LATEST NEWS

फतेह सिंह के बलिदान के मौके पर 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाता, स्कूलों में होंगे आयोजन

भोपाल सिक्खों के 10वें गुरु गोविंद सिंह जी के वीर पुत्रों, साहिबजादा ज़ोरावर सिंह और फतेह सिंह के बलिदान के मौके पर 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रदेश के स्कूलों में वीर पुत्रों के बलिदान पर केन्द्रित आयोजन होंगे। वीर बाल दिवस के मौके पर “मेरे सपनों का भारत’, ‘मुझे किससे खुशी होती है’, विषय पर चित्रकला, कहानी एवं निबंध लेखन की गतिविधियाँ होंगी। माध्यमिक स्तर के बच्चों के लिये ‘राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका और विकसित भारत के लिये मेरा दृष्टिकोण’ विषय पर निबंध लेखन, कविता, वाद-विवाद एवं डिजिटल प्रेजेंटेशन होगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने समस्त जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि उनके जिले की शालाओं में प्रार्थना सभा में बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों की प्रेरणादायी कहानियाँ सुनाई जायें। MyGov/MyBharat प्लेटफार्म पर कहानियों के सत्र, रचनात्मक लेखन, पोस्टर निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बच्चों की अधिक से अधिक सहभागिता करायी जाये।  

प्रयागराज महाकुंभ के 45 दिन के दौरान प्रदेश सरकार 100 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए तैयारी कर रही है: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ के 45 दिन (13 जनवरी से 26 फरवरी) के दौरान 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार 100 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए तैयारी कर रही है। सरकार का अनुमान है कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर मुख्य मुहूर्त में प्रयागराज में छह करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे, लेकिन तैयारी 10 करोड़ की होगी। महाकुंभ के लिए 12 किमी की लंबाई में घाट तैयार किए जा रहे हैं। कुल 10 हजार एकड़ क्षेत्रफल में कुम्भ का विस्तार किया गया है। यहां चार धाम के भी दर्शन होंगे। द्वादश ज्योतिर्लिंग और अन्य प्रमुख ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन होंगे। प्रयागराज कुम्भ, खोया-पाया के बारे में एआई टूल, भाषिणी ऐप के माध्यम से देश की 11 भाषाओं में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कुंभ में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की गिनती भी सरकार के पास होगी। जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, 1.50 लाख शौचालय, सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री कुंभ होगा। यह महाकुंभ उत्तर प्रदेश की आर्थिक समृद्धि के रोडमैप को आगे बढ़ाने में मार्गदर्शक होगा। संभल के मुद्दे पर भी उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में चर्चा संविधान के 75 साल की गौरवशाली यात्रा पर हो रही थी और मुद्दा संभल का उठ रहा था। उन्हीं के समय में 46 वर्ष पहले संभल में जिस मंदिर को बंद कर दिया गया, वह मंदिर फिर से सबके सामने आ गया और इनकी वास्तविकता को सबके सामने प्रस्तुत कर दिया। संभल में इतना प्राचीन मंदिर, बजरंग बली की प्राचीन मूर्ति और ज्योतिर्लिंग रातों-रात तो नहीं आई। उन्होंने कहा कि 46 वर्ष पहले जिन दरिंदों ने संभल के अंदर नरसंहार किया था, उन्हें आज तक सजा क्यों नहीं मिली। संभल में जिनकी निर्मम हत्या हुई, उन निर्दोषों का क्या कसूर था। जो भी सच बोलेगा, उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा। ये लोग कुम्भ के बारे में भी दुष्प्रचार का कुत्सित प्रयास करेंगे। सीएम योगी ने कहा कि जिसने भी 2019 का कुम्भ देखा, उन्हें लगा होगा कि यहां लीक से हटकर कार्य हुआ है। पहली बार प्रयागराज में स्वच्छ-सुरक्षित और सुव्यवस्थित कुम्भ देखने को मिला। जो कुम्भ गंदगी, भगदड़, अव्यवस्था, असुरक्षा का प्रतीक बन गया था, वही प्रयागराज कुम्भ 2019 में दिव्य और भव्य बना। महाकुंभ-2025 में आस्था और आधुनिकता का संगम भी दिखाई देगा। सीएम ने इशारों में कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 9 नवंबर 2019 को उच्चतम न्यायालय ने श्रीराम जन्मभूमि से संबंधित फैसला दिया, जिससे विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो गया। लेकिन वे लोग आज भी जज को धमकी देते हैं। यह वही लोग हैं, जो संविधान के नाम पर पाखंड कर रहे हैं। राज्यसभा के सभापति (उप राष्ट्रपति) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उनकी आवाज को दबाना चाहते हैं। सभापति ने कर्तव्यों के निर्वहन की बात की और कहा कि सदन चलना चाहिए। जनता से जुड़े मुद्दे सदन में रखे जाने चाहिए। इस पर इन लोगों (विपक्षियों) ने पक्षपात का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस दिया। निष्पक्ष चुनाव कराने के कारण चुनाव आयोग और सच कहने के कारण इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति को कठघरे में खड़ा किया गया। वे लोग उच्च सदन में महाभियोग का प्रस्ताव लेकर आ जाते हैं, यानी सच बोलने और देश की विरासत की चर्चा करने वाले हर व्यक्ति को यह लोग धौंस-धमकी दिखाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनता तो एयरपोर्ट, रेल की डबल लाइन, कनेक्टिविटी नहीं हो पाती। आमजन खुश है, श्रद्धालु कृतज्ञता ज्ञापित करता है, लेकिन देश के संविधान का गला घोंटकर इसमें चोरी से सेक्युलर शब्द डालने वाले लोग अपने घर में शोक मना रहे हैं। उन्हें काशी, अयोध्या के आध्यात्मिकता और विकास से परेशानी है। उन लोगों ने दशकों तक शासन किया, लेकिन कुछ कर नहीं पाए। अब अपने निकम्मेपन पर हम लोगों को कोस रहे हैं। अपनी अकर्मण्यता का दोष हमारी सफलता को कोसकर दे रहे हैं। हमें उनकी मानसिकता को देखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयास है कि इसी बहाने प्रयागराज का कायाकल्प हो। पहली बार संगम में पक्के घाट के दर्शन होंगे। पहली बार गंगा नदी पर रिवर फ्रंट देखने को मिलेगा। संगम का जल निर्मल और अविरल भी होगा। अक्षयवट कॉरिडोर में श्रद्धालु वर्ष भर दर्शन कर सकेंगे। सरस्वती कूप का कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया है। बड़े हनुमान जी मंदिर, महर्षि भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर बनकर तैयार हो गया। श्रृंगवेरपुर में भी भगवान राम और निषादराज की गले मिलते हुए 56 फीट ऊंची मूर्ति व कॉरिडोर का लोकार्पण पीएम के करकमलों से हो चुका है। प्रयागराज के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन का कायाकल्प हो रहा है। 216 से अधिक मार्ग ऐसे हैं, जो सिंगल से डबल, डबल से फोर लेन, फोर लेन से सिक्स लेन कराए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश का अनूपपुर बेहाल, अमरकंटक में 1 डिग्री पहुंचा तापमान, हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ी, ओंस रूपी बर्फ जमा

भोपाल/ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिसंबर के 12 दिन हमेशा ही कड़ाके की ठंड के लिए जाने जाते हैं। अगर 2022 की बात करें, तो पारा लुढ़क कर 3.6 डिसे तक पहुंच गया था, जबकि इस बार तो सबसे कम न्यूनतम तापमान ही 4.6 डिग्री सेल्सियस है। लोग इसे ही कड़ाके की ठंड मान रहे हैं, जबकि मौसम विभाग के रिकॉर्ड की मानें तो ग्वालियर में तो 26 दिसंबर 1961 को तापमान लुढ़ककर माइनस 0.4 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि अब यह इतिहास ही बन चुका है, क्योंकि इसके बाद ग्वालियर में कभी इतनी सर्दी नहीं पड़ी है। अमरकंटक में 1 डिग्री पहुंचा तापमान मैकल पहाड़ी पर घने जंगल और ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य स्थल अमरकंटक में एक बार फिर तापमान गिरने से यहां ओंस रूपी बर्फ जमा हो गई। इसी तरह अनूपपुर में रविवार की सुबह सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा।     उत्तर भारत में होने वाली ठंडक ग्वालियर से ही प्रदेश में दाखिल होती है। बाद में धीरे-धीरे ठंड के तेवर ढीले पड़ने लगते हैं। ऐसे में नवंबर माह में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगता है।     दिसंबर तक तो कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो जाती है। घरों में कूलर, पंखे बंद हो जाते हैं, रजाई, कंबल निकल आते हैं। इस बार भी ठंड तो बढ़ी है, लेकिन ग्वालियर में जैसी कड़ाके की ठंड पड़ती रही है, वैसी इस बार नहीं है।     दिसंबर के 13 दिन गुजर चुके हैं और केवल 12 दिसंबर को सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। शहर के आसमान में छाए बादल छंटने के कारण शनिवार को दिन के तापमान में उछाल दर्ज किया गया।     दोपहर के समय खिली तेज धूप ने सर्दी से राहत दिलाई। हालांकि रात के तापमान में एक बार फिर गिरावट हुई। इसके चलते रात में ठंडक का अहसास हुआ। घरों में अब लोगों ने मोटे कंबलों और रजाईयों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।     मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में इजाफा होगा। भोपाल: सर्दी का यू टर्न, रात का पारा 3.8 डिग्री पर राजधानी में दूसरी बार दिसंबर माह में सर्दी के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। शनिवार को तो सर्दी ने जैसे यू टर्न लिया। रात का तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री की तुलना में चार डिग्री कम रहा। पिछले सात दिन से शहर में रात का पारा 10 डिग्री से कम पर है। शाम ढलते ही सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाने लगती हैं। शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तापमान 20 डिग्री पर था, जो तीन घंटे बाद 8.2 डिग्री लुढ़ककर रात साढ़े आठ बजे 11.8 डिग्री पर आ गया था। उधर भीषण ठंड खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। एक दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक 11 लोग मौत की नींद सो चुके हैं। शनिवार को भी जहांगीराबाद थाना पुलिस ने जिंसी चौराहा के पास सेंटर पाइंट के पास फुटपाथ से 55 वर्षीय गुड्डन उर्फ इकबाल का शव बरामद किया गया। जबलपुर: शीतलहर से गिरा पारा, कंपकपा उठे लोग शनिवार का दिन सबसे ठंडा दिन रहा, जबकि शुक्रवार को सर्द सीजन की सबसे सर्द रात रात का न्यूनतम तापमान पहली बार 4.6 डिग्री तक नीचे आ गया। धुंध के बीच बर्फीली हवा से लोग कंपकपा उठे। रात की ठंड का असर सुबह तक बना रहा। शनिवार को सुबह से सर्द हवा के झोंके लोगों को झकझोरते रहे। शीतलहर लोगों को ठिठुराती रही। वातावरण में गलाव वाली ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान मौसम ऐसा ही बना रहेगा। जबलपुर जिले के लिए शीतलहर का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इंदौर: पांच दिन में तीसरी बार 9 डिग्री से नीचे आया पारा, रात में बढ़ी ठंडक पिछले एक सप्ताह से रात में उत्तरी हवाओं ने ठंड की तीव्रता बढ़ा दी है। शनिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। पिछले पांच दिन में तीसरी बार रात का पारा 9 डिग्री से नीचे आया है। दिन में निकली धूप व हवाओं की गति कम होने के कारण शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।  

मोहन यादव सरकार के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए आज करेगी विधानसभा का घेराव

भोपाल सीएम डॉ. मोहन यादव सरकार के 1 साल पूरा होने पर कांग्रेस वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए विधानसभा का घेराव करने की तैयारी कर चुकी है. आज 50,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं व नेताओं के इस आंदोलन में शामिल होने के दावे किए जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन द्वारा भी आंदोलन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कई ऐसे वादे किए थे जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं. महिलाओं को 3000 रुपये लाडली बहना योजना के तहत दिए जाने के साथ-साथ अन्य कई वादे भी बीजेपी ने लोगों से किए थे, मगर एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने के बावजूद इन बातों को पूरा नहीं किया जा सका है. इसी के चलते कांग्रेस कमेटी ने आंदोलन शुरू कर दिया है. करप्शन और क्राईम होगा मुद्दा उन्होंने कहा कि आज जवाहर चौक में दोपहर 12:00 बजे तक कार्यकर्ता और नेता एकत्रित होंगे. इसके बाद नई विधानसभा की ओर पैदल रैली निकाली जाएगी. उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन में 50,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. आप प्रदेश प्रवक्ता का यह भी कहना है कि करप्शन और क्राईम को लेकर भी मुद्दे आंदोलन में उठाए जाएंगे. कांग्रेस नेताओं की होगी गिरफ्तारी भोपाल का पुलिस कमिश्नर ने पहले ही आदेश जारी करते हुए नई विधानसभा के आसपास 5 किलोमीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के आंदोलन को अनुमति देने से इंकार करते हुए आदेश जारी किया. ऐसी स्थिति में भी कांग्रेस आंदोलन कर रही है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक कांग्रेस का यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और अनुशासन के साथ कांग्रेस नेताओं द्वारा गिरफ्तारी दी जाएगी.

29 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले 9.83 कि.मी बलवारी-गंधवानी मार्ग का भूमिपूजन किया

धार नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सावित्री ठाकुर ने 29 करोड़ रुपए लागत से बनने वाले 9.83 कि.मी बलवारी-गंधवानी मार्ग का भूमिपूजन किया। साथ ही बलवारी हनुमान जी के दर्शन कर पूजन- अर्चन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, मनोज सोमानी, जयदीप पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिकगण मौजूद रहे।     उल्लेखनीय है की गंधवानी से प्रसिद्ध बलवारी धाम तक की पूरी तरह जर्जर हो चुकी यह सड़क नए सिरे से तैयार होगी। जिसके लिए शासन स्तर से 29 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है।नई सड़क बनने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यहां डामर का मार्ग था। अब यह सड़क 7 मीटर चौड़ाई वाली बनाई जाएगी।

‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल आज लोकसभा में नहीं होगा पेश, जानें सरकार ने क्यों बदला फैसला

नई दिल्ली बीते कुछ दिनों से देश में “वन नेशन, वन इलेक्शन” (एक राष्ट्र, एक चुनाव) के विषय पर चर्चा तेज हो गई है। इस विषय से जुड़े दो महत्वपूर्ण विधेयक आज लोकसभा में पेश किए जाने थे, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इन विधेयकों को स्थगित कर दिया गया है। आज पेश होने वाला यह बिल अब लोकसभा के कार्यसूची से हटा दिया गया है। सरकार ने क्यों बदला फैसला? इससे पहले शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यसूची में कहा गया था कि ये विधेयक सोमवार को संसद में रखे जाएंगे, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सरकार ने अचानक बिल पेश करने का फैसला क्यों बदला। फिलहाल, यह भी नहीं बताया गया है कि इन विधेयकों को कब लाया जाएगा। कब खत्म होगा शीतकालीन सत्र लोकसभा का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, और यह देखना होगा कि सरकार इस बिल को इसी सत्र के दौरान पेश करती है या बाद में। सूत्रों के अनुसार, सरकार अब इन विधेयकों को तब लाने पर विचार कर रही है जब वित्तीय व्यवसाय पूरा हो जाएगा। पहले यह विधेयक, संविधान (129वां संशोधन) विधेयक और संघ शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश होने थे। लोकसभा सचिवालय की संशोधित कार्यसूची में इन विधेयकों को अब सोमवार के एजेंडे से हटा दिया गया है। हालांकि, लोकसभा स्पीकर की अनुमति से सरकार इन विधेयकों को आखिरी समय में भी सदन में पेश कर सकती है। “वन नेशन, वन इलेक्शन” विधेयक क्या है? यह विधेयक लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराने से संबंधित हैं। पिछले सप्ताह, इन विधेयकों की प्रतियां सदस्यों को वितरित की गई थीं। सरकार इन विधेयकों को संसद में चर्चा और मंजूरी के लिए लाने पर विचार कर रही है, हालांकि अब तक इसकी तारीख स्पष्ट नहीं हो पाई है। इस बदलाव से यह स्पष्ट होता है कि सरकार इस महत्वपूर्ण और विवादित मुद्दे पर और अधिक विचार करना चाहती है। “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के विषय पर चर्चा के बाद ही कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।

16 दिसंबर से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

मेष राशि-कर्ज से मुक्ति मिलेगी। जॉब इंटरव्यू के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। अपने फिटनेस गोल्स पर फोकस करें। प्रियजन के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे मन को शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी विवाद हो सकते हैं। वृषभ राशि-आर्थिक मामलों में सावधानी से फैसले लें। बेकार के खर्चों से बचें। प्रोफेशनल लाइफ की चुनौतियों से ज्यादा परेशान न हों। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। लव लाइफ में सरप्राइज मिल सकते हैं। मिथुन राशि-निवेश से जुड़े फैसले होशियारी से लें। स्टॉक्स, शेयर्स और प्रॉपर्टी इनवेस्ट के बारे में पहले अच्छे से रिसर्च करें। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करें। अपने फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें। इससे आपके ओवर ऑल हेल्थ में सुधार आएगा। व्यापार में विस्तार होगा। लव लाइफ में साथी की प्राथमिकताएं दूसरी होने के कारण आपको दूरियां महसूस हो सकती हैं। कर्क राशि-आय के अतिरिक्त स्त्रोतों की तलाश करें। वाद-विवाद से बचें। बिजनेसमेन को व्यापार में मुनाफा होगा। बिजनेस पार्टनरशिप के नए मौके मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप फिट और एक्टिव महसूस करेंगे। शैक्षिक कार्यों में खूब मेहनत करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। सिंगल जातकों की आज किसी दिलचस्प से मुलाकात हो सकती है। सिंह राशि-आय के विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ होगा। परिजनों से वैचारिक मतभेद संभव है। यात्रा के योग बनेंगे। फिजिकली फीट रहेंगे और मन सकारात्मक रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। लव लाइफ में नए सरप्राइज मिलेंगे। कन्या राशि-धन बचत करें। निवेश के नए विकल्पों पर नजर रखें। विचारों में अलगाव होने के कारण आपको नेगेटिव फील हो सकता है। नियमित एक्सरसाइज करें। इससे आप फिजिकली और मेंटली फिट रहेंगे। अनहेल्दी फूड अवॉइड करें। नई स्किल सीखें। लंबे समय से रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स लव लाइफ को बेहतर बनाने का प्लान बना सकते हैं। तुला राशि-आज जल्दबाजी में लिए गए एक्शन से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धन का प्रबंधन करना सीखें क्योंकि धन-दौलत में वृद्धि के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। अपने डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें। इससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि-आय के विभिन्न स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। यात्रा करने से बचें। शैक्षिक कार्यों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। प्रेमी का प्यार और सपोर्ट मिलेगा। धनु राशि-आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस बेहतर होगी। ओवरथिंकिंग से बचें। सकारात्मक रहें। आत्मसंयत रहें और शैक्षिक कार्यों पर फोकस करें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। मकर राशि-लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। करियर में खूब तरक्की करेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है। कुंभ राशि-प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार में मुनाफा होगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। सेल्फकेयर पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को समझदारी से सुलझाएं। शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। मीन राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। डाइट में थोड़े बदला लाएं। शैक्षिक कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। लव लाइफ में रोमांचक मोड़ आएंगे।

जम्मू-पुंछ-मेंढर के नए मार्ग पर रियायती हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित करने के प्रस्ताव को केंद्र से मिली मंजूरी

जम्मू केंद्र ने जम्मू-पुंछ-मेंढर के नए मार्ग पर रियायती हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें जम्मू-मेंढर-जम्मू का अतिरिक्त विकल्प भी शामिल है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय जम्मू-कश्मीर नागरिक उड्डयन विभाग के सचिव मोहम्मद ऐजाज असद द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्र मेंढर को शीतकालीन राजधानी जम्मू से सीधे जोड़ने के प्रस्ताव के बाद लिया गया है। जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में रियायती दर वाली हेलीकॉप्टर सेवाएं पहले से ही चालू हैं, जिनमें किश्तवाड़-साउंडर-नवापाची-ईशान-किश्तवाड़, जम्मू-राजौरी-पुंछ-जम्मू, जम्मू-डोडा-किश्तवाड़-जम्मू, बांदीपुरा-कंजालवान-दावर-निरी-बांदीपुरा और कुपवाड़ा-माछिल-तंगधार-केरन-कुपवाड़ा शामिल हैं। गृह मंत्रालय से प्राप्त सूचना का हवाला देते हुए अधिकारी ने बताया कि मंत्रालय ने जम्मू-पुंछ-मेंढर के नए मार्ग पर रियायती हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें जम्मू-मेंढर-जम्मू का अतिरिक्त विकल्प भी शामिल है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश को गृह मंत्रालय से स्वीकृत बजटीय आवंटन के भीतर सब्सिडी (रियायत) का दावा करने की सलाह दी गई है।  

दानिश मर्चेंट की डोंगरी में एक अवैध ड्रग यूनिट है जो दाऊद इब्राहिम से जुड़ी हुई है, मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट

मुंबई मुंबई पुलिस ने ड्रग ऑपरेशन मामले में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी दानिश मर्चेंट उर्फ ​​दानिश चिकना को गिरफ्तार किया है। मर्चेंट के सहयोगी कादर गुलाम शेख की भी गिरफ्तारी हुई है। दानिश मर्चेंट की डोंगरी में एक अवैध ड्रग यूनिट है जो दाऊद इब्राहिम से जुड़ी हुई है। पिछले महीने 2 व्यक्तियों (मोहम्मद आशिकुर सहीदुर रहमान और रेहान शकील अंसारी) की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से मर्चेंट की तलाश की जा रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने 8 नवंबर को आरोपी अशिकुर को मरीन लाइन स्टेशन इलाके से अरेस्ट किया गया। उसके पास से 144 ग्राम ड्रग बरामद की गई। इसे लेकर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रेहान शकील से ड्रग्स खरीदी थी। इस पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने तुरंत रेहान शकील को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 55 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ था। उसने बताया कि रहमान और उसके पास से मिले कुल 199 ग्राम ड्रग्स को दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश चिकना से खरीदा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने साल 2019 में डोंगरी में दाऊद इब्राहिम की ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस दौरान करोड़ों रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया गया था। इसके बाद साल 2021 में दानिश मर्चेंट को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। जांच करने पर उसकी गाड़ी से भारी मात्रा में ड्रग्स मिला था। दानिश ‘चिंकू पठान मॉड्यूल’ का हिस्सा रहा है। एनसीबी ने जब उसके ड्रग्स मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया तो वह राजस्थान भागने की फिराक में था।

कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के आनंद नगर में ऋषिपुरम, मानक विहार, हथाईखेड़ा खेड़ा में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र के आनंद नगर में ऋषिपुरम, मानक विहार, हथाईखेड़ा खेड़ा में सड़क निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि सीसी रोड का निर्माण करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि वर्षा का पानी सड़क से रहवासियों के घरों में नहीं जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सड़क के दोनों तरफ नाली बनाए और पेपर ब्लॉक लगाये जाये। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने बताया कि 15 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है इसमें एक किलोमीटर की सीसी रोड और लगभग 3 किलोमीटर की डामर रोड बनाई जाएगी। साथ ही हथाईखेड़ा का ब्रिज भी नया बनाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधि, सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।  

मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा- ग्रामीणों को उनके नजदीकी स्थान पर ही मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएँ

भोपाल परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उनके ग्राम में ही मिले, इसके लिये राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का ग्रामीण स्तर पर तेजी से विस्तार कर रही है। मंत्री श्री सिंह शनिवार को नरसिंहपुर के गाडरवारा के ग्राम पचामा में 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश में जन-कल्याण पर्व मनाया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों की समस्याओं का निराकरण उनके ही गाँव में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उप स्वास्थ्य केन्द्र बन जाने से ग्रामीणों को ब्लड-प्रेशर, शुगर, खून की जाँच, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण जैसे कामों के लिये दूर नहीं जाना पड़ेगा। उप स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर पंचायत पदाधिकारी मौजूद थे।  

राघव चड्ढा ने कहा, यह हमारा आत्मविश्वास दिखाता है कि अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी ने चौथी और अंतिम लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के साथ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। राज्यसभा सांसद और पार्टी का बड़ा चेहरा राघव चड्ढा के मुताबिक ये लिस्ट पार्टी के जीत के प्रति समर्पण को दर्शाती है। राघव चड्ढा ने कहा, “आम आदमी पार्टी की आज जो लिस्ट आई है। इसमें सभी 70 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों को घोषित कर दिया है। आज की यह आखिरी लिस्ट दिखाती है कि आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में जाने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक रूप से भी तैयारी है और जनता के भविष्य की नीति भी तैयार है।“ राघव चड्ढा ने कहा, “यह हमारा आत्मविश्वास दिखाता है कि अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है और आम आदमी पार्टी ने 70 की 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।“ आगे बोले, “दूसरी ओर दिल्ली में हमारा मुकाबला भाजपा से रहता है लेकिन अभी तक भाजपा की ओर से एक भी लिस्ट नहीं आई है। भाजपा ने एक भी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। मैं देख रहा हूं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। हम हमारे लिए अच्छी बात है। यह दिखाता है कि आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी और रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतर चुकी है।” बता दें, रविवार को जारी की गई चौथी और आखिरी लिस्ट से साफ हो गया है कि एक बार फिर नई दिल्ली विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ताल ठोकेंगे। उनके सामने भूतपूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित होंगे। कांग्रेस ने उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। केजरीवाल इस सीट से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं और वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को कालकाजी से विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया है। आतिशी यहां से साल 2020 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची थी।

पहलवान विनेश फोगाट ने कहा ये बड़ी बात है कि वो हमारे लिए लड़ाई लड़ रहे हैं, डल्लेवाल मजबूत इरादों वाले किसान नेता

नई दिल्ली खनौरी बॉर्डर पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पिछले 20 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अनशन तोड़ने को तैयार नहीं हैं। उनसे मिलने पहुंची जुलाना विधायक और पहलवान विनेश फोगाट ने कहा ये बड़ी बात है कि वो हमारे लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। विनेश फोगाट अपने पति सोमबीर राठी के साथ किसान नेता का हालचाल जाने खनौरी बॉर्डर पहुंची। फोगाट ने कहा कि इससे बड़ा कोई दुख नहीं है। डल्लेवाल मजबूत इरादों के किसान नेता है। उन्हें सरकार ने ऐसी हालत में छोड़ दिया है। उनकी जरूरत हमें है। बात करने और अमल में लाने में अंतर है। आज एक बुजुर्ग वह व्यक्ति वहां भूखा बैठा है, कैंसर से पीड़ित है और उसने अपनी पत्नी को भी खो दिया है, फिर भी वह हमारे भविष्य के लिए लड़ रहा है और बहुत संघर्ष कर रहा है। ये बड़ी बात है। बता दें, पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय में निदेशक मयंक मिश्रा के साथ अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। डल्लेवाल से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हम अनशनकारी नेता को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि डल्लेवाल बहुत महत्वपूर्ण किसान नेता और वरिष्ठ नागरिक हैं। ऐसे में सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें चिकित्सा सुविधा मिले, क्योंकि खेती-किसानी के मुद्दों के लिए जीवन बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का संदेश डल्लेवाल तक पहुंचाया है। सीएम का कहना है कि डल्लेवाल का जीवन कीमती है। उन्होंने आगे कहा कि धरना स्थल पर एंबुलेंस और अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं और पंजाब सरकार के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी किसानों के संपर्क में हैं। हम यहां किसानों से राज्य सरकार के साथ समन्वय करके मानवीय आधार पर चिकित्सा देखभाल सुविधाओं को स्वीकार करने की अपील करने आए हैं। डीजीपी ने यह भी कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार के साथ चैनल खोले हैं और प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने को लेकर बातचीत की जा रही है। वहीं गृह मंत्रालय में निदेशक मयंक मिश्रा कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उनकी मांगों को सुनने आए हैं।

विजिलेंस टीम ने नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व ओएसडी नोएडा और इटावा स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी की

नोएडा उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने नोएडा विकास प्राधिकरण के पूर्व विशेष कार्य अधिकारी रवींद्र सिंह यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने नोएडा और इटावा स्थित उनके ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करोड़ों की संपत्ति, नकदी और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। नोएडा के सेक्टर-47 स्थित आवास से 62.44 लाख रुपये के आभूषण और 2.47 लाख रुपये नकद बरामद हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि उनका यह घर लगभग 16 करोड़ रुपये का है। आवासीय परिसर के बाहर इनोवा और क्विड कार भी मिली। इसके अलावा विभिन्न बैंकों में 6 खाते, पॉलिसी और निवेश संबंधी कागजात मिले। आवासीय परिसर में लगे सुख सुविधा के सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमानित कीमत 37 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं इटावा के अरिसटोटल वर्ल्ड स्कूल की भूमि और इमारत की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है। इस स्कूल में लगे सभी उपकरण और फर्नीचर की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये है। स्कूल की 10 बसों की अनुमानित कीमत 1.04 करोड़ रुपये है। इस स्कूल का अध्यक्ष आरोपी का बेटा है। रवींद्र सिंह यादव पर 2007 में नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी रहते हुए सरकारी भूमि के कथित नियम विरुद्ध आवंटन का आरोप है। यह मामला पहले सीबीआई और अब सतर्कता विभाग की जांच के दायरे में है। रवींद्र सिंह यादव पर 2012 से 2017 तक रिश्वत लेकर संपत्ति बनाने का आरोप है। आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार को लेकर रवींद्र सिंह यादव ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से निलंबित चल रहे हैं।

नई दिल्ली सीट पर होगा हाईवोल्टेज ड्रामा, हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला, संदीप दीक्षित के बाद प्रवेश वर्मा ने कसी कमर

नई दिल्ली दिल्ली में फरवरी के महीने में विधानसभा चुनाव होना है. इसके लिए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. AAP ने तो सभी सीटों पर अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं. AAP ने रविवार को अपनी चौथी और फाइनल लिस्ट जारी की, इसमें 38 उम्मीदवारों के नाम हैं, पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसी सीट से कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को उतारा है, जबकि बीजेपी ने अभी कैंडिडेट फाइनल नहीं किया है. हालांकि भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने इस सीट से अपनी उम्मीदवारी के संकेत दिए हैं. प्रवेश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने यहां (नई दिल्ली सीट) से संदीप दीक्षित को मैदान में उतारने का फैसला किया है, पार्टी (भाजपा) ने मुझे नई दिल्ली के लिए तैयारी शुरू करने को कहा है, हमारी सूची अभी जारी होनी है. उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. खास बातचीत में प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहा है. प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि जो खुद को आम आदमी बताते हैं, वो आम नहीं, बल्कि खास आदमी हैं, शीशमहल में रहते हैं. उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा में जनता के लिए कुछ नहीं किया. बता दें कि प्रवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली से पूर्व सांसद रह चुके हैं और पूर्व मुख्यमंत्री साहब सिंह वर्मा के बेटे हैं. इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को भी चुनावी मैदान में उतारा है. अगर बात संदीप दीक्षित की करें तो वह लंबे समय से अरविंद केजरीवाल पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं. इसलिए इस हाई प्रोफाइल मुकाबले में वे एक बार फिर से केजरीवाल के खिलाफ जमकर हल्ला बोलेंगे. बीजेपी ने भले ही अभी अपने उम्मीदवार की औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन पश्चिमी दिल्ली के पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोकेंगे. इस बार नई दिल्ली सीट पर दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों और अरविंद केजरीवाल के बीच होगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet