LATEST NEWS

भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में पहली बार किसी एसीपी अधिकारी पर कार्रवाई, दो थानों का प्रभार लिया वापस

भोपाल  एसीपी अनिता प्रभा शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। महाशिवरात्रि की ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में उनसे भोपाल में दो थानों का प्रभार छीन लिया गया है। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में पहली बार किसी एसीपी स्तर की अधिकारी पर यह कार्रवाई हुई है। इसके साथ ही एसीपी अनिता प्रभा शर्मा की चर्चा शुरू हो गई है कि वह कौन हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे संघर्षों के बीच तपकर उन्होंने यह मुकाम हासिल की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई दरअसल, एसीपी अनिता प्रभा शर्मा की ड्यूटी महाशिवरात्रि पर भोपाल के संवेदनशील इलाके में लगी हुई थी। ड्यूटी के दौरान वह फोन बंदकर गायब थीं। इसकी भनक सीनियर अधिकारियों को लग गई। इसे लापरवाही मानते हुए डीसीपी रियाज इकबाल ने कार्रवाई की है। उन्होंने अनिता प्रभा शर्मा से दो थानों का प्रभार ले लिया। अनिता प्रभा शर्मा के पास सिर्फ भोपाल में एक थाने का प्रभार बचा है। वह सिर्फ श्यामला हिल्स थाने की प्रभारी हैं। कौन हैं अनिता प्रभा शर्मा अनिता प्रभा शर्मा अभी भोपाल में एसीपी हैं। मूल रूप से वह कोतमा की रहने वाली हैं। यह अनूपपुर जिले में आता है। अनिता प्रभा शर्मा ने 25 साल की उम्र में डीएसपी बनकर मिसाल कायम की थीं। कई मुश्किलों का सामना करते हुए, कम उम्र में शादी और पारिवारिक दबाव के बावजूद, अनिता ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और MPPSC परीक्षा पास की थी। शुरुआत से ही पढ़ाई में अच्छी थीं अनिता प्रभा शर्मा अनिता बचपन से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। उन्होंने 10वीं कक्षा में 92% अंक हासिल किए थे। वह आगे पढ़ना चाहती थीं, लेकिन उनके परिवार में लड़कियों को ज्यादा पढ़ाने-लिखाने का रिवाज नहीं था। फिर भी, अपनी जिद और लगन के बल पर, अनिता अपने भाई के पास ग्वालियर चली गईं और वहीं से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। 17 की उम्र में हो गई थी शादी 17 साल की उम्र में अनिता की शादी कर दी गई। उनके पति उनसे 10 साल बड़े थे। शादी के बाद भी अनिता ने पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया। उनके ससुराल वाले भी उनकी जिद के आगे झुक गए और उन्हें ग्रेजुएशन करने की इजाजत दे दी। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ग्रेजुएशन के आखिरी साल में उनके पति का एक्सीडेंट हो गया, जिसकी वजह से अनिता अपनी परीक्षा नहीं दे सकीं। बैंक में पीओ नहीं बन पाईं अगले साल अनिता ने फिर से ग्रेजुएशन की परीक्षा दी और उसे पास कर लिया। लेकिन तीन साल में ग्रेजुएशन पूरी न करने की वजह से उन्हें प्रोबेशनरी बैंक ऑफिसर की नौकरी नहीं मिली। परिवार की आर्थिक मदद करने के लिए अनिता ने ब्यूटीशियन का कोर्स किया और एक पार्लर में काम करने लगीं। 14 किमी चलकर गईं परीक्षा देने इसी दौरान अनिता और उनके पति के बीच अनबन होने लगी। अनिता के करियर के प्रति जुनून और उनके पति के विचारों में अंतर बढ़ता गया। साल 2013 में अनिता ने व्यापम की फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा दी। उन्होंने 14 किलोमीटर पैदल चलकर चार घंटे में परीक्षा पूरी की। दिसंबर 2013 में उन्हें बालाघाट जिले में पोस्टिंग मिल गई। रिजेक्शन के बाद भी नहीं टूटी इसके बाद अनिता ने व्यापम की सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा दी, लेकिन फिजिकल टेस्ट में फेल हो गईं। हार न मानते हुए, अनिता ने फिर से कोशिश की और अपनी कमजोरियों पर काम किया। दूसरी बार उन्होंने फिजिकल टेस्ट पास कर लिया और सब-इंस्पेक्टर बन गईं। इससे कुछ महीने पहले ही अनिता की ओवरी में ट्यूमर की सर्जरी हुई थी। लेकिन कुछ कर गुजरने की उनकी जिद उनकी बीमारी से भी बड़ी थी। सूबेदार के पद पर ज्वाइन किया अनिता ने सूबेदार के रूप में जिला रिजर्व पुलिस लाइन में जॉइन किया। उन्हें ट्रेनिंग के लिए सागर भेजा गया। इसी दौरान उनके पति के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। अनिता ने MPPSC परीक्षा भी दी थी। ट्रेनिंग के दौरान ही MPPSC का रिजल्ट आ गया। उन्होंने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली। महिला वर्ग में वह 17वें और सभी वर्गों में 47वें स्थान पर रहीं। अनिता का चयन डीएसपी पद के लिए हो गया। लेखक निलोत्पल मृणाल से दूसरी शादी वहीं, तलाक के बाद अनिता प्रभा शर्मा डीएसपी बन गई थीं। 2022 में उन्होंने दूसरी शादी मशहूर लेखकर निलोत्पल मृणाल के साथ की हैं। दोनों खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। निलोत्पल मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं। वह पत्नी के पास भोपाल आते-जाते रहते हैं। ब्यूटी आइकॉन हैं अनिता प्रभा शर्मा एसीपी अनिता प्रभा शर्मा ब्यूटी आइकॉन हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं। साथ ही गांव की संस्कृति और रीति रिवाज से भी उन्हें जुड़ाव है। हालांकि कार्रवाई को लेकर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

हर्षा रिछारिया भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच पहुंचीं, 55 फेक आईडीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई

भोपाल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हालही में संपन्न हुए महाकुंभ से साध्वी के तौर पर चर्चा में आईं मध्य प्रदेश में रहने वाली हर्षा रिछारिया इन दिनों अपने AI जनरेटेड अश्लील वीडियोज से परेशान हैं। हालही में वो इन एआई जनरेटेड फेक वीडियोज को लेकर आत्महत्या करने की धमकी दे चुकी हैं, इसके बाद भी जब ये मामले नहीं थमें तो वो सोमवार को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच पहुंचीं और सोशल मीडिया की 55 फेक आईडीज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। हर्षा रिछारिया ने सोशल मीडिया की 55 फेक आईडी के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद कहा, ‘महाकुंभ से लेकर अब तक मेरे कई एआई जनरेटेड अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मेरे नाम से कई सारे फ्रॉड हो रहे हैं। कई विज्ञापन लिए जा रहे हैं, उन सभी 55 फेक आईडी के खिलाफ आज शिकायत दर्ज कराई है। मुझे उम्मीद है कि इन सभी को दंड मिलेगा, हर-हर महादेव… जय श्री राम।’ हालही में दे चुकी हैं आत्महत्या की धमकी आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल ऐसे ही अश्लील कंटेंटों को लेकर हर्षा रिछारिया हालही में आत्महत्या करने तक की धमकी दे चुकी हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था- ‘मेरे पहचान के लोगों ने मेरे पुराने वीडियो शेयर किए। अब इस हद तक गिर गए कि AI से मेरे फर्जी वीडियो बनाकर वायरल किए जा रहे हैं। मेरी बदनामी की जा रही है। जो लोग फर्जी वीडियो बना रहे हैं, उनके नाम मेरे पास आ चुके हैं। जिस दिन भी टूट गई, सुसाइड नोट में लिखकर जाऊंगी कि किसने मेरे साथ क्या किया।’

मध्य प्रदेश में कई जिलों में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी ,ग्वालियर-चंबल संभाग में सबसे ज्यादा गर्मी

भोपाल  मध्य प्रदेश के मौसम में रोज कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है. अब दिन में तेज धूप के बाद भी तापमान गिरता दिखा, जबकि रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा. मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा. हालांकि, बारिश होने की भी संभावना बन सकती है. मौसम विभाग ने मार्च के शुरुआती सप्ताह में हल्की बारिश की संभावना जताई है. ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्म रह सकते हैं. वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में मावठा गिर सकता है. मौसम विभाग के एचएस पांडे के अनुसार, आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश में एक साथ कई पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसके चलते पूर्वी व उत्तरी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है. वज्रपात की भी संभावना इसमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के कई जिले शामिल रहेंगे. साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की स्थिति भी देखने को मिल सकती है. प्रदेश के बाकी जिलों का मौसम शुष्क बना रह सकता है. मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में उछाल वहीं रीवा और सागर संभाग के जिलों में तापमान 3.5 डिग्री से लेकर 4.5 डिग्री के बीच दर्ज हुआ. न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में रात के तापमान में 1.7 डिग्री से 2.4 डिग्री सेल्सियस के बीच उछाल देखा गया. उज्जैन में कम रहा तापमान प्रदेश के पांच बड़े शहरों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो उज्जैन जिले का न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया. यहां पारा 15.7 डिग्री दर्ज हुआ. इसके अलावा भोपाल में 16.2 डिग्री, जबलपुर में 17 डिग्री, इंदौर में 17.6 डिग्री और ग्वालियर में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

रमजान में संस्कृति बचाओ मंच ने लाउडस्पीकर पर बैन लगाने का मुद्दा उठाया, कलेक्टर से कार्रवाई करने की अपील

भोपाल उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश में भी लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठी है. रमजान के पवित्र महीने में संस्कृति बचाओ मंच ने लाउडस्पीकर पर बैन लगाने का मुद्दा उठाया है. मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि नमाज के वक्त साउंड तेजी से बज रहा है. तय पैमाने पर ही लाउडस्पीकर बजने चाहिए. कई लोगों ने संस्कृति बचाओ मंच से शिकायत की है. संस्कृति बचाओ मंच का कहना है कि मस्जिदों के अंदर लाउडस्पीकर पर हमें कोई आपत्ति नहीं. ऊपर लगे माइक को हटाया जाना चाहिए. संस्कृति बचाओ मंच का कहना है कि कलेक्टर और मुख्यमंत्री का भी आदेश है कि तेज आवाज नहीं होनी चाहिए. 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं. लाउडस्पीकर  से तेज आवाज आ रही है. नियम सभी के लिए एक समान होने चाहिए. तेज साउंड से लोगों को परेशानी हो रही, बच्चों को परेशान हो रही है. संस्कृति बचाओ मंच से कई लोगों ने इसकी शिकायत की है. इस पर कलेक्टर को संज्ञान लेना चाहिए. सभी को अपनी बात रखने का हक: कांग्रेस लाउडस्पीकर मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा का कहना है कि कोर्ट के आदेश और तय मापदंडों के अनुसार साउंड होना चाहिए. एक धर्मविशेष को टारगेट न कराया जाए. देश में सभी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है. इधर, बीजेपी प्रवक्ता मिलन भार्गव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सभी चीजें कानून के अनुसार तय होती हैं. हिन्दू मुस्लिम करने का काम कांग्रेस करती है. कानून का पालन सबको करना होगा.

CG Budget 2025: प्रदेश में कुल 200 एकड़ में एडुसिटी और मेडिसीटी बनाने की घोषणाएं की

रायपुर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज प्रदेश का वित्तीय बजट पेश किया गया. इसमें कई प्रमुख घोषणाएं उन्होंने की है. इसी बजट में उन्होंने प्रदेश में कुल 200 एकड़ में एडुसिटी और मेडिसीटी बनाने की घोषणाएं की है. 100 एकड़ में एडुसिटी बनने से यहां प्रदेश के लाखों बच्चों को शिक्षा और शोध के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेगी. इतना ही नहीं इसके बनने से आधुनिक शिक्षा और अनुसंधान का प्रमुख केंद्र बनेगा. वहीं बजट में मेडिसिटी बनाने की भी घोषणा की गई है. यह परियोजना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करेगी, जिससे राज्य के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी. इसके तैयार होने से छत्तीसगढ़ में हेल्थ सुविधाओं में वृद्धि होगी. मेडिसिटी की स्थापना से नवा रायपुर अटल नगर में प्रदेश वासियों को एक ही स्थान पर अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी.

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को एक बार फिर सफेद बाघ ‘मोहन’ मिल गया

मैहर मध्यप्रदेश के मैहर जिले स्थित मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी को एक बार फिर सफेद बाघ ‘मोहन’ मिल गया है। सफेद बाघ को एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पिछले महीने ग्वालियर जू से लाया गया था। रविवार को सफेद नर बाघ का नामकरण डेप्युटी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने किया है। इसका नाम मोहन रखा गया है। निरीक्षण करने पहुंचे थे डेप्युटी दरअसल, रविवार को प्रदेश के डेप्युटी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने मैहर स्थित महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी के निर्माणाधीन बाड़ों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन बाड़ों का कार्य जल्दी पूरा कराए ताकि वहां विभिन्न प्रजातियों के जीवों को रखा जा सके। साथ ही उन्होंने सरीसृप प्रजाति के लिए बनाए जा रहे रेप्टाइल हाउस के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया है। साथ ही पूर्ण गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। व्हाइट टाइगर का नाम मोहन रखा डेप्युटी सीएम राजेन्द्र शुक्ल ने व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर का भ्रमण कर ग्वालियर से लाए गए नए मेहमान व्हाइट टाइगर के शावक को देखा है। उन्होंने नर बाघ शावक का नाम विंध्य क्षेत्र के सफेद बाघ के पितामह ‘मोहन’ के नाम को जीवंत रखने के लिए फिर से सफेद बाघ का नाम मोहन रखा है। परिंदों को देखकर खुश हुए डेप्युटी सीएम वहीं, डेप्युटी सीएम ने निर्माणाधीन रेप्टाइल हाउस के निरीक्षण के दौरान सर्प की प्रजातियों और उनके रहवास से संबंधित जानकारी भी ली है। साथ ही वर्ल्ड एवियरी बाड़े का भ्रमण कर रंग-बिरंगे परिंदों को भी देख खुश हुए है। पहले महाराजा ने रखा था नाम मोहन गौरतलब है कि मोहन की कहानी रीवा से शुरू होती है जो पूरी दुनियाभर में मशहूर है। आपको बता दें कि 27 मई 1951 को रीवा महाराजा मार्तण्ड सिंह को सीधी जिले के पनखोरा गांव के बरगड़ी जंगल में शिकार के दौरान एक 6 माह के सफेद बाघ का शावक मिला था। महाराजा ने उसका नाम ‘मोहन’ रखकर अपने संरक्षण में पाला था। मानता जाता है कि आज दुनिया में जितने भी सफेद बाघ हैं, वे सभी मोहन के वंशज माने जाते हैं।

मानव संग्रहालय की नई टाइमिंग 1 मार्च से 31 अगस्त 2025: 11 AM से 6:30 PM, वन विहार 5 से 7 मार्च तक सुबह 6.30 से 10 बजे तक बंद रहेगा

भोपाल  मध्यप्रदेश की झीलों से घिरी खूबसुरत राजधानी भोपाल अपने खानपान और टूरिस्ट एडवेंचर के लिए पूरे देश में एक अलग स्थान रखती है. जहां आप तालाब के सुंदर दृश्य से लेकर आदिवासी कला और रहन-सहन देख सकते हैं. राजधानी भोपाल के बीचों बीच श्यामला हिल्स की पहाड़ियों पर स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पर्यटकों के आकर्षण का खास केंद्र है. इसके साथ ही वन विहार नेशनल पार्क भी भोपाल आए टूरिस्ट्स की मस्ट-वॉच लिस्ट में शुमार होते हैं. अब गर्मी के मौसम के ठीक पहले यहां की एंट्री टाइमिंग में बदलाव हुआ है. राजधानी के श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में अगर आप घूमने जाने का सोच रहे हैं तो बता दें कि यहां एंट्री के समय में बदलाव हुआ है. जिसके बाद अब 1 मार्च से 31 अगस्त 2025 तक मानव संग्रहालय की समस्त मुक्ताकाश और अंतरंग भवन की विभिन्न प्रदर्शनियों रोज सुबह 11 बजे से शाम के 6.30 बजे तक दर्शकों के देखने के लिए ओपन रहा करेंगी. इसके अलावा मानव संग्रहालय हर सोमवार और नेशनल हॉली-डे पर बंद रहा करेगा. वन विहार में 5 से 7 मार्च तक देर से होगी एंट्री झीलों के शहर भोपाल में अगर आप पक्षियों से लेकर तरह-तरह के जानवरों का दीदार करना चाहते हैं तो वन विहार राष्ट्रीय उद्यान आपके ही इंतजार में है, लेकिन हां अब अगर आप वन विहार नेशनल पार्क में जाने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें कि आने वाले 5 से लेकर 7 मार्च तक वन विहार टूरिस्ट के लिए जरा देरी से खुलेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि इस बीच वन विहार में जानवरों की गिनती होगी जो 5 से 7 मार्च तक सुबह 7 से 9 तक होगी. इसके चलते वन विहार में सुबह 6.30 से 10 बजे तक पर्यटकों को एंट्री नहीं मिलेगी. इसके बाद टूरिस्ट शाम 6.30 बजे तक यहां घूम सकेंगे तो अगर आप भी मानव संग्रहालय या फिर वन विहार जाने वाले है तो जानें से पहले टाइमिंग जरूर चेक कर लें.

दिल का ख्याल रखना है तो जरूर करें ये योगासन

दिल हमारे शरीर का सबसे अहम अंग होता है, जो पूरे शरीर में खून पहुंचाने में मदद करता है। इसके अलावा हार्ट कई सारे जरूरी काम करता है और इसलिए अपने दिल का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में हेल्दी डाइट के साथ-साथ दिल को दुरुस्त रखने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना भी बेहद जरूरी है। इसलिए आप कुछ योगासनों की मदद से खुद को फिजिकली एक्टिव और अपने दिल को हेल्दी रख सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान योगासनों के बारे में, जिन्हें आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं। ताड़ासन अपने दिल को हेल्दी बनाने के लिए आप ताड़ासन कर सकते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और डीप ब्रीदिंग को बढ़ावा देता है, जिससे हार्ट बीट और ऑक्सीजन का फ्लो कंट्रोल करने, तनाव को कम करने और पूरे हार्ट हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद करता है। साथ ही यह पोश्चर सही करने में भी मददगार है। अधोमुख श्वानासन अधोमुख श्वानासन ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, रीढ़ और हैमस्ट्रिंग को फैलाता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इस आसन को करने से शरीर के लचीलेपन में सुधार आता है, जिससे दिल पर दबाव कम होता है और दिल हेल्दी बनता है। त्रिकोणासन यह साइड-स्ट्रेचिंग आसन ब्लड फ्लो को बढ़ाकर, स्टीफनेस को कम करता है और छाती को खोलता है, जिससे हार्ट फंक्शनिंग में सुधार होता है। इससे दिल मजबूत होता है और पूरे लचीलेपन को बढ़ावा मिलता है। भुजंगासन भुजंगासन, जिसे कोबरा आसन भी कहते हैं, दिल को हेल्दी बनाने वाला एक जरूरी आसन है। यह आसन दिल को खोलता है और हार्ट फंक्शनिंग को बेहतर करता है, जिससे बेहतर सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही यह पीठ की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है, फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करता है। उष्ट्रासन उष्ट्रासन यानी कैमल पोज छाती को चौड़ा करता है, फेफड़ों की फंक्शनिंग में सुधार करता है और तनाव को भी कम करता है। इसे रोजाना करने से ब्ल फ्लो बेहतर होता है और दिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है। पश्चिमोत्तानासन एक बेहतरीन स्ट्रेस से छुटकारा दिलाने वाला आसन है, जो नर्वस सिस्टम को शांत करता है, हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और सर्कुलेशव को बढ़ाता है, जिससे यह हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो जाता है।

पत्रकार सम्मान निधि दोगुनी, 1 करोड़ की लागत से रायपुर प्रेस क्लब का होगा रेनोवेशन: वित्त मंत्री चौधरी

रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज साय सरकार का दूसरा और राज्य का 25वां बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणाएं करते हुए बताया कि रायपुर प्रेस क्लब के रेनोवेशन के लिए 1 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही, पत्रकार सम्मान निधि को 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा, जनसंपर्क विभाग के लिए 550 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जिससे राज्य में सूचना और जनसंपर्क कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन

भोपाल मार्च माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस पर मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन हुआ। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने मधुर धुनें प्रस्तुत की। वंदे-मातरम गायन में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता, मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, संजय दुबे, सचिव अनिल सुचारी सहित सतपुड़ा-विंध्याचल भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

मनेन्द्रगढ़ शराब की अवैध बिक्री रोक नहीं पा रहा आबकारी विभाग

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। जिसमे खास तौरपर युवा वर्ग शराब एवं अन्य नशीली वस्तुओं के मकडाजाल में फंसता जा रहा है। नगर में जगह-जगह आसानी से अवैध रूप से शराब बिकने से गांव के पुरे युवा वर्ग इसके चपेट में आ रहे है। अवैध शराब बिक्री को लेकर नगरवासियो द्वारा मनेन्द्रगढ़ थाने में कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन इस ओर ध्यान न देना समझ के परे है। नगरवासियो की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा एक दो दिन कार्यवाही की जाती है। जिसके बाद हालात जस की तस वैसे ही खुलेआम शराब बिकना शुरू हो जाता है। आबकारी विभाग की मिलीभगत से फल-फूल रहा गोरखधंधा मनेंद्रगढ़ के वॉर्ड नंबर 07 में अवैध शराब तस्करी का गोरखधंधा खुलेआम फल-फूल रहा है। इस पूरे नेटवर्क का संचालन थोक विक्रेता द्वारा किया जा रहा हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहा है, जिससे प्रशासन की निष्क्रियता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। शराब माफिया का बढ़ता दबदबा सूत्रों के मुताबिक,अवैध थोक विक्रेता ने मनेंद्रगढ़ में अवैध शराब तस्करी का एक संगठित नेटवर्क बना लिया है, जहां बाहरी राज्यों से लाई गई शराब बिना किसी रोक-टोक के बेची जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रशासन की नाक के नीचे यह गोरखधंधा इस कदर फल-फूल रहा है कि स्थानीय शराब दुकानदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। आबकारी विभाग की संदिग्ध भूमिका स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना इस स्तर का अवैध कारोबार संभव ही नहीं है। आरोप है कि थोक विक्रेता प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर बड़े स्तर पर शराब की खेप मंगवाता है और उसे ऊंचे दामों पर ब्लैक मार्केट में बेचता है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल? शहर में अवैध शराब तस्करी के बढ़ते मामलों से आम जनता परेशान है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्यवाही करने में असफल नजर आ रहा है। सवाल उठता है कि क्या.. अवैध शराब थोक विक्रेता और उसके नेटवर्क को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है? जनता की मांग-हो सख्त कार्यवाही मनेंद्रगढ़ के जागरूक नागरिकों ने प्रशासन और शासन से मांग की है कि इस अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए और इसमें संलिप्त सभी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो। साथ ही, आबकारी विभाग के उन अधिकारियों की जांच होनी चाहिए जो इस गोरखधंधे में शामिल हैं। अगर प्रशासन ने जल्द ही इस मामले में कार्यवाही नहीं किया, तो स्थानीय लोग बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बहरहाल अब देखना यह है कि मनेंद्रगढ़ प्रशासन इस अवैध कारोबार पर शिकंजा कसता है या फिर शराब माफियाओं के आगे घुटने टेक देता है!

कोतवाली पुलिस द्वारा सेल्समेन का गुम हुआ मोबाईल ढूंढ़कर दिलाया वापस

अनूपपुर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मोबाईल फोन गुमने अथवा चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराये जाने पर तत्काल सी.ई.आई. आर. पोर्टल में रिपोर्ट दर्ज की जाकर तत्परता पूर्वक गुम अथवा चोरी गये मोबाईल को प्राप्त कर रिपोर्टकर्ता को सौंपे जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बरबसपुर,  शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समेन बालमुकुन्द मिश्रा पिता महेश्वर प्रसाद मिश्रा उम्र करीब 48 साल निवासी ग्राम बम्हनी कोतवाली अनूपपुर द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 15.08.2024 को अनूपपुर आते वक्त रास्ते में रियल मी कंपनी का 18000 रूपये कीमती स्मार्ट फोन गिरकर गुम हो गया है। जो टी. आई. कोतवाली अरविन्द जैन के द्वारा कालेज छात्र के गुम मोबाईल की रिपोर्ट सी.ई.आई.आर. पोर्टल में दर्ज की जाकर पतासाजी की गई एवं प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिहं एवं आरंक्षक अनूप पुषाम के द्वारा गुमा हुआ मोबाईल ग्राम परसवार अनूपपुर से दस्तयाब कर सेल्समेन को सौंपा गया है। अठारह हजार रूपये कीमती गुम हुए मोबाईल के प्राप्त होने पर बालमुकुन्द मिश्रा द्वारा अनूपपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।

ईजी,कमलेश तेकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बनें प्रदेश अध्यक्ष

मण्डला गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद में इंजी. कमलेश तेकाम की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने की है। बता दें कि श्री तेकाम वर्तमान में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी मंडला के जिला अध्यक्ष के पद में विराजमान हैं इसी के साथ वे जिला पंचायत मंडला में उपाध्यक्ष के पद में भी कार्यरत हैं। इनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि  नेतृत्व क्षमता और समर्पण से पार्टी को नई ऊंचाईयां मिलेगी। आपके नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिये युवा नेतृत्व के हाथों में कमान सौंपी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्री तेकाम बिछिया विधानसभा से दो बार विधानसभा का चुनावी लड़ चुकें हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मध्यप्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की जवाबदारी युवा नेतृत्व कमलेश तेकाम को सौंपकर आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मध्यप्रदेश में गोंगपा के पक्ष में करने के उद्देश्य से दिया है। अध्यक्ष नियुक्त होने पर समस्त गोंगपा के कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की है। नियुक्ति संबंधी सवाल के जबाव में श्री तेकाम ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताया है और वे इस विश्वास को कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की छोटी मोटी समस्याओं को भी अब पूरी ताकत के साथ हल किया जाएगा।

विधायकों के फोन नहीं उठा रहे अधिकारी, शासन ने दिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश

लखनऊ  मुख्य सचिव के सख्त निर्देश के बावजूद जिलों में अफसर विधायकों के फोन नहीं उठा रहे हैं। उन्हें कॉल बैक भी नहीं करते हैं। शासन द्वारा इसका संज्ञान लेते हुए ऐसा आचरण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। प्रमुख सचिव संसदीय कार्य जेपी सिंह द्वारा सभी अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, मंडलायुक्त एवं डीएम को जारी शासनादेश में कहा गया है कि सांसदों एवं विधायकों के प्रति शिष्टाचार, प्रोटोकॉल एवं सौजन्य प्रदर्शन को लेकर विगत वर्षों में कई शासनादेश जारी किए जा चुके हैं। जिनके अनुपालन के लिए मुख्य सचिव द्वारा बीते दिनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देशित भी किया गया था। इसके बावजूद शासन के संज्ञान में आया है कि कुछ जिलों में विभिन्न अधिकारियों द्वारा विधानमंडल के सदस्यों के फोन नहीं उठाए जा रहे हैं और ना ही कॉल बैक की जाती है। सदस्यों द्वारा यह मामला सदन एवं संसदीय अनुश्रवण समिति की बैठकों में उठाए जाने से शासन के सामने असहज स्थिति उत्पन्न होती है, जो खेदजनक है। उन्होंने निर्देश दिया है कि सदस्यों के फोन नंबर को अधिकारी अपने फोन पर सेव कर लें। कॉल आने पर उसे रिसीव करेंगे। बैठक में होने पर वह कॉल आने पर प्राथमिकता के आधार पर अनुपलब्ध होने का मैसेज भेजेंगे और यथाशीघ्र काॅल बैक करेंगे। सदस्यों द्वारा बताए प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कर अवगत कराएंगे। इसमें शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवही की जाएगी। उन्होंने इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा है।  

आटे में कुछ चीजें मिलाकर रोटी खाने से यूरिक एसिड से मिलेगा छुटकारा

शरीर में यूरिक एसिड का बढ़ा हुआ स्तर शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसमें जोड़ों का दर्द, सूजन,गाउट, किडनी स्टोन, हार्ट डिजीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं आदि शामिल हैं, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम की वजह बन सकते हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल में करने के लिए बैलेंस्ड डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना बेहद जरूरी हो जाता है। रोटी हमारी डेली डाइट का अहम हिस्सा होती है। इसके बिना कई लोगों का खाना पूरा नहीं होता, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी में कुछ खास इंग्रीडिएंट्स मिलाकर आप न सिर्फ अपनी मील पूरा कर सकते हैं, बल्कि शरीर से यूरिक एसिड भी बाहर निकाल सकते हैं। आइए आपको बताते हैं आटे में क्या मिलाए, जो इसे स्वादिष्ट बनाने के साथ ही यूरिक एसिड कम करने में भी मदद करे। जौ का आटा जौ के आटे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये यूरिक एसिड को नियंत्रित करने और पाचन सुधारने में मददगार होता है। इसलिए इसे अपनी रोटी बनाने वाले गेहूं के आटे में थोड़ा- सा जौ का आटा मिलाएं और यूरिक एसिड से छुटकारा पाएं। अलसी का पाउडर अलसी में ओमेगा-थ्री फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो सूजन को कम करते हैं और यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करते हैं। ऐसे में गेहूं के आटे में 1-2 चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर इस्तेमाल करें। अजवाइन अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और डिटॉक्सिफाइंग गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों की सूजन को कम करती है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप आटे में 1-2 चम्मच अजवाइन मिला सकते हैं। मेथी पाउडर मेथी के बीजों का पाउडर भी यूरिक एसिड कम करने में मदद करेगा। मेथी के बीज शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं और सूजन को कम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा कम करना चाहते हैं, तो गेहूं के आटे में एक चम्मच मेथी पाउडर मिलाकर इसकी रोटी बनाएं। इन बातों का ध्यान रखें     रोजाना 8-10 गिलास पानी पिएं, जिससे शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा यूरिक एसिड निकल सके।     मांसाहार, शराब और जंक फूड को खाने से जितना हो सके उतना बचें।     हरी सब्जियां और फाइबर रिच डाइट को फॉलो करना फायदेमंद होगा।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet