LATEST NEWS

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होना बड़ी उपलब्धि :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल में पहली बार हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन बेहतर टीमवर्क और समन्वय से संभव हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशी राजनायिकों, वाणिज्यिक प्रतिनिधियों और देश के प्रमुख औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों के एक साथ आगमन और जीआईएस में सहभागिता का प्रबंध चुनौती पूर्ण था। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सुप्रबंधन का पर्याय बनी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जीआईएस के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों और टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार का यह कारवां निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश में उद्योगों के लिए विद्यमान बेहतर अधोसंरचना और निवेश वातावरण के परिणामस्वरूप उद्योग समूह त्वरित रूप से अपनी गतिविधियों का विस्तार कर रहे हैं। अगले सप्ताह 850 करोड़ रूपए के निवेश से स्थापित होने वाली नीमच सौर परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन के लिए मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन सहित संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव तथा प्रमुख सचिव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समिट में कुल 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे लगभग 21 लाख 40 हजार रोजगार के अवसर सृजित होंगे। जीआईएस में 25 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी की। इसमें 9 पार्टनर कंट्री और 60 से अधिक देशों से 100 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय डेलिगेट शामिल हुए। जीआईएस में 300 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों और उद्योगों की भागीदारी रही। जीआईएस में 10 सेक्टरल सत्र, 6 कंट्री सेशंस, 6 समिट, 70 से अधिक वन-टू-वन बैठकें, 5 हजार से अधिक बी-टू-बी मीटिंग और 600 से अधिक बी-टू-जी मीटिंग्स संपन्न हुईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 18 नई निवेश नीतियां लांच की गई और 89 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। यह प्रदेश में अब तक हुईं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सबसे अधिक भागीदारी थी। जीआईएस की पूर्व तैयारी के लिए देश-विदेश में इंटरेक्टिव सत्र किए गए। ऑटो-एक्सपो, टेक्सटाइल एक्सपो, ऑक्सफोर्ड, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट एग्जीबिशन के साथ ही एमपी पवेलियन और डिजिटल एक्सपीरियंस जोन, जीआईएस में आकर्षण का विशेष केंद्र रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विभिन्न सेक्टरों में बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा में 8 लाख 94 हजार 301 करोड़ निवेश के 441 प्रस्ताव, इंफ्रास्ट्रक्चर में 3 लाख 37 हजार 329 करोड़ रूपए निवेश के 870 प्रस्ताव, खनन और खनिज क्षेत्र में 3 लाख 25 हजार 321 करोड़ रूपए के 378 निवेश के प्रस्ताव, रक्षा-विमानन और एयरोस्पेस में 3 लाख 01 हजार 681 करोड़ के 8 प्रस्ताव और पेट्रोकेमिकल्स-रसायन-प्लास्टिक व संबद्ध क्षेत्र में 1 लाख 4 हजार 158 करोड़ रूपए निवेश के 237 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि में 78 हजार 314 करोड़ रूपए के 193 प्रस्ताव, पर्यटन तथा हॉस्पिटेलिटी में 68 हजार 824 करोड़ रूपए के 303 प्रस्ताव, कृषि और खाद्य प्र-संस्करण में 63 हजार 383 करोड़ रूपए के 957 प्रस्ताव, शिक्षा में 52 हजार 294 करोड़ रूपए के 191 प्रस्ताव, हेल्थ केयर, फार्मा और चिकित्सा उपकरण के लिए 41 हजार 986 करोड़ रूपए के 345 प्रस्ताव, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में 41 हजार 590 करोड़ रूपए के 349 प्रस्ताव, इंजीनियरिंग क्षेत्र के 26 हजार 277 करोड़ रूपए के 203 प्रस्ताव, कपड़ा-टेक्सटाइल और परिधान क्षेत्र में 21 हजार 833 करोड़ रूपए के 171 प्रस्ताव, लॉजिस्टिक्स और वेयर हाऊसिंग से संबंधित 9 हजार 112 करोड़ रूपए के 67 प्रस्ताव, पैकेजिंग क्षेत्र में 1 हजार 697 करोड़ रूपए के 51 प्रस्ताव तथा अन्य क्षेत्रों में 83 हजार 720 करोड़ रूपए के 1 हजार 96 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि निवेश प्रस्तावों के प्रभावी फॉलो-अप के लिए छह स्तरीय कार्य योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत एमपीआईडीसी द्वारा निवेश प्रस्तावों की स्क्रीनिंग और डेटा प्रविष्टि कर उनका विभागवार वर्गीकरण किया जाएगा। संबंधित विभाग निवेश राशि के आधार पर क्षेत्रीय कार्यालय, मुख्यालय और विभाग स्तर पर प्रस्तावों का फॉलो-अप करेंगे। प्रत्येक विभाग द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर की नियुक्ति की जाएगी। फॉलोअप के लिए मॉनीटरिंग और रिपोर्टिंग की पुख्ता व्यवस्था की गई है। संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव प्रति सप्ताह प्रगति की समीक्षा कर मुख्य सचिव को रिपोर्ट देंगे। इसके साथ ही मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री स्तर पर भी निश्चित अंतराल पर मॉनीटरिंग की व्यवस्था की गई है। निवेश प्रस्तावों को साकार करने के लिए भूमि आवंटन, अनुमोदन और आवश्यक मंजूरियों के लिए संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक समन्वय और सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही निवेशकों की प्रतिक्रिया के विश्लेषण और समाधान के लिए उनसे फीडबैक प्राप्त करने की भी व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रस्तावों को वास्तविक निवेश में परिवर्तित करने के लिए रणनीति बनाकर कार्य होगा। इसके लिए प्राथमिकता पर प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे और सेक्टर फोकस्ड औद्योगिक सेक्टरों का भी विकास होगा। जिला स्तर पर कलेक्टर्स को भूमि और जल की आवश्यकता से अवगत कराकर समय-सीमा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। निवेशक अपनी इकाई का शीघ्रता से संचालन शुरू कर सकें, इसके लिए प्लग-एंड-प्ले सुविधा विकसित की जाएगी। प्रदेश में एमपी इन्वेस्टर पोर्टल का उन्नयन किया गया है। इसके साथ ही एमपीआईडीसी में विशेष सेल अंतर विभागीय समन्वय सुनिश्चित करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, खनिज संसाधन, शहरी विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यटन, एमएसएमई की आगामी कार्य योजना की बिन्दुवार समीक्षा की। बैठक में उद्योग और रोजगार वर्ष 2025 के अंतर्गत संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया गया कि सेक्टर फोकस्ड समिट के साथ ही कौशल संवर्धन कार्यक्रम, आईटीआई और उद्योगों के समन्वय, इज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए ईओडीबी क्लीनिक के आयोजन सहित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रमों में सहभागिता की जाएगी।  

दो बेटों ने कांवड़ में बैठाकर मां को कराई चारधाम यात्रा, एक साल पैदल चले

बदायूं बदायूं के बिसौली के नूरपुर गांव निवासी तेजपाल और धीरज दोनों भाई कलयुग में उन लोगों के लिए नजीर हैं जो बुढ़ापे में मां-बाप को उनके हाल में छोड़ देते हैं या फिर वृद्धाश्रम में छोड़ आते हैं। ये दोनों भाई एक साल 12 दिन पहले अपनी मां को कांवड़ में बैठाकर चारधाम यात्रा को निकले। न सिर्फ चारधाम यात्रा बल्कि हरिद्वार, नीलकंठ, अयोध्या, खाटूश्याम तक कांवड़ में बैठाकर पैदल गए और दर्शन कराए। दोनों भाई अब घर लौट रहे हैं। अभी घर पहुंचने में उन्हें तीन-चार दिन और लग जाएंगे। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी तेजपाल और धीरज 18 फरवरी 2024 को श्रवण कुमार बनकर अपनी मां राजेश्वरी को कांवड में बैठाकर चारधाम यात्रा कराने निकले थे। दोनों भाइयों ने मां को पहले चारधाम की यात्रा कराई। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा कराई। इस दौरान दोनों भाइयों ने मां को हरिद्वार के मनसा देवी, नीलकंठ, वीरभद्र, सुरकंडा माता मंदिर समेत वहां के कई तीर्थस्थान के दर्शन कराए। अयोध्या में रामलला के दर्शन कराए दोनों भाइयों की पदयात्रा यहीं नहीं रूकी। इसके बाद वह मां को लेकर अयोध्या रामलला के दर्शन कराने पहुंचे। इस बीच दोनों भाइयों का हौसला बढ़ता गया। उन्होंने पदयात्रा को नहीं थमने दिया। वह मां को लेकर हरियाणा के चुलकाना धाम पहुंचे। यहां खाटू श्याम के दर्शन कराए। इसके बाद उनकी यात्रा राजस्थान पहुंची। जहां गोगामेड़ी और खाटूश्याम के मां को दर्शन कराए। पैदल इतने लंबे सफर को तय करने में दोनों भाइयों कोएक साल का समय लग गया। इसके बाद अब दोनों भाई मां को कांवड़ में ही बैठाकर वापस घर आ रहे हैं। एक साल 12 दिन बाद शनिवार को दोनों भाई जिले की सीमा में पहुंचे। यहां लोगों ने कांवड़ में बैठी मां को कंधे पर ले जा रहे दोनों बेटों को देखा तो उनका सत्कार किया। मुजरिया चौराहे पर रहने वाले सुमित साहू उन्हें चाय नाश्ता कराया। वहीं, उनके पिता रामौतार ने फल खिलाए। माता-पिता की करनी चाहिए सेवा तेजपाल और धीरज का कहना है कि मां को कांवड़ में बैठाकर चारधाम की यात्रा कराने के पीछे उनका उद्देश्य सिर्फ इतना है कि वह समाज को संदेश देना चाहते हैं कि बुजुर्ग मां-बाप बोझ नहीं होते, उनकी मरते दम तक सेवा करनी चाहिए। उन्हें वृद्धाश्रम में नहीं छोड़ना चाहिए। लोग उनसे प्रेरित हो, इस उद्देश्य से उन्होंने पदयात्रा शुरू की थी। दोनों भाइयों ने बताया कि वह करीब 20 साल पहले हिमाचल प्रदेश की तहसील बद्दी के मंधाला गांव में रहते थे। जब वह छोटे थे। तब उनके पिता भगवान दास का बीमारी के कारण निधन हो गया था। इसके बाद उनकी मां बिसौली के गांव नूरपुर ले आई। यहां मां ने उनकी बड़े ही लाड़ प्यार से परवरिश की। तेजपाल ने बताया कि उनकी एक बहन पार्वती भी है। उसने भी उन्हें इस यात्रा के लिए प्रेरित किया था। उनकी मां राजेश्वरी ने बताया कि वह खुशकिस्मत है कि उनके श्रवण कुमार जैसे दोनों बेटे मिले हैं।  

16वें वित्त आयोग की बैठक भोपाल में 4 से 7 मार्च तक

भोपाल 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगिढया के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल 4 मार्च को महत्वपूर्ण बैठकों के लिए भोपाल पहुंच रहा है। वित्त आयोग इस अवधि में भोपाल के अलावा राज्य के अन्य जगहों पर दौरे करेगा। वित्त आयोग के दौरे का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच करों के वितरण, अनुदान सहायता (ग्रांट्स-इन-ऐड) के निर्धारण और राज्यों के बीच संसाधनों के उचित आवंटन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श करना है। वित्त आयोग की अनुशंसा एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक पाँच वर्ष के लिए होगी। राज्य में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों, पंचायत एवं नगरीय निकायों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। बैठकों में बढ़ी हुई कर हस्तांतरण (डेवोल्युशन) की दर के राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रभाव और राज्य के व्यय स्वरूप में हुए परिवर्तन पर चर्चा की जाएगी। वित्त आयोग मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा भी करेगा और राज्य में चल रही वित्तीय योजनाओं, विकास कार्यों और नीतियों के प्रभाव का प्रत्यक्ष आंकलन करेगा। इस दौरान आयोग विभागीय अधिकारियों से विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति पर जानकारी लेगा और उनसे सुझाव भी मांगेगा। 16वें वित्त आयोग की यह बैठक मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और राज्य की विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान करने में सहायक होगी। इसके माध्यम से राज्य को भविष्य में मिलने वाले वित्तीय संसाधनों की रूपरेखा तय की जाएगी, जिससे प्रदेश के समग्र विकास को गति मिलेगी। भोपाल में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक से राज्य सरकार को अपनी वित्तीय आवश्यकताओं और विकास योजनाओं के लिए केंद्र सरकार से अधिक सहयोग प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।  

पड़ोसी मुल्क से नोएडा आई सीमा हैदर, 5वीं बार बनने वाली हैं मां, धूमधाम से हुई गोद भराई की रस्म

नोएडा पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं और इस बार भी उनका एक वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, सीमा हैदर इस बार अपनी प्रेग्नेंसी के कारण सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही सचिन के बच्चे की मां बनने वाली हैं और यह उनका पांचवां बच्चा होगा। सीमा ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी है। सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका 9वां महीना चल रहा है और मार्च में उनकी डिलीवरी होने वाली है। सीमा ने यह भी बताया कि उन्होंने अब तक चार बच्चों को जन्म दिया है और अब यह उनकी पांचवी प्रेग्नेंसी है। मोहल्ले की महिलाओं ने गाए पारंपरिक गीत मोहल्ले की महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाकर और पूरे रीति-रिवाज के साथ ये रस्में पूरी कीं। मेरे भाई एपी सिंह… सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें वह कह रही हैं कि मैं तैयार होकर आई हूं, मेरी गोद भराई होने वाली है। मेरे पहले से ही चार बच्चे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब मैं गोद भराई कर रहा हूँ और मैं पहली बार गोद भराई देख रहा हूँ। मैंने इतनी खुशी कभी नहीं देखी जितनी भारत में देख रहा हूँ। मेरे भाई डॉ. एपी सिंह भी आ रहे हैं। खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। सीमा ने इस वीडियो को अपनी गोद भराई की रस्म के दौरान बनाया। रविवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में उनकी गोद भराई का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर परिवार और दोस्तों के साथ समारोह में खूब खुशियां मनाई गईं। सीमा ने बताया कि उनकी यह गोद भराई की रस्म पहली बार हो रही है, जबकि उनके पहले से चार बच्चे हैं। आपको बता दें कि सीमा हैदर और सचिन की दोस्ती पबजी गेम के जरिए शुरू हुई थी, जिसके बाद सीमा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थीं। सीमा की भारत आने की कहानी भी चर्चा में रही है, और अब उनके परिवार में एक और सदस्य जुड़ने जा रहा है, जिसे लेकर वह बेहद खुश हैं। इस वीडियो के बाद सीमा के प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स की तरफ से उन्हें बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, कुछ यूजर्स इस पर तंज भी कस रहे हैं, लेकिन सीमा की खुशी में चार चांद लग गए हैं। घर में शुरू हुईं बच्चे के आने की तैयारियां सीमा हैदर के ससुराल में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चे के जन्म से पहले ही सचिन मीना घर में ढोलक लेकर आ गए हैं, वो पूजा पाठ की तैयारी भी करते नजर आ रहे हैं। घर में डीजे लगवाने की भी चर्चा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीमा की डिलीवरी जल्द ही होने वाली है। इस दौरान सीमा हैदर ने कहा कि उनके चार बच्चे हैं लेकिन उनकी गोदभराई की रस्म कभी नहीं हुई। यह पहली बार है जब उनकी गोदभराई हो रही है। इस दौरान एपी सिंह अपनी मां और परिवार के साथ आए और भाई के तौर पर गोदभराई की रस्में पूरी की। मुंह बोले भाई और सचिन मीणा के साथ झुमकर किया डांस कार्यक्रम आसपास की महिलाएं भी पहुंची और पारंपरिक गीत गाए। सभी रस्में पूरी होने के बाद सीमा हैदर एपी सिंह, सचिन मीणा और अन्य लोगों के साथ झूम कर डांस करती नजर आईं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले – राष्ट्र निर्माण में संतों और गुरूओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन-मृत्यु व्यक्ति के हाथ में नहीं है, लेकिन संत लोगों को धर्म की राह दिखाकर सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर उनके जीवन को सार्थक बनाते हैं। सांस्कृतिक, धार्मिक मूल्यों की स्थापना तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में संतों और गुरुओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कुबेरेश्वर धाम सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा जी लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था और भक्ति जागृत कर लोगों का धार्मिक, आध्यात्मिक उत्थान कर रहे है। उन्होंने कहा कि पं. मिश्रा ने भोपाल के निकट सीहोर में कुबेरेश्वर धाम की स्थापना कर इस क्षेत्र को एक नई धार्मिक पहचान दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सौ से अधिक देशों में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और सबसे बड़े देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज कुंभ में गगा स्नान कर देश की सनातन संस्कृति के प्रति देशवासियों की अटूट आस्था का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को सभी संतो का मार्गदर्शन मिला है। समय-समय पर हम और हमारी सरकार उनसे कई अवसरों पर विचार-विमर्श भी करती है। संतो से हमें सरकार चलाने का नैतिक बल मिलता है जिससे हम अधिक मजबूती के साथ प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम कर  रहे   हैं। उन्होंने कहा कि हमने संपूर्ण प्रदेश में गौ-शालाओं का निर्माण किया है और गौ-शालाओं में गौ-माता के लिए बेहतर परिवेश उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता परमात्मा की हम पर असीम कृपा है। गौ-माता प्रकृति और परमात्मा के बीच संबंध का सूत्र है। बेसहारा, अशक्त और वृद्ध गौ-माताओं के आश्रय के लिए भोपाल सहित सभी बड़ी नगर निगमों में 10 हजार क्षमता की गौ-शालाएं बनाई जाएगी। दुग्ध उत्पादन पर भी प्रोत्साहन स्वरूप बोनस प्रदान किया जाएगा। दस से अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जाएगा। गांव-गांव में गोपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। गौ-शाला चलाने वालों को प्रति गाय 20 रुपये के स्थान पर 40 रुपये का अनुदान देकर गौ-शालाओं को सक्षम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के भी काम कर रही है। प्रदेश सरकार कल्याणी बहनों के पुनर्विवाह के लिए दो लाख रुपए प्रदान करेगी। ताकि बहनों का फिर से घर बस सके और उनके जीवन में खुशियां आए। उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण धार्मिक एवं तीर्थ-स्थानों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में क्षिप्रा का पानी सूख जाता है। क्षिप्रा को पूरे साल प्रवहमान बनाये रखने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने की योजना बनाई है। प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों वाले 19 स्थानों में शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया इसके साथ ही खुले में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। रुद्राक्ष महोत्सव में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, विधायक श्री सुदेश राय, पिछड़ा वर्ग अयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल अरोरा कलेक्टर श्री बालागुरू के, एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन उपस्थित थीं।  

क्वींस ऑन द व्हील 2.0 आज से , प्रमुख सचिव शुक्ला करेंगे शुभारंभ

भोपाल मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा महिला सशक्तिकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘Queens on the Wheel’ (क्वींस ऑन द व्हील) के द्वितीय संस्‍करण का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला 4 मार्च 2025, मंगलवार को सुबह 9 बजे एमपीटी होटल विंड एंड वेव्स से बाइकर्स को रवाना करेंगे। देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का बाइक से सफर करते हुए मध्‍यप्रदेश की हैरिटेज ट्रेल का अनुभव करेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले – दक्षिण कोरिया का ईसीडीएस ग्रुप प्रदेश में मेडिकल डिवाइस सहित एविएशन और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में करेगा निवेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि साउथ कोरियन ज्वाइंट वेंचर ग्रुप प्रदेश में बने बेहतर औद्योगिक वातावरण को देखते हुए से मेडिकल उपकरणों, मेडिकल एआई, नैनो टेक्नोलॉजी, बायो पॉलीमर और नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश का इच्छुक है। आज मंत्रालय में साउथ कोरिया के ईसीडीएस ग्रुप के निवेशकों और शोधार्थियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से चर्चा में प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उनका समूह उज्जैन के मेडिकल डिवाइस पार्क में शोध और निर्माण पर केंद्रित इकाई स्थापना की दिशा में पहल कर रहा है। इस इकाई में यूरिन परीक्षण से कैंसर के लक्षणों की पहचान करने के लिए किट निर्मित करने की योजना है। इससे प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान कर तत्काल इलाज आरंभ करने में मदद मिलेगी। समूह प्रदेश में एविएशन सेमीकंडक्टर आदि क्षेत्र में भी निवेश का इच्छुक है। इसके साथ ही समूह ने कौशल उन्नयन के लिए तकनीक और विशेषज्ञता साझा करने में भी रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से डॉ. वुंग कवांग यांग, डॉ. युंगहून लिम, डॉ. सिओक किम, श्री जोंग शिओल जंग, श्री जेली शिओन, श्री वू सिओक शुंग तथा श्री राजेश भारद्वाज ने भेंट की। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित थे।  

दो डॉक्टरों से एक दंपती ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर की 3.56 करोड़ ठगी, पुलिस कर रही जांच

मेरठ एक दंपती ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर शहर के दो डॉक्टरों से इंग्लैंड की कंपनी में धन निवेश कर लाभ कमाने का लालच देकर साढ़े तीन करोड़ से अधिक रुपये ठग लिए। आरोपियों ने कीर्ति पैलेस निवासी डॉ. सुरक्षा बंसल से तीन करोड़, 7,55,400 रुपये और जागृति विहार सेक्टर दो निवासी डॉ. अतुल गुप्ता से 49,16,800 रुपये की ठगी है। दोनों डॉक्टरों ने मेडिकल थाने पर आरोपी सरस्वती विहार रोहटा रोड निवासी अतुल सक्सेना, उसकी पत्नी रचना वर्मा, बेटियां अदिति सोनी व यशस्वी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।   मेडिकल थाने पर एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कीर्ति पैलेस कालोनी निवासी डॉ. सुरक्षा बंसल ने बताया कि आठ नवंबर 2024 को रचना वर्मा पत्नी अतुल सक्सेना निवासी सरस्वती विहार, रोहटा रोड ने फोन कर बताया था कि हमारी कम्पनी आरपीसी का 10 नवंबर को इनाम वितरण एवं सेमिनार कार्यक्रम है। जिसमें उन्होंने उसे मुख्य अतिथि बनाया। डॉ. सुरक्षा बंसल कार्यक्रम में शामिल हुईं। रचना वर्मा और उसके पति अतुल सक्सेना ने बताया कि आरपीसी इंग्लैंड की कंपनी है, जो 1974 से लगातार फिल्म प्रोडक्शन एवं प्रमोशन के कार्य में लगी है। इसी वर्ष इसने देश में पंजीकरण कराकर अपना कार्य शुरू किया है। यह कंपनी लोगों से जमानत राशि एक वर्ष के लिए जमा कराकर उन्हें प्रतिदिन कुछ मूवी के क्लिप्स को देखकर सबमिट करने पर प्रोत्साहन के रूप में मोटी धनराशि उपलब्ध कराती है।   आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी करके विभिन्न खातों में पहले 2 करोड़ 47 लाख 56 हजार चार सौ रुपये और बाद में दूसरे खाते में 60 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद आरोपियों ने धनराशि वापस देने से इन्कार कर दिया। अब उनके फोन भी बंद है।   इसी प्रकार जागृति विहार सेक्टर दो निवासी डॉ. अतुल गुप्ता से साथ भी अतुल सक्सेना उसकी पत्नी रचना वर्मा, बेटियों अदिति सोनी व यशस्वी ने 49 लाख 16 हजार आठ सौ रुपये की ठगी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों डॉक्टरों ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी के आदेश पर मेडिकल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।

ट्रांसयूनियन सिबिल, डब्लूईपी और एमएससी रिपोर्ट में महिला उधारकर्ताओं में साल-दर-साल 42% की वृद्धि

मुंबई भारत में ज़्यादातर महिलाएं ऋण लेना चाहती हैं, और ज़्यादातर महिलाएं सक्रिय रूप से अपने क्रेडिट स्कोर और रिपोर्ट की निगरानी भी कर रही हैं। यह महिला और खुदरा ऋण पर वार्षिक रिपोर्ट के कुछ प्रमुख निष्कर्ष हैं। इस रिपोर्ट का शीर्षक है, “From Borrowers to Builders: Women’s Role in India’s Financial Growth Story”। इसे ट्रांसयूनियन सिबिल, नीति आयोग के महिला उद्यमिता प्लेटफ़ॉर्म (डब्लूईपी) और माइक्रोसेव कंसल्टिंग (एमएससी) द्वारा प्रकाशित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 27 मिलियन महिला उधारकर्ता दिसंबर 2024 में अपने ऋण की सक्रिय रूप से निगरानी कर रही थीं, जो कि दिसंबर 2023 में ऐसा करने वाली लगभग 19 मिलियन महिलाओं की तुलना में 42% अधिक है। यह दर्शाता है कि महिला उधारकर्ता वित्तीय सशक्तिकरण की आधारशिला के रूप में क्रेडिट हेल्थ के महत्व को तेजी से पहचान रही हैं। युवा महिलाएं लोन निगरानी में आगे हैं जैसे-जैसे अधिक महिलाएं कार्यबल से जुड़ रही है या उद्यमी बन रही हैं, औपचारिक ऋण तक पहुँच उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने या अपने बिजनेस आगे बढ़ाने का मार्ग प्रदान करती है। इसके अतिरिक्त, अपने ऋण की  निगरानी करने से महिला उधारकर्ताओं को अपने फिनांशियल हेल्थ बनाए रखने, बेहतर ऋण शर्तों को सुरक्षित करने और पहचान की चोरी से बचाने में मदद मिलती है। रिपोर्ट लॉन्च की घोषणा करते हुए, नीति आयोग की प्रमुख आर्थिक सलाहकार और डब्लूईपी की मिशन निदेशक अन्ना रॉय ने कहा: “महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना भारत में कार्यबल में प्रवेश करने वाली महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने का एक तरीका है। यह हमारी अर्थव्यवस्था के न्यायसंगत आर्थिक विकास को गति देने के लिए एक व्यवहार्य रणनीति के रूप में भी काम कर सकता है। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने से 150 से 170 मिलियन लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं और साथ ही श्रम बल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिल सकता है।” नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रह्मण्यम ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने में वित्त तक पहुँच की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा, “सरकार मानती है कि वित्त तक पहुँच महिला उद्यमिता के लिए एक बुनियादी जरूरत है. महिला उद्यमिता मंच एक समावेशी पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है जो वित्तीय साक्षरता, ऋण तक पहुँच, सलाह और बाजार संबंधों को बढ़ावा देता है. हालाँकि, न्यायसंगत वित्तीय पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है. महिलाओं की ज़रूरतों के अनुरूप समावेशी उत्पादों को डिज़ाइन करने में वित्तीय संस्थानों की भूमिका, साथ ही संरचनात्मक बाधाओं को दूर करने वाली नीतिगत पहल, इस गति को बढ़ाने में सहायक होगी. डब्लूईपी के तत्वावधान में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, फाइनेंसिंग वूमेन कोलैबोरेटिव (एफडब्लूसी) का गठन किया गया है. हम चाहते हैं कि वित्तीय क्षेत्र के और भी हितधारक एफडब्लूसी  से जुड़ें और इस मिशन में योगदान दें.” महिला उद्यमियों के बीच क्रेडिट स्वास्थ्य के बारे में बढ़ती जागरूकता की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, ट्रांसयूनियन सिबिल के एमडी और सीईओ श्री भावेश जैन ने कहा: “अपनी क्रेडिट सूचना रिपोर्ट और स्कोर की स्वयं निगरानी करने वाली महिलाओं की संख्या में 42% की वृद्धि हुई है, जो दिसंबर 2023 में 18.94 मिलियन से दिसंबर 2024 में 26.92 मिलियन हो गई है। हालांकि यह एक उत्साहजनक प्रवृत्ति है, लेकिन महिलाओं को भारत की आर्थिक कहानी में भागीदार से आगे लीडर बनने के लिए इसे जारी रखना चाहिए। उधारकर्ता अपनी क्रेडिट स्थिति के बारे में सतर्क रहकर बेहतर वित्तीय निर्णय ले सकते हैं।” रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुल स्व-निगरानी आधार में महिलाओं की हिस्सेदारी दिसंबर 2024 में बढ़कर 19.43% हो गई, जो दिसंबर 2023 में 17.89% थी। रिपोर्ट के निष्कर्षों पर बोलते हुए, एमएससी के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार शर्मा ने कहा: “निष्कर्ष चौंकाने वाले हैं। 2019 से ऋण चाहने वाली महिलाओं की संख्या 22% की सीएजीआर से बढ़ी है, जिसमें 60% उधारकर्ता अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं। यह मेट्रो शहरों से परे एक गहरी वित्तीय छाप को रेखांकित करता है।” इसके अलावा, युवा जेन जेड महिलाएं ऋण निगरानी में अग्रणी हैं, इस समूह में संख्या में साल-दर-साल 56% की वृद्धि हुई है, जिससे 2024 में स्व-निगरानी करने वाली महिला आबादी में उनकी हिस्सेदारी 22% हो गई है। मिलेनियल3 महिलाओं की संख्या में 38% साल दर साल वृद्धि देखी गई, जिससे उसी अवधि के लिए स्व-निगरानी करने वाली महिला आबादी में उनकी हिस्सेदारी 52% हो गई। यहां तक कि कुल स्व-निगरानी आबादी के भीतर भी, दिसंबर 2024 में जेन जेड महिला उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी दिसंबर 2023 में 24.9% से बढ़कर 27.1% हो गई। इन मेट्रिक्स में वृद्धि वित्तीय जागरूकता के उच्च स्तर और वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने की दिशा में क्रेडिट प्रबंधन उपकरणों की व्यापक स्वीकृति को इंगित करती है।   महिला उधारकर्ताओं द्वारा लिए जाने वाले ऋणों की बदलती प्राथमिकताएँ भारत में ऋण लेने वाली महिलाओं की संख्या वर्ष 2019 और 2024 के बीच 22% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ी है। जबकि उपभोग ऋण4 महिला उधारकर्ताओं द्वारा लिया जाने वाला पसंदीदा उत्पाद बना हुआ है, रिपोर्ट की अंतर्दृष्टि से पता चलता है कि अधिक महिलाएं व्यवसाय ऋण भी ले रही हैं। 2024 में, व्यावसायिक उद्देश्यों (व्यावसायिक ऋण, वाणिज्यिक वाहन और वाणिज्यिक उपकरण ऋण, संपत्ति पर ऋण) के लिए महिलाओं द्वारा खोले गए नए ऋण खातों की संख्या में लगभग 37 लाख की वृद्धि देखी गई, जिसमें कुल 1.9 लाख करोड़ रुपये का संवितरण हुआ, जबकि 2019 में व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए लगभग 8 लाख नए ऋण खाते थे और कुल 0.7 लाख करोड़ रुपये का संवितरण हुआ था। जबकि 2019 के बाद से ऋण खातों की संख्या में चार गुना से अधिक की वृद्धि हुई है, ये ऋण 2024 में महिला उधारकर्ताओं द्वारा लिए गए कुल ऋणों का केवल 3% हिस्सा हैं। महिला उधारकर्ताओं के बीच उपभोग ऋण सबसे पसंदीदा क्रेडिट उत्पाद बना हुआ है। दिसंबर 2024 तक अपने बटुए में सक्रिय उपभोग ऋण रखने वाली महिला उधारकर्ताओं की हिस्सेदारी दिसंबर 2019 में 33% से बढ़कर 36% हो गई। दिसंबर 2024 तक कृषि और स्वर्ण ऋण संयुक्त रूप से 34% महिला उधारकर्ताओं के पास थे, जबकि दिसंबर 2019 में यह 32% थी। व्यावसायिक ऋणों में सबसे अधिक … Read more

शादी के मंडप पर दुल्हन ने मांग का पोंछा सिंदूर, दूल्हे ने लड़की के पिता से की थी बुलेट की मांग

आगरा यूपी के आगरा में आयोजित एक शादी समारोह में वो देखने को मिला जो पहले किसी ने शायद ही देखा हो। यहां दिल्ली से बारात आई थी। बारातियों का लड़की वालों ने जमकर सत्कार किया। शादी की सभी रस्मे शुरू हुईं। सात फेरे भी हो गए। इसके बाद दूल्हे ने कुछ ऐसा कह दिया कि सुनते ही दुल्हन का माथ ठनक गया। दूल्हे ने लड़की के पिता से बुलेट मांगी, लेकिन लड़की वालों ने बुलेट देने में असमर्थता जताई। दूल्हा इसके बाद भी नहीं माना और अपनी जिद पर अड़ा रहा। दुल्हन ने दूल्हे का घमंड मिनटो में चकनाचूर कर दिया। कुछ देर पहले दूल्हे ने जो सिंदूर भरा था, दुल्हन उसे अपने हाथों से पोछ डाला और शादी तोड़ दी। यह देखकर लड़का और लड़के वाले दंग रह गए। पूरा मामला कुबेरपुर क्षेत्र का है। यहां दिल्ली से के करावल नगर से बारात आई थी। बारातियों की लड़की वालों ने खूब खातिरदारी की। शादी की सभी रस्मे शुरू हुईं और फिर सात फेरों का समय आ गया। लड़का और लड़की दोनों शादी के लिए मंडप में पहुंचे, जहां दोनों का विवाह संपन्न हुआ। लड़के ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद विदाई की रस्मे शुरू हो गईं। अभी दुल्हन मंडप में ही थी कि दूल्हे ने लड़की के पिता के बुलेट की मांग कर दी। यह सुनते ही लड़की पक्ष को एक जोरदार झटका लगा। लड़की वालों ने बुलेट देने में असमर्थता जताई, लेकिन दूल्हा अपनी जिद पर अड़ा रहा। अपने घमंड के चलते दूल्हे टस से मस नहीं हुआ और बुलेट न मिलने पर दुल्हन को न ले जाने की बात करने लगा। इसके बाद शादी में तनाव का माहौल पैदा हो गया। यह देखकर दुल्हन का माथा ठनक गया। दुल्हन ने खुद ही जाने से मना कर दिया और मंडप की नीचे ही अपनी मांग में भरा सिंदूर पोछ डाला। हालांकि इससे पहले दूल्हे को मनाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माना। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की। पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद दोनों पक्षों से एक-दूसरे का सामान वापस करवा दिया गया। दूल्हा बिना दुल्हन के ही दिल्ली लौट गया।

एयर इंडिया टोक्यो परिचालन को हनेडा हवाई अड्डे पर स्थानांतरित करेगी, ऑल निप्पॉन एयरवेज के साथ कोडशेयर समझौते का विस्तार

•    31 मार्च 2025 से एयर इंडिया दिल्ली और टोक्यो हनेडा के बीच सप्ताह में 4 उड़ानें संचालित करेगी •    एएनए के साथ विस्तारित कोडशेयर समझौते के तहत एयर इंडिया के मेहमानों को जापान के 6 अन्य शहरों तक आसान कनेक्टिविटी मिलेगी गुरुग्राम भारत की प्रमुख वैश्विक एयरलाइन एयर इंडिया ने आज दिल्ली और टोक्यो के बीच अपनी नॉन-स्टॉप सेवाओं को महत्वपूर्ण रूप से अपग्रेड करने की घोषणा की। 31 मार्च 2025 से एयर इंडिया सप्ताह में चार बार दिल्ली से टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट (एचएनडी) के लिए उड़ान संचालित करेगी, जो वर्तमान में नरीटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनआरटी) के लिए संचालित सेवाओं की जगह लेगी। यह बदलाव यात्रियों को सेंट्रल टोक्यो तक तेज और अधिक किफायती पहुंच प्रदान करेगा। टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट में इस बदलाव के साथ, एयर इंडिया ने अपने स्टार एलायंस पार्टनर ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) के साथ विस्तारित कोडशेयर समझौते की भी घोषणा की है। इसके तहत एयर इंडिया के यात्रियों को टोक्यो हनेडा से जापान के 6 अन्य प्रमुख शहरों के लिए सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। यह साझेदारी एयर इंडिया और एएनए के मौजूदा कोडशेयर और इंटरलाइन समझौतों को और मजबूत बनाती है। डाउनटाउन टोक्यो तक तेज पहुंच एयर इंडिया की रणनीतिक रूप से हनेडा एयरपोर्ट में शिफ्टिंग से यात्रियों को डाउनटाउन टोक्यो तक पहुंचने में अब कम समय लगेगा। हनेडा एयरपोर्ट शहर के केंद्र से सिर्फ 18 किलोमीटर दूर है, जहां टोक्यो स्टेशन तक सड़क मार्ग से लगभग 30 मिनट में पहुंचा जा सकता है, जबकि नरीटा एयरपोर्ट से यह दूरी 70 किलोमीटर है, जिसे तय करने में लगभग एक घंटा लगता है। यह बदलाव यात्रियों के कीमती समय की बचत के साथ-साथ किफायती यात्रा विकल्प भी प्रदान करता है, जिससे यात्रा अनुभव और बेहतर होगा। एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा, ‘हमारी उड़ानों को हनेडा एयरपोर्ट पर स्थानांतरित करना हमारे यात्रियों के लिए बहुत बड़ा फायदा है, क्योंकि इससे वे टोक्यो सेंट्रल के और करीब पहुंच पाएंगे। इस बदलाव के साथ हम न केवल दिल्ली और टोक्यो जैसी दो महत्वपूर्ण राजधानियों के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बना रहे हैं, बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने में भी मदद कर रहे हैं।’ ऑल निप्पॉन एयरवेज के साथ विस्तारित कोडशेयर अनिवार्य नियामक स्वीकृतियों के अधीन, 01 अप्रेल 2025 से एयर इंडिया अपनी उड़ानों के लिए निर्धारित ‘एआई’ डिजाइनेटर कोड को एएनए की टोक्यो हनेडा और जापान के छह अन्य प्रमुख शहरों – फुकुओका, हिरोशिमा, नागोया, ओकिनावा, ओसाका और साप्पोरो की उड़ानों पर लागू करेगी। इस साझेदारी के तहत एयर इंडिया के यात्री एक ही टिकट पर पूरी यात्रा कर सकेंगे, जहां उनका सामान यात्रा के आखिरी गंतव्य तक सीधे चेक-इन हो जाएगा, जिससे यात्रा और भी सुविधाजनक और सहज हो जाएगी। इसके बदले में, एएनए एयर इंडिया की दिल्ली और टोक्यो हनेडा के बीच उड़ानों के साथ-साथ दिल्ली और अहमदाबाद, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे के बीच उड़ानों पर अपना ‘एनएच’ डिजाइनेटर कोड लगाएगी। इससे एएनए के यात्रियों को एयर इंडिया के मजबूत घरेलू नेटवर्क के जरिए भारत के प्रमुख शहरों तक सुविधाजनक और बिना किसी रुकावट के कनेक्टिविटी मिलेगी। एयर इंडिया और एएनए के बीच पहला कोडशेयर समझौता पिछले साल अप्रैल में हुआ था, जिसके तहत एयर इंडिया को एएनए की टोक्यो हनेडा-दिल्ली और टोक्यो नरीटा-मुंबई उड़ानों पर कोडशेयर की अनुमति मिली थी, जबकि एएनए एयर इंडिया की दिल्ली-टोक्यो उड़ानों पर कोडशेयर कर रही थी। कोडशेयर विस्तार पर टिप्पणी करते हुए एयर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा, ‘एएनए के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने से हमारे मेहमानों के लिए जापान के नए रास्ते खुल रहे हैं। एएनए के घरेलू नेटवर्क के जरिए जापान के शहरों तक आसान पहुंच के साथ एयर इंडिया के व्यापक भारतीय नेटवर्क को जोड़कर, हम दोनों देशों के बीच एक मजबूत सेतु बना रहे हैं – जिससे यात्रा न केवल सरल और सुविधाजनक होगी, बल्कि हमारे साझा मेहमानों के लिए बेहद फायदेमंद अनुभव भी बनेगी।’ एएनए में एलायंसेस और इंटरनेशनल अफेयर्स के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट कात्सुया गोटो ने कहा, ‘जापान और भारत के बीच बढ़ते आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए एएनए अपने स्टार एलायंस पार्टनर एयर इंडिया के साथ कोडशेयर साझेदारी का विस्तार कर अपना नेटवर्क मजबूत कर रही है। इस विस्तार के तहत दिल्ली से भारत के छह शहरों के लिए कोडशेयर विकल्पों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे ग्राहकों को अधिक अवसर और सुविधाजनक कनेक्टिविटी मिलेगी। खासकर प्रीमियम ग्राहकों के लिए यह अनुभव और भी संतोषजनक होगा। यह विस्तार जापान और भारत के बीच यात्रा करने वाले ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने की हमारी निरंतर कोशिशों में एक महत्वपूर्ण कदम है।’ दोनों एयरलाइंस की कोडशेयर उड़ानों के यात्री स्टार अलायंस के प्रीमियम सदस्यों के लिए उपलब्ध सुविधाओं जैसे लाउंज एक्सेस और प्रायोरिटी बोर्डिंग का लाभ उठा सकेंगे। जापान के लिए बढ़ता पर्यटन जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, जनवरी से दिसंबर 2024 के बीच लगभग 2,33,000 भारतीय पर्यटकों ने जापान की यात्रा की। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 40% की वृद्धि को दर्शाती है, जो भारतीय यात्रियों के बीच जापान के एक लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य के रूप में बढ़ते आकर्षण को दर्शाती है। दिल्ली और टोक्यो हनेडा के बीच एयर इंडिया की उड़ानों का शेड्यूल •    एआई358: दिल्ली (डीईएल) से प्रस्थान 20:20 बजे, अगले दिन टोक्यो हनेडा (एचएनडी) पर आगमन 07:55 बजे – सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित •    एआई357: टोक्यो हनेडा (एचएनडी) से प्रस्थान 11:50 बजे, दिल्ली (डीईएल) पर आगमन 17:25 बजे – मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालित एयर इंडिया की दिल्ली-टोक्यो हनेडा उड़ानें एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमानों के जरिए संचालित की जाती रहेंगी, जिनमें 18 बिजनेस क्लास फ्लैटबेड सीटें और 238 आरामदायक इकोनॉमी सीटें उपलब्ध हैं। ये उड़ानें यात्रियों को कई घरेलू भारतीय गंतव्यों के साथ-साथ एशिया और यूरोप के अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं। दिल्ली-टोक्यो हनेडा उड़ानों के लिए बुकिंग सभी चैनलों पर खुली है, जिसमें एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट्स शामिल हैं। कोडशेयर उड़ानों की बुकिंग भी चरणबद्ध तरीके से खोली जाएगी।

आशुतोष गोवारिकर इन दिनों अपने बेटे की शादी को लेकर चर्चा में

मुंबई ‘स्वदेस’, ‘लगान’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर इन दिनों अपने बेटे की शादी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर ने 2 मार्च को धूमधाम से शादी रचाई। नियति कनकिया संग शादी के बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी भी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस वक्त संगीत सेरिमनी का एक मजेदार वीडियो चर्चा में है, जिसमें आशुतोष बेटे की शादी में ‘लगान’ के गाने पर डास करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर मौजूद इस वीडियो में कुछ लोग आशुतोष को स्टेज पर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं और फिर फिल्ममेकर अपनी ही फिल्म ‘लगान’ के गाने ‘मितवा’ पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इस गाने में आमिर खान और ग्रेसी सिंह लीड रोल में हैं। लोगों ने डांस पर खूब सीटियां बजाई आशुतोष के डांस मूव्स ने संगीत सेरिमनी को और भी खूबसूरत बना दिया और उनके डांस पर खूब सीटियां बजी। लोगों ने उनके डांस की जमकर तारीफें की हैं। कौन हैं आशुतोष गोवारिकर की बहू नियति आशुतोष के बेटे कोणार्क की बात करें तो वो इन दिनों अपने पापा को असिस्ट कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक बतौर एक्टर या डायरेक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत नहीं की है। उनकी वाइफ नियति कनकिया, रसेश बाबूभाई कनकिया की बेटी हैं, जो एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन और कनकिया बिल्डर्स के मालिक हैं। कोणार्क और नियति का रिसेप्शन एक भव्य और सितारों से भरा समारोह रहा, जहां आमिर खान और विद्या बालन से लेकर सोनाली बेंद्रे, पूजा हेगड़े और चंकी पांडे जैसे कई सितारे शामिल हुए। आशुतोष गोवारिकर की हालिया फिल्मे आशुतोष बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। उनकी हालिया फिल्म 2019 की फिल्म ‘पानीपत’ थी, जिसमें अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त लीड रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और दुनिया भर में केवल 49 करोड़ रुपये ही कमा पाई । वैसे इन्होंने अभी तक अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।

हाल ही में लॉन्च स्मार्टफोन Vivo V50 पर 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर

नई दिल्ली वीवो की तरफ से हाल ही में एक स्मार्टफोन Vivo V50 को लॉन्च किया गया था। यह एक मिड-बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह कंपनी का अल्ट्रा स्लिम क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले फोन है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। साथ ही पावरफुल चिपसेट दी गई है। फोन में 50MP के तीन कैमरे दिये गये हैं। इस फोन को फ्लिपकार्ट से भारी डिस्काउंट ऑफर पर खरीद पाएंगे। फोन की खरीद पर 23,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। कीमत और डिस्काउंट ऑफर Vivo V50 स्मार्टफोन की कीमत 34,999 रुपये है। इस फोन की खरीद पर 23,100 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की कीमत 11,888 रुपये रह जाती है। फोन की खरीद पर 1,250 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। PNB क्रेडिट कार्ड से फोन खरीदने पर 500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 5000 रुपये कैशबैक और कूपन दिया जा रहा है। फोन को 5,834 रुपये मंथली ईएमआई ऑप्शन पर खरीदा जा सकेगा। अगर आप फोन खरीदते हैं, तो 1 साल मैन्युफैक्चरिंग वारंटी के साथ 6 माह इन-बॉक्स एसेसरीज दी जाएगी। Vivo V50 के स्पेसिफिकेशन्स Vivo V50 में 6.78 इंच क्वाड-कर्व्ड FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन एडॉप्टिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट में आता है। इसमें 60 Hz से लेकर 90 Hz और 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है। फोन में 4500 nits पीक ब्राइटनेस दिया गया है। Vivo V50 इनहैंड फील फोन टाइटेनियम ग्रे, रोज रेड और स्टाररी नाइट कलर ऑप्शन में आता है। इसमें ग्लास बैक पैनल और स्लिमर बॉडी दी गई है। इसकी थिकनेस 7.39mm है। साथ ही इसका वजन करीब 199 ग्राम है। Vivo V50 कैमरा और प्रोसेसर Vivo V50 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। साथ ही 50MP सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Vivo V50 बैटरी फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसमें IP68 और IP69 दोनों रेटिंग्स मिलती हैं। साथ ही एआई फीचर्स के तौर पर सर्कल टू सर्च, AI ट्रांसक्रिप्ट, AI लाइव कॉल ट्रांसलेशन जैसे AI फीचर्स दिये गये हैं।

ब्रज की होली में मुसलमानो के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध, BJP विधायक ने किया समर्थन, जानें क्या कहा?

मथुरा /पटना मथुरा के संतों ने होली पर ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन करने की मांग का बिहार के भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर ने भी समर्थन किया है। उन्होंने साधु संतों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि निश्चित रूप से जो हमारी संस्कृति को नहीं मानते हैं, उन्हें ऐसे आयोजनों पर जाने से रोका जाना चाहिए। भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि जिनके मदरसों में पढ़ाया जाता है कि चेहरे पर रंग लग जाने से अल्लाह दंड देगा, उन्हें रंगों के त्योहार में नहीं जाना चाहिए। अल्लाह देता है दंड- बीजेपी विधायक बीजेपी के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि जिनके मदरसों में पढ़ाया जाता है कि चेहरे पर रंग लग जाने से अल्लाह दंड देगा, उन्हें रंगों के त्योहार में नहीं जाना चाहिए. साधु संतों की मांग का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे हमारे देवी-देवता को नहीं मानते हैं, हमसे बैर रखते हैं, तो ऐसे किसी भी आयोजन में जहां सनातन संस्कृति का उत्सव हो, वहां मुस्लिम बंधुओं को नहीं जाना चाहिए. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उनके भी पूर्वज हिन्दू ही थे. मथुरा में धूमधाम से मनाई जाती है होली गौरतलब है कि मथुरा में होली धूमधाम से मनाई जाती है. इस बीच मथुरा के संतों ने एक सुर में इस समारोह में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है. मथुरा के संतों का कहना है कि ब्रज की होली देखने देश-दुनिया से लोग मथुरा आते हैं. होली पर ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन होनी चाहिए. होली पर मुस्लिमों का क्या काम है? ब्रज में प्रयाग जैसा कानून लागू रहेगा. मुस्लिम होली में नहीं आने चाहिए. बिहार से भी मथुरा के साधु-संतों का समर्थन साधु-संतों की मांग का समर्थन करते हुए भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि जब वे हमारे देवी-देवता को नहीं मानते हैं, हमसे बैर रखते हैं, तो ऐसे किसी भी आयोजन में जहां सनातन संस्कृति का उत्सव हो, वहां मुस्लिम बंधुओं को नहीं जाना चाहिए। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि उनके भी पूर्वज हिन्दू ही थे। ब्रज की होली में मुस्लिमों की एंट्री पर रोक मामला मथुरा में होली धूमधाम से मनाई जाती है। इस बीच मथुरा के संतों ने एक सुर में इस समारोह में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। मथुरा के संतों का कहना है कि ब्रज की होली देखने देश-दुनिया से लोग मथुरा आते हैं। होली पर ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन होनी चाहिए। होली पर मुस्लिमों का क्या काम है? ब्रज में प्रयाग जैसा कानून लागू रहेगा। मुस्लिम होली में नहीं आने चाहिए। देश-दुनिया से ब्रज की होली में शामिल होते हैं श्रद्धालु ब्रज की होली कई दिन पहले शुरू हो जाती है, उमंग और जोश यहां पर एक अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है। यहां पर दूर-दूर से लोग होली खेलने के लिए आते हैं। इसकी शुरुआत राधा की जन्मस्थली बरसाना से होती है। बरसाने की लठमार होली भगवान कृष्ण के काल में उनके द्वारा की जाने वाली लीलाओं का एक हिस्सा माना जाता है। ब्रज में कई दिन पहले से शुरू हो जाती है होली ब्रज की होली कई दिन पहले शुरू हो जाती है, उमंग और जोश यहां पर एक अलग ही स्तर पर देखने को मिलता है. यहां पर दूर-दूर से लोग होली खेलने के लिए आते हैं. इसकी शुरुआत राधा की जन्मस्थली बरसाना से होती है. बरसाने की लठमार होली भगवान कृष्ण के काल में उनके द्वारा की जाने वाली लीलाओं का एक हिस्सा माना जाता है.

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को

नई दिल्ली Samsung ने आज Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को लॉन्च कर दिया है। नए Galaxy A सीरीज में इंटेलिजेंस सपोर्ट दिया गया है। साथ ही सुपर एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट दिया गया है। फोन में 50MP मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। इसमें One UI 7 सिक्योरिटी सपोर्ट दिया गया है। फोन में सर्कल टू सर्च जैसे एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। फोन में ऑटो-ट्रिम और बेस्ट फेस फ्लैगशिप-लेवल AI फीचर्स दिये गये हैं। Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G को नए डिजाइन लैंग्वेज में पेश किया गया है। Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G की थिकनेस 7.4mm है। डिस्प्ले Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G दोनों में 1200 nits ब्राइटनेस दी गई है। फोन 6.7 इंच FHD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले में आता है। है। इसमें नए स्टीरियो स्पीकर्स दिये गये हैं। फोन में ट्रिपल कैमरा सेंसर दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है। साथ ही Galaxy A56 5G में 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। साथ ही फ्रंट में 12MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। चिपसेट और अपडेट दोनों मॉडल मल्टी-टास्किंग के साथ आते हैं। Galaxy A56 5G स्मार्टफोन Exynos 1580 चिपसेट और Galaxy A36 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 मोबाइल चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। दोनों फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। इन फोन्स में IP67 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस सपोर्ट मिलता है। साथ ही फोन्स एडवांस्ड Corning Gorilla Victus+ के साथ आते हैं। इसमें 6 जेनरेशन एंड्रॉइड OS और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स मिलता है। Galaxy A सीरीज One UI 7 के साथ आता है। इसमें Samsung Knox Vault सिक्योरिटी मिलती है। Galaxy A56 5G     12GB + 256GB – 47,999 रुपये     8GB + 256GB – 44,999 रुपये     8GB + 128GB – 41,999 रुपये फोन की खरीद पर 3000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फोन ऑलिव, लाइटिंग ग्रे और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में आएगा। Galaxy A36 5G     12GB + 256GB – 38,999 रुपये     8GB + 256GB – 35,999 रुपये     8GB + 128GB – 33,999 रुपये     इनकी खरीद पर भी 3000 रुपये की छूट दी जा रही है। यह एक लिमिटेड पीरियड डील होगी। फोन ब्लैक, लैवेंडर और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। डिस्काउंट ऑफर     ग्राहकों को सैमसंग की तरफ से मात्र 999 रुपये में एक साल के लिए स्क्रीन प्रोटकेसन दिया जा रहा है, जिसकी वास्विक कीमत 2,999 रुपये है। फोन को 18 माह नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। साथ ही 400 रुपये वाला अमेजन वाउचर का लुत्फ उठा पाएंगे।     दोनों फोन्स को सैमसंग वेबसाइट और सैमसंग स्टोर के साथ ऑनलाइन पोर्टल से खरीदा जा सकेगा।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet