LATEST NEWS

डबल डेकर मालगाड़ी 264 कारें लेकर गलत ट्रैक पर दौड़ी, समय पर रोक, खंडवा में टला बड़ा रेल हादसा

खंडवा मध्य रेलवे के सीमावर्ती खंडवा स्टेशन तक डबल डेकर मालगाड़ी रुट परिवर्तन के कारण पहुंच गई। यहां यार्ड पर ओएचई की ऊंचाई डबल डेकर के हिसाब से कम होने से ट्रेन को आउट पर रोक दिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि मामले की संयुक्त जांच के आदेश सेंट्रल रेलवे ने जारी किए हैं। सोमवार 10:30 बजे से ही मंडल स्तर पर भुसावल में समीक्षा बैठक शुरू हो गई है। डीआरएम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा की जा रही है। 18 स्टेशनों से होते हुए पहुंच गई रविवार को आंध्र प्रदेश के पेनुकोंडा से गुडगांव के फारुखनगर जा रही डबल डेकर मालगाड़ी जलगांव से गलत ट्रैक पर 18 स्टेशनों से होते हुए करीब 147 किमी खंडवा पहुंच गई। इस गलती का पता यहां स्टेशन के यार्ड में ओएचई से डबल डेकर के इंजन के पहले डिब्बे की छत को चिपके से बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे खलबली मच गई। मालगाड़ी में 264 एसयूवी कार लगभग 66 करोड़ रुपये कीमत की लदी हुई थी। ट्रेनों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं मालगाड़ी यार्ड के ट्रैक पर मालगाड़ी होने के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। मालगाड़ी को छह फरवरी को पेनुकोंडा से रवाना मालगाड़ी को जलगांव से अमलनेर वाया गुजरात-राजस्थान होते हुए हरियाणा के फारुखनगर पहुंचना था। रेलवे के अधिकारियों की गलती से मालगाड़ी हादसे के बाद खंडवा स्टेशन यार्ड में करीब पांच घंटे खड़ी रही। टीआरडी टीम मौके पर पहुंची बताया जाता है कि रविवार दोपहर खंडवा स्टेशन के होम सिग्नल से डाउन ट्रैक पर भुसावल की ओर से मालगाड़ी इटारसी की ओर जाने के लिए पहुंची। पहले डिब्बे का ऊपरी हिस्सा खंभा नंबर-567/6ए के पास ओएचई से चिपकने लगा। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर टीआरडी की टीम पहुंची। मोके पर जांच उपरांत मालगाड़ी को वापस भेजने का निर्णय लेकर वापस भुसावल रवाना कर दिया गया। आउटर से वापस भेज दिया गया खंडवा रेलवे स्टेशन मैनेजर अरविंद कुमार साहा ने बताया कि मालगाड़ी किस रूट से जाएगी। इसका कंट्रोलर और उच्च स्तर पर निर्णय होता है। खंडवा स्टेशन पर ओएचई लाइन की ऊंचाई कम होने से वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा उपरांत मालगाड़ी को आउटर से वापस भेज दिया गया। इससे ट्रेनों की आवाजाही पर कोई फर्क नहीं पड़ा।  

महाकुंभ 2025 : महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का भारी रेला, 72 घंटे बाद भी सोहागी घाट के हालात जस के तस

रीवा महाकुंभ में स्नान कर पुण्य प्राप्ति के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का रेला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बसंत पंचमी तक तो लोग जिले में शाही स्नान एवं पुण्य की चर्चा कर रहे थे। 72 घंटे लगातार नेशनल हाईवे 27 एवं नेशनल हाईवे 30 पर लगी श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार के बाद अब केवल चर्चा जाम की हो रही है। जाम में फंसे श्रद्धालु लौटने का मन बना रहे हैं जाम में फंसे श्रद्धालु जो आसपास के हैं वह लौटने का मन बना रहे हैं लेकिन जाम में फंसे होने के कारण यह भी संभव नहीं हो पा रहा है। धीमी गति से जहां प्रशासन वाहनों को आगे बढ़ा रहा है, वहीं तेज गति से वाहनों की संख्या में मिनट दर मिनट बढ़ती जा रही है। प्रशासन लौटने की अपील कर रहा प्रशासन लौटने की भी अपील कर रहा है लेकिन श्रद्धालु है कि मानने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार के सुबह मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा चाकघाट से लेकर कटरा तक एक बार फिर वाहनों की कतार देखी गई। जिला प्रशासन ने जहां श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसे लेकर जगह-जगह उन्हें खाने-पीने रुकने तथा दवाई के इंतजाम कर रखे हैं। प्रयागराज महाकुम्भ 2025 में सम्मिलित होने जा रहे बड़ी संख्या में प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों के श्रद्धालुओं का चाक घाट (रीवा) से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले तक यातायात प्रभावित होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है, वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हैं। पूरी रात सक्रिय रहे कमिश्नर रविवार- सोमवार की दरमियानी रात हालत ना बिगड़े इसे लेकर रीवा कमिश्नर आईजी और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह वाहन रोके जा रहे हैं। वाहनों की संख्या का दबाव नेशनल हाईवे पर ना पड़े इसको लेकर सतना मैहर कटनी जबलपुर एवं सिवनी के कलेक्टर से बातचीत की जा रही है। प्रयागराज से मिले मैसेज पर ट्रैफिक छोड़ा जा रहा बॉर्डर पर जहां उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिला प्रशासन द्वारा मिलने वाले मैसेज के आधार पर वाहनों को छोड़ा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यात्रियों को मार्ग में कहीं किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। लगातार वाहनों को छोड़ने का क्रम जारी है लेकिन वाहनों को धीमी गति छोड़ा जा रहा है। जबकि बड़ी संख्या में वाहन लगातार आ रहे हैं। अभी भी सीमा से लेकर कटरा तक तकरीबन 26 किलोमीटर वन वे जाम लगा हुआ है। विवेक कुमार लाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रीवा।  

चंद्रयान-3 जिस शिव शक्ति प्वाइंट पर हुआ लैंड, वैज्ञानिकों का दावा – वहां की सतह करीब 3 अरब से ज्यादा साल पुरानी

नई दिल्ली भारत का चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट साल 2023 में चंद्रमा के शिव शक्ति प्वाइंट पर लैंड हुआ था। अब वैज्ञानिकों का कहना है कि चांद के दक्षिणी पोल की यह सतह करीब 3.7 बिलियन (3 अरब से ज्यादा) साल पुरानी है। स्टडी के दौरान हाई-रिजोल्यूशन वाले रिमोट सेंसिंग डेटासेट्स की मदद ली गई। इसमें वैज्ञानिकों की एक टीम लगी हुई थी जिसमें बेंगलुरु स्थित इसरो के इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम सेंटर, अहमदाबाद स्थित फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी और चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स शामिल थे। इन लोगों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट यानी शिव शक्ति प्वाइंट का मैप तैयार किया। अध्ययन के मुताबिक, चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है। जियोपॉलिटिकल मैप में बताया गया कि हाई-रिलीफ रग्ड एरिया, स्मूथ प्लेन्स और लो-रिलीफ स्मूथ प्लेन्स शामिल हैं। स्टडी पेपर में टीम की ओर से यह जानकारी दी गई, जो कि साइंस डायरेक्ट जर्नल में प्रकाशित है। इसमें अनुमान लगाया गया कि लैंडिंग साइट 3.7 बिलियन वर्ष पुरानी है। जानना दिलचस्प है कि इसी कालखंड में पृथ्वी पर सबसे प्राचीन माइक्रोबियल जीवन विकसित हुआ था। शिव शक्ति प्वाइंट की उम्र का कैसे चला पता रिपोर्ट के मुताबिक, स्टडी के दौरान लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) के वाइड-एंगल कैमरा और टेरेन कैमरा का इस्तेमाल किया गया। इसके जरिए पहले क्रेटर और चट्टानों का अध्ययन किया गया। 25 क्रेटर्स (500-1,150 मीटर व्यास के) के एनालिसिस से पता चला कि लैंडिंग साइट की उम्र 3.7 अरब साल होगी। इसरो के वैज्ञानिक बताते हैं कि चंद्रमा की सतह माइक्रो-मेटियोराइट बमबारी और तापीय उतार-चढ़ाव के कारण बदलती रहती है। लाखों बरस बीत जाने के बाद ये चट्टानें टूटकर रेगोलिथ में बदल गई हैं। आखिर कितना खास रहा मिशन चंद्रयान-3 यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब भारत चंद्रयान-4 मिशन की तैयारी में है। साल 2027 में चंद्रयान-4 लॉन्च होगा, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से चट्टानों के नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर लाना है। मालूम हो कि चंद्रयान-3 इसरो का तीसरा चंद्र अन्वेषण मिशन रहा। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतरने वाला पहला मिशन था। चंद्रयान-3 को 14 जुलाई, 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा। भारत के चंद्रयान-3 अभियान पर 600 करोड़ रुपये की लागत आई थी जबकि अन्य देशों ने चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यान भेजने पर अरबों डॉलर खर्च किए हैं।

सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल को लेटर लिख कर राजनीति से संन्यास लेने की दी सलाह, कहा-आपका अहंकार शौचालय में बह गया

नई दिल्ली दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के बाद जहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के तमाम नेता तंज कस रहे हैं तो इस बीच जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखा है। मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखकर ने केजरीवाल पर तीखे शब्दबाण चलाए तो उन्हें अपनी भविष्यवाणी भी याद दिलाई, जिसमें उसने कहा था कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार जाएंगे। सुकेश ने पूर्व सीएम को राजनीति से संन्यास की सलाह भी दी। सुकेश ने अपनी बातें याद दिलाते हुए लिखा, ‘सबसे पहले मैं आपको, मनीष जी और सत्येंद्र जी को अपनी सीटें हारने के लिए बधाई देता हूं, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपकी कट्टर भ्रष्ट पार्टी AAP चुनाव हार गई। केजरीवाल जी अगर आपके पास मेरे पिछले पत्र सुरक्षित हैं तो कृपया वे पत्र देखें जो मैंने 3, 6, 8 महीने पहले लिखे थे, मैंने आपको चुनौती दी थी कि आप अपनी सीट हार जाएंगे और AAP सत्ता से बाहर हो जाएगी।’ सुकेश चंद्रशेखर ने आगे लिखा, ‘केजरीवाल जी आज बिल्कुल वैसा ही हुआ है। आपको बाहर निकाल दिया गया है, आपका सारा अहंकार आपके साथ ही शौचालय में बह गया है। आपके सारे जुमले बेनकाब हो चुके हैं और सही साबित हो चुके हैं, दिल्ली की जनता ने आपको और आपकी दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी को सचमुच लात मार दी है।’ पूर्व जेल मंत्री सत्येंद्र जैन पर वसूली और अरविंद केजरीवाल पर चंदे को लेकर कई आरोप लगा चुके सुकेश ने आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब में भी हार की ‘भविष्यवाणी’ की और केजरीवाल को संन्यास लेने की सलाह दी। उसने लिखा, ‘अब केजरीवाल जी, आप और आपके साथियों को थोड़ी शर्म आनी चाहिए और राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए, राजनीतिक संन्यास ले लेना चाहिए क्योंकि अगली बार पंजाब से भी आपका सफाया हो जाएगा।’

चीन में एक तरफ देश में बुजुर्गों की आबादी में तेजी से इजाफा हो रहा है तो वहीं युवा शादी नहीं कर रहे, लगातार बढ़ रही समस्या

बीजिंग चीन में शादियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। एक तरफ देश में बुजुर्गों की आबादी में तेजी से इजाफा हो रहा है तो वहीं युवा शादी नहीं कर रहे हैं। इससे भविष्य में संकट और गहरा होने की आशंका है। सरकार चाहती है कि युवा शादियां समय पर करें और संतान भी पैदा करें। लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए यह बड़ी परेशानी है। वर्ष 2024 में चीन में 61 लाख शादियां ही हुईं, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 77 लाख का था। 1986 में चीन में शादियों का सार्वजनिक पंजीकरण शुरू हुआ था। तब से अब तक यह सबसे कम आंकड़ा है। यही नहीं 2013 में जब सबसे ज्यादा शादियां हुई थीं, तब के मुकाबले यह नंबर आधा ही है। जन्मदर की कमी से जूझ रहे चीन के लिए यही एक उम्मीद है कि लोग ज्यादा से ज्यादा शादियां करें और संतान उत्पन्न करें। सरकार इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन कुछ साल पहले तक वन चाइल्ड पॉलिसी अपनाने वाला चीन अब एकदम से आबादी भी नहीं बढ़ा पा रहा है। चीन में बच्चे पैदा करने के लिए यह जरूरी है कि माता और पिता की शादी का रजिस्ट्रेशन हुआ हो। हालांकि अब सरकार जटिलता भी खत्म करने की तैयारी में है। इसी के तहत कई राज्यों में तो शादी के रजिस्ट्रेशन का नियम भी खत्म किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि शादी न करने वाले युवा भी बच्चे पैदा कर सकें। इसके अलावा सिंगल पैरेंट्स यदि बच्चे को गोद लेना चाहें तो उन्हें भी परेशानी न हो। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया, ‘चीन में शादियों की संख्या कम हो रही है। युवाओं के बीच सरकार की अपील का असर नहीं है। खासतौर पर महंगाई के चलते और अर्थव्यवस्था में कमी के कारण लोग शादियां नहीं कर रहे हैं। इसके अलावा शादी को अब परंपरागत रूप में स्वीकार करने के लिए युवा तैयार नहीं हैं।’ चीन में हालात यह हैं कि शादियां तो लोग कर नहीं रहे हैं बल्कि पुरानी शादियां भी टूटने की कगार पर हैं। 2014 में 26 लाख कपल्स ने तलाक ले लिया। यह आंकड़ा 2023 के मुकाबले एक फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा 2024 में कम शादियां होने की वजह यह है कि इस साल को शादी के लिए शुभ नहीं माना गया। चीनी मान्यता में 2024 को विडो ईयर घोषित किया गया था। चीन में जन्मदर में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन 2024 में लगातार ऐसा तीसरा साल रहा है, जब आबादी में कमी आई। बता दें कि चीन के अलावा दक्षिण कोरिया, इटली, रूस जैसे देश भी आबादी के संकट से जूझ रहे हैं। साउथ कोरिया ने तो शादी और संतान उत्पत्ति के लिए लोगं को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से मंत्रालय का ही गठन कर दिया है। यही नहीं भारत में भी उच्च वर्ग में बच्चों की कम संख्या देखी जा रही है। देश के आर्थिक विकास के साथ ही भारत में भी युवा आबादी का संकट पैदा हो सकता है। पिछले दिनों एलन मस्क ने भी इसे लेकर चिंता जताई थी।

हज यात्रा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, सऊदी अरब ने किया बड़ा एलान, इस बार हज यात्री अपने साथ बच्चों को नहीं ले जा पाएंगे

दुबई सऊदी अरब ने हज को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इस बार हज यात्री अपने साथ बच्चों को नहीं ले जा पाएंगे। हज और उमराह मंत्रालय ने यह आदेश जारी किया है। सऊदी अरब की तरफ से कहा गया है कि हज और उमराह के दौरान भारी भीड़ होती है। ऐसे में बच्चों के लिए बहुत खतरा रहता है। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। सरकार ने यह भी कहा कि उन लोगों को हज यात्रा की इजाजत पहले दी जाएगी जो पहली बार हज करने जा रहे हैं। सऊदी के नागरिकों के लिए हज यात्रा का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। नुसुक ऐप और आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए हज का रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। यात्रियों को अपनी जानकारी को वेरिफाई करना होगा। इसके अलावा छूट के लिए भी आवेदन करना होगा। नुसुक ऐप पर हज का पैकेज भी उपलब्ध है। यात्री अपना पसंदीदा पैकेज ले सकते हैं। इसके लिए ई वॉलेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। सऊदी के यात्रियों के लिए खास सुविधा सऊदी अरब के स्थानीय नागरिकों के लिए एक और सुविधा का ऐलान किया गया है। यहां के लोग हज पैकेज का भुगतान तीन किश्तों में कर सकते हैं। पहलेी किस्त में 20 फीसदी रकम का भुगतान करना होगा। बुकिंग के 72 घंटे के अंदर इसका भुगतान करना होगा। वहीं दूसरी और तीसरी किस्त 40-40 फीसदी की होगी। वहीं मंत्रालय ने कहा है कि फाइनल भुगतान होने तक बुकिंग कन्फर्म नहीं मानी जाएगी। हर बार भुगतान करने पर उसकी रसीद जारी की जाएगी। वीजा नियम में भी हुआ है बदलाव बता दें कि इस बार सऊदी अरब ने वीजा नियमों में भी बदलाव किया है जिसका असर भारत पर भी पड़ेगा। भारत समेत 14 देशों से आने वाले लोगों को किंगडम में प्रवेश के लिए सिंगल एंट्री वीजा मिलेगा। अनाधिकृत रूप से हय यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के लिए यह नियम लगाया गया है। दरअसल मल्टिपल एंट्री वीजा वाले लोग अनाधिकृत रूप से हज यात्रा करने लगते हैं। ऐसे में भीड़ बहुत हो जाती है और प्रबंधन मुश्किल हो जाता है। सिंगल एंट्री वीजा से किसी देश में एक बार ही प्रवेश किया जा सकता है। वहीं लॉन्ग टर्म वीजा वाले लोग एक ही देश में कई बार आ-जा सकते हैं।

अहमदाबाद में एक HIV पॉजिटिव शख्स की हैवानियत, नाबालिग को किडनैप करके 10 महीने किया यौन शोषण

अहमदाबाद गुजरात के अहमदाबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक HIV पॉजिटिव शख्स ने नाबालिग लड़की को किडनैप करने के साथ उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने इस पूरे मामले के खुलासे के बाद मुख्य आरोपी के साथ HIV पॉजिटिव शख्स की मां और भाई को भी अरेस्ट किया है। दोनों के ऊपर आराेप है कि उन्होंने नाबालिग लड़की का छिपाने में मदद की। नाबालिग लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है। इस मामले में खुलासा हुआ है कि HIV पॉजिटिव शख्स ने नबालिग लड़की से पहले छह अन्य महिलाओं का भी शोषण किया था। एचआईवी पॉजिटिव शख्य के चंगुल में फंसी नाबालिग पीड़ित को 10 महीने के बाद छुड़ाया जा सका है। पुलिस ने अनुसार आरोपी ने पीड़ित के साथ शादी का वादा करके यौन शोषण किया। किडनैप करके किया यौन शोषण पुलिस के अनुसार पिछले साल 22 मार्च को पीड़िता अपने परिवार के साथ एक सामाजिक कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 8 बजे उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। पुलिस ने तब आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया। बाद में यह मामला उच्च अधिकारियों को हैंडओवर किया गया। जब लड़की का कुछ पता नहीं चला तो इस अहमदाबाद पुलिस क्राइम ब्रांच की AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) को सौंप दिया गया। लड़की के पिता ने गुजरात हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका भी दायर की। आखिरकार AHTU ने मुख्य आरोपी को मध्य प्रदेश के एक शहर में ढूंढ निकाला। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को वापस अहमदाबाद लाया गया। इस पूरे मामले के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप है कि इस शख्स के वहशीपन से कितनों को एड्स का संक्रमण हुआ होगा। छह अन्य की तलाश शुरू पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी पिछले 10 साल से HIV से पीड़ित है। इससे पुलिस को शक है कि पीड़िता भी संक्रमित हो सकती है। पुलिस के बयान में उल्लेख किया गया है कि HIV पॉजिटिव आरोपी ने पहले भी छह अन्य महिलाओं का यौन शोषण किया होगा। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है। AHTU के बयान में यह भी कहा गया है कि मुख्य आरोपी लड़की के पिता के कार्यस्थल के पास काम करता था और उसका उनसे परिचय था। वह उनके घर आने-जाने लगा और सामाजिक कार्यक्रमों में भी शामिल होने लगा। इस तरह उसका लड़की से भी संपर्क हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित का मेडिकल टेस्ट कराया जा सकेगा, ताकि यह पता चल सके कि उसे एचआईवी का संक्रमण हो नहीं हुआ है। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट अभी बाकी है क्योंकि वह बीमार है और 10 महीने की इस घटना से सदमे में है।

अनपढ़ कहकर पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

इंदौर  इंदौर की एक महिला अलवीना बी को उसके पति आदिल खिलजी ने तीन तलाक दे दिया। पति का कहना था कि अलवीना अनपढ़ और उजड्ड है। इसके साथ ही उसे ससुराल वालों ने दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया। महिला ने अपने मायके से इंदौर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आदिल खिलजी, अब्दुल सतार और अनीशा बी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना 30 जून 2024 की है। महिला के दो बच्चे भी हैं। अलवीना बी ने बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2018 को मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उन्होंने दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। जब उसने अपने पति को यह बात बताई तो उन्होंने भी अपने माता-पिता का साथ दिया। उन्होंने अलवीना से और पैसे लाने को कहा। सास भी छोटी-छोटी बातों पर ताने मारती थीं। पति शादी के बाद दूसरी लड़की से करता था बात अलवीना ने आगे बताया कि उसका पति शादी के बाद भी दूसरी लड़की से बात करता था। जब अलवीना ने उसे पकड़ लिया तो उसने विवाद खड़ा कर दिया। उसे अनपढ़ और असभ्य कहने लगा। पति ने उसे घर से निकालते हुए कहा कि मैं अपनी मर्जी का मालिक हूं जो मन होगा करूंगा। अलवीना ने यह बात अपने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने भी उसे चुप रहने के लिए कहा। मारपीट के बाद तीन तलाक 30 जून 2024 को विवाद इतना बढ़ गया कि सास-ससुर और पति ने अलवीना के साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया। उन्होंने अलवीना को उसके दोनों बच्चों के साथ घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने उसे कपड़े तक नहीं दिए। मजबूरन अलवीना ने अपनी मां को फोन किया। मां आकर उसे अपने साथ ले गईं। अलवीना पिछले छह महीने से अपनी मां के साथ रह रही है। जांच में जुटी पुलिस अलवीना के परिवार को इस पूरी घटना से झटका लगा है। अलवीना ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि उसका सारा दहेज अभी भी ससुराल में रखा है, जिसे वे वापस नहीं कर रहे हैं। खजराना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार दिनों की फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर आज होंगे रवाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चार दिनों की फ्रांस और अमेरिका की यात्रा पर रवाना होंगे. यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस में AI Action Summit की सह-अध्यक्षता करेंगे. साथ ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. उम्‍मीद है कि इससे भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नई गति मिलेगी. साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. यह ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी की पहली यात्रा होगी, जिससे भारत की रणनीतिक साझेदारी, साथ ही फ्रांस और अमेरिका के साथ भी गति पकड़ेगी. प्रधानमंत्री 10 फरवरी से 12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे. आज शाम वह पेरिस पहुंचेंगे और एलिसी पैलेस में आयोजित एक रात्रिभोज में शामिल होंगे, जहां दुनिया भर के तकनीकी क्षेत्र के CEO और अन्य लोग उपस्थित रहेंगे. 11 फरवरी को प्रधानमंत्री एआई एक्शन समिट के तीसरे संस्करण की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिसकी मेजबानी पहले ब्रिटेन और दक्षिण कोरिया ने 2023 और 2024 में मेजबानी की थी. इस उच्चस्तरीय बैठक के बाद भारत और फ्रांस के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बातचीत भी होगी. पिछले हफ्ते, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी के पेरिस दौरे को लेकर उम्मीद है कि इस समिट में कई घोषणाएं होंगी. उन्होंने कहा कि हमारी रुचि ऐसी AI एप्लिकेशन में है जो सुरक्षित और भरोसेमंद हैं. पीएम मोदी इस दौरान इंडिया-फ्रांस के सीईओ फोरम को भी संबोधित करेंगे. PM मोदी का अमेरिका दौरा 12 फरवरी से होगा शुरू इसके बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे, जहां वे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे और भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को गति देंगे. यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली अमेरिकी यात्रा होगी, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में होगी और 12 फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगी. इस दौरान वह कई बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे. PM मोदी और ट्रंप की ये आठवीं मुलाकात PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली मुलाकात 26 जून 2017 को वॉशिंगटन में हुई थी; उनकी दूसरी मुलाकात 30 नवंबर 2018 को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में हुई; 28 जून 2019 को जापान के ओसाका में हुई; और 26 अगस्त 2019 को फ्रांस में हुई. दोनों नेताओं की पांचवीं मुलाकात 22 सितंबर 2019 को ह्यूस्टन, अमेरिका में हुई थी. छठी मुलाकात 24 सितंबर 2019 को न्यूयॉर्क में हुई थी, और सातवीं मुलाकात 24-25 फरवरी 2020 को अहमदाबाद में हुई थी.

संपत्ति के विवाद में पोते ने 70 बार चाकू से गोदा की नामी उद्योगपति की हत्या

 हैदराबाद हैदराबाद में 86 वर्षीय एक उद्योगपति की उनके घर पर पोते ने संपत्ति विवाद के चलते कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पोते के अंदर इतना गुस्सा था कि उसने अपने दादा को 70 बार चाकुओं से गोद डाला। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना छह फरवरी की रात को हुई, जब आरोपी के. कीर्ति तेजा (28) ने अपने दादा वीसी जनार्दन राव पर चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। राव वेलजन समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) थे। जानकारी के मुताबिक तेजा अमेरिका से मास्टर्स की पढ़ाई करके लौटा था। मां को भी मारा चाकू पंजागुट्टा पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो उसने उन्हें भी चाकू मार दिया। आरोपी की मां घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर के दूसरे इलाके में रहने वाले तेजा और उसकी मां गुरुवार को सोमाजीगुडा में राव के घर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि जब तेजा की मां कॉफी लाने गईं, तो तेजा और राव के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर बहस शुरू हो गई। पोते को यह थी शिकायत अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच का हवाला देते हुए बताया कि तेजा ने चाकू निकाला और अपने दादा पर हमला कर दिया। तेजा ने आरोप लगाया कि बचपन से ही उसके प्रति दादा का व्यवहार ठीक नहीं था और वह संपत्ति बांटने से ‘इनकार’ कर रहे थे। जब पुलिस अधिकारियों से उन खबरों के बारे में पूछा गया कि राव पर कथित तौर पर 70 से अधिक बार चाकू से वार किया गया, तो उन्होंने कहा कि चाकू के कई घाव थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सटीक संख्या की पुष्टि की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी हाल में ही स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से हैदराबाद लौटा था। आरोपी गिरफ्तार अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच की जा रही है। वेलजन की वेबसाइट के अनुसार, 1965 में स्थापित कंपनी को जहाज निर्माण, ऊर्जा, मोबाइल और औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए पूर्ण समाधान प्रदान करने में विशेषज्ञता हासिल है।

दिल्ली नाकाम रही कांग्रेस को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता ही कसा तंज, बोले- राहुल गांधी जैसे नेता हैं बर्बादी की वजह

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा में खाता खोलने में भी नाकाम रही कांग्रेस को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता ही तंज कस रहे हैं। पार्टी के खराब प्रदर्शन के तार वायनाड सांसद राहुल गांधी से जोड़े रहे हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेताओं पर सनातन धर्म के विरोधी होने के आरोप लगाए हैं। आचार्य कृष्णम को कांग्रेस ने बीते साल फरवरी में ही पार्टी से बाहर कर दिया था। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रविवार को आचार्य कृष्णम ने कहा, ‘कांग्रेस की सबसे बड़ी प्रॉब्लम ही राहुल गांधी हैं। जब तक राहुल गांधी हैं, कांग्रेस का कुछ नहीं हो सकता। कांग्रेस को लाया नहीं जा सकता और राहुल गांधी को कांग्रेस से हटाया नहीं जा सकता। दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और कांग्रेस की बर्बादी इसलिए हो रही है, क्योंकि राहुल गांधी जैसा अपरिपक्व नेतृत्व है।’ उन्होंने कांग्रेस सांसद की टीम में काम करने वालों को सनातन का विरोधी करार दिया है। आचार्य ने कहा, ‘और राहुल गांधी के साथ में जो टीम है, वो नौसीखियों की टीम है, सनातन विरोधियों की टीम है। सनातन का विरोध जो करेगा, वह भारत की राजनीति में प्रासंगिक नहीं रह पाएगा।’ दिल्ली में कांग्रेस का हाल 2015 और 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद 2025 के इलेक्शन भी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं लाए। अपने दम पर दिल्ली की 70 सीटों पर उतरी कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। इतना ही नहीं संदीप दीक्षित, अलका लांबा, कृष्णा तीरथ समेत 67 उम्मीदवारों की जमानत तक जब्त हो गई। वहीं, दो दशक से ज्यादा समय के बाद दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी हुई है। इधर, आम आदमी पार्टी के लिए भी 2025 चुनाव खास नहीं रहे। सत्ता गंवाने के साथ राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को भी हार का सामना करना पड़ा था।

ग्रेटर कैलाश में हार के बाद समर्थकों के बीच भावुक हो गए सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली कालकाजी सीट पर जीत के बाद जहां आतिशी मार्लेना की खुशी से झूमती हुई तस्वीरें वायरल हो गईं तो अब ग्रेटर कैलाश में हार के बाद इमोशनल हुए सौरभ भारद्वाज का वीडियो सामने आया है। समर्थकों से बात करते हुए सौरभ भारद्वाज की आंखें नम हो गईं। दिल्ली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज अपनी जीत को लेकर काफी आश्वास्त थे, लेकिन भाजपा उम्मीदवार शिखा राय ने उन्हें हरा दिया। सौरभ भारद्वाज का 1.36 मिनट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ समर्थकों के साथ बात करते हुए इमोशनल हो जाते हैं। ग्रेटर कैलाश से हार के बाद समर्थकों की भावनाओं को देखते हुए वह इमोशनल हो गए। सौरभ कहते हैं- देख रहा हूं कि लोग बहुत ज्यादा इमोशनल हैं। इतना कहते ही वह खुद इमोशनल हो जाते हैं। समर्थक नारेबाजी करते हुए उनका हौसला बढ़ाते हैं। सौरभा कहते हैं, ‘मैं बहुत खुश था, लेकिन मैं आप लोगों के आंखों में आंसू देखकर इमोशनल हो गए हैं। आप इतने इमोशनल मत होइए। मैं कल से बहुत नियंत्रण में हूं और इसे खिलाड़ी वाली भावना से ले रहा हूं…।’ सौरभ भारद्वाज खुद को संभालते हुए फिर इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान उनके समर्थक उनके लिए नारेबाजी करते हैं और साथ बने रहने का वादा करते हैं। सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश से तीन बार के विधायक थे। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद उन्होंने आतिशी के साथ दिल्ली सरकार में मंत्री बनाया गया। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद सौरभ ने आतिशी के साथ मिलकर सरकार और पार्टी का अधिकतर कामकाज देखा। सौरभ भारद्वाज अपनी सीट पर काफी सक्रिय थे और पार्टी के आंतरिक सर्वे में भी उन्हें जीतते हुए बताया गया था। सूत्रों के मुताबिक, आंतरिक सर्वे में वह अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट से भी आगे बताए गए थे। यही वजह है कि अब हार के बाद सौरभ भारद्वाज और उनके समर्थक सकते में आ गए।

महाकुंभ की वजह से प्रयागराज ही नहीं इसके आस-पास के जिलों में भी जाम, सब हो रहे परेशान

  प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। संगम में स्नान के लिए श्रद्धालु हजारों की संख्या में आ रहे हैं। आज सुबह तीन बजे से ही स्नान जारी है। जिसके चलते प्रयागराज आने और जाने वाले रास्तों पर जाम देखा जा रहा है। सड़कों पर वाहनों और पैदल चलने वाले यात्रियों को मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ रही है। श्रद्धालु कई किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। माघ पूर्णिमा से पहले महाकुंभ में महाजाम की स्थिति देखी जा रही है। प्रयागराज में कहां-कहां हैं जाम प्रयागराज पहुंचने में श्रद्धालुओं को भारी दिक्कत हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि प्रयागराज में चारों तरफ से श्रद्धालु आ रहे हैं। फाफामऊ, झूंसी, नैनी, वाराणसी-प्रयागराज रोड यानी जीटी रोड (सुलेम सराय) में जगह जगह जाम लगा हुआ है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। तो वहीं सड़कों पर चलने वाले यात्री घंटों में घाटों तक पहुंच रहे हैं। प्रयागराज में उमड़ा जनसैलाब वसंत पंचमी के बाद शनिवार को लगातार पांचवें दिन शहरी व श्रद्धालु भीषण जाम से कराहते रहे। शहर से लेकर जनपदीय इंट्री प्वाइंटों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। मुख्य मार्ग चोक होने पर शहरों में गलियां भी पट गई। सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में सुबह से रात तक 10-10 किमी तक एक के पीछे एक वाहन लगे रहे। श्रद्धालु ने सुनाई सफर की कहानी नागवासुकि मार्ग पर सुबह 10 बजे के करीब फैजाबाद से आए पीतांबर शुक्ला मिले। उन्होंने बताया कि फैजाबाद से शनिवार शाम पांच बजे चले थे। पांच घंटे का रास्ता तय करने में 17 घंटे का वक्त लग गया। यहां भी भीषण जाम लगा है और पता नहीं संगम पहुंचने में और कितनी देर लगेगी। इसी तरह गीता निकेतन सोहबतियाबाग के पास मिले अखिलेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह कानपुर से आए हैं। कानपुर से शनिवार दोपहर में चले थे। बालसन से गीता निकेतन तक पहुंचने में ही एक घंटे का वक्त लग गया। इसी तरह नोएडा से आए अजय कुमार शनिवार सुबह छह बजे निकले और झुंसी स्थित घर तक पहुंचने में उन्हें रविवार के सुबह छह बज गए। शहर का हाल यह रहा कि मेले की ओर जाने वाले सभी रास्ते तो चोक रहे ही, पुराने शहर के सभी इलाकों में भी भीषण जाम से राहगीर व शहरी जूझते नजर आए। सुबह से देर रात तक यही स्थिति बनी रही। एक किमी का सफर दो से तीन घंटे में हुआ तय, गाड़ियों में लगी आग एक किमी की दूरी तय करने में रविवार को लोगों को दो से तीन घंटे लगे। 12 घंटे के भीतर तीन गाड़ियां ओवरहीट होने की वजह से जल गई। लखनऊ रूट पर बेला कछार इलाके में अलग-अलग स्थानों पर ये घटनाएं हुई। फायर कर्मियों ने तो एक गाड़ी का शीशा तोड़कर कार सवारों को बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग बुरी तरह से झुलस गए। पांच किमी तक लगीं कतारें जनपदीय सीमा पर स्थित सभी सात प्रमुख मार्गों पर भी जाम से श्रद्धालु दिन भर कराहते रहे। कहां क्या स्थिति रही। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर श्रृंग्वेरपुर धाम से मलाक हरहर का 23 किलोमीटर का सफर तय करने में चार घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। इस पर लखनऊ हाईवे के साथ कानपुर से कोखराज हंडिया बाईपास पर आने वाले वाहनों की भीड़ नो इंट्री प्वाइंट पर जमा होने से हालात और गंभीर हो गए। सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में भी 10-10 किमी तक जाम इसी तरह प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर करछना से जाम की स्थिति रही। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडीशा, गुजरात, महाराष्ट आदि से आने वाले वाहनों को करछना की ओर डायवर्ट करने से यह स्थिति हुई। वाराणसी, जौनपुरी, कानपुर, रीवा-बांदा, अयोध्या-प्रतापगढ़ मार्ग पर भी 10-10 किमी तक वाहन सुबह से लेकर रात तक रेंगते रहे। श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा तो हांफने लगी व्यवस्था वसंत पंचमी के बाद श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। उससे ट्रैफिक को लेकर की जा रही सभी कवायदें नाकाफी साबित हो रही हैं। चौखंडी निवासी अधिवक्ता शांतनु सिंह कहते हैं कि मुख्य स्नान पर्वो पर यातायात को लेकर दिक्कत की बात समझी जा सकती थी। आम दिनों में भी उसी तरह जाम लग रहा है। इसी तरह बैरहना निवासी संजय सिंह कहते हैं कि शहर के साथ ही जिले की सीमाओं पर भी वाहनों का तांता लगा हुआ है।  

बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली दिल्ली में प्रंचड बहुमत से जीत हासिल करने के बाद आला नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने विधायकों को उचित संगठनात्मक व प्रशासनिक नियमों के अंतर्गत कार्य करने के दिशा निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि बिना समय खोये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए काम शुरू करना होगा। रविवार को बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। इस मीटिंग में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली बीजेपी के चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय मंत्री दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डा अल्का गुर्जर, सह प्रभारी अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व संगठन महामंत्री पवन राणा समेत कई दिग्गज मौजद रहे। इन वरिष्ठ नेताओं ने सभी 48 नवनिर्वाचित विधायकों के साथ छोटी बैठकें की। दिल्ली के लगभग सभी सांसदों ने भी अपने क्षेत्र के विधायकों के साथ हिस्सा लिया। रामबीर बिधूड़ी ने बैठक के बाद कहा कि यह परिचय मीटिंग थी। चुनाव में बीजेपी द्वारा किये वादों को समय से कैसे पूरा किया जाएगा और क्षेत्र में विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सरकार के गठन और सीएम के चेहरे पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। वहीं उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों की तैनाती, चुनाव आयोग की टीम और तमाम मीडिया के कैमरों के बीच चुनाव हुआ है। अगर किसी के पास कोई सबूत है तो सामने रखें और संबंधित एजेंसियों को शिकायत करें, कार्रवाई होगी। नवनिर्वाचित विधायकों को दिए ये निर्देश वरिष्ठ नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायकों को उचित संगठनात्मक व प्रशासनिक नियमों के अंतर्गत कार्य करने के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी विधायक अपनी कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी रखें। बैठकों में नेताओं ने विधायकों का ध्यान परसों शाम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय संदेश की ओर आकृष्ट किया। कहा कि हमें बिना समय खोये प्रधानमंत्री के मन की विकसित दिल्ली के निर्माण के लिए काम शुरू करना होगा। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटों पर कब्जा जमाया। जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं कांग्रेस एक बार फिर खाता तक नहीं खोल सकी। इसी के साथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन समाप्त हो गया है। राजधानी में 27 साल के बाद बीजेपी की धमाकेदार वापसी हो रही है।

द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, मां गंगा को चढ़ाया फूल, सूर्य को दिया अर्ध्य

प्रयागराज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 11 बजे दिल्ली से विशेष विमान से प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से अरैल स्थित डीपीएस हेलीपैड पर उतरी। जिसके बाद राष्ट्रपति कार में सवार होकर अरैल घाट पहुंची और पूरे विधि विधान के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उनके साथ मौजूद रही। संगम में स्नान के बाद राष्ट्रपति गंगा आरती कर रही है। इसके बाद वे डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र का अवलोकन करेंगी। शाम चार बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जो महाकुंभ में संगम स्नान करेंगी। इससे पहले 1954 में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने महाकुंभ में पावन स्नान किया था। राष्ट्रपति के महाकुंभ दौरे के चलते सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है। वीवीआईपी घाटों पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए है। इन नेताओं ने संगम में लगाई डुबकी महाकुंभ में अब तक पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, अखिलेश यादव, रवि किशन, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर सीएम एन बीरेन सिंह, सीएम योगी और उनका पूरा मंत्रिमंडल, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, कवि कुमार विश्वास, 73 देशों के प्रतिनिधिमंडल, भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक समेत कई बड़ी हस्तियां संगम में डुबकी लगा चुके है। 41 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया स्नान महाकुंभ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। सात समंदर पार के लोग कुंभ की दिव्यता और भव्यता को देखने के लिए आ रहे है। भारत की प्राचीन परंपरा और यहां की सनातन संस्कृति विदेशी लोगों के मन को भा रही है। आज सुबह 8 बजे तक 46 लाख लोगों ने संगम में स्नान कर लिया। महाकुंभ में अब तक 41 करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगा ली है। बसंती पंचमी के मौके पर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में शाही स्नान किया और मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं 10 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में कल्पवास कर रहे है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet