LATEST NEWS

इंदौर से बैंकॉक के लिए नई सीधी फ्लाइट की शुरुआत नए साल में, यात्रियों को मिलेंगे अधिक विकल्प

 इंदौर इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट को जल्द ही एक और डायरेक्ट इंटरनेशनल फ्लाइट मिल सकती है। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह फ्लाइट इंदौर से बैंकॉक के लिए उड़ान भरेगी। एयरलाइंस कंपनी ने एजेंट्स को मार्च अंत से नई उड़ान शुरू करने का आश्वासन दिया है। शुरुआत में इसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। एयरपोर्ट सूत्रों की माने तो इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस दोनों ही एयरलाइंस इंदौर-बैंकॉक फ्लाइट शुरू करने की तैयारी में हैं। दिसंबर में इंदौर आए केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू के सामने सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर-बैंकॉक और इंदौर-सिंगापुर डायरेक्ट फ्लाइट शुरू करने की मांग की थी। मंत्री ने भी इस संबंध में मौखिक सहमति दी थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस बीते कुछ दिनों से इसकी तैयारियां कर रही है। सब कुछ सही रहा तो मार्च अंत से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इंदौर से नई उड़ान शुरू हो जाएगी। इंदौर से अभी एकमात्र इंटरनेशनल फ्लाइट शारजाह के लिए है, जो सप्ताह में चार दिन रहती है। मंत्री की सहमति है तो जल्द मिलेगी अनुमति एविएशन एक्सपर्ट का कहना है कि अगर केन्द्रीय मंत्री ने अनुमति दी है, तो फिर उड़ान जल्द शुरू हो सकती है। दरअसल कोई भी उड़ान शुरू करने के पहले एयरलाइंस दो काम करती है। जिन दो एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करना है, वहां के प्रबंधन से अनुमति लेने के साथ मंत्रालय से अनुमति लेती है। बैंकॉक की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है, तो वहां से अनुमति मिलने में परेशानी नहीं आएगी, वहीं इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन भी इसे अनुमति देगा। चूंकि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री खुद इसमें रुचि दिखा रहे हैं तो मंत्रालय से भी अनुमति मिलना तय है। इंदौर-सिंगापुर फ्लाइट भी शुरू कर सकती है एयर इंडिया एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया इंदौर से सिंगापुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने यह फ्लाइट शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन जब कंपनी ने ट्रैवल एजेंट्स से चर्चा की तो उन्होंने यह फ्लाइट शुरू करने से मना कर दिया। ट्रैवल एजेंट्स ऑफ इंडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष टीके जोश का कहना है कि हमने एयर इंडिया को सिंगापुर से पहले बैंकॉक की फ्लाइट शुरू करने की सलाह दी है।

नया साल में जीवन में सफलता हासिल करने करें ये बदलाव

नया साल हर व्यक्ति के जीवन में सफलता हासिल करने का एक दूसरा मौका होता है। जिसे वो अगर पूरे जोश, उत्साह और लगन के साथ अपनाता है तो उसे जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। एक आम व्यक्ति अकसर असफलता का मुंह इसलिए देखता है क्योंकि वो विवेक होते हुए भी अपनी कुछ खराब आदतों से अपना पीछा नहीं छुड़ा पाता है। ऐसे में अगर आप नए साल में अपनी पर्सनालिटी में बदलाव लाकर सफलता का रास्ता तय करना चाहते हैं तो ये 5 सक्सेस टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। सेहत पर दें ध्यान कई बार लोग अपने लक्ष्य के पीछे भागते-भागते, खुद को इतना व्यस्त कर लेते हैं कि उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान नहीं रहता है। लंबे समय तक बनी इस आदत की वजह से वो जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं और मौका मिलने पर उसका फायदा नहीं ले पाते हैं। अगर आप भी अपनी सेहत के प्रति इतने ही लापरवाह हैं तो इस नए साल अपने लक्ष्य के साथ अपनी सेहत को भी पूरा ध्यान रखें। इसके लिए नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। बचत की डालें आदत अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं, जो आज को जीने में विश्वास करते हैं और अपने कमाए हुए पैसों को फिजूलखर्ची करके उड़ा देते हैं तो इस साल अपनी इस आदत को बदल डालिए। अपने खर्चों और बचत का एक स्पष्ट खाका तैयार करके अपने वित्तीय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। अपनी इस आदत में बदलाव करके आ अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। बायोडाटा अपडेट करें नए साल में कदम रखते ही, सबसे पहले अपना बायोडाटा खोलकर उसे अपडेट करें। ताकि नए साल में नए मौके मिलने पर आप उसका तुरंत फायदा उठा सकें। स्लीपिंग हैबिट्स को सुधारें नए साल पर, अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत को अच्छा बनाए रखने के लिए अपनी स्लीपिंग हैबिट्स पर भी खास ध्यान दें। इसके लिए एक तय समय पर जागने और सोने का समय निश्चित करें। इसे भी अपने एक लक्ष्य के रूप में ही देखें क्योंकि पूरी नींद ना मिलने की वजह से व्यक्ति अपना पूरा ध्यान लक्ष्य पर नहीं लगा पाता है। जिसकी वजह से वो अपने लक्ष्य से कोसों दूर हो जाता है। नेगेटिव विचार और आलस से बनाएं दूरी कई बार व्यक्ति मेहनती होते हुए भी सिर्फ अपने नेगेटिव विचार रखने और आलस की वजह से खुद को सफलता से दूर कर देता है। ऐसे में नए साल की शुरुआत में हर दिन एक सकारात्मक आदत अपनाने का प्रयास करें।

3 जनवरी से कांग्रेस शुरू करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान, इस वजह से टला था कार्यक्रम

Congress will start ‘Jai Bapu, Jai Bhim, Jai Constitution’ campaign from January 3, due to this the program was postponed. कांग्रेस शुक्रवार को पूर्व निर्धारित ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान का शुभारंभ करेगी। यह अभियान राज्यों, जिलों और ब्लॉक से शुरू होगा और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन मध्य प्रदेश के महू (वर्तमान में डॉ. आंबेडकर नगर) शहर में एक बड़ी जनसभा के साथ समाप्त होगा। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण टला था कार्यक्रमइस अभियान की शुरुआत पहले 27 दिसंबर को होनी थी। लेकिन 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे टाल दिया गया था। मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में फैसला लिया गया था कि मनमोहन सिंह को सम्मान देने के लिए इस अभियान को एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया था। आंबेडकर की जन्मभूमि पर होगा अभियान का समापनउन्होंने कहा, यह भरोसा करना मुश्किल है कि वह (मनमोहन सिंह) अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन अब तीन जनवरी से यह अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। इस अभियान का समापन डॉ. आंबेडकर की जन्मभूमि महू में 26 जनवरी को एक जनसभा के साथ होगा। 26 जनवरी को भारतीय संविधान को लागू हुए 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। सीडब्ल्यूसी ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि कांग्रेस संविधान की सुरक्षा और भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सिद्धांतों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अभियान के तहत 27 दिसंबर को बेलगावी में एक रैली का आयोजन किया जाना था, लेकिन शोक के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ भी शुरू करेगी कांग्रेसकांग्रेस के मुताबिक, 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक एक राष्ट्रीय पदयात्रा शुरू की जाएगी, जिसे संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा नाम दिया जाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे और यह यात्रा गांव-गांव और शहर-शहर जाएगी। इसके अलावा, कांग्रेस ने कहा कि अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में गुजरात में एआईसीसी की एक बैठक आयोजित की जाएगी।

रीवा में एक भाई ने बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का बेहद खौफनाक बदला लिया, काट दिए प्राइवेट पार्ट्स

    रीवा रीवा में एक भाई ने बहन के साथ हुई छेड़छाड़ का ऐसा खौफनाक बदला लिया जिसका खुलासा करने में पुलिस को आठ महीने लग गए। आरोपी भाई छेड़छाड़ करने वाले शख्स का प्राइवेट पार्ट ही काट दिया। साथ ही चाकू से गला रेत कर बेरहमी से शख्स की हत्या कर दी। रीवा पुलिस ने 8 माह पहले हुए इस हत्याकांड की गुत्थी को अब सुलझाया है। पुलिस ने हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारा मृतक के साथ काम करने वाला प्लंबर ही निकला। उसने बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए शख्स की गला रेत कर हत्या कर दी थी। बताया जाता है कि रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र में 21 अप्रैल को खैरा बस्ती के हीरालाल कोल का शव सांची पार्लर के पास सड़क किनारे मिला था। हत्यारे ने बड़ी बेरहमी से हीरालाल कोल को मारा था। पोस्टमार्टम में पता चला कि हत्यारे ने हीरालाल कोल का ना केवल गला रेता वरन प्राइवेट पार्ट भी काट दिया था। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात हत्यारे पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। आठ माह बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने 19 साल के कृष्णा उर्फ छोटू विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से की गई पूछताछ में कृष्णा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कृष्णा ने पुलिस को बताया कि हीरालाल कोल उसके साथ प्लंबर का काम करता था। एक दिन उसकी बहन उससे मिलने आई तो हीरालाल कोल ने उससे छेड़छाड़ की। इसके बाद से उसने हीरालाल की हत्या करने की सोच ली। 20 अप्रैल को कृष्णा ने हीरालाल कोल को शराब पिलाई और जब वह नशे में डूब गया तो चाकू से उसकी हत्या कर दी। आरोपी कृष्णा को हीरालाल से इस कदर नफरत हो गई थी कि उसने गुस्से में उसके प्राइवेट पार्ट तक काट दिए थे। पुलिस ने बताया कि हीरालाल कोल के साथ काम करता था। दोनों बैठकर शराब पीते थे लेकिन बहन से छेड़छाड़ की घटना के बाद कृष्णा उससे बेहद नफरत करने लगा। कृष्णा ने रणनीति के तहत हीरालाल की हत्या की। हत्या के बाद से पुलिस हत्यारे का लगातार सुराग जुटा रही थी। मुखबिर से 8 महीने के बाद आरोपी का राज खुल गया। आरोपी पुलिस के चंगुल में फंस गया। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।                    

सेवानिवृत्त आईएएस मनोज श्रीवास्तव प्रदेश के नए राज्य निर्वाचन आयुक्त, आज किया कार्यभार ग्रहण

भोपाल आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग मनोज श्रीवास्वत ने 1 जनवरी को पदभार ग्रहण किया। श्रीवास्तव ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों की बैठक लेकर आयोग की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के चुनाव में किये जा रहे नवाचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आयोग के उप सचिव मनोज मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। सामान्य प्रशासन विभाग ने उनकी नियुक्ति संबंध आदेश जारी कर दिए है। आदेश के अनुसार श्रीवास्तव की नियुक्ति 6 वर्ष या 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने, जो भी पहले हो तक की अवधि के लिए होगी। मनोज श्रीवास्तव 1987 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उनको प्रशासनिक काम का अच्छा अनुभव है। इससे प्रदेश में राज्य निर्वाचन के माध्यम से होने वाले चुनाव के संचालन को प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। श्रीवास्तव प्रदेश सरकार के विभागों में कई अहम पदों पर रहे। वह 2021 में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे। श्रीवास्तव को केंद्रीय हिंदी संस्थान से स्वामी विवेकानंद पुरस्कार और ‘अंतर्राष्ट्रीय विमानन पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा, वे महात्मा गांधी द्वारा स्थापित राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के हिंदी भवन से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका ‘अक्षरा’ के प्रधान संपादक भी हैं।  

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 45 बच्चों का चयन

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 45 बच्चों का चयन  विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग प्रतियोगिता में रायपुर से सौम्या दुबे हुई चयनित रायपुर  28वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 11एवं 12 जनवरी को नई दिल्ली के भारतमंडपम में आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी युवाओं से संवाद करेंगे। युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 45 बच्चों का चयन किया गया है। यह चयन तीन स्तरों पर सम्पन्न हुआ और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित इन युवाओं को प्रधानमंत्री से संवाद करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय युवा महोत्सव की ‘एंपावरिंग यूथ फॉर विकसित भारत’ प्रतियोगिता में  केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), रायपुर की बीटेक पांचवें सेमेस्टर की छात्रा सौम्या दुबे का भी चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि सन् 2047 के पूर्व भारत को विकसित बनाने की मुहिम के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’  कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कड़ी में संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अलग-अलग स्पर्धाएं आयोजित कर अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस स्पर्धा के अंतर्गत “विकसित भारत क्विज में उत्तीर्ण होने के बाद प्रतिभागियों द्वारा विकसित भास्त चैलेज के 10 विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध लिखा गया। निबंधों के मूल्यांकन किये जाने के उपरांत प्रत्येक विषय से अधिकतम 25 प्रतिभागियों का चयन राज्य चैंपियनशीप के लिए किया गया। राज्य स्तरीय चैंपियनशीप में प्रतिभागियों द्वारा अपने संबंधित निबंध के विषय के आधार पर पी.पी.टी. (विजन ट्रैक) का प्रदर्शन किया गया। इस पी.पी.टी. (विजन ट्रैक) के मूल्यांकन के बाद 45 अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए चुना गया। विश्वविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षाएं युवा महोत्सव पर पड़ रही भारी जिन युवाओं का राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए चयन हुआ है उनमें से कुछ अपने विश्वविद्यालयों की परीक्षाओं के कारण असमंजस की स्थिति में आ गए हैं। दरअसल, कुछ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं इन्हीं तिथियों में ही पड़ रही हैं। केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), रायपुर की छात्रा सौम्या दुबे भी उन्हीं प्रभावितों में से एक हैं। उन्होंने बताया की सीपेट की परीक्षाएं स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित होती हैं। उनके पांचवें सेमेस्टर की  परीक्षाएं 7 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित हो रही हैं और इसी दौरान युवा महोत्सव भी है, जिसके लिए युवा कल्याण विभाग संभवतः 8 या 9 जनवरी को दिल्ली ले जायेगा। ऐसे में उन्होंने इसकी जानकारी सीपेट के डायरेक्ट को दी है और विश्वविद्यालय से परीक्षा तिथि परिवर्तन करने का आग्रह किया है।

इस साल में कब-कब है एकादशी

हिंदू धर्म में एकादशी का दिन और इसका व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. एकादशी का दिन और व्रत जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु को समर्पित किया गया है. एकादशी पर भगवान विष्णु का पूजन और व्रत किया जाता है. हर महीने में दो एकादशी पड़ती हैं. महीने में एक एकादशी कृष्ण पक्ष और दूसरी शुक्ल पक्ष को पड़ती है. एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का पूजन करने वालों के घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है. साल भर में 24 एकादशी के व्रत पड़ते हैं. सभी एकदाशी के व्रत का फल साधक को अलग-अलग प्राप्त होता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 मे एकादशी के व्रत कब-कब पड़ेगें. साल 2025 में पड़ने वाली एकादशी     जनवरी में साल की पहली एकादशी 10 तारीख को होगी. ये पौष पुत्रदा एकादशी होगी. इसके बाद इसी महीने में 25 तारीख को षटतिला एकादशी होगी.     फरवरी में 8 तारीख को एकादशी होगी. ये जया एकादशी होगी. इसके बाद 24 फरवरी को विजया एकादशी होगी.     मार्च में 10 तारीख को एकादशी है. ये आमलकी एकादशी होगी. फिर 25 तारीख को पापमोचिनी एकादशी रहेगी.     अप्रैल में 8 तारीख को एकादशी है. ये कामदा एकादशी होगी. फिर 24 अप्रैल को बरूथिनी एकादशी होगी.     मई में 8 तारीख को एकदाशी होगी. ये मोहनी एकादशी होगी. वहीं 23 मई को अपरा एकादशी होगी.     जून में 6 तारीख को एकदाशी होगी. ये निर्जला एकादशी होगी. 21 जून को योगिनी एकादशी रहेगी.     जुलाई में 6 तारीख को एकादशी होगी. ये देवशयनी एकादशी होगी. 21 जुलाई को कामिका एकादशी रहेगी.     अगस्त में 5 तारीख को एकादशी रहेगी. ये सावन पुत्रदा एकादशी होगी. 19 अगस्त को अजा एकादशी पडे़गी.     सिंतबर में 3 तारीख को पड़ने वाली एकादशी परिवर्तिनी एकादशी होगी. 17 सितंबर को इन्दिरा एकादशी पड़ेगी.     अक्टूबर में 3 तारीख को पापांकुशा एकादशी रहेगी. 17 अक्टूबर को रमा एकादशी पडे़गी.     नवंबर में 1 तारीख को एकादशी रहेगी. ये देवउठनी एकादशी होगी. 15 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी रहेगी.     दिसंबर में 3 एकदाशी पड़ेगी. 1 तारीख को मोक्षदा, 15 को सफला और 30 दिसंबर को पौष पुत्रदा एकादशी पड़ेगी. एकादशी का महत्व हिंदू धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि जो भी एकादशी पर व्रत करता है उसे पुण्य फल मिलते हैं. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा करने पर घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती. इस दिन कभी अकेले भगवान विष्णु की पूजा नहीं करनी चाहिए. ऐसे में पूजा के फल नहीं मिलते.

आदर्श आचार संहिता का पालन व अवकाश घोषित करेंगे कलेक्टर, राजस्थान-नगरीय निकाय उपचुनाव का 9 जनवरी को मतदान

जयपुर। प्रदेश के 9 जिलों के 9 नगरीय निकायों के रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनावों के लिए मतदान दिवस 9 जनवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए जिला कलेक्टर को अधिकृत किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन (ग्रुप-2) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के 9 जिलों बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर ग्रामीण, सवाई माधोपुर एवं सीकर में 9 नगरीय निकायों के रिक्त पदों पर उप चुनाव माह दिसंबर 2024 एवं जनवरी 2025 में करवाए जा रहे हैं। इन नगरीय निकायों में मतदान 9 जनवरी, 2025 गुरुवार को होगा। अतः मतदान दिवस को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) को अधिकृत किया गया है। साथ ही पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुनर्मतदान होगा उस क्षेत्र में पुन‌र्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए भी संबंधित जिला कलेक्टर (जिला निर्वाचन अधिकारी) को अधिकृत किया गया है। आदेश के अनुसार उपचुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू रहने के दौरान चुनाव से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव समाप्ति तक माननीय मंत्री शासकीय दौरे पर नहीं जाएंगे। कानून व्यवस्था बिगड़ने या किसी आपात स्थिति के कारण मंत्री यदि संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में दौरे पर रहते हैं तो उन्हें इसकी सूचना विभाग के शासन सचिव द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को भेजनी होगी। यदि कोई मंत्री संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के दौरे पर हैं, तो इस दौरान वे किसी सरकारी वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे और निजी वाहन पर लाल बत्ती या सायरन आदि का प्रयोग वर्जित होगा। साथ ही क्षेत्र के विश्रामगृह, डाक बंगले या अन्य सरकारी आवासों का या इससे संलग्न परिसरों का उपयोग प्रचार कार्यालय के रूप में या चुनाव से संबंधित कोई बैठक करने की दृष्टि से नहीं कर सकेंगे। इन स्थानों को निष्पक्ष तरीके से अन्य दलों या अभ्यर्थियों को भी उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी लेकिन वे भी उनका चुनाव से संबंधित कार्य में इस्तेमाल नहीं करेंगे। वहीं सरकारी अधिकारी, मंत्रियों के दौरे के समय उनके किसी स्वागत में या प्रोटोकॉल में नहीं जाएंगे‌। यह आदर्श आचार संहिता बोर्ड/निगम के अध्यक्ष जिन्हें मंत्री या राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है, पर भी लागू रहेगी।

मैकस्वीनी ने कहा, मुझे टेस्ट टीम में वापस आना अच्छा लगेगा, बुमराह का ‘शिकार’ वापसी के लिए बेकरार

मेलबॉर्न बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद सलामी बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी ने ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्होंने कहा कि वह उस्मान ख्वाजा के संन्यास लेने के बाद टीम में उनकी जगह लेने की कोशिश करेंगे। मैकस्वीनी ने भारत के खिलाप शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन निराशाजनक प्रदर्शन के कारण बॉक्सिंग डे टेस्ट में उनकी जगह सैम कोंस्टास को लिया गया। 19 वर्षीय कोंस्टास ने धमाकेदार अर्धशतक बनाकर शानदार आगाज किया। पाकिस्तान मूल के 38 वर्षीय क्रिकेटर ख्वाजा ने संकेत दिए हैं कि अगली गर्मियों में एशेज के बाद वह संन्यास ले सकते हैं। सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार मैकस्वीनी ने कहा, ‘‘मुझे (टेस्ट टीम में वापस आना) अच्छा लगेगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। उस्सी (उस्मान ख्वाजा) का प्रदर्शन शानदार रहा है लेकिन अगर मौका मिलता है और वह संन्यास लेते हैं तो मैं उनकी जगह लेना पसंद करूंगा।’’ मैकस्वीनी ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के संबंध में कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मेरे पास इसके बारे में सोचने के लिए बहुत समय नहीं था। यह सब बहुत जल्दी हुआ। फिर मैं यहां टी20 क्रिकेट (बिग बैश लीग में) खेलने वापस आ गया।’’ मैकस्वीनी ने कहा कि वह अपने भविष्य को लेकर चयनकर्ताओं से बात करेंगे तथा वह किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपने खेल पर काम करना होगा और चयनकर्ताओं से बात करनी होगी कि मुझे कहां मौका मिल सकता है और वहां वापस आने के लिए मुझे क्या करने की जरूरत है।’’ मैकस्वीनी ने कहा, ‘‘मैं किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। उम्मीद है कि एक दिन मैं फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा।’’ घरेलू क्रिकेट में अधिकतर तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले मैकस्वीनी को टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा गया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने उनकी एक नहीं चली और वह तीन मैच में केवल 14.40 के औसत से ही रन बना पाए। बुमराह ने उनका चार बार शिकार किया, जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया।

iPhone 17 सीरीज में सभी मॉडल्स के लिए ProMotion डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का होगा यूज

नई दिल्ली iPhone 16 सीरीज में Action Button को सभी मॉडल्स में शामिल किया गया, जो पहले केवल iPhone 15 Pro मॉडल्स में उपलब्ध था। iPhone 16 सीरीज में Apple Intelligence Tools और नया Camera Control Button भी सभी मॉडल्स के लिए स्टैंडर्ड फीचर्स बनाए गए। हालांकि, Pro मॉडल्स में A18 Pro चिप का उपयोग होता है, जो स्टैंडर्ड A18 चिप की तुलना में अधिक क्षमताएं प्रदान करता है। यह संभावना है कि iPhone 17 सीरीज भी इस प्रवृत्ति को जारी रखेगी, जिसमें Pro और नॉन-प्रो मॉडल्स के बीच की खाई कम होगी, लेकिन कुछ भिन्नताएं बनी रहेंगी। iPhone 17 सीरीज में ProMotion टेक्नोलॉजी के विस्तार से Apple न केवल बेस मॉडल्स के उपयोगकर्ताओं को बेहतर अनुभव देगा, बल्कि अपनी प्रतिस्पर्धा में एक कदम आगे रहेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि Apple अपनी आगामी सीरीज में और कौन-कौन से नए फीचर्स शामिल करता है।

अनियमितता प्रकरणों में समय पर करें गुणवत्ता पूर्वक जांच, राजस्थान-सहकारिता राज्यमंत्री की चेतावनी

जयपुर। सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने कहा कि जिन सहकारी समितियों में अनियमितता सबंधी प्रकरण सामने आए हैं और उनकी जांच सहकारी कानून के तहत धारा 55 या 57 के तहत करवायी जा रही है तो जांच को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दक ने सोमवार को अपेक्स बैंक सभागार में मुख्यमंत्री कार्यालय एवं सहकारिता मंत्री कार्यालय से प्राप्त विभिन्न शिकायतों के प्रकरणों में विभाग स्तर से की गई कार्यवाही प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि पत्रों में जो भी शिकायत के बिन्दु हैं, उन पर त्वरित कार्यवाही की जाए तथा लगातार फोलो-अप भी करें ताकि न्यायसंगत कार्यवाही हो सके एवं शिकायत के प्रकरणों में नियमानुसार समयबद्ध राहत को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता से भी संपर्क कर उसका पक्ष सुने एवं रिकार्ड से सत्यापन करके ही जांच रिपोर्ट दें। यदि किसी भी प्रकरण में जांच अधिकारी द्वारा फौरी तौर पर बिना रेकार्ड सत्यापित किये जांच रिपोर्ट दी गई है तो ऐसे अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। समीक्षा बैठक में सहकारिता विभाग की शासन सचिव एवं रजिस्ट्रार श्रीमती मंजू राजपाल ने निर्देश दिये कि प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, सोयाबीन एवं मूंगफली की खरीद की जा रही है। खरीद केन्द्रों पर खरीद की व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिये प्रतिदिन जिले के इकाई उप-रजिस्ट्रार एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक विजिट करें और जो भी समस्या आ रही है, राजफैड के अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर उसका निराकरण सुनिश्चित करें। श्रीमती राजपाल ने कहा कि कार्मिकों की कार्यालयों में उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिये बायोमीट्रिक उपस्थिति मशीन स्थापित की जायेगी। इसकी शुरूआत सहकार भवन से होगी, उसके बाद इस प्रणाली को सहकारिता विभाग के प्रदेश के सभी कार्यालयों के लिये लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को बार-बार सहकारी कार्यालयों में चक्कर नहीं लगाने पडेंगे और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण संभव हो सकेगा।

उत्तर प्रदेश में 52 IPS का हुआ प्रमोशन, 9 बनाए गए आईजी, 2010-2011 बैच के 26 आईपीएस बने डीआईजी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश संवर्ग के 52 IPS अफसरों को योगी सरकार ने प्रमोशन दे दिया है. अफसरों को लेकर कहा जा रहा है कि सीएम योगी ने नए साल का गिफ्ट दे दिया है. इसमें 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपेश जुनेजा डीजी पद पर प्रमोट हुए हैं तो वर्ष-2000 बैच के 3 अधिकारी लक्ष्मी सिंह, प्रशान्त कुमार द्वितीय और नीलाब्जा चौधरी को एडीजी के पद पर प्रमोशन मिला है. इस आदेश सूची में वर्ष 2007 बैच के 9 आईपीएस अधिकारियों का डीआईजी से आईजी के पद पर प्रमोशन हुआ है. नोएडा की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह समेत तीन अफसरों को एडीजी पर नियुक्त किया है. विभागीय प्रमोशन कमेटी (DPC) की बैठक में 2000, 2007, 2011, 2012 और 2021 बैच के IPS अफसरों के प्रमोशन को स्‍वीकृति दी गई थी. इस बैठक में मुख्‍य सचिव मनोज कुमार सिंह, डीजीपी प्रशांत कुमार, एसीएस गृह दीपक कुमार और प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज शामिल थे. 2007 बैच के 9 अफसर अमित पाठक, जोगिंदर कुमार, रवि शंकर छवि, विनोद कुमार सिंह ,भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, राकेश प्रकाश सिंह, योगेश सिंह, गीता सिंह आईजी पद पर प्रमोट हुए हैं. 2011 बैच के 25 आईपीएस अफसर शैलेश कुमार पांडे, अजय कुमार,अभिषेक सिंह ,देव रंजन वर्मा, राजेश एस ,हेमंत कुटियाल, शालिनी ,स्वप्निल ममगाई, डी प्रदीप कुमार,अरुण कुमार श्रीवास्तव, सूर्यकांत त्रिपाठी ,विकास कुमार वैद्य, राजेश कुमार सक्सेना, डॉक्टर अरविंद चतुर्वेदी ,आलोक प्रियदर्शी ,सुनीता सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधा सिंह ,दिनेश सिंह ,कमला प्रसाद यादव, रामबदन सिंह, अरविंद कुमार मौर्य ,तेज स्वरूप सिंह, सुभाष चंद्र शाक्य , हृदयेश कुमार डीआईजी बने हैं.

नए साल में निखारे चेहरा, फॉलो करें ये टिप्स

नए साल का पहला दिन और आप में से कई लोगों के रेजोल्यूशन में हेल्दी, चमकती और ग्लासी स्किन पाना जरूर शामिल होगा। लेकिन जब तक आप इसपर सही से काम नहीं करते तब तक ये इच्छा पूरी कैसे होगी? इसे लिए आपको जरूरत है ऐसे स्किन केयर की जो आपकी त्वचा को और भी ज्यादा निखार दें। बस इसलिए आज हम आपको लिए लेकर आए हैं वेलनेस एजुकेटर शिल्पा अग्रवाल का बताई 10 दिन में चेहरा निखारने वाली ट्रिक्स। जी हां, इसमें आपके स्किन केयर में 6 चीजें शामिल होंगी, जिन्हें आपको नए साल के शुरुआती 10 दिनों तक करना है। ये आपके चेहरे पर ऐसा निखार देगा कि आप इन 6 स्किन केयर को अपना रुटीन ही बना लेंगे। आइए जानते हैं वेलनेस एजुकेटर और कंटेंट क्रिएटर शिल्पा अग्रवाल त्वचा की देखभाल करने के लिए क्या बताया है। डाइट में शामिल करें नट्स नट्स हमारी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा हेल्दी होते हैं। खासकर अखरोट, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। अखरोट त्वचा को हाइड्रेट रखने और उसकी इलास्टिसिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे हमारी स्किन हेल्दी रहती है। तो अगर आप भी अपनी स्किन को स्वस्थ बनाना चाहते हैं तो डाइट में नट्स जरूर शामिल करें। आंवला और हल्दी ड्रिंक बात चाहे आंवला की हो या फिर हल्दी की, दोनों ही हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए शिल्पा ने नए साल के स्किन केयर में आंवला-हल्दी शॉट्स शामिल किया है, जिसमें आप अपनी डाइट में शामिल करके एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ा सकते हैं। ये त्वचा की सूजन को कम करने और पाचन में सुधार कर स्किन की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करेगा। जीरा का पानी जीरा के पानी में एंटीऑक्सीडेंट, एक्ने ट्रीटमेंट, स्किन ब्राइटनिंग और स्किन रिपेयरिंग गुण होते हैं, इसलिए आप इसे भी अपने स्किन केयर में शामिल करें। साथ ही ये हमारे गट को हेल्दी रखने में मदद करता है,और जब हमारा गट हेल्दी रहेगा तो स्किन अपने आप स्वस्थ रहेगी। साथ ही स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को सोखने के लिए भी जीरा का पानी फायदेमंद होता है। मॉर्निंग में करें इस फेस मास्क का इस्तेमाल अंदर ही नहीं बाहर से भी त्वचा को साफ रखना बहुत जरूरी है, इसलिए चावल का आटा, मुल्तानी मिट्टी, बेसन, हल्दी, शहद और गुलाब जल से फेस मास्क तैयार करे। इस नुस्खे को सुबह लगाएं और पाएं साफ चमकती त्वचा। रात को इस नुस्खे से करें फेस मसाज रात को हमारी पूरी बॉडी रिलैक्स करती है, ऐसे में अगर आप फेस मसाज करते हैं तो फेस मसल्स को भी आराम देता है। इसके लिए आप एक चम्मच कैस्टर ऑयल में शहद को अच्छे से मिला लें और फिर इससे चेहरे की मसाज करें।

विभाग ने दी भावभीनी विदाई, राजस्थान-पशुपालन निदेशक डॉ. भवानी सिंह राठौड़ सेवानिवृत्त

जयपुर। पशुपालन निदेशक डॉ. भवानी सिंह राठौड़ अपने 35 वर्ष 10 महीने की राजकीय सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। वे डॉ. राठौड़ को विभाग की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। सरल, सहज एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ. राठौड़ ने निदेशक के रूप में दो साल विभाग को अपनी सेवाएं दीं। डॉ. राठौड़ की सेवानिवृति के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि डॉ. राठौड़ ने अपने कार्यकाल के दौरान निष्ठा, परिश्रम और दूरदर्शिता का अनुकरणीय परिचय दिया। उन्होंने नेतृत्व के उच्च मानदंड स्थापित किए और हर व्यक्ति को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। श्री कुमावत डॉ. राठौड़ को विदाई देने पशुधन भवन पहुंचे। विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि डॉ. भवानी सिंह ने एक कुशल प्रशासक और राज्य सेवा तथा पशु चिकित्सक समुदाय के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व के रूप में काम किया। डॉ. राठौड़ द्वारा विभाग को दी गई सेवाओं के लिए उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा। डॉ. भवानी सिंह राठौड़ का जन्म बीकानेर जिले में हुआ था। उन्होंने सीकर और बीकानेर जिले में अपनी शिक्षा प्राप्त की। डॉ. राठौड़ ने वर्ष 1989 में बांसवाड़ा जिले के पशु चिकित्सालय तलवाड़ा में प्रभारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवा प्रारम्भ की। वर्ष 1996 में सीधी भर्ती से चयनित होकर जिला स्तरीय अधिकारी बने। उन्होंने अतिरिक्त निदेशक उदयपुर, जयपुर, भरतपुर एवं अन्य कई पदों पर रहते हुए विभाग को अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी हैं। डॉ. राठौड़ भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के सदस्य भी रहे। अपने सेवा काल दौरान विभिन्न समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में पशु चिकित्सा नीति के निर्माण में डॉ. राठौड़ का अमूल्य योगदान रहा। डॉ. राठौड़ की सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. आनंद सेजरा को पशुपालन विभाग के निदेशक पद का कार्यभार दिया गया है।

पूर्व कप्तान क्लार्क ने कहा नितीश रेड्डी के बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया जाना चाहिए, इस ऑलराउंडर को प्रमोट करो

नई दिल्ली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भारत के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी की तारीफ की, जो मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन बल्ले से कर रहे हैं। नितीश कुमार रेड्डी को लेकर माइकल क्लार्क ने कहा है कि उन्हें “कम आंका गया” है, वह एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। क्लार्क ने इस बात की भी दलील दी है कि बल्लेबाजी क्रम में नितीश रेड्डी को प्रमोट किया जाना चाहिए। वे एक शतक इस सीरीज में लगा चुके हैं और कुछ अच्छी पारियां उन्होंने खेली हैं। हालांकि, गेंदबाजी में उतने प्रभावित वे नजर नहीं आए। भारतीय टीम जब 191 रनों पर 6 विकेट बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में खो चुकी थी तो 21 वर्षीय नितीश रेड्डी ने शतक लगाकर टीम को फॉलोऑन से बचाया था और थोड़ी सी अच्छी स्थिति में पहुंचाया था। नितीश रेड्डी ने 189 गेंदों में 114 रनों की पारी खेली थी। क्लार्क ने रेड्डी को जीनियस बताया। उन्होंने बियोंड 23 क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा, “रेड्डी, आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाला यह युवा खिलाड़ी एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। मुझे लगता है कि उसे छठे नंबर पर नहीं तो सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी रहा है, 21 वर्षीय, अविश्वसनीय। पूरी सीरीज में उसे कमतर आंका गया।” क्लार्क ने आगे कहा, “उन्होंने सभी को प्रभावित किया है। उन्हें किसी भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज से डर नहीं लगा। जब भी उन्हें धैर्य रखने की जरूरत पड़ी, उन्होंने धैर्य रखा। उन्होंने टेलएंडर्स के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने अपनी मंशा दिखाई। वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग करते हैं। मुझे लगता है कि वह छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए काफी अच्छे हैं। इसलिए भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच में यह एक बेहतरीन विकल्प है।” सिडनी टेस्ट मैच 3 जनवरी से खेला जाना है। ये इस सीरीज का सबसे अहम मैच है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet