LATEST NEWS

WPL Auction: गुजरात जायंट्स ने सिमरन शेख को 1.90 करोड़ में खरीदा, अनकैप्ड जी कमलिनी मुम्बई इंडियंस की हुईं

बेंगलुरु. महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के लिए बेंगलुरु में रविवार को खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है। इस नीलामी में कुल 120 खिलाड़ियों पर बोली लग रही है। पहली बोली वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन पर लगी। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। उन्हें खरीदने में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच टक्कर देखने को मिली लेकिन अंत में गुजरात जायंट्स 1 करोड़ 70 लाख रुपये में खरीदने में कामयाब रही। अनकैप्ड खिलाड़ी जी कमलिनी को मुम्बई ने खरीदा अनकैप्ड खिलाड़ी जी कमलिनी को मुंम्बई इंडियंस ने 1.6 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा है। 16 वर्षीय खिलाड़ी को खरीदने में दिल्ली कैपिटल्स ने भी दिलचस्पी दिखाई लेकिन अंत में बाजी मुंबई ने मारी। सिमरन शेख गईं गुजरात में सिमरन शेख नीलामी में अभी तक खरीदी गईं खिलाड़ियों में सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें 1.9 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर गुजरात जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। सिमरन शेख को लेकर दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात जायंट्स में जंग देखने को मिली और बोली 1 करोड़ के पार पहुंच गई। इसके बाद भी बोली बढ़ती रही, लेकिन अंत में दिल्‍ली पीछे हट गई और 1.90 करोड़ में सिमरन को गुजरात जायंट्स ने ले लिया। प्रेमा रावत को आरसीबी ने खरीदा ऑलराउंडर प्रेमा रावत को रॉयल चैलेंडर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 1.20 करोड़ में खरीदा है। प्रेमा का बेस फाइस 10 लाख रुपये था। प्रेमा को खरीदने के लिए दिल्‍ली ने बोली की शुरुआत की लेकिन जल्‍द ही इसमें बेंगलुरु उतर गई और बोली 1 करोड़ के ऊपर पहुंच गई। आखिर में दिल्‍ली पीछे हट गई और बेंगलुरु ने 1.20 करोड़ में खरीद लिया।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, छत्तीसगढ़-सुकमा में नौ नक्सली किए विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

सुकमा. गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा है और बस्तर दौरे से पहले बस्तर भर में जवानों की मुस्तैदी देखने को मिल रही है जहां लगातार अंदरूनी इलाकों में ऑपरेशन जारी है और हर गतिविधियों पर सुरक्षा बलों की नजर बनी हुई है। इस बीच सुकमा जिले में कैम्प पूवर्ती, थाना जगरगुण्डा में 09 नक्सलियों को विस्फोटक पदार्थ (exclusive) के साथ गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से विस्फोटक पदार्थ रखे थे। सभी गिरफ्तार नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी हैं। मामले की पुष्टि करते हुए सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा की  रही है विषेष भूमिका। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में दिनांक 13.12.2024 को कैम्प पुवर्ती एवं थाना जगरगुण्डा से कोबरा 201 वाहिनी, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान पूवर्ती एवं टेकलगुडेम के मध्य जंगल पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देख कर लुकते/छिपते हुए भागने लगे, जिन्हें सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा उम्र 28 वर्ष निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा 02 मुचाकी नंदा उर्फ कोन्दा पिता स्व. भीमा उम्र 47 वर्ष निवासी पुवर्ती डब्बापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 03 कुंजाम भीमा पिता हुंगा उम्र 42 वर्ष निवासी पुवर्ती मड़कमपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 04. माड़वी कोसा पिता दुल्ला उम्र 32 वर्ष निवासी पुवर्ती डबापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 05. सोड़ी देवा उर्फ नारेष पिता हुंगा उम्र 32 वर्ष निवासी टेकलगुडेम नयापारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, 06. माडवी सुक्का उर्फ बरल पिता स्व. कुम्मा उम्र 40 वर्ष निवासी पुवर्ती तुमालपारा थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा 07. मिडियम जोगा पिता स्व. बोडडा उम्र 45 वर्ष निवासी टेकनगुडम नयापारा थाना जगरगुण्डा 08. बारसे चुला(सुला) पिता कुम्मा उम्र 35 वर्ष निवासी टेकलगुडम बर्रेपारा थाना जगरगुण्डा, एवं अन्य व्यक्ति निवासी टेकलगुडम बर्रेपारा थाना जगरगुण्डा, का होना तथा कब्जे से रखे थैले की तलाशी लेने पर सोढ़ी बामन उर्फ बोटी पिता कुम्मा के कब्जे से पास में रखे एक पीला स्लेटी रंग के गुलाब पटटी लगा नायलोन थैला में रखा लाल काला बिजली वायर करीब 07 मीटर, लाल कोडेक्स वायर लगभग 04 मीटर, टिकली फटाका 02 पैकेट, प्लास्टिक से बंधा बारूद करीबन 200 ग्राम, पेंसिल सेल 03 नग, जिलेटिन राड 06 नग, माचिस 02 नग, 04 नग डेटोनेटर, बरामद किया गया। विस्फोटक सामग्री रखे जाने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर कैम्प पुवर्ती एवं कैम्प टेकलगुड़ा से निकलने वाले सुरक्षाबलों के आने-जाने वाले संभावित मार्गो में नुकसान पहुंचाने की नीयत विस्फोटक सामान से आईईडी लगाने की योजना बनाये थे। सभी पूतर्वी आरपीसी में मिलिशिया सदस्य के पदों पर कार्य करना बताये गया। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से नक्सलियों के खिलाफ थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 32/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर 14.12.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 201 कोबरा की विषेष भूमिका रही है।

भारत अगले साल पहली बार विश्व एथलेटिक्स ‘कॉन्टिनेंटल टूर’ कार्यक्रम की मेजबानी करेगा

नई दिल्ली. भारत अगले साल 10 अगस्त को भुवनेश्वर में अपने पहले विश्व एथलेटिक्स ‘कॉन्टिनेंटल टूर’ कार्यक्रम (कांस्य स्तर की वैश्विक प्रतियोगिता) की मेजबानी करेगा। यह जानकारी राष्ट्रीय महासंघ ने रविवार को दी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने 2025 के प्रतियोगिता कैलेंडर को जारी करते हुए यह घोषणा की। ‘कॉन्टिनेंटल टूर’ विश्व एथलेटिक्स के तत्वावधान में आयोजित ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं की एक वार्षिक श्रृंखला है। यह प्रतिष्ठित डायमंड लीग के बाद अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मीट का दूसरा स्तर है। भारत में 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय परमिट मीट के बाद यह पहली वैश्विक एथलेटिक्स मीट होगी। भारत ने 2004 में नई दिल्ली में विश्व हाफ मैराथन चैंपियनशिप की भी मेजबानी की है। एएफआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘80 और 90 के दशक में परमिट मीट और 2004 में विश्व हाफ मैराथन के बाद यह सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। यह एक बड़ी उपलब्धि है और इससे देश में एथलेटिक्स को बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि भारत अगले साल एक वैश्विक स्तर के भाला फेंक की ‘बड़ी’ प्रतियोगिता की मेजबानी भी कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम भाला फेंक के एक बड़े वैश्विक आयोजन के लिए प्रयास कर रहे हैं।’’ ओलंपिक स्वर्ण और रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा की सफलता के बाद भारत दुनिया में एक वैश्विक भाला पावर हाउस के रूप में उभर रहा है। वर्तमान में, देश में छह से अधिक भाला फेंक खिलाड़ी है जो 80 मीटर से अधिक की दूरी हासिल करने की क्षमता रखते हैं।

आतंकवादियों को पहले बिरयानी खिलाते थे अब उल्टा लटकाकर सीधा कर रहे, छत्तीसगढ़-डिप्टी CM विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला

रायपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि है। आज के दिन ही छत्तीसगढ़ को महज 24 साल में ही पुलिस सशस्त्र बल का सर्वोच्च सम्मान पुलिस कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। प्रदेश की पुलिस की सफलता की वजह से मिला है। उन्होंने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पहले आतंकवादी बम धमाके करके चले जाते थे। आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन अब उन्हें उल्टा लटका-लटकाकर सीधा करने का काम किया जा रहा है। लौह पुरुष ने देश को एक करने के लिए बहुत सारे काम किया, लेकिन उनसे एक काम छूट गया था। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को खत्म करवाने वाले देश के गृहमंत्री अमित शाह के करकमलों से आज छत्तीसगढ़ को पुलिस को कलर अवार्ड मिला है। मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ और पूरे देश से नक्सलियों का खात्मा करने के साथ ही उनके विश्वास की वजह से ही छत्तीसगढ़ में महज एक साल में ही नक्सलियों के ऊपर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस में छह हजार कांस्टेबल समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जा रही है। आज के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस सफलता का नया इतिहास रचेगी। छत्तीसगढ़ पुलिस जवानों की वर्दी पर जब पुलिस कलर अवार्ड चमकेगा, तो हमें यह याद होना चाहिए कि यह सफलता हमें कितने जवानों की शहादत के बाद मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस अवार्ड के लिए बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह सम्मान न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस की वर्दी पर सजेगा बल्कि हमारे गौरव का परिचायक भी बनेगा। शौर्य और साहस का प्रतीक भी बनेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 1 साल के अंदर साहस और शौर्य के साथ नक्सलियों का खात्मा करने के लिए काम किया है। 1 साल के अंदर डबल इंजन की प्रभावी शक्ति की वजह से जवानों ने यह करके दिखाया है। नक्सली पुनर्वास नीति के तहत नक्सलियों को सभी तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हें आवास और 5 लाख का मुआवजा दिया जा रहा है। सीएम ने 1 साल के अंदर राज्य सरकार की सभी उपलब्धियां का बखान किया।

किस्सा ने पुरुष और केबेडी ने महिला वर्ग का खिताब टाटा स्टील 25 जीता

कोलकाता. इथियोपिया की सुतूम केबेडी ने टाटा स्टील वर्ल्ड 25के (25 किलोमीटर की दौड़) के नौवें सत्र में महिलाओं का ताज बरकरार रखा तो वहीं युगांडा के स्टीफन किस्सा ने रविवार को यहां पुरुषों की दौड़ में गत चैंपियन कीनिया के डेनियल एबेन्यो पर जीत हासिल की। भारतीय एलीट धावकों ने भी इस दूरी की पहली विश्व एथलेटिक्स गोल्ड स्तर के रेस में शानदार प्रदर्शन किये। गुलवीर सिंह ने नये मीट रिकॉर्ड के भारतीय पुरूषों का खिताब जीता। महिला वर्ग में संजीवनी शीर्ष भारतीय रहीं। विभिन्न श्रेणियों में 20,500 से अधिक लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया। केबेडी ने एक घंटा 19:17 मिनट के समय के साथ अपने खिताब का बचाव किया। कीनिया की विओला चपेंगेन दूसरे और बहरीन की दिसी जिस्सा महिलाओं में तीसरे स्थान पर रही। किस्सा ने एक घंटा 12.55 मिनट के साथ पुरुषों में शीर्ष स्थान हासिल किया। जबकि गत चैम्पियन डेनियर एबेन्यो उनसे चार सेकेंड पीछे दूसरे स्थान पर रहे। एंथोनी किपचिरचिर ने कांस्य पदक जीता। भारतीयों में 26 साल के गुलवीर ने एक घंटा 14:10 मिनट के साथ नया रिकॉर्ड कायम किया। सावन बेरवाल एक सेकेंड के अंतर से भारतीयों में दूसरे स्थान पर रहे। महिलाओं में 28 साल की संजीवनी ने पांच मिनट का सुधार करते हुए एक घंटे 29:08 सेकेंड का समय लिया। भारतीय महिलाओं में लिली दास (एक घंटा 30:58 सेकेंड) और कविता यादव (एक घंटा और 32:19 मिनट) ने अगले दो स्थान हासिल किये।

नहर में मिला छात्र का शव, हत्या की आशंका

मुरैना  दिमनी थाना क्षेत्रांतर्गत  बड़ागांव के पास नहर में एक युवक का शव मिलने से यहां इलाके में सनसनी फैल गई।  जहां पुलिस को सूचना मिलने पर  मृतक की शिनाख्ती बाद शव को पीएम हाउस भेज दिया गया।   पुलिस के अनुसार मृतक युवक ग्वालियर में रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वह विगत 3 दिन पहले घर से मुरैना की कहकर निकला था, इसके बाद वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी । वही इस मामले में मृतक के हाथ-पैर बंधे होने की बजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है। वही मिली जानकारी के अनुसार मृतक पोरसा थाना क्षेत्र स्थित परदू पुरा गांव निवासी पदम सिंह लोधी का पुत्र अभिषेक उम्र 21 वर्ष है जो ग्वालियर में रहकर पीजीडीसीए की पढ़ाई कर रहा था। विगत 3 दिन पहले यानी 11 दिसंबर की सुबह वह ग्वालियर से अपने घर मुरैना की कहकर निकला था,जबकि वो अपने घर तथा  वापिस ग्वालियर नहीं लौटा। उसके घर के लिए निकलने के दूसरे दिन बाद ही उसी के मोबाइल फोन से परिजनों पर फिरौती के लिए  मैसेज आने लगे थे। परिजनों के अनुसार मैसेज में अज्ञात व्यक्ति ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए पहले 20 लाख रुपये की डिमांड की, इसके बाद धीरे-धीरे एक लाख रुपये तक आ गया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने ग्वालियर स्थित गोले का मंदिर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी थी, तभी बीते रोज सुबह खबर मिली कि मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र स्थित बड़ागांव के पास नहर में एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर फ़ोटो से शिनाख्त कराई तो उन्होंने अपने बेटे के रूप में पहचान लिया। इसके बाद पुलिस उनको लेकर मुरैना पहुंची। यहां पर मृतक की शिनाख्त होने आए बाद शव पीएम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पैर लाल रंग के कपड़े से बंधे हुए थे। उसके शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान भी उभरे हुए थे। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। युवक की हत्या किसने और क्यों की है,पुलिस हर एंगल से जांच में लग गई है।  

भोपाल में प्रयागराज महाकुंभ-2025 के रोड शो में शामिल हुए UP मंत्री

– दिव्य, भव्य एवं डिजिटल महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध- उत्तर प्रदेश के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह – भारतवर्ष की अनेकता में एकता का शाश्वत और समेकित जय-घोष है महाकुंभ- उत्तर प्रदेश के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह – शुद्ध पेयजल, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, रिवर फ्रंट समेत 44 घाटों पर होगी पुष्प वर्षा- उत्तर प्रदेश के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह  – तकनीक के माध्यम से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की होगी हेड काउंटिंग– उत्तर प्रदेश के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भोपाल योगी सरकार महाकुंभ-2025 को भारतीय संस्कृति और एकता का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में, उत्तर प्रदेश के उत्तर प्रदेश के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भोपाल में एक भव्य रोडशो का नेतृत्व किया। उन्होंने महाकुंभ के आयोजन को भारत की विविधता में एकता का अद्वितीय उत्सव बताते हुए मध्य प्रदेश के माननीय राज्यपाल महामहिम मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा वहां की सम्मानित जनता को प्रयागराज महाकुंभ-2025 में आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह सरकार महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इसे ऐतिहासिक बनाने की दिशा में अहम कदम उठा रही है। रोडशो के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि महाकुंभ, भारत की सांस्कृतिक, आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-समावेशी भारत’ की दिव्य और जीवंत झांकी है।पत्रकार वार्ता के दौरान जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आप सबमें बहुत से ऐसे लोग होंगे, जिनके पास प्रयागराज कुम्भ-2019 का ‘दिव्य एवं भव्य’ अनुभव होगा, भारतीय सांस्कृतिक गौरव के रूप में जिसकी अविस्मरणीय छवि विश्व पटल पर अंकित हुई थी। ही नहीं, मेले के कुशल प्रबन्धन को भी पूरी दुनिया ने मुक्त कंठ से सराहा था। उन्होंने कहा कि इस बार आयोजित हो रहा महाकुंभ पिछले कुंभ से और अधिक दिव्य एवं भव्य होगा। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों, साधु, संतों, कल्पवासियों एवं पर्यटकों के आने की संभावना है। इसके दृष्टिगत उत्तर प्रदेश सरकार ने समयबद्ध ढंग से समुचित प्रबंध कर लिया है।जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक माँ गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन संगम तट पर प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर महाकुंभ 12 वर्ष के अंतराल पर एक बार फिर प्रयाग की पुण्य धरा पर आयोजित हो रहा है। यह स्वच्छ, स्वस्थ्य, सुरक्षित एवं हरित महाकुम्भ है- जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने महाकुंभ की तैयारी के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि यह स्वच्छ, स्वस्थ्य, सुरक्षित एवं डिजिटल महाकुंभ है। मेला को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त महाकुम्भ का संकल्प लिया गया है। इस अभियान के तहत मेला क्षेत्र में विभिन्न दोना-पत्तल विक्रेताओं की दुकानों का आवंटन, 400-स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ स्वच्छता पर बैठक, 4 लाख बच्चों और प्रयागराज की जनसंख्या के 5 गुना नागरिकों तक स्वच्छ महाकुम्भ की पहल को पहुंचाया जा रहा है। साथ ही हर घर दस्तक अभियान के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त का संदेश घर-घर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ- 2025 को हरियाली से भरा बनाने के लिए क्लीन के साथ-साथ ग्रीन कुंभ पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे प्रयागराज में करीब तीन लाख पौधों का रोपण भी किया गया है। मेले के खत्म हो जाने के बाद पौधों को संरक्षण खुद उत्तर प्रदेश सरकार करेगी। तीर्थयात्रियों, साधु, संतों और पर्यटकों के स्वास्थ्य देखभाल की भी है व्यवस्था जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इसे स्वस्थ महाकुंभ के दृष्टिकोण से भी तैयार किया जा रहा है जिसमें आने वाले तीर्थयात्रियों, साधु, संतों, कल्पवासियों और पर्यटकों के स्वास्थ्य देखभाल की भी व्यवस्था है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है। परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल बनाया गया है। 20 बेड के दो और 8 बेड के छोटे अस्पताल भी तैयार किए गए हैं। मेला क्षेत्र और अरैल में 10-10 बेड के दो आईसीयू, आर्मी हॉस्पिटल की ओर से बनाए गए हैं। इन अस्पतालों में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। इसके दृष्टिगत 291 एमबीबीएस व स्पेशलिस्ट, 90 आयुर्वेदिक और यूनानी विशेषज्ञ और 182 स्टॉफ नर्स की व्यवस्था है। यही नहीं अस्पतालों में पुरुष, महिला और बच्चा वार्ड अलग-अलग तैयार किए गए हैं। डिलीवरी रूम, इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर्स रूम भी रहेंगे। डिजिटल महाकुंभ का भी अनुभव करेंगे श्रद्धालु- जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पत्रकारों को संबोधित करते हुए जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार दिव्य, भव्य एवं डिजिटल महाकुंभ के लिए प्रतिबद्ध है। महाकुंभ की वेबसाइट, ऐप, 11 भाषाओं में एआई चैट बॉट, लोगों एवं वाहनों के लिए क्यूआर आधारित पास, बहुभाषीय डिजिटल खोया-पाया केंद्र, स्वच्छता एवं टेंटों की आईसीटी निगरानी, भूमि और सुविधा आवंटन के लिए सॉफ्टवेयर, बहुभाषीय डिजिटल साइनेज वीएमडी, स्वचालित राशन आपूर्ति प्रणाली, ड्रोन आधारित निगरानी एवं आपदा प्रबंधन, 530 परियोजनाओं की निगरानी का लाइव सॉफ्टवेयर, इन्वेंटरी ट्रैकिंग सिस्टम और सभी स्थलों का गूगल मैप पर एकीकरण किया गया है।पर्यटकों की सुविधा के लिए होगी स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था- जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पर्यटकों को वहां पार्किंग की समस्या से न जूझना पड़े इसकी भी व्यवस्था है। इसके दृष्टिगत 101 स्मार्ट पार्किंग बनाए गए हैं, जिनमें प्रतिदिन पांच लाख वाहन पार्क किए जा सकेंगे। 1867.04 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला पार्किंग स्थल 2019 के 1103.29 हेक्टेयर के सापेक्ष 763.75 हेक्टेयर बड़ा है। इन पार्किंग स्थल की निगरानी इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के माध्यम से की जाएगी। शुद्ध पेयजल, इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर, रिवर फ्रंट समेत … Read more

अमित शाह ने घुड़सवार दस्ते के साथ ग्राउंड पहुंचकर ली सलामी, छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड

रायपुर. अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचे। राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड-2024 में शिरकत की। घुड़सवार दस्ते के साथ परेड ग्राउंड में शाह ने प्रवेश किया। पुलिस प्लाटून की सलामी ली। महिला पुलिस बैंड ने इस दौरान मनमोहक बैंड की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, राज्य गृहमंत्री विजय शर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे। छत्तीसगढ़ पुलिस को 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड से सम्मानित किया गया। शाह राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड में शामिल होने के बाद जगदलपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 3 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां पर इंदिरा प्रदर्शनी स्टेडियम में आयोजित बस्तर ओलंपिक में शामिल होंगे। आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सली हिंसा से पीड़ित और शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। वे 24 घंटे के लिए बस्तर में रहेंगे इस दौरान खूंखार नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती या अबूझमाड़ में उनके रात बिताने की चर्चा है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टी. बी. मरीजों के लिए राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदाय किए फुड बास्केट

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने अपने धमतरी प्रवास के दौरान  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के क्षयमुक्त भारत अभियान योजना अंतर्गत 3 निक्षय मित्रों के माध्यम से 3 टी. बी. के मरीजों के लिए प्रोटीन युक्त फूड बास्केट प्रदाय किये। इस दौरान राज्यपाल डेका ने मरीजों को समझाईश देते हुए कहा कि टी. बी. से घबराना नहीं, यह बीमारी दवाई के नियमित सेवन एवं उचित खानपान से पूर्णतः ठीक हो जाता है। राज्यपाल स्वयं निक्षय मित्र बनकर जिले के 10 टी. बी. मरीजों  की मदद करेंगे। टी बी मरीजों क़ो दिये जाने वाला फ़ूड बास्केट जिसकी लागत 500 रूपए होती है, जिसमे पौष्टिक खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनके सेवन से मरीजों क़ो ताकत मिलती है और वे जल्दी ठीक हो पाते है। निक्षय मित्र के रूप में 6 माह या उससे अधिक समय के लिए बना जा सकता है । राज्यपाल डेका ने प्रधानमंत्री टी बी मुक्त भारत अभियान की गतिविधियों में  रेडक्रॉस को भी जोड़ने के निर्देश दिए।

स्टीव स्मिथ बोले – आकाश दीप में निश्चित रूप से कुछ कौशल है

ब्रिसबेन. भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप भले ही तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन यहां विकेट लेने में नाकाम रहे हों लेकिन गेंद से बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा करने की उनकी क्षमता की ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने तारीफ की। स्मिथ ने रविवार को अपना 33वां टेस्ट शतक बनाया और चौथे विकेट के लिए ट्रेविस हेड (152) के साथ 241 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (5/72) के चुनौतीपूर्ण स्पैल और आकाश दीप की धारदार गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष भी किया। स्मिथ ने गाबा में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आकाश ने काफी अच्छी गेंदबाजी की, विशेषकर पहले स्पैल में। वह काफी मूवमेंट के साथ गेंद को घुमा रहे थे। उन्होंने वास्तव में अच्छी लेंथ से गेंदबाजी की। वह एक अच्छे गेंदबाज हैं। यह पहली बार था जब मैंने उनका सामना किया। निश्चित रूप से उनमें कुछ कौशल है।’’ स्टंप्स के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 405 रन था। एलेक्स कैरी 47 गेंद में 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ ने कहा, ‘‘जब दूसरी नई गेंद आई तो जसप्रीत आया और उसने वह किया जो हम जानते हैं कि जसप्रीत कर सकता है। वहां दो विकेट खोना दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन हम इस समय काफी मजबूत स्थिति में हैं।’’ स्मिथ ने 101 रन की पारी खेलकर 18 महीने के शतक के सूखे को समाप्त किया। उन्होंने हेड के साथ मैदान पर अपनी बातचीत के बारे में भी बात की जिन्होंने 160 गेंद में 152 रन बनाए। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेविस की बल्लेबाजी देखने के लिए मेरे पास एक शानदार सीट थी। ट्रेविस लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। जिस तरह से वह शुरू से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाने में सक्षम था, वह काफी अविश्वसनीय है।’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘वह इस समय एक विशेष खिलाड़ी है। वह बहुत अच्छा खेल रहा है और हमारी टीम की बहुत मदद कर रहा है और जब भी वह खेलने के लिए मैदान पर जाता है, गेंदबाजों पर दबाव डालता है। यह फिर से देखना अच्छा लगा।’’ मैदान पर अपनी बातचीत के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हम वहां एक-दूसरे से अधिक कुछ नहीं कहते। वह बस कहता है, ‘अपना काम करो’। मैं कहता हूं, ‘अपना काम करो’, और हम आगे बढ़ जाते हैं।’’

सरकार के खिलाफ किया था विरोध प्रदर्शन, पाकिस्तान की आतंक-रोधी अदालत ने इमरान के 38 समर्थकों को किया रिहा

इस्लामाबाद. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थन में पिछले महीने विरोध प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किए गए 38 समर्थकों को पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने शनिवार को रिहा कर दिया। पुलिस ने 26 नवंबर को विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सैकड़ों समर्थकों को गिरफ्तार किया था। यह लोग इस्लामाबाद तक मार्च निकालने जा रहे थे। पीटीआई के संस्थापक और पूर्व पीएम इमरान खान ने 13 नवंबर को लोगों से देशभर में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि लोग पार्टी के लिए चुनावी जनादेश की बहाली, हिरासत में लिए गए पार्टी सदस्यों की रिहाई और 26वें संविधान संशोधन को बदलने की मांग करें। इसके बाद पार्टी के समर्थक 26 नबंवर को सड़क पर उतरे थे। पुलिस ने रावलपिंडी में 1,400 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। डॉन अखबार के मुताबिक न्यायाधीश अबुल हसनत मोहम्मद जुल्करनैन ने शनिवार को 56 संदिग्धों के मामलों की सुनवाई की। पुलिस ने संदिग्धों के लिए 20 दिन की रिमांड मांगी थी। इस पर बचाव पक्ष के वकील अंसार कयानी ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन से पहले संदिग्धों को उनके घरों से गिरफ्तार किया था। पुलिस संदिग्धों से कुछ भी बरामद नहीं करना चाहती। पुलिस ने केवल उनकी संख्या पूरी की है। इस पर न्यायाधीश ने 50 व्यक्तियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया और छह अन्य को रिहा कर दिया। पुलिस को उन्हें फिर से गिरफ्तार न करने का आदेश दिया। जियो न्यूज ने बताया कि न्यायाधीश जुल्करनैन ने देर रात गिरफ्तार किए गए 32 व्यक्तियों के मामलों सुनवाई की। पुलिस ने संदिग्धों के लिए 30 दिन की रिमांड का अनुरोध किया। जबकि बचाव पक्ष के वकील कियानी ने तर्क दिया कि पुलिस ने कोटा पूरा करने के लिए निर्दोष श्रमिकों को उनके घरों से गिरफ्तार किया था। न्यायाधीश जुल्कारनैन ने अदालत में संदिग्धों की हथकड़ी खोलने का आदेश दिया और उन्हें मामलों से मुक्त कर दिया। उन्होंने पुलिस को उन्हें फिर से गिरफ्तार न करने की सख्त चेतावनी दी। न्यायाधीश ने कहा कि अगर पुलिस ने फिर से ऐसा किया, तो मैं उन्हें हथकड़ी पहना दूंगा।

जीवाजी यूनिवर्सिटी के छात्रों को मिला पार्लियामेंट में विजिट करने मौका, बोले- मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि मनमोहक मुख्यमंत्री

ग्वालियर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जीवाजी विश्वविद्यालय के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर जीवाजी राव सिंधिया की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान वह भावुक भी दिखे और थोड़ा मजाकिया अंदाज में भी रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि मनमोहक मुख्यमंत्री कहा। उन्होंने कहा कि आज का दिन मैं कभी नहीं भूलूंगा। इस दौरान उन्होंने जीवाजी यूनिवर्सिटी के छात्रों को पार्लियामेंट में विजिट करने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। जीवाजी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट को पार्लियामेंट विजिट के लिए किया आमंत्रित उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने भाषण में कहा, सिंधिया परिवार की थ्री जनरेशन देश की राजनीति में है, लगातार संसद में बनी हुई है। मैं जब राजनीति में था तब मुझे अंदाज नहीं था कि राजमाता सिंधिया का आशीर्वाद मुझे कहां तक ले जाएगा। महाराजा जीवाजीराव सिंधिया ने शिक्षा में रुचि दिखाने का जो मार्ग दिखाया था, उसे हर संस्थान को आगे लेकर जाना है और शिक्षा को accessible बनाने में अपना योगदान देना है। उन्होंने जीवाजी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिल्ली में पार्लियामेंट विजिट के लिए आमंत्रित कर कहा, ‘न्योता स्वीकार करने में देरी नहीं करनी चाहिए।’ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जियो साइंस म्यूजियम और जीवाजी विश्वविद्यालय के मूर्ति अनावरण को लेकर कहा, “ये अपने आप में बड़ा काम है। भूविज्ञान के क्षेत्र में पृथ्वी को लेकर जो चीजें दर्शायी गई है, भूगर्भीय घटना बताई गई है। जीवाजी राव सिंधिया ने भी देश की अलग अलग यूनिवर्सिटी में कुलाधिपति की भूमिका निभाई है। आज मैंने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया है, काफी हर्ष का विषय है। श्री जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा युवाओं के लिए पाथेय का कार्य करेगी। भावुक हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस अवसर पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “मेरे लिए भावुक झण है। उप राष्ट्रपति से मेरे स्वर्गीय पिताजी के संबंध थे। आपके नेतृत्व में और पीएम मोदी के काल में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। मेरे आजोबा दादा ने मध्य भारत के प्रमुख ने 250 एकड़ में जीवाजी विश्वविद्यालय की शुरुआत की थी। राजमाता ने भूमिपूजन किया था। ये केवल ध्यान, ज्ञान का केंद्र नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा जगत का संस्थान बन गया है। जो बीज 60 साल पहले बोया था वो वट वृक्ष के रूप में तब्दील हो गई है। सीएम के मार्गदर्शन में देश की टॉप टेन यूनिवर्सिटी में शामिल हो गई है।

साकेत नगर की क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का निर्माण मेट्रो एजेंसी से कराएंगे : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने रविवार को गोविंदपुरा क्षेत्र में 2 करोड़ 60 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर साकेत नगर के रहवासियों ने उनके क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की शिकायत की तो उन्होंने कहा कि जो सड़कें मेट्रो के निर्माण के चलते खराब हुई है उनका निर्माण मेट्रो एजेंसी से जल्द से जल्द कराया जाएगा। उन्होंने गोविंदपुरा क्षेत्र के रहवासियों की विभिन्न समस्याओं को सुना, साफ-सफाई और लो प्रेशर से पानी आने की शिकायत मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए निर्देश दिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने साकेत नगर के वार्ड 57 में शक्ति नगर, रंसरंग स्वीट्स के पीछे एक करोड़ 5 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया। साकेत नगर में 40 लाख रूपये की लागत के 4 A और B में डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया। 41 लाख रूपये के साकेत नगर 2 सी में जय मां दुर्गा भवानी मंदिर के पास बाउंड्री वॉल, शौचालय, सड़क और नाली के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। वार्ड 57 के पंचवटी मार्केट में 65 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया। इस दौरान पार्षद सुरेंद्र वाडिका, प्रताप सिंह बेस, टी आर मिश्रा, नीरज सिंह, अशोक पटेल, प्रदुमन शास्त्री शाहिद सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता और आवासी मौजूद रहे।।

हेड के साथ 241 रनों की साझेदारी पर बोले स्टीव स्मिथ उन्होंने चीजों को आसान बना दिया’

ब्रिस्बेन. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ अपने साथी ट्रेविस हेड से बहुत प्रभावित हुए, क्योंकि दोनों ने रविवार को गाबा में भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन चौथे विकेट के लिए 241 रनों की विशाल साझेदारी की। हेड, जिन्होंने 160 गेंदों पर 152 रन बनाए, साझेदारी के दौरान आक्रामक रहे और अपना नौवां टेस्ट शतक लगाया। एडिलेड ओवल में गुलाबी गेंद से खेले गए टेस्ट की पहली पारी में 140 रन बनाने के बाद यह भारत के खिलाफ सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक भी था। दूसरी ओर, सीरीज में संघर्ष कर रहे स्मिथ ने अपने 18 महीने के शतक के सूखे को खत्म करते हुए इस मौके का फायदा उठाते हुए अपना 33वां टेस्ट शतक बनाया और ऑस्ट्रेलिया के महान स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया। हेड के साथ अपनी साझेदारी को याद करते हुए, जिसने ऑस्ट्रेलिया को मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया, स्मिथ ने बीच में चीजों को आसान बनाने के लिए अपने साथी की प्रशंसा की। स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई प्रसारक को बताया, “यह अच्छा था। शीर्ष तीन ने बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने 50-50 गेंदें खेलीं। नई गेंद ने अच्छा प्रदर्शन किया। शुरुआत में किस्मत आजमाना और हेडी के साथ साझेदारी करना अच्छा था। वह चीजों को आसान बना देता है। स्कोरबोर्ड बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। ब्रेक के बाद मैं उसके साथ था, लेकिन उसे खेलते हुए देखना शानदार था।” भारत ने दिन की शुरुआत जसप्रीत बुमराह की गेंद पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (21) और नैथन मैकस्वीनी (9) के शुरुआती विकेटों के साथ की। दूसरे छोर से सही लेंथ पर गेंद मारने के बावजूद, आकाश दीप कोई सफलता हासिल करने में विफल रहे क्योंकि नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत को तीसरा विकेट – मार्नस लाबुशेन (12) दिया – जिससे ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 75/3 हो गया। लेकिन स्मिथ और हेड ने सुनिश्चित किया कि ऑस्ट्रेलिया इस सत्र में कोई और विकेट न खोए और मैच-सेटिंग साझेदारी के साथ गति को अपने पक्ष में कर लिया। स्मिथ ने कहा, “हमने पहले कुछ साझेदारियां की हैं और उम्मीद है कि और भी बहुत कुछ करना बाकी है। मुझे अच्छा लग रहा है। कुछ समय से बाहर था। तिहरे अंक तक पहुंचना अच्छा लगा। मैंने कुछ लोगों से कहा। बल्लेबाजी करना मुश्किल रहा, खासकर नई गेंद के खिलाफ। बहुत सारा श्रेय उन्हें भी जाना चाहिए।” स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 405/7 था, एलेक्स कैरी और मिशेल स्टार्क क्रमशः 45 और 7 रन बनाकर नाबाद थे। भारत के लिए बुमराह ने 5-72 के आंकड़े के साथ वापसी की, जबकि मोहम्मद सिराज और नितीश कुमार रेड्डी को केवल एक-एक विकेट मिला।

देवेंद्र फडणवीस सरकार में चंद्रशेखर बावनकुले, नितेश राणे और पंकजा मुंडे समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शपथ ली

मुंबई महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार पूरा हो चुका है।  नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान 39 विधायकों ने मंत्रिपद की शपथ ली। शपथ लेने वालों में चंद्रशेखर बावनकुले, नितेश राणे और पंकजा मुंडे समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने शपथ ली। शिवसेना की तरफ से गुलाबराव पाटिल, भारत गोगवले, संजय शिरसाट ने शपथ ली। एनसीपी की तरफ से छगन भुजबल और हसन मुश्रिफ समेत कई दिग्गजों को मंत्री बनाया गया है। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नाराजगी की खबरें भी सामने आईं। शिवसेना नेता नरेंद्र भेंडिकर ने मंत्री पद न मिलने से विधानसभा उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया। महाराष्ट्र में इन नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली- भाजपा के नितेश राणे, आकाश फुंडकर, एनसीपी के बाबासाहेब पाटिल, शिवसेना के प्रकाश अबितकर ने महाराष्ट्र के मंत्रिपद की शपथ ली। मराठा कुनबी समुदाय के नेता और महाड़ से शिवसेना विधायक भारत गोगवले, भाजपा विधायक नितेश राणे ने मंत्रिपद की शपथ ली। एकनाथ शिंदे के करीबी संजय शिरसाट ने मंत्रिपद की शपथ ली। उनके अलावा मराठा समुदाय के बड़े नेता प्रताप सरनाइक ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। नरहरि झिरवाल, दत्तात्रेय भरणे, अदिति तटकरे, संजय सावकारे ने मंत्रिपद की शपथ ली। सतारा सीट से भाजपा विधायक शिवेंद्र राजे, नासिक की सिन्नर सीट से एनसीपी विधायक माणिकराव कोकाटे और जयकुमार गोरे ने मंत्रिपद की शपथ ली। फडणवीस के करीबी नेता और रालेगांव से भाजपा विधायक अशोक उइके ने मंत्रिपद की शपथ ली। शिवसेना विधायक शंभूराज देसाई, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीश शेलार. चंद्रकांत पाटिल, धनंजय मुंडे और राधा कृष्ण पाटिल ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। पंकजा मुंडे ने फडणवीस सरकार में मंत्रिपद की शपथ ली। वह बीड की पराली सीट से विधानसभा चुनाव जीतीं थी। उनके बाद भाजपा नेता अतुल सावे ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा, शिंदे गुट के नेता उदय सामंत और भाजपा के सीनियर नेता जय कुमार रावल ने मंत्रिपद की शपथ ली। गुलाबराव के बाद शिवसेना विधायकों गणेश नाइक, मालेगांव आउटर से विधायक दादा भुसे और संजय राठौड़ ने मंत्रिपद की शपथ ली। शिवसेना नेता और विधायक गुलाबराव पाटिल ने मंत्रिपद की शपथ ली। गुलाबराव ने शिवसेना नेताओं की तरफ से सबसे पहले शपथ ली। वो एक वक्त उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाते थे, लेकिन बाद में एकनाथ शिंदे से जुड़ गए। भाजपा विधायक गिरीश महाजन ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। वो सीएम देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं। भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बाद मुस्लिम नेता और कोल्हापुर के कागल से एनसीपी विधायक हसन मुश्रिफ ने मंत्रिपद की शपथ ली। हसन अजित पवार के साथ उन नेताओं में एक हैं, जिन्होंने शरद पवार के खिलाफ बगावत की थी। मंत्रियों का ढाई साल कार्यकाल सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि देवेंद्र फडणवीस सरकार मेंमंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों का कार्यकाल सिर्फ ढाई साल का होगा। शिवसेना और एनसीपी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कई मंत्रियों से बाकायदा एफिडेविट भी लिखाया गया है। इसके पीछे की मंशा यह है कि ढाई साल के बाद और विधायकों को मंत्री पद का मौका मिलेगा। इसमें ढाई साल के भीतर कार्यकुशलता और विकास परियोजनाओं को भी परखा जाएगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि कई ऐसे विधायक हैं, जो दो से तीन बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए ढाई साल का फॉर्मूला रखा जा सकता है। इससे पहले सीएम फडणवीस ने नवगठित सरकार की प्राथमिकताओं पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने राज्य में लागू की जाने वाली योजनाओं और परियोजनाओं पर भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने 230 सीटें जीतकर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। चुनाव में भाजपा को 132, शिवसेना शिंदे समूह को 57 तथा अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 41 सीटें मिली।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet