LATEST NEWS

तीसरे मैच में न्यूजीलैंड फ्रंटफुट पर रहकर भी बैकफुट पर, 650 से ज्यादा रनों की बढ़त फिर भी पारी की घोषणा नहीं ….

नईदिल्ली न्यूजीलैंड की टीम 3-0 से भारत को भारत में हराकर अपने देश लौटी। वहां न्यूजीलैंड को अपने घर पर इतने ही मैचों की सीरीज इंग्लैंड से खेलनी थी। इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान से 2-1 से हारकर आई थी। ऐसे में सीरीज के दिलचस्प होने की उम्मीद थी। हालांकि, पहले दो मैच न्यूजीलैंड की टीम हार गई और सीरीज भी गंवा बैठी। ऐसे में तीसरे मैच में न्यूजीलैंड फ्रंटफुट पर रहकर भी बैकफुट पर थी, क्योंकि टीम के पास 650 से ज्यादा रनों की बढ़त थी, लेकिन फिर भी उन्होंने पारी की घोषणा नहीं की। ऐसे में कहा जा सकता है कि इंग्लैंड की बैजबॉल क्रिकेट का खौफ शायद न्यूजीलैंड की टीम को रहा होगा। इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कप्तान का फैसला सही साबित नहीं हुआ, क्योंकि 347 रन न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बना दिए। इंग्लैंड के पास मौका था कि एक बड़ी पारी के जरिए इस स्कोर को मैच किया जाए, लेकिन टीम पर फॉलोऑन का खतरा आ गया। टीम 143 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, न्यूजीलैंड ने यहां भी इंग्लैंड को फॉलोऑन नहीं दिया। न्यूजीलैंड को पहला डर तो यहीं से आ गया था कि वे बैजबॉल क्रिकेट खेलकर इस मैच में आगे निकल सकते हैं। उनको शायद अपनी परिस्थितियों पर ज्यादा भरोसा ही नहीं रहा होगा। इसके बाद जब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसने 453 रन बना दिए। टीम के पास पहले से ही 200 से ज्यादा रनों की बढ़त थी और जब 500, 550, 600 और 650 रनों की बढ़त हो गई तो भी कीवी टीम ने पारी की घोषणा नहीं की। हालांकि, 453 रनों पर इंग्लैंड ने दूसरी पारी में न्यूजीलैंड को रोका और इस तरह इंग्लैंड के सामने 658 रनों का लक्ष्य था। इसके जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट इंग्लैंड ने खो दिए। मैच जीतने से न्यूजीलैंड की टीम 8 विकेट दूर है, लेकिन सवाल यही है कि शायद बैजबॉल के खौफ से न्यूजीलैंड ने पारी घोषित नहीं की।

भदोही में एक महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया

 भदोही उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने एक न्यूज एजेंसी को दी. कात्यायन के अनुसार घटना 29 नवंबर को सुरवाया क्षेत्र के नेता नगर इलाके में हुई. वहीं, शिकायत शनिवार को दर्ज कराई गई. एसपी ने बताया कि डेयरी की दुकान चलाने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शैलेंद्र कुमार उपाध्याय नामक व्यक्ति उसकी दुकान पर दो किलोग्राम घी खरीदने आया था. उसने स्टॉक खत्म होने के कारण उसे घी नहीं दिया. जिससे उपाध्याय गुस्सा हो गया. इसके बाद वह कुछ लोगों के साथ वापस आया, जिन्होंने कथित तौर पर दुकान में घुसकर उसके कपड़े उतारे और उसके साथ मारपीट की व अश्लील इशारे भी किए. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी चीख सुनकर आस-पास के दुकानदारों ने बीच-बचाव किया.  हालांकि, आरोपी ने जाने से पहले उसे गालियां देना जारी रखा. शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 76 (महिला के कपड़े उतारने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 333 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के बाद घर में घुसना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.  

जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद का करेंगे खात्मा : केंद्रीय गृह मंत्री शाह

  शहीदों के परिजनों की समस्या सुनने की पहल सराहनीय शहीदों के बलिदान को चिर स्थाई बनाने उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी : मुख्यमंत्री  साय रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज अमर वाटिका में नक्सली हमले में शहीद जवानों और नक्सली हिंसा से पीड़ित नागरिकों के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने परिजनों से चर्चा करते हुए कहा कि एक लम्बी और वेदनापूर्ण लड़ाई में आपने अपने परिजनों  को खोया है, इस दर्द को कम नहीं किया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार आपके साथ है। शहीदों के त्याग और बलिदान को चिर स्थाई बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार उनकी पुण्य स्मृतियों को सहेजने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने जैसे अपने परिजनों को खोया है, वैसे किसी और को खोना न पड़े। मैं नक्सली हमलों में शहीद हुए जवानों और जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मां दंतेश्वरी की धरती से नक्सलवाद को पूर्णतः समाप्त कर देंगे।    

उज्जैन में चामुंडा माता मंदिर और मस्जिद के बीच अवैध रूप से दुकान और गोदाम के निर्माण पर चला बुलडोजर

उज्जैन  उज्जैन में नगर पालिका निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदिर और मस्जिद के बीच बन रही दुकान और गोदाम को तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के अवैध निर्माण का आरोप लगाया था। इसकी जांच करने की मांग की गई थी। निगम की टीम ने मस्जिद के पास बन रही दुकान को लेकर जांच किया तो पाया कि अवैध रूप से एक दुकान और गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर शनिवार को नोटिस जारी किया गया था। उसके बाद सोमवार सुबह टीम ने कार्रवाई करते हुए दुकान और गोदाम को ध्वस्त कर दिया। हिंदू जागरण मंच ने की थी शिकायत उज्जैन शहर के इंदौर और आगर रोड के मध्य चामुंडा माता मंदिर और मस्जिद के बीच अवैध रूप से एक दुकान और गोदाम का निर्माण कराया जा रहा था। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना लगी तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मस्जिद पर अवैध निर्माण कराने का आरोप लगाया और निगम के अधिकारियों से इसकी जांच करने की मांग की। निगम के अधिकारियों ने दुकानदार को नोटिस जारी करते हुए अवैध निर्माण को रोकने के निर्देश दिए। दुकानदार द्वारा निर्देशों को नहीं मानने पर सोमवार सुबह निगम की टीम पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। हिंदू जागरण मंच ने उग्र आंदोलन की दी थी चेतावनी दरअसल, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उज्जैन में चामुंडा माता मंदिर के पास बनी मस्जिद में अवैध निर्माण हो रहा है। इसको लेकर निगम कार्रवाई करें नहीं तो उग्र आंदोलन होगा। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो पाया कि अवैध निर्माण एक दुकानदार द्वारा किया जा रहा है। बुलडोजर ऐक्शन के दौरान जुड़ी भारी भीड़ उज्जैन में नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से चामुंडा माता चौराहे पर सोमवार सुबह अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। सोमवार को नगर निगम के अधिकारी पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जा हटाया। इस दौरान भारी भीड़ भी लग गई थी। जारी किया गया था नोटिस नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि चामुंडा माता चौराहे पर स्थित एक दुकान के मालिक विवेक पुरोहित ने बिना अनुमति के गोडाउन और दुकान का अतिरिक्त निर्माण कर लिया था। नगर निगम ने इस संबंध में दुकान संचालक को नोटिस भी जारी किया था। नगर निगम के भवन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई में नगर निगम की अतिक्रमण रिमूवल गैंग और पुलिस प्रशासन की टीम शामिल थी। इसके पहले वक्फ बोर्ड द्वारा दुकानदार की शिकायत की गई थी, उस समय भी दुकानदार को नोटिस दिया गया था।  

आम्रपाली दुबे की फिल्म सास कमाल बहू धमाल 21 दिसंबर को फीलमची भोजपुरी चैनल पर होगी रिलीज

मुंबई, फीलमची भोजपुरी चैनल निर्मित आम्रपाली दुबे अभिनीत फिल्म सास कमाल बहू धमाल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म सास कमाल बहू धमाल, 21 दिसंबर की शाम पांच बजे फीलमची चैनल पर दिखाई जाएगी। इस फिल्म की कहानी झखझोरपुर नाम के एक काल्पनिक गांव पर आधारित है, जो एक ऋषि के श्राप के कारण प्रभावित है। श्राप के चलते इस गांव में सास-बहू के रिश्ते कभी सामान्य नहीं रह पाते। लेकिन पढ़ी-लिखी लक्ष्मी (आम्रपाली दुबे) जब इस गांव में दुल्हन बनकर आती है, तो उसे भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। लक्ष्मी हार मानने वालों में से नहीं है। वह सास-बहू के बीच के झगड़ों को खत्म करने और श्राप से गांव को मुक्त कराने के लिए एक गुप्त योजना बनाती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब लक्ष्मी का प्लान सफल होते-होते अचानक गांव वालों के सामने आ जाता है। लक्ष्मी के इरादों पर सवाल उठाए जाते हैं। आखिरकार, क्या वह श्राप को खत्म कर गांव में शांति ला पाएगी, या उसकी योजना उल्टा असर करेगी? इन सवालों के जवाब के लिए फिल्म देखना होगा। फिल्म सास कमाल बहू धमाल में अम्रपाली दुबे के साथ विद्या सिंह, मणि भट्टाचार्य, लाडो मधेशिया, जय यादव और ज्योति मिश्रा के साथ कई दिग्गज अभिनेता नज़र आयेंगे। आम्रपाली दुबे ने कहा, सास कमाल बहू धमाल” एक ऐसी कहानी है, जो सास-बहू के रिश्ते की जटिलताओं और उसमें छुपे भावनात्मक पहलुओं को हास्य और ड्रामा के माध्यम से प्रस्तुत करती है। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा कथानक है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश भी छिपा हुआ है। यह फिल्म न केवल दर्शकों को हंसाएगी, बल्कि उन्हें रिश्तों की अहमियत को भी समझाएगी। हमने इसे बनाने में बहुत मेहनत की है, जिससे हर किरदार दर्शकों के दिल में बस सके। शूटिंग के दौरान हर सीन को परफेक्शन के साथ फिल्माया गया है, ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे की गुणवत्ता का अहसास हो।

केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों की शहादत को किया नमन

रायपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में शहीदों की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।   केंद्रीय गृह मंत्री ने विजिटर बुक में व्यक्त किए अपने विचार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने लिखा कि सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

फडणवीस के मंत्रिमंडल में पीएम मोदी के विजन की झलक, 19 नए चेहरों को शामिल कर दिए बड़ा संदेश

मुंबई महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। बीते दिन ही नागपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। वही जानकारी के अनुसार, गृह विभाग बीजेपी के पास रहेगा, जबकि शिक्षा, सिंचाई और राजस्व विभाग भी बीजेपी को सौंपे गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने आगे की योजनाओं पर चर्चा की और बताया कि मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होगा। मंत्रियों के विभागों पर बनी सहमति शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि छह राज्य मंत्रियों समेत सभी 39 मंत्रियों के विभाग अगले दो दिनों में तय कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विभागों के बंटवारे पर सहमति बन चुकी है और जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। कुल 39 मंत्रियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इसमें 19 बीजेपी, 11 शिवसेना और 9 विधायक मंत्री बने। आशा के अनुरुप फडणवीस अपनी दूसरे कार्यकाल की टीम में तमाद न चेहरों को बाहर करने के कामयाब रहे है, जिनकी छवि ठीक नहीं मानी जा रही थी। फडणवीस द्वारा मंत्रिमंडल में 19 फ्रेश चेहरों को शामिल करने के फैसले को पीएम मोदी के हलिया संबोधन से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान 11 संकल्प का जिक्र किया था। इसमें करप्शन रोकने का मुद्दा भी शामिल था। महाराष्ट्र सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार पर नजर दौड़ाएं तो फडणवीस ने शिवसेना और एनसीपी के दागी नेताओं की छुट्टी कर दी। उन्होंने बीजेपी से कई नए चेहरों को मौका दिया है। भारी पड़े भ्रष्टाचार के आरोप! महायुति सरकार में 25 मंत्रियों में 12 को जगह नहीं मिली है। इनमें कई बड़े नाम हैं। सबसे चौंकाने वाला नाम छगन भुजबल का है। इसके बाद दिलीप वलसे पाटिल है। शिवसेना के खेमे में देखें तो अब्दुल सत्तार, तानाजी सावंत और दीपक केसरकर मंत्री नहीं बन पाए, हालांकि संजय राठोड जगह पानेमें सफल रहे। ऐसा माना जा रहा है फडणवीस इन नेताओं के ऊपर लगे आरोपों के साथ इनके काम से खुश नहीं थे। इससे पहले चुनावों में जब अजित पवार ने जब नवाब मलिक को टिकट दिया था तो उन्होंने दूरी बनाते हुए साफ कर दिया था बीजेपी प्रचार नहीं करेगी। फडणवीस ने कुल 12 मंत्रियों को ड्रॉप किया है। मंत्रियों के काम का होगा ऑडिट फडणवीस ने मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ साफ कर दिया है कि सभी मंत्रियों के प्रदर्शन का ऑडिट किया जाएगा। इसी के बाद वे सभी कन्टीन्यू कर पाएंगे। ऐसे में फडणवीस ने मंत्रियों पर बेहतर परफॉर्म करने का दबाव बढ़ा दिया है। यह ऑडिट 2.5 साल पूरे होने पर होगा। यह भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही फॉर्मूला है। जिसे फडणवीस ने लागू किया है। पीएम मोदी गुजरात में बतौर सीएम और अब पीएम के तौर पर अपनी टीम में परफॉरमेंस पर फोकस किए हुए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में जिस तरह से कई बड़े नेताओं की छुट्‌टी हुई है उसके बाद चर्चा है कि फडणवीस ने सफाई शुरू कर दी है। कैसी है फडणवीस की नई टीम? महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री फडणवीस की टीम में दो डिप्टी सीएम के अलावा 36 मंत्री हैं। इनमें 19 नए चेहरे हैं। जो पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें सात विधायक बीजेपी, छह शिवसेना और पांच एनसीपी से हैं। फडणवीस ने साफ किया है कि ढाई साल के काम के आंकलन के बाद आगे मंत्री रहने पर फैसला होगा। ऐसे में फडणवीस की टीम में अब 2027 से पहले बदलाव की उम्मीद नहीं है। राजनीतिक हलकों में प्रधानमंत्री के संदेश के अनुसार जिस तरीके से फडणवीस ने अपनी टीम में बड़बोले और दागी नेताओं से दूरी बनाई है। उससे उन्होंने संदेश दिए हैं कि साफ टीम लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं। विधानसभा सत्र की तैयारियां विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले हुए इस विस्तार में फडणवीस, अजित पवार, और एकनाथ शिंदे ने साझा रूप से प्रेस से बातचीत की। फडणवीस ने बताया कि सत्र में 20 बिल पेश किए जाएंगे, जो राज्य के विकास और जनकल्याण के लिए महत्वपूर्ण होंगे। विपक्ष का बहिष्कार और EVM पर विवाद विपक्षी दलों ने सत्र के पहले दिन की हाई टी पार्टी का बहिष्कार किया। विपक्ष ने EVM के दुरुपयोग का आरोप लगाया। इस पर फडणवीस ने जवाब दिया कि EVM का मतलब है “हर वोट महाराष्ट्र के लिए”। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार जनता के हित में काम कर रही है और अगले चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी। डिप्टी सीएम शिंदे का बयान डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंत्रियों के लिए रोटेशनल फॉर्मूला पर कहा कि हर मंत्री को ढाई साल का कार्यकाल मिलेगा। उन्होंने साफ किया, “या तो अच्छा काम करें, या फिर पद छोड़ दें।” इस नियम के तहत अधिक विधायकों को अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा और पार्टी में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्रीअमित शाह को किया स्मृतिचिन्ह भेंट

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सर्किट हाउस जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्मृति चिन्ह के रूप में धनुष बाण भेंट किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

न्यायाधीशगण नेे उप जेल नारायणपुर का किया मुआयना

नारायणपुर, उप जेल नारायणपुर का नालसा के आदेशानुसार न्यायाधीशगण के द्वारा निरीक्षण किया गया। विधिक साक्षरता शिविर आयोजन कर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के द्वारा कैदियों का स्वास्थ्य, खान-पान, प्रकरण में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता के संबंध में पूछताछ किया गया। कमलेश जुर्री अपर सत्र न्यायाधीश के द्वारा कैदियों से  जिसका विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिवक्ता नियुक्त किया गया, उसे किसी प्रकार से फीस या रकम नहीं दिया जाना के संबंध में सलाह दिया गया। विक्रम प्रताप चंद्र अपर सत्र न्यायाधीश के द्वारा कैदियों और अपराध न करते हुए अच्छे जीवन यापन करने की अभीरक्षा में न रहकर परिवार सहित रहने की सलाह दिया गया। निरीक्षण के दौरान हरेंद्र सिंह नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर, श्रीमती यशोदा नाग मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोंडागांव, शिवप्रकाश त्रिपाठी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोंडागांव, सुश्री गायत्री साय सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव, श्री चंद्रप्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता नारायणपुर, अधिकार मित्र श्री घासी राम नेताम, श्री संजय नायक जेल अधीक्षक न्यायिक एवं कर्मचारिगण उपस्थित थे।

प्यार, धैर्य और मार्गदर्शन से कोई भी दिल जीत सकता है: करूणा पांडे

मुंबई,  सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल में पुष्पा का किरदार निभा रही अभिनेती करुणा पांडे का कहना है कि प्यार, धैर्य और मार्गदर्शन से कोई भी दिल जीत सकता है और लोगों को खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल, पुष्पा (करुणा पांडे) की प्रेरक यात्रा के साथ दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। वह एक मजबूत और दृढ़ महिला है जो जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करती है। आगामी एपिसोड में पुष्पा को अराजकता का सामना करना पड़ता है क्योंकि तीनों किशोर उसका जीवन कठिन बना देते हैं। बद्रीनाथ उर्फ बादशाह बापोदरा से एक लाख रुपये चुराता है, जबकि रवि उर्फ च्युइंग गम रात में चुपके से बाहर निकलकर परेशानी बढ़ा देता है। साथ ही, दोनों के बीच झगड़े लगातार परेशानी पैदा करते हैं। लड़के पड़ोसियों के घरों से भी चोरी करते हैं, जिससे पुष्पा की चिंताएँ बढ़ जाती हैं। हालात तब गंभीर हो जाते हैं, जब बद्रीनाथ, रवि के उकसाए जाने पर गुस्से में उसे चाकू मार देता है। इस कारण बापोदरा उन्हें चॉल से बाहर निकाल देता है और पुलिस को बुलाने की धमकी देता है। अपने परिवार और चॉल के लोगों का उस पर से भरोसा उठ जाने के बाद पुष्पा को चीजों को ठीक करने का तरीका ढूँढना होगा और यह साबित करना होगा कि प्यार और देखभाल अभी भी लड़कों को बदल सकती है। पुष्पा की भूमिका निभा रहीं करुणा पांडे ने कहा,पुष्पा हमेशा नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहती है, लेकिन अब परेशान किशोर उसकी दुनिया को अस्त-व्यस्त कर देंगे। अपने विद्रोही स्वभाव और परेशान अतीत के साथ युवा लड़के पुष्पा के संयम की परीक्षा लेते दिखेंगे। लेकिन उनका मानना है कि प्यार, धैर्य और मार्गदर्शन से कोई भी दिल जीत सकता है और लोगों को खुद को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। अराजकता के बावजूद पुष्पा अपने विश्वास पर कायम हैं कि करुणा जीवन बदल सकती है। पुष्पा इम्पॉसिबल सोमवार से शनिवार रात 9:35 बजे सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

राज्यपाल पटेल ने कहा टी.बी. को हराने और देश को जिताने के लिए भरपूर जोश और शक्ति के साथ कार्य करना होगा

टी.बी. को हराने और देश को जिताने में लगाए पूरी शक्ति और जोश : राज्यपाल पटेल जनता के प्राणों की रक्षा के उद्देश्य के भाव के साथ टी.बी. सील अभियान में सहयोग करें : राज्यपाल पटेल राज्यपाल पटेल ने कहा टी.बी. को हराने और देश को जिताने के लिए भरपूर जोश और शक्ति के साथ कार्य करना होगा राज्यपाल द्वारा 75वें टी.बी. सील का विमोचन भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि टी.बी. को हराने और देश को जिताने के लिए भरपूर जोश और शक्ति के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने टी.बी. उन्मूलन अभियान में योगदान के लिए नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा है कि निक्षय मित्र योजनाओं में पांच सौ, हजार रुपए का योगदान किसी के प्राणों की रक्षा कर सकता है। जनता के प्राणों की रक्षा के उद्देश्य के भाव के साथ टी.बी. सील अभियान में सहयोग करें। राज्यपाल पटेल आज क्षय भवन में आयोजित 75वें टी.बी. सील विमोचन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर 75वीं टी.बी. सील का विमोचन किया। प्रतीकात्मक रुप से टी.बी. के 5 रोगियों को फूड-बास्केट प्रदान की। टी.बी. चैम्पियन और दो नि:क्षय मित्रों का सम्मान किया। राज्यपाल का कार्यक्रम में शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। विमोचन कार्यक्रम में मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी भी उपस्थित थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि टी.बी. के बारे में जानकारियों का प्रसार रोग उन्मूलन की प्राथमिक आवश्यकता है। उन्होंने सूदूर अंचलों और वंचित क्षेत्रों में टी.बी. रोग के बारे में जन जागरण के प्रयासों पर बल दिया है। कहा है कि सामुदायिक स्तर पर संवाद कायम किया जाए। रोग के लक्षणों से हर घर को परिचित कराए। बताए कि रोग को छिपाना जानलेवा होगा। रोग की शीघ्र जांच, नियमित दवाइयों का सेवन और विटामिन युक्त पोषण आहार से गम्भीर से गम्भीर टी.बी. रोगी स्वस्थ हो सकता है। उन्होंने कहा कि टी.बी. रोगियों के साथ ही रोग बचाव के संबंध में परिजनों और परिचारकों को भी सूचित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रोग उपचार के साथ रोग बचाव पर भी ध्यान केन्द्रित करने की जरुरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए बताया कि उज्ज्वला गैस योजना मोदी के जनजातीय क्षेत्रों के भ्रमण के अनुभवों से टी.बी. रोग उन्मूलन की पहल है। उन्होंने बताया कि एक समय के भोजन के लिए रसोई के चूल्हें से निकलने वाला धुआँ 60 सिगरेटों के धुंए के बराबर घातक होता। इस धुंए से माताओं, बहनों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वला योजना की परिकल्पना की थी। कार्यक्रम में अध्यक्ष, नगर निगम भोपाल किशन सूर्यवंशी ने अध्यक्ष निधि से टी.बी. चिकित्सालय के पेवलिंग का कार्य कराने आश्वासन दिया। एसोसिएशन को 1 लाख रुपए के अनुदान दिलाने की बात भी कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पहले शिक्षा और स्वास्थ्य बातों का विषय होते थे। केन्द्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड बनाकर, इसे सरकार का काम बना दिया है। आज सरकार समाज के वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक, मानसिक रुप से स्वस्थ एवं खुशहाल रखने के लिए 70 वर्ष की आयु से अधिक के सभी बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड दे रही है। टी.बी. एसोसिएशन के अध्यक्ष जयपाल सचदेव ने बताया कि एसोसिएशन राष्ट्रीय संगठन की इकाई है। संस्था चिकित्सकों के माध्यम से स्कूली बच्चों, नागरिकों को टी.बी. के लक्षण, उपचार सेवाओं, सुविधाओं के संबंध में जन जागरण का कार्य करती है। एसोसिएशन के मानसेवी सचिव डॉ. मनोज वर्मा ने संस्था का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बताया कि संस्था पूर्णत: जन सहयोग से संचालित है। संस्था ने शासन से किसी भी प्रकार का अनुदान नहीं प्राप्त किया है। एसोसिएशन के मानसेवी कोषाध्यक्ष डॉ. अभिजीत देशमुख ने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का आभार माना।  

अटल भूजल योजना के विकास कार्यों का किया शिलान्यास, राजस्थान-राजसमंद में राज्यपाल ने पीपलांत्री में देखे पर्यावरण संरक्षण के कार्य

जयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने राजसमंद जिले के पीपलांत्री में पद्मश्री श्यामसुंदर पालीवाल एवं सरपंच अनिता पालीवाल के नेतृत्व में किए गए पर्यावरण संरक्षण के कार्यों का अवलोकन किया। पद्मश्री पालीवाल ने उनकी बेटी की स्मृति में लगे प्रथम पेड़ से दौरे की शुरुआत कर पीपलांत्री में हुए विभिन्न कार्यों से अवगत कराया। पालीवाल ने बताया कि कभी यह बंजर जमीन हुआ करती थी जहां जल स्तर भी काफी नीचे था, लेकिन सामूहिक प्रयासों से आज यहाँ चारों ओर सुंदर वन दिखाई देता है। महामाहिम राज्यपाल ने इस अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। राज्यपाल श्री बागडे ने यहाँ अटल भूजल योजना के तहत स्वीकृत विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। साथ ही बेटी, पानी, पेड़, गोंछ भूमि और वन्यजीवों को संरक्षण प्रदान करते हुए ग्रामीण पर्यटन के विकास को बढ़ावा देने के समस्त प्रयासों को सराहा।

बैंड दल में शामिल पुलिस कर्मचारियों द्वारा किया गया बैंड का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अवसर कार्यक्रम हुआ आयोजित देश भक्ति के गीतों पर आधारित  बैंड ध्वनियों का हुआ प्रदर्शन बैंड दल में शामिल पुलिस कर्मचारियों द्वारा किया गया  बैंड का प्रदर्शन जिला कलेक्टर महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय भी हुए कार्यक्रम में शामिल साइबर क्राइम के संबंध में भी दी गई जानकारी अनूपपुर   पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एवं विजय दिवस के उपलक्ष पर आज दिनांक 16/12/24 को दोपहर 3 बजे सामतपुर तालाब के पास पुलिस बैंड दल द्वारा देश भक्ति गीतों पर आधारित धुनों का प्रदर्शन किया गया। *विजय दिवस* 16 दिसंबर 1971 में भारत-पाकिस्तान के युद्ध में भारतीय सेना द्वारा अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर 93000 सैनिकों का आत्म समर्पण करवाया था, इस युद्ध में हमारे 3900 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए,  उनको श्रद्धांजलि पूर्वक नमन करने एवम भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान हेतु प्रतिवर्ष यह विजय दिवस मनाया जाता है। बैंड दल द्वारा ध्वनि वादन के माध्यम से हमारे वीर जवानों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया            बैंड दल में ये रहे शामिल आरक्षक 875 मुकेश मौर्य आरक्षक 925 अरविंद सेन आरक्षक 98हरिओम  आरक्षक 509 सुल्तान जाटव आरक्षक 618निरंजन निरचूले आरक्षक 1168मोहन चंदेल आरक्षक 185कमलेश कुमार                इन पुलिस  कर्मचारियों द्वारा बहुत ही आकर्षक ढंग से देश भक्ति पर आधारित बैंड ध्वनियों का प्रदर्शन किया गया।                एसडीओपी अनूपपुर एवं टी आई कोतवाली द्वारा साइबर क्राइम के संबंध में उपस्थित जन सामान्य एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को जानकारी दी बचाव हेतु आवश्यक सावधानिययो के विषय में विस्तार से बताया।            कार्यक्रम में जिला कलेक्टर महोदय हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकअनूपपुर इसरार मंसूरी, एसडीओपी अनूपपुर सुमित केरकेट्टा, यातायात प्रभारी ज्योति दुबे टी कोतवाली  अरविंद जैन, सूबेदार विनोद दुबे, उप निरीक्षक वीरेंद्र तिवारी, जिले के पत्रकार गण, संकल्प महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं,sis  के प्रशिक्षु छात्र ऑटो यूनियन के सदस्य, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। *अनूपपुर पुलिस*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजय दिवस पर सैनिकों और नागरिकों को दीं शुभकामनाएँ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम को समर्पित विजय दिवस पर देश के सैनिकों और नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि वर्ष 1971 में आज ही के दिन हमारे देश के पराक्रमी और साहसी सैनिक जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों के बल बैठने को मजबूर कर दिया था और उनके 93 हजार सैनिकों को समर्पण करना पड़ा था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शौर्य का परिचय देते हुए मां भारती के स्वाभिमान और सम्मान को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने वाले सैनिक राष्ट्र का गौरव होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्ष 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की है । वर्ष 1971 में भारत और बांग्लादेश की संयुक्त सेना ने पाकिस्तान को पराजित किया। इसके बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हो गया, जो बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के हृदय में उमंग उत्पन्न करने वाला साबित हुआ।  

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने लगाई ‘एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष’ प्रदर्शनी, राजस्थान-ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी ने बढ़ाया आकर्षण

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट का आयोजन हाल ही में किस उद्देश्य से किया गया ? पीकेसी (संशोधित ईआरसीपी) योजना के लिए राजस्थान सरकार ने किस प्रदेश के साथ एमओयू किया है ? अवनी लेखरा किस खेल से संबंधित हैं ? ऐसे ही प्रश्नों का सही जवाब देकर रविवार को बड़ी संख्या में लोगों विशेषकर युवाओं ने आकर्षक प्राइज जीते। मौका था राज्य सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जवाहर कला केन्द्र में आयोजित की जा रही तीन दिवसीय ‘एक वर्ष परिणाम उत्कर्ष ‘राज्य स्तरीय प्रदर्शनी, जो रविवार से प्रारंभ हुई। प्रदर्शनी के प्रथम दिन  सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा संचालित की जा रही ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी chillax के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर पूछे जा रहे ऐसे सवाल दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहे। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के 23 स्टॉल्स का अवलोकन किया एवं सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद बैरवा, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. वी. पी. सिंह ने बताया कि इस प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं पर आधारित इंटर एक्टिव पैनल क्विज एवं पजल्स, लाइव मॉडल, वीडियो फिल्म्स, वीडियो वॉल आदि का प्रभावी संयोजन कर राज्य सरकार की उपलब्धियों को सुरूचिपूर्ण तरीके से प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी 17 दिसम्बर तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 8 बजे तक आमजन के लिए  खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रतिदिन देश-प्रदेश के जाने-माने कलाकारों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इन प्रमुख विभागों की सहभागिता— सूचना एवं जनसम्पर्क आयुक्त ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से सूचना एवं जनसम्पर्क, कृषि एवं उद्यानिकी, पशुपालन, जल संसाधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, उद्योग एवं वाणिज्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, नगरीय विकास, स्वायत्तशासन, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, वन, सार्वजनिक निर्माण, गृह, परिवहन, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन सहित अन्य विभागों की सहभागिता से सरकार की एक साल की उपलब्धियों को समाहित किया गया है। सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी अपनी स्टॉल पर मौजूद रहे। प्रदर्शनी में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा सुजस कॉर्नर के माध्यम से प्रचार साहित्य का वितरण भी किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में दिखा उत्साह— प्रथम दिन बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शनी को देखने पहुंचे। ऐसे कई युवाओं ने बताया कि सामान्य जानकारी बढ़ाने के लिए यह प्रदर्शनी काफी उपयोगी है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा वितरित किया जा रहा  साहित्य उनके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए काफी उपयोगी रहता है। प्रदर्शनी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी मनोयोग से साहित्य तथा डिस्प्ले पैनल का अवलोकन करते दिखाई दिए। सांस्कृतिक संध्या में आदिवासी घहरा पद दंगल समूह द्वारा पद दंगल गायन,सरदारशहर के  प्रेमचंद एवं समूह द्वारा ढोल थाली नृत्य एवं किशनगढ़ के लोक कलाकारों ने चरी नृत्य प्रस्तुत किया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet