LATEST NEWS

छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, 12 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही शुष्क और ठंडी हवा के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है. प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर के हालात बन गए हैं. राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं. सबसे ज्यादा ठंड सरगुजा संभाग में पड़ रही है. बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है.  मौसम विभाग ने दुर्ग सहित 12 जिलों में अगले तीन दिनों के लिए कोल्ड वेव (शीतलहर) का यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है. बीते दिन प्रदेश का मौसम ऐसा रहा: सरगुजा संभाग में शीतलहर के कारण मौसम और ठंडा हो गया है. बलरामपुर में रात का तापमान 3 डिग्री से भी नीचे गिरा, जो इस मौसम में सबसे कम था. वहीं, सरगुजा में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री, सूरजपुर में 7.5 डिग्री, कोरिया में 7.4 डिग्री और जशपुर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान सामान्य से कम होकर 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. दिन में भी हल्की ठंड महसूस हुई और अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. नगर निगम ने ठंड से बचाव के लिए शहर में अलाव जलाना शुरू कर दिया है, विशेष रूप से आउटर वार्डों में यह व्यवस्था की गई है. शीतलहर का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने 16 और 17 दिसंबर को राज्य के विभिन्न जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है. 16 दिसंबर को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा, मुंगेली, दुर्ग, खैरागढ़-छुइखदान-गंडई, कबीधाम, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर में शीतलहर का अलर्ट रहेगा. 17 दिसंबर को, खासकर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों में शीतलहर की संभावना है. बस्तर में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग के मुताबिक, 15 दिसंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर बस्तर संभाग में दिख सकता है. 17 और 18 दिसंबर की रात से बस्तर में बादल छाए रहेंगे और यहां कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दंतेवाड़ा जिले में रात का तापमान 12.6 डिग्री, बस्तर में 13.8 डिग्री और बीजापुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जो यहां के सबसे ठंडे इलाके हैं.

कांग्रेस पर कसा तंज, राजस्थान-जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरदार पटेल को अर्पित की श्रद्धांजलि

जोधपुर. मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के एकीकरण में ऐतिहासिक योगदान है। वे भारत के पहले गृहमंत्री थे, जिन्होंने 545 रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। आज हम उनके पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज जब भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर अमृत काल में प्रवेश कर चुका है और भारतीय संविधान को अंगीकार किए हुए भी 75 साल हो चुके हैं, देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है, तो हम सभी सरदार पटेल से प्रेरणा लेकर उनके महान योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की इच्छा थी कि कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया जाए। आज 75 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह आकांक्षा पूरी हुई है। इस अवसर पर शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “सरदार पटेल और बाबा साहब अंबेडकर को उनके सही स्थान से वंचित किया गया और उनकी उपलब्धियों को परिवार और पार्टी की राजनीति में दफन कर दिया गया लेकिन अब भारत बदल चुका है और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इन महान विभूतियों के योगदान को हमेशा याद करेंगे।” इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज हम सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण कर रहे हैं। उनका योगदान भारत को एक सूत्र में बांधने और रियासतों को एकजुट करने का था और यह योगदान हम हमेशा याद रखेंगे। हम संकल्प लेते हैं कि हम भारतीय लोकतंत्र और संविधान के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।”

वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 : डिएंड्रा को गुजरात जायंट्स ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा

मुंबई वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 में पहली बोली वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी डिएंड्रा डॉटिन पर लगी. वे बेस प्राइस से कई गुना महंगे दाम में बिकीं. डिएंड्रा को गुजरात जायंट्स ने 1.70 करोड़ रुपए में खरीदा. जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था. डिएंड्रा का अब तक प्रदर्शन शानदार रहा है. वे इंटरनेशनल के साथ-साथ डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छा परफॉर्म कर चुकी हैं. WPL की दूसरी बोली डेनियल गिबसन पर लगी थी. वे पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं. वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डॉटिन की बात करें तो उन पर पहली बोली यूपी वॉरियर्स ने लगाई. इसके बाद गुजरात भी दौड़ में शामिल हो गई. इन दोनों ही फ्रेंचाइजी के बीच लंबा मुकाबला चला. लेकिन अंत में बाजी गुजरात ने मारी. यूपी वॉरियर्स ने आखिरी बोली 1.60 करोड़ रुपए की लगाई. जबकि गुजरात जायंट्स ने 1.70 करोड़ रुपए देकर डॉटिन को खरीद लिया. अब तक ऐसा रहा है डॉटिन का प्रदर्शन – डॉटिन का टी20 फॉर्मेट में अब तक विस्फोटक प्रदर्शन देखने को मिला है. वे वीमेंस बिग बैश लीग के 56 मैचों में 934 रन बना चुकी हैं. इसके साथ ही 41 विकेट भी झटके हैं. डॉटिन ने हंड्रेड वीमेंस कॉम्पिटिशन में भी अच्छा परफॉर्म किया है. डॉटिन वेस्टइंडीज के लिए 132 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं. इस दौरान 2817 रन बनाए हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 2 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. वे इस फॉर्मेट के 132 मैचों में 67 विकेट झटक चुकी हैं. ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं ये प्लेयर्स – इंग्लैंड की दिग्गज खिलाड़ी गिबसन पहले राउंड में अनसोल्ड रहीं. उनका बेस प्राइस 30 लाख रुपए था. भारत की अनुभवी खिलाड़ी पूनम यादव पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई. इंग्लैंड की हीथर नाइट और सारा ग्लेन भी अनसोल्ड रहीं. वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर हेनरी पर भी किसी ने बोली नहीं लगाई.

जेलेंस्की बोले- रूस ने तैनात किए उत्तर कोरियाई सैनिक, ब्राजील के पूर्व रक्षा मंत्री गिरफ्तार

ब्रेसिला. फैशन टाइकून के नाम से विख्यात स्पेन की प्रमुख फैशन कंपनी मैंगो के संस्थापक इसाक एंडिक की एक दुर्घटना में निधन हो गया है, यह जानकारी कंपनी ने शनिवार को दी। मैंगो के सीईओ टोनी रुइज़ ने एक बयान जारी कर एंडिक की विरासत को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को सराहा। जारी बयान में कहा गया इसाक एंडिक ने अपना जीवन मैंगो को समर्पित किया। उनकी रणनीतिक सोच, प्रेरक नेतृत्व और कंपनी के प्रति उनकी अडिग प्रतिबद्धता ने गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने यह भी कहा उनकी विरासत सिर्फ एक व्यावसायिक सफलता नहीं, बल्कि उनके मानवीय गुणों, देखभाल और स्नेह का भी प्रतीक है, जिसे उन्होंने हमेशा पूरी टीम को दिया। रुइज़ ने कहा कि एंडिक के निधन से एक “बहुत बड़ा शून्य” रह गया है और यह सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी कि मैंगो उस परियोजना के रूप में आगे बढ़े, जिसे इसाक ने हमेशा अपनी आकांक्षाओं और गर्व से जोड़ा था।

24 घंटे बाद भी आरोपी पकड़ से बाहर, राजस्थान-नागौर में सात साल की मासूम से दुष्कर्म कर भागा दरिंदा

नागौर. अर्द्धवार्षिक परीक्षा देकर स्कूल बस से उतरकर अपने घर जा रही सात साल की बच्ची को रास्ते से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। जिले के थांवला थाना इलाके में हुई इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बच्ची लहूलुहान हालत में रोती हुई घर पहुंची और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मासूम को थांवला के राजकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भेजा, जहां से गंभीर हालत में उसे अजमेर रैफर कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस, उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार केम और अन्य थानों के थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लेकर बच्ची से मुलाकात की। जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि दोपहर 1 से 2 बजे के बीच घर से आधा किलोमीटर दूर सुनसान खेत में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई है लेकिन आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी की मुस्तैदी से तलाश की जा रही है और पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

पिकनिक में डीजे चलाने के लिए 11 केवी लाइन से बिजली चोरी करते हुए डीजे संचालक पूरी तरह झुलसा

कोरबा छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक 11KV लाइन की चपेट में आ गया. वह जिले के परसाखोला पिकनिक स्पॉट पर 11KV लाइन से अवैध रूप से कनेक्शन जोड़ रहा था. इसी दौरान अचानक उसे तेज करंट लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं अन्य कई पर्यटक भी बाल-बाल बचे. जानकारी के मुताबिक, युवक DJ चलाने के लिए जनरेटर के बजाय मेन लाइन (11KV लाइन) से कनेक्शन जोड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसे करंट लग गया. घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. घायल युवक को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

उपराष्ट्रपति ने ग्वालियर में महाराज श्रीमंत जीवाजी राव सिंधिया का प्रतिमा का किया अनावरण

ग्वालियर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महाराज श्रीमंत जीवाजी राव सिंधिया का प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए भावुक है। वहीं वाइस प्रेसिडेंट ने माधव राव सिंधिया को याद किया। साथ ही कहा कि महाराज जीवाजी राव जानते थे कि शिक्षा समानता, जागरूकता लाती है, शिक्षा से ही लोकतंत्र और संविधान है। रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से महाराजबाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने जियो साइंस म्यूजियम का लोकार्पण किया। इसके बाद जीवाजी विश्वविद्यालय में महाराज जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर में दो अलग-अलग जगह कार्यक्रम हुए। आज जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन और श्रीमंत जीवाजी राव जी की प्रतिमा का अनावरण हुआ है। ग्वालियर के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। माधवराव जी सांसद के माधव थे- जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। मैंने सिंधिया परिवार की तीन पीढ़ियों की राजनीति को देखा है। मुझे 1989 में राजमाता का आशीर्वाद मिला, जो आज मुझे इस मुकाम पर ले आया है। माधवराव जी सांसद के माधव (कृष्ण) थे। माधवराव ने सभी मंत्रालय में अपने काम से अमित छाप छोड़ी। रेल मंत्रालय में जो काम किया वो सब जानते हैं। उनके काम और आकर्षक को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुसीबत-दुख के समय माधवराव सबसे पहले फोन करते थे। आज संसद में माधव की ज्योति (ज्योतिरादित्य) को अनुभव कर रहा हूं। दुनियां आज सिंधिया परिवार की सेवा और परंपरा का लोहा मानती है। शिक्षा से ही लोकतंत्र और संविधान उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज हमने जीवाजी राव जी की मूर्ति का अनावरण किया है। जीवाजी राव ने आजादी के बाद जनता की सेवा, शिक्षा के लिए अविस्मरणीय काम किया। मूर्ति के अनावरण पर आज का दिन मेरे लिए भावुक दिन है। महाराज जीवाजी राव जानते थे कि शिक्षा समानता, जागरूकता लाती है, शिक्षा से ही लोकतंत्र और संविधान है। महाराज में जनता की सेवा के लिए हमेशा ऊर्जा रहती थी। क्वालिटी एजुकेशन जरूरी- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उनके नक्शे कदम पर चल रहे है। सिंधिया के पास भविष्य के लिए विज़न है, आज भविष्य के लिए ठोस विज़न की जरूरत भी है। आज AI का जमाना है, लेकिन इसमें संस्थाओं को जागरूक रहना जरूरी है, आज क्वालिटी एजुकेशन की जरूरी है, आज चिंता का विषय है। शिक्षा को व्यवसाय की बजाए सेवा के रूप में लेना चाहिए। मैं जीवाजी विश्विद्यालय के छात्रों को इंडियन पार्लियामेंटमेंट में आमंत्रित करता हूं।

गृह मंत्रालय ने ली किशानो ने मांगों की लिस्ट, जगजीत डल्लेवाल 20वें दिन भी अनशन तोड़ने को तैयार नहीं

नई दिल्ली शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की। प्रशासन की सख्ती की वजह से किसान आगे नहीं बढ़ पाए। पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। किसानों का कहना है कि अब वे 16 दिसंबर को ट्रैक्टर मार्च करेंगे। वहीं खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 20वें दिन भी आमरण अनशन कर रहे हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, हम यही आश्वासन देने की कोशिश कर रहे हैं कि किसानों की सरकार से बातचीत का रास्ता खुलेगा और उनकी मांगें भी पूरी होंगी। उन्होंने कहा, हमने जगजीत सिंह डल्लेवाल और अन्य किसान नेताओं से अपील की। इसके अलावा उनकी चिकित्सा सुविधा का इंतजाम किया गया। यादव ने कहा, हम उनके साथ मिलकर इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। डल्लेवाल ने हमसे कहा कि हमारी मांगों को सरकार के सामने रखा जाए। वहीं गृह मंत्रालय में डायरेक्टर मयंक मिश्रा ने किसानों से मुलाकात के बाद कहा, हमने किसानों की मांगों की सूची ले ली है और हमें सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का भी पालन करना है। पंजाब के डीजीपी ने कहा, हमने किसान नेता डल्लेवाल की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। हमने उन्हें सीएम भगवंत मान का संदेश दिया है कि मुख्यमंत्री उनको लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का जीवन कीमती है। डल्लेवाल 26 नवंबर से पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर बैठे हुए हैं ताकि केंद्र पर फसलों के एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी सहित आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जा सके। सुरक्षा बलों द्वारा किसानों के दिल्ली कूच को रोके जाने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के बैनर तले किसान 13 फरवरी से पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। चिकित्सकों ने पहले ही डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करने की सिफारिश की है और कहा है कि लंबे समय तक अनशन के कारण वह कमजोर हो गए हैं। खनौरी में मीडिया को अपने संक्षिप्त संबोधन के दौरान डल्लेवाल ने उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करने के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया।

रीयाल मैड्रिड को रेयो वैलेकैनो ने 3-3 की बराबरी पर रोका

बार्सीलोना रेयो वैलेकैनो ने स्पेन की शीर्ष घरेलू फुटबॉल लीग (ला लिगा) के रोमांचक मुकाबले में रीयाल मैड्रिड को 3-3 की बराबरी पर रोक दिया। रीयाल मैड्रिड के पास इस मुकाबले को जीतकर तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका था लेकिन रेयो वैलेकैनो ने उसे बराबरी पर रोककर ऐसा नहीं होने दिया। रेयो ने उनाई लोपेज और अब्दुल मोमिन के सफल प्रयास से मैच के 36वें मिनट तक दो गोल की बढ़त से रीयाल मैड्रिड को चौका दिया। मध्यांतर से पहले फेडरिको वाल्वरडे और जूड बेलिंगहैम के गोल से मैड्रिड की टीम वापसी करने में सफल रही। मैड्रिड ने 56वें मिनट में रोड्रिगो के गोल से पहली बार मैच में बढ़त हासिल की लेकिन इसके आठ मिनट के बाद इसि पलाजोन ने बराबरी का गोल दाग कर स्कोर 3-3 कर दिया। मैड्रिड की टीम इस मैच में अपने चोटिल स्टार स्ट्राइकर कीलियान एमबाप्पे के बिना मैदान पर उतरी थी। रीयाल मैड्रिड अंक तालिका में बार्सीलोना से एक अंक से पिछड़कर दूसरे स्थान पर है। रायो 13वें पायदान पर है। अन्य मैचों में सेविला ने सेल्टा विगो को 1-0 और मेलोरका ने गिरोना को 2-1 से हराया जबकि एस्पैन्योल और ओसासुना का मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। सेविला के जीसस नवास का घरेलू मैदान पर यह आखिरी मुकाबला था और मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उनके 20 साल के करियर को ‘नवास लीजेंड’ लिखी हुई टी-शर्ट पहनकर सम्मान दिया। खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। नवाज 70 मिनट के खेल के बाद मैदान से बाहर जाते समय अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके। इस दौरान मैदान को चूमते समय उनकी आंखें नम हो गयी।  

हरियाणा स्टीलर्स को हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचे दबंग दिल्ली केसी

पुणे वीन कुमार और आशु मलिक की रेडिंग जोड़ी ने एक बार फिर सुर्खियां बटोरीं, दबंग दिल्ली केसी ने चल रहे प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में शनिवार को बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में हरियाणा स्टीलर्स पर 44-37 से शानदार जीत हासिल की। पीकेएल की एक विज्ञप्ति के अनुसार, आशु ने प्रभावशाली 15 अंकों के साथ मैच समाप्त किया, जबकि नवीन एक्सप्रेस ने सात अंक बनाए। उनके डिफेंडरों में आशीष नरवाल ने हाई 5 स्कोर किया, जिससे दबंग दिल्ली केसी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। हरियाणा स्टीलर्स ने मजबूत शुरुआत की और युवा रेडर शिवम पटारे ने पांच में से पांच सफल रेड हासिल कर पीकेएल 10 के फाइनलिस्ट को शुरुआती बढ़त दिलाई। उन्हें हरफनमौला मोहम्मदरेज़ा शादलौई का भरपूर समर्थन मिला, जिन्होंने पहले दो रेड पॉइंट जीते और फिर सातवें मिनट में नवीन कुमार को टैकल करके दबंग दिल्ली केसी पर मैच का पहला ऑल-आउट पूरा किया। मैट के दूसरी ओर, आशु मलिक और नवीन कुमार ने फॉर्म पाई और अपने सामान्य सर्वश्रेष्ठ में लौट आए। जैसे ही मैच हरियाणा स्टीलर्स के पक्ष में झुकता दिख रहा था, सीज़न 8 चैंपियन ने पहले हाफ के अंत तक वापसी की कोशिश की। करो या मरो वाले रेड में शिवम को कोई भी अंक हासिल करने से रोकने के लिए योगेश ने अपनी रक्षात्मक इकाई का नेतृत्व किया, जबकि आशु मलिक और नवीन ने दबाव बनाए रखा। हाफ टाइम की सीटी बजने पर, हरियाणा स्टीलर्स को ऑल-आउट कर दिया गया, जिसमें दबंग दिल्ली केसी ने ब्रेक तक 20-18 का मामूली स्कोर बनाया। हरियाणा स्टीलर्स पर दबाव लगातार बढ़ रहा है, खासकर दबंग दिल्ली केसी द्वारा मनप्रीत सिंह की कोचिंग वाली टीम को दूसरा ऑल-आउट देने के बाद। दबंग दिल्ली केसी को सात अंकों की बढ़त हासिल करने में दूसरे हाफ में केवल तीन मिनट लगे। अपने हाथों में मजबूत बढ़त के साथ, आशु मलिक और नवीन कुमार हमेशा की तरह अपने काम में लगे रहे। खेल खत्म होने में छह मिनट शेष रहते हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ तीसरा ऑल-आउट होने वाला था। आशु मलिक ने सीज़न का अपना 15वां सुपर 10 पूरा किया और पीकेएल 11 में रेड पॉइंट्स में दोहरा शतक भी लगाया, क्योंकि उनकी टीम ने टेबल-टॉपर्स को 9 अंकों से हरा दिया और अपने अजेय क्रम को 12 मैचों तक बढ़ा दिया।  

हर्षिता बरेला इस साल अप्रैल में भारत से लंदन गई थी, वहा उनकी हुई हत्या, मां से कहा था- मेरा पति मुझे मार डालेगा

लंदन लंदन में रहने वाली 24 साल की भारतीय महिला हर्षिता बरेला की हत्या का मामला सामने आया है। उसकी लाश को 14 नवम्बर को एक कार के बूट से बरामद किया गया। हर्षिता की मां सुदेश कुमारी ने मीडिया से कहा कि उनकी बेटी ने कुछ हफ्ते पहले उन्हें बताया था कि उसका पति उसे मार डालेगा। हर्षिता ने अपनी मां से कहा था, “मैं उसके पास वापस नहीं जाऊंगी। वह मुझे मार डालेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि उसका पति यानी कि पंकज लाम्बा उसकी ज़िंदगी को नर्क बना चुका था। हर्षिता बरेला इस साल अप्रैल में भारत से लंदन गई थी। उसकी शादी पंकज लाम्बा से अगस्त 2023 में हुई थी। पुलिस का कहना है कि हर्षिता को हत्या करने से पहले गला घोंटकर मारा गया था। पुलिस ने पंकज लाम्बा को मुख्य आरोपी बनाया है, लेकिन वह इस समय भारत में है। हर्षिता के परिवार का आरोप है कि ब्रिटिश पुलिस ने उनकी मदद के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि ब्रिटिश अधिकारियों ने अभी तक भारत से उनकी मदद के लिए संपर्क नहीं किया है। हर्षिता के पिता सतबीर बरेला ने भी अपने दामाद पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पंकज लाम्बा ने हर्षिता को इतनी बुरी तरह पीटा था कि उसकी गर्भावस्था में गर्भपात हो गया था। सतबीर ने बताया कि उनकी बेटी ने कई बार उन्हें बताया था कि पंकज उसे सरेआम पीटता था और वह बहुत रोती थी। इस मामले में यह भी सामने आया कि हर्षिता ने अगस्त 2023 में पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। इसके बाद पंकज लाम्बा को 3 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उसे बाद में जमानत मिल गई थी। इस मामले में घरेलू हिंसा रोकने का आदेश भी दिया गया था। हालांकि, पंकज लाम्बा की मां, सुनील देवी ने मीडिया से कहा कि वह विश्वास नहीं कर सकतीं कि उनका बेटा हर्षिता को मार सकता है। “मुझे कुछ नहीं पता, लेकिन मुझे यकीन नहीं है कि उसने ऐसा किया होगा,” उन्होंने कहा। हर्षिता बरेला की हत्या ने ब्रिटेन और भारत में घरेलू हिंसा के मामलों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। बरेला परिवार को न्याय का इंतजार है।

अरविंद केजरीवाल ने AAP में शामिल किए 2 नेता, एक और विधायक का कट सकता है टिकट

नई दिल्ली कस्तूरबा नगर विधानसभा से भाजपा नेता रमेश पहलवान एवं उनकी पत्नी कुसुमलता (निगम पार्षद) ने आप पार्टी का दामन थामा है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। कुसुमलता दूसरी बार निगम पार्षद हैं। उनका पहला कार्यकाल 2012 से 2017 तक रहा। उसके बाद 2022 का चुनाव आम आदमी पार्टी से जीता था। कस्तूरबा नगर से अभी आम आदमी पार्टी के विधायक मदनलाल हैं। माना जा रहा है कि उनका टिकट कट सकता है। सात साल बाद हुई घर वापसी केजरीवाल ने बताया कि 2013 में रमेश पहलवान आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। फिर 2017 तक आप में रहे, लेकिन किसी कारणवश आप छोड़ी और आज सात साल बाद फिर से घर वापसी हुई है। रमेश पहलवान स्पोर्ट्स खासकर रेसलिंग के क्षेत्र में काफी संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, इनके अध्यक्ष और सदस्य हैं। इन्होंने दिल्ली के स्तर पर काफी अहम भूमिका निभाई है। पार्टी ज्वाइन करने पर क्या कहा कुसुमलता दो बार पार्षद रही हैं। केजरीवाल ने बताया कि बीच में पांच साल एससी सीट हो जाने के कारण चुनाव नहीं लड़ पाईं। इसके बाद उन्होंने चुनाव लड़ा और फिर चुनाव जीता। आप ज्वाइन करने पर कुसुमलता ने कहा कि मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझती हूं कि केजरीवाल की विचारधारा से प्रभावित होकर आप ज्वाइन की है। वहीं आप ज्वाइन करने पर रमेश पहलवान ने कहा कि मेरी आज घर वापसी हो रही है और मैं अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं। केजरीवाल ने दोहराया अपना सपना केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी अच्छे-अच्छे लोग आप ज्वाइन कर रहे हैं। केजरीवाल ने बताया कि मेरा एक सपना है कि एक दिन दिल्ली के दो करोड़ लोग सारे कांग्रेसी, सारे बीजेपी वाले और सारे लोग आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे। आने वाले साल दिल्ली विधानसभा के चुनाव हैं। इसके लिए आप ने 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें छह ऐसे चेहरों को मौका दिया गया था, जो बीजेपी या कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए थे।

शमी को बंगाल की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में किया गया शामिल

नई दिल्ली तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बंगाल की 20 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। शमी ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बंगाल के लिए सभी नौ मैचों में खेलते हुए 7.85 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए। टूर्नामेंट के दौरान उनके घुटने में सूजन आ गई, जिससे टेस्ट क्रिकेट के लिए उनकी तैयारी में बाधा आई। वह ऑस्ट्रेलिया में चल रही टेस्ट सीरीज के लिए अपनी फिटनेस हासिल करने करने का प्रयास कर रहे है। शमी के अलावा तेज गेंदबाज मुकेश कुमार भी सुदीप कुमार घरामी की अगुवाई वाली बंगाल की टीम का हिस्सा हैं। मुकेश फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में तेज गेंदबाजी रिजर्व के तौर पर हैं। बंगाल अपना अभियान 21 दिसंबर को हैदराबाद में दिल्ली के खिलाफ शुरू करेगा। खिलाड़ी बुधवार को कोलकाता से हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए घोषित टीम इस प्रकार है:- सुदीप कुमार घरामी (कप्तान), मोहम्मद शमी, अनुस्तुप मजूमदार, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), सुदीप चटर्जी, करण लाल, शाकिर हबीब गांधी (विकेट कीपर), सुमंत गुप्ता, शुभम चटर्जी, रंजोत सिंह खैरा, प्रदीप प्रमाणिक, कौशिक मैती, विकास सिंह, मुकेश कुमार, सक्षम चौधरी, रोहित कुमार, मोहम्मद कैफ, सूरज सिंधु जायसवाल, सायन घोष और कनिष्क सेठ।  

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा- उन दरिंदों को आज तक सजा क्‍यों नहीं मिली जिन्‍होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था?

संभल मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को किसी का नाम लिए बगैर विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने संभल में शनिवार प्रशासन के सर्च अभियान के दौरान मिले 46 साल से बंद प्राचीन मंदिर का उल्‍लेख करते हुए कहा कि संभल में इन्‍हीं के समय में आज से 46 साल पहले जिस मंदिर को बंद कर दिया गया था, वो मंदिर सबके सामने आ गया। इनकी मानसिकता को सबके सामने प्रदर्शित कर दिया। क्‍या संभल में वो प्राचीन मंदिर रातोंरात प्रशासन ने बना दिया? क्‍या वहां बजरंग बली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई? क्‍या वहां पर जो ज्‍योर्तिलिंग निकला है, क्‍या ये आस्‍था नहीं थी क्‍या? उन दरिंदों को आज तक सजा क्‍यों नहीं मिली जिन्‍होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? क्‍यों नहीं चर्चा होती? क्‍या कसूर था उनका? जो भी उस सच को बोलेगा उसे धमकी दी जाएगी, मुंह बंद कराने का प्रयास होगा इसीलिए कुंभ के बारे में भी ये लोग इसी प्रकार के दुष्‍प्रचार को आगे लेकर बढ़ने का प्रयास करेंगे। सीएम योगी हिन्‍दुस्‍तान दिव्‍य महाकुम्‍भ-2025 में बोल रहे थे। उन्‍होंने लखनऊ में रविवार को इस कान्क्लेव का शुभारंभ किया। 13 जनवरी से प्रयागराज में महाकुंभ का शुभारंभ होने जा रहा है। 26 फरवरी तक चलने वाले इस 45 दिवसीय दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के लिए आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने ‘दिव्य महाकुंभ-2025’ कार्यक्रम आयोजित किया है। इस मौके पर उन्‍होंने महाकुम्‍भ की तैयारियों और तीर्थयात्रियों को उपलब्‍ध कराई जाने वाली सुविधाओं का विस्‍तार से जिक्र किया तो विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। सीएम योगी ने कहा कि जो लोग भारत का ठेका लेकर घूमते हैं। ये मानकर चलते हैं कि यदि हम होते तो भारत की खोज नहीं होती। डिस्‍कवरी ऑफ इंडिया को मानते हैं कि यही भारत का सबसे प्राचीन ग्रंथ है। उन लोगों के बारे में आप क्‍या बोलेंगे। उनमें धैर्य नहीं है और इसलिए भारत की विरासत के लिए कोई भी बोलेगा तो उसको वे धौंस दिखाएंगे, धमकी देंगे, आप लगातार देख रहे होंगे। पिछले छह महीने के अंदर हुई घटनाओं का अवलोकन करिए। उन्‍होंने कहा कि नौ नवंबर 2019, माननीय उच्‍चतम न्‍यायालय की पांच जजों की सदस्‍यता वाली संविधान समिति ने रामजन्‍म भूमि विवाद का पटाक्षेप करते हुए एक सर्व सम्‍मत निर्णय दिया। विवाद हमेशा के लिए समाप्‍त हो गया। न मुसलमानों को परेशानी है, न हिदुओं को परेशानी है लेकिन उनके नाम पर, सेकुलरिज्‍म के नाम पर राजनीति करने वालों को परेशानी है। आज अयोध्‍या में राम मंदिर बन चुका है। वे आज भी धमकी देते हैं उन जजों को। ये वे हैं जो संविधान के नाम पर देश के सामने पाखंड करते हैं। ये वही लोग हैं जो अपने कर्तव्‍यों का निर्वहन कर रहे राज्‍यसभा के माननीय सभापति जो देश के उप राष्‍ट्रपति भी हैं, के खिलाफ अविश्‍वास का प्रस्‍ताव लाकर आवाज को दबाना चाहते हैं। एक चेयरमैन के रूप में उन्‍होंने कर्तव्‍यों के अनुरूप काम किया, उसी आधार पर उनके खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव की बात शुरू हो गई। सीएम ने कहा कि अभी हाल में इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय के एक न्‍यायमूर्ति ने जिन्‍होंने सच बोला उनको ऐसे कठघरे में खड़ा किया जाता है कि देश के उच्‍च सदन में उनके खिलाफ महाभियोग का प्रस्‍ताव लाने को ये लोग तैयार हैं। यानि ये लोग हर उस व्‍यक्ति को धौंस दिखाएंगे ये लोग जो सच बोलेगा। भारत की विरासत की सुरक्षा करेगा। ये लोग उसे धमकियां देकर मुंह बंद करने का प्रयास करेंगे। यही लोग हैं जिन्‍होंने कुंभ की विरासत को गंदगी, भगदड़ का पर्याय बनाया, अराजकता का पर्याय बनाया था। एक ओर हमारी विरासत और परंपरा है कि कुभ की परंपरा स्‍वच्‍छता, सुव्‍यवथा और सुरक्षा के साथ जुड़े यह होगा महाकुंभ 2025 में। उसी की तैयारियां चल रही है। सीएम योगी ने कहा कि देश के संविधान का वास्‍तव में गला घोंटकर, संविधान में चोरी से सेकुलर शब्‍द डालने वाले लोग आज अपने घर में शोक मना रहे हैं। उन्‍हें परेशानी है कि काशी विश्‍वनाथ धाम का कायाकल्‍प कैसे हो गया। उन्‍हें परेशानी है कि अयोध्‍या में राममंदिर कैसे बन गया और अयोध्‍या इतनी दिव्‍य और भव्‍य कैसे हो गई। उन्‍हें परेशानी इस बात की है कि दशकों तक शासन किया लेकिन कुछ नहीं कर पाए। अपने निकम्‍मेपन पर हम लोगों को कोस रहे हैं। हम सबको इनकी इस मानसिकता को देखना होगा। ये कितना भी राग अलापें कल संसद में चर्चा संविधान पर हो रही थी लेकिन मुद्दा संभल का उठ रहा था।

प्रदेश के 12 शहरों में शीतलहर और छह शहरों में तीव्र शीतलहर चली, पारा पांच डिग्री से भी रहा नीचे

भोपाल उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से मध्य प्रदेश में सर्दी के तेवर और तीखे हो गए हैं। इसी क्रम में प्रदेश के 12 शहरों में शीतलहर और छह शहरों में तीव्र शीतलहर चली। सबसे कम दो डिग्री सेल्सियस तापमान हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया। पचमढ़ी सहित आठ शहरों में रात का पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सीधी में शीतल दिन रहा। राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा। यह 10 वर्ष में दिसंबर का दूसरी बार सबसे कम तापमान हैं। इसके पहले वर्ष 2021 में भोपाल का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अभी बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजगढ़, रतलाम, उमरिया, मंडला, सिवनी, गुना, नर्मदापुरम, बड़वानी, नीमच, अनूपपुर, शिवपुरी, सिंगरौली में शीतलहर का प्रभाव रहा। इन शहरों का तापमान पांच डिग्री से कम भोपाल, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, शहडोल एवं जबलपुर में तीव्र शीतलहर रही। पचमढ़ी, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, उमरिया, नौगांव, मंडला एवं जबलपुर में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 222 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। अंडमान में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान हुआ कम मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम है। वहीं से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर तीखे बने हुए हैं। अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet