LATEST NEWS

सौर ऊर्जा से जगमग हो रहा उत्तर प्रदेश, तेजी से लगाए जा रहे सोलर रूफटॉप पैनल: सीएम योगी

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ को यूपी में नए आयाम मिल रहे हैं। केंद्र की योजनाओं को प्रदेश के विकास से जोड़ते हुए योगी सरकार ने यूपी को सौर ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में शीर्ष राज्यों में ला खड़ा किया है। बिजली बचत, आय वृद्धि और हरित ऊर्जा के लक्ष्य को पूरा करने वाली इस योजना से प्रदेश के लाखों घर लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार की सक्रियता का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश, सोलर रूफ टॉप इंस्टालेशन के मामले में गुजरात और महाराष्ट्र के बाद देशभर में तीसरे स्थान पर है। अब तक प्रदेश में 53 हजार से अधिक सोलर रूफ टॉप पैनल लगाए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में 25 लाख सोलर रूफ टॉप पैनल लगाने का है। योजना को जनता तक पहुंचाने में मिली सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 18 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं, जिनमें से 32 हजार से अधिक घरों में पैनल का इंस्टालेशन भी पूरा कर लिया गया है। ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत सरकार सोलर रूफटॉप लगाने के लिए आकर्षक सब्सिडी प्रदान कर रही है। 1 किलोवॉट क्षमता के पैनल के लिए केंद्र सरकार 30 हजार रुपए और प्रदेश सरकार 15 हजार रुपए की सहायता देती है, यानी कुल 45 हजार रुपए की सब्सिडी। इसी तरह, 2 किलोवॉट के पैनल के लिए केंद्र सरकार द्वारा 60 हजार और योगी सरकार द्वारा 30 हजार, कुल 90 हजार रुपए की सहायता लाभार्थियों को दी जा रही है। वहीं, 3 किलोवॉट या उससे ऊपर के पैनल के लिए केंद्र की ओर से 78 हजार रुपए और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिलाकर 1 लाख 8 हजार रुपए तक की सहायता दी जा रही है। इस योजना का सीधा फायदा उन घरों को मिल रहा है जो बिजली बिल के बोझ से राहत पाना चाहते हैं। सोलर पैनल लगवाने से न केवल बिजली के बिलों में भारी कमी आ रही है, बल्कि लोग अतिरिक्त ऊर्जा का उपयोग करके आय में वृद्धि भी कर रहे हैं। खास बात यह है कि सौर ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण को भी स्वच्छ और हरित बनाया जा रहा है। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 25 लाख सोलर रूफटॉप पैनल लगाने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए प्रदेश के सातों डिस्कॉम और हर जिले के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आरईसी, डिस्कॉम्स और वेंडर्स के साथ समन्वय स्थापित कर इस योजना में आने वाली हर चुनौती का समाधान किया जा रहा है। यह योजना न केवल बिजली के संकट को दूर करने में सहायक है, बल्कि इससे प्रदेश को आत्मनिर्भर और हरित ऊर्जा से संपन्न राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत न केवल बिजली बचत की दिशा में सफलता मिल रही है, बल्कि यह योजना रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रही है। सोलर पैनल इंस्टालेशन से तकनीकी विशेषज्ञों, श्रमिकों और अन्य संबंधित क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए रोजगार के द्वार खुले हैं। इसके अलावा, सौर ऊर्जा के उपयोग से प्रदेश में कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी मदद मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। जनता को राहत, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण के इस अद्भुत संगम से यूपी आने वाले वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है।  

जमीन से बाहर निकलीं शवों की अस्थियां, राजस्थान-केकड़ी में बजरी खनन माफियाओं ने श्मशान भूमि को भी नहीं बख्शा

केकड़ी। जिले में अवैध बजरी खनन करने वालों ने एक गांव में श्मशान भूमि को भी नहीं छोड़ा। वहां की गई खुदाई के कारण जमीन में से अस्थियां बाहर निकल आईं। अस्थियों की इस दुर्गति को देखकर ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश है। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामला जिले की भिनाय तहसील के ग्राम बड़ली का है। यहां गांव के एक छोर पर नदी किनारे नायक समाज का श्मशान घाट बना हुआ है। इस श्मशान भूमि में बजरी माफिया से जुड़े लोगों ने अवैध बजरी खनन करते हुए जमीन खोद डाली। खुदाई होने पर जमीन में गड़े कई शवों की अस्थियां बाहर निकल आईं। पता चलते ही समाज के लोग वहां इकट्ठा हो गए और आक्रोश जताया, इस दौरान अवैध बजरी खनन करने वाले वहां से भाग छूटे। बाद में नायक समाज के लोगों ने श्मशान भूमि में अवैध खनन करने वाले बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को भिनाय तहसीलदार नीलम राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम बड़ली में स्थित नायक समाज की श्मशान भूमि में पिछले एक माह से जेसीबी की मदद से बजरी माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। अवैध बजरी खनन के कारण कई शवों की अस्थियां जमीन से निकलकर बाहर आ गई है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि अवैध रूप से किए जा रहे बजरी खनन के कारण अस्थियों की दुर्गति हो रही है। श्मशान भूमि से खनन के लिए मना करने के बावजूद बजरी माफिया अपनी मनमानी कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि यहां बजरी खनन की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए तथा अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

बंदूक की नोक पर किया युवक का अपहरण, मांगी 10 लाख की फिरौती, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायसेन  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के बरेली में 13 साल के बच्चे का अपहरण का मामला सामने आया है। यहां सतलापुर थाना क्षेत्र के मारुती नगर में ट्यूशन से पढ़कर घर लौट रहे 13 साल के एक छात्र का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने फोन कर परिजनों से 10 लाख रुपए फिरौती की मांग की। इस दौरान बच्चे के पिता से कहा कि अगर जल्द से जल्द पैसों का इंतजाम नहीं हुआ था, सुबह तक बेटे की लाश मिलेगी। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को दबोचा है। जानकारी के मुताबिक 13 साल का कक्षा 7वीं का छात्र नवनीत धाकड़ बरेली के मारुति नगर में मंगलवार की शाम 6:00 बजे के लगभग ट्यूशन पढ़कर घर आ रहा था। इस दौरान कार से आए आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने छात्र को बुलाया फिर जबरदस्ती बंदूक की नोक पर वाहन में बैठाकर फरार हो गए। इसके बाद छात्र के पिता को फोन कर एक घंटे के अदंर 10 लाख रुपए की मांग कर दी। इधर फोन आने के बाद घबराए पिता ने तत्काल  इसकी सूचना सतलापुर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी प्लानिंग के तहत पैसों का इंतजाम कर आरोपियों के बताए पते के अनुसार बच्चें के परिजनों को मौके पर भेजा। जैसे ही आरोपी वहां आए पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। घटना का मुख्य आरोपी शिवम साहू और शुभम साहू सहित दो अन्य आरोपी को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्चे को भी सही सलामत बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नौवीं कक्षा के छात्र के उत्पीड़न के बाद आत्महत्या करने की कोशिश, मामला दर्ज

ग्वालियर ग्वालियर शहर में एक सरकारी स्कूल के दो टीचर्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.आरोप है कि उनके द्वारा नौवीं कक्षा के एक छात्र के उत्पीड़न के बाद कथित तौर पर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की. अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि घटना 8 नवंबर को हुई थी लेकिन छात्र का बयान दर्ज होने के बाद मामला दर्ज किया गया.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में पढ़ने वाले 14 साल के लड़के ने आत्महत्या करने के लिए कथित तौर पर फिनाइल पी लिया. उन्होंने बताया कि कैमिकल पीने से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा था. अधिकारी ने बताया कि लड़के के ठीक होने के बाद उसका बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उसने दो टीचर्स पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि इसके बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया.अधिकारी ने कहा, मामले में आगे कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं. बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि एक दिन पहले ही हैदराबाद के एक निजी आवासीय स्कूल के छात्रावास में 12 साल के लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. कक्षा सात के छात्र को बीते रात उसके रूममेट ने छत के पंखे से लटका पाया. सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, परिजनों ने टीचर्स द्वारा प्रताड़ना के   गंभीर आरोप लगाए हैं. 

जमीन विवाद में पर हमले में महिला गंभीर घायल, राजस्थान-जालौर में भतीजे ने चाकू से बुआ की नाक काटी

जालौर। जालौर जिले के सायला थाना क्षेत्र के मोकणी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक कलयुगी भतीजे ने अपनी ही बुआ पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में महिला की नाक बुरी तरह से कट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार पीड़िता कुकी देवी अपने भाई रमेश के साथ जमीन विवाद सुलझाने के लिए मोकणी गांव गई थीं। विवाद एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर था, जिसे मुख्य आरोपी ओमप्रकाश ने अपने नियंत्रण में लिया हुआ था। बातचीत के दौरान ओमप्रकाश ने गुस्से में आकर चाकू से कुकी देवी पर हमला कर दिया। हमले में कुकी देवी की नाक कट गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने कुकी देवी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पाली रैफर किया गया, जहां उनकी नाक जोड़ने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा। घटना के तुरंत बाद सायला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ओमप्रकाश सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई रमेश का कहना है कि ओमप्रकाश ने उनके प्लॉट पर कब्जा कर रखा था, जिसके कारण लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुकी देवी इस विवाद को शांतिपूर्वक हल करने के लिए ओमप्रकाश से बात करने गई थीं, लेकिन बातचीत के दौरान उसने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

खजराना गणेश मंदिर में तिल चतुर्थी पर तीन दिन का मेला लगेगा, नए साल पर आते हैं लाखों श्रद्धालु

इंदौर खजराना गणेश मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र है। नए साल और तिल चतुर्थी को लेकर यहां पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है। इसे लेकर कलेक्टर आशीष सिंह ने एक बैठक की, जिसमें कई निर्देश दिए गए।नए साल और तिल चतुर्थी पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी। मंदिर में साज-सज्जा होगी। भक्तों के लिए कई सुविधाएं जुटाई जाएगी। तिल चतुर्थी पर मंदिर में तीन दिन का मेला भी लगेगा। 20 दिसंबर को भक्त निवास और प्रवचन हॉल का सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा लोकार्पण करना भी प्रस्तावित है। खजराना मंदिर परिसर में हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा, डीसीपी अमरेंद्र सिंह, मुख्य पुजारी अशोक भट्ट और जयदेव भट्ट भी शामिल रहें। नए साल पर आते हैं लाखों श्रद्धालु 31 दिसंबर और 1 जनवरी को लाखों की संख्या में भक्त भगवान गणेश के दर्शन करने मंदिर आते हैं। इसे देखते हुए भक्तों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि मंदिर में ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे किसी भी भक्त को परेशानी न हो। आसानी से भक्तों को दर्शन हो सकें। ट्रैफिक, पार्किंग, कतारबद्ध दर्शन, पानी, लाइट आदि की उचित व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। ऐसी रहेगी व्यवस्थाएं     पूरा मंदिर परिसर दो दिन तक लाइटों से विशेष रूप से सजेगा।     झिग-झेग और स्टेपिंग के जरिए दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। दर्शन के लिए मंदिर पहुंच मार्ग (एकांकी) रहेगा।     सीसीटीवी कैमरों से यहां पर निगरानी रखी जाएगी।     अस्थायी रूप से अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।     आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था भी रखी जाएगी। तीन दिन लगेगा मेला तिल चतुर्थी उत्सव 17 से 19 जनवरी तक मनाया जाएगा। मेला आयोजन के साथ कई प्रोग्राम भी होंगे। भगवान गणेश का स्वर्ण आभूषणों से विशेष श्रृंगार होगा। पूरे मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। मंदिर के प्रस्तावित मास्टर प्लान के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है। बैठक में मंदिर के आय-व्यय के संबंध में भी बात की गई। 20 दिसंबर को सीएम के हाथों लोकार्पण प्रस्तावित खजराना गणेश मंदिर में भक्तजनों की सुविधा के लिए भक्त निवास बनाया गया है। प्रवचन हॉल भी तैयार किया गया है। इन दोनों सुविधाओं का सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा 20 दिसंबर को लोकार्पण किया जाना प्रस्तावित है। इस मौके पर आयोजित किए जाने वाले प्रोग्राम की तैयारियों की कलेक्टर आशीष सिंह ने मौके पर मुआयना कर समीक्षा की। उन्होंने प्रोग्राम के संबंध में प्रस्तावित तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

आयकर विभाग के अफसरों ने टीम के साथ भोपाल के आधा दर्जन से अधिक इलाकों में छापेमारी की

भोपाल आयकर विभाग ने बुधवार सुबह भोपाल में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा और उनके आधा दर्जन सहयोगियों के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की हैं।खनन और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े राजेश शर्मा पूर्व मुख्य सचिव के करीबी माने जाते हैं। इसके साथ ही पूर्व मंत्री से भी उनकी नजदीकी बताई जा रही है। आयकर विभाग के अफसरों ने टीम के साथ भोपाल के आधा दर्जन से अधिक इलाकों में छापेमारी की है। नीलबड़, रातीबड़, सूरज नगर, मेंडोरा के अलावा भोपाल के कस्तूरबा नगर स्थित राजेश शर्मा के आवास पर सीआरपीएफ टीम के साथ आयकर विभाग की टीमें जांच कर रही हैं। राजेश शर्मा के अलावा उनके सहयोगी दीपक भावसार, विनोद अग्रवाल और अन्य ठिकानों पर भी कार्यवाही जारी है राजेश शर्मा त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक होने के साथ भोपाल में क्रेशर संचालकों के संगठन का नेतृत्व भी करते रहे हैं। उनके द्वारा राजधानी और आसपास के इलाकों में खदानों के ठेके और क्रेशर संचालन का काम भी किया जाता रहा है। इसके साथ ही वे कंस्ट्रक्शन कारोबार से भी जुड़े हैं। सीएम राइज स्कूल का ठेका भी मिला था त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक राजेश शर्मा की सत्ता पक्ष के कई नेताओं से खासी दोस्ती है। इसके चलते ही शर्मा को सीएम राइज स्कूलों के कंस्ट्रक्शन का भी कार्य से मिला है। रायसेन का सीएम राइज स्कूल शर्मा द्वारा ही बनाया जा रहा है। शर्मा बीजेपी सरकार में पूर्व मंत्री रहे रामपाल सिंह के करीबी बताए जाते हैं। इसके अलावा स्टोन क्रेशर के कारोबार से भी शर्मा और उनके सहयोगियों ने मोटी कमाई की है। मौके पर दो दर्जन से ज्यादा CRPF जवान मौजूद जानकारी के मुताबिक मौके पर 25-30 CRPF जवान मौजूद हैं। इसके साथ ही एक रियल एस्टेट कारोबारी के यहां भी आईटी के छापे की खबर है। दोनों जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमार कार्रवाई जारी है। इनके यहां भी IT का छापा इसके अलावा दीपक भावसार, विनोद अग्रवाल, रूपम शिवानी के यहां भी आईटी के छापे की खबर है। ये सभी जमीन की खरीद ब्रिकी का काम करते हैं।  

मेघा वर्मा ने किया पदभार ग्रहण, राजस्थान-सवाई माधोपुर की नगर परिषद में नए कार्यवाहक सभापति की नियुक्ति

सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर नगर परिषद को एक बार फिर नया सभापति मिला है। बुधवार को वार्ड नंबर 23 की पार्षद मेघा वर्मा ने कार्यवाहक सभापति का पदभार संभाला। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन सभापति विमल महावर के रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार होने के बाद यह पद खाली हो गया था। मेघा वर्मा ने बुधवार दोपहर को अपने परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नगर परिषद कार्यालय में आयुक्त पंकज मीणा ने उन्हें कार्यभार ग्रहण करवाने की औपचारिकताएं पूरी कीं। पदभार ग्रहण करने के बाद मेघा वर्मा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना और पर्यटन के दृष्टिकोण से क्षेत्र को समृद्ध बनाना होगा। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित करने की प्रतिबद्धता जताई। गौरतलब है कि पूर्व सभापति विमल महावर के रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद नगर परिषद में लगातार बदलाव हुए हैं। इस दौरान कई कार्यवाहक सभापति अल्प अवधि के लिए नियुक्त किए गए। इससे पहले वार्ड नंबर 14 के पार्षद सुनील कुमार तिलकर ने कार्यवाहक सभापति के रूप में अपना छह माह का कार्यकाल पूरा किया। कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर के विभिन्न वार्ड पार्षदों ने मेघा वर्मा का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पदभार संभालने के बाद मेघा ने नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करने की बात कही। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाओं पर कार्य करने की बात दोहराई।

अश्विन, एक ऐसा नाम जो महारत, जादू, प्रतिभा और नवाचार का पर्याय है : बीसीसीआई

ब्रिस्बेन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने संन्यास लेने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका नाम खेल में महारत, जादू, प्रतिभा और नवाचार लाने का पर्याय रहेगा। बुधवार को ब्रिस्बेन में तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के तुरंत बाद, अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तुरंत संन्यास लेने की घोषणा की, जिससे भारत के लिए सभी प्रारूपों में खेलने का उनका 14 साल का लंबा करियर खत्म हो गया। बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “धन्यवाद अश्विन। एक ऐसा नाम जो महारत, जादू, प्रतिभा और नवाचार का पर्याय है। बेहतरीन स्पिनर और टीमइंडिया के अमूल्य ऑलराउंडर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। शानदार करियर के लिए बधाई, अश्विन के संन्यास की घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अनुभवी स्पिनर को शुभकामनाएं देने वालों की बाढ़ आ गई है। भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आपको एक युवा गेंदबाज से आधुनिक क्रिकेट के दिग्गज के रूप में विकसित होते देखने का सौभाग्य कुछ ऐसा है जिसे मैं दुनिया के लिए भी नहीं बदलूंगा! मुझे पता है कि आने वाली पीढ़ियां गेंदबाजों को कहेंगी कि मैं अश्विन की वजह से गेंदबाज बना! तुम्हारी कमी खलेगी भाई!” अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 24 की औसत से 537 विकेट लेकर अपने करियर का अंत किया और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने बल्ले से छह टेस्ट शतक और 14 अर्द्धशतक भी लगाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट था, जहां उन्होंने 1-53 विकेट लिए थे। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने टिप्पणी की, “शानदार क्रिकेट करियर के लिए अश्विन को बधाई। एक टेस्ट क्रिकेटर के रूप में आपकी महत्वाकांक्षा सराहनीय थी। एक दशक से भी ज़्यादा समय तक भारतीय स्पिन के ध्वजवाहक बने रहने के लिए बधाई। अपनी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है और उम्मीद है कि अब हम आपसे और भी ज़्यादा मिलेंगे।” भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफ़ान पठान ने लिखा, “एक बेहतरीन मैच विजेता, टेस्ट क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के तौर पर संन्यास लेना किसी यादगार पल से कम नहीं है। इसे उनके अमूल्य बल्लेबाजी योगदान के साथ जोड़ दें, तो आपको खेल के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक मिल जाएगा। शाबाश, ऐश!” भारत के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने लिखा, “एक महान खिलाड़ी ने संन्यास लिया। एक शानदार करियर के लिए शाबाश। आपके साथ खेलने पर गर्व है और निश्चित रूप से तमिलनाडु से खेलने वाले अब तक के सबसे महान खिलाड़ी। ढेर सारा प्यार और परिवार तथा दोस्तों के साथ कुछ आराम के पल बिताइए।” पूर्व क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन ने लिखा , “बहुत बढ़िया .. शानदार लंबे स्पैल को शालीनता और संयम के साथ समाप्त किया। आपकी यात्रा को देखने में मज़ा आया और सबसे महत्वपूर्ण बात, अपनी स्वतंत्र भावना को बाधित न करने के लिए आपको बधाई। आपकी भविष्य की यात्राओं के लिए शुभकामनाएं।” अश्विन ने भारत के लिए 116 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 156 विकेट लिए और 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों के सदस्य रहे। अश्विन ने 65 टी20 मैच भी खेले और 72 विकेट लिए। टेस्ट में, अश्विन भारतीय टीम के 12 साल लंबे घरेलू वर्चस्व में केंद्रीय व्यक्तियों में से एक थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2020/21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अश्विन टेस्ट में 3000 रन और 300 विकेट का डबल हासिल करने वाले 11 ऑलराउंडरों में से एक थे। उन्होंने मुथैया मुरलीधरन के बराबर रिकॉर्ड 11 प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज़ पुरस्कार भी जीते।  

उच्चतम न्यायालय के निर्णय के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की सेवा समाप्त

रायपुर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शाहिद अली की सेवा समाप्त कर दी गई है. इसका आदेश उच्चतम न्यायालय के निर्णय के आधार पर विश्वविद्यालय ने जारी किया है. शाहिद अली जनसंचार विभागाध्यक्ष थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के परिपालन में 2024 में दायर यचिका क्रमांक एसएलपी 10563 के डिस्पोज ऑफ (खारिज) होने पर विश्वविद्यालय ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि डॉ. शाहिद अली फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर केटीयू में नौकरी कर रहा था. उनका स्टे सुप्रीम कोर्ट ने 27 नवंबर 2024 को हटा दिया था. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने 14 फरवरी को नियुक्ति रद्द करने का आदेश जारी किया था और 13 जुलाई 23 को उन्हें पक्ष रखने का अवसर दिया गया था. इसके बाद प्रोफेसर अली के दस्तावेजों में कमी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई थी. यह पूरा मामला डॉ. आशुतोष मिश्रा की शिकायत पर सामने आया था.

‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को मन से लागू करें’, राजस्थान-जयपुर में राष्ट्रीय कार्यशाला में बोले राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मन से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह नीति ऐसी है, जिससे भारत आने वाले समय में वैश्विक ज्ञान में महाशक्ति बन सकेगा। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा नीति नैतिक मूल्यों से मनुष्य को जोड़ने वाली है। इससे देश के लोग सुनागरिक बनने की राह पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रभावी रूप में लागू करने और शिक्षकों को इसमें अपनी महती भागीदारी निभाने का आह्वान किया। श्री बागडे बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय, आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा विभाग और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा पाठ्यपुस्तकों  का अध्ययन ही नहीं है, यह व्यक्ति को मानवीय मूल्यों से  ओतप्रोत करने का मार्ग भी है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चर्चा करते हुए कहा कि वह सदा व्यक्ति नहीं समग्र पर जोर देते थे। नई शिक्षा नीति इसी दृष्टिकोण से जुड़ी है। राज्यपाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मानव मूल्यों को ही प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षक नए से नए ज्ञान से अपने को जोड़े रखेगा तभी विद्यार्थी की बौद्धिक क्षमता का निर्माण कर पाएगा। उन्होंने शिक्षकों को मन से विद्यार्थियों को पढ़ाई कराने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि मैकाले ने भारतीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से पश्चिमीकरण करने का प्रयास किया। देश में शिक्षा आयोग और नीतियां बनी परंतु हम पश्चिम की सोच से मुक्त नहीं हुए। शिक्षा में मातृ भाषा और जीवन व्यवहार की शिक्षा जरूरी है। नई शिक्षा नीति इसी से जुड़ी है। इसलिए इसे व्यवहार में लागू करने के लिए सभी प्रयास करें। राज्यपाल ने कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान में आरंभ से ही समृद्ध रहा है। उन्होंने भास्कराचार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने शून्य का जो वैज्ञानिक निष्कर्ष अपने समय में दिया, उसे ही पश्चिम के लोगों ने ग्रहण कर लिया।  उन्होंने कहा कि भारत अपने ज्ञान से विश्वगुरु था। फिर से उस ज्ञान परंपरा  को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।राज्यपाल ने इस अवसर पर कार्यशाला की स्मारिका का भी लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री डा. प्रेमचंद बैरवा ने नई शिक्षा नीति को प्राचीन भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा से जुड़ा बताते हुए कहा कि दशकों तक शिक्षा में जड़ता रही है। रटने पर ही शिक्षा में जोर दिया जाता रहा है परन्तु नई शिक्षा नीति समता आधारित समाज निर्माण के साथ समावेशी दृष्टिकोण लिए समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देने वाली है। शिक्षा संस्कृति न्यास के डॉ. अतुल कोठारी ने नई शिक्षा नीति को अपनाने के लिए उसे व्यवहार में लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश को बदला जा सकता है। देश को विकास की नई राह दिलाई जा सकती है। उन्होंने शिक्षा संस्कृति न्यास के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया। कॉलेज शिक्षा आयुक्त श्रीमती आरुषि मलिक ने भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में किए जाने वाले नवाचारों के बारे में अवगत कराया। कॉलेज आयुक्त श्री ओमप्रकाश बैरवा ने नई शिक्षा निति क्रियान्वयन के लिए दो दिवसीय कार्यशाला में होने वाली चर्चा के बारे जानकारी दी। राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अल्पना कटेजा ने स्वागत उद्बोधन दिया। श्री नितिन कासलीवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

MP में चार से पांच दिन तक टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी रहेगी, 9 दिन शीतलहर की चपेट में रहा प्रदेश; ग्वालियर-चंबल में आज कोहरा

भोपाल  मध्य प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली सर्दी के तेवर कम होने का नाम ही नहीं ले रहे। प्रदेश के सभी जिलों में ठंड का तेज असर दिखाई दिया। लोग रजाई में दुबकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मंगलवार को भी राजधानी भोपाल सहित 7 जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियसस से नीचे रहा। राज्य के 10 शहरों में शीतलहर चली। प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसलिए बदला मौसम मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत के राज्यों से ठंडी हवाएं प्रदेश की ओर आ रही हैं। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम हैं। वहीं से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। वहीं, राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात के बनने से हवाओं का रुख बदला है। इसके प्रभाव से कड़ाके की ठंड से राहत मिलने का अनुमान नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड से लोगों को अगले 4 से 5 दिन तक थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार से दिन और रात के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। हालांकि, कुछ जिलों में कोहरे का असर रह सकता है। बुधवार सुबह ग्वालियर-चंबल में कोहरा .मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, शीतलहर और कोल्ड डे यानी, ठंडे दिन की कंडीशन खत्म हो गई है। चार से पांच दिन तक टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी रहेगी। जिससे ठंड का असर कम रहेगा। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के गुजरने के बाद बर्फबारी होगी। जिससे उत्तरी हवाएं फिर से चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर फिर से आएगा। आज इन जिलों में कोहरा ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड में कोहरा रहेगा। शिवपुरी के कुछ हिस्से में भी हल्का कोहरा रह सकता है। यहां 5 डिग्री के नीचे पहुंचा पारा भोपाल, पचमढ़ी, राजगढ़, खजुराहो, मंडला, नौगांव, उमरिया में सोमवार—मंगलवार की रात का तापमान पांच डिग्री से कम पर रहा। वहीं, भोपाल, सीहोर, विदिशा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, नौगांव, पचमढ़ी में शीतलहर चली। शहडोल और सिवनी में तीव्र शीतलहर का प्रभाव रहा। कहां कितना पारा प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों की बात करें तो मंडला में तीन, उमरिया में तीन, नौगांव में 3.8, भोपाल में 4, राजगढ़ में 4.4, खजुराहो में 4.4, जबलपुर में पांच, उज्जैन में 8, इंदौर में 10.6 और ग्वालियर में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। हालांकि प्रदेश के अधिकतम तापमान में अधिकांश जिलों में हल्की वृद्धि देखने को मिली। इंदौर में तो अधिकतम तापमान बढ़कर 30.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने बुधवार को भी कई जिलों में शीत लहर पाला और कोहरा छाए रहने को लेकर चेतावनी जारी की है। विदिशा, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, मंडला, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में शीत लहर चल सकती है। वहीं रायसेन नर्मदा पुरम जिलों में पाला पड़ सकता है और शीत लहर भी चल सकती है। ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिले में हल्के से लेकर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। ठंड हो सकती है कम राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात के कारण प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी होने लगा है। इस वजह से रात के तापमान में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगेगी। बुधवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने के आसार हैं। भोपाल में 4 डिग्री, ग्वालियर-जबलपुर में 5 डिग्री पारा सोमवार-मंगलवार की रात में कई शहरों में रात के टेम्प्रेचर में गिरावट दर्ज की गई। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस वजह से यह शिमला, नैनीताल, जम्मू शहर, कटरा, धर्मशाला, पालमपुर, देहरादून से भी ठंडा रहा। भोपाल में 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर-जबलपुर में 5 डिग्री, जबकि इंदौर में 10.6 डिग्री और उज्जैन में 8 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी के अलावा मंडला, उमरिया, नौगांव, राजगढ़, खजुराहो में भी कड़ाके की ठंड रही। मंडला-उमरिया में 3 डिग्री, नौगांव में 3.8 डिग्री, राजगढ़ में 4.4 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़, रायसेन, रीवा, छिंदवाड़ा, मलाजखंड और सतना में तापमान 7 डिग्री से नीचे रहा। हालांकि, मंगलवार को दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इस बार रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड, जनवरी से भी ठंडा रहा दिसंबर इस बार ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। पिछले 9 दिन से शीतलहर चली। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, जबकि भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं।

दिल्ली को हराकर एम पी क्वाटर फाइनल में सीनियर महिला क्रिकेट में मंडला की शुचि ने झटके 10 विकेट

मंडला मध्यप्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम ने चंडीगढ़ में खेले गए पांच लीग मैच में चार जीतकर क्वाटर फाइनल में अपनी जगह बनाई है। मणिपुर, दिल्ली, झारखंड,छत्तीसगढ़,गोवा एवं तमिलनाडु  के साथ हुए रोमांचक मुकाबले में एम पी टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मध्यप्रदेश  रहिला फ़िरदोष के नेतृत्व में एम पी टीम में जबलपुर संभाग के मंडला जिले की उभरती खिलाड़ी शुचि उपाध्याय की फिरकी गेंदबाजी ने पांच मैच में 10 विकेट हासिल किए हैं। शुचि ने झारखंड के विरुद्ध 4, तमिलनाडु के 3, छत्तीसगढ़, गोवा, दिल्ली के विरुद्ध 3 विकेथशील किए है। विदित हो कि आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले की शुचि ने महज दो वर्षों में ही बालिका क्रिकेट की अंडर 19, अंडर 23 एवम सीनियर टीम मध्यप्रदेश में  शामिल होने का गौरव प्राप्त किया है। एक दिवसीय महिला क्रिकेट  फार्मेट के इस टूर्नामेंट में जबलपुर संभाग के मंडला जिले की इस खिलाड़ी का एम पी टीम में उल्लेखनीय योगदान रहा है। शुचि उपाध्याय के इस प्रदर्शन पर जे डी सी ए के अध्यक्ष निशीथ पटेल, सचिव धर्मेश पटेल अनिल शर्मा, विक्रम जिनसारी, ब्रजेश पटेल,सुकेश झा, त्रिलोक जी नायडू एवम् डी सी ए मंडला के अजय मिश्र, विजय बर्मन, इम्तियाज अली, संजय बडगियां, ललित जोशी, वेदप्रकाश कुलस्ते, ज्ञानेंद्र झा, शिवांसु तिवारी, बसंत ठाकुर, निशांत झा, भीष्म द्विवेदी, समसुदीन, उत्कर्ष पटेल आदि खेल प्रेमियों शुभकामनाएं दी हैं ।

‘टीम अश्विन की सोच का पूरा समर्थन करती है’: रोहित

ब्रिस्बेन कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के प्रमुख ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि “कुछ फैसले बहुत व्यक्तिगत होते हैं” और पूरी टीम अश्विन की सोच का पूरा समर्थन करती है। 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के तीसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद अपने संन्यास की खबर दी। उन्होंने 106 टेस्ट में 24 की औसत से 537 विकेट लेकर अपने करियर का अंत किया और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने बल्ले से छह टेस्ट शतक और 14 अर्द्धशतक भी लगाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट था, जहां उन्होंने 1-53 विकेट लिए थे। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “देखिए कुछ फैसले बहुत निजी होते हैं और मुझे नहीं लगता कि इस पर सवाल उठाए जाने चाहिए? हां, अगर किसी खिलाड़ी के पास कोई विकल्प है, तो उसे वह विकल्प दिया जाना चाहिए और ऐश जैसे खिलाड़ी, जो इतने सालों से हमारे लिए खेल रहे हैं, उन्हें इस तरह के फैसले खुद लेने की अनुमति है। और हमें टीम के साथी के तौर पर इसका सम्मान करना चाहिए। वह इस बात को लेकर बहुत आश्वस्त थे कि वह क्या करना चाहते हैं। और टीम उनकी विचार प्रक्रिया का पूरा समर्थन करती है।” कप्तान ने कहा, “जब मैं पर्थ आया तो मैंने यह सुना। मैं टेस्ट मैच के पहले तीन या चार दिनों के लिए वहां नहीं था, लेकिन तब से यह उसके दिमाग में था। और जाहिर है कि इसके पीछे बहुत सी बातें हैं। मुझे पूरा यकीन है कि ऐश, जब सही स्थिति में होगा, तो इसका जवाब दे पाएगा। लेकिन वह समझता है, आप जानते हैं कि टीम क्या सोच रही है। वह समझता है कि हम किस तरह के संयोजन के बारे में सोच रहे हैं।” अश्विन के भविष्य को लेकर अटकलें तब लगाई जाने लगी थीं, जब कैमरों ने ब्रिस्बेन टेस्ट के पांचवें दिन बारिश के बीच भावुक अश्विन को गले लगाते हुए विराट कोहली को कैद किया था। अश्विन को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष नाथन लियोन के साथ पल साझा करते हुए भी देखा गया था। लाइव टेलीविज़न पर, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अश्विन के आसन्न संन्यास का संकेत दिया, जिसकी बाद में पुष्टि हुई। हालांकि अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह आईपीएल में खेलना जारी रखेंगे। हाल ही में मेगा-नीलामी में हासिल किए जाने के बाद वह 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अश्विन का अंतरराष्ट्रीय करियर 2010 में शुरू हुआ जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में पदार्पण किया। एक साल बाद, उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मैचों में उन्होंने सभी प्रारूपों में 765 विकेट लिए। टेस्ट में, अश्विन भारतीय टीम के 12 साल लंबे घरेलू वर्चस्व में बड़े किरदारों में से एक थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 2020/21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई। वह टेस्ट में 3000 रन और 300 विकेट का डबल हासिल करने वाले 11 ऑलराउंडरों में से एक थे। उन्होंने मुथैया मुरलीधरन के बराबर रिकॉर्ड 11 प्लेयर-ऑफ-द-सीरीज़ पुरस्कार भी जीते।  

मिचेल सैंटनर न्यूज़ीलैंड के वनडे और टी20 के कप्तान हुए घोषित

वेलिंगटन बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर को न्यूज़ीलैंड के सीमित ओवर टीमों का कप्तान बनाया गया है। वह औपचारिक तौर पर केन विलियमसन की जगह लेंगे, जिन्होंने जून में हुए टी20 विश्व कप के बाद से ही यह पद छोड़ दिया था। सैंटनर ने 243 अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबलों में न्यूज़ीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। अब वह वनडे और टी20 टीमों के स्थायी कप्तान के रूप में कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले वह 24 टी20 और 4 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं। सैंटनर पिछले महीने श्रीलंका गई न्यूज़ीलैंड की टी20 और वनडे टीमों के कप्तान बनाए गए थे, हालांकि यह नियुक्ति बस उस सीरीज़ के लिए थी। फ़िलहाल औपचारिक और आधिकारिक तौर पर उन्हें सीमित ओवर टीमों का कप्तान बना दिया गया है। 32 वर्षीय सैंटनर अपनी पूर्णकालिक कप्तानी की शुरुआत दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में श्रीलंका के ख़िलाफ़ टी20 और वनडे सीरीज से करेंगे। इन दोनों सीरीज के साथ न्यूज़ीलैंड के लिए सफ़ेद बॉल क्रिकेट का व्यस्त कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें फ़रवरी में पाकिस्तान में एक वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला, उसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी और न्यूज़ीलैंड के घरेलू सीजन के अंत में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ एक टी20 और वनडे सीरीज़ शामिल है। सैंटनर ने कहा कि उन्हें व्हाइट बॉल टीमों की पूर्णकालिक कप्तानी सौंपे जाने पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। जब आप बच्चे होते हैं, तो न्यूज़ीलैंड के लिए खेलना सपना होता है, लेकिन अपने देश के लिए दोनों प्रारूपों में आधिकारिक तौर पर कप्तानी करना बेहद ख़ास है। यह एक नई चुनौती है और मैं आगामी व्हाइट बॉल क्रिकेट के महत्वपूर्ण दौर में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं।” सैंटनर ने हाल ही में श्रीलंका में टी20 और वनडे सीरीज़ में टीम का नेतृत्व किया था। वह न्यूज़ीलैंड के उन चार खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 100 से अधिक वनडे और टी20 खेले हैं। उन्होंने पहली बार नवंबर 2020 में वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ बे ओवल में खेले गए एक टी20 में टीम की कप्तानी की थी और 2022 में एडिनबर्ग में स्कॉटलैंड के ख़िलाफ़ एकमात्र वनडे में कप्तानी करते हुए न्यूज़ीलैंड के 24वें वनडे कप्तान बने थे। सैंटनर ने कहा कि दोनों व्हाइट बॉल टीमों की कप्तानी करना एक रोमांचक एहसास है। उन्होंने कहा, “हमारे कुछ अनुभवी खिलाड़ी अपने करियर के अंत की ओर हैं, जिससे टीम में बदलाव का समय आ रहा है। मुझे लगता है कि यह शेष टीम और युवा खिलाड़ियों के लिए चुनौती को स्वीकार करने और इस टीम को आगे ले जाने का एक अच्छा मौक़ा है।” न्यूज़ीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि सैंटनर इस भूमिका के लिए उपयुक्त हैं। उन्होंने कहा, “मिच एक शानदार टीम प्लेयर हैं और खेल के हर पहलू में उदाहरण पेश करते हैं। वह बेहद शांत और स्थिर स्वभाव के हैं और उन्हें ड्रेसिंग रूम में काफ़ी सम्मान मिलता है। उन्होंने टी20 टीम की काफ़ी बार कप्तानी की है और पिछले महीने वनडे टीम का नेतृत्व करते हुए भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था।”  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet