LATEST NEWS

आम आदमी पार्टी की मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी जैसी योजनाओं के बारे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे, क्या ख़त्म होगी ये योजना

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को जोरदार झटका लगा। जहां पार्टी ने 2020 में 62 सीटें जीती थी, वहीं 2025 के चुनाव में सिर्फ 22 सीटों पर ही सिमट गई। इस चुनावी हार के बाद, भाजपा ने दिल्ली में अपनी वापसी की है और अब इस बात पर चर्चा हो रही है कि दिल्ली की मौजूदा योजनाओं का भविष्य क्या होगा। खासकर आम आदमी पार्टी की मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी जैसी योजनाओं के बारे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। भा.ज.पा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें कई अहम वादे किए गए थे। भाजपा ने कहा था कि वह दिल्ली में मौजूदा योजनाओं को जारी रखेगी, लेकिन इन योजनाओं में भ्रष्टाचार को खत्म कर प्रभावी बनाने का काम करेगी। वहीं, भाजपा ने कुछ नई योजनाओं की भी घोषणा की है जो दिल्लीवासियों के लिए खास हो सकती हैं। महिला समृद्धि योजना भा.ज.पा ने दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना का ऐलान किया है। इसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, भाजपा ने मुख्यमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना का भी वादा किया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये और छह पोषण किट दिए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार भा.ज.पा ने दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का वादा भी किया है। भाजपा सरकार ने कहा कि वह आयुष्मान भारत योजना को लागू करेगी, जिसमें 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इसके अलावा, दिल्ली सरकार ने 70 वर्ष से ऊपर के नागरिकों के लिए एक अतिरिक्त कवर देने का वादा किया है, जिससे इन नागरिकों को 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मिलेगा। मुफ्त बिजली और पानी योजना का भविष्य अरविंद केजरीवाल की मुफ्त बिजली और पानी योजना दिल्ली के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह सवाल उठता है कि क्या भाजपा इस योजना को जारी रखेगी या इसे खत्म कर देगी। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में साफ कहा है कि वह मौजूदा योजनाओं को जारी रखेगी। हालांकि, इन योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त और प्रभावी बनाने की कोशिश की जाएगी। गरीबों के लिए विभिन्न योजनाएं भा.ज.पा ने गरीब परिवारों के लिए कई योजनाओं का ऐलान किया है। इसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में LPG सिलेंडर मिलेगा और होली व दीपावली के अवसर पर एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा, गरीब छात्रों को शिक्षा के लिए मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया गया है। भाजपा ने यह भी कहा है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। वरिष्ठ नागरिकों और विशेष वर्ग के लिए योजनाएं भा.ज.पा ने दिल्ली के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी कई योजनाएं बनाई हैं। 60-70 वर्ष के नागरिकों के लिए पेंशन 2,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये की जाएगी, और 70 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, दिव्यांगों और निराश्रितों के लिए पेंशन ₹2,500 से बढ़ाकर ₹3,000 की जाएगी। इसके अलावा, भाजपा ने स्ट्रीट वेंडर्स और घरेलू कामगारों के लिए भी कल्याण बोर्ड की स्थापना करने का वादा किया है। इसके तहत ₹10 लाख तक का जीवन बीमा, ₹5 लाख तक का दुर्घटना बीमा और उनके बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। भा.ज.पा की योजना: गरीब किसानों के लिए भी बड़ी राहत भा.ज.पा ने दिल्ली में किसानों के लिए भी अपनी योजना का ऐलान किया है। इसके तहत दिल्ली में सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को 9,000 रुपये वार्षिक सहायता दी जाएगी, जो पहले 6,000 रुपये थी।

महाकुंभ: नेशनल हाईवे से लेकर प्रयागराज शहर में भी गाड़ियां रेंग रही हैं, कई किलोमीटर तक भीषण जाम

प्रयागराज देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज महाकुंभ आ रहे हैं। भीड़ का दबाव इतना कि संगम जाने वाली हर सड़क जाम हो गई है। नेशनल हाईवे से लेकर प्रयागराज शहर में भी गाड़ियां रेंग रही हैं। कई किलोमीटर तक भीषण जाम है। शहर से जुड़े हर मार्ग पर जाम के कारण मेला पहुंचने के लिए लोगों को 20-25 किमी तक पैदल तक चलना पड़ रहा है। प्रयागराज को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों का रेला प्रयागराज को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों वाराणसी, जौनपुर, मिर्जापुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, रीवां व कानपुर मार्ग पर सिर्फ वाहनों का लंबा रेला दिख रहा है। वाहनों में फंसे श्रद्धालुओं को मेला तक पहुंचने के लिए तमाम दुश्वारियों से गुजरना पड़ रहा है। बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं तक घंटों भूख-प्यास का सामना कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से शहर के बाहर हाईवे किनारे अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। हालांकि अधिकांश पार्किंग स्थल फुल हो जाने से सड़कों पर ही वाहन फंसे हुए हैं। भीषण जाम को छुड़ाने में सिविल व यातायात पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों तक को तैनात कर दिया गया है। इधर, शहर के बालसन चौराहा, छोटा बघाड़ा, बांगड़ धर्मशाला चौराहा, जानसनगंज चौराहा आदि प्रमुख स्थानों पर पैदल चलना तक दुश्वार हो गया है। अखिलेश ने पोस्ट कर लिखा कि श्रद्धालुओं का पुरसाहाल कोई है क्या? वहीं इस जाम पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सरकार पर हमला बोला। अखिलेश ने पोस्ट कर लिखा कि श्रद्धालुओं का पुरसाहाल कोई है क्या? अखिलेश यादव ने लिखा कि जाम में फंसे लोग अपने वाहनों में क़ैद घंटों से क़ैद हैं। दैनंदिनी ज़रूरतों के लिए महिलाओं तक के लिए कोई स्थान नहीं है। जो लोग रास्तों में बेसुध हो रहे हैं, उनकी देखभाल का कोई इंतजाम नहीं है। श्रद्धालुओं के मोबाइल फ़ोन की बैटरी ख़त्म हो गयी है, जिससे उनका अपने लोगों से संपर्क टूट गया है। संपर्क और सूचना के अभाव में लोगों में बेचैनी बढ़ गई है। हालातों पर क़ाबू पाने के लिए कोई ज़िम्मेदार मंत्री या व्यक्ति नहीं दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री तो पूरी तरह से नाकाम साबित हो ही चुके हैं साथ ही प्रयागराज से संबंधित उपमुख्यमंत्री और कई जानेमाने मंत्रीगण नदारद हैं। जिन्हें जनता के बीच होना चाहिए था वो घरों में बैठे हैं। जो सिपाही, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी या सफ़ाईकर्मी दिनरात निष्ठापूर्वक भूखे-प्यासे डटे हैं, उनके भोजन पानी की कोई व्यवस्था दिखाई नहीं दे रही है। अधिकारी कमरों में बैठकर आदेश तो दे रहे हैं लेकिन ज़मीन पर नहीं उतर रहे हैं। प्रयागराज के नगरवासियों को गंदगी, जाम और महंगाई के सिवा कुछ भी नहीं मिला है। सुनने में आया है कि अब भाजपाई श्रद्धालुओं पर ही ये आरोप लगा रहे हैं कि जब पता है कि हर तरफ़ बद इंतज़ामी फैल गयी है कि तो श्रद्धालु आ ही क्यों रहे हैं। कोई प्रदेश में हादसे के मारे लोगों को अपने हाल पर छोड़कर दूसरे प्रदेश में समारोह में शामिल हो रहा है कोई विदेश चला जा रहा है, श्रद्धालुओं का पुरसाहाल कोई है क्या?

NGO के जरिए आधी कीमत पर स्कूटर, लैपटॉप और घरेलू सामान पर ऑफर दिया, किया फ्रॉड

केरल केरल में एनजीओ के जरिए धोखाधड़ी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नेशनल एनजीओ कंफेडरेशन की ओर से आधी कीमत पर स्कूटर, लैपटॉप और घरेलू सामान पर ऑफर दिया। 26 वर्षीय अनंतु कृष्णा ने इसे शुरू किया था। हजारों लोगों ने इसके लिए साइन अप किया और पेमेंट भी कर दिया था। मगर, बीते हफ्ते एनजीओ के नेशनल कोऑर्डिनेटर कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान जांच में यह सामने आया कि कैसे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि करीब 170 स्थानीय गैर सरकारी संगठनों को एकसाथ लाया गया। इसके बाद साल 2022 में एक संघ बनाया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आइडिया यह था कि इन गैर सरकारी संगठनों के जरिए कंपनियों से सीएसआर लिया जाएगा। इस धन का इस्तेमाल अलग-अलग सामानों की आधी लागत को चुकाने में होगा। ये वही सामान होंगे जिन्हें स्कीम के जरिए लोगों को आधी कीमत पर दिया जाएगा। हालांकि, कुछ समय बाद इस योजना के लिए साइन अप करने वाले कई लोगों ने शिकायतें करनी शुरू कर दी। 30 हजार लोगों ने किया था आवेदन एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस ने इस शिकायतों के आधार पर कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद तो केरल भर के पुलिस स्टेशनों में ऐसी शिकायतें आने लगीं। खासतौर से राज्य के उत्तर में इसी तरह की शिकायतों की बाढ़ आ गई, जिनमें से कई महिलाएं शामिल हैं। इस घोटाले को लेकर दायर मामलों में कुछ जाने-माने लोग भी आरोपी बनाए गए हैं। इनमें हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज और एक प्रमुख एनजीओ के कार्यकारी निदेशक हैं, जो इस संघ का हिस्सा थे। इनके अलावा भी कुछ प्रमुख हस्तियां शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि कृष्णा ने करीब 30 हजार आवेदकों से पैसे लिए थे। उसने इसे अपने नियंत्रण वाले 12 बैंक खातों में डाल दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। इसे लेकर पूरी डिटेल धीरे-धीरे सामने आ जाएगी।

राष्ट्रीय खेल: टेबल टेनिस मुकाबलों के पहले दिन महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का दबदबा

देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मल्टी पर्पस हॉल में टेबल टेनिस मुकाबलों का पहला दिन रोमांचक रहा। महिला और पुरुष टीम स्पर्धाओं में विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की टीमें अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं। महिला टीम स्पर्धा: महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल का जलवा महिला टीम इवेंट में महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ने शानदार खेल दिखाते हुए अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप ए: महाराष्ट्र ने तीनों मुकाबले जीतकर अपना दबदबा बनाया। दिल्ली ने भी दमदार प्रदर्शन किया, जबकि उत्तराखंड को सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा। राउंड 1: महाराष्ट्र ने दिल्ली को 3-0 और तमिलनाडु ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया। राउंड 2: महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 3-1 और दिल्ली ने उत्तराखंड को 3-1 से मात दी। राउंड 3: महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 3-0 और दिल्ली ने तमिलनाडु को 3-2 से हराया। ग्रुप बी: पश्चिम बंगाल ने अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया। हरियाणा ने भी कड़ी चुनौती पेश की। राउंड 1: पश्चिम बंगाल ने कर्नाटक को 3-0 और हरियाणा ने गुजरात को 3-2 से हराया। राउंड 2: पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 3-1 और कर्नाटक ने गुजरात को 3-2 से मात दी। राउंड 3: पश्चिम बंगाल ने गुजरात को 3-0 और हरियाणा ने कर्नाटक को 3-2 से हराया। पुरुष टीम स्पर्धा: तमिलनाडु और महाराष्ट्र की मजबूत शुरुआत पुरुष टीम मुकाबलों में तमिलनाडु और महाराष्ट्र का दबदबा रहा। तमिलनाडु ने ग्रुप ए में, जबकि महाराष्ट्र ने ग्रुप बी में शीर्ष स्थान हासिल किया। ग्रुप ए: तमिलनाडु ने अपने तीनों मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। राउंड 1: तमिलनाडु ने तेलंगाना को 3-1 और असम ने उत्तर प्रदेश को 3-0 से हराया। राउंड 2: तमिलनाडु ने उत्तर प्रदेश को 3-1 और तेलंगाना ने असम को 3-1 से हराया। राउंड 3: तमिलनाडु ने असम को 3-0 और तेलंगाना ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से मात दी। ग्रुप बी: महाराष्ट्र ने अपने तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया। राउंड 1: महाराष्ट्र ने पश्चिम बंगाल को 3-0 और दिल्ली ने उत्तराखंड को 3-1 से हराया। राउंड 2: पश्चिम बंगाल ने दिल्ली को 3-1 और महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 3-0 से हराया। राउंड 3: पश्चिम बंगाल ने उत्तराखंड को 3-0 और महाराष्ट्र ने दिल्ली को 3-0 से शिकस्त दी। अगले दौर में कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद महिला और पुरुष दोनों वर्गों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की टीमें बेहतरीन लय में नजर आ रही हैं। उत्तराखंड को हालांकि संघर्ष करना पड़ा, लेकिन खिलाड़ियों ने जुझारू खेल दिखाया। सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।  

गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी ने 15 बागी प्रत्याशियों को किया बाहर

गरियाबंद नगर निगम चुनाव में बागी प्रत्याशी न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं. ऐसे में मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 बागी प्रत्याशियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. गरियाबंद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रशासनिक महामंत्री की ओर से जारी आदेश में नगर पालिका और नगर पंचायत में बगावत कर रहे 15 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है. बता दे कि गरियाबंद पालिका में कांग्रेस के बागी नेता न केवल पार्षदों का बल्कि कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी का भी समीकरण बिगाड़ रहे हैं. भाजपा ने अपने बागियों को सप्ताह भर पहले किनारा कर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने कार्रवाई करने में देर लगा दी क्योंकि अब प्रचार थम चुका है. कल यानी 11 फरवरी को मतदान होना है.

सेमीफाइनल और फाइनल के लिए खिलाड़ी तैयार, 38वें राष्ट्रीय खेलों में टेनिस मुकाबले अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गए

देहरादून यहां जारी 38वें राष्ट्रीय खेलों में टेनिस मुकाबले अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। पांचवें दिन खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल के लिए खिलाड़ियों का चयन हो चुका है, जबकि महिला और पुरुष युगल में फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। पुरुष एकल: सेमीफाइनल लाइनअप तय क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में जबरदस्त खेल देखने को मिला। सर्विसेज़ के ईशाक इक़बाल ने पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया। तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार ने हरियाणा के उदित कंबोज को 6-4, 6-1 से मात दी। गुजरात के देव वी. जाविया ने उत्तराखंड के द्रोण वालिया को 6-2, 6-1 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि कर्नाटक के प्रज्वल देव ने दिल्ली के सार्थक सूदेन को 6-3, 6-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले इस प्रकार होंगे: ईशाक इक़बाल (सर्विसेज़) बनाम प्रज्वल देव (कर्नाटक) देव वी. जाविया (गुजरात) बनाम मनीष सुरेशकुमार (तमिलनाडु) महिला एकल: फाइनल की ओर बढ़ीं चार खिलाड़ी महिला एकल क्वार्टरफाइनल में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कर्नाटक की अमोदिनी नाइक ने हरियाणा की अदिति रावत को 4-6, 6-4, 6-3 से हराया।  गुजरात की वैदेही चौधरी ने हरियाणा की अंजलि राठी को 6-1, 6-1 से शिकस्त दी। महाराष्ट्र की वैश्णवी अडकर ने तमिलनाडु की लक्ष्मी प्रभा अरुणकुमार को 6-3, 7-5 से हराया, जबकि महाराष्ट्र की आकांक्षा नित्तुरे ने तेलंगाना की लक्ष्मी सीरी दांडू को 6-3, 4-6, 6-2 से मात दी। सेमीफाइनल मुकाबले इस प्रकार होंगे: वैदेही चौधरी (गुजरात) बनाम आकांक्षा नित्तुरे (महाराष्ट्र) अमोदिनी नाइक (कर्नाटक) बनाम वैश्णवी अडकर (महाराष्ट्र) युगल मुकाबले: खिताबी भिड़ंत तय महिला युगल सेमीफाइनल में गुजरात की वैदेही चौधरी और झील देसाई की जोड़ी ने हरियाणा की अंजलि राठी और अदिति त्यागी को 6-3, 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब उनका सामना महाराष्ट्र की पूजा इंगले और आकांक्षा नित्तुरे की जोड़ी से होगा, जिन्होंने उत्तराखंड की दिया चौधरी और जया कपूर को 5-7, 6-4, 10-8 से हराया। पुरुष युगल के फाइनल में कर्नाटक के प्रज्वल देव और निक्की के पूनाचा की जोड़ी का सामना सर्विसेज़ के ईशाक इक़बाल और फैसल कमर की जोड़ी से होगा। मिश्रित युगल: रोमांचक मुकाबले के बाद फाइनलिस्ट तय मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में कर्नाटक के निक्की के पूनाचा और सोहा सादिक ने हरियाणा के सुनील कुमार और अदिति रावत को 6-2, 6-3 से हराया। वहीं, तमिलनाडु के लोहित अक्ष बाथरीनाथ और लक्ष्मी प्रभा अरुणकुमार ने पश्चिम बंगाल के नितिन कुमार सिन्हा और युबरानी बनर्जी को 6-7(3), 7-5, 10-5 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।  

डॉ. मोहन यादव बोले- श्रेष्ठ कर्मों और व्यवहार से जनता में लोकप्रिय थे स्वर्गीय प्रजापति

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने रविवार को हिंदी भवन में भाजपा के वरिष्ठ नेता व माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामदयाल प्रजापति के निधन के पश्चात आयोजित शोक सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रामदयाल प्रजापति ने एक श्रेष्ठ जन प्रतिनिधि की पहचान बनाई। उनका जीवन श्रेष्ठ कर्मों और कुशल व्यवहार के कारण जाना गया है। प्रजापति के निधन के बाद उनके प्रति विभिन्न जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा व्यक्त विचारों से भी यह सिद्ध होता है कि वे एक कर्मठ व्यक्तित्व के धनी थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय रामदयाल प्रजापति भाजपा के आदर्श कार्यकर्ता थे। संगठन को गढ़ने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा स्वर्गीय प्रजापति वरिष्ठ नेता होते हुए भी सहज व्यवहार के लिये जाने जाते थे। उन्होंने आधुनिक युग के अनुकूल सूचना प्रौद्योगिकी माध्यमों का भी कुशलता से उपयोग किया। स्वर्गीय प्रजापति सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते थे : डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 1994-1995 से मेरी और स्वर्गीय प्रजापति के बीच अच्छी मित्रता रही। प्रजापति ने भोपाल नगर निगम के अध्यक्ष और माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष के नाते अपने कार्य और आचरण से सभी को प्रभावित किया। वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनता को साथ में लेकर चलने में विश्वास रखते थे। उनके व्यक्तित्व का यह अनूठा गुण था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वे कार्य के प्रति इतने कर्मठ थे कि उनका एक भी दिन ऐसा नहीं जाता था, जब वे संगठन का कार्य किए बिना रह सकें। स्वर्गीय प्रजापति का निधन पार्टी संगठन और हमारे लिए अपूर्णीय क्षति : विष्णुदत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय रामदयाल प्रजापति पार्टी के आदर्श कार्यकर्ता थे। उनका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यों में निरंतर सहयोग प्राप्त होता था। कार्यकर्ता के लगातार सहयोग से विश्वास का भाव जाग्रत होता है, ऐसे ही विश्वसनीय कार्यकर्ता स्वर्गीय प्रजापति थे, जो आज हमारे बीच नहीं है। उनका देवलोक गमन संगठन और हमारे लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने संगठन द्वारा दी गई प्रत्येक जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाया। स्वर्गीय प्रजापति को श्रद्धासुमन अर्पित करता हॅू एवं प्रार्थना करता हॅू कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान कर परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सजह व्यवहार के धनी थे स्वर्गीय रामदयाल प्रजापति : हितानंद जी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कहा कि स्वर्गीय रामदयाल प्रजापति वरिष्ठ नेता होने के साथ सजह व्यवहार के धनी थे। उनकी सहजता और सरलता के सभी कार्यकर्ता कायल थे। स्व. रामदयाल प्रजापति सदैव कार्यकर्ता के भाव से सौंपे गए दायित्व को पूरा करते रहे। वरिष्ठ नेता होते हुए भी सहज व्यवहार के कारण जाने जाते थे। उन्होंने आधुनिक युग के अनुकूल सूचना प्रौद्योगिकी माध्यमों का भी कुशलता से उपयोग किया। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, पूर्व मंत्री  उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रधान, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी एवं नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया।    

राष्ट्रीय खेल: कर्नाटक का राफ्टिंग में दबदबा, महिला और मिश्रित श्रेणियों में भी जीते गोल्ड

देहरादून 38वें राष्ट्रीय खेल में काकड़घाट, बूम मंदिर, टनकपुर में चल रहे राफ्टिंग मुकाबलों में रविवार को कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले। विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगी अपनी जबरदस्त टैलेंट का प्रदर्शन कर रहे हैं। डाउन रिवर मिक्स्ड रेस में कर्नाटक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। कर्नाटक का समय 34:07.967 रहा, जबकि महाराष्ट्र ने 35:31.761 के साथ दूसरा और हिमाचल प्रदेश ने 35:44.097 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लालम (पुरुष) में सर्विसेज ने 3:40.690 का समय निकालकर गोल्ड जीता। आंध्र प्रदेश ने 3:45.460 के साथ सिल्वर जबकि कर्नाटक ने 3:46.820 के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। स्लालम (महिला) श्रेणी में कर्नाटक ने 4:47.710 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। उत्तराखंड ने 5:18.360 के साथ दूसरा और हरियाणा ने 6:09.740 के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। मिश्रित स्लालम में कर्नाटका ने फिर से अपना दबदबा बनाए रखते हुए 3:58.750 के समय के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश ने 4:16.370 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया जबकि महाराष्ट्र ने 4:21.400 के समय के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।  

आज आईएसएल 2024-25 मुकाबले में पंजाब एफसी की मेजबानी करेगी ओडिशा एफसी

भुवनेश्वर ओडिशा एफसी (जगरनॉट्स) सोमवार शाम कलिंगा स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में पंजाब एफसी की मेजबानी करेगी। जगरनॉट्स और पंजाब एफसी पिछले मैचों में मिली अपनी-अपनी हार से उबरने की कोशिश करेंगे। जगरनॉट्स अपने पिछले मैच में एफसी गोवा से 2-1 और पंजाब एफसी आइलैंडर्स के हाथों 0-3 से हारे थे। पंजाब एफसी जगरनॉट्स पर लीग डबल पूरा करना चाहेंगी, क्योंकि उसने 20 सितंबर, 2024 को रिवर्स फिक्स्चर में 2-1 से जीत हासिल की थी। ये दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की प्रबल दावेदार हैं। ओडिशा एफसी 19 मैचों में छह जीत, सात ड्रा और छह हार से 25 अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर है। पंजाब एफसी 18 मैचों में सात जीत, दो ड्रा और नौ हार से 23 अंक लेकर तालिका में नौवें स्थान पर है। ओडिशा एफसी ने अपने पिछले दो घरेलू मैचों में कई गोल खाए हैं। कुल मिलाकर, जगरनॉट्स ने इस सीजन में सिर्फ तीन क्लीन शीट रखी हैं, जो दूसरा सबसे कम है। ओडिशा एफसी (19 मैचों में 37 गोल) ने लीग में दूसरे सबसे ज्यादा गोल किए हैं। उसके लिए मौरिसियो ने नौ गोल दागे हैं, जैरी माविहमिंगथांगा और मुर्तदा फॉल ने क्रमशः पांच और चार गोल किए हैं। इस सीजन में, पंजाब एफसी के गेंद पर कुल टच का सिर्फ 3.1% विपक्षी बॉक्स के अंदर आया है (9587 में से 296)। वो (26 गोल) पांचवीं सबसे कम स्कोर करने वाली टीम है। पंजाब एफसी ने अपने पिछले नौ मैचों में से केवल एक जीता है और इस दौरान 19 गोल खाए हैं। पंजाब का सीजन दो हिस्सों में बांटा जा सकता है, जिसमें उसने शुरुआती नौ मुकाबलों में से छह जीते और अगले नौ मैचों में एक केवल एक जीता है। जगरनॉट्स के स्पेनिश हेड कोच सर्जियो लोबेरा ने आगामी मैच के लिए ओडिशा एफसी के दृष्टिकोण के बारे में बताया। उन्होंने कहा, “खिलाड़ियों की मानसिक और शारीरिक रिकवरी सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण होता है। हम अगले मैच को लेकर उत्साहित हैं क्योंकि इसमें जीत हमें आगे बढ़ाएगी।” पंजाब एफसी के ग्रीक हेड कोच पैनागियोटिस दिलमपेरिस ने कहा कि उनकी टीम मैच से पूरे तीन अंक जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा, “हर कोई जानता है कि यह एक महत्वपूर्ण मुकाबला है। हमारे पास छह फाइनल बचे हैं और हम इस मैच को जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।” बता दें कि दोनों टीमों के बीच तीन आईएसएल मैचों में ओडिशा एफसी ने दो बार जीत हासिल की है, जबकि पंजाब एफसी एक बार विजयी हुई है।  

नरेंद्र मोदी “परीक्षा पे चर्चा 2025” के तहत बच्चों से किया सीधा संवाद, दिए टिप्स

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी “परीक्षा पे चर्चा 2025” के तहत बच्चों से सीधा संवाद किया। यह इस पहल का आठवां संस्करण है, जिसमें प्रधानमंत्री छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा की तैयारी, तनाव प्रबंधन और व्यक्तिगत विकास पर संवाद कर रहे हैं। कार्यक्रम में देशभर से 36 छात्र सीधे प्रधानमंत्री से संवाद कर, उनसे मार्गदर्शन लिया। इसके अलावा, मानसिक स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी और शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ छात्रों को मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस वर्ष के विशेष संस्करण में सद्गुरु, मैरी कॉम, दीपिका पादुकोण, अवनि लेखरा, रुजुता दिवेकर, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर और टेक्निकल गुरुजी जैसी जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। किताबी कीड़ा न बनने की सलाह इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने और पढ़ाई में रुचि बनाए रखने के सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को “किताबी कीड़ा” न बनने की सलाह देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि लें। प्रकृति की रक्षा करें पीएम ने छात्रों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने और जीवन में संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। छात्रों को प्रकृति की रक्षा करने, प्रकृति से प्रेम करने और और मां के नाम एक पौधा लगाने की बात कही। पौधों को लगाने और उसको सींचने के लिए पुरानी घड़ा तकनीकि के बारे में बताया।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का चैंपियंस ट्रॉफी से पहले फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है। रोहित ने अपनी हिटमैन इमेज के साथ न्याय करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली और एक बार चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। रोहित ने धुआंधार पारी खेलते हुए केवल 90 गेंदों पर 119 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया क्योंकि भारत ने इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 304 रनों के स्कोर के जवाब में 44.3 ओवर में ही 308 रन बनाकर मैच और सीरीज जीत ली है। हालांकि, तीन मैचों की सीरीज में एक और मुकाबला अभी बाकी है। रोहित का अंदाज शानदार रहा क्योंकि उन्होंने 76 गेंदों पर यह शतक लगाकर अपने वनडे करियर की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी लगाई। खराब फॉर्म से जूझ रहे किसी दिग्गज के लिए यह आंकड़ा उसकी क्लास को बयां करने के लिए काफी है। यह हेड कोच गौतम गंभीर के उस बयान से भी पूरी तरह मेल खाता है कि रोहित और कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों में देश के लिए खेलने और रन बनाने की भूख अभी बहुत बाकी है। रोहित ने इससे पहले सबसे तेज शतक 63 गेंदों पर दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। कुल मिलाकर यह रोहित की वापसी है और आगे उनको यह लय बरकरार रखनी होगी। वह ऐसा करेंगे तो भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी जैसे एक और बड़े आईसीसी टूर्नामेंट में खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। इससे पहले रोहित की अगुवाई में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप जीता था। रोहित ने एक कप्तान के तौर पर भी यह शानदार जीत हासिल की। रोहित ने 50 वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया और कई मैच जिताकर दिए। वह अब तक 36 वनडे जीत दर्ज कर चुके हैं। इस मामले में क्लाइव लॉयड, रिकी पोंटिंग और विराट कोहली जैसे कप्तान 50 वनडे मैचों में 39 जीत दर्ज कर चुके थे। भारतीय टीम इस मुकाबले में विराट कोहली के साथ उतरी थी। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान 8 गेंदों पर 5 रनों की पारी खेलने के बाद आदिल रशीद की गेंद पर आउट हो गए। उनको लय में आना अभी बाकी है। भारतीय उपमहाद्वीप में पिचों की प्रकृति और वनडे फॉर्मेट में कोहली के शानदार रिकॉर्ड को देखते हुए माहौल विराट के भी अनुकूल है। उनको सिर्फ एक अच्छी पारी की दरकार है। कुल मिलाकर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम का विनिंग ट्रैक पर लौटना और कप्तान रोहित का पुराने अंदाज में शतक ठोकना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है।  

भारतीय पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात से पहले भारत टैरिफ कटौती की योजना बना रहा

नई दिल्ली भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी हफ्ते दो दिवसीय अमेरिकी यात्रा पर जा रहे हैं.यात्रा के पहले भारत अमेरिकी निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए टैरिफ कटौती की योजना बना रहा है.पीएम मोदी 12-13 फरवरी को अमेरिकी दौरे पर जा रहे हैं.समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि भारतीय पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात से पहले भारत संभावित ट्रेड वॉर से बचने के लिए कुछ अमेरिकी सामानों पर टैरिफ कटौती की योजना बना रहा है.बुधवार और गुरुवार को मोदी की अमेरिका यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ट्रंप कई देशों पर टैरिफ लगाने की योजना बना रहे हैं, जिसका उद्देश्य वैश्विक व्यापार संबंधों को अमेरिका के पक्ष में नया स्वरूप देना है.ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन देशों पर इसका असर पड़ेगा, लेकिन उन्होंने पहले भारत को व्यापार के मामले में “टैरिफ अब्यूजर” कहा था और इस बात पर जोर दिया था कि भारत को निष्पक्ष द्विपक्षीय व्यापार संबंधों की ओर बढ़ने के लिए अधिक अमेरिकी निर्मित सुरक्षा उपकरण खरीदने चाहिए. टैरिफ में छूट देने की योजनारिपोर्ट में कहा गया है कि भारत अमेरिका से निर्यात बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक, मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों के साथ-साथ कुछ रसायनों समेत कम से कम एक दर्जन क्षेत्रों में टैरिफ कटौती पर विचार कर रहा है.तीन सरकारी अधिकारियों ने कहा कि ये कटौती नई दिल्ली की घरेलू उत्पादन योजनाओं के अनुरूप है.नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि उन वस्तुओं के लिए रियायतों पर विचार किया जा रहा है जिन्हें भारत मुख्य रूप से अमेरिका से खरीदता है या अधिक खरीदने की संभावना रखता है.अधिकारियों के मुताबिक यह कदम भारत की घरेलू उत्पादन योजनाओं के अनुरूप भी है.उम्मीद है कि मोदी अपनी यात्रा के दौरान ट्रंप के साथ टैरिफ पर चर्चा करेंगे और भारत संभावित मिनी ट्रेड डील पर चर्चा करने के लिए तैयार है.भारत ने कहा नहीं दिखना चाहते संरक्षणवादीअमेरिकी व्यापार संबंध और संभावित टकरावएक और भारतीय अधिकारी ने कहा कि इस शुरुआती यात्रा से अमेरिका और चीन के बीच चल रहे “व्यापार युद्ध जैसी स्थिति” से बचने की उम्मीद है. ट्रंप ने चीनी आयात पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया, जिसके जवाब में बीजिंग ने अमेरिकी ऊर्जा पर शुल्क बढ़ा दिया है.भारत के व्यापार मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस मामले पर रॉयटर्स के सवालों का अब तक जवाब नहीं दिया है.टैरिफ रियायतों पर चर्चा भारत के आम बजट में कई वस्तुओं पर औसत आयात शुल्क दरों को 13 प्रतिशत से घटाकर 11 प्रतिशत करने और महंगी बाइक और लग्जरी कारों पर टैक्स में कटौती के बाद हुई है.मोदी-ट्रंप की मुलाकात के मुद्देमोदी और ट्रंप के बीच होने वाली बैठक व्यापार, रक्षा सहयोग और टेक्नॉलोजी पर केंद्रित होगी.लेकिन पिछले हफ्ते अमेरिका से भारतीयों का निर्वासन इन मुद्दों पर भारी पड़ रहा है.एक सौ ज्यादा भारतीयों को अमेरिकी सैन्य विमान से जिस तरह से भारत लाया गया उसको लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है और संसद में भारतीय विदेश मंत्री को इस मुद्दे पर बयान तक देना पड़ा. भारत की व्यापार प्रथाओं की ट्रंपकी आलोचना के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी को “शानदार” बताया है.2023-24 में भारत और अमेरिका के बीच कुल व्यापार 118 अरब डॉलर पार कर गया, जिसमें भारत को 32 अरब डॉलर का व्यापार सरप्लस मिला.यानी भारत ने अमेरिका को ज्यादा सामान बेचा, बनिस्बत इसके कि उसने अमेरिका से खरीदा.अब जब अमेरिका ने चीन, मेक्सिको और कनाडा पर टैरिफ बढ़ाने का एलान किया है, तो भारत का निर्यात और ज्यादा बढ़ने की संभावना बनती है.पिछले दशक में दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध लगातार बढ़े हैं, वॉशिंगटन, नई दिल्ली को चीन के बढ़ते क्षेत्रीय प्रभाव के बड़े विकल्प के रूप में देखता है.

जल्द हो जनगणना, पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गारंटीकृत लाभ मिल सके, सोनिया ने RS में उठाई मांग

नई दिल्ली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को जल्द से जल्द जनगणना कराने की मांग उठाई ताकि सभी पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गारंटीकृत लाभ मिल सके। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य सुरक्षा विशेषाधिकार नहीं बल्कि नागरिकों का एक मौलिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार द्वारा पेश किया गया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एक ऐतिहासिक पहल थी, जिसका उद्देश्य 140 करोड़ आबादी के लिए खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा कि इस कानून ने लाखों कमजोर परिवारों को भुखमरी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, खासकर कोविड 19 महामारी के संकट के दौरान तथा साथ ही इसी अधिनियम ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को आधार प्रदान किया। गांधी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 75 प्रतिशत ग्रामीणों के साथ ही 50 प्रतिशत शहरी आबादी सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्राप्त करने की हकदार है। उन्होंने कहा कि हालांकि लाभार्थियों के लिए कोटा अब भी 2011 की जनगणना के आधार पर निर्धारित किया जाता है, जो अब एक दशक से अधिक पुरानी है। उन्होंने कहा, ‘स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार जनगणना में 4 साल से अधिक की देरी हुई है। मूल रूप से यह 2021 के लिए निर्धारित थी लेकिन अब भी इस बात पर कोई स्पष्टता नहीं है कि जनगणना कब आयोजित की जाएगी।’ गांधी ने कहा कि बजट आवंटन से पता चला है कि जनगणना इस वर्ष भी आयोजित किए जाने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘इस प्रकार लगभग 14 करोड़ पात्र भारतीयों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत उनके उचित लाभों से वंचित किया जा रहा है। यह जरूरी है कि सरकार जल्द से जल्द जनगणना पूरा करने को प्राथमिकता दे और यह सुनिश्चित करे कि सभी पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गारंटीकृत लाभ प्राप्त हों।’ उन्होंने कहा, ‘खाद्य सुरक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है, एक मौलिक अधिकार है।’

देशज’ समारोह में बघेलखंड और बुंदेलखंड के लोकगीतों की अद्वितीय प्रस्तुति

खजुराहो, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा संचालित ‘आदिवर्त’ जनजातीय लोककला और राज्य संग्रहालय, खजुराहो में आयोजित ‘देशज’ समारोह के अंतर्गत 9 फरवरी, 2025 को एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बघेलखंड और बुंदेलखंड की समृद्ध लोक कला और संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए लोकगीतों का शानदार संगम प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कलाकारों के स्वागत से की गई, जो पूरे आयोजन का एक भव्य और पारंपरिक आरंभ था। इसके पश्चात, सुश्री वर्षा मिश्रा और उनके साथी-रीवा ने बघेली लोकगीतों की प्रस्तुति दी, जिसने रीवा और आसपास के क्षेत्रों की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत किया। उनकी आवाज़ में बघेली लोक संगीत की गहराई और सरलता, दोनों का अद्भुत मेल था, जिसने दर्शकों को अपनी मिट्टी से जोड़ते हुए एक अनोखा अनुभव प्रदान किया। इसके बाद, भूपत सिंह लोधी और उनके साथी-दमोह ने बुंदेली लोकगीतों का प्रस्तुतिकरण किया, जिसने बुंदेलखंड की सांस्कृतिक विविधताओं और इतिहास की गहरी छाप छोड़ी। उनके गीतों ने बुंदेलखंड की सामाजिक, पारंपरिक और भावनात्मक पहचान को पूरे जोश और श्रद्धा के साथ व्यक्त किया। प्रस्तुति ने दर्शकों को न केवल संगीत के आनंद में डुबो दिया, बल्कि बुंदेलखंड की मिट्टी और उसकी लोक संस्कृति के साथ एक अनूठा जुड़ाव भी प्रदान किया। समारोह में अगला कार्यक्रम 15 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बुंदेली लोकगीतों और नृत्यों का एक और आकर्षक प्रदर्शन होगा। इस विशेष प्रस्तुति में श्री  मोहतदास एवं साथी डिंडोरी  द्वारा परधोनी नृत्य श्री मुलायम सिंह राय (छतरपुर), श्री लखन लोधी (छतरपुर), श्री शिवप्रताप यादव (छतरपुर), श्री हरप्रसाद विश्वकर्मा (छतरपुर), श्री हरिराम पटेल (छतरपुर) और श्री कमलेश पटेल अपनी गायन और नृत्य कला से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे और बुंदेली संस्कृति को फिर से जीवंत करेंगे। ‘देशज’ समारोह ने न केवल बुंदेलखंड और बघेलखंड की लोक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया है, बल्कि इसने दर्शकों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और लोक कला के प्रति प्रेम और सम्मान बढ़ाने का एक अनूठा अवसर भी प्रदान किया। आपसे विनम्र निवेदन है कि इस समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र के 10 फरवरी, 2025 के अंक में प्रकाशित करने का कष्ट करें।

दिल्ली-हावड़ा हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक शख्स की मौके पर मौत, 11 घायल

 भिंड उप्र के फतेहपुर के खागा थाना अंतर्गत दिल्ली-हावड़ा नेशनल हाइवे दो पर दाे कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे प्रयागराज से कुंभ स्नान कर लौट रहे भिंड के एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 11 लोग घायल हो गए। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे जानकारी के मुताबिक भिंड शहर के महावीर गंज निवासी 55 वर्षीय राकेश शर्मा अपनी पत्नी सरोज, बहन और बहनोई सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। रविवार को वह वापस भिंड आ रहे थे।फतेहपुर जिले के खागा थाना अंतर्गत हाइवे पर कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के सभी गेट लाक हो गए। घटना के बाद हाइवे पर वाहन चालकों व स्थानीय पुलिस प्रशासन ने मशक्कत के बाद गाड़ी के गेट को खोला। इसके बाद एंबुलेंस से सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद डाक्टर ने राकेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश की पत्नी सरोज, जीजा जयकिशन कौशिक, बहन सविता कौशिक, जीजा के मित्र डा. पारस उनकी पत्नी और बच्चा और ड्राइवर भी घायल हैं। फतेहपुर से सभी घायलों को ग्वालियर के लिंक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक राकेश जनरल बीमा एजेंसी काम करते थे और उनके तीन बेटे हैं।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet