LATEST NEWS

भगवान सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण और विशेष माना गया है. इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं. मकर संक्रांति का दिन भगवान सूर्य को समर्पित किया गया है. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार जो भी इस दिन भगवान सूर्य की पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. उसका भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है. मकर संक्रांति का त्योहार कब है? वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी को सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर होगा. इसके कारण मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को है. इसके एक दिन पहले 13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार है. लोहड़ी भी उत्तर भारत में प्रमुखता से मनाई जाती है. भगवान सूर्य पुष्य नक्षत्र में करेंगे गोचर वहीं इस बार भगवान सूर्य का गोचर पुष्य नक्षत्र में होने वाला है. इसकी वजह मकर संक्रांति का दिन और भी महत्वपूर्ण हो गया है. इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करने के साथ पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे. भगवान सूर्य का ये गोचर कुछ राशियों के लिए बड़ा ही शुभ और लाभदायक होने वाला है. आइए जानते हैं वो कौन सी लकी राशियां हैं. मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए मकर संक्रांति का दिन बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है. मेष राशि के ऐसे जातक जो सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उनके लिए ये समय बहुत अच्छा है. नई नौकरी भी मिल सकती है. साथ ही आय के नए रास्ते मिलेंगे. मकर राशि मकर संक्रांति का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बहुत अहम साबित होने वाला है. इस दिन मकर राशि के जातकों के जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं. कोट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. आर्थिक परेशानियां समाप्त होंगी. इस दौरान किसी पर बहुत ज्यादा यकीन न करें. ऐसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. सिंह राशि मकर संक्रांति का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस दिन शत्रुओं पर जीत मिल सकती है. अचानक धन लाभ हो सकता है. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं.

जंगल में 300 जवानों ने चक्रव्यूह बनाकर घेरा, छत्तीसगढ़-गरियाबंद में नक्सल एनकाउंटर में 3 नक्सली ढेर

गरियाबंद। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित सोरनामाल जंगल में तीन नक्सलियों का एनकाउंटर किया है। डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी ) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था। इस नक्सल ऑपरेशन में छत्तीसगढ़-ओडिशा के करीकब 300 जवान मौके पर मौजूद रहे। मौके से शव और आटोमेटिक हथियार बरामद किये गये हैं। गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा से लगे सोरनामाल जंगल में चक्रव्यूह बनाकर नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था। इससे नक्सली भाग नहीं पाये। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। बताया जाता है  कि ये नक्सली बस्तर से भागकर गरियाबंद में घुसे थे। पुलिस नक्सली मुठभेड़ के बाद अभी भी सर्चिंग ऑपरेशन जारी है। फोर्स का कहना है कि नक्सल ऑपरेशन से क्षेत्र में नक्सली मामलो को काबू करने में मदद मिलेगी।

10 जनवरी को पूरे भारत में केंद्र सरकार का फूकेंगे पुतला… खन्नौरी बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत में ऐलान

farmer protest khanauri border jagjit singh dallewal 10 january central govt effigy burning announcement खन्नौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने आज हुई महापंचायत में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज करने का फैसला किया. किसानों ने ऐलान किया है कि वो 10 जनवरी को देशभर में केंद्र सरकार का पुतला फूकेंगे. इसके अलावा किसानों से आंदोलन में शामिल होने की भी अपील की गई है. पंजाब के खन्नौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की शनिवार को महापंचायत हुई. इसमें संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने 10 जनवरी को पूरे भारत में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का फैसला किया है. महापंचायत को आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने संबोधित भी किया. डल्लेवाल ने कहा कि आज आब सब दूर-दूर से चलकर आए हैं. मैं आप सभी से मिलना चाहता था. डल्लेवाल ने कहा कि ये लड़ाई मेरी नहीं है. ये सब ऊपर वाले की मर्जी से हो रहा है. ये शरीर ऊपर वाले ने दिया है. जैसा भगवान करवाना चाहते हैं वैसे ही अब हो रहा है. मुझे पुलिस उठाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन रात को हरियाणा-पंजाब से सैकड़ों नौजवान खन्नौरी बॉर्डर पर पहुंच गए. मुझे विश्वास है कि हम लड़ाई जीतेंगे. डल्लेवाल बोले- हम शांत नहीं बैठ सकते उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि ये कठिन काम है, लेकिन किसी काम को कठिन देखकर हम आराम से नहीं बैठ सकते हैं. हमारे किसान परिवारों के 4 लाख किसानों ने सुसाइड किया है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की रिपोर्ट है, लेकिन असलियत में 7 लाख किसान सुसाइड कर चुके हैं. हम किसान नेता हैं, हम लोगों ने ऐसा कुछ नहीं किया सुसाइड रुक सकें. किसान नेता ने सुप्रीम कोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि डल्लेवाल की लाइफ काफी महत्वपूर्ण, लेकिन जिन 7 लाख किसानों ने सुसाइड किया है वो भी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण थे.उन 7 लाख किसानों के बच्चे के लिए हमें शहादत दे देनी चाहिए. जब हम दिल्ली से आंदोलन खत्म करके वापस आए थे तो दूसरे राज्यों के लोगों ने हमें उलाहना दिया कि पंजाब के संगठन वापस जा रहे हैं. आंदोलन तेज करने की अपील डल्लेवाल ने आगे कहा कि अब मैं दूसरे राज्यों के किसानों से कहता हूं कि अपने राज्यों में आंदोलन तेज कर दीजिए. एमएसपी सबको चाहिए. आप सब अपने-अपने गांवों से एक-एक ट्राली खन्नौरी बॉर्डर पर जरूर भेजें ताकि पुलिस आंदोलन को खत्म ना कर सके. हालांकि, महापंचायत को संबोधित करते हुए बीच में डल्लेवाल की तबीयत भी बिगड़ गई जिसके बाद भाषण को जल्दी खत्म करा दिया गया.

मुख्यमंत्री ने 651.62 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर, छत्तीसगढ़-महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि जारी कर दी है। प्रदेश की पात्र माताओं एवं बहनों को नववर्ष पर करीब 70 लाख माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खाते में डाल दी गई है। इस योजना में मार्च 2024 से लेकर जनवरी 2025 तक हितग्राही महिलाओं को 11 मासिक किश्तों में 7181 करोड़ 94 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि की जानकारी के लिए महतारी वंदन योजना का मोबाइल एप भी है,जिसे हितग्राही प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपनी जानकारी देख सकते हैं। महिला एवं बाल विकास से मिली जानकारी के अनुसार माह जनवरी 2025 में कुल 69 लाख 69 हजार 399 हितग्राहियों को 651.62 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में किया गया। इन हितग्राहियों में से 60 लाख 65 हजार 160 हितग्राहियों को एक हजार रूपए के मान से 606 करोड़ 51 लाख 60 हजार रूपए की सहायता दी गयी है तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले 9 लाख 04 हजार 239 महतारियों को 45 करोड़ 10 लाख 76 हजार 400 रूपए इस प्रकार कुल 651 करोड़ 62 लाख 36 हजार 400 रूपए की सहायता राशि जारी की गयी है।

भ्रष्टाचार उजागर करने पर हत्यारों ने ले ली जान, छत्तीसगढ़-बीजापुर में पत्रकार मुकेश की नृशंस हत्या

बीजापुर/रायपुर। एक तारीख की शाम से लापता बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव शुक्रवार देर शाम सडक़ ठेकेदार सुरेश-रितेश चंद्राकर के एक बाड़े में सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया। मुकेश के लापता होने की शिकायत परिजनों ने बीजापुर पुलिस से की थी। इस शिकायत के बाद से मुकेश की लगातार तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को जब पुलिस और पत्रकार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में पहुंचे तो पाया कि वहां पर एक सेप्टिक टैंक में ताजा-ताजा ढलाई की गई है। इससे शक गहराया और जब टैंक को खुलवाया गया तो देर शाम उससे मुकेश का शव बाहर आया। उनके सीने पर धारदार हथियार से आधा दर्जन वार के निशान मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने मुकेश की हत्या की पुष्टि की। परिजनों ने आरोपियों पर सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि मुकेश ने कुछ दिन पूर्व ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सडक़ निर्माण पर खबर चलाई थी। उससे जुड़े भ्रष्टाचार की खबर उजागर की थी। 1 जनवरी की रात से था लापता पुलिस के मुताबिक मुकेश 1 जनवरी की शाम टी-शर्ट और शॉर्ट्स में ही घर से बाहर निकले थे। कुछ देर के बाद उनका फोन बंद हो गया। जब रात तक घर नहीं लौटे तो उनके भाई और पत्रकार युकेश चंद्राकर ने करीबियों के घर, शहर में अलग-अलग जगह पता लगाया, लेकिन मुकेश चंद्राकर की कोई खबर नहीं मिली। जिसके बाद भाई युकेश चंद्राकर ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मुकेश की हत्या से आक्रोशित बस्तर के पत्रकारों ने शनिवार को बीजापुर बंद और चक्काजाम का आह्वान किया है। पत्रकारों ने सुरेश चंद्राकर की सभी संपत्तियों को जब्त करने और उसके सभी खातों को सील करने की मांग की है। अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा: साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। परिवार को कांग्रेस नेता पर शक घटना के बाद कांग्रेस नेता सुरेश और उसका छोटा भाई रीतेश चंद्राकर फरार है। उसकी थार गाड़ी को हैदराबाद से बरामद किया गया है। मुकेश के बड़े भाई युकेश भी पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि एक जनवरी की रात साढ़े आठ बजे तक मुकेश घर पर था। मगर देर रात कुछ लोग उसे बुलाने पहुंचे। इसके बाद से वह लापता था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवार ने हत्याकांड के पीछे कांग्रेस नेता सुरेश के होने का शक जताया है। भ्रष्टाचार को मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया कांग्रेस नेता सुरेश मूलरूप से बासागुड़ा का रहने वाला है। मगर सलवा जुड़ूम आंदोलन के बाद उसका परिवार बीजापुर में रहने लगा। यहां सुरेश ने ठेकेदारी का काम शुरू किया। देखते ही देखते वह बड़ा ठेकेदार बन गया। 2021 में हेलीकॉप्टर से बरात ले जाने पर वह चर्चा में आया था। यह बात भी सामने आ रही है कि मुकेश और सुरेश आपस में रिश्तेदार थे। कांग्रेस नेता एवं ठेकेदार सुरेश ने कुछ दिन पहले ही गंगालूर रोड का निर्माण कराया था। मगर इसमें हुए भ्रष्टाचार को मुकेश चंद्राकर ने उजागर किया था। मुकेश की रिपोर्ट के बाद ही प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की। कहा जा रहा है कि सुरेश इसी वजह से पत्रकार मुकेश से खफा था। दीपक बैज बोले- पत्रकार भी सुरक्षित नहीं वहीं पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रदेश में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था अब असहनीय हो चुकी है। बैज ने कहा राजधानी से शुरू हुआ हत्याओं का खौफनाक मंजर अब बस्तर तक पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की बस्तर में मौजूदगी के दौरान ही जगदलपुर में एक चिकित्सक की पत्नी की हत्या हो गई। प्रदेश की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का शिकार अब लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी हो रहा है। पत्रकार को अपनी निष्पक्ष पत्रकारिता की कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। बीजेपी ने ट्वीट कर कही ये बात “”बीजापुर पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी का हत्यारा मुख्य आरोपी कांट्रेक्टर सुरेश चंद्राकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का खास आदमी हैं। दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के SC मोर्चा का प्रदेश सचिव का पद देकर नवाजा भी हैं।     हत्यारी कांग्रेस या कांग्रेस के हत्यारे..…””     — BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) January 3, 2025

किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान को गति देने और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सुव्यवस्था स्थापित करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला किस तरह अग्रणी हो, इसके लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान में विभिन्न योजनाओं में अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य 22 जनवरी तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिलों में कलेक्टर की भूमिका विकास कार्यों और जनकल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होती है। समाज के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के लिए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला कलेक्टर की पहचान कार्य और जनकल्याण के कार्यक्रमों के श्रेष्ठ क्रियान्वयन के आधार पर ही बनेगी। कुछ क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियों का आवश्यक प्रचार भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से किया जाए। इससे अन्य जिलों में अधिकारियों और अन्य सभी को भी ऐसे कार्यों को करने की प्रेरणा मिलेगी। कलेक्टर, देखें रैन बसेरों की व्यवस्थाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सर्दी में रैन बसेरों में रहने वाले व्यक्तियों की अच्छी देखभाल सुनिश्चित करें। समय-समय पर रैन बसेरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। इसके साथ ही कलेक्टर, थानों का आकस्मिक निरीक्षण भी करें। जिले की घटनाओं पर कलेक्टर की बारीक नजर होना चाहिए। जनप्रतिनिधियों से संवाद और सम्पर्क में कमी नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेवा के महत्वपूर्ण सेक्टर्स में जिलों में ऐसे आयोजन हों, जो जिले के महत्व को बढ़ाते हों। टी.बी. रोग नियंत्रण में गतिविधियां बढ़ाएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निक्षय अभियान में देश के 347 जिले चिन्हित कर विशेष प्रयास कर क्षय रोग के नियंत्रण का अभियान प्रारंभ किया। यह अभियान आगामी 24 मार्च तक चलेगा। निक्षय अभियान में मध्यप्रदेश में 23 जिले चिन्हित किए गए हैं। प्रदेश में इस अभियान को गति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के 5 जिले मंदसौर, नरसिंहपुर, मंडला, बैतूल और खंडवा इस अभियान के क्रियान्वयन में शीर्ष पर हैं। इसी तरह टी.बी. रोगियों को फूड-बॉस्केट के वितरण में जबलपुर, नरसिंहपुर, मंदसौर, अनूपपुर और मंडला सबसे आगे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि टी.बी. नियंत्रण के कार्य में कलेक्टर विभिन्न नवाचार भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य संचालक ने जानकारी दी कि मंदसौर में एक्सरे मशीन की खरीदी, सीहोर में जनप्रतिनिधियों द्वारा एक-एक टी.बी. रोगी की देखभाल का प्रण लेने और उज्जैन एवं नीमच में टी.बी. रोगियों के पंजीयन और उपचार के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी, एनसीसी और एनएसएस जैसे संगठनों का टी.बी. उन्मूलन अभियान के लिए सहयोग प्राप्त किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आयुष्मान योजना में निर्धन वर्ग के नागरिकों की सहायता के लिए जिलों में समन्वय पूर्वक सहायता के कार्य किए जाएं। मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया के रोगियों के उपचार के संबंध में कलेक्टर को निर्देशित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।  

छतरपुर के जंगलों से कराई जा रही लकड़ी की अवैध कटाई, बातचीत का ऑडिओ वायरल, निलंबित किया

​छतरपुर ​छतरपुर में शुक्रवार देर रात वन विभाग के डिप्टी रेंजर रवि खरे को अवैध वन कटाई मामले में शामिल होने के चलते निलंबित किया गया है। शुक्रवार दोपहर काे उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद रात काे बीट गंगवाहा क्र. पी-648 में एक ट्रैक्टर ट्राली में अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की गई। इसके बाद वन मंडल अधिकारी सर्वेश सानवानी ने डिप्टी रेंजर पर वन विभाग की छवि खराब करने और वन कटाई में शामिल होने के चलते तत्काल कार्रवाई की। निलंबन अवधि में मुख्यालय भेजा उन पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1956 के नियम 3 का उल्लंघन करने के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण और अपील नियम 1966 के नियम 9 (क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय वन परिक्षेत्र बक्सवाहा भेजा गया है। यह था मामला बसारी रेंज में गुरुवार रात तीन बजे वन विभाग की टीम ने लगभग दो लाख रुपए की सागौन की लकड़ी को ट्रैक्टर सहित जब्त किया। आरोप लगा था कि, वहां विभाग के डिप्टी रेंजर रवि खरे की शह पर लंबे समय से सागौन लकड़ी की तस्करी चल रही थी। इसके कुछ ऑडियो भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वायरल ऑडियो में डिप्टी रेंजर रवि खरे पेड़ों की कटाई अपनी जिम्मेदारी पर रात के अंधेरे में करने को कह रहे थे। साथ ही ऑडियो में वह पैसों के लेन-देन की भी बात करते सुनाई दे रहे थे। इसके बाद डिप्टी रेंजर रवि खरे को निलंबित किया गया। वायरल ऑडियो में हुई बातचीत…     लकड़ी तस्कर- साहब काम शुरू करवा दूं?     डिप्टी रेंजर रवि खरे – सुबह तक नहीं करना, रात में ही कर लो     तस्कर -सुबह नहीं होगी। मशीन लिए हैं, वो लोग रात में ही कटवा देंगे।     डिप्टी रेंजर -वो लोग आ गए क्या?     तस्कर – नहीं वो लोग नहीं आए हैं। हम ने मना कर दिया, क्योंकि गांव में 13वीं का कार्यक्रम चल रहा है और आवाज आएगी। इसलिए 11 बजे के लगभग शुरू करेंगे।     तस्कर – गांव वाले आएंगे तो हम क्या कहेंगे?     डिप्टी रेंजर- कोई दिक्कत नहीं है। गांव वाले आए तो बोल देना साहब से बात हो गई थी और हमारे विभाग का कोई नहीं आएगा और पैसे जमा हो गए या नहीं?     तस्कर – पहले हम पैसा जमा करवा लेंगे। उसके बाद ही उन लोगों को हम काम शुरू करने देंगे।  

वाशिंग पाउडर और साबुन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग

पन्ना मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जानकारी के मुताबिक, हादसा पन्ना जिले के इटवा के पास हुआ. ट्रक में निरमा साबुन भरा हुआ था. ट्रक के पलटने के बाद किसी तरह से ड्राइवर और हेल्पर ने अपनी जान बचाई. वहीं हादसे के बाद ट्रक में भरे निरमा की लूट करने के लिए लोग पहुंच गए. वहीं इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. पन्ना में हुए सड़क हादसे में लोगों ने आपदा में अवसर का मौका ढूंढते हुए निरमा और साबुन की लूट शुरू कर दी. दरअसल, मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का है. जहां पन्ना अमानगंज रोड अंतर्गत आने वाले इटवा के पास एक तेज रफ्तार निरमा साबुन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. वहीं हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर निरमा और साबुन की लूट करने लगे. लोगों द्वारा निरमा साबुन लूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग लूट करने में जुटे हैं. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लुट कर रहे लोगों को भगाया. पुलिस ने लोगों को भगाया किसी तरह चालक और हेल्पर ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन सड़क पर पड़े निरमा और साबुन के पैकेट एवं बोरियों को देख राहगीरों एवं आसपास के लोग निरमा व साबुन की लूट करने के लिए पहुंच गए. वहीं देखते ही देखते वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. हालांकि जानकारी मिलने के कुछ देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लूट कर रहे लोगों को भगाया. पहले भी हो चुके हैं हादसे वहीं घटना में चालक वह हेल्पर को मामूली चोटें आई हैं. फिलहाल घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है. वहीं घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. हालांकि घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है, क्योंकि कई बार पहले भी इसी मार्ग में घटनाएं सामने आ चुकी हैं. कुछ महीनो पूर्व एक तेल से भरा टैंकर भी इसी मार्ग में पलट गया था जिसके बाद वहां तेल लूटने की भी होड़ मच गई थी.  

भोजशाला विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश, प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट से जुड़ेगा मामला, सुनवाई अब सीजेआई करेंगे

धार  हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर चल रहे विवादों की सभी कार्यवाही पर रोक लगाने का फैसला सुनाया था। इस हालिया फैसले के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट ने  आदेश दिया कि एमपी के धार जिले में भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद परिसर पर चल रही कानूनी लड़ाई को पूजा स्थल अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ जोड़ा जाए और सुना जाए। इस मामले में सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर रही है। पिछले साल अप्रैल में, सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को साइट का सर्वेक्षण करने की अनुमति दी थी। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि बिना उसकी अनुमति के सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की जाए। इसने एएसआई को परिसर में ऐसी कोई भी खुदाई नहीं करने का भी निर्देश दिया, जिससे संरचना के चरित्र में बदलाव हो सकता है। सुनवाई में ये हुई चर्चा सुनवाई की शुरुआत में, जस्टिस हृषिकेश रॉय और एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि इस मामले को पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं के साथ जोड़ा जाना चाहिए। इन याचिकाओं में सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ ने किसी भी पूजा स्थल के स्वामित्व और शीर्षक को चुनौती देने वाले नए मुकदमे दायर करने या अगले आदेश तक विवादित धार्मिक स्थलों के सर्वेक्षण का आदेश देने पर रोक लगाने का आदेश पारित किया था। वकील के तर्क पर क्या बोली पीठ? हिंदू पक्ष की ओर से पेश हुए अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने कहा कि यह विवाद पूजा स्थल अधिनियम से संबंधित नहीं है और उन्होंने न्यायालय से मामले की सुनवाई कर निर्णय देने का आग्रह किया। पीठ ने संकेत दिया कि यदि वह मामले की सुनवाई करती है, तो उसके आदेश का उल्लंघन करने के लिए अवमानना नोटिस जारी करना होगा। न्यायालय ने कहा कि याचिका के साथ दायर की गई तस्वीरों से पता चलता है कि उसके आदेश के बावजूद खुदाई की गई और पक्षों को पहले अवमानना नोटिस का जवाब देना होगा। इसके बाद न्यायालय ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि वह मुख्य न्यायाधीश से निर्देश प्राप्त करने के बाद मामले को अन्य याचिकाओं के साथ जोड़ दे। यह है विवाद 11वीं शताब्दी का यह स्मारक हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद का केंद्र है। हिंदुओं का मानना है कि यह देवी वाग्देवी का मंदिर है, जो देवी सरस्वती का अवतार हैं, जबकि मुस्लिम समुदाय इसे कमाल मौला मस्जिद कहता है। 11 मार्च को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने एएसआई को छह सप्ताह में भोजशाला परिसर का ‘वैज्ञानिक सर्वेक्षण’ करने का निर्देश दिया था।

Indore से Prayagraj के लिए 11 जनवरी से उड़ान शुरू

 इंदौर इंदौर से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट का संचालन 11 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस रूट पर फ्लाइट का संचालन एलायंस एयर कंपनी करेगी। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए शुरू की जा रही है। फ्लाइट संख्या 9I342 हर शनिवार को शाम 8:05 बजे इंदौर से उड़ान भरकर रात 10:05 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं, वापसी की फ्लाइट 9I340 हर सोमवार को प्रयागराज से शाम 7:40 बजे रवाना होकर रात 9:40 बजे इंदौर लौटेगी। कुंभ मेले की विशेष तैयारी एलायंस एयर ने इस फ्लाइट की बुकिंग तीन कैटेगरी में शुरू कर दी है। सुपर सेवर कैटेगरी का किराया ₹4724 रखा गया है। वैल्यू कैटेगरी में किराया ₹12074 होगा, जबकि फ्लेक्सिबल कैटेगरी का किराया ₹20999 है। कंपनी इस सेवा के लिए ATR-72 विमान का उपयोग करेगी, जिसमें 48 से 78 सीटों तक की क्षमता होती है। यह रूट पहले भी संचालित हो चुका है, लेकिन विंटर शेड्यूल में इसे बंद कर दिया गया था। अब कुंभ मेले की विशेष तैयारियों के तहत इसे फिर से शुरू किया जा रहा है।  ट्रेवल एजेंट्स और एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, इस रूट पर यात्रियों की भारी मांग थी। इंदौर से प्रयागराज के लिए यात्रियों की inquiries लगातार आ रही थीं, और कुंभ मेले के समय इस रूट की उपयोगिता और भी बढ़ जाती है। प्रयागराज कुंभ मेले में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस कारण एयरलाइंस कंपनियां अपनी सेवाओं में नए रूट जोड़कर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रख रही हैं। ट्रेवल एजेंट टीके जोश के अनुसार, इंदौर से प्रयागराज के लिए यह फ्लाइट काफी लाभकारी साबित होगी। इसके अतिरिक्त, सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो कंपनी भी इस रूट पर जल्द ही अपनी फ्लाइट शुरू कर सकती है।    

SBI, HDFC Bank के ग्राहकों को होगा फायदा, FD पर इतना बढ़कर मिलेगा ब्याज

नई दिल्ली  फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई और सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने कुछ डिपॉजिटर्स के लिए एफडी पर ब्याज बढ़ाने की घोषणा की है। एसबीआई ने 80 वर्ष से अधिक आयु के सुपर सीनियर सिटीजंस की एक नई कैटगरी शुरू की है। ऐसे डिपॉजिटर्स को सीनियर सिटीजंस की तुलना में 10 आधार अंक ज्यादा ब्याज मिलेगा। वहीं एचडीएफसी बैंक ने बल्क डिपॉजिट (5 करोड़ रुपये और उससे अधिक) पर रिटर्न को 5-10 आधार अंकों तक संशोधित किया है। एसबीआई का रिवीजन सेविंग्स के बड़े हिस्से को हासिल करने के लिए डिपॉजिट पर इनोवेशन करने की रणनीति का हिस्सा है। बैंक 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए ज्यादा ब्याज देने के अलावा ने अपनी स्कीम को रिस्ट्रक्चर किया है। इनके तहत ग्राहक अपने बचत लक्ष्य तय कर सकते हैं और उसके अनुसार रिकरिंग डिपॉजिट के लिए साइन अप कर सकते हैं। बैंक में ब्याज दरों में ऐसे समय संशोधन किया है जब ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए आरबीआई से नीतिगत दरों में कटौती की मांग की जा रही है। आरबीआई के आंकड़ों से पता चला है कि बैंक जमा और बैंक ऋण दिसंबर के मध्य तक 11.5% की समान गति से बढ़ रहे थे। दूसरे बैंक भी बढ़ाएंगे ब्याज? एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के ब्याज दरों में बढ़ोतरी के बाद दूसरे बैंक भी ऐसा कर सकते हैं। हालांकि सूत्रों ने कहा कि एचडीएफसी बैंक ने दूसरे बैंकों के बराबर आने के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया है। उच्च जमा दरें भी उधार दरों की सीमांत लागत में संशोधन के कारण उच्च उधार लागत में तब्दील हो जाती हैं, जो सीधे जमा की लागत से जुड़ी होती हैं। दिसंबर 2024 को समाप्त तिमाही के लिए व्यावसायिक आंकड़ों की घोषणा करने वाला पहला बड़ा बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा है। उसका कहना है कि उसके ग्लोबल एडवांसेज और ग्लोबल डिपॉजिट में क्रमशः 11.7% और 11.8% की बढ़ोतरी हुई है।

बॉलीवुड अभिनेत्री ने बांधवगढ़ में जमकर उठाया लुफ्त

उमरिया 3 जनवरी नए साल में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बॉलीवुड सेलिब्रिटी निमरत कौर भी नेशनल पार्क बांधवगढ़ पहुंचकर प्रकृति का लुफ्त उठाया बताया जाता है कि उन्होंने सफारी के दौरान दूसरे वन्य प्राणियों के अलावा टाइगर का भी दीदार किया और काफी रोमांचित हुई आपको बता दे बॉलीवुड सेलिब्रिटी निमरत कौर अपने मम्मी अविनाश शेट्टी और पापा कैप्टेन भूपेंद्र सिंह के साथ ताला स्थित ट्री हाउस के बनियान ट्री हाउस 103 में रुकी थी बताया जाता है कि ताला स्थित ट्री हाउस छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव का है इसके अलावा किंग लाज भी इन्हीं का बताया जाता है ट्री हाउस की खास पहचान लकड़ी का कॉटेज है जो सैलानियों का मन मोह लेता है निमरत कौर वर्ष 2015 में अमेरिकी टेलीविजन सीरीज होमलैंड के  चौथे  सीजन में इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस एजेंट तस्मीन कुरैशी कीआवर्ती भूमिका निभाई और बाद में इसके आठवे सीजन में अपनी भूमिका दोहराई उन्होंने युद्ध थ्रिलर एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार के साथ सह अभिनय किया इन्होंने अमेरिकी रहस्य श्रृंखला वे वार्ड पॉइंट्स 2016 और भारतीय ड्रामा सीरीज स्कूल आफ लाइफ 2023 में भी अभिनय किया है अभी हाल में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम भी इनके नाम से लव ट्रैगेल के रूप में मीडिया संस्थानों में जमकर उठाया गया

नौगढ़ प्रीमियर लीग का हुआ आगाज, पहले दिन सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर पहुंची क्वार्टर फाइनल

सिंगरौली नौगढ़ के मधुवन बाग स्टेडियम में स्व. रामलला बैस स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के 25 वें सत्र का शुभारंभ हुआ जिसका पहला मुकाबला सिंगरौली स्पोर्ट्स और शासन फाइटर के बीच खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए शासन फाइटर ने निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाए जिसके जवाब में सिंगरौली स्पोर्ट्स ने 6वें ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया जिसमें मैंन ऑफ द मैच पंकज बैस रहे । दूसरा मुकाबला सेक्टर ए दूधिचुआ और नेमना बिजपुर के बीच खेला गया जिसमे सेक्टर ए दूधिचुआ ने 10 ओवर में 145 रन बनाए जिसमें जवाब में नेमना बिजपुर सिर्फ 107रन ही बना सकी और सेक्टर ए दूधिचुआ 38 रन से विजेता हुई जिसमें मैंन ऑफ द मैच नानू रहे। दोनों मैच के विजेताओं के बीच तीसरा मुकाबला खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए सेक्टर ए दूधिचुआ ने 10 ओवर में 137 रन बनाए जिसे रोमांचक दौर में सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर ने 10वें ओवर में प्राप्त कर विजेता हुई और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, तीसरे मैच के मैंन ऑफ द मैच चन्द्र प्रताप रहे। शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमित द्विवेदी,वार्ड पार्षद रामगोपाल पाल, एएसपी शिव कुमार वर्मा, जनरल मैनेजर मेडिकल कॉलेज राजेश सिंह,सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर के प्रबंधक कुलदीप बैस,भाजपा नेता मान प्रसाद पाल इत्यादि उपस्थित रहे। आयोजन कमेटी के कमेंटेटर आनंद बैस,प्रेम मिश्रा,विनय तिवारी एवं अजय सोनी ने सहयोग किया वही स्कोरर की भूमिका शुभम द्विवेदी और निर्णायक की भूमिका में अखिलेश बैस,गायत्री बैस,शंकरदयाल बैस सहित प्रमुख आयोजनकर्ता संजय बैस,आशीष शुक्ला,विपिन मिश्रा, इतजोगी बैस,अखिलेश सिंह बैस,शंकर बैस,रामसागर बैस,राजेंद्र बैस,रामलला बैस,प्रीतम बैस,लवकुश नापित,अजीत नापित सहित एनसीसी कमेटी के सभी सदस्य एवं ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Pithampur में अभी नहीं जलेगा Union Carbide का कचरा, CM Mohan Yadav का बड़ा फैसला

पीथमपुर पीथमपुर में शुक्रवार को यूनियन कार्बाइड के 337 टन जहरीले कचरे के निस्तारण को लेकर भारी हंगामा हुआ। सैकड़ों लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कई प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह करने की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस बल पर पथराव हुआ और माहौल बेकाबू हो गया। हालात बिगड़ने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने देर रात आपात बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अदालत का आदेश आने तक कचरा नहीं जलाया जाएगा। सीएम ने हाईकोर्ट से और समय मांगने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही।   हाईकोर्ट से और समय मांगा जाएगा   सरकार ने हाईकोर्ट से कचरे के निस्तारण के लिए 7 जनवरी तक का समय मांगा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों और व्यावहारिक कठिनाइयों को अदालत के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अदालत के आदेश का पालन करना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बैठक में तय हुआ कि सरकार जनता को इस मुद्दे पर जागरूक करने के लिए कोशिश करेगी। इसके साथ ही, पर्यावरण और स्वास्थ्य पर किसी भी खतरे को रोकने के लिए अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।   जहरीले कचरे को लेकर लोगों में नाराजगी धार जिले के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में यूनियन कार्बाइड से जुड़े जहरीले कचरे को जलाने के फैसले से स्थानीय लोग नाराज हो गए हैं। शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों ने हाईवे पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया। सड़कों पर स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि दो प्रदर्शनकारियों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह कचरा उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक है। पथराव और प्रदर्शन के कारण प्रशासन को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत बैठक बुलाकर स्थिति को काबू में करने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री ने बुलाई इमरजेंसी बैठक स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार देर रात उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि अदालत से कचरे के निस्तारण के लिए और समय मांगा जाएगा। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जनता को किसी प्रकार का नुकसान न हो। सीएम ने कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा और पर्यावरण को प्राथमिकता देगी।   जनता की सुरक्षा सबसे ऊपर है मुख्यमंत्री मोहन यादव नेकहा कि सरकार लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूनियन कार्बाइड का कचरा अदालत के निर्देश के मुताबिक पीथमपुर लाया गया था। हालांकि, अगर इससे जनता के बीच कोई डर है या फिर किसी तरह का खतरा पैदा हो रहा है, तो इसे अदालत के सामने रखा जाएगा। सीएम ने कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।   पार्टी के नेताओं को समझाने की योजना   बैठक में यह भी तय किया गया कि पहले पार्टी के भीतर फैले भ्रम को दूर किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष वीडी शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वह नेताओं से बातचीत करें। खासकर, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और धार विधायक नीना वर्मा को इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट की जाएगी। बैठक में कैलाश विजयवर्गीय और नीना वर्मा ने कहा कि उन्हें पर्यावरण रिपोर्टों और परीक्षणों की जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित पक्षों को पूरी जानकारी दी जाए।   पुलिस ने दर्ज किए पांच केस   प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के चलते पुलिस ने पांच एफआईआर दर्ज की हैं। धार के एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन मामलों में कुछ आरोपी नामजद हैं, जबकि कुछ अज्ञात हैं। प्रदर्शन के बाद से स्थिति नियंत्रण में है। शनिवार को शहर का जनजीवन सामान्य रहा और फैक्ट्रियों ने काम शुरू कर दिया। हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल की तैनाती जारी है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी पूरी है।   कोर्ट के आदेश का पालन जरूरी   सीएम मोहन यादव ने कहा  कि यूनियन कार्बाइड का कचरा कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते  ही पीथमपुर लाया गया था। कचरे को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया गया है। हालांकि, जनता की सुरक्षा सबसे पहले है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अदालत से और समय मांगा जाएगा ताकि जनता के बीच किसी तरह का भय न रहे। सीएम ने भरोसा जताया कि सरकार अदालत के आदेश और जनता की भलाई के बीच संतुलन बनाए रखेगी।   कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि सरकार ने पर्यावरणीय रिपोर्टों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह अध्ययन किया है। उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें। सीएम ने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है। 

युवा टीम ने जमुनिहां में माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर नमन कर आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

उमरिया महिलाओं को स्वाभिमान से जीवन जीने की प्रेरणा देने वाली श्रद्धेय सावित्रीबाई फुले जी का संपूर्ण व्यक्तित्व प्रेरणा का अमर स्रोत है। उन्होंने न केवल महिलाओं के लिए शिक्षा के बंद रास्ते खोले, बल्कि उन्हें आर्थिक दृष्टि से भी सक्षम बनाया और दलित व वंचितों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। माता सावित्रीबाई फूल जी की जयंती पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा जमुनिहाँ में सावित्रीबाई फूल जी को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प।     टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए  कहा कि शिक्षा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित,  श्रीमती सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।सामाजिक क्रांति की अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित कर आपने पीढ़ियों को शिक्षा के आलोक से आलोकित किया है, इसके लिए देश आपका ऋणी है। उनके कार्य, विचार तथा योगदान संपूर्ण समाज की अमूल्य-अक्षय निधि है।उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष ने महिलाओं को आत्मविश्वास, स्वावलंबन और समानता की भावना से परिपूर्ण किया। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया और उन्हें स्वतंत्र निर्णय लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्त्री शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव की बुनियाद रखी। 1851तक सावित्री बाई फुले ने 3 स्कूल स्थापित कर लिए थे और 150 छात्रों की शिक्षिका थीं । उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर देश में 18 स्कूल खोले थे। उन्होंने और उनके पति ने दलितों और दबी हुई जाति की महिलाओं के लिए भी स्कूल खोले। फुले दम्पति ने महिलाओं को वजीफा देकर स्कूल जाने के लिए प्रोत्साहित किया।इस दौरान युवा हिमांशू तिवारी,खुशी सेन,वर्षा बर्मन,साक्षी रैदास,खुशबू बर्मन,अनुसूइया दहिया,सुलेखा राठौर,अनीता रौतेल,दीपिका मरकाम,संजना केवट,महक सोनी,शालिनि महोबिया,लष्मी महोबिया,अंजली सिंह,अर्पिता सोनी एवं सभी उपस्थित रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet