LATEST NEWS

जनजातीय छात्रावासों में 138 करोड़ रूपये से अधिक के अधोसंरचना सुधार जारी

भोपाल जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों के लिये प्रदेश के 89 जनजातीय विकासखंडों में विभिन्न श्रेणी के छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। इन छात्रावासों में सभी बुनियादी एवं आधुनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वित्त वर्ष 2024-25 में सभी जनजातीय छात्रावासों में 138 करोड़ 52 लाख रूपये की लागत से अधोसंरचना सुविधाओं का सुधार एवं विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश के 89 जनजातीय विकासखंड़ों एवं विशेष रूप से कमजोर एवं पिछड़े जनजातीय समूह (पीवीटीजी) बहुल 6 जिलों में कुल 380 छात्रावास एवं आश्रम शालाएं बारहमासी संस्थाओं के रूप में स्वीकृत होकर संचालित की जा रही हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में कुल 312 संस्थाओं में बीते ग्रीष्मकाल के दौरान 11 हजार 420 से अधिक विद्यार्थियों ने इन संस्थाओं में प्रवेशित रहकर अध्ययन कार्य किया। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने बताया कि छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार एवं मॉनिटरिंग राज्य स्तर से की जा रही है। इसके लिए राज्य शासन के सचिव स्तर के अधिकारियों की छात्रावास निरीक्षण ड्यूटी लगाई गई है। जिला स्तर एवं संभाग स्तर से भी छात्रावासों के सतत् निरीक्षण के लिये निरीक्षण दल गठित कर सभी छात्रावासों का निरंतर निरीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से सम्पूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम संचालित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों का वर्ष में कम से-कम एक बार सम्पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि कन्या छात्रावासों के लिए महिला अधिकारियों का निरीक्षण दल जिला स्तर से गठित कर कन्या छात्रावासों का बारीकी से निरीक्षण कराकर बालिकाओं की काउंसलिंग भी कराई जा रही है। छात्रावासी विद्यार्थियों को उनके पालकों से बात करने के लिए माह में कम-से-कम एक बार मोबाइल से बात कराने की सुविधा दी जा रही है। विशेष अभियान चलाया जाकर शैक्षणिक आवासीय संस्थाओं के छात्रावासों में लगभग 44 हजार से अधिक विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के दृष्टिगत काउंसलिंग भी कराई गई है। छात्रावासों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में पालकों/अभिभावकों का सहयोग प्राप्त करने के लिए प्रत्येक छात्रावास में पालक समिति की बैठक (पीटीएम) भी नियमित रूप से आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि आवासीय विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से संभागवार 10 समूह बनाकर राज्य में स्थित विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक एवं भौगोलिक पर्यटन स्थलों का एक्सपोजर विजिट भी कराया जा रहा है।  

यूक्रेन भी इजरायल की तरह चुन-चुनकर बदले ले रहा, पुतिन के करीबी अफसर लेफ्टिनेंट जनरल को मार गिराया

मॉस्को बीते करीब तीन सालों से रूस के हमले झेल रहे यूक्रेन ने मॉस्को के भीतर घुसकर व्लादिमीर पुतिन के करीबी अफसर लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव को मार गिराया है। वह रूसी सेना के परमाणु, जैविक और केमिकल हथियारों के बेड़े की कमान संभाल रहे थे। उन्हें व्लादिमीर पुतिन का भरोसेमंद माना जाता रहा है। वह उस वक्त मारे गए, जब अपने अपार्टमेंट से निकलकर स्कूटर से ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान उनके स्कूटर में रखे बम में धमाका हुआ और वह मौके पर ही मारे गए। किरिलोव के एक सहायक की भी मौत हो गई है। रूसी रिपोर्ट्स के अनुसार यह बम धमाका रिमोट के जरिए किया गया था। यूक्रेन ने इस हमले की खुलकर जिम्मेदारी ली है। इससे पहले 9 दिसंबर को रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहर डोनेत्स्क में एक कार बम धमाके में सेरगेई येवसुकोव की मौत हो गई थी। वह उस कुख्यात जेल ओलेनिवका के हेड रहे थे, जहां बड़ी संख्या में यूक्रेन के युद्ध बंदियों को रखा गया है। इस जेल में मिसाइल अटैक करके बड़ी संख्या में लोगों को मार दिया गया था। रूसी अथॉरिटीज का कहना था कि इस कार ब्लास्ट में एक संदिग्ध को अरेस्ट किया गया है, लेकिन अब तक कुछ ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। इस बीच यूक्रेन की ओर से रूस के एक अन्य टॉप सैन्य अधिकारी को मार गिराने से हलचल मच गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या यूक्रेन की एजेंसियां भी इजरायल की तरह पावरफुल हो गई हैं और वे चुन-चुनकर बदला ले रही हैं। अब उसने किरिलोव को मारा है। किरिलोव पर ब्रिटेन, कनाडा समेत कई देशों ने प्रतिबंध लगा रखे थे। उन्हें यूक्रेन पर हमले के लिए जिम्मेदार प्रमुख अफसरों में से एक माना जाता था। यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस एसबीयू ने उनके खिलाफ आरोप लगाया था कि वह ही केमिकल हथियारों से अटैक की योजना बना रहे हैं। अब यूक्रेनी एजेंसी का कहना है कि हमने रूसी अधिकारी का कत्ल किया है। यूक्रेन का कहना है कि किरिलोव एक युद्ध अपराधी थे और उन्हें मारा जाना पूरी तरह से वाजिब कदम है। यही नहीं यूक्रेन की एजेंसी ने कहा कि कुल 4800 बार केमिकल हथियारों का इस्तेमाल जंग में रूस की ओर से बीते ढाई सालों में किया जा चुका है। रूस ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था। तब से दोनों देशों के बीच रुक-रुककर जंग जारी है। इसी जंग के बीच मई में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि उसने पता लगा लिया है कि रूस ने क्लोरोपिकरिन गैस का इस्तेमाल यूक्रेन के सैनिकों के खिलाफ किया है। इस गैस का इस्तेमाल प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भी किया गया था। हालांकि रूस ऐसे किसी भी हथियार के इस्तेमाल से इनकार करता रहा है। बता दें कि किरिलोव को व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों की जिम्मेदारी 2017 में सौंपी थी। वह पुतिन सरकार के हाई-प्रोफाइल सैन्य अधिकारियों में से एक रहे हैं।

जन स्वास्थ्य को एक समग्र दृष्टि से देखने की जरूरत है: प्रशांत केशरवानी

भोपाल अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपालके तत्वाधान में पारासर आयुर्वेद कॉलेज  के परिसर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यलय, भोपाल में पब्लिक हेल्थ विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री  प्रशांत केसरवानी जी ने ‘जन स्वास्थ्य और उससे जुड़ी चुनौतियाँ’पर व्याख्यान दिया। यह व्याख्यान, अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय,भोपाल द्वारा शुरू की गयी व्याख्यानमाला के अन्तेर्गत थी। आगामी महीनों में अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय, भोपाल ऐसे अन्य विषयों और मुद्दों पर मध्य प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर व्याख्यान आयोजित करेगा। पारासर आयुर्वेद कॉलेज के सेमिनार हाल में सम्पन्न हुए इस व्याख्यान में आयुर्वेद, नर्सिंग और एडुकेशन के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। श्री प्रशांत केशरवानीने उन्हें भविष्य के हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स के तौर पर स्वास्थ्य और स्वास्थ्य सेवाओं को सामाजिक-आर्थिक, राजनैतिक और तकनीति के तौर पर समझने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि –“स्वास्थ्य के सामाजिक पहलुओं को नज़रअंदाज़ करके इसकी मूल समस्याओं को नहीं समझा जा सकता। उन्होने  कहा कि जन स्वास्थ्य को एक समग्र दृष्टि से देखने की जरूरत है तथा साथ ही साथ इसके सामाजिक कारकों पर काम करने की जरूरत है। व्याख्यान का उद्देश्य जन स्वास्थ्य को एक विषय के रूप में समझना साथ ही साथ इस क्षेत्र में किस तरह के अवसर उपलब्ध हैं या फिर किस तरह की चुनौतियां हैं, उसके बारे में जानना था  ।उन्होंने बताया की हमको  साथ ही साथ ये भी समझने की जरूरत है की जन स्वास्थ्य एक सामाजिक सरोकार है और जन स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए कई विभागों को साथ में काम करने की जरूरत पड़ती है। कोविड 19 ने कही न कही जन स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का अहसास कराया, अपितु इसको और बेहतर करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया ताकि जन स्वास्थ्य के बारे में एक व्यापक और समग्र समझ हमें भविष्य में आने वाली चुनौतियाँ को सामना करने में मदद करेगी।    छात्र-छात्राओं के साथ हुए सवाल-जबाव के दौरान श्री प्रशांत केशरवानी ने समाज में व्याप्त तमाम मिथ और भ्रम को वैज्ञानिक नज़रिये से देखने और समाधान खोजने के लिए प्रोत्साहित किया। इस व्याख्यान में करीब 250 छात्र -छात्राओं के अलावा कॉलेज के प्राध्यापकों ने भी शिरकत की। धन्यवाद ज्ञापन पारासर आयुर्वेद कॉलेज के  निदेशक राहुल गोस्वामी  ने किया। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के बारे में समग्रता से एक परिचय सत्र संचालन के दौरान अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के राजीव शर्मा ने किया।  

वेदांग रैना ने जमनाबाई नरसी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता वेदांग रैना ने जमनाबाई नरसी स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नरसी मोनजी एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से जमनाबाई नरसी खेल के मैदान पर दिव्यांग बच्चों के लिए 21वीं खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस अवसर पर 60 से अधिक स्कूलों के 1,400 से अधिक दिव्यांग बच्चों के लिए अपने वार्षिक खेल दिवस की मेजबानी करके समावेश और समुदाय की भावना का जश्न मनाया गया। इस खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे थे। इस साल के खेल दिवस को खास बनाने वाले बॉलीवुड अभिनेता और जमनाबाई नरसी स्कूल के पूर्व छात्र वेदांग रैना थे। इस पल को याद करते हुए, वेदांग ने कहा, इस प्रेरक कार्यक्रम के लिए अपने स्कूल में वापस आना एक महत्वपूर्ण क्षण है। ये बच्चे हमें दिखाते हैं कि सच्ची भावना का क्या मतलब है। मुझे यह देखकर बहुत गर्व होता है कि जमनाबाई नरसी स्कूल हर साल इस अविश्वसनीय खेल दिवस की मेजबानी करना जारी रखता है। ट्रस्टी सुजय जयराज ने कहा,दिव्यांग खेल दिवस पर हर दौड़ और हर उत्साह मानवीय भावना की असाधारण शक्ति का प्रमाण है। यह दृढ़ता, हृदय और स्वयं पर विश्वास करने की अविश्वसनीय शक्ति का उत्सव है। ट्रस्टी जयराज ठक्कर ने कहा, हर साल, यह खेल दिवस असाधारण प्रतिभाओं को एक साथ लाता है और अविश्वसनीय खेल कौशल का प्रदर्शन करता है। जमनाबाई नरसी कैंपस के लिए इस कार्यक्रम की मेजबानी करना एक खुशी और सम्मान की बात है, जहां हर बच्चे के प्रयास का जश्न मनाया जाता है। हमारा उद्देश्य हर साल इसे बेहतर बनाना है, यह सुनिश्चित करना है कि हर प्रतिभागी गर्व और उपलब्धि की भावना के साथ जाए। ट्रस्टी श्रीमती उर्वशी ठक्कर ने साझा किया, यह दिन हमारे दिल के बहुत करीब है। इतने सालों से, जमनाबाई नरसी स्कूल इस कार्यक्रम की मेजबानी करने पर गर्व करता रहा है, जहाँ हम बच्चों के बीच खेल भावना, प्रेरणा और खुशी देखते हैं। कार्यक्रम का समापन पर विजेताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान की गईं।  

प्रदेश में पाठ्य पुस्तक स्थायी समिति का गठन, स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिसूचना की जारी

भोपाल प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल और माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी पाठ्य पुस्तकों के पाठ्यक्रम तैयार करने के लिये स्थायी समिति का गठन किया गया है। इस संबंध में विभाग ने 13 दिसम्बर 2024 को अधिसूचना जारी की है। गठित समिति का कार्यकाल 3 वर्ष का रहेगा। गठित समिति कk अध्यक्ष डॉ. अलकेश चतुर्वेदी को बनाया गया है। अन्य सदस्यों में डॉ. भागीरथ कुमरावत, डॉ. बलराम परमार, डॉ. रविन्द्र सोहोनी, डॉ. अनुपम जैन, डॉ. प्रेमलता नीलम, श्री राजकुमार वैद्य, श्री शिरोमणी दुबे, डॉ. आशीष भारती, डॉ. विनय सिंह चौहान और श्री राजेश तिवारी को शामिल किया गया है। समिति में शासकीय सदस्यों के रूप में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र, आयुक्त लोक शिक्षण, सचिव मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम को मनोनीत किया गया है। संचालक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद भोपाल समिति के सदस्य सचिव होंगे।  

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने धर दबोचा, हथियार भी बरामद किए गए

नोएडा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को नोएडा पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो आरोपी योगी आदित्यनाथ की कुर्बानी देने की बात कहता दिखा था। उसने सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने वाली भी टिप्पणी की थी। आरोपी की पहचान शेख अताउल पुत्र उसमान गनी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है। शेख ने कबूल किया है कि उसका परिवार बांग्लादेश की सीमा पार करके पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बस गया। बाद में वह दिल्ली के शाहीन बाग में आकर रहने लगा। करीब 40 साल के शेख अताउल के कब्जे से एक तमन्चा .315 बोर, जिंदा कारतूस, एक चाकू और आपत्तिजनक दस्तावेज (फोटो), मोबाइल फोन बरामद किया गया है। नोएडा सेक्टर 39 पुलिस ने शेख अताउल को गिरफ्तार करने के बाद उसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि क्या वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल है और क्या क्या सच में वह सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले की योजना बना रहा था। फिलहाल उसने पुलिस को बताया है कि हथियार उसने अपनी सुरक्षा और लोगों को डराने के लिए रखा था। शुरुआती पूछताछ में शेख ने बताया कि उसने किसी ने कहा था कि वह सभी मस्जिदों को ध्वस्त करा रहे हैं, इसी वजह से उसने भड़काऊ बयान दिया था। उसके पास मिली एक तस्वीर को लेकर उसने कहा है कि वह इसे अपने धर्म के लोगों को दिखाने के लिए रखता था। शेख के खिलाफ बीएनएस और आईटी ऐक्ट की कई धाराओं में नोएडा सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया सेल गौतमबुद्धनगर की ओर से एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्टर 39 थाने में केस दर्ज कराया गया था। सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे वीडियो में देश में संवैधानिक पद पर बैठे जननेता के संबंध में आपत्तिजनक, झूठे और भडकाऊ बातें कहीं जा रही थी, जिनसे करोडों भारतीय नागरिकों की आस्था जुडी है। आरोपी ने अलगाववादी और भडकाऊ बातें करके सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का प्रयास किया। उसने खुले में गोश्त खाने जैसी बातें कहकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया। वीडियो में वह ‘बिस्मिल्लाह कहकर कुर्बना करूंगा’ जैसी धमकी भरी बातें कर रहा था।

उप मुख्यमंत्री देवड़ा की अध्यक्षता में हुई वाणिज्यिक कर विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवडा की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा में वाणिज्यिक कर विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न हुई। समिति के सदस्य विधायक श्री प्रदीप लारिया, श्री जयंत मलैया, श्री अभय कुमार मिश्रा, श्री दिनेश राय मुनमुन, श्री मुकेश टंडन और विपिन जैन उपस्थित थे। बैठक में राजस्व संग्रहण बढ़ाने, वैट अंतर्गत कर निर्धारण जैसे मुद्दों के निराकरण, करदाताओं को उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाओं, करदाताओं की सुविधा के लिए किए गए नवाचार, जीएसटी के अंतर्गत नए करदाताओं की सुविधा के लिए बनाए गए वेलकम किट जैसे विषयों पर चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने सुविधाओं को और प्रभावकारी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। इसके अलावा बैठक में दस्तावेज पंजीयन की प्रक्रिया के कंप्यूटरीकरण, विभागीय संपदा पोर्टल को और ज्यादा प्रभावी बनाने अन्य विभागों से इसका समावेश करने और संपदा पोर्टल का उन्नयन करने, सेवा की गुणवत्ता में सुधार लाने और मध्य प्रदेश स्टॉम्प नियम और रजिस्ट्रेशन अधिनियम में संशोधन करने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा आबकारी, राजस्व और ई-आबकारी सॉफ्टवेयर बनाने के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। इन सुझावों को आगामी रणनीतियों में शामिल किया जाएगा।  

लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विधानसभा घेराव से संबंधित पोस्टर्स लगाए गए, बुधवार को विधानसभा घेराव

लखनऊ भाजपा के कुशासन के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश (पूर्वी) युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह द्वारा लगाए गए पोस्टर से मिली है। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर विधानसभा घेराव से संबंधित पोस्टर्स लगाए गए हैं। कांग्रेस की ओर से लगाए गए पोस्टर में प्रमुख रूप से लिखा गया है, “जनता मांगे जवाब! कब दोगे हिसाब?” और “18 दिसंबर लखनऊ चलो”। कांग्रेस के इस अभियान को योगी सरकार के खिलाफ विरोध का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने पिछले कुछ साल में प्रदेश कानून-व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ दिया है, जनता को समय पर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। कांग्रेस का मानना है कि योगी सरकार के कुप्रबंधन से प्रदेश की जनता परेशान है और अब समय आ गया है कि सरकार से इसका जवाब लिया जाए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी बीते दिनों विधानसभा घेराव को लेकर जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर विधानसभा घेराव का पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा था, “18 दिसंबर…लखनऊ चलो! भाजपा के कुशासन के खिलाफ…विधानसभा घेराव, जनता मांगे जवाब! कब दोगे हिसाब?” अजय राय ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फोन कर डराया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 18 दिसंबर को को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। अजय राय ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए योगी सरकार पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को फोन कर डराया जा रहा है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस 18 दिसंबर को को विधानसभा का घेराव कर रही है। हमारे कार्यकर्ताओं को पूरे प्रदेश में फोन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष को फोन किया जा रहा है कि अगर आप 18 तारीख के आंदोलन में जाओगे तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा। हम सीएम योगी आदित्यनाथ से कहना चाहते हैं कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कहीं भी प्रताड़ित किया गया तो हम सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। हमें ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता है। उन्होंने आगे कहा था कि अगर कहीं प्रशासन परेशान करता है तो मौके पर ही घेराव कर दीजिए। वहीं पर प्रदर्शन कीजिए। जहां पर रोका जा रहा है, वहीं पर सड़क पर बैठ जाइए। जब हमारी सरकार आएगी तो हम भी घर निकाल लेंगे। मठ से निकाल लेंगे। ऐसे में हम अपील करना चाहते हैं कि हम गांधीवादी लोग हैं और हमको हमारे तरीके से प्रदर्शन करने दिया जाए। हमारे साथ जनता का साथ है।  

वाणिज्य उद्योग मंत्री 18 दिसम्बर को कोरबा में गुरुघासीदास जयंती समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर, प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन 18 दिसम्बर को जिला मुख्यालय कोरबा में आयोजित गुरूघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है। प्रातः 11.05 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड रायपुर से मुख्यमंत्री के साथ कोरबा के लिए प्रस्थान कर 11.45 बजे इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचेंगे। जहां वे 11.50 से 12.55 बजे तक सतनाम भवन में आयोजित बाबा गुरुघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे कोरबा के बालकों में सतनाम कल्याण समिति द्वारा बस स्टैण्ड रामलीला ग्राउंड सतनाम भवन बालकों में आयोजित गुरुघासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे बालको (कोरबा) से रवाना होकर शाम 7 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

किसान भाई यूरिया से बचे और जैविक खेती की ओर रूख करें : मंत्री श्री विजयवर्गीय

भोपाल म ध्यप्रदेश और राजस्थान को समृद्ध और किसानों को खुशहाल बनाने वाली पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के लिये त्रि-स्तरीय अनुबंध प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में आज जयपुर में हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नदी जोड़ो अभियान के स्वप्न को साकार करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के बीच समझौता कराते हुए पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को मूर्त रूप दिया। यह परियोजना मध्यप्रदेश के देवास, गुना, शिवपुरी, सीहोर,  राजगढ़, उज्जैन, आगर-मालवा, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर एवं मुरैना के किसानों को सिंचाई के लिये भरपूर पानी और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इससे किसानों के जीवन में खुशहाली आने के साथ उनकी फसलें भी लह-लहा उठेंगी। सोनकच्छ क्षेत्र का एक खेत भी ऐसा नहीं रहेगा जहां पानी न पहुँचे देवास जिले में जिला स्‍तरीय किसान सम्‍मेलन टोंकखुर्द के मंडी प्रांगण में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में हुआ। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने इतनी बड़ी योजना की सौगात दी है कि सोनकच्छ क्षेत्र का एक खेत भी ऐसा नहीं रहेगा जहां पर पानी नहीं पहुंचेगा। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत रणजीत सागर कॉम्पलेक्स सिंचाई परियोजना से किसानों के खेत में पानी पहुँचेगा तो किसान चार-चार फसल ले पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि किसान भाई रसायनिक खाद से बचे और जैविक खेती की और रुख करें। रासायनिक खाद के उपयोग से गांव-गांव तक शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पहुँच रही है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि केन्‍द्र और प्रदेश सरकार किसान, महिला सशक्तिकरण, गरीब और युवाओं के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। स्‍व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि देवास जिले की ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को स्‍व-सहायता समूह से जोड़ा जाएगा। 36 हजार 500 हेक्टेयर क्षेत्र में हो सकेगी सिंचाई पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना अंतर्गत रणजीत सागर कॉम्पलेक्स सिंचाई परियोजना अनुमानित लागत 02 हजार 182 करोड़ रूपये है। रणजीत सागर कॉम्पलेक्स सिंचाई परियोजना से 36 हजार 500 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। इससे 74 गाँव लाभान्वित होंगे, जिसमें देवास जिले के 68 गांव और उज्‍जैन जिले के 6 गांव शामिल है। इस परियेाजना से मुख्य रूप से देवास जिले में सिंचाई, पेयजल, मत्स्य पालन और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में देवास जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।  

आयकर विभाग की टीम ने विश्वकर्मा बिल्डर्स के कार्यालयों पर छापेमारी की, कई ठिकानों पर मारी रेड

मेरठ उत्तर प्रदेश के मेरठ में मंगलवार को आयकर विभाग ने विश्वकर्मा बिल्डर्स पर शिकंजा कसा है। विभाग की टीम विश्वकर्मा बिल्डर्स के कार्यालयों पर छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की टीम एक साथ तीन जगहों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम ने विश्वकर्मा इन्ड्रस्ट्रियल एरिया में भी छापेमारी की, जिसे बिल्डर ने डेवलप किया था। इसके अलावा, मेरठ समेत कई अन्य शहरों में भी विश्वकर्मा बिल्डर्स के कई निर्माण प्रोजेक्ट्स हैं। विभाग ने इन प्रोजेक्ट्स और व्यावसायिक गतिविधियों की जांच की है, क्योंकि इनमें कथित रूप से टैक्स चोरी और काले धन के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। कई पेपरमिल कारोबारी भी विश्वकर्मा बिल्डर्स के कारोबार में साझेदार हैं। आयकर विभाग ने इस संदर्भ में भी जांच की, क्योंकि इन व्यापारियों और बिल्डर्स के बीच संभावित वित्तीय लेन-देन पर सवाल उठाए जा रहे हैं। विभाग को यह संदेह है कि इन साझेदारों के जरिए टैक्स चोरी हो रही थी। विभाग की टीम दस्तावेजों की छानबीन कर रही है मेरठ आयकर विभाग की कई टीमें एक साथ कार्रवाई कर रही हैं। जिनके ठिकाने पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश डाली है, वह कमल ठाकुर, प्रदीप गुप्ता, संजय जैन की साझा फर्म है। आयकर विभाग की इस छापेमारी के दौरान विश्वकर्मा बिल्डर्स के कार्यालयों और अन्य स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। छापेमारी के दौरान किसी को भी घर के अंदर या बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। विभाग की टीम ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया है और परिसर के अंदर सभी गतिविधियों को गोपनीय रखा है। गेट के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा देखा जा रहा है।  

विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, उप मुख्यमंत्री शुक्ल हुए शामिल

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पेंशनर्स हमारे समाज की धरोहर हैं, और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सिंधु भवन भोपाल में विद्युत पेंशनर्स हित रक्षक संघ के प्रादेशिक वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने संघ की स्मारिका का विमोचन भी किया। संगठन प्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री को पेंशनर्स की तीन प्रमुख मांगों – पेंशन की शासकीय गारंटी, महंगाई राहत का समय पर भुगतान और कैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उपस्थित पेंशनर्स से आत्मीय संवाद किया।प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री आर.डी. मिश्रा, संरक्षक डॉ. शैलेन्द्र व्यास, और भोपाल शाखा अध्यक्ष बी.आर. मानकर सहित अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।  

दिल्ली की राजनीति का दिलचस्प पहलू है, और अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफर भी इसी में उलझा हुआ : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की राजनीति का एक बड़ा दिलचस्प पहलू है, और अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक सफर भी इसी में उलझा हुआ है। 2011 में जब अरविंद केजरीवाल ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी, तब उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया था। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “केजरीवाल ने सीएजी (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाए थे कि सरकार ने सार्वजनिक वित्त का दुरुपयोग किया था और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया था। केजरीवाल की यह शिकायत विशेष रूप से पावर डिस्कॉम और बिजली कंपनियों के खातों के बारे में थी। इसी आधार पर उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना की और जनलोकपाल बिल की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया।” उन्होंने कहा, “जब अरविंद केजरीवाल खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री बने, तो उनका रुख बदल गया। यह एक बहुत बड़ी विडंबना है कि जिस रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी, वही रिपोर्ट अब उनके लिए एक चुनौती बन गई है। अरविंद केजरीवाल अब 12 साल पुरानी सीएजी रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से बच रहे हैं, जबकि उन्होंने पहले इसी रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया था।” उन्होंने कहा, “इसके अलावा केजरीवाल अब पावर डिस्कॉम कंपनियों का भी बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं, जो कभी उनके विरोध का मुख्य मुद्दा हुआ करती थीं।” उन्होंने कहा, “16 फरवरी 2014 को जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की मांग की थी। सीएजी एक स्वतंत्र संस्था है। जिसका कार्य सरकारी खर्चों का ऑडिट करना और उनकी समीक्षा करना है। प्रत्येक सरकार का यह कर्तव्य होता है कि वह सीएजी रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखे और जनता के सामने पेश करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। लेकिन, अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2017 से 2021 के बीच सीएजी की कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट को दबा दिया। इन रिपोर्टों में शराब पर वैट और साइज ड्यूटी, प्रदूषण से संबंधित मामलों और अन्य वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर 14 प्रमुख बिंदु उठाए गए थे।” उन्होंने कहा, “यहां पर एक महत्वपूर्ण सवाल उठता है कि अरविंद केजरीवाल क्यों इन रिपोर्टों को सार्वजनिक नहीं कर रहे। यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि जब सरकारी खर्चों की समीक्षा की जाती है और सीएजी रिपोर्ट तैयार होती है, तो वह राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है कि उसे विधानसभा के पटल पर रखा जाए। इसके लिए प्रशासनिक मंजूरी और उपराज्यपाल से अनुमति की आवश्यकता होती है। अरविंद केजरीवाल, जो खुद इस प्रक्रिया के बारे में जानते हैं, शायद इस बात से डरते हैं कि यदि इन रिपोर्टों को सार्वजनिक किया गया, तो उन पर आर्थिक घोटाले और भ्रष्टाचार के मुकदमे बन सकते हैं। यही कारण है कि उन्होंने इन रिपोर्टों को दबा रखा है और उन्हें सार्वजनिक नहीं किया है।”  

मॉस्को बम धमाके में परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की गई जान, रूस के राष्ट्रपति पुतिन को बड़ा झटका

मॉस्को. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बड़ा झटका लगा है। यहां की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत हो गई। किरिलोव की क्रेमलिन के पास रियाजांस्की प्रॉस्पेक्ट पर स्थित एक अपार्टमेंट के बाहर हत्या कर दी गई। स्कूटर में छिपाया गया था बम रूसी जांच एजेंसियों के अनुसार, धमाका एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम के कारण हुआ। बम फटने से किरिलोव और उनके एक सहायक की जान चली गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह एक हत्या थी। तस्वीरें सामने आईं जमीन से ली गई तस्वीरों में मलबे से अटी एक इमारत का टूटा हुआ प्रवेश द्वार दिखाई दे रहा। वहीं, घटनास्थल पर खून से सनी बर्फ में दो शव पड़े हुए थे और पुलिस ने इलाके को घेर लिया था। इसके बाद इस मामले में आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के निवास पर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निवास पर पहुँचकर उनके ज्येष्ठ भ्राता श्री देवेन्द्र सिंह तोमर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ स्व. देवेन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन जन सेवा के प्रति समर्पित रहा। वे तीन बार नगर निगम परिषद में पार्षद और नेता प्रतिपक्ष रहे और वे जनता में अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका असमय निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है और हमेशा उनकी कमी महसूस होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet