LATEST NEWS

संभल में 48 साल बाद खुले मंदिर के कुएं की खुदाई में तीन मूर्तियां निकली

संभल यूपी के संभल में 48 साल बाद खुले मंदिर के पास स्थित कुएं की खुदाई के दौरान एक के बाद एक तीन मूर्तियां निकली हैं.  करीब 15 से 20 फीट तक मंदिर की खुदाई हो चुकी है. इस दौरान कुएं में से खंडित हो चुकी ये मूर्तियां निकली हैं. जो कि 7 से 8 इंच लंबी है. देखने से ये मूर्ति माता-पार्वती जी, गणेश जी और लक्ष्मी जी की प्रतीत हो रही हैं. फिलहाल, जांच-पड़ताल जारी है और मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. दरअसल, संभल के दीपसराय से सटे खग्गू सराय में करीब 4 दशक साल से बंद पड़े पुराने शिव मंदिर को प्रशासन ने शनिवार को फ‍िर से खुलवाया. मंदिर के खुलते ही यहां पुलिस प्रशासन और लोगों की भीड़ लग गई. पूजा-अर्चना भी शुरू हो गई. वहीं, प्रशासन की ओर से मंदिर के बिल्‍कुल पास पाट दिए गए एक कुएं की भी खुदाई करवाई गई. जब इसकी 15 फीट तक खुदाई हुई तो इसमें एक-एक कर देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलने लगीं. संभल के मंदिर पर खुदाई के दौरान कुएं से तीन मूर्तियां निकालने के बाद एडिशनल एसपी श्रीशचंद्र और सीओ अनुज चौधरी मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने खुदाई में निकली मूर्तियां देखीं और मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा. गौरतलब हो कि संभल जिले में बिजली चोरी चेकिंग के दौरान मिले प्राचीन हिंदू मंदिर से अब पुराने अवशेष मिल रहे हैं. आज मंदिर के पास मौजूद कुएं की खुदाई के दौरान और खंडित मूर्तियां मिली हैं. फिलहाल, इसे प्रशासन को सौंप दिया गया है. अब इसकी जांच की जाएगी. इन सबके बीच संभल में मुस्लिम बहुल इलाके में बंद मिले 46 साल पुराने मंदिर की कार्बन डेटिंग कराने की तैयारी चल रही है. संभल के जिला प्रशासन ने भस्म शंकर मंदिर, शिवलिंग और वहां मिले कुएं की कार्बन डेटिंग कराने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पत्र लिखा है. इस जांच के जरिए प्रशासन पता करना चाहता है कि मंदिर और इसकी मूर्ति आखिर कितनी पुरानी है. आपको बता दें कि बता दें कि बिजली चोरी रोकने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बीते शनिवार को 1978 से बंद पड़े इस मंदिर को ढूंढा था. इसके बाद 15 सितंबर को इस मंदिर में विधि-विधान और मंत्रोचारण के साथ पूजा आरती की गई. जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया के मुताबिक यह कार्तिक महादेव का मंदिर है. यहां एक कुआं मिला है, जो अमृत कूप है. मंदिर मिलने के बाद यहां 24 घंटे सुरक्षा के लिए टीम तैनात की गई है. सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. यहां जो अतिक्रमण है, उसे हटाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का दावा है कि सांप्रदायिक दंगों और हिंदू आबादी के विस्थापन के कारण ये मंदिर 1978 से बंद पड़ा था. नगर हिंदू महासभा के संरक्षक विष्णु शंकर रस्तोगी (82) ने बाताया कि वह मैं जन्म से ही खग्गू सराय में रहते आए हैं. 1978 के दंगों के बाद हिंदू समुदाय को इस इलाके से पलायन करना पड़ा था. तब से ही हमारे कुलगुरु को समर्पित यह मंदिर बंद था. 46 सालों से बंद पड़ा ये मंदिर सपा सांसद जियाउररहमान बर्क के घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला है. मंदिर के अंदर हनुमान जी की प्रतिमा, शिवलिंग और नंदी स्थापित हैं. फिलहाल यहां डीएम और एसपी ने सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की है.  

दादी और युवक घायल, छत्तीसगढ़-बिलासपुर में ‘फ्लावर नहीं फायर हूँ’ डायलॉग बोलकर जमीन पर किया फायर

बिलासपुर। बिलासपुर में चर्चित “पुष्पा” फिल्म का साइड इफेक्ट देखने को मिला है। यहां दो पक्षों के बीच हो रहे एक विवाद के मामले में नाबालिक ने लाइसेंसी बंदूक को जमीन में फायर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस बीच नाबालिक ने गुस्से में आकर पुष्पा फिल्म का डायलॉग डिलेवर भी किया और कहा कि “पुष्पा को फ्लावर समझा है क्या,फ्लावर नहीं फायर हूँ “। नाबालिक ने जैसे ही जमीन पर फायर किया तब छर्रा जमीन से उछलकर बगल में खड़ी उसकी दादी और एक युवक के हाथ में लग गया, जिससे दोनों घायल हो गए ।घटना की सूचना पर सीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक को जब्त कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 13 दिसंबर की रात 16 वर्षीय बालक और उसके चाचा के बीच परिवारिक बातों को लेकर विवाद हो रहा था। जिससे आसपास पड़ोसी व रिश्तेदारों की भीड़ लग गई थी। वहां आशीष शिकारी,नाबालिग के दादी अशोक कुमारी शिकारी व अन्य लोग भी खड़े थे। आपस में करीब आधा घंटे से दोनों एक दूसरे के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। इसी बीच गुस्से में आकर नाबालिग दौड़ते हुए अपने घर गया। वहां से भरमार बंदूक लेकर बाहर निकला, और जोर से चिल्लाते हुए पुष्पा फिल्म का डॉयलाग बोला “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं मैं फायर हूं” फिर नाबालिग ने जमीन पर फायर कर दिया। जिससे छर्रा जमीन से उछलकर दादी और आशीष शिकारी नामक युवक घायल हो गया। फायरिंग की सूचना पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर नाबालिग को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। पीड़ित आशीष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नबालिग के खिलाफ 110 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जनकारी के मुताबिक बंदूक का लाइसेंस आरोपी नाबालिग के दादा के नाम पर है, जो 1987 को शासन के द्वारा जारी किया गया था। तब से बंदूक घर पर थी। इससे पहले कभी भी बंदूक का उपयोग नहीं किया गया। घटना के बाद टीआई ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने प्रशासन को पत्र भेजा है। वहीं पुलिस आलाधिकारी इस मामले में किशोरों को सिनेमा के बढ़ते दुष्प्रभाव से बचने की सलाह दे रहे हैं।

एक विदेशी आरोपी को गिरफ्तार, छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में फेक प्रोफाइल बनाकर युवती से ठगी

राजनांदगांव। राजनांदगांव में फेक प्रोफाइल बनाकर युवती से 15 लाख 72 हजार की ऑनलाइन ठगी के मामले में डोंगरगांव थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है,पुलिस ने एक विदेशी नाइजेरियन आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी का वीजा और पासपोर्ट की वैधता समाप्त होने के बाद भी दिल्ली में अवैधानिक रूप से आरोपी रह रहा था और अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस तरीके की फेक प्रोफाइल बनाकर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था,पुलिस ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थियां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई की shaadi.com की फेक प्रोफाइल बनाकर उसे 15 लाख 72 हजार रूपये की ऑनलाइन ठगी की गई है और आरोपी ने आलोक देशपांडे के नाम से फेक प्रोफाइल बनाई थी और यूनाइटेड किंगडम में कार्यरत होना बताया था और जल्द भारत लौटकर प्रार्थियां से शादी कर घर बसाने की बात कही गई थी,जिसके बाद जुलाई 2024 में एक अनजान महिला ने पीड़िता को फोन कर बताया कि आलोक देशपांडे भारत में दिल्ली एयरपोर्ट में विदेशी मुद्रा के साथ आए हुए हैं उस मुद्रा को भारतीय मुद्रा में एक्सचेंज करने की प्रक्रिया के तहत फीस जमा करनी होगी उस दौरान आरोपी ने प्रार्थियां को कॉल कर बोला पैसों की अर्जेंट जरूरत है,जिसके बाद अलग-अलग तरीकों से बैंक खातों के माध्यम से कई किस्त में 15 लाख 72 हजार रुपए प्राप्त किया और ठगी कर डलवा लिए गए और आरोपियों द्वारा मोबाइल बंद कर दिया गया,जिसके बाद पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई गई,पुलिस ने पूरे मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,आरोपी द्वारा अलग-अलग बैंक खातों से यह पैसे डलवाए गए थे,नाइजेरिया का रहने वाला आरोपी जॉनसन सैमुअल उम्र 40 साल ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया,दिल्ली में आरोपी रहता था,इसके साथ ही उसकी एक महिला मित्र ने उसकी मदद की महिला आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है,आरोपी के पास से ठगी में उपयोग किए गए एक लैपटॉप,4 नग एंड्राइड मोबाइल और पासपोर्ट जप्त किया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। शातिर आना तरीके से फेक प्रोफाइल बनाकर एक विदेशी नाइजेरियन आरोपी ने पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया और महिला को ठगी का शिकार बनाया,इसमें उसके साथ एक अन्य महिला ने पूरी घटना को अंजाम देने में मदद की फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है,आरोपी का वीजा और पासपोर्ट की वैधता भी समाप्त हो गई है,दिल्ली में वह अवैधानिक रूप से रह रहा था पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है और अन्य तार भी खागले जा रहे हैं जिसमें अन्य मामले के खुलासे भी हो सकते हैं।

पद्मश्री जोधइया बाई के निधन पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने जताया शोक

भोपाल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने उमरिया जिले के ग्राम लोधा की सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जोधइया बाई ने अपनी विशिष्ट कला और अद्भुत कौशल से न केवल बैगा जनजातीय संस्कृति को संरक्षित किया, बल्कि उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाकर भारत की सांस्कृतिक धरोहर को गौरवान्वित किया। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा, “पद्मश्री जोधइया बाई की कलाकृतियां जनजातीय जीवन की गहराइयों और हमारी सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय चित्रण करती हैं। उनके कार्यों ने न केवल हमारी परंपराओं को संरक्षित किया, बल्कि उन्हें एक नई ऊर्जा और पहचान भी दी। उनका योगदान हमारी सांस्कृतिक धरोहर के लिए मील का पत्थर है और यह सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।” मंत्री श्रीमती उइके ने जोधइया बाई को एक सशक्त सांस्कृतिक प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने जनजातीय जीवन की सौंदर्य शास्त्र को अपनी कला में संजोया और इसे पूरे विश्व के सामने प्रस्तुत किया। उनकी यह विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी। श्रीमती उइके ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।  

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पद्मजोधइया बाई के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने उमरिया जिले के ग्राम लोधा की सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मजोधइया बाई के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पद्मजोधइया बाई ने अपनी अद्वितीय कला और कौशल से न केवल बैगा जनजातीय संस्कृति को संरक्षित किया, बल्कि उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी कलाकृतियां भारतीय परंपराओं, जनजातीय जीवन और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उदाहरण हैं, जिनके माध्यम से उन्होंने दुनिया को जनजातीय जीवन का अनूठा दर्शन कराया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पद्मजोधइया बाई का योगदान हमारी सांस्कृतिक धरोहर को समृद्ध करने में मील का पत्थर साबित हुआ है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनकी इस अप्रतिम यात्रा और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।  

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में ‘शादी का नाटक कर मंगलसूत्र पहनाया और कमरे में किया रेप’

रायगढ़। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर युवती से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि सोशल मीडिया पर टिकटॉक वीडियो बनाती थी, उसकी मुलाकात वर्ष 2019 में अमन प्रजापति उर्फ सोनू से हुई। अमन ने खुद को मनापुनम गोल्ड फायनेंस में मैनेजर बताया था। बातचीत के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और अक्तूबर 2023 में आरोपी ने युवती को जगदलपुर बुलाकर शादी का नाटक करते हुए उसे मंगलसूत्र पहनाया। युवती को उसने अपने घर अंबिकापुर भी ले जाकर परिवारवालों से मिलवाया। अगस्त 2024 से अमन ने युवती से दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस बीच 15 अक्तूबर को युवती ने उसका पता लगाकर कोतरारोड़ के पास सोल्ट्रीस ऑटोविल्स क्षेत्र में उससे मुलाकात की। अमन ने उसे समझाकर अपने मामा-मामी के पास कार्मेल स्कूल के पास ले जाकर तीन दिन तक ठहराया। इसी दौरान युवती को अमन के अन्य लड़कियों से संबंध होने की जानकारी मिली। 18 अक्तूबर की रात अमन ने युवती को जबरदस्ती अपने घर के दूसरे कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर अपनी आपबीती परिजनों को बताई। युवती की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन पर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का प्रयास करने संबंधी धारा 69, 76,62, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी अमन प्रजापति उर्फ सोनू उम्र 25 साल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

महुआ बचाओ अभियान दिलाया सम्मान, छत्तीसगढ़-मनेंद्रगढ़ DFO मनीष कश्यप को मिला अवॉर्ड

मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप को महुआ बचाओ अभियान के लिए नई दिल्ली में अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। नेक्स ऑफ गुड फाउंडेशन के संस्थापक अनिल स्वरूप ( रिटायर्ड IAS) और प्रकाश सिंह ( रिटायर्ड IPS, पद्मश्री विजेता) के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। देश के 120 विभिन्न एनजीओ और अधिकारियों ने अपने अभिनव पहल और प्रभावपूर्ण कार्यों को लेकर आवेदन किया, जिसमें से 22 को चयनित किया गया। चयन करने के लिए यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन दीपक गुप्ता और अधिकारियों की ज्यूरी गठित की गई थी। छत्तीसगढ़ से इस वर्ष आईएफएस मनीष कश्यप और एनजीओ लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन को इसके लिए चुना गया। देश के चार IAS और दो IFS को अवार्ड से सम्मानित किया गया। शेष 16 विभिन्न संस्था और एनजीओ हैं। अब तक 47 गाँव में लगभग 4,500 ग्रामीणों के खेतों और ख़ाली पड़े ज़मीन में 30,000 महुआ के पौधे लगाये जा चुके है। ग्रामीणों में पौधे के साथ ट्रीगार्ड मिलने से इस योजना में जबरदस्त उत्साह है। छत्तीसगढ़ में संभवतः पहली बार महुआ पे इतना विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 10 वर्ष में ही महुआ परिपक्व हो जाता है। एक महुआ के पेड़ से आदिवासी परिवार औसतन 2 क्विंटल फ़ुल और 50 किलो बीज प्राप्त कर लेता है। जिसकी कीमत लगभग 10 हजार है। नये पेड़ से पुनरुत्पादन भी बढ़ेगा और महुआ का उत्पादन भी। इसके अलावा पेड़ बढ़ने से सॉइल इरोशन भी कम होगा और पर्यावरण को भी फायदा होगा। महुआ पेड़ो की घटती संख्या चिंता का विषय है। सबसे बड़ी समस्या इनकी पुनरुत्पादन की है। जंगल में तो महुआ पर्याप्त है पर आदिवासियो के द्वारा अधिक्तर महुआ का संग्रहण गांव के खाली पड़ी जमीन और खेत के मेड़ो पर लगे महुआ से होती है। अगर आप बस्तर और सरगुजा के किसी गांव में जाये तो उनके खेतों के पार और खाली जमीन में सिर्फ बड़े महुआ के पेड़ ही बचे दिखते हैं। छोटे और मध्यम आयु के पेड़ लगभग नगण्य होती हैं। ग्रामीणों के द्वारा महुआ संग्रहण से पहले जमीन साफ करने हेतु आग लगाई जाती है। उसी के कारण एक भी महुआ के पौधे जिंदा नहीं रहते। ग्रामीण महुआ के सभी बीज को भी संग्रहण कर लेते है। ये भी एक कारण है महुआ के ख़त्म होने का। आखिर बड़े महुआ पेड़ कब तक जीवित रह पायेंगे ? छत्तीसगढ़ के महुआ पेड़ बूढ़े हो रहे है। महुआ पेड़ की औसत आयु 60 वर्ष है। अगर जंगल के बाहर इनके पुनरुत्पादन पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये जल्द ही खत्म हो जाएंगे। बस्तर और सरगुजा के आदिवासी अंचल के लिए महुआ का पेड़ विशेष महत्व रखता है। महुआ का पेड़ प्रकृति का दिया हुआ बहुमूल्य पेड़ है। भारत में कुछ समाज इसे कल्पवृक्ष भी मानते है। यह पेड़ आदिवासियों के लिए आर्थिक, धार्मिक और सामाजिक रूप से महत्व रखता है। महुआ का पेड़ भारत के उत्तर, दक्षिण और मध्य के 13 राज्यो में पाया जाता है। महुआ का फूल, फल, बीज, छाल और पत्ती सभी का उपयोग है। आदिवासियों की आय का यह एक प्रमुख श्रोत है। पर पिछले कुछ समय से महुआ के उत्पादन में गिरावट आयी है और नये महुआ के पेड़ तो उग ही नहीं रहे। इसी को देखते हुए “महुआ बचाओ अभियान” की शुरुवात की गई।

कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने शातिर मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद

अनूपपुर  कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में सफलता प्राप्त करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, कुल कीमत 1,60,000 रुपये, बरामद की गई हैं।  घटना का विवरण राकेश सिंह गोंड, निवासी गोलदा, थाना धनपुरी, जिला शहडोल, ने दिनांक 15.12.2024 को कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम निदावन में शादी समारोह में शामिल होने के दौरान उनकी नई मोटरसाइकिल हीरो होंडा प्लस (कीमत 90,000 रुपये) घर के बाहर से चोरी हो गई। रिपोर्ट के आधार पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 521/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।  पुलिस कार्रवाई टी.आई. कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव, आरक्षक गुपाल यादव, राजेश बड़ोले और प्रवीण भगत की टीम ने घटनास्थल की जांच कर आरोपी राजू सिंह गोंड (उम्र 24 वर्ष), निवासी ग्राम बनगवां पुलिस चौकी फुनगा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई हीरो होंडा प्लस मोटरसाइकिल कीमती 90000 रुपए  बरामद की गई। आरोपी से पूछताछ में ग्राम फुनगा निवासी राजेश कुमार पटेल की एक दिन पूर्व चोरी हुई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (एम.पी. 18 बी 2513, कीमत 70,000 रुपये) भी बरामद की गई। इस मामले में पुलिस चौकी फुनगा में अपराध क्रमांक 421/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज था।  आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड गिरफ्तार आरोपी राजू सिंह गोंड पर पहले भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हैं। वह दिनांक 04.10.2024 को ग्राम फुनगा में पटवारी कार्यालय के सामने से रोहणी प्रसाद केवट की प्लेटिना मोटरसाइकिल (एम.पी. 65 एम ई 3944, कीमत 70,000 रुपये) चोरी के मामले में अपराध क्रमांक 359/24 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है।  पुलिस अधीक्षक का निर्देश और सराहना पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान ने गिरफ्तार आरोपी  राजू सिंह गौंड को निगरानी सूची में शामिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही, मामले को सफलतापूर्वक सुलझाने वाली कोतवाली पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। मोटरसाइकिल मालिक राकेश सिंह गोंड ने कोतवाली पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।

छह लोगों की मौत और सात घायल, छत्तीसगढ़-बालोद में ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर

बालोद। बालोद जिले के डंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। ये सभी लोग नामकरण संस्कार से वापस लौट रहे थे। जहां यह हादसा हुआ है। ट्रक ने 13 लोगों से भरी जायलो गाड़ी को ठोकर मार दी। इस घटना में छह की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चे, चार महिला और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और तत्काल डौंडी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया। शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला थाने से मिली जानकारी के अनुसार, घटना के बाद गाड़ी में फंसी लाश को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकल गया है। उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं सभी घायलों की हालात काफी नाजुक है। वहीं मृतकों के शव को भी बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर सभी मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई में जुट गई है। नामकरण संस्कार से लौट रहे थे लोग कार में सवार लोग छट्ठी (नामकरण संस्कार) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डौंडी से गुरेदा लौट रहे थे। इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव कार (Cg04Ld8049) को दल्लीराजहरा से भानुप्रतापपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक (Cg07Bq0941) ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में छह की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोगों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। इन सड़क यात्रियों की मौत आपको बता दें कि दुर्पत प्रजापति पिता पूना राम उम्र 30  पुरुष  ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), सुमित्रा बाई कुम्भकार पति स्वर्गीय कार्तिक राम उम्र 50 वर्ष घोराड़ी महासमुंद, मनीषा कुम्भकार पति विश्वनाथ उम्र 35 वर्ष ग्राम घोराड़ी महासमुंद, सगुन बाई कुंभकार उम्र 50 वर्ष ग्राम कुम्हारपारा कवर्धा, ईमला बाई पति रेवा राम सिन्हा उम्र 55 ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही), जिग्नेश कुम्भकार पिता प्रीतम कुम्भकार उम्र 7 वर्ष ग्राम गुरेदा (गुंडरदेही) इनकी मृत्यु हुई है। इन सात लोगों की हालत बनी हुई है नाजुक — 1. झमित कुमार पिता मिथलेश कुमार उम्र 7 वर्ष गुरेदा( गुंडरदेही ) 2. बिन्देश्वरी बाई पति पूरन लाल कुम्भकार उम्र 35 ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही ) 3. रूखमणी बाई पति छबिलाल उम्र 60 वर्ष ग्राम भर्रे गांव 4. यूवराम साहू पिता घासी राम उम्र 30 वर्ष सिकोसा (गुंडरदेही) 5. रम्भा बाई 6. ईश्वरी बाई पति कुलपत राम उम्र 61 वर्ष ग्राम गुरेदा ( गुंडरदेही ) 7. कुमारी बाई पति रूपलाल कुम्भकार  उम्र 55 वर्ष  भर्रे गांव

लाइफ को पॉजिटिव रखते हुए सक्सेस का रील नहीं रियल मंत्र जानना चाहते हैं तो फॉलो करें ये टिप्स

जीवन में सफलता का स्वाद हर व्यक्ति चखना चाहता है। लेकिन यह कुंजी उसी व्यक्ति के हाथ लगती है, जिसके पास कुछ खास गुण मौजूद होते हैं। आज का युवा खुद को मोटिवेट करने के लिए घंटों इंस्टाग्राम की रील्स स्क्रॉल करता रहता है। लेकिन क्या वाकई सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स देखने से आपको लाइफ को बदलने वाला सच्चा मोटिवेशन मिल सकता है? तो जवाब है नहीं। जी हां, सफलता उसी व्यक्ति को मिलती है, जो उसे बाहरी मन से नहीं बल्कि भीतरी मन से पाने की इच्छा रखता है। सफल होने के लिए व्यक्ति को हमेशा अपनी सोच को सकारात्मक रखते हुए खुद पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और वो अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर पाता है। अगर आप भी लाइफ को पॉजिटिव रखते हुए सक्सेस का रील नहीं रियल मंत्र जानना चाहते हैं तो फॉलो करें ये टिप्स। हमेशा पॉजिटिव सोचें दुख और संकट की स्थिति में व्यक्ति का हताश या निराश होना स्वाभाविक है। लेकिन जो लोग दिल से सफलता का पीछा करते हैं वो बुरी स्थिति आने पर भी नकारात्मक विचारों से खुद को दूर रखते हुए पॉजिटिविटी के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करते रहते हैं। ताकि उनके आत्मविश्वास में किसी तरह की कोई कमी ना आए। याद रखें, लक्ष्य को हासिल करते समय आपके सामने आने वाली सभी चुनौतियां अस्थायी हैं। खुद पर विश्वास रखें कि आप सफल हो सकते हैं। यदि ऐसा करते समय आपके मन में कोई नकारात्मक विचार आएं तो उन्हें सकारात्मक विचारों से तुरंत बदल दें। गलतियों से सीखें दुनिया में कोई ऐसा बड़ा व्यक्ति नहीं है, जिसने अपने संघर्ष के समय कभी कोई गलती नहीं की होगी। जीवन में वही व्यक्ति सफल होता है जो अपनी गलतियों से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास हमेशा करता रहता है। लक्ष्य के प्रति रहें प्रतिबद्ध प्रतिबद्धता का अर्थ है सफल बनने के लिए स्वयं को समर्पित करना। आसान शब्दों में समझें तो कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य पर हमेशा फोकस बनाए रखना। इसके लिए अपने छोटे और बड़े दोनों तरह के लक्ष्यों को निर्धारित करके उन पर रोज थोड़ा-थोड़ा काम करें। प्रतिबद्धता दिखाने से आपको इन लक्ष्यों को प्राप्त करते समय प्रेरित रहने में मदद मिल सकती है। खूब मेहनत करें जो व्यक्ति मेहनत करने से पीछे हटता है या घबराकर अपने लक्ष्य को बीच में ही छोड़ देता है, वह जल्दी ही सफलता के मार्ग से दूर हो जाता है। याद रखें, परिश्रम में ही सफलता के रहस्य छिपे होते हैं। सफलता हासिल करने के लिए कभी भी मेहनत करने से घबराएं नहीं बल्कि निरंतर परिश्रम करते रहे। लक्ष्य से ध्यान भटकाने वाली चीजों से रहें दूर अपने लक्ष्य को हासिल करते समय सबसे पहले उन चीजों की लिस्ट बनाएं, जो आपका समय खराब करने के साथ आपका आपके लक्ष्य से ध्यान भी भटकाती हैं। उस लिस्ट में आपका फोन, टीवी या फिर कोई व्यक्ति भी शामिल हो सकता है। यह सुनिश्चित करें कि, आप इन सब चीजों से बचने के लिए उचित कदम उठाएंगे, ताकि आप खुद को तनाव से दूर रखकर अपने लक्ष्य पर अपना पूरा फोकस बनाए रख सकें।

अपर सचिव लवानिया ने खजुराहो में प्रस्तावित केन बेतवा परियोजना कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

खजुराहो  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को खजुराहो में प्रस्तावित कार्यक्रम केन बेतवा लिंक परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम स्थल का मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ म.प्र.शासन के अपर सचिव अविनाश लवानिया ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल, एसपी अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, एडीएम मिलिंद नागदेवे, एएसपी विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में उन्होंने कार्यक्रम स्थल के आने जाने के गेट्स, आने-जाने के लिए लोगों की व्यवस्थाओं के रोड मैप, स्टेज  की लोकेशन, मंच कार्यक्रम प्लान, लोगों के बैठने, पेयजल, भोजन आदि व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही सेफ हाउस सर्किट हाउस लोकेशन की जानकारी ली।

शहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, अमेरिका में चल रहा था इलाज

 सैन फ्रांसिस्को दुनियाभर में शास्त्रीय संगीत में भारत को अलग पहचान दिलाने वाले उस्ताद और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। 73 साल की उम्र में जाकिर हुसैन का निधन हो गया। जाकिर हुसैन ने अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आखिरी सांस ली। जाकिर हुसैन फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज थे। जिसके चलते उन्हें दिल से जुड़ी समस्याएं पैदा हुईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हार्ट से जुड़ी समस्याओं के कारण उनकी मौत हो गई।  रिपोर्ट की मानें को जाकिर हुसैन के परिवार ने एक बयान में कहा कि उन्हें ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ नामक एक दुर्लभ फेफड़ों की बीमारी थी, जिसकी वजह से कॉम्प्लिकेशन आने लगे थे। इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (IPF) क्या है? इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस फेफड़ों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। आप सांस लेते हैं तो ऑक्सीजन हमारे फेफड़ों में छोटी-छोटी हवा की थैलियों से होते हुए खून में जाता है और फिर यहां से शरीर के सभी अंगों को मिलता है। लेकिन आईपीएफ होने पर फेफड़ों के भीतर निशान ऊतक बढ़ने लगते हैं। जिससे सांस लेना मुश्किल होने लगता है। उम्र के साथ ये समस्या और भी खराब होने लगती है। इससे फेफड़ों के जरिए खून में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। जिससे आपके शरीर के दूसरे अंग ठीक से काम नहीं कर पाते हैं। इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस के लक्षण और इलाज आपको बता दें इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस का कोई इलाज नहीं है इस सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। स्थिति गंभीर होने पर लंग ट्र्रांसप्लांट का विकल्प होता है। धीरे धीरे फेफड़ों में ऊतक बढ़ने लगते हैं और फेफड़ों में जख्म जैसे हो जाके हैं। जिसकी वजह से आपको सीने में दर्द या जकड़न, पैर में सूजन, भूख में कमी, गले में खराश, खांसी, थकान महसूस होना, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, वजन घटना और सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। अगर आप किसी दूसरी बीमारी से पीड़ित हैं तो मुश्किलें और बढ़ने लगती हैं।

कालाष्टमी का दिन भगवान काल भैरव की कृपा पाने का एक सुनहरा अवसर

हिन्दू धर्म में कालाष्टमी पर्व का बहुत अधिक महत्व होता है. कालाष्टमी का दिन भगवान काल भैरव को समर्पित होता है. इस दिन उनकी पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. कालाष्टमी का पर्व हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव के एक उग्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है. काल भैरव की पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है और जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं. काल भैरव की पूजा करने से भय और आतंक का निवारण होता है और इस दिन की गई पूजा से रोगों से मुक्ति मिलती है. पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की 22 दिसंबर को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होगी. और अगले दिन 23 दिसंबर को शाम 05 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी. काल भैरव देव की पूजा निशा काल में की जाती है. ऐसे में 22 दिसंबर को पौष महीने की कालाष्टमी मनाई जाएगी. काल भैरव पूजा सामग्री काल भैरव की मूर्ति या चित्र, गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी, कुमकुम, रोली, चंदन, फूल, धूप, दीपक, नैवेद्य (जलेबी, इमरती, पान), सरसों का तेल, काले तिल, सुपारी, लौंग, नारियल, काला कुत्ता (यदि आसपास हो). ऐसे करें कालभैरव की पूजा     कालाष्टमी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.     पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और पूजा कर व्रत का संकल्प लें.     भगवान काल भैरव की मूर्ति या चित्र को एक साफ चौकी पर स्थापित करें.     मूर्ति पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें.     मूर्ति को कुमकुम, रोली और चंदन से सजाएं और फूलों की माला पहनाएं.     सरसों के तेल का दीपक जलाएं और भगवान को जलेबी, इमरती, पान आदि का भोग लगाएं.     काले तिल, सुपारी और लौंग अर्पित करें.     “ॐ कालभैरवाय नमः” मंत्र का जाप करें और भगवान काल भैरव की आरती करें.     भगवान काल भैरव का तीन बार प्रदक्षिणा लगाएं और लोगों को प्रसाद वितरित करें.     कालाष्टमी के दिन काला कुत्ता मिलने पर उसे रोटी खिलाएं.     इस दिन भगवान काल भैरव को शराब अर्पित करने की मान्यता भी है, लेकिन यह सभी के लिए आवश्यक नहीं है.     पूजा करते समय सकारात्मक भाव रखें और मन में किसी भी प्रकार का भय न रखें.     पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करें और जरूरतमंदों को दान दें. कालाष्टमी के दिन क्या करें और क्या नहीं?     कालाष्टमी के दिन व्रत रखें और भगवान काल भैरव के मंदिर में जाएं.     शिव पुराण का पाठ करें.     गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं.     इस दिन किसी से भी झूठ न बोलें.     कालाष्टमी के दिन मांस-मदिरा का सेवन न करें.     इस दिन किसी का अपमान न करें. कालाष्टमी पर्व का महत्व भगवान काल भैरव को भगवान शिव का एक उग्र रूप माना जाता है. उन्हें समय और मृत्यु का स्वामी भी कहा जाता है. काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति को कई लाभ प्राप्त होते हैं. काल भैरव को शत्रुओं का नाश करने वाला माना जाता है. उनकी पूजा करने से व्यक्ति के सभी शत्रु नष्ट हो जाते हैं. काल भैरव की पूजा करने से व्यक्ति में साहस आता है और सभी प्रकार के भय दूर हो जाते हैं. काल भैरव की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. काल भैरव को न्याय का देवता भी माना जाता है. उनकी पूजा करने से कानूनी मामलों में सफलता मिलती है. काल भैरव की पूजा करने से व्यापार में वृद्धि होती है और सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं.  

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल श्री राम महायज्ञ के हवन कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल प्रसिद्ध संत श्री सनकादि महाराज के सानिध्य ने आयोजित किये जा रहे 1008 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ के महापूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल होकर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने हवन किया तथा भण्डारा में प्रसाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि झलबदरी आश्रम रीवा में 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किये गये श्री राम महायज्ञ के समापन अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने हवन, भण्डारा के उपरांत संत श्री सनकादि महाराज से आशिर्वाद प्राप्त किया।  

कांग्रेस शीतकालीन सत्र में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में , विधायक कमलेश शाह और रमाकांत भार्गव के शपथ ग्रहण से कार्यवाही शुरू हुई

 भोपाल  मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। अमरवाड़ा से विधायक कमलेश शाह और बुधनी से विधायक रमाकांत भार्गव के शपथ ग्रहण से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई। सत्र में सरकार जन विश्वास विधेयक प्रस्तुत करेगी, जिसके माध्यम से छोटे-छोटे मामलों को कोर्ट-कचहरी के स्थान पर अर्थदंड लगाने का अधिकार अधिकारियों को दिया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के लिए 17 दिसंबर को 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के प्रथम अनुपूरक बजट के साथ नगर निगम और नगर पालिका अधिनियम और निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सदन की बैठक सुबह 11 बजे से शुरू हुई। एमपी सरकार पेश करेगी विधेयक इसके पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। कामकाज को सरल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में जन विश्वास विधेयक प्रस्तुत किया था। इसी तरह मध्य प्रदेश सरकार भी विधेयक प्रस्तुत करने जा रही है। इसमें नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ऊर्जा, श्रम, सहकारिता सहित अन्य विभागों के उन अधिनियमों में संशोधन किया जा रहा है, जिनमें दो-तीन माह की सजा या जुर्माने का प्रविधान है। ऐसे मामलों में समझौते का प्रविधान शामिल किया जा रहा है। उधर, नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव तीन वर्ष की कार्यावधि पूरी होने के बाद प्रस्तुत करने और उसे पारित कराने के लिए तीन चौथाई पार्षदों का समर्थन आवश्यक संबंधी प्रविधान करने अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित किया गया है। भाजपा के दो, एक कांग्रेस विधायक की होगी शपथ विधानसभा के आज से प्रारंभ हो रहे शीतकालीन सत्र में सबसे पहले उपचुनाव में निर्वाचित तीन विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। लोकसभा चुनाव के समय छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा सीट अमरवाड़ से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह ने त्यागपत्र देकर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। जुलाई 2024 में उपचुनाव कराए गए, जिसमें भाजपा के प्रत्याशी कमलेश शाह विजयी रहे। उन्होंने तब विधानसभा की सदस्यता नहीं ली थी। अब उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। इसी तरह, शिवराज सिंह चौहान के विदिशा से सांसद निर्वाचित होने पर बुधनी और रामनिवास रावत के विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देने पर विजयपुर में उपचुनाव कराया गया था। वहीं, कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे के विरुद्ध दलबदल के आवेदन पर अभी तक कोई निर्णय न होने के कारण भले ही कांग्रेस विधायक दल ने उन्हें अपने साथ बैठाने से इन्कार करते हुए उन्हें आसन आवंटन के लिए पत्र नहीं दिया पर विधानसभा सचिवालय ने उन्हें कांग्रेस दल के सदस्यों के साथ ही सीट आवंटित की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet