LATEST NEWS

किसानों को भरना होगा 1.5 प्रतिशत प्रीमियम, राजस्थान-रबी फसलों का 31 दिसम्बर तक कराएं बीमा

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के किसान 31 दिसम्बर तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। योजना में फसली ऋण लेने वाले कृषक, गैर ऋणी कृषक एवं बंटाईदार कृषकों द्वारा फसलों का बीमा करवाया जा सकता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल बीमा करवाया जाना स्वैच्छिक है, किन्तु ऋणी कृषक जो फसल बीमा नहीं कराना चाहते हैं, वे 24 दिसम्बर तक सम्बन्धित बैंक व वित्तीय संस्था को लिखित में सूचना देकर इस योजना से बाहर हो सकते हैं। जिन किसानों ने 31 दिसम्बर तक किसी भी वित्तीय संस्थाओं से अल्पकालीन फसली ऋण स्वीकृत करवाया है, उन किसानों का बीमा सम्बन्धित बैंक या सहकारी समिति के माध्यम से किया जायेगा। जिन किसानों ने ऋण नहीं ले रखा है, वे किसान नजदीकी सीएससी (सिटीजन सर्विस सेंटर) या किसी बैंक के माध्यम से फसलों का बीमा करवा सकते हैं। गैर ऋणी किसान भूमि की नवीनतम जमाबंदी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज ले जाकर फसलों का बीमा करवा सकते हैं। फसलों का बीमा करवाने पर बुआई से लेकर कटाई तक विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है। रबी फसलों का बीमा करवाने के लिए किसानों को कुल बीमित राशि का 1.5 प्रतिशत प्रीमियम राशि जमा करानी होगी। तथापि वाणिज्यिक फसलों के लिए कृषक प्रीमियम 5 प्रतिशत निर्धारित है। इस दिशा में जागरूकता फैलाने के लिए  कृषकों को व्हाट्सअप ग्रुप, फेसबुक, किसान गोष्ठी और रात्रि चौपाल आयोजित करवाकर फसल बीमा योजना की जानकारी दी जा रही है। योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्य के पूर्व 33 जिलों के आधार पर भरतपुर, चूरू, राजसंमद, जालौर, डूंगरपुर, टोंक व करौली में रिलायन्स जनरल इंन्श्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड, श्रीगंगानगर, अलवर और बूंदी में क्षेमा जनरल इन्श्योरेन्स लिमिटेड तथा हनुमानगढ, धौलपुर, कोटा, बीकानेर, सिरोही, सवाईमाधोपुर, बांसवाडा, जैसलमेर, झुन्झूनु, अजमेर, उदयपुर, नागौर, भीलवाडा, प्रतापगढ, जोधपुर, दौसा, बांरा, बाडमेर, सीकर, चित्तौडगढ, झालावाड, पाली और जयपुर में एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है।

रोहित शर्मा से शमी की मौजूदा ट्रॉफी के लिए उपलब्धता के बारे में पूछा तो कहा-एनसीए की मंजूरी पर निर्भर

ब्रिस्बेन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से जब अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए उपलब्धता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मंजूरी पर निर्भर करता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में तीसरे टेस्ट में भारत के ड्रॉ के बाद बोलते हुए, रोहित ने शमी की फिटनेस उपलब्धता के सवाल को एनसीए के हाथों में छोड़ दिया, जहां नवंबर 2023 में टखने की सर्जरी के बाद शीर्ष तेज गेंदबाज पुनर्वास से गुजर रहा है। रोहित ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मुझे लगता है कि एनसीए से किसी को उसके बारे में बात करने का समय आ गया है। यह हमारी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी है, जहां वह पुनर्वास कर रहा है। उन लोगों को ही आकर हमें किसी तरह की अपडेट देने की जरूरत है। लेकिन देखिए, मैं समझता हूं कि वह घर पर बहुत क्रिकेट खेल रहा है, लेकिन उसके घुटने के बारे में कुछ शिकायतें भी हैं।” रोहित ने बीच सीरीज में चोटों के कारण होने वाली गड़बड़ी का जिक्र करते हुए चुटकी ली, “आखिरी चीज जो आप चाहते हैं वह यह है कि खिलाड़ी यहां आए और फिर खेल के बीच में बाहर हो जाए। आप जानते हैं कि जब ऐसा होता है तो क्या होता है,” शमी, जो नवंबर 2023 में भारत के वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई से बाहर हैं, ने घरेलू क्रिकेट के माध्यम से वापसी की है सर्जरी और गहन पुनर्वास कार्यक्रम के बाद, अनुभवी तेज गेंदबाज ने रणजी ट्रॉफी में प्रतिस्पर्धी वापसी की, इसके बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। शमी की घरेलू सफलता के बावजूद, भारतीय टीम प्रबंधन एनसीए से स्पष्ट हरी झंडी के बिना उनकी फिटनेस को जोखिम में डालने से हिचक रहा है। रोहित ने दोहराया कि अकादमी से केवल 200 प्रतिशत आश्वासन ही टीम को उन्हें टीम में लाने के लिए प्रेरित करेगा। “हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं जब तक कि हम सौ प्रतिशत नहीं, 200 सौ प्रतिशत सुनिश्चित न हों। हम कोई जोखिम नहीं लेने जा रहे हैं। लेकिन हां, जैसा कि मैंने पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, दरवाज़ा खुला है। अगर एनसीए के लोगों को लगता है कि वह ठीक हो सकता है और खेल सकता है, तो मुझे उसे लेने में खुशी होगी।” भारत का मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण जसप्रीत बुमराह पर बहुत अधिक निर्भर है, जिन्होंने श्रृंखला में अधिकांश कार्यभार संभाला है। अब तक तीन टेस्ट मैचों में बुमराह ने लंबे स्पैल में गेंदबाजी की है और प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, लेकिन उन्हें साथी तेज गेंदबाजों मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और हर्षित राणा से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला है।  

बदला स्कूलों का समय, छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में शीतलहर का कहर

जांजगीर-चांपा। शीतलहर की चपेट में आए जांजगीर-चांपा जिले में सुबह-सुबह स्कूल जाने में नौनिहालों को होने वाली दिक्कत को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है. कलेक्टर आकाश छिकारा की ओर से जारी आदेश सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों पर भी लागू होगा. जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्कूल दो पाली में संचालित होगी. जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में दो पाली में संचालित होने वाले स्कूल में प्रथम पाली अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8.30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली 12.15 से 4.15 तक संचालित होगी. वहीं शनिवार को प्रथम पाली दोपहर 12.15 से 4.15 तक और दूसरी पाली सुबह 8.30 से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है. एक पाली में संचालित होने वाली स्कूल का समय सोमवार से शुक्रवार 10 बजे से 4 बजे तक और शनिवार का समय सुबह 8.30 से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है.

अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से ब्रेट ली ‘स्तब्ध’

ब्रिस्बेन ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि ब्रिस्बेन में ड्रॉ हुए टेस्ट के बाद भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा से वे हैरान हैं। उन्होंने कहा कि अश्विन खेल के महान खिलाड़ियों में से एक के रूप में जाने जाएंगे। बुधवार को ब्रिस्बेन में तीसरे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट के ड्रॉ होने के तुरंत बाद, अश्विन ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास लेने के अपने फैसले की घोषणा की। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट था, जहां उन्होंने 18 ओवर में 53 रन देकर 1 विकेट लिया था। “यह खिलाड़ी खेल के महान खिलाड़ियों में से एक है। मुझे लगता है कि आखिरी बार किसी स्पिनर ने सीरीज के बीच में संन्यास लिया था, वह ग्रीम स्वान थे।” पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कीपर ब्रैड हैडिन ने कहा कि अश्विन ने भारत के लिए अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को खत्म करने का अधिकार अर्जित किया है। “जब अश्विन को बोलने का मौका मिलेगा, तब और बातें सामने आएंगी; पंक्तियों के बीच में पढ़ने से ऐसा लग रहा था कि वे पहले तीन टेस्ट मैचों में स्पिनिंग विकल्पों में किए गए बदलावों से थोड़े निराश हो सकते हैं। मेरे लिए, वे खेल के छात्र थे (और) हमेशा बेहतर होने के तरीकों की तलाश में रहते थे… उन्होंने यह अधिकार अर्जित किया है।” चेन्नई से आने वाले अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 24 की औसत से 537 विकेट लेकर अपने करियर का अंत किया और दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले के बाद भारत के दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने बल्ले से छह टेस्ट शतक और 14 अर्द्धशतक भी लगाए। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट था, जिसमें उन्होंने 1-53 विकेट लिए। अश्विन ने भारत के लिए 116 वनडे मैच भी खेले, जिसमें उन्होंने 156 विकेट लिए और 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमों के सदस्य रहे। अश्विन ने 65 टी20 मैच भी खेले और 72 विकेट लिए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि उन्हें अश्विन को गेंदबाजी करते हुए देखना याद आएगा। “उसे शायद बताया गया होगा कि वह इस सीरीज़ में आगे नहीं खेलेगा, और सही भी है, (उसने) बस अपनी शर्तों पर खेलने का फैसला किया। मुझे उसकी गेंदबाजी, उसकी फ्लाइट, कैरम बॉल, हर परिस्थिति में गेंदबाजी करने की उसकी क्षमता की कमी खलेगी… (भारत में) जब आप उस गुणवत्ता वाले खिलाड़ी का सामना कर रहे हों तो बल्लेबाज के पास कोई मौका नहीं होता।” ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी मैच खत्म होने के बाद अश्विन की तारीफ की। “यह थोड़ा आश्चर्यजनक है, वह उनके लिए चैंपियन खिलाड़ी रहा है। पिछले 10 से ज़्यादा सालों में बहुत ज़्यादा खेलने वाले महान खिलाड़ियों में से एक। उसका करियर शानदार रहा है और हमारे चेंज रूम में उसके करियर के लिए बहुत सम्मान है।”  

हरियाणा स्टीलर्स को हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचे यूपी योद्धाज

पुणे यूपी योद्धाज ने प्रो कबड्डी लीग में अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए हरियाणा स्टीलर्स को पटखनी दे डाली। यूपी ने इस मुकाबले में हरियाणा को 31-24 के अंतर से पराजित करते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। भावनी राजपूत ने सर्वाधिक 11 अंक हासिल किये। हरियाणा को छठी हार का सामना करना पड़ा है लेकिन इसका असर नहीं पड़ेगा क्योंकि टीम को पहले ही प्लेऑफ़ का टिकट मिल चुका है। हरियाणा का प्रदर्शन आज उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। इसका फायदा यूपी के डिफेंस और रेडिंग विभाग ने उठाया और जीत हासिल कर ली। हालांकि शुरुआत में यूपी को परेशानी हुई और हरियाणा ने 4-0 का स्कोर हासिल करते हुए लीड बनाई। इसके बाद यूपी ने जवाबी पकार्रवाई करते हुए स्कोर 6-5 कर दिया। यहाँ से दोनों टीमों के बीच लगभग बराबरी की टक्कर देखने को मिली। हाफ टाइम तक यूपी के पास दो अंकों की लीड थी और स्कोर 15-13 था। इसके बाद यूपी ने हरियाणा को आउट कर स्कोर 23-14 कर दिया। अब यूपी के पास अच्छी लीड थी। भवानी ने नियमित अंतराल पर पॉइंट्स लेते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हालांकि हरियाणा ने पीछा करने का र्प्यास किया लेकिन यूपी ने अंत तक दस पॉइंट्स की लीड हासिल कर ली थी। इसके बाद हरियाणा के लिए काम मुश्किल हो गया और हार का सामना करना पड़ा। दूसरे हाफ की शुरुआत में यूपी योद्धाज ने हरियाणा के डिफेंडर्स पर दबाव बनाया और अपनी बढ़त को और बढ़ाया। धीरे-धीरे हरियाणा की टीम दूसरी बार ऑलआउट होने के करीब पहुंची। भवानी राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही रेड में मनिकंदन और राहुल को आउट किया और हरियाणा को दूसरी बार ऑलआउट करने में सफलता हासिल की। हरियाणा ने वापसी की कोशिश की, लेकिन उनकी डिफेंसिव यूनिट ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। भवानी राजपूत ने कुछ शानदार मल्टी-पॉइंट रेड किए, जिससे यूपी की लीड और भी मजबूत हुई। इसके साथ ही उन्होंने प्रो कबड्डी में अपना सुपर 10 भी पूरा किया। अंत में, यूपी योद्धाज ने आसानी से इस मैच को जीत लिया, जबकि हरियाणा को सिर्फ एक अंक ही मिला।  

तोपाभ्यास के दौरान हुआ बम विस्फोट, राजस्थान-बीकानेर की महाजन फायरिंग रेंज में दो सैनिक शहीद और एक घायल

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के नॉर्थ कैंप में तोपाभ्यास के दौरान बम फटने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके में दो सैनिक मौके पर ही शहीद हो गए जबकि एक अन्य सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सैनिक को सूरतगढ़ के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा फायरिंग रेंज के चार्ली सेंटर पर हुआ, जहां सैन्य अभ्यास चल रहा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। महाजन थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद है। महाजन थानाप्रभारी कश्यप सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कश्यप सिंह ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक फील्ड फायरिंग रेंज में सेना का अभ्यास चल रहा था। इसी दौरान टैंक में ब्लास्ट होने के चलते यह हादसा हुआ। हादसे में दो सैनिकों की शहादत हो गई है, जबकि घायल जवान को सूरतगढ़ मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीकानेर जिले की महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी घटना है जब जवानों को अपनी शहादत देनी पड़ी है। बीते 15 दिसंबर को तोपखाने की तैनाती के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान सेना के एक जवान की शहादत हो गई थी। घटना 15 दिसंबर को हुई, जब उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के 31 वर्षीय गनर चंद्र प्रकाश पटेल प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान गन बैटरी में टुकड़ी कमांडर के रूप में ड्यूटी कर रहे थे। चंद्र प्रकाश पटेल जब बंदूक को टोइंग वाहन से जोड़ रहे थे, तो बंदूक की खाई के रैंप पर बंदूक का ट्रैक्शन खो गया और वह पीछे की ओर फिसल गई। इससे जवान घायल हो गया। प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें तुरंत एंबुलेंस में फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद चंद्र प्रकाश पटेल का पार्थिव देह उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

अंत्यावसायी विकास समिति के बकायेदारी की एनओसी जरूरी, छत्तीसगढ़-निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियां

बिलासपुर। कहीं आप अंत्यावसायी विकास समिति के बकायेदार तो नहीं!, अगर हैं तो जल्द से बकाया चुकता कर लिजिए, नहीं तो आप स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं. क्योंकि समिति से एनओसी लेने के बाद ही नामांकन फार्म भरा जाएगा. अन्यथा नाम निर्देशन पत्र रद्द हो जाएगा. नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों के बीच कलेक्टर ने अंत्यावसायी विकास समिति के बकायादारों की सूची निगम आयुक्त, नगरीय निकायों के सीएमओ और जनपद पंचायतों के सीईओ को भेज दी है. नामांकन के दौरान इनके फार्मों पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि अन्य योग्यताओं के साथ चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के उपर सरकारी टैक्स अथवा लोन का बकाया नहीं होने चाहिए. अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि जिले में 1850 बकायादार हितग्राही हैं, जो लगभग 20-25 साल से लोन नहीं पटा रहे हैं. इनसे लगभग 10 करोड़ की राशि वसूल करना है. उन्होंने बताया कि इनमें अकेले बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के 1108 हितग्राही हैं. इसके अलावा मल्हार नगर पंचायत से दो, तखतपुर नपा से 5, बिल्हा से 3, कोटा से 28 तथा रतनपुर से 15 लोगों का नाम बकायादारों की सूची में शामिल है. ग्रामीण क्षेत्र में जनपद पंचायत बिल्हा के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों से 115, तखतपुर जन पंचायत से 64, जनपद पंचायत कोटा से 52 तथा जनपद पंचायत मस्तुरी से 458 बकायादारों के नाम शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि अंत्यावसायी विकास सहकारी समिति द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सफाई कामगारों को अत्यंत किफायती ब्याज दर पर स्वरोजगार के लिए आसान ऋण दिया जाता है. बावजूद इसके ऋण पटाने में आना-कानी की जाती रही है.

कैसे बनें स्मार्ट एम्प्लाई?

क्यों कोई छोटी-सी बात बड़ी बन जाती है! ऐसा क्यों होता है कि आप कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन आपके सहयोगी उसका दूसरा अर्थ लेते हैं। आखिर यह क्यों नहीं होता कि आप जैसा चाहते हैं, लोग उन बातों को उसी रूप में लें, आदि तमाम सवाल हैं, जिनका हल निकालना एक बेहतर कामकाजी संबंध के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन सच तो यह है कि आप बेहतर कामकाजी-संबंध बनाने में तभी सफल हो सकते हैं, जब कुछ खास बातों का ध्यान रखें। समय का रखें पूरा ध्यान:- ऑफिस में कई सारे काम ऐसे भी होते हैं, जिन पर आपसी सहमति की जरूरत होती है। इसलिए कामकाज की अत्यधिक व्यस्तता के बीच आपस में विचार-विमर्श करने का पर्याप्त समय जरूर निकालें। हां, कुछ खास समय होते हैं, जब थोड़ा कम वर्क-प्रेशर होता है, जैसे-काम के फस्र्ट ऑवर में, लंच के तुरंत बाद और ऑफिस ऑवर खत्म होने के बाद आप अपनी बात अपेक्षाकृत ज्यादा बेहतर ढंग से रख सकते हैं। दरअसल, ऐसा करने से इसका सकारात्मक आपके प्रोजेक्ट या काम पर भी पड़ेगा। रहें कूल कूल:- यदि आपको लगता है कि आपकी बात को आपके बॉस या कॅलीग ठीक से नहीं समझ पा रहे हैं, तो ऐसे समय में परेशान होने की बजाय कूल रहने का प्रयास करें। यदि आपकी बात में दम है और आपने उसे तार्किक रूप से पेश किया है, तो देर से ही सही, आपकी बात को वे जरूर समझेेंगे। हां, जब आपको कुछ समय बाद यह लगे कि आपको अपेक्षित रिस्पांस नहीं मिल पाया है, तो उस विषय पर आपको दोबारा जरूर मिलना चाहिए। लेकिन इस दौरान भी आपको अपनी बातें शांतिपूर्ण ढंग से ही रखनी चाहिए। ध्यान रहे, कूल रहकर आप अपनी बातों को और ज्यादा प्रभावी ढंग से कह सकते हैं। रखें अपनी बात:- यदि कोई बात आपको पसंद न आए या आपको लगता है कि किसी मसले पर आप अपनी राय देकर उसे और बेहतर बना सकते हैं, तो यह कहने में आपको बिल्कुल गुरेज नहीं करनी चाहिए। हां, इस दौरान यदि आप किसी की बात से आहत होते हैं, तो उस पर त्वरित प्रतिक्रिया देने की बजाय, आपको उस बात से क्या तकलीफ हुई है, यह भी जरूर व्यक्त करें, जैसे-यह सही है कि हर किसी को अपनी बात कहने की स्वतंत्रता होती है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि किसी और की भावना को इससे आहत पहुंचे। समय रहते हो जाएं सतर्क:- यदि आपको लगता है कि आपकी बात को अन्यथा लिया जा रहा है, तो समय रहते इस स्थिति को जरूर सुधारने का प्रयास करें। मिलनसार बनें:- यदि आप मिलनसार हैं और सबसे मुस्कुराकर मिलते हैं और उनका अभिवादन करते हैं, तो इसमें कोई दो राय नहीं कि आपके कामकाजी संबंध जरूर अच्छे होंगे। दरअसल, मिलनसार व्यक्ति हमेशा एक सकारात्मक प्रभाव जरूर छोड़ते हैं। सच तो यह है कि ऐसे व्यक्तियों से मिलना हर किसी को अच्छा लगता है। वहीं दूसरी तरफ, जो मिलनसार या खुशमिजाज नहीं होते, उनके प्रति प्रायः एक नकारात्मक छवि बन ही जाती है। इसलिए हर कोई उनसे अत्यधिक जरूरत पडने पर मिलना पसंद करते हैं। जानें स्वभाव:- यदि आप अपने कॅलीग या बॉस का निजी स्वभाव जानते हैं और आपको यह अच्छी तरह पता होता है कि वे किस बात पर नाराज या खुश होते हैं, तो बेहतर संबंध स्थापना की दिशा में यह काफी मददगार हो सकता है।  

टॉम क्रूज को मिला अमेरिकी नौसेना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऊपर से वो खतरनाक के खतरनाक स्टंट सीन खुद ही करते हैं। ऐसे स्टंट सीन, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएं। खैर। टॉम क्रूज को अमेरिकी नौसेना के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजा गया है। आइये जानते हैं क्यों? वैराइटी के अनुसार, सोमवार को लंदन में एक इवेंट हुआ। यहां टॉम क्रूज को ‘टॉप गन’, ‘बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ जुलाई’, ‘ए फ्यू गुड मैन’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी में उनके काम के जरिए ‘नौसेना और मरीन क्रॉप्स में उनके शादार योगदान’ के लिए नौसेना के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। यूएस नेवी के सचिव कार्लोस डेल टोरो ने टॉम को पदक दिया। एक बयान में नौसेना ने कहा कि टॉम क्रूज ने अपनी फिल्मों में उच्च प्रशिक्षित कर्मियों और वर्दी में रहते हुए उनके द्वारा किए गए बलिदानों के लिए पब्लिकली जागरुकता और सराहना बढ़ाई है। 43 साल से दर्शकों को कर रहे हैं एंटरटेन टॉम क्रूज ने साल 1981 में ‘एंडलेस लव’ फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो पिछले 43 साल से अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। उन्हें ‘टॉप गन’ (1986), ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ (1996), ‘द मम्मी’ (2017) जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा गया। टॉम क्रूज की अपकमिंग मूवीज टॉम को साल 2025 में Mission: Impossible – The Final Reckoning में देखा जाएगा। इसमें वो Ethan Hunt का किरदार निभाएंगे। ये ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की अगली किश्त है। इसके अलावा उनके पास ‘Judy’ फिल्म भी है।

आबकारी नीति के निर्धारण के लिये मंत्रि-परिषद समिति का गठन

भोपाल राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के लिये आबकारी नीति के निर्धारण एवं समय-समय पर अनुषांगिक विषयों पर निर्णय लेने के लिये मंत्रि-परिषद समिति का गठन किया गया है। समिति में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, महिला-बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत को मनोनीत किया गया है। प्रमुख सचिव वाणिज्य कर समिति के सचिव होंगे।  

बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 मैच में वेंस्टइंडीज को 27 रनों से दी शिकस्त

सेंट विंसेंट शमीम हुसैन (नाबाद 35), मेहदी हसन मिराज (26) रनों की पारी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने दूसरे टी-20 मैच में वेंस्टइंडीज को 27 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही बंगलादेश ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली हैं। बांग्लादेश के 129 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश के गेंदबाजी आक्रमण के आगे 18.3 ओवर में 102 रनों पर ढ़ेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेज ने सर्वाधिक (32) रनों की पारी खेली। अकील हुसैन ने (31) और जॉनसन चार्ल्स ने (14) रन बनाए। वेस्टइंडीज के शेष आठ बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। बांग्लादेश के लिए तसकीन अहमद ने तीन विकेट लिये। महेदी हसन, तनजीम हसन साकिब और रिशाद हुसैन को दो-दो विकेट मिले। हसन महमूद ने एक बल्लेबाज को आउट किया। शमीम हुसैन को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ से नवाजा गया। इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 11 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिए। कप्तान लिटन कुमार दास (तीन) और तंजिद हसन (दो) रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सौम्य सरकार भी (11) रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। मेहदी हसन मिराज और जाकेर अली ने पारी संभालने का प्रयास किया। मेहदी हसन मिराज (26) और जाकेर अली (21) रन बनाकर आउट हुए। शमीम हुसैन ने बंगलादेश के लिए 17 गेंदों में (35) रनों की पारी खेली। बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 129 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से गुडाकेश मोती ने दो विकेट लिए। अकील हुसैन, रॉस्टन चेज, अल्जारी जोसेफ और ओबेद मकॉए ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।  

सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग, छत्तीसगढ़-रायगढ़ के धान खरीदी केंद्र पर कर्मचारी से मारपीट व गाली-गलौज

रायगढ़। रायगढ़ जिले में धान खरीदी केंद्र पहुंचकर रायगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रकाश नायक के द्वारा धान खरीदी में तौलाई को लेकर वहां के फड़ प्रभारी के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में फड़ प्रभारी ने पुसौर थाना में शिकायत की है। इसके बाद रायगढ़ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि धान उपार्जन केंद्र छिछोर उमरिया के फड़ प्रभारी शिशुपाल भोय को रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक एवं सुखसागर गुप्ता, बजरंग गुप्ता, संहित पटेल, कैलाश गुप्ता, रेशम गुप्ता, उत्तम सिदार और अन्य उनके 10-12 सहयोगी साथियों के साथ मिलकर शासकीय कार्य कर रहे थे। कर्मचारी शिशुपाल भोय के साथ शराब के नशे में गाली-गलौज कर मारपीट की गई, जो कि निंदनीय अपराधिक कृत्य है। ज्ञापन में कहा गया है कि शासन की धान खरीदी का कार्य महत्वपूर्ण है और इस तरह हमारे कर्मचारियों के साथ मारपीट करना हतोत्साहित कर रहा है एवं भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। इस भय के वातावरण में कार्य करने में परेशानी हो रही है। साथ ही साथ जिले के सभी कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन में रायगढ़ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों द्वारा मांग की गई है कि इस घटना में शामिल समस्त आरोपियों के विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए, जिससे समस्त कर्मचारी भय मुक्त होकर शासन का महत्वपूर्ण कार्य धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से कर सके। पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग रायगढ़ जिला सहकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामाधर गबेल ने बताया कि छिछोर उमारिया में मारपीट की जो घटना हुई है, वह बेहद दुखद घटना है। हमारे साथी कर्मचारी छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण कार्य धान खरीदी किसानों के साथ ताल-मेल जमाकर किया जा रहा है। उसमें कर्मचारियों के साथ जो मारपीट किया गया उससे रायगढ़ जिले के समस्त कर्मचारी संघ क्षुब्ध हैं। हमारी मांग है कि पीड़ित कर्मचारी के साथ न्याय हो। आरोप निराधार   इस संबंध में रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने बताया कि कांग्रेस के पोल खोल योजना के तहत आज वह पुसौर ब्लॉक के ग्राम छिछोर उमरिया पहुंचे थे। यहां के किसानों ने शिकायत की थी कि यहां ज्यादा धान लिया जा रहा है। ऐसे में वे धान उर्पाजन केन्द्र का निरीक्षण करने यहां पहुंचे तब पाया गया कि यहां 40 किलो 700 ग्राम की जगह 42, 43, 44, 59 किलो तक धान मिला। उसके खिलाफ आवाज बुलंद किया। मारपीट का जो आरोप लगाया जा रहा है वह निराधार है। चूंकि मौके पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, उसमें साफ देखा जा सकता है। मैंने जरूर ऊंची आवाज में बात की था।  मामले में कार्रवाई जारी इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि छिछोर उमरिया धान खरीदी केन्द्र के फड़ प्रभारी शिशुपाल के द्वारा पुसौर थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि पूर्व विधायक प्रकाश नायक और 8-10 साथियों ने गाली-गलौज व मारपीट किया है। इसके अलावा सेवा सहकारी कर्मचारी संघ द्वारा भी आवेदन दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ईडी की टीम छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग कारोबारियों के घर छापा मारा

गरियाबंद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छत्तीसगढ़ में आज सुबह दो अलग-अलग कारोबारियों के घर छापा मारा। रायपुर के मौदहापारा इलाके में चावल कारोबारी रफीक मेमन के घर छापा मारा। इस पर डीएमएफ घोटाले से जुड़े होने के मामले में यह कार्रवाई चल रही है। वहीं गरियाबंद के मैनपुर में इकबाल मेमन के घर छापा मारा गया है। इकबाल मेमन के घर सुबह 6 बजे शुरू हुई इस कार्रवाई में टीम ने 10 से अधिक वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इकबाल मेमन पर शराब सिंडिकेट के काले धन को निवेश करने का आरोप है। वह रायपुर के विवादित कारोबारी अनवर ढेबर का रिश्तेदार भी बताया जा रहा है। इस कनेक्शन की जांच के लिए ईडी विशेष रूप से सक्रिय है। दो करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा जानकारी के अनुसार, बीते दो वर्षों में इकबाल मेमन ने दो करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां खरीदी हैं। इस पर स्थानीय ग्रामीणों ने ईडी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में जाड़ापदर के ग्रामीणों ने मेमन पर शराब सिंडिकेट के अवैध धन से निवेश करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद बड़ी कार्रवाई जाड़ापदर के ग्रामीणों द्वारा किए गए लिखित शिकायत के बाद ईडी ने यह कार्रवाई शुरू की है। सूत्रों का कहना है कि इस छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। शराब सिंडिकेट और प्रॉपर्टी खरीद का खेल माना जा रहा है कि यह छापा बड़े शराब सिंडिकेट के काले धन को लेकर किए गए निवेश का खुलासा कर सकता है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि मेमन और ढेबर के बीच आर्थिक लेन-देन का कोई सीधा संबंध है या नहीं। जांच जारी फिलहाल, ईडी की टीम मौके पर मौजूद है और जांच प्रक्रिया जारी है। इस छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।  

प्रदेशाध्यक्ष भी आज आएंगे, राजस्थान-पाली में राज्यमंत्री देवासी के घर पहुंचे पहुंचे सीएम, मां के निधन पर जताया शोक

पाली। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सुबह पाली जिले में स्थित मुंडारा दौरे पहुंचे। सुबह 11.51 बजे शर्मा हेलीकॉप्टर से मुंडारा पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री जोराराम और बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने उनकी आगवानी की। हैलीपेड से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुंडारा गांव में पहुंचे, जहां राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के घर पहुंचकर उन्होंने उनकी मां के निधन पर शोक जताया। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे जयपुर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान मुंडारा हैलीपेड पर संभागीय आयुक्त प्रतिभा सिंह, डीआईजी प्रदीप मोहन शर्मा, पाली कलक्टर एलएन मंत्री, एसपी चूनाराम जाट, एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, देसूरी एसडीएम विवेक व्यास, पुलिस उपाधीक्षक राजेश यादव, जिला प्रमुख सिरोही अर्जुन पुरोहित, जिला प्रमुख रश्मि सिंह, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देसाई, उप जिला प्रमुख जगदीश चौधरी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। आज ही दोपहर में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भी दिल्ली से मुंडारा आने का कार्यक्रम है।

बस्तर संभाग में बारिश के आसार, छत्तीसगढ़-मौसम बदलने से ठंड से मिली थोड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सरगुजा संभाग में शीतलहर जारी है। पत्तों पर बर्फ जमने लगी है। इस बीच अब मौसम में बदल गया है। हवा के साथ आ रही समुद्री नमी से प्रदेश में ठंड थोड़ी कम हो गई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए थे। इसके बाद धूप निकली है। सबसे ठंडा इलाका अंबिकापुर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को प्रदेश के मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ गई। इसके वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश के बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में आज से 22 दिसंबर तक हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण प्रदेश में नमी का आगमन हो रहा है। इसके चलते प्रदेश के बस्तर और मध्य जिलों में तापमान में वृद्धी हुई है। वहीं प्रदेश के उत्तरी भाग यानी सरगुजा संभाग में अब भी शीतलहर जारी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet