LATEST NEWS

सांसदों ने कहा- टीबी जागरूकता के लिए अहम पहल, राज्यसभा और लोकसभा के एमपी के बीच चल रहा दोस्ताना क्रिकेट मैच

नई दिल्ली। राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों के बीच ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला जा रहा है। दोनों सदनों के सांसदों के बीच यह मुकाबला नई दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राज्यसभा से किरन रिजिजू और लोकसभा से अनुराग ठाकुर अपनी टीमों की अगुवाई कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का एक लक्ष्य रखा है। दुनियाभर का लक्ष्य 2031 का है। अगर आप 2015 से लेकर अब तक देखें, भारत में जो टीबी से जुड़ी मृत्यु में 38 प्रतिशत की गिरावट आई है। जो नए केस हैं उनमें लगभग 18 प्रतिशत की गिरावट है। दुनियाभर में यह लगभग 8 प्रतिशत है। इसका मतलब भारत दुनिया से बेहतर कर रहा है, लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी टीबी आबादी भी भारत में ही है। अब इसका इलाज भी है और सरकार मुफ्त में दवाई भी देती है। 1,000 रुपये पोषण के लिए भी देती है और इसकी ट्रैकिंग भी की जाती है।” अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “इस बात के लगातार प्रयास किए जाते हैं। ऐसी 75,000 से अधिक संस्थाएं और व्यक्ति हैं जिन्होंने 20 लाख से ज़्यादा टीबी मरीजों को गोद लिया है। उनकी मदद करते हैं। हमारा प्रयास सांसदों के मैच करने के पीछे यह था कि आप ज़्यादा से ज़्यादा जागरूक हों और हम टीबी मुक्त भारत, जो लक्ष्य प्रधानमंत्री मोदी ने रखा है, उसको पूरा कर सकें।” लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने इस अवसर पर आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “इस मैच के जरिए हम एक संदेश देना चाहते हैं कि हम सांसद टीबी जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मैदान पर भागेंगे, दौड़ेंगे और इस मैच को खेलेंगे। टीबी बहुत खतरनाक बीमारी है और थोड़ी सी सजगता से उसको हराया जा सकता है। आज के मैच में कौन जीतेगा और कौन हारेगा, यह बाद की बात है। लेकिन टीबी हारेगा यह तय है।” केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने मैच से पहले आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मुझे खुशी है कि हम लोग एक साथ आए हैं। टीवी को हराना हमारा लक्ष्य है और आज हम लोग यहां पर इकट्ठा हुए हैं। बहुत खुशी की बात है। बहुत अच्छी पहल की गई है। हम लोग साथ हैं और टीबी को हराएंगे। देश में टीबी के खिलाफ जो लड़ाई चल रही है उसको और थोड़ा बल देने के लिए आज हमने यह क्रिकेट मैच रखा है और बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया आई है।” उन्होंने आगे कहा कि कई दलों के राजनेता इसमें जुड़कर अपनी राजनीतिक सीमाओं से आगे बढ़कर आज यहां पर शामिल हुए हैं। हमने 2025 तक टीबी को हराने के लिए एक लक्ष्य रखा है, तो इसके तहत यह कार्यक्रम अभी आगे बढ़ रहा है। आज के मैच को जागरूकता प्रोग्राम की तरह रखा गया है। हमें जागरूकता को जमीनी स्तर पर ले जाने के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने चाहिए। हमें भारत को 2047 तक विकसित बनाने के संकल्प के तहत इस तरह की बीमारियों को हटाना बहुत ही जरूरी है और इसके लिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा। आज हम सांसदों ने एक दोस्ताना मैच रखा है। इसमें जीत जरूर भारत की होगी और टीबी हार की होगी। वहीं, सांसद रवि किशन ने कहा कि ऐतिहासिक मैच होगा। हम लोग धुआं-धुआं कर देंगे। युवा नशे और ड्रग्स से बचें। युवा भारत के लिए पीएम मोदी का सपना तभी पूरा होगा, जब पूरा देश भी इसको पूरा करने के लिए प्रयास करेगा। तभी भारत नशा मुक्त होगा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “एक बेहतरीन कारण के लिए सभी सांसद पहुंचे हैं। टीबी को लेकर जागरूकता देश के कोने-कोने तक पहुंचे। बिनी किसी राजनीति के, टीम भावना के साथ हम एकजुट हुए हैं। हमारी टीम भावना बनी रहें। सभी राजनेता भी ऐसे ही टीम भावना के तहत काम करें। चुनाव के बाद भी राजनेता आपस में उलझते रहते हैं। मुझे लगता है कि इस प्रकार की पहल से ऐसी चीजें भी कम होंगी।”

ट्रैविस हेड बोले – ‘जब स्मिथ अच्छी बल्लेबाजी कर रहा होता है, तो मैं किसी की नजर में नहीं आता’

ब्रिस्बेन. ट्रैविस हेड और स्टीव स्मिथ ने गाबा में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को भारतीय गेंदबाजी आक्रमण का डटकर मुकाबला किया, चौथे विकेट के लिए 241 रनों की साझेदारी करके ऑस्ट्रेलिया को खेल में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। जसप्रीत बुमराह और नितीश कुमार रेड्डी ने शुरुआती सत्र में तीन विकेट लिए, जिसके बाद हेड और स्मिथ ने स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया को 405/7 के कुल स्कोर तक पहुंचने में मदद की। दोनों को निश्चित रूप से भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद है, देश के खिलाफ उनकी सबसे बड़ी साझेदारी 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल थी, जब उन्होंने 285 रनों की साझेदारी की थी, जिससे भारत को इस मंच पर लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा था। स्कोरबोर्ड में 152 रनों के योगदान के बाद, हेड ने बताया कि स्मिथ के साथ बल्लेबाजी करने से उन्हें बल्लेबाजी करने की अधिक स्वतंत्रता मिलती है। “मैंने हमेशा स्टीव के बारे में यही बात पसंद की है। मैंने महसूस किया है कि जब वह अपने क्षेत्र में होता है और अच्छी बल्लेबाजी करता है, तो मैं किसी की नजर में नहीं आता। मुझे लगा कि वह वास्तव में अच्छा खेल रहा है। मुझे नहीं लगा कि मैं दूसरे छोर पर अपने साथी को खो दूंगा, इसलिए इससे मुझे कुछ स्वतंत्रता भी मिलती है। हेड ने मैच के बाद दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं बस समूह, कोचिंग स्टाफ, खिलाड़ियों का आनंद लेता हूं। मैं उनके काम का आनंद लेता हूं। पिछले कुछ वर्षों में मैंने जिस तरह से खेला है, उससे यह बात सामने आती है। पिछले कुछ हफ़्तों से मैं यह कर रहा हूं, यह अच्छा है।” स्मिथ का फॉर्म में लौटना ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि उन्होंने 25 पारियों के बाद अपना पहला शतक बनाया, जो उनके करियर का सबसे लंबा सूखा था, जबकि स्मिथ और हेड द्वारा चौथे विकेट के लिए 241 रनों की साझेदारी टेस्ट में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी भी विकेट के लिए पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। हेड, जो हाल के वर्षों में भारत के लिए कांटा रहे हैं, मौजूदा पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में चार पारियों में 392 रन बनाकर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिसमें उनके नाम दो शतक हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध 2023 विश्व कप फ़ाइनल में भारत के खिलाफ़ उनकी धरती पर 137 रन भी बनाए थे। हेड ने अपने शानदार फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर खुलासा किया कि भारत उनके लिए इतना अनुकूल प्रतिद्वंद्वी क्यों है। “हम भारत के साथ बहुत खेलते हैं। रन बनाना अच्छा है। इस हफ़्ते इसका समर्थन कर पाना काफ़ी ख़ास है। मुझे लगा कि मैंने एडिलेड और पर्थ में अच्छी बल्लेबाज़ी की, लेकिन कुछ ख़ास नहीं हुआ। निश्चित है। हम उन्हें बहुत बार देखते हैं। वे बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा, “जसप्रीत आते हैं, मैं उनके कुछ अच्छे स्पैल के साथ थोड़ा भाग्यशाली रहा। मेरे लिए, यह जितना संभव हो उतना सकारात्मक होने के बारे में है। मुझे लगता है कि मैंने वास्तव में अच्छी शुरुआत की, लेकिन मैं बैक-एंड में थोड़ा थक गया था। मैं दूसरी नई गेंद के साथ और भी भूखा हो सकता था, लेकिन मुझे लगा कि मैं अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा हूं, गेंद को मेरे पास आने दिया।”

जिले में नगरीय निकाय और नगर पंचायत चुनाव का वार्ड आरक्षण का कार्यवाही 17 एवं 19 दिसंबर को

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के तहत नगरीय निकायों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। एमसीबी जिला कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार जिले की आरक्षण प्रक्रिया नियमानुसार निम्न प्रकार से आयोजित होगी। नगरपालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ की 22 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 को दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष एमसीबी में होगी। नगर निगम चिरमिरी की 40 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर निगम चिरमिरी के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। नगर पंचायत झगराखांड की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत झगराखांड के सभाकक्ष में होगी। नगर पंचायत नई लेदरी की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत नई लेदरी के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। नगर पंचायत खोंगापानी की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे नगर पंचायत खोंगापानी के सभाकक्ष में संपन्न होगी। नगर पंचायत जनकपुर की 15 वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2024 को प्रातः 11 बजे जनपद पंचायत भरतपुर के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। उक्त प्रक्रिया नियमानुसार एवं निर्धारित समय-सारिणी के तहत संपन्न की जाएगी। उपरोक्त वर्णित कार्यवाही के समय सर्व साधारण की जानकारी एवं नियमानुसार आरक्षण की कार्यवाही में साक्ष्य के रूप में उपस्थिति हेतु सूचना प्रकाशित की किया गया है।

विष्णुदत्त शर्मा पहुंचे खजुराहो, केन बेतवा लिंक परियोजना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

खजुराहो मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा खजुराहो पहुंचे। जहां उन्होंने केन बेतवा लिंक परियोजना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीडी शर्मा ने बताया कि केन बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखेंगे। रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो पहुंचे। मीडिया से चर्चा करते हुए खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी केन बेतवा लिंक परियोजना के फाउंडेशन स्टोन का अनावरण करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का केन बेतवा लिंक परियोजना एक ड्रीम प्रोजेक्ट था। जिसको भारत के प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं, जो एक सौभाग्य की बात है। आपको बता दें कि वीडी शर्मा, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए खजुराहो पहुंचे हैं। वे प्रशासन और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की बहु प्रतीक्षित केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का भूमिपूजन इसी महीने 25 दिसंबर को होगा। नदी जोड़ो अभियान की कल्पना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की थी और 25 दिसंबर को अटल जी जयंती भी है। सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस परियोजना की आधारशिला रखने का आग्रह किया है।

विवादास्पद चुनावों में बृजिंदर सिंह को निर्विरोध आईजीयू अध्यक्ष चुना गया

नई दिल्ली. बृजिंदर सिंह को रविवार को यहां वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान लगातार दूसरी बार भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) का अध्यक्ष चुना गया। साल 2024 से 2026 के कार्यकाल के लिए आईजीयू पदाधिकारियों और संचालन परिषद के चुनाव निर्विरोध हुए क्योंकि उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध पदों के बराबरी थी। सिंह अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे, जबकि एस के शर्मा और संजीव रतन क्रमशः सचिव और कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए। संचालन समिति के लिए चुने गये नौ सदस्यों में फरजान आर हीरजी (झारखंड), हरपुनीत सिंह संधू (चंडीगढ़), हरीश कुमार (उत्तराखंड), नागेश सिंह (असम), डॉ परम नवदीप सिंह (राजस्थान), समीर सिन्हा (गुजरात), शशांक संदू (महाराष्ट्र), सिमरजीत सिंह (उत्तर प्रदेश), और वीरेन सिंह घुम्मन (पंजाब) है। बृजिंदर सिंह ने कहा, ‘‘नई टीम का मुख्य फोकस पिछले कुछ वर्षों में किए गए अच्छे काम को जारी रखना है। अधिकांश सदस्य पछली संचालन समिति का हिस्सा रहे हैं और अनुभवी गोल्फर हैं। हम अपने विकास पथ को लेकर स्पष्ट हैं और उस दिशा में काम करना जारी रखेंगे।’’ ‘इंडिया हैबिटेट सेंटर’ में आयोजित चुनाव न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रामेश्वर सिंह मलिक की देखरेख में आयोजित किया गया था। न्यायमूर्ति मलिक को दिल्ली उच्च न्यायालय ने चुनाव अधिकारी (आरओ) के रूप में चुनाव की निगरानी करने की अनुमति दी है। वह न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ओपी गर्ग और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली के बाद तीसरे इस पद पर नियुक्त व्यक्ति हैं। दिलचस्प बात यह है कि आईजीयू महासचिव हरीश शेट्टी के नेतृत्व में एक प्रतिद्वंद्वी गुट भारतीय ओलंपिक संघ के मुख्यालय ओलंपिक भवन में एक समानांतर वैकल्पिक एजीएम आयोजित कर रहा है, जिसमें न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) ओपी गर्ग चुनाव अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इस गुट में शेट्टी का अध्यक्ष और बसंत कुमार रेप्सवाल का महासचिव चुना जाना तय है। बंगाल गोल्फ संघ ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मलिक की आरओ के रूप में नियुक्ति को चुनौती दी थी लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईजीयू चुनावों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था और मलिक को निर्वाचन अधिकारी के रूप में काम करने की अनुमति दी थी। अदालत ने हालांकि याचिकाकर्ता को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कानूनी रूप से चुनौती देने की छूट दी है। कानूनी चुनौती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर, सिंह ने कहा, ‘‘दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रामेश्वर सिंह मलिक द्वारा घोषित निर्वाचक मंडल और परिणाम कानूनी रूप से वैध हैं। अगर परिणामों को चुनौती दी जाती है, तो हम अदालतों के माध्यम इसका समाधान करेंगे। हम इसमें और कुछ नहीं कर सकते हैं।’’

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह बोले- किसी भी सशस्त्र बल के लिए ‘प्रेसिडेंट कलर’ मिलना बहुत गर्व का विषय

रायपुर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति का निशान मिलना किसी भी सशस्त्र बल के लिए बहुत गर्व का विषय है और अपनी स्थापना के 25 साल की अल्पावधि में ही छत्तीसगढ़ पुलिस ने राष्ट्रपति का विश्वास जीतकर इस सम्मान को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपने जुनून, वीरता और समर्पण के साथ देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस बलों में से एक है। गृह मंत्री ने कहा कि अपनी स्थापना के 25वें वर्ष में प्रवेश करते ही राष्ट्रपति के निशान से सम्मानित होना छत्तीसगढ़ पुलिस की कड़ी मेहनत, समर्पण, बहादुरी और जनता के प्रति लगाव का द्योतक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस विशिष्टता, प्रतिबद्धता, बहादुरी और समर्पण के साथ राज्य की जनता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नक्सलवाद मुक्त और नशामुक्त भारत अभियान, सार्वजनिक सुरक्षा औऱ नागरिकों के जीवन को सुलभ बनाने के अपने प्रयासों में छत्तीसगढ़ पुलिस हमेशा अग्रणी रही है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज सरदार पटेल जी की पुण्यतिथि है। उन्होंने कहा कि सरदार साहब के अदम्य साहस और दृढ़ता ने ही इस देश को एक करने का काम किया। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सरदार साहब के अधूरे कामों को पूरा किया और धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश कृतज्ञता के साथ सरदार साहब को श्रद्धांजलि दे रहा है। श्री अमित शाह ने कहा कि दशकों से चली आ रही छत्तीसगढ़ के गठन की मांग को श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने पूरा किया था। गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 31 मार्च, 2026 से पहले छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों को भी नक्सलवाद से मुक्त कराने के प्रति कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस बहादुरी के साथ इस संकल्प की प्राप्ति की दिशा में बढ़ रही है और पिछले एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों ने 287 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज़ किया है, 1000 को गिरफ्तार किया है और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों में 14 शीर्ष नक्सली शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ मोदी सरकार की सख्त नीति के कारण 4 दशकों में पहली बार नागरिकों और सुरक्षाबलों की मृत्यु का आंकड़ा 100 से नीचे आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में नक्सलवाद पर नकेल कसी गई है जिसके कारण सुरक्षाबलों की मृत्यु में पहले के 10 साल की तुलना में 73% और नागरिकों की मृत्यु में 70% की कमी आई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर पिछले एक वर्ष में नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास के कई काम हुए हैं। श्री अमित शाह ने कहा कि 1951 में सबसे पहला राष्ट्रपति का निशान भारतीय नौसेना को दिया गया था और आज इस निशान को पाने के लिए किसी भी सशस्त्र बल को 25 साल तक सेवा देनी होती है। उन्होंने भारत की राष्ट्रपति महोदया को भी छत्तीसगढ़ पुलिस की 25 साल की सेवा, समर्पण, त्याग और बलिदान को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार 31 मार्च, 2026 से पहले छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के संपूर्ण खात्मे के प्रति कटिबद्ध हैं। गृह मंत्री ने नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर विकास के रास्ते पर अग्रसर होने और छत्तीसगढ़ के विकास में अपना योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बहुत अच्छी सरेंडर पॉलिसी बनाई है जिसमें आत्मसमर्पण के बाद हर नक्सली के पुनर्वास की व्यवस्था की गई है। श्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने संगठित अपराधों और नारकोटिक्स के खिलाफ भी दृढ़ता के साथ काम करते हुए बड़ी सफलताएं अर्जित की हैं। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी, 2024 से 30 सितंबर, 2024 तक नारकोटिक्स के 1100 केस दर्ज किए गए हैं, 21 हज़ार किलोग्राम गांजा, 6 हज़ार किलोग्राम अफीम और लगभग 1 लाख 95 हज़ार नशीली दवाओं की गोलियों को ज़ब्त किया गया है और इन मामलों में 1400 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि PITNDPS के उपयोग में भी छत्तीसगढ़ सबसे आगे रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि एक विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित बस्तर के संकल्प को सिद्ध करने में छत्तीसगढ़ पुलिस के हर जवान का बहुत बड़ा योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण में भी छत्तीसगढ़ का भी बहुत बड़ा योगदान स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ पुलिस के जवानों से कहा कि प्रेसिडेंट कलर मात्र एक अलंकरण नहीं है, बल्कि ये सेवा, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ये निशान उन अनगिनत चुनौतियों की याद दिलाता है जिनका सामना दृढ़ता के साथ करना है। श्री शाह ने कहा कि प्रेसिडेंट कलर, अलंकरण के साथ-साथ एक दायित्व भी है और छत्तीसगढ़ पुलिस का हर जवान यह दायित्व निभाएगा और अपने कर्तव्य को निभाने में एक कदम भी पीछे नहीं हटेगा।

नकली पिस्टल से धमकाकर वसूले 12 लाख, पुलिस ने नकली पिस्टल, गहने और चेक जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया

भोपाल राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स पुलिस ने सूदखोरी के आरोप में नरेंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार किया, जिसने अर्पित अहिरवार से नकली पिस्टल दिखाकर 9 लाख रुपये के बदले 12 लाख वसूले और 13 लाख और मांग रहा था. पुलिस ने नकली पिस्टल, गहने और चेक जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. कटारा हिल्स थाना प्रभारी बिजेंद्र निगम ने ‘आजतक’ से बात करते हुए बताया कि अर्पित अहिरवार नाम के युवक ने थाने आकर आवेदन दिया था कि उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने पड़ोस में रहने वाले और बड़े पैमाने पर ब्याज का कारोबार करने वाले नरेंद्र रघुवंशी से 23 नवंबर 2021 से 22 अक्टूबर 2024 तक 9 लाख 15 हजार 500 रुपए ब्याज पर उधार लिए थे. इसके एवज में उसने अब तक ब्याज समेत 12 लाख 5 हजार रुपए चुका दिए हैं. लेकिन इसके बाद भी नरेंद्र रघुवंशी 13 लाख 23 हजार रुपए और मांग रहा है. इतना ही नहीं पीड़ित ने बताया कि नरेंद्र रघुवंशी घर आकर उसे और उसके पिता को धमकाने और गाली-गलौज करने लगा था. नरेंद्र रघुवंशी अक्सर अपनी कमर पर पिस्तौल लटकाए रहता था और कहता था कि अगर ब्याज नहीं चुकाया तो गोली मार दूंगा. पीड़ित ने बताया कि उसकी धमकी के चलते उसने जबरदस्ती अनुबंध पर हस्ताक्षर करवा लिए और ब्याज के बदले उसकी मां के सोने के जेवर ले लिए और एसबीआई बैंक के पांच खाली चेक, पीड़ित की मां के सहकारी बैंक के दो खाली चेक और उसके भाई के एसबीआई बैंक के दो चेक भी ले लिए, जिनमें उसने साढ़े तीन लाख रुपये की रकम भरकर हस्ताक्षर कर दिए. 3 लाख रुपये, जेवर और बैंक चेक जब्त वहीं, युवक की शिकायत पर कटारा हिल्स थाने में नरेंद्र रघुवंशी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में नरेंद्र रघुवंशी ने जुर्म कबूल कर लिया. साथ ही आरोपी के पास से एक पिस्तौल जब्त की गई, जो नकली पिस्तौल थी. इसके अलावा उसके पास से तीन लाख रुपये के सोने के जेवर और पीड़ित द्वारा दिए गए बैंक चेक जब्त किए गए हैं.

विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप: महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में वू यान ने जीते तीन स्वर्ण पदक

बीजिंग. अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बहरीन में जारी 2024 विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 14 दिसंबर को 23 वर्षीय चीनी खिलाड़ी वू यान ने महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में तीन स्वर्ण पदक जीते। महिलाओं के 87 किग्रा वर्ग में चीनी टीम ने दो खिलाड़ियों वू यान और श्यू लिन्यूए को प्रतिस्पर्धा के लिए भेजा था। पिछले तीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में इस स्तर की चैंपियन वू यान के पास प्रतियोगिता में कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं था, सभी छह प्रयास सफल रहे, और कुल स्कोर दूसरे स्थान से 15 किलोग्राम अधिक था। पुरुषों की 109 किग्रा प्रतियोगिता में, चीनी टीम के ली वेनलोंग ने औसत प्रदर्शन किया और 11वें स्थान पर रहे। इस विश्व चैंपियनशिप में चीनी टीम के पास 20 खिलाड़ियों का पूरा कोटा है, जिनमें से 18 युवा खिलाड़ी हैं जो पहली बार विश्व चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मऊगंज के छात्रावास में हुई घटना पर लिया तुरंत संज्ञान

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मऊगंज जिले के नईगढ़ी स्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास में देर रात सिलेंडर फटने से 8 छात्रों और एक रसोइये के घायल होने की घटना को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया है। जिला प्रशासन द्वारा सभी घायलों को समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रीवा भेजा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुर्घटना में अत्यंत गंभीर रूप से घायल छात्र को 2 लाख रूपये गंभीर घायल छात्रों को 50-50 हजार रूपये और अन्य घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही हॉस्टल अधीक्षक को तुरंत निलंबित करने और जांच समित का गठन किया गया है, जो अपना प्रतिवेदन एक सप्ताह में प्रस्तुत करेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी जिलों के छात्रावासों में सुरक्षा के मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।  

प्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई बैगा का हुआ निधन

उमरिया दुनिया भर में अपनी चित्रकारी से उमरिया जिले को पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध बैगा आदिवासी चित्रकार और पद्मश्री सम्मानित जोधइया बाई बैगा का निधन हो गया। बीते कुछ महीनों से उनकी हालत कई दिनों से गंभीर बनी हुई थी और इलाज के लिए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उम्र अधिक होने और न्यूरो से संबंधित जटिलताओं के कारण उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। जोधइया बाई बैगा ने अपनी अद्भुत चित्रकला से न केवल उमरिया जिले बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया। उनकी कला में आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत चित्रण देखने को मिलता था। वे बैगा समुदाय की कला और संस्कृति की सशक्त पहचान थीं। स्वास्थ्य में गिरावट बीते महीनें जोधइया बाई को न्यूरोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट की जरूरत थी, जो उमरिया जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं थे। उन्हें एसी एंबुलेंस से जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। हालांकि, उनकी स्थिति अत्यधिक कमजोर हो चुकी थी और भोजन न कर पाने के कारण उनका शरीर और अधिक दुर्बल हो गया था। देश ने खोया एक सांस्कृतिक सितारा जोधइया बाई बैगा का निधन कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक बड़ी क्षति है। वे आदिवासी समुदाय की सशक्त आवाज थीं और उनकी कला हमेशा इस बात की याद दिलाएगी कि भारतीय परंपराओं में कितना गहराई और सौंदर्य है। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

इंदौर में ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले गिरोह का क्राइम ब्रांच ने किया भंडाफोड़, ठगी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार

इंदौर इंदौर क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कनाड़ा थाना क्षेत्र के मानवता नगर में छापा मारकर ऑनलाइन गेमिंग सेंटर चलाने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से क्राइम ब्रांच ने 6 लैपटॉप, 29 मोबाइल और 13 अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल और पासबुक भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों में से सात मंदसौर जिले के दलोदा के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी बिहार का रहने वाला है. दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कनाड़ा थाना क्षेत्र के मानवता नगर में एक घर के अंदर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां से उन्होंने आठ लोगों को गिरफ्तार किया. इस छापेमारी की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मानवता नगर में छापेमारी की. लोगों को गेम खेलने का देते थे लालच इस दौरान मंदसौर जिले के दलोदा के रहने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक आरोपी बिहार का रहने वाला है. ये सभी आरोपी रॉक हार्ड नाम से वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन गेमिंग एप संचालित कर रहे थे. दंडोतिया के अनुसार सभी आरोपी एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हुए हैं, जिसके माध्यम से उन्हें समय-समय पर निर्देश मिलते रहते हैं, जिसके आधार पर वे लोगों को गेम खेलने का लालच देते हैं और पैसा निवेश कराते हैं. दुबई के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा था पैसा दंडोतिया के अनुसार, प्रत्येक खाते में एक लाख रुपए जमा होने के बाद उसे ऊपर भेजा जाता है, जिसे ये सभी आरोपी नहीं पहचानते हैं. दंडोतिया ने बताया कि यह सारा पैसा दुबई के एक बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है, इसलिए यह माना जा सकता है कि इस गेमिंग एप को संचालित करने में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग शामिल हैं. फिलहाल, इन सभी जब्त लैपटॉप, मोबाइल और बैंक खातों की जांच की जा रही है. इसके आधार पर गेमिंग एप संचालित करने वाले कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है.

साइमन कैटिच बोले – ट्रैविस हेड को भारत ने नहीं की अच्छी गेंदबाजी

ब्रिस्बेन. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज साइमन कैटिच ने गाबा में चल रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन ट्रैविस हेड के खिलाफ भारत की गेंदबाजी योजनाओं की कड़ी आलोचना की और इसे ‘बेवकूफी भरी क्रिकेट’ बताया। कैटिच की टिप्पणी 60वें ओवर की पहली गेंद के बाद आई, जब मोहम्मद सिराज ने हेड को शॉर्ट बॉल डाली, जिन्होंने अपनी पीठ को मोड़ा और गेंद को बाउंड्री तक पहुंचा दिया। सिराज की इस रणनीति को देखकर कैटिच नाखुश हो गए। चैनल 7 के लिए कमेंट्री करते हुए उन्होंने कहा, “मोहम्मद सिराज की यह अविश्वसनीय बात है, क्योंकि पिछले ओवर में उन्होंने एक खिलाड़ी को सही जगह पर रखा था और उन्होंने दौड़कर गेंदबाजी की, जो वे बिना किसी फील्डर के करने की योजना बना रहे थे। यह बेवकूफी है। बेवकूफी भरी क्रिकेट।” “उनके पास लेगसाइड, डीप पॉइंट पर दो खिलाड़ी हैं और ट्रैविस हेड के लिए इस योजना के लिए एक खिलाड़ी ठीक उसी जगह पर है और फिर उसके पास फील्डर नहीं है। अब वह फील्डर को वहीं रखने जा रहा है।” विजिटर्स ने हेड के लिए डीप पॉइंट पर एक फील्डर रखा, जिसका मतलब था कि वह पहले से ही अपनी शर्तें तय कर रहा था और ऑफ-साइड से विकेट के स्क्वायर पर अपने अधिकांश रन बना रहा था। इसके अलावा, भारत ने हेड के खिलाफ बाउंसर की रणनीति का इस्तेमाल नहीं किया, जबकि क्रिकेट जगत जानता है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज की क्रीज पर नए होने पर तेज लिफ्टर के खिलाफ कमजोरी है। पूर्व ऑस्ट्रेलिया कप्तान डेविड वार्नर ने फॉक्स स्पोर्ट्स पर यह बात कही, जब हेड ने चाय ब्रेक आने तक भारत के खिलाफ लगातार दो टेस्ट शतक जड़ दिए, “मुझे समझ में नहीं आता कि भारत ने हेड को आउट करने की क्या योजना बनाई है। वे उसके लिए इसे बहुत आसान बना रहे हैं।” भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा, “भारत में वे उसे ट्रैविस हेड-सिरदर्द कहते हैं।”

पूनम चैंबर इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची, आग पर काबू पाने की कोशिश

मुंबई मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित बनी पूनम चैंबर इमारत में आज भीषण आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि आग इमारत की दूसरी मंजिल पर लगी है लेकिन अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं आई है। आग कैसे लगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग को बुझाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं जबकि पुलिस ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोग और कर्मचारी इमारत के बाहर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं जबकि अग्निशमन विभाग के अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। घटना के बाद आसपास के इलाकों में अफरातफरी का माहौल बन गया लेकिन राहत की बात यह है कि अभी तक किसी तरह के बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।

NHM के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में लंबित मांगों को लेकर आक्रोश, 19 दिसंबर को सभी जिलों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

रायपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं, लेकिन अब तक उन्हें किसी भी प्रकार का लाभ नहीं मिला है, जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. लगातार झूठे वादों से त्रस्त NHM कर्मचारी अपने व्यथा बताने के लिए प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में 19 दिसंबर को प्रेस के माध्यम से प्रेस कांफ्रेंस करने का फैसला लिया है. प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी द्वारा बताया गया कि कोरोना कॉल में इन कर्मचारियों को कोरोना योद्धा का दर्जा दिया गया था, जो प्रदेश के आम जनता को आज भी मालूम हैं. उक्त कर्मचारियों द्वारा अपने जान को जोखिम में डाल कर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के इन कर्मचारियों ने रात दिन काम करके प्रदेश की आम जनता की सेवा इलाज स्वास्थ्य व्यवस्था देखरेख लगन से किया था. कोरोना योद्धा द्वारा अपनी व्यथा समस्याओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सभी 33 जिलों प्रेस कांफ्रेस कर अपनी व्यथा को फिर से आम जनता को बताएंगे. पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पतालों सहित मेडिकल कालेजों में 20 वर्षों से भी ज्यादा समय से अल्प वेतन एवं कम सुविधा के बावजूद प्रदेश के आम जनता को सेवा देते आ रहे हैं, एनएचएम संविदा कर्मचारियों के अच्छे कार्यों के कारण पुरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था गुणवत्ता में लगातार वृद्धि भी हो रहा है. अच्छे कार्यों के कारण इन अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक व्यवस्था पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा रहा है. कर्मचारियों ने बताया कि उनका वेतन इतना काम है कि अपने परिवार के लालन-पालन दैनिक दिनचर्या की वस्तु खरीदने के लिए भी असमर्थ रहते हैं. खुद की जान को जोखिम में डालकर इन कर्मचारियों ने कोरोना कॉल प्रदेश की जनता की सेवा किया हैं जो आज भी आम जनता के दिलों में बसी हुई है. कुछ दिन पहले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया के सामने इन कर्मचारियों के वेतन में 27 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की थी, लेकिन वह भी उन्हें नहीं मिली है. कर्मचारी लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित सभी मंत्रियों को आवेदन देकर उन्हें अपना वादा याद दिलाते रहे हैं. बता दें कि पिछली सरकार के 31 दिन के आंदोलन में इन कर्मचारियों के मंच पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी डॉ. रमन सिंह, अरुण साव, विजय शर्मा, ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित अन्य प्रमुख नेता धरना स्थल पर आए थे और भाजपा सरकार बनने के 100 दिन के भीतर मामले के निराकरण करने की बात कही थी. इन कर्मचारियों ने भाजपा सरकार बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है और पूरे प्रदेश में इनकी संख्या 16 हजार से ज्यादा है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्रेक्टर ट्रॉली दुर्घटना में 4 लोगों के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर जिले के विकासखण्ड घाटीगाँव के अंतर्गत आंतरी- तिलावली तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होने से हुई दुर्घटना में कैथ गांव के 4 निवासियों की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजन के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने शनिवार रात हुई इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल जेएएच ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया और अस्पताल प्रबंधन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं शोकाकुल परिजन को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet