LATEST NEWS

फोन टैपिंग मामला : कैबिनेट मंत्री मीणा के आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज

राजस्थान राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के आरोपों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं, वहीं शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शिवसेना (UBT) नेता अरविंद सावंत ने कहा, अगर यही बात विपक्ष कहता तो? हम तो पहले से ही कह रहे हैं कि फोन टैपिंग हो रही है और यह गलत है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को अब भी उनकी कथनी और करनी का अंतर समझ नहीं आ रहा है। किरोड़ी लाल मीणा के बयान से राजनीतिक बवाल हाल ही में किरोड़ी लाल मीणा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे एक जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा था, मुझे उम्मीद थी कि सत्ता बदलने के बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं निराश हूं कि जिन मुद्दों के लिए मैंने आंदोलन किया, जिनकी वजह से हम सत्ता में आए, वे भुला दिए गए हैं। मेरी जासूसी हो रही है डॉ. मीणा ने दावा किया कि जब उन्होंने भ्रष्टाचार के कुछ मामलों को उठाया तो 50 फर्जी थानेदारों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन सरकार ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही है और उनके टेलीफोन की रिकॉर्डिंग की जा रही है।

NEET UG में टाई ब्रेकिंग क्राइटेरिया में फिर बदलाव, नहीं पूछे जाएंगे ऑप्शनल सवाल

नई दिल्ली देश में MBBSकी सीटें केवल नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) से मिलती हैं. रैंक समान अंकों पर टाई-ब्रेकिंग क्राइटेरिया से निर्धारित किया जाता है. टाई ब्रेकिंग क्राइटेरिया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को समान अंकों पर रैंक देता है. इस बार भी टाई ब्रेकिंग क्राइटेरिया बदल गया है. इसके तहत, एक्सपर्ट कमेटी ने रेंडम प्रक्रिया के माध्यम से ऑल इंडिया रैंक देने का निर्णय लिया है. NTA NEET UG 2025 का 7 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. NEET UG का इंफोर्मेशन बुलेटिन, सिलेबस और एग्जाम पैटर्न NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर डाउनलोड किए गए हैं. NEET UG 2025 परीक्षा के भाग B में अब ऑप्शनल प्रश्न नहीं होंगे. दरअसल, कोरोनावायरस महामारी के दौरान ऑप्शनल प्रश्नों और अतिरिक्त समय कैंडिडेट्स को भेजा जाना शुरू हो गया था. 2024 तक, उम्मीदवारों को खुद का चुनाव करना था. लेकिन यह इस साल नहीं होगा. अब कैंडिडेट्स सभी 180 प्रश्नों को कंपल्सरी करेंगे. Biochemistry में 90 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि Physics and Chemistry में 45 और 45 प्रश्न पूछे जाएंगे. NEET UG 2025 की परीक्षा एकमात्र शिफ्ट में होगी और पेन-पेपर मोड में होगी. टाई-ब्रेकिंग क्राइटेरिया में भी बदलाव अब तक, दो विद्यार्थियों के बराबर मार्क्स आने पर एप्लिकेशन नंबर और कैंडिडेट्स की उम्र को टाइ ब्रेकर के रूप में प्रयोग किया जाता था. इस साल से, एक स्वतंत्र एक्सपर्ट कमेटी ऐसे मामलों में अंतिम निर्णय लेगी. विज्ञान में अधिक मार्क्स या पर्सेंटाइल, केमिस्ट्री में अधिक मार्क्स या पर्सेंटाइल, फिजिक्स में अधिक मार्क्स या पर्सेंटाइल, अगर ये बराबर हो तो    जिस कैंडिडेट के बायोलॉजी में अटेम्प्ट किए गए सवाल कम गलत हैं, अगर ये बराबर हो तो    जिस कैंडिडेट के केमिस्ट्री और फिजिक्स के सवाल कम गलत हैंऔर अगर ये बराबर हैं. अगर ऊपर दिए गए सभी क्राइटेरिया फेल होते हैं तो इंडीपेंडेंट एक्सपर्ट कमेटी एक रैंडम प्रोसेस से फैसला लेगी. दूर के सेंटर नहीं चुन सकेंगे कैंडिडेट्स NEET UG 2025 का आवेदन फॉर्म भरते समय विद्यार्थी अपनी पसंद से तीन शहर चुन सकते हैं जहां परीक्षा होगी. इसके लिए प्रायोरिटी वाइज सेंटर भरने की जरूरत है. इस बार कैंडिडेट्स अपने पर्मानेंट या निवास स्थान के आस-पास के तीन सेंटर ही चुन सकते हैं; वे अपने शहर या पड़ोसी शहर से चुन नहीं पाएंगे. 3 घंटे पहले आना होगा एग्जाम सेंटर NEET UG 2025 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. परीक्षा स्थानों पर 3 घंटे पहले प्रवेश होगा. 1.30 बजे तक सभी कैंडिडेट्स को परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा. कैंडिडेट्स को इसके बाद एंट्री नहीं दी जाएगी.

दो लोगों से शेयर में निवेश के नाम पर 40 लाख का फ्रॉड

रायपुर एक बुजुर्ग इंद्र मोहन सिंघल के साथ साइबर ठगों ने शेयर में निवेश करने के नाम पर साढ़े 31 लाख रुपए की धोखाधड़ी की. ठगों ने उनसे इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज भेज कर संपर्क किया. शेयर कारोबार की ट्रेनिंग देने के नाम पर उन्हें एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया. इसमें ढाई सौ से ज्यादा लोग सदस्य थे और ग्रुप एडमिन भी थे. ग्रुप में शेयर को लेकर जानकारी दी जाती थी. उन्हें बताया गया कि इस ग्रुप के जरिए निवेश करने पर काफी फायदा होगा. बुजुर्ग ठगों के झांसे में आ गए और धीरे-धीरे करके साढ़े 31 लाख रुपए ठगों के बताए एकाउंट में भेजकर फर्जी कंपनियों में निवेश किया. हालांकि उन्हें निवेश की रकम वॉट्सएप ग्रुप में ठगों द्वारा दी गई आईडी में दिखती रही. लेकिन जब उन्होंने रकम को वापस लेने का प्रयास किया तब धोखाधड़ी का पता चला. इसी तरह की एक शिकायत खम्हारडीह थाने में कचना निवासी महावीर तावणिया ने भी की है. साइबर ठगों ने स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर उनसे 6 लाख 90 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए. मोवा पंडरी और खम्हारडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है.  

प्लास्टिक हटाओ ,देश बचाओ

रायपुर पात्रा इंडिया लिमिटेड ने “नो प्लास्टिक रैली” के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया और जनता को 750 स्टेनलेस स्टील की पानी की बोतलें और जूट बैग वितरित किए गए, ताकि प्लास्टिक की बोतलों और प्लास्टिक बैग के उपयोग से बचा जा सके। यह कार्यक्रम मरीन ड्राइव पर पट्रा इंडिया कॉरपोरेशन की एमडी लक्ष्मी मुकावली,Sr प्रबंधक मोहम्मद अवैस रज़ा सीएसआर टीम के वरिष्ठ प्रबंधक मोहम्मद अवैस रज़ा, ललित, एवन साहू और कंपनी के अन्य टीम सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित किया गया।

अनूपपुर परिसर में नगर एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्यो का एक दिवसीय सामाजिक सुरक्षा जिम्मेदार मर्दानगी प्रशिक्षण अभियान कार्यक्रम आयोजित

अनूपपुर पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को “सामाजिक सुरक्षा जिम्मेदार मर्दानगी प्रशिक्षण अभियान” कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को थाना कोतवाली अनुपपुर परिसर में किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर  मोती उर रहमान जी के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत एस.डी.ओ.पी.अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, टी. आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन एवं थाना प्रभारी अजाक अनूपपुर आर. के. धारिया, महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा एवं पुलिस बल की उपस्थिति में सोमवार को थाना कोतवाली अनुपपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में धाना कोतवाली क्षेत्र के नगर एवं ग्राम रक्षा समितियों के करीब 50 सदस्य उपस्थित रहे जिन्हे समाज में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण निर्मित कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार मर्द बनने हेतु ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बताया गया कि हमे अपनाआचरण और कर्तव्य को इस तरह से करना होगा कि हमारे समाज में महिलाये सुरक्षित और सम्मानजनक महसूस करें। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बनाये रखना ही जिम्मेदार मर्दानगी है । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को अपने ग्राम वार्ड या नगर में महिलाओं के सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को ड्यूटी के दौरान पहने जाने हेतु ट्रेक शूट का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सायबर क्राईम सुरक्षा जागरूकता हेतु चलाये जा रहे सेफ क्लिक अभियान के अंतर्गत सायबर अपराधों से बचने के लिए सतर्क एवं सावधान रहने के संबंध में विस्तार से बताया गया। एसडीओपी महोदय अनूपपुर द्वारा श्री सुमित केरकेट्टा द्वारा बताया गया कि इंटरनेट बेकिंग एवं आनलाईन ट्राजेक्शन के बढ़ते चलन के कारण आये दिन आम नागरिको के साथ सायबर फ्राड के अपराध पंटित हो रहे हे जिनसे बचने के लिए सतर्कता एवं सावधानी ही एक मात्र उपाय है। यदि सायबर अपराध घटित हो जाये तो बिना देर किये गोल्डन आवर में तत्काल 1930 राष्ट्रीय सायबर क्राईम टोल फ्री हेल्पलाईन नम्बर अथवा www.cybercrime.gov.in वेबसाईट पर अथवा नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करायें। कार्यक्रम के दौरान सायबर क्राईम से बचने के लिए क्या करें एवं क्या न करें के संबंध में पाम्पलेट वितरण किया गया।

देवास जिले से सीएम मोहन यादव ने महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की

देवास लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,553 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किए। इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं में करोड़ों रुपये की राशि हितग्राहियों को प्रदान की गई। सीएम ने कहा कि अब बहनों को धीरे-धीरे 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। किसानों और पेंशनधारियों को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख किसानों के खातों में ₹1,624 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों को ₹337 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की गई। 144 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 144 करोड़ रुपये के 53 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें 102 करोड़ रुपये की लागत से 37 विकास कार्यों का लोकार्पण और 42 करोड़ रुपये की लागत से 16 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के पीपलरावां में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और किसान कल्याण योजना के हितग्राही किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से राशि अंतरित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी भी ली। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर दीप प्रज्जवलन कर कन्या पूजन किया। कलश यात्रा का समापन कर पार्वती, कालीसिंध और चम्बल तीनों नदियों के जल से जलाभिषेक किया। कार्यक्रम में उन्होंने संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लेकर राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने प्रियंका गांधी को नकली गांधी बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भगवान और सनातन के प्रति दुर्भावना है। गांधी परिवार अयोध्या दर्शन के लिए नहीं गया। प्रयागराज भी नहीं गया। उन्होंने कहा कि रंजीत सागर सिंचाई परियोजना में क्षेत्र के 52 गांव डूबने वाले थे, परंतु अब पार्वती-कालीसिंध- चम्बल लिंक परियोजना से 66 गांव को पानी मिलेगा। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहनों के खातों में धीरे धीरे 3 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल और देहदान करने वालों को गार्ड ऑफ ऑनर की घोषणा भी की।

दृष्टिबाधित वेरसिंग ने 2 साल में खोद दिया 40 फीट गहरा कुआं

पाटी उनकी उपलब्धि भले ही पर्वतारोही दशरथ मांझी जितनी बड़ी न हो,लेकिन उनका जज्बा उतना ही अदम्य है। खेत में सिंचाई के लिए व पीने के लिए पानी की व्यवस्था नही होने से उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए इतना दृढ़ निश्चयी बना दिया कि वेरसिंग डुडवे ने अकेले ही कुआं खोद डाला,यह काम आम तौर पर 4-5 लोग मिलकर करते हैं। वेरसिंग दोनो आंखों से दृष्टिबाधित है। मेडिकल सर्टिफिकेट के तहत 75 प्रतिशत आखों से दिव्यांग है। वेरसिंग ने कुएं के साथ-साथ एक कच्चा मकान भी अकेले ही बना लिया। और अकेले ही उस घर में रहते हैं। उनके माता पिता व भाई सामूहिक रूप से पिताजी के घर पर ही निवास करते हैं। मकान बनाने व कुंआ खोदने में उसकी किसी ने मदद नही की। तहसील के ग्राम ओसाडा निवासी वेरसिंग गांव का एक गरीब मजदूर है। हालाँकि उसने पहले कभी कुआँ नहीं खोदा था, लेकिन उसने 2 साल में हर रोज़ 2 से 3 घंटे कुआँ खोदा, जब तक उसे पानी नहीं मिल गया। किसी ने भी उसकी मदद नहीं की, यहाँ तक कि उसके परिवार के सदस्यों ने भी नहीं। सबको लगा कि वह पागल हो गया है। आखिर, चट्टानी इलाके में पानी कौन ढूंढ सकता था,। गांव वालों ने खुलेआम उनका मजाक उड़ाया लेकिन वेरसिंग बिना विचलित हुए अपने कार्य में लगे रहे। वेरसिंग ने अपनी सहज बुद्धि से ही जगह का चयन किया  उसने उन 2 साल के दौरान कमरतोड़ काम किया। “यह बताना मुश्किल है कि उन दिनों मैंने क्या महसूस किया।  कुआं 40 फ़ीट गहरा है 5 फ़ीट लंबा है। इसके अलावा उसने कच्ची झोपडी के पास ही एक और कुआं खोदना शुरू कर दिया है। उसका कहना है कि यह कुंआ पीने के पानी के लिए खोद रहा हूँ। दृस्टिबाधित वेरसिंह शासन की दिव्यांगता पेंशन प्राप्त कर रहे हे किंतु उक्त राशि का आहरण हेतु उन्हे ग्राम से 5 किलोमीटर दूर बैंक मे जाकर राशि आहरण करना पढ़ती हे,दृस्टिबाधित वेरसिंह ने प्राथमिक शिक्षा बड़वानी के बंधान स्थित शासकीय दिव्यांगजन विद्यालय से प्राप्त करना बताया हे वही वर्तमान मे वेरसिंह अपने कच्चे मकान मे जीवन यापन कर रहा हे शासन की दिव्यांगजनो के लिए चलाई जाने वाली कई योजनाओं से वंचित हे

राजस्थान में सर्दी का असर हुआ कम, गर्म होने लगा दिन

राजस्थान राजस्थान में सर्दी का असर अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ठिठुरन से राहत मिल रही है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे गर्मी का अहसास होने लगा है। बाड़मेर सबसे गर्म, दौसा सबसे ठंडा पिछले 24 घंटे में राजस्थान का सबसे गर्म स्थान बाड़मेर रहा, जहां तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दौसा में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और हवा में नमी का स्तर 20 से 50 फीसदी के बीच दर्ज किया गया। मुख्य शहरों का न्यूनतम तापमान     जयपुर: 10.6 डिग्री सेल्सियस     सीकर: 9.5 डिग्री सेल्सियस     कोटा: 9.2 डिग्री सेल्सियस     चित्तौड़गढ़: 2.2 डिग्री सेल्सियस     बाड़मेर: 12.8 डिग्री सेल्सियस     जैसलमेर: 12.0 डिग्री सेल्सियस     जोधपुर: 11.3 डिग्री सेल्सियस     बीकानेर: 13.4 डिग्री सेल्सियस     चूरू: 10.4 डिग्री सेल्सियस     श्रीगंगानगर: 9.7 डिग्री सेल्सियस     माउंट आबू: 4 डिग्री सेल्सियस बारिश या शीतलहर का कोई अलर्ट नहीं मौसम केंद्र जयपुर ने सोमवार के लिए किसी भी जिले में बारिश या शीतलहर का अलर्ट जारी नहीं किया है। उत्तरी हवाओं की तीव्रता घटने से ठंड में कमी आएगी और तापमान बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ नहीं, ठंड में और कमी के आसार मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होगा, जिससे तापमान में हल्की वृद्धि जारी रहेगी। माना जा रहा है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में सर्दी का आखिरी दौर देखने को मिलेगा।

एयरो इंडिया की तुलना महाकुंभ मेले से करते हुए राजनाथ ने कहा- भारत के पराक्रम और शक्ति का महाकुंभ

बेंगलुरु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एयरो इंडिया 2025 की तुलना महाकुंभ मेले से करते हुए कहा कि द्विवार्षिक एयरोस्पेस एवं रक्षा प्रदर्शनी अनिश्चितताओं से भरे विश्व में भारतीय धरती की ताकत और स्थायित्व को दर्शाती है। श्री सिंह ने यहां येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा, “एयरो इंडिया सिर्फ एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि रक्षा और एयरोस्पेस में भारत की बढ़ती ताकत का प्रमाण है। जिस तरह महाकुंभ मेला लाखों लोगों को आध्यात्मिक एकता के सूत्र में बांधता है, उसी तरह यह आयोजन वैश्विक रक्षा और एयरोस्पेस हितधारकों को भारतीय धरती पर एकजुट करता है।” रक्षा मंत्री ने उन्नत स्वदेशी तकनीक के साथ सशस्त्र बलों को मजबूत करने और वैश्विक भागीदारों के साथ रणनीतिक सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी। प्रमुख वैश्विक रक्षा फर्मों, एयरोस्पेस कंपनियों और सैन्य प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी वाले प्रीमियर एयर शो के 15वें संस्करण में इस क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख घोषणाएं और साझीदारियां होने की संभावना है। गौरतलब है कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन में तेजी ला रहा है, जिसका उद्देश्य निर्यात को बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है।  

शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, भारी संपत्ति का नुकसान

हैदराबाद तेलंगाना के शहर हैदराबाद स्थित चारमीनार के पास दिवानदेवीडी में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे भारी संपत्ति का नुकसान हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉम्प्लेक्स में मुख्य रूप से कपड़े की दुकानें थीं। उन्होंने बताया कि आग इमारत की चौथी मंजिल पर लगी और तेजी से तीसरी मंजिल तक फैल गई। सूचना मिलने पर दमकल की दस गाड़ियां और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचकर, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में लगभग 30 दुकानें जलकर खाक हो गईं। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।  

राजनाथ सिंह ने फिजी के रक्षा मंत्री का भारत की पहली यात्रा पर स्वागत किया, समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की

बेंगलुरु रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयरो इंडिया प्रदर्शनी से पहले बेंगलुरु में फिजी गणराज्य के रक्षा मंत्री पियो टिकोदुआदुआ और दक्षिण सूडान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल चोल थॉन जे बालोक के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। श्री सिंह ने फिजी के रक्षा मंत्री का भारत की पहली यात्रा पर स्वागत किया। दोनों पक्षों ने रक्षा सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और मौजूदा सहयोग को और प्रगाढ़ तथा विविधतापूर्ण बनाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने वर्ष 2017 में हस्ताक्षरित रक्षा समझौता ज्ञापन के अनुरूप रक्षा सहयोग पर भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह को संस्थागत बनाने पर भी सहमति व्यक्त की। उन्होंने समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा, विशेष आर्थिक क्षेत्र संरक्षण, नौसेना क्षमता निर्माण और संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों तथा रक्षा नागरिकों के लिए प्रशिक्षण सहयोग सुनिश्चित करने के लिए समुद्री डोमेन जागरूकता बढ़ाने का फैसला किया। यह यात्रा प्रशांत द्वीप देशों के एक प्रमुख सदस्य फिजी के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी की दिशा में एक कदम है। श्री सिंह ने दक्षिण सूडान के रक्षा मंत्री के साथ अपनी बैठक में एयरो इंडिया 2025 में भाग लेने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन की दिशा में प्रयास शुरू करने और उसे गति देने पर सहमति व्यक्त की। लेफ्टिनेंट जनरल बालोक ने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत के प्रयासों को माना। दोनों पक्षों ने प्रशिक्षण आदान-प्रदान बढ़ाने के लिए साझेदारी करने पर सहमति व्यक्त की और उद्योग भागीदारी के माध्यम से संबंधों का विस्तार करने पर सहमति व्यक्त की।  

नगरीय निकाय चुनाव में पैसा बांटते रंगे हाथ पकड़ाया भाजपा प्रत्याशी, विवाद बढ़ा तो नोटों से भरा लिफाफा नाले में फेंका

बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में मतदान के पहले प्रत्याशी पैसे बांटकर मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं. ऐसे ही एक मामले में निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को पैसा बांटते रंगे हाथ पकड़ा. इस मामले में जब विवाद बढ़ा तो प्रत्याशी ने नोटों से भरा लिफाफा नाले में फेंक दिया. मामला बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 7 कालिका नगर का है, जहां से भाजपा प्रत्याशी श्याम कार्तिक वर्मा आज सुबह मतदाताओं को पैसे बांटने के लिए अपने पास लिफाफे रखे हुए थे. इसकी जानकारी होने पर निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी जितेंद्र भावे ने मौके पर जाकर श्याम वर्मा को रोका. जब अन्य लोगों ने इसका विरोध किया गया तो श्याम वर्मा ने पैसों से भरे लिफाफे को नाली में फेंक दिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी श्याम कार्तिक वर्मा को निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र भावे पहले समझाते हैं कि मना करने के बाद भी चुनाव में गड़बड़ कर रहे हो. इस दौरान अन्य व्यक्ति कहता है लगाऊं फोन, श्याम वर्मा कहता है, किसे लगना है. जवाब आता है चुनाव आयोग को फोन लगता हूं ना. जिसके बाद श्याम वर्मा पलटकर जेब में रखे लिफाफे को नाले में फेंक देता है. निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक नाले में कूदकर फेंके गए लिफाफों को बाहर निकलते हैं. लिफाफों को जब खोल कर देखा गया तो उसमें से 200 रुपए के नोट मिले.

रेलवे ने 27 फरवरी तक रद्द की पैसेंजर ट्रेनें

रायपुर पैसेंजर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी पढ़ने वाली है. वो इसलिए क्योंकि 27 फरवरी तक रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है. रेलवे ने कुल 19 दिनों के लिए ट्रेनों को रद्द किया है. रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले में किरंदुल-कोत्तावालसा रेललाइन में दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 9 से 27 फरवरी तक रेल (यात्री) सेवा प्रभावित रहेगी. भांसी और बचेली रेललाइन के समेली घाट सेक्शन में दोहरीकरण का काम चल रहा है. इस वजह से दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच 19 दिनों तक रेल सेवा बाधित रहेगी. इस दौरान किरंदुल जाने वाली दोनों यात्री ट्रेनों किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर (गाड़ी संख्या 58501-58501) और किरंदुल-विशाखापत्तनम नाइट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18513-18514) का परिचालन दंतेवाड़ा तक किया जाएगा. 19 दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी जबकि मालगाड़ियों का परिचालन पहले की तरह ही होगा. बता दें कि किरंदुल से ओड़िशा के जैपुर स्टेशन के बीच 219 किलोमीटर और दंतेवाड़ा जिले में कमलूर से बचेली के बीच लगभग 20 किलोमीटर रेललाइन में दोहरीकरण का काम बाकी है. इस सेक्शन में बचेली से किरंदुल के बीच 9.48 किलोमीटर की दोहरी लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है. कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) का बचेली-किरंदुल के बीच नई लाइन की जांच के लिए 27 फरवरी को प्रवास प्रस्तावित है. इसके पहले इन दोनों स्टेशनों के बीच नान इंटरलाकिंग का काम पूरा किया जाएगा. बता दें कि किरंदुल से जैपुर के बीच दंतेवाड़ा-किरंदुल 42 किलोमीटर का रेलखंड अति नक्सल प्रभावित माना गया है. इसे छोड़कर अन्य क्षेत्रों में दोहरी लाइन बिछाने का काम तीन साल पहले ही पूरा कर लिया गया था.

नगरीय निकाय चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम लेकर मतदान दल हो रहे रवाना

रायपुर नगरीय निकाय चुनाव में मंगलवार 11 फरवरी का दिन महत्वपूर्ण हैं, इस दिन प्रदेश के तमाम नगरीय निकायों के मतदाता महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे. कल के मतदान के लिए आज मतदान दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण कर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र के लिए रवाना किया गया. रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन और 70 वार्ड के लिए सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से मतदान दलों को मतदान पेटियों का वितरण किया गया. प्रदेश की राजधानी में अन्य शहरों की तरह अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है. रायपुर में महापौर पद के लिए एक तरफ कांग्रेस से दीप्ति प्रमोद शर्मा, तो दूसरी ओर भाजपा की ओर से मीनल चौबे प्रत्याशी हैं. इसी तरह बिलासपुर नगर निगम सहित जिले के नगरीय निकायों के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण किया गया. बिलासपुर नगर निगम में भाजपा की ओर से जहां पूजा विधानी तो दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से प्रमोद नायक मैदान में हैं. नगर निगम क्षेत्र में 70 वार्डों में मतदान के लिए 509 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. महापौर सहित पार्षद प्रत्याशियों की किस्मत निगम क्षेत्र के 506162 मतदाता तय करेंगे, जिनमें से 2,54,771 महिला और 2,51,322 पुरुष मतदाता हैं. अंबिकापुर नगर निगम के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों को चुनावी सामग्री का वितरण कर मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया. नगर निगम क्षेत्र में 1 लाख 21 हजार 454 मतदाता हैं, जिनके लिए शहर के 48 वार्डों में 143 बूथ बनाए गए हैं. इनमें से 8 मतदान केंद्रों को राजनीतिक तौर पर जिला निर्वाचन आयोग ने संवेदनशील घोषित किया है. इसी कड़ी मे महासमुंद जिले के तीन नगर पालिका एवं तीन नगरपंचायत के लिए बनाए गए 6 अलग – अलग स्ट्रांग रुम से आज सुबह 7 बजे से ही मतदान सामग्री वितरण किया जा रहा है. जिले के 3 नगरपालिका – महासमुंद, बागबाहरा और सरायपाली और 3 नगर पंचायत – तुमगांव, पिथौरा, बसना के लिए कुल 144 मतदान केन्द्र बनाये गए है. महासमुंद नगर पालिका में 60, बागबाहरा नगर पालिका में 21, सरायपाली नगर पालिका में 18, तुमगांव नगर पंचायत में 15, पिथौरा नगर पंचायत में 15 और बसना नगर पंचायत के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. गौरतलब है कि महासमुंद जिले के 6 नगरीय निकायों में कुल एक लाख 3 हजार 692 मतदाता हैं, जिसमें पुरुष मतदाता 49 हजार 408, महिला मतदाता 54 हजार 271 और तृतीय लिंग के 13 मतदाता हैं. मतदाता 5 अध्यक्ष और 102 पार्षदों प्रत्याशियों के लिए 11 फरवरी को मतदान करेंगे, इनमें से एक अध्यक्ष और तीन पार्षद पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं. राजनांदगांव जिले में कल राजनांदगांव नगर निगम के अलावा डोंगरगढ़ नगर पालिका, छुरिया नगर पंचायत और डोंगरगांव नगर पंचायत, एल्बी नगर नगर पंचायत के लिये मतदान होना है. मतदान के लिए मतदान सामग्री एवं ईवीएम मशीन का कृषि उपज मंडी समिति के नव निर्मित गोदाम से वितरण किया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दल को रवाना किया जा रहा है.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित हो रहे बेतिया स्टेशन के 3डी मॉडल का किया अवलोकन

हाजीपुर बेतिया में समपार सं. 02 पर नवनिर्मित सड़क ऊपरी पुल (आर.ओ.बी.) का राष्ट्र को समर्पण हेतु आयोजित समारोह में अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार द्वारा नारी शक्तिस्वरूप महिलाओं के माध्यम से आरओबी का राष्ट्र को समर्पित कराया गया । इस दौरान उपस्थित माननीय सांसदगण एवं जनसमूह द्वारा बेतिया के रास्ते गोरखपुर और पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की भारी मांग पर उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया और कहा कि जल्द ही पूरे भारत में कई वंदे भारत ट्रेनें चलायी जाएगीं । माननीय रेल मंत्री जी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे बेतिया स्टेशन के 3डी मॉडल का भी अवलोकन किया गया । इस अवसर पर बेतिया में आयोजित समारोह में माननीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री सतीश चंद्र दुबे, माननीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल, माननीय सांसद श्री सुनील कुमार, माननीय सांसद श्री गोपालजी ठाकुर एवं माननीय विधायकगण सहित कई अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह एवं समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। समारोह के उपरांत बेतिया स्टेशन पर आयोजित प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए माननीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार श्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 के बीच बिहार में रेलवे के विकास के लिए प्रतिवर्ष औसतन 1,132 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया जाता था, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस साल के बजट में बिहार को रेलवे के लिए रिकॉर्ड 10 हजार 66 करोड़ रूपये का बजट दिया है । यानी पिछली सरकार की तुलना में करीब-करीब नौ गुना अधिक बजट आवंटित किया है। इसी रिकॉर्ड बजट का परिणाम है कि बिहार में नई रेल लाइनों के निर्माण, विद्युतीकरण, नई ट्रेनों का संचालन, स्टेशनों का विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी के कार्य रिकॉर्ड स्तर पर किए जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे के समग्र विकास हेतु 95 हजार 566 करोड़ रूपए का इंवेस्टमेंट किया जा रहा है जिससे अगले 05 वर्षों में बिहार में रेलवे का नेटवर्क का कम्पलीट ट्रांसफॉर्मेशन होने वाला है । उन्होंने कहा कि बिहार में चल रहे प्रोजेक्ट के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी बिहार में 2009 से 2014 के मध्य जहां औसतन प्रतिवर्ष 64 किमी नई लाइन का निर्माण होता था वहीं 2014 से 2025 के मध्य प्रतिवर्ष औसतन 167 किमी नई लाइन का निर्माण हुआ है, जो लगभग 2.6 गुणा ज्यादा है । आपके बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार में 2014 से अब तक 1832 किमी नई रेल लाईन का निर्माण किया जा चुका है जो मलेशिया के कुल रेल नेटवर्क के बराबर है । इसके साथ ही बिहार में 2014 से 3020 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है । इसी का परिणाम है कि आज बिहार में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है । उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन के तहत चम्पारण के आसपास के प्रमुख स्टेशनों जैसे – बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, रक्सौल आदि सहित बिहार में कुल  98 स्टेशनों का पुर्नविकास किया जा रहा है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में रेलवे अवसंरचना के विकास हेतु नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा रेलखंड के दोहरीकरण कार्य की कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गयी है । वर्तमान में वाल्मीकिनगर-सगौली एवं सगौली-मुजफ्फरपुर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य चल रहा है। इसके पूर्ण हो जाने से इस क्षेत्र में और कई ट्रेनों का परिचालन संभव हो पाएगा । इससे पहले आज सुबह माननीय रेल मंत्री जी द्वारा गोरखपुर से स्पेशल ट्रेन द्वारा गोरखपुर-वाल्मीकिनगर-बगहा-बेतिया रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया । इस दौरान माननीय रेल मंत्री महोदय का वाल्मीकिनगर, बगहा एवं नरकटियागंज रेलवे स्टेशनों पर उपस्थित जनसमूह द्वारा फूलमाला से स्वागत किया गया । विदित हो कि बेतिया शहर में ट्रैफिक जाम से राहत के लिए 103 करोड़ रुपए की लागत से बेतिया और कुमारबाग स्टेशन के मध्य बेतिया (छावनी) के निकट समपार सं. 02 पर सड़क ऊपरी पुल (आर.ओ.बी.) के निर्माण की मंजूरी दी गयी थी । इस परियोजना के तहत आरओबी के साथ ही रेलवे लाईन के एक तरफ बेतिया-लौरिया लेन तथा दूसरी तरफ मैनाटांड एवं नरकटियागंज लेन का निर्माण किया जाना था। पिछले वर्ष मार्च, 2024 में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा इस आरओबी के बेतिया-लौरिया लेन का उद्घाटन किया गया था। इस आरओबी के मैनाटांड लेन तथा नरकटियागंज लेन भी पिछले वर्ष मई, 2024 में चालू कर दिए गए थे। इस परियोजना का शेष बचा भाग सड़क उपरि पुल का निर्माण कार्य पिछले माह जनवरी 2025 में पूरा कर लिया गया था जिसका माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया । इस आरओबी के चालू होने के बाद बेतिया शहरवासियों को एक ओर जहां ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी वहीं यातायात की आवाजाही आसान और तेज़ होगी। साथ ही, ट्रेनों की परिचालन की संरक्षा कई गुना बढ़ जाएगी। बेतिया में आरओबी का राष्ट्र को समर्पण के उपरांत माननीय रेल मंत्री महोदय स्पेशल ट्रेन द्वारा मुजफ्फरपुर पहुंचे जहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किये जा रहे मुजफ्फरपुर जं. के 3डी मॉडल का भी अवलोकन किया । उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर वासियों के लिए हर्ष की बात है कि 442 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर जं. का वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में रेलवे के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर कार्य किये जा रहे हैं और इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड की किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी । उन्होंने यह भी कहा कि लंबी दूरी के लिए 100 अमृत भारत ट्रेनें तथा कम दूरी के लिए 50 नमो भारत ट्रेनें बनाने की योजना है । उन्होंने कहा कि रेलवे द्वारा 95 हजार युवाओं की भर्ती हेतु प्रक्रिया चल रही है । पिछले वर्ष भारतीय रेलवे द्वारा पारदर्शी तरीके से 1.51 लाख से ज्यादा भर्तियां की गयी हैं ।     

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet