50 फीसदी के बीच हैं। एनसीटीई यानी नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन के नियमों के मुताबिक उम्मीदवारों की एलिजिबिलिटी यानी पात्रता, ग्रेजुएशन में सेकेंड डिवीजन तय की गई थी, लेकिन कई यूनिवर्सिटी 45 से 50 फीसदी अंक लाने वालों को सेकेंड डिवीजन तो कई यूनिवर्सिटी थर्ड डिवीजन मानती हैं। ऐसे में जब शिक्षा विभाग ने अंकों की जगह सिर्फ मार्क शीट में सेकेंड या थर्ड डिवीजन देखकर भर्तियां की हैं तो पूरी भर्ती प्रक्रिया सवालों में है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet