LATEST NEWS

भारत में जल्द लॉन्च होगी POCO X7 सीरीज

नई दिल्ली Xiaomi के सब-ब्रांड POCO ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित POCO X7 सीरीज लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। यह सीरीज टेक्नोलॉजी प्रेमियों के बीच काफी चर्चा में है। इस सीरीज में POCO X7 और POCO X7 Pro मॉडल्स के लॉन्च होने की उम्मीद है। इन डिवाइसों की कई स्पेसिफिकेशंस पहले ही ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। POCO अपनी X7 सीरीज के लिए MediaTek चिपसेट्स का उपयोग करेगा, जिससे Xiaomi और POCO के बीच साझेदारी और मजबूत हो रही है। आइए जानते हैं इस सीरीज से जुड़ी पुष्टि हुई जानकारी। लॉन्च डेट और समय     POCO X7 सीरीज 9 जनवरी, 2025 को भारत में डेब्यू करेगी।     लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे होगा।     कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस खबर को साझा किया।     Flipkart के लोगो के साथ लॉन्च पोस्टर से पुष्टि होती है कि डिवाइस Flipkart के माध्यम से बेचे जाएंगे।     POCO इंडिया के प्रमुख हिमांशु टंडन ने यह भी पुष्टि की है कि इस सीरीज में कोई “Neo” वेरिएंट नहीं होगा। स्पेसिफिकेशंस POCO X7: चिपसेट: MediaTek Dimensity 7300-Ultra SoC। रैम और स्टोरेज: 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज। POCO X7 Pro: चिपसेट: MediaTek Dimensity 8400-Ultra SoC। सॉफ़्टवेयर: दोनों डिवाइस एंड्रॉइड 15 पर आधारित HyperOS 2.0 के साथ आएंगे। डिस्प्ले     6.67 इंच की स्क्रीन।     120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजोल्यूशन सपोर्ट।     पिछली सीरीज की सफलता और उम्मीदें     POCO की X6 सीरीज को 2024 में भारत में मिड-रेंज डिवाइस के रूप में बेस्ट वैल्यू माना गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि POCO X7 सीरीज ग्राहकों को मजबूत अनुभव देते हुए कम कीमत पर बेहतर प्रदर्शन कर पाती है या नहीं। POCO X7 सीरीज की अधिक जानकारी लॉन्च के करीब आते-आते ब्रांड और भी ज्यादा स्पेसिफिकेशंस और डिटेल्स का खुलासा करेगा। POCO X7 सीरीज टेक प्रेमियों के लिए एक बड़ा आकर्षण बनी हुई है।

आत्महत्या की आशंका, राजस्थान-अलवर में विवाहिता ने खांसी की दवा समझकर पीया जहरीला पदार्थ

अलवर। जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र के बलवास गांव में एक 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान अलवर जिला अस्पताल में देर रात करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतका नारंगी मीणा (21) मेजोड़ गांव की रहने वाली थी और बलवास में उसकी शादी हुए दो साल हो चुके थे। घटना 31 दिसंबर की रात की है, जब मृतका का पति शादी समारोह में गया हुआ था। वापस लौटने पर उसने अपनी पत्नी को खांसी की दवाई लेने की सलाह दी, जिसके बाद नारंगी ने खांसी की दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी लिया। रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले थानागाजी अस्पताल ले जाया गया और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने सुबह मृतका का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड की निगरानी में करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना गलती से हुई या महिला ने जान-बूझकर जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि मृतका ने दवा लेने से पहले किसी को नहीं दिखाया था कि वह क्या ले रही है। तबीयत बिगड़ने के बाद उसके पति और परिवार को इस बारे में जानकारी हुई। पुलिस अब मृतका के पारिवारिक और सामाजिक परिस्थितियों की भी जांच कर रही है ताकि आत्महत्या की संभावना को लेकर सच्चाई का पता लगाया जा सके।

कजाकिस्तान ने जर्मनी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

पर्थ कजाकिस्तान ने यूनाइटेड कप के क्वार्टरफाइनल में बुधवार को जर्मनी को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। 24 साल के अलेक्जेंडर शेवचेंको ने डेनियल मासुर को 6-7(5), 6-2, 6-2 से हराया। इस जीत ने कजाकिस्तान को 2-0 की अपराजेय बढ़त दिलाई। इससे पहले एलेना राइबकिना ने लौरा सीजमंड को 6-3, 6-1 से हराया था। जर्मनी की टीम के लिए वर्ल्ड नंबर 2 अलेक्जेंडर ज्वेरेव चोट के कारण बाहर हो गए थे, और उनकी जगह मासुर को शामिल किया गया। लेकिन मासुर कोई उलटफेर नहीं कर सके। शेवचेंको ने कहा, “मैंने अपनी टीम के लिए जी-जान लगाई और मुझे इस पर गर्व है। मैं थोड़ा नर्वस था। यह जीत मेरे लिए खास थी।” अब कजाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए सिडनी जाएगा। 2023 में यूनाइटेड कप में अपनी पहली उपस्थिति में कजाकिस्तान बिना जीत के बाहर हो गया था, लेकिन इस बार उसके पास फाइनल में पहुंचने का मौका है। वहीं, ह्यूबर्ट हरकाज़ और इगा स्वियाटेक ने पोलैंड को ग्रुप बी में शीर्ष स्थान पर पहुंचाया। उन्होंने चेक गणराज्य के टॉमस माचाक और कैरोलिना मुचोवा को 7-6(3), 6-3 से हराकर 2-1 की जीत दर्ज की। हरकाज़ और स्वियाटेक ने एक घंटे 25 मिनट में जीत हासिल की। पोलैंड ने चेक टीम की सर्विस पांच बार तोड़ी। स्वियाटेक ने कहा, ” सच कहूं तो, मुझे यकीन था कि वे बहुत अच्छा टेनिस खेलेंगे क्योंकि उनकी डबल्स और मिक्स डबल्स टीम हमेशा से ही बहुत अच्छी रही है। वे इसी तरह से बढ़े हुए हैं। लेकिन मुझे पता था कि हम जीत सकते हैं। शुरुआत से ही हम आगे थे। पहले सेट के अंत में थोड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन मुझे लग रहा था कि हम आगे हैं, इसलिए टाई-ब्रेक में हमने अपना फायदा उठाया। अंत में ऐसा लगा जैसे सब कुछ हमारे हाथ में था।” चेक गणराज्य के पास अभी भी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का मौका है। उन्हें सिडनी में अन्य मुकाबलों के नतीजों पर नजर रखनी होगी।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

उज्जैन  उज्जैन के महान शासक सम्राट विक्रमादित्य की महिमा से दुनिया को परिचित कराने और पर्यटन, कला-संस्कृति, व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यहां 24 फरवरी से 30 जून 2025 तक विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ भोपाल में करेंगे। वे 24 फरवरी से भोपाल में होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा विक्रमोत्सव अंतर्गत एशिया के प्रसिद्ध ग्वालियर मेले की तरह यहां विक्रम व्यापार मेला, हस्तशिल्प मेला लगाने, महानाट्य विक्रमादित्य का मंचन कराने तथा संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने आधारित गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। गुड़ी पड़वा (30 मार्च) से अगले गुड़ी पड़वा तक के लिए सनातनी कैलेंडर बनाने, सम्राट विक्रमादत्यि के न्याय सिद्धांत को प्रचारित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।  

टीना डाबी समेत 28 आईएएस को मिला प्रमोशन का तोहफा, राजस्थान-प्रवीण गुप्ता और भास्कर सावंत बने एसीएस

रायपुर। राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) का प्रमोशन किया गया है। प्रमोशन की यह लिस्ट साल 2024 के आखिरी दिन जारी हुई। आईएएस प्रमोशन की लिस्ट में 8 अफसरों के पदनाम भी बदले गए हैं। इसमें प्रमुख सचिव प्रवीण गुप्ता व भास्कर आत्माराम सावंत अब अबोव सुपर टाइम स्केल से मुख्य सचिव वेतन शृंखला में पदोन्नत होकर एसीएस बन गए हैं। वहीं, मंजू राजपाल तथा देवाशीष पृष्टी अबोव सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत हो गए हैं। इनके अलावा कुमार पाल गौतम तथा विश्राम मीणा को सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत किए गए हैं। रुक्मणी रियार, ओमप्रकाश कसेरा, सिद्धार्थ सिहाग, हिमांशु गुप्ता, नमित मेहता, टीकमचंद बोहरा, हरजीलाल अटल को सिलेक्शन स्केल में पदोन्नति दी गई है। वहीं टीना डाबी, अतहर अल शफी खान, जसमीत सिंह संधू, अमित यादव,  प्रताप सिंह, डॉ. मंजू, रविंद्र गोस्वामी, रोहिताश्व सिंह तोमर,अर्तिका शुक्ला को वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नति दी गई है। सरकार ने टीना डाबी को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में पदोन्नत किया है, जबकि रिया डाबी को कनिष्ठ वेतन शृंखला से वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही प्रवीण गुप्ता, भास्कर आत्माराम सांवत, मंजू राजपाल, देबाशीष पृष्टि, कुमार पाल गौतम, विश्राम मीणा, सिद्धार्थ सिहाग, टीकमचंद्र बोहरा जिस विभाग में जिस पद पर थे, उसी विभाग में अब एक पोस्ट ऊपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। सिद्धार्थ सिहाग इस समय मुख्यमंत्री के संयुक्त संचिव थे। अब इन्हें विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

यूका का 40 वर्ष पुराना जहरीला कचरा समाप्त किया जाना मतलब एक काला अध्याय का खत्म होना : स्वतंत्र कुमार सिंह

 भोपाल  यूनियन कार्बाइड कारखाना परिसर में 40 वर्षों से दफन जहरीले कचरे के अंतिम निपटान की प्रक्रिया तेज हुई है। इस बीच बड़ा सवाल है कि क्या अभी हटाए जा रहे कचरे के बाद फैक्ट्री इस कचरे से पूरी तरह मुक्त हो जाएगी। जनता के इस मुद्दे पर गैस राहत एवं पुनर्वास विभाग के संचालक स्वतंत्र कुमार सिंह से सवाल पूछे। उनका कहना था कि यूका का 40 वर्ष पुराना जहरीला कचरा समाप्त किया जाना मतलब एक काला अध्याय का खत्म होना है। उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पूरी कार्यवाही की जा रही है। यह मेरे पद पर रहते हुए हो रहा है, यह मेरे लिए व्यक्तिगत गर्व का विषय भी है। प्रश्न : यूनियन कार्बाइड कारखाना परिसर में किस तरह का कचरा था, जिसे नष्ट करने के लिए भेजा जा रहा है? उत्तर : दो-तीन दिसंबर 1984 की रात में हुई मिथाइल आइसोसाइनेट गैस रिसाव के बाद का यह रासायनिक कचरा है। न्यायालय के आदेश तीन दिसंबर 2024 के परिपालन में यह रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाया जाना है। प्रश्न : 337 टन कचरा हटने के बाद क्या यह फैक्ट्री जहरीले कचरे से पूरी तरह मुक्त हो गई है? उत्तर : जी हां यह हम मान सकते हैं कि रासायनिक कचरे से कारखाना पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। दरअसल 40 वर्ष पुरानी त्रासदी का मामला 20 साल से न्यायालय में चल रहा है। यहां कुल 347 टन कचरा था, जिसमें से 10 टन पहले जलाया जा चुका है और अब बाकी का भी जल्द से जल्द जला दिया जाएगा। प्रश्न : मिट्टी और भूमिगत जल में जहर और भारी धातुओं का जो असर है, उसे दूर करने की कोई कार्ययोजना बनी है या नहीं? उत्तर : वर्तमान में उच्च न्यायालय के आदेश कचरे का निष्पादन करने के हैं। नईदुनिया ने जो बिंदु बताए हैं, यदि इस पर न्यायालय कोई आदेश देता है तो भविष्य में कार्रवाई करेंगे। हालांकि विज्ञानियों द्वारा मिट्टी व जल के पूर्व में नमूने लेकर जांच की गई है। प्रश्न : कचरा जलाने की रिपोर्ट सकारात्मक होने के बाद भी लोग विरोध कर रहे हैं, उनसे बातचीत क्यों नहीं की जा रही है? उत्तर : कहीं कोई विरोध नहीं किया जा रहा है। अभी धार, भोपाल के कलेक्टर ने प्रतिवेदन दे दिए हैं। 2015 में जो कचरा जलाया गया था, उसकी रिपोर्ट उपलब्ध है। किसी भी तरह का कोई पर्यावरण नुकसान इससे नहीं हुआ है। स्थानीय नागरिक, किसानों से बातचीत की गई है। हम भरोसा दिला रहे हैं कि कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा।

रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम, राजस्थान-दौसा में सरिस्का से निकले बाघ ने तीन लोगों को किया घायल

दौसा। जिले के बांदीकुई इलाके में आज सुबह सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकले एक बाघ ने तीन स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9 बजे बांदीकुई के बैजुपाड़ा गांव में बाघ देखा गया। ग्रामीणों के अनुसार बाघ ने अचानक तीन लोगों पर हमला कर दिया। घायलों में विनोद मीना को गंभीर स्थिति में जयपुर रैफर किया गया है, जबकि उगा महावर को रैणी अस्पताल और बाबूलाल मीना को बांदीकुई उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दौसा के डीएफओ (डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर) अजीत ऊंचौई ने बताया कि यह बाघ संभवतः सरिस्का अभ्यारण से लापता हुआ टाइगर है, जिसका ट्रैकिंग नंबर 2402 है। सरिस्का टाइगर रिजर्व की टीम को इस बारे में सूचना दे दी गई है और अलवर वन विभाग की टीम बाघ को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच रही है। घटना के बाद से बैजुपाड़ा और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण बाघ को लेकर भयभीत हैं और अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। वन विभाग की टीम बाघ को सुरक्षित पकड़ने और गांव से दूर ले जाने की योजना बना रही है। साथ ही विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। वन विभाग बाघ को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की मदद से ऑपरेशन चला रहा है।

Ex Constable Saurabh Sharma के घर 9 दिन से जारी Raid में मिला 93 Crore का खजाना

भोपाल  27 दिसंबर से भोपाल के करोड़पति आरटीओ पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां छापेमारी देश भर में सुर्खियों में रही। उसके घर 9 दिन में बैक टू बैक तीन एजेंसियों ने छापे मारे। इस दौरान धनकुबेर सौरभ के पास 93 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। इनमें 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश से लेकर 23 करोड़ की अन्य संपत्तियों और 6 करोड़ की एफडी शामिल है। इतने खुलासों ने जांच दलों को भी हैरानी में डाल दिया है। उसके यहां ईडी से लेकर लोकायुक्त और आयकर विभाग तीनों कार्रवाई को अंजाम दिया। शर्मा पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। उसके पास आय से कई गुना अधिक चल अचल संपत्ति मिली है। वह भी मात्र कुछ सालों के काम करने के बाद। छापेमारी का क्रम ऐसा रहा ईडी ने 27 दिसंबर को सौरभ शर्मा, चेतन सिंह गौर, शरद जायसवाल और रोहित तिवारी के ठिकानों पर छापे मारे थे। ये सभी लोग सौरभ के काम में मददगार बताए जा रहे हैं। शुरुआती छापेमारी में सौरभ की कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे। इसके बाद ईडी ने जांच का दायरा बढ़ाया और उनके परिवार, दोस्तों और सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस दौरान भी कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। ईडी को अब तक शर्मा के परिजनों और दोस्तों के खातों में 4 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा 23 करोड़ रुपये की और संपत्ति भी जांच के घेरे में है। परिवार और दोस्तों के नाम बेनामी संपत्तियां भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में की गई छापेमारी में 6 करोड़ रुपये की एफडी भी मिली हैं। ईडी को शक है कि शर्मा ने अपने परिवार, दोस्तों और कंपनियों के नाम पर कई बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। ईडी का कहना है कि ये सभी लोग सौरभ के अवैध कारोबार से फायदा उठा रहे थे। या फिर उसके काम में मदद कर रहे थे। इस मामले में अभी जांच जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं। बता दें सौरभ शर्मा का अब तक लोकायुक्त पता नहीं लगा सकी है। सौरभ शर्मा दुबई में है या भारत में इसको लेकर एजेंसी के अधिकारी ही कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं। इस बीच सौरभ शर्मा के यहां लगातार अलग-अलग एजेंसियों की तलाशी में काली कमाई निकल रही है। जानकारी के अनुसार सौरभ शर्मा के करीबियों की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने उसके ठिकानों पर 19 और 20 दिसंबर को सर्च की थी। इस दौरान सौरभ के भोपाल स्थित घर और कार्यालय से 7.98 करोड़ रुपए की चल संपत्ति बरामद की गई थी। वहीं, आयकर विभाग ने भी एक कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैस जब्त किया था।    लाल डायरी में छिपा है 2000 करोड़ का घोटाला?   पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने दावा किया कि सौरभ शर्मा से जब्त की गई लाल डायरी में नेता और अफसरों के नाम पर 2000 करोड़ रुपए के लेन-देन का हिसाब दर्ज है। इस डायरी में कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे नेता और अधिकारियों की पहचान छिपाई गई है।   पटवारी की मांग: केंद्रीय एजेंसी से जांच हो पटवारी ने मांग की है कि लाल डायरी का सत्यापन केंद्रीय एजेंसियों से करवाया जाए। उन्होंने आशंका जताई कि लोकायुक्त पुलिस के पास मौजूद डायरी में छेड़छाड़ की जा सकती है। उन्होंने इसे सार्वजनिक करने की भी मांग की।

कॉलेज प्रशासन ने वन विभाग से की स्थिति स्पष्ट करने की मांग, राजस्थान-अलवर में कंपनी बाग के पैंथर पर संशय

अलवर। अलवर शहर में कंपनी बाग के पास मंगलवार को ट्रेंक्यूलाइज किए गए पैंथर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वन विभाग यह तय नहीं कर पा रहा है कि यह वही पैंथर है, जो राज ऋषि महाविद्यालय के जंगल में देखा गया था या कोई और। राज ऋषि महाविद्यालय में पहले देखा गया पैंथर मादा बताया गया था, जबकि कंपनी बाग के पास पकड़ा गया पैंथर नर है। इस कारण यह तय नहीं हो सका है कि कॉलेज परिसर का पैंथर पकड़ लिया गया है या नहीं। वन विभाग ने कॉलेज परिसर में बंद किए गए गेटों को खोल दिया है लेकिन सतर्कता बरतते हुए निगरानी जारी रखी है। कॉलेज प्रशासन की चिंता राज ऋषि महाविद्यालय के प्राचार्य गोपीचंद पालीवाल ने कहा है कि वन विभाग को इस मामले में जल्द स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। यदि कंपनी बाग में पकड़ा गया पैंथर वही है, तो कॉलेज और आसपास के इलाके के लोगों के लिए राहत की बात होगी् लेकिन यदि यह अलग पैंथर है, तो कॉलेज और आसपास की आबादी के लिए खतरा बढ़ सकता है। नए साल की शुरुआत और 7 जनवरी से शुरू होने वाले टर्म टेस्ट के कारण छात्र-छात्राएं कॉलेज आ रहे हैं। हालांकि पैंथर की मौजूदगी को लेकर असमंजस ने उनके बीच भय और उत्सुकता पैदा कर दी है। फिलहाल वन विभाग ने कंपनी बाग से पकड़े गए पैंथर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया है और इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। साथ ही वन्यजीव विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय निवासियों और महाविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि वन विभाग जल्द ही इस गुत्थी को सुलझाएगा। यदि कंपनी बाग में पकड़ा गया पैंथर वही है जो कॉलेज परिसर में था, तो यह राहत की बात होगी लेकिन यदि यह अलग पैंथर है, तो इलाके में सुरक्षा को लेकर वन विभाग को अतिरिक्त कदम उठाने होंगे।

मां ने बचाया तो रात में फिर बनाया हवस का शिकार, छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में सौतेले पिता ने बच्ची से किया दुष्कर्म

बलरामपुर रामानुजगंज। बलरामपुर रामानुजगंज के सनावल थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़ित बालिका के पिता की बीमारी से मृत्यु हो गई थी, इसके बाद दो वर्ष पूर्व पीड़िता की मां से आरोपी पिता चूड़ी विवाह करके चार बच्चों के साथ अपने घर लेकर आ गया था, लेकिन उसकी 12 वर्षीय सौतेली पुत्री पर ही नीयत खराब हो गई। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 29 दिसंबर की दोपहर में उसकी सबसे छोटी लड़की घर पर नहीं थी, जिसे ढूंढने के लिए वह घर से कुछ दूर पर स्थित तालाब के पास पहुंची तो आरोपी पिता ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होेन पर पीड़िता की मां बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ घर ले आई, रात में आरोपी फिर बच्ची को अपने साथ कमरे में लेकर गया और फिर जबरदस्ती कर फरार हो गया था। पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर थाना सनावल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

जल्द आ सकती है बाहर, पुलिस सतर्क, राजस्थान-जयपुर में बोरवेल में फंसी चेतना के पास पहुंची रेस्क्यू टीम

जयपुर। बोरवेल में गिरी बच्ची को 10वें दिन ट्रेस कर लिया गया है। रेस्क्यू टीम द्वारा किसी भी समय बच्ची को बाहर निकाल लिया जाएगा। तेज बदबू के चलते बच्ची के जीवित नहीं होने की आशंका नजर आ रही है। रेस्क्यू टीम सुरंग में फिनाइल ले जा रही है। जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने बताया कि कुछ देर में चेतना को बोरवेल से निकाल लिया जाएगा। मौके पर एम्बुलेंस और पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया गया है। साथ ही बीडीएम अस्पताल में अलग से सुरक्षा लगा दी गई है। मौके पर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। गौरतलब है कि किरतपुरा के बड़ियाली की ढाणी में 23 दिसंबर को खेलते वक्त चेतना 700 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी और करीब 120 फीट की गहराई में फंस गई। पिछले 10 दिनों से चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाने से परिवार और ग्रामीणों की नाराजगी बढ़ती जा रही थी। अब जानकारी मिली है कि रेस्क्यू टीम चेतना लगभग करीब पहुंच चुकी है और किसी भी समय मासूम को बाहर निकाला जा सकता है। घटनास्थल से अस्पताल के रास्ते में पुलिस तैनात की गई है ताकि मासूम को तुरंत अस्पताल ले जाया जा सके। दिशा भटकने से रेस्क्यू में देरी – रेस्क्यू टीमों ने सुरंग के जरिए चेतना तक पहुंचने का प्रयास किया था, लेकिन तकनीकी खामियों और दिशा भटकने के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका। बुधवार सुबह अधिकारियों ने बोरवेल की लोकेशन ट्रेस करने का दावा किया है। ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार (GPR) मशीन की मदद से बोरवेल की स्थिति को ट्रेस किया गया है। बहरहाल रेस्क्यू टीम के रास्ता भटकने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि आखिर सुरंग की दिशा गलत कैसे हुई? बहरहाल सभी को मासूम के निकलने का इंतजार है। अब तक के घटनाक्रम पर एक नजर –     23 दिसंबर : दोपहर 2 बजे किरतपुरा के बड़ीयाली ढाणी में गिरी चेतना। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीमें। रात 9 बजे एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू शुरू किया     24 दिसंबर : देसी जुगाड़ लगाकर 15 फीट ऊपर तक खींचा लेकिन फिर अटका ऑपरेशन।     25 दिसंबर : हरियाणा से आई पाइलिंग मशीन से बोरवेल के पास 40 फीट गहरा गड्ढा खोदने के बाद बंद पड़ी मशीन। गुजरात से नई मशीन बुलाई गई। रात में उत्तराखंड से रैट माइनर्स टीम पहुंची।     26 दिसंबर :  रैट माइनर्स टीम ने 170 फीट गहरा गड्ढा खोदकर सेफ्टी पाइप डाले।     27 दिसंबर : बारिश के कारण काम रुका।     28 दिसंबर : ऑक्सीजन लेवल चेक करने पाइप में उतरे दो जवान। एल आकार में सुरंग की खुदाई की।     29 दिसंबर :  4 फीट तक सुरंग खोदकर बोरवेल में उतरी रेस्क्यू टीम। सुरंग बनाने में पत्थर बने सबसे बड़ी बाधा। पत्थर तोड़ने के लिए मशीन मंगाई।     30 दिसंबर : एसडीआरएफ के कमांडेंट ने रेस्पिरेशन चेक किया। लेजर अलाइनमेंट डिवाइस से जांच की।     31 दिसंबर : दोपहर बाद पता चला कि गलत दिशा में हो रही थी खुदाई। लोकेशन ट्रेक करने के लिए जीपीआर मशीन मंगाई।

शराब घोटाले से आय का देना होगा जवाब, छत्तीसगढ़-सुकमा में पूर्व मंत्री लखमा और उनके पुत्र को ईडी का समन

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पूर्व मंत्री कवासी लखमा और उनके पुत्र को ईडी का समन भेजा गया है। प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष दोनों को पेश होना पड़ेगा। बीते 28 दिसंबर को सुकमा और रायपुर के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी थी। लखमा के पुत्र और करीबियों के ठिकानों पर भी रेड मारी गई थी। जिसमें रायपुर स्थित आवास से कई अहम सबूत मिले। साक्ष्य से इशारा मिल रहा कि लखमा ने कथित शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय का इस्तेमाल किया। ईडी ने आरोप लगाया है कि लखमा को शराब घोटाले से अर्जित अपराध की आय से मासिक आधार पर बड़ी मात्रा में नकदी मिला करती थी। कांग्रेस शासनकाल में 2019 से 2022 के बीच कथित तौर पर बड़ा शराब घोटाला हुआ था, जो 2 हजार 61 करोड़ रुपये का था। कोंटा विधायक कवासी लखमा इस मामले में पहले ही जांच के दायरे में हैं।

साल के पहले दिन 24 कैरेट सोना औसतन 372 रुपये महंगा होकर 76534 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला

मुंबई साल के पहले दिन 1 जनवरी को सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की चमक बढ़ गई है। आज यानी बुधवार को 24 कैरेट सोना औसतन 372 रुपये महंगा होकर 76534 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला। वहीं, चांदी के भाव में आज 117 रुपये की गिरावट है। आज चांदी 85900 रुपये के औसत रेट पर खुली। यह रेट आईबीए ने जारी किया है, जिसमें जीएसटी नहीं लगा है। हो सकता है आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर आ रहा हो। सोना अपने ऑलटाइम हाई से 3147 और चांदी 12440 रुपये सस्ती हो गई है। 23 कैरेट गोल्ड का औसत भाव आज 371 रुपये महंगा होकर 76228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट गोल्ड का भाव भी 341 रुपये चढ़कर 70105 रुपये पर है। 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 279 रुपये बढ़कर 57401 रुपये पर पहुंच गई है। 14 कैरेट गोल्ड की कीमत भी 217 रुपये तेज होकर 44772 रुपये पर पहुंच गई है। Gold खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें 1. कीमत की जांच कर लें : जिन दिन खरीदना चाहते हैं, उस दिन का भाव इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (https://www.ibja.co/) पर जाकर जरूर पता कर लें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 2. वजन जरूर चेक करें : गहने के वजन का खास ध्यान रखें। इसमें जरा सा भी अंतर होने पर कीमत में बड़ा अंतर आ सकता है। इससे बचने के लिए ज्वेलर्स से सर्टिफिकेट भी मांग सकते हैं। 3. पक्का बिल ही लें : हॉलमार्क वाला सोना लेने के साथ खरीद का प्रामाणिक बिल प्राप्त करें। बिल में प्रत्येक वस्तु का विवरण, कीमती धातु का शुद्ध वजन, कैरेट में शुद्धता और हॉलमार्किंग शुल्क की आवश्यकता होनी चाहिए। 4. मेकिंग चार्ज पर करें मोल-भाव : इस शुल्क पर कोई सरकारी दिशा-निर्देश नहीं है और इसलिए ज्वेलर्स अपनी लागत के हिसाब से 2 फीसदी से 20 फीसदी तक वसलूते हैं। इसलिए मेकिंग चार्ज को लेकर मोल-भाव जरूर करें। ऐसा करने पर ज्वेलर इसमें थोड़ी बहुत छूट देते हैं।

आरोपी चालक फरार, छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत और बेटा घायल

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक में सवार मां-बेटे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में महिला के सिर को ट्रेलर ने कुचला दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के सीतामणि की रहने वाली धनबाई प्रजापति (45) वर्ष अपने बेटे योगेश प्रजापति के साथ शक्ति जिले मलदा गांव में कुछ काम से आई हुई थी। योगेश प्रजापति ने बताया कि काम होने के बाद वह अपनी मां धनबाई को लेकर वापस कोरबा जाने को मलदा से निकले थे। मंगलवार की दोपहर करीबन 12 बजे बस स्टैंड के पास पहुंचे थे तभी चांपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिसमें कोयला लोड था। जिससे वह सड़क के दूसरी तरफ गिरा वही मां ट्रेलर के नीचे सिर आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बम्हनीडीह थाने में मामला दर्ज कर कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक CG 22X 7170 को जब्त कर लिया गया है। मौके पर से ट्रेलर वाहन चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

दर्द से जूझ रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्टार्क सिडनी टेस्ट में खेलेंगे या नहीं? सामने आई अंदर की बात, दूसरा ऑप्शन भी रेडी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को उम्मीद ​​है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पसली में दर्द के बावजूद भारत के खिलाफ शुक्रवार से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) शुरू होने वाले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट खेलेंगे। इस 34 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की फिटनेस ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वह बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन से ही पसलियों में दर्द से जूझ रहे थे, लेकिन फिर भी टीम के फिजियो की मदद से गेंदबाजी करने में सफल रहे। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना रखी है। कैरी ने बुधवार को सिडनी में पत्रकारों से कहा, ‘‘वह ठीक हो जाएगा। उम्मीद है कि वह पांचवा टेस्ट मैच खेलेगा।’’ ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता संभवत: टेस्ट मैच के करीब स्टार्क की फिटनेस पर फैसला लेंगे, लेकिन कैरी ने कहा कि उन्हें अपने साथी खिलाड़ी की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंबे समय से उसके (स्टार्क) साथ खेल रहा हूं। वह दमदार खिलाड़ी है। निश्चित तौर पर उसकी पसली में दर्द है और इससे वह कई बार परेशान हो जाता है लेकिन मुझे विश्वास है कि वह अगले मैच तक खेलने के लिए तैयार हो जाएगा।’’ ऑस्ट्रेलिया को 2014-15 के बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हासिल करने के लिए पांचवा टेस्ट मैच जीतना होगा या फिर उसे ड्रॉ करना होगा। भारत अगर यह मैच जीतने में सफल रहता है तो वह लगातार पांचवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम करेगा। अगर स्टार्क को आराम दिया जाता है तो तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन को टीम में लिया जा सकता है. जिन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2021 में खेला था। रिचर्डसन ने टीम में चुने जाने की संभावना के बारे में कहा, ‘‘मैं इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं लेकिन अगर मुझे मौका मिलता है तो मैं उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करूंगा।’’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet