LATEST NEWS

तेज रफ्तार पछुआ हवाओं के चलते यूपी में मौसम हुआ सुहावना

लखनऊ राजधानी में रविवार को दिन में धूप खिली रही और तेज रफ्तार पछुआ हवाएं चलीं। रविवार की रात पारे में 3.4 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी रूखी हवाओं संग धूप की तल्खी जारी रहने वाली है। मंगलवार से उत्तरी पछुआ हवाओं की रफ्तार में इजाफा होगा। रविवार को लखनऊ में 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ की वजह से हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह कहना है कि मंगलवार को पहाड़ों से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे पहुंच सकती है। ठंडी पछुआ हवाओं की वजह से धूप की तल्खी से फौरी तौर पर राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिल सकती है। हवाओं के मंद पड़ने पर फिर से पारे में बढ़त होगी। रविवार को दिन का पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 30.8 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का पारा 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मार्च से मई के बीच ज्यादा रहेगा तापमान आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस बार मार्च से मई के बीच न सिर्फ अधिकतम व न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने के संकेत हैं बल्कि हीट वेव के दिनों की संख्या में भी इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि इस बार सर्दियों के दौरान पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता में कमी रही, इसकी वजह से प्रदेश में सामान्य से 88 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई, जबकि लखनऊ में यह कमी 98 प्रतिशत रही। इस वजह से फरवरी का अंत असामान्य रूप से गर्म रहा। इस बार गर्मियों के दौरान भी प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभों की सक्रियता में कमी रहने का अनुमान है। प्रशांत महासागर में कमजोर ला-नीना परिस्थितियों के आगामी सीजन के दौरान तटस्थ नीनो परिस्थितियों में संभावित परिवर्तन के आसार हैं। फरवरी की आखिरी रात हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो वहां के फरवरी महीने के इतिहास में सबसे गर्म रात थी। इसी तरह, वाराणसी में 19.5 डिग्री और लखनऊ में 19.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो इन दोनों शहरों में फरवरी की चौथी सबसे गर्म रात रही। शहर में हवा के झोकों कई बार उड़ी बिजली  शहर के कई क्षेत्रों में रविवार को 35 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। यह संकट उन इलाकों में हुआ, जहां पर अब तक 11 हजार एवं 33 हजार वोल्ट की हाइटेंशन ओवर हेड लाइनों को छूने वाली पेड़ों की शाखाओं को काटा नहीं गया है। जहां पर हाइटेंशन लाइनें लंबी थीं, वहां बिजली आपूर्ति में ज्यादा व्यवधान पड़ा। अहिबरनपुर उपकेंद्र के तहत पक्का पुल, बागशाह जी, गोमती बंधा आदि इलाकों में सुबह से शाम तक पांच बार से ज्यादा उपभोक्ताओं की आपूर्ति बंद हुई। हालांकि, 10 से 20 मिनट में आपूर्ति चालू भी हो गई। हवाओं के चलते बार-बार ट्रिपिंग से बिजली उपकरणों पर असर पड़ा। इसी प्रकार गोमतीनगर के कई खंडों में दोपहर को 11 केवी लाइनों के फ्यूज उड़े तो उपकेंद्रों में धमाका भी हुआ। ऑपरेटर भी फीडर को दोबारा चालू करने में शाम तक मशक्कत करते रहे। गोमतीनगर में पेड़ ज्यादा होने के कारण हवा के तेज चलने पर ये समस्या आती है। डालीबाग कॉलोनी एवं तिलक मार्ग पर भी रविवार दोपहर में दो-तीन बार ट्रिपिंग के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। ग्रामीण अंचल में तो इस हवा के चलते ओवर हेड लाइनों की बिजली को एहतियातन बंद भी करना पड़ा।  

कोयला घोटाला मामले में पूर्व IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

रायपुर छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला मामले में पूर्व IAS रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इन तीनों आरोपियों को अंतरिम जमानत दे दी है. वहीं बाकी आरोपी अब भी जेल में बंद हैं. बता दें, ईडी की जांच रिपोर्ट और आरोपों के आधार पर ACB ने कोयला घोटाला मामले की जांच कार्रवाई में इन्हें गिरफ्तार किया था. ACB ने कोल घोटाला मामले में तीनों के अलावा दीपेश टॉक, राहुल कुमार सिंह,शिव शंकर नाग, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल, संदीप कुमार नायक, रोशन कुमार सिंह, शेख मोइनुद्दीन कुरैशी को भी गिरफ्तार किया था. जानिए क्या है कोयला घोटाला मामला: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी में 570 करोड़ रुपये की अवैध कोल लेवी वसूली का खुलासा हुआ था. ईडी का दावा है कि खनिज विभाग के तत्कालीन संचालक आईएएस समीर बिश्नोई ने 15 जुलाई 2020 को आदेश जारी कर कोल परिवहन में ऑनलाइन परमिट को ऑफलाइन कर दिया था, जिससे व्यापारियों से वसूली की जा सके. वहीं इस घोटाले का मास्टरमाइंड कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया है, जिसपर ED के अनुसार निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया का हाथ था. ईडी के मुताबिक सूर्यकांत तिवारी ने 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से अवैध रकम वसूलने के लिए एक सिंडिकेट बनाया था. व्यापारियों से अवैध रकम वसूलने के बाद ही उन्हें खनिज विभाग से पीट पास और परिवहन पास जारी किए जाते थे. इस मामले की जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों एवं व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

राज्यपाल ने सराहनीय कार्यों के लिए रेडक्रॉस की विभिन्न इकाइयॉ पुरस्कृत

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस मानव सेवा का सशक्त प्रकल्प है। सदस्य, रेडक्रॉस के सेवा संकल्पों को पीड़ित मानवता की सेवा कार्यों में साकार करे। राज्यपाल पटेल रेडक्रॉस की मध्यप्रदेश शाखा की वार्षिक साधारण सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रेडक्रॉस की विभिन्न इकाइयों को पुरस्कृत किया। राज्यपाल पटेल ने कहा कि जिला इकाइयॉ रेडक्रॉस शाखा की पुरस्कृत इकाइयों से पीड़ितों की सेवा के बेहतर कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा ले। इकाइयों से सकारात्मकता के साथ परस्पर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करे। सेवा कार्यों का आदर्श प्रस्तुत करे। राज्य शाखा द्वारा प्राप्त निर्देशों और लक्ष्यों का एकनिष्ठता के साथ समय सीमा में पालन करे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को आगे बढ़ाने में रेडक्रॉस की भूमिका महत्वपूर्ण है। सिकल सेल की जागरूकता, जांच और उपचार के कार्यक्रमों को ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों तक आयोजित करे। चिन्हित मरीजों का इलाज संवेदनशीलता के साथ करे। उन्होंने उपस्थित जनों से अपील की है कि सिकल सेल से प्रभावित बच्चों और परिवारों की मदद के व्यक्तिगत प्रयास जरूर करें। राज्यपाल पटेल का पुष्प-गुच्छ से स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया गया। रेडक्रॉस राज्य शाखा के चेयरमेन डॉ. गगन कोल्हे ने स्वागत उद्बोधन और मध्यप्रदेश रेडक्रॉस शाखा की 2023-24 का प्रगति विवरण प्रस्तुत किया। राज्य शाखा के महासचिव रामेन्द्र सिंह ने आगामी कार्य योजना प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष शशांक श्रीवास्तव ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। आभार उपाध्यक्ष भरत झंवर ने माना। बैठक में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव के. सी. गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी की राज्य और जिला शाखा के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।      

कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी मिलते ही गदगद हुए रहाणे, इतने साल बाद फिर जुड़ा कनेक्शन

कोलकाता  तीन बार की विनर और डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को IPL 2025 के लिए अपना कप्तान बनाया है. उपकप्तानी की जिम्मेदारी ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को सौपी गई है, जिन्होंने बीते सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे अजिंक्य रहाणे केकेआर ने पिछले साल नवंबर में आईपीएल मेगा नीलामी में रहाणे को उनके बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में साइन किया था. इस बीच वेंटकेश अय्यर 23.75 करोड़ रुपये के साथ केकेआर की सबसे बड़ी खरीद बने थे. रहाणे पिछले सीजन में केकेआर के सफल कप्तान श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे, जिन्हें रिटेन नहीं किया गया था और फिर नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया. KKR की कप्तानी मिलने के बाद क्या बोले रहाणे KKR की कप्तानी मिलने के बाद अजिंक्य रहाणे काफी खुश नजर आए। कप्तानी मिलने के बाद रहाणे ने फैंस को भरोसा दिया है कि वो इस सीजन टाइटल को डिफेंड करने की कोशिश करेंगे। कप्तानी मिलने पर रहाणे ने कहा, आईपीएल में सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्हें लगता है कि उनके पास एक बेहतरीन और काफी संतुलित टीम है। वो सभी के साथ काम करने और ट्रॉफी को डिफेंड करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हैं। IPL में रहाणे का बैटिंग रिकॉर्ड पिछले काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे अजिंक्य रहाणे का आईपीएल में बल्लेबाज के तौर पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 185 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 30.14 की औसत और 123.43 की स्ट्राइक रेट से 3761 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतकीय और 30 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। उनकी गिनती आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में की जाती है। रहाणे आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। रहाणे को 1.50 करोड़ में खरीदा अजिंक्य रहाणे पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम से खेले थे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. ऐसे में आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता फ्रेंचाइजी ने रहाणे को बेस प्राइस पर ही खरीदा है. उनकी बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये रही थी. दूसरी ओर वेंकटेश अय्यर हैं, जो लगातार केकेआर टीम के साथ बने हुए हैं. हालांकि फ्रेंचाइजी ने पिछली बार वेंकटेश को भी रिलीज कर दिया था, लेकिन मेगा ऑक्शन में दोबारा खरीद लिया. कोलकाता फ्रेंचाइजी ने वेंकटेश को दोबारा खरीदने के लिए 23.75 करोड़ रुपये खर्च किए. इस समय टीम में वेंकटेश ही सबसे महंगे प्लेयर हैं. 36 साल के रहाणे ने IPL में अब तक 185 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 30.14 की औसत से 4642 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.42 रहा. उन्होंने 2 शतक और 30 अर्धशतक जमाए हैं. श्रेयस की कप्तानी में चैम्पियन बनी थी केकेआर पिछले सीजन में कोलकाता टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने संभाली थी. उनकी कप्तानी में ही टीम ने IPL 2024 का खिताब भी जीता था. यह केकेआर टीम का तीसरा आईपीएल खिताब रहा. मगर फ्रेंचाइजी ने श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया. ऐसे में मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ की बोली लगाकर श्रेयस को खरीदा और टीम का कप्तान भी बनाया. IPL 2025 के लिए कोलकाता का स्क्वॉड अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), सुनील नरेन  रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डिकॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्किया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मार्कंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनीत सिसोदिया, अनुकूल रॉय, मोईन अली, उमरान मलिक. दूसरी बार KKR के लिए खेलेंगे अजिंक्य रहाणे आपको बता दें कि, यह दूसरी बार होगा, जब रहाणे KKR के लिए खेलते हुए दिखेंगे। इससे पहले कोलकाता ने 2022 सीजन से पहले रहाणे को खरीदा था। उस सीजन उन्हें सिर्फ सात मैचों में खेलने का मौका मिला, जिसमें वह केवल 133 रन ही बना सके। अगले सीजन, वह चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए और वहां उन्होंने 172.49 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए। उस साल चेन्नई खिताब जीतने में भी कामयाब रहा था। उस पूरे सीजन में रहाणे ने टॉप ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में अहम भूमिका निभाई थी। रहाणे को ही क्यों बनाया गया कप्तान केकेआर के सीईओ वेंकी मैसूर ने यह घोषणा करते हुए कहा, ‘हम अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी को पाकर बहुत खुश हैं. एक लीडर के रूप में वह अपने साथ अनुभव और परिपक्वता लेकर आते हैं. साथ ही, वेंकटेश अय्यर केकेआर के लिए एक फ्रैंचाइजी खिलाड़ी रहे हैं और उनमें नेतृत्व के कई गुण हैं. हमें विश्वास है कि वे हमारे खिताब की रक्षा का अभियान शुरू करने के लिए दोनों आपस में अच्छा तालमेल बिठाएंगे.’ ओपनिंग मैच खेलेगी KKR केकेआर अपने टाटा आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत शनिवार 22 मार्च को अपने घर- ईडन गार्डंस स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सीजन के पहले मैच से करेगी. कप्तान की भूमिका स्वीकार करते हुए रहाणे ने कहा, ‘आईपीएल में सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक केकेआर का नेतृत्व करने के लिए कहा जाना सम्मान की बात है. मुझे लगता है कि हमारे पास एक बेहतरीन और संतुलित टीम है. मैं सभी के साथ काम करने और अपने खिताब की रक्षा करने की चुनौती लेने के लिए उत्सुक हूं.’

श्रीराम राजा की आरती को सोशल मीडिया पर लाइव करने की योजना पर काम किया जा रहा

 ओरछा. अब लोग घर बैठकर श्रीराम राजा सरकार की आरती देख सकेंगे। इसे सोशल मीडिया पर लाइव करने की योजना पर काम किया जा रहा है। जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद (डीएटीटीसी) की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया है। इस मामले में धर्म गुरुओं, पुजारियों एवं वरिष्ठजनों से संपर्क कर योजना को अमल में लाने की बात कही गई है। राम राजा सरकार की आरती को लाइव करने के लिए कई सालों से चर्चाएं होती आ रही हैं। अब इसे विधिवत बैठक में रखा गया है। ओरछा में हुई इस बैठक में श्रीराम राजा मंदिर की आरती का सोशल मीडिया पर लाइव करने का प्रस्ताव डाला गया है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस योजना को अमल में आने से पूर्व सभी की सलाह देने की बात कही गई है। विदित हो कि ओरछा में भगवान श्रीराम राजा सरकार के आने के बाद से ही परंपरा है कि उनकी फोटो नहीं खींची जाती है। ऐसे में पूर्व में यहां पर भगवान के दर्शन के लिए बाहर एलईडी लगाई गई थी, जिन्हें निकाल दिया गया है। इस योजना को अमल में लाने की जिम्मेदारी मंदिर प्रबंधन देखने वाले तहसील को सौंपी गई है। परंपरा और श्रद्धालुओं का रखा जाएगा ख्याल इस मामले में तहसीलदार सुमित गुर्जर का कहना है कि इस योजना को अमल में आने के पूर्व सभी का मत समझा जाएगा। उनका कहना था कि ओरछा की परंपरा बनी रहे और दूर-दराज के श्रद्धालुओं को इसका लाभ भी मिले इसके लिए कुछ रास्ता निकाला जाएगा। उनका कहना था कि आरती में भगवान को न दिखाते हुए श्रद्धालुओं को सशस्त्र सलामी, यहां पर बजने वाले शंख, झालर और श्रद्धालुओं को दिखाने की योजना पर काम किया जाएगा। इसके लिए सभी के सुझाव के अनुसार काम किया जाएगा। मनाया जाएगा ओरछा महोत्सव इसके साथ ही बैठक में तीन दिवसीय ओरछा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। यह उत्सव मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के सहायक यंत्री को दी है। वह पूरा प्रस्ताव बनाकर समिति के सचिव के पास रखेंगे।

चीफ मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को BSP से निकाला बाहर, ससुर बने वजह?

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखया है। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। मायावती ने कल ही आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया था। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी.” पूर्व सीएम ने आगे लिखा-“लेकिन इसके विपरीत आकाश ने जो अपनी लम्बी-चौड़ी प्रतिक्रिया दी है वह उसके पछतावे व राजनीतिक मैच्युरिटी का नहीं बल्कि उसके ससुर के ही प्रभाव वाला ज्यादातर स्वार्थी, अहंकारी व गैर-मिशनरी है, जिससे बचने की सलाह मैं पार्टी के ऐसे सभी लोगों को देने के साथ दण्डित भी करती रही हूँ.” उन्होंने लिखा-“अतः परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान मूवमेन्ट के हित में तथा मान्यवर कांशीराम की अनुशासन की परम्परा को निभाते हुए आकाश आनन्द को, उनके ससुर की तरह, पार्टी व मूवमेन्ट के हित, में पार्टी से निष्कासित किया जाता है.” ससुर अशोक सिद्धार्थ को बताया था जिम्मेदार बता दें कि 2 मार्च (रविवार) को लखनऊ में हुई बसपा की राष्ट्रीय स्तर की बैठक के बाद मायावती ने बयान जारी कर कहा था कि पार्टी हित में आकाश आनंद को इसकी सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. इस बयान में कहा गया था कि इस कार्रवाई के लिए पार्टी नहीं, बल्कि पूर्ण रूप से उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ जिम्मेदार हैं. क्या बोले थे आकाश आनंद वहीं बसपा से सभी जिम्मेदारियों से मुक्त होने पर आकाश आनंद ने एक्स पर पोस्ट कर कहा-“मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कु. मायावती का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैंने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं. आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं उस फैसले के साथ खड़ा हूं. आदरणीय बहन कु. मायावती द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है. कल आकाश आनंद को दी गई थी चेतावनी मायावती ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बीएसपी की आल-इण्डिया की बैठक में कल आकाश आनन्द को पार्टी हित से अधिक पार्टी से निष्कासित अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के प्रभाव में लगातार बने रहने के कारण नेशनल कोआर्डिनेटर सहित सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था, जिसका उसे पश्चताप करके अपनी परिपक्वता दिखानी थी.” आकाश आनंद को मायावती ने बताया ‘अहंकारी’ मायावती ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि लेकिन आकाश आनंद की प्रतिक्रिया उम्मीदों के विपरीत रही. उन्होंने एक लम्बी प्रतिक्रिया दी, जिसे मायावती ने अहंकारी और गैर-मिशनरी करार दिया. उन्होंने इसे केवल स्वार्थी रवैया बताया, जो पार्टी की विचारधारा और मिशन से मेल नहीं खाता. अपने पोस्ट में मायावती ने उन सभी पार्टी सदस्यों को भी चेतावनी दी, जो इस तरह के व्यवहार करते हैं. मायावती ने “बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान मूवमेन्ट के महत्व” पर जोर देते हुए ये फैसला लिया. उन्होंने कहा कि यह कदम बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की अनुशासन की परम्परा को निभाने के लिए आवश्यक था.

रमजान में टाइम टेबल बदलने पर विहिप का अल्टीमेटम, कहा ये गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं…

वडोदरा  असम, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश रमजान ब्रेक कंट्रोवर्सी के बाद गुजरात टाइम टेबल बदलने पर विवाद खड़ा हो गया है। यह विवाद गुजरात के वडोदरा में शिक्षण समिति के आदेश के बाद खड़ा हुआ है। वडोदरा नगर प्राथमिक शिक्षण समिति (Vadodara Nagar Prathmik Shikshan Samiti) ने रमजान को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की सभी स्कूल में मुस्लिम धर्म के बच्चों के लिए समय में बदलाव किया जिसके बाद गुजरात में विश्व हिंदू परिषद (VHP) द्वारा इस पूरे मुद्दे पर वडोदरा महानगर पालिका (Vadodara Municipal Corporation) को अपना फैसला रद्द करने के लिए कहा है। इसमें मोटे तौर पर मुस्लिम बच्चों को देर से आने और जल्दी छोड़ने के निर्देश हैं।  यह गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं- गुजरात वीएचपी गुजरात वीएचपी के प्रवक्ता हितेंद्र राजपूत ने फेसबुक पर लिखा, ‘मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई की सरकार यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने की तैयारी कर रही है दूसरी तरफ वडोदरा एजुकेशन कमिटी ने एजुकेशन डिपार्टमेंट में धर्म आधारित तुष्टिकरण को बढ़ाने वाला सर्कुलर जारी किया है। सरकार को यह नहीं भूलना चाहिए कि तुष्टिकरण का विरोध इसकी ताकत का केंद्र है।’ विहिप गुजरात ने अपने एक्स अकाउंट से शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर को टैग करके लिखा है कि कृपया इस परिपत्र की सत्यता की जांच करवाएं और तत्काल रद्द करवाएं। जिम्मेदारों के सामने कार्यवाही भी जरूरी है। याद रहे, तृष्टीकरण का विरोध ही बीजेपी के मजबूत जनाधार का कारण है। यह गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं। विहिप ने एक अन्य एक्स पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को उल्लेखन करती हुई फोटो के साथ लिखा है कि लगता है अधिकारी, मंत्री सरकार के इरादों से अवगत नहीं है और वडोदरा नगर निगम तो गुजरात सरकार के निर्णय से बिल्कुल स्वतंत्र है। वहीं, नगर प्राथमिक शिक्षण समिति की शासनाधिकारी श्वेताबेन पारगी का कहना है कि रमजान महीने को लेकर इस तरह का आदेश सालों से जारी होता आया है। शिक्षण समिति निर्णय बदल सकती है। विहिप का अल्टीमेटम वीएचपी ने आज दोपहर 12 बजे वडोदरा शहर में प्रदर्शन रखा है। विहिप ने अपने एक्स पर अपने गुजरात वाले अकाउंट से शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर को टैग करके लिखा है कि कृपया इस परिपत्र की सत्यता की जांच करवाएं और तत्काल रद्द करवाए। जिम्मेदारों के सामने कार्यवाही भी जरूरी है। याद रहे, तृष्टीकरण का विरोध ही बीजेपी के मजबूत जनाधार का कारण है। यह गुजरात है, पाकिस्तान या बांग्लादेश नहीं। विहिप ने एक अन्य एक्स पोस्ट में सीएम भूपेंद्र पटेल के यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को उल्लेखन करती हुई फोटो के साथ लिखा है कि लगता है अधिकारी, मंत्री सरकार के इरादों से अवगत नहीं है और वडोदरा नगर निगम तो गुजरात सरकार के निर्णय से बिल्कुल स्वतंत्र है। आदेश में किया निर्देश दिया गया? वडोदरा नगर निगम के अधीन आने वाली नगर प्राथमिक शिक्षण समिति के आदेश स्कूलों का समय बदला गया है। सुबह संचालित होने वाली स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से 12 बजे तक है। इसमें 9:30 से 10 बजे तक ब्रेक रहेगा। दोपहर के बाद के स्कूलों का समय 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। इसमें दो बजे से 2:30 विश्राम रखा गया है। इसी प्रकार एक पाली में संचालित होने वाले स्कूलों का समय दोपहर समय 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक है। इसमें दो बजे से 2:30 विश्राम रखा गया है। आदेश में कहा गया है कि जिन स्कूलों में मुस्लिम बच्चों की संख्या अधिक है। वहां पर इसे लागू किया जाएगा। नगर प्राथमिक शिक्षण समिति की शासनाधिकारी श्वेताबेन पारगी का कहना है कि रमजान महीने को लेकर इस तरह का आदेश सालों से जारी होता आया है। शिक्षण समिति निर्णय बदल सकती है। चेयरमैन निषिध देसाई ने विवाद के तूल पकड़ने पर कहा है कि वह देखेंगे क्यों बच्चों के लिए पढ़ाई सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

बजट सत्र 2025 – कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायकों सहित किया ब्रह्मा भोज

राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हुआ बजट सत्र, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ली कार्य मंत्रणा समिति की बैठक षष्ठम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, राज्यपाल का अभिभाषण एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता नवनिर्वाचित महापौरों से मिले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन, निर्माणाधीन विधानसभा भवन का डॉ किया निरीक्षण बजट सत्र 2025 – कार्य मंत्रणा समिति की बैठक संपन्न, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधायकों सहित किया ब्रह्मा भोज रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के षष्ठम विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आज विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह जी की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, नेता प्रतिपक्ष श्री चरणदास महंत जी, संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप जी, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी, सहित कार्य मंत्रणा समिति के समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी का विधानसभा परिसर में स्वागत किया। स्वागत समारोह के पश्चात माननीय राज्यपाल ने विधानसभा में अपना अभिभाषण प्रस्तुत किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव 2025 में नवनिर्वाचित महापौरगणों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं व्यक्त की और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इसके साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, मंत्रिमंडल एवं विधानसभा के समस्त विधायकों के साथ प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित “स्नेह मिलन समारोह एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम” में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने आध्यात्मिक विषयों पर संवाद हुआ तथा समाज में शांति एवं सद्भावना को बढ़ावा देने पर चर्चा की। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी ने नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित निर्माणाधीन नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. रमन सिंह जी ने कार्य की समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

सिंहस्थ निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और समय सीमा मे काम करना सुनिश्चित करें

उज्जैन अपर मुख्य सचिव नीरज कुमार मंडलोई ने आज कलेक्टर कार्यालय सभा गृह में सिंहस्थ 2028 के प्रचलित और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की।    लोक निर्माण विभाग, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम और ब्रिज कॉरपोरेशन व विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य जो 2 वर्ष में पूर्ण होना है उन सभी को जून 2027 तक आवश्यक रूप से पूर्ण किया जावे इसके लिए सभी विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय कर लें और किसी प्रकार का कोई गतिरोध ना हो।     कलेक्टर सभागृह में आयोजित बैठक में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, प्रभारी कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह, और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।       अपर मुख्य सचिव ने बैठक मे सभी निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जून 2027 तक सभी बड़े कार्यो को पूर्ण करने की कार्य योजना बनाकर काम करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी जो भी अधिकारी इसकी डीपीआर बना रहे हैं उनकी जिम्मेदारी भी तय होगी आगे यदि किसी काम में समस्या आती है तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी लेना होगी।      रेलवे ओवर ब्रिज के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि इसके लिए ब्रिज कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर सीधे रेल्‍वे के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे और प्रतिदिन के अनुसार कार्य की गतिशीलता पर भी ध्यान रखेंगे इसकी रिपोर्ट प्रत्येक 15 दिन में अपर मुख्य सचिव को दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।        बैठक में संभाग आयुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि सभी संबंधित निर्माण एजेंस‍ियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दे दिए गए हैं हरी फाटक ब्रिज के साथ एक और फोर लेन का ब्रिज प्रस्तावित है और रेलवे स्टेशन से शिप्रा नदी तक 24 मीटर की रोड भी प्रस्तावित की गई है।        बैठक में संभाग गुप्ता ने बताया कि हरी फाटक से महाकाल लोक तक एक अंडरपास बनेगा जिसमें छोटी गाड़ियां और पैदल ही लोगों को सीधे जाने की सुविधा होगी। इसी के साथ ब्रिज कॉरपोरेशन के पास 5 रेलवे ओवरब्रिज का काम है और 13 अन्य ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं इसके लिए भी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं।                             संभाग आयुक्त ने कहा की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के अनुसार पंचकोशी मार्ग हेतू टू लेन सड़क प्रस्तावित है। पांच स्थाई कैंपों को विशेष रूप से व्यवस्थित बनाया जाएगा जिसमें शौचालय, फूड जोन ,चेंजिंग रूम, रेस्ट रूम और आकस्मिक चिक‍ित्सालय का भी निर्माण किया जाना है। इसी के साथ रोड के दोनों और व्यापक स्तर पर प्लांटेशन किए जाने की व्यवस्था की गई है। बाकतकड़ ब्रिज से दाऊद खेड़ी तक भी फोर लाइन का रोड प्रस्तावित है। इसी के साथ आई.एस.बी.टी बस स्टॉप भी बनाए जाने का प्रस्ताव है।            अपर मुख्य सचिव ने मंडलोई ने निर्देश दिए की उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए चल रहे निर्माण कार्य और प्रस्तावित कार्यों के लिए वह भू-अर्जन के लिए अलग से एक व्यवस्था बनाई जावे जिससे किसी भी निर्माण एजेंसी को समस्या ना हो और निर्माण कार्य  की गति प्रभावित न हो। संभाग आयुक्त गुप्ता ने बताया कि इसके लिए 100 करोड़ रू. का एक अतिरिक्त फंड बनाया जाकर काम किए जाने का प्रस्तावित दिया गया है।         अपर मुख्य सचिव को प्रेजेंटेशन में बताया गया कि आगर मालवा जिले में आमला से नलखेड़ा तक 13 किलोमीटर का फोर लाइन बाईपास निर्माण भी किया जाना प्रस्तावित है जिससे बगलामुखी माता मंदिर के लिए जाने की सुविधा प्राप्त होगी। मंदसौर में पशुपतिनाथ से नालछा माता मंदिर तक फोरलेन का बाईपास भी प्रस्तावित किया गया है।        अपर मुख्य सचिव मंडलोई जी ने निर्देश दिए हैं कि सिंहस्थ के निर्माण कार्य को देखते हुए पीडब्ल्यूडी का एक डिविजन और ब्रिज कॉरपोरेशन का एक सबडिवीजन उज्जैन में स्थापित होगा। जिससे कार्य को गति मिले और 2 वर्ष की अवधि में सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में सुविधा होगी।       इसी के साथ बताया गया कि उज्जैन इंदौर सिक्स लेन मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिस पर अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोड सेफ्टी के साथ-साथ आसपास की गाड़ियां सीधे रोड पर ना चढ़े, इसकी व्यवस्था भी कि जावे, लाइट एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखा जाए।        उज्जैन-जावरा 98 किलोमीटर के ग्रीनफील्ड मार्ग के लिए भी प्रेजेंटेशन दिया गया जिसकी लागत रू. 5000 करोड़ की रखी गई है इसमें सिविल वर्क रू. 2029 करोड़ का है।        उज्जैन-मक्सी फोरलेन मार्ग 38 किलोमीटर का है जो 16 मीटर चौडा मार्ग प्रस्तावित है और इसकी लागत रू. 273 करोड़ रखी गई है।        इंगोरिया-उन्हेल मार्ग जिसकी लम्बाई 24 किलोमीटर है जो रू. 112 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा, इंगोरिया- देपालपुर मार्ग 32 किलोमीटर का 2 लेन मार्ग रू.195 करोड़ की लागत से बनाया जाना प्रस्तावित है उज्जैन सिंहस्थ बायपास फोरलेन मार्ग जो 19.82 किलोमीटर का है जो 17 मीटर चौड़ा बनेगा इसके लिए लगभग रू. 701 करोड की लागत रखी गई है।        अपर मुख्य सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यों को समन्वय के साथ तीव्र गति से किया जावे इसके लिए यदि अतिरिक्त अमले की आवश्यकता है तो उसके संबंध में विभाग सीधे पत्राचार करें जिससे कार्य की गति भी प्रभावित न हो और कार्य तीव्र गति से हो सके।       अपर मुख्य सचिव ने इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और मेडिसिटी के प्रेजेंटेशन को भी देखा अपर मुख्य सचिव ने सभी कार्य योजना पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि उपरोक्त कार्य योजना बेहतर है और यदि इसको समय पर पूर्ण कर लिया गया तो हम  सिंहस्थ 2028  में बेहतर कनेक्टिविटी बना पाएंगे सभी अधिकारियों को उन्होंने समयबद्ध तरीके से काम करने के निर्देश दिए हैं।

हरचोक मवई नदी में अवैध रेत खनन, पोकलेन मशीन से ठेकेदार कर रहा दोहन

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जनकपुर के हरचोक मवई नदी में ठेकेदार द्वारा पोकलेन मशीन का उपयोग कर बड़े पैमाने पर रेत निकाली जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खनन बिना किसी वैध अनुमति के किया जा रहा है, जिससे नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को भारी नुकसान पहुंच रहा है। नदी में मशीनों के जरिए हो रहे इस अवैध खनन के कारण जलस्तर गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल संकट उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, जब इस विषय में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस पर कोई ठोस जवाब नहीं दिया। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अवैध गतिविधि पर रोक नहीं लगाई गई तो वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

उज्जैन व्यापार मेले में तीन दिनों में 2300 से अधिक वाहनों की बिक्री, टैक्स में मिल रही भारी छूट

उज्जैन विक्रम व्यापार मेला में पिछले बार की ही तरह इस बार भी व्यवसाय का कीर्तिमान रचने की स्थिति बन रही है। मेले के प्रारंभिक तीन दिन में ही तेजी की स्थिति सामने रही है। पिछले तीन दिन में मेले में 2304 वाहनों का विक्रय हुआ है। करीब 60-70 करोड़ के लगभग के वाहन इस दौरान बिके हैं। सोमवार को भी जमकर व्यवसाय होने की स्थिति बनी हुई है। पिछले बार के 40 दिन विक्रम व्यापार मेले से इस बार 33 दिनी मेले का आयोजन शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय मैदान पर महाशिवरात्रि से किया गया है। 11 हेक्टेयर जमीन पर मेले को व्यवस्थित रूप दिया गया है। नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक बताते हैं कि इस बार मेला विस्तृत एवं वृह्द क्षेत्र में आयोजित किया गया है। मेले के लिए नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी के सीईओ संदीप शिवा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेला समय पर और पूरे समय बेहतर रूप से आयोजित हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। पिछली बार की रेकार्ड आय से अधिक इस बार व्यवसाय की हमें उम्मीद हैं। पिछली बार मेले में 2200 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ था। करीब 22 हजार से अधिक वाहनों का विक्रय किया गया था। 1857 एलएमवी और 447 टू व्हीलर विक्रय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आरटीओ संतोष मालवीय के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में 1857 हल्के मोटर व्हीकल यानी कि कार विक्रय हुए हैं। इसी प्रकार से 447 मोटर साइकिल विक्रय हुए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 60 करोड़ से अधिक है। इन्हें टैक्स एवं पंजीयन में दी गई छूट की स्थिति आयुक्त परिवहन कार्यालय ग्वालियर प्रत्येक सात दिन में ही सामने आ सकेगी। उसके पीछे कारण परिवहन के पोर्टल पर पूरे प्रदेश से विक्रय होने वाले वाहनों का पंजीयन होता है। ऐसे में उज्जैन मेले में विक्रय और कर में छूट की स्थिति को अलग से ही निकालना पड़ेगा। इस बार परिवहन विभाग को वाहनों के पंजीयन के लिए काफी बड़ा स्पेस दिया गया है, जिसके चलते हम एक समय में एक हजार से ज्यादा कार एवं अन्य वाहनों को मैदान में पार्क कर पंजीयन के काम को अंजाम दे सकते हैं। कब कितने वाहन बिके विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ महाशिवरात्रि 26 फरवरी की देर रात को हुआ था। विधिवत व्यवसाय की स्थिति अगले दिन से बनी थी। पिछले तीन दिन में विक्रय हुए वाहनों की स्थिति इस प्रकार रही है। 27 फरवरी को फोर व्हीलर 752, टू व्हीलर 172, 28 फरवरी फोर व्हीलर 984, टू व्हीलर 145, एक मार्च को फोर व्हीलर 1021, टू व्हीलर 130 का विक्रय किया गया। जबकि रविवार को अवकाश रहा। एमपी सरकार की सौगात बिक्री को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने उज्जैन विक्रम व्यापार मेले के दौरान खरीदे गए गैर-परिवहन और हल्के परिवहन वाहनों के लिए आजीवन मोटर वाहन कर दरों में 50 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। यह किसी सौगात से कम नहीं है। इस योजना का उद्देश्य अधिक ग्राहकों को लुभाना और उन्हें मौद्रिक प्रोत्साहन प्रदान करना है। पिछले साल बिके 23705 वाहन इसकी तुलना में 2024 में आयोजित उद्घाटन संस्करण में 40 दिनों में 23,705 वाहनों की बिक्री दर्ज की गई, जिससे 122 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। इस वर्ष प्रशासन ने विभिन्न व्यावसायिक अवसर पैदा करने के प्रयास में आवंटित दुकानों की संख्या बढ़ाकर 397 कर दी है। इन दुकानों का एक बड़ा हिस्सा विभिन्न क्षेत्रों के लिए समर्पित है, जिसमें वाहन बिक्री, इलेक्ट्रॉनिक सामान, खाद्य बिक्री और सामान्य माल शामिल हैं। ट्रेड फेयर से अच्छे व्यापार की उम्मीद- कारोबारी हालांकि, कुछ डीलरशिप द्वारा अंतिम समय में वापसी के कारण लगभग 10 दुकानें रद्द कर दी गईं। व्यापार मेले में चार पहिया और दो पहिया वाहनों का प्रदर्शन कर रहे एक ऑटोमोबाइल डीलर ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हमें व्यापार मेले से कुछ अच्छे कारोबार की उम्मीद है। राज्य सरकार द्वारा खरीदारों को आकर्षित करने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

अमरोहा में दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, तेज रफ्तार कैंटर ने कुचला, पति-पत्नी समेत एक युवक की मौत

अमरोहा कांठ रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद जमीन पर गिरे चार लोगों को तेज रफ्तार कैंटर ने कुचल दिया। हादसे में सिहाली गांव निवासी जयवीर (40) उनकी पत्नी आदेश (38) और झनकपुरी निवासी जितेंद्र (30) की मौके पर मौत हो गई। जितेंद्र के दोस्त राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जयवीर नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सिहाली गांव के रहने वाले दिवंगत समरपाल सिंह के बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी आदेश और दो बच्चे हैं। रविवार को जयवीर सिंह की ममेरी साली की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए जयवीर अपनी पत्नी आदेश के साथ जस्सूनगला गांव गए थे। शाम को शादी निपटने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के कांठ रोड स्थित छावा गांव के नजदीक पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इस बाइक पर अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के झनकपुरी गांव के रहने वाले जितेंद्र और चकिया गांव के रहने वाले उनके दोस्त राजू सवार थे। राजू और जितेंद्र गन्ने का बीज खरीदने के इरादे से घर से निकले थे। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। तभी, तभी कांठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने चारों को कुचल दिया। हादसे में जयवीर, उनकी पत्नी आदेश और जितेंद्र की मौके पर मौत हो गई। जबकि, राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राजू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। घायल राजू की हालत नाजुक बनी हुई है। बाद में पुलिस ने जयवीर, आदेश और जितेंद्र के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइकों और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जीवन-मृत्यु व्यक्ति के हाथ में नहीं है, लेकिन संत लोगों को धर्म की राह दिखाकर सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर उनके जीवन को सार्थक बनाते : मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जीवन-मृत्यु व्यक्ति के हाथ में नहीं है, लेकिन संत लोगों को धर्म की राह दिखाकर सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित कर उनके जीवन को सार्थक बनाते हैं। सांस्कृतिक, धार्मिक मूल्यों की स्थापना तथा समाज और राष्ट्र के निर्माण में संतों और गुरुओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज कुबेरेश्वर धाम सीहोर में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव में शामिल होकर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पं. प्रदीप मिश्रा जी लोगों में ईश्वर के प्रति आस्था और भक्ति जागृत कर लोगों का धार्मिक, आध्यात्मिक उत्थान कर रहे है। उन्होंने कहा कि पं. मिश्रा ने भोपाल के निकट सीहोर में कुबेरेश्वर धाम की स्थापना कर इस क्षेत्र को एक नई धार्मिक पहचान दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सौ से अधिक देशों में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और सबसे बड़े देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज कुंभ में गगा स्नान कर देश की सनातन संस्कृति के प्रति देशवासियों की अटूट आस्था का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार को सभी संतो का मार्गदर्शन मिला है। समय-समय पर हम और हमारी सरकार उनसे कई अवसरों पर विचार-विमर्श भी करती है। संतो से हमें सरकार चलाने का नैतिक बल मिलता है जिससे हम अधिक मजबूती के साथ प्रदेश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम कर  रहे   हैं। उन्होंने कहा कि हमने संपूर्ण प्रदेश में गौ-शालाओं का निर्माण किया है और गौ-शालाओं में गौ-माता के लिए बेहतर परिवेश उपलब्ध करा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता परमात्मा की हम पर असीम कृपा है। गौ-माता प्रकृति और परमात्मा के बीच संबंध का सूत्र है। बेसहारा, अशक्त और वृद्ध गौ-माताओं के आश्रय के लिए भोपाल सहित सभी बड़ी नगर निगमों में 10 हजार क्षमता की गौ-शालाएं बनाई जाएगी। दुग्ध उत्पादन पर भी प्रोत्साहन स्वरूप बोनस प्रदान किया जाएगा। दस से अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जाएगा। गांव-गांव में गोपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। गौ-शाला चलाने वालों को प्रति गाय 20 रुपये के स्थान पर 40 रुपये का अनुदान देकर गौ-शालाओं को सक्षम बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के भी काम कर रही है। प्रदेश सरकार कल्याणी बहनों के पुनर्विवाह के लिए दो लाख रुपए प्रदान करेगी। ताकि बहनों का फिर से घर बस सके और उनके जीवन में खुशियां आए। उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण धार्मिक एवं तीर्थ-स्थानों का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में क्षिप्रा का पानी सूख जाता है। क्षिप्रा को पूरे साल प्रवहमान बनाये रखने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने की योजना बनाई है। प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों वाले 19 स्थानों में शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया इसके साथ ही खुले में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। रुद्राक्ष महोत्सव में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, विधायक श्री सुदेश राय, पिछड़ा वर्ग अयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जसपाल अरोरा कलेक्टर श्री बालागुरू के, एसपी श्री दीपक कुमार शुक्ला तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन उपस्थित थीं।  

Shivraj Singh Chouhan के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की रस्में हुई शुरू

भोपाल  मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी की रस्में चल रही हैं। कार्तिकेय की हल्दी की रस्म हो चुकी है। शादी 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में होगी। इस दौरान कार्तिकेय की मां साधना चौहान भावुक हुईं। बंसल परिवार ने बारात का निमंत्रण पहले ही दे दिया है। महिलाओं ने लगाई कार्तिकेय को हल्दी केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। घर पर हल्दी की रस्म धूमधाम से मनाई गई। परिवार की महिलाओं ने कार्तिकेय को हल्दी लगाई और आशीर्वाद दिया। कार्तिकेय की बुआ ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधा। शादी के लिए खास मंडप भी तैयार किया गया है। सनातन परंपरा का हो रहा पालन शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी की रस्में सनातन परंपरा के अनुसार चल रही हैं। हल्दी की रस्म घर पर हर्षोल्लास के साथ पूरी हुई। परिवार की सभी महिलाओं ने मिलकर कार्तिकेय को हल्दी लगाई। इस दौरान उन्होंने ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भी दिया। हल्दी लगाने के बाद कार्तिकेय की बुआ ने उन्हें रक्षा सूत्र, कंगन और डोरा बांधकर आशीर्वाद दिया। शादी के लिए बना है खास मंडप शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि कार्तिकेय की शादी के लिए खास मंडप बनाया गया है। इस मंडप में ब्रह्मा, विष्णु, रुद्र, इंद्र, गणेश, अंबिका और वरुण देवताओं की स्थापना की गई है। मंडप में तोरण, द्वारश्री और कलश भी रखे गए हैं। ये सारी रस्में आचार्य विष्णु राजोरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरी कराईं। मान्यता है कि शादी के मंडप में सभी देवी-देवता मौजूद रहते हैं। वे सभी रस्मों का ध्यान रखते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। भावुक हुई साधना सिंह कार्तिकेय की हल्दी रस्म में मां साधना खूब भावुक हुई। जैसे ही तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है…प्यारी-प्यारी है मां…..गाना गाया गया तो शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह खुद को रोक नहीं पाई। वे कार्तिकेय और कुणाल से गले लगकर खूब रोई। लग्न लेकर पहुंचा बंसल परिवार बंसल परिवार ने कार्तिकेय के विवाह के लिए लग्न लेकर परिवार को निमंत्रण दिया है। कार्तिकेय के माता-पिता ने सनातन परंपराओं के साथ गणेश पूजन, गौरी पूजन और सत्यनारायण कथा का आयोजन किया। जल्द ही परिवार, बंसल परिवार में बारात लेकर जाएगा। अमानत, कार्तिकेय की दुल्हन और परिवार की बड़ी बहू बनेंगी। साथ दिखे परिवार के सभी सदस्य हल्दी की रस्म के बाद कार्तिकेय को तेल और हल्दी लगाई गई। यह रस्म परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर पूरी की। तेल और हल्दी लगाने के पीछे कार्तिकेय की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और समृद्धि की कामना की गई। 6 मार्च को जोधपुर में शादी कार्तिकेय सिंह चौहान की शादी राजस्थान के जोधपुर की रहने वाली अमानत बंसल से 6 मार्च को जोधपुर में होने जा रही है। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और हल्दी की रस्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। बंसल परिवार ने लग्न देकर चौहान परिवार को निमंत्रण दिया है। चौहान परिवार ने भी सभी रस्में पूरी की हैं।

मध्य प्रदेश के 2047 तक 2.11 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा

भोपाल  प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य 2027 तक भारत को विकसित बनाने का है। उन्होंने 2047 तक का समय इसलिए चुना है, क्योंकि तब तक आजादी को 100 साल पूरे हो जाएंगे। विकसित भारत बनाने में मध्यप्रदेश भी अपनी अहम भूमिका अदा करेगा। हाल ही में भोपाल में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) ने मध्यप्रदेश का रोडमैप तैयार कर दिया है। हमारा मानना है कि 2047 तक ये 2.11 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था वाला राज्य बनेगा।  2011-12 में देश की अर्थव्यवस्था में मध्यप्रदेश का योगदान 3.6 फीसदी था, जो 2023-24 में 4.6 फीसदी हो चुका है। यदि मध्यप्रदेश की किसी देश की अर्थव्यवस्था से तुलना की जाए तो हम केन्या, मोरक्को या ओमान से भी बड़ी अर्थव्यवस्था वाले बन चुके हैं। 2030-31 तक मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था 31 लाख करोड़ हो जाएगी। 2047-48 तक ये 2.11 ट्रिलियन डॉलर पहुंचने की पूरी संभावना है। ऐसे में 8.3 से 8.6 फीसदी की विकास दर से बढऩे पर राज्य विकसित बन जाएगा। आने वाले समय में एग्रो फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल एंड अपेरल, ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक एंड वेयर हाउसिंग, डिफेंस और एयरोस्पेस, रिन्यूएबल एनर्जी मध्यप्रदेश में खासे मजबूत सेक्टर हैं। इन सभी सेक्टरों में रोजगार का भी भरपूर निर्माण होगा। यहां की विकास दर को बढ़ाने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने, एमएसएमई को बढ़ावा देने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्किल डेवलपमेंट वर्क फोर्स को अपग्रेड करना होगा। इसके साथ ही यहां एक्सपोर्ट और ग्रीन स्टेट बनाने पर भी विशेष ध्यान देना होगा। पहले कभी क्षेत्रवार प्रगति पर ध्यान नहीं दिया गया। इस बार खुद सीएम डॉ.मोहन यादव ने संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कीं। देश के प्रमुख उद्यमियों को वहां ले जाकर विशेषताएं बताईं। यही वजह है कि इस बार जो निवेश आ रहा है, वो भी प्रदेश में हर क्षेत्र में आ रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहली बार आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के 2025 संस्करण का उदघाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय परिसर किया। अपने उदघाटन संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक स्थिति, मजबूत बुनियादी ढांचा और अनुकूल नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने निवेशकों से मध्य प्रदेश सरकार की निवेश नीतियों का गहराई से अध्ययन कर सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का पूरी तरह से लाभ उठाने की अपील भी की। टेक्सटाइल,पर्यटन और प्रौद्योगिकी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के फलस्वरुप ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रौद्योगिकी क्षेत्र में 78000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए तो वहीं पर्यटन क्षेत्र में 65000 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है। जबकि टेक्सटाइल में मध्य प्रदेश को केंद्र से धार में एक टेक्सटाइल की परियोजना मिली है। पर्यटन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार के काम की तारीफ करते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। पहले इस क्षेत्र में काम करने के लिए 30 अनुमतियां आवश्यक थीं, अब इन्हें घटाकर 10 कर दिया गया है। इन सभी नीतियों को सार्वजनिक सेवा गारंटी अधिनियम में अधिसूचित किया जायेगा। पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में प्राप्त निवेश प्रस्तावों में मुख्य तौर पर क्रूज पर्यटन, फिल्म निर्माण, होटल-रिसॉर्ट निर्माण, जल पार्क, गोल्फ कोर्स, अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं और राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार जैसे परियोजनाओं के लिए प्रस्तावित किया गया है। भारतीय होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय उद्यानों, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में होटल स्थापित करने के लिए 1960 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। अयोध्या क्रूज लाइन्स द्वारा 100 करोड़ रुपये की लागत से क्रूज पर्यटन परियोजना, नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड (KMEW) द्वारा 70 करोड़ रुपये की लागत से क्रूज पर्यटन परियोजना, ट्रेजर ग्रुप इंदौर द्वारा 600 करोड़ रुपये के अल्ट्रा मेगा परियोजनाओं में निवेश, और फिल्म क्षेत्र में अमेज़न प्राइम, ज़ी5 आदि द्वारा 300 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। राज्य में पर्यटन के विकास को नए आयाम देने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने विभिन्न संस्थाओं के साथ 6 एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इन एमओयू पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्य पर्यटन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र भाव सिंह लोदी की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। समिट के समापन सत्र को संबोधित करते हुये केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सिर्फ मध्य प्रदेश की नहीं बल्कि पूरे देश की उपलब्धि है। राज्य में उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिए उठाए गए कदम भारत के विकास को भी तेज कर रहे हैं। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘धरोहर और विकास’ के नारे को पूरा कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 तक भारत को पूरी तरह से विकसित बनाने का संकल्प लिया है। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मध्य प्रदेश इस दिशा में महत्वपूर्ण सहायक राज्य साबित होगा, उन्होने कहा। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 को बहुत सफल बताते हुये केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनकी टीम समिट की इस सफलता के लिए बधाई और सम्मान के पात्र हैं। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश में किए गए समझौता ज्ञापनों (MoUs) का जल्द ही ठोस रूप दिया जाएगा और राज्य के विकास को तेज किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस समिट को “राज्य की प्रगति का स्वर्णिम अध्याय” बताते हुए वर्ष 2025 को ‘उद्योग वर्ष’ के रूप में मनाये जाने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन और ईज ऑफ डुइंग बिजनस को और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की सफलता से उत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे बताया कि इस समिट में 25000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 100 से अधिक विशेषज्ञ और उद्योगपति शामिल थे। 60 से अधिक देशों से निवेशक प्रतिनिधि भोपाल आए थे। समिट में लगभग 5000 व्यवसाय से व्यवसाय और 600 व्यवसाय से सरकार तक बैठकें आयोजित की गईं। प्राप्त निवेश प्रस्तावों के बारे में जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा अब तक सरकार को 30 लाख 77 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। … Read more

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet