LATEST NEWS

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नहीं थम रहे सड़क हादसे : दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई. पहली घटना गौरेला ओवरब्रिज के पास हुई. यहां अज्ञात वाहन की ठोकर से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी घटना गौरेला-वेंकटनगर मार्ग के पास हुई, जहां एक बड़े वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई. गौरेला ओवरब्रिज पर युवक की मौत गौरेला ओवरब्रिज के पास किसी अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. वेंकटनगर मार्ग पर दो लोगों की गई जान गौरेला-वेंकटनगर मार्ग पर बरवासन गांव के पास एक बड़ा वाहन बाइक से टकरा गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान घांसीराम (55 वर्ष) और महेंद्र (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो डोंगरिया गांव के रहने वाले थे. गौरेला थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. बता दें कि बीते एक महीने में अलग-अलग सड़क हादसों में दर्जनभर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. दो दिन पूर्व ही पेंड्रा के पास तीन लोगों की डीजल टैंकर से टकराने से मौत हो गई थी. तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आम जनता में यातायात विभाग को लेकर कड़ी नाराजगी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. विभाग मुख्य मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर नियंत्रण करने में असफल साबित हो रहा है.

बजट सत्र 2025 : वन अधिकार प्राप्त समितियों को मिलेगा पूरा लाभ – मंत्री नेताम

रायपुर वन अधिकार पत्र नियमों की विसंगतियों का साय सरकार ने निराकरण कर नई अधिसूचना जारी की है. वन अधिकार प्राप्त समितियों को पूरा लाभ मिलेगा. सामुदायिक पट्टा प्राप्त समितियों को भी अधिग्रहित क्षेत्र के वनों की कटाई की पूरी राशि दी जाएगी. इस बात की जानकारी मंत्री रामविचार नेताम ने सदन में दी. विधानसभा के बजट सत्र के पांचवें दिन कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने गौण वनोपज के स्वामित्व का सामुदायिक अधिकार उपबंध 3 के क्रियान्वयन का मामला उठा. मंत्री नेताम ने कहा कि लघु वनोपज की दर भारत सरकार ने घोषित की हुई है. इस दर के अनुसार ही लघु वनोपज का संग्रहण किया जाता है. पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ी कष्टागार भेजा जाता है, जहाँ उसकी नीलामी होती है, और उसका पैसा समिति को भेजा जाता है. कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के नौ ग्राम सभाओं को वनोपज का मूल्य निर्धारण कर चार करोड़ रुपए मुआवजा राशि दी गई है. इस पर मंत्री नेताम ने बताया कि सामुदायिक पट्टा प्राप्त समितियों को भी अधिग्रहित क्षेत्र के वनों की कटाई की पूरी राशि दी जाएगी. विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि अलग-अलग पेड़ों का अलग अलग मूल्य निर्धारण किया जाए. इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि नियमानुसार प्रक्रिया का पालन किया जाता है.

20 लाख के ईनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं में रहे शामिल

बीजापुर छत्तीसगढ़ में चलाये जा रहे पुनर्वास व नक्सल उन्मूलन अभियान सफल साबित हो रहा है. 20 लाख के ईनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. मोस्टवांटेड नक्सली DVCM दिनेश मोडियम व सीएनएम अध्यक्ष पत्नी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. दोनों कई बड़े घटनाओं में शामिल रहे है. दम्पति नक्सली संगठन के विचारों से हुआ मोहभंग और मिली निराशा एवं संगठन के भीतर बढ़ते आंतरिक मतभेद के चलते आत्मसमर्पण किया.

बरेली में मौलाना ने की रमजान में लाउडस्पीकर की मांग, तो योगी के मंत्री बोले- ‘घड़ी आ गई है, अलार्म लगाओ’

बरेली ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी ने योगी सरकार से रमजान के महीने को देखते हुए एक मांग की है. उन्होंने सरकार से गुजारिश की है कि रमजान के महीने में लाउडस्पीकर की अनुमति दी जाए. उनका कहना है कि रमजान में सेहरी और इफ्तार के समय ऐलान की जरुरत होती है. जिसके लिए लाउडस्पीकर की अनुमति दी जाए. मौलाना ने कहा कि रमजान शरीफ की शुरुआत हो चुकी है, तो खासतौर पर इफ्तार और सेहरी के वक्त ऐलान की जरुरत पड़ती है. सेहरी का टाइम सुबह 4.30-5.00 बजे होता है, इस समय लोगों को नींद अच्छी आती है. जब तक लाउडस्पीकर से ऐलान ना हो उस वक्त तक आदमी की आंख नहीं खुलती है और उसको शेड्यूल पता नहीं चल पाता है. इसलिए ये जरुरी है कि हुकूमत इसमें रमजान शरीफ के महीने में रियायत दे. उन्होंने आगे कहा कि जहां तक लाउडस्पीकर उतारने की बात तो उसमें पक्षपात नहीं किया जाना चाहिए. कोई भी हो, मस्जिद हो, मंदिर हो, गुरुद्वारे हों, चर्च हो, अगर परमिशन नहीं है तो सबके साथ एक व्यवहार होना चाहिए. इसी को इंसाफ कहते हैं. वरना फिर ये होगा दोतरफा पैमाने होंगे इंसाफ के जिससे आवाम का हुकूमत पर भरोसा खत्म हो जाता है. घड़ी आ गई है, अलार्म लगाओ- संजय निषाद इस पर कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का भी बयान सामने आया है. संजय निषाद ने कहा कि ‘जब ईश्वर-अल्लाह कण-कण में हैं तो इसकी क्या जरूरत है? कण कण में है ईश्वर तो फिर कड़क आवाज क्यों? देश में शांति चले. बच्चों की पढ़ाई में डिस्टर्बन्स होता है. सुप्रीम कोर्ट का भी ऑर्डर है, लाउड स्पीकर नहीं बजना चाहिए. पहले ठीक था, अब घड़ी आ गई है, अलार्म लगाओ.’

CG बजट में आम जनता और सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, पेट्रोल सस्ता, DA में इजाफा

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में जनता को राहत देने वाले कई अहम फैसले किए हैं। पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी की गई है, जिससे आम लोगों, किसानों और उद्योगों को लाभ होगा। इसके पहले सरकार ने थोक में डीजल खरीदी पर वैट घटाकर 17% कर दिया था, जिससे परिवहन और कृषि कार्यों की लागत में कमी आई है। वहीं, राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की गई है, जो मार्च से लागू होगी। छत्तीसगढ़ का बजट (Chhattisgarh Budget 2025) सोमवार को पेश किया गया और सरकार ने इस में कई बड़े ऐलान किए हैं. विष्णुदेव साय की सरकार में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस दौरान राज्य में पेट्रोल के दाम कम (Petrol Price Cut) किए जाने का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 1 रुपये की कटौती की गई है पेट्रोल और डीजल सस्ता होने से ट्रैक्टर, पंप सेट और अन्य कृषि यंत्रों की लागत घटेगी, जिससे किसानों का मुनाफा बढ़ेगा। इसके अलावा, चावल मिल, गन्ना फैक्ट्री और अन्य कृषि आधारित उद्योगों के लिए परिवहन और उत्पादन खर्च कम होगा, जिससे आवश्यक वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों की आय बढ़ेगी, जिससे उनकी क्रय शक्ति और बाजार में मांग बढ़ेगी। सरकार का यह फैसला आम जनता, किसानों और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आया है और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।  छत्तीसगढ़ बजट की बड़ी बातें     सरकारी कर्मचारियों के लिए नया पेंशन फंड पहली बार छत्तीसगढ़ सरकार ने “पेंशन फंड” बनाया है, ताकि सभी सरकारी कर्मचारियों की पेंशन सुरक्षित रहे। साथ ही, देश में पहली बार “छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड” बनाया जा रहा है, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अब हर गांव में मोबाइल टॉवर और पब्लिक बसें गांवों में रहने वाले कई लोगों को फोन नेटवर्क नहीं मिलता। सरकार अब “मुख्यमंत्री मोबाइल टॉवर योजना” लेकर आई है, जिससे जंगलों और पहाड़ों में बसे गांवों में भी मोबाइल का नेटवर्क मिलेगा। इससे बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे और लोग अपने रिश्तेदारों से आसानी से बात कर सकेंगे। इसके अलावा, कुछ गांवों में पब्लिक बसें नहीं चलतीं, क्योंकि वहाँ रहने वाले लोग कम होते हैं। अब सरकार “मुख्यमंत्री परिवहन योजना” के तहत ऐसी जगहों पर भी बसें चलाने जा रही है, ताकि गांव से ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक लोग आसानी से आ-जा सकें। शहरों का मेकओवरः नए अस्पताल, कॉलेज और मेट्रो छत्तीसगढ़ के शहरों को और सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए सरकार कई बड़े प्रोजेक्ट्स ला रही है:     -नवा रायपुर में “मेडिसिटी” एक ऐसा शहर जहाँ सबसे अच्छे अस्पताल होंगे।     -“एजुकेशन सिटी” यहाँ हर तरह की पढ़ाई के लिए बड़े कॉलेज और यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी।     -राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान (NIFT) जो बच्चे फैशन डिजाइनिंग सीखना चाहते हैं, उनके लिए एक खास कॉलेज खुलेगा।     -रायपुर-दुर्ग मेट्रो- अब बड़े शहरों में मेट्रो ट्रेन का सर्वे किया जाएगा, ताकि भविष्य में मेट्रो सेवा शुरू हो सके। सुरक्षा और पर्यटनः नई योजनाएं     -NSG की तर्ज पर “स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप” (SOG) यह एक खास पुलिस टीम होगी, जो खतरनाक अपराधियों से निपटेगी।     -अब राज्य में “राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF)” का गठन होगा, जो CISF की तर्ज पर काम करेगा। इससे राज्य में उद्योगों और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा मजबूत होगी।     -छत्तीसगढ़ का पहला “आइकॉनिक टूरिज्म डेस्टिनेशन” रही है, जहाँ जंगल, पानी और वाइल्डलाइफ का मज़ा मिलेगा! सरकार 200 करोड़ रुपये खर्च करके नया पर्यटन स्थल बनाने जा रही है। पत्रकारों के लिए सरकार ने किया बड़ा फैसला -पत्रकारों की एक्सपोजर विजिट के लिए बजट     -पत्रकार संघ के दफ्तरों के नवीनीकरण के लिए पैसे     -पत्रकार सम्मान निधि दोगुनी कर दी गई है! गाँव-गाँव तक चमकेंगी पक्की सड़कें अब गांवों की सड़कें और मजबूत और बेहतर होंगी। इसके लिए –     -प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के लिए ₹845 करोड़     -जनजातीय क्षेत्रों की सड़कें ₹500 करोड़     -मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना – ₹119 करोड़     -मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना शुरू की जाएगी, इसके लिए 100 करोड़ का प्रावधान     -नई सड़कों के निर्माण के लिए 2000 करोड़ का प्रावधान। शहर और गाँव दोनों होंगे स्मार्ट     -नगर पालिकाओं का विकास ₹750 करोड़ (हर शहर को और सुंदर बनाया जाएगा)     -नगर निगमों में सुनियोजित विकास के लिए मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू की जाएगी, 500 करोड़ का प्रावधान     -नई फायर स्टेशन्स के लिए ₹44 करोड़ (सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत)     -मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान बस्तर-सरगुजा में पर्यटन और एडवेंचर की दुनिया अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं या घर से दूर प्रकृति के करीब रहना चाहते हैं, तो सरकार ने आपके लिए बस्तर और सरगुजा में होमस्टे पॉलिसी लागू की है। अब यहां आने वाले पर्यटक गांवों में रहकर स्थानीय संस्कृति और खानपान का अनुभव ले सकेंगे। इसके अलावा, जशपुर में एडवेंचर टूरिज्म और टूरिज्म सर्किट विकसित किया जाएगा, जिससे वहां आने वाले लोगों को और भी मजा आएगा। नालंदा लाइब्रेरी और विज्ञान पार्कः छात्रों के लिए नया तोहफा छात्रों की पढ़ाई को और रोचक बनाने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु अनुकूल माहौल देने के लिए 17 और “नालंदा लाइब्रेरी” खोली जाएंगी। यही नहीं, विज्ञान में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए बस्तर और सरगुजा में मोबाइल साइंस लैब शुरू की जाएगी और साइंस पार्क की स्थापना सरगुजा, बस्तर, बलरामपुर, जशपुर और रायगढ़ में होगी। अब बच्चों को किताबों से बाहर निकलकर विज्ञान को प्रयोगों के माध्यम से सीखने का मौका मिलेगा। कृषि और डिजिटल तकनीक का संगम अब किसानों को भी डिजिटल सुविधा मिलेगी! भूमि अभिलेखों (Land Records) के डिजिटलीकरण और डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए विशेष फंड दिया गया है। इससे किसानों को अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी तुरंत मोबाइल या कंप्यूटर पर मिल सकेगी। स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार राज्य के गरीब और निःसंतान दंपतियों के लिए रायपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ART सुविधा शुरू की जाएगी। इसके साथ ही, सरकारी अस्पतालों में MRI और CT स्कैन मशीनों के लिए भी बजट रखा गया है, ताकि मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके। सभी ब्लॉकों में सिकल सेल … Read more

नेचुरल चीजों से बालों की समस्या का जड़ से करे इलाज, होममेड शैम्पू करें तैयार

क्या आपके बाल जल्दी-जल्दी गिर रहे हैं? डैंड्रफ ने आपको परेशान कर रखा है? या फिर आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं? अगर हां, तो अब केमिकल वाले शैंपू पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं! क्योंकि हम लाए हैं एक ऐसा होममेड शैम्पू, जो एक-दो नहीं, बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान करेगा। आजकल ज्यादातर शैंपू में सल्फेट, पैराबेन और कई अन्य हार्श केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ये शैंपू शुरुआत में भले ही अच्छे रिजल्ट दें, लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बाल ड्राई, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। दूसरी ओर, प्राकृतिक और आयुर्वेदिक चीजों से बने होममेड शैंपू न सिर्फ बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं, बल्कि जड़ों को भी मजबूत करते हैं, जिससे बालों की हर समस्या जड़ से खत्म हो जाती है। होममेड शैम्पू बनाने के लिए जरूरी चीजें     रीठा (Soapnut) – 7 से 8 टुकड़े     शिकाकाई – 5 से 6 टुकड़े     आंवला – 4 से 5 टुकड़े     मेथी दाना – 1 चम्मच     एलोवेरा जेल – 2 चम्मच     पानी – 3 कप होममेड शैम्पू बनाने की विधि     सभी सामग्री को रातभर पानी में भिगोकर रखें।     अगली सुबह इन्हें धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए।     अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे अच्छे से मसलकर छान लें।     इस पानी में 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।     लीजिए, आपका 100% नेचुरल और केमिकल-फ्री होममेड शैम्पू तैयार है। कैसे करें इस्तेमाल?     गीले बालों पर इस शैम्पू को हल्के हाथों से लगाएं और 5-7 मिनट तक मसाज करें।     फिर गुनगुने पानी से धो लें।     हफ्ते में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें। होममेड शैम्पू के चमत्कारी फायदे     बालों का झड़ना कम होगा और वे मजबूत बनेंगे।     डैंड्रफ और खुजली की समस्या से छुटकारा मिलेगा।     बाल घने, मुलायम और चमकदार बनेंगे।     स्कैल्प हेल्दी रहेगा और ड्राइनेस दूर होगी।     बालों की प्राकृतिक नमी बरकरार रहेगी।  

भोपाल के बड़े तालाब पर आज से 7 मार्च तक होगी 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

भोपाल खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने भोपाल के बड़े तालाब स्थित मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी, बोट क्लब पर आज से 7 मार्च तक आयोजित होगी। मंत्री श्री सारंग ने 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप के आयोजन स्थल का खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 3 मार्च को शाम 4 बजे पांच दिवसीय 42वीं नेशनल सीनियर रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ करेंगे। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है जिससे प्रदेश में वॉटर स्पोर्टस खेलों के प्रति उत्साह बढ़ेगा और युवा वर्ग को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि वॉटर स्पोर्ट्स में भागीदारी के लिए मध्यप्रदेश देश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो इस दिशा में हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 14 इवेंट्स का होगा आयोजन मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 14 इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा जिसमे 2 इवेंट्स पैरा सिंगल स्कल महिला एवं पुरुष वर्ग भी शामिल है। 14 इवेंट्स के सभी फाइनल्स 7 मार्च 2025 को संपन्न होंगे जिसमे 7 इवेंट्स सुबह एवं 7 की शाम होंगें। सभी स्पर्धाएं 2000 मीटर की दूरी पर आयोजित की जाएँगी। भोपाल का बड़ा तालाब देश की सबसे बेहतर वॉटर बॉडी में से एक मंत्री श्री सारंग ने बताया कि भोपाल का बड़ा तालाब देश की सबसे बेहतरीन वॉटर बॉडी में से एक है, और यहाँ पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश के लिए गौरव की बात है। आगे उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर की कुल 27 टीमों में से 23 राज्यों की एवं इंडियन आर्मी, इंडियन नेवी, इंडियन एयरफ़ोर्स, और सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीमों के 500 प्रतिभागी शामिल होंगे। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी रोइंग, क्याकिंग-केनोइंग, सेलिंग और स्लालम खेलों की विशेष प्रस्तुति देंगे। मध्यप्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता महत्वपूर्ण मंत्री श्री सारंग ने बताया कि यह प्रतियोगिता वॉटर स्पोर्टस को बढ़ावा देने के साथ ही प्रदेश के युवाओं को अपनी प्रतिभा को दिखाने का एक बेहतर मंच प्रदान करेगा। आगे उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के दौरान देशभर के रोइंग खिलाड़ी अपनी सर्वोत्तम तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करेंगे, जिससे प्रदेश में वॉटर स्पोर्टस खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह में वृद्धि होगी। मंत्री श्री सारंग ने बताया कि मध्यप्रदेश में वॉटर स्पोर्टस को बढ़ावा और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण बनेगा आकर्षण का केंद्र मंत्री श्री सारंग ने बताया कि इस प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बोट क्लब सहित शहर के प्रमुख चौराहों पर किया जाएगा, जिससे खेल प्रेमियों को एक शानदार जल क्रीड़ा का अद्भुत अनुभव मिलेगा। आगे उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लाइव प्रसारण से खेल के प्रति युवाओं में नई प्रेरणा मिलेगी और वे वॉटर स्पोर्ट्स की तरफ आकर्षित भी होंगे।

पूरी तरह ई20 के अनुरूप बनी नई निसान मैग्नाइट, निर्यात का आंकड़ा 50,000 कारों के पार पहुंचा

•    नई निसान मैग्नाइट बीआर10 (नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन) अब ई20 के अनुरूप है, जिससे पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को लेकर ब्रांड की प्रतिबद्धता मजबूत हुई है। मैग्नाइट के सभी पावरट्रेन ऑप्शन अब ई20 के अनुरूप (ई20 कंपैटिबल) हैं •    50,000 कारों के निर्यात की उपलब्धि: नई निसान मैग्नाइट ने अपनी लॉन्चिंग के बाद से 50,000 कारों के निर्यात का आंकड़ा पार लिया है। इसमें लेफ्ट हैंड ड्राइव (एलएचडी) और राइट हैंड ड्राइव (आरएचडी) मार्केट, दोनों शामिल हैं •    फरवरी, 2025 की कुल बिक्री: कंपनी ने फरवरी, 2025 में 8567 कारों की होलसेल बिक्री की जानकारी दी है, जिसमें 6239 कारों को निर्यात किया गया और 2328 कारें घरेलू बाजार में बेची गईं गुरुग्राम  पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत निसान ने आज एलान किया कि नई निसान मैग्नाइट बीआर10 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन अब पूरी तरह के ई20 के अनुरूप है। इसी के साथ यह ज्यादा शक्तिशाली 1.0 लीटर एचआर10 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन की बराबरी पर आ गया है, जिसे अगस्त, 2024 में ई20 के अनुरूप (ई-20 कंपैटिबल) बना दिया गया था। इस उपलब्धि के साथ अब नई निसान मैग्नाइट के सभी पावरट्रेन ऑप्शन ई20 के अनुरूप (ई20 कंपैटिबल) बन गए हैं। निसान मोटर इंडिया ने लॉन्चिंग के बाद से मैग्नाइट की 50,000 यूनिट्स का निर्यात करते हुए एक अहम पड़ाव भी पार कर लिया है। नई निसान मैग्नाइट ने भारत को कंपनी के लिए प्रमुख निर्यात हब के रूप में स्थापित करने की हालिया रणनीतिक घोषणा के तहत लॉन्चिंग के बाद से घरेलू एवं निर्यात बाजारों में अपनी होलसेल बिक्री को तेजी से बढ़ाया है। एलएचडी वर्जन की पेशकश ने जनवरी, 2025 में पहले डिस्पैच के साथ इस दिशा में बड़ा योगदान दिया है। फरवरी, 2025 में निसान ने कुल 8567 यूनिट्स की होलसेल बिक्री की, जिसमें निर्यात के बढ़े आंकड़ों का अहम योगदान रहा। घरेलू बाजार में 2328 यूनिट्स की और निर्यात बाजार में 6239 यूनिट्स की बिक्री हुई। फरवरी, 2024 के 3163 की तुलना में इस साल निर्यात में 97 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। नई निसान मैग्नाइट को लेकर वैश्विक स्तर पर मजबूत मांग से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निसान की बढ़ती मौजूदगी दिखती है। साथ ही इससे ‘मेड इन इंडिया’ वाहनों को लेकर बढ़ती प्राथमिकता भी दिख रही है। निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्ट श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘नई निसान मैग्नाइट न केवल भारत में बल्कि वैश्विक बाजारों में भी नए मानक स्थापित कर रही है। इसने 50,000 कारों का निर्यात आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि क्वालिटी, इनोवेशन एवं परफॉर्मेंस डिलीवर करने की निसान की क्षमता में बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। नई निसान मैग्नाइट के ई20 के अनुरूप होने से पर्यावरण के बदलते मानकों के अनुरूप ढलते हुए भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस की दिशा में हमारी समर्पण की झलक भी दिखती है। हम भारत में अपने परिचालन को लेकर प्रतिबद्ध हैं और नई निसान मैग्नाइट का विकास इस समर्पण का प्रमाण है।’ जनवरी, 2025 में चेन्नई के कामराजार पोर्ट (केपीएल – एन्नोर) से एलएटीएएम बाजारों में करीब 2,900 कारों की शिपिंग के साथ निसान मोटर इंडिया ने नई निसान मैग्नाइट के लेफ्ट-हैंड ड्राइव (एलएचडी) वैरिएंट का निर्यात शुरू किया था। फरवरी, 2025 में कंपनी ने पश्चिम एशिया, उत्तरी अफ्रीका और एशिया प्रशांत के क्षेत्रों में 2,000 से ज्यादा कारों का निर्यात किया। साथ ही 5,100 से ज्यादा एलएचडी वैरिएंट को चुनिंदा लैटिन अमेरिकी देशों में निर्यात किया गया। इसी के साथ फरवरी के अंत तक एलएचडी मैग्नाइट का निर्यात का कुल आंकड़ा 10,000 यूनिट्स के पार पहुंच गया। यह आंकड़ा निसान की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ की रणनीति को मजबूत करता है और प्रमुख निर्यात हब के रूप में भारत की स्थिति को भी इससे ताकत मिली है। बोल्ड रोड प्रजेंस, प्रीमियम फीचर्स और बढ़ती वैश्विक पहुंच के साथ नई निसान मैग्नाइट अब राइट हैंड ड्राइव और लेफ्ट हैंड ड्राइव समेत कुल 65 से ज्यादा बाजारों में उपलब्ध है। एसयूवी का बोल्ड एवं स्टाइलिश डिजाइन, 20 से ज्यादा फर्स्ट एवं बेस्ट-इन सेगमेंट फीचर्स और 55 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स इसे कॉम्पैक्ट एसयूवी के मामले में लोगों की पसंदीदा कार बना देते हैं।

महिला स्टेशन मास्टर को शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

बिलासपुर शादी का झांसा देकर महिला स्टेशन मास्टर से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने नागपुर रेल मंडल में कार्यरत स्टेशन मास्टर अनमोल घनश्याम वाकोडिकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. तारबाहर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता महिला स्टेशन मास्टर रायगढ़ क्षेत्र की रहने वाली है. आरोपी अनमोल घनश्याम वाकोडिकर नागपुर रेल मंडल में स्टेशन मास्टर के पद पर पदस्थ है. कार्य के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और जान-पहचान बढ़ने के बाद दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई. इस बीच अनमोल ने मुलाकात करने के लिए पीड़िता को बिलासपुर बुलाया, जहां सीएमडी चौक स्थित एक होटल में दोनों की मुलाकात हुई. इस दौरान आरोपी अनमोल ने शादी करने का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा, तो उसने इंकार कर दिया. जिसके बाद महिला तारबाहर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवाई. तारबाहर पुलिस अपराध दर्ज कर जांच में जुटी है.

अंकिता लोखंडे पति लेकर अपने होमटाउन पहुंचीं, पिता को याद करके रोने लगीं

इंदौर अंकिता लोखंडे और विकी जैन सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। वह यूट्यूब पर व्लॉग्स भी शेयर कर रहे हैं। रीसेंटली अंकिता अपनी मां और विकी जैन के साथ अपने होम टाउन इंदौर गईं। वहां उन्होंने अपना वो घर दिखाया जहां वह बचपन में रहती थीं। अंकिता घर पहुंतीं तो उन्हें दिवंगत पिता याद आ गए और वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं। घर जाकर रो पड़ीं अंकिता अंकिता विकी के साथ एयरपोर्ट पर नोकझोंक करती दिखीं। वह एक किताब लिए थीं जिसमें लिखा था कि बच्चों के सामने कैसे बात करें। इसे दिखाकर बोलीं, मेरे जब बच्चे होंगे तो उनके सामने कैसे बात करनी है। इस पर विकी बोलते हैं, तुम्हें अब किड चाहिए? विकी अंकिता के साथ इंदौर पहुंचते हैं तो वहां उनका दामाद जैसा स्वागत होता है। अंकिता घर जाकर रोने लगती हैं। उनकी मां भी इमोशनल हो जाती हैं। अंकिता मराठी में बोलती हैं कि अगर उनके पापा होते तो आज वह रोती नहीं, लेकिन वो नहीं हैं इसीलिए आंसू आ रहे हैं। बता दें कि अंकिता के पिता का निधन 2023 में हो गया था। नानी से मिलीं अंकिता अंकिता विकी को अपना घर दिखाती हैं। अपने रिश्तेदारों से मिलवाती हैं। इसके बाद अंकिता अपनी नानी के घर भी जाती हैं और बताती हैं कि उन्हें उनकी नानी ने ही पाला है। अंकिता विकी को पुराना ऐल्बम भी दिखाती हैं। अंकिता विकी को लेकर इंदौर की फेमस खाने की दुकानों पर जाती हैं।

संपदा-1 पोर्टल पर अब 726 स्लाट की बुकिंग हो सकेगी प्रतिदिन, 396 स्लाट बुक हो रहे थे अब तक

 इंदौर  समाप्त हो रहे वित्त वर्ष 2024-25 के अंतिम माह मार्च में पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिन भी खुले रखने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले में रविवार को भी पंजीयन कार्यालय खुले रहे और दस्तावेज पंजीकृत हुए। आमजन की सुविधा के लिए अब संपदा-1 पोर्टल पर भी स्लाट बुकिंग की संख्या को बढ़ाया गया है। सोमवार से एक सब रजिस्ट्रार के पास 33 स्लाट की बुकिंग हो सकेगी। इससे पहले एक सब रजिस्ट्रार के पास सिर्फ 18 स्लाट ही बुक हो सकते थे। इससे संपदा-1 पोर्टल पर रजिस्ट्री की पांच से सात दिन की वेटिंग आ रही थी। मार्च में अधिक दस्तावेज पंजीकृत हो सके, इसके लिए स्लाट की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। लंबी वेटिंग चल रही थी पंजीयन विभाग द्वारा संपदा-2 पोर्टल के आने के बाद संपदा-1 के स्लाट की बुकिंग को कम कर दिया गया था। एक सब रजिस्ट्रार के पास सिर्फ 18 स्लाट ही संपदा-1 पर बुक होते थे। इस वजह से सभी पंजीयन और उप पंजीयन कार्यालय में संपदा-1 पर रजिस्ट्री कराने के लिए लंबी वेटिंग चल रही थी। बुकिंग को दोगुना कर दिया लोगों को एक सप्ताह के बाद ही रजिस्ट्री के लिए अपाइंटमेंट मिल पा रहा था। इसे देखते हुए पंजीयन विभाग ने एक सब रजिस्ट्रार के पास स्लाट बुकिंग को दोगुना कर दिया। जानकारों का कहना है कि संपदा-2 को प्रमोट करने के लिए संपदा-1 पर स्लाट कम किए थे, लेकिन अब राजस्व बढ़ाने के लिए संपदा-1 पर स्लाट की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। एक दिन में 726 स्लाट हो सकेंगे बुक इंदौर जिले में 22 सब रजिस्ट्रार कार्यरत हैं और इनके पास पहले कुल 396 स्लाट संपदा-1 पर बुक हो रहे थे। प्रत्येक सब रजिस्ट्रार के पास स्लाट की संख्या को दोगुना करने से जिले में संपदा-1 पर 726 स्लाट की बुकिंग प्रतिदिन हो सकेगी। इससे लोगों को रजिस्ट्री के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। संपदा-2 पर स्लाट बुकिंग की कोई लिमिट तय नहीं है। मार्च में होते हैं सर्वाधिक दस्तावेज पंजीकृत वित्त वर्ष के अंतिम माह मार्च में हर बार सर्वाधिक दस्तावेज पंजीकृत होते हैं। ऐसे में पंजीयन कार्यालयों में भीड़ भी बढ़ जाती है। संपदा-1 पर स्लाट की संख्या बढ़ाने से आमजन सुविधा से दस्तावेज पंजीकृत करवा सकेंगे। संपदा-2 पर आनलाइन पंजीयन की सुविधा मुहैया हो रही है, इसके बावजूद आमजन संपदा-1 पर अधिक दस्तावेज पंजीकृत करवा रहे हैं। रविवार को पंजीकृत हुए 350 दस्तावेज पंजीयन कार्यालय मार्च में शनिवार और रविवार के अवकाश के दिन भी खुले रहे। पंजीयन विभाग की वेबसाइट के अनुसार दो दिनों में 1100 दस्तावेज पंजीकृत हुए और आठ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। शनिवार को 750 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे और 6.25 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं रविवार को 350 दस्तावेज पंजीकृत हुए और 1.77 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ।

पन्ना में थाने को बना दिया ‘होटल’, दरोगाजी के बर्थडे पर पुलिसवालों ने लगाए ठुमके; SP ने दिए जांच के आदेश

पन्ना मध्य प्रदेश के एक थाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें थाना प्रभारी के बर्थडे पर कुछ पुलिसवाले डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डांस करने वाले कुछ लोगों ने तो अपने कपड़े भी उतार दिए। एसपी ने पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के एक थाने से डांस एवं मौज मस्ती के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कुछ सिपाही नाबालिग लड़कों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। डांस की मस्ती में चूर ये सिपाही यह भूल गए कि उनके साथ डांस करने वाले लड़के नाबालिग हैं। मामला यहीं नहीं रुका। डांस करने वाले कुछ लोगों ने तो अपने कपड़े तक उतार दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पन्ना एसपी साइन कृष्णा थोटा ने वीडियो में दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामला पन्ना जिले के धर्मपुर थाना थाना का है। यहां तैनात थाना प्रभारी का जन्मदिन था। इस मौके पर थाने को जमकर सजाया गया था। डीजे से लेकर तमाम तरह की तैयारियां की गई थीं। इसी मौके पर डीजे की धुन पर पुलिसवालों सहित कुछ लोग देसी गानों पर डांस करने लगे। डांस करते-करते कुछ लोगों ने अपने कपड़े उतार दिए। वीडियो में कुछ नाबालिग लड़के भी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। मामले में जब पन्ना एसपी साइन कृष्णा थोटा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद वीडियो में दिखाई देने वाले सिपाहियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। जिस थाना प्रभारी का जन्मदिन था, वह मौके से जा चुके थे। मामले की जांच एसडीओपी कर रहे हैं। अगर थाना प्रभारी की संलपिता पाई जाती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल थानेदार साहब के जन्मदिन की पार्टी के कई वीडियो वायरल हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए लोग पन्ना पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वीडियो में थाने के अंदर की सजावट भी दिखाई दे रही है। साथ ही थाने के अंदर एक महिला पुलिसकर्मी व्यवस्थाओं को देख रही थी। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिस थाना प्रभारी का जन्मदिन था, पन्ना एसपी उस पर क्या कार्रवाई करते हैं।  

कृष्णा पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस पलटी, टला बड़ा हादसा, बच्चे नहीं थे सवार

रायपुर राजधानी में आज स्कूली बच्चों के साथ बड़ा हादसा होते होते टला. कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस विधानसभा रोड पर पलट गई. बस तेज रफ्तार में थी और स्कूली बच्चों को पिक (लेने) करने जा रही थी, इसी दौरान ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे बस अनियंत्रित होगई और पेड़ से टकराकर वहीं पलट गई. राहत की बात यह रही कि स्कूल बस में कोई बच्चे सवार नहीं थे, केवल ड्राइवर और कंडक्टर ही सवार थे. वरना कोई बड़ी अनहोनी भी हो सकती थी. वहीं इस दुर्घटना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. देखना यह होगा कि स्कूल प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेता है.

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘छावा’ ने 600 करोड़ का आंकड़ा छुआ

मुंबई बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘छावा’ फिर एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। विकी कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रविवार तक 459 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं इस फिल्म का रिलीज के बाद से लेकर अभी तक का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 608 करोड़ 65 लाख रुपये हो चुका है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का सिनेमाघरों में यह तीसरा हफ्ता है और IMDb पर 8/10 रेटिंग वाली यह फिल्म फिर एक लंबी छलांग लगाने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ की कमाई का ग्राफ भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘छावा’ की पहले हफ्ते की कमाई 219 करोड़ 25 लाख रुपये रही थी। वहीं दूसरे हफ्ते में इसने 180 करोड़ रुपये कमाए और बीते हफ्ते में शुक्रवार को फिल्म ने 13 करोड़ रुपये कमाए, शनिवार को 22 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और रविवार को फिल्म की अनुमानित कमाई 25 करोड़ रुपये रही। मराठा किंग छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर उसी रफ्तार में दौड़ रही है और अब एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। सलमान की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार फिल्म अब सलमान खान की ‘सुल्तान’ का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब है। दबंग खान की साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ का लाइफटाइम ग्लोबल कलेक्शन 614 करोड़ रुपये रहा था। मालूम हो कि ‘छावा’ अभी तक सलमान खान की कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। इसने बहुत कम वक्त में ‘टाइगर जिंदा है’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्मों का फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इसने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘संजू’, ‘फाइटर’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों का भी वीकेंड रिकॉर्ड पहले ही हफ्ते में तोड़ दिया था। छावा की कमाई का इन फिल्मों पर पड़ा असर बता दें कि ‘छावा’ की रिलीज के बाद ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ और ‘क्रेजी’ जैसी फिल्में रिलीज हुई हैं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। इसके पीछे एक वजह अभी ‘छावा’ का बॉक्स ऑफिस पर हावी होना बताई जा रही है। बता दें कि छावा 14वीं सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है। इसने आमिर खान की ‘दंगल’ और रणवीर सिंह की ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों को नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया) के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-इंदौर-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू

इंदौर  इंदौर। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ग्वालियर-इंदौर-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन का दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है। ग्वालियर इंदौर स्पेशल ट्रेन (01825) तत्काल प्रभाव से 11 मार्च तक और 16 व 17 मार्च को ग्वालियर से दोपहर एक बजे चलकर रात दो बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में इंदौर-ग्वालियर स्पेशल ट्रेन (01826) तत्काल प्रभाव से 12 मार्च तक और 17 व 18 मार्च को इंदौर शाम सात बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.15 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। रतलाम मंडल में चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा शुरू कर दी है। रतलाम मंडल से होकर चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें इंदौर-पुणे स्पेशल ट्रेन भी शामिल है। यह ट्रेन पांच मार्च से 25 जून तक प्रति बुधवार इंदौर से शुरू होकर अगले दिन पुणे पहुंचेगी। वर्तमान में इंदौर-पुणे के बीच दो ही नियमित ट्रेनें हैं। इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इंदौर-पुणे के बीच इंदौर-दौंड और लिंगमपल्ली हमसफर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसमें लिंगमपल्ली एक्सप्रेस प्रति शनिवार को रवाना होती है। वेटिंग कम करने चलेंगी स्पेशल ट्रेन वहीं इंदौर-दौंड का संचालन रोज होता है, लेकिन दोनों में हमेशा लंबी वेटिंग रहती है। इसी वेटिंग को कम करने के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। इंदौर-पुणे-इंदौर स्पेशल (09324) पांच मार्च से 25 जून तक इंदौर से प्रति बुधवार सुबह 11.15 बजे चलेगी। यह देवास 11.50 बजे, उज्जैन 12.40 बजे, नागदा 13.57 बजे व रतलाम 14.35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन प्रति गुरुवार रात 3.10 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में पुणे-इंदौर स्पेशल (09323) छह मार्च से 26 जून तक पुणे से प्रति गुरुवार को सुबह 5.10 बजे चलेगी। ट्रेन रतलाम 8.30 बजे, नागदा 9.10, उज्जैन 10.05, देवास 11 और इंदौर रेलवे स्टेशन पर 11.55 बजे पहुंचेगी।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet